भड़ास ज्वाइन करने के लिए रोजाना छह से दस मेल मेरे पास आती हैं। इनमें से एक मेल अक्षत सक्सेना की भी है। उन्हें मैंने भड़ास ज्वाइन करने के लिए इनवीटेशन तो भेज दिया है पर उन्होंने अपनी भड़ास निकालने के लिए मेंबर बनने के बाद लिखने की जहमत उठाने के बजाय, लिखकर मुझे डायरेक्ट मेल कर दिया। उनकी भावना का कद्र करते हुए उनकी भड़ास को हू ब हू प्रकाशित कर रहा हूं। उम्मीद है, आगे से अक्षत जी भड़ास का सदस्य बनकर खुद ही अपनी बात यहां सीधे सीधे लिख सकेंगे क्योंकि भड़ास की खासियत यही है कि यहां जितने भी भड़ासी सदस्य हैं (290) वो खुद ही संपादक हैं। उनके लिखे को कोई संपादित नहीं करता। वे लिखते हैं और तुरंत पोस्ट कर देते हैं और फिर सारी दुनिया पढ़ती है।
क्योंकि हम यह मानते हैं कि इस देश का हर पढ़ा लिखा पत्रकार और हर पत्रकार संपादक होने की हैसियत रखता है। हमें अपने साथियों के विवेक पर भरोसा है।
आप सभी साथी अक्षत जी के लिखे को पढ़ें और इस पोस्ट को उनकी पहली पोस्ट मानकर उनका गर्मजोशी से स्वागत करें।
जय भड़ास
यशवंत
---------
महानगरों में पत्रकारिता का सच
आज के इस बदलते युग में हर इंसान अपनी पहचान बनाने में लगा हुआ है फिर इसके लिए उसे कुछ भी कर गुजरना पड़े और इसके लिए सबसे बढिया रास्ता है की आप पत्रकार बन जाओ।
जी हां, आपको पढ़ कर हसी आ रही होगी पर अब ये हकीक़त है।
अगर हम महानगरों की बात करे तो यह पर आपको बहुत से ऐसे लोग मिल जायेंगे जो अपने आप को किसी भी प्रठिस्तित अख़बार या न्यूज़ चैनल का रिपोर्टर बताएँगे हालाकि उनका सीधे तौर पर उस संस्थान से कोई सम्बन्ध न हो पर आख़िर किसी न किसी ने उनको ये दर्जा दिया है जिसका वो फायदा उठा रहे है। शर्म आनी चाहिए ऐसे लोगो को जो उन लोगो के हाथो में ऐसी बागडोर को दिए हुए है जिनका पत्रकारिता जगत से कोई सम्बन्ध नही है। आज हर पत्रकार टि आर पी के चक्कर में अपनी नैतिक जिम्मेदारी भूल चुका है। मैं स्पेसिल्ली इलेक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकारों के बारे में कह रहा हू। चूँकि मै प्रिंट मीडिया से उतना मुताखिब नही हू इस वजह से उस पर कोई भी टिप्परी करना अनुचित होगा। लेकिन कही न कही खोट उसमे भी होगी।
आज महानगरों की तो ये स्थिती हो चुकी है की हर दूसरा व्यक्ति आपको एक ही न्यूज़ चैनल का रिपोर्टर मिल जाएगा। हर व्यक्ति की गाड़ी में आपको बड़े बड़े अक्षरों में प्रेस लिखा मिल जाएगा।
लीजिये साहब हो गए पत्रकार।
अब इनका कोई कुछ नही बिगाड़ सकता है।
अब ये बेरोक रोक टोक कही पर भी आ जा सकते है।
कुछ भी कर सकते है।
किसी से भी लड़ सकते है।
उसे मार सकते है या उसके खिलाफ थाने में झूटी रिपोर्ट लिखा सकते है।
जी हा, ये सब कुछ कर सकते है और आख़िर करे भी क्यों न। आख़िर उन सबके पीछे हाथ भी तो इनके बिग बॉस का है। मतलब असली रिपोर्टर का भाई। सीधा हिसाब है। अब चैनल को चाहिए ख़बर ओर ख़बर के लिए रिपोर्टर को तो पूरे सहर में दौड़ना पड़ेगा न। अब इतने बड़े महानगरों में कोई अकेला रिपोर्टर कैसे काम करे। तो चलिए संस्थान नही तो क्या हुआ हम ही रिपोर्टर नियुक्त करे देते है। बस आपके पास एक अदद कैमरा और मोटर साइकिल होनी चाहिए। आप भले ही आठवी पास हो इस से कोई फर्क नही पड़ता है। यहाँ आपकी एडुकेशन के बारे में कोई भी कुछ नही पूछेगा। बस आप को जल्द से जल्द ख़बर ख़बर ले के आनी है। आपकी नौकरी पक्की। अब बात पेमेंट की तो साहब कुछ दे देते है वरना कुछ ने तो कह रखा है जैसे कही वसूल कर सको कर लेना यार कोई कुछ कहे तो हमे बता देना हम संभाल लेंगे। लीजिये साहब, बची कुची कसर भी अब पुरी हो गई। अब हर वो दूसरा व्यक्ति जो टेंपो स्टैंड पर काम करता था या जो सब्जी का ठेला लगता था या वो जो पहले अपराधी थे पुलिस से बचने के लिए पत्रकार हो गए। अब ऐसे ही लोग महानगरों की पत्रकारिता कर रहे है।
अब आप ख़ुद अंदाजा लगा सकते है की इस टि वी पत्रकारिता ने वास्तव में खबरों का स्वरूप बदल कर रख दिया है। अब खबर होती नही है, खबर करवाई जाती है ताकि जो असली पत्रकार है उनकी नौकरी बची रहे और जो पत्रकारिता का चोला पहन कर घूम रहे है उनका धंधा भी चलता रहे। अब ये हकीक़त लोगो को समझ में आ रही है और अब आम जन मानस अब इस चीज़ को पहचान चुका है। अब समय आ गया है की हर पत्रकार अपनी जिम्मेदारी को ख़ुद संभाले और इन व्यक्तियों को कम से कम पत्रकारिता जगत से तो हटा दे ताकि सच्ची पत्रकारिता जिंदा रहे !
--अक्षत सक्सेना (AKSHAT SAXENA)
akshatindia53@gmail.com
5.5.08
महानगरों में पत्रकारिता का सच... (अक्षत सक्सेना की भड़ास)
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
2
comments
Labels: अक्षत, पहली पोस्ट, भड़ास, सदस्य, स्वागत
12.4.08
अब कितने हो गए रे..??? जी सरदार, कुल दौ सौ साठ.......तो फिर जाओ दादा को गोली मार आओ!!!
भड़ासियों के लिए खुशखबरी। सदस्य संख्या 250 से 260 जा पहुंची। कुल दस नए साथी भड़ास से जुड़े हैं। इन सभी दसों साथियों ने अपनी तरफ से इच्छा जताई थी भड़ास से जुड़ने के लिए और इन्होंने अपने मोबाइल नंबर, पद, पता, लोकेशन भी मुहैया कराए हैं। इन सभी के सदस्य बनने पर हम सभी भड़ासी उत्साहित हैं।
इन नए साथियों से अपेक्षा है कि वे अपना कंठ खोलेंगे और खुलकर अपनी भड़ास निकालेंगे। भड़ास माने गाली देना ही नहीं बल्कि वो बातें जिन्हें आप किसी दोस्त से भी शेयर नहीं कर पाते, खुल कर विस्तार से समझाकर नहीं कह पाते, यहां कहना है, यहां उगलना है, यहां विश्लेषित करना है, यहां बुरा अच्छा गुनना बुनना है। भड़ास सांस्कृतिक भी हो सकती है, राजनीतिक भी, साहित्यिक भी, सामाजिक भी और निजी भी। ढेर सारे रंग हैं भड़ास के। हम लोगों ने अभी कुछ का ही स्वाद चखा है। बाकी की झलकियां देखी हैं या देख रहे हैं।
अब देखिए ना....भड़ास के मुख्य संरक्षक और कवि हरेप्रकाश जी जब रोज एक कविता हम सभी भड़ासियों को पढ़ाते हैं तो उसके पीछे मकसद सिर्फ एक है, वो है कि हमें अपनी सोच समझ व चेतना के दायरे को सचेत तरीके से बढ़ाते फैलाते जाना है, ना कि किसी हद किसी सीमा या किसी दीवार तक सीमित कर लेना है। भड़ास दरअसल बहुत विशाल व व्यापक अर्थों को लिए हुए शब्द है जिसका सरलीकृत अर्थ गालीगलौज या नाराजगी के रूप में लगाया जाता है। भड़ास दरअसल क्रांति का दूसरा नाम है। वो बातें जिन्हें तत्कालीन समाज या तत्कालीन समय कहने उठाने लिखने से डरता कतराता कांपता भागता है, हम सब बड़ी बेबाकी से भड़ास पर लिख कह उगल देते हैं। और ये बातें हजारों हजार पढ़े लिखे हिंदी मीडिया के साथियों व अन्य प्रबुद्धों के दिमाग में किसी हथौड़े की तरह टन्न टन्न गूंजती हैं। सोचने को मजबूर करती हैं। कायम की गई राय व सोच को बदलने को प्रेरित करती हैं। सोचने समझने की नई दृष्ठि देती हैं। और सबसे बड़ी बात, लाख टके की कि आपमें साहस व आत्मविश्वास का संचार करती हैं। आपको अकेला समझने व डिप्रेस्ड रहने की मजबूरी से मुक्त करती हैं। लगता है, अपने जैसे हजारों हजार लोग इस देश के कोने कोने में मौजूद हैं। हमारी तकलीफें एकाकी नहीं, निजी नहीं, सामूहिक हैं। हम दुखों का साझा कर सकते हैं। सोच की एका कायम कर सकते हैं। संघर्ष को सामूहिक बना सकते हैं। प्लीज हरे भाई, आप भड़ास को यूं ही समृद्ध करते रहें, बिना कहे बिना बताये इसे दिशा देते रहें।
खैर, मैं लग गया भाषण देने। आदत जो पड़ गई है। बड़बड़ बड़बड़ बोलते रहने की। उसी तरह लिखने भी लगा हूं। माफ करियेगा। आप भड़ासी साथी कितना सधे तरीके से कितना बढ़िया बढ़िया आजकल लिख पढ़ रहे हैं भड़ास पर। खासकर मैं कुछ नए साथियों की तारीफ किए बिना तो नहीं रह सकूंगा। वरूण राय और कमला भंडारी तो कमाल के हैं। ये दोनों साथी लगते ही नहीं कि नए हैं। जैसे सदियों से इनसे जान पहचान और नाता है, ऐसा महसूस हो रहा है। बाकी अपने रजनीश के झा जी, विकास परिहार, अबरार अहमद, रक्षंदा, विद्युत मौर्य, विनीत खरे, गौरव, खालिद.....ढेरों नाम हैं, कई तो मुझसे छूट रहे हैं क्योंकि मेरी भी स्मरण शक्ति की सीमा है, लगातार सक्रिय हैं और अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। और हां, अपने हृदयेंद्र ने धमाकेदार इंट्री की है। कई लोग हैं जी बीच बीच में चौका छक्का मारकर चुप्पी साध जाते हैं। पर वरूण राय, कमला भंडारी तो वीरेंद्र सहवाग की तरह लगातार ठोंके जा रहे हैं, धांय धांय ठांय ठांय.....। भई, आप लोगों में तो वाकई कलेजा है, जान है, दम है.....। सोच के वैविध्य को इसी तरह खिलाते बिखेरते रहें।
अपने दिग्गजों के बारे में कहना ही क्या....हरे भाई, डाक्टर साहब, मनीष राजा, पंडित सुभाष नीरव जी, मुनव्वर आपा, अंकित माथुर....ये सब दिखते रहते हैं तो संतोष रहता है, चलो भड़ास पर दिग्गज भड़ासियों की मौजूदगी बनी हुई है, इनकी उपस्थिति से मैं किसी चंचल बच्चे की भांति मुक्त भाव से अपनी दुनिया में तल्लीन रहता हूं, मस्त रहता हूं। सैंया भये कोतवाल तो फिर डर काहे का......।
सभी दिग्गज साथियों, पुराने साथियों और नए साथियों से अनुरोध करना चाहूंगा...प्लीज, जय यशवंत न कहा करें। यशवंत के साथ दादा भी न जोड़ा करें। इससे अनजाने में ही सही, एक मठाधीशी का निर्माण होता दिख रहा है और इसकी गंध को मैं खुद के अंदर उगता/पनपता/पलता महसूस कर रहा हूं। मैं अपने आप को इस दुनिया का सबसे बड़ा चूतिया, बकचोद, बदतमीज, बददिमाग, उद्दंडी, अराजक, देहाती, असभ्य और गंवार मानता हूं। और मैं हूं भी। मुझे बनावटीपन, सड़े हुए सिस्टम, ढपोरशंखी बातें, बाजारू एटीकेट, कथित सुसभ्यता.....बकवास व चिढ़ाने वाले लगते हैं और न चाहते हुए भी मैं इन स्थितियों में पड़े होने पर/फंसे होने पर इन सभी को चिढ़ाने की कोशिश में एकदम से रिएक्ट करते हुए दूसरे छोर पर खड़ा हो जाता हूं, हांथ में ढेला और चिक्का थामे, कि कोई चूं चां किया तो खींच के मारेंगे, भन्न से कपार पर......।
तो जो आदमी इतना अनप्लांड व अनसिस्टमेटिक व अनइथिकिल हो उसकी आप जय करके, उसको आप दादा बोलकर दरअसल और कुछ नहीं करेंगे तो कम से कम इन उपमाओं और जयजयकार के कारण उसके अंदर जाने अनजाने महानता का बोध भर देंगे और धीरे धीरे वो इस महानता के बोधे के मारे अपनी ओरिजनिलटी को खोने लगेगा। जो मैं खोना नहीं चाहता। भइया, मुझे सीधे यशवंत कह दीजिए....बस, वरना मैं खुद अपने बारे में चिल्लाकर कहूंगा....बहुत हुआ सम्मान......इसके आगे का आप खुद समझ सकते हैं क्या है....:)
डाक्टर रूपेश जी शुरू से एक बात इशारे से कहते रहे हैं, सिर्फ जय भड़ास काफी है, जय ए जय बी जय सी जय डी....का कोई मतलब नहीं। वो बिलकुल सही और उपयुक्त है। मेरे खयाल से यशवंत कहना पर्याप्त है। ज्यादा प्यार उमड़े तो यशवंत भाई कह सकते हैं, लिख सकते हैं। उससे भी ज्याद प्यार उबले (याने कि उमड़े की अगली अवस्था) तो यशवंत जी कह/लिख सकते हैं।
ध्यान रखिए, हम मठों को तोड़ रहे हैं तो कहीं अनजाने में, अवचेतन में कहीं एक नए मठ का तो निर्माण नहीं करने लगे हैं। और अगर हम ऐसा कर रहे हैं तो फिर हम हिंदी वाले भाइयों में बराबरी का रिश्ता कायम नहीं हो पाएगा। हम उसी पयलगी, जी सर जी सर, भैया जी, भइया जी, दादा, बाबा, काका.......संबोधनों के जरिए चापलूसी, मक्कारी, धूर्तता, रीढ़विहीनता, मठाधीशी, सामंती सत्ता, व्यक्तिवाद को प्रोत्साहन दे रहे हैं। हालांकि कई बार हम अनजाने में ये सब कर रहे होते हैं लेकिन इससे जो मैसेज कई अबोध/निर्दोष लोगों तक जाता है वो मठ निर्माण मूर्ति स्थापना जैसा होता प्रतीत होता है। तो हम दिल में एक दूजे के प्रति सम्मान का पहाड़ बनाया करें, बकरार रखें, प्यार का समंदर बहाया करें निर्माण करें पर अपने संबोधनों को इस समंदर इस पहाड़ से न जोड़ें वरना वो कई कई दूसरे अर्थ देने लगता है।
प्लीज, मेरी भावनाओं को महसूस करने की कोशिश करें। हम भड़ासी तय कर सकते हैं कि हम एक दूसरे का ज्यादा सम्मान नहीं करेंगे, जो ज्यादा सम्मान मांगेगा उसे हम खुलकर कहेंगे...बहुत हुआ सम्मान.......:)
तो दोस्तों, दादा को गोली मारों, जय को सिर्फ भड़ास तक सीमित रखें।
श्री श्री श्री पंडित नीरव महराज (उनकी स्टाइलिश लेखनी की फैनलिस्ट में मैं भी हूं भाया...) से अनुरोध है कि वे रोजाना जरूर लिखें, हालांकि उन्होंने खुद ही लिखा है कि यहां लिखना दिनचर्या में शुमार हो गया है। नीरव जी की उपस्थिति उस किसी रेगुलर कालम की तरह है यहां जहां पाठक तुरंत जाता है, नया कुछ ताजा कुछ पाने के लिए ताकि उसे दिल से मुस्कान होठों तक आ जाए। सोच में पड़ जाए। चौंक जाएं। इतनी भूमिका मैं इसलिए बांध रहा हूं क्योंकि नीरव जी से मुझे एक काम कराना है। नीरव जी से अनुरोध है कि वो पंकज पराशर जी को ढूंढ कर लाएं। वे एकदम से गायब हैं। नीरव जी से इसलिए अनुरोध कर रहा हूं क्योंकि भड़ास से नीरव जी की भेंट कराने वाले, मुलाकात या मुकालात कराने वाले अपने पंकज पराशर जी ही हैं जो इन दिनों खुद गायब हो गए दीखते हैं।
बातें बहुत हैं, शब्द कम, समय कम, जगह कम, स्याही कम....तो हे नजदीक, दूर दराज के दोस्तों मित्रों भड़ासियों.....आप सबको मेरा ढेर सारा प्यार, आभार, सम्मान, इनाम, धन्यवाद....। अंत में अपने भड़ासी भाई डाक्टर रूपेश से अनुरोध के साथ कि उपर मैंने जो भी बात कही हैं, उसका पोस्टमार्टम करें और बताएं कि मैं कहां गलत हूं, कहां सही। उपरोक्त बातें मेरी निजी भड़ास है। आप सभी के प्रति आभार के साथ
जय भड़ास
यशवंत सिंह
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
3
comments
1.4.08
हम 250 भड़ासीः नए लोग बोलें, थोड़ा मुंह तो खोलें
भड़ास की सदस्य संख्या आज 250 पहुंच गई। इस मौके पर सभी नए पुराने भड़ासियों को बधाई।
नए भड़ासियों से आग्रह, अनुरोध, निवेदन और आह्वान है कि वे लिखना शुरू कर दें, लगातार, रोज रोज। अपना गला खंखारिये, सुर ताल खींचिए और उगल दीजिए पतले या मोटे राग में। इन 250 लोगों में से 100 लोग भी रेगुलर नहीं लिखते, ये ठीक बात नहीं है। भड़ास की ये सदस्य संख्या सिर्फ ताकत दिखाने के लिए, बौद्धिकों पर बाहुबल आजमाने के लिए नहीं होनी चाहिए बल्कि वाचा फोड़ने, लिखने, पढ़ने, बताने, सुनाने के लिए होना चाहिए। हम हिंदी पट्टी वालों के पास दुखों सुखों की पूरी गठरी भरी पड़ी है जिसे हमें एक एक कर खोलना चाहिए। बिना झिझक, बिना शरम।
आप यकीं मानिए, आप बेहद काबिल लोगों में से हो, पर आप सिर्फ हिंदी जानने के कारण थोड़े डिप्रेस्ड, थोड़े दबे, थोड़े कुचले, थोड़े कुंठित, थोड़े इंट्रोवर्ट, थोड़े देसज से लगते दिखते या महसूस करते हैं। ऐसा बिलकुल नहीं होना चाहिए। आप हम पुराने भड़ासियों को देखिए, बेशरमी से अपनी बात कहते हैं और बताते हैं दुनिया वालों को कि भाई लोगों, दरअसल ये दुनिया ये देस तुम्हारा नहीं बल्कि असल में हम देसी और देसज लोगों का ही है। तो मैकाले की औलादों, तुम अपने पर इतराना बंद कर दो और हम देसज लोगों के लिए सफलता के दरवाजे पर दरबान बनकर मत खड़े होओ वरना हमारे ओज ताकत और उर्जा से तुम मूर्छित हो सकते हो।
इन बातों के साथ मैं भड़ास के मुख्य संरक्षक हरे प्रकाश जी और माडरेटर डा. रूपेश से अनुरोध करूंगा कि वो 250 भड़ासी होने के मौके पर सभी भड़ासियों को अपनी तरफ से साधुवाद, दिशा निर्देश, गाइडेंस, लाइन लेंथ प्रदान करने की कृपा करें।
कविराज नीरव जी की कविताओं की प्रशंसा किए बिना मैं नहीं रह पा रहा हूं। उम्मीद है कि वे अपना प्यार इसी तरह हम भड़ासियों पर लुटाते रहेंगे। पंकज पराशर जी के इंडिया टुडे में मधुसूदन आनंद पर लिखी रिपोर्ट को मुंबई में मैंने रेलवे स्टेशन पर पढ़ा। उन्हें दिल से बधाई, इतना शानदार लिखे के लिए। पर पंकज भाई की भड़ास पर मौजूदगी इन दिनों दिख नहीं रही है। ये वो लोग हैं जो हिंदी में सही मायने में काम कर रहे हैं और नई पीढ़ी को इन दिल्ली वाले दिल वाले मजबूत पैरों वाले हिंदी वाले भाइयों से बड़ी उम्मीदे हैं।
रक्षंदा की अपील पर हम सभी जरूर ध्यान देंगे। अपनी बात सुनाने पढ़ाने के लिए गाली कितनी महत्वपूर्ण है, ये बहस का विषय नहीं है लेकिन हां, अगर आपका कंटेंट, विषय जोरदार है तो उसमें गाली न भी होगी तो चलेगा। और अगर लचर कंटेंट को गालियों के साथ परोसा जाए तो वो मस्तराम कैटगरी का लेखन बन जाता है।
दरअसल ये पूरा मामला ही दुधारी तलवार की तरह है। अगर आप तेवर में लिखते हुए गाली दे जाते हैं तो उसे दिल से नहीं लेना चाहिए। और लिखे में जबरन गाली घुसाते हैं तो वो गले के नीचे नहीं उतर पाता। मनीष के लेखन में मिट्टी की असली खुशबू आती है, वो खुशबू जिसमें गालियां भी हैं और गीत भी। तो हम क्यों चाहते हैं कि हम सिर्फ गीत सुनें, गालियां न सुनाई पड़ें। अगर हम इसी समाज के पार्ट हैं तो हमें इस समाज को संपूर्णता में लेना चाहिए।
मनीष ने कभी किसी छिछले मुद्दों या विषयों पर गालियां नहीं लिखी हैं। ये मेरा निजी विचार है। लेकिन मैं यह शिद्दत से महसूस करता हूं कि एक खास मानसिक स्तर पर पहुंचने के बाद गालियों को पचाना हर एक के बस की बात नहीं है। ये हमारे सौंदर्य बोध में कंकड़ की तरह जाकर फंस जाता है। तो इस गंभीर विषय पर मैं चाहूंगा कि जो भड़ास संचालक मंडल के बाकी साथी हैं, वो जरूर अपने विचार प्रकट करें। लेकिन ये तो तय है कि जब तक भड़ास रहेगा, इस पर गालियां होने या न होने को लेकर बहस चलती रहेगी।
कई बार ये हो सकता है कि आपके मुताबिक भड़ास न दिखे, लेकिन इसे अपने मुताबिक बनाने के लिए आपको लगातार सक्रिय रहना पड़ेगा। यही कम्युनिटी ब्लाग की सच्चाई है। मैं ढेर सारी चीजें भड़ास पर पसंद नहीं करता लेकिन मैं उस पर ऐतराज भी नहीं जताता क्योंकि भड़ास किसी यशवंत का नहीं बल्कि इससे जुड़े 250 लोगों का ब्लाग है। बाकी फिर कभी ...
जय भड़ास
यशवंत
24.3.08
फिलहाल बेरोजगार हूँ, मेरे अंदर बहुत सारा कचड़ा है जो मैं आप मित्रों के बीच रखना चाहता हूँ
((नए साथियों को भड़ास पे पोस्ट करने में दिक्कत आ रही है. ये शिकायत किसी एक की नहीं बल्कि ढेरों लोगों की है. नमूने के तौर पर मृत्युंजय नामक भड़ास के साथी की एक चिठ्ठी को पोस्ट कर रहा हूँ. अगर कोई साथी उन्हें मेल करके या फ़ोन करके पोस्ट करने के बारे में समझा दे तो बड़ी कृपा होगी. मुझे लगता है कि भड़ास के किसी एक सीनियर साथी को नए लोगों को ट्रेंड करने की जिम्मेदारी उठानी चाहिए. मैं अपनी अति व्यस्तता के चलते सिवाय तकनीकी बाजीगरी करने के, भड़ास पर और कुछ नहीं कर पाता....जय भड़ास...यशवंत))
--------
from mrityunjay mrityuynjay@gmail.com
to Yashwant Singh yashwantdelhi@gmail.com
date 11 Mar 2008 01:46
subject Re: सदस्यता हेतु.
mailed-by gmail.com
आदरणीय यशवंतजी,
मैं छत्तीसगढ़ के एक शहर अंबिकापुर का रहने वाला हूँ जो सरगुजा जिले का मुख्यालय भी और मैं क्या बताउँ बस मेरी शैक्षणिक
योग्ता सरकारी तमगे की तरह ही है जुगाड़ वाला एम राज्नीति शाष्त्र से.और कंप्यूटर और आध्यात्म में रूचि है फिलहाल बेरोजगार हूँ ,मेरे अंदर बहुत सारा कचड़ा है जो मैं आप मित्रों के बीच रखना चाहता हूँ.
आपका
मृत्युंजय
---------
Hi, I m sending invitationn for Bhadas.
thanks
yashwant
---------
प्रिय यशवंतजी,
आपने भड़ास के लिए न्योता दिया उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद,परंतु मैं यहाँ अपनी बात कैसे पोस्ट कर सकता हूँ कृपया इसकी जानकारी देने का कसष्ट करें.
आपका
मृत्युंजय
लैण्ड लाईन नंबर- 07774241274
मोबाईल-9406222525
----------
priy mitra
der se jawab dene ke liye maafi.
aapki samasya maine Bhadas pe daal di hai. agar upaay naa mile to mujhe jarur ring kariyega.....
aapka
Yashwant Singh
------------
15.3.08
सुरेश चिपलूनकर की भड़ास को चिट्ठी....सदस्यता ख़त्म कर दें
भाई यशवन्त जी,
बड़े ही दुःख के साथ अर्ज करना चाहता हूँ कि, मेरे कुछ सब्स्क्राइबरों (महिलायें भी) ने भड़ास को देखा और पढ़ा और वहाँ मेरा नाम देखकर वे चौंके, और मुझे खूब खरी-खोटी सुनाई। इसलिये बुझे मन से ही सही मैं चाहता हूँ कि मेरा नाम "भड़ास" से हटाया जाये। हालांकि मैं कभी भी भड़ासी भाषा का समर्थक नहीं रहा, लेकिन प्रतिबन्ध या बहिष्कार जैसी भाषा का भी मैं समर्थक नहीं हूँ, लोकतन्त्र में हरेक को अपनी बात अपने तरीके से कहने का हक है, लेकिन फ़िर भी मेरे सब्स्क्राइबर की भावना की कद्र करते हुए यह आग्रह आपसे करता हूँ, आशा है अन्यथा नहीं लेंगे…
स्नेह बनाये रखें…
सुरेश चिपलूनकर
--------------------------------------
((कोई बात नही सुरेश भाई, आप इतनी दूर तक साथ चले, हम लोगों के लिए इतना ही काफ़ी है. आप ख़ुद अपनी सदस्यता ख़त्म कर सकते हैं. आप अपनी पुरानी पोस्टें भी delete कर सकतें हैं. ये अधिकार हर भड़ास सदस्य को मिला हुवा है. आप जब आना चाहें, आपका स्वागत रहेगा. जहाँ भी रहें, खुश रहें, मस्त रहें, ये हम लोगों की कामना है. आप जुदा हो रहें हैं तो भी हम लोगों के दिलों में रहेंगे.
आपका शुक्रिया, प्यार से विदाई लेने के लिए. ....
हम लोग तो कहते रहेंगे....
जय भड़ास
यशवंत))
20.2.08
225 भड़ासी.....अंग्रेजों को भगाया, अब अंग्रेजी को भगायेंगे
आज भड़ासियों की संख्या 225 हो गई। बधाई सभी को। नए लोगों का स्वागत। अभी नए लोग कम लिख रहे हैं। सदस्य जितनी ज्यादा संख्या में हैं, उसके अनुपात में सक्रिय सदस्यों की संख्या काफी कम है। प्लीज, आप लोग मुंह खोलो। अपने अपने कंप्यूटर में यूनीकोड लोड करो। या गूगल बाबा के सहयोग से अंग्रेजी रोमन में लिखकर हिंदी में अनुवाद करो। पर लिखो, ताकि हम हिंदी वाले कह सकें कि जी, अब हमारा जमाना है। अंग्रेज को तो कबका भगा दिया, अब अंग्रेजी को भगाना है। इसके लिए हम हिंदीवालों को अपनी हिचक छोड़कर आनलाइन दुनिया में छा जाना है।
सभी भड़ासी यह तय कर लें कि वो हर हफ्ते किसी एक और हिंदीवाले को भड़ास का मेंबर बनायेंगे। हफ्ते में हर भड़ासी कम से कम एक पोस्ट जरूर डालेगा, भड़ास पर। इन दोनों कामों से हम हिंदीवालों की एकता मजबूत तो होगी ही, हम अपने भदेसपन को संगठित कर इन चूतिये शहर वालों को चार लात मार पायेंगे जो पिटिर पिटिर अशुद्ध अंग्रेजी बोलकर सोचते हैं कि वो सबसे काबिल लोग हैं। ऐसों को शुद्ध हिंदी में गरियाने के लिए मंच है भड़ास... बेटा, तुम साले एक नंबर के चूतिये लोग हो, भारत में पैदा हुए, यहीं पढ़े लिखे, यहीं की खा पी रहे हो और अंग्रेजी बोल के समझ रहे हो सबसे होनहार। तुम जैसों के गांड़ पर पड़ेगी अब लात। अब तो होली करीब है....मूड भी होलियाना है तो कहते हैं ना....बहुत हुआ सम्मान अंग्रेजी वालों, फाड़ेंगे अब गांड़ अंग्रेजी वालों.....!!!
जय भड़ास
यशवंत
19.2.08
तनवीर जी का ठौर-ठिकाना
सृजन गाथा के संपादक ने उनको [तनवीर जी ] को मेल किया
संपादक (सृजनगाथा)"
to me
show details
Feb 18 (12 hours ago)
उन्हें लिखा गया है । इसके पूर्व भी लिखा जा चुका है । संबंधित लिंक भेज कर ।
श्री तनवीर जी,
- आपने जवाब नही दिया । आप पर और मुझ पर आरोप लगाया गया है कि आपने उनकी रचना को अपने नाम से मुझे छपने भेजा है और मैंने छापा है । उन्होंने टेलिफोन करके कोर्ट जाने की धमकी भी दी है मुझे । कृपया स्पष्ट करें व संबंधित को भी अपना स्पष्टीकरण अविलंब देवें ।
आप जैसे बड़े रचनाकारों और सृजनगाथा जैसी प्रतिष्ठित वेब पत्रिका पर ऐसी टिप्पणियाँ उचित नही है ।
श्री तनवीर जाफ़री का मेल
tanveerjafri1@gmail.com
फोन - 0171-2535628, मोबाईल - 098962-19228
Posted by
Girish Billore Mukul
2
comments
Labels: अकादमी, जयप्रकाश"मानस", तनवीरजाफरी, सदस्य, साहित्य, सृजनगाथा, हरियाणा
