Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label मौत. Show all posts
Showing posts with label मौत. Show all posts

25.4.15

एक मौत पर हजार शर्मनाक सियासत
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी की रैली में सरेआम फांसी लगाने वाले गजेन्द्र की मौत एक मुद्दा बन गई है। कितनी अजीब बात है कि हजारों लोगों के सामने एक शख्स रफ्ता-रफ्ता भाषणबाजियों के बीच अपनी सांसों की डोर को तोड़कर मौत की चौखट पर चला जाता है ओर सब मौत का लाइव तमाशा देखते हैं। कथित ईमानदार पार्टी के नेता, कार्यकर्ता, पुलिस व लोकतंत्र का चौथा खंबा मीडिया भी मुस्तैदी से उस वक्त मौजूद था। इंसानियत की गिरावट का शायद यह सबसे निचला पायदान है या दूसरे शब्दोें में कोढ़ग्रस्त इंसानियत की हकीकत। क्योंकि गजेन्द्र के साथ इंसानियत का भी सरेआम जनाजा निकला। गजेन्द्र अब इस दुनिया में नहीं है। उसकी मौत एक बड़ा मुद्दा ओर सवाल है। राजनीति, संवेदनाओं के साथ ही वादों का सिलसिला भी चलता रहेगा, लेकिन उसके परिवार का दुःख शायद ही कम हो। 
तेजी से मुकाम हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी ने प्रचार के बाद हजारों की भीड़ जुटाई। रैली का मकसद खुद को किसानों का सबसे बड़ा हितैषी घोषित करना था। विपक्षियों की नीतियों पर सवाल उठाना था। तीखे प्रहार करना था। पूर्व में कई पार्टियों से ताज्लुक रखकर एमएलए का चुनाव लड़ चुका गजेन्द्र भी इसमें शामिल हुआ। राजस्थान के दौसा जिले के नांगल झामरवाड़ा गांव में रहने वाला गजेन्द्र का परिवार आर्थिक सम्पन्न है। गांव में उसका रसूख था। उसकी हालत कृषि प्रधान देश के उन अन्नदाताओं जैसी कतई नहीं थी जो फसल बर्बादी पर खून के नीर बहाकर मुआवजे की आस लगाए हैं। वह रैली में खुद ही आया या बुलाया गया? यह अभी स्पष्ट नहीं है अलबत्ता उत्साही गजेन्द्र ‘आप’ का चुनाव चिन्ह् झाड़ू लेकर पेड़ पर चढ़ गया। उसके पास एक सफेद गमछा भी था। गजेन्द्र सभी के आकर्षण का केन्द्र बना रहा। उसको देखकर नहीं लगता था कि कुछ समय बाद वह शख्य लाश में तब्दील हो जायेगा। ऐसे उत्साहियों की भी कमी नहीं थी कि जो उसे देखकर इशारेबाजियां कर रहे थे। कार्यकर्ताओं से लेकर मंच पर बैठे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तक जानते थे कि पेड़ पर वह है। किसी ने उसे नीचे आने की सलाह तक नहीं दी। एक झटके में गजेन्द्र झूल गया। खबर मंच तक पहुंची, लेकिन राजनीति में इंसानियत की मौत हो चुकी थी। भाषणबाजी जारी नहीं। आरोप-प्रत्यारोप और किसानों के हितैषी होने के खोखले दावे। घटिया राजनीति का शायद यह गजेन्द्र की मौत जैसा लाइव सबूत था। 
गजेन्द्र की मौत पूरे देश की सुर्खियां बन गई। पूरे देश ने ‘आप’ को जिम्मेदार ठहराया। मौत के बाद भी जारी रही उनकी भाषणबाजी को शर्मिंदा करने वाला बताया, लेकिन इस भूल को मानने को कोई तैयार नहीं था। आप नेता आशुतोष का शर्मनाक बायान देखिए- ‘अगली बार ऐसा होगा, तो मैं मुख्यमंत्री जी से कहूंगा कि वह पेड़ पर खुद चढ़े और उस आदमी को आत्महत्या करने से रोकें।’ जिस दल को जनता ने उम्मीदों से सत्ता दी हो क्या उससे इस तरह की संवेदनहीनता की उम्मीद की जा सकती है। गजेन्द्र की मौत की खबर पर उसके परिवार को विश्वास ही नहीं हुआ। गजेन्द्र के परिजन मौत के लिए केजरीवाल को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि वह आप के कहने पर ही दिल्ली गया था। वह सवाल उठा रहे हैं कि यदि केजरीवाल का कोई अपना होता, तो क्या तब भी भाषणबाजी जारी रखते? माहौल खिलाफ हुआ, तो केजरीवाल 43 घंटे बाद सामने आये ओर मीडिया पर ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि मीडिया मामले को तूल दे रहा है। उन्होंने माफी भी मांगी कि उनसे गलती हुई है। उनसे गलत हुई इतना समझने में भी एक मुख्यमंत्री को 43 घंटे लग गए। जिस बात को 10 साल का बच्चा भी समझ रहा था वही नहीं समझ पाए यह ओर भी आश्चर्य में डालने वाला है। उन्हें आपत्ति इस बात पर थी कि मीडिया गजेन्द्र की खबरें क्यों दिखा रहा है। यदि यही गलती किसी अन्य पार्टी में हुई होती, तो केजरीवाल के लिए स्थिति दूसरी होती तब वह मीडिया की बहुत सराहना करते। सवाल उठाए जा रहे हैं कि केजरीवाल बहुत जल्दी भूल गए जब शपथ ग्रहण के दौरान उन्होंने गाकर कहा था कि ‘इंसान का इंसान से हो भाईचारा यही पैगाम हमारा।’ वह किस भाईचारे की बात कर रहे थे। चुनाव से पहले ये तो तार काटने बिजली के खंबें पर चढ़ गए थे, लेकिन अब चुनाव जीत चुके हैं इसलिए पेड़ पर नहीं गए। सोशल मीडिया पर भी आम आदमी पार्टी शिकार बन रही है। कॉमेंट यहां तक हैं कि ‘कॉमेडी, ड्रामा, फाईट ओर इमोशन ‘आप’ के पास सबकुछ है।’ 
मामला चाहे जो भी हो, आम आदमी पार्टी ने हर मामले में बहुत जल्दी प्रगति की है। ईमानदारी के उनके अपने खुद के दावे हैं, लेकिन आपसी फूट व जनता की नाराजगी नीतियों से लेकर वादों तक भी सवाल खड़े करती हैं। ‘मुफ्त’ के सपनों की चुनौती से भी वह जूझ रही है। जनतंत्र को चुनाव में वह उम्मीदों के जहाज पर सवार कर चुकी है। यह अच्छे संकेत नहीं हैं जब लोग दिए हुए चंदे को भी वापस मांगने लगें। गजेन्द्र अब कभी वापस नहीं आयेगा, लेकिन सियासत और जांच दोनों साथ-साथ चलेंगी। उसकी मौत शर्म भी है और सबक भी। सवाल अब भी वही है कि गजेन्द्र की मौत का आखिर जिम्मेदार कौन है? अकेले ‘आप’ ‘हम’ या ‘सब’? 

6.6.14


1 copy
Untitled-1 copy

lM+dksa ij u ejsa ftanxh dh dher lef>,!

-Ykkijokgh o j¶rkj esa gj jkst gksrh gSa ekSrsa
-[kwuh gks x, dbZ jktekxZ] fu;eksa dk ikyu djsa
-नितिन सबरंगी
जैसे सबकुछ महंगा है ओर जिंदगी ही बेहद सस्ती है। देश में हर साल 1 लाख 50 हजार से ज्यादा लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं। घायल होने वालों का आंकड़ा इससे भी बड़ा है। 30 लाख घायल होते हैं।  दुर्घटनाओं में हम दुनिया के मुकाबले नंबर वन हैं। हर घंटे करीब 13 लोगों की मौत हादसों में हो जाती है। 36 लाख किलोमीटर लंबी सड़कों पर मौत दनदनाती है। दुर्घटनाओं से 1 लाख करोड़ रूपये का नुकसान भी होता है। दुर्घटनाओं में हर साल सामाजिक ओर आर्थिक कीमत चुकानी पड़ती है। नेशलन क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट में दुर्घटनाओं में होने वाली मौत का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 2011 में देश में हर दिन100 लोग दुर्घटना में मारे गए। लापरवाही व शराब की प्रवृत्ति ने इस रफ्तार को ओर भी तेज कर दिया है। कभी रफ्तार, कभी लापरवाही, तो कभी शराब का सुरूर लोगों को तेजी से मौत के मुंह में ले जा रहा है। कानून बिल्कुल लचीला हो ऐसा भी नहीं है बल्कि कड़वी हकीकत यह है कि उसका पालन करने से गुरेज किया जाता है। कई लोग इसे अपनी झूठी शान के खिलाफ समझते हैं नतीजा मौत के रूप में भी सामने होता है। देशभर में रोजाना 377 लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवाते हैं। कारों की भिडंत के बाद हुई गोपीनाथ मुंडे की मौत ने बैक सीट पर एयर बैग्स की अहमियत याद दिला दी है। जिंदगी की तेज रफ्तार ओर लापरवाही की कीमत ही शायद ऐसी है।

9.7.13

तबाही के निशां हमेशा रहेंगे अब सबक लें!

-नेताओं को बयानबाजी, हवाई दौरो व बाबाओं को चुप्पी के लिये याद रखा जायेगा।
-सेना को फर्ज अदायगी के लिये लोग कभी नहीं भुला पायेंगे।
समुंद्र तल से 3584 मीटर की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ में आयी मौत की तबाही को सदियों तक याद रखा जायेगा। अब की पीढ़ी न रहेगी तो काला इतिहास दर्ज रहेगा। खास बात यह भी कि नेताओं को बयानबाजी, सिर्फ हवाई दौरे क
रके हवा में ही दर्द समझने व अरबपति ब्रांडेड संतों-बाबाओं को चुप्पी के लिये हमेशा याद रखा जायेगा। दूसरी तरफ राहत का सबसे बड़ा आपरेशन चलाने वाली सेना ने जिस जज्बे के
साथ अपने फर्ज को निभाया उसे भी कभी नहीं भुलाया जा सकता। महत्वपूर्ण सवाल यह भी कि क्या इससे कोई सबक भी लिया जायेगा? प्रकृति को गुस्सा क्यों आया?
आपदा को तो नहीं रोका जाता लेकिन लोगों को बचाया जा सकता था। जाहिर है लापरवाही सरकारी तंत्र की भी रही है। लोगों ने भी केदारनाथ को पिकनिक केंद्र बना दिया। धर्म के नाम पर कम घूमने के लिये लोग ज्यादा जाते थे। कड़वा सवाल ही सही लेकिन बताये कि तीन साल का बच्चा क्या धार्मिक यात्रा पर जा रहा था। लोग इंटरव्यू में बता रहे थे कि हम वहां घूमने गए थे। धर्म के गढ़ में अधर्म की लीला, रासलीला क्या-क्या नहीं हुआ। 50 साल पहले केदारनाथ की तस्वीर देखिए। कितना शांत था। बस चंद बाबाओं की झोपड़ियां। बाद में विकास के पंख लग गए। अनगिनत लोगों की मौत के साथ ही उत्तराखंड के गढ़वाल इलाके का ढांचा ही गड़बड़ा गया। सभी स्तर बुरी तरह प्रभावित हैं। सैंकड़ों पुल, सड़कें सरकारी-गैर सरकारी इमारतें सबकुछ तबाह। तबाही के निशां अभी बाकी हैं। यह लोगों के दिल-ओ-दिमाग से कभी नहीं मिटेंगे। यूं भी कुछ जख्मों के मरहम ओर ऐसे दर्द की दवा नहीं हुआ करती।-----सेना को फर्ज, नेताओं को हवाई यात्रा व लड़ने ओर बाबाओं को चुप्पी के लिये हमेशा याद रखा जायेगा। ब्रांडेड अरबपति बाबाओं, उनके चेले-चपाटों, समाज-धर्म के ठेकेदारों की चुप्पी भी राज रही। दर्द के तूफान को लोगों ने झेला।

21.6.13

आपदा में जाबांज सैनिकों को सलाम!

उत्तराखंड में आयी विनाशकारी आपदा में जाबांज सैनिक जान पर खेलकर सैंकड़ों लोगों की जिंदगियां बचा रहे हैं। उन्होंने किसी का इंतजार नहीं किया ओर बचाव व राहत कार्य में जुट गए। असहाय सरकार भी उन्हीं की भरोसे है। शीर्ष नेता हवाई दौरा करके ही हवा में दर्द समझ रहे हैं उन्हें नहीं पता पीड़ा को समझने के लिये जमीन पर आना होता है। यह लोग भूल जाते हैं कि जनता की वोटों से ही उन्हांेने सत्ता का ताज पहना है। जनता के नेताओं को लेकर जबर्दस्त गुस्सा हैं। यह गुस्सा जायज भी है। हकीकत उन लोगों से पूछिए जिन्हें सैनिकों ने फरिश्तें बनकर बचाया है। यकीनन यदि सैनिक नहीं होते, तो बहुत से लोग जिंदा नहीं होते। वतन व लोगों की हिम्मत आर्मी है। जाबांज सैनिकों को सलाम! जय हिन्द!

19.6.13

प्रकृति का गुस्सा

प्रकृति का गुस्सा  मौत के साथ तबाही का मंजर दिखाता है। उत्तराखंड व हिमाचल में जख्म फिर ताजा हो रहे हैं। अनेक लोग मर चुके हैं। कई जिदंगिया मौत के बेहद करीब हैं, दुआ यही कि सब ठीक रहें! प्रकृति से खिलवाड़ न ही किया जाये तो अच्छा है। हम विकास के नाम पर जंगलों के कटान, दोहन, खनन ओर गंगा के चारों तरफ किये जाने वाले अतिक्रमण की
कीमत चुका रहे हैं। 

21.11.12


कसाब की मौत से खुश सच्चे हिन्दुस्तानी
आज सुबह पाकिस्तान की हांडी के सड़े चावल अजमल कसाब की मौत की खबर मिली तो मन सच्चे हिन्दुस्तानी की तरह खुश हो गया कि आखिर देश का दुश्मन 166 लोगों की मौत का जिम्मेदार मर ही गया। उसके शव को जेल में ही दफना दिया गया। कहा जा रहा है कि कब्रिस्तान वालों ने उसके लिये जगह नहीं दी। ठीक ही किया जो नापाक जिस्म को जगह नहीं दी। हालांकि उसे बहुत पहले मर जाना चाहिए था, लेकिन कानूनी अड़चनों के बीच उसे जिंदा रखा गया। अफसोस यह भी कि उसे जिंदा रखने में करोड़ों रूपये खर्च हो गए। उसकी हाई सिक्योरिटी में बहुत खर्चा हो रहा था। यह पैसा जनता था। जेल में रहने के दौरान कसाब में इतना गुस्सा था कि सीसीटीवी कैमरों पर थूकता था। मनचाहा खाना चाहता था। गालियां देता था। नापाक जिस्म को नापाक पाकिस्तान ने लेने से इंकार कर दिया क्योंकि दोगले चरित्र से दुनिया को वह यह नहीं बताना चाहता था कि आतंक का पक्षधर है जबकि दुनिया हकीकत जानती है। वैसे पाकिस्तान खुद भी अब आस्तीन के सांपों आतंकवाद की आग में झुलस रहा है। सवाल उठाये जा रहे हैं कि कसाब की मौत डेंगू से हुई है और सरकार श्रेय ले रही है। अब कसाब डेंगू से मरा हो या फांसी से इससे फर्क भी क्या पड़ता है, उसने मरने से हर हिन्दुस्तानी खुश है क्योंकि उसने कभी ने भरने वाले जख्म दिये हैं। यह संदेश भी जाना चाहिए कि आतंकी हरकतें करने वालों का अंजाम ऐसा ही होगा। अभी ओर भी आतंकी हैं जिन्हें फांसी दी जानी है। दुआ करे जल्द उनका नंबर आये। अफसोस यह भी कि ऐसे गद्दार भी होंगे जो उसकी मौत पर गुपचुप मातम मना रहे होंगे।

10.7.11

कब रूकेंगे ऐसे रेल हादसे?

कानपुर के नजदीक दिल दहला देने वाला रेल हादसा हो गया। हावड़ा से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार वाली कालका मेल का इंजन व बोगियां पटरी से उतर गईं। अफसोस! हादसे में कई लोगों की मौत हो गई जबकि 100 से ज्यादा घायल हो गए। सबक न लेने वाला रेलवे मुआवजे का मरहम लगा रहा है। दुआ करते हैं कि सफर में जिंदगियां महफूज रहें।
यह हेल्पलाइन नंबर यह हैं--
दिल्ली-011-23962389
कानपुर-0512-2323015-16-18
इलाहाबाद-0532-240353
हावड़ा-033-26411416
कोलकाता-033-24613660
धनबाद-0326-2369801
अलीगढ़-0571-2403055
जख्मों पर मुआवजे का मरहम पुराना है। हादसों से सबक लेने का काम कभी नहीं किया जाता है। सरकार ने मरने वालों को 5 लाख, घायलों को 1 लाख व मामूली घायलों को 25 हजार के मुआवजे का ऐलान कर दिया है। रेल का सफर भी सुरक्षित नहीं। जाहिर है इस हादसे की भी जांच होगी। सरकारी जांच के नतीजे हमेशा के लिये फाइलों मंे दफन हो जाते हैं। बेगुनाह लोगों की मौत की जिम्मेदारी कौन लेगा? जिन घरों के चिराग बुझ गए भला उनके दुःख की भरपाई कैसे हो सकती है। हादसों का सिलसिला कभी रूक पायेगा इसमें संदेह है।

30.5.11

एक लेखक आत्महत्या करने जा रहा है ।

एक लेखक आत्महत्या करने जा रहा है ।


लेखक कहता हैः- " ये मेरी अंतिम पोस्ट और अंतिम पत्र है क्योंकि, अब मैं जीना नहीं चाहता, जिस वक़्त आप मेरा ये अंतिम पत्र यह पढ़ रहे होंगे, मैंने आत्मघात कर लिया होगा, अलविदा दोस्तों..!!" 

http://mktvfilms.blogspot.com/2011/05/blog-post_30.html

4.5.11

मौत की आहट (गज़लनुमा गीत)

मौत की आहट (गज़लनुमा गीत)
(सौजन्य-गूगल)

=================

प्यारे दोस्तों,
 

मैं आज भी संगीत जगत में एक शिष्य  हूँ, अतः बड़े ही विनम्र भाव से, मैं  मेरी एक गज़लनुमा गीत-रचना, मेरे ही स्वरांकन-संगीतबद्ध करके पेश कर रहा हूँ । 

इस गीत में, उम्र के चलते, मेरे गायन का रियाज़ कम होने की वजह से, गायकी में, अगर कोई कमी महसूस हो तो कृपया मुझे क्षमा करना ।  

गीतकार-स्वरांकन-संगीत-गायक-मार्कंड दवे ।
 

स्वरायोजन-प्रसुन चौधरी.

=================
मौत की आहट (गज़लनुमा गीत)



DOWNLOAD LINK-

http://www.4shared.com/audio/Z30y-312/maut_ki_aahat.html

=================

हर  साँस  मे  मौत की आहट सुनाई देती  है ।
ज़िंदगी अब तो  गिन-गिन के बदला लेती है ।
 
१.
 
ज़िंदगी   जीने  मे  जो  माहिर  माने  जाते  थे ।
उनको अब जीने की रीत देखो सिखाई जाती है ।
हर साँस मे ...................
 
२.
 
बेआबरु न हो कोई, मैं तो खामोश रहता था ।
कहानी मेरी ही अब मुझ को सुनाई जाती है ।
हर साँस मे ...................

३.
 
मुआफ़  करना  गुस्ताख़ी  अगर  हो  कोई ।
आखरी ख़्वाहिश सभी से तो पूछी जाती है ।
हर साँस मे ...................

http://mktvfilms.blogspot.com/2011/05/blog-post_9627.html

मार्कड दवे ।  मई -२३.२००९.

27.10.08

डा.रूपेश श्रीवास्तव के शिष्य का चड्ढी संकट

जब भी चड्ढी में कुछ होता था तो वह अन्य कारण से होता था लेकिन आजकल जब से यशवंत दादा ने बताया है कि डा रूपेश श्रीवास्तव का भूत न जाने किस-किसकी चड्ढी खोलेगा और इसी लिये उन्होंने तो अभी से कस कर चड्ढी पकड़ रखा है तो मुझे भी यही खतरा सता रहा है। डा रूपेश श्रीवास्तव की मौत की सूचना पर यशवंत दादा ने जो टिप्पणी करी वह डरावनी है क्योंकि इससे बहुत पहले भी यशवंत दादा लिख चुके हैं कि डा रूपेश श्रीवास्तव उनके सपने में आ कर सिर पर डंडा लेकर खड़े रहते हैं और कहते हैं कि क्रांति करो और अब हैं कि चड्ढी संकट जैसा राष्ट्रीय खतरा पैदा कर दिया है। ये डा रूपेश श्रीवास्तव भी मर कर न जाने क्या चाहते हैं अब तो लगता है कि अगर मेरे सपने में डंडा लेकर आए तो पता नहीं क्या-क्या कहेंगे इस कारण नींद ही गायब है उनके मरने के बाद से।
ये चड्ढी का खतरा ऐसा बढ़ा है की सोचा की लोहे की बनवा लूँ, पक्का और परमानेंट मगर फ़िर याद आया की जब रुपेश चड्ढी उतरने में माहिर है तो उसका भूत दो देखते देखते लोहे वाला भी गायब ही कर देगा, अब तो यशवंत दादा के साथ मैं भी चड्ढी संकटग्रस्त हो गया हूँ, बचाओ यारों इस चड्ढी उतारू भूत से......

23.10.08

डा.रूपेश श्रीवास्तव की मौत ..... हत्या या आत्महत्या?

जो जन्मा है वो मरेगा ही लेकिन कैसे मरेगा और कब मरेगा ये भला कौन जानता है,हां पैदा कैसे होगा ये तमाम लोग जानते हैं। एक थे डा.रूपेश श्रीवास्तव,अक्सर कहानियां सुनाते थे। जिनमें से कुछ कहानियां आपकी नजर हैं....
पहली कहानी : - एक आदमी था। वह बहुत विद्वान था। एक दिन वह मर गया।
दूसरी कहानी : - एक आदमी था। वह बहुत बलवान था। एक दिन वह मर गया।
तीसरी कहानी : - एक आदमी था। वह बहुत धनवान था। एक दिन वह मर गया।
इन कहानियों से हट कर एक और कहानी थी जो खुद उनकी आत्मकथा वो सुनाते थे कि एक आदमी था, एक दिन वह मर गया। पिछले कुछ समय से डा.रूपेश श्रीवास्तव इस पन्ने से गायब थे जबकि कुछ लोगों ने उन्हें याद भी करा (कु.मंजुराज ठाकुर और रजनीश के.झा) लेकिन एक न एक दिन सब भुला दिये जाते हैं तो लोग उन्हें भी बस भूलने की प्रक्रिया में हैं जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। डा.रूपेश श्रीवास्तव भी मर गये और वो अपनी आत्मकथा हमारे लिये छोड़ गये शायद खुद को संत कबीर समझने के मुग़ालते में जिये इसीलिये ज्यों की त्यों धर दीन्हीं चदरिया.....। चलिये मर तो गये लेकिन अब तक ये नहीं पता चल पाया कि उनकी मौत हुई कैसे? ये हत्या है या आत्महत्या? इतनी जल्दी तो मरने वालों में से लगते नहीं थे। आपको शायद पता न हो उन्होंने भड़ास से खूब प्रसिद्धि और पैसा कमा लिया था तो कहीं ऐसा तो नहीं कि इसी भयंकर उपलब्धि के चलते उन्हें सफलता की खुशी सहन न हुई हो और हास्य अटैक आकर मर गये हों? ऐसा भी संभव है कि जैसे कुत्ते को घी हज़म नही होता वैसे ही डा.रूपेश श्रीवास्तव को शोहरत न पची हो और पगला गये हों और इसी पागलपन में किसी गाड़ी-साड़ी के नीचे आकर मर गये हों? उनके बारे में मुझे एक रहस्य जो आज उनकी मौत के बाद खोल रहा हूं वह ये है कि वे आखिरी सांस तक हिंदू बने रहे इसलिये नहीं कि मुसलमान या क्रिस्तान बनने में कोई दिक्कत रही हो पर उनके अनुसार ये सम्प्रदाय पुनर्जन्म की सोच नहीं मानते इसलिये डा.रूपेश श्रीवास्तव जीवन भर दुविधा में रहे कि अगर पुनर्जन्म की व्यवस्था न हुई तो प्रेतयोनि तो होती होगी। बेचारे इसी धर्मसंकट में झूलते मर गये। कुछ लोग बताते हैं कि उन्हें न समझ पाने वालों ने उन्हें प्रसिद्धि और पैसे का ज़हर दे दिया जिससे कि उनकी मौत हो गयी। बस ईश्वर से एक ही प्रार्थना है कि उन्हें कभी शान्ति न मिले।

15.8.08

किसे फरक पड़ता है किसी करुणाकर या कुंवर जी अंजुम के न होने पर....!!!!

करुणाकर जब जिंदा थे तभी यह सूचना मिली थी कि कुंवर जी अंजुम नहीं रहे। और उनका जाना कोई हफ्ते दो हफ्ते पहले का मामला नहीं था। पूरे एक साल पहले वे इस दुनिया से गए लेकिन खबर आते आते पूरा साल गुजर गया। कुंवर जी अंजुम ने अपनी जिंदगी के दो तिहाई दिन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के होलटाइमर के रूप में गुजारे। मास्को भी गए थे। सीपीआई की नेशनल कोउंसिल में रहे। सीपीआई की मैग्जीन के संपादक मंडल में तो रहे ही, उन्होंने अपनी पार्टी के कई बड़े कामरेडों की आत्मकथाएं भी लिखी थीं। क्रांति और आदर्शों से सीपीआई की बढ़ती दूरी और चुनाव व सत्ता से लगातार नजदीकी के चलते सीपीआई के नेता भी कुछ वैसे ही हरकत करने लगे जैसे दूसरी पार्टियों के नेता करते थे। पूरी पार्टी के सत्ता व वोट के लाभ हानि नफा नुकसान की तरफ बढ़ जाने से इस पार्टी के आदर्शवादी लोगों को झटका लगा और वे धीरे धीरे इधर उधर होने लगे। कुछ ने सीपीएम या सीपीआईएमएल का साथ पकड़ लिया तो कुछ जो ज्यादा चालाक व चतुर थे वे सपा और बसपा और कांग्रेस की ओर मुड़ लिए। कुंवर जी अंजुम दिल दिमाग व सोच से शायर, बेहतरीन इंसान, सांस्कृतिक चेतना से लैस, समाज व देश-दुनिया की गूढ़ समझ रखने वाले, हिंदी उर्दू लिट्रेचर के जानकार थे। ऐसे संवेदनशील आदमी के लिए यह दो तिहाई उम्र गुजारने के बाद यह समझ में आना की जिस राह पर चले थे वो मंजिल को नहीं जाती, कहीं और ले जाती है, बेहद झटका देने वाला रहा। ज़िंदगी की गाड़ी खींचने के लिए पत्रकारिता में चले आए और दुनिया के दोगलेपन से मुक्त होने व खुद को खो देने की खातिर शराब से दोस्ती कर ली। जब मैं जालंधर में अमर उजाला की लांचिंग पर ट्रेनिंग देने वास्ते डेपुटेशन पर गया था तो वहां कुंवर जी अंजुम एक साथी पत्रकार की भांति मिले। मोटे कंबल वाले जैकेट को पहने, मुंह में पान घुलाए, दाढ़ी बढ़ाए और चेहरे पर मुस्कान लिए गले मिले। इससे पहले हम लोगों की मुलाकातें लखनऊ में दुर्गा दादा के पास हुआ करती थीं। दुर्गा दादा सीपीआई के होलटाइमर होने के साथ साथ पार्टी की मार्क्सवादी साहित्व वाली दुकान चेतना पुस्तक केंद्र के प्रबंधक थे। दुर्गा दादा के यहां कुंवर जी अंजुम से लगातार मिलना होता था। कई बार विधायक निवास दारुलशफा के बगल वाली शराब की दुकान पर टकरा जाते थे। फिर जो मजा़ज़, ग़ालिब, बशीर बद्र, फिराक साहब ....की ग़ज़लों व शेरों से हम लोगों को रुबरु कराते थे, सुनाते थे, समझाते थे और जिंदगी के फलसफे को पद्य में इशारे इशारे में हौले हौले से नशे के साथ दिल में उतारते थे। मैं देहाती, तलछट, कम पढ़ा लिखा.....ऐसे विद्वान व्यक्ति पर मुग्ध सा होता गया। उनकी फटेहाली, उनकी सादगी, उनकी सहजता, उनकी विनम्रता, उनका ज्ञान, उनका विजन, उनकी सोच, उनका क्रांतिकारी अतीत, उनका संघर्षमयी वर्तमान...यह सब मुझे हीरोइक सा लगने लगा।
जालंधर में मुलाकात के बाद एक घटना हुई। कुंवर जी अंजुम शराब के इतने दीवाने हो चुके थे कि वे उसके साथ चौबीसों घंटे जीने लगे थे। नए बने अमर उजाला आफिस के बाथरुम में दीवार में एक ईंटे भर छेद में दारू का पव्वा रख देते थे और उपर से ईंटे के टुकटे से उसे ढक देते थे। हर दो घंटे पर बाधरूम जाते और एक पैग मारकर काम पर लग जाते। कुछ साथियों ने उन्हें ऐसा करते देख लिया और संपादक से शिकायत कर दी। संपादक रामेश्वर पांडेय जी कुंवर जी अंजुम के व्यक्तित्व को भली भांति जानते थे और उन्होंने ही कुंवर जी को ज्यादा उम्र के बावजूद उनके ज्ञान के चलते पत्रकारिता में मौका दिया। रामेश्वर जी ने कुंवर जी को समझाया, चेताया और ऐसा न करने की सलाह दी। दूसरा कोई संपादक होता तो शायद उसी पल कुंवर जी को हटा देता लेकिन रामेश्वर पांडेय ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कुंवर जी को हमेशा मौका दिया। कुंवर जी बाद में दैनिक जागरण, नोएडा आ गए। यहां भी काम के बाद और काम के दौरान पीने पिलाने का दौर चलता रहा। इसके बाद उन्हें एक दिन नौकरी से निकाल दिया गया। साहिबाबाद में नया घर लिया था कुंवर जी, बिटिया पढ़ती है, पत्नी साथ रहती हैं। नौकरी जाने के बाद कुंवर जी से संपर्क किसी का नहीं हो पाया। जो खबरें पता चलीं उसके मुताबिक वो और ज्यादा पीने लगे थे। उसी क्रम में एक दिन उन्हें लखनऊ ले जाकर एसजीपीजीआई में भर्ती कराना पड़ा और कई महीने के इलाज के बाद लीवर सिरोसिस के चलते उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर दोस्तों तक पूरे साल भर बाद पहुंची। किसे फिक्र की कोई किसी बेरोजगार का हालचाल जाने। यहां तो उगते सूरज को सौ बार सलाम करने की परंपरा है। डूबते सितारे की तरफ कोई मुड़कर देखता तक नहीं। कुंवर जी नहीं रहे, यह अब भी उनके कई जानने वालों को पता नहीं है। मुझे भी पता नहीं था। जब कुंवर जी की पत्नी पूरे एक साल बाद दैनिक जागरण से उनका बकाया लेने आईं तक जाकर उनके साथ काम करने वालों को उनके निधन के बारे में पता चला। लखनऊ से लेकर जालंधर, नोएडा, दिल्ली में उनके हजारों जानने वाले थे पर किसी को उनकी फिक्र करने की जरूरत नहीं थी। कुंवर जी किसी को नौकरी नहीं दे सकते थे, कुंवर जी किसी को लाभ नहीं दिला सकते थे, कुंवर जी पैसे वाले नहीं थे, कुंवर जी किसी के सामने किसी चीज के लिए रिरिया नहीं सकते थे। कुंवर जी किसी की चापलूसी नहीं कर सकते थे। वो इंसान अपने में मस्त, अपने में खुश, अपने में उदास, अपने में दुखी। उसने जिंदा होते हुए भी खुद को इंसानों से काट लिया था। इंसानों के बीच रहता था लेकिन संवाद बस इतना ही जितने में जिंदगी चल जाती, नौकरी चल जाती।

आखिर में कुंवर जी नहीं रहे। मरना तो सबको है, कुंवर जी थोड़ा पहले चले गए। वो चाहते तो सीपीआई के नेताओं की तरह चतुर सुजान होकर किसी पार्टी में चले जाते और दलाली के जरिए लाखों करोड़ों कमा लेते। किसी बड़े नेता की चापलूसी करके उसके लिए मीडिया मैनेज करते और पैसे में खेलते। पर उन्होंने कुछ भी ऐसा नहीं किया जो उन्हें पसंद नहीं था। एक संस्कृतकर्मी, एक शायर, एक बेहतरीन इंसान कुंवर जी का जाना कचोट रहा है पर यह कचोट बस केवल कुछ सेकेंड के लिए है जब उनकी याद आ जाती है या जब उनकी याद दिला दी जाती है। अगले ही पल अपने दुनियावी ड्रामे में हम तल्लीन हो जाते हैं और चतुर सुजान आदमी की तरह शह-मत भरी इस बाजारवादी व्यवस्था में अपनी गोटियां चलने के बारे में रणनीति बनाने लगते हैं।

करुणाकर भी चला गया। जिंदगी जीने की उमंग लिए एक 23 साल के नौजवान की अचानक मौत हो जाती है। मौत तय थी, एम्स के मुताबिक पर हम लोग ठहरे एक भावुक इंसान। दिल नहीं मानता था कि वो मरेगा। सब कुछ तो ठीकठाक था बाहर से। हंसता मुस्कराता खाता पीता चलता पढ़ता सुनता बोलता ....सब कुछ करता एक नौजवान। पर अंदर जाने क्या पल रहा था। एम्स ने कहा कि लंग कैंसर अंतिम अवस्था में है, फेफड़े दोनों खत्म हो चुके हैं, छह महीने की जान बची है, जाकर गांव में मां बाप के सामने मरो। पर हम लोगों का दिल नहीं माना। ऐसे कैसे कह दिया कि जाओ और घर वालों के सामने बैठकर मौत की प्रतीक्षा करो। पर अंततः हुवा वही। दवा इलाज सिंपैथी अभियान आह्वान कवरेज मीडिया कंपेन ब्लाग कंपेन के बाद भी करुणाकर गांव में अपने परिजनों के बीच अचानक उभरे दर्द में तड़पकर मर गया।

आज आरकुट पर करुणाकर की प्रोफाइल पर पहुंचा। उसकी प्रोफाइल अब भी है। उसका आरकुट खाता अब भी चल रहा है। आपको कहीं से नहीं लगेगा कि करुणाकर इस दुनिया में नहीं है। जब वो जिंदा था तो मैंने उसे आरकुट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी पर वो उसके बाद आरकुट पर गया ही नहीं। मेरा फ्रेंड रिक्वेस्ट अब भी वेट कर रहा है। अब करुणाकर तो है नहीं, सो मेरा फ्रेंड रिक्वेस्ट वहीं का वहीं पड़ा रहेगा। संभवतः यह फ्रेंड रिक्वेस्ट तब कनफर्म हो जब मैं भी उपर उसके यहां पहुंच जाऊं। तब उस दूसरी दुनिया के आरकुट खाते में हम जरूर एक दूसरे के फ्रेंड बन जाएंगे। यहां तो करुणाकर मेरे रिक्वेस्ट को एसेप्ट करने से पहले ही गुजर गया।

करुणाकर के आरकुट खाते के स्क्रैप को मैं नहीं पढ़ सकता क्योंकि उसमें लिखा आ रहा है कि मैंने कोई स्क्रैप नहीं किया है इसलिए मैं नहीं पढ़ सकता। यह जरूर कोई तकनीकी व्यवस्था होगी पर अंदर से लगता है जैसे करुणाकर ने मुझे श्राप दिया हो, तुम सब जिंदा हो और मैं तुम लोगों के सामने ही मर कर चला आया, जाओ श्राप देता हूं, तुम मेरा स्क्रैप नहीं पढ़ सकते, तुम मेरे फ्रेंड नहीं बन सकते। करुणाकर, शायद मैं तुम्हारा मित्र पहले बन गया होता तो देख पाता कि तुम्हारे स्क्रैप बुक पर हाल फिलहाल किन लोगों ने क्या लिखा। बाल सुलभ उत्सुकता है। लेकिन मुझे पता है कि जिन लोगों को तुम्हारे मौत की खबर हुई होगी उन लोगों ने तुम्हारे स्क्रैपबुक पर जाकर तुरंत तुम्हें श्रद्धांजलि देकर तुमसे अपना नाता पूरी तरह तोड़ लिया होगा लेकिन मैं वादा करता हूं कि मैं तुम्हे तुम्हारे स्क्रैपबुक को नहीं पढ़ रहा और तुम्हें श्रद्धांजलि नहीं लिख पा रहा इसलिए मैं तुमसे नाता नहीं तोड़ रहा। यह मैं खुद के दिल को समझाने के लिए सोच रहा। जब हम उपर मिलेंगे तो शुरू से दोस्ती रखेंगे, स्क्रैप स्क्रैप खेलेंगे और तुम्हें मैं कुछ गंदी चीजें भी सिखावुंगा। तुमने तो जीवन भर सिगरेट या बीड़ी नहीं पी, पर तुम्हारे फेफड़े खराब हो गए। तुम्हें सिगरेट पीना सिखाउंगा ताकि किसी टेंशन में धुवें के छल्ले छोड़ते हुए तुम हलके से रिलीज हो सको। तुम्हें थोड़ा दारू पीना सिखाउंगा ताकि जब तुम बेहद दर्द में रहो तो इससे मुक्त होने के लिए थोड़ी सुरा ले लो और किसी नई दुनिया में पहुंच जाओ जहां कोई टेंशन नहीं। तुम्हें थोड़ी बदमाशी भी सिखावुंगा। यह सब तुमने किया नहीं। तुम तो ठहरे सीधे साधे आदर्शवादी नौजवान जो मां बाप के अरमान पूरा करने के लिए दिन रात सिर्फ और सिर्फ पढ़ता रहता था और अच्छे नंबरों से पास होता रहता था। पर देखा तुमने, तुम्हारी शराफत ने तुम्हें क्या इनाम दिया। हम लोगों तो सारी बुराई करके जिंदा हैं और तुम आदर्शवादी दोस्त.....चले गए न कलयुग में अच्छे कर्म करके किसी अच्छी दुनिया में, बुरे लोगों को और बुराइयों को यहीं छोड़कर। पर हम बदमाश और बुरे लोग तुम्हें दिल से चाहते हैं।

कुंवर जी, मुझे मलाल है कि मैं भी दिल्ली मे रहा और बेरोजगारी व दारूबाजी के बीच जिंदगी की गणित में उलझकर आपको याद तक न कर सका। पर अब जब आप याद आते हैं तो लगता है जैसे मुझसे पाप हुआ है। अब भी दिल होता है कि एक बार आपके घर जाकर पता करूं कि क्या हाल हैं, कैसे हो रहा है गुजारा पर सच कहूं तो मेरे पास भी टाइम नहीं है, मैं बहुत बिजी आदमी हूं, बहुत आगे जाना है मुझे, हेक्टिक शिड्यूल रहता है इसलिए सारी। मैं आपके परिजनों से भी नहीं मिल सकता। अब आप चाहे इसका बुरा मानों या भला, पर यही सच है मेरे भाई। आपके जीते जी आपकी मदद नहीं कर पाया और मरने के बाद आपके परिजनों के किसी काम न आउंगा लेकिन हां, देखिए आपको याद कर और इतना सब लिखकर कुछ अच्छे नंबर जरूर बटोरने की कोशिश कर रहा हूं। माफ करना दोस्त, आजकल दोस्त ही दगाबाज होते हैं और वही सबसे अच्छे दुश्मन बनते हैं। तुम मुझसे दुश्मनी करो न करो, मैं तुम्हारे लिए एक दोस्त के रूप में दुश्मन ही हूं।

चलिए.....करुणाकर और कुंवर जी अंजुम को थोड़ा याद कर लें, थोड़ा खुद को याद कर लें...बाकी कल तो हम सभी बिजी हो जाएंगे अपने अपने शिड्यूल के हिसाब से।

अंत में करुणाकर की आरकुट प्रोफाइल का लिंक, आप भी जाकर देखें और पढ़ें.....सोचें, बिचारें.....कुछ समझ में आए तो भड़ास निकालें......हम लोग तो बस भड़ास ही निकाल सकते हैं, और क्या कर सकते हैं.......


अगर आपका आरकुट खाता है तो क्लिक करें.......करुणाकर आरकुट पर


करुणाकर ने अपने आरकुट प्रोफाइल में खुद के एक ब्लाग के बारे में भी बताया है, वो है http://karunakarmishra.blogspot.com परफेक्ट डेट के बारे में उसका कहना है कि वो इसे इसलिए नहीं पसंद करता क्योंकि वो यह सब तब करेगा जब वह अपना लक्ष्य हासिल कर लेगा।


करुणाकर के आरकुट प्रोफाइल में सोशल, प्रोफेशनल, और परसनल सेक्शन में जो जो लिखा है वो इस प्रकार है....

relationship status: single

age: 23

languages i speak: English (UK), Hindi

here for: friends

about me: aasmaan ko neend aayegi to sulaaoge kahan...zameen ko maut aayegi to dafnaaoge kahan...

कौन हूँ??
इस अजनबी सी दुनिया में, अकेला इक ख्वाब हूँ.
सवालों से खफ़ा, चोट सा जवाब हूँ.
जो ना समझ सके, उनके लिये "कौन".
जो समझ चुके, उनके लिये किताब हूँ.

दुनिया कि नज़रों में, जाने क्युं चुभा सा.
सबसे नशीला और बदनाम शराब हूँ.
सर उठा के देखो, वो देख रहा है तुमको.
जिसको न देखा उसने, वो चमकता आफ़ताब हूँ.
आँखों से देखोगे, तो खुश मुझे पाओगे.
दिल से पूछोगे, तो दर्द का सैलाब हू

well....if u culd figure me out completely then u wuld b my best friend...multiple personality disorder wuz named after me....i live for a few people...friends mean the world to me...i go out of my way to help them wen they need me...not a gud listener unless its my frnz who wanna talk...outspoken most of the time....spontaneous n sarcastic jokes rule my roost...love is not my cup of tea...i flirt in d gud way n m honest about it....show me attitude n i'll give u an overdose of my own....in d end m gud to only

children: no

ethnicity: east indian

religion: Hindu

political view: not political

humor: campy/cheesy, dry/sarcastic, clever/quick witted, friendly, goofy/slapstick, obscure, raunchy

fashion: natural

smoking: no

drinking: no

pets: i like them at the zoos

living: alone, friends visit often

hometown: ayodhya/noida /delhi/banglore

webpage: http://www.jssate.com

passions: To be iimian

sports: cricket,chess;

activities: SPORTS,STUDY,TALKING WITH FREINDS,AKING FREINDS;

books: STUDY

music: SOFT OLD SONGS

tv shows: INDIAN IDEAL PART TWO

movies: MUNNA BHAI MBBS;PARDESH;

cuisines: kheer,chinees food

city: NOIDA

state: india

zip/postal code: 272123

country: India


education: Bachelor's Degree

high school: ya sure

occupation: STUDENT

industry: High Tech, Computer Software

title: http://www.orkut.co.in/UniversalSearch.aspx?q=%22http%3A%2F%2Fkarunakarmishra.blogspot.com%22

job description: as student life

career skills: IT GETS CHANGE ACCORDING TO REQUIRMENT.

career interests: OF COURSE MANAGEMENT

ideal match: that is in pending

first thing you will notice about me: MY simplicity

height: 172 centimeters

eye color: black

hair color: black

build: slim

looks: average

best feature: chest

my idea of a perfect first date: i do't like dating becoc i will do all these things after achieving all my goals

from my past relationships i learned: i do't have any relationship inspite of my parents and sister brothere and from these i am learning continously no endpoints

five things I cant live without: i can live without anything in the presense of air water and food

in my bedroom you will find: i have't here bedroom but i have my flat in that me and my freinds lives together so u find alot of things like MY PC,MY freinds laptop and as i am student then books obiously.


-----------

13.8.08

मौत

मौत
एक ऐसी सच्चाई
जिससे सब डरते
एक ऐसी हकीकत
जिससे सब हारते

सभी भड़ासियों को नमस्कार बहुत दिनों के बाद लिख रहा हूँ क्योकि भाई सरकारी आदेश कानपुर से पोर्टब्लेयर आ गया हूँ इन्टरनेट से संबंध कट गया है। करुणाकरन की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुया यह तो नही जानता कि वह कौन था पर इतना जरुर जानता हूँ कि वह बेटा, भाई, जरुर होगा तथा किसी की राखी किसी की गोद जरुर सूनी हुई होगी।

अजीत कुमार मिश्रा

10.8.08

डाक्टर रूपेश ! शेम-शेम... चुप्पी क्यों साध रखी है????


डाक्टर रूपेश ! शेम-शेम... शर्म की बात है आपके लिये ........ हर पोस्ट पर टिप्पणी लिखने वाले करुणाकर की मौत की बात पर चुप्पी क्यों साधे हो????? आज मुझे ये सुनने को मिल रहा है तो इसमें क्या ऐसा है जो मुझे दुःख होना चाहिये क्योंकि मैं तो जादूगर हूं साथ ही धरती का भगवान कहलाता हूं यानि कि चिकित्सक....... मैं क्यों असाध्य कहकर मौत का तिल-तिल इंतजार करते लोगों का उपचार अपने जिम्मे पर ले लेता हूं ???? मैंने अपने अध्ययनकाल में न जाने कितनी बार देखा कि पच्चीसों डाक्टरों की टीम मरीज को एण्टी-स्पाज़्मोडिक दवाएं दे रही ऐ फिर भी पेट दर्द है कि रुक नहीं रहा या संसार का सबसे अच्छा हार्ट-स्टिम्युलेंट देने के बावजूद पूरी टीम के सामने कार्डियोग्राम फ़्लैट होता जा रहा है और बस अगले पल एक सीधी लकीर..... खत्म ... जीवन समाप्त.... क्यों..क्यों...?????? बस इसलिये कि सुनिश्चित हार की घोषणा के बाद भी मैं लड़ना छोड़ कर हथियार डाल कर बैठ नहीं जाता.......। मैंने करुणाकर के परिवार के लिये सांत्वना के दो शब्द तक नहीं बोले या लिखे जबकि इस मुद्दे (मुद्दा इसलिये कह रहा हूं क्योंकि इस विषय के चलते मुझे ख्याति मिलने वाली थी जिसे कि मैं भविष्य में शायद कैश कराता ऐसा लोगों का विचार है ) पर मुझे सबसे ज्यादा चिल्ल-पौं करना चाहिये था आखिर हार मेरी हुई... चिकित्सा शास्त्र की हुई... आयुर्वेद की हुई....। कोई प्रलाप न करूंगा और न ही इस बात का अफसोस करूंगा कि मैं इस मिशन में नाकामयाब हुआ.......। मैं हर बार जीतता हूं जीवन की जंग क्योंकि डूबते जहाज की कप्तानी स्वीकारने का साहस है ... भय नहीं है इस बात का कि लोग निंदा करेंगे .... इस भय से मरणासन्न रोगी को भगा नहीं देता और अंतिम सांस तक लड़ता हूं। चिकित्सा करने पर अगर चमत्कार नहीं होता तो मैं निस्संदेह अपराधी ही तो हूं मुझे मार डालना ही सही न होगा क्या???? एक दिन मैं भी मरूंगा और किसी चिकित्सक को मेरे परिवार के लोग कोसते हुए आगे बढ़ जाएंगे जीवन पथ पर .....।
बस इतना ही..............

28.6.08

यशवंत दादा,मौत का आतंक किसे दिखाया जा रहा है???????

आज बहुत दिनो बाद एक बार फ़िर से मेरे अंदर से मुख्यधारा से बाग़ी हुआ चिकित्सक निकल कर चिल्लाने को तैयार है इस लिये जोर जोर से चिल्ला कर कह देना चाहता हूं कि ये जो करुणाकर के बारे में मौत-मौत-मौत का भय है, पूरी तरह निर्मूल है। अरे यार लोगों ! इस दुनिया में जिस दिन प्रोग्राम बन कर आ गए थे उसी समय ईश्वर ने सबमें एक दिन डिलीट हो जाने का साफ़्टवेयर डाल दिया था कि जाओ आटोडिलीट हो जाना। मौत का आतंक किसे दिखाया जा रहा है कम से कम भड़ासी तो इस परिवर्तन से हरगिज नही डरते हैं। मैंने अभी करुणाकर से बात करी है और आप सबको कह देना चाहता हूं कि (यशवंत दादा आप भी शामिल हैं) बस करो ये डर-डर खेलना बहुत हो गया यार कब तक कांपोगे? एक बार हम सारे दोस्त जड़ी-बूटियों के लिये फ़्लोरा स्टडी के लिये फ़ील्ड में गये हुए थे तो सामान्य तौर पर आप माने या न माने ये छात्रों के लिये किसी पिकनिक से कम नहीं होता है ,लोग अपनी-अपनी गर्लफ़्रेंड्स को साथ ले जाना चाहते हैं, बीयर रखना नहीं भूलते हैं, ताश के पत्ते तो अनिवार्य होते हैं और अगर प्रोफ़ेसर साहब रंगीले हुए तो ढोलक,गिटार वगैरह भी संग रख लिया जाता है। इसमें जरूरी होता है कि साथ में एक अपडेटेड फ़र्स्ट एड किट भी ले ली जाए लेकिन उसे ढोना कौन चाहता है तो बिना मन के रख ही ली जाती है। स दोस्त अपनी-अपनी में मशगूल थे और हम थे कि एक पौधे को ताकत लगा कर उखाड़े पडे़ थे कि घर ले जाकर नमूने के तौर पर सहेजेंगे क्योंकि बह एक दुर्लभ पौधा था, उसकी जड़ से एक मस्त सांप चिढ़ कर निकला और हमें कस कर काट लिया। हमने शांति से प्रोफ़ेसर साहब को बताया कि एक जहरीले सांप ने काट लिया तो उनके तोते उड़ गये,चिल्लाने लगे कि अबे सालों दारू पीना बंद करो और फ़र्स्ट एड किट से एंटी स्नेक वेनम का इंजेक्शन निकाल कर डा.रूपेश को लगाओ...... मर जाएगा वरना साले हम सब परेशानी में पड़ जाएंगे....... । एक भला सा सहपाठी दवा निकाल कर लाया और बोला कि सर ये तो एक्सपायर डेट का हो गया है(किसी ने भी फ़र्स्ट एड किट उठाते समय देखना जरूरी नहीं समझा कि देख लेते कि किस दवा की क्या डेट है)। पता है उस दिन क्या हुआ???? मैंने जिन्दगी का सबसे बड़ा चिकित्सा-मंत्र सीख लिया, प्रोफ़ेसर चिल्ला कर बोले अबे साले अब बता रहा है कि एक्सपायर डेट का हो गया है पहले नहीं देखा....... लगा इसी को ... ये तो वैसे भी मर जाएगा तो इसी एक्सपायर डेट के इंजेक्शन को लगा कर देख अगर बच गया तो ठीक है........ मुंह मत देख साले..... चमत्कार हो गया ......। मैं उस एक्सपायर डेट की दवा से बच गया जबकि मैं खुद उस सांप की प्रजाति को जानता हूं कि वो कितना जहरीला होता है; तो बच्चों इस कथा से मैंने क्या सीखा कि जो गतायु हो, मरणासन्न हो उस पर सारे जीवन रक्षक उपाय अपना लेने चाहिये न कि ये कह कर अलग खड़े हो जाना चाहिये कि ले जाओ ये तो मरने वाला है.... ये सुअर एम्स और टाटा के डाक्टर अपने आप को ब्रह्मा का बाप समझते हैं कि इन्होंने कह दिया और मरीज मर ही जाएगा..... कमीने कहीं के.। मेरी मां का उदाहरण तो यशवंत दादा भी जानते हैं जिन्हें ढाई साल पहले ब्रेस्ट कैंसर की अंतिम अवस्था बता कर ये कह दिया था इन चूतियेस्ट डाक्टरों ने कि बुढ़िया डेढ़-दो महीने में मर जाएगी जबकि मेरी माताराम पूरी तरह से अब स्वस्थ हैं और रिश्ते में लगने वाली सारी बहुओं को आशीर्वाद देती फ़िर रही हैं चाचा,मामा,फ़ूफ़ा सबकी बहुएं कहानी घर घर की देख रहीं हैं इनके संग.....। यार लोगों मैं करुणाकर के इलाज का जिम्मा ले रहा हूं बस आप लोग ऊपर वाले को बोल कर रखो कि इस बीच उसके स्वस्थ होने से पहले मुझे डिलीट न कर दे.....। अगर किसी का दिल बहुत बड़ा हो यानि उसे एन्लार्जमेंट आफ़ हार्ट नामक बीमारी हो और दवा के खर्च का जिम्मा उठाना चाहे तो भइये शौक से उठाए लेकिन मैं उसको कभी उसकी बीमारी यानि एन्लार्जमेंट आफ़ हार्ट का इलाज न बताउंगा,,,,,,, :)
जय जय भड़ास

30.5.08

गरीबी से मरते हैं लोग, अपने दिल्ली में

आज सुबह सुबह अखबार पर पहली निगाह मारने के दौरान उसी खबर पर निगाह टिकी जहां गरीबी, मां और मौत के बारे में लिखा गया था। दिल्ली में आर्थिक तंगी से मां व बेटे ने जान दे दी।


ऐसी घटनाएं तो होती रहती हैं पर जब भी होती हैं, अंदर से हिला जाती हैं। इस बाजार के हमले ने उन लोगों को बिलकुल फटेहाल बना दिया है, जिनके पास दंद फंद नहीं है, जिनके पास नौकरी नहीं है, जिनके पास शिक्षा नहीं है। ऐसे लोग जो तीन पांच करके नहीं जी सकते, आखिर किस तरह ईमानदारी से जी सकते हैं। क्या इनकी मौत ही इनकी नियति है।


क्या सरकारों को भयंकर बाजार के इस दौर में हर व्यक्ति को रोजगार और हर परिवार को न्यूनतम आर्थिक सुरक्षा की गारंटी नहीं देनी चाहिए?

पर सवाल वही है कि जब हर कोई अपना नोट और वोट बनाने में लगा हो तो जनता और उसके जीवन से जुड़े सवालों पर भला कौन सोच सकता है।


जय भड़ास
यशवंत

15.5.08

अशोक शास्त्री की याद में ...

क्लब में वो शीशम का वो पेड़ तो पहले ही कट चुका था जिसके साये में अशोक जी की महफिल जमती थी

प्रेमचन्द गां¡धी

कुछ बातें ऐसी होती हैं जिन पर कभी यकीन नहीं आता यह जानते हुए भी कि यही सच है। अशोक शास्त्री नहीं रहे विश्वास नहीं होता। बार-बार जेहन में मिर्जा गालिब का एक शेर गूंजता है-थी वो इक शख्स के तसव्वुर सेअब वो रानाई-ए-ख़याल कहा¡सचमुच उस शख्स में एक जादू था जिसमें बं¡धकर हर कोई खिंचा चला आता था। उस जादू को आखिर क्या नाम दिया जाये? गौरवर्ण, मेधा और ज्ञान से दिपदिपाता चेहरा, कपड़ों से झां¡कती सादगी भरी नफासत और वाणी के माधुर्य में घुले शब्दों से झलकती विद्वता किसी को भी एक पल में ही बां¡ध लेने के लिए काफी थी। हरदम अपनी वाग्मिता और ज्ञान की चुटकियों से चमत्कृत करने वाले अशोक शास्त्री आज हमारे बीच नहीं हैं। जयपुर की साहित्यिक-सांस्कृतिक बिरादरी में एक कभी न खत्म होने वाला सन्नाटा छाया हुआ है।अशोक शास्त्री अलवर से जयपुर आने वाले पत्रकारों की उस पीढ़ी के नायक थे जिसने राजस्थान की पत्रकारिता में अपना एक खास मुकाम बनाया है। अशोक शास्त्री, जगदीश शर्मा और ईशमधु तलवार की एक तिकड़ी थी और इस तिकड़ी में जगदीश शर्मा और ईशमधु तलवार जयपुर आने वाले शुरुआती पत्रकार थे। अशोक शास्त्री इनके बाद जयपुर आये। अलवर में अशोक शास्त्री ने पत्रकारिता के क्षेत्र में जो काम किया, वह आज एक इतिहास बन चुका है। इतिहास इस रूप में कि पत्रकारिता में अब वैसा दौर शायद कभी नहीं लौट सकेगा। अशोक शास्त्री ने तरुण अवस्था में वो काम किया जिसे बड़े-बड़े लोग नहीं कर पाते। दैनिक ‘अरानाद’ के युवा सम्पादक अशोक शास्त्री ने स्थानीय जरुरतों के लिहाज से पाठकों की अपेक्षा और आकांक्षाओं की पूर्ति करते हुए अलवर के इतिहास का उस जमाने में एक ऐसा लोकप्रिय अखबार निकाला जिसकी अलवर शहर में प्रसार संख्या उस वक्त प्रदेश के सबसे बड़े अखबार से भी ज्यादा थी। ‘अरानाद’ एक सहकारी प्रयास था जिसमें कर्मठ और प्रतिबद्ध लोगों की थोड़ी-थोड़ी पूं¡जी लगी हुई थी। लेकिन बड़ी पूं¡जी के आगे आखिर कब तक यह सहकारी प्रयास टिक सकता था? आखिरकार जब सारी पूं¡जी खत्म हो गई तो मास्टर बंशीधर जी ने अपने प्रेस में अखबार को इस तिकड़ी के कहने पर तीन दिन और छापा। बंषीधर जी कवि ऋतुराज और लेखक सुरेश पंडित के ससुर थे।अशोक शास्त्री एक प्रयोग की असफलता से घबराने वाले नहीं थे। कुछ अरसे बाद उन्होंने एक और प्रयास किया तो साप्ताहिक ‘कुतुबनामा’ का आगाज हुआ। तीखे राजनैतिक तेवर और गहरी साहित्यिक-सांस्कृतिक दृष्टि से सम्पन्न इस साप्ताहिक ने जल्दी ही प्रान्तीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली थी। इस प्रयोग में प्रदेश के अनेक युवा पत्रकार जुड़े। लेकिन एक-एक कर तीनों मित्रों के जयपुर आने से ‘कुतुबनामा’ को भी इतिहास में दर्ज होना पड़ा। अशोक शास्त्री जयपुर आये तो राजस्थान पत्रिका और इतवारी पत्रिका में सम्पादकीय दायित्वों के तहत इन पत्रों को अपनी साहित्यिक और सांस्कृतिक दृष्टि से पूरित कर एक नयी दृष्टि दी। यह अशोक शास्त्री की कोशिशों का ही नतीजा था कि पूरे प्रान्त की सृजनात्मक प्रतिभाओं को राजस्थान पत्रिका प्रकाशनों के माध्यम से एक राज्यव्यापी मंच मिला। इतवारी पत्रिका को राष्ट्रीय स्तर पर एक गम्भीर दृष्टिसम्पन्न साप्ताहिक के रूप में पहचाना गया। उस वक्त राजस्थान पत्रिका और इतवारी पत्रिका में लिखने वाले लेखक-पत्रकार आज देश के शीर्षस्थ लेखकों में गिने जाते हैं मसलन ओम थानवी, राजकिशोर और प्रयाग शुक्ल।पढने और नये-नये विषयों में यूं तो अशोक शास्त्री की रूचि बहुत पहले से थी लेकिन इन्हीं दिनों अशोक शास्त्री की दिलचिस्पयों में साहित्य शीर्ष पर आया। वे सामान्य पत्रकारिता से हटकर गम्भीर साहित्य की ओर उन्मुख हुए। कृष्ण कल्पित, सत्यनारायण, संजीव मिश्र, विनोद पदरज, राजेन्द्र बोहरा, मनु शर्मा, मन्जू शर्मा, लवलीन, अजन्ता और सीमन्तिनी राघव के सम्पर्क से राजस्थान विश्वविद्यालय में अशोक शास्त्री जल्द ही एक लोकप्रिय व्यक्ति बन गये। राजस्थान पत्रिका के साथ-साथ विश्वविद्यालय भी उनकी बैठकबाजी का नया केन्द्र बन गया था। यहीं महान साहित्यकार रांगेय राघव की कवयित्री पुत्री सीमन्तिनी से उनकी मैत्री विवाह सम्बन्ध में बदली।यह अशोक शास्त्री के जीवन का नया दौर था जिसमें उन्हें कुछ असाधारण काम करने थे। सबसे पहले उन्होंने उस परिवार का दायित्व सं¡भाला जिससे जुड़कर उनके भीतर के रचनात्मक पत्रकार को गहरा सुकून मिलना था। अशोक शास्त्री ने स्वर्गीय रांगेय राघव के प्रकाशित-अप्रकाशित लेखन को खोजा- ढू¡ढा और सम्पादित कर व्यवस्थित रूप से प्रकाशित कराया। रांगेय राघव की मृत्यु के बाद उनके साहित्य को प्रकाश में लाने का जितना श्रेय श्रीमती सुलोचना रांगेय राघव का है उतना ही अशोक शास्त्री का भी। अशोक जी चाहते थे कि रांगेय राघव को प्रत्येक माध्यम में ले जाया जाये। इसलिये जब ‘कब तक पुकारू¡’ पर टीवी धारावाहिक बनाने की बात आई तो कृति के साथ एक माध्यम में अन्याय न हो इसी वजह को ध्यान में रखते हुए अशोक शास्त्री ने स्वयं पटकथा लिखने की ठानी। आज भारतीय टेलीविजन इतिहास के कुछ अविस्मरणीय धारावाहिकों में ‘कब तक पुकारूं’ का नाम अशोक शास्त्री की प्रतिभा और परिश्रम के कारण भी है। इन दिनों अशोक शास्त्री रांगेय राघव के उपन्यास ‘पथ का पाप’ पर एक फीचर फिल्म की स्क्रिप्ट को अन्तिम रूप दे रहे थे। सम्भवत: वे यह फिल्म गोविन्द निहलानी के लिए लिख रहे थे।अशोक शास्त्री जितना पढाकू लेखक-पत्रकार देश भर में ढू¡ढना मुश्किल है। उनके अध्ययन में कविता, कहानी, उपन्यास, आत्मकथा, जीवनी, संस्मरण और आलोचना जैसी साहित्यिक विधाएं ही नहीं बल्कि धर्म, दर्शन, पुराण, उपनिषद, अध्यात्म, चित्रकला, सिनेमा, संगीत, जादू-टोना, भूत-प्रेत और विश्व साहित्य की विख्यात और कमख्यात कृतियों से लेकर दुनिया भर की लोक कथाएं भी शामिल थीं। एक इतालवी लोक कथा उन्होंने रंगकमीZ साबिर खान को सुनाई तो एक नाट्य कार्यशाला में उस पर राजस्थान का मशहूर नाटक तैयार हुआ ‘और रावण मिल गया’ जिसे अशोक राही ने लिखा था।अशोक शास्त्री की एक खासियत थी कि वे जितना पढते थे उसे सहज-सरल शब्दों में रोज शाम अपने दोस्तों के बीच सुनाते भी थे। इस तरह उन्होंने जयपुर में पता नहीं कितने मित्रों को विश्व साहित्य की महानतम कृतियों से परिचित कराया। पिंकसिटी प्रेस क्लब में एक दौर में उनकी शाम की महफिलों में आने वाले दोस्तों के लिए ताजा पढ़ी-लिखी रचना का परिचय देना जरुरी हो गया था। एक दफा तो उन्होंने शाम को नया शेर सुनाने की परम्परा ही डाल दी थी। इस तरह उनकी शाम की महफिलें केवल बतौलेबाजी की ही नहीं ज्ञान और अध्ययन की भी महफिलें थीं। अनेक लेख-पत्रकार रोज नये शेरों से लैस होकर आते थे। बहुत कम लोगों को पता है कि अशोक शास्त्री सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अद्भुत योजनाकार भी थे। उनके द्वारा बनाये गये डिजाइन पर जयपुर में दो अविस्मरणीय कार्यक्रम हुए। कवि ऋतुराज को `पहल सम्मान दिये जाने के अवसर पर कार्यक्रम में आये अतिथि रचनाकारों के लिए जयपुर के लेखक-पत्रकार-कलाकारों की ओर से एक शानदार पार्टी आयोजित की गई थी। ....इसी तरह जब कट्टरपंथियों ने मकबूल फिदा हुसैन के सरस्वती चित्र पर हल्ला मचाया तो अशोक जी ने अभिव्यक्ति की आजादी के समर्थन में एक अनूठा विरोध-प्रदर्शन डिजाइन किया। इसमें शहर के हृदय स्थल स्टेच्यू सकिZल पर एक दिन का धरना दिया गया। धरने में चित्रकारों के साथ लेखक, पत्रकार, रंगकर्मीZ और बुद्धिजीवियों के साथ आम लोगों ने भी शिरकत की थी। हुसैन के सरस्वती चित्र की ढेरों प्रतिया¡ बां¡टी गई। चित्रकारों ने चित्र बनाए, कवियों ने कविताएं सुनाईं, कलाकारों ने गीत गाये और एक बड़े कैनवस पर हुसैन के समर्थन में हस्ताक्षर किये गये। इस विरोध-प्रदर्शन में यू¡ तो सभी संगठनों के लोग शामिल थे लेकिन अशोक जी चाहते थे कि इसे किसी संगठन विशेष या समूह के बजाय सामूहिक सांस्कृतिक प्रतिरोध की तरह जाना जाये। वे हुसैन का समर्थन सांस्कृतिक और संवैधानिक धरातल पर आमजन के साथ किये जाने के पक्षधर थे। उस रोज पुलिस-प्रशासन और गुप्तचर विभाग के लोग दिन भर पूछते रहे कि आखिर इस धरने की आयोजक संस्था और उसके पदाधिकारी कौन हैं। बकौल अशोक जी उस दिन एक नई फाइल खुली होगी जिसमें इतने ज्वलन्त मुद्दे पर व्यापक जनभागीदारी को रेखांकित किया गया होगा। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि इन दोनों आयोजनों के लिए खुद अशोक जी ने भी चन्दा इकट्ठा किया था। प्रेस क्लब में एक बार उन्होंने नये निर्माण के लिए पेड़ काटे जाने के खिलाफ जबर्दस्त आन्दोलन चलाया। उस आन्दोलन के चलते प्रेस क्लब चुनावों में वोटों की राजनीति की एक विचित्र शुरुआत हुई, जिसे आज हम फलता-फूलता देख रहे हैं। ....इसे सिवा दुर्भाग्य के क्या कहा जाये कि हमारे यहा¡ दिवंगतों को श्रद्धांजलि देने का भी लोगों में सलीका नहीं है। जिस प्रेस क्लब को अशोक जी बुद्धिजीवियों का केन्द्र बनाने का प्रयास कर रहे थे, वहीं आयोजित शोक सभा में लोगों ने मृत्यु के कारणों की चर्चा के बहाने अशोक शास्त्री की तमाम उपलब्धियों को नकारते हुए सारी चर्चा क्लब और मदिरापान पर केन्द्रित कर दी। इस किस्म के त्वरित मूल्यांकनों से कभी सही नतीजों पर नहीं पहु¡चा जा सकता, क्योंकि कल लोगों के खान-पान में सिगरेट-जर्दा-पान-सुपारी-मीठा-नमकीन-दूध-चाय-कॉफी जैसे बहानों को मृत्यु का कारक मान लिया जाएगा।आज इण्डियन कॉफी हाउस और प्रेस क्लब की वो जगहें खामोश हैं जहा¡ कभी अशोक जी के ठहाके गू¡जते थे या ज्ञान की सरिता बहती थी। क्लब में वो शीशम का वो पेड़ तो पहले ही कट चुका था जिसके साये में अशोक जी की महफिल जमती थी। अपने आखिरी दिनों में उन्होंने क्लब में अपने लिए छत चुनी थी वो भी शायद मजबूरी में क्योंकि उस छत से भी वो हाहाकारी बाजार दिखता था जिसे अशोक जी सख्त नापसंद करते थे। आज उस शख्स की गैर मौजूदगी में ना प्रेस क्लब जाने का मन करता है और न ही उन किताबों को देखने का जिन पर उन्होंने लिखा था – प्रे च के लिए : अ शा। अपने आखिरी दिनों में अशोक जी ने मुझसे इरविंग स्टोन की ‘लस्ट फॉर लाइफ ‘का हिन्दी अनुवाद जयपुर में तलाश करने के लिए कहा था। जीवन के प्रति ऐसी उत्कट अभिलाषा लिए खूबसूरत खयालों वाला शख्स आज हमारे बीच नहीं है तो लगता है कि मिर्जा गालिब ने यह शेर अशोक जी जैसे लोगों के लिए ही लिखा था:थी वो इक शख्स के तसव्वुर सेअब वो रानाई-ए-खयाल कहां¡।
Posted by Poet from Pinkcity

http://prempoet.blogspot.com/