Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label nitinsabrangi. Show all posts
Showing posts with label nitinsabrangi. Show all posts

17.12.14

आतंक का कोई मजहब नहीं होता

-नितिन शर्मा ‘सबरंगी’
पाकिस्तान के पेशावर स्थित आर्मी स्कूल में जिस क्रूर अंदाज में बेरहम आतंकवादियों ने मासूम बच्चों को छलनी किया उससे इंसानियत शर्मसार है। चार घंटे में आतंकियों ने लाशों का अंबार लगा दिया। जो सामने आया उसे भून डाला। पूरी दुनिया में घटना की निंदा हो रही है। सबसे बड़ा सवाल यह कि पाकिस्तान में ऐसी नौबत आयी क्यों? आतंकियों को पाला किसने? दरअसल हकीकत यह है कि पाकिस्तान अब खुद अपनी ही आग में झुलस रहा है। आतंक की हांडी में जिन कीड़ों को उसने पाला वही अब कुलबुला रहे हैं। कांटों के पेड़ लगाकर कभी फूल नहीं खिला करते। उम्मीद है पाकिस्तान को समझ आ रहा होगा कि आतंकियों का कोई मजहब नहीं होता। कांटों के पेड़ लगाकर उस पर कभी फूल नहीं खिला करते। अब पाकिस्तान खुद आतंक की आग में झुलस रहा है। आतंक का एक ही मजहब होता है नफरत, तबाही, हिंसा और मौत। मिया नवाज शरीफ कहतें हैं कि अब आतंकवाद से लड़ेंगे और पहले पूरी दुनिया बोल रही थी तब समझ नहीं आया? आतंक के खिलाफ पाकिस्तान ने आवाज उठाई होती, तो मासूमों की जान नहीं जाती। दर्जनों परिवारों के पास अब दर्द और आंसुओं के सैलाब हैं। उनका क्या गुनाह था? मासूमों की कब्रों परा चढ़कर पता नहीं आतंकी कौन सी जन्नत में जाएंगे? चरमपंथी हमले पाकिस्तान में होते रहे हैं। आतंक का जड़ से सफाया जरूरी है वरना यह आग ओर भी झुलसायेगी। इंसानियत का वजूद भी पूरी तरह खो जायेगा।

7.5.12

अफसोस कि कसाब अभी जिंदा है....


पूरे दो साल हो गए। 6 मई को ही सबसे बड़े आतंकी हमले में 166 लोगों की मौत व 350 को घायल करने वाले खूंखार आतंकी अजमल कसाब को मौत की सजा सुनायी गई थी। अफसोस व हैरानी सभी के दिलों में है। पाकिस्तान भी अपनी हांडी के सड़े चावल को जिंदा पाकर खुश है। आतंकियों ने लाखों दिलों को कभी न भरने वाले जख्म दिये हैं। जनता के करोड़ों रूपयों से सुविधाओं के बीच जिंदा रहकर उसकी उम्र बढ़ रही है। देश को आर्थिक चोट हमले से भी मिली ओर कसाब से भी मिल रही है, क्योंकि इस कसाब पर अब तक सरकार के करोड़ों रूपये खर्च हो चुके हैं। उसे सुविधाओं के बीच जिंदा रखना मजबूरी जरूर है, लेकिन यह भी सच है कि देश के लाखों लोगों को प्रतिदिन दो जून की रोटी भी नसीब नहीं होती। इतनी रकम से बहुत गरीबों का भला हो सकता था। इस बात की सख्त जरूरत महसूस होती है कि आतंकियों के मामले में अलग कानून होना चाहिए तुरंत फैंसला और तुरंत अमल। वैसे लोग राक्षस को सजा देने के लिये तैयार है, लेकिन......

13.4.12

हे! तीसरी आँख वाले निर्मल बाबा धन्य हो!


-कपड़े की दुकान, ठेकेदारी नहीं बाबागिरी जम गई।
-अब धंधा जम गया, तो उन्नति से चिड़ रहे हैं।
त्रिलोकदर्शी, तीसरी आंख से सब देखने वाला। यानि तीन लोक का ज्ञान रखने वाला कोई सामान्य व्यक्ति नहीं हो सकता। निर्मल जीत सिंह नरूला अब निर्मल बाबा, ने यूं तो कभी कपड़े की दुकान की वह नहीं चली, ठेकेदारी की नहीं चली। अक्लमंद लोगों की कमी तो है नहीं। अचानक बाबा का तीसरा नेत्र खुल गया ओर उन्होंने धीरे-धीरे धंधा जमाकर बड़ा साम्राज्य बनाया। बाबा गिरी ऐसी जमी की आज बंदा मौज में है, दूसरों पर भी कृपा बरसा रहे हैं। टीवी का रिमोट ऑन करते ही घर में कृपा तूफान की तरह दनदनाती है। एक ही प्रोग्राम में करोड़ आते हैं। लोग कह रहे हैं जय हो बाबा आपकी। हमारी भी तीसरी आंख खोल दो। बाबा लोकसभा सदस्य झारखंड के नामी नेता इंदर सिंह रामधारी के सगे साले हैं। रामधारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कहते हैं कि वह भी आपको समझाकर थक गए हैं। निर्मल जीत सिंह नरूला ने ठेकेदारी व कई कामों में सफलता न मिलने के बाद तीसरी आँख खोलकर किसी तरह बाबा बने हैं। काम भी जम खूब गया अब भक्ति के बाबा बाजार में जब निर्मल ब्रांड चल रहा है, तो लोग आपकी उन्नति से चिड़ रहे हैं। कई ओर बाबा भी सच में परेशान से हो रहे हैं। बाबा के खिलाफ धारा-420,417,419 व 508 के अन्तर्गत शिकायत लखनऊ के गोमतीनगर थाने में की गई है। यह शिकायत दो बच्चों तनया व आदित्य ने दर्ज करायी है। वैसे इतना बड़ा नेटवर्क बनाना भी आसान नहीं होता। भड़ास के संचालक यशवंत जी जैसे लोग बाबा का कानूनी नोटिस झेल रहे हैं, लेकिन बाबा से कोई पूछे कि करोड़ों की आबादी में चंद लाख लोगों को जोड़कर कोई भगवान तो नहीं बन जाता। करोड़ों लोग जो उंगली उठाते हैं उनका क्या? ऐसा न हो नोटिस के चक्कर में पड़कर बाबा को अलग से ही एक लीगल सेल न खोलना पड़े। हालांकि यह लिखते हुए मुझे भी डर लग रहा है बाबा, लेकिन सच में मेरी भावना उतनी ही साफ है जितनी आपके धनवान भक्तों की। निवेदन था कि गरीबों के लिये भी कुछ कर देते तो अच्छा होता क्योंकि दो हजार गरीब के पास तो होते नहीं कि आपके समागम में भाग ले सके। यानि गरीब आपकी कृपा भी नहीं पा सकता। वैसे कुछ भी कहें सामने बैठे भक्तों को देखकर उनकी अक्ल पर मंद-मंद मुस्कराते हुए बहुत अच्छे लगते हैं। इतने फायदे में तो नेता भी नहीं क्योंकि वह कई बार पैसे देकर भीड़ जुटाते हैं ओर आपके यहां तो धन की बारिश होती है। धन्य हैं बाबा आप। बाकी बाबा भी आपकी करामात पर सकते में हैं। by- Nitin Sabrangi. (Journalist&Writer)