Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label प्यार. Show all posts
Showing posts with label प्यार. Show all posts

8.2.12

अमित को मिला अलसी मैया का आशीर्वाद



अलसी मैया की अमित पर हुई कृपा और किया खूब लाड़
कन्या दी  सुन्दर सी साथ में दहेज भी मिला  छप्पर फाड़

जी हां अलसी मैया जब भी आशीर्वाद देती है दिल खोल कर देती है और अपने सारे खजाने भक्तों के लिए खोल देती है। अमित एक बहुत मामूली परिवार का लड़का है और बी.एससी. करने के बाद जयपुर में एक नौकरी करने लगा। उसी ऑफिस में सुन्दर सी अमीर घराने की एक लड़की भी काम करती थी। दोनों में प्यार हो गया और दोनों परिवारों में उनकी शादी की खुसर-फुसर होने लगी। लेकिन तभी अमित को अहसास हुआ कि वह तो स्तंभनदोष और शीघ्रस्खलन का शिकार है। मासूम अमित ने अपनी मां को खुल कर बोल दिया कि वह शादी के योग्य नहीं है इसलिए यह विवाह नहीं हो सकता है। मां पर तो मानो पहाड़ ही टूट पड़ा। वह मुझे जानती थी इसलिए मुझे फोन करके सारी बात बतलाई। मैंने उसे सांत्वना दी और अलसी खाने को कहा। डेढ़ महीने बाद अमित मेरी क्लिनिक पर आया। मैं उसे देख कर हैरान था। उसके हावभाव में गजब का आत्मविश्वास था और देखने में सलमान खान जैसा लग रहा था। वह मुझे शादी का कार्ड  देकर बोला कि अंकल 4 दिसंबर की शादी है आप जरूर आना। उसने बतलाया कि अलसी मैया ने उसकी सारे रोग दूर कर दिये हैं और अब उसके परिवार और ससुराल के सभी लोग नियमित अलसी खाने लगे हैं।  उसका इतना आग्रह था, मुझे शादी में जाना ही पड़ा। मैं भी बबहुत खुश था कि अलसी मैया ने उसे सुन्दर कन्या का तोहफा दिया और साथ बिन मांगे दहेज (एक करोड़ से ज्यादा) भी छप्पर फाड़ कर दिया।


इसीलिए मैं कहता हूँ कि आजकल की बालाएं  अलसी खाने वाले युवकों को पसन्द करती है और सुखी दाम्पत्य जीवन का सूत्र अलसी ही है। यह लिंक देखिये। 
http://flaxindia.blogspot.in/2011/07/blog-post_10.html

3.2.12

नीलपुष्पी - यौवन का उपवन


अलसी है यौवन का उपवन   महकाये तन मन और जीवन 
रग रग में भरदे काम अगन दिल चाहे पिय से होय मिलन 

लगभग दो महीने पहले मुझे एक लड़की ने फोन किया था। वह एक मासूम सी भोली-भाली कलाकार थी जिसने नया-नया अन्तरजातीय प्रेम विवाह किया था। उसने मुझे शिकायत के रूप में बतलाया था कि उसका पति रोज लैंगिक संबन्ध बनाता चाहता है, जो उसे रुचिकर और आनंददायक नहीं लगता है। उसे लग रहा था जैसे उसके पति ने सिर्फ शारीरिक संबन्ध बनाने के लिए ही शादी की हो। उसे दाम्पत्य जीवन एक बोझ और मजबूरी लगने लगा था। मुझे लगा कि वह दुर्बल कामेच्छा की शिकार है इसलिए मैंने दोनों पति पत्नि को अलसी खाने की सलाह दी।


आज फिर उसका फिर फोन आया है और जो प्रतिक्रिया उसने दी है वह सचमुच किसी चमत्कार से कम नहीं हैं। उसने बतलाया कि अब उसके जीवन में कोई परेशानी नहीं है, वह दाम्पत्य जीवन का पूरा आनन्द उठा रही है, वह बहुत खुश है, उसका पति उसे बहुत प्यार करता है, उसका बहुत ध्यान रखता है, यदि पहले घर आता है  तो वह तुरन्त उसे फोन करता है कि तुम कहां हो? जल्दी आ जाओ। जब मैंने उससे पूछा कि क्या आपकी कामेच्छा बढ़ी है? क्या संभोग के समय आप पर्याप्त गीलापन महसूस करती हो? क्या आपके पति का स्तंभन ज्यादा प्रबल हुआ है? क्या उनकी स्खलन अवधि बढ़ी है? क्या आप अब ज्यादा आनन्द की प्राप्ति करते है? मेरे सारे प्रश्नों के जवाब में उसने कहा कि सब कुछ पहले की अपेक्षा बहुत-बहुत बढ़िया है। उसने मुझे यह भी बतलाया कि अलसी खाने से उसका शरीर सुडौल बना है, मुहांसे दूर हो गये हैं, त्वचा में गोरापन और चमक आई है, स्तन बड़े और आकर्षक  हो गये हैं, उसका आत्मविश्वास बढ़ा है और सभी मित्र अच्छी प्रतिक्रिया देते हैं। बस और ट्रेन में सभी उसे ही देखते रहते हैं। इसीलिए मैं आपसे हमेशा कहता हूँ कि सफल नारीत्व और मातृत्व की असली कुंजी अलसी ही है।  


इस कड़ी को चटका कर देखिये......
आज के कुंवर अलसी बाला की ही कामना करते हैं ??? http://flaxindia.blogspot.in/2011/10/blog-post_9178.html

31.5.10

बंद करो यह लव,सेक्स और धोखा

समाज में आजकल जो मुद्दा सबसे ज्यादा गर्म है वह है लव, सेक्स और उसके बाद धोखा. संस्कृति के नाम पर प्यार को बदनाम करने का क्रम जारी है. कुछ समाजशास्त्री प्यार, शारीरिक सबंध आदि को गलत मानते हैं तो कुछ इसे सही. इस हो-हल्ले में शायद कुछ अनदेखा रह गया. काफी सोचा और फिर ठाना कि मैं भी इस विषय में अपनी राय रखूंगा, हो सकता है कोई नया नजरिया मिले मुझे या मेरे द्वारा किसी और को.

भारत में प्यार(यानी आशिकी) के मायने

Radha Krishnaभारत कृष्ण की जन्मभूमि है, वही कृष्ण जिनकी कई हजार गोपियां थीं. राधा को उनकी प्रेमिका का दर्जा प्राप्त था. जी हां, आजकल की भाषा में आप राधा को कृष्ण की गर्लफ्रेंड कह सकते हैं. लेकिन समाज का भेदभाव देखिए कृष्ण के इस प्यार को(जो अगर सही से देखें तो गलत था) उसे भी कृष्ण की रासलीला मान उसका मजा लेता है लेकिन उसी रासलीला को देखने के बाद जब पार्क में किसी प्रेमी-युगल को देखता है तो उसे गाली देता है. खैर, श्रीकृष्ण की बात सिर्फ इसलिए कर रहा हूं ताकि एक उदाहरण दे सकूं कि भारतीय समाज में प्रेम कितना पुराना है और संस्कार और संस्कृतियों को ठेंगा दिखा कर आप प्रगतिशील नहीं कहलाएंगे . वरना यह तो वही बात हुई न कि कृष्ण करें तो रासलीला हम करे तो करेक्टर ढीला. आखिर जब हमारा समाज कृष्ण जी की प्रेमलीला को पवित्र मानता है तो क्या उसको सभी को समान दृष्टि से नहीं देखना चाहिए.

फिर यहां चन्द्रगुप्त, अर्जुन, पृथ्वीराज चौहान आदि कई प्रेमी भी हुए कुछ सफल तो कुछ असफल. कइयों के बारे में तो खुद हमारे बुजुर्ग कहानियां सुनाते थे. लेकिन मजाल कि वह सुन सकें कि हमें भी किसी से प्रेम हो गया है. चलिए यह बात तो हुई इतिहास की जरा वर्तमान को देख लीजिए. प्रेम करना जुर्म है, और इसकी सज़ा मौत भी हो सकती है – यह मैं नही समाज कहता है. आज का समाज जो पाश्चात्य को तो अपना रहा है लेकिन उसकी अन्य चीजें अपनाने में पता नही क्यों असहजता महसूस कर रहा है.

गलती किसकी – युवाओं की या हमारी संस्कृति की

एक बार और गंभीरता से सोचना पड़ा और पाया कि मुझे युवा होने के कारण युवा वर्ग के साथ पक्षपात नहीं करना चाहिए. गलती कहीं न कहीं हमारी भी है यानी युवा वर्ग की भी रही. समाज में प्रेम का बड़ा अलग स्थान है यानी अगर आप छुप-छुप कर जो करना चाहो कर लो, अगर उसकी भनक किसी को लगी तो गए काम से समझो और हां कभी-कभी जान से भी.

relationsआजकल प्यार के मायने बदल गए हैं. युवा वर्ग ने प्यार को मात्र दैहिक संतुष्टि का जरिया मान लिया है. जिसे चाहो उसे प्रेमी या प्रेमिका बना लो, और फिर अपना काम बनता है तो भाड़ में जाए जनता. कुछ लोगों की वजह से सब लोगों की नजरों में प्यार की नई परिभाषा आ गई है. अब प्यार को धोखे का पर्याय माना जाने लगा है. गलती सिर्फ लड़कों की नहीं है, कई बार लड़कियां भी लड़कों को पीछे छोड देती हैं. प्यार को प्यार नही मात्र बेढंगा दिखावा बना दिया गया है, हाथ में मोबाइल लो यह मत देखो कि आसपास कोई बड़ा है या नहीं बस शुरु हो जाओ अपनी दुनिया की बातें करो. पार्क आदि सामाजिक स्थलों को अपने दैहिक संतुष्टि करने के लिए इस्तेमाल करो और संस्कृति को तो मानों बिस्तर के नीचे रख कर सो जाओ. यह कुछ ऐसी वजहें हैं जिनकी वजह से बड़े प्यार के नाम से चिढ़ने लगे हैं. उन्हें लगता है कि हर लड़का/ लड़की एक जैसे होते हैं सिर्फ मतलबी और सेक्स के लिए प्यार करना जानते हैं.

बनना तो है पश्चिमी देशों की तरह लेकिन करना वैसा नहीं

सबसे बड़ी परेशानी की वजह, हम सब ने पश्चिमी देशों जैसा बनने की सोच तो ली लेकिन उनकी कुछ आदतों से परहेज ही रखते हैं. हम क्यों भूल जाते हैं कि “गेहूं के साथ घुन भी पिस जाता है”. मोबाइल और इंटरनेट ने बाकी की दूरियां छुमंतर कर दी हैं.

सही कौन, कौन गलत- पता नहीं

यह तो एक आम परेशानी है कि कौन सच्चा प्रेम करता है और कौन मात्र दैहिक संतुष्टि के लिए. कई बार तो इस पेशमपेश में सही बंदे भी डूब जाते हैं.

लव में सेक्स – सही या गलत ?

16.2.09

प्यार और नफरत

मैंने पूछा
क्यूँ नफरत
क्यों है प्यार
और
उसने कहा
प्यार तो है सारा संसार
पर कहते है न
कि सिक्के का दो पहलु होते है यार
फिर नफरत के बिना कैसा प्यार
इसलिए जहा है प्यार
वही नफरत
प्यार और नफरत से
मिलकर बना ये संसार

13.2.09

हम भी करेंगे इज़हार-ऐ-मुहब्बत

ए मुहब्बत तेरे मुकाम पे रोना रोना आया
ए मुहब्बत तेरे अंजाम पे रोना आया
जज्बा रखते थे खाक होने का हम भी
खाक होने से पहले नया दिलदार आया

बाअदब, बामुलाहिजा सावधान... कहानी-ए-वलेंटाइन जुबानी-ए-खाकसार आपके हुजुर मे पेश होने जा रहा है...

हमने भी देखी है अपनी जवानी मे प्रेम को पनपते और अंकुरित होने से पहले ही कुम्हलाते। वो जज्बा भी 'खाक हो जायेंगे हम ए सनम तुमको ख़बर होने तक' और आज का वैलेंटाइन प्यार कि '
दिया है आज तुझे गुलाब,
जिसमे भरा है मेरा प्यार,
चलो चलते है डेट पर,
होटल है, सुरा और बिस्तर भी है तैयार,
अब बोलो भी, मुह खोलो भो,
वरना दुसरे पर ट्राई करे यार

हर साल वैलेंटाइन आना है और ये खुला मौका देता है हमे अपने प्यार के इज़हार का। इज़हार-ए-मुहब्बत न था कभी इतना आसान और देख लो न जाने कितने मूढ़मति इसका विरोध करने को तैयार बैठे है। पर चुप भी करो यार। आज तो प्यार का साथ देने को न जाने कितने है तैयार, भेज रहे है गुलाबी चड्ढी और देख लेना वैलेंटाइन डे को भेजेंगे अपनी बेटी बहन को घुमने पब और बार, कहेंगे उन्हें कर लो खुल्लम खुल्ला प्यार, क्यूंकि ये है वैलेंटाइन डे का त्यौहार।
मन छोटा मत करो, अभी तो और भी बहुत कुछ होना बाकि है। तुम्हे क्या लग रहा है कि ये जो बड़ी बड़ी कंपनिया वैलेंटाइन डे पर करोडो का बाज़ार पर दाव लगा रखी है, वो तुम्हे अकेले छोड़ देंगी? ना जी ना, आपके साथ तो पुरा बाज़ार खड़ा है, प्यार के इस व्यापर के लिए।
खाक होने के लिए आज किसी खाकसार की जरुरत किसे है। आज कितनो को याद है सोहनी महिवाल कि कथा? कौन याद करना चाहता है हीर राँझा के प्यार को? जब पुरी दुनिया ही result oriented हो गई है तो प्यार पर इसका प्रभाव क्यों ना पड़े? पहले हम कालेजो मे मुहब्बत की कहानिया ढूंढा करते थे और बदले मे कही कही से धुँआ उठता नजर आता था, पर आज स्कुलो मे बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड ना होने पर बच्चो के मन मे हीन ग्रंथि आने लगती है। वे ख़ुद को पिछड़ा मानने लगते है। और यहाँ धुवां को खोजने कि जरुरत कहा होती है, हर तरफ़ आग ही आग मिलती है।
याद आ रही है जयशंकर प्रसाद की कुछ पंक्तिया
पागल रे, वह मिलता है कब, उसे खो देते है सब
और इसी खोने पाने के खेल मे ना जाने कितने किशोर अपना भविष्य खो दे रहे है। और बाज़ार हर दिन उन्हें एक नया उत्सव और एक नया त्यौहार देने पर आमद है कि लो बच्चो मैंने दिया तुझे एक और मौका, कर लो खरीददारी, दे दो उपहार, भेजो ग्रीटिंग कार्ड। और प्रेम का त्यौहार खूब फल फूल रहा है।

और प्रेम का एक नया रूप भी देखने को मिल रहा है, सोशल नेट्वर्किंग साईट जैसे की ऑरकुट या फ़ेसबूक पर। जहा प्रेम का आरम्भ ही होता है सेक्स के साथ, ना जाने कितने तरुण-तरुणिया वर्जित फल को पाने के लिए इन सोशल नेट्वर्किंग साइट्स के खुले प्लेटफोर्म का उपयोग करने को बेचैन है। यहाँ भी वैलेंटाइन का खुमार सर चढ़ कर बोल रहा है। इस प्रेम और व्यापार के बाढ़ मे हम जाने क्यों याद करते है वो दिन जब प्यार दो दिलों की आरजू हुआ करता था, चढ्ढिया शरीर के महत्वपूर्ण हिस्से को छुपाने के साथ साथ ख़ुद भी छुपी रहती थी, प्यार के इज़हार पर गुलाब का फूल दिया जाता था डेट पर जाने का निमंत्रण नही और प्यार कामना नही भावना हुआ करता था।

25.7.08

रोना, हंसना, परिवार बनाना

कुछ दिन पूर्व मैने अपनी एक संस्मरण की पोस्ट डाली थी, मुंबई में भडास परिवार के मिलन से लेकर नए और अबूझ लेकिन अपने से रिश्तों की दास्ताँ थी, रुपेश भाई का प्यार तो मुनव्वर आप का स्नेह, हरभुशनभाई का आत्मिक व्यवहार मगर सबसे जुदा हमारी मनीषा दीदी का प्रेम ऐसा की जैसे वो हमारी माँ हो या बड़ी बहन या फ़िर ऐसा रिश्ता की अधिकार के साथ हम एक दुसरे पर लाड प्यार या फ़िर गुस्सा भी कर सकें।

मेरा ये पोस्ट कहने को तो सिर्फ़ एक स्वजन मिलन कार्यक्रम जैसा था मगर सच कहें तो रिश्तों की नींव थी जो निश्चित ही बेहद मजबूती के साथ डाली गयी। मगर इस पोस्ट को डालने के बाद ही हमारी मनीषा दीदी ने एक प्यारा सा मेल मुझे कर दिया, कहने को सिर्फ़ ये का मेल है मगर मानवीय संवेदना का अथाह सागर, सच कहूं तो इसे कई बार पढ़ा और बार बार पढ़ा, अभी भी पढता हूँ और जब ये मेल आया तभी विचार की इसे भडास पर डालूँ , गुरुवार से सलाह भी लिया मगर एक छोटे भाई को भेजे इस निजी पत्र को सार्वजानिक करुँ या ना करुँ के ऊहापोह में रहा। मेल पढ़ें.......

भाई,

आपने जो तस्वीरें भड़ास पर डाली हैं उन्हें देख कर एक बार मैं रूपेश दादा से लिपट कर रो ली क्योंकि एक मेरा वो बायोलाजिकल परिवार था जो मुझे कब का भूल चुका है और एक आप लोग हैं जिनसे मेरा कोई रक्त संबंध न होने पर भी लगता है कि जन्म जन्म का साथ है। आज भाई के घर पर ही रुक गयी हूं।
आपको बहुत सारा प्यार,अच्छे से नौकरी करो और खूब नाम कमाओ ताकि आपकी ये बहन आप सब पर गर्व कर सके।
प्रेम सहित
मनीषा दीदी


ये मेरी वो बहन है जो लैंगिक विकलांग है, समाज जिसे अछूत समझती है और जिम्मेदारी से भागने वाले हमारे समाज के मठाधीश का समाज के इन बच्चों के लिए कोई दायित्व नही मगर मेरे लिए ये मेरी बहन का केसा ख़त है जिसमे वर्णित संवेदना मुझे अभी के सम्पूर्ण मनुष्यों में नही नजर आती, एक छोटा सा संवाद छोटी सी मुलाक़ात मगर रिश्ते का जोड़ ऐसा की जैसे हमारी कई जन्मों की पहचान हो।
सच कहूं तो इसे सामने रखने का कार्य सिर्फ़ इसलिए की आज के समाज में सच्चे अर्थों में मेरे लिए तो मनीषा दीदी ही सबसे अपनी हैं क्यूंकि ऐसा प्रेम नि : स्वार्थ भाव मुझे नही लगता की आपको अपने घरों में भी मिलेगा।
दीदी हम आपके साथ हमेशा हैं।
आपके चरणों में इस छोटे भाई का चरणवंदन
आपका छोटा भाई
रजनीश के झा

19.5.08

भड़ास के प्रवक्ता श्री रजनीश झा पनवेल आए......

आज मैं पहली बार भड़ास के प्रवक्ता श्री रजनीश के.झा जी से रूबरू मिला। नई मुंबई में ही वाशी में फिलहाल रह रहे हैं लेकिन महानगर की व्यस्तता के चलते आमने-सामने मिलने का समय नहीं निकाल पाते थे। आज घेर-घार कर बुला ही लिया। प्यारे से नौजवान रजनीश भाई रचनात्मक ऊर्जा से लबरेज, प्रेम से छलकते एक चिरस्थायी मुस्कान लिये मिले और यकीन मानिये कि जब हम दोनो गले मिले तो पल भर के लिये पूरा पनवेल रेलवे स्टेशन हमारे जहन से निकल गया और हम दोनो ऐसे मिले जैसे हिंदी फिल्मों के मेले में बिछुड़े भाई हों। उसके बाद घर आने पर दोपहर का खाना खाया और दुनिया जहान की चर्चा कर डाली इसी बीच अन्नपूर्णा देवी का अवतार बन कर भड़ास माता अपनी मुनव्वर आपा प्रकट हो गयीं। घर से सोयाबीन की वड़ी की सब्जी बना कर लायी थीं पांच मिनट की मुलाकात के बाद आपा को अंधेरी जाना था तो वे फिर मिलने की कह कर चली गयीं। हम दोनो ने खाना खाया भड़ास को जिया जी भर कर। बस ऐसा लगा कि मेरा पानी जैसा फ़ीका सा व्यक्तित्त्व रजनीश भाई जैसे सरल और प्यार से भरे व्यक्ति से मिल कर उनकी मिठास से शर्बत जैसा हो गया। उन्हें छोड़ने का हरगिज़ दिल नहीं कर रहा था इस लिये मैं उन्हें वाशी तक भेजने गया क्योंकि उनको ड्यूटी भी जाना था। उअनके जाने के आद ट्रेन तो चली गयी और मैं रीता-खाली सा वापस आ गया हूं मन में यही बात लिये कि हमारा भड़ास परिवार कैसे रिश्ते बना रहा है जो कि रक्त संबंधों से कहीं ज्यादा मजबूत हैं। हमारे बीच जमीनी दूरी कितनी भी हो लेकिन दिल तो जुड़े ही हैं और ये संबंध आजीवन रहेंगे।
जय जय भड़ास

29.3.08

भड़ास से प्यार करने वाले बांहे फैला कर गले लगाने दौड़े चले आये....

दो दिन से यशवंत दादा के साथ थे कभी एक दूसरे को चिकोटी लेते कभी किसी को लतिया देते तो भाई इतना जरूरी काम है तो व्यस्ततता तो रहेगी ही। साथ में शक्तिस्वरूपा भड़ास माताश्री मुनव्वर आपा और हमारी महाप्रतापी परम तेजस्विनी बहनजी मनीषा दीदी भी रहीं तो बीच बीच में हम दोनो के कान भी उमेठ दिये जाते हैं कि बातों से ही पेट भरना है क्या? ये खा लो वो खा लो सब कुछ खा लो। सच तो यह है कि अभी कुछ लिख पाने का मन ही नहीं हो रहा है क्योंकि भावप्लवन रुके तब तो शाब्दिक अभिव्यक्ति हो लेकिन अभी तो प्रवाह ही नहीं थम रहा है यहां तक कि मेरी सबसे प्यारी छुट्टन गुड्डो बहना को उसके मेल का जवाब तक नहीं दे पाया मुझको पता है कि वो नाराज़ नहीं होगी भइया की मनोस्थिति को समझ रही होगी (अरे मेरे प्यारों, छुट्टन या गुड्डो तो बस उम्र से है सोच और स्नेह में तो मेरी मां जैसी है ; नहीं समझे न ?हे भगवान जब आप अक्ल बांट रहे थे क्या भड़ासी तब भी किसी से झगड़ा कर रहे थे और जब सब बांट दिया तब आपसे भी झगड़ा करने पहुंच गये कि जरा रुक नहीं सकते थे बस एक जन्म की ही तो बात थी आ जाते हम लोग अक्ल लेने पर तुम्हे तो हर काम में जल्दी रहती है, खैर इस बार ऐसे ही काम चला लेंगे लेकिन जो दूसरों के हिस्से के दिल यहां बेकार पड़े हैं कूड़ेदान में कम से कम वो तो दे ही दो वरना लोग कहेंगे कि साले भड़ासियों को भगवान ने भी खाली हाथ लौटाया। कब अक्ल आयेगी नहीं पता पर जरा सा घुटने से ही अनुमान लगाओगे तो समझ जाओगे कि मैं रक्षंदा आपा की बात कर रहा हूं )।
जरा सा एक पल का विराम दीजिये ,दादाश्री खुद ही पोस्ट करेंगे कि क्या- क्या फाड़ा और क्या जोड़ा है। उनके आते ही एक अनौपचारिक ब्लागर-मीट हो गई । भड़ास से प्यार करने वाले बांहे फैला कर गले लगाने दौड़े चले आये। सबने उलटियां करीं और यशवंत दादा उनके मुंह में उंगली डाल-डाल कर गले में ,दिल में अटका मसाला निकालते रहे और हम खामोशी से सबकी उल्टियों के सैम्पल एकत्र करते रहे। एनालिसिस की रिपोर्ट दिल्ली भेजी जाएगी और फिर आपको बताया जाएगा कि किसको क्या हैं और किसको क्या नहीं है। यकीन मानिये इन सारे लोगों में कोई मुझे मेरे चाचा जैसा लगा, कोई ताऊजी जैसा और कोई म्रे बड़े भाई जैसा; कोई परायापन नहीं अगर आपस में एक दूसरे पर चिल्ला भी रहें हैं तो बीच-बीच में कहते जा रहें हैं कि अबे चाय पी वरना ठंडी हो जाएगी। ऐसा अद्भुत सा रहा सब कि उसकी सत्यता पर यकीन ही नहीं हो रहा कि एक ओर जहां दुनियादारी में इतनी उठापटक और कुत्ताघसीटी है वहीं दूसरी ओर ऐसा भी है कि वो लोग जिन्होंने कभी एक दूसरे को प्रत्यक्ष देखा तक नहीं है वे आपस में एक दूसरे से इतना प्यार कर सकते हैं। मैं दिल से यह बात स्वीकारता हूं कि यह सब भड़ास की ही महिमा और माया है और इस भड़ास जगत के रचयिता ब्रह्माजी हैं यशवंत दादा। समझ में नहीं आ रहा कि लिखूं क्या और कैसे इसलिये अगली खुराक कल दूंगा तबतक आप इस गोली को चूसिये।
जय जय भड़ास