((नए साथियों को भड़ास पे पोस्ट करने में दिक्कत आ रही है. ये शिकायत किसी एक की नहीं बल्कि ढेरों लोगों की है. नमूने के तौर पर मृत्युंजय नामक भड़ास के साथी की एक चिठ्ठी को पोस्ट कर रहा हूँ. अगर कोई साथी उन्हें मेल करके या फ़ोन करके पोस्ट करने के बारे में समझा दे तो बड़ी कृपा होगी. मुझे लगता है कि भड़ास के किसी एक सीनियर साथी को नए लोगों को ट्रेंड करने की जिम्मेदारी उठानी चाहिए. मैं अपनी अति व्यस्तता के चलते सिवाय तकनीकी बाजीगरी करने के, भड़ास पर और कुछ नहीं कर पाता....जय भड़ास...यशवंत))
--------
from mrityunjay mrityuynjay@gmail.com
to Yashwant Singh yashwantdelhi@gmail.com
date 11 Mar 2008 01:46
subject Re: सदस्यता हेतु.
mailed-by gmail.com
आदरणीय यशवंतजी,
मैं छत्तीसगढ़ के एक शहर अंबिकापुर का रहने वाला हूँ जो सरगुजा जिले का मुख्यालय भी और मैं क्या बताउँ बस मेरी शैक्षणिक
योग्ता सरकारी तमगे की तरह ही है जुगाड़ वाला एम राज्नीति शाष्त्र से.और कंप्यूटर और आध्यात्म में रूचि है फिलहाल बेरोजगार हूँ ,मेरे अंदर बहुत सारा कचड़ा है जो मैं आप मित्रों के बीच रखना चाहता हूँ.
आपका
मृत्युंजय
---------
Hi, I m sending invitationn for Bhadas.
thanks
yashwant
---------
प्रिय यशवंतजी,
आपने भड़ास के लिए न्योता दिया उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद,परंतु मैं यहाँ अपनी बात कैसे पोस्ट कर सकता हूँ कृपया इसकी जानकारी देने का कसष्ट करें.
आपका
मृत्युंजय
लैण्ड लाईन नंबर- 07774241274
मोबाईल-9406222525
----------
priy mitra
der se jawab dene ke liye maafi.
aapki samasya maine Bhadas pe daal di hai. agar upaay naa mile to mujhe jarur ring kariyega.....
aapka
Yashwant Singh
------------
24.3.08
फिलहाल बेरोजगार हूँ, मेरे अंदर बहुत सारा कचड़ा है जो मैं आप मित्रों के बीच रखना चाहता हूँ
20.2.08
तब ब्लागवाणी पर बाकी ब्लागों का क्या होगा?
आपने सोचा है? ब्लागवाणी डाट काम, जो कि ब्लागों के बारे में बताता है कि किस पर कब क्या लिखा गया, के पहले पेज पर लगातार भड़ास बना रहता है। वजह यह है कि इस ब्लाग की सदस्य संख्या 225 पहुंच चुकी है और हर एकाध घंटे में कोई न कोई भड़ासी पोस्ट डालता रहता है। इस तरह आज अभी मैं ब्लागवाणी देख रहा था तो उसकी नई प्रविष्टियों के पेज पर सबसे ज्यादा जगह अगर किसी ब्लाग ने घेर रखा है तो वो है भड़ास। कुल 18 हेडिंग हैं भड़ास की। उपर से नीचे तक ब्लागवाणी का ये वाला पेज देखिए। सबसे ज्यादा आकार प्रकार में अगर कोई ब्लाग दिख रहा है तो वो है भड़ास। कल्पना कीजिए, जब भड़ास की सदस्य संख्या एक हजार पहुंच जाएगी और हर रोज ढाई सौ पोस्टें लिखी जाएंगी तब ब्लागवाणी के नई प्रविष्टियों वाले पूरे पहले पेज पर सिर्फ और सिर्फ भड़ास ही रहेगा, बाकी दूसरा कोई ब्लाग नहीं टिकेगा, उसे अंदर के पेज पर जाना पड़ेगा।
हालांकि ये कोई बड़ा मुद्दा ब्लागवाणी के लिए नहीं है क्योंकि मैथिली जी और सिरिल जी (पिता पुत्र हों तो ऐसे) की जो ऊर्जावान जुगलबंदी है, टेक्नालजी पर, उससे जरूर ये लोग कोई न कोई रास्ता निकाल लेंगे लेकिन हमारे विस्फोट वाले संजय तिवारी जो तो कल मुझी से कह रहे थे कि वो मांग करेंगे कि ये जो कम्युनिटी ब्लाग हैं, इन्हें ब्लाग एग्रीगेटर अपने यहां से हटा दें या फिर इनके लिए कोई एक नई कैटगरी बनाएं जिसे कम्युनिटी ब्लाग की कैटगरी कहा जाए और इस कैटगरी में जाने पर ही भड़ास और मोहल्ला और चोखेरबाली आदि दिखें।
मैंने संजय जी के सुझाव को भड़ास पर अत्याचार कहकर खारिज कर दिया पर संजय जी का कहना था कि दरअसल भड़ास और मोहल्ला अब बाकी ब्लागों पर अत्याचार कर रहे हैं। भड़ास पर जितना ज्यादा संख्या में लोग लिखते हैं, उससे तो भड़ास घुमा फिराकर ब्लागवाणी के फ्रंट पर हमेशा डंटा रहता है, इससे बाकी ब्लागरों की टीआरपी प्रभावित होती है।
कुल मिलाकर एक मजेदार बहस शुरू हो सकती है।
फिलहाल तो सब सही चल रहा है इसलिए मेरे खयाल से अभी दिमाग लगाने की कोई जरूरत नहीं है, क्यों संजय भाई?
जय भड़ास
यशवंत
