Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label baba. Show all posts
Showing posts with label baba. Show all posts

5.4.13

दिल्लीवाले बाबा की तिलस्मी कहानियाँ ।



दिल्लीवाले  बाबा की  तिलस्मी  कहानियाँ ।


स्थल - अत्यन्त  अमीर  महानुभावों  की  महासभा ।

"चीं..ई..ई..ई..ई..!" कार  आकर  ठहरी  और अपने  अंगरक्षक की  बड़ी  फौज के  साथ, दिल्लीवाले बाबा सभामंडपमें  प्रवेश  करते  हैं । साथ ही  उनकी  जयजयकार  गूंजने  लगती  है ।

वत्स, चलो अब सीधा पॉईंट पर आते हैं..!

====

दिल्लीवाले बाबा- " क्यूँ  होता  है  ऐसा? आप  लोग  क्यूँ  करते  है  ऐसा? दीजिए, जवाब दीजिए..! हाँ..हाँ,  मैं  आप  सब  से  पूछ  रहा  हूँ..बोलीए..बोलीए ?"

एक  अमीर  श्रोता," अरे..या..र, ये  तो  आते ही  हम पर  भड़क  रहा  है..! हम से  कोई ग़लती  हो गई  है  क्या?"

दूसरा  अमीर  श्रोता," बिलकुल, इसे  यहाँ  आमंत्रित  करने  की..ही..ही..ही..ही..ई..!"


दिल्लीवाले   बाबा," सब  चुप  हैं....सब  के  सब  चु..उ..उ..प   हैं,  है   ना? आप  स...ब   चुप   हैं....क्योंकि, मेरी  बात  आप की  समझ से   परे   हैं..! ठीक  है..ठी..क  है..! कोई  बात  नहीं, मैं.., मैं..ई..आप को  समझाता  हूँ  और  वह  भी  एक  रोचक  कहानी के  ज़रिए..! ज़रा  ध्यान  से  सुनिएगा..!


वही  अमीर  श्रोता," या..र..अ..अ.., क्या  हम  यहाँ   कहानियाँ  सुनने को  आए  हैं?"


वही  दूसरा  अमीर  श्रोता," सुन ही  लेते  हैं, क्या  फर्क  पड़ता  है..!"


दिल्लीवाले  बाबा," वैसे  कहानी  लंबी  नहीं  है..! एक बार मेरे पास,  विदेश से कुछ लोग  आए  और  उन्हों ने  मुझ से कहा, हम  हमारी  चंद  तकनीकी  समस्याएँ, आप के  किसी  निष्णात के  पास  जाकर  सुलझाना  चाहते  हैं..! मैंने  कहा, ठीक  है, आप फलाँ-फलाँ  विद्यालय  में, फलाँ-फलाँ  विद्वान  प्राद्यापक को  जाकर  मिलें, आप की सारी  समस्याओं का समाधान  तुरंत  हो जाएगा..! 

वह सभी लोग  वहाँ  गए  और  उस विद्वान  प्राद्यापक से  मिल कर  वापस  जब,  मेरे पास  आए  तब  उन्हों ने,  मुझ से,  ये  कहा   कि, हमारी   यही   समस्याओं  का  समाधान  हम  यदि  विदेश में  कराते, तब हमें  अनेक  गुना  खर्च  करना  पड़ता, यहाँ  आपके  `रेफरन्स`  से,  हम  उस  विद्वान  प्राद्यापकजी से   मिले  और   हमारी  समस्या,  बहुत  कम  खर्च  में   सुलझ  गई..!"


वही  अमीर   श्रोता, "या..र, ये  तो  बड़ी  अच्छी  वात  है..!"


दिल्लीवाले  बाबा," चलिए, अब  आप  सब  मुझे  ये  बताईए  कि, आपने  इस  कहानी से क्या  बोध  प्राप्त  किया...! यस, हाथ  उपर  करें.., कोई  नहीं? ठीक  है,  मैं  ही  बता  देता...आ...आ..,

( इतने में, वही  श्रीमंत  श्रोता ने  हाथ  उपर  किया । ) वेरी नाईस, आप  बताईए, अरे  कोई  इनको   एक   माईक  तो   देना   भैया..!"


वही  अमीर  श्रोता,(माईक  पा कर)" हैलॉ..वन-टू-थ्री-फोर..हैलॉ-हैलॉ-हैलॉ,  हाँ  सब  ठीक   है..! 

सर...जी, सब  से   पहले,  इतनी  अच्छी  कहानी  सुनाने  के लिए, हम सभी की  ओर  से,  आप  का  बहुत-बहुत  धन्यवाद जी..! इतनी  बढ़िया  कहानी, बचपन  में  मेरी  माँ  ने   कभी  नहीं  सुनाई  जी..!"


दिल्लीवाले  बाबा,"अरे, क्या  बात  करते  हो..! मेरी  माँ  तो,  रात को  मेरे  पास  आकर  रोते- रुलाते   ढ़ेरों   नई-नई   कहानियाँ  सुनाए  बगैर  आज भी  मुझे  सोने  नहीं देती..!"


वही अमीर श्रोता," सर..जी, आप  की  इस   तिलस्मी  कहानी  में   बड़ा  ही  ग़हरा  उपदेश   छिपा   हुआ  है  जी..! पहला  उपदेश - किसी को  भी   विदेश  में  नहीं  रहना  चाहिए  क्योंकि, वहाँ   हमारे  देश से  भी   ज्यादा   समस्याएँ   है, ठीक  है  जी..! 

दूसरा  उपदेश-  अगर  विदेश में  रहनेवालों को   कभी भी,  किसी भी  समस्या का  अगर  समाधान  चाहिए  हो   तो,  सब से  पहले  यहाँ  आकर   उन्हें,  आप से  मिलना  चाहिए, ठी...क  है  जी..ई..! 

अब  तीसरा  उपदेश  ये  है  कि, इस   देश  में,  आप  के   रेफरन्स  से, कहीं  भी  जानेवाले  की  समस्या,  यूँ   चुटकियों  में  सुलझ  जाती  है   औ...र  वह  भी   बहुत  कम  खर्च  में, वर्ना  इन  सारे  सरकारी  बाबुओं को  तो  सब  जानते  हैं  जी..! 

अब  चौथा  उपदेश- (बाबा का एक अंगरक्षक दौड  के  पास  आता  है  और  माईक  छिन  लेता  है ।)  अ..रे..अ..रे..भैया,  पूरा  तो  करने  दो,  मेरा  माईक, मेरा  माईक, मे..ए..ए..ए..रा    माई..ई..ई..क..!"


वही  दूसरा  अमीर  श्रोता," अ..बे, शराफ़त से  बैठ  जा..! बाबा  के   रेफरन्स  से, बाबा  की  खुद  की  समस्या का  (तुम?)  समाधान  करने  हेतु   ये   पहलवान  आया  है..! ही..ही..ही..ही..ही..!"


====


दोस्तों, आप  क्या  समझे, कुछ  नहीं? 

हालाँकि, इस  तिलस्मी  कहानी से   मैं ने   यही  उपदेश  पाया  है कि, इस  देश  के  सभी  मतदाता-नागरिक  ने,  ख़ुद  का  सही  मूल्य  कभी  न  समझा है, ना कभी  किया  है..!  जाने  दो   या..रों..! शायद, यही  तो  है,  मेरा  भारत  महान?


क्या  और  दो  कहानियाँ  बाक़ी  रह  गई ? छोड़ो   दोस्तों,  फिर  कभी,  ऐसा  प्रलाप  सुने  ना  सुनें, क्या  फ़र्क़  पड़ता  है..!


मार्कण्ड दवे । दिनांकः ०५-०४-२०१३.


13.4.12

हे! तीसरी आँख वाले निर्मल बाबा धन्य हो!


-कपड़े की दुकान, ठेकेदारी नहीं बाबागिरी जम गई।
-अब धंधा जम गया, तो उन्नति से चिड़ रहे हैं।
त्रिलोकदर्शी, तीसरी आंख से सब देखने वाला। यानि तीन लोक का ज्ञान रखने वाला कोई सामान्य व्यक्ति नहीं हो सकता। निर्मल जीत सिंह नरूला अब निर्मल बाबा, ने यूं तो कभी कपड़े की दुकान की वह नहीं चली, ठेकेदारी की नहीं चली। अक्लमंद लोगों की कमी तो है नहीं। अचानक बाबा का तीसरा नेत्र खुल गया ओर उन्होंने धीरे-धीरे धंधा जमाकर बड़ा साम्राज्य बनाया। बाबा गिरी ऐसी जमी की आज बंदा मौज में है, दूसरों पर भी कृपा बरसा रहे हैं। टीवी का रिमोट ऑन करते ही घर में कृपा तूफान की तरह दनदनाती है। एक ही प्रोग्राम में करोड़ आते हैं। लोग कह रहे हैं जय हो बाबा आपकी। हमारी भी तीसरी आंख खोल दो। बाबा लोकसभा सदस्य झारखंड के नामी नेता इंदर सिंह रामधारी के सगे साले हैं। रामधारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कहते हैं कि वह भी आपको समझाकर थक गए हैं। निर्मल जीत सिंह नरूला ने ठेकेदारी व कई कामों में सफलता न मिलने के बाद तीसरी आँख खोलकर किसी तरह बाबा बने हैं। काम भी जम खूब गया अब भक्ति के बाबा बाजार में जब निर्मल ब्रांड चल रहा है, तो लोग आपकी उन्नति से चिड़ रहे हैं। कई ओर बाबा भी सच में परेशान से हो रहे हैं। बाबा के खिलाफ धारा-420,417,419 व 508 के अन्तर्गत शिकायत लखनऊ के गोमतीनगर थाने में की गई है। यह शिकायत दो बच्चों तनया व आदित्य ने दर्ज करायी है। वैसे इतना बड़ा नेटवर्क बनाना भी आसान नहीं होता। भड़ास के संचालक यशवंत जी जैसे लोग बाबा का कानूनी नोटिस झेल रहे हैं, लेकिन बाबा से कोई पूछे कि करोड़ों की आबादी में चंद लाख लोगों को जोड़कर कोई भगवान तो नहीं बन जाता। करोड़ों लोग जो उंगली उठाते हैं उनका क्या? ऐसा न हो नोटिस के चक्कर में पड़कर बाबा को अलग से ही एक लीगल सेल न खोलना पड़े। हालांकि यह लिखते हुए मुझे भी डर लग रहा है बाबा, लेकिन सच में मेरी भावना उतनी ही साफ है जितनी आपके धनवान भक्तों की। निवेदन था कि गरीबों के लिये भी कुछ कर देते तो अच्छा होता क्योंकि दो हजार गरीब के पास तो होते नहीं कि आपके समागम में भाग ले सके। यानि गरीब आपकी कृपा भी नहीं पा सकता। वैसे कुछ भी कहें सामने बैठे भक्तों को देखकर उनकी अक्ल पर मंद-मंद मुस्कराते हुए बहुत अच्छे लगते हैं। इतने फायदे में तो नेता भी नहीं क्योंकि वह कई बार पैसे देकर भीड़ जुटाते हैं ओर आपके यहां तो धन की बारिश होती है। धन्य हैं बाबा आप। बाकी बाबा भी आपकी करामात पर सकते में हैं। by- Nitin Sabrangi. (Journalist&Writer)

9.4.12

निर्मल बाबा लगे रहो लोगों की कमी नहीं है


-बाबा बाजार के चर्चित ब्रांड हैं निर्मल बाबा
-त्रिकालदर्शी बनकर करते हैं दुःख दूर
त्रिकालदर्शी] तीसरी आँख निर्मल बाबा को लाखों लोग भगवान की तरह पूजते हैं। बाबा कभी झारखंड में ठेकेदारी करते थे अब लोगों की परेशानियों का इलाज कर रहे हैं। लोग तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं, ऐसे मूर्खों की भी कमी नहीं जो बिना मेहनत के शार्टकट के चक्कर में रहते हैं। बाबा बाजार में नए-नए ब्रांड की कमी कहां है। बाबा पैसे देने वालों के ही संकट दूर करते हैं। तीसरी शक्ति होने का दावा करने वाले बाबा का असल नाम निर्मल जीत सिंह नरूला है। वह दिल्ली की कैलाश कालोनी में रहते हैं। कहते हैं कि त्रिकालदर्शी हैं उन्हें वर्तमान, भूत, भविष्य सब दिखता है।उनके यहां एंट्री फीस तीन हजार रूपये है। गरीबों का प्रवेश वर्जित है। करोड़ों रूपये की आय होती है। भक्तों की सुविधा के लिये एकाउंट नंबर बताया जाता है। टीवी पर प्रसारण के खर्चें होते हैं। बीस मिनट में पांच लाख से अधिक, मैनेजमेंट, स्टाफ, मार्केटिंग व अन्य खर्चे अलग से। भक्त नहीं देंगे तो कौन देगा। इंटरनेट पर भी बाबा का हिला देने वाला तगड़ा नेटवर्क है। बाबा लोकसभा सदस्य झारखंड के नामी नेता इंदर सिंह रामधारी के सगे साले हैं। रामधारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। निर्मल जीत सिंह को जब कई कामों में सफलता नहीं मिली तो वह बाबा बन गए ओर यह काम खूब चल निकला। मेरे एक मित्र किडनी स्टोन से पीड़ित हैं सोचता हूं बाबा के तीसरे नेत्र से ही उसकी जांच करा लूं। बाबा कर दें तो दो हजार में ही काम हो जायेगा वरना डॉक्टर मुर्गा समझकर काट रहे हैं। बाबा से निवेदन है कि एक-एक करके लोगों की परेशानी दूर करने से अच्छा लोगों को एक साथ ही महंगाई ओर गरीबी से मुक्ति दिला दो। सभी के पास अपनी छत ओर दो वक्त की रोटी हो, कोई भूखा न सोये। यह हो जाये, तो बस आप ही का जलवा होगा।- नितिन सबरंगी


12.6.11

बहुत बड़बोले हैं स्वामी रामदेव, जनता को क्या मिला?

अफसोसजनक बात है कि लाखों दिलों में आदर के साथ बसने वाले स्वामी रामदेव ने अपने अनशन की बुनियाद झूठ के मंच पर रखी और नाम दे दिया ‘सत्याग्रह’। शीर्षासन पर बैठे लोगों से यूं तो ऐसी आशा नहीं की जाती, लेकिन फरेब बर्फ की तरह पिंघलता और उसके अंदर छिपाया गया सच अपने रूप में बाहर आ जाता है।महंगाई, भूख, गरीबी, भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता की भावनाओं को छले जाने का सिलसिला पुराना है। नेता यह काम अर्से से करते आ रहे हैं। बाबा ने कुछ नया भी नहीं किया। बेचारी जनता की नियति यही है। अति महत्वाकांक्षी होना बाबा पर भारी पड़ा। संभवतः बाबा खुद को भविष्य में प्रधानमंत्री के रूप में देख रहे थे। उन्होंने मांग शुरू कर दी कि जनता को प्रधानमंत्री चुनने का अधिकार मिलना चाहिए। सवाल यह कि इससे लाभ किसको? जाहिर है बाबा के भक्त उन्हें ही कहते और बाबा कहते कि अब जनता कह रही है, तो मैं क्या करूं। बाबा की महत्वाकांक्षाओं से संत समाज भी उनसे नाराज रहा है। 
'जाको प्रभु दारूण दुख देंही,
ताकी मति पहिले हर लैंही।' यह सच है कि बड़बोलेपन ओर अति महत्वाकांक्षाओं का अंजाम कभी अच्छा नहीं होता। बड़बोलेपन का झूठ इंसान का मजाक ही बनवाता है और लोगों को दूर करता है। बाबा के साथ ऐसा ही हो रहा है।