Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

26.4.10

अपनी माटी पर ''काव्योत्सव'': कवितायें आमंत्रित हैं

अपनी माटी पर कविता प्रकाशन
पाठक और ब्लॉगर साथियों
नमस्कार,
पतझड़ जारी है,पूरा जेठ आषाड़ बाकी है,बरसाती मौसम भी आयेगा,मगर हाँ सावन की खुशबू भी महकेगी,इसी आलम में याद किया है आपको इस आयोजन के लिए जो आपके सहयोग से ऑनलाइन प्रकाशन का उत्सव बनेगा.आपको ये आमंत्रण भेजते हुए बहुत ख़ुशी है कि हम अपनी माटी ब्लॉग पर ''काव्योत्सव'' का आयोजन कर रहे है. हमने ब्लॉग्गिंग कि दुनिया में बहुत कम समय पहले ही कदम रखा था,मगर हमें बहुत अच्छा सहयोग मिला है. आपके साथ मिलकर ही हम अच्छी और श्रेष्ठ रचनाओं के प्रकाशन का ये जिम्मा ले रहे हैं.आपसे निवेदन है कि यदि आप या आपके सपर्क में कोई कवितानुमा कुछ लिखते हैं,तो कृपया ये सूचना उन तक भी पहुंचाने का कष्ट करिएगा.
--------------------------------
हम रचनाएँ 25 मई 2010 तक स्वीकार करेंगे,सभी कवितायें रचानाकार की स्वयं की लिखी हो,इसका सत्यापन करके रचनाएँ हम तक भेजना होगा.कृपया कवितायें स्तरीय होने पर ही शामिल की जायेगी.रचनाएँ प्रकाशित और अप्रकाशित हो सकती है.साथ ही सभी प्रकार के अधिकार रचनाकार के स्वयं के होंगे. किसी भी प्रकार के विवाद की स्तिथि में रचनाओं में लिखे विचारों को लेकर रचनाकार ही स्वयं जिम्मेदार होंगे.
--------------------------------
रचनाओं का प्रकाशन 1 जून 2010 से अपनी माटी ब्लॉग पर नियमित रूप से रोजाना होगा.ये सिलसिला बरसात ऋतु के समापन तक चलेगा. सिलसिले की सीमा आप लोगों के द्वारा भेजी जाने वाले रचनाओं की संख्या पर भी निर्भर करेगी.. मगर हम आपसे बहुत आशा लगाए बैठे हैं.
---------------------------------
रचनाओं के विषय वैसे बांधे नहीं जा सकते हैं,फिर भी.कुछ निवेदित हैं
  • प्रकृति
  • बरसात
  • सावन
  • आषाड़
  • धूप
  • किसान
  • विरह
  • जनवाद
  • दलित विमर्श
  • अबला-सबला विमर्श
  • समाजवाद
  • विषम समाज
बाकी आपके विवेक पर निर्भर रहेगा.बस राजनैतिक रूप से विवादास्पद रचनाओं के चयन से हम बचेंगे.
----------------------------
रचनाये हिंदी के किसी फॉण्ट में हों या फिर यूनिकोड में भी बदल कर भेज सकते हैं.रचनाएँ भेजने का ई-मेल पता है. manikspicmacay@gmail.com
रचनाओं के साथ रचनाकार के जीवन से जुड़ा संक्षिप्त परिचय और एक ठीक-ठाक फोटो भी भेजिएगा.
-----------------------------
आपकी रचानाओं का इन्तजार आरम्भ हो गया है.आपके सहयोग पर ही हमारा ये प्रयास आगे की गति के लिए प्रेरणा बनेगा.

सम्पादन मंडल के लिए

लोग क्या क्या सोचते हैं प्यार के बारे मे?

पिछले कुछ समय से मैं ढूंढ रहा था की ये प्यार क्या चीज होती हैं और इसको कैसे शब्दो मे बांधा जा सकता हैं।
क्योंकि कुछ महान विध्यवानों का मानना था और शायद अभी भी मानते हैं की प्यार असीम होता हैं और इसकी व्याख्या शब्दो मे नहीं की जा सकती हैं।
आप क्या सोचते हैं इसके बारे मे ?
मैंने तो इसके ऊपर काफी कुछ तलाशा और मुझे कुछ ऐसे तथ्य मिले जिनको पढ़ने के बाद लगा की शायद प्यार का सछ अर्थ यही हैं।

आप भी देखे की लोग क्या क्या सोचते हैं प्यार के बारे मे?


" प्यार एक संबंध और स्नेह का एक मजबूत सकारात्मक भावना हैं। "

 किसी भी वस्तु या व्यक्ति के लिए स्नेह या भक्ति ही प्यार का दूसरा रूप हैं।

बहुत ही बड़ी मात्र मे किसी चीज या किसी व्यक्ति को पसंद करना भी प्यार कहलाता हैं

शारीरिक सम्बन्ध बनाने की इच्छा और आकर्षण की गहरी भावना भी प्यार का एक रूप हैं.

अब आप ही बताए मैं किसे प्यार की सच्ची परिभाषा समझु और क्या सच्चे प्यार का मतलब इन्ही मे छुपा हैं?
वैसे भी जिसने प्यार किया हैं वहीं जनता हैं इसका मतलब लकीन ये बात भी क्या सहीं हैं ?
क्योंकि प्यार को क्या सिर्फ एक लड़के और लड़की के बीचे मे हुए संबंध के रूप मे ही समझा जाना चाहिए?
अगर हाँ तो फिर वो कौन सा प्यार होता हैं जो हमारे माँ-बाप, दोस्त-बंधु, परिवार वाले, मोहल्ले वाले हमसे करते हैं.
वैसे ये कहना गलत नहीं होगा की प्यार के अर्थ को हमे व्यापक रूप मे देखा जाना चाहिए। क्योंकि जहाँ तक मैं इसके बारे मे जनता हू वहाँ से मेरी सोच तो यही कहती हैं की प्यार सिर्फ वो नहीं जो एक लड़का एक लड़की से करता हैं या एक लड़की एक लड़के से करती हैं ये तो वो स्नेह और आकर्षण हैं जो आपके परिवार वालों, आपके मित्रो और दोस्तो को आपसे हो जाता हैं.
ये तो मेरी राय थी लकीन आपकी इससे अलग अवधारणा भी हो सकती हैं क्योंकि हर व्यक्ति की अलग दुनिया होती हैं उसके व्यक्तित्व के हिसाब से और वो अपने प्यार को किसी और रूप मे समझता हो।
चलिये मैंने तो अपनी राय बता  दी आपलोगो का क्या खाना हैं इस बारे मे।।।।

नक्सलवाद का जवाब भ्रष्ट पंचायती राज नहीं हो सकता-ब्रज की दुनिया

आज पूरा देश नक्सलियों के बढ़ते प्रभाव से परेशान है ऐसे में देश के मुखिया का चिंतित होना भी लाजिमी है.लेकिन सिर्फ चिंतित होने से तो कुछ होनेजानेवाला हैं नहीं. इसके लिए प्रभावी कदम उठाने पड़ेंगे और कोई सरकार प्रभावी कदम तभी उठा सकती है जब उसे ग्रास रूट लेवल पर हालात क्या हैं की समझ हो या जानकारी हो.लेकिन लगता है हमारे देश के वर्तमान मुखिया को इस बात की जानकारी नहीं है कि पंचायती राज के दौरान पंचायतों में क्या हो रहा है.नहीं तो ऐसा वे बिल्कुल भी नहीं कहते कि हम नक्सलवाद का जवाब पंचायती राज से देंगे.दरअसल पंचायतों में जो लूट का खुला खेल चल रहा है उससे जनता का नहीं बल्कि ग्राम प्रधानों और उनके चमचों का कायाकल्प हो रहा है.प्रधानमंत्रीजी अगर गांवों में जाएँ तो उन्हें पता चलेगा कि बहुप्रचारित मनरेगा के तहत दी जानेवाली लगभग पूरी राशि को किस तरह फर्जीवाड़े की सहायता से प्रधानजी डकार जा रहे हैं.किसी भी योजना में सरकार के लिए सिर्फ राशि उपलब्ध करवा देना ही काफी नहीं होता बल्कि उस धन का उपयोग उचित तरीके से हो रहा है कि नहीं यह देखना भी सरकार का ही काम है.पूरे देश में गरीबों के बढ़ते समर्थन के बल पर दिन दूनी रात चौगुनी की गति से बढ़ रही नक्सलवाद की समस्या का मुकाबला भ्रष्टाचार का प्रतीक बन चुके पंचायती राज के माध्यम से भला कैसे किया जा सकता है?यह तभी नक्सलवाद की काट बन सकता है जब इसे भ्रष्टाचार से मुक्त कर दिया जाए जिससे गरीबों को वास्तव में लाभ हो उन्हें लगे कि भारत सरकार को उनकी भी चिंता है और वे भी देश के लिए कुछ महत्व रखते हैं और देश के लिए कुछ कर सकते हैं.वर्तमान पंचायती राज में कुछ लोग भ्रष्टाचार की माया से गरीब से बहुत ही धनी होते जा रहे हैं जबकि ज्यादातर गरीब जनता पहले भी मूकदर्शक थी और अब भी मूकदर्शक है.लेकिन वे चुप भले ही हों उनके अन्दर नाराजगी का एक ज्वालामुखी उबाल मार रहा है और उन्हें बहकाने के लिए नक्सली नेता उपलब्ध हैं ही.इसलिए मनमोहन जी ड्राईंग रूम में बैठकर योजनायें और बातें बनाना छोड़िये और ग्रास रूट लेवल पर जो समस्याएं हैं का अध्ययन करिए और उनका समाधान खोजिये.अन्यथा एक दिन आपकी ही तरह शाहे बेखबर रहे बहादुर शाह जफ़र की तरह आपका शासन भी दिल्ली से पालम तक रह जायेगा.

अक्षय को बचा पाएंगे भोपाल के पत्रकार?

पहले अक्षय कुछ यूं दिखता था, अब सूखकर कांटा हो चुका है.
...संबंधित खबर पढ़ने के लिए किसी तस्वीर पर क्लिक करें...

काइट चलचित्र का ट्रेलर

सबसे पहले भड़ास पर प्रदर्शित

बाबू सचिन त्यागी ने मारा चौका


कई दिन पहले हम और सचिन त्यागी एक साथ एक ही अखबार मे काम करते थे, साथ काम करना तो छूट गया लेकिन साथ सोचना और साथ रहने कि इच्छा नहीं छूटी। हिन्दुस्तान से इस्तीफा देने के बाद जब सचिन ने जागरण ज्वाइन करने की खबर सुनाई तो लगा कि एक ठंडी हवा का झोका आया। लेकिन उसके बाद सचिन ने हवा गर्म करने की ठान ली है, ज्वाइन करते ही चौका मार ही दिया आखिर बाबु सचिन त्यागी एक हज़ार आठ ने। खबर भी बढ़िया है
इस लिकं पर देखिये- यहाँ चटका लगाइए।
या फिर पूरी खबर यहाँ है
और हाँ, फोटो भी दे दिए हैं, ताकि सनद रहे और भविष्य मे काम आवे ...

अफसरों को छूट, पब्लिक से लूट
सचिन त्यागी, मेरठ यदि रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान कोई दरोगा आपकी गाड़ी का इंश्योरेंस मांग ले तो एक बार ये जरूर पूछ लीजिएगा कि जिस बाइक से वो आए हैं, उसका बीमा है या नहीं। इसके बाद उसके चेहरे की रंगत देखिए। दरअसल, दरोगा से लेकर शहर कप्तान तक किसी की गाड़ी का इंश्योरेंस नहीं है। यही नहीं डीएम से लेकर आईजी और डीजीपी साहब की गाड़ी भी बिना बीमा दौड़ रही हैं। परंतु कानून के पालन में ये भेदभाव क्यों है इसका जवाब कोई नहीं देना चाहता। यूपी के अफसरों की गाडि़यों का ऐसा ही हाल है। अफसर बिना इंश्योरेंस की गाडि़यों में बैठकर चलते हैं। उनका तर्क होता है कि अगर सरकारी गाड़ी से कोई एक्सीडेंट होता है, तो उसका क्लेम सरकारी गाड़ी होने की वजह से सरकार अदा करती है। इसी वजह से वे इंश्योरेंस कंपनियों की सेवाएं नहीं लेते, लेकिन पब्लिक के मामले में कानून अलग है। अगर कोई व्यक्ति यह कहे कि वो भी अपने व्हीकल का किसी कंपनी से इंश्योरेंस नहीं कराएगा, बल्कि एक्सीडेंट होने पर अपनी जेब से खुद क्लेम भर देगा, तो भी उसकी गाड़ी का चालान काटकर उसके हाथ में थमा दिया जाता है। उसे मोटरव्हीकल एक्ट का मुल्जिम बना दिया जाता है। टू व्हीलर से दो सौ, फोर से पांच सौ जुर्माना : जिले में इस वक्त करीब 2.48 लाख व्हीकल हैं। इनमें डेढ़ लाख के करीब टूव्हीलर हैं, जबकि पचास हजार फोर व्हीलर। ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ विभाग ने बिना इंश्योरेंस वाले टू-व्हीकल के लिए 200 रुपये जुर्माना और फोर व्हीकल के लिए पांच सौ रुपये जुर्माने की रकम तय कर रखी है। मेरठ की गाडि़यों के बिना इंश्योरेंस होने वाले चालान की रकम पर ध्यान दिया जाए तो पब्लिक के करोड़ों रुपये जुर्माना भरने में जा रहे हैं। क्या कहता है एमवी एक्ट : एडवोकेट विवेक कोछड़ और चरण सिंह त्यागी बताते हैं कि जिन लोगों की गाडि़यों का इंश्योरेंस नहीं है वे मोटरव्हीकल एक्ट की धारा 146/196 के मुल्जिम बन जाते हैं। सरकारी गाडि़यों के लिए छूट जैसा कोई प्रावधान नहीं है।

गालियाँ उत्तर भारत की

गालियाँ उत्तर भारत की

प्रिय मित्र
पिछले कुछ समय से उतर भारतीय गालियों को समझने एवं एकत्र करने में लगा हूँ . आवश्यकता इस लिया आन पड़ी के मार्च माह में एक हरयाणवी भाषा पर आधारित नाटक का मंचन मुंबई में होनेवाला था. सर्व खाप के तालिबानी फैसलों पर कटाक्ष करता यह नाटक बिना गालियों के अधुरा सा था. मंचन के बाद मेरे एक मित्र ने मुझ से कहा के अगला नाटक उत्तर भारत की गालियों पर ही आधारित होना चाहिए. आखिर गालियाँ भी तो हमारे संस्कृति एवं साहित्य में एक अलग स्थान रखती हैं. सोचा आप के ब्लॉग से भी मदद मांग लूं. तो दोस्तों खुल कर दीजिये बिंदास दीजिये आप का हार्दिक आभारी रहूँगा. आदर्श के. भल्ला

बैसाख में आई बहुत प्यासी है घुघती



बैसाख महीने में घरों के आसपास घुघती की 'बास' को नई नवेली बहुओं के लिए उसके मायके से लाया गया सन्देश समझना हमारी भूल हो सकती है... दरअसल इस महीने में पहाड़ी घरों के आसपास आवाज़ लगाने वाली घुघती प्यास से ब्याकुल है। वह तो पिछले महीने लोगों के सन्देश इधर से उधर करती रही और लोगों ने उसके आशियानों में ही आग लगा दी... पहाड़ के जंगल इस समय धूं -धूं कर जल रहे हैं और घुघती सरीखे लाखों बेजुबान प्राणी जान बचाने के लिए इंसानों की शरण में पहुच रहे हैं.... तुम्हीं ने दर्द दिया है तुम्हीं दवा देना की तर्ज़ पर पहाड़वासियों ने इन निर्दोष प्राणियों के दर्द को समझा हैं और उनकी प्यास बुझाने के लिए लगभग ख़त्म हो चुकी परम्परा को जीवनदान दे दिया है। अब पहाड़ों की ओखलियों में पानी भर कर रखा जाता है। पानी के बर्तनों को घरों के आसपास रखा जाने लगा है ताकि इन बेजुबानों की प्यास बुझ सके।
पछियों को क्या चाहिए चोंच भर पानी और दो चार दाने लेकिन पर्वतराज हिमालय के घने जंगल अपने इन आश्रितों के पेट भरने की स्थिति में भी नहीं हैं। मजबूरन पछी आबादी की और हसरत भरी उडान भर रहे हैं। पहाड़ के लोगों ने भी अपने दुःख सुख के इन साथियों की बोली को दिल से समझा और उनके लिए दाना-पानी का जुगाड़ करने के प्रयास शुरू कर दिए। दरअसल इस मौसम में दावानल से जंगल दहक रहे हैं। जहाँ आग नहीं है वहां गर्मी ने पछियों का जीना दूभर कर दिया है। नतीजा घुघती और उसके साथ के पछी अब ऊँचे पहाड़ों पर स्थित आबादी वाले स्थानों की तलाश में निकल पड़े हैं। दुखद यह है कि यही मौसम पछियों के लिए प्रजनन कल होता है। आग ने पछियों के तिनका- तिनका जोड़ कर बनाये गए घोसलों को भी जला दिया है। कौन जाने उनमे उनकी नयी पीढीयाँ भी साँस ले रही हों। घुघती जैसे पछियों ने अपने हलकों को तर करने के लिए इंसानों कि मदद मांगी और कई जगह उन्हें निराश नहीं लौटना पड़ा। घिन्दुड़ी यानि गौरैया के लिए हस्त निर्मित घोसले बनाने वाले प्रतीक पंवार इस स्थिति कि दर्दनाक बताते हैं। हो सकता हैं कोई घुघती आपके आँगन में भी आपसे मदद कि गुहार लगाने के लिए आये... उसका एहतराम जरूर करना....उसे इंसानी सभ्यता के नाते पानी देना और दो चार दाने अनाज भी खिलाना...शायद जिंदा रही तो आपकी बेटी को उसकी ससुराल में जाकर अगले साल चैत के महीने में वह आपकी खैर खबर जरूर सुनाएगी... फिर मिलते हैं...छत और आंगन में जरूर देखना .......


न
बासा घुघती चैत की, खुद लगीं च में म मैत की॥
या फिर
घुघती घुरौन लगी म्यार मैत की, बौडी बौडी ऐअग्ये रितु- रितु चैत की॥
इन दोनों गढ़वाली गीतों में दो चीजें समान हैं। एक घुघती दूसरा चैत का महीना। पुरानी कहानियों में घुघतियों के चैत के महीने में घरों के आँगन या छत पर घुरघुराने का मतलब नवविवाहिता को उसके मायके का सन्देश देनामाना जाता था। गढ़वाल और कुमाऊ में घुघती के माध्यम से विरह के दर्जनों गीत रचे गए हैं। इस तरह घुघती मानसिक रूप से उत्तराखंड के हर घर की सदस्य बन गयी... घुघती यानि प्यारी सी मासूम फाख्ता......

वो इक भोली-सी लड़की जो मेरे सपनों में आती है

गजल

-राजेश त्रिपाठी

हवाएं गुनगुनाती हैं, वह जब जब मुसकराती है।

घटाएं मुंह चुराती हैं, वो जब जुल्फें सजाती है।।

फिजाएं झूम जाती हैं, वो जब जब गीत गाती है।

वो इक भोली-सी लड़की जो मेरे सपनों में आती है।।

किसी मंदिर की मूरत है, किसी की कल्पना है वो।

किसी सुंदर से आंगन में सजी एक अल्पना* है वो।।

किसी की आंख की ज्योती किसी दीपक की बाती है।

वो इक भोली-सी लड़की जो मेरे सपनों में आती है।।

जिधर से वो गुजरती है, उधर हो नूर* की बारिश।

इक बांका-सा शहजादा बस उसकी भी है ख्वाहिश।।

पिता का मान है वो, मां की अनमोल थाती है।

इक भोली-सी लड़की जो मेरे सपनों में आती है।।

यही डर है कहीं सपना ये उसका टूट न जाये।

उसे जालिम जमाने का लुटेरा लूट न जाये।।

कली ये टूट न जाये अभी जो खिलखिलाती है।

वो इक भोली-सी लड़की जो मेरे सपनो में आती है।।

प्रभु से प्रार्थना है हमेशा ये मोती सलामत हो।

उससे दूर दुनिया की हरदम सारी अलामत हो।।

खुशी झूमा करे हर सूं जिधर को भी वो जाती है।

वो इक भोली-सी लड़की जो मेरे सपनो में आती है।।



*अल्पना (रंगोली)

* नूर (उजाला)

एक कहानी, मॉडल की जुवानी,

भोपाल के एक प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर और मॉडल कोर्डिनेटर की एक पुराणी मित्र अपने कुछ पत्रकार दोस्तों के सामने अपना रोना रो रही है की उनके साथ बड़ा ही अन्याय हुआ है। उनका कहना है की कुछ दिन पहले भोपाल के गोहर महल में आयोजित हुए रेम्प शो में उन्हें कोई तवज्जो नहीं दी गयी। उन्हें ही क्या भोपाल की कई खूबसूरत और पुराणी मॉडल को पीछे की लाइन में खड़ा कर दिया गया। जबकि एक बिलकुल नई और बिना अनुभव वाली मॉडल को लीड बनाया गया। उनका यह भी कहना है की कुछ महीने पहले उनके आगे पीछे घूमने वाले इन्ही मॉडल कोर्डिनेटर ने उन्हें बताया था की एक लड़की ने उनसे कार्रिअर के बदले में कुछ भी देने का वादा किया है। और उन्हें यह देखकर बड़ा ही आश्चर्य हुआ की वो मॉडल आज लीड मॉडल बन गयी। अब यह तो वही बता सकते हैं की उन्हें यह ब्रेक देने के बदले में क्या मिला। इन चर्चाओं के बात रिपोर्टर उन कथित लीड मॉडल से बात करना चाहते हैं। लेकिन उनके गोडफादर उन्हें मीडिया से दूर रखने के पूरे प्रयाश कर रहे हैं। लेकिन उनके इस आरोप से कई सवाल उठते हैं मसलन उस मॉडल को अपने कार्रिअर के बदले क्या चुकाना पड़ा? इस तरह से कितनी मॉडल ने अपना कार्रिअर बनाया? इन साहब ने इस तरह से कितनों को मॉडल बनाया ? क्या भोपाल में भी कास्टिंग काउच शुरु हो चूका है। या पहली बार यह उजागर हुआ है?
भोपाल का नाम रोशन करने वाले यह फैशन डिजाइनर सायद अब यह भूलते जा रहे हैं की भोपाल जर्दा और गर्दा के साथ ही पर्दा के लिए भी जाना जाता हैं। लेकिन जब ऐसी बाते परदे के बाहर आती हैं तो भोपाल की आत्मा रोती है।

25.4.10

हम बचपन में...

मेरी ग़ज़ल अमर उजाला कोम्पेक्ट में  ( जो कविता के नाम से छप गई है )
बड़े आकार में देखने के लिए मैटर पर किल्क करें.

 
















प्रबल प्रताप सिंह

आओ अंगुली करें....

(उपदेश सक्सेना)
मानव शरीर में अंगुली एक ऐसा अंग है, जिसके सनातन काल से बहुआयामी उपयोग होते आये हैं.गुरु द्रोणाचार्य ने अपने शिष्य एकलव्य का अंगूठा इस बात के लिए मांग लिया था कि कहीं वह धनुर्विद्या में उनके प्रिय शिष्य अर्जुन को परास्त न कर दे. एक अंगुली पर ही श्रीकृष्ण ने पूरा पर्वत उठाकर गाँव वालों की रक्षा की थी. अंगुली अंग के रूप में एक ऐसा हथियार है जिसका क्रिया रूप हमेशा “करना” होता है, इसका उपयोग नाक-कान-आँख और कभी कभी मुंह में किया जाता है, यह उपयोग इन अंगों की सफाई के लिए किया जाता है अंगुली कलम पकड़ने के काम आती है तो तलवार को थामने में भी यही मज़बूती देती है.अंगुली की एक जुम्बिश कई तरह के काम कर जाती है. अब ज़माना आईपीएल का है सो यहाँ भी इसकी उपयोगिता है.ललित मोदी, शरद पवार,प्रफुल्ल पटेल, सुनंदा पुष्कर, जैसे कई नामों को अब अंगुली का महत्व समझ आ गया है. कोई ललित मोदी को अंगुली की क्रिया से परेशान कर रहा है तो किसी की अंगुली ने शशि थरूर को “बेकार” कर दिया. मैदान में अम्पायर की अंगुली से खिलाड़ी परेशान रहते हैं, खिलाड़ी इस बात से चिंतित रहते हैं कि अम्पायर अंगुली न उठा दे.वहीँ सरकारों को विपक्षी अंगुली की चिंता सताती रहती है. ऐसे समय में जब सारी अंगुलियां कहीं न कहीं व्यस्त हों तो अंगूठे की डिमांड बढ़ना स्वाभाविक है. “दोनों अंगूठे चलाने” की प्रेरणा देकर टीवी पर क्रिकेट का एक अन्य खेल चल रहा है. अंगुली क्रिकेट नाम के इस खेल के प्रायोजकों को शायद इस खेल के लिए शरीर के किसी अन्य अंग का नाम नहीं सूझा, लेकिन इस नादानी में भी क्रिकेट-अंगुली के बीच नया तालमेल सामने आया है. राजनीति में अंगुली का बड़ा महात्म्य है. इसके जरिये जहाँ समर्थकों को काबू में किया जाता है वहीँ विरोधियों को अंगुली करके परेशान किया जाता है. विवाहित पुरुषों को इस बात का भली प्रकार से इल्म होगा कि उनकी पत्नी उन्हें कैसे अँगुलियों पर नचाती हैं. अंगुली का शरीर में महत्त्व इसी बात से पता चल जाता है कि अंगुली विहीन लोग अक्सर भीख मांगते दिखाई पड़ जाते हैं.अंगूठा यदि ऊपर की ओर करके प्रदर्शित किया जाए तो वह विजय की कामना का प्रतीक होता है, यदि उसकी दिशा नीचे हो तो वह हार की निशानी मानी जाती है. अंगुली करना हमारा जन्मसिद्ध और मौलिक अधिकार है, इसके लिए कहीं कोचिंग लेने या डिग्री की ज़रूरत भी नहीं होती, यह मानव संस्कारों में पैदायशी गुण होता है. फ़िल्मी सितारों से राजनीतिज्ञ बने कई बड़े लोगों को अपने भोपाल प्रवास के दौरान “अंगुली” की महिमा भोपाली लोग समझा चुके हैं. तो आइये, इस राष्ट्रवादी अंगुली यज्ञ में आप-हम भी “कुछ करके’ अपनी आहुति दें, आओ राष्ट्र निर्माण के लिए अंगुली करे.

----चुटकी----

अगर
ललित मोदी थे
इतने ज्यादा
ख़राब,
तो अभी तक
आप
चुप्प क्यों थे
जनाब।

24.4.10

मानवीय रिश्ते भी बने फिल्मी कथानक का आधार

हिंदी फिल्मों का इतिहास-10


राजेश त्रिपाठी

नृत्य पर आधारित फिल्मों में उदयशंकर की ‘कल्पना’ और वी. शांताराम की ‘झनक झनक पायल बाजे’ काफी चर्चित रहीं। पारिवारिक समस्याओं को लेकर बनी फिल्मों में गजानन जागीरदार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ चरणों की दासी सास-बहू के बीच तकरार पर आधारित थी तो बासु चटर्जी निर्देशित फिल्म ‘सारा आकाश’ में एक नव वधू अपने पति के साथ, जो अपने परिवार से बुरी तरह बंधा-जकड़ा है, तादाम्य स्थापित करने की कोशिश करती है। मां, बहन के रिश्तों और घर-परिवार के कथानक पर अनेक फिल्में बनीं। इनमें 1948 में बनी एस एम यूसुफ की ‘गृहस्थी’ भी एक थी। अवाक फिल्मों के युग में चंदूलाल शाह ने ‘गुण सुंदरी’ बनायी। वी. शांताराम की ‘नवरंग’ (सवाक), बी.आर चोपड़ा की ‘गुमराह’ ( एक युवती के वृद्ध से ब्याहे जाने की समस्या पर), ‘ये रास्ते हैं प्यार के’, ‘अनुभव’, ‘अविष्कार’ तथा ‘गृहप्रवेश’ आदि के नाम भी इस संदर्भ में उल्लेखनीय हैं।
अपराध की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्मों का दौर अवाक फिल्मों के युग से ‘काला नाग’ से शुरू हो गया था। इसके निर्देशक थे होमी मास्टर, जिन्होंने इस फिल्म में मुख्य भूमिका भी निभायी थी। सवाक युग में ‘किस्मत’ ( हीरो अशोक कुमार, हीरोइन मुमताज शांति। यह फिल्म कलकत्ता में तकरीबन चार साल तक चली थी, जो एक रिकार्ड है) के गीत भी बहुत हिट हुए थे। ‘दुनिया क्या है’, ‘बाजी’, ‘आर पार’, ‘सीआईडी’, ‘दो आंखे बारह हाथ’ (वी. शांताराम), ‘गंगा यमुना’, ‘मुझे जीने दो’ (डाकुओं की समस्या पर), ‘डॉन’, ‘शोले’ (70 एम. एम. स्टीरियोफोनिक साउंड में बनी भारत की पहली फिल्म। जी. पी. सिप्पी की रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने कामयाबी के नये कीर्तिमान बनाये) आदि फिल्मों का एक सिलसिला ही चल पड़ा जो आज तक बरकरार है।
फिल्मों ने हिंदू-मुसलिम एकता के विषय को भी आधार बनाया। इस दृष्टि से वी.शांताराम की ‘पड़ोसी’ एक उल्लेखनीय फिल्म थी। इसमें मुसलिम कलाकार को हिंदू की और गजानन जागीरदार को मुसलिम पात्र की भूमिका देकर एक नया प्रयोग किया गया था। सामाजिक समस्याओं भी फिल्मों ने मुंह नहीं चुराया। 1941 में बनी ‘आदमी’ में वेश्यावृत्ति के पेशे को मानवीय नजरिये से देखने का पहला प्रयास किया गया। इसके बाद भी समाज की कुछ ज्वलंत समस्याओं पर फिल्में बनाने का सिलसिला जारी रहा। (क्रमशः)

दुनिया भर की झूठी ख़बरों के साथ जुड़े और सहयोग करें

http://galatkhabar.blogspot.com/

आज कल की सची ख़बरों से परेशान पाठकों के लिए हमने दुनिया भर की झूठी ख़बरें शुरू की हैं उमीद है की आप भी अपने क्षेत्र की झूठी ख़बरें इस ब्लॉग पर प्रकाशित करने को कष्ट करेंगे. यह सभी के असहयोग से ही असंभव है. आज ही विसिट करें

MCRPV NOIDA CAMPUS में सेमिनार और फेयरवैल पार्टी



माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नोएड़ा परिसर में आज सेमिनार, पुरस्कार वितरण समारोह और फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। सेमिनार में चर्चा का विषय 'मीडिया रोजगार की संभावना' और 'भारतीय मीडिया में विदेशी पूंजी निवेश' था। इस मौके पर कैंपस में इंडिया टीवी के एक्सक्यूटिव प्रोड्यूसर प्रशांत टंडन ने बतौर मुख्य अतिथि और फाइनेंशियल क्रानिकल के के.ए. बद्रीनाथ बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। दोनों अतिथियों का स्वागत नोएड़ा परिसर के निदेशक प्रो. अशोक कुमार टंडन ने की। सेमिनार में प्रशांत ने मीडिया में रोजगार की संभावना पर विचार व्यक्त किये। उन्होने कहा कि भले ही मंदी के इस दौर में कई कंपनियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है, लेकिन बड़े मीडिया हाउसों में इसका खास प्रभाव नहीं पड़ा है। पत्रकारिता के छात्रों का हौंसला अफजाईं करते हुए उन्होनें कहा कि इस इंडस्ट्री में सिफारिशों की नहीं, बल्कि मेहनती युवा पत्रकारों की आवश्यकता है। उन्होंने मीडिया के छात्रों को कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये। कार्यक्रम में के.ए.बद्रीनाथ ने छात्रों के बीच 'भारतीय मीडिया में विदेशी पूंजी निवेश' को लेकर चर्चा की। उन्होनें आज के समय में मीडिया हाउसों के बीच इंटरनेशनल लेवल पर चल रहे कंटेन्ट शेयरिंग एग्रीमेंट पर प्रकाश डाला। उन्होनें हमारे बीच आ रहे नये-नये मीडिया क्षेत्रों के बारे में चर्चा की। श्री बद्रीनाथ के अनुसार इस समय मोबाइल, ब्लाग, सोशल नेटवर्क साइट, इंटरनेट, मैगजीन, अखबारों, रेडियों और टेलिविजन में काफी जगह पत्रकारों की जरूरत हैं। सेमिनार के बाद जूनियर छात्रों ने सीनियर छात्रों को फेयरवैल पार्टी दी । सभी छात्रों ने अपने से जुड़े अनुभव एक-दूसरे से शेयर किये। इस फेयलवैल पार्टीं में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही । कार्यक्रम के बाद सम्मानित अतिथियों नें छात्रों को पुरुस्कार दिये और उज्ववल भविष्य की कामना की।


सूरज सिंह ।

PUBLIC INTEREST LITIGATION



To, ref:ssfaesfi/peti/1/2010
The
Hon’ble Chief Justice
Supreme Court Of India Date: - 24/4/2010
New Delhi


Sub: - Petition for Separate Gender Identification For Eunuchs In Census 2011

Sir,

This petition is in the interest of eunuchs/ kinnars, who are impotent and cannot be considered as male or female nor they can lead a married life (Under article 14 & 21), In our country they are considered in, either male or female category, as per their own choice, where as they should have a separate category.

Eunuchs are socially and educationally deprived group of the society, since many years and are humiliated by the public also. Recently they got some relief in terms of decision taken by the election commission (on 13/11/2009) by giving separate category to them in the voters list. Similarly, we wish and request the good self to kindly instruct the Govt of India & Registrar General & Census Commissioner, under article 32, to make separate gender identification for eunuchs in census 2011, and help this downtrodden group of the society.

We also request your good self to kindly consider our request as Public Interest Litigation.

Thanking you,

Yours truly,

(Dr.S.E. Huda)
Secretary
SSFA-ESFI

Enclo: News Paper Clippings

bhoot ka parichya.....................

पिघलता जा रहा हूँ, ये क्या हो रहा है मुझे ?

ओ सूरज,मैं आँख-भर नहीं देख पाता तुझे !!

मैंने किसी के दुःख में रोना छोड़ दिया अब

कितने ही गम और परेशानी हैं खुद के मुझे !!

दिन से रात तलक खटता रहता हूँ बिन थके

उम्र गुजरने से पहले कहाँ है आराम मुझे !!

ना जाने किन चीज़ों के पीछे भाग रहा हूँ

उफ़ ना जाने ये क्या होता जा रहा है मुझे !!

किसी जगह टिक कर रोने को दिल है आज

ऐसा क्यूँ हो जाता है अक्सर''गाफिल''मुझे !!..

८८८८८८८८८८८८८८८८८८८८८८८८८८८८८८८८८८८

८८८८८८८८८८८८८८८८८८८८८८८८८८८८८८८८८८८

किसी शै समझ नहीं पता की क्या करूँ

किसी के कंधे से जा लगूँ और रो पडूँ !!

जिन्दगी अगर इसी को कहते हैं तो फिर

इसी वक्त मर जाऊं,अपनी लाश दफना दूँ !!

कोशिशें,नाकामियाँ,गुस्सा और नफरत,उफ़

घुट-घुट कर रोता रहूँ और बस रोता रहूँ !!

ऊपरवाले का होगा कई सदियों का इक बरस

मैं क्यूँ पल-पल,कई-कई सदियाँ जीता रहूँ !!

इतना हूँ बुरा तो वक्त मार ही दे ना मुझे

उम्र की किश्ती के साथ किनारे जा लगूँ !!

बहुत तड़पती हैं ये धडकनें दिल के भीतर मेरे

दिल को निकाल कर फेंक दूं बेदिल ही जिया करूँ !!

मैं अपने-आप से भाग भी जाऊं तो जाऊं कहाँ

इससे तो अच्छा है कि खुद में ही गर्क हो रहूँ !!

कई दिनों से सोचा था खुद के बारे में कुछ लिखूं

अपने हर इक हर्फ़ में मैं कुत्ते की मौत मरता रहूँ !!

uuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuu

uuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuu

मेरा परिचय :

नाम : राजीव कुमार थेपड़ा [वर्मा]

पिता : स्व किशन वर्मा

जन्म-तिथि :24 सितम्बर 1970

शिक्षा :बी ए आनर्स [दर्शन-शास्त्र]

रूचि :रंगमंच,गायन,लेखन तथा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय [था]

विशेष :1997 में इन्डियन फ़िल्म एन्ड थियेटर अकादिमी [दिल्ली] के टापर

अभिनय-गायन-लेखन-निर्देशन में सैंकड़ों मंचन

पत्र-पत्रिकाओं में यदा-कदा प्रकाशित

चंडीगड तथा इलाहाबाद से सुगम तथा शास्त्रीय संगीत में संगीत-प्रभाकर

इन सभी क्षेत्रों में कई पुरस्कार

आकाशवाणी रांची के कलाकार

मगर फ़िलहाल पैकिंग मैटेरियल के व्यापार में सक्रिय [सभी शौक जो ऊपर उल्लिखित हैं,उनसे किनारा !!]

कार्यालय : प्राची सेल्स

नोर्थ मार्केट रोड

अपर बाजार,रांची

सम्पर्क : 09934305251/093060035/0651-3042630..

http://baatpuraanihai.blogspot.com/

http://ranchihalla.blogspot.com/

http://bhadas.blogspot.com/

http://kabirakhadabazarmein.blogspot.com/

http://dakhalandazi.blogspot.com/

(कमिश)नर हो न निराश करो मन को...

                                     (उपदेश सक्सेना)
मैं पिछले कुछ दिनों के लिए अवकाश पर क्या गया, देश में आईपीएल को लेकर बखेडा खड़ा कर दिया गया. ललित मोदी इस संस्थान के कमिश्नर हैं, जिसका संधि विच्छेद ही मेरे मुताबिक “वह नर जो कमीशन खाता हो”(कमीशन+नर) है, तो किस बात की हाय-तौबा मचाई जा रही है, यदि उन्होंने यहाँ अपने पद की “लाज” रखी हो. यहाँ एक नया युग्मक भी बन रहा है, आईपीएल....बीपीएल....एपीएल. आईपीएल यानि ललित मोदी, बीपीएल (गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले) शब्द से जुड़े हैं शरद पवार और दोनों मिलकर खुद को बना रहे हैं एपीएल (गरीबी की रेखा से ऊपर जीवन जीने वाले). शरद पवार को कभी भी वास्तविक बीपीएल को एपीएल में बदलने की कोई योजना नहीं सूझी, मगर वे अपनी अतृप्त कामनाएं पूरी करने के दांव पेंच खेलने का कोई मौक़ा नहीं छोड़ते.शशि थरूर की अच्छी-भली विदेश राज्य मंत्री की कुर्सी खाकर भी कई लोगों को चैन नहीं मिल रहा है. बेचारे थरूर को सुनंदा के पुष्कर में जलसमाधि लेने को मजबूर होना पड़ा. यदि निकट भविष्य में उनका विवाह (तीसरा) सुनंदा से हो गया तो जिंदगी भर उन्हें घर में ही ताने सुनना पड़ेंगे. इस कड़ी में नया नाम आया है, नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल का. ज़माना आधुनिक है ,सो पूर्णा ने ‘चंद्र खिलौना लैहों’ की गुहार न लगाते हुए अपने पापा के दफ्तर का एक हवाईजहाज़ अपने निजी उपयोग के लिए ले जाने की गलती कर डाली. शायद पूर्णा की इसके पीछे यह सोच रही होगी कि, वे लगातार करोड़ों के घाटे में डूबे एयर इंडिया को घाटे से उबारने में ‘डूबे’अपने पापा का काम कुछ आसान करना चाहती हों. पटेल की पार्टी और खुद कांग्रेस अध्यक्ष के नजदीकी लोगों का मानना है कि ‘पूर्णा तो बच्ची है, उसे इस विवाद में बेवजह घसीटा जा रहा है. ‘इंडियन पोलिटिकल ली़ग’ में होता वही है जो सरकार चाहती है.राजनीति के खेल अब खेलों में भी खेले जाने लगे हैं, टीमों में खिलाड़ियों को शामिल करने में राजनीति, खेलों में राजनीतिज्ञों की बढती रूचि जैसे मामले खेलों के प्रति निष्ठा और प्रेम के उदाहरण नहीं हो सकते. यदि राजनीतिक लोगों को खेलों से इतना ही प्रेम है तो हमारे राष्ट्रीय खेल हॉकी की अपने घर में ही दुर्दशा नहीं होती.खेलों की इस सबसे गहरी सोने की खदान (क्रिकेट) के राजनीतिक दोहन ने इस खेल की पीली चमक को ‘मेटेलिक ब्लैक ’ बना दिया है.

---- चुटकी----

कौन लगाएगा
चौका
कौन मारेगा
सिक्स,
राजनीति हो
या क्रिकेट
सब कुछ
है फिक्स।

23.4.10

कहां गये वे गांव

राजेश त्रिपाठी

गांव यानी भारत की आत्मा। न जाने कितनी खट्टी-मीठी यादों से जोड़ देता है हमें यह शब्द। यादें खिले कमलों औल पुरइन पात से भरे तालाब की। यादें आम के बोझ से झुकी अमराइयों और कोयल की मीठी कूक की। कजरी का त्योहार, जंगल में आग की लपटों का एहसास देते टेसू (पलाश ) के फूल, होली का हुड़दंग और हुलास, मस्ती, फाग। चैत में महुआ वन की मादक महक।फूली सरसों के खेत, दीवाली , तीज-त्यौहार और भी न जाने कितनी उजली यादें। इनमें ही कहीं होता गांव का अलाव जहां बाबा-दादा की जुबानी परियों,किस्सा तोता-मैना, सारंगा, राजा-रानी और राक्षसों की न जाने कितनी कहानियों के संसार उभरते। कभी जाड़े में अलाव ग्रामीण संस्कृति का अभिन्न अंग हुआ करते थे। पूस, माघ की हाड़ कंपा देने वाली ठिठुरन में अलाव के गिर्द जमती बड़े-बूढ़ों की महफिल। उनके बीच देश –दुनिया की चर्चा होती तो कभी चलते किस्सों के दौर। गांव के चौपाल भी कम महत्व के नहीं होते थे। तब शायद ही किसी लड़ाई-झगड़े के निपटारे के लिए कोर्ट कचहरी जाना पड़ता था। इन्हें पंच परमेश्वर चौपाल में ही निपटा देते थे। चौपाल कभी ग्रामीणों के लिए दिन भर की हाड़तोड़ मेहनत के बाद सुस्ताने व मनोरंजन की जगह हुआ करती थी। किस्से, कहानी, कीर्तन के अलावा ताश औरर चौपड़ के दौर में लोग अपना मनोरंजन करते थे। लेकिन अब न जाने कहां खो गयी वह प्यारी चौपाल जहां बातों-बातों में रिश्ते तय हो जाते और दुश्मन भी दोस्त बन जाते थे। इन्हें कुछ तो लोगों में बढ़ता दुराव और दुश्मनी खा गयी और कुछ गांवों में शहरी संस्कृति की घुसपैठ। आज गांवों में लोगों का ज्यादातर वक्त टेलीविजन खा जाता है, बचे-खुचे में वे डर के मारे घर में दुबके-सिमटे रह जाते हैं। डर दुश्मनों का जिनके हाथों में अब बरछी-भाले की जगह राइफल और पिस्तौल आ गयी है। बस फट्ट की एक आवाज और आदमी का काम तमाम।
बचपन में अला-बला और बुरी नजर को काटने के लिए मां ने जाने कितनी बार भालू की पीठ पर बैठाया और बालों का गंड़ा बांधा होगा। यह उस वक्त की बात है जब गांवों में टेरीलिन संस्कृति का प्रवेश नहीं हुआ था। वहां मिरजई, धोती, कुरते और पाजामे की शान थी। जाड़े में गुदड़िया बाबाओं का एक दल आता था। वे शरीर पर रंग-बिरंगे कपड़ों की थिगलियों से बनी गुदड़ी पहने रहते थे इसलिए गुदड़िया बाबा कहलाते थे। जाड़े की ठिठुरन भरी सुबह जब लोग रजाइयों में सिमटे-सिकुड़े नौ का अंक बने होते, गुदड़िया बाबा सुबह की ग्राम परिक्रमा या कहें प्रभाती के लिए निकलते। खंजली, चिमटा और हारमोनियम बजाते वे गाते फिरते- ‘दशरथ के लाल को जगायें माई जानकी’ या ‘जागिए रघुनाथ कुंअर पंछी बन बोले’। एक महीने तक वह गांव में रहते और हमारी सुबहें राग प्रभाती के उनके इन मधुर गीतों के बोलों से होती थीं। बचपन की मधुर यादों में गुदड़िया बाबा आज भी अपने मधुर गीतों के साथ हैं लेकिन अब गांवों में पहले जैसे मंगते नहीं आते। क्या करें , जमाना जो खराब आ गया है। अब तो नंगो, चोर-उचक्कों की बन आयी है। ऐसे में गुदड़िया बाबा जैसे ग्रामीण लोकरंग के कई रंग फीके पड़ गये हैं या कहीं सीमित दायरे में सिमट कर रहने को मजबूर हो गये हैं। बंदर-भालू वालों को पशुप्रेमियों और मेनका गांधी का डर है लेकिन इनके लोप होने से गांवों से उनके कई लोकरंग छिन गये हैं।
कभी तीज-त्योहारों में गांव गुलजार होता, मुखिया के द्वार पर जश्न का माहौल होता। अब न वह प्रेम रहा न भाईचारा। मनमुटाव और दुराव हर दिल में घर कर गया है। कई हिस्सों में बंट गये हैं गांव। जितनी जातियां, उतने टोले।हर टोले का अपना अलग नेता। गांव में जिस जाति का वर्चस्व होता है, उसी की चलती है। अब शायद ही कोई किसी के सुख-दुख में हाथ बंटाता या किसी के काम आता है। कभी भारत का आदर्श रहे गांव बंदूकों के साये में जी रहे हैं। लोग अपने पड़ोसी तक को डरवाने के लिए डाकू पालने लगे हैं। चौपाल तो जैसे अब बीती कहानी बन गयी है। अब माहौल बदल गया है। न वैसे गांव रहे,न वैसे लोग और न ही गांवों के पुराने, मोहक रीति-रिवाज। अपराधों की बाढ़ के चलते लोग शाम होते ही घरों में दुबक जाते हैं। शायद ही कहीं अलाव सजता हो या किसी चौपाल में रौनक हो। मुखिया के द्वार पर कीर्तन की महफिलें नहीं सजतीं। वहां अब सरकारी टेलीविजन शोभता है, जो परोस रहा है फिल्मी गाने और गांव की युवा पीढ़ी हो रही है उस फिल्मी रंग-ढंग में मगन। जो बूढ़ी पीढ़ी बच गयी है वह अपने सामने एक सुनहरे गांव को उजड़ते, खत्म होते देख रही है। उसके पास गांव की पुरानी, मीठी यादों को बिसूरने के अलावा कोई चारा नहीं। आज उसकी कोई नहीं सुनता। अप्रासंगिक हो चुकी है यह पीढ़ी। बदलाव की आंधी में उसकी नजरों के सामने ही सब कुछ उड़ता चला जा रहा है। चौपाल संस्कृति की जगह अब फिल्मी संस्कृति ने ले ली है। वह वहां के चाल-ढाल, पहनावे और जीने के तरीके में घुल गयी है। यह चकाचौंध की संस्कृति है जिसमें गांवों की सादगी, उसकी सोंधी महक दफन हो गयी है। अब गुदड़िया बाबा नहीं आते न ही किसी की आंखें ‘दशरथ के लाल को जगाये माई जानकी’ की मधुर गूंज से खुलती हैं। अब तो हर तरफ धूम है तो बस ‘अंखियों से गोली मारे लड़की कमाल’ जैसे गानों की धूम है। इनके शोर-शराबे में न जाने कहां खो गया है कल का सुहाना गांव, उसके मधुर गीत और उसके जीवंत लोकरंग।

थैंक्स की अपेक्षा के बिना भी कुछ अच्छा करके तो देखिए

हम किसी की मदद करें और बदले में वह हमें थैंक्स तक न कहे तो हम मन ही मन कुढ़ते रहते हैं और मौका मिलते ही उसे खरी-खोटी सुनाने में देर नहीं करते। अब जरा यह तो याद करें हमने कितने लोगों के प्रति धन्यवाद का फर्ज अदा किया। हम तो इसी भ्रम में जी रहे हैं कि जिस भी मुकाम पर पहुंचे हैं, रात-दिन एक कर अपनी मेहनत से पहुंचे हैं। जबकि सफलता वाली मंजिल के हर मोड़ पर प्रकृति से लेकर परिजन तक जाने कितने लोगों ने हमारे लिए त्याग किया है, उन सब ने तो आजतक हमसे धन्यवाद की अपेक्षा नहीं की।

शिमला में ट्रांसफर के बाद भी मेरी वही धारणा है कि पूर्वजन्म में इस शहर के लोगों का कुछ कर्ज बाकी रह गया होगा। इससे पहले जहां-जहां ट्रांसफर हुए, इसी सोच ने मुझे चुनौतियों का सामना करने की ताकत भी दी है।

जब आप किसी शहर में नए, अकेले होते हैं तो सबसे अनियमित खानपान ही होता है। आज यहां, कल वहां, जब जहां जैसा मिल जाए, ये सारी चीजें हमें स्वाद से ज्यादा हर हाल में एडजस्ट करना तो सिखाती ही हैं। उस दिन मैंने अपने मित्र जसवंत सिंह पवार को फोन लगाया कि चलो कुछ कर्ज उतार आएं। उन्होंने कहा मैं गेयटी में मैनेजर के रूम में बैठा हूं, यहीं आ जाओ। इस विश्व प्रसिद्ध थियेटर के मैनेजर सुदर्शन शर्मा से यह मेरी पहली मुलाकात थी। जितनी देर बैठे, जो चर्चा हुई, मुझे सीखने को यह मिला कि काम करते रहो फल की चिंता मत करो। वैसे भी यदि हम आम के बीज बोएंगे तो कैक्टस नहीं आम ही पैदा होंगे।आग में खाक होने के बाद गेयटी आज सिर ऊंचा किए खड़ा है तो सरकारी मदद के साथ सुदर्शन शर्मा जैसे न जाने कितने छोटे कर्मचारियों सहयोग रहा है।

गेयटी की ही तरह हमने भी न जाने कितनी ठोकरें खाईं, जाने कितने पापड़ बेले, तब कहीं मुकाम हासिल कर पाए। हमारी उपलब्धियों का जब यशोगान होता है तो हम और अकड़ कर बैठ जाते हैं। उन क्षणों में हमें भीड़ में ताली बजाते लोगों में वो चेहरे भी अंजान लगते हैं जिनके छोटे-छोटे त्याग की सीढिय़ों से हम सम्मान के मंच तक पहुंचते हैं।

दूर क्यों जाएं, बोर्ड एग्जाम में उपलब्धि हासिल करने पर हमारी तरह हमारे बच्चे भी सफलता का सारा श्रेय रात-रात भर जागकर की गई पढ़ाई को देते हैं। तब याद नहीं रहता कि बड़ी बहन अलार्म लगाती थी, वह पढऩे के लिए उठाती और हम झिड़क देते थे। मां जागती रहती थी कि हमारी आंख न लग जाए, चाय-काफी बनाकर देती थी। सुबह परीक्षा के लिए रवाना होने से पहले दही-शक्कर, पेड़े से मुंह मीठा कराकर भेजती थी। परिजनों की तरह हमारे टीचर भी हर वक्त हमारी परेशानी दूर करने को तत्पर रहते थे। मदद करते वक्त भी इन सबका यही स्वार्थ रहता था कि किसी तरह हम मंजिल हासिल कर लें। परीक्षा देते वक्त जब हमारा पेन चलते-चलते अचानक रुक गया था, तब पड़ोस की टेबल के उस अंजान परीक्षार्थी ने अपना एक्स्ट्रा पेन देकर हमारी मदद नहीं की होती तो उस पेपर में शायद ही हमें अच्छे नंबर मिल पाते।

बचपन से लेकर पचपन तक हर मोड़ पर अकसर ऐसे व्यक्ति मिलते ही रहे हैं जो बिना किसी स्वार्थ के हमारी मदद करके खुशबू के एक झोंके की तरह आए और चले गए। एक पल को आंखें बंद करें तो सही, रिप्ले में वो सारे खुदाई खिदमतगार सामने आ जाएंगे, इस पल ही हमें अहसास होगा कि जिस ऊंचाई पर हमारे पैर जमे हुए हैं वह नीचे की जमीन ऐसे ही लोगोंं के अहसान के कारण सख्त बनी हुई है। मन में यह विचार भी आ सकता है कि ये सारे लोग मिल जाएं तो थैंक्स कहकर एहसान उतार दें।

अच्छा तो यह होगा कि जिन लोगों ने हमारी थोड़ी सी भी मदद की है उनका यह कर्ज उतारने के लिए हम भी किसी के काम आ जाएं और यह अपेक्षा भी न करें कि कोई हमारा नाम याद रखेगा। हमारी संस्कृति में गुप्तदान की परंपरा भी तो सदियों से चली आ रही है। मोमबत्ती का ही त्याग देखिए, घुप्प अंधेरे में हमें उजाला देने के लिए जलती-पिघलती जाती है, लाइट आते ही हम उसे फूंक मार कर बुझा देते हैं। फिर जब अचानक लाइट चली जाती है तो माचिस की तीली के आगे खुशी-खुशी आत्मदाह करने वाली मोमबत्ती यह नहीं कहती की उसके त्याग का इतिहास लिखा जाए।

बिना किसी चाह की कामना के जब पत्थर मारने वालों को भी पेड़ मीठे फल देते हैं, बिना किसी भेदभाव के बादल सबका आंगन गीला करते हैं, झोपड़ी से लेकर सीएम हाउस तक रोशनी बांटने में सूरज समाजवाद के पुरोधा की तरह काम करता है, फिर हम क्यों किसी के काम नहीं आ सकते। प्रकृति का आभार व्यक्त करना तो हम भूल ही गए हैं लेकिन क्या हवा, बादल, सूरज, चांद, पेड़ और हमारी अपनी मां से बिना किसी अपेक्षा के सबके भले के लिए काम करते रहने के संस्कार भी नहीं ले सकते?

---- चुटकी----

धर कर
जनसेवक
का भेस,
नेता जी
आईपीएल
की तरह
चला रहे हैं
देश।

MCRPV NOIDA सेमिनार और फेयरवेल


माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के नोएड़ा परिसर में 24 अप्रैल को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। छात्रों ने इसकी तैयारी में पूरे परिसर को दुल्हन की तरह सजाया है। कार्यक्रम को लेकर जूनियर छात्रों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस दौरान कैंपस में सेमिनार और पुरूस्कार वितरण भी किया जायेगा। विदाई समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में श्री हेमंत शर्मा (इंडिया टीवी) और विशिष्ट अतिथि में श्री के. ए. बद्रीनाथ जी शिरकत करेंगे। दोनों अतिथि सेमिनार में 'मीडिया रोजगार की संभावना' और 'भारतीय मीडिया में विदेशी पूंजी निवेश' छात्रों को सम्बोधित करेंगे। सेमिनार की अध्यक्षता परिसर के निदेशक प्रो. अशोक टंडन जी करेंगे।

सूरज सिंह।

काइट चलचित्र का ट्रेलर

सबसे पहले भड़ास पर प्रदर्शित

---- चुटकी----

जीवन का मर्म
समझा गए
विद्वान्
शशि थरूर,
जितना ज्यादा चाहिए
उतना कम
बोलो हजूर।

होशंगाबाद में एक साहित्यिक आयोजन



साहित्य अकादेमी,मध्यप्रदेश द्वारा पिछले16-17 अप्रेल को होशंगाबाद में एक साहित्यिक आयोजन किया गया था. ये कार्यक्रम पंडित माखन लाल चतुर्वेदी की याद हुवा राष्ट्रीय सत्र की संघोष्टी का था.कार्यक्रम का शुभारम्भ साहित्य अकादेमी के नव-नियुक्त निदेशक डॉक्टर त्रिभुवन नाथ शुक्ल के उद्बोधन से हुवा.इस पूरे दो दिवसीय आयोजन मेंदेशभर के 14 बड़े विद्वानों ने हिस्सा लिया. चर्चा का विषय पंडित माखन लाल चतुर्वेदी की सांकृतिक चेतना और उनकी पत्रकारिता था.विषय पर सभी विद्वानों ने गहन रूप से विचार व्यक्त किये.





प्रतिभागी विद्वानों में डॉ.प्रेम भारती,डॉ.प्रेम शंकर डॉ. रघुवंशी,डॉ.के.जी..मिश्र,डॉ.जी.एस.चौहान,डॉ.एस.शर्मा,डॉ.एन.मिश्र,डॉ.मिथिला प्रसाद त्रिपाठी ,डॉ.श्रीराम परिहार,डॉ.विनोद निगम,डॉ.राजकुमार,डॉ.जे.रिचारिया,डॉ.आर.पी.सीठा,सहित श्री गिरीश पंकज थे.आयोजन में मैं स्वयं भी शामिल था. मुझे इन सभी को सुनने के साथ साथ अपनी बात कहने का अवसर मिला.कुल मिलाकर साहित्य का लम्बे समय बाद हुवा ये आयोजन था,ये पूरे रूप में सफल होने के साथ शहर में भी एक माहौल बनाने में सफल रहा.
विचारों के लिए मैं स्वयं स्टेज पर.


अशोक जमनानी,होशंगाबाद

22.4.10

इस गणतन्त्र के जन में इनका शुमार क्यों नहीं?





इस गणतन्त्र के जन में इनका शुमार क्यों नहीं।
क्योंकि हम ऐसा चाहते हैं।
बहुत ईमानदारी के साथ हम महसूस करते हैं, इसकी पुख्ता वजूहात हैं -
वो देखने में हमारे जैसे इंसान ही लगते हैं।
हमारे जैसा महसूस करते हैं
हमारी तरह रोना-हँसना भी जानते हैं
हमारी ख़ुशी में शरीक होते हैं अपना पेट पालने के लिये
नाचते हैं और हमको हँसाते हैं
वह भी साँस लेते हैं, दो रोटी भी खाते हैं
दर्द उनको भी होता है
दिल उनका भी दुःखता है....शायद हम-आपसे बहुत ज्यादा
तड़प - और वह इतनी कि रोज़ जीते हैं और रोज़ मरते हैं।
पूरी ज़िन्दगी में लाखों बार मौत-ज़िन्दगी से दो-चार होते हैं
......या हम दूसरी दुनिया से आये हैं या फिर ये लोग
अरे। हम जैसे आधुनिक लोग
कैसे हो सकते दूसरी दुनिया के
हम तो सैकड़ों वर्ष पुरानी इंसानियत की
सभ्यता रूपी गठरी को अपने मज़बूत कंधों पर उठाये
वक्त की रहगुज़र पर सीना चौड़ा करके चल रहे हैं।
हाँ। शायद ये ही कहीं से टपके हैं
या तो जंगल से या फिर आसमान से आये हैं।
पूँछके देखूँगा उन माँ-ओं से
शायद वो ही सबसे बेहतर बता पाएँ
चूँकि वो जन्म देती हैं
ज़रा सोचो तो...........

---- चुटकी----
गलत शोट
के मारे,
मोदी थरूर
बेचारे।
-----
थरूर बोल्ड
मोदी को
कैच आउट
करेगी सरकार,
बस करो
थोडा सा
इन्तजार।

गौरव गाथा महतारी की

यह धरती नागों की धरती जिनसे नग भी थहराते थे,
जहां फणीं और छिन्दक राजाओं के ध्वज ही लहराते थे।
पाण्डव के पार्थ पौत्र परीक्षित को जिसने ललकारा था,
मेरठ के निकट हुए रण में तक्षक ने उनको मारा था।।
उनके साहस से सहमें साधू उन्हें सर्प बतलाते हैं,
भागवत में क्षेपक जोड़ हमें यह कल्पित कथा सुनाते हैं।
तोपों तीरों का साथ और तेगों से जिनकी यारी है,
ऐसे ही वीरों की माता यह छत्तिसगढ़ महतारी है।।
जिसमें रत्नों की भरी खान, कुछ सरल सुघर सुन्दर सुजान,
आगन्तुक को भगवान मान, करते उनकी सेवा सम्मान।
ऐसे मनखों की माटी में बारूद बो रहे मक्कारों,
नाकों के बल बजने वाले नक्सल के नकली नक्कारों।।
यह वीरनारायण की धरती दाऊ दयाल की माटी है,
इसकी रक्षा हित मिट जाना इन वीरों की परिपाटी है।
मांदर की थापें सुन जिनकी शेरों की टांग कांपती है,
जिन आदिवासियों की तीरें बाघों की देह नापती हैं।।
तुम उन भोले-भाले लोगों के मन में जहर घोलते हो,
कुछ लोहे के सिक्कों के बल पर उनका ईमान तोलते हो।
मुझको मेरे ही लालों से कितने दिन तुम कटवाओगे,
जिस दिन ये सम्भल गए उस दिन तुम टुकड़ों में बंट जाओगे।।
उस दिन इस माटी का बेटा धरती का कर्ज उतारेगा,
उस बियाबान में खोज-खोज इन मक्कारों को मारेगा।
उस नक्सल का नासूर हमी फिर संगीनों से फाड़ेंगे,
माओवादी गंदा मवाद बाहर ले जाकर गाड़ेंगे।।
फिर जंगल में कूके कोयल मैना पंखे फैलाएगी,
धरती धानों से धानी हो वर्षा के बूंद नहाएगी।
ताला के रुद्र छोड़ ताण्डव तब मंद-मंद मुस्काएंगे,
छत्तिसगढ़ के वासी कपूत जनगणमन उस दिन गाएंगे।।
कपूतप्रतापगढ़ी

पायलट बाबा के खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं?

देहरादून । ऊंची राजनैतिक पुहंच या फिर अपनी साख का जलवा देशभर में एक रूपये में कंप्यूटर शिक्षा दने का दावा करने वाले पायलट बाबा के खिलाफ देहरादून से लेकर देशभर में दर्ज हुए मुकदमों पर कार्रवाई करना तो दूर जांच के नाम का बहाना बनाकर इसे टाला जा रहा है। जबकि देशभर में पायलट बाबा के नाम पर एक रूपये म कंप्यूटर शिक्षा देने का दावा करने के बाद राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में करोडो रूपये इकट्टठा कर शिक्षा देने वाली कंप्यूटर कंपनी चंपत हो गई। मजेदार बात यह है कि इस कंप्यूटर शिक्षा को लेकर राज्य के बडे-बडे नेताओं ने पायलट बाबा का साथ देकर इसे जोरशोर से प्रसारित किया गया जिसके बाद आईकावा इंटरनेशनल कंप्यूटर कंपनी के साथ करार होने के बाद एक रूपये में कंप्यूटर शिक्षा देने का खेल पूरे देशभर में शुरू किया गया। कुछ महीने कंप्यूटर का खेल चलने के बाद आईकावा इंटरनेशनल एजूकेशन ने कंप्यूटर सेंटर की फ्रेंचाइजी खोलने के लिये जमानत राशि के रूप में ५० हजार रूपये जमा कराए। लिखित समझौते के आधर पर आठ कंप्यूटरों वाला सेंटर खोलने के बाद एक रूपये में कंप्यूटर शिक्षा दी जानी थी। इसके साथ ही फ्रेंचाइजी खोलने वाले लोगों को यह भी कहा गया था कि सौ छात्रों को प्रवेश देने के बाद ५० हजार की धनराशि अनुदान के रूप में दी जाएगी।
देशभर में ७ हजार से अधिक कंप्यूटर केंद्र खुलवा कर वर्ष २००८ में कंप्यूटर संस्थानों की शुरूआत की गई। जूना अखाडे के महामंडलेश्वर पायलट बाबा इस संस्था के अध्यक्ष थे अ ौर उनकी जापानी शिष्या आईकावा संस्था की उपाध्यक्ष बनाई गई थी और संस्था के चेयमैन पद पर हिमांशु राय और प्रबंध निदेशक इशरत खान को बनाया गया था। संस्था ने उत्तराखंड सहित देश के कई राज्यों में आईटी संस्थान खोलने के लिये विज्ञापन के माध्यम से ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित किया और उत्तरकाशी में फिल्म अभिनेत्री व सांसद हेमा मालिनी के साथ-साथ राज्य के कई भाजपा नेताओं को भी बुलाया गया था। बाबा के कार्यक्रम में शामिल होकर सभी नेताओं ने इसका प्रचार-प्रसार पुरजोर तरीके से किया लेकिन जमा की गई करोडो रूपये की धनराशि आज तक फ्रेंचाइजी खोलने वाले लोगों को नहीं मिल पाई है।
देहरादून के अखिलेश अग्रवाल सहित कई संचालक अभी भी अपनी धनराशि को लेकर बाबा के आश्रमों के चक्कर काटते नजर आ रहे हैं लेकिन कंप्यूटर के नाम पर लिये गये पैसों को वापस तक नहीं किया जा रहा। इतना ही नहीं पुलिस में की गई शिकायत को लेकर भी कोई कार्रवाई आज तक आगे नहीं बढ सकी है जिसने यह सवाल खडे कर दिये हैं कि कंप्यूटर शिक्षा दिलाने के नाम पर बाबा ने ऊंची पहुंच दिखाते हुए करोडो के वारे-न्यारे कर लिये हैं। जबकि पायलट बाबा का इस बारे में साफ कहना है कि उन्होंने सेंटर संचालकों से कह दिया था कि उनका आईकावा इंटर नेशनल एजूकेशन से कोई लेना-देना नहीं है जबकि सेंटर संचालकों को ४०-४० हजार के दिये गये चैक भी बाउंस हो चुके हैं। और अब इशरत खान को हटाकर उत्तरकाशी आश्रम के मैनेजर अमरीश मिश्रा को नियुक्त किया गया है।
वहीं दूसरी ओर कुंभ नगरी मे हुए हादसे को लेकर भी अभी तक ऊंची पहुंच का फायदा उठाकर बाबा के खिलाफ कोई कडी कार्रवाई नहीं की गई है जबकि इस हादसे ने कई बेगुनाहो की जान ली है। कार्रवाई के नाम पर पुलिस ने सिर्फ पायलट बाबा के चालक के खिलाफ मुकदमा कर उसे गिरफ्तार किया है और पायलट बाबा को जांच के घेरे में लिया गया है।
सूत्र बताते हैं कि भाजपा के एक बडे नेता के साथ-साथ ऊंची पहुंच रखने के कारण बाबा पर कार्रवाई करने में पुलिस कतरा रही है। यहां तक कि हादसे के दौरान उत्तराखंड के एक भाजपा नेता की गाडी भी घटना स्थल पर मौजूद थी। लेकिन इसके बाद भी पायलट बाबा के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। बेरोजगारों को सब्जबाग दिखाने का जो खेल बाबा ने सेंटर खोलने के नाम पर खेला उसने कहीं न कहीं देशभर के बेराजगारों की मंशा को छलने का प्रयास किया है। अब देखना यह होगा कि क्या पायलट बाबा के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत पुलिस प्रशासन जुटा पाता है या नहीं जबकि उत्तरकाशी में जमीन कब्जाने को लेकर भी पायलट बाबा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

पत्नी चालीसा-ब्रज की दुनिया

नमो नमो पत्नी महरानी.तुमरी महिमा कोई न जानी. हमने समझा तुम अबला हो.पर तुम सबसे बड़ी बला हो.माई को बेटा से पिटवावे.तब जाके उर ठंढक पावे.जिस घर में हो तुमरा वास.सास ससुर करे स्वर्ग निवास.घर के खंड-खंड करवावे.अपनी दुनिया आप बसावे.अपने घर को नरक बनावे.तब आधुनिक नारी कहावे.भाई के पूत पर नेह लुटावे.अपनी बेटी को टुगर बनावे.नैहर के कुक्कुर भी आवे.उसकी सेवा पति से करवावे.जीजा को देखत तन फड़के.नंदोई को देख के भड़के.बेटा पहले नाना जाने.बाद में फ़िर पापा पहचाने.देवर ससुर को धूल चटाए.भाई बाप को सूप पिलाये.बाहर पति शेर कहलावे.घर आकर चूहा बन जावे.जिस दिन हाथ में बेलन आवे.उस दिन पति घर लौट न पावे.सारे बेड पे पत्नी सोये.पति बैठ के फर्श पे रोये.भाई को दे पूड़ी-हलवा.प्राणनाथ को उबला अलुआ.बहिन उड़ाए चाट और घुघनी.ननद की थाल में सूखी सुथनी.ननद को ना दे फूटी कौड़ी.बहिन को देवे सोने की सिकड़ी.सास ननद को नाच नचावे.अपने कोप भवन में जावे.तुमसे ही घर मथुरा काशी.तुमसे ही घर सत्यानाशी.पत्नी चालीसा जो नर गावे.सब सुख छोड़ परम दुःख पावे.

21.4.10

घुट-घुट के जीने को मजबूर पुलिस वाले

ये चिराग़े ज़ीस्त हमदम जो न जल सके तो गुल हो
यूँ सिसक -सिसक के जीना कोई जिंदगी नहीं है

२०-४-१० को मेरठ के सभी अख़बारों की जो सुर्खी थी उसे देख कर वाकई में दिमाग भन्ना गया,जितना दिमाग ख़राब हुआ उससे कहीं ज्यादा मन को पीड़ा हुई कि पुलिस विभाग के वर्दीधारी सिपाही के शव को फाँसी के फंदे पे झूलता हुआ देख उपरोक्त पंक्तियाँ सहसा मेरे मन पटल पर उभर आयीं।
देश-प्रदेश की आन्तरिक सुरक्षा का भर उठाने वाला एक पुलिस कर्मी आत्महत्या कर के अपनी जीवन लीला समाप्त कर दे यह कोई साधारण बात नहीं है,एक इन्सान को ऐसा भयानक कदम उठाने के लिए मजबूर करने वाली परिस्थितियां दो-चार दिनों में उत्पन्न नहीं होतीं बल्कि इस की प्रष्ठभूमि में घोर निराशा और दम घोटने वाला माहौल होता है। ये सब मैंने यूँ ही मात्र कल्पना करके या कहीं पढ़-पढ़ा के नहीं लिख दिया है बल्कि इस माहौल को बहुत करीब से देखा है या यूँ कहे कि अपने जीवन के २५-२६ साल इस माहौल में गुजरें हैं क्योकि मेरे पिता ने ३६ साल इस विभाग की सेवा की है और मैंने कई बार उन्हें कठिन हालातों से गुजरते हुए देखा है जिसमे कई बार निर्णय लेना मुश्किल हो जाता है कि अपने ज़मीर कि सुने या हुकुमरानो की। मेरे और भी कई करीबी रिश्तेदार हैं जो अभी भी नौकरी कर रहे हैं इस विभाग में और अपनी गाड़ी को बस भगवान भरोसे खींच ही रहे हैं किसी तरह।
आइये पुलिस विभाग की अंदरूनी तस्वीर की समीक्षा करतें हैं। पुलिस विभाग को संचालित करने वाला पुलिस रेगुलेशन एक्ट लगभग १५० साल पहले हमारे अंग्रेजी शासकों ने बनाया था,जिसके अनुसार प्रत्येक पुलिस कर्मी सप्ताह के सातों दिन तथा दिन के २४ घंटे का मुलाज़िम होता है,उसे जब चाहे ड्यूटी के लिए तलब किया जा सकता है। अंग्रेज़ बहादुर तो चले गए अपनी सुविधा के अनुसार नियम बनाकर लेकिन देश की आज़ादी के ६० वर्षों बाद भी देश और प्रदेश के कर्णधारों को इस प्रकार के अव्यवहारिक नियमों पर पुनःविचार करने का समय नहीं मिला।
दुनिया में श्रमक्रांति हुई,श्रमिकों के लिए एक दिन में ८ घंटे काम करने का नियम बना लेकिन पुलिस विभाग इस से वंचित रहा। पुलिस विभाग की सब से बड़ी समस्या यह है कि इस विभाग की जिम्मेदारियों और इसके साधनों में बहुत बड़ा गैप है।आज़ादी के बाद से पुलिस के दायित्वों में तो कई गुना इजाफा हुआ है लेकिन उसके अनुपात में पुलिस के संसाधन एक चौथाई भी नहीं बढे हैं। सबसे ख़राब स्तिथि तो थानों की है। एसएचओ या एसओ को छोड़कर अन्य सभी पदों के कर्मचारिओं के स्थान रिक्त पड़े हैं जिन्हें भरने की कोई तर्कसंगत योजना सरकार के पास नहीं है,नगरों की ट्रेफिक व्यवस्था,थानों का पहरा,ड्यूटी,पोस्टमार्टम कराने तथा अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करने के कार्यों में अगर होमगार्ड सहायक ना हों तो पुलिस विभाग का काम चार दिन भी नहीं चल सकता।
देश की आबादी बढ़ रही है,बेरोज़गारी बढ़ रही है,युवा वर्ग में असंतोष और हताशा व्याप्त है,जिसके फलस्वरूप अपराध बढ़ रहा है।चेन स्नेचिंग,पर्स,मोबाइल हैण्ड बैग,लैपटॉप सरेआम लूटे जा रहें हैं और थानों में कोई एफआई आर दर्ज करने को तैयार नहीं है वजह ये है कि एक ओर तो अपराध दर्ज होगा और दूसरी तरफ तफ्तीश के लिए स्टाफ कहाँ से आयेगा? पिछले लगभग दो दशकों में पुलिस संस्कृति में भयंकर बदलाव आया है पुलिस के दिन प्रतिदिन के कार्यों में राजनैतिक हस्तकचेप इस हद तक बढ़ गया है कि जो पुलिस कर्मी सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करतें हैं उन्ही को मनचाही पोस्टिंग मिलती है शेष धूल चाटते फिरतें हैं।
एक और भयंकर रोग जो इस विभाग को घुन की तरह चाट रहा है, वह है भ्रष्टाचार ,पहले सुना जाता था कि कहीं -२ पुलिस वाले हफ्ता वसूल करते थे अब यह सुनने में आता है कि पुलिस वाले अपनी क़ुर्सी बचाने के लिए हफ्ता अदा कर रहे हैं।ईश्वर ही जानता है कि सत्य क्या है और इसका परिणाम क्या होगा?पुलिस विभाग की सेवा शर्तें बहुत कठिन और कष्टदायक हैं। थाना स्तर के कर्मचारिओं की स्तिथि सबसे अधिक दयनीय है। मूलभूत सुविधाएँ भी उपलब्ध नहीं है। रहने को आवास नहीं है,समय पर अवकाश नहीं मिलता। प्रोन्नति के अवसर नहीं के बराबर हैं । खाना खाने,सोने व आराम करने का कोई समय नहीं है। जनता के मन से पुलिस का भय और सम्मान निकल चुका है। रास्ता जाम,थाने का घेराव,पथराव,पुलिस कर्मिओं से हाथापाई अब रोज़ की बात हो गए है। थाने की जीप में तेल अपनी जेब से डलवाना पड़ता है,दफ्तर के काम में आने वाली स्टेशनरी भी खुद ही मंगवानी पड़ती है। अतः इस तरह के दम घोटू माहौल में यदि कोई संवेदनशील पुलिस कर्मी आत्महत्या कर लेता है तो ऐसी घटना दुखद तो जरूर होती है लेकिन आश्चर्यजनक बिलकुल नहीं।
पुलिस की सेवा शर्तों में सुधार के लिए आयोग तो कई बने लेकिन उनकी सिफारिशें गृह-मंत्रालय के रिकॉर्ड रूम में धूल चाट रहीं है। इससे पहले कि स्तिथि विस्फोटक हो जाए शासन -प्रशासन को सजग हो जाना चाहिए अन्यथा बदमाशों के साथ मुठभेड़ में शहीद होने वाले पुलिस वाले आत्महत्या करने पर मजबूर हो जायेंगे।

साच पास में कार व्हाश भी फ्री है



लो क सं घ र्ष !: केक को खा के सिवइयों का मजा भूल गये

हम ने सुना है कि यात्रियों केा गिरहकट एक दूसरे के हाथ बेच लिया करते थे, बोलियाँ लगवाकर नीलाम करते थे, बेचारे मुसाफिर को खबर तक न होती थी। अब क्रिकेट प्रेमियों की भी जेब किसी न किसी रूप में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कटती है। आप कहेंगे कि हम यह नहीं मानते, न मानिये, यह तो मानेंगे कि आई0पी0एल0 (इण्डियन प्रीमियर लीग) जो बी0सी0सी0आई0 की एक उप समिति है, ने बड़ी बड़ी बोलियों पर मैचों की नीलामी की है। अब आप खुद सोचिये कि नीलामी छुड़ाने वाले घाटे का सौदा तो करेंगे नहीं, जितना खर्च करेंगे, उससे ज्यादा कहीं न कहीं से प्राप्त करेंगे।
इतनी सी बात से आप यह सूत्र पा गये होंगे कि आई0पी0एल0 के कमिश्नर ललित मोदी और विदेश राज्यमंत्री शशि थुरूर के बीच झगड़ा किस बात का था और सुनंदा पुष्कर का क्या किस्सा है। सभी अपनी अपनी बचत में एक दूसरे की पोल खोल रहे थे और यह जनता है कि सब जानती है।
इस संक्षेप को अगर विस्तार दिया जाय तो कहानी लम्बी हो जायेगी काफी खुलासा हो चुका है।
बात पूछोगे तो बढ़ जायगी फिर बात बहुत।
बस थोड़ा और स्पष्ट कर दूं।
टवेंटी-20 मैंचेों को लोकप्रिय बनाने का श्रेय आई0पी0एल0 को मिला। तीन वर्ष पहले जब आई0पी0एल0 की आठ टीमों की नीलामी हुई, क्रिकेट जगत के साथ साथ कार्पोरेट जगत में भी हलचल मची। नई दो टीमों पुणे और कोच्चि की नीलामी पिछली आठ से भी अधिक थी।
अब थुरूर के विदेश राज्यमंत्री पद से जब इस्तीफा ले लिया गया तो मोदी के आरोपों का और भी खुलासा हो गया। सुनन्दा ने भी रेंदेयु से इस्तीफा दिया तथा यह भी सच्चाई सामने आ गई कि थुरूर ही के कारण उन्हें 19 प्रतिशत भागीदारी तथा 70 करोड़ की धनराशि मिली थी। जब आई0पी0एल0 की ब्राण्ड वैल्यू 4 अरब डालर से अधिक बढ़ी तो इससे ऐसे ऐसे राजनेताओं ने दिलचस्पी ली, जिनको क्रिकेट का ककहरा तक ज्ञात नहीं है। आई0पी0एल0 की फ्रेंचाइजी टीमों ने पूँजी बाजार का रूख किया और सट्टेबाजी भी खूब की, क्रिकेट व्यापार बन गया और क्रिकेट प्रेमियों के क्रेज़ को भुनाया गया।
सरकार ने इस्तीफ़ा लेने से पूर्व अपनी एजेन्सियों द्वारा सरकारी पता करा लिया, बी0 सी0 आई0 पर भी दाग़ देखे गये, अब वह भी जाँच के घेरे में है।
अब इसका दूसरा पहलू भी देखियों, क्रिकेट प्रेमी होना भी ‘स्टेट्स सिम्बल’ बन चुका है, इनके कई वर्ग हैं, एक वर्ग उन बडे़ आदमियों या अभिजात्य वर्ग के युवाओं का है जो विलासिताओं के लिये अपने बड़ों द्वारा अर्जित धन को लुटाने के बहाने ढूढ़ते रहते हैं, दूसरा वर्ग उन छुटभैय्ये युवाओं का है जो धनी युवाओं की चाटुकारिता हेतु अपनी छोटी सम्पत्तियों का वारा न्यारा करके अपने को धनियों जैसा दिखाना चाहते हैं और उन्हीं की बगल में बैठना चाहते हैं। तीसरा वर्ग उन बेरोजागार ग्रामीण तथा शहरी युवाओं का है जो अपनी देशी बातों पर गर्व के बजाय हीनता का भाव रखता है। तथा विदेशी चीजों का दीवाना है। वह कबड्डी के बजाय अपने का क्रिकेट प्रेमी दिखाना पसन्द करता है। अकबर इलाहाबादी के सुपुत्र जब इंगलैण्ड पढ़ने गये तो उनमें यही भावना आ गई थी, अतः अकबर ने कविता रूप में एक पत्र भेज, जिसकी एक पंक्ति इस समय मुझे याद आ गई-

केक को खा के सिवइयों का मजा भूल गये।

यदि मुझे दकियानूसी न समझे तो क्या मैं यह कहने की हिम्मत करूं कि भारतीय गरीब बच्चों के लिये तो इस झूठे क्रेज से बेहतर तो मुंशी प्रेम चन्द का गुल्ली डण्डा था, जिसमें खर्च भी नहीं था और खुली हवा भी मिलती, अब तो बच्चे बंद कमरों में टी0वी0 से चिपके रहते हैं, स्वास्थ्य बनने के बजाय बिगड़ता है, तथा पढ़ाई लिखाई एवं घर के कामकाज भी कई कई दिन तक प्रभावित होते हैं सरकार खिलौना पकड़ा देती है या यूं कहिये कि नशे की गोली दे देती है जिससे वह मस्त होकर अपनी समस्याये भूल जाते हैं वे ऐसे आलसी बनते हैं कि न तो काम करते हैं, न ही सड़क पर निकल कर सरकार से काम मांगते हैं उल्टे सरकार की जय जय कार करते हैं क्रिकेट प्रेमी कृपाया मुझे क्षमा करें।

डॉक्टर एस.एम हैदर

पानी और स्वास्थ



गर्मी का मौसम आते ही हमें पानी की उपयोगिता समझ में आने लगती है। इस दौरान पानी की काफी मांग बढ़ जाती है। पानी शरीर के लिए बेहद आवश्यक तत्व है। इससे ना सिर्फ हम खुद को स्वस्थ रख सकते है बल्कि कई बीमारियों से भी बच सकते है। लिहाजा,पानी और स्वास्थ का बड़ा गहरा सम्बंध है। प्रत्येक आदमी के लिए पानी उतना ही जरूरी है,जितना कि फैफड़ों के लिए वायु। पानी का महत्व गर्मी मे खासा बढ़ जाता है। हमारे शरीर में करीब सत्तर फीसदी पानी होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पानी बेहद जरूरी है। पानी शरीर के तमाम विषैले तत्वों को बाहर निकालता है। इसके साथ ही ये हमारी चमड़ी, दिल, किडनी आदि को कई बीमारियों से बचाता है। अगर आप भरपूर पानी नहीं पियेंगे तो डिहाइड्रेशन की परेशानी हो सकती है। शरीर में पानी के कमीं के चलते लोगों को चक्कर भी आने लगते है। सुबह उठ कर एक सामान्य आदमी को डे़ढ से दो लीटर पानी पीना चाहिए। यदि पानी किसी तांबे के बर्तन में रखा हुआ हो तो सोने पे सुहागा होगा। पानी से वजन घटाया जा सकता है। भोजन पचाने में भी पानी की काफी अहम भूमिका होती है, लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए, भोजन के करीब एक घंटे के बाद पेट भर पानी पी सकते है। इससे आपको एसिडिटी, कब्ज या गैस आदि की परेशानी नहीं होंगी। पानी पीने में इस बात का खास ध्यान देना चाहिये कि वो स्वच्छ हो, अगर पानी स्वच्छ नहीं होगा तो वो शरीर के लिए नुकसान दायक हो सकता है। पानी के सही प्रयोग से आप स्वंय को स्वस्थ बना सकते है।

सूरज सिंह ।

मोटा होना कोई अपराध तो नहीं

आज की नायिका (नई दुनिया का प्रकाशन) में प्रकाशित अलसी के व्यंजन

Dr. O.P.Verma
M.B.B.S.,M.R.S.H.(London)
President, Flax Awareness Society
7-B-43, Mahaveer Nagar III, Kota(Raj.)
Join my network at http://flaxindia.ning.com
+919460816360


हंसने के क्या फायदे है ?

कई लोग सोचते हैं की परेशानियों के बीच में हँसने वाले को लोग कहीं पागल का दर्ज़ा न देदे लेकिन हँसने के काफी सारे फायदे हैं :- नीचे देखे : ये कई लोगो के कुछ टिप्पणियों से मैंने इकट्ठा किया हैं और आपके सामने पेश हैं :-
१) लोग पास आते है ओर आदमी जीवन मै सफलता पाता है ओर खुशमिजाज रहोगे.
२) क्या यार हर चीज मे नफा नुक्सान नही देखते कभी कभार विला वजह भी हंस लिया करो.
३) हंसने के फायदे को जानने के लिए इस तनाव भरी दुनियाँ में कुछ दिन खुद हंसकर देखिए आपको जवाब मिल जायेगा ।वैसे नीर जी ने सहीं कही है.
४) आज के दौर मे हंसने की बात करते हो पवन जी, मुझे तो सुन कर ही हंसी आती है.
५) आज कि डेट मे हसने से अच्छी इनसान के लिए कोई दवा नही हे इनसान के दिमाग मे परिवार को लेकर या ओफिस से जुड़ें काम की टेशन ओर जीवन की समस्याओ से थोड़ा सा छुटकारा पाने के लिए हँसना जरुरि हे हँसने से मन हलका हो जाता हे ओर बिना ग्लो क्रिम लगाए फेस पर चमक आ जाती हे.
६) हंसने में आप कुल 17 मांसपेशियों का इस्तेमाल करते हैं! और दुख: या क्रोध (Frowning) में आप कुल 43 मांसपेशियों का इस्तेमाल करते हैं! और अवसाद के दौरान रोना अवसाद कम करने का बेहतरीन उपाय है! औरतें जल्दी रो सकती हैं इसलिये पुरुषों की तुलना में अवसाद का शिकार कम होती हैं! रोने से अश्रु ग्रंथियों का तथा फेफडों अच्छा व्ययाम होता है, आंखें, गला नाक पृक्रतिक तौर पर साफ होते हैं! इसलिये नवजात शिशु को रुलाया जाता है.
८) मै आपसे से सहमत हू. हंसना सौ बीमारीयो का एक इलाज है. हंसने से हृदय और फेफड़े तो मजबूत होते ही है, साथ ही सारा अवसाद निकल जाने से आप कई तरह की मानसिक बीमारीयो से भी बच जाते है. मैने कही पढ़ा था कि हंसने से मोटापा घटाने मे भी मदद मिलती है क्योकि हंसते समय आपका पूरा शरीर हिलता है.
९) शोधकर्त्ताओ का मानना है की हँसना हमारी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ साथ ह्रदय को मजबूत और फेफडो की कार्यशैली को प्रभावी बनाने में मदद करता है| वैसे भी कहते है की "Laughter is the Best Medicine"

अलसी शारीरिक-गठन के लिए क्यों सर्वश्रेष्ठ भोजन है?



अलसी प्रोटीन, रेशों, लिगनेन, विटामिन, खनिज और आवश्यक ॐ-3 वसाअम्ल अल्फा-लिनोलेनिक एसिड का सर्वोत्तम स्रोत है। अल्फा-लिनोलेनिक एसिड स्नायु कोशिका में इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ाते हैं, स्टिरोइड हार्मोन का स्राव बढ़ाते हैं, स्वस्थ कोष्ठ भित्तियों का निर्माण करते हैं, हार्मोन्स के स्राव को नियंत्रित करते हैं, प्रक्षा प्रणाली नियंत्रित करते हैं, हार्मोन्स को अपने तक लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद करते हैं, बुनियादी चयापचय दर बढ़ाते हैं, कोशिकाओं तक ऑक्सीजन पहुंचाते हैं, रक्त में वसा को गतिशील रखते हैं, नाड़ी और स्वायत्त नाड़ी तंत्र को नियंत्रित करते हैं, नाड़ी-संदेश प्रसारण का नियंत्रण करते हैं और हृदय कोशिकाओं को सीधी ऊर्जा देते हैं। प्रोटीन से ही मांस-पेशियों का विकास होता है। बॉडी बिल्डिंग पत्रिका मसल मीडिया 2000 में प्रकाशित लेख बेस्ट आफ द बेस्ट में अलसी को बॉडी के लिए सुपर फूड माना गया है। मि. डकेन ने अपने आलेख में अलसी को नंबरवन बॉडी बिल्डिंग फूड की संज्ञा दी है। हॉलीवुड की विख्यात अभिनेत्री हिलेरी स्वांक ने मिलियन डॉलर बेबी फिल्म के लिए मांसल देह बनाने हेतु अ ल सी मां का ही सहारा लिया था, तभी ऑस्कर जीता।

उपरोक्त बातों का सीधा अर्थ है

शरीर की वसा कम होना,


स्नायु कोशिकाओं में थकान न होना,


ऊर्जा का सर्वोत्तम स्रोत,


आक्सीजन और अन्य पोषक तत्वों की उपयोगिता में वृद्धि,


स्वास्थ्य में वृद्धि


यानी



छरहरी बलिष्ठ मांसल देह



Dr. O.P.Verma

M.B.B.S.,M.R.S.H.(London)

Join my network at http://flaxindia.ning.com

+919460816360