Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label kataaksh. Show all posts
Showing posts with label kataaksh. Show all posts

1.2.14

उल्लू और चमगादड़ का शास्त्र

उल्लू और चमगादड़ का शास्त्र

क्या पता था उल्लू महाशय को कि एक समय ऐसा भी आयेगा जब लोकतंत्र में उसकी
विचारधारा पर भी चिंतन ,मनन ,शास्त्रार्थ और अनुकरण होगा। ज्ञानी और विद्धवान
उसकी जय जयकार करेंगे और आम जनता उसे प्रमुख योग्य प्रशासक के रूप में
विराजमान कर देगी।

 उल्लू जाति की खास विशेषता है कि वो अपने अनुभवों को ही सही ठहराते हैं और
उस पर डटे रहते हैं। जिस दिन से उल्लुओं के मुखिया ने अपनी बिरादरी को कहा कि
सूरज रात में उगता है ,दिन में नहीं उगता है इसलिए हमें सबके आदर्शो को छोड़
सनातन सत्य को छोड़ इसी बात पर डटे रहना है और अपनी दिनचर्या रात से ही शुरू
करनी है तब से आज तक उल्लू बिरादरी इसी सत्य पर डटी है।

हमने जब एक उल्लू से पूछा की आप इस ग्लोबल युग में इस परिपाटी को क्यों
पकडे हैं तो उसने बताया -यह विशेषता हमें सबसे अलग चितरती है क्योंकि हम
कोई टोपी,झण्डा या बैनर लेकर प्रचार नहीं कर सकते इसलिए इसी परिपाटी को
चलन में रखे हुए हैं ?

मेने उल्लू से फिर सवाल किया -क्या आपकी इस अनूठी विचारधारा का किसी ने
अनुकरण भी किया है ?

उल्लू बोला -हाँ ,हमारी सोच सबसे अनूठी थी हँस और बाकी पक्षियों ने भले ही उसे
अव्यवहारिक कदम ठहराया हो अगर हमारे प्रिय चमगादड़ समुदाय ने इस सत्य को
पहचाना और हमारा पूर्ण सहयोग किया ,वे भी अब रात्रिकाल को ही दिन मान कर
विचरते हैं।

मेने फिर उल्लू से पूछा - आपके शास्त्र में और भी कोई खास बात लिखी है ?

उल्लू बोला -जिसने भी हमारे शास्त्र का अध्ययन किया है वह बड़ा नेता या राजा ही
बना है,चाहे वह पशु हो या मनुष्य। हमारी बिरादरी की सँख्या हर क्षेत्र में बढ़ती जा रही
है,नेता लोग अपनी जनता को बड़ी खूबी से हमारे शास्त्र की घुटी पिलाते रहे हैं और
अपना-अपना व्यवसाय चलाते रहे हैं।

मेने पूछा - आप अपने प्रिय चमगादड़ शास्त्र पर भी कुछ प्रकाश डालेंगे ?

उल्लू बोला -वैसे तो वे हर बात पर हमारा अनुसरण करते हैं मगर उनकी खास बात ये
है कि वे हम जब बोलते हैं तब अपनी बुद्धि का उपयोग और इस्तेमाल बंद कर देते हैं।

मेने पूछा -उल्लू महाशय,क्या आपने चमगादड़ साथियों से भी कुछ सिखा है ?

उल्लू बोला -हमे चमगादड़ समुदाय का विचार बहुत प्रिय लगता है जिसे हम पुरे
होशो हवास से समर्थन देते हैं   …

मेने पूछा -वो कौनसा विचार है ?

उल्लू बोला -चमगादड़ समुदाय का मानना है की यह आकाश उनकी बदोलत ही पृथ्वी
पर गिरता नहीं है इसलिए वे जब नींद भी लेते हैं तो आकाश को अपने पंजो पर थामे
रहने का काम करते हुए लेते हैं ,बड़े भक्त लोग हैं ये ,हमें भी यही लगता है कि यह
आकाश चमगादड़ की वजह से गिर नहीं रहा है और हम भी एक बैठक बुला कर उल्लू
समाज को पंजों को ऊपर रख सोने का प्रस्ताव पास करवाएंगे।

उल्लू का उत्तर सुन मैं विचारों में खो गया मेरे ख्यालों में मेरा लोकतंत्र था।         

27.12.13

नयी परिभाषा

नयी परिभाषा 

इस देश के नेता कब क्या कह जाते हैं यह सोच कर की जनता याद नहीं रखती। आये दिन
नयी परिभाषाएँ बनाने की जुगत में हर कोई लगा है चाहे वह अपनी सोसायटी के किसी
पद पर है या फिर समाज,गाँव ,शहर राज्य या देश के किसी नेता पद पर।
कुछ शब्दों कि नयी सीमा रेखाएँ -

सच :- मैं जो कहूँ और जिसे मानू  वही सत्य 

सरलता :- जो व्यक्ति मेरे  गलत इशारे पर भी नाचे वह सरल 

नैतिक :- जो मुझे रूचिकर लगे और लोग उस पर अँगुली ना उठाये 

वादा :- वो शब्द जिसे मेरी मर्जी से तोडा या टुकड़े टुकड़े कर जोड़ा जा सके  

कसम :- लोग तब भी विश्वास करे जब मैं इसे तोड़ मरोड़ दूँ 

वफादार :- जो मेरे काले कारनामों को दबा दे ,मिटा दे 

ईमानदार :- जो व्यक्ति मेरे पक्ष में खड़ा हो सके 

भ्रष्ट :-मेरा विरोधी तथा मेरे पक्ष में रहकर आँखे और कान खुले रखता हो 

व्यवहार :- उचित काम करने पर दी जाने वाली अनुचित राशी 

होशियारी :- मैं कसम तोड़ता जाऊँ और जनता समर्थन देती रहे 

समझदार :-नाव डूबती देख विरोधी का पल्ला थाम ले 

सेवा :- जिस काम को खूब प्रचारित जा किया जाये और आडम्बर भी फैले 

त्याग :- अपराध सिद्ध हो जाने पर पद से लिया गया इस्तीफा 

अहँकार :- विरोधी द्वारा कहा जा रहा कड़वा सच 





28.7.12

पक्ष में भी ताली - विरोध में भी ताली


 पक्ष में भी ताली - विरोध में भी ताली 


यार ,भीड़ नहीं जुट रही है जंतर-मंतर पर .क्या अन्ना का जादू उतर गया या फिर भ्रष्टाचार
से  जनता ने तालमेल स्वीकार कर लिया .

(-----------------------------------------------)

इस देश में और भी समस्याएं हैं फिर एक ही मुद्दे पर बार-बार अनशन क्यों ?लगता है इन्हें
और मुद्दे सूझ ही नहीं रहे हैं.

(----------------------------------------------)

दोस्त ,इस देश में राजनीती से अच्छे लोग दूर रहना चाहते हैं ,अब जो राजनीती में हैं उनसे
आम की आशा करना व्यर्थ नहीं है ?

(--------------------------------------------)

यार,अन्ना ये सब दखल अन्दाजी क्यों कर रहे हैं जब वे जानते हैं की इस देश में जनता नहीं
संसद ही सर्वोपरि है,जैसा बोया है वैसा ही पाना है .

(------------------------------------------------)

दोस्त,गप्पले और घोटाले ,अनाचार और दुराचार,सत्ता का मद और सत्ता से अत्याचार  ये सब
पहली बार तो नहीं हो रहा है ,युगों से चला आ रहा है फिर इस प्रश्न को बार-बार उठाना कितना
प्रासंगिक है?

(---------------------------------------------)

यार,मेने कितने सवाल किये मगर तुम एक का भी जबाब नहीं दे रहे हो ,क्यों

.........क्योंकि मैं एक जिन्दा लाश हूँ ,मुझे ना अपनी फिक्र है ना आने वाली पीढ़ियों की .मैं तो
बस ताली बजाना चाहता हूँ कभी अन्ना के पक्ष में तो कभी अन्ना के विरोध में .कभी भ्रष्टाचार
के विरोध में तो कभी भ्रष्ट लोगो के पक्ष में.  काम निकलना चाहिये,क्या अन्ना क्या नेता   .

21.7.12

सोते रहिये ................जागने का दिखावा कीजिये .......


सोते रहिये ................जागने का दिखावा कीजिये .......

हम पापियों के शमन की बात करते हैं ,मगर सोते रहते हैं
हम भ्रष्टाचार के विरुद्ध खड़े होने का साहस नहीं करते क्योंकि हम सोते हैं
हम भ्रष्टाचार  के विरुद्ध लड़ने वालो का साथ नहीं दे पाते क्योंकि हम सोते हैं
हम राक्षशी प्रवृति को फलने फूलने देते हैं क्योंकि हम सोते हैं
हम सच का साथ देने का साहस नहीं करते क्योंकि हम सोते हैं
हम अत्याचारियों की अधीनता स्वीकार कर लेते हैं क्योंकि हम सोते हैं
हम रावन नीति को स्वीकार कर जी लेना चाहते हैं क्योंकि हम सोते हैं
हम सोते हैं क्योंकि अत्याचारी दुसरे को सता रहा हैं ,हमको नहीं।
हम सोते हैं क्योंकि भ्रष्टाचार लोकिक रिवाज के रूप में स्वीकार कर चुके हैं
हम सोते हैं क्योंकि हम अन्याय को सहने में समर्थ हो चुके हैं
हम सोते हैं क्योंकि हम मान बैठे हैं की भ्रष्ट्र शासको के खिलाफ कहने का मतलब
परेशानी मौल लेना है
हम सोते हैं क्योंकि हम सत्य को स्थापित करने का माद्दा खो चुके हैं
हम सोते हैं क्योंकि हम  संघर्ष में खुद को अकेले मानने के भ्रम में जीते हैं
हम सोते हैं क्योंकि परिवर्तन की आशा हम में नहीं है
हम सोते हैं क्योंकि देश में फेल चुकी भ्रष्ट व्यवस्था के परोक्ष रूप से पोषक बनते जा रहे हैं
हम सोते हैं क्योंकि हम पद लोलुप सत्ता से तालमेल बैठाकर जीना सीख चुके हैं
हम सोते हैं क्योंकि हम जागे ही  ही कब थे ,जागने  का दिखावा करते हैं
 

26.4.12

ठकुराई बचे या कबीला


ठकुराई बचे या कबीला 
एक पांच सात सौ घरो का कबीला था .बड़ी संख्या में कबीले वाले अनपढ़ या कम पढ़े लिखे थे.कबीले 
की व्यवस्था कैसे चलती है उससे उनको कोई सरोकार नहीं था .थोड़े बहुत लोग जानकार थे वे या तो 
चुप थे या फिर उस व्यवस्था का अंग थे .कबीले का सरदार रामूला था और उसकी पंचायत में कबीले 
के छंटे हुये शातिर भी रामनामी ओढ़कर अपनी बात पर रामूला से मुहर लगवा ही लेते थे . 

    कबीले के शातिर पंच रामूला को बेवकूफ बनाकर उससे कबीलेवालो के लिए अप्रिय निर्णय करवा
लेते जिससे कबीले को नुकसान और पंचो को फायदा होता रहता .लोगो का रोष रामूला के प्रति बढ़ता 
रहता था मगर शातिर पंचो की बदोलत हर होली पर होने वाले सरदार के चुनाव में चुनाव रामूला ही 
जीत जाता था .रामूला की जीत का कारण होली के त्यौहार पर कबीलेवालो को भरपेट स्वादिष्ट खाना 
और शराब देना था .कबीलेवाले उस दिन छक कर खाते और रामूला को नया सरदार चुन लेते .

   सरदार चुने जाने के बाद शातिर पंच कबीले वालो पर नये-नये कर लगा देते और कर की जबरन 
वसूली करते .कर अदा न कर पाने वाले कबीलेवालो को पंचो के खेतो पर बिना मजदूरी के काम 
करना पड़ता था .धीरे-धीरे कबीले वालो की सम्पति कर भार के कारण घटती गयी और पंचो की 
आमद बढती रही .पंच अपनी बढ़ी हुई आय को दुसरे आस पास के कबीले की जमीन मकान खरीदने 
में लगा देते .
        कबीले की बदहाली बढती रही .कर कम वसूल होने से कबीले की व्यवस्था चलाने में रामूला 
को तकलीफ होने लगी .वह जब भी पंचायत बुलाता तो पंच उसको कबीले की जमीन बेचने की सलाह
 दे देते .रामूला भी कर से घटती आय से परेशान हो कबीले की जमीन बेच देता जिसे रामूला के पंच 
ओने पोने दामो में खरीद लेते.

     कबीले वाले कष्ट भरा जीवन जी रहे थे ,उनको अपनी बदहाली का कारण समझ नहीं आ रहा था 
कर नहीं चुकाने के कारण उन्हें अपनी जमीन की जगह पंचो की जमीन की निराई गुड़ाई करनी 
पड़ती थी जिससे उनके खेतो की बुवाई नहीं हो पाती और समय पर बुवाई नहीं होने के कारण खेतो
 में फसल नहीं होती .यह दुष्चक्र काफी सालो तक चलता रहा .रामूला कर की आमद कम देख कर
 गाँव की जमीन बेच देता .धीरे-धीरे कबीले की जमीन बिकती गयी और रामूला की आय इतनी कम
हो गयी कि होली का त्यौहार मनाने के लिए पैसे भी दुसरे कबीले के सरदारों से उधार लेना पड़ता .
दुसरे कबीले वालो ने रामूला की हालत देख कर्ज पर सूद बढ़ा कर लेने लगे .रामूला पर सूद की मार 
इस तरह पड़ी की उससे सूद भी चुकाया नहीं जाता .आखिर तंग आकर रामूला ने पुरे कबीले की सभा
 बुलाई और कबीले की दशा सबके सामने रखी और सबके सामने एक सवाल रखा -क्या मुझे ठकुराई 
बचानी चाहिए या कबीला ?

पंचो ने कहा -बिना ठाकुर के कबीले का कोई धणी धोरी नहीं रहेगा इसलिए ठकुराई बचे.

कबीलेवालो ने कहा- जब कबीले में कोई रहनेवाला ही नहीं बचेगा तो ठकुराई किस पर चलेगी.
  इसलिए ठकुराई जाये और नये को मौका मिले . 

रामूला पंचो और कबीलेवालो का उत्तर सुन कर्तव्य विमूढ़ हो गया और इस फेसले पर पहुंचा कि जब
तक सही उपाय नहीं सूझ जाता तब तक कबीले कि व्यवस्था सूद चुकाने और कर्ज लेने पर चलती 
रहेगी.

वह कबीला इसी दुष्चक्र में फँसा है..........कर्ज, सूद, लुट, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, आत्महत्या,
अनैतिकता का दुष्चक्र. 

4.3.12

कटाक्ष


कटाक्ष 

अमरीकी संसद में गुजरात दंगों पर प्रस्ताव.

........ नौ सौ चूहे खाय बिलाई अब चली हज करने को !!
-----------------------------------------------------------------

2जी: फैसला न्यायिक दायरे के बाहर: सरकार

......वर्ना पूरी बारात ही फँस जायेगी 2 जी के प्रवाह में !
--------------------------------------------------------------------

क्या महिलाओं के लिए सेक्सी शब्द आपत्तिजनक है?


.......महिला आयोग की अध्यक्षा के विचार से पुरुष खुलकर सुन्दर स्त्री को "हेल्लो - सेक्सी"
      कहकर सम्मान दे सकते हैं !
-----------------------------------------------------------------------
  चुनाव आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन मामले में केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश
 जायसवाल को क्लीन चिट दे दी है.

.....ऐसी सफेदी कि दाग धब्बा पल भर में गायब !
------------------------------------------------------------

खुर्शीद ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अपने बयान पर खेद जताया.

..........त्वमेव माता पिता त्वमेव .........!!
------------------------------------------------------------------------

-जीडीपी में गिरावट: निजी आय और रोज़गार पर पड़ेगा असर

..........मनमोहक आंकड़े पूर्ण विराम के बाद ,तब तक पुकारो त्राहिमाम -त्राहिमाम !!
---------------------------------------------------------------------------
भारत में प्रति व्यक्ति आय सरकारी आंकड़ों के अनुसार साल 2010-11 में 15.6 फ़ीसदी
की उछाल के साथ 53,331/- 

.....१००बकरी +५०भेड़ +३०खच्चर +१० हाथी का वजन =१९० घोड़े का वजन 
.......यानि विकास का मायाजाल !!
------------------------------------------------------------------

भारतीय क्रिकेट टीम घर में खेलेगी होली

......काला रंग महंगा हो सकता है !
----------------------------------------------------------------------------------

'सैटेनिक वर्सेज़' के अंश पढ़ने पर विवाद

......परदे में रहने दो ...
-----------------------------------------------------------------------------------

20.11.11

कटाक्ष मसाला!!


कटाक्ष मसाला !!

अमरीका ने एक ऐसे 'हाइपरसोनिक' बम वाहक का सफल परीक्षण किया है जो ध्वनि की गति
 से पाँच गुना तेज़ी से उड़ सकता है.............


 विश्व शान्ति दूत की नयी परिभाषा  .... .!!
           ----------------------------------------------------------

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री ने विकास को मुद्दा बनाकर राज्य को चार हिस्सों में बाँटने की घोषणा
 की..........
टुकड़े करने से विकास होता है तो टुकड़े बहुत कम हैं..!!.  
                          ---------------------------------------------------------------

भारतीय-कनाडाई मूल की वयस्क फ़िल्मों की कलाकार सनी लियोन रियालिटी टेलीविज़न शो
 बिग बॉस में दिखेंगी.


स्वामी को दिखाने से टीआरपी में जो कमी आ गयी थी अब वापस बढ़ जायेगी .......!!


------------------------------------------------------------------------------------
 इमरान खा़न ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान को कुछ समय के लिए कश्मीर मुद्दे को
 किनारे रख देना चाहिए.


भारतीय कश्मीर में हर रोज खून की होली खेलने का काम करने वाले बेरोजगार हो जायेंगे .....!!


               -------------------------------------------


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ़ रज़ा गिलानी ने कहा है कि भारत के साथ रिश्तों में आगे बढ़ने
 का एक ही रास्ता है और वो है जम्मू-कश्मीर समेत सभी अहम मुद्दों पर चर्चा करना.


ये हैं शान्ति के मसीहा की आइना दिखाती तस्वीर .........!!


-------------------------------------------------------------------------------


भारत के प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ़ रज़ा गिलानी ने मालदीव में हुई द्विपक्षीय बैठक पर संतोष जताते हुए कहा है कि अगले दौर की बातचीत और
 ज़्यादा सकारात्मक होगी.


डॉक्टर करेंगे कुत्ते की पूंछ को सीधा करने की आधुनिक सर्जरी .......!!
             -----------------------------------------------


विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने कहा, "भारत और पाकिस्तान के बीच अविश्वास में कमी आई है 
और सकारात्मक माहौल बना हुआ है."


हवा में तलवार भांजना कोई हमसे सीखे .........!!
              ---------------------------------------------------


पाकिस्तान के मंत्रिमंडल ने भारत को सर्वाधिक वरीयता वाले देश (एमएफ़एन) का दर्जा देने की औपचारिक रुप से मंज़ूरी दे दी.


गिरगिट के रंग बदलने की क्रिया पर शोध ........!!
                  ------------------------------------------



तेज़ विकास और तरक़्क़ी की हमारी कोशिशें तभी रंग लाएंगी जब हम
 सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार पर लगाम लगा सकेंगे और प्रशासनिक
 व्यवस्था को बेहतर बना सकेंगे."
मनमोहन सिंह, प्रधानमंत्री
 गीता सार .......... !!
         ---------------------------------------------------------------------------------------
भारत में पेट्रोल की क़ीमत में प्रति लीटर 1.85 रुपए की कटौती की गई
सांप सीढ़ी का खेल ....दौ घटाओ तीन बढ़ाओ !! 
-------------------------------------------------------------------------------