3इडियट्स का विरोध करने वाले ख़ुद इडियट ही नज़र आरहे हैं। विरोधियों का विरोध देख कर सर्प्राइज़ होता है कि भारतीय सियासत में नेताओं के पास मुद्दे नहीं बचे जो वे इस तरह से फालतू की बातों पर अपना वक्त ज़ाया कर रहे हैं साथ ही लोगों के बीच रहने के सस्ते माध्यम को चुन रहे हैं। अफसोस उस वक्त होता है जब ऐंसा करने वाले वो लोग हैं जो एक नई सोच देने वाले राहुल गांधी की पार्टी के सदस्य हैं। और वो भूल गये कि राहुल खुद इस तरह की शिक्षा प्रणाली से ज़्यादा खुश नहीं जिसमें छात्र तो बनते है लेकिन एक पूरे आदमी नहीं बन पाते। साफ सुथरी राजनीति के समर्थक राहुल को इन लोगों को रोकना चाहिए जो चीप पब्लिसिटी के लिए बेमतलव में इस फिल्म का विरोध कर रहें हैं। 3इडियट्स एक अच्छी फिल्म है इसमें आमिर की परिपक्वता और कथानक पूरी तरह से व्यवस्था पर चोट है। विरोध करने वाले भूल गये कि उन्ही के एक मंत्री लगातार शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की बात कह रहे हैं। जी हां याद करें कपिल की ग्रेडिंग प्रणाली जो इस फिल्म से कहीं अलग नहीं है।
भैया विरोध के लिए विरोध मत करो चेतन दद्दा भी ना जाने क्यों इतने परेशान हो रहे हैं। अपनी हंसमुख छवि के बारे में भी तो सोचिए। दरअसल इस फिल्म ने एक बार फिर शो कर दिया कि आमिर एक सधे मंझे और ख़ूब अच्छे कलाकार ही नहीं बल्कि सभ्य औऱ जिम्मेदार इंसान भी हैं। इसके उलट सियासी लोगों के पास कुछ नहीं विरोध धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल है जिसका उन्हे इस्तेमाल करना है। इसी के साथ चेतन भैया को अंदाजा नहीं था फिल्म इतना सक्सेस होगी तभी अब बवंडर खड़ा कर रहे हैं। लेकिन इसी के साथ ये भी सच है कि दर्शकों को इस बात से कोई सरोकार नहीं किस की कहानी है उन्हे सिर्फ फिल्म में कलाकारी भरपूर मनोरंजन और उम्दा आमिरी एक्टिंग से मतलव है साथ इस बात की खुशी भी है कि सिस्टम पर कोई तो है जो सोचता समझता औऱ बदलने की कोशिश करता है। ऐंसा नहीं है कि देश की सिर्फ शिक्षा प्रणाली ही दोषी है बल्कि दोष तो इतने है कि पूरा देश ही बदल जाए सिस्टम तो क्या। आप तो फिल्म देखों और जो राय हो बनाओं चीखने दो सबको। सीटी बजा के बोल......
4.1.10
ऑल इज़ वेल..........
Posted by
Barun Sakhajee Shrivastav
2
comments
Labels: देखशैली
डा. बुडविज का कैंसररोधी आहार विहार

डॉ योहाना बुडविज (जन्म 30 सितम्बर, 1908 – मृत्यु 19 मई 2003) विश्व विख्यात जर्मन जीव रसायन विशेषज्ञ व चिकित्सक थीं। उन्होंने भौतिक विज्ञान, जीव रसायन विज्ञान, औषधि विज्ञान में मास्टर की डिग्री हासिल की व प्राकृतिक विज्ञान में पी.एच.ड़ी. की। वे यूरोप की विख्यात वसा और तेल विशेषज्ञ थी। उन्होंने वसा, तेल तथा कैंसर के उपचार के लिए बहुत शोध की। उनका नाम नोबेल पुरस्कार के लिए 7 बार चयनित हुआ। वे आजीवन शाकाहारी रहीं। जीवन के अंतिम दिनों में भी वे सुंदर, स्वस्थ व अपनी आयु से काफी युवा दिखती थी। उन्होंने पहली बार संतृप्त और असंतृप्त वसा का परीक्षण किया। उन्हें पहचानने की पेपर क्रोमेटोग्राफी तकनीक विकसित की। उन्होंने आवश्यक वसा ओमेगा-3 व ओमेगा–6 पर शोध किया। इनके हमारे शरीर पर होने वाले प्रभावों का अध्ययन किया। उन्होंने यह भी पता लगाया कि ओमेगा–3 किस प्रकार हमारे शरीर को विभिन्न बीमारियों से बचाते हैं तथा स्वस्थ शरीर को ओमेगा–3 व ओमेगा–6 बराबर मात्रा में मिलना चाहिये। उन्होंने पूर्ण या आंशिक हाइड्रोजिनेटेड वसा (वनस्पति घी), ट्रांस फैट व रिफाइण्ड तेलों के हमारे स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों का पता लगाया।
प्रकाश सबसे तेज चलता है। इससे तेज़ कोई नहीं है। क्वांटम भौतिकी के अनुसार सूर्य की किरणों के सबसे छोटे घटक या कण को क्वांटम या फोटोन कहते हैं जो अनंत हैं, शाश्वत हैं, सक्रिय हैं, सदैव हैं, ऊर्जावान हैं और गतिशील हैं। इन्हें कोई नहीं रोक सकता है। ये ऊर्जा का सबसे परिष्कृत रूप हैं, ये सबसे निर्मल लहर हैं। इनमें ब्रह्मांड के सारे रंग है। ये अपना रंग, प्रकृति और आवृत्ति बदल सकते हैं।
इलेक्ट्रोन परमाणु का घटक है और न्यूक्लियस के चारों ओर अपने निश्चित कक्ष में निश्चित आवृत्ति में सदैव परिक्रमा करते रहते हैं, सदैव गतिशील रहते हैं। इलेक्ट्रोन का चुम्बकीय क्षेत्र बहुत गति शील फोटोन को अपनी ओर आकर्षित करता है, प्रेम करता है। जब भी कोई विद्युत आवेश गति शील होता है तो एक चुम्बकीय क्षेत्र बनता है। गतिशील फोटोन का भी चुम्बकीय क्षेत्र होता है। जब इलेक्ट्रान और फोटोन दोनों के चुम्बकीय क्षेत्र समान आवृत्ति पर गुंजन करते हैं तो ये एक दूसरे को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। फोटोन सूर्य से निकल कर, जो ९.3 अरब मील दूर है, असीम ऊर्जा लेकर, जीवन की आस लेकर, प्यार की बहार लेकर, खुशियों की सौगात लेकर आते हैं, अपनी लय ताल व आवृत्ति बदल कर इलेक्ट्रोन, जो अपने कक्ष में निश्चित आवृत्ति पर सदैव परिक्रमा करते रहते हैं, की ओर आकर्षित होते हैं, साथ मिल कर नृत्य करते हैं और तब पूरा कक्ष समान आवृत्ति में दिव्य गुंजन करता है और असीम सौर ऊर्जा का प्रवाह होता है। यही है जीवन का असली फलसफा, प्रेम का उत्सव, यही है प्रकृति का संगीत। यही है फोटोन रूपी सूर्य और इलेक्ट्रोन रूपी चंद्र का पारलौकिक गंधर्व विवाह, यही है शिव और पार्वति का तांण्डव नृत्य, यही है विष्णु और लक्ष्मी की रति क्रीड़ा, यही है कृष्ण और राधा का अनंत, असीम प्रेम।
जीवन शक्ति और अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (ए.एल.ए)-
अलसी के तेल में अल्फा–लिनोलेनिक एसिड (ए.एल.ए.) नामक ओमेगा–3 वसा अम्ल होता है। डॉ. बुडविज ने ए.एल.ए. की अद्भुत संरचना का गूढ़ अध्ययन किया। ए.एल.ए. में 18 कार्बन के परमाणुओं की लड़ी या श्रंखला होती है जिसके एक सिरे से, जिसे ओमेगा एण्ड कहते हैं, मिथाइल (CH3) ग्रुप जुड़ा रहता है और दूसरे से, जिसे डेल्टा एण्ड कहते हैं, कार्बोक्सिल (COOH) जुड़ा रहता है। ए.एल.ए. में 3 द्वि बंध क्रमशः तीसरे, छठे और नवें कार्बन परमाणु के बाद होते हैं चूंकि पहला द्वि बंध तीसरे कार्बन के बाद होता है इसीलिए इसको ओमेगा–3 वसा अम्ल (N–3) कहते हैं। ए.एल.ए. हमारे शरीर में नहीं बन सकते, इसलिए इनको “आवश्यक वसा” अम्ल कहते हैं और हमें इनको भोजन द्वारा लेना अति “आवश्यक” है। ए.एल.ए की कार्बन श्रंखला में जहां द्वि बंध बनता है और दो हाइड्रोजन अलग होते है, वहां इलेक्ट्रोनों का बडा झुंण्ड या बादल सा, जिसे पाई–इलेक्ट्रोन भी कहते हैं, बन जाता है और इस जगह ए.एल.ए. की लड़ मुड जाती है। इलेक्ट्रोन के इस बादल में अपार विद्युत आवेश रहता है जो सूर्य ही नहीं बल्कि संपूर्ण ब्रह्मांड से आने वाले प्रकाश की किरणों के सबसे छोटे घटक फोटोन, जो असिमित, अनंत, जीवन शक्ति से भरपूर और ऊर्जावान हैं, को आकर्षित करते हैं, अवशोषण करते हैं। ओमेगा-3 ऑक्सीजन को कोशिका में खींचते हैं, प्रोटीन को आकर्षित रखते हैं। ये पाई–इलेक्ट्रोन ऊर्जा का संग्रहण करते हैं और एक संग्राहक (केपेसिटर) की तरह काम करते हैं। यही है जीवन शक्ति जो हमारे पूरे शरीर विशेष तौर पर मस्तिष्क, ऑखों, हृदय, मांसपेशियां, स्नायुतंत्र, कोशिका की भित्तियों आदि को भरपूर ऊर्जा देती है।
कैंसररोधी योहाना बुडविज आहार विहार
प्रातः -
प्रातः एक ग्लास सॉवरक्रॉट (खमीर की हुई पत्ता गोभी) का रस या एक ग्लास छाछ लें। सॉवरक्रॉट में कैंसर रोधी तत्व होते हैं और यह पाचन शक्ति भी बढ़ाता है। यह हमारे देश में उपलब्ध नहीं है परन्तु इसे घर पर पत्ता गोभी को खमीर करके बनाया जा सकता है।
नाश्ते से आधा घंटा पहले बिना चीनी की गर्म हर्बल या हरी चाय लें। मीठा करने के लिए एक चम्मच शहद या स्टेविया का प्रयोग कर सकते हैं। अब आपको “ॐ खंड”, जो अलसी के तेल और घर पर बने वसा रहित पनीर या दही से बने पनीर को मिला कर बनाया जायेगा, लेना है। इसे एकदम ताज़ा बनायें, तुरंत खूब चबा चबा कर आनंद लेते हुए सेवन करें। 3 बड़ी चम्मच अलसी का तेल यानी ४५ एम.एल. और ६ बड़ी चम्मच पनीर यानी लगभग ९० एम.एल. को बिजली से चलने वाले हेन्ड ब्लेंडर से एक मिनट तक अच्छी तरह मिक्स करें। तेल और पनीर का मिश्रण क्रीम की तरह हो जाना चाहिये और तेल दिखाई देना नहीं चाहिये। यदि मिश्रण गाढ़ा रहे तो 1 या 2 चम्मच अंगूर का रस या दूध मिला लें। अब 2 बड़ी चम्मच अलसी ताज़ा पीस कर मिलायें। मिश्रण में स्ट्राबेरी, रसबेरी, जामुन आदि फल मिलाऐं। बेरों में एलेजिक एसिड होते हैं जो कैंसररोधी हैं। आप चाहें तो आधा कप कटे हुए अन्य फल भी मिला लें। इसे कटे हुए मेवे खुबानी, बादाम, अखरोट, किशमिश, मुनक्के आदि सूखे मेवों से सजाऐ। मूंगफली वर्जित है। मेवों में सल्फर युक्त प्रोटीन, वसा और विटामिन होते हैं। स्वाद के लिए वनिला, दाल चीनी, ताजा काकाओ, कसा नारियल या नींबू का रस मिला सकते हैं। दिन भर में कुल शहद 3 – 5 चम्मच से ज्यादा न लें। याद रहे शहद प्राकृतिक व मिलावट रहित हो। डिब्बा बंद या परिष्कृत न हो। दिन भर में 6 या 8 खुबानी के बीज अवश्य ही खायें। इनमें विटामिन बी-17 होता हैं जो कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करता है। फल, मेवे और मसाले बदल बदल कर प्रयोग करें। यदि फिर भी भूख हो तो टमाटर, मूली, ककड़ी आदि के सलाद के साथ कूटू, ज्वार, बाजरा आदि साबुत अनाजों के आटे की बनी एक रोटी ले लें। कूटू को बुडविज ने सबसे अच्छा अन्न माना है। गैहू में ग्लूटेन होता है और पचने में भारी होता है अतः इसका प्रयोग तो कम ही करें।
10 बजेः-
नाश्ते के 1 घंटे बाद घर पर ताजा बना गाजर, मूली, लौकी, चुकंदर, गाजर आदि का ताजा रस लें। गाजर और चुकंदर यकृत को ताकत देते हैं और अत्यंत कैंसर रोधी होते हैं।
दोपहर के खाने के आधा घंटा पहले एक गर्म हर्बल चाय लें। कच्ची सब्जियां जैसे चुकंदर, शलगम, मूली, गाजर, गोभी, हरी गोभी, शतावर, भिन्डी आदि के सलाद को घर पर बनी सलाद ड्रेसिंग या ऑलियोलक्स के साथ लें। ड्रेसिंग को 1-2 चम्मच अलसी के तेल व 1-2 चम्मच पनीर के मिश्रण में एक चम्मच सेब का सिरका या नीबू के रस और मसाले डाल कर बनाएं। सलाद को मीठा करना हो तो अलसी के तेल में अंगूर, संतरे या सेब का रस या शहद मिला कर लें। यदि फिर भी भूख है तो आप उबली या भाप में पकी सब्जियों के साथ एक दो मिश्रित आटे की रोटी ले सकते हैं। सब्जियों व रोटी पर ऑलियोलक्स (इसे नारियल, अलसी के तेल, प्याज, लहसुन से बनाया जाता है) भी डाल सकते हैं। मसाले, सब्जियों व फल बदल – बदल कर लेवें। रोज़ एक चम्मच कलौंजी का तेल भी लें। भोजन तनाव रहित होकर खूब चबा-चबा कर खाएं।
“ॐ खंड” की दूसरी खुराकः-
अब नाश्ते की तरह ही 3 बड़ी चम्मच अलसी के तेल व 6 बड़ी चम्मच पनीर के मिश्रण में ताजा फल, मेवे और मसाले मिलाकर लें। यह अत्यंत आवश्यक हैं। हां पिसी अलसी इस बार न डाले।
दोपहर बादः-
अन्नानास, चेरी या अंगूर के रस में एक चम्मच अलसी को ताजा पीस कर मिलाएं और खूब चबा कर, लार में मिला कर धीरे धीरे चुस्कियां ले लेकर पियें। चाहें तो आधा घंटे बाद एक ग्लास रस और ले लें।
तीसरे पहरः-
पपीता या ब्लू बेरी (नीला जामुन) रस में एक चम्मच अलसी को ताजा पीस कर डालें खूब चबा – चबा कर, लार में मिला कर धीरे – धीरे चुस्कियां ले लेकर पियें। पपीते में भरपूर एंज़ाइम होते हैं।
सायंकालीन भोजः-
शाम को बिना तेल डाले सब्जियों का शोरबा या अन्य विधि से सब्जियां बनायें। मसाले भी डालें। पकने के बाद ईस्ट फ्लेक्स और ऑलियोलक्स डालें। ईस्ट फ्लेक्स में विटामिन बी होते हैं जो शरीर को ताकत देते हैं। टमाटर, गाजर, चुकंदर, प्याज, शतावर, शिमला मिर्च, पालक, पत्ता गोभी, गोभी, हरी गोभी (ब्रोकोली) आदि सब्जियों का सेवन करें। शोरबे को आप उबले कूटू, भूरे चावल, रतालू, आलू, मसूर, राजमा, मटर साबुत दालें या मिश्रित आटे की रोटी के साथ ले सकते हैं।
बुडविज आहार के अत्यंत महत्वपूर्ण बिन्दु
M.B.B.S.,M.R.S.H.(London),
President, Flax Awareness Society,
7-B-43, Mahaveer Nagar III, Kota(Raj.)
Join my network at http://flaxindia.ning.com
+919460816360
Posted by
Shri Sitaram Rasoi
0
comments
लो क सं घ र्ष !: फास्ट ट्रैक कोर्ट पर विचरण का एक दृश्य
सुमन
loksangharsha.blogspot.com
Posted by
Randhir Singh Suman
0
comments
गम भारी ख़ुशी पर
तमाम खुशियों पर
भारी है
तेरी
जुदाई का गम,
मिलने के
सारे के सारे
जतन
पड़ गए कम,
हो सके तो
चले आना
मेरी ओर,
निकलने को है
अब मेरा दम।
Posted by
गोविंद गोयल, श्रीगंगानगर
2
comments
यशवंत सिंह जी और सारे भड़ासियों को "हेप्पी न्यू ईयर”
"हेप्पी न्यू ईयर”
3 वर्ष 3 माह 13 दिन चले इस तृतीय विश्वयुद्ध में अमेरिका को मुँह की खानी पड़ी। चीन भी तबाह हो गया था। अमेरिकी सरकार व ज्यादातर बहुराष्ट्रीय कम्पनियां कंगाल हो गयी। युद्ध में सबसे ज्यादा लाभ भारत को हुआ। भारत एक नई सुपरपावर के रूप में उभरा। पाकिस्तान, बंगलादेश, श्री लंका, कई अरब और यूरोपियन देश स्वतः ही भारत मे लीन हो गये।
पूरे विश्व में अलसी के नये युग की शुरूआत हो चुकी थी। अलसी मॉं की कथा पूजा होने लगी, अलसी मॉं के कई भव्य मंदिरों का निर्माण हुआ। रासायनिक खाद, कीटनाशक, रिफाइंड तेल, डालडा, रिफाइंड नमक पूर्णतया प्रतिबंधित हो चुके थे।अमरीकी फिल्म ‘’प्रेटी बिच’’ को सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया। इस फिल्म में अमरीकी राष्ट्रपति खराब नाकामा की बड़ी बेटी सारा के अभिनय की बहुत तारीफ हुई। उसने एक ऐसी अमरीकी वेश्या का शानदार जीवंत अभिनय किया, जिसे उसके सगे बाप ने जिस्म के दलालों को मात्र 15 डालर में बेच दिया था।
ज्यादातर कैंसररोधी दवाओं के उत्पादन और प्रयोग पर भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पूरे विश्व में प्रतिबंध लगा दिया था। गोचर रोबोटिक शल्य चिकित्सा एवं नेनो मेडीसिन केंद्र पूरे विश्व में कैंसर तथा अन्य बीमारियों के उपचार के लिए बुडविज चिकित्सा केन्द्र खोल रहे थे।
कोटा की वैभव सॉफ्ट कम्पनी पूरे विश्व के तबाह हुए सॉफ्टवेयर और इंटरनेट सिस्टम को ठीक करने में जुटी थी। सागर म.प्र. की सत्यठाकुर कंस्ट्रक्शन कम्पनी युद्ध में तबाह हुए देशों के पुनर्निर्माण में लगी थी। मुम्बई के विख्यात सी.ए. विजय मालीवाल आधुनिक विश्व की नई आर्थिक इबारत लिख रहे थे।
मुझे लगता है कि यह सपना नहीं हकीकत ही है, जिसका मुझे पूर्वाभास हुआ है। मैं सोचता हूँ, मेरे इस सपने को नये साल की शुभकामना संदेश के रूप में आपके समक्ष प्रस्तुत करूँ। परंतु इस बार हम "हेप्पी न्यू ईयर” के साथ-साथ "हेप्पी न्यू ऐरा ऑफ फ्लेक्ससीड” भी कहेंगे क्योंकि वास्तव में अलसी युग का आरंभ हो ही चुका है।
जय भारत, जय अलसी।
आपका भी,
ओ.पी.वर्मा - अलसी मां का ऎक छोटा सा सेवक
MBBS, MRSH(London),
President, Flax Awareness Society
Visit http://flaxindia.ning.com/
+919460816360
अहा जिंदगी में प्रकाशित प्रधानमंत्री श्री नगेन्द्र मोती और साहित्यकार श्री दुष्यंत व्यास की बातचीत
Posted by
Shri Sitaram Rasoi
0
comments
नया साल मुबारक?
भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर की शपथ युक्त-
मैं धारक को वचन देता हूं कि
केंद्रीय सरकार द्वारा प्रत्याभूत
सड़े गले काग़ज़ी नोट
नहीं छोडेंगे पीछा तुम्हारा
ये वादा रहा हमारा।
सड़ांध, विद्रूपता नियति है जिनकी
खो चुकी अस्मिता जिनकी
नए साल में उन्हें ऐसे कैसे छोड़ा जा सकता है?
आर.टी.ओ. पी. डब्ल्यू. डी. के
अधिकारियों द्वारा दुत्कारी गई
गलाकाट प्रतियोगिता के धनी लुटेरे ट्रांसपोर्टरों द्वारा
नल बिजली टेलीफोन उद्योग जनित
बेरहम खुदाई की मार से पीड़ित
टूटी-फूटी, जर्जर, आहत सड़कों
आंसू बहाते नलों
झपक-झपक करती दफ्तरों कारखानों
मकानों-दुकानों की लाइट
छिपा है इसमें चंद लोगों का भविष्य ब्राइट
आप तमाम अंधेरों के बीच
नए साल का स्वागत करें।
भय-भूख शोषण-अत्याचार
लूट-हिंसा विलासिता बलात्कार
बहरा गूंगा शहर अंधी डगर
अंधेरी राहों पर सीवर लाइन का बेखौफ विस्तार
रस लेकर छापते अखबार
मजे में मक्कार, पिटते पत्रकार
बेकारी, बदहाली के व्योम में-
वोट का अंतरिक्ष शटल तलाशती पार्टियां
मत करो चीत्कार हाहाकार
सत्य से आंख चुराएं और
नए साल का स्वागत करें।
गरियाना, कोसना, बाल नोचना
कवियों का काम हो गया
जमाने को, शासन को, किस्मत को
दोष देना सुधियों का काम हो गया
बदहाल पाठशालाएं- विकृत निर्माता
बदरंग सृष्टि- निज़ाम सुरा से सराबोर
जवानी मद में चूर
अंधेरी सीलन भरी कोठरी में
सर्वेंट क्वाटरों में, कुओं में
सुनाई देती आहट जिजीविषा की
धनमत्त-उन्मत्त जवानी द्वारा
धकियाये गये अतीत की
सहिष्णुता-अनुशासन
पकड़ से कोसों दूर चलो सारा इंतज़ाम हो गया
नए साल का स्वागत करें।
हाइवे पर मारुति
मारुति में डनलप की सीट
सीट पर बगल में
सोने की ईंट, सुंदरी वारांगना
जिसकी गोद में कुतिया का पिल्ला
पिल्ले की गर्दन पर जर्मन पट्टा
बालों में फ्रांसीसी इत्र
मुंह में अमेरिकन बिस्किट
शिमला, उंटी, दार्जिलिंग-
महाबलेश्वर के फर्स्ट क्लास टिकिट
कसारा घाट चढ़ती कारें
युगल बाहों में बाहें डालें
सौ मील प्रति घंटा की रफ्तार से
ज़माने की सुध-बुध खोयें, और
नए साल का स्वागत करें।
-------------------------
संयोजक, जन काव्य भारती, इंदौर
राष्ट्रीय संगठन सचिव, बीएसएनएल इम्पलॉइज़ यूनियन
(लेखक यूनियनिस्ट है और लंबे समय से मज़दूरों के हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। खालिस ग्रामीण पृष्ठभूमि और सतत संघर्षों की झलक उनके जनवादी काव्य और लेखों में भी मिलती है। हिन्दी पर कई संगोष्ठियों में अभिभाषणों के साथ-साथ देश के कई प्रतिष्ठित अख़बारों के लिए सतत लिखते रहे हैं। जनकाव्य भारती नामक संस्था के संयोजक के तौर पर नई प्रतिभाओं और युवाओं को जनवादी काव्य के लिए प्रेरित कर रहे हैं। “अनामिका” और “शतकोटिमंजरी” नाम से दो काव्य संग्रह प्रकाशित हुए हैं।)
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
3.1.10
आधुनिक भिखारी
एक भिखारिन ने आवाज लगाई
माँ घर से निकल कर बाहर आई
भिखारिन बोली कुछ दे दो खाना
माताजी बोली बाद में आना
बह बोली क्या अभी खाना मना है
माँ बोली नहीं अभी खाना नहीं बना है
जब बन जाएगा मैं तुझे दे दूंगी
वह बोली क्यो आप परेशान होगी
मेरा सेल नं. ले लो मुझे SMS कर देना
मैं खुद आकर ले लूंगी।
आयुष मिश्रा कक्षा 8
मेरा पुत्र
Posted by
Ajit Kumar Mishra
5
comments
लो क सं घ र्ष !: मोहे आई न जग से लाज..........
महाराष्ट्र के मुंबई में माफिया ड़ॉन छोटा राजन के गैंग सरगना पालसन जोसेफ की (चेम्बूर जिमखाना क्लब) क्रिसमस पार्टी में पांच उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारियों ने डांस व ठुमके. शायद जीवन में उन्हें पहली बार अपराधियों के साथ खुलकर गठजोड़ जिंदाबाद करने से अत्यधिक उल्लास मिला होगा और उन्होंने पंकज उदास को मात करते हुए गाया होगा "मोहे आई न जग से लाज, मैं इतना जोर से नाची आज , की घुंघरू टूट गये "
पुलिस अपराधी गठजोड़ की यह छोटी मिसाल है अपराधियों ने राजनेताओं, पुलिस के उच्च से उच्चतम अफसर तक गठजोड़ बना लिया है अपराधियों ने न्यायिक अधिकारियो में भी निचले स्तर पर पहुँच बना रखी है जिससे आम जनता को इन गठजोड़ो के चलते कुंठा के अतिरिक्त कोई भी लाभ नहीं मिलने वाला है। ठुमका लगाने वालों में स्पेशल ब्रांच के डिप्टी एस.पी वी एन साल्वे, चेम्बूर के ए.सी.पी प्रकाश वाणी, सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर तुलसी दास खाकर, एंटी एक्सटॉर्शन सेल के अधिकारी खालटकर और कांस्टेबल सालुंखे प्रमुख हैं । इसी तरह के गठजोड़ जिले स्तर पर, प्रदेश स्तर पर व राष्ट्र के स्तर पर हैं। विधयिका कार्यपालिका पर उनका कब्ज़ा बना रहता है ।
सुमन
loksangharsha.blogspot.com
Posted by
Randhir Singh Suman
4
comments
नव वर्ष मे कुत्ते का प्यार
नववर्ष का प्रथम था वार
कुत्ते को आया मुझपर प्यार
डर कर उसको मारा चाँटा
उसने मुझे पलटकर काटा
मैंने किया डॉक्टर को फोन
डॉक्टर बोला हैलो कौन
मैने कहा कुत्ते ने मुझे काटा
मैने मारा उसको चाँटा
मै हो रहा हूँ बीमार
आपका है इन्तजार
डॉक्टर ने कहा तू मेरे उसूल को नहीं जानता
मैं रात 8बजे के बाद किसी को नही जानता
मैने कहा डॉक्टर बड़ी परेशानी है कैसे बतलाऊं
मैतो आपको उसूलो को जानता हूँ पर मै
उस कुत्ते को कैसे समझाऊं
आयुष मिश्रा
Posted by
Ajit Kumar Mishra
0
comments
2.1.10
मित्रो
मेरी नई कविता ‘बीजगणित’ को पढने के लिए पधारे...
www.shesh-fir.blogspot.com
शेष फिर..
डा.अजीत
Posted by
Dr.Ajit
0
comments
आज कल के शो बाजी के बड़े प्रोग्राम पर मेरा मन
जाने माने गायक और अमिताभ जी कि आवाज़ निकालने वाले श्री सुदेश भोंसले जी चित्तौड़ में आ रहें हें मेरे शहर में अगली ९ जनवरी को वे आ रहे हें, उनका स्वागत हे,लेकिन उनसे मिलने कि इतनी भी इच्छा नहीं हे कि ३०० रुपये का टिकट खरीद कर देखने जाऊं. बहुत सारा धन्यवाद आयोजकों को कि उन्होंने ऐसा अच्छा प्रोग्राम करवाने कि कोशिश तो की.वेसे अमूमन ऐसे प्रोग्राम में वे लोग जरुर जाते हें जिन्हें अपनी शान के अनुरूप यहाँ जाना अछ्जा लगता नहीं बल्कि जाने से इज्जत बढती हो.बहुत से ऐसे भी होते हे जो अपने मिलाने वालो की सहायता से च्जले जाते हें. अक्यी बार बाद में खाली रही सीटों पर देखने वालों को घर बसे बुलाया जाता हों.कुछ भी हो ऐसे आयोजन से शहर का नाम भी तो होता है.
शहर शहर माना जाने लगता है वरना कुछ लोग अच्छे भले शहर को भी गाँव ही करते रहते हैं.क्या मालूम था की ज़िन्दगी में बड़े लोगों से मिलने के लिए भी टिकट लेना पडेगा. बचपन में तो गाँव में महात्मा लोगों आते थे. पिताजी ऐसे ही मिला लाते थे.खैर वक्ता भी तो बदल रहा है ना.
जो लोग वहाँ जाके आते हें. बहुत दिन तक तो कहते रहते हे कि वे कही बहुत महात्मा जी से मिलकर जेसे कोई बड़ी सिद्धि ले आये हों.भले ही उन्हें संगीत कि समझ हो या नहीं.चलो बाकी कि भड़ास फिर कभी
माणिक,आकाशवाणी उद्घोषक,स्पिक मैके कार्यकर्ता,अध्यापक,
http://apnimaati.blogspot.com/
http://maniknaamaa.blogspot.com/
Posted by
''अपनी माटी'' वेबपत्रिका सम्पादन मंडल
0
comments
डा. पल्लव को कथा संवाद सम्मान
द्वारा माणिक
आकाशवाणी उद्घोषक,स्पिक मैके कार्यकर्ता,अध्यापक
http://apnimaati.blogspot.com
http://maniknaamaa.blogspot.com
Posted by
''अपनी माटी'' वेबपत्रिका सम्पादन मंडल
2
comments
लो क सं घ र्ष !: विधि में संसोधन कोई विकल्प नहीं है
रुचिका प्रकरण के बाद विधि मंत्रालय से लेकर आम जनता तक पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री रठौड़ को कम सजा दिए जाने को लेकर एक बहस प्रारंभ हो गयी है सरकार बगैर सोचे समझे जनता की भावनाओ के दबाव में विधि में संशोधन कर रही है जिसका कोई औचित्य नहीं है। न्यायलयों में अभियोजन पक्ष की नाकामियों के लिए विधि को दोषी नहीं ठहराया नहीं जा सकता है। न्यायलयों की कार्यवाहियों में अभियोजन पक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका होती है अभियोजन पक्ष सम्बंधित राज्य सरकार के प्रति उत्तरदायी होता है। व्यवहार में मजिस्टे्ट ट्रायल में सहायक अभियोजन अधिकारी सरकार के पक्ष की तरफ से अधिवक्ता होते हैं । जो दोनों पक्षों से लाभान्वित होते हैं पीड़ित पक्ष को उनको खुश करने के लिए कोई समझ नहीं होती है इसलिए अभियोजन पक्ष न्यायलयों में बचावपक्ष से मिलकर सही प्रक्रिया नहीं होने देता है। जब कोई अपराधिक वाद किसी भी थाने में दर्ज होता है तो कुछ अपराधों को छोड़ कर सभी अपराधों की विवेचना सब इंस्पेक्टर करता है जिसकी निगरानी के लिए डिप्टी एस.पी, एड़ीशनल एस.पी, एस.पी, एस.एस.पी, डी.आई.जी, आई.जी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिदेशक होते हैं । इतने महत्त्वपूर्ण अधिकारीयों की देख-रेख में हो रही विवेचना का स्तर बहुत घटिया स्तर का होता है इन अधिकारीयों की मद्दद के लिए सहायक अभियोजन अधिकारी, अभियोजन अधिकारी, विशेष अभियोजन अधिकारी सहित एक विशेष कैड़र अभियोजन का होता है । वर्तमान में इनकी भूमिका का स्तर भी बहुत ही निकिष्ट कोटि का होता है. वर्तमान भारतीय समाज में फैले भ्रष्टाचार की गंगोत्री में स्नान करने के बाद सजा की दर क्या हो सकती है आप सोच सकते हैं । गंगा अगर मैली है तो स्नान के बाद चर्म रोग निश्चित रूप से होना है उसी तरह अभियोजन पक्ष भ्रष्टाचार की गंगोत्री में हर समय स्नान कर रहा है तो क्या स्तिथि होगी? इसलिए आवश्यक यह है की इस भ्रष्टाचार को अगर दूर कर दिया जाए। हजारों लाखों रुचिकाओं को न्यायलय में आने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी । विधि में संशोधन की आवश्यकता नहीं है जरूरत है उसको लागू करने वाली एजेंसियों में सुधार की जिसके लिए कोई सरकार तैयार नहीं है।
सुमन
loksangharsha.blogspot.com
Posted by
Randhir Singh Suman
0
comments
जंग कलम की.......: जागो ग्राहक जागो .......
जंग कलम की.......: जागो ग्राहक जागो .......railway kee pol patti jo ho satkta hai aap ko aage se safar me satark kar de dekhe kuch bolti photo ....
Posted by
vivek mishra
1 comments
1.1.10
प्रबल प्रताप सिंह
Posted by
मेरी आवाज सुनो
6
comments
नव वर्ष की ढेर सारी शुभकामनाए
मेरी ओर आप सभी को अंग्रेजी नव वर्ष की सपरिवार हार्दिक शुभकामनाये...आप सभी के लिए आने वाला साल `रहे...भगवान तथा बड़ों का आश्रीवाद सदा बना रहे...नया साल आपकी जिंदगी में खुशहाली और उन्नति लेकर आये...
.
इसी कामना के साथ -
.
- हिमांशु डबराल
www.bebakbol.blogspot.com
Posted by
हिमांशु डबराल Himanshu Dabral (journalist)
1 comments
ब्लॉगिंग पर किताब...ब्योरा चाहिए
Posted by
चण्डीदत्त शुक्ल-8824696345
0
comments
लो क सं घ र्ष !: कैसे मिले गरीब को रोटी
नव वर्ष के शुभारम्भ पर आज यह सोचने की आवश्यकता है कि लाखो-करोडो गरीब व्यक्तियों को रोटी कैसे मिले ? केंद्र सरकार द्वारा सस्ते दामों पर खाद्यान सार्वजानिक वितरण प्रणाली के तहत उपलब्ध कराया जाता है खाद्यान्न सरकारी एजेंसी से उठने के बाद सीधे सार्वजानिक वितरण प्रणाली की दुकान पर बिक्री हेतु जाना चाहिए लेकिन वस्तुस्तिथि यह है कि आपूर्ति विभाग के अधिकारियों, विपणन वाली सरकारी एजेंसी, पुलिस, प्रशासनिक अफसर, व्यापारी जिसमें फ्लोर मिल्स व राईस मिल्स के मालिकों का एक गठजोड़ बन गया है जिसके कारण विपणन एजेंसी से गेंहू या चावल फ्लोर मिल या राईस मिल को वापस हो जाता है और वह महंगे दामो पर बाजार में बिकने के लिए आ जाता है । आम आदमी को सरकार द्वारा प्रदत्त सस्ते खाद्यान्न उपलब्ध नहीं हो पाते हैं . गाँवों व शहरों में बहुत सारे परिवार भूखे पेट सो जाते हैं इस गठजोड़ के लोग लाखो और करोडो रुपये कमा रहे हैं। इस गठजोड़ ने स्थानीय स्तर पर पत्रकारों को भी मिला रखा होता है ताकि पब्लिसिटी न होने पाए । आज नव वर्ष के शुभारम्भ पर हम आप से आशा करते हैं कि कोई ऐसा कदम उठाया जाए की जिससे यह गठजोड़ टूटे और आर्थिक अपराधी जिनकी जगह कारागार होनी चाहिए वहां पहुंचे। वैसे आर्थिक अपराधियों ने देश में समान्तर अर्थव्यवस्था कायम कर रखी है जिससे लाखो करोडो व्यक्तियों के मुंह का निवाला भी यह लोग छीन कर स्वयं खा ले रहे हैं । नए वर्ष यह संकल्प होना चाहिए कि आर्थिक अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करवाने में मेली मदद्गार बने अन्यथा नया वर्ष आया, समाप्त हुआ -यह प्रक्रिया चलती रहेगी।
सुमन
loksangharsha.blogspot.com
Posted by
Randhir Singh Suman
0
comments
हम चोर तो वो हाईटेक डकैत....
भाई यशवंत सहित सभी भडासियो को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाये...
अब आगे.....
हम तो खुद को चोर समझे थे वो तो डकैत निकले...
एक बार मैंने किसी चैनल की एफ.टी.पी. से एक विजुयल उड़ा लिया, तो मेरे मन ने कहा कि तू तो चोर है, तुने उस शरीफ चैनल के शराफत अली से तो पूछा भी नहीं, फिर क्यों ले लिया ये विजुयल... ये तो सरासर चोरी है... मेने अपने मन को समझाया कि तू क्यों नाहक परेशान होता है, अरे शराफत अली भी अपनी ही पार्टी का है, और वो भी तो अक्सर और शरीफों की एफ.टी.पी. पर झाड़ू लगाता है... और फिर मुझे भी तो ये गुर उसी गुरु ने सिखाया है... फिर चोरी काहे की ... और मैं चोर काहे का...
मन ने कहा तेरे आगे बीन बजाना तो उस कहावत से कम नहीं है... लिहाजा तू ही ठीक है...
मन ये कह कर शांत तो हो गया मगर मन का चोर निकला नहीं....
आज “भड़ास4मीडिया” पर उपरोक्त खबर पड़ी...
'एस1' का आरोप- बैंडविथ चोर हैं 'जैन टीवी' और 'वीओआई'!
तो दिल को ठंडक सी मिली... आश्चर्य भी हुआ... हम तो विजुयल की एक फाईल चुराने का गुर ही सीखे थे, वो तो ओ.वी. वैन कि पूरी बैंडविथ ही हैक करके सिस्टम का बैंड बजा रहे है...
हा हा हा ....
यानी हम तो खुद को चोर समझ कर नाहक परेशान हो रहे रहे थे... अब तो हमारी इन्डस्ट्री में हाईटेक डकैतों का आगमन हो गया है....
भाई डकैतों परेशान न होना ये तो दुनिया है, जुबान हिलाती रहती है, आरोपों का क्या लगते ही रहते है... अभी तो अदालत है, वहाँ सिद्ध हो जाए तब खुद को डकैत मानना ... पहले से मेरी तरह मन मैं आत्मग्लानी लेकर मत फिरना...
मुहफट हू यारो बुरा मत मानना.... मान भी लोगे तो क्या उखाड लोगे....
Posted by
Anonymous
2
comments
Labels: ftp bandwidth media
हैपी न्यूज़ इयर
HAPPY NEW इयर
WISH U GET HAPPY NEWS
EACH AND EVERY MOMENT
GOVIND GOYAL SRIGANGANAGAR
Posted by
गोविंद गोयल, श्रीगंगानगर
3
comments
नया साल मुबारक हो!
Posted by
विनीत खरे
0
comments
Labels: Happy New Year, Vineet Khare, नया साल मुबारक, विनीत खरे
31.12.09
बदनाम होंगे तब ही नाम होगा
भड़ास फॉर मीडिया ने पत्रकार जरनैल सिंह को मीडिया हीरो चुना है। हीरो चुना गया उसको बधाई,जिसने चुना उसका आभार। कोई किसी की नज़रों में कुछ भी हो सकता है।किसी को क्या एतराज! सो हमें भी नहीं है। हो भी तो जरनैल सिंह या यशवंत जी का क्या! यहाँ सवाल एतराज का नहीं, दूसरा है। वह यह कि मीडिया में लगातार नकारात्मक को बढ़ावा मिल रहा है। कुछ भी बुरा करो, मीडिया उसे हाथों हाथ ले लेता है। लपक लेता है। मुद्दा बना देता है। बुरा करने वाला अख़बारों के पन्नों पर छाया रहता है। न्यूज़ चैनल पर दिखाई देता है। वह कितने दिन मीडिया में रहता है, यह उस बन्दे की समाज में पोजीशन तय करती है। बड़ा तो कई दिन सुर्ख़ियों में रहेगा,वरना दो चार दिन में निपटा दिया जायेगा। कोई इन्सान अच्छा काम करता है। उपलब्धि प्राप्त करता है। तब उसको अपनी तस्वीर अख़बार में छपवाने के लिए अख़बारों के दफ्तरों के चक्कर निकालने पड़ते हैं। चैनल के लिए तो ये कोई खबर ही नहीं होती। हाँ, कुछ बुरा कर दिया,सनसनी फैला दी,तो आपको किसी पत्रकार के आगे गिड़गिड़ाने की जरुरत नहीं है। सब भाई लोग विद कैमरे अपने आप आपको खोजते हुए आपके पास चले आयेंगें। आप कहोगे,प्लीज़ फोटो नहीं। किन्तु फोटो उतरेंगी,अख़बार में छपेंगी। आपका धेला भी खर्च नहीं होगा। इसमें किसी का कोई कसूर नहीं, जमाना ही ऐसा आ गया।
दुनिया भर में सकारात्मक सोच के पाठ पढाये जाते हैं। सेमीनार होते है। पता ही नहीं कितने ही आदमी इस सब्जेक्ट पर लिखकर नाम,दाम कमा चुके। यह सिलसिला समाप्त नहीं हुआ है। इसके बावजूद सब तरफ नकारात्मक सोच का बोलबाला है। कोई भी अख़बार चाहे वह कितने ही पन्नों का हो,उठाकर देखो,पहले से अंतिम पेज तक,आपको नकारात्मक समाचारों का जमघट मिलेगा। पोजिटिव समाचार होगा किसी कोने में। वह भी दो चार लाइन का। इसलिए नए साल में सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि आज से क्या अभी से केवल और केवल नेगेटिव काम ही करेंगे। जिस से हमारा भी नाम सुर्ख़ियों में रहे। हम भी यह बात साबित कर सकें कि बदनाम होंगे तो क्या नाम नहीं होगा। होगा,जरुर होगा। सभी को नया साल मुबारक। हैपी न्यू इयर में सभी को हैपी हैपी न्यूज़ मिलती रहे।
Posted by
गोविंद गोयल, श्रीगंगानगर
0
comments
Labels: बदनाम होंगे तब ही नाम होगा
नया साल मुबारक
मुबारक हो आपको
ये नवबर्ष
मिले सदा आपको
खुशी और हर्ष
खुदा से है ये आरजू
रखे आपको सलामत
भूल से भी कोई
आए न कयामत
खुशियों में बीते
आपका हर पल
मुबारक हो आपको
ये नवबर्ष
Posted by
राजीव कुमार
0
comments
Posted by
मेरी आवाज सुनो
7
comments
लो क सं घ र्ष !: चिट्ठाजगत के चिट्ठाकारों को
लोकसंघर्ष परिवार की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं

सुमन
लोकसंघर्ष का
सादर प्रणाम
Posted by
Randhir Singh Suman
0
comments
सलाह
“अक्ल ये कहती है सयानो से बनाए रखना
दिल ये कहता है, दीवानो से बनाए रखना
लोग टिकने नही देते कभी चोटी पर
जान पहचान ढलानो से बनाए रखना
जाने किस मोड पे मिट जाए निशा मंजिल के
राह के ठौर- ठिकानो से बनाए
हादसे हौसले तोडेंगे सही है फिर भी
चन्द जीने के बहानो से बनाए रखना
शायरी ख्वाब दिखाएगी कई बार
मगर
दोस्ती गम के फसानो से बनाए रखना
आशिया दिल मे रहे आसमान आंखो मे
यू भी मुमकिन है उडानो से बनाए रखना
दिन को जो दिन रात को जो रात नही कहते है
फांसले उनके बयानो से बनाए रखना...। (संकलित)
मित्रो,
कुछ पंक्तिया अपने सोए हुए अहसास को कुरेद जाती है ऐसा मैने महसुस किया जब उपरोक्त पंक्तिया मैने कही पर पढी थी..। इसके रचयिता का नाम तो मुझे ज्ञात नही है लेकिन जो भी है बात बडे कांटे की कही है सो अब ये आपको सौप रहा हू..। अगर कोई बन्धु इसके रचयिता का नाम जानता हो तो मुझे भी बताने का कष्ट करे ताकि किसी महफिल मे इसको पढने से पहले उनको सादर आभार व्यक्त किया जा सके..।
डा.अजीत
www.shesh-fir.blogspot.com
Posted by
Dr.Ajit
1 comments










