Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label सदस्यता. Show all posts
Showing posts with label सदस्यता. Show all posts

12.10.08

ये मान कर चलिए कि ये भड़ास भी बस कुछ दिनों का ही मेहमान है

बहुत दिनों बाद भड़ास पर लिखने को मजबूर हुआ हूं। राम, धर्म, हिंदु, मुस्लिम, आतंकवाद, धर्मनिरपेक्षता, विहिप, भाजपा, संघ.... को लेकर लगातार लोग अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं और उनके विचार के प्रतिवाद में विचार आ रहे हैं। मैं यहां कौन सही कौन गलत का भाषण देने नहीं आया क्योंकि इस विषय पर बुद्धिमान से बुद्धिमान भी चाहे जो बोल ले, जो जिसे मानता है वो मानेगा ही और उसके पक्ष में तर्क या कुतर्क देगा ही। आपका तर्क मेरे लिए कुतर्क हो सकता है और मेरा तर्क आपके लिए कुतर्क। इन बहसों से देश का भला तो नहीं ही हुआ है, नुकसान भले हो गया हो। इस बहाने राजनेता और समाज व धर्म के ठेकेदार अपना ठेका लगातार रिन्यू कराके चला रहे हैं और वे चाहते हैं कि ये सब चीजें बहस का विषय बनी रहें ताकि उनका ठेका चलता रहा।
मुस्लिम ज्यादा कट्टरपंथी हो गए हैं, हिंदु उदार रहे हैं या हिंदुओं को अब कट्टरपंथी हो जाना चाहिए और मुसलमानों को सबक सिखाकर उन्हें औकात में लाना चाहिए....जैसे विषयों पर ढेर सारे लोग अपने अपने बुद्धि सीमा में अपने अपने घरों, ब्लागों, महफिलों, मंचों पर बातें करते रहते हैं। करते रहिए, शुक्रिया, थैंक्यू, जय श्री राम, अल्ला हो अकबर....पर हम लोगों को यहां छोड़ दीजिए, अपने सड़ांध में मस्त रहने के लिए। किसी बेरोजगार को रोजगार देने न जय श्री राम आता है और न पैगंबर मोहम्मद। किसी भूखे को रोटी देने न भाजपा आती है और न ही सिमी के लोग आते हैं। किसी गरीब के पक्ष में न कांग्रेस आती है और न भाजपा और न हिंदुस्तान और न पाकिस्तान। ये सब चोंचलेबाजों की चोंचलेबाजी हैं जिसमें हम फंसे हुए हैं या यों कहिए कि फंसाए गए हैं। भड़ास मंच इन चूतियापों से हटकर बना था, पर पिछले दिनों इस पर भड़ास कम, अपनी बौद्धिक त्वरा ज्यादा दिखाई जा रही थी। रजनीश हों या हृदयेश या धीरेंद्र....सभी अपने जगह पर सही हैं लेकिन आप अपने विचार अपने ब्लागों पर रखिए, अपनी महफिलों पर रखिए, अपने मंचों पर रखिए, यहां काहें बात रहे हैं कि मुस्लिम आतंकवादी हैं या हिंदु महान हैं या श्रीराम खराब हैं या पैगंबर मोहम्मद अच्छे है या तुम अच्छे या हम अच्छे।

हृदयेश और धीरेंद्र को भड़ास से हटाने का निर्णय भड़ास संचालक मंडल का है, न कि रजनीश का। हम भड़ासी सभी भगवानों को वो चाहे राम हों या अल्ला हों या गुरु नानक हों या ईसा मसीह हों, सभी को एक बराबर मानते हैं और सबसे बड़ी बात कि हम इनमें से किसी को नहीं मानते।

हां, हम इनमें से किसी को नहीं मानते। जब हम नहीं मानते तो हम इनमें से किसी का कोई लिहाज भी नहीं करते। हम गालियां देंगे तो सबको देंगे किसी एक को नहीं देंगे। किसी एक को दे रहे हैं तो इसका मतलब यही है कि सबको दे रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा क्या उखड़ जाएगा अपन लोग का। सर कलम करवा दोगे। करवा दो। इससे क्या उखाड़ लोगे। एक दो चार दस पांच हजार दस हजार को कटवा दोगे तो इससे तुम्हार अल्ला या राम या रहीम या नानक या मसीह बड़ा नहीं हो जाएगा और न छोटा बन जाएगा बल्कि तुम यही साबित करोगे कि जिन लोगों को प्रतीक बनाकर पूरी दुनिया में धन, धर्म और हथियार का कारोबार चल रहा है उसे बढ़ावा देने में तुम सभी हम सभी मददगार हैं।

हमें नहीं रहना किसी के साथ। अपने भगवान को अपने घर में पूजो। हमारे भगवान तो वो इंसान हैं जो परेशान हैं और जिनके किसी काम आ जाएं तो लगता है कि हम अपने भगवान को पूज लिए। जो लोग जीते जागते इंसान को हिकारत से देखते हैं और अदृश्य सत्ताओं को पूजते हैं वो दरअसल एक तरह से पाखंड और असहिष्णुता को ही बढ़ावा देते हैं।

हम भड़ासी दिल से आप सभी हृदयेश, धीरेंद्र, रजनीश, कुमारेंद्र...सभी से माफी मांगते हैं कि प्लीज, हमें माफ कर दो। आप अपने घरों में चैन से रहो, हमें चैन से रहने दो। न चले भड़ास, न चले ये ब्लाग। पर हम अपने जीवन के उद्येश्य जो हमारे फक्कड़पन में, हमारे कबीरानापन में, हमारे सूफियाने में, हमारे मस्तमौलापन में, हमारे मानवतावाद में निहित है, को जी लेना चाहते हैं। जी लेने दो इस पल को, कल की देखेंगे कल को। तो भई, गूगल ने ब्लाग बनाने की फ्री सुविधा दी है। सब लोग बनाएं। अपने अपने पर लिखें। भड़ास का एक समय काल था, जब यह शुरु हुआ और हिट हुआ। हो सकता है इसका बुरा वक्त आ रहा हो। आने दीजिए। हर एक चीज का एक समय होता है। उसके चरम पर जाने का वक्त और उसके पतन शुरू होने का वक्ता। हो सकता है भड़ास का खराब समय आ गया है लेकिन हम अपने खराब समय में भी खुश रहेंगे क्योंकि हम जो हैं सो हैं। आप सभी लोग सही हो सकते हो, हम गलत हो सकते हैं। क्योंकि हम भड़ासी शुरू से ही गलत रहे हैं। हम गांव, देहात के लोग हैं जो शहर के चूतियापे में आकर जिंदगी की एबीसीडी सीख रहे हैं। हम तो वैसे ही दोयम और गए गुजरे लोग हैं। हमें नहीं पता कि धर्म क्या है, मस्जिद क्या है, मंदिर क्या है, राम क्या है, मोहम्मद क्या है, ईसा क्या है। हमको तो ये पता है कि घुरहू का दुख क्या है, विवेक की परेशानी क्या है, तौफीक की पीड़ा क्या है, जसवंत की जरूरत क्या है......। इन नामों से धर्म पहचानने वाले, जाति पहचानने वाले, क्षेत्र पहचानने वाले कभी बड़ा नहीं बन सकते, वो चाहें जितना दावा करें लेकिन हम ये कह सकते हैं कि हम बिलकुल बड़े नहीं हैं। हम चूतिया थे, हैं और रहेंगे।

प्लीज, बंद करिए ये कोसना, आरोप लगाना और अपने को श्रेष्ठ साबित करना।

दुनिया का पहला ऐसा ब्लाग है भड़ास जहां कोई भी सदस्य बनकर सीधे अपनी बात कह सकता है। जिसने भी अब तक जो बात कही है उसकी बात को डिलीट नहीं किया गया है। ये भले हो सकता है कि बाद में सदस्यता खत्म कर दी गई हो लेकिन किसी ब्लाग से किसी की सदस्यता खत्म कर देने का क्या मतलब होता है। कोई मतलब नहीं होता। ब्लाग एक फ्री सुविधा है जहां योनि पर विवेचना करने से लेकर नंगी नंगी फोटो छापने और भगवान व आदर्शों पर चर्चा करने तक की छूट है। लोग कर रहे हैं। ऐसे में किसी के आने या जाने, किसी के बनने या निकाले जाने को कोई मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। देश और समाज में वैसे ही बहुत दुख हैं कम से कम इस मंच पर इन दुखों की काली परछाई मत लाइए।

उसी ईश्वर के वास्ते, उसी अल्लाह के वास्ते, उसी नानक और ईसा मसीह के वास्ते, जो कभी रहे होंगे तो इसलिए बड़े हुए क्योंकि उन्होंने सबकी पीड़ा समझी और सबको साथ लेकर चलने का माद्दा कायम किया। उनके जाने के बाद उनको पेर पेर करके गलत सलत अर्थ निकालने के बाद अपनी अपनी दुकान चलाने वाले इनके पैरोकर क्या समझेंगे भगवान और खुदा के मायने। इसीलिए हम इन भगवानों और खुदाओं से दूर रहना चाहते हैं क्योंकि इन्हीं भगवान और खुदा के नाम पर दुनिया में मनुष्य का सबसे ज्यादा खून बहा है और इन्हीं भगवान और खुदा के वास्ते होने वाले जंग में हथियार बेचकर सबसे ज्यादा धन कमाया गया है।

रजनीश जी भड़ास के संयोजक हैं। वे दो तरह की भूमिकाएं इस ब्लाग पर निभा रहे हैं। एक भड़ास के प्रतिनिधि के रूप में। दूसरा एक निजी मनुष्य के रूप में। निजी मनुष्य के रूप में श्री राम और सीता को लेकर जो कुछ कहा उन्होंने, ये उनका निजी विचार था और है। उससे भड़ास ब्लाग के सहमत असहमत होने का उसी तरह कोई मतलब नहीं है जिस तरह हृदयेश और धीरेंद्र के लिखे पोस्टों से सहमत असहम होने का भड़ास से कोई मतलब नहीं है। रजनीश ने भड़ास के प्रतिनिधि के रूप में भड़ास संचालक मंडल द्वारा लिए गए फैसले को सब तक पहुंचा रहे हैं और आगे भी पहुंचाते रहेंगे। वे अच्छे हैं या बुरे हैं, इससे फरक इसलिए नहीं पड़ता क्योंकि वे दिल से एक सच्चे इंसान हैं और सच्चे भड़ासी हैं, इसका परीक्षण कई बार हो चुका है।

हदयेश, धीरेंद्र और डा. कुमारेंद्र से अपील है कि वो अन्यथा न लें। इन लोगों ने स्वयं अपने ब्लाग बनाए हुए हैं। उनके विचारों से हम भले असहमत हों लेकिन एक मनुष्य के रूप में इऩ लोगों के व्यक्तित्व का हम हमेशा आदर करेंगे। हां, हम लोग आप लोग जैसे विचारवान और हर मुद्दे के विशेषज्ञ नहीं हैं। क्योंकि हम किसी विषय पर सरलीकृत राय देने के बजाय उस विषय पर आने वाले प्रतिवाद या दूसरे मत पर भी उदारता से विचार करते हैं। इसी का प्रतीक है कि इस मंच पर कोई कठमुल्ला हो या उदारवादी, कोई कम्युनिस्ट हो या कोई संघी, सबका स्वागत किया जाता है। सबको सदस्यता दी जाती है। क्योंकि हम ये मान कर चलते हैं कि यहां जो आएगा वो दूसरों को ज्ञान पेलकर पढ़ाने की बजाय अपने व्यक्तित्व की कमियों व अच्छाइयों को भड़ास के रूप में उजागर करेगा। मैं खुद अपने को गलतियों और कमियों का पुतला मानता हूं। मैं अपने आपको आज तक नहीं समझा पाया कि मैं किसी को सिखा सकता हूं या उसे कोई दिशा दे सकता हूं क्योंकि मैं अपने आप को भटका हुआ और एक निरा बेवकूफ प्राणी पाता हूं जो अपने मूड और मिजाज के हिसाब से हर पल बदलता रहता है और उसी के हिसाब से जिंदगी के खट्टे बुरे अच्छे कड़वे अनुभवों को जीता रहता है।

मैं शायद सफाई देने के लिए नहीं आया हूं। बस यह याद दिलाने आया हूं कि अपने को कुत्ता, चूतिया, लोफर, आवारा, बेईमान, हरामजादा, सूअर, चूतिया जो नहीं कह सकता वो सच्चा भड़ासी नहीं हो सकता क्योंकि इस चरम पतन के दौर में महानता का दावा करने वाला हमेशा ढोंगी ही होगा। ये हो सकता है कि वो महानता आपको दूर से दिखती हो लेकिन पास जाएंगे तो वो महान आत्मा आपसे ज्यादा गिरी हुई और खून से सनी होगी।

फिलहाल इतना ही। जिन लोगों की सदस्यता खत्म की गई है अगर वो दुबारा सदस्यता के लिए अपील करें तो उन्हें फिर से सदस्यता दी जा सकती है। हम कोई कठोर कानून चलाने बनाने वाले लोग नहीं हैं। अपने घर के लोगों को समझाने के लिए कभी कभी कुछ कड़े निर्णय लेने पड़ते हैं पर घर वाले तो घर वाले ही होते हैं। उन्हें हम उतना ही प्यार करते हैं जितना किसी अन्य से करते हैं।

यहां यह साफ तौर पर कहना चाहूंगा कि भड़ास कोई राजनीतिक मंच नहीं है। भड़ास कोई धर्म की स्थापना का मंच नहीं है। भड़ास अपनी कमियों, कुंठाओं, दिक्कतों को सुंदर शब्दों का रूप देकर प्रकट करने का मंच है ताकि हम अपने अंदर के आवेग से सबको परिचित कराकर खुद को संतुष्ट कर पाएं, खुद को मुक्त कर पाएं, खुद को हलका कर पाएं, खुद को सहज कर पाएं।
प्लीज, देखिए और लोगों को, कितने दिल से वो भड़ासी बने हुए हैं। अपने गोयल जी की जानलेवा चुटकियां भड़ास पर चार चांज लगाती हैं। अपने कई साथी बहुत अच्छा लिख रहे हैं लेकिन दिक्कत क्या है कि हम जब लिखने बैठते हैं तो लगते हैं बड़ी बड़ी बात ठोंकने। अमां यार, सामने वाले बेवकूफ नहीं हैं। सब पढ़े लिखे हैं। धर्म को मानना कोई बड़ी चीज नहीं है, धर्म से मुक्त होकर एक पूर्ण मनुष्य बनना बड़ी चीज है। दरअसल धर्म बने ही इसलिए कि मनुष्य संपूर्ण हो सके लेकिन यही धर्म मनुष्य को जानवर बनाने के काम आने लगे हैं। ऐसे में इन धर्मों का बहिष्कार ही सबसे बड़ी सफलता है। जिसने अपना घर न छोड़ा, अपना परिवार न छोड़ा, संघर्ष न किया, दूसरे के दुखों में न डूबा, प्रेम न किया, दुख न सहा.....वो क्या धर्म पर बात कर सकता है। धर्म एक अपढ़ आदमी का अंतिम हथियार है जहां वह अपने को टिकाकर जीने का रास्ता पाता है लेकिन जो पढ़ा लिखा है उसे धर्म के आगे जाकर मनुष्य को दुखों से मुक्त करने के बारे में सोचना चाहिए। और इसी सोचने के क्रम में बुद्ध पैदा होते हैं, नानक पैदा होते हैं, राम पैदा होते हैं, पैगंबर पैदा होते हैं, ईसा पैदा होते हैं। लेकिन चालाक व चतुर लोग इन दुख हरने वालों को ही बेच खाए और इनके नाम पर क्या करें क्या न करें की दुकान सजा कर माल बेचने बैठ गए। हम आप जैसे चढ़ावा चढ़ाने वाले लोग बहुत हैं, सो दुकान इनकी चलती रहती है। 21वीं सदी में बात इस पर होनी चाहिए कि आखिर क्यों सब कुछ के बाद भी सड़क पर भीख मांगता बूढ़ा दिख जाता है, कूड़ा उठाता बच्चा दिख जाता है, तन बेचती लड़की दिख जाती है, भूख से मरते मनुष्य दिख जाते है। सैकड़ों आयोग बने हैं, चूतियापे के लेकिन क्यों नहीं भूख आयोग बनाया जाता है ताकि कोई भूखा भूख के मारे जान देने से पहले भूख आयोग से भोजन के लिए गुहार कर सके। क्यो नहीं रोजगार आयोग बनता है ताकि कोई बेरोजगार हथियार उठाने से पहले अपने हाथ में दो जून की रोटी के लिए काम मांगने के लिए अपील कर सके। ये सब नहीं बनेगा क्योंकि इसके लिए आवाज उठाने का हमारे पास वक्त नहीं। इनके पास सोचने और लिखने के लिए हमारे पास दिमाग नहीं। हम तो फंस हैं वहीं पे जहां से चले थे। वही भगवान श्री राम, अल्ला हो अकबर, गुरु नानक, ईसा मसीह.....। अमां यार, जाने भी दो इनको। अपना देखो। अपने समय को देखो। अपने समाज को देखो और कुछ करो। या फिर चुप रहो। भाषण न पेलो। बहुत सुने हैं नेताओं के भाषण। हिंदुत्व पे सुने हैं। धर्मनिरपेक्षता पे सुने हैं। मुस्लिमों के पक्ष में सुने हैं। मुस्लिमों के विरोध में सुने हैं। जाति के हिसाब से सुने हैं। क्षेत्र के लिए सुने हैं। पर इनके कोई मायने नहीं भाई। ये सब हरामजादे लोग हैं जो हमको आपको इनमें फंसाकर अपनी गोटी सेट करना चाहते हैं। पूरी दुनिया में महामंदी छाई है। आई है। गहराई है। भाजपा हो या कांग्रेस या कम्युनिस्ट, सब साले चुप हैं। कोई बोलता भी है तो इसलिए बोलता है ताकि जो सत्ता में है उसकी कुर्सी जाए और वो कुर्सी पर आ जाए। वो आ जाएगा तो वो भी यही सब आर्थिक नीतियां चलाएगा क्योंकि ये नीतियां राजनेताओं से नहीं बनती, ये बनाते हैं दुनिया के चलाने वाले चंद अमीर लोग जिनके हाथों में दुनिया की असली सत्ता है। नेता और सत्ताधारी इनके नुमाइंदे भर होते हैं जो धर्म और जाति जैसी बातें करके हम लोगों को बांट करके पारी पारा सत्ता में आते रहते हैं।

समझे। नहीं समझे तो न समझें लेकिन शांत रहें और हमें भी शांत रहने दें।

जो गए, उनका शुक्रिया, जो हैं उनका तहेदिल से शुक्रिया, जो जाएंगे उनका और ज्यादा शुक्रिया, जो न जाएंगे उनका बहुत बहुत शुक्रिया.....। हल हाल में हर मनुष्य का शुक्रिया।


ये मान कर चलिए कि ये भड़ास भी बस कुछ दिनों का ही मेहमान है क्योंकि अगर लोग इसी तरह इस पर आकर चूतियापों का स्यापा करते रहेंगे तो एक दिन ये भी अन्य चूतियापे के ब्लागों जैसा हो जाएगा तब इसे चलाने के बजाय इसे बंद करने में मेरी रुचि ज्यादा होगी क्योंकि करना वही चाहिए जो मन को भाए, जो न भाए उसे ढोते रहने से अच्छा है उसे नमस्कार कर दिया जाए।

फिलहाल तो आप सभी से नमस्कार
जय भड़ास
यशवंत

17.4.08

मालिक-संपादकों के पिछवाड़े पर लात मारकर पेशे से ही बाहर हो गया, आजकल चाय बेचता हूं....

from bihari dass
bambam.bihari@gmail.com
hide details 16 Apr (15 hours ago)
to yashwantdelhi@gmail.com
date 16 Apr 2008 20:33
subject membership
mailed-by gmail.com

भाई साहब,
मैं भी आपके ब्लाग पर अपनी भड़ास निकालना चाहता हूं। परिचय देने लायक बहुत कुछ नहीं है फिर भी नियमानुसार देने की कोशिश करता हूं। मैं साहित्य के चस्के से दिल्ली आया और पेट चलाने के लिए पत्रकार बन गया।

नौकरी का संकट था इसलिए फ्रीलांसिंग करने लगा। बाद में कुछ चिरकुट टाइप अखबारों में काम किया। यहां काम तो ...... फाड़कर लिया जाता था पर पैसे देने में फटने लगती थी। हर जगह अलग-अलग गलीजखाने थे। लिखने बैठो तो पूरा रंडीरोना हो जाएगा। ऐसे में दो ही विकल्प थे कि काम करने के बाद भी उनका भारोत्तोलन करते या फिर नौकरी छोड़ते। कई जगह ऐसा ही हुआ। मालिक-संपादकों के पिछवाड़े पर लात मारकर पेशे से ही बाहर हो गया। आजकल दिल्ली यमुनापार के शकरपुर के एक मोहल्ले में चाय की दुकान चलाता हूं और जहां-तहां अपनी भड़ास निकालता रहता हूं। वहां कोई मुझे नहीं जानता। न झूठी विद्वता का रौब है और न ही अहंकार। गरीब लेकिन बड़े दिलवाले लोगों की नई दुनिया भी देख रहा हूं। इतनी कमाई हो जा रही है कि मजे से अपने दायित्व का निर्वाह हो रहा है।

पत्रकारिता के नाम पर दोगले लोगों को तेल लगाने से अच्छा रिक्शेवालों का जूठा ग्लास धोना लग रहा है। अभी मोबाइल फोन चालू नहीं करवाया है पर पास के एक ग्राहक के साइबर कैफे में अपनी भड़ास निकालने का जुगाड़ फिलहाल कर लिया है।

फिलहाल यही मेरी रामकहानी। शेष मौका मिलने पर भड़ास पर आती रहेगी।

बिहारी दास उर्फ बमबम बिहारी

---------------

Reply
from Yashwant Singh
yashwantdelhi@gmail.com
hide details 16 Apr (12 hours ago)
to bihari dass
bambam.bihari@gmail.com
date 16 Apr 2008 23:22
subject Re: membership
mailed-by gmail.com

bhayi, aap se zarur milne aaunga kisi din. aap shandar aadmi hain. ham logo ke liye asali Bhadasi hain aap. aap pls zarur Bhadas pe likhiye. jo jo huwa uska khul kar lekhan kariye taki un kutton ka pardaphash ho sake jo aap aur ham jaise logo ka khoon peete hain. mai aapko ek alag se mail bhej kar bhadas ki membarship ke liye invitation bhejunga.

thanks
yashwant


----------------------


बमबम बिहारी जी ने जो निजी पत्र मुझे भेजा है और मैंने जो उसका जवाब दिया है, उसे सार्वजनिक करके मैं जरूर अपराध कर रहा हूं और इसके लिए हो सके तो बमबम बिहारी जी मुझे माफ करेंगे लेकिन ऐसा करने के पीछे मेरा मकसद सिर्फ एक है। सैकड़ों हजारों पत्रकार नौकरी को ही अंतिम सत्य मानकर जिस हद तक पतित हो जाते हैं, अपनी आत्मा को बेच खाते हैं, अपने जमीर को गिरवी रख देते हैं, अपने स्वाभिमान को भुला देते हैं....उनके लिए बमबम बिहारी जी एक सबक हैं। ये आदमी चाय की दुकान चलाता है और दबंगई से अपनी ज़िंदगी जीता है। पैसे इसमें भी गुजर बसर लायक मिल जाते हैं और पैसे उसमें भी गुजर बसर लायक ही मिलते हैं पर चाय की दुकान चलाने के दौरान जो आजादी, जो उन्मुक्तता, जो शांति मिलती है, वो पत्रकारिता करते हुए कहां।

कहने का आशय ये है कि पत्रकारों बंधुओं, अंदर से मजबूत बनिए वरना अगर समझौते शुरू कर देंगे तो कुत्ते टाइप के लोग आप पर भोंकते रहेंगे, आप पर राज करते रहेंगे, आपको ज़िंदगी व पत्रकारिता के दर्शन पिलाते रहेंगे और आप यूं ही कुछ पैसों के लिए सब कुछ जानते जीते हुए भी टुकुर टुकुर देखकर चुप रहेंगे। जहर पीते रहेंगे। आप ना कहना सीखिए, अपनी बात रखना सीखिए, पत्रकारिता में चीजें आपके बहुत अनुकूल नहीं दिख रही हैं तो पत्रकारिता के बाहर की दुनिया में गुजर बसर करने लायक काम करने के बारे में सोचिए। भड़ास इस नेक काम में आपके साथ हैं।

उम्मीद है मुझे यह पत्र सार्वजनिक करने के लिए माफ किया जाएगा और सभी भड़ासी गैर भड़ासी साथी बमबम बिहारी जी को दाद देंगे कि वो एक मर्द की माफिक दिल्ली मे ज़िंदगी जी रहे हैं, किसी चूहे के माफिक नहीं।

आजकल बड़े बड़े मी़डिया हाउसों में पत्रकारों की स्थिति चूहे जैसी हो गई है, बस केवल चूं चूं चां चां कर सकते हैं, वो भी इतना धीरे धीरे कि पड़ोसी की कान तक आवाज न पहुंच जाए वरना ये चूं चूं चां चां भी उपर तक पहुंचा दी जाएगी और अफसर लोग तलब कर लेंगे कि भाई सुना है तुम चूं चूं चां चां कर रहे थे और आप जवाब में हें हें पें पें कें कें करते रहेंगे लेकिन अफसर पर कोई असर नहीं होगा और आपको संदिग्ध मानते हुए वो आपका तबादला कर देगा, या फिर आपका इनक्रीमेंट रोक देगा या फिर आपको इस्तीफा देने के लिए कह देगा या फिर आपको ब्लैक लिस्टेड करके छोड़ देगा या फिर आपको आगे से ध्यान रखने की हिदायत देकर माफ कर देगा....

कुछ भी हो सकता है लेकिन जो कुछ होगा.....


... उससे दो चीजें होंगी ......

या तो आप डर जाएंगे या आप नहीं डरेंगे।
नहीं डरेंगे, ऐसा संभव ही नहीं है क्योंकि आपको पत्रकार बने रहना है।
डर जाएंगे तो दो बात होगी।
या तो आपका आत्मविश्वास और कमजोर होगा या फिर नहीं होगा।
आत्मविश्वास नहीं कमजोर होगा, ऐसा संभव ही नहीं है।
आत्मविश्वास कमजोर होगा तो दो बातें होगीं।
या तो आप चूहा से चींटी हो जाएंगे या नहीं होंगे।
नहीं होंगे, ये हो ही नहीं सकता।
चूहा से चींटी होंगे तो दो बातें होंगी।
आप या तो चूं चूं चां चां करेंगे या नहीं करेंगे।
नहीं करेंगे ये हो ही नहीं सकता।
चूं चूं चां चां करेंगे तो दो बातें होंगी।
आपकी बात उपर पहुंचेंगी या नहीं पहुंचेगी।
नहीं पहुंचेगी ये संभव नहीं क्योंकि आजकल हर आदमी मुखबिर बन चुका है।
पहुंचेगी तो दो बातें होंगी।
या तो आपको अफसर तलब करेगा या नहीं तलब करेगा।
नही तलब करेगा, ये संभव नहीं।
तलब करेगा तो दो बातें होंगी। या तो आप डर जाएंगे या आप नहीं डरेंगे......
................
................

हरि अनंत हरि कथा अनंता......

फिलहाल तो यही बोलिए....


जय बमबम बिहारी जी
जय भड़ास
यशवंत

4.3.08

भड़ासी बनने को छह अनुरोध, बिल्लोरे फिर चाहते हैं भड़ासी बनना, भई क्यों बनाएं?

-अजमेर से शकीर रहमान भाई ने अपने मोबाइल नंबर के साथ एक मेल भेजकर भड़ास की मेंबरशिप के लिए अनुरोध किया है। शकीर भाई, आपको न्योता भेज दिया है। मेंबर बनते ही एक पोस्ट लिखकर अपने बारे में, अपने शहर के बारे में और अपने करियर व जीवन के बारे में थोड़ा हम भड़ासियों को भी बताइएगा ताकि आपसे जान पहचान बढ़ सके।

-शार्दूल विक्रम जी, आपने भड़ास की मेंबरशिप के लिए मेल भेजकर अनुरोध किया है, साथ में मोबाइल नंबर भी दिया है, शुक्रिया। आपको मैंने निमंत्रण भेज दिया है। मेंबर बनते ही पहली पोस्ट प्रकाशित कर भड़ासियों को अपने आगमन की खबर दे दीजिएगा।

-अपने वरिष्ठ भड़ासी साथी अंकित माथुर के सौजन्य से सहारनपुर के खालिद और बनारस के गौरव मिश्रा ने भड़ासी बनने के लिए अनुरोध किया है। अंकित भाई, दोनों ही साथियों को मैंने उनकी मेल आईडी पर न्योता भेज दिया है। उम्मीद करते हैं कि वो भी भड़ासी बनकर भड़ास पर धमाल मचाएंगे। दोनों साथियों का एडवांस में स्वागत कर देता हूं।

-शेफाली, आपके अनुरोध पर आपको भी भड़ास का मेंबर बनने के लिए न्योता भेज दिया गया है। हालांकि हम भड़ासी थोड़े बेवकूफ, बुरे व भदेस किस्म के लोग हैं, बावजूद इसके आपको लगता है कि आप इन लंठों के साथ मजे में रह सकेंगी तो आपका स्वागत है।

-गिरीश बिल्लोरे जी अपने पुराने व सक्रिय भड़ासी साथी रहे हैं लेकिन पिछले दिनों जब कुछ लोगों ने भड़ास की भाषा व अश्लीलता आदि को लेकर चूतियापे का बवाल मचाया तो उसी दौरान बिल्लोरे साहब भी चुपके से भड़ास से कट लिए। एक दो और साथी भी कट लिए। ऐसे साथियों के बारे में मेरी बड़ी साफ राय है कि कमजोर दिल वाले और मौका देकर पलटी मारने वालों के लिए भड़ास में कोई जगह नहीं है। बिल्लोरे जी के हर कदम पर भड़ास खड़ा रहा पर जाने किस बात पर वो चुपके से भड़ास से कट लिए। बिल्लोरे जी ने जो मेल भेजा है उसमें वजह बताया है रमेश मिश्रा की पोस्ट को। तो भइये, रमेश मिश्रा की पोस्ट से आपको दिक्कत थी तो मुझे फोन करते, एतराज जताते....। ये क्या कि चुपचाप खुद की मेंबरशिप डिलीट कर दी। आप अब अगर दुबारा भड़ासी बनना चाहते हैं तो कृपया स्पष्टीकरण दें कि....

नंबर एक- आपने देखा कि भड़ास के खिलाफ माहौल बन रहा है तो चुपके से कट लिए, क्या ये अवसरवादिता नहीं है कि जिस भड़ास ने आपकी लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया, आपके ब्लाग को प्रमोट किया, आपने भड़ास का अपने ब्लाग के लिए बखूबी इस्तेमाल किया और हम लोगों ने होने दिया....और उसी भड़ास के सामने जब कुछ चूतियों ने संकट खड़ा किया तो आप निकल लिए पतली गली से? हमें लगता है कि ये घोर अवसरवादिता है, आपका क्या कहना है?

नंबर दो- अगर किसी रमेश मिश्रा की किसी पोस्ट से आपको दिक्कत थी तो आपको मुझे तुरंत फोन कर मिश्रा की पोस्ट हटवाने का अनुरोध करना चाहिए था और ये हक हर एक भड़ासी को है। आपने ऐसा करने के बजाय भड़ास की सदस्यता ही डिलीट कर दी। मुझे तो लगता है कि रमेश मिश्रा का मामला एक बहाना है, आप असल में दिल से कमजोर आदमी हैं, ये मेरा आरोप है? हो सकता है मैं गलत हूं, आप स्पष्टीकरण दें।

नंबर तीन- अब जबकि सीधे सदस्यता लेने की परंपरा खत्म कर दी गई है तो आपने अनुरोध किया है कि आपको फिर से भड़ासी बना लिया जाए। मेरा मानना है कि जब आपने अपना रंग दिखा ही दिया है तो आपको फिर क्यों भड़ास का सदस्य बनाया जाए? भड़ास दरअसल उन साथियों और दोस्तों के लिए है जो मुश्किल घड़ी में भी साथ रहते हैं और साथ लड़ते मरते हैं न कि सुख के साथी बने रहिए और दुख में पोलो ले लीजिए।

हो सकता है मैं गलत होउं लेकिन यह तभी स्पष्ट हो पाएगा जब आप अपनी स्थिति स्पष्ट कर देंगे। उम्मीद है आप मेरी बातों को अन्यथा नहीं लेंगे और मेरे बातों को मेरी भड़ास समझकर अपनी स्थिति स्पष्ट करेंगे।

जय भड़ास

3.3.08

भड़ास की सदस्यता के लिए नई शर्त

रमेश शर्मा नामक सज्जन ने जिस तरह रेशमा और मोइन की नंगी सेक्स स्टोरी को बेहद अश्लील तरीके से लिखकर भड़ास पर प्रकाशित किया, उससे यह जाहिर हो गया कि कुछ लोग जान बूझकर भड़ास को बदनाम करने के लिए किसी भी हद तक साजिश करने के लिए उतर आए हैं। मुझे तुरंत ही इस पोस्ट को डिलीट करना पड़ा और इन सज्जन की मेंबरशिप को हटाना पड़ा। इससे पहले इन साजिशकर्ताओं की तरफ से ही किसी एक सज्जन ने अनाम नाम से एक सीनियर महिला ब्लागर का नाम लेकर उनके खिलाफ भड़ास के चैट बाक्स पर अश्लील कमेंट लिख डाले। मुझे तुरत फुरत बिना देर किए उस चैट बाक्स को ही लेआउट से रिमूव करना पड़ा।

उपरोक्त दोनों ही कारनामों के दौरान संयोग ये था कि मैं खुद आनलाइन था और मेरी नजर तुरंत इन जगहों पर पड़ गई। ऐसे में इन साजिशों को देखते हुए मुझे भड़ास की सदस्यता के लिए आनलाइन ओपेन इनविटेशन देने के बजाय मांगने पर सदस्यता देने का निर्णय लेना पड़ा ताकि सदस्यता देने से पहले संबंधित सज्जन के बारे में पड़ताल की जा सके। अब भड़ास का सदस्य बनने के लिए किसी को भी अपना मोबाइल नंबर व नाम लिखकर yashwantdelhi@gmail.com पर भेजना पड़ेगा। उनसे बातचीत के बाद ही उनकी सदस्यता एप्रूव की जाएगी।

मुझे उम्मीद है कि जितने भी लोग इस वक्त भड़ास के सदस्य हैं, उनमें जिन लोगों को मैं निजी तौर पर उनके लेखन, उनके ब्लाग, उनसे परिचय होने के नाते जानता हूं, उनके अलावा जो लोग हैं, वे संयम बरतते हुए कुछ भी ऐसा नहीं लिखेंगे जिससे किसी ब्लागर या किसी पाठक को कोई कष्ट हो। भड़ास आज भी अपने मूल मंत्र पर कायम है कि अगर कोई बात गले में अटक गई हो तो उगल दीजिए, मन हलका हो जाएगा....इस मूलमंत्र से जाहिर है कि वही बात लिखिए जो आपके जीवन व विचारधारा के सुख दुख से जुड़ी हो और जिसे आप अभिव्यक्त नहीं कर पा रहे हों। इसमें अश्लील बातें भी आ सकती हैं लेकिन उनका एक सामाजिक संदर्भ व संदेश व निजी जीवन से कोई मतलब होना चाहिए। सिर्फ काल्पनिक व गपोड़ी सेक्स कहानियों को भड़ास के मंच पर डालना आपराधिक कृत्य होगा।

उम्मीद है मौके की नजाकत को देखते हुए आप सभी लोग भड़ास जैसे सबसे बड़े हिंदी ब्लाग की व्यवस्था बनाए रखने में मदद करेंगे और इसे बढ़ाने में दिल ओ जान से प्रयास करेंगे।

जय भड़ास
यशवंत
yashwantdelhi@gmail.com