यशवन्त भाई, मुंबई में कोई अमर सिंह (सपा नेता) को क्यों नहीं ले जा रहा है। कल को वो कहेगा कि एटीएस के आईजी हेमन्त करकरे को उनके साथियों ने ही गोली मार दिया है। जैसा की दिल्ली के बटाला हाउस सूटआउट में इंसपेक्टर शर्मा के शहीद होने के बाद उसने कहा था। वही क्यों, और भी बहुत कह रहे थे। वोट पर नजर गड़ाये रखने वाले वे सभी।
ये टीवी चैनल वाले भी केवल चीख रहे हैं। इतने मर गये, वे शहीद हो गये। उनके लिये भी ब्रेकिंग न्यूज हो जाती। यदि अमर सिंह मुठभेड़ को फर्जी करार दे दें। जैसा कि इस तरह की हर घटना के बाद वे करते हैं। भले ही अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिये ही सही।
वह राज ठाकरे कहां गया। वह तो मुंबई में ही रहता है। उसके सबसे बड़े दुश्मन पूरबिहे हैं। अब उसकी क्यों फट रही है। घर में क्यों छिपा है। क्यों नहीं कहता, आमची मुंबई। मुंबई मराठी मानुष के लिये है। बोले, आतंकी उसकी मार देंगे।
यशवन्त भाई, हो सके तो इसे अपने भड़ास पर डाल दें ताकि मेरे जैसे लोग अपने सीने में दबी आग निकाल कर खुद को ठंढा कर सकें।
नवनीत प्रकाश त्रिपाठी
गोरखपुर, फोन नंबर 09415211230
navneetgkp@gmail.com
27.11.08
कोई अमर सिंह को मुंबई क्यों नहीं ले जाता, वो राज ठाकरे कहां है.........
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
4
comments
Labels: अनुरोध, नवनीत, प्रतिक्रिया, भड़ास, मुंबई ब्लास्ट
26.7.08
वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार गौतम के दुख को महसूस करिए
सुनील जी से संपर्क के लिए आप उनसे उनके मोबाइल नंबर 09431080582 पर फोन कर सकते हैं या उनके घर के लैंडलाइन फोन 0612-2578113 पर काल कर सकते हैं। सुनील जी का बैक एकाउंट नंबर भी भड़ास के पास भेजा गया है जो इस प्रकार है - bank account no - 2201050040687 HDFC bank।
28.6.08
अनुरोधः करूणाकर के लिए फंड बनाएं
इधर कई दिनों से कुछ ज्यादा ही परेशान रहा.यों परेशान तो हमेशा ही रहता हूं. परेशानियों के बीच पैदा हुआ हूं.इसलिए परेशान रहना कुछ हद तक अच्छा भी लगता है.भडास पर अपलेख लिखकर कई मित्रों की अपेक्षाएं पूरी करना चाहता था.कई मित्रों को धन्यवाद देना चाहता था. लेकिन करुणाकर के बारे में पढ़कर अपने भगवान सूर्य (वे ऐसे भगवान हैं जो दिखाई पड़ते हैं) से निवेदन करने के अतिरिक्त कुछ सूझ ही नहीं रहा था.लेकिन भला हो डा.रूपेश का जिनके आलेख ने, जिनके शब्दों ने, मेरी व्यथा को क्षण भर में दूर कर दिया.यशवंत भाई,हालांकि मैं अपने को सुझाव देने लायक नहीं समझता ,बावजूद इसके मेरा अनुरोध है कि करुणाकर की चिकित्सा के लिए हम भड़ासी एक फंड बनाएं.आखिर डा.रूपेश के पास मुंबई आने जाने,इलाज व रहने खाने में भी तो काफी खर्च आएगा.कृपया मेरे अनुरोध पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर अनुग्रहीत करने की कृपा करें.उम्मीद है कि नाउम्मीदी नहीं होगी.जय भड़ास.
जगदीश त्रिपाठी
Posted by
जगदीश त्रिपाठी
1 comments
9.6.08
please publish on your bhadas for all veiwer
सैंया मोर मिला हल्का भगवन कसम
सैंया मोर मिला हल्का भगवान कसम,
न चले वो चेनाल्का भगवान् कसम,
मछरी मुर्गा ऊ कबहु न खावे
दूध दही घी त मानहु न भावे ,
चाटे चटनी ऊ गलका भगवान कसम १
बड़े जतन से जन उके जगाई,
ऊ दिखाई दिए गलवा से लड़ाई,
बतिया तल दिए गलका भगवान् कसम, २
बीती जाए रे हमरी जवानिया
सुखा जाए रे देहिया के पनिया
जोवान्वा जाए रे ढलका भगवान् कसम ३
लागल्वे बनी हा त आसरा
बतिया भुजे ला सिर्फ़ दिवासरा
कहियो दहन होई होलिका भगवान् कसम ४
सैंया मोर मिला हल्का भगवन कसम,
न चले वो चेनाल्का भगवान् कसम,
अगर इस गाने को पुरा सुनना हो टू इस लिंक पर क्लिक्क करे सुने --
http://bhojpurimp3.blogspot.com
धन्यवाद
अखिलेश
-------------------------
(अखिलेश जी, भड़ास पे डाल तो दिया पर मुझे कुछ शब्दों के अर्थ समझ में नहीं आ रहे और कुछ गलत थे तो उन्हें बदल दिया। जैसे छाटी की जगह हमने चाटी किया। मतलब चटनी चाटना न कि छाटना। इसी तरह चेनाल्क का मतलब क्या है, ये समझ में नहीं आ रहा। हालांकि ये सही है कि मैंने इस गाने को अभी सुना नहीं है वरना मेरी समस्या हल हो गई होती.....धन्यवाद....यशवंत)
12.4.08
अब कितने हो गए रे..??? जी सरदार, कुल दौ सौ साठ.......तो फिर जाओ दादा को गोली मार आओ!!!
भड़ासियों के लिए खुशखबरी। सदस्य संख्या 250 से 260 जा पहुंची। कुल दस नए साथी भड़ास से जुड़े हैं। इन सभी दसों साथियों ने अपनी तरफ से इच्छा जताई थी भड़ास से जुड़ने के लिए और इन्होंने अपने मोबाइल नंबर, पद, पता, लोकेशन भी मुहैया कराए हैं। इन सभी के सदस्य बनने पर हम सभी भड़ासी उत्साहित हैं।
इन नए साथियों से अपेक्षा है कि वे अपना कंठ खोलेंगे और खुलकर अपनी भड़ास निकालेंगे। भड़ास माने गाली देना ही नहीं बल्कि वो बातें जिन्हें आप किसी दोस्त से भी शेयर नहीं कर पाते, खुल कर विस्तार से समझाकर नहीं कह पाते, यहां कहना है, यहां उगलना है, यहां विश्लेषित करना है, यहां बुरा अच्छा गुनना बुनना है। भड़ास सांस्कृतिक भी हो सकती है, राजनीतिक भी, साहित्यिक भी, सामाजिक भी और निजी भी। ढेर सारे रंग हैं भड़ास के। हम लोगों ने अभी कुछ का ही स्वाद चखा है। बाकी की झलकियां देखी हैं या देख रहे हैं।
अब देखिए ना....भड़ास के मुख्य संरक्षक और कवि हरेप्रकाश जी जब रोज एक कविता हम सभी भड़ासियों को पढ़ाते हैं तो उसके पीछे मकसद सिर्फ एक है, वो है कि हमें अपनी सोच समझ व चेतना के दायरे को सचेत तरीके से बढ़ाते फैलाते जाना है, ना कि किसी हद किसी सीमा या किसी दीवार तक सीमित कर लेना है। भड़ास दरअसल बहुत विशाल व व्यापक अर्थों को लिए हुए शब्द है जिसका सरलीकृत अर्थ गालीगलौज या नाराजगी के रूप में लगाया जाता है। भड़ास दरअसल क्रांति का दूसरा नाम है। वो बातें जिन्हें तत्कालीन समाज या तत्कालीन समय कहने उठाने लिखने से डरता कतराता कांपता भागता है, हम सब बड़ी बेबाकी से भड़ास पर लिख कह उगल देते हैं। और ये बातें हजारों हजार पढ़े लिखे हिंदी मीडिया के साथियों व अन्य प्रबुद्धों के दिमाग में किसी हथौड़े की तरह टन्न टन्न गूंजती हैं। सोचने को मजबूर करती हैं। कायम की गई राय व सोच को बदलने को प्रेरित करती हैं। सोचने समझने की नई दृष्ठि देती हैं। और सबसे बड़ी बात, लाख टके की कि आपमें साहस व आत्मविश्वास का संचार करती हैं। आपको अकेला समझने व डिप्रेस्ड रहने की मजबूरी से मुक्त करती हैं। लगता है, अपने जैसे हजारों हजार लोग इस देश के कोने कोने में मौजूद हैं। हमारी तकलीफें एकाकी नहीं, निजी नहीं, सामूहिक हैं। हम दुखों का साझा कर सकते हैं। सोच की एका कायम कर सकते हैं। संघर्ष को सामूहिक बना सकते हैं। प्लीज हरे भाई, आप भड़ास को यूं ही समृद्ध करते रहें, बिना कहे बिना बताये इसे दिशा देते रहें।
खैर, मैं लग गया भाषण देने। आदत जो पड़ गई है। बड़बड़ बड़बड़ बोलते रहने की। उसी तरह लिखने भी लगा हूं। माफ करियेगा। आप भड़ासी साथी कितना सधे तरीके से कितना बढ़िया बढ़िया आजकल लिख पढ़ रहे हैं भड़ास पर। खासकर मैं कुछ नए साथियों की तारीफ किए बिना तो नहीं रह सकूंगा। वरूण राय और कमला भंडारी तो कमाल के हैं। ये दोनों साथी लगते ही नहीं कि नए हैं। जैसे सदियों से इनसे जान पहचान और नाता है, ऐसा महसूस हो रहा है। बाकी अपने रजनीश के झा जी, विकास परिहार, अबरार अहमद, रक्षंदा, विद्युत मौर्य, विनीत खरे, गौरव, खालिद.....ढेरों नाम हैं, कई तो मुझसे छूट रहे हैं क्योंकि मेरी भी स्मरण शक्ति की सीमा है, लगातार सक्रिय हैं और अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। और हां, अपने हृदयेंद्र ने धमाकेदार इंट्री की है। कई लोग हैं जी बीच बीच में चौका छक्का मारकर चुप्पी साध जाते हैं। पर वरूण राय, कमला भंडारी तो वीरेंद्र सहवाग की तरह लगातार ठोंके जा रहे हैं, धांय धांय ठांय ठांय.....। भई, आप लोगों में तो वाकई कलेजा है, जान है, दम है.....। सोच के वैविध्य को इसी तरह खिलाते बिखेरते रहें।
अपने दिग्गजों के बारे में कहना ही क्या....हरे भाई, डाक्टर साहब, मनीष राजा, पंडित सुभाष नीरव जी, मुनव्वर आपा, अंकित माथुर....ये सब दिखते रहते हैं तो संतोष रहता है, चलो भड़ास पर दिग्गज भड़ासियों की मौजूदगी बनी हुई है, इनकी उपस्थिति से मैं किसी चंचल बच्चे की भांति मुक्त भाव से अपनी दुनिया में तल्लीन रहता हूं, मस्त रहता हूं। सैंया भये कोतवाल तो फिर डर काहे का......।
सभी दिग्गज साथियों, पुराने साथियों और नए साथियों से अनुरोध करना चाहूंगा...प्लीज, जय यशवंत न कहा करें। यशवंत के साथ दादा भी न जोड़ा करें। इससे अनजाने में ही सही, एक मठाधीशी का निर्माण होता दिख रहा है और इसकी गंध को मैं खुद के अंदर उगता/पनपता/पलता महसूस कर रहा हूं। मैं अपने आप को इस दुनिया का सबसे बड़ा चूतिया, बकचोद, बदतमीज, बददिमाग, उद्दंडी, अराजक, देहाती, असभ्य और गंवार मानता हूं। और मैं हूं भी। मुझे बनावटीपन, सड़े हुए सिस्टम, ढपोरशंखी बातें, बाजारू एटीकेट, कथित सुसभ्यता.....बकवास व चिढ़ाने वाले लगते हैं और न चाहते हुए भी मैं इन स्थितियों में पड़े होने पर/फंसे होने पर इन सभी को चिढ़ाने की कोशिश में एकदम से रिएक्ट करते हुए दूसरे छोर पर खड़ा हो जाता हूं, हांथ में ढेला और चिक्का थामे, कि कोई चूं चां किया तो खींच के मारेंगे, भन्न से कपार पर......।
तो जो आदमी इतना अनप्लांड व अनसिस्टमेटिक व अनइथिकिल हो उसकी आप जय करके, उसको आप दादा बोलकर दरअसल और कुछ नहीं करेंगे तो कम से कम इन उपमाओं और जयजयकार के कारण उसके अंदर जाने अनजाने महानता का बोध भर देंगे और धीरे धीरे वो इस महानता के बोधे के मारे अपनी ओरिजनिलटी को खोने लगेगा। जो मैं खोना नहीं चाहता। भइया, मुझे सीधे यशवंत कह दीजिए....बस, वरना मैं खुद अपने बारे में चिल्लाकर कहूंगा....बहुत हुआ सम्मान......इसके आगे का आप खुद समझ सकते हैं क्या है....:)
डाक्टर रूपेश जी शुरू से एक बात इशारे से कहते रहे हैं, सिर्फ जय भड़ास काफी है, जय ए जय बी जय सी जय डी....का कोई मतलब नहीं। वो बिलकुल सही और उपयुक्त है। मेरे खयाल से यशवंत कहना पर्याप्त है। ज्यादा प्यार उमड़े तो यशवंत भाई कह सकते हैं, लिख सकते हैं। उससे भी ज्याद प्यार उबले (याने कि उमड़े की अगली अवस्था) तो यशवंत जी कह/लिख सकते हैं।
ध्यान रखिए, हम मठों को तोड़ रहे हैं तो कहीं अनजाने में, अवचेतन में कहीं एक नए मठ का तो निर्माण नहीं करने लगे हैं। और अगर हम ऐसा कर रहे हैं तो फिर हम हिंदी वाले भाइयों में बराबरी का रिश्ता कायम नहीं हो पाएगा। हम उसी पयलगी, जी सर जी सर, भैया जी, भइया जी, दादा, बाबा, काका.......संबोधनों के जरिए चापलूसी, मक्कारी, धूर्तता, रीढ़विहीनता, मठाधीशी, सामंती सत्ता, व्यक्तिवाद को प्रोत्साहन दे रहे हैं। हालांकि कई बार हम अनजाने में ये सब कर रहे होते हैं लेकिन इससे जो मैसेज कई अबोध/निर्दोष लोगों तक जाता है वो मठ निर्माण मूर्ति स्थापना जैसा होता प्रतीत होता है। तो हम दिल में एक दूजे के प्रति सम्मान का पहाड़ बनाया करें, बकरार रखें, प्यार का समंदर बहाया करें निर्माण करें पर अपने संबोधनों को इस समंदर इस पहाड़ से न जोड़ें वरना वो कई कई दूसरे अर्थ देने लगता है।
प्लीज, मेरी भावनाओं को महसूस करने की कोशिश करें। हम भड़ासी तय कर सकते हैं कि हम एक दूसरे का ज्यादा सम्मान नहीं करेंगे, जो ज्यादा सम्मान मांगेगा उसे हम खुलकर कहेंगे...बहुत हुआ सम्मान.......:)
तो दोस्तों, दादा को गोली मारों, जय को सिर्फ भड़ास तक सीमित रखें।
श्री श्री श्री पंडित नीरव महराज (उनकी स्टाइलिश लेखनी की फैनलिस्ट में मैं भी हूं भाया...) से अनुरोध है कि वे रोजाना जरूर लिखें, हालांकि उन्होंने खुद ही लिखा है कि यहां लिखना दिनचर्या में शुमार हो गया है। नीरव जी की उपस्थिति उस किसी रेगुलर कालम की तरह है यहां जहां पाठक तुरंत जाता है, नया कुछ ताजा कुछ पाने के लिए ताकि उसे दिल से मुस्कान होठों तक आ जाए। सोच में पड़ जाए। चौंक जाएं। इतनी भूमिका मैं इसलिए बांध रहा हूं क्योंकि नीरव जी से मुझे एक काम कराना है। नीरव जी से अनुरोध है कि वो पंकज पराशर जी को ढूंढ कर लाएं। वे एकदम से गायब हैं। नीरव जी से इसलिए अनुरोध कर रहा हूं क्योंकि भड़ास से नीरव जी की भेंट कराने वाले, मुलाकात या मुकालात कराने वाले अपने पंकज पराशर जी ही हैं जो इन दिनों खुद गायब हो गए दीखते हैं।
बातें बहुत हैं, शब्द कम, समय कम, जगह कम, स्याही कम....तो हे नजदीक, दूर दराज के दोस्तों मित्रों भड़ासियों.....आप सबको मेरा ढेर सारा प्यार, आभार, सम्मान, इनाम, धन्यवाद....। अंत में अपने भड़ासी भाई डाक्टर रूपेश से अनुरोध के साथ कि उपर मैंने जो भी बात कही हैं, उसका पोस्टमार्टम करें और बताएं कि मैं कहां गलत हूं, कहां सही। उपरोक्त बातें मेरी निजी भड़ास है। आप सभी के प्रति आभार के साथ
जय भड़ास
यशवंत सिंह
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
3
comments
4.3.08
भड़ासी बनने को छह अनुरोध, बिल्लोरे फिर चाहते हैं भड़ासी बनना, भई क्यों बनाएं?
-अजमेर से शकीर रहमान भाई ने अपने मोबाइल नंबर के साथ एक मेल भेजकर भड़ास की मेंबरशिप के लिए अनुरोध किया है। शकीर भाई, आपको न्योता भेज दिया है। मेंबर बनते ही एक पोस्ट लिखकर अपने बारे में, अपने शहर के बारे में और अपने करियर व जीवन के बारे में थोड़ा हम भड़ासियों को भी बताइएगा ताकि आपसे जान पहचान बढ़ सके।
-शार्दूल विक्रम जी, आपने भड़ास की मेंबरशिप के लिए मेल भेजकर अनुरोध किया है, साथ में मोबाइल नंबर भी दिया है, शुक्रिया। आपको मैंने निमंत्रण भेज दिया है। मेंबर बनते ही पहली पोस्ट प्रकाशित कर भड़ासियों को अपने आगमन की खबर दे दीजिएगा।
-अपने वरिष्ठ भड़ासी साथी अंकित माथुर के सौजन्य से सहारनपुर के खालिद और बनारस के गौरव मिश्रा ने भड़ासी बनने के लिए अनुरोध किया है। अंकित भाई, दोनों ही साथियों को मैंने उनकी मेल आईडी पर न्योता भेज दिया है। उम्मीद करते हैं कि वो भी भड़ासी बनकर भड़ास पर धमाल मचाएंगे। दोनों साथियों का एडवांस में स्वागत कर देता हूं।
-शेफाली, आपके अनुरोध पर आपको भी भड़ास का मेंबर बनने के लिए न्योता भेज दिया गया है। हालांकि हम भड़ासी थोड़े बेवकूफ, बुरे व भदेस किस्म के लोग हैं, बावजूद इसके आपको लगता है कि आप इन लंठों के साथ मजे में रह सकेंगी तो आपका स्वागत है।
-गिरीश बिल्लोरे जी अपने पुराने व सक्रिय भड़ासी साथी रहे हैं लेकिन पिछले दिनों जब कुछ लोगों ने भड़ास की भाषा व अश्लीलता आदि को लेकर चूतियापे का बवाल मचाया तो उसी दौरान बिल्लोरे साहब भी चुपके से भड़ास से कट लिए। एक दो और साथी भी कट लिए। ऐसे साथियों के बारे में मेरी बड़ी साफ राय है कि कमजोर दिल वाले और मौका देकर पलटी मारने वालों के लिए भड़ास में कोई जगह नहीं है। बिल्लोरे जी के हर कदम पर भड़ास खड़ा रहा पर जाने किस बात पर वो चुपके से भड़ास से कट लिए। बिल्लोरे जी ने जो मेल भेजा है उसमें वजह बताया है रमेश मिश्रा की पोस्ट को। तो भइये, रमेश मिश्रा की पोस्ट से आपको दिक्कत थी तो मुझे फोन करते, एतराज जताते....। ये क्या कि चुपचाप खुद की मेंबरशिप डिलीट कर दी। आप अब अगर दुबारा भड़ासी बनना चाहते हैं तो कृपया स्पष्टीकरण दें कि....
नंबर एक- आपने देखा कि भड़ास के खिलाफ माहौल बन रहा है तो चुपके से कट लिए, क्या ये अवसरवादिता नहीं है कि जिस भड़ास ने आपकी लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया, आपके ब्लाग को प्रमोट किया, आपने भड़ास का अपने ब्लाग के लिए बखूबी इस्तेमाल किया और हम लोगों ने होने दिया....और उसी भड़ास के सामने जब कुछ चूतियों ने संकट खड़ा किया तो आप निकल लिए पतली गली से? हमें लगता है कि ये घोर अवसरवादिता है, आपका क्या कहना है?
नंबर दो- अगर किसी रमेश मिश्रा की किसी पोस्ट से आपको दिक्कत थी तो आपको मुझे तुरंत फोन कर मिश्रा की पोस्ट हटवाने का अनुरोध करना चाहिए था और ये हक हर एक भड़ासी को है। आपने ऐसा करने के बजाय भड़ास की सदस्यता ही डिलीट कर दी। मुझे तो लगता है कि रमेश मिश्रा का मामला एक बहाना है, आप असल में दिल से कमजोर आदमी हैं, ये मेरा आरोप है? हो सकता है मैं गलत हूं, आप स्पष्टीकरण दें।
नंबर तीन- अब जबकि सीधे सदस्यता लेने की परंपरा खत्म कर दी गई है तो आपने अनुरोध किया है कि आपको फिर से भड़ासी बना लिया जाए। मेरा मानना है कि जब आपने अपना रंग दिखा ही दिया है तो आपको फिर क्यों भड़ास का सदस्य बनाया जाए? भड़ास दरअसल उन साथियों और दोस्तों के लिए है जो मुश्किल घड़ी में भी साथ रहते हैं और साथ लड़ते मरते हैं न कि सुख के साथी बने रहिए और दुख में पोलो ले लीजिए।
हो सकता है मैं गलत होउं लेकिन यह तभी स्पष्ट हो पाएगा जब आप अपनी स्थिति स्पष्ट कर देंगे। उम्मीद है आप मेरी बातों को अन्यथा नहीं लेंगे और मेरे बातों को मेरी भड़ास समझकर अपनी स्थिति स्पष्ट करेंगे।
जय भड़ास
29.2.08
आप आहत हुए, मैं क्षमा प्रार्थी हूं--अविनाश
me: गुरु आप बिलो द बेल्ट प्रहार कर रहे हो, मैं चाहता हूं कि ऐसा न हो
अगर आप चाहते हैं कि जंग हो तो मैं तैयार हो
सारी....हूं....
Avinash: माफ कीजिएगा, दिन में मैं बजट में उलझा हुआ था।
अभी अभी घर लौटा हूं।
me: पर मैं एक बार चाहता हूं कि आपसे बात हो जाए
अगर ऐसी तैसी पर उतारू हो तो बताओ
बहुत हुआ सम्मान, इस चैट को आनलाइन कर देना पर मैं आपको बड़ा भाई मानता हूं तो अंतिम अनुरोध कर रहा हूं
कि मान जाओ.....
मान जाओ....
जो अनाम कमेंट मेरे खिलाफ मोहल्ले पे लगा रखे हो अगले 12 घंटे में हटा लो, इसे धमकी समझो या छोटे भाई का अनुरोध
Avinash: जो मुझे नागवार गुज़रा, मैंने लिखा।
me: ये निजी मामला है, सिर्फ आप से कह रहा हूं इस वक्त, घर से चैट कर रहा हूं
Avinash: मैंने तो अभी कमेंट देखे भी नहीं हैं सारे। देखता हूं। आपत्तिजनक हुआ तो ज़रूर हटाऊंगा।
Sent at 23:28 on Friday
Avinash: भड़ास देखा। आपने पर्याप्त लानत मलामत की है। आपका बहुत शुक्रिया।
me: नाटक बंद करो भाई.......समझ लो, बहुत हुआ, अभी तो पहल तुमने की है, अंत क्या होगा, किसी को नहीं पात....ये मैं आपसे छोटे भाई के नाते अनुरोध कर रहा हूं.....इसे आप सार्वजनिक कर सकते हो
Avinash: इस अंदाज़ में बातें शोभनीय नहीं।
me: मुझे पता है तुम यही हरकत करते रहे हो जीवन में...तुमने शोभनीय अशोभनीय की सीमाएं तोड़ दी हैं, तभी तुम अनाम कमेंट के नाम से खुद लिख रहे हो
Avinash: आपने पी रखी है। सुबह बात करेंगे।
me: कमेंट बिलो द बेल्ट लिख रहो हो, खुद तुम...
Avinash: मोहल्ले की पोस्ट से आप आहत हुए, क्षमाप्रार्थी हूं।
me: क्योंकि तुम्हारी ये परंपरा है लिखने की, तुम जिसे पसंद नहीं करते हो, उसे खत्म कर देते हो, पर मैं खत्म हो के जी लेता हूं...
Avinash: मैं प्रतिबंध के पक्ष में नहीं हूं।
me: तुम नाटक कर रहो हो
Avinash: मेरी पूरी पोस्ट में असहमति मुखर है, प्रतिबंध की बात नहीं।
me: ताकि तुम इस चैट को डाल सको
तुम्हें मैं अच्छी तरह समझता हूं
तुम दरअसल जो हो वो बहुत कम लोग समझते हैं
Avinash: मैं जानता हूं किस चैट को सार्वजनिक करना है, किसे नहीं।
me: तुमने पंगा लिया है बौद्धिक, तो मैं भी बौद्धिक जवाब दिया है
Avinash: आप इत्मीनान रहें। इस चैट में प्रयोग की जा रही भाषा के लिए मोहल्ले में कोई जगह नहीं है।
आपके बौद्धिक जवाब का स्वागत है।
me: पर मैं अगले 12 घंटे में वो अनाम कमेंट हटना देखना चाहता हूं मोहल्ले से जिसमें मेरे बिलो द बेल्ट प्रहार किया गया है
Avinash: उसके लिए शुक्रिया अदा करता हूं।
me: मेरे पास भी कई सारी चीजें हैं जिसे मैं अनाम डाल सकता हूं
लोग मुझे उकसा रहे हैं
मुझे तुम्हारे चरित्र से लेकर सार्वजनिक लाइफ तक के ढेर सारे सामाग्री दे रहे हैं
Avinash: शायद मैं ऐसा नहीं कर पाऊंगा, क्योंकि धमकियां मुझे विचलित नहीं करतीं। अनुरोध करते, तो ज़रूर हटा लेता।
me: लेकिन ये जानते हुए कि तुम इस चैट को सार्वजनिक कर सकते हो
Avinash: क्या आपने हिज हाइनेस मनीषा की पोस्ट हटायी?
me: मैं यह अंतिम बार कह रहा हूं
भाई मान जाओ....
मैं अब शुक्रिया, खुदा हाफिज बोल रहा हूं....
मैं सुबह 8 बजे फिर देखू्ंगा
क्या माजरा है
Avinash: शुभ रात्रि
me: बाय....शुभ रात्रि
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments

