पुष्यमित्र
इन दिनों पूरे देश में राष्ट्रहित की धूम मची है. यह सब कुछ. कुछ वैसा ही है, जैसा कारगिल युद्ध और उससे पहले परमाणु परीक्षणा के दिनों में हुआ करता था. आजकल देश की हर बङी राजनीतिक पार्टी, राजनीति के बदले राष्ट्रहित करने का दावा करने लगी है और राष्ट्रहित के नाम पर एक दूसरे को गलत साबित करने में जुट गई है.
अब जैसे लोहियाजी के आदर्शों पर चलने का दावा करने वाली समाजवादी पार्टी के मुताबिक परमाणु करार के लिए यूपीए के साथा हो जाना राष्ट्रहित है, अपने पक्ष में उसने पूर्व राष्ट्रपति कलाम तक से सहमति ले ली है।गुरुवार की शाम से इस पार्टी के प्रवक्ता ऐसा बयान तक जारी करने लगे हैं. हालांकि जैसा माननीय मुलायमजी ने अपना रेपुटेशन बना रखा है, लोग किसी भी सूरत में उन्हें और उनके महासचिव अमर सिंह के राष्ट्रहित पर भरोसा नहीं करते, यह बात दोनों महाशयों को भी मालूम था, इसलिए दोनों ने इसमें कलामजी का एंगिल भी फिट करवा लिए. ऐसे में देश की बहुसंख्यक उत्साही जनता ने भी मानना शुरू कर दिया कि राष्ट्रहित एशिया कप जीतने में नहीं बल्कि परमाणु करार में ही है.
मगर आज दोपहर वामपंथियों ने फिर से पूरे देश को कंन्फयूज कर दिया. लंम्बी चौङी बैठक के बाद उनके नेता प्रकाश करात ने घोषणा कर दी कि इस राष्टविरोधी सरकार से समर्थन तो वापस लिया ही जाएगा, 14 अप्रैल से पूरे देश में अभियान चलाकर लोगों को बताया जाएगा कि परमाणु करार किस तरह राष्टहित के खिलाफ है. वैसे तो अपने देश की आबादी का बङा हिस्सा मानता है कि वामपंथी जो कहते हैं सच अक्सर उसके उलट होता है, यानी अगर वे करार को राष्ट्रहित के खिलाफ बता रहे हैं, तो मुलायम की बातों में कुछ न कुछ सच्चाई जरूर होगी. कुछ प्रगतिशील जनता के लिए आज भी वाम का स्टैंड ही अंतिम सत्य होता है. लिहाजा राष्ट्रहित के सवाल पर वे कुछ कन्फूज हो गए.
अगर कन्फ्यूजन सिर्फ इतना ही होता तो चल जाता, मगर इन सब के पैरलल देश की एक और बङी राजनीतिक शक्ति ने अलग कन्फ्यूजन फैला रखा है कि राष्ट्रहित का परमाणु करार से कोई लेना देना नहीं, न इसके समर्थन से न ही इसके विरोध से. राष्ट्रहित का संबंधा अगर किसी बात से है तो वह श्राइन बोर्ड की जमीन पर उठे विवाद से है. हम सबों को श्राइन बोर्ड की जमीन छीने जाने की साजिश का मुकाबला करना चाहिए, वह भी राष्ट्रहित में।
-पुष्यमित्र
हजारों ख्वाहिशें ऐसी
5.7.08
राष्ट्रहित की धूम मची है.....धूम मचा ले
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
2
comments
Labels: परमाणु करार, पुष्यमित्र, भारत, मुद्दा, राष्ट्रहित, वामपंथ, सपा
7.6.08
आप जब मुफ्त की रोटी तोड़ेंगे तो आपको बेइंतहा नींद आएगी।
nilofar said...
ज्यादातर लोगों को लगता है एकांत होगा, रोज दफ्तर जाने का झाम नहीं होगा, रूटीन का खटराग नहीं होगा और मुफ्त भोजन के साथ कई रचनात्मक मषि्तष्कों के साथ प्रणय होगा तो सारी बेचैनी और अंदर घुटती चीखें कागज पर अपने आप उतर जाएंगी। बस आपको एक उस्ताद फोटोग्राफर की तरह घुटती चीखों से पहले रेडी और स्माइल प्लीज कहना है। फिर देखिए-अपना उपन्यास, उसे पढ़ने में डूबे लोग, स्फुरण के लम्हे और आटोग्राफ के लगी कतारें, पता नहीं कि आप बगल में बैठे हैं और आपही ऐसे किस्से जिनके बारे आप खुद नहीं जानते (दोस्तोवस्की के साथ ऐसा अक्सर होता था और मारखेज तो इसी की रोटी खाते हैं।)
यह चूतिया बनाने की चाल है। आप जब मुफ्त की रोटी तोड़ेंगे तो आपको बेइंतहा नींद आएगी। आठ-दस दिन बाद आपसे गोबर फेंकवाया जाएगा और भूसा ढोवाया जाएगा। जुवा लेखक जी, आप जानते हैं बिहार में मजूर का कितना प्राब्लम है।
मेरे ब्लॉग हमारा देश तुम्हारा देश http://hamaradesht.blogspot.com/ पर अनाम -अपरिचित निलोफर ने एक पोस्ट के जवाब में यह गाली दी है । पर मुझे लगा की बात मी दम है , तो सोचा क्यों न इसे भड़ास से साझा करूं ?
Posted by
हरे प्रकाश उपाध्याय
2
comments
18.5.08
आरक्षण और अजीम प्रेम जी के विचार Mr. Azim Premji's comment on reservation
दैनिक जागरण, नोएडा में कार्यरत चीफ सब एडीटर और मेरे साथी विनोद पाठक (vp1975@gmail.com ) ने कई लोगों को ग्रुप में एक मेल भेजा है। इस मेल के जरिए बताया गया है कि किस तरह रिजर्वेशन बोले तो आरक्षण गैर-जरूरी है। यह बात बताने के लिए अजीम प्रेम जी के मुंह से बातें कहलवाई गईं हैं।
मुझे नहीं पता, ये बातें वाकई अजीम प्रेम जी ने कहीं हैं या नहीं क्योंकि मेल की दुनिया में ढेर सारी बातें झूठी भी प्रचारित की जाती हैं। ताजा उदाहरण उसी मेल का है जिसमें बताया गया था कि अगर अपने एटीम में अपना पिन नंबर उलटा डालते हैं तो भी पैसा निकल आएगा लेकिन वहां पुलिस पहुंच जाएगी। ऐसा तब करिए जब कोई बदमाश जबरन पैसा निकाल रहा हो। इस मेल को जब पोस्ट के रूप में डाला तो ढेरों कमेंट आए और कई पढ़े लिखे साथियों (मैं खुद को अपढ़ श्रेणी में रखता हूं क्योंकि ज्यादातर पत्रकार अपढ़ श्रेणी में ही होते हैं, वे कौन्वा कान ले गया के फंडे पर विश्वास करते हैं, कोई कुछ भी कह दे, वे उसे ब्रह्म सत्य मानकर द्रुत गति से प्रचारित करना शुरू कर देते हैं) ने शंका जाहिर की कि ऐसा संभव नहीं है।
खसकर अपने वरिष्ठ भड़ासी साथी अंकित माथुर ने पूरा शोध करके एक नई पोस्ट लिख मारी जिससे यह पूरी तरह साबित हो गया कि वो जो मेल एटीएम व पिन नंबर से संबंधित था, झूठी सूचनाओं और तथ्यों पर आधारित था। तो इस मेल के तथ्य के बारे में भी इसी तरह पता करना होगा।
अगर अजीम प्रेमजी ने ये बात कही है तो वो भी इस आरक्षण मुद्दे पर विभाजित भारत के एक पक्ष के प्रतीक हैं जो आरक्षण को या तो सही मानते हैं या गलत मानते हैं। पर मैं अपने आप को तीसरे पक्ष का मानता हूं, वो ये कि आरक्षण एक जरूरी बुराई है जिसे समाज के दलित तबके के उत्थान के साथ-साथ कम करते हुए खत्म कर देना चाहिए।
जय भड़ास
यशवंत
--------
Have a look at this!
--------
How convincingly an intelligent man speaks out his heart!!!!!!!!!!!!!!! !
Wipro chairman Mr. Azim Premji's comment on reservation:I think we should have job reservations in all the fields। I
completely support the PM and all the politicians for promoting this. Let's
start the reservation with our cricket team. We should have 10 percent
reservation for Muslims. 30 percent for OBC, SC/ST like that. Cricket rules
should be modified accordingly.
The boundary circle should be reduced for an SC/ST player। The
four hit by an OBC player should be considered as a six and a six hit by an OBC
player should be counted as 8 runs. An OBC player scoring 60 runs should be
declared as a century.
We should influence ICC and make rules so that the
pace bowlers like Shoaib Akhtar should not bowl fast balls to our OBC
player.
Bowlers should bowl maximum speed of 80 km/ hour to an OBC
player.
Any delivery above this speed should be made illegal.
Also we
should have reservation in Olympics. In the 100 meters race, an OBC player
should be given a gold medal if he runs 80 meters.
There can be reservation
in Government jobs also. Let's recruit SC/ST and OBC pilots for aircrafts which
are carrying the ministers and politicians (that can really help the
country...)
Ensure that only SC/ST and OBC doctors do the operations for the
ministers and other politicians. (Another way of saving the country...)
Let's
be creative and think of ways and means to guide INDIA forward...Let's show the
world that INDIA is a GREAT country.Let's be proud of being an INDIAN...
May
the good breed of politicians like ARJUN SINGH long live...
"Education's
purpose is to replace an empty mind with an open one।"
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
3
comments
Labels: बहस, भड़ास, मुद्दा, मेल, रिज़र्वेशन, विचार, विनोद पाठक
16.2.08
बाप रे, भागो, साले बहसिया रहे हैं...
दलित, चमार, स्त्री, महिला, जाति, धर्म, क्षेत्र, भाषा, नौकरी, चाकरी, पैसा, गुलामी, बौद्धिक जुगाली, भाषणबाजी, खुजली, किचकिच, वामपंथी, दक्षिणपंथी, जातिवादी, पोंगापंथी, कट्टरपंथी, मौला मुल्ला, पतरा पोथी, धोती, जनेऊ, गेहूं, खेती, गांव, शहर, किसान, अफसर, उद्योग, सरकार, लाचार, प्रचार, बाजार, शेयर, ब्लाग, अखबार, टीवी, मीडिया, चैनल, पैनल, बुद्धिजीवी, फुद्दिजीवी, मीटिंग, बैठक, बहस, विमर्श, मार डालो, काट डालो, लिख डालो, फाड़ डालो, आरोप लगा दो, तेल लगा दो, जातिवादी, आरोपवादी, किसान, परेशान, माल, जगमग, कार, साइकिल, हाथी, पंजा, राजनीति, नेता, कविता, साहित्यकार, ज्योतिष, अधविश्वास, विज्ञान, देश, दुनिया, विकास, सभ्यता, इतिहास, ब्र्ह्मांड, फैशन, फिल्म, जूता, हथियार, क्रांति, माओ, वेद, ग्रंथ, हिंदू, मुस्लिम, चमार, पंडित, ठाकुर, बाभन, बनिया, पिछड़ा, तेल, रुपया, गाली, मक्खन, कुत्ता, बिल्ली, सियार, शेर, पादना, हगना, मूतना, सोना, उठना, कार, गाड़ी, बल्लम, भाला, चोर, चाईं, साईं, साधो, संत, बाबा, मंदिर, कुरान, सिख, कृपाण, दलिम, मंडल, मसीहा, अंबेडकर, सत्ता, विचार, लिखो, हगो, उगलो, पादो, पटाओ, बनाओ, कमाओ, लगाओ, दिखाओ, छुपाओ, बुझाओ, सुलाओ, पिलाओ, पेलो, खाओ, पाओ, सुनो, गुनो, लड़ो, झुको, बढ़ो, रुको, संभलो, देखो, रेडलाइट, रोड, ट्रैफिक, विकास, खेल, खिलाड़ी, राजनीति, चमार, सियार, बाभन, बाछी, ठाकुर, मुसहर, नट, नकार, कवि, बुद्धिजीवी, साहित्यकार, तीज, त्योहार, उल्लास, सांझ, सवेरे, रात, दिन, आंसू, दुख, मनुष्य, मानवता, भिखारी, भिखमंगा, सड़क, पागल, गायक, ढोलकिय, तलबची, मास्टर जी, गाना, खाना, पीना, सोना, उठना, मुन्ना, मम्मी, चाचा, चाची, परिवार, खानदान, समाज, देश, दक्षिण टोला, पश्चिम टोला, कस्बा, परिवार, हींग, नून, तेल, मछरी, मक्खी, आदमी, धनी, गरीब, हिंदू, मुस्लिम, अगड़ा, पिछड़ा, विदेशी, प्रगतिशील, कट्टरपंथी, दक्षिणपंथी, सामाग्रजवादी, कीबोर्ड, चप्पल, जूता, मचमच, खिचखिच, किचकिच, चुप्प, बोल, रो, गा, खा, पी, बोल, कर, नौकरी, चाकरी, किसानी, मेजबानी, दारू, भांग, स्मैक, गांजा, चिलम, चींटी, सभ्यता, दिन, महीना, शाम, रात, डाक्टर, इंजीनियर, डिप्रेशन, कुंठित, उत्साही, घाघ, चालाक, कमीना, इमानदार, साफ, सहज, सरल, सत्य, झूठ, हाथी, पूंछ, अनाम, विद्वान, नाम, दाम, मकान, दुकान........
और फिर शुरू हो जाओ...चमार, सियार, बाभन, ठाकुर, बाछी, कुक्कुर, गरीब, मुन्ना, मम्मी, नोट, तेल, बुद्धिजीवी, फुद्धिजीवी....
बाप रे......भागो, साले बहसिया रहे हैं........
जय भड़ास
यशवंत
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
5
comments
14.2.08
सराय विवादः जब कांखने में भी वैचारिक आग्रह हो तो ये कूद-फांद दोहरे मानदंडो वाला--प्रमोद सिंह
विदेशी धन से चलने वाली सराय जैसी दुकानों को लेकर अफलातून भाई ने जो सवाल किए थे, उसके जवाब में मैथिली जी की तरफ से सिरिल ने और खुद मसिजीवी ने अपनी-अपनी तरफ से सफाई देने की कोशिश उसी पोस्ट में कमेंट के रूप में की। हालांकि सफाई बच्चों जैसी इन्नोसेंसी से भरा हुआ है, कोई तार्किक आधार नहीं है। पर सराय की ब्लागर मीटिंग के बारे में जोर-शोर से न्योता बांटने वाले अविनाश अभी चुप हैं। यहां यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि अफलातून ने अपने सवाल अविनाश को संबोधित करते हुए पूछे हैं, और सराय में ब्लागर मीटिंग के बारे में एक्सक्लूसिव न्योता पहली दफे मोहल्ला पर ही अवतिरत हुआ था, बाद में उसे भड़ास पर भी पोस्ट किया गया। तो मोहल्ला के एडमिन व माडरेटर के बतौर अविनाश का ये फर्ज बनता है कि वो इन सवालों के जवाब दें, लेकिन उसके पहले एक और वरिष्ठ ब्लागर की टिप्पणी।
मुंबई के वरिष्ठ ब्लागर प्रमोद सिंह ने कहा है कि वैचारिक आग्रहों के प्रति प्रतिबद्धता का दावा करने वाले लोगों के ऐसी संस्थाओं के आयोजन में यूं चले जाना दोहरे मानंदड वाला है। उन्होंने अपनी बात अफलातून जी वाली पोस्ट में ही कमेंट के रूप में कही है।
तो, मेरे खयाल से मुद्दा सिर्फ किसी ब्लागर मीटिंग में जाने जैसा नहीं बल्कि जो संस्थाएं इन मीटिंग के जरिए खुद प्रचार पा रहीं हों, उनके चाल चरित्र और चेहरे को समझने की कोशिश की भी है।
यहां प्रमोद सिंह द्वारा कही गई बात हू ब हू प्रस्तुत है....
Pramod Singh has left a new comment on your post "विदेशी धन से चलने वाली सराय जैसी दुकानों से इन दिग...":
वैसे सर्वविदित सच्चाई जो है यहां अफलातून भाई कह रहे हैं, अन्य जगह और लोग कहते रहे हैं. सवाल यह नहीं है कि सराय के पीछे पैसा फोर्ड फाउंडेशन का है, सवाल यह है कि कुछ लोगों को जो अपने कांखने में भी वैचारिक आग्रहों का दावा करते हैं, ऐसी स्वछंदता से इन जगहों कूद-फांद करें तो उसमें सीधे दोहरे मानदंड देखे जाने चाहिएं. देखे क्या जाने चाहिए, मुझे दिखते हैं.
Posted by Pramod Singh to भड़ास at 14/2/08 2:22 AM
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
1 comments
19.1.08
हां, अगर पत्रकारिता करने का यही अंजाम है तो मैं मरना चाहता हूं- शीलेश त्रिपाठी

लखनऊ के पत्रकार शीलेश ने राष्ट्रपति से 26 जनवरी के दिन जान देने की जो अनुमति मांगी है, वह कहीं से अनुचित नहीं। उनकी जगह हम-आप होते तो शायद यही करते, या फिर इसके उलट, जिसे कानून गैरकानूनी मानता है।
शीलेश में कमियां हो सकती हैं, वो हमारे आप में भी है। पर उन अफसरों और ब्यूरोक्रेटों की कमियों से तो शतांश कम है, जो मौका मिलने पर अपना ईमान और कानून तो क्या, प्रदेश और देश को ही बेच दें। और बेचा है। जितने बड़े घोटाले और घपले पता चलते हैं, पकड़े जाते हैं, छापे पड़ते हैं, उसमें कौन फंसता है। यही, हमारे लोकतंत्र के कथित आंख-नाक-कान, जो फाइलों और नोटों के अंबार पर गांड़ मोटा करके बैठे हुए हैं। ये टाई-कोट वाले आधुनिक गोरे सत्ता बदलने के साथ किस तरह रंग बदलते हैं और किस तरह हर रीढ़ वाले को खऱीदते हैं, या न बिकने पर कानून के जंजाल में फंसा देते हैं, ये किस्से अब सबको पता है।
अगर गड़बड़ी की पोल खोलते हुए कोई रिपोर्ट कोई पत्रकार या संपादक छाप देता है, और वो पत्रकार व संपादक किसी बड़े मीडिया हाउस का नौकर होने की बजाय खुद द्वारा निकाली गई मैग्जीन का हो, तो क्या सत्ताधारियों के आगे कत्थक करने वाले इन वरिष्ठ ब्यूरोक्रेटों को यह छूट मिल जाती है कि वो उनके खिलाफ लिखने वाले पत्रकार शीलेश, उनके बच्चों, उनकी पत्नी का जीना हराम कर दें, हर क्षण गुंडागर्दी करें, हर वक्त आतंकित रखें, अपहरण करने की साजिश करें, घर से उठाकर ले जाएं और इनकाउंटर करने की धमकी देकर झुकने को कहें, डराने धमकाने के बाद सत्ता के आगे गिड़गिड़ाकर माफी मांगने को कहे, हर पल साये की तरह पीछे करें, गली सड़क चौराहे कहीं भी अभद्रता शुरू कर दे.....उफ्फ...पर यह सच है, बकौल शीलेश।
सत्ता किसी को किस तरह प्रताड़ित या परेशान कर सकता है, इसका अंदाजा पत्रकार शीलेश से बात करके होता है।
दद्दा अनिल सिन्हा ने लखनऊ और कानपुर शहरों में शीलेश प्रकरण की गहराई से छानबीन कराई और शीलेश का मोबाइल नंबर भी पता किया। सारी सूचनाएं मुझे दीं। मैंने शीलेश से उनके मोबाइल नंबर पर आज देर तक बात की। उन्होंने जो हालत बयां किया, उसे सुनकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए। शीलेश से हुई बातचीत के कुछ अंश यहां दे रहा हूं।
आप पढ़ें और मैं चाहूंगा कि इस पोस्ट के अंत में दिये गये मोबाइल नंबर पर, जो शीलेश का है, फोन कर उन्हें खुद की तरफ से व भड़ास की तरफ से संबल प्रदान करें। साथ में अगर आप शीलेश के लिए कुछ कर सकते हैं, तो बतायें। मैंने शीलेश से दिल्ली आने और मिलने का अनुरोध किया ताकि कुछ करा जा सके।
शीलेश ने जो बताया...
... जीना मुश्किल हो गया है भाई साहब। एक महीने पहले कुछ लोग रात में एकाएक घर आए और मुझे उठा ले गए। पूरी रात घुमाते रहे, गाड़ी में बिठाकर, इस शहर, उस शहर। धमकाते रहे। कहते रहे- तुम्हारा इनकाउंटर करने का आदेश है पर हम दया बरत रहे हैं, तुम चलो पैर पकड़ लो। माफी मांग लो। हाईकोर्ट से याचिका वापस ले लो। माफ कर देंगे वो तुम्हें। तुम जाने हो कि नहीं कि वे कितने बड़े लोग हैं। हम लोगों से कह दिया गया है कि पहले समझाओ, न माने तो निपटा दो।....
शीलेश ने बताया कि एक बड़ी गड़बड़ी का जब खुलासा अपनी मैग्जीन में उन्होंने किया तो इन सीनियर अफसरों की आंख की किरकिरी बन गया। मैंने इस घोटाले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की। मेरे रिपोर्टर ने उस घोटाले से संबंधित ढेर सारे तथ्य और आंकड़ें सीबीआई को सुपुर्द किए। क्या यह सब निहित स्वार्थ के तहत किया? यह सब लाभ कमाने के लिए नहीं, पत्रकारिता के तेवर के तहत किया। पर मुझे नहीं पता था कि पत्रकारिता के तेवर ढीले करने के लिए ये अफसर सत्ता के दुलारे बनते ही इस तरह कहर बरपाएंगे। वो गड़बड़ी के खुलासे का मामला ही अब मेरे लिए बवाल-ए-जान बना हुआ है। सत्ता इन अफसरों के हाथ में है और मैं निरीह स्थिति में गुहार लगाता जान के लिए और परिवार के लिए मारा मारा फिर रहा हूं।
....अब तो घर भी नहीं जाता क्योंकि जब भी वो लोग मुझे देख लेते हैं, मेरे पीछे लग जाते हैं। और मेरे कारण मेरे बच्चे स्कूल नहीं जा पाते क्योंकि वो लोग मेरे बच्चों से गाली गलौज और अभद्रता करते हैं। सिविल वर्दी में कई दरोगा मेरे फिराक में घर के आसपास रहते हैं। जब उनसे पूछो कि कार्ड कहां है तुम्हारे पास तो वो बदतमीजी और गुंडागर्दी पर उतारू हो जाते हैं। अब तो मैं बच बच के यहां वहां रह रहा हूं ताकि घरवाले तो कम से कम शांति से रह सकें। मेरे कारण मेरे बच्चों और पत्नी तक से बदतमीजी से पेश आया जा रहा है। मैं अपना दिन रात यहां वहां भटककर गुजारता हूं। ....
जब मैंने कुछ सवाल पूछे तो शीलेश ने बेहद परेशान और तल्ख लहजे में कहा कि कौन कहता है कि मैं मैग्जीन आर्थिक लाभ के लिये निकालता था? मैग्जीन में मैंने ढेरों घोटाले प्रकाशित किये। वन विभाग के सर्वोच्च अफसरों से लेकर प्रदेश के सीनियर मोस्ट ब्यूरोक्रेटों को घोटालों-मनमर्जियों पर तथ्यपरक रिपोर्ट प्रकाशित की। इसी के चलते ये सीनियर अफसरों का बेहद प्रभावशाली गुट जो आज मायावती सरकार की आंखों का तारा है और मायावती सरकार के एक प्रमुख सलाहकार नेता का प्यारा है, अपनी पूरी ताकत मुझे डराने और उखाड़ने में लगाये है। उन्हें डर है कि अगर उनके घोटाले घपले हाईकोर्ट के जरिये उजागर हो गये तो उनका करियर बर्बाद हो सकता है और सरकार पर भी आंच आ सकती है, इसलिए वो लोग हाथ धोकर पीछे पड़े हुए हैं। उनके इशारे पर गु़ंडे पुलिसवाले सब वो वो चीजें कह कर रहे हैं, जिसे बयान नहीं कर सकता।
....भाई साहब, भड़ास में मेरी तरफ से यह संदेश प्रकाशित करियेगा कि पत्रकार साथियों, जो जो शीलेश के साथ हुआ है, अगर वो तुम सभी के साथ होता तो अब तक शायद आत्महत्या कर लेते। मैं तो फिर भी जी रहा हूं और इस सत्ता से लड़ने की ताकत बटोर रहा हूं। लेकिन कभी कभी जो जलालत की ज़िंदगी जी रहा हूं और जिस तरह से हर चीज मेरे खिलाफ होती नजर आ रही है, उसमें मर जाने का मन करता है। इसीलिए मैंने राष्ट्रपति महोदय से 26 जनवरी को जान देने की अनुमति मांगी है ताकि पत्रकार संपादक बनने से सत्ता द्वारा दिये जाने वाले दुख को न सह पाने की कहानी पूरी पत्रकार बिरादरी को पता चले और कोई आगे से किसी अफसर के खिलाफ पोल खोलने वाली रिपोर्ट न लिख सके। ....
शीलेश का मोबाइल नंबर है- 09335246749 और इस नंबर पर जब शीलेश से बात हो रही थी तो मैंने उनसे ढेरों सवाल किये, मामले के बारे में जाना। उन सारी बातों को यहां दे पाना मुमकिन नहीं हो रहा है। लेकिन मैं सभी साथियों से अपेक्षा करूंगा कि वो वक्त निकालकर शीलेश से बात करें और उन्हें अपना समर्थन और भड़ास का समर्थन प्रदान करें। शीलेश की अंतिम बात को यहां कोट करते हुए मैं अपनी बात खत्म करना चाहूंगा..
...वे लोग जानबूझकर लखनऊ के इस मामले को कानपुर कोर्ट ले गए, बाद में धांधली करके हाईकोर्ट के एक आदेश को मेरे वकील तक पहुंचने ही नहीं दिया। ढेरों ऐसी चीजें हो रही हैं जिसको देखते हुए समझ नहीं पा रहा कि आखिर ये लोग क्या मुझे पागल करके छोड़ेंगे, या आत्महत्या करने देने के लिए मजबूर कर रहे हैं। अगर ऐसा ही है तो मुझे पूरे परिवार के साथ आत्महत्या कर लेना चाहिए क्योंकि मैं जब अपने परिवार को सुरक्षा नहीं दे और दिला सकता और वे भय में जीने को मजबूर हैं तो फिर इस नरक को भोगने से अच्छा है खुशी खुशी जान दे दिया जाये।
उन लोगों का मैं दिल से आभारी हूं, जो मेरा दर्द समझ पा रहे हैं, मेरी दिक्कतें को महसूस कर पा रहे हैं। ढेर सारे मित्र ऐसे हैं जो इस आड़े वक्त में अपना मुंह फेरे हुए हैं। बस, आप लोगों से गुजारिश है कि आप लोग इस मामले को अपने अपने स्तर से उठाएं ताकि मुझे खत्म करने की मंशा पाले लोगों को मेरे मरने के बाद भी तो यह एहसास हो सके कि एक पत्रकार संपादक चाहें मरे या जिये, उसकी लिखी बात, उसकी कही बात, कभी नहीं मरती। सोचता हूं, यार इतना क्यों परेशान कर रहे हो, मार दो गोली, कर दो खत्म काम। इससे ज्यादा आखिर तुम क्या कर लोगे।....(इतना कहकर शीलेश रुवांसे हो जाते हैं)
दोस्तों, मैं शीलेश की स्थिति के बारे में उनके मुंह से यह सब जानकर सदमे की स्थिति में हूं।
सच में, आप कैसे आनंदित रह सकते हैं, सहज हो सकते हैं, भड़ास निकाल सकते हैं, जब घर और गांव में आग लगी हुई हो। पड़ोस से चीखें आ रही हों तो आप कैसे ठहाके लगा सकते हैं। सामने कई आत्माएं बिलख रही हों तो कैसे आह्लादित हो सकते हैं। पर क्या कहा जाए, इसी लोकतांत्रिक उलटबांसी में जीने के आदी हो गए हैं।
सब कुछ जानते-सुनते हुए भी अपनी आत्मा को मारकर जीने, बकचोदी करने, दांत चियारने, इंटीलेजेंट साबित करने, सबसे अलग साबित करने, धनी और शहरी दिखाने, बड़ा आदमी बनने, सीनियर कहे जाने, पैसा और पद बढ़वाने के चक्कर में पूरी ऊर्जा झोंके पड़े हैं। आने वाली पीढ़ी को भी यही सिखा रहे हैं- प्रैक्टिकल बन, बाजार को समझ, सीरियस और मेच्योर बन, आदर्शवाद छोड़...आदि आदि। अबे साले, सही बात ते ये है कि असल में तू बर्बाद है, फिर बाकी सबको क्यों बर्बाद कर रहा है। भाई, तू अपनी मरा, दूसरों को उनका जीवन जीने के लिए छोड़ दे। वो मुश्किलें बुला रहा है तो दरअसल वो जीवन जीने के लिए नए दरवाजे खोल रहे हैं। तू तो बंधी बंधाई लीक पर चलने को पैदा हुआ है। केवल बकचोदी करने के लिए।
और यही सब करते हुए, हिप्पोक्रेटों की मंडली अपने आरामगाह में खरामा खरामा जी खा हग मूत रही है।
शीलेश प्रकरण हम हिंदी मीडियाकर्मियों के लिए एक चुनौती है।
अपील
मैं सभी ब्लागरों और दोस्तों से अपील करूंगा कि वो शीलेश की तस्वीर यहां से उठाएं, शीलेश के मोबाइल नंबर, जो उपर लिखा है, पर बात करें और अपने-अपने ब्लाग पर पोस्ट डालें, ताकि शीलेश प्रकरण की ब्लागिंग के जरिये पूरी दुनिया में गूंज हो सके। यह हम मीडियाकर्मी ब्लागरों की परीक्षा है। शायद हम अपनी ब्लागिंग की ताकत का एहसास करा सकें। और जो भी साथी इसे पढ़े वो अपने स्तर पर जो हो सके, शीलेश की मदद करने को आगे आए और इस बारे में कोई प्रगति दिखे तो उसे पोस्ट करे। क्योंकि, हमारे आपके थोड़े कष्ट आने वाली पीढ़ियों के लिए राह आसान कर सकती है।
इसे यूं भी कह सकते हैं......
कुछ आप भी करें,
थोड़ा हम भी बढ़ें,
साथी,
बन जायेगी टीम,
बढ़ जाएगा हौसला,
वो जो अकेल लड़ रहे हैं
सत्ता और सभ्यता से जंग
उन्हें लगने ना देंगे
कि उस धुर अंधेरे में
जब वो रोशनी मांग रहे थे
तभी, अंधेरे के दैत्यों ने
चुपचाप लेकिन सरेआम
उनकी आंखें छीन लेने को
बढ़ा दिए थे दैत्याकार पंजे
और हम सब अपनी आंखें
बचाने को अंधेरे में भी
चेहरे को हाथ से ढके बैठे थे
पर रोशनी तो चाहिए साथी
ताकि हमारे नन्हें जान सकें
आसमान, पहाड़, संगीत
हंसी, रोशनी, प्रेम, खुशी
आजादी, आह्लाद और आंखें
जैसे शब्दों के होने के अर्थ
जय भड़ास
यशवंत
((पत्रकार शीलेश त्रिपाठी के बारे में इससे पहले दो पोस्टें भड़ास पर प्रकाशित हो चुकी हैं, बैकग्राउंड जानने के लिए इन हेडिंग पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं.... पत्रकार ने मांगी राष्ट्रपति से मौत और शीलेश की ज़िंदगी के लिए हम सब एक जुट हैं))
18.1.08
जल में रहकर मगर से बैर?
इन दिनों भड़ास पर ढेर सारी ऐसी पोस्ट आ रही हैं, जिसमें खुलेआम मीडिया हाउसों का नाम लेकर उनकी कमियों को गिनाया दिखाया जा रहा है। मैं खुद संशय में हूं कि क्या इस तरह की पोस्ट भड़ास पर आनी चाहिए? दरअसल, भड़ास हिंदी मीडियाकर्मियों का सबसे बड़ा और सबसे मशहूर मंच है। सभी हिंदी मीडियाकर्मी किसी न किसी मीडिया हाउस की मैग्जीन, अखबार, टैबलायड या चैनल में काम कर रहे हैं। ऐसे में क्या यह उचित होगा कि हम उन मीडिया हाउसों को सीधे टारगेट बनायें? अगर कोई बेहद बड़ी बात हो तो समझ में भी आता है लेकिन अगर किसी अखबार में डेटलाइन गलत छप जाए, प्रिंटलाइन गलत प्रकाशित हो जाये, फोटो कैप्शन कुछ और व फोटो कुछ और छप जाए, खबर रिपीट हो जाए, झूठी खबर चल जाए....तो इन सबको मुद्दा बनाना चाहिए?
मुझे कोई दिक्कत नहीं है। पर मैं अपने हिंदी मीडियाकर्मी साथियों के लिए दिक्कत नहीं पैदा करना चाहता। जितने भी मीडिया घराने हैं, उनसे संबद्ध पत्रकार भड़ास से जुड़े हुए हैं। कल को कोई खास मीडिया घराना अपने पत्रकारों पर इस बात के लिए परेशान करने लगे कि वो भड़ास से जुड़े हुए हैं और भड़ास में उस मीडिया हाउस की कमियां उजागर की जाती हैं, तो दिक्कत उन पत्रकार बंधु के लिए पैदा हो जायेगी।
दूसरे, जहां तक मेरा एक्सपीरियेंस है, आप अखबार या टीवी में काम करते समय लाख सावधानी बरतिये, चूक हो ही जाती है और चूक होना मानवीय स्वभाव का हिस्सा है। अगर आप मनुष्य हैं और काम कर रहे हैं तो सौ में एक फीसदी गलती रह ही जाती है। इसलिए इन कमियों को बड़ा मुद्दा बनाया जाना उस संबंधित मीडियाकर्मी के कैरियर से खिलवाड़ करने जैसा हो जायेगा।
तीसरे, भड़ास का जो मंच है, वो दूसरों की कमियां उजागर करने की बजाय अपने मन और दिल में झांकने के लिए है। अपने व्यक्तित्व की गांठें खोलने के लिए है। हम दूसरों में तो हजार कमियां निकाल सकते हैं, पर क्या खुद की कमियों को सबके सामने लाने की हिम्मत कर पाते हैं। भड़ास ऐसे ही साहसी लोगों के लिए है जो छोटी मोटी कमियों व दूसरों की गलतियों पर ध्यान देने की बजाय अपनी सच्चाई, कुंठा, अनुभव, संस्मरण, कविता, कहानी, विश्लेषण को सबके सामने लाते हैं।
तो बंधुओं, जल में रहकर मगर से बैर करने की आदत न डालिये। भड़ास को दूसरों की छोटी-मोटी गलतियों को उजागर करने का मंच न बनाइए। यह भड़ास है और भड़ास निकालिये। भड़ास से क्रांति की भी अपेक्षा न करिये। अगर हम बाजार के इस दौर में बाजार की शर्तों के साथ जी खा रह हैं तो हम आमूल-चूल बदलाव नहीं कर सकते, यह तय मानिए। हां, हम संगठित रहकर अपने अनुकूल माहौल बना सकते हैं। अपनी बात हर जगह पहुंचा सकते हैं।
मैं इस मुद्दे पर अभी साफ साफ तय नहीं कर पाया हूं। आप लोग अपने विचार दें तो बहस थोड़ी आगे बढ़े।
जय भड़ास
यशवंत सिंह
