Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

15.6.10

बार-गर्ल.(शाब्दिक कोलाज)

ग़सक़* से ग़लस* तक का परिदृश्य...........।
जाड़ों की बारिश में
बार के
निबिड़ अँधेरे में
पछीते से,
घुसते ही सड़ांध के झिझोड़ते हुए बफ़्फ़ारे.......।
                     लकड़ियों की सीढ़ियाँ उतर
अबूझा-सा
सीला हुआ एक कक्ष……,
दरवाज़े पर खड़े दम साधे बाउन्सर...,
भीतर हाँफता पंखा
फक.....फक...फ्क...फ......फ.....फ.....”
दूर किसी कोने से आती
बेसन में लिपटी कतला की गन्ध…..”|
                      टूटे शीशे के सामने
कम कपड़े पहनने को होती
वह निर्वस्त्र;
-तनती ब्रेज़ियर
-टूटता हुक
-भद्दी-सी गाली(एक लमहा)
हँसने का शोर.......(फेड आउट)
उछलता सेफ्टी पिन.....................।”
CLOSE UP:
                    चेहरे पर नर्वसनेस,
ग्लैमर के झीने आवरण के पीछे
गहन अंधकार जैसे सफेद दाँतों
के पीछे जमा टारटर.....................”।
मौन........(उदास संगीत)
CUT TO:
(लाउड म्यूज़िक………)
                    बड़ा-सा कमरा
धुँआ भरा,
अस्तित्व तलाशने ज़ूक-दर-ज़ूक आए
-लोगों का जमावड़ा,
-सीटियों का शोर,
वो.....वो.....वू.....वो.........वोयू........युहू
-बेलौस ठहाके
-मेज़ों से आते अश्लील इशारे.....
म्म्म्म्म....ह.....पुच्च....पुच्च............”।
                    कुछ ही ऊँचे चिकने फ़र्श पर
चमचमाती-वैश्विक-रोशनियाँ........”
                                        चढ़ती रात..............“
बाहर बरसती बारिश
भीतर
चीखता आर्केस्टा
गिरती-पड़ती-रंगीन-रोशनियाँ
फ़ोस्टर परोसती
अर्धफ़ाश-सुन्दरियाँ
नशीले-मदमस्त-रूमानी-माहौल
के रोमांच में मग्न...”
                                         सामने बैठा
भूतपूर्व प्रेमी कम दलाल,
वीभत्स मुस्कराहटों के दरमियान
थिरकता जिस्म,
भीतर बढ़ता तनाव
माज़ी की तमन्नाओं के बिखराव की हताशा
साँचे में ढली हताशा का
लोग लेते आनन्द
रोशनी में विलीन होते आँसू.........”।
CUT TO:
                                                  नीम-बेहोश लोग
उतरता कामुक-चिंतन
इधर-उधर जस्त लगाते नोट……….”
भीतर खुलता सेफ्टी पिन;
रात की पाली में खाली
होती संवेदनाएँ,
सभ्य संसार से छली
बार के अँधेरे की शरणार्थी
और
कतार में लगे
शरीरों-आत्माओं-पीड़ाओं के व्यापारी |
                                            बाहर
बरसती बारिश के सन्नाटे में आवागमन
बार से फार्म हाऊस
फार्म हाऊस से सूनसान फ्लैट
और..........फिर,
                   पुलिस-प्रायोजित-छापा
टीवी पर दिखता
उधार के दुपट्टे से लिपटा
चेहरा.......और झाँकती आँखे....।“
                   सुबह में तब्दील होती गीली रात
बगूलों की
क्राक......क्राक........क्राक......”|
                  वही बन्द-सीला-अँधेरा-कक्ष
टूटे शीशे के सामने,
ज़मानत पर छूटी, वह
तन ढँपने को होती निर्वस्त्र;
                स्तब्ध करती सुन्दरता के मध्य
ज़िन्दगी से चिपकी ज़िन्दगी की सच्चाई,
गोरी-सी पिच्छल टाँगों में उगते बाल...................”।
                 तेज पदचाप का स्वर
पीछे छूटती बारिश,
फ़जर की बाँग में ऊँघता शहर
तैयार होते टिफिन
-मैथी भरे पराठे, पुरातन आम का अचार-
नवजात के चोंकने का स्वर,
आत्मा में घुसती
नई बरसाती की गन्ध
बच्चों को स्कूल छोड़कर आ रही,
उनके अस्तित्व में खुद को तलाशती
………………”डाँस-बार-गर्ल................”
प्रणव सक्सेना “अमित्राघात”   
ग़सक़ - रात का प्रारम्भिक अँधेरा
ग़लस – रात के अंत का अँधियारा
ज़ूक-दर-ज़ूक – झुंड के झुंड 

कहीं नौकरशाहों की नीयत में खोट तो नहीं?



राजेन्द्र जोशी
देहरादून । उत्तराखंड में नौकरशाही बेलगाम हो गई है। मुख्यमंत्री की मुस्तैदी के बावजूद नौकरशाह अपना कमाल कर ही जाते हैं। हाल में ही नौकरशाहों द्वारा लिए गए कुछ फैसलों के कारण जहां राज्य सरकार को झुकना पड़ा वहीं दूसरी ओर इन निर्णयों ने नौकरशाहों की राज्य के प्रति आस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ओबीसी की कट ऑफ डेट, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का भर्ती प्रकरण हो या फिर अब समूह ‘ग ’ तथा ‘घ’ वर्गों में राज्य के बाहरी लोगों को नियुक्ति देने का मामला। इन सभी निर्णयों में नौकरशाही की करनी का फल राज्य सरकार को भुगतना पड़ा है और बेरोजगारों को भी।
पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूडी के मुख्यमंत्री काल में सचिव सौरभ जैन ने एक शासनादेश जारी किया था जिसमें जैन ने राज्य में चतुर्थ श्रेणी में होने वाली नियुक्तियों के लिए देश भर से आवेदन मांगे थे। बताते चलें कि देश भर के किसी भी राज्य में चतुर्थ श्रेणी के पद राज्य के लोगों के लिए ही आरक्षित होते हैं। ऐसे में सौरभ जैन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आवेदन मंगाने के फैसले का मूल निवासियों ने घोर विरोध किया था। जबकि सूत्रों की मानें तो इस शासनादेश की आड़ में वे अपने दस से ज्यादा प्रदेश के बाहर के लोगों को रोजगार देने में सफल रहे थे। जबकि बाद में उन्हे ही मजबूरन यह शासनादेश वापस लेना पड़ा। वहीं नौकरशाही के कमाल का दूसरा मामला जौनपुरी रंवाल्टा समुदाय की कट ऑफ डेट को लेकर सामने आया। फैसले में समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव एस के मुट्टू ने इस समुदाय की कट ऑफ डेट वर्ष 2004 तय कर दी थी। जबकि पहले यह तिथि 1960 रखी गई थी। इस कट ऑफ डेट को तय करने के पीछे नौकरशाहों की मंशा देश भर के किसी भी व्यक्ति को इस क्षेत्र का मूल निवासी बनाने की थी। फैसला आने के बाद इस समुदाय से जुड़े लोगों ने यह भांप लिया कि नौकरशाह उनकी पहचान पर अतिक्रमण करने की साजिश रच रहे हैं, जिसके विरोध में लोग सडक़ों पर उतर आए। एक माह तक चले आंदोलन के बाद राज्य सरकार को यह शासनादेश भी रद्द करना पड़ा।
एक अन्य मामले के खिलाफ राज्य के लोगों का आक्रोश इन दिनों सडक़ों पर उतर आया है। नौकरशाहों के निशाने पर एक दफा फिर राज्य के बेरोजगार युवा हैं। राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा समूह ‘ग ’और ‘घ’ के तहत 337 पद भरे जाने हैं। नियमानुसार इन पदों पर प्रदेश के बेरोजगारों से ही आवेदन पत्र मंगाए जाने थे। लेकिन राज्य लोक सेवा आयोग ने देश भर के लोगों को इस परीक्षा में सम्मलित करने का तुगलकी फरमान जारी कर फिर राष्ट्रीय स्तर पर आवेदन पत्र मंगाए हैं। राज्य के बेरोजगार युवा, छात्र नेता, शिक्षाविद् , राज्य आंदोलनकारी व सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के लोगों द्वारा मोर्चा संभाल लेने के बाद फिलहाल मुख्यमंत्री ने इस परीक्षा पर रोक लगा दी है।
कुछ नौकरशाहों द्वारा लिए जा रहे इन बेतुके फैसलों के बाद अब समूची प्रदेश में काबिज नौकरशाही पर ही सवाल खड़े होने लगे हैं। राज्य के लोग नौकरशाहों को संदेह की नजर से देखने लगे हैं। राज्यवासियों के पास संदेह करने के अपने तर्क हैं। लोगों का मानना है कि अलग राज्य की मांग यहां के लोगों की पहचान और पलायन के सवाल पर की गई थी। अलग राज्य बनने के बाद नौकरशाह यहां की जल जंगल व जमीन को बेचने के अलावा रोजगार में भी बाहरी लोगों को प्राथमिकता दे रहे हैं। जो नौकरशाही की राज्य विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। राज्य के लोगों का कहना है कि जब त़तीय व चतुर्थ श्रेणी के पदों पर प्रदेश के बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिलेगी तो आखिर वे जाएंगे कहां्र और राज्य गठन का क्या फायदा?

कानून हमारी मुठठी में

भारतीय संविधान में रूल आफ ला की स्‍थापना की गयी है।यानि देश के प्रत्‍येक नागरिक को विधि के समक्ष समता प्राप्‍त है एवम हर एक को विधि का समान संरक्षण प्राप्‍त है। लेकिन यह केबल पढने व देखने के लिये है। जमीनी स्‍तर पर हकीकत कुछ अलग है। अपने यहॉं छोटे शहरों,नगरों ,दूरदराज के कस्‍बों में काफी कुछ कानून का राज नहीं है। कुछ प्रतिशत वोट पाकर निर्वाचित नेता अपने हिसाब से राज चला रहे हैं।यह सोलह आने सच है।अगर आप नहीं मानते तो मेरे इन अनुभवों से रूबरू हो लीजिये। उत्‍तर प्रदेश में जनपद बदायूँ में विधानसभा क्षेत्र बिल्‍सी है,यहॉं से सुश्री मायावती जी भी जीत कर सीट छोड चुकी हैं। इस समय यहॉं से निर्वाचित नेताजी यागेन्‍द्र सागर हैं। इन पर आरोप है कि इन्‍होने एक छात्रा को अगवा कर उससे लगातार रेप किया। लोगों की जानकारी में यह इल्‍जाम नहीं, बिल्‍कुल सच है।इस समय विधायक जी ने पीडित पक्ष को सबक सिखाने के लिये लडकी के भाइयों,व उसके साथ वालों पर किसी एक महिला से बलात्‍कार का मुकदमा ठोक दिया है।यह महिला विधायकजी के खास की पत्‍नी है,जिसने नेताजी की क्रपा से नौकरी प्राप्‍त की है।अब विगत दो तीन दिन पूर्व जब विधायकजी पर आरोप लगाने वाली लडकी के भाइयों ने जब कोर्ट में सरेंडर किया तब बदायूं की एस,ओ,जी, टीम ने न्‍यायालय परिसर से आरोपियों को खींचकर पकडना चाहा तो वकीलों व पुलिस में भिडंत हो गयी। पूरे फिल्‍मी अंदाज में पुलिस सादा वर्दी में गन ताने हुयी थी,लोग इधर-उधर जान बचाने के लिये दुबक रहे थे,चीख रहे थे।वकील आक्रामक अदांज में एकजुट होकर हूक लगा रहे थे। अगले दिन अखबारों से पता लगा कि सी,जी,एम साब के आदेश पर 12 पुलिशवालों के विरूद्ध रिर्पोट लिखी गयी है,जिसमे शहर के एस,पी, साब भी शामिल हैं।साथ ही एस,ओ,जी,ने भी 8वकीलों के विरूद्ध जानलेवा हमले की रिर्पोट लिखायी है।इस पूरे प्रकरण से लोगों में भय है,इस मामले में कोइ मुंह नहीं खोलना चाहता। क्‍योंकि नेता,पुलिश,प्रशासन यहॉं कानून को अपनी मुटठी में रखते हैं।इस बदायूं जनपद के बारे में एक बात और बता देना जरूरी है कि कुछ समय पूर्व यहॉ लगभग 9 बजे से केविल टी,वी, पर ब्‍ल्‍यू फिल्‍म धडल्‍ले से प्रसारित कर दी जाती थी।यह मैने स्‍वंय देखा और केविल टी,वी, वाले को डॉंटकर कर्त्‍वय की इति श्री कर ली।यह शहर कितना सुरक्षित है,जरा बानगी देखिये। एक रात लगभग 8 बजे इन्‍द्राचौक को जैसे ही पार किया,एक सामने से पी,ए,सी के ट्रक से सिपाहियों ने मुझे उतर कर बेइतहॉं मारा,उनकी रायफलों की बटों ने मेरा मुंह सुजा दिया था। उस रात में अपने घर नहीं गया,अपने एक नजदीकी के यहॉं रूका।उस घर में लोंगों ने मुझसे मजाक की कहा कि क्‍या आपने पीना शुरू करके लडकियॉ छेडनी शुरू कर दी हैं।मुझे अपनी पिटायी का कारण केबल अपनी बढी हुयी दाढी लगी क्‍योंकि उस समय शहर में कुछ तनाव था।जरा बरेली जिले के ऑंवला कस्‍बे में कानून के साथ खिलवाड का उदाहरण देखिये। मेरे एक भाई एम,एल,सी, चुनाव के दौरान डयटी पर थे,उन्‍हाने वहॉं लाइन मे लगे एक पहलवान से दिखने वाले लडके को बार-बार वोट डालने से रोकने की कोशिश की।वह ऑंखों के सामने सबको चुनौती देने वाले लहजे में फर्जी वोटिग कर रहा था। जब ऐसा करने से रोका गया तब वहॉं लोगों ने एकजुट होकर बहुत गाली-गलौज की।वे लोग उन पर बी,जे,पी, पार्टी का सरकारी ऐजेंट होने का आरोप लगा कर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। वहॉ खडा एक युवक मेरे भाई की नौकरी खा जाने की भी धमकी दे रहा था। किसी तरह वे पिटने से बचे। वहॉ बैठे एस,डी,एम, एव सी,ओ ने मूकदर्शक बनकर घटना की ओर से मुंह दूसरी तरफ कर लिया।साथ में नियुक्‍त दरोगा ने समझाया कि यहॉं कुछ नहीं होगा क्‍योंकि यह कार्य सब लोगों की मिली-भगत से हो रहा है।उन्‍हें अपनी जान बचा कर निकल लेना चाहिये। इस घटना का ब्‍यौरा मैंने अपने भाई की डायरी से लिखा है। उन्‍होंने लिखा है कि चुनाव डयूटी से लौटकर वे सो नहीं पाये,और धीमे-धीमे रोये भी। मुझे लगता है ...................रूल आफ ला के जनक डायसी होते तो भारत में अपने सिद्धांत की इस कदर धज्जियॉं उडते देखकर कहते कि मेरा असली विचार मुझे वापस करो ।अब मुझे तुम पर शर्म आती है। शेष अगले ब्‍लाग में।

ब्लागलेखन की संभावनाएं और खतरे

ब्लॉगों की दुनिया धीरे-धीरे बड़ी हो रही है. अभिव्यक्ति के अन्य माध्यमों के प्रति जन्मते अविश्वास के बीच यह बहुत ही महत्वपूर्ण घटना है. कोई भी आदमी अपनी बात बिना रोक-टोक के कह पाए, तो यह परम स्वतंत्रता की स्थिति है. परम स्वतंत्र न सिर पर कोऊ. यह स्वाधीनता बहुत रचनात्मक भी हो सकती है और बहुत विध्वंसक  भी. रोज ही कुछ नए ब्लॉग संयोगकों  से जुड़ रहे हैं. मतलब साफ है कि ज्यादा से ज्यादा लोग न केवल अपनी बात कहना चाह रहे हैं बल्कि वे यह भी चाहते हैं कि लोग उनकी बात सुने और उस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करें. यह प्रतिक्रिया ही आवाज को गूंज प्रदान करती है, उसे दूर तक ले जाती है. जब आवाज दूर तक जाएगी तो असर भी करेगी. पर क्या हम जो चाहते हैं वह सचमुच कर पा रहे हैं? क्या हम ऐसी आवाज उठा रहे हैं जो असर करे? और सबसे महत्वपूर्ण बात ये कि हमें कैसे पता चले कि हमारी बात का असर हो रहा है या नहीं ?

यहाँ एक बात समझने की है कि लोग एक पागल के पीछे भी भीड़ की शक्ल में चल पड़ते हैं, एक नंगे आदमी का भी पीछा करते  हैं  और उसका भी जो सचमुच जागरूक है, जो बुद्ध है, जो जानता  है कि लोगों कि कठिनाइयाँ क्या हैं, उनका दर्द क्या है, उनकी यातना और पीड़ा  क्या है. जो यह भी जानता है कि इस यातना, पीड़ा या दुःख  से लोगों को मुक्ति कैसे मिलेगी. अगर हम लोगों से कुछ कहना चाहते हैं तो यह देखना पड़ेगा कि हम इन तीनों में से किस श्रेणी में हैं. कहीं हम कुछ ऐसा तो नहीं कहना चाहते जो लोग सुनना ही नहीं चाहते और अगर सुनते भी हैं तो सिर्फ मजाक उड़ाने के लिए. यह निरा पागलपन के अलावा  कुछ और नहीं है. एक ब्लॉग पर मुझे एक तथाकथित क्रांतिकारी की  गृहमंत्री को चुनौती दिखाई पड़ी. उस वक्त जब नक्सलवादियों ने दर्जनों  जवानों की हत्या कर दी थी, वे महामानव यह एलान  करते हुए दिखे कि वे खुलकर नक्सलियों के साथ हैं, गृह मंत्री जो चाहे कर लें. उनकी पोस्ट  के नीचे कई टिप्पड़ियाँ थीं, जिनमें कहा गया था , पागल हो गया है. जो सचमुच पागल हो गया हो, वह व्यवहार में इतना नियोजित नहीं हो सकता, इसीलिए उस पर अधिक  ध्यान नहीं जाता पर जो पागलपन का अभिनय कर रहा हो, जो इस तरह लोगों का ध्यान खींचना चाह रहा हो, वह भीड़ तो जुटा लेगा, पर वही भीड़ उस पर पत्थर भी फेंकेगी, उसका मजाक भी उड़ाएगी.

कुछ लोग खुलेपन के नाम पर नंगे हो जाते हैं. नग्नता सहज हो तो कोई ध्यान नहीं देता. जानवर कपडे तो नहीं पहनते, पर कौन रूचि लेता है उनकी नग्नता में? छोटे बच्चे अक्सर नंगे रहते हैं, पर कहाँ बुरे लगते हैं? यह सहज होता है. बच्चे को नहीं मालूम कि नंगा रहना बुरी बात है, पशुओं को इतना ज्ञान नहीं कि नंगापन होता क्या है, यह बुरा है या अच्छा. पर जो जानबूझकर नंगे हो जाते हैं ताकि लोग उनकी ओर देखें, उन्हें घूरे या उनकी बात सुनें, वे असहज मन के साथ प्रस्तुत  होते हैं. यह नग्नता खुलेपन के तर्क से ढंकी नहीं जा सकती. ऐसे लोग भी मजाक के पात्र बन जाते हैं. असहज प्रदर्शन  होगा तो असहज प्रतिक्रिया भी होगी. लोग फब्तियां कसेंगे, हँसेंगे और हो सकता है, कंकड़, पत्थर भी उछालें.

कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जो किसी की प्रतिक्रिया की परवाह नहीं करते, भीड़ भी जमा करना नहीं चाहते, लोगों का ध्यान भी नहीं खींचना चाहते पर अनायास उनकी बात सुनी जाती है, उनके साथ कारवां जुटने लगता है, उनकी आवाज में और आवाजें शामिल होने लगाती हैं. सही मायने में वे जानते हैं कि क्या कहना है, क्यों कहना है, किससे कहना है. वे यह भी जानते हैं कि उनके कहने का, बोलने का असर जरूर होगा क्योंकि वे लोगों के दर्द को आवाज दे रहे हैं, समाज की पीड़ा को स्वर दे रहे हैं, सोये हुए लोगों को लुटेरों का हुलिया बता रहे हैं. केवल ऐसे लोग ही समय की गति में दखल दे पाते हैं. असल में ऐसे ही लोगों को मैं स्वाधीन  कह सकता हूँ. स्व और कुछ नहीं अपने विवेक और तर्क की बुद्धि है. अगर व्यक्ति विवेक-बुद्धि के अधीन होकर चिंतन करता है, तो वह समस्या की जड़ तक पहुँच सकता है. फिर यह समझना कठिन नहीं रह जाता कि समाधान  के लिए करना क्या  है.

आजकल ब्लॉगों पर लिख रहे हजारों लोग इन्हीं तीन श्रेणियों में से किसी न  किसी में मिलेंगें. अगर आप किसी लेखन की गंभीरता और शक्ति का मूल्यांकन टिप्पड़ियों की संख्या से करेंगे तो गलती करेंगे. बहुत भद्दी और गन्दी चीज ज्यादा प्रतिक्रिया पैदा कर सकती है. कई बार ज्यादा प्रतिक्रिया आकर्षित करने के लिए लोग ब्लॉगों पर इस तरह की सामग्री परोसने से बाज नहीं आते. अभी हाल में एक ब्लाग अपने अश्लील आमंत्रण के लिए बहुत चर्चित हुआ था. वहां टिप्पड़ियों  की बरसात हो रही थी. पर इस नाते उस गलीच लेखन को श्रेष्ठ नहीं ठहराया  जा सकता. चर्चा में आने की व्याकुलता कोई रचनात्मक काम नहीं करने देगी. ऐसे ब्लॉगों के होने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि वे उन लोगों को भी विचलित  करते हैं जो किसी गंभीर दिशा में काम करते रहते हैं. मेरी  इस बात का अर्थ यह भी नहीं लगाया  जाना चाहिए कि जहाँ ज्यादा टिप्पड़ियाँ आतीं हैं, वह सब इसी तरह का कूड़ा लेखन है. ब्लॉगों की इस भीड़ में भी वे देर-सबेर पहचान ही लिए जाते हैं, जो सकारात्मक और प्रतिबद्ध लेखन में जुटे हैं. चाहे वे सामाजिक-राजनीतिक विषयों पर विचारोत्तेजक  टिप्पड़ियाँ हों, चाहे  ह्रदय और मस्तिष्क को मंथने वाली कविताएं हों, चाहे देखन में छोटे लगे पर घाव करे गंभीर वाली शैली में लिखे जा रहे व्यंग्य हों.  सैकड़ों की सख्या में ऐसे ब्लाग दिखाई पड़ते हैं, जो अपनी यह जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं. उनसे हमें उम्मीद रखनी होगी.

दरअसल निजी और सतही स्तर पर गुदगुदाने वाले प्रसंगों से हटकर हम ब्लागरों को अपने समय की समस्याओं पर केन्द्रित होने की जरूरत है. भ्रष्टाचार, गरीबी, जातिवाद, साम्प्रदायिकता, सामाजिक रुढियों से उपजी दर्दनाक विसंगतियां और मनुष्यता का अवमूल्यन आज हमारे  देश की ज्वलंत समस्याएं  हैं. आदमी चर्चा से बाहर हो गया है, उसे  केंद्र में प्रतिष्ठित करना है. सत्ता के घोड़ों की नकेल कसकर रखनी है, ताकि  वे बेलगाम मनमानी दिशा में न भाग सकें. इन विषयों पर समाचार माध्यमों में भी अब कम बातें होती हैं. वे विज्ञापनों के लिए, निजी स्वार्थों के लिए बिके हुए जैसे लगने लगे हैं. पूंजी का नियंत्रण पत्रकारों को जरूरत से ज्यादा हवा फेफड़ों में खींचने नहीं देता. वे गुलाम बुद्धिवादियों की तरह पाखंड चाहे जितना कर लें पर असल में वे वेतन देने वालों की  वंदना करने, उनके हित साधने और कभी-कभार उनके  हिस्से में से अपनी जेब में भी कुछ डाल कर खुश हो लेने के अलावा ज्यादा कुछ नहीं कर पाते. ऐसी विकट स्थिति में अगर ब्लागलेखन की  अर्थपूर्ण स्वाधीनता  अपनी पूरी ताकत के साथ समने आती है तो वह लोकतंत्र के पांचवें स्तम्भ की तरह खड़ी  हो सकती है. जिम्मेदारियां  बड़ी हैं, इसलिए हम सबको मनोरंजन , सतही लेखन और शाब्दिक नंगपन  से मुक्त होकर वक्त के सरोकार और मनुष्यता के प्रति प्रतिबद्धता के साथ आगे आकर अग्रिम मोर्चे  की खाली जगह ले लेनी है. मैं मानता हूँ कि अनेक लोग सजग और सचेष्ट हैं, अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं पर आशा है सभी ब्लागर  बंधु अपना कर्तव्य और करणीय समझ सही पथ का संधान करेंगे. 

14.6.10

महिला पत्रकार का आतंक

ग्वालियर जिले में आज कल एक महिला पत्रकार ने अधिकारियो और पत्रकारों की नाक में दम कर रखा हें ! खबरिया चैनल की इस महिला पत्रकार का कार्य छेत्र भी ग्वालियर नहीं है फिर भी यह मोहतरमा सहर में अधिकारियो और नेताओ से अपने नाम पर नगदी और चेक के रूप में बसूली कर रही हें ! इस महिला पत्रकार की इस हरकत से खबरिया चेनल से जुड़े होने के कारण अन्य पत्रकार भी जलील हो रहे हें ! इस महिला पत्रकार से परेसान लोगो ने चेनल के अधिकारियो से सिकायत करने का मन बना लिया हें

मन करता है मैं मर जाउं..

मैं भूत बोल रहा हूँ..........!!
मन करता है मैं मर जाउं...
इन सब झमेलों से तर जाउं
मन करने से क्या होगा
होगा वही जो भी होगा
मन तो बडा सोचा करता है
रत्ती-भर को ताड सा कर देता है
आदमी तो हरदम वैसा-का-वैसा है
इक-दूसरे को काटता रहता है
हर आदमी का अहंकार है गहरा
और उसमें बुद्धि का है पहरा
बुद्धि हरदम हिसाब करती रहती है
फिर भी पाप और पुण्य नहीं समझती है
ईश्वर-अल्ला-गाड बनाये हैं इसने
फ़िर भी कुछ समझा नहीं है इसने
तरह-तरह की बातें करता रहता है
खुद को खुद ही काटा करता है(तर्क से)
पहले नियम बनाता है आदम
फिर उनको खुद ही काटता है आदम
पता नहीं चाहता क्या है आदम
अपनी तो ऐश भी जरुरत लगती है
दूसरे की भूख भी फालतू लगती है
हर किसी के लिए हैं नये नियम
मगर उनमें कायदा कुछ भी नहीं है
इसलिये कुछ को भले कुछ मिल जाये
इसमें सबका फायदा कुछ भी नहीं है
तेरा-मेरा उसका-इसका
इतना पढ-लिखकर भी 
आदम नहीं हो पाया है किसी का
अपने बाल-बच्चों के सिवा
इसको दिखता कुछ भी नहीं है
ऐसी पढाई का फायदा क्या है
समाज में रहने का मतलब क्या है
एक-दूसरे को लूटॊ और पीटो 
या कि फिर मारो और काटो
और फिर कहो कि हम सबसे अच्छे हैं
इस कहने का आधार भी क्या है
आदमी के आदमी होने का आधार भी क्या है
अगर इसी तरह सब कुछ चलता रहना है
मन करता है कि मर जाउं....
उफ़ मरकर भी किधर जाउं.....!!!!!

चंद्रेश स्टेट हेड और धर्मेन्द्र क्राइम रिपोर्टर बने

ग्वालियर मीडिया में एक बार फिर उठा -पठक शुरू हो चुकी है ,राज एक्सप्रेस के रीजनल हेड चंद्रेश गर्ग ने इस्तीफा दे दिया है !उनके अब यू पी से प्रकाशित एक समाचार पत्र के स्टेट हेड बनाये जाने की खबर है !उधर जन दर्शन ,नवभारत ,आर एन एस न्यूज़ में काम कर चुके धर्मेन्द्र तोमर ने परिवार टुडे में बतोर क्राइम रिपोर्टर ज्वाइन किया है !इसके आलावा वह इस संसथान में कंप्यूटर हेड की भी जिम्बेदारी संभालेगे !राज एक्सप्रेस ,आचरण में काम कर चुके राजेश शुक्ला ने भी परिवार टुडे में सिटी रिपोर्टर के रूप में ज्वाइन कर लिया है ! कई समाचार पत्रों में काम कर चुके अरविन्द शर्मा अब पीपुल्स समाचार में सिटी रिपोर्टर के रूप में ज्वाइन हो चुके है !एक अन्य खबर पत्रकारों के लिए है ,शीघ्र ही एक संघ पत्रकारों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन करने जा रहा है इस कार्यशाला में युवा पत्रकारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा !

saahityshyam

saahityshyam

जाकी रही भावना जैसी सत्ता मूरत देखी तिन तैसी-ब्रज की दुनिया

इस पंक्ति के रचयिता तुलसीदास जी का दूर-दूर तक सत्ता से कोई लेना-देना नहीं था.शायद इसलिए उन्होंने इस पंक्ति को राम के सन्दर्भ में लिखा था.वैसे यह पंक्ति राम और उनके भक्तों तथा अभक्तों के बारे में आज भी उतनी ही सही है जितनी मध्यकाल में थी लेकिन उससे भी ज्यादा यह सत्ता और उसके भक्तों पर सटीक बैठती है.समय बदला,युग ने करवट ली.अब राम को कोई नहीं पूछता सब-के-सब सत्ता की उपासना में लगे हैं.सत्ता ही अब भगवान है और राम वास्तविक सत्ता होते हुए भी व्यावहारिक सत्ता नहीं हैं.सत्ता के सारे भक्तों के लिए सत्ता को परिभाषित करने के अलग-अलग आधार हैं.मायावती जी के लिए यह माया जोड़ने और रूपयों की माला पहनने का साधन है.लालू के लिए सत्ता अफसरों से खैनी चुनवाने, अनपढ़ पत्नी को मुख्यमंत्री बनवाने और घोटालों पर नए-नए शोध करने का माध्यम है.नरेन्द्र मोदी के लिए सत्ता का अर्थ है सड़कों पर पहले खून बहवाना और बाद में तेज आर्थिक विकास करना.सत्ता को लेकर सबसे मौलिक सोंच रखते हैं हमारे प्रधानमंत्रीजी.त्रेता में भरत ने राम की अनुपस्थिति में उनकी चरणपादुका को गद्दी पर रखकर और उसका प्रतिनिधि बनकर अयोध्या पर शासन किया था ठीक उसी तरह मनमोहन जी भी वंशवाद के ध्वजवाहक युवराज राहुल के लिए शासन कर रहे हैं.उनके लिए सत्ता का मतलब है छाया शासन.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए सत्ता थोक में झूठा शिलान्यास करना और राज्य के हरेक गाँव में,प्रखंडों में,विद्यालयों में और जिला/राज्य कार्यालयों में घोटालेबाजों की फ़ौज तैयार करने का नाम है.इतना ही नहीं उनके लिए पहले सूचना के अधिकार के क्रियान्वयन के नाम पर वाहवाही लूटना और बाद में इस अधिकार के पर क़तर देना भी सत्ता है.उधर करूणानिधि के लिए परिवारवाद ही सत्ता है और शरद पवार के लिए महंगाई कम करने के नाम पर उसे और भी बढ़ा देना सत्ता है.पवार साहब के लिए आई.पी.एल. में मुफ्त की हिस्सेदारी भी सत्ता की परिभाषा के दायरे में आता है.कुल मिलाकर हरि के हजार नाम की तरह सत्ता के भक्तों के लिए भी सत्ता के बहुत से नाम हैं,बहुत से रूप हैं लेकिन इस भगवान का सबसे ज्यादा प्रभाववाला नाम और रूप है प्रधानमंत्री बन जाना.यह बड़े ही दुःख की बात है कि कहीं भी विधिवत इस सर्वशक्तिमान का मंदिर नहीं है लेकिन संतोष की बात यह है कि हर कोई फ़िर भी सत्ता की उपासना में ही लगा है.सत्ता ही आज का सबसे बड़ा सत्य है.सत्ता ही समस्त गतिविधियों का आधार है.सत्ता के लिए समीकरण बिठाना पड़ता है,समीकरण हल करने पड़ते हैं.आम नागरिक भी इससे नहीं बच पाता.हर किसी की महत्वाकांक्षाएं भी अलग-अलग होती हैं.कोई घर में सत्ता स्थापित कर ही संतुष्ट हो लेता है तो कोई एक बार पी.एम. बनकर भी संतुष्ट नहीं होता और दोबारा बनने के चक्कर में लगा रहता है.सत्ता भी माया है और माया से कौन बचा है-माया महाठगनी हम जानी-------कबीर तो इसे ५०० साल पहले ही समझ गए थे.सत्ता है तो सबकुछ है और सत्ता छिन गई तो आपकी कीमत कुछ भी नहीं.अब देखिये न सोवियत संघ के पूर्व राष्ट्रपति मिखाईल गोर्वाच्योव जिनसे एक समय अमेरिका भी डरता था,को सड़क पर किसी ने एक थप्पड़ जमा दिया और वे कुछ नहीं कर सके सिवाय गाल सहलाते रहने के.सत्ता हाथ से निकाल जाने पर यही होता है.इसलिए आईये हम सब भी सत्ता प्राप्ति का प्रयास करें निर्विघ्न सत्ता की प्राप्ति का.अपने मतलब और अपनी परिभाषा वाली सत्ता को प्राप्त करने का जिससे हमारा जीवन भी सार्थक हो सके.साथ ही हम ऐसा इंतजाम भी कर लेने होगा कि जिससे सत्ता आये तो जाए नहीं ताकि हमें गोर्वाच्योब की तरह कोई थप्पड़ न मार पाए.

झप्पी से जुड़ते हैं दिल

(उपदेश सक्सेना)
संजय दत्त ने मुन्नाभाई एमबीबीएस में हिंदुस्तानियों को कुछ नए शब्द दिये हैं. एक है-जादू की झप्पी, हमारे यहाँ किसी के स्वागत में उससे गले मिलने की रवायत पुरानी है, अब विज्ञान ने इस बात पर अपनी मुहर लगाई है कि इस तरह से दी गई जादू की झप्पी काफी रहस्यमयी है.कहने को यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, मगर नई शोध में पता चला है कि किसी को गले लगाने से रक्त में हीमोग्लोबीन की मात्रा बढ़ जाती है, इस कारण उत्तकों में आक्सीज़न का संचार बढ़ जाता हैऔर शरीर को नई ऊर्जा मिलती है. मुन्नाभाई की जादू की झप्पी या गले लगाना प्यार की अभिव्यक्ति का एक माध्यम है जो दिल से दिल को जोड़ता है साथ ही इस प्रक्रिया में भावनात्मक सुरक्षा का अहसास भी होता है.
विषय विशेषज्ञ बताते हैं कि गले लगाने का असर इस क्रिया के तरीके पर निर्भर करता है, किसी को ज़्यादा कसकर गले लगाने से यह सन्देश जाता है कि आप उसकी परवाह करते हैं. गले लगाना एक-दूसरे से लगाव और जुड़ाव को प्रदर्शित करने का एक बहुत अच्छा ज़रिया है.वैसे यह करिश्मा स्पर्श का होता है. शोधकर्ता बताते हैं कि हमें यह याद रखना चाहिए की हमारी त्वचा बेहद संवेदनशील होती है, सर से पैर तक शरीर में हर इंच की दूरी पर स्पर्श का असर बदल जाता है. वैसे यह भी एक बड़ी सच्चाई है कि इंसान ज़मीन पर पैर बाद में रखता है,गले लगाने का मतलब पहले समझ जाता है. तो समझे आप-गले लगें, गले पड़ें नहीं.

---- चुटकी----

आजकल
पीड़ित लोग
इसलिए
रोते हैं,
क्योंकि
अब
पंचायत में
न्याय नहीं
फैसले होते हैं।

13.6.10

जगतगुरू शंकराचार्य स्वरूपानन्द जी ने कहा कि हमारे भगवान और भगवती को जिले का पूरा ध्यान हेभले ही राजनेताओं ने इसे भुला दिया हो
जिले की भाजपायी राजनीति से सम्बंधित तीन नेताओं को प्रभात झा ने अपनी टीम में जगह दी हैं। इनमें पूर्व केन्द्रीय मन्त्री प्रहलाद पटेल एवं विधायक द्वय श्रीमती शशि ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य और नीता पटेरिया को प्रदेश महिला मोर्चे की अध्यक्ष के रूप में शामिल किया गया हैं।प्रदेश के चार सांसदों में से सिर्फ नीता को मन्त्री ना बना कर ऐसा सौतेला व्यवहार महिला हितेषी मुख्यमन्त्री की छवि बनाने वाले मुख्यमन्त्री शिवराज मामा ने क्यों कियार्षोर्षो यह लोगों की समझ से परे हैं। जिला युवक कांग्रेस शहर और गा्रमीण के अध्यक्षो की नियुक्ति हुये काफी समय हो गया था। ऐसा लगने लगा था कि मानो दोनों के बीच अपनी कार्यकारिणी ना बनाने की प्रतियेगिता चल रही थी। फिर ना जाने ऐसा क्या हुआ कि कार्यकारिणी बनाने की ऐसी होड़ मची कि कुछ ही दिनों के अन्तर में दोनों की ही कार्यकारिणी अखबारों में छप गईं।महाराजश्री ने अपने प्रवचनों में कहा कि भले ही इस जिले के राजनीतिज्ञों की उदासीनता और इस जिले के प्रति उनके मन में उपजे भाव के चलते यहां का संसदीय क्षेत्र समाप्त हो गया हो, यहां बनने वाली चतुष्गामी सड़क का मामला अटक गया हो या फिर बड़ी रेल लाइन जो श्रीधाम (गोटेगांव) से रामटेक तक घोषित होने के बाद भी भुला दी गई हो ,किन्तु हमारे भगवान और भगवती राजनेताओं की तरह नहीं हैं उन्हें इस जिले के हितो का पूरा पूरा ध्यान हैं।
शिवराज मामा का नीता के साथ सौतेला व्यवहार क्यों -
जिले की भाजपायी राजनीति से सम्बंधित तीन नेताओं को प्रभात झा ने अपनी टीम में जगह दी हैं। इनमें पूर्व केन्द्रीय मन्त्री प्रहलाद पटेल एवं विधायक द्वय श्रीमती शशि ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य और नीता पटेरिया को प्रदेश महिला मोर्चे की अध्यक्ष के रूप में शामिल किया गया हैं। प्रदेश के चार सांसदों को भाजपा ने विधायक बनाया था जिनमें से तीन को तो शिवराज ने मन्त्री बना लिया लेकिन ना जाने क्यों नीता पटेरिया मन्त्री नहीं बन पायीं हैं। प्रदेश महिला मोर्चे की अध्यक्ष बनने के बाद अब बची कुची संभावनायें भी भाजपायी समाप्त ही मान रहें हैं।ऐसा सौतेला व्यवहार महिला हितेषी मुख्यमन्त्री की छवि बनाने वाले मुख्यमन्त्री शिवराज मामा ने क्यों कियार्षोर्षो यह लोगों की समझ से परे हैं। लेकिन नीता का प्रदेश स्तर का पदाधिकारी बनना भी अखबारों की सुर्खियां बन रहा। समाचार पत्रों में छपा कि यह समाचार कि नीता के अध्यक्ष बनने के समाचार को सुनते ही कार्यकत्ताZओं ने खुशी मनायी और फटाके फोड़े। याने फटाके फोड़ने वाले नीता जी के पास अभी भी बचे हैं। वरना लोगों को तो उस दिन की भी याद हैं कि जब दो बार लगातार विधायक चुने गये नरेश दिवाकर की टिकिट काटकर नीता पटेरिया को टिकिट देने का समाचार आया था तो शहर के ना जाने किन किन लोगों ने और कहां कहां कितने फटाक फोड़े थे और चुनाव जीतने तक यह जोश बना भी रहा था। लेकिन उसके बाद से फटाके फोड़ने वाले कई नेताओं के दिल ही फट गये थे। कुछ के दिल तो चुनाव जीतने के बाद ही फट गये तो कुछ के संगठन चुनाव के बाद तो कुछ के नगरपालिका चुनाव के बाद फट गये थे। उनकी रक्षात्मक राजनैतिक पाली और समर्थकों के समर्थन में खुलका कर ना आने से लोग निराश हो चले थे। तो कई तो यह कहने में भी कोई संकोच नहीं कर रहे थें कि मैडम मन्त्री बनने के लिये अपने किसी भी समर्थक के लिये किसी से लड़ना ही नहीं चाहती हैं और अपना विरोध नहीं बढ़ाना चाहती हैं। इसी भावना को रोकने के लिये फिर वे नगर भाजपा अध्यक्ष पद के लिये अपने समर्थक प्रेम तिवारी के लिये ऐसे अड़ी कि उन्हें बनवाकर ही छोड़ा। अभी जिले की कार्यकारिणी घोषित नहीं हुयी हैं अब यह तो जिले की कार्यकारिणी की घोषणा से ही पता चलेगा कि किसकी कितनी चली हैं
युवा इंका की शहर एवं ग्रामीण कार्यकारिणी घोषित -
जिला युवक कांग्रेस शहर और गा्रमीण के अध्यक्षो की नियुक्ति हुये काफी समय हो गया था। ऐसा लगने लगा था कि मानो दोनों के बीच अपनी कार्यकारिणी ना बनाने की प्रतियेगिता चल रही थी। फिर ना जाने ऐसा क्या हुआ कि कार्यकारिणी बनाने की ऐसी होड़ मची कि कुछ ही दिनों के अन्तर में दोनों की ही कार्यकारिणी अखबारों में छप गईं। यह प्रतियोगता भी मजेदार ही रही।कार्यकारिणी बनाने वाली प्रतियोगिता में नगर अध्यक्ष देवीसिंह चौहान जीते तो ना बनाने वाली प्रतियोगिता में ग्रामीण अध्यक्ष रंजीत यादव की जीत हुयी क्योंकि उन्होंने बाद में बनाायी। दोनों ही कार्यकारिणी में सौं सौ से ज्यादा ही नेताओं को उपकृत किया गया हैं। वैसे भी विपक्ष के दौर में ऐसा होना जरूरी भी हैं क्योंकि आन्दोलनों में लोगों की पार्टी को जरूरत होती हैं। लेकिन पिछला अनुभव इस बारे में अच्छा नहीं हैं। लंबी चौड़ी कार्यकत्ताZओं और पदाधिकारियों की फौज होने के बाद भी लोग कम ही आते हैं। पहले तो ऐसा हुआ करता था कि नेता कार्यकत्ताZओं को पद देकर उपकृत करते थे और कार्यकत्ताZ डट कर पार्टी का काम कर इस उपकार का बदला चुकाते थे। अब तो कांग्रेस में मानो ऐसा हो गया कि कार्यकत्ताZ बाडभ् में पद लेकर नेताओं को उपकृत कर उन्हें अपनी कार्यकारिणी बनाने का मौका देकर उन्हें उपकृत करता हैं ताकि वे बिना कार्यकारिणी बनाये ही भूतपूर्व ना हो जायें। इसलिये ही जिले में कांग्रेस की ऐसी गत बन गई हैं कि जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।
जगतगुरू की चिन्ता ने नेताओं को खड़ा किया कठघरे में -
हाल ही में जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द जी सरस्वती महाराज के गनेशगंज की धर्म सभा में दिये गये प्रवचनों के समाचार राजनैतिक क्षेत्रों में काफी चर्चित हैं। महाराजश्री ने अपने प्रवचनों में कहा कि भले ही इस जिले के राजनीतिज्ञों की उदासीनता और इस जिले के प्रति उनके मन में उपजे भाव के चलते यहां का संसदीय क्षेत्र समाप्त हो गया हो, यहां बनने वाली चतुष्गामी सड़क का मामला अटक गया हो या फिर बड़ी रेल लाइन जो श्रीधाम (गोटेगांव) से रामटेक तक घोषित होने के बाद भी भुला दी गई हो ,किन्तु हमारे भगवान और भगवती राजनेताओं की तरह नहीं हैं उन्हें इस जिले के हितो का पूरा पूरा ध्यान हैं। यहां यह विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं 4 जनवरी 1996 को देश के तत्कालीन प्रधानमन्त्री पी.व्ही.नरसिंहाराव ने महाराजश्री की उपस्थिति में उनकी तपोस्थली झाोतेश्वर में तत्कालीन क्षेत्रीय सांसद और केन्द्रीय मन्त्री कु. विमला वर्मा की मांग पर श्रीधाम से रामटेक तक नयी बड़ी रेल लाइन बनाने की घोषणा की थी।तत्काल ही उसका ट्रेफिक सर्वे भी हो गया था। लेकिन उसके बाद से आज तक इस दियाा में सरकार ने कोई कारगर पहल नहीं की जबकि जिले में चले पत्र लिखो अभियान के तहत महाराजश्री ने स्वयं पत्र लिखकर इस अभियान को अपना आशीZवाद दिया था। लेकिन गुरू इच्छा को दरकिनार कर दूसरी मांग उठाने वाले चेलों की भी कमी नहीं रहीं हैं।अपने आप को महाराजश्री का अनन्नय भक्त बताने कुछ चेले तो ऐसे भी हैं जो इन तीनों ही चीजों के लिये दोषी हैं जिनसे महाराश्री का मन दुखी हैं। महाराज श्री की यह पीड़ा की अभिव्यक्ति अत्यन्त ही ध्यान देने योग्य हैं। आज के और इसके पहले भी इस जिले के अधिकांश जनप्रतिनिधि रहें नेताओं को महाराजश्री का आशीZवाद प्राप्त रहें हैं फिर चाहे वे कांग्रेस के हों या भाजपा के हों। कभी किसी ने महाराज को अपना बताने के लिये अपने यहां यज्ञ करवाया हो या किसी ने महाराजश्री की शोभा यात्रा में पैदल चल कर अपने आप को उनका भक्त बताया हो, या फिर अपने घर बुलाकर पादुका पूजन करवाया हो,या फिर भरी धर्म सभा में महाराजश्री के प्रति अपनी अगाध श्रृद्धा का बखान किया हो। आज ऐसे तमाम नेताओं को अपना स्वयं ही मूल्यांकन करना चाहिये कि महाराजश्री ने जिले की जिन तीन चीजों के जाने का या अभी तक ना बन पाने का दु:ख व्यक्त किया हैं उसके लिये वे कितने दोषी हैंर्षोर्षो हर नेता को अपने गरेबां में झांक कर देखना चाहिये कि जिन चीजों के ना आने से गुरू का दिल द्रवित हुआ हैं उसके लिये वे कितने दोषी हैं। अभी भी वक्त हैं कि वे इसके लिये प्राश्चित कर लें और गुरू इच्छा के अनुरूप जो हो सकता हैं उसके लिये प्रयास कर लें अन्यथा वे अपने आप को पाखंड़ी राजनैतिक चेले की उपमा मिलने से बचा नहीं पायेंगें।

हे, अर्जुन मुंह खोलो

(उपदेश सक्सेना)
वो कहानियाँ अधूरी जो न हो सकेंगी पूरी
उन्हें मैं भी क्यूँ सुनाऊँ उन्हें तुम भी क्यूँ सुनाओ.......
गज़लकार अहमद फराज़ की इन पंक्तियों को इन दिनों मन ही मन गुनगुना रहे अर्जुनसिंह की खामोशी पर देश चिंतित है. महाभारत का काल होता तो कृष्ण की मदद ली जा सकती थी, लेकिन शंका है कि क्या उनके ‘उपदेश’ सुनकर भी ‘अर्जुन’ अपना मौन तोड़ते?. देश चिंता में है, भजन गाये जा रहे हैं ....अर्जुन बाबा बोलो...अर्जुन श्याम बोलो...! दिल्ली के 10 जनपथ, में चिंता का माहौल है, अर्जुन चुप रहें या बोलें दोनों हालात में नुकसान नज़र आ रहा है.
वैसे मेरी नज़र में अर्जुनसिंह कतई दोषी नहीं हैं. वे कांग्रेस के नुमाइंदे हैं, कांग्रेस गांधी के नाम पर चल रही है, गांधी विदेशियों के सख्त विरोधी थे, अब यदि अर्जुन ने गांधी की भावनाओं का सम्मान करते हुए यदि उस विदेशी (वारेन एंडरसन) को भारत से भगाने में मदद की तो कौनसा गुनाह कर दिया? केन्द्र की सरकार भी तो उस वक़्त एक गांधी के ही हाथों में ही थी.दो-दो गांधियों को नाराज़ करने का साहस उनमें कैसे हो सकता था? वैसे भी कुंवर साहब का इतिहास जानने वाले यह जानते हैं कि इस तरह की बातें उनके खानदान की रिवायत रही है.अर्जुन सिंह यदि बोले तो यह भी बोल सकते हैं कि यदि वे गलत थे तो गांधी भी गलत थे, उन्होंने ‘अंग्रेज़ों भारत छोडो’ का नारा क्यों लगाया? एक बार अर्जुन पुत्र अभिमन्यु कौरवों के चक्रव्यूह में फंसा था, वह महाभारत काल था, इस भारत में खुद अर्जुन चक्रव्यूह में फंसा है, मछली की आँख भेद सकने वाली उसकी निशानेबाज़ी की कला जंग खा चुकी है, हाँ, तमाम तीरों का रुख उसकी तरफ ज़रूर हो चुका है. अहमद नदीम क़ासमी ने यह लाइनें देश की जनता की आवाज़ बनकर शायद इसी मौके के लिए लिखी होंगी-
लब-ए-ख़ामोश से अफ्शा होगा
राज़ हर रंग में रुसवा होगा
दिल के सहरा में चली सर्द हवा
अब्र गुलज़ार पर बरसा होगा
तुम नहीं थे तो सर-ए-बाम-ए-ख़याल
याद का कोई सितारा होगा
किस तवक्क़ो पे किसी को देखें
कोई तुम से भी हसीं क्या होगा
ज़ीनत-ए-हल्क़ा-ए-आग़ोश बनो
दूर बैठोगे तो चर्चा होगा
ज़ुल्मत-ए-शब में भी शर्माते हो
दर्द चमकेगा तो फिर क्या होगा
जिस भी फ़नकार का शाहकार हो तुम
उस ने सदियों तुम्हें सोचा होगा
किस क़दर कब्र से चटकी है कली
शाख़ से गुल कोई टूटा होगा
उम्र भर रोए फ़क़त इस धुन में
रात भीगी तो उजाला होगा
सारी दुनिया हमें पहचानती है
कोई हम-सा भी न तन्हा होगा

अब तो बोलो हे, अर्जुन.

तो नेताओं की कठपुतली होते

लगता है कि सीबीआई के निदेशक अश्विनी कुमार मीडिया में भोपाल गैस त्रासदी की खबरें पढ़ और देख-सुनकर पक से गए है......तभी तो वे जबलपुर में पत्रकारों को नसीहत देते दिखे कि क्या अभी भी पच्चीस साल पुराने मामले का पोस्ट मार्टम करने में जुटे हो....go ahead....आगे बढ़ो और ये चिता करो की भविष्य में इस तरह की त्रासदी ना हो और हो भी तो पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत मिल सके.......भाई सीबीआई निदेशक को कौन समझाए कि यदि मीडिया अपनी आवाज ना मुखर करे तो ये नेता ऐसे ही लाशों का सौदा करते रहेंगे....और ये मीडिया न हो तो जीतनी स्वतंत्रता से सीबीआई निदेशक फ़िलहाल काम कर रहे है........नेता उतनी भी स्वतंत्र उन्हें न दे......और पूरी तरह से अपनी कठपुतली बना कर अपनों को बचाने और दुश्मनों को निपटाने की नौकरी बजवाएं.... वैसे सीबीआई निदेशक अश्विनी कुमार ने ये मान कर बड़ी मेहरबानी कर दी कि ट्रायल और अभियोजन के दौरान उनकी संस्था की ओर से कमी रह गयी.....लेकिन आगे के लिए उनका दिया ये भरोसा कितना सही होगा कि अब कोई भी जाँच छः माह में पूरी करके दोषियों को दो साल में सजा दिलवा देंगे, ये वक्त ही बताएगा.

इन आंसुओं से डरिए, क्योंकि इनमें साम्राज्य तक डूब सकते हैं

अरविन्द शर्मा
यहां सपने बिकते हैं, आसूं भी टपकते हैं, लेकिन इनकी कीमत....। यह सवाल इसलिए उठ रहा हैं, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से अखबारों में इसी तरह के विज्ञापन नजर आ रहे हैं। कोई बेहतर फ्यूचर बनाने का दाव कर रहा है तो कोई यहां तक कह रहा है कि हमारे बिना आपका कॅरिअर बनना मुश्किल है। बस, इनकी कीमत चुकानी होगी। कीमत भी एक लाख रुपए से शुरू होती है। अब ऐसे में दूसरा सवाल यह भी उठता है कि केंद्र सरकार किस दम पर 14 साल के बच्चों को मुफ्त शिक्षा का दावा कर रही है। शिक्षा के नाम पर खुल रहे इन लूट के अड्डों का कड़वा सच दिल्ली से लेकर राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और बिहार हर राज्य में कई बार नजर आ चुका है। ताजा मामला राजस्थान के सवाईमाधोपुर का है। 100 करोड़ से अधिक की छात्रवृत्तियां ऐसे कॉलेजों को बांटी गई जो या तो है या नहीं, या फिर ऐसे कॉलेजों को, जिनमें चार सालों से एक भी छात्र पढऩे नहीं आ रहा। देखा जाए तो यह खेल सरकार के आला अफसरों की मिलीभगत से चलना मुश्किल है।
read more : click apkikhabar.blospot.com

---- चुटकी----

अब समझें हैं
अफजल
और कसाब,
भारत में
अतिथि देवो भव
का
क्या अर्थ है जनाब।

12.6.10

गैस कांड पर नया ‘स्टिंग’ आपरेशन

(उपदेश सक्सेना)

भोपाल गैस कांड पर अदालत द्वारा अपना फैसला सुनाये जाने के बाद अब, तब के अफसरों में “सच का सामना” करने का अचानक दुस्साहस बढ़ गया है. अब तक, भोपाल के कलेक्टर रहे मोतीसिंह, दो पायलट, तब के एमपी के गृह सचिव आदि सामने आकर खुद को पाक-साफ़ बता चुके हैं. इसी कड़ी में यदि इस मामले की पुनः जांच हो जाए तो पूछे जाने वाले सवालों का एक काल्पनिक नज़ारा मेरे ज़ेहन में आया है, कि तब क्या होगा? एड़ी-चोटी टीवी के घरघुस्सू पत्रकार ने इस बात का बीड़ा उठाया कि शेष लोगों का स्टिंग आपरेशन कर मामले में नया कुछ हासिल किया जाये, फिर क्या था, वह चल पड़ा अपने औज़ार लेकर नई खबर की खोज में. more... http://www.aidichoti.blogspot.com/

11.6.10

संतोष सारंग ने दिलाई अप्पन समाचार को अंतर्रराष्ट्रीय पहचान


EkqtQjiqj eq[;ky; ls yxHkx 55 fdyksehVj nwj lqnwj fn;kjk {ks= esa yxHkx ’k vkcknh oafpr jgs gksa] tks {ks= o”kksZ ls Økbe csYV jgk gks] ogka dh pkj yM+fd;ksa dks ?kj dh nsgjh ls fudkydj gkFk esa dSejs Fkekuk mruk vklku ugha FkkA ^vIiu lekpkj* dh ifjdYiuk dks tehu ij mrkjus vkSj ehfM;k ls vutku xkao dh yM+fd;ksa dks i=dkfjrk dk xqj fl[kkus esa lkekftd dk;ZdrkZ larks”k lkjax dks dkQh e’kDdr djuh iM+h FkhA mu yM+fd;ksa ds ifjtuksa dks le>k&cq>kdj mUgsa ?kj ls fudkydj dSejs Fkek;k] ysfdu tc yM+fd;ka dSejs vkSj ekbZd&VªkbZiksM ds lkFk ?kj ls lekpkj doj djus fudyha rks rjg&rjg dh QfCr;ksa dk Hkh lkeuk djuk iM+kA xkao ds yksx muds ifjtuksa dks csVh dks ?kj ls ckgj ugha tkus dh lykg rd ns MkysA ysfdu reke ifjfLFkfr;ksa dk lkeuk djrs gq, tc igyk vad yxHkx 50 feuV dk cudj rS;kj gqvk rks budk mRlkg ns[kus yk;d FkkA ftys ds ik: iz[kaM ds jkeyhyk xkNh ¼pakndsokjh iapk;r½ ds gkV esa tc igyh ckj vIiu lekpkj dk igyk vad fn[kk;k x;k rks xzkeh.kksa ds fy, ,d ubZ pht FkhaA fQj rks yksxksa dk liksVZ Hkh feyk] fojks/k dk lkeuk Hkh djuk iM+k vkSj ns”kHkj dh ehfM;k ds fy, pkandsokjh vkd’kZ.k dk dsanz cudj mHkjkA yM+fd;ksa dh dgkuh fnYyh vkSj ns’k ds ckgj rd igqaphA
              vIiu lekpkj ^vkWy owesu pSuy* ds :Ik esa pfpZr gqvkA oSdfYid ehfM;k ds bl :Ik dks lkeqnkf;d pSuy cukdj xkao&xkao esa /kwe epkrs gq, vkt Ng iz[kaMksa dh leL;kvksa dks yM+fd;ka doj djrha gSaA vIiu lekpkj ds iz.ksrk larks”k lkjax dks] tks [kqn la?k”kZe; thou ds dfBu nkSj dks thrs gq, vkt ;gka rd igqaps gSa] bl vuks[ks dke ds fy, 16 vDVwcj 2008 dks fnYyh dh eq[;ea=h Jherh “khyk nhf{kr ds gkFkksa ^flVhtu tuZfyLV vokMZ* izkIr gks pqdk gSA ;g lEeku lh,u,u&vkbZch,u pSuy dh vksj ls fn;k x;k FkkA

oS’kkyh ftys ds tUnkgk iz[kaM ds dkykigkM+ esa tUes larks”k lkjax pkj o’kZ dh voLFkk esa gh vukFk gks x;sA lSfud firk ds fu/ku ds ckn [ksrh&ckM+h djds ,oa eka dks feys ekewyh isa’ku ls rhu HkkbZ&cguksa ds lkFk viuh i<+kbZ iwjh dhA vkj,u dkWyst] gkthiqj ls LUkkrd HkkSfrdh esa izFke Js.kh ls ikl djus ds ckn os Lora= ys[ku ds flyflys esa fnYyh] eqacbZ ls ysdj iVuk rd [kkd Nkurs jgsA fQj 2000 esa lekt lsok esa vkdj Lora= i=dkfjrk dk lQj tkjh j[kkA os fe’ku vkbZ baVjus’kuy lfoZl uked laxBu cukdj ekuof/kdkj ds {ks= esa dke djus yxsA larks”k igyh ckj lqf[kZ;ksa esa vk, tc pkandsokjh dh xwaxh yM+dh “kC;k [kkrwu dks U;k; fnykus ds fy, rRdkyhu ,lih vftrkHk dqekj dk ?ksjko dj lugk ntZ djus ij etcwj dj fn;sA ‘kC;k ds lkFk mlds iM+kslh us cykRdkj fd;k FkkA og mlds cPps dh eka cuhA lekt us ml cscl yM+dh dks Qrok tkjh dj gqDdk&ikuh can dj fn;kA iqfyl ls ysdj lekt ds Bsdsnkjksa ls larks”k yM+dj bl cscl yMdh dks U;k; fnykus esa cgqr gn rd lQy gq,A var esa cykRdkj ls iSnk gq, cPps dks xksn ysdj mldks uke fn;k ^vktkn*A bl cPps ds uke ij eM+ou esa lok X;kjg dV~Bk tehu ysdj ,d vukFkky; dh uhao MkyhA iz[;kr xka/khoknh MkW- ,l ,u lqCckjko vkdj larks”k dks vk”khokZn fn;kA ;g tehu tulg;ksx ls [kjhnk x;kA larks”k dks lekt lsok dh dher Hkh pqdkuh iM+hA ?kj esa yksxksa ds rkusa lqus rks lekt ds yksx rd buij rjg&rjg ds vkjksi yxkdj rksM+us dh dksf”k”k dh xbZA ;wfulsQ ds lkFk pkj eghus dke D;k fd;k fd yksx buij iSls xcu rd dk vkjksi x<+ fn;kA buij ,d ckj cnek’kksa us geykdj fn;kA ,d xkao esa tehu dk fookn lqy>kus x, rks buds psgjs ij rstkc rd Qsadk x;k] ysfdu larks”k vius fe’ku ls HkVds ugha gSA futh ftanxh esa la?k”kZ djrs gq, lekt lsok esa tqVs gSaA larks”k us 2004 esa ^^ekuokf/kdkj ge lcdk** uke dh ,d =Sekfld if=dk fudkyhA bUgsa lektlsok esa mRd`’B dk;Z ds fy, ^v.kqozr lEeku* ,oa ftyk vkink izca/ku dh vksj ls ^iz”kfLr i=** Hkh fey pqdk gSA blh nkSj esa larks’k lkjax ds fnekx esa vIiu lekpkj dk dkWUlsIV vk;k] ftls mUgksaus eqtQjiqj dh /kjrh ij mrkjkA vktdy larks”k vIiu lekpkj ds vykos fdlkuksa ds chp Hkh dke dj jgs gSaA fdlku Dyc dk xBu dj tSfod [ksrh dks c<+kok nsus esa Hkh yxs gSaA

vHkh gky esa] fczVsu dh laLFkk ^ou oYMZ ehfM;k* us varjkZ”Vªh; Lis’ky vokMZ dSVsxjh esa nqfu;kHkj ls ftu pkj dke dks ^“kkWVZfyLV fouj* ?kksf’kr fd;k gS] muesa Hkkjr ls ,dek= ^vIiu lekpkj* ‘kkfey gSA ‘ks”k rhu usiky] dkaxks vkSj dsU;k ls gSaA b/kj] ^usDl LVksjh* vIiu lekpkj ij 52 feuV dh MkWD;wesaVjh cuk jgh gSA ^izlkj* uked laLFkk Hkh vIiu lekpkj ij o`Ÿkfp= dk fuekZ.k dj jgh gSA vIiu lekpkj dks flfoy lfoZlst ØkWfudy us 2008 ds Qjojh vad esa thds ds :Ik esa ‘kkfey fd;k FkkA

vIiu lekpkj vkt ftys ds Ng iz[kaM&lkgscxat] ik:] eM+ou] eq”kgjh] dkaVh] ljS;k ds ntZuksa xkaoksa dh leL;kvksa dks doj djrk gSA yxHkx 25 yM+fd;ka vkt vIiu lekpkj ds fy, crkSj fjiksVZj] dSejkilZu] ,adj] ,MhVj dke djrha gSaA 14 lky ls ysdj 35 lky rd dh efgyk,a dke djrha gSaA ;s lHkh xzkeh.k i`’BHkwfe dh efgyk,a gSaA laiknd fjadw dqekjh ds vykos [kq”kcw dqekjh] vuhrk dqekjh] fiz;k] uhjt] fiadh] fot;k y{eh] fiz;e] eqUuh vkfn yM+fd;ka tc dSejk vkSj VªkbZiksM ysdj lekpkj “kwV djus fudyrha gSa rks ugha yxrk gS fd ;s lHkh fdlh ehfM;k laLFkku ls bysDVªksfud ehfM;k esa fMIyksik/kkjh gSaA

vIiu lekpkj dk cqysfVu yxHkx 45 feuV dk gksrk gSA bldk fLdzhfuax xkao ds gkV&cktkj esa la/;k ds le; izkstsDVj ;k MhohMh ds tfj;s fd;k tkrk gSA vIiu lekpkj esa fdlkuksa ds eqn~ns] xkaoksa dh leL;k,a] lkekftd dqjhfr;ka] xjhch] dY;k.kdkjh ;kstukvksa esa xM+cM+h] ;kstukvksa ds ckjs esa tkudkjh nsus okyh [kcjsa] Ik;kZoj.k] ekuokf/kdkj] efgyk l’kfDrdj.k f”k{kk vkfn xaHkhj eqn~ns ij lVhd tkudkjh nsusokyh ,oa Hkz’Vkpkj ij izgkj djusokyh [kcjsa gh izlkfjr gksarh gSaA

vIiu lekpkj us xr yksdlHkk pquko esa ernkrkvksa dks tkx:d djus ds mn~s”; ls ^oksV dh pksV* dk;Zdze dks cukdj izlkj.k fd;k FkkA ;g dk;Zdze dkQh pfpZr gqvk FkkA vIiu lekpkj dh fjiksVZj eq[;ea=h uhrh”k dqekj ,oa HkwriwoZ jk’Vªifr MkW vCnwy dyke lkgc ds dk;Zdze dks Hkh doj dj pqdha gSaA ;g volj xkao dh bu yM+fd;ksa ds fy, jksekafpr djus okyk FkkA vIiu lekpkj dk izHkko gh Fkk fd pkandsokjh ,oa vklikl ds xkaoksa esa o’kksZ ls dslhlh _.k ds fy, HkVdus okys fdlkuksa dks vklkuh ls lewg esa dslhlh _.k feykA xkao esa  uhe ds isM+ dks ysdj O;kIr Hkzkafr;ka [kRe gks jgh gS fd ?kj ds vklikl esa uhe dk isM+ yxkus ls HkkX; ij izfrdqy vlj iM+rk gS] vkfn&vkfnA

vIiu lekpkj ds laLFkkid larks”k lkjax dgrs gSa fd gekjh ;kstuk xkao esa ,d vPNk LVwfM;ks dk fuekZ.k djus dk gS rkfd yM+fd;ka [kqn lcdqN xkao esa gh dj lds A ,fMVhax ls ysdj reke phtsas fjdkWfMax rdA fe’ku vkbZ baVjus’kuy lfoZl bu yM+fd;ksa dks chp&chp esa ^xzkeh.k ehfM;k dk;Z’kkyk* ds tfj;s i=dkfjrk dk xqj fl[kkrha jgh gSA vcrd 50 ls vf/kd xzkeh.k yM+fd;ka i=dkfjrk dk izf”k{k.k izkIr dj pqdh gSaA vIiu lekpkj us rhu yM+fd;ksa dks jkaph Hkstdj Ng fnu dk MkWD;wesaVjh dk izf”k{k.k Hkh fnyok;k gSA

vIiu lekpkj pkandsokjh xkao dh ,d vR;ar xjhc nfyr yM+dh ds gkFkksa esa dSejs Fkekus ds lkFk vkBoha d{kk esa ukekadu djkdj vkxs rd dh i<+kbZ ds fy, xksn fy;k gSA ;g yM+dh i<+uk rks pkgrh Fkh ysfdu xjhch ds dkj.k i<+kbZ NksM+ pqdh FkhA

vQlksl bl ckr dk gS fd fcgkj ds ftl iz;ksx dks ns”k&nqfu;k dh ehfM;k us gkFkksa&gkFk fy;k ,oa bl dke dh ljkguk dh] ysfdu ;gka dh ljdkj tks [kqn dks efgyk l’kfDrdhj.k dk vxqvk ekurh gS us dHkh bl dke dh lqf/k ugha yhA vkt rd ;g pSuy lalk/kuksa dk vHkko >syrs gq, la?k”kZ ;k=k tkjh j[ks gq, gSA dgha ls fdlh rjg dk dksbZ vkfFkZd lg;ksx ugha feykA ij] vius dk;ZdrkZvksa] ‘kqHkfpardksa dh enn ls ;g ehfM;k vkanksyu tkjh gSA vc vIiu lekpkj ls tqM+h yM+fd;ka [kqn vius fj”rsnkjksa] lgsfy;ksa ls lalk/ku [kjhnus ds fy, pank tqVk jgh gSaA NksV&NksVs foKkiu ds fy, Hkh iz;kl dj jgha gSaA  

बिहार में संगीत

पूरबी गीत-संगीत मुझे अच्छा लगता है। वह मुझे बेचैन करता है। कोई पूरबी गाना चले, तो रुककर मैं सुनता हूं। महुआ चैनल की कृपा से कभी-कभी पूरबी सुनने को मिल जाता है, लेकिन मेरी इच्छा है कि पूरबी गानों की एक पूरी सीडी या डीवीडी रखूं। इस बार बिहार यात्रा के दौरान पूरबी की खोज करता रहा। हर जगह निराशा ही हाथ लगी। दुकान वाले नए गाने तो जानते हैं, लेकिन पूरबी संगीत की पहचान न के बराबर लोगों को है। मेरे परिवार में ही पूरबी पहचानने वाले कम लोग हैं, हालांकि सुना सभी ने है। थोड़ा गाकर भी बताया, फिर भी पूरबी खोजने में मुश्किल आई। गुड्डू रंगीला टाइप गानों या फिर अच्छों में मनोज तिवारी ने दुकानों को भर रखा है। पता नहीं किसी ने केवल पूरबी पर काम किया है या नहीं?
लौटने के दिन ४ जून को अंतिम मौका था, थावे वाली माता के दर्शन के लिए गया था। उनके और हरषू भगत के दर्शन के बाद सीडियों की दुकानों को खंगालना शुरू किया। यहां भी वही जवाब। बहुत खोजा, पूछा तो एक जगह गायिका कल्पना के संग्रह में एक पूरबी गाना मिला, उस गाने के नाम पर ही सीडी का नाम था : देवरा तूड़ी किल्ली। जो लोग भोजपुरी थोड़ा भी समझ रहे होंगे, वे इस गाने का अर्थ समझ गए होंगे। इसके मुखड़े का हिस्सा है, आ जा घरे छोड़ के तू दिल्ली, देवरा तूड़ी किल्ली। यह गाना मैं पहले भी सुन चुका था, लेकिन गाना चूंकि पूरबी में है, इसलिए शब्दों को भूलकर उसके धुन में रमना मेरे लिए आसान है। इस सीडी के अलावा भरत शर्मा और शारदा सिन्हा के गानों की सीडी भी खरीदकर लौटा। दुख होता है, जो समृद्ध है, वह किनारे पर पड़ा है। भिखारी ठाकुर का पूरा काम और पूरबी, विदेशिया को बहुत ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है, लेकिन वांछित प्रयास नदारद हैं। जगह-जगह 'चोलिया के हूक राजा जी लगाए दीहीं और 'हम पाड़े हईं टाइप गाने गूंजते सुनाई पड़ते हैं। ऐसे ही गानों का बड़ों और बच्चों पर भी गहरा प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे ही गाने लोगों की जुबान पर चढ़ रहे हैं। उदाहरण के लिए, पिछले दिनों एनडीटीवी के मनीष बिहार के आरा जिला के गांवों में रिपोर्ट कर रहे थे। इन इलाकों में पानी में आर्सेनिक की मात्रा इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि ऐसे बच्चे पैदा हो रहे हैं, जिनकी आंख ही नहीं होती है। रवीश कुमार की जानदार आवाज वाली वह डाक्यूमेंट्री मुझे याद है। एक बिना आंख वाला बच्चा कैमरे के सामने नाचते हुए गा रहा था, 'चोलिया के हूक राजा जी लगाए दीहीं। यह सुनकर मैं सिहर गया था, वह सिहरन अभी लिखते हुए भी उतनी ही महसूस हो रही है।
बिहार के संगीत के बारे में मैं कहना चाहूंगा कि संगीत समृद्ध है, लेकिन शब्द भटक चुके हैं। दिलों में काफी उजास है, लेकिन बाहर जो झलक रहा है, वह केवल अंधेरा है। मैं एक और अच्छा गाना खोज रहा था, जो सुर संग्राम कार्यक्रम में शायद नंदन-चंदन नाम के दो गायक भाइयों ने गाया था, 'काहे खिसियाइल बाड़ू जान लेबू का हो, बोलो हमारा सुगनी परान लेबू का हो। यह भी नहीं मिला। नेट पर खोजा, तब भी नहीं मिला। ३१ मई को जब भतीजे की बारात पटना जा रही थी, तो भतीजों की मांग पर यह गाना मैंने सुनाया था। भतीजों ने कहा है कि वे यह गाना खोजने में मेरी मदद करेंगे। खैर, बारात यात्रा के दौरान आर.डी बर्मन का एक बांग्ला गाना भी खूब याद आया, उसे भी मैंने गाया।
मोने पोड़े रूबी राय, कोबिताय तोमाके
एक दिन कतोकिरी देखीछे,
आज हाय रूबी राय, देके बोलो आमाके
तोमाके कोथाय जेनो देखीछे।

रोड जोला दुपुरे, सुर तुले नुपुरे।
बस थाके तुमी जोबे नामते ।
एक टी किशोर छेले, एका केनो डारिये
से कोथा कि कोनोदिनू भाबते।
मोने पोड़े रूबी राय...
इसी गीत के संगीत को बाद में आरडी ने हिन्दी फिल्म अनामिका में इस्तेमाल किया। तब उसके बोल हो गए थे : मेरी भीगी भीगी से पलकों पे रह गए...। बांग्ला गाना आरडी की अपनी आवाज में है। बांग्ला संस्करण में यह गाना किशोर कुमार से भी मीठी आवाज में आरडी ने गाया है। बांग्ला गाना गाते हुए आरडी की सुविख्यात खुरदुरी आवाज रसोगुला माफिक मीठी हो जाती है, शायद यह बांग्ला का जादू है, जो भोजपुरी की पड़ोसी भाषा है। बहरहाल, भोजपुरी पीछे छूट चुकी है, लेकिन बांग्ला तो बहुत आगे है।

गाँव से आगे, गाँव के पीछे

गाँव खतरे में हैं. शहर धीरे-धीरे उन्हें निगल रहे  हैं. शहरों में अंग्रेजी है, बड़े बाज़ार हैं, खूब पैसा है. लोग वैभव भरी जिंदगी में मस्त हैं. कुछ भी खरीद सकते हैं. अच्छे से अच्छा फोन, बड़ी से बड़ी गाड़ी, खूबसूरत कपडे. मजदूर भी. शहर में केवल वैभव ही है, ऐसा नहीं. उसके भी दो चेहरे हैं. गरीब, मजदूर भी है और उसकी मेहनत को खरीदने वाला अमीर भी है. मजदूर की मजबूरी है, वह मामूली कीमत लेकर दिन-रात पसीना बहाता है और उसी का पसीना सम्पन्न लोगों की तिजोरी में सोना बनकर जमा होता है.

शहर बहुत ही कठोर है, निर्मम है, उद्धत है.वह पश्चिम के असर में है, वह अपने रंग में सबको रंगना चाहता है. जो राजी-ख़ुशी तैयार हों , उसके साथ नाचे, गाएं , सुख सुविधा पर पैसा लुटाएं  और यह न कर पायें  तो उसके उत्सव में दरी-गलीचा बिछाएं , झाड़ू लगायें , पसीना बहाकर उसका आनंद बढ़ाएं . जो शहर के इस नए संस्कार  का विरोध करता है, शहर या तो उसे  खरीदकर कचरे में डाल देता है या समूचा निगल जाता है. गाँव ललचाया हुआ भी है और संकोच में भी है. वह इस नए वैभव का मजा भी उठाना चाहता है और अपनी धोती भी नहीं उतारना चाहता. यह दुविधा बहुत प्रतिरोध करने की हालत में नहीं है, क्योंकि शहर में पढ़ रहे गाँव के बच्चों को धोती-कुरता बिल्कुल पसंद नहीं, वे रोटी-डाल की जगह पिज्जा में ज्यादा दिलचस्पी लेने लगे हैं. इन्हीं की बांह पकड़कर शहर गाँव में घुस आया है. गाँव के समर्पण में अब ज्यादा देर नहीं दिखती.


मैं बहुत दिनों बाद गाँव गया. मैंने बस ड्राइवर  से कहा कि मुझे बड़ा गाँव उतार देना. उसने ऐसा ही किया, पर शायद उसे पता नहीं था कि वह जहाँ मुझे उतार रहा है, वह गाँव से एक किलोमीटर आगे कोई जगह है. मैं अपने गाँव को एक ऐसी जगह पर खड़ा होकर ढूंढ़ रहा था, जहाँ मेरी पहचान की कोई चीज नहीं थी. गलत फैसला किया और गाँव से दूर बढ़ गया. कुछ चलने के बाद भी गाँव नहीं आया तो मैंने चारों ओर आकाश के तट पर कोई पहचान तलाशनी शुरू की. थोड़ी देर बाद मेरे उजड़ गये बाग के कुछ पेड़ नजर आये,गाँव के बाहर जा  बसे यादव परिवार का घर दिखा.आश्चर्य मैं अपने गाँव  को ही नहीं पहचान पाया और दो किलोमीटर आगे चला गया. झिझकते-झिझकते वापस लौटा.

शहर से कम नहीं है मेरा गाँव. बड़ी-बड़ी कोठियां, कारें, टी वी, फ्रिज, बिजली  सब कुछ है. वहां भी लोग सुबह  मैदान नहीं जाते. हर घर में ताइलेट  है, बाथरूम है. कुछ बच्चे  पढने बाहर गये तो वे बाहरी ही हो गये. उनके घर वाले खुश हैं कि वे डालर कमाते हैं. कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे शौच के बाद अब पानी का नहीं कगज का इस्तेमाल करते हैं. गाँव बिकने को तैयार है, वह उनकी प्रतीक्षा में है, जो ज्यादा से ज्यादा बोली लगायें. वह  अपनी बोली, अपना संस्कार, अपनी  करुणा सब कुछ छोड़कर पैसा बटोरना चाहता है. असल में मैं अपने एक साहित्यकार मित्र के न्योते पर गया था. अभिनव कदम के संपादक जय प्रकाश धूमकेतु के बेटे ने शादी कर ली, इस ख़ुशी में उन्होंने रिसेप्सन दिया था. वे वामपंथी विचारों के हैं, फिर भी वहाँ काफी चमक-दमक थी. खाने -पीने का बेहतरीन  इंतजाम था.

वहां जाना अच्छा रहा. इसी एक शाम के लिए मैंने तीन दिन बर्बाद किया. वहां मेरे तमाम पुराने दोस्त मिले, प्रशंसक मिले. लेखकों, कवियों से मुलाकातें हुईं. कुछ ऐसे लोग भी मिले, जो जानते तो थे मगर पहचानते नहीं थे. खाना, गपियाना, मुस्कराना , इससे ज्यादा कुछ तो नहीं हुआ, पर इतना भी क्या कम था. आजकल जिस तरह आदमी की हंसी खोती जा रही है, उसमें बनावटी हंसी भी कम फायदेमंद नहीं है. राम निवास मेरा छात्र जीवन का दोस्त है. बहुत ही मजाहिया  लहजा है उसका. मेरी एक फोटो है उसके पास, कहता है बिल्कुल ड्रेकुला  जैसा दिखता हूँ . यह कहकर इतनी जोर का ठहाका लगाता है कि मुझे मेरे दांत सचमुच बाहर निकले महसूस होने लगते हैं. उसने डा अनिल कुमार राय से परिचित कराया, हालाँकि हम दोनों एक दूसरे को पहले से ही जानते थे, बस पहचानते नहीं थे. वे हिंदी के स्थापित लेखकों में शुमार किये जाते हैं. मेरे गुरुओं हिंदी के बड़े समीक्षक डा कन्हैया सिंह और संत साहित्य के विद्वान  डा चन्द्र देव राय का वहां  होना मेरे लिए एक अभूतपूर्व अवसर था.
मेरे बड़े भाई, साहित्यकार  और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय के कुलपति  डा वी एन राय , डा अनिल कुमार अंकित, सुपरिचित गीतकार डा कमलेश राय, समीक्षक राम निवास कुशवाहा और अन्य अनेक रचनाधर्मियों का मिलना बहुत आनंदवर्धक रहा.


मैं भी वहां जाकर गाँव को भूल गया, गाँव के संकट को भूल गया. यह एक शाम मेरे भीतर इतनी उर्जा भर गयी कि मैं अब कई महीने अपनी गाड़ी बिना ठेले ही दौडाता रहूँगा.इसका श्रेय धूमकेतु जी को दूं या उन बच्चों को जिन्होंने हमें शादी के धूम-धड़ाके में शामिल होने से वंचित कर दिया और इस तरह चुनौती खड़ी कर दी कि रिसेप्सन शादी से  भी बढ़िया होना चाहिए. और वह हुआ भी.दर असल धूमकेतुजी  के बेटे ने प्रेम विवाह  कर लिया था. हम सब खुश थे और यह बताने में सफल रहे कि हम उसकी पीढ़ी से पीछे नहीं हैं, हमें उनका प्रेम स्वीकार है.