Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

4.1.10

ऑल इज़ वेल..........

3इडियट्स का विरोध करने वाले ख़ुद इडियट ही नज़र आरहे हैं। विरोधियों का विरोध देख कर सर्प्राइज़ होता है कि भारतीय सियासत में नेताओं के पास मुद्दे नहीं बचे जो वे इस तरह से फालतू की बातों पर अपना वक्त ज़ाया कर रहे हैं साथ ही लोगों के बीच रहने के सस्ते माध्यम को चुन रहे हैं। अफसोस उस वक्त होता है जब ऐंसा करने वाले वो लोग हैं जो एक नई सोच देने वाले राहुल गांधी की पार्टी के सदस्य हैं। और वो भूल गये कि राहुल खुद इस तरह की शिक्षा प्रणाली से ज़्यादा खुश नहीं जिसमें छात्र तो बनते है लेकिन एक पूरे आदमी नहीं बन पाते। साफ सुथरी राजनीति के समर्थक राहुल को इन लोगों को रोकना चाहिए जो चीप पब्लिसिटी के लिए बेमतलव में इस फिल्म का विरोध कर रहें हैं। 3इडियट्स एक अच्छी फिल्म है इसमें आमिर की परिपक्वता और कथानक पूरी तरह से व्यवस्था पर चोट है। विरोध करने वाले भूल गये कि उन्ही के एक मंत्री लगातार शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की बात कह रहे हैं। जी हां याद करें कपिल की ग्रेडिंग प्रणाली जो इस फिल्म से कहीं अलग नहीं है।
भैया विरोध के लिए विरोध मत करो चेतन दद्दा भी ना जाने क्यों इतने परेशान हो रहे हैं। अपनी हंसमुख छवि के बारे में भी तो सोचिए। दरअसल इस फिल्म ने एक बार फिर शो कर दिया कि आमिर एक सधे मंझे और ख़ूब अच्छे कलाकार ही नहीं बल्कि सभ्य औऱ जिम्मेदार इंसान भी हैं। इसके उलट सियासी लोगों के पास कुछ नहीं विरोध धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल है जिसका उन्हे इस्तेमाल करना है। इसी के साथ चेतन भैया को अंदाजा नहीं था फिल्म इतना सक्सेस होगी तभी अब बवंडर खड़ा कर रहे हैं। लेकिन इसी के साथ ये भी सच है कि दर्शकों को इस बात से कोई सरोकार नहीं किस की कहानी है उन्हे सिर्फ फिल्म में कलाकारी भरपूर मनोरंजन और उम्दा आमिरी एक्टिंग से मतलव है साथ इस बात की खुशी भी है कि सिस्टम पर कोई तो है जो सोचता समझता औऱ बदलने की कोशिश करता है। ऐंसा नहीं है कि देश की सिर्फ शिक्षा प्रणाली ही दोषी है बल्कि दोष तो इतने है कि पूरा देश ही बदल जाए सिस्टम तो क्या। आप तो फिल्म देखों और जो राय हो बनाओं चीखने दो सबको। सीटी बजा के बोल......

डा. बुडविज का कैंसररोधी आहार विहार





डॉ योहाना बुडविज (जन्म 30 सितम्बर, 1908 – मृत्यु 19 मई 2003) विश्व विख्यात जर्मन जीव रसायन विशेषज्ञ व चिकित्सक थीं। उन्होंने भौतिक विज्ञान, जीव रसायन विज्ञान, औषधि विज्ञान में मास्टर की डिग्री हासिल की व प्राकृतिक विज्ञान में पी.एच.ड़ी. की। वे यूरोप की विख्यात वसा और तेल विशेषज्ञ थी। उन्होंने वसा, तेल तथा कैंसर के उपचार के लिए बहुत शोध की। उनका नाम नोबेल पुरस्कार के लिए 7 बार चयनित हुआ। वे आजीवन शाकाहारी रहीं। जीवन के अंतिम दिनों में भी वे सुंदर, स्वस्थ व अपनी आयु से काफी युवा दिखती थी। उन्होंने पहली बार संतृप्त और असंतृप्त वसा का परीक्षण किया। उन्हें पहचानने की पेपर क्रोमेटोग्राफी तकनीक विकसित की। उन्होंने आवश्यक वसा ओमेगा-3 व ओमेगा–6 पर शोध किया। इनके हमारे शरीर पर होने वाले प्रभावों का अध्ययन किया। उन्होंने यह भी पता लगाया कि ओमेगा–3 किस प्रकार हमारे शरीर को विभिन्न बीमारियों से बचाते हैं तथा स्वस्थ शरीर को ओमेगा–3 व ओमेगा–6 बराबर मात्रा में मिलना चाहिये। उन्होंने पूर्ण या आंशिक हाइड्रोजिनेटेड वसा (वनस्पति घी), ट्रांस फैट व रिफाइण्ड तेलों के हमारे स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों का पता लगाया।

1931 में डॉ। ओटो वारबर्ग को कैंसर पर उनकी शोध के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया था। उन्होंने पता लगाया था कि कैंसर का मुख्य कारण कोशिकाओं में होने वाली श्वसन क्रिया का बाधित होना है। यदि कोशिकाओं को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती रहे तो कैंसर का अस्तित्व ही संभव नहीं है। परन्तु तब वारबर्ग यह पता नहीं कर पाये कि कैंसर कोशिकाओं की बाधित श्वसन क्रिया को कैसे ठीक किया जाये।

डॉ। योहाना ने वर्षों तक शोध करके पता लगाया कि इलेक्ट्रोन युक्त, अत्यन्त असंतृप्त ओमेगा–3 वसा से भरपूर अलसी, जिसे अंग्रेजी में linseed या Flaxseed कहते हैं, का तेल कोशिकाओं में नई ऊर्जा भरता है, कोशिकाओं की स्वस्थ भित्तियों का निर्माण करता है और कोशिकाओं में ऑक्सीजन को खींचती है। सल्फर युक्त प्रोटीन जैसे पनीर अलसी के तेल के साथ मिलाने पर तेल को पानी में घुलनशील बनाता है और तेल को सीधा कोशिकाओं तक पहुँचाता है। इससे कोशिकाओं को भरपूर ऑक्सीजन पहुँचती है व कैंसर खत्म होने लगता है। 1952 में डॉ. योहाना ने ठंडी विधि से निकले अलसी के तेल व पनीर के मिश्रण तथा कैंसर रोधी फलों व सब्जियों के साथ कैंसर के उपचार का तरीका विकसित किया। वे 1952 से 2002 तक कैंसर के लाखों रोगियों का उपचार करती रहीं। अलबर्ट आईन्स्टीन ने एक बार सच ही कहा था कि आधुनिक युग में आपका भोजन ही दवा का काम करेगा। इस उपचार से सभी प्रकार के कैंसर रोगी कुछ महीनों में ठीक हो जाते थे। वे कैंसर के ऐसे रोगियों का, जिन्हें अस्पताल से यह कर छुट्टी दे दी जाती थी कि अब उनका कोई इलाज संभव नहीं है और उनके पास अब चंद घंटे या चंद दिन ही बचे हैं, अपने उपचार से ठीक कर देती थीं। कैंसर के अलावा इस उपचार से डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, आर्थ्राइटिस्, हृदयाघात, अस्थमा, डिप्रेशन आदि बीमारियां भी ठीक हो जाती हैं। उनके उपचार से 90 प्रतिशत तक सफलता मिलती थी।

डॉ. योहाना के पास अमेरिका व अन्य देशों के डाक्टर मिलने आते थे, उनके उपचार की प्रसंशा करते थे और पर फिर आर्थिक सौदे बाज़ी की बात करते थे। वे भी पूरी दुनियां का भ्रमण करती थीं। अपनी खोज के बारे में व्याख्यान देती थी। उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखी जिनमें “फेट सिंड्रोम”, “डेथ आफ ए ट्यूमर”, “फलेक्स आयल – ए ट्रू एड अगेन्स्ट आर्थाइटिस, हार्ट इन्फार्कशन, कैंसर एण्ड अदर डिजीज़ेज”, “आयल प्रोटीन कुक बुक”, “कैंसर – द प्रोबलम एण्ड सोल्यूशन” आदि मुख्य हैं। उन्होंने अपनी आख़िरी पुस्तक 2002 में लिखी थी।

सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रोन और लिनोनेनिक एसिड का अलौकिक संबंध

प्रकाश सबसे तेज चलता है। इससे तेज़ कोई नहीं है। क्वांटम भौतिकी के अनुसार सूर्य की किरणों के सबसे छोटे घटक या कण को क्वांटम या फोटोन कहते हैं जो अनंत हैं, शाश्वत हैं, सक्रिय हैं, सदैव हैं, ऊर्जावान हैं और गतिशील हैं। इन्हें कोई नहीं रोक सकता है। ये ऊर्जा का सबसे परिष्कृत रूप हैं, ये सबसे निर्मल लहर हैं। इनमें ब्रह्मांड के सारे रंग है। ये अपना रंग, प्रकृति और आवृत्ति बदल सकते हैं।

इलेक्ट्रोन परमाणु का घटक है और न्यूक्लियस के चारों ओर अपने निश्चित कक्ष में निश्चित आवृत्ति में सदैव परिक्रमा करते रहते हैं, सदैव गतिशील रहते हैं। इलेक्ट्रोन का चुम्बकीय क्षेत्र बहुत गति शील फोटोन को अपनी ओर आकर्षित करता है, प्रेम करता है। जब भी कोई विद्युत आवेश गति शील होता है तो एक चुम्बकीय क्षेत्र बनता है। गतिशील फोटोन का भी चुम्बकीय क्षेत्र होता है। जब इलेक्ट्रान और फोटोन दोनों के चुम्बकीय क्षेत्र समान आवृत्ति पर गुंजन करते हैं तो ये एक दूसरे को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। फोटोन सूर्य से निकल कर, जो ९.3 अरब मील दूर है, असीम ऊर्जा लेकर, जीवन की आस लेकर, प्यार की बहार लेकर, खुशियों की सौगात लेकर आते हैं, अपनी लय ताल व आवृत्ति बदल कर इलेक्ट्रोन, जो अपने कक्ष में निश्चित आवृत्ति पर सदैव परिक्रमा करते रहते हैं, की ओर आकर्षित होते हैं, साथ मिल कर नृत्य करते हैं और तब पूरा कक्ष समान आवृत्ति में दिव्य गुंजन करता है और असीम सौर ऊर्जा का प्रवाह होता है। यही है जीवन का असली फलसफा, प्रेम का उत्सव, यही है प्रकृति का संगीत। यही है फोटोन रूपी सूर्य और इलेक्ट्रोन रूपी चंद्र का पारलौकिक गंधर्व विवाह, यही है शिव और पार्वति का तांण्डव नृत्य, यही है विष्णु और लक्ष्मी की रति क्रीड़ा, यही है कृष्ण और राधा का अनंत, असीम प्रेम।

हमें सूर्य से बहुत प्रेम है और यह सिर्फ कोई संयोग नहीं है। हमारे शरीर की लय सूर्य की लय से इतनी मिलती है कि हम सूर्य की ऊर्जा का सबसे ज्यादा अवशोषण करते हैं। इसलिए क्वांटम वैज्ञानिक कहते हैं कि संपूर्ण ब्रह्मांड सबसे ज्यादा सौर ऊर्जा या फोटोन मनुष्य के शरीर में ही होते हैं। यह क्षमता और बढ़ जाती है जब हम इलेक्ट्रोन से भरपूर अत्यंत असंतृप्त वसा अम्ल (अलसी जिनका भरपूर स्रोत है) का सेवन करते हैं।

जीवन शक्ति और अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (ए.एल.ए)-

अलसी के तेल में अल्फा–लिनोलेनिक एसिड (ए.एल.ए.) नामक ओमेगा–3 वसा अम्ल होता है। डॉ. बुडविज ने ए.एल.ए. की अद्भुत संरचना का गूढ़ अध्ययन किया। ए.एल.ए. में 18 कार्बन के परमाणुओं की लड़ी या श्रंखला होती है जिसके एक सिरे से, जिसे ओमेगा एण्ड कहते हैं, मिथाइल (CH3) ग्रुप जुड़ा रहता है और दूसरे से, जिसे डेल्टा एण्ड कहते हैं, कार्बोक्सिल (COOH) जुड़ा रहता है। ए.एल.ए. में 3 द्वि बंध क्रमशः तीसरे, छठे और नवें कार्बन परमाणु के बाद होते हैं चूंकि पहला द्वि बंध तीसरे कार्बन के बाद होता है इसीलिए इसको ओमेगा–3 वसा अम्ल (N–3) कहते हैं। ए.एल.ए. हमारे शरीर में नहीं बन सकते, इसलिए इनको “आवश्यक वसा” अम्ल कहते हैं और हमें इनको भोजन द्वारा लेना अति “आवश्यक” है। ए.एल.ए की कार्बन श्रंखला में जहां द्वि बंध बनता है और दो हाइड्रोजन अलग होते है, वहां इलेक्ट्रोनों का बडा झुंण्ड या बादल सा, जिसे पाई–इलेक्ट्रोन भी कहते हैं, बन जाता है और इस जगह ए.एल.ए. की लड़ मुड जाती है। इलेक्ट्रोन के इस बादल में अपार विद्युत आवेश रहता है जो सूर्य ही नहीं बल्कि संपूर्ण ब्रह्मांड से आने वाले प्रकाश की किरणों के सबसे छोटे घटक फोटोन, जो असिमित, अनंत, जीवन शक्ति से भरपूर और ऊर्जावान हैं, को आकर्षित करते हैं, अवशोषण करते हैं। ओमेगा-3 ऑक्सीजन को कोशिका में खींचते हैं, प्रोटीन को आकर्षित रखते हैं। ये पाई–इलेक्ट्रोन ऊर्जा का संग्रहण करते हैं और एक संग्राहक (केपेसिटर) की तरह काम करते हैं। यही है जीवन शक्ति जो हमारे पूरे शरीर विशेष तौर पर मस्तिष्क, ऑखों, हृदय, मांसपेशियां, स्नायुतंत्र, कोशिका की भित्तियों आदि को भरपूर ऊर्जा देती है।

कैंसररोधी योहाना बुडविज आहार विहार
प्रातः -

प्रातः एक ग्लास सॉवरक्रॉट (खमीर की हुई पत्ता गोभी) का रस या एक ग्लास छाछ लें। सॉवरक्रॉट में कैंसर रोधी तत्व होते हैं और यह पाचन शक्ति भी बढ़ाता है। यह हमारे देश में उपलब्ध नहीं है परन्तु इसे घर पर पत्ता गोभी को खमीर करके बनाया जा सकता है।

नाश्ताः-

नाश्ते से आधा घंटा पहले बिना चीनी की गर्म हर्बल या हरी चाय लें। मीठा करने के लिए एक चम्मच शहद या स्टेविया का प्रयोग कर सकते हैं। अब आपको “ॐ खंड”, जो अलसी के तेल और घर पर बने वसा रहित पनीर या दही से बने पनीर को मिला कर बनाया जायेगा, लेना है। इसे एकदम ताज़ा बनायें, तुरंत खूब चबा चबा कर आनंद लेते हुए सेवन करें। 3 बड़ी चम्मच अलसी का तेल यानी ४५ एम.एल. और ६ बड़ी चम्मच पनीर यानी लगभग ९० एम.एल. को बिजली से चलने वाले हेन्ड ब्लेंडर से एक मिनट तक अच्छी तरह मिक्स करें। तेल और पनीर का मिश्रण क्रीम की तरह हो जाना चाहिये और तेल दिखाई देना नहीं चाहिये। यदि मिश्रण गाढ़ा रहे तो 1 या 2 चम्मच अंगूर का रस या दूध मिला लें। अब 2 बड़ी चम्मच अलसी ताज़ा पीस कर मिलायें। मिश्रण में स्ट्राबेरी, रसबेरी, जामुन आदि फल मिलाऐं। बेरों में एलेजिक एसिड होते हैं जो कैंसररोधी हैं। आप चाहें तो आधा कप कटे हुए अन्य फल भी मिला लें। इसे कटे हुए मेवे खुबानी, बादाम, अखरोट, किशमिश, मुनक्के आदि सूखे मेवों से सजाऐ। मूंगफली वर्जित है। मेवों में सल्फर युक्त प्रोटीन, वसा और विटामिन होते हैं। स्वाद के लिए वनिला, दाल चीनी, ताजा काकाओ, कसा नारियल या नींबू का रस मिला सकते हैं। दिन भर में कुल शहद 3 – 5 चम्मच से ज्यादा न लें। याद रहे शहद प्राकृतिक व मिलावट रहित हो। डिब्बा बंद या परिष्कृत न हो। दिन भर में 6 या 8 खुबानी के बीज अवश्य ही खायें। इनमें विटामिन बी-17 होता हैं जो कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करता है। फल, मेवे और मसाले बदल बदल कर प्रयोग करें। यदि फिर भी भूख हो तो टमाटर, मूली, ककड़ी आदि के सलाद के साथ कूटू, ज्वार, बाजरा आदि साबुत अनाजों के आटे की बनी एक रोटी ले लें। कूटू को बुडविज ने सबसे अच्छा अन्न माना है। गैहू में ग्लूटेन होता है और पचने में भारी होता है अतः इसका प्रयोग तो कम ही करें।

10 बजेः-
नाश्ते के 1 घंटे बाद घर पर ताजा बना गाजर, मूली, लौकी, चुकंदर, गाजर आदि का ताजा रस लें। गाजर और चुकंदर यकृत को ताकत देते हैं और अत्यंत कैंसर रोधी होते हैं।

दोपहर का खानाः-

दोपहर के खाने के आधा घंटा पहले एक गर्म हर्बल चाय लें। कच्ची सब्जियां जैसे चुकंदर, शलगम, मूली, गाजर, गोभी, हरी गोभी, शतावर, भिन्डी आदि के सलाद को घर पर बनी सलाद ड्रेसिंग या ऑलियोलक्स के साथ लें। ड्रेसिंग को 1-2 चम्मच अलसी के तेल व 1-2 चम्मच पनीर के मिश्रण में एक चम्मच सेब का सिरका या नीबू के रस और मसाले डाल कर बनाएं। सलाद को मीठा करना हो तो अलसी के तेल में अंगूर, संतरे या सेब का रस या शहद मिला कर लें। यदि फिर भी भूख है तो आप उबली या भाप में पकी सब्जियों के साथ एक दो मिश्रित आटे की रोटी ले सकते हैं। सब्जियों व रोटी पर ऑलियोलक्स (इसे नारियल, अलसी के तेल, प्याज, लहसुन से बनाया जाता है) भी डाल सकते हैं। मसाले, सब्जियों व फल बदल – बदल कर लेवें। रोज़ एक चम्मच कलौंजी का तेल भी लें। भोजन तनाव रहित होकर खूब चबा-चबा कर खाएं।

“ॐ खंड” की दूसरी खुराकः-
अब नाश्ते की तरह ही 3 बड़ी चम्मच अलसी के तेल व 6 बड़ी चम्मच पनीर के मिश्रण में ताजा फल, मेवे और मसाले मिलाकर लें। यह अत्यंत आवश्यक हैं। हां पिसी अलसी इस बार न डाले।

दोपहर बादः-
अन्नानास, चेरी या अंगूर के रस में एक चम्मच अलसी को ताजा पीस कर मिलाएं और खूब चबा कर, लार में मिला कर धीरे धीरे चुस्कियां ले लेकर पियें। चाहें तो आधा घंटे बाद एक ग्लास रस और ले लें।

तीसरे पहरः-
पपीता या ब्लू बेरी (नीला जामुन) रस में एक चम्मच अलसी को ताजा पीस कर डालें खूब चबा – चबा कर, लार में मिला कर धीरे – धीरे चुस्कियां ले लेकर पियें। पपीते में भरपूर एंज़ाइम होते हैं।

सायंकालीन भोजः-

शाम को बिना तेल डाले सब्जियों का शोरबा या अन्य विधि से सब्जियां बनायें। मसाले भी डालें। पकने के बाद ईस्ट फ्लेक्स और ऑलियोलक्स डालें। ईस्ट फ्लेक्स में विटामिन बी होते हैं जो शरीर को ताकत देते हैं। टमाटर, गाजर, चुकंदर, प्याज, शतावर, शिमला मिर्च, पालक, पत्ता गोभी, गोभी, हरी गोभी (ब्रोकोली) आदि सब्जियों का सेवन करें। शोरबे को आप उबले कूटू, भूरे चावल, रतालू, आलू, मसूर, राजमा, मटर साबुत दालें या मिश्रित आटे की रोटी के साथ ले सकते हैं।
बुडविज आहार के अत्यंत महत्वपूर्ण बिन्दु

१- डॉ। योहाना कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी, वनस्पति घी, ट्रांस फेट, मक्खन, घी, चीनी, मिश्री, गुड़, रिफाइण्ड तेल, सोया बीन व सोया बीन से निर्मित दूध व टॉफू आदि, प्रिज़र्वेटिव, कीटनाशक, रसायन, सिंथेटिक कपड़ो, मच्छर मारने के स्प्रे, बाजार में उपलब्ध खुले व पेकेट बंद खाद्य पदार्थ, अंडा, मांस, मछली, मुर्गा, मैदा आदि से पूर्ण परहेज करने की सलाह देती थी।

२- इस उपचार में यह बहुत आवश्यक है कि प्रयोग में आने वाले सभी खाद्य पदार्थ ताजा, जैविक और इलेक्ट्रोन युक्त हो। बचे हुए व्यंजन फेंक दे।

३- अलसी को जब आवश्यकता हो तभी पीसें। पीसकर रखने से ये खराब हो जाती है। तेल को तापमान (42 डिग्री सेल्सियस पर यह खराब हो जाता है), प्रकाश व ऑक्सीजन से बचायें। यानी आप इसे गहरे रंग के पात्र में भरकर डीप फ्रीज में रखें।

४- दिन में कम से कम तीन बार हरी या हर्बल चाय लें।

५- इस उपचार में धूप का बहुत महत्व है। थोड़ी देर धूप में बैठना है या भ्रमण करना है जिससे आपको विटामिन डी प्राप्त होता है। सूर्य से ऊर्जा मिलेगी।

६- प्राणायाम, ध्यान व जितना संभव हो हल्का फुल्का व्यायाम या योगा करना है।

७- घर का वातावरण तनाव मुक्त, खुशनुमा, प्रेममय, आध्यात्मिक व सकारात्मक रहना चाहिये। आप मधुर संगीत सुनें, खूब हंसें, खेलें कूदें। क्रोध न करें।

८- पानी स्वच्छ व फिल्टर किया हुआ पियें।

९- अपने दांतो की पूरी देखभाल रखना है। दांतो को इंफेक्शन से बचाना है।

१०- सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस उपचार को जैसा ऊपर विस्तार से बताया गया है वैसे ही लेना है अन्यथा फायदा नहीं होता है।

आप सोच रहे होगें कि डॉ. योहाना की उपचार पद्धति इतनी असर दायक व चमत्कारी है तो यह इतनी प्रचलित क्यों नहीं है। यह वास्तव में इंसानी लालच की पराकाष्ठा है। सोचिये यदि कैंसर के सारे रोगी अलसी के तेल व पनीर से ही ठीक होने लगते तो कैंसर की मंहगी दवाइयॉं व रेडियोथेरेपी उपकरण बनाने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनियों का कितना बड़ा आर्थिक नुकसान होता। इसलिए उन्होंने किसी भी हद तक जाकर डॉ. योहाना के उपचार को आम आदमी तक नहीं पहुंचने दिया। मेडीकल पाठ्यक्रम में उनके उपचार को कभी भी शामिल नहीं होने दिया। उनके सामने शर्त रखी गई थी कि नोबेल पुरस्कार लेना है तो कीमोथेरेपी व रेडियोथेरेपी को भी अपने इलाज में शामिल करो जो डॉ. योहाना को कभी भी मंजूर नहीं था। यह हम पृथ्वी वासियों का दुर्भाग्य है कि हमारे यहां शरीर के लिए घातक व बीमारियां पैदा करने वाले वनस्पति घी बनाने वालों पाल सेबेटियर् और विक्टर ग्रिगनार्ड को 1912 में नोबेल पुरस्कार दे दिया गया और कैंसर जैसी जान लेवा बीमारी के इलाज की खोज करने वाली डॉ. योहाना नोबेल पुरस्कार से वनचित रह गई। क्या कैंसर के उन करोड़ों रोगियों, जो इस उपचार से ठीक हो सकते थे, की आत्माएँ इन लालची बहुराष्ट्रीय कंपनियों को कभी क्षमा कर पायेगी ? ? ? लेकिन आज यह जानकारी हमारे पास है और हम इसे कैंसर के हर रोगी तक पहुँचाने का संकल्प लेते हैं। डॉ. योहाना का उपचार श्री कृष्ण भगवान का वो सुदर्शन चक्र है जिससे किसी भी कैंसर का बच पाना मुश्किल है।
Dr. O.P.Verma,
M.B.B.S.,M.R.S.H.(London),
President, Flax Awareness Society,
7-B-43, Mahaveer Nagar III, Kota(Raj.)
Join my network at http://flaxindia.ning.com
+919460816360

लो क सं घ र्ष !: फास्ट ट्रैक कोर्ट पर विचरण का एक दृश्य

फास्ट ट्रैक कोर्ट पर अपराधिक वादों का विचारण सम्पूर्ण विधि व्यवस्था के लिए चुनौती पूर्ण कार्य है प्रतिमाह माननीय न्यायधीश महोदय को 14 वादों का निर्णय करने के ठेके के साथ नियुक्त मिली है या यूँ समझो कि ऍफ़.टी.सी न्यायधीश को 14 वाद का निस्तारण प्रति माह करना आवश्यक है। जिसके कारण विचारण में पेशकार गवाह की गवाही लिख रहे होते हैं उसी समय अहलमद भी गवाही लिख रहे होते हैं , न्यायधीश महोदय भी गवाही लिख रहे होते हैं । जबकि नियम यह है एक समय में एक ही वाद का विचारण हो सकता है इसके विपरीत एक समय में एक ही न्यायलय में 6-6 मुकदमो का विचारण हो रहा होता है . स्टेनो गवाही के उपरांत होने वाले जजमेंट को टाइप कर रहे होते हैं न्यायलयों में होने वाले जजमेंट भी स्टेनो टाइप कर डालते हैं। बचाव पक्ष के अधिवक्ता के समक्ष सजा के पक्ष को सुनकर सजा लिखी जाती है। इस तरह पूरी प्रक्रिया विधि के अनुरूप न होकर व अपराधिक वादों को निर्णीत करने का काम जारी है जिससे गुण दोष के आधार पर वादों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। एक माह में 14 वादों का निस्तारण किसी भी कीमत पर नहीं हो सकता है प्रतिदिन एक वाद का निस्तारण आवश्यक है छुटियाँ आदि छोड़ कर 22-23 दिन से ज्यादा न्यायालयों की कारवाई नहीं होती है . इस प्रक्रिया के चलते माननीय उच्च न्यायलयों में अपीलों का ढेर लग गया है जेलें ठसा-ठस भरी हुई हैं बहुत सारी चीजें लिखी नहीं जा सकती हैं । न्यायलयों की अवमानना हो जाएगी यह भी लिखने का साहस नहीं हो रहा है क्षमा याचना के साथ एक छोटा सा दृश्य लिखा जा रहा है। अक्सर ब्लॉगर साथी अनुरोध करते हैं कि न्यायपालिका भ्रष्टाचारों के बारे में जनता के बीच में जानकारी आनी चाहिए । अगर वह सब लिख दिया जायेगा तो निश्चित रूप से मेरी जगह मेरे घर न होकर कारागार में होगी और मेरा परिवार भुखमरी की तरफ बढ़ने लगेगा । बड़ी हिम्मत के साथ और क्षमा मांगते हुए यह लिखा जा रहा है।

सुमन
loksangharsha.blogspot.com

गम भारी ख़ुशी पर

तमाम खुशियों पर
भारी है
तेरी
जुदाई का गम,
मिलने के
सारे के सारे
जतन
पड़ गए कम,
हो सके तो
चले आना
मेरी ओर,
निकलने को है
अब मेरा दम।

यशवंत सिंह जी और सारे भड़ासियों को "हेप्पी न्यू ईयर”



मान्यवर यशवंत सिंह जी और सारे भड़ासियों,
"हेप्पी न्यू ईयर”

कल मैंने एक विचित्र सपना देखा। सपने में मुझे दस बारह वर्ष बाद की दुनिया दिखाई दी। इस नई दुनिया में अर्थव्यवस्था से लेकर भूगोल और इतिहास से लेकर समाजशास्त्र तक सब कुछ बदल चुका था। अमेरिका ने ईरान व दक्षिणी कोरिया पर एक साथ आक्रमण कर दिया था। सारे यूरोपियन देश और आस्ट्रेलिया अमेरिका के साथ थे, पर चीन ने कोरिया का साथ दिया। सऊदी अरब व पाकिस्तान समेत सभी मुस्लिम देश समझ चुके थे कि यदि इस बार भी अमेरिका विजयी होता है तो वह पूरे विश्व पर कब्ज़ा कर लेगा। इसलिए इस बार उन्होंने अमेरिका का साथ न देकर ईरान के साथ रहे। अमेरिका ने मदद के लिए भारत से काफी गुहार लगायी पर भारत तटस्थ रहा।

3 वर्ष 3 माह 13 दिन चले इस तृतीय विश्वयुद्ध में अमेरिका को मुँह की खानी पड़ी। चीन भी तबाह हो गया था। अमेरिकी सरकार व ज्यादातर बहुराष्ट्रीय कम्पनियां कंगाल हो गयी। युद्ध में सबसे ज्यादा लाभ भारत को हुआ। भारत एक नई सुपरपावर के रूप में उभरा। पाकिस्तान, बंगलादेश, श्री लंका, कई अरब और यूरोपियन देश स्वतः ही भारत मे लीन हो गये।

पूरे विश्व में अलसी के नये युग की शुरूआत हो चुकी थी। अलसी मॉं की कथा पूजा होने लगी, अलसी मॉं के कई भव्य मंदिरों का निर्माण हुआ। रासायनिक खाद, कीटनाशक, रिफाइंड तेल, डालडा, रिफाइंड नमक पूर्णतया प्रतिबंधित हो चुके थे।

अमरीकी फिल्म ‘’प्रेटी बिच’’ को सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया। इस फिल्म में अमरीकी राष्ट्रपति खराब नाकामा की बड़ी बेटी सारा के अभिनय की बहुत तारीफ हुई। उसने एक ऐसी अमरीकी वेश्या का शानदार जीवंत अभिनय किया, जिसे उसके सगे बाप ने जिस्म के दलालों को मात्र 15 डालर में बेच दिया था।

ज्यादातर कैंसररोधी दवाओं के उत्पादन और प्रयोग पर भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पूरे विश्व में प्रतिबंध लगा दिया था। गोचर रोबोटिक शल्य चिकित्सा एवं नेनो मेडीसिन केंद्र पूरे विश्व में कैंसर तथा अन्य बीमारियों के उपचार के लिए बुडविज चिकित्सा केन्द्र खोल रहे थे।


कोटा की वैभव सॉफ्ट कम्पनी पूरे विश्व के तबाह हुए सॉफ्टवेयर और इंटरनेट सिस्टम को ठीक करने में जुटी थी। सागर म.प्र. की सत्यठाकुर कंस्ट्रक्शन कम्पनी युद्ध में तबाह हुए देशों के पुनर्निर्माण में लगी थी। मुम्बई के विख्यात सी.ए. विजय मालीवाल आधुनिक विश्व की नई आर्थिक इबारत लिख रहे थे।

मुझे लगता है कि यह सपना नहीं हकीकत ही है, जिसका मुझे पूर्वाभास हुआ है। मैं सोचता हूँ, मेरे इस सपने को नये साल की शुभकामना संदेश के रूप में आपके समक्ष प्रस्तुत करूँ। परंतु इस बार हम "हेप्पी न्यू ईयर” के साथ-साथ "हेप्पी न्यू ऐरा ऑफ फ्लेक्ससीड” भी कहेंगे क्योंकि वास्तव में अलसी युग का आरंभ हो ही चुका है।


जय भारत, जय अलसी।


आपका भी,

ओ.पी.वर्मा - अलसी मां का ऎक छोटा सा सेवक

MBBS, MRSH(London),

President, Flax Awareness Society

Visit http://flaxindia.ning.com/

+9194­­60816360

अहा जिंदगी में प्रकाशित प्रधानमंत्री श्री नगेन्द्र मोती और साहित्यकार श्री दुष्यंत व्यास की बातचीत

रावलपिंड़ी, 2 दिस। भारत के जाने माने साहित्यकार श्री दुष्यंत व्यास प्रधानमंत्री श्री नगेन्द्र मोती के पाकिस्तान, जो भारत का सबसे पिछड़ा प्रांत है, के शहर रावल पिंड़ी के दौरे में साथ थे। उन्होंने श्री मोती से विस्तार में बातचीत की, जिसके मुख्य बिन्दु निम्न हैं।

1- प्रधानमंत्री ने अमेरिका के राष्ट्रपति खराब नाकामा को पूरा आश्वासन दिया कि तृतीय विश्व युद्ध मे तबाह हुए अमेरिका के पुनर्निर्माण में भारत पूरा सहयोग करेगा। और जल्दी ही अमेरिका के लिए एक आर्थिक पैकेज की घोषणा हो सकती है। साथ ही उन्होंने नाकामा को लताड़ भी लगाई कि एफ।डी.ए. गरीब देशों को चोरी छिपे कैंसर के लिए दी जानें वाली कामोंथेरेपी के इंजेक्शनों की तस्करी बंद करे।

2-प्रधानमंत्री ने बताया कि संसद के शीतकालीन सत्र में भारतीय साम्राज्य और ऐलाइड देशों के नागरिकों के लिए नियमित अलसी खाना अनिवार्य कर दिया जायेगा। दोषियों के लिए कठोर दण्ड का प्रावधान भी रखा जायेगा।

3-प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने स्वामी श्री रागदेवजी और उनके उत्तराधिकारी स्वामी समित देवजी को कह दिया है कि वे सनातन धर्म, आयुर्वेद, योग और प्राणायाम का प्रचार प्रसार सम्पूर्ण विश्व में करते रहें। इस कार्य के लिए भारत सरकार के खजाने हमेशा के लिए खुले हुए हैं।

4-प्रधानमंत्री जी ने यह भी बताया कि आगामी अप्रेल से देश के सारे एलोपेथी व पाश्चात्य पद्धति पर चलने वाले चिकित्सालयों को बन्द कर दिया जायेगा व एक अप्रेल के बाद भारतीय साम्राज्य में सिर्फ आयुर्वेद पद्धति से उपचार होगा जो आज की सबसे विकसित चिकित्सा प्रणाली है। ऐलोपेथी के चिकित्सकों व पेरामेडिकल स्टाफ को आयुर्वेद ट्रेनिंग के बाद आयुर्वेद चिकित्सालयों में नियुक्त कर दिया जायेगा।

5-प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि सप्ताह के अन्त तक भारत की हाइ स्पीड रोबोटिक सेना फ्रांस व ब्रिटेन को अपने कब्ज़े में ले लेगी। श्री नगेन्द्र मोती ने यह भी कहा कि चीन पर लगाये हुए आर्थिक प्रतिबन्ध अभी जारी रहेंगे।


















सन 2009 का पत्रकारीय कलंक

पढ़ने के लिए उपरोक्त तस्वीर पर क्लिक करें

नया साल मुबारक?

भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर की शपथ युक्त-
मैं धारक को वचन देता हूं कि

केंद्रीय सरकार द्वारा प्रत्याभूत

सड़े गले काग़ज़ी नोट
नहीं छोडेंगे पीछा तुम्हारा
ये वादा रहा हमारा।

सड़ांध, विद्रूपता नियति है जिनकी

खो चुकी अस्मिता जिनकी

नए साल में उन्हें ऐसे कैसे छोड़ा जा सकता है?

आर.टी.ओ. पी. डब्ल्यू. डी. के

अधिकारियों द्वारा दुत्कारी गई

गलाकाट प्रतियोगिता के धनी लुटेरे ट्रांसपोर्टरों द्वारा

नल बिजली टेलीफोन उद्योग जनित

बेरहम खुदाई की मार से पीड़ित

टूटी-फूटी, जर्जर, आहत सड़कों

आंसू बहाते नलों

झपक-झपक करती दफ्तरों कारखानों

मकानों-दुकानों की लाइट

छिपा है इसमें चंद लोगों का भविष्य ब्राइट

आप तमाम अंधेरों के बीच

नए साल का स्वागत करें।

भय-भूख शोषण-अत्याचार

लूट-हिंसा विलासिता बलात्कार

बहरा गूंगा शहर अंधी डगर

अंधेरी राहों पर सीवर लाइन का बेखौफ विस्तार

रस लेकर छापते अखबार

मजे में मक्कार, पिटते पत्रकार

बेकारी, बदहाली के व्योम में-

वोट का अंतरिक्ष शटल तलाशती पार्टियां

मत करो चीत्कार हाहाकार

सत्य से आंख चुराएं और

नए साल का स्वागत करें।

गरियाना, कोसना, बाल नोचना

कवियों का काम हो गया

जमाने को, शासन को, किस्मत को

दोष देना सुधियों का काम हो गया

बदहाल पाठशालाएं- विकृत निर्माता

बदरंग सृष्टि- निज़ाम सुरा से सराबोर

जवानी मद में चूर

अंधेरी सीलन भरी कोठरी में

सर्वेंट क्वाटरों में, कुओं में

सुनाई देती आहट जिजीविषा की

धनमत्त-उन्मत्त जवानी द्वारा

धकियाये गये अतीत की

सहिष्णुता-अनुशासन

पकड़ से कोसों दूर चलो सारा इंतज़ाम हो गया

नए साल का स्वागत करें।

हाइवे पर मारुति

मारुति में डनलप की सीट

सीट पर बगल में

सोने की ईंट, सुंदरी वारांगना

जिसकी गोद में कुतिया का पिल्ला

पिल्ले की गर्दन पर जर्मन पट्टा

बालों में फ्रांसीसी इत्र

मुंह में अमेरिकन बिस्किट

शिमला, उंटी, दार्जिलिंग-

महाबलेश्वर के फर्स्ट क्लास टिकिट

कसारा घाट चढ़ती कारें

युगल बाहों में बाहें डालें

सौ मील प्रति घंटा की रफ्तार से

ज़माने की सुध-बुध खोयें, और

नए साल का स्वागत करें।

-------------------------

-श्रीराम तिवारी,

संयोजक, जन काव्य भारती, इंदौर

राष्ट्रीय संगठन सचिव, बीएसएनएल इम्पलॉइज़ यूनियन

(लेखक यूनियनिस्ट है और लंबे समय से मज़दूरों के हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। खालिस ग्रामीण पृष्ठभूमि और सतत संघर्षों की झलक उनके जनवादी काव्य और लेखों में भी मिलती है। हिन्दी पर कई संगोष्ठियों में अभिभाषणों के साथ-साथ देश के कई प्रतिष्ठित अख़बारों के लिए सतत लिखते रहे हैं। जनकाव्य भारती नामक संस्था के संयोजक के तौर पर नई प्रतिभाओं और युवाओं को जनवादी काव्य के लिए प्रेरित कर रहे हैं। “अनामिका” और “शतकोटिमंजरी” नाम से दो काव्य संग्रह प्रकाशित हुए हैं।)

3.1.10

आधुनिक भिखारी

एक भिखारिन ने आवाज लगाई
माँ घर से निकल कर बाहर आई
भिखारिन बोली कुछ दे दो खाना
माताजी बोली बाद में आना
बह बोली क्या अभी खाना मना है
माँ बोली नहीं अभी खाना नहीं बना है
जब बन जाएगा मैं तुझे दे दूंगी
वह बोली क्यो आप परेशान होगी
मेरा सेल नं. ले लो मुझे SMS कर देना
मैं खुद आकर ले लूंगी।

आयुष मिश्रा कक्षा 8
मेरा पुत्र

लो क सं घ र्ष !: मोहे आई न जग से लाज..........

महाराष्ट्र के मुंबई में माफिया ड़ॉन छोटा राजन के गैंग सरगना पालसन जोसेफ की (चेम्बूर जिमखाना क्लब) क्रिसमस पार्टी में पांच उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारियों ने डांस व ठुमके. शायद जीवन में उन्हें पहली बार अपराधियों के साथ खुलकर गठजोड़ जिंदाबाद करने से अत्यधिक उल्लास मिला होगा और उन्होंने पंकज उदास को मात करते हुए गाया होगा "मोहे आई न जग से लाज, मैं इतना जोर से नाची आज , की घुंघरू टूट गये "
पुलिस अपराधी गठजोड़ की यह छोटी मिसाल है अपराधियों ने राजनेताओं, पुलिस के उच्च से उच्चतम अफसर तक गठजोड़ बना लिया है अपराधियों ने न्यायिक अधिकारियो में भी निचले स्तर पर पहुँच बना रखी है जिससे आम जनता को इन गठजोड़ो के चलते कुंठा के अतिरिक्त कोई भी लाभ नहीं मिलने वाला है। ठुमका लगाने वालों में स्पेशल ब्रांच के डिप्टी एस.पी वी एन साल्वे, चेम्बूर के ए.सी.पी प्रकाश वाणी, सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर तुलसी दास खाकर, एंटी एक्सटॉर्शन सेल के अधिकारी खालटकर और कांस्टेबल सालुंखे प्रमुख हैं । इसी तरह के गठजोड़ जिले स्तर पर, प्रदेश स्तर पर व राष्ट्र के स्तर पर हैं। विधयिका कार्यपालिका पर उनका कब्ज़ा बना रहता है ।

सुमन
loksangharsha.blogspot.com

नव वर्ष मे कुत्ते का प्यार

नववर्ष का प्रथम था वार
कुत्ते को आया मुझपर प्यार
डर कर उसको मारा चाँटा
उसने मुझे पलटकर काटा
मैंने किया डॉक्टर को फोन
डॉक्टर बोला हैलो कौन
मैने कहा कुत्ते ने मुझे काटा
मैने मारा उसको चाँटा
मै हो रहा हूँ बीमार
आपका है इन्तजार
डॉक्टर ने कहा तू मेरे उसूल को नहीं जानता
मैं रात 8बजे के बाद किसी को नही जानता
मैने कहा डॉक्टर बड़ी परेशानी है कैसे बतलाऊं
मैतो आपको उसूलो को जानता हूँ पर मै
उस कुत्ते को कैसे समझाऊं

आयुष मिश्रा

2.1.10

मित्रो
मेरी नई कविता
‘बीजगणित’ को पढने के लिए पधारे...
www.shesh-fir.blogspot.com
शेष फिर..
डा.अजीत

आज कल के शो बाजी के बड़े प्रोग्राम पर मेरा मन

जाने माने गायक और अमिताभ जी कि आवाज़ निकालने वाले श्री सुदेश भोंसले जी चित्तौड़ में आ रहें हें मेरे शहर में अगली ९ जनवरी को वे आ रहे हें, उनका स्वागत हे,लेकिन उनसे मिलने कि इतनी भी इच्छा नहीं हे कि ३०० रुपये का टिकट खरीद कर देखने जाऊं. बहुत सारा धन्यवाद आयोजकों को कि उन्होंने ऐसा अच्छा प्रोग्राम करवाने कि कोशिश तो की.वेसे अमूमन ऐसे प्रोग्राम में वे लोग जरुर जाते हें जिन्हें अपनी शान के अनुरूप यहाँ जाना अछ्जा लगता नहीं बल्कि जाने से इज्जत बढती हो.बहुत से ऐसे भी होते हे जो अपने मिलाने वालो की सहायता से च्जले जाते हें. अक्यी बार बाद में खाली रही सीटों पर देखने वालों को घर बसे बुलाया जाता हों.कुछ भी हो ऐसे आयोजन से शहर का नाम भी तो होता है.

शहर शहर माना जाने लगता है वरना कुछ लोग अच्छे भले शहर को भी गाँव ही करते रहते हैं.क्या मालूम था की ज़िन्दगी में बड़े लोगों से मिलने के लिए भी टिकट लेना पडेगा. बचपन में तो गाँव में महात्मा लोगों आते थे. पिताजी ऐसे ही मिला लाते थे.खैर वक्ता भी तो बदल रहा है ना.

जो लोग वहाँ जाके आते हें. बहुत दिन तक तो कहते रहते हे कि वे कही बहुत महात्मा जी से मिलकर जेसे कोई बड़ी सिद्धि ले आये हों.भले ही उन्हें संगीत कि समझ हो या नहीं.चलो बाकी कि भड़ास फिर कभी
माणिक,आकाशवाणी उद्घोषक,स्पिक मैके कार्यकर्ता,अध्यापक,
http://apnimaati.blogspot.com/
http://maniknaamaa.blogspot.com/

डा. पल्लव को कथा संवाद सम्मान

चित्तौड़गढ़। स्थानीय युवा लेखक और साहित्य संस्कृति की विशिष्ट पत्रिका 'बनास' के सम्पादक डाॅ. पल्लव को भारतेन्दु समिति कोटा का प्रतिष्ठित 'कथा संवाद सम्मान' प्रदान किया गया है। पल्लव को यह सम्मान कथा आलोचना में सार्थक योगदान के लिए दिया गया है। कोटा में हुए एक समारोह में वरिष्ठ कवि बशीर अहमद मयूख और दैनिक जागरण समूह की पत्रिका पुनर्नवा के सम्पादक राजेन्द्र राव ने उन्हें.यह सम्मान प्रदान.किया। समारोह में.प्रसिद्ध..पत्रिका.'पाखी'के सम्पादक.अपूर्व.जोशी.सहित.कई.साहित्यकार.उपस्थित.थे।

सम्भावना के अध्यक्ष डाॅ. के.सी. शर्मा ने बताया कि वर्तमान में जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय, उदयपुर के हिन्दी विभाग में कार्यरत पल्लव समकालीन रचना परिदृश्य में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनकी पुस्तक 'मीरा: एक पुनर्मूल्यांकन' नयी आलोचना दृष्टि के कारण चर्चा में रही है। भारतेन्दु समिति के इस सम्मान के अतिरिक्त उनकी रचनाएं 'हंस', 'कथादेश', 'आलोचना','समयान्तर', 'इंडिया टुडे', समकालीन भारतीय साहित्य', 'वसुधा', समकालीन जनमत' सहित अनेक महत्वपूर्ण पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के इस पुरस्कार द्वारा पल्लव ने चित्तौड़गढ़ जिले का गौरव बढ़ाया है।


द्वारा माणिक


आकाशवाणी उद्घोषक,स्पिक मैके कार्यकर्ता,अध्यापक

http://apnimaati.blogspot.com

http://maniknaamaa.blogspot.com

लो क सं घ र्ष !: विधि में संसोधन कोई विकल्प नहीं है

रुचिका प्रकरण के बाद विधि मंत्रालय से लेकर आम जनता तक पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री रठौड़ को कम सजा दिए जाने को लेकर एक बहस प्रारंभ हो गयी है सरकार बगैर सोचे समझे जनता की भावनाओ के दबाव में विधि में संशोधन कर रही है जिसका कोई औचित्य नहीं है। न्यायलयों में अभियोजन पक्ष की नाकामियों के लिए विधि को दोषी नहीं ठहराया नहीं जा सकता है। न्यायलयों की कार्यवाहियों में अभियोजन पक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका होती है अभियोजन पक्ष सम्बंधित राज्य सरकार के प्रति उत्तरदायी होता है। व्यवहार में मजिस्टे्ट ट्रायल में सहायक अभियोजन अधिकारी सरकार के पक्ष की तरफ से अधिवक्ता होते हैं । जो दोनों पक्षों से लाभान्वित होते हैं पीड़ित पक्ष को उनको खुश करने के लिए कोई समझ नहीं होती है इसलिए अभियोजन पक्ष न्यायलयों में बचावपक्ष से मिलकर सही प्रक्रिया नहीं होने देता है। जब कोई अपराधिक वाद किसी भी थाने में दर्ज होता है तो कुछ अपराधों को छोड़ कर सभी अपराधों की विवेचना सब इंस्पेक्टर करता है जिसकी निगरानी के लिए डिप्टी एस.पी, एड़ीशनल एस.पी, एस.पी, एस.एस.पी, डी.आई.जी, आई.जी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिदेशक होते हैं । इतने महत्त्वपूर्ण अधिकारीयों की देख-रेख में हो रही विवेचना का स्तर बहुत घटिया स्तर का होता है इन अधिकारीयों की मद्दद के लिए सहायक अभियोजन अधिकारी, अभियोजन अधिकारी, विशेष अभियोजन अधिकारी सहित एक विशेष कैड़र अभियोजन का होता है । वर्तमान में इनकी भूमिका का स्तर भी बहुत ही निकिष्ट कोटि का होता है. वर्तमान भारतीय समाज में फैले भ्रष्टाचार की गंगोत्री में स्नान करने के बाद सजा की दर क्या हो सकती है आप सोच सकते हैं । गंगा अगर मैली है तो स्नान के बाद चर्म रोग निश्चित रूप से होना है उसी तरह अभियोजन पक्ष भ्रष्टाचार की गंगोत्री में हर समय स्नान कर रहा है तो क्या स्तिथि होगी? इसलिए आवश्यक यह है की इस भ्रष्टाचार को अगर दूर कर दिया जाए। हजारों लाखों रुचिकाओं को न्यायलय में आने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी । विधि में संशोधन की आवश्यकता नहीं है जरूरत है उसको लागू करने वाली एजेंसियों में सुधार की जिसके लिए कोई सरकार तैयार नहीं है।

सुमन
loksangharsha.blogspot.com

जंग कलम की.......: जागो ग्राहक जागो .......

जंग कलम की.......: जागो ग्राहक जागो .......railway kee pol patti jo ho satkta hai aap ko aage se safar me satark kar de dekhe kuch bolti photo ....

भारत ने लादी बेअसर पाबन्दी

भारत ने लादी बेअसर पाबन्दी

1.1.10

नव वर्ष मुबारक....!










































चटकती कलियों को
किलकती गलियों को
नव वर्ष मुबारक....!

नील गगन के बादल को
ममता के आँचल को
नव वर्ष मुबारक....!


पूरब की पुरवाई को
सागर की गहराई को
नव वर्ष मुबारक....!


अनेकता के साथों को
एकता के हाथों को
नव वर्ष मुबारक....!

पतझर की बहार को
माटी के कुम्हार को
नव वर्ष मुबारक....!

बचपन की बातों को
बिछुड़े हुए नातों को
नव वर्ष मुबारक....!

झुकती हुई आँखों को
सूखी हुई शाखों को
नव वर्ष मुबारक....!

पूर्वजों की थाती को
शहीदों की छाती को
नव वर्ष मुबारक....!

छप्पर की बाती को
चींटी-बाराती को
नव वर्ष मुबारक....!

उठती डोली को
पपिहा की बोली को
नव वर्ष मुबारक....!
 
शहर की अंगड़ाई को
गाँव की बिवाई को
नव वर्ष मुबारक....!

बुजुर्गों के सानिध्य को
भारत के भविष्य को
नव वर्ष मुबारक....!

अलाव की रातों को
बसंत की यादों को
नव वर्ष मुबारक....!

गुजरती राहों को
बिचुद्ती बाँहों को
नव वर्ष मुबारक....!

गाँव की पगडण्डी को
सब्जी की मंडी को
नव वर्ष मुबारक....!

खेतों की फसलों को
चिड़ियों के घोसलों को
नव वर्ष मुबारक....!
 
रोते नादानों को
उड़ते अरमानों को
नव वर्ष मुबारक....!

निकलते दिनकर को
स्थिर समंदर को
नव वर्ष मुबारक....!

कोयले की खानों को
मुर्गे की बांगो को
नव वर्ष मुबारक....!

नदिया की कल कल को
गोरी की छम छम को
नव वर्ष मुबारक....!

सरहद के जवानों को
खेत खलिहानों को
नव वर्ष मुबारक....!

जीवन दाता को
जग के विधाता को
नव वर्ष मुबारक....!


 







 
प्रबल प्रताप सिंह 

नव वर्ष की ढेर सारी शुभकामनाए

मेरी ओर आप सभी को अंग्रेजी नव वर्ष की सपरिवार हार्दिक शुभकामनाये...आप सभी के लिए आने वाला साल `रहे...भगवान तथा बड़ों का आश्रीवाद सदा बना रहे...नया साल आपकी जिंदगी में खुशहाली और उन्नति लेकर आये...
.
इसी कामना के साथ -

.


- हिमांशु डबराल

www.bebakbol.blogspot.com

ब्लॉगिंग पर किताब...ब्योरा चाहिए


सभी ब्लॉगर बंधु

नए साल पर नई सूचना...

हिंदी ब्लॉगिंग पर एक महत्वपूर्ण किताब का प्रकाशन हो रहा है. मार्च तक किताब प्रकाशित होने की पूरी संभावना है. 
पुस्तक में शामिल करने के लिए कृपया ये जानकारी मुहैया कराएं. ब्योरा कृपया मेरे ई-मेल chandiduttshukla@gmail.com पर भेजें.

अपना विवरण / परिचय
फ़ोटो
मूल व्यवसाय
ब्लॉगिंग में चुनौती, 
टिप्पणीकारों का महत्व
आपकी नज़र में टॉप-10 ब्लॉग
आपके ब्लॉग का विषय और लिंक...
कहां से मिली प्रेरणा
नए ब्लॉगर्स को आपका संदेश


(इसके साथ कोई शुल्क नहीं है)

महत्वपूर्ण
1. कृपया ई-मेल की सब्जेक्ट लाइन में ज़रूर लिखें....blog-book : (your name)
जैसे- blog-book : chandiduttshukla

2. विवरण यूनिकोड में भेजें और इसके लिए तीन दिन का समय ही लें. पुस्तक में कुछ इनपुट जोड़ना बाकी रह गया है और किताब इसी माह के अंत में प्रोडक्शन के लिए चली जाएगी.

-- एक अनुरोध और है.
मेरे पास जितने ब्लॉगर्स का मेल आईडी है, मैं उन्हें तो सूचना भेज ही रहा हूं. यदि आपके परिचय सूत्र में कोई अन्य साथी हैं, तो उन्हें भी कृपया ये ई-मेल फारवर्ड कर दें.


धन्यवाद,


चण्डीदत्त शुक्ल
टेलिविजन पत्रकार
नोएडा

मेरा मोबाइल नंबर है 09873779183.

लो क सं घ र्ष !: कैसे मिले गरीब को रोटी

नव वर्ष के शुभारम्भ पर आज यह सोचने की आवश्यकता है कि लाखो-करोडो गरीब व्यक्तियों को रोटी कैसे मिले ? केंद्र सरकार द्वारा सस्ते दामों पर खाद्यान सार्वजानिक वितरण प्रणाली के तहत उपलब्ध कराया जाता है खाद्यान्न सरकारी एजेंसी से उठने के बाद सीधे सार्वजानिक वितरण प्रणाली की दुकान पर बिक्री हेतु जाना चाहिए लेकिन वस्तुस्तिथि यह है कि आपूर्ति विभाग के अधिकारियों, विपणन वाली सरकारी एजेंसी, पुलिस, प्रशासनिक अफसर, व्यापारी जिसमें फ्लोर मिल्स व राईस मिल्स के मालिकों का एक गठजोड़ बन गया है जिसके कारण विपणन एजेंसी से गेंहू या चावल फ्लोर मिल या राईस मिल को वापस हो जाता है और वह महंगे दामो पर बाजार में बिकने के लिए आ जाता है । आम आदमी को सरकार द्वारा प्रदत्त सस्ते खाद्यान्न उपलब्ध नहीं हो पाते हैं . गाँवों व शहरों में बहुत सारे परिवार भूखे पेट सो जाते हैं इस गठजोड़ के लोग लाखो और करोडो रुपये कमा रहे हैं। इस गठजोड़ ने स्थानीय स्तर पर पत्रकारों को भी मिला रखा होता है ताकि पब्लिसिटी न होने पाए । आज नव वर्ष के शुभारम्भ पर हम आप से आशा करते हैं कि कोई ऐसा कदम उठाया जाए की जिससे यह गठजोड़ टूटे और आर्थिक अपराधी जिनकी जगह कारागार होनी चाहिए वहां पहुंचे। वैसे आर्थिक अपराधियों ने देश में समान्तर अर्थव्यवस्था कायम कर रखी है जिससे लाखो करोडो व्यक्तियों के मुंह का निवाला भी यह लोग छीन कर स्वयं खा ले रहे हैं । नए वर्ष यह संकल्प होना चाहिए कि आर्थिक अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करवाने में मेली मदद्गार बने अन्यथा नया वर्ष आया, समाप्त हुआ -यह प्रक्रिया चलती रहेगी।

सुमन
loksangharsha.blogspot.com

हम चोर तो वो हाईटेक डकैत....

भाई यशवंत सहित सभी भडासियो को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाये...
अब आगे.....
हम तो खुद को चोर समझे थे वो तो डकैत निकले...

एक बार मैंने किसी चैनल की एफ.टी.पी. से एक विजुयल उड़ा लिया, तो मेरे मन ने कहा कि तू तो चोर है, तुने उस शरीफ चैनल के शराफत अली से तो पूछा भी नहीं, फिर क्यों ले लिया ये विजुयल... ये तो सरासर चोरी है... मेने अपने मन को समझाया कि तू क्यों नाहक परेशान होता है, अरे शराफत अली भी अपनी ही पार्टी का है, और वो भी तो अक्सर और शरीफों की एफ.टी.पी. पर झाड़ू लगाता है... और फिर मुझे भी तो ये गुर उसी गुरु ने सिखाया है... फिर चोरी काहे की ... और मैं चोर काहे का...
मन ने कहा तेरे आगे बीन बजाना तो उस कहावत से कम नहीं है... लिहाजा तू ही ठीक है...
मन ये कह कर शांत तो हो गया मगर मन का चोर निकला नहीं....
आज “भड़ास4मीडिया” पर उपरोक्त खबर पड़ी...

'एस1' का आरोप- बैंडविथ चोर हैं 'जैन टीवी' और 'वीओआई'!

तो दिल को ठंडक सी मिली... आश्चर्य भी हुआ... हम तो विजुयल की एक फाईल चुराने का गुर ही सीखे थे, वो तो ओ.वी. वैन कि पूरी बैंडविथ ही हैक करके सिस्टम का बैंड बजा रहे है...
हा हा हा ....
यानी हम तो खुद को चोर समझ कर नाहक परेशान हो रहे रहे थे... अब तो हमारी इन्डस्ट्री में हाईटेक डकैतों का आगमन हो गया है....
भाई डकैतों परेशान न होना ये तो दुनिया है, जुबान हिलाती रहती है, आरोपों का क्या लगते ही रहते है... अभी तो अदालत है, वहाँ सिद्ध हो जाए तब खुद को डकैत मानना ... पहले से मेरी तरह मन मैं आत्मग्लानी लेकर मत फिरना...
मुहफट हू यारो बुरा मत मानना.... मान भी लोगे तो क्या उखाड लोगे....

हैपी न्यूज़ इयर

HAPPY NEW इयर

WISH U GET HAPPY NEWS

EACH AND EVERY MOMENT

GOVIND GOYAL SRIGANGANAGAR

नया साल मुबारक हो!

31.12.09

बदनाम होंगे तब ही नाम होगा

भड़ास फॉर मीडिया ने पत्रकार जरनैल सिंह को मीडिया हीरो चुना है। हीरो चुना गया उसको बधाई,जिसने चुना उसका आभार। कोई किसी की नज़रों में कुछ भी हो सकता है।किसी को क्या एतराज! सो हमें भी नहीं है। हो भी तो जरनैल सिंह या यशवंत जी का क्या! यहाँ सवाल एतराज का नहीं, दूसरा है। वह यह कि मीडिया में लगातार नकारात्मक को बढ़ावा मिल रहा है। कुछ भी बुरा करो, मीडिया उसे हाथों हाथ ले लेता है। लपक लेता है। मुद्दा बना देता है। बुरा करने वाला अख़बारों के पन्नों पर छाया रहता है। न्यूज़ चैनल पर दिखाई देता है। वह कितने दिन मीडिया में रहता है, यह उस बन्दे की समाज में पोजीशन तय करती है। बड़ा तो कई दिन सुर्ख़ियों में रहेगा,वरना दो चार दिन में निपटा दिया जायेगा। कोई इन्सान अच्छा काम करता है। उपलब्धि प्राप्त करता है। तब उसको अपनी तस्वीर अख़बार में छपवाने के लिए अख़बारों के दफ्तरों के चक्कर निकालने पड़ते हैं। चैनल के लिए तो ये कोई खबर ही नहीं होती। हाँ, कुछ बुरा कर दिया,सनसनी फैला दी,तो आपको किसी पत्रकार के आगे गिड़गिड़ाने की जरुरत नहीं है। सब भाई लोग विद कैमरे अपने आप आपको खोजते हुए आपके पास चले आयेंगें। आप कहोगे,प्लीज़ फोटो नहीं। किन्तु फोटो उतरेंगी,अख़बार में छपेंगी। आपका धेला भी खर्च नहीं होगा। इसमें किसी का कोई कसूर नहीं, जमाना ही ऐसा आ गया।
दुनिया भर में सकारात्मक सोच के पाठ पढाये जाते हैं। सेमीनार होते है। पता ही नहीं कितने ही आदमी इस सब्जेक्ट पर लिखकर नाम,दाम कमा चुके। यह सिलसिला समाप्त नहीं हुआ है। इसके बावजूद सब तरफ नकारात्मक सोच का बोलबाला है। कोई भी अख़बार चाहे वह कितने ही पन्नों का हो,उठाकर देखो,पहले से अंतिम पेज तक,आपको नकारात्मक समाचारों का जमघट मिलेगा। पोजिटिव समाचार होगा किसी कोने में। वह भी दो चार लाइन का। इसलिए नए साल में सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि आज से क्या अभी से केवल और केवल नेगेटिव काम ही करेंगे। जिस से हमारा भी नाम सुर्ख़ियों में रहे। हम भी यह बात साबित कर सकें कि बदनाम होंगे तो क्या नाम नहीं होगा। होगा,जरुर होगा। सभी को नया साल मुबारक। हैपी न्यू इयर में सभी को हैपी हैपी न्यूज़ मिलती रहे।

नया साल मुबारक

मुबारक हो आपको
ये नवबर्ष
मिले सदा आपको
खुशी और हर्ष
खुदा से है ये आरजू
रखे आपको सलामत
भूल से भी कोई
आए न कयामत
खुशियों में बीते
आपका हर पल
मुबारक हो आपको
ये नवबर्ष

साल २००९ जा रहा.....!!











२१वीं सदी के आखिरी दशक की आखिरी शाम. ये साल बहुतों के लिए बहुत अच्छा रहा होगा तो बहुतों के लिए बहुत बुरा. कुछ लोगों के लिए ये साल मिलाजुला रहा होगा. सभी अपने - अपने तरीके से बीत रहे साल २००९ का मूल्यांकन कर रहे हैं. भारत का आम आदमी इस साल जिससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है उनमें क्रमशः महंगाई, मंदी, महामारी, बेरोज़गारी, अव्यवस्था आदि.
आज मैंने भी इस गुजर रहे साल का अपने तरीके से मूल्यांकन करने बैठा तो विचार गद्द की जगह पद्द के रूप में निकल पड़े. इन्हीं विचारों को आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहा हूँ........
साल २००९ जा रहा है......!!


अमीरों को और अमीरी देकर
गरीबों को और ग़रीबी देकर
जन्मों से जलती जनता को 
महंगाई की ज्वाला देकर
साल २००९ जा रहा है.....

अपनों से दूरी बढ़ाकर
नाते, रिश्तेदारी छुड़ाकर
मोबाइल, इन्टरनेट का 
जुआरी बनाकर
अतिमहत्वकान्क्षाओं का 
व्यापारी बनाकर
ईर्ष्या, द्वेष, घृणा में 
अपनों की सुपारी दिलाकर
निर्दोषों, मासूमों, बेवाओं की 
चित्कार देकर
साल २००९ जा रहा.....


नेताओं की 
मनमानी देकर
झूठे-मूठे 
दानी देकर
अभिनेताओं की 
नादानी देकर
पुलिस प्रशासन की
नाकामी देकर
साल २००९ जा रहा.....


अंधियारा ताल ठोंककर
उजियारा सिकुड़ सिकुड़कर 
भ्रष्टाचार सीना चौड़ाकर
ईमानदार चिमुड़ चिमुड़कर
अर्थहीन सच्चाई देकर
बेमतलब हिनाई देकर
झूठी गवाही देकर
साल २००९ जा रहा.....

धरती के बाशिंदों को 
जीवन के साजिंदों को
ईश्वर के कारिंदों को
गगन के परिंदों को
प्रकृति के दरिंदों को
सूखा, भूखा और तबाही देकर
साल २००९ जा रहा.....

कुछ सवाल पैदाकर 
कुछ बवाल पैदाकर
हल नए ढूंढने को
पल नए ढूंढने को
कल नए गढ़ने को
पथ नए चढ़ने को
एक अनसुलझा सा काम देकर
साल २००९ जा रहा.....


प्रबल प्रताप सिंह



लो क सं घ र्ष !: चिट्ठाजगत के चिट्ठाकारों को

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर चिट्ठाजगत के सभी चिट्ठाकारों को
लोकसंघर्ष परिवार की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं



सुमन
लोकसंघर्ष का
सादर प्रणाम

सलाह

“अक्ल ये कहती है सयानो से बनाए रखना
दिल ये कहता है, दीवानो से बनाए रखना
लोग टिकने नही देते कभी चोटी पर
जान पहचान ढलानो से बनाए रखना

जाने किस मोड पे मिट जाए निशा मंजिल के
राह के ठौर- ठिकानो से बनाए
हादसे हौसले तोडेंगे सही है फिर भी
चन्द जीने के बहानो से बनाए रखना

शायरी ख्वाब दिखाएगी कई बार
मगर

दोस्ती गम के फसानो से बनाए रखना
आशिया दिल मे रहे आसमान आंखो मे
यू भी मुमकिन है उडानो से बनाए रखना

दिन को जो दिन रात को जो रात नही कहते है
फांसले उनके बयानो से बनाए रखना...। (संकलित)

मित्रो,
कुछ पंक्तिया अपने सोए हुए अहसास को कुरेद जाती है ऐसा मैने महसुस किया जब उपरोक्त पंक्तिया मैने कही पर पढी थी..। इसके रचयिता का नाम तो मुझे ज्ञात नही है लेकिन जो भी है बात बडे कांटे की कही है सो अब ये आपको सौप रहा हू..। अगर कोई बन्धु इसके रचयिता का नाम जानता हो तो मुझे भी बताने का कष्ट करे ताकि किसी महफिल मे इसको पढने से पहले उनको सादर आभार व्यक्त किया जा सके..।

डा.अजीत
www.shesh-fir.blogspot.com