Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label darshan. Show all posts
Showing posts with label darshan. Show all posts

30.6.14

भक्त और भगवान

भक्त और भगवान 

भक्त -भक्त अपने आराध्य का गुणगान करता है और उसकी शरण लेना चाहता है।
       भक्त अपने आराध्य की कृपा से मनुष्यों के कष्ट दूर करने के प्रयास में लगा
       रहता है। भक्त भगवान को रिझाने में अपना जीवन समर्पण कर देता है। भक्त
       मानव कल्याण के लिए पुरुषार्थ करता है और अपने शक्ति स्त्रोत भगवान से
       प्रार्थना करता है। भक्त भगवान का पूजन -अर्चन करता है और अपने स्वामी
       की सेवा में प्रस्तुत रहता है। मगर मनुष्य अपने लौकिक स्वार्थ को पूरा करने
      के उद्देश्य को लेकर इन दोनों के समीप जाता है और धन या पदार्थ के बल से
      इनकी प्रसन्नता चाहता है और भक्ति मार्ग में यह कृत्य आडम्बर कहलाता है।

      भक्त अपने गुणगान,धन ,सम्मान या किसी पदार्थ को पाकर प्रसन्न नहीं होता
      वह तो उसके आराध्य को प्रसन्न करने के प्रयास करने वाले सच्चे मनुष्य से
      हमेशा खुश रहता है और भगवान से उसके कल्याण की दुआ करता है। भक्त
      भगवान की महिमा का गान सुन कर प्रसन्न हो जाता है ,स्व-प्रशंसा उसे खिन्न
     कर देती है। भक्त की चाह भगवान के चरण वंदन और दर्शन की रहती है वह तो
     अपने स्वामी के बराबर स्थान पर स्वप्न में भी बैठना नहीं चाहता है मगर मनुष्य
    अपनी अभीष्ट की प्राप्ति के लिये उसे भगवान मान लेता है,बहुत स्वार्थी है ना मनुष्य !

    भक्त भगवान की लीला का अनुकरण नहीं करता है यदि उसके कारण से मानव जाति
     का दू:ख दूर हो जाता है तो वह अपने स्वामी की कृपा मानता है मगर इंसान अपने
    लालच के कारण भक्त को महिमा मंडित करने में लग जाता है। क्या कोई भक्त खुद
    को भगवान कहलाने की इच्छा रखता है ?क्या कोई भक्त खुद को भगवान के स्थान
    पर विराजमान होते देखना चाहता है ? तो फिर भक्त की इच्छा क्या रहती है ?क्या
   भक्त खुद की मृत्यु के उपरांत उसकी याद में मंदिर,मूर्ति या प्रतिष्ठा चाहता है ?भक्त
    का जीवन या लौकिक शरीर भगवान को समर्पित होता है उसका रोम -रोम हर क्षण
    अपने आराध्य के नाम स्मरण में बीतता है यह तो मनुष्य का स्वार्थ है जिस कारण
    से भक्त को भगवान मान उसे महिमा मंडित करता है। हमारी आस्था और विश्वास
    का केंद्र  सर्व शक्तिमान भगवान है और भक्त का जीवन चरित्र  अनुकरण के योग्य
    होता है।

भगवान - भगवान को सबसे अधिक प्रिय उसका भक्त लगता है। भगवान अपने ह्रदय
      में भक्त को स्थान देता है। जो मनुष्य भगवान के भक्त की सेवा करता है भगवान
      उस पर प्रसन्न हो जाते हैं। भक्त का पूजन,सत्कार और आदर भगवान खुद चाहते
     हैं। भगवान खुद अपने भक्त की रक्षा में लगे रहते हैं ,उसके कष्टों को दूर करते हैं।
     भगवान तो खुद भक्त की गाथा में तल्लीन रहते हैं परन्तु भगवान यह नहीं कहते
    हैं कि भक्त सम्पूर्ण सत्य स्वरूप है। भगवान तो उसे अपना अंश मानते हैं। भक्त
    भगवान में समा जाये यही भक्ति की पराकाष्ठा है।

मनुष्य भगवान की माया में उलझ कर रह जाता है। उसे अपने स्वार्थ के अनुकूल जो
अच्छा लगता है उसके कीर्तन में लग जाता है उसे भक्त या भगवान से खास लेना -देना
नहीं है। मनुष्य तो ठगना चाहता है चाहे वह भक्त हो या भगवान मगर सच्चाई यह है कि
मनुष्य से ना भक्त ठगा गया है और ना ही भगवान।        
     

13.4.12

हे! तीसरी आँख वाले निर्मल बाबा धन्य हो!


-कपड़े की दुकान, ठेकेदारी नहीं बाबागिरी जम गई।
-अब धंधा जम गया, तो उन्नति से चिड़ रहे हैं।
त्रिलोकदर्शी, तीसरी आंख से सब देखने वाला। यानि तीन लोक का ज्ञान रखने वाला कोई सामान्य व्यक्ति नहीं हो सकता। निर्मल जीत सिंह नरूला अब निर्मल बाबा, ने यूं तो कभी कपड़े की दुकान की वह नहीं चली, ठेकेदारी की नहीं चली। अक्लमंद लोगों की कमी तो है नहीं। अचानक बाबा का तीसरा नेत्र खुल गया ओर उन्होंने धीरे-धीरे धंधा जमाकर बड़ा साम्राज्य बनाया। बाबा गिरी ऐसी जमी की आज बंदा मौज में है, दूसरों पर भी कृपा बरसा रहे हैं। टीवी का रिमोट ऑन करते ही घर में कृपा तूफान की तरह दनदनाती है। एक ही प्रोग्राम में करोड़ आते हैं। लोग कह रहे हैं जय हो बाबा आपकी। हमारी भी तीसरी आंख खोल दो। बाबा लोकसभा सदस्य झारखंड के नामी नेता इंदर सिंह रामधारी के सगे साले हैं। रामधारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कहते हैं कि वह भी आपको समझाकर थक गए हैं। निर्मल जीत सिंह नरूला ने ठेकेदारी व कई कामों में सफलता न मिलने के बाद तीसरी आँख खोलकर किसी तरह बाबा बने हैं। काम भी जम खूब गया अब भक्ति के बाबा बाजार में जब निर्मल ब्रांड चल रहा है, तो लोग आपकी उन्नति से चिड़ रहे हैं। कई ओर बाबा भी सच में परेशान से हो रहे हैं। बाबा के खिलाफ धारा-420,417,419 व 508 के अन्तर्गत शिकायत लखनऊ के गोमतीनगर थाने में की गई है। यह शिकायत दो बच्चों तनया व आदित्य ने दर्ज करायी है। वैसे इतना बड़ा नेटवर्क बनाना भी आसान नहीं होता। भड़ास के संचालक यशवंत जी जैसे लोग बाबा का कानूनी नोटिस झेल रहे हैं, लेकिन बाबा से कोई पूछे कि करोड़ों की आबादी में चंद लाख लोगों को जोड़कर कोई भगवान तो नहीं बन जाता। करोड़ों लोग जो उंगली उठाते हैं उनका क्या? ऐसा न हो नोटिस के चक्कर में पड़कर बाबा को अलग से ही एक लीगल सेल न खोलना पड़े। हालांकि यह लिखते हुए मुझे भी डर लग रहा है बाबा, लेकिन सच में मेरी भावना उतनी ही साफ है जितनी आपके धनवान भक्तों की। निवेदन था कि गरीबों के लिये भी कुछ कर देते तो अच्छा होता क्योंकि दो हजार गरीब के पास तो होते नहीं कि आपके समागम में भाग ले सके। यानि गरीब आपकी कृपा भी नहीं पा सकता। वैसे कुछ भी कहें सामने बैठे भक्तों को देखकर उनकी अक्ल पर मंद-मंद मुस्कराते हुए बहुत अच्छे लगते हैं। इतने फायदे में तो नेता भी नहीं क्योंकि वह कई बार पैसे देकर भीड़ जुटाते हैं ओर आपके यहां तो धन की बारिश होती है। धन्य हैं बाबा आप। बाकी बाबा भी आपकी करामात पर सकते में हैं। by- Nitin Sabrangi. (Journalist&Writer)

4.10.10

अयोध्यामुद्दा और रोबोट

दिल-दिमाग में अयोध्या छाया हुआ है। उसे झटकने के इरादे से ‘रोबोट’ देखने चला गया। सोचा रजनीकान्त के लटके-झटकों में दिमाग साफ़ हो जायेगा, सारा कचरा निकल बाहर आयेगा!
190 मिनट तक रजनी सर आँख-कान और मन पर छाये रहे।एक भी फ़्रेम रजनी के बिना नहीं है। एक रजनी ही काफ़ी थे, इस फ़िल्म में तो एकसाथ सैकङों रजनीकान्त हैं………तो हुआ यूं कि अयोध्यामुद्दा भी रोबोट और रजनी के रंग में रंग गया।
1- इंसानों से मशीन अच्छी, वह सोचती नहीं ना! सोचती नहीं तो इतिहास की घटनाओं को अपनी आशा-विचार-इच्छानुसार कैसे तोङ-मरोङ सकती है। मशीन अच्छी है कि उसमें भावनायें नहीं होती, जिन्हें भङकाकर धर्मगुरु अपनी दूकानें चला सकें। मशीनें अच्छी है।