Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label ब्लागर मीटिंग. Show all posts
Showing posts with label ब्लागर मीटिंग. Show all posts

14.2.08

सराय विवादः जब कांखने में भी वैचारिक आग्रह हो तो ये कूद-फांद दोहरे मानदंडो वाला--प्रमोद सिंह

विदेशी धन से चलने वाली सराय जैसी दुकानों को लेकर अफलातून भाई ने जो सवाल किए थे, उसके जवाब में मैथिली जी की तरफ से सिरिल ने और खुद मसिजीवी ने अपनी-अपनी तरफ से सफाई देने की कोशिश उसी पोस्ट में कमेंट के रूप में की। हालांकि सफाई बच्चों जैसी इन्नोसेंसी से भरा हुआ है, कोई तार्किक आधार नहीं है। पर सराय की ब्लागर मीटिंग के बारे में जोर-शोर से न्योता बांटने वाले अविनाश अभी चुप हैं। यहां यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि अफलातून ने अपने सवाल अविनाश को संबोधित करते हुए पूछे हैं, और सराय में ब्लागर मीटिंग के बारे में एक्सक्लूसिव न्योता पहली दफे मोहल्ला पर ही अवतिरत हुआ था, बाद में उसे भड़ास पर भी पोस्ट किया गया। तो मोहल्ला के एडमिन व माडरेटर के बतौर अविनाश का ये फर्ज बनता है कि वो इन सवालों के जवाब दें, लेकिन उसके पहले एक और वरिष्ठ ब्लागर की टिप्पणी।

मुंबई के वरिष्ठ ब्लागर प्रमोद सिंह ने कहा है कि वैचारिक आग्रहों के प्रति प्रतिबद्धता का दावा करने वाले लोगों के ऐसी संस्थाओं के आयोजन में यूं चले जाना दोहरे मानंदड वाला है। उन्होंने अपनी बात अफलातून जी वाली पोस्ट में ही कमेंट के रूप में कही है।

तो, मेरे खयाल से मुद्दा सिर्फ किसी ब्लागर मीटिंग में जाने जैसा नहीं बल्कि जो संस्थाएं इन मीटिंग के जरिए खुद प्रचार पा रहीं हों, उनके चाल चरित्र और चेहरे को समझने की कोशिश की भी है।

यहां प्रमोद सिंह द्वारा कही गई बात हू ब हू प्रस्तुत है....

Pramod Singh has left a new comment on your post "विदेशी धन से चलने वाली सराय जैसी दुकानों से इन दिग...":

वैसे सर्वविदित सच्‍चाई जो है यहां अफलातून भाई कह रहे हैं, अन्‍य जगह और लोग कहते रहे हैं. सवाल यह नहीं है कि सराय के पीछे पैसा फोर्ड फाउंडेशन का है, सवाल यह है कि कुछ लोगों को जो अपने कांखने में भी वैचारिक आग्रहों का दावा करते हैं, ऐसी स्‍वछंदता से इन जगहों कूद-फांद करें तो उसमें सीधे दोहरे मानदंड देखे जाने चाहिएं. देखे क्‍या जाने चाहिए, मुझे दिखते हैं.


Posted by Pramod Singh to भड़ास at 14/2/08 2:22 AM

13.2.08

विदेशी धन से चलने वाली सराय जैसी दुकानों से इन दिग्गज ब्लागरों को लगाव कैसा? --अफलातून

भड़ास और मोहल्ला दोनों पर ही अविनाश जी ने एक पोस्ट के जरिए सभी भाई-बंधुओं से सराय संस्था द्वारा हिंदी ब्लागिंग पर आयोजित की गई आज की मीटिंग में हजारों-लाखों की संख्या में चलने का आह्वान किया। मैं जा न सका, वृंदावन-मथुरा में दो आफिसियल मीटिंग्स में गया था। एकाएक जाने का प्रोग्राम तय हुआ था। सो, इस मीटिंग से वंचित रहा। पर आज शाम जब दिल्ली पहुंचा हूं तो अविनाश द्वारा भड़ास और मोहल्लो- दोनों ब्लागों पर लिखित पोस्टों के नीचे बनारसी भाई अफलातून जी के कमेंट पढ़ने को मिला। कुछ देर के लिए मैं इसे पढ़कर सोचने लगा। क्या यह सवाल अफलातून जी ने यूं ही किया है या इसका कोई सीरियस पक्ष भी है। जहां तक मैं अफलातून जी को जानता हूं, वे कभी कच्ची बातें और ओछी बातें नहीं करते। वे कहते-बोलते हैं तो उसके एक तार्किक मायने होते हैं, जिससे आप सहमत और असहमत हो सकते हैं। तो फिर ये जो कमेंट है इसे बेहद सीरियस मामला मानना चाहिए और अविनाश जी समेत मसिजीवी, नीलिमा, मैथिली जी, सुनील दीपक को भी अफलू भाई के सवाल का जवाब जरूर देना चाहिए ताकि कहीं किसी तरह के शक की गुंजाइश न रहे। इसी मकसद से हम अफलातून जी द्वारा उठाए गए सवाल को यहां हू ब हू प्रकाशित कर रहे हैं...जय भड़ास, यशवंत))


Aflatoon has left a new comment on your post "आज ब्‍लॉग संगत है, हजारों-लाखों में आएं":

अविनाश,
विदेशी धन(फोर्ड फाउन्डेशन जैसी संस्थाओं के पैसे से) पर चलने वाली दुकानों से अविनाश जैसों का लगाव देख कर दुख हो रहा है। सराय , csds जैसी दुकानों के द्वारा बौद्धिक साम्राज्यवाद कैसे फैलाया जाता है उससे हिन्दी चिट्ठेकारों को सावधान होना होगा। मसिजीवी - नीलिमा अब यह भी बतायें कि 'चोखेर बाली'का 'सराय' जैसी दुकान से कोई सम्बन्ध है या नहीं?मैथिलीजी या सुनील दीपक विदेशी फन्डिंग एजेन्सियों से धन ले कर चलने वाली दुकानों के बारे में क्या सोचते हैं-यह उन्हें बताना होगा।

Posted by Aflatoon to भड़ास at 13/2/08 2:05 PM