Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label मनीषा दीदी. Show all posts
Showing posts with label मनीषा दीदी. Show all posts

9.8.08

क्या स्वास्थ्य मंत्री रामदौस समलैंगिक है?????????

जब भी देखा कि यदि कुछ ऐसा है जो कि हमारी देशज सभ्यता के विरुद्ध है या कुदरती नियमों के खिलाफ़ है तो मन करता है कि उसे रोक कर बचाने का प्रयत्न करूं नैतिकता और लोगों के स्वास्थ्य को क्योंकि मैं एक टीचर होने की जिम्मेदारी को भलीभांति समझती हूं। आज जब स्वास्थ्य मंत्री रामदौस(ये आदमी अगर अपना नाम रामदास रखता तो लोगों को इसका नाम लेने में अड़चन न होती) का बयान देखा कि जनाब चाहते हैं कि इस देश में समलैंगिक यौन संबंधों को कानूनी जामा पहना कर जायज़ बना दिया जाए। किसी बात की वकालत अचानक कोई भारतीय राजनेता करने लगे तो उसके कई कारण हो सकते हैं जैसे कि मंत्री महोदय को या तो इस बकवास को करने के लिए पेट भर पैसा मिला है या फिर दूसरा कारण कि हो सकता है कि रामदौस खुद निजी तौर पर या तो आदमियों से मराते होंगे या आदमियों की मारने में विशेष दिलचस्पी रखते होंगे(क्या मारना और क्या मरवाना बताया जा रहा है ये भड़ास के मंच पर स्पष्टीकरण करना बचपना होगा क्योंकि भड़ासी भी किन्ही अलग अर्थों में कई बार कुछ कमीनों की कसकर मार चुके हैं)। हरामियों की एक N.G.O. जिसका नाम है नाज़ फाउंडेशन, उसने एक पिटीशन कोर्ट में दाखिल कर रखी है कि इस देश में कानून की किताब से धारा ३७७ के उन हिस्सों को पूर्णतया समाप्त कर दिया जाए जिसमें औरतों को औरतों की चाटना और चूसना, आदमियों का आदमियों से मरवाना,शरीर के हर छेद को पेलमपेल के लिये इस्तेमाल करना या कुत्तों, गदहों, धोड़ों या ऐसे ही अन्य जानवरों को आदमियों द्वारा ठोका जाना या औरतों द्वारा ठुकवाया जाना अपराध माना जाता है। आज ये सुअर और नाज़ फाउंडेशन के हरामी ये चाहते हैं और कल इनकी याचिका होगी कि मैं अपनी मां या बहन या बेटी के ठोकना चाहता हूं मेहरबानी करके कोर्ट उसे जायज़ करार कर दे ताकि हम खुलेआम ऐसा कर सकें। बजरंग दल से लेकर सिमी जैसे हिंदू और मुस्लिम उग्र विचारधारा के हिमायती चूतिये इधर-उधर बेसिर पैर की बातों पर फ़साद करते फिरते हैं तो क्या ये साले अंधे हैं कि इनकी सभ्यता और शरीयत की पिछाड़ी में मंत्री रामदौस और नाज़ फाउंडेशन कैसा कसकर बिना तेल लगाए डंडा घुसा रहे हैं? मुझे तो शक है कि इन संगठनों के नेता भी उल्टी साइकलें हैं जो खुद को पीछे से चलवाते हैं वरना क्यों इस बात पर चूं तक नहीं करते?अगर आप इन तथ्यों को और अधिक गहराई से समझना चाहें तो मनीषा दीदी के ब्लाग पर पड़ी पोस्ट कुदरत मानवजाति को नष्ट कर रही है पढ़िये। यदि नए भड़ासियों को इस बात को कहने के लिये इस्तेमाल करी गयी भदेस भाषा पर आपत्ति हो तो मुझे बताएं कि इस नीचपन का मुझ जैसी नक़ाब पहनने वाली औरत कैसे विरोध करे जब कोई साथ न दे?

25.7.08

रोना, हंसना, परिवार बनाना

कुछ दिन पूर्व मैने अपनी एक संस्मरण की पोस्ट डाली थी, मुंबई में भडास परिवार के मिलन से लेकर नए और अबूझ लेकिन अपने से रिश्तों की दास्ताँ थी, रुपेश भाई का प्यार तो मुनव्वर आप का स्नेह, हरभुशनभाई का आत्मिक व्यवहार मगर सबसे जुदा हमारी मनीषा दीदी का प्रेम ऐसा की जैसे वो हमारी माँ हो या बड़ी बहन या फ़िर ऐसा रिश्ता की अधिकार के साथ हम एक दुसरे पर लाड प्यार या फ़िर गुस्सा भी कर सकें।

मेरा ये पोस्ट कहने को तो सिर्फ़ एक स्वजन मिलन कार्यक्रम जैसा था मगर सच कहें तो रिश्तों की नींव थी जो निश्चित ही बेहद मजबूती के साथ डाली गयी। मगर इस पोस्ट को डालने के बाद ही हमारी मनीषा दीदी ने एक प्यारा सा मेल मुझे कर दिया, कहने को सिर्फ़ ये का मेल है मगर मानवीय संवेदना का अथाह सागर, सच कहूं तो इसे कई बार पढ़ा और बार बार पढ़ा, अभी भी पढता हूँ और जब ये मेल आया तभी विचार की इसे भडास पर डालूँ , गुरुवार से सलाह भी लिया मगर एक छोटे भाई को भेजे इस निजी पत्र को सार्वजानिक करुँ या ना करुँ के ऊहापोह में रहा। मेल पढ़ें.......

भाई,

आपने जो तस्वीरें भड़ास पर डाली हैं उन्हें देख कर एक बार मैं रूपेश दादा से लिपट कर रो ली क्योंकि एक मेरा वो बायोलाजिकल परिवार था जो मुझे कब का भूल चुका है और एक आप लोग हैं जिनसे मेरा कोई रक्त संबंध न होने पर भी लगता है कि जन्म जन्म का साथ है। आज भाई के घर पर ही रुक गयी हूं।
आपको बहुत सारा प्यार,अच्छे से नौकरी करो और खूब नाम कमाओ ताकि आपकी ये बहन आप सब पर गर्व कर सके।
प्रेम सहित
मनीषा दीदी


ये मेरी वो बहन है जो लैंगिक विकलांग है, समाज जिसे अछूत समझती है और जिम्मेदारी से भागने वाले हमारे समाज के मठाधीश का समाज के इन बच्चों के लिए कोई दायित्व नही मगर मेरे लिए ये मेरी बहन का केसा ख़त है जिसमे वर्णित संवेदना मुझे अभी के सम्पूर्ण मनुष्यों में नही नजर आती, एक छोटा सा संवाद छोटी सी मुलाक़ात मगर रिश्ते का जोड़ ऐसा की जैसे हमारी कई जन्मों की पहचान हो।
सच कहूं तो इसे सामने रखने का कार्य सिर्फ़ इसलिए की आज के समाज में सच्चे अर्थों में मेरे लिए तो मनीषा दीदी ही सबसे अपनी हैं क्यूंकि ऐसा प्रेम नि : स्वार्थ भाव मुझे नही लगता की आपको अपने घरों में भी मिलेगा।
दीदी हम आपके साथ हमेशा हैं।
आपके चरणों में इस छोटे भाई का चरणवंदन
आपका छोटा भाई
रजनीश के झा

18.7.08

समाज के मठाधीश यानी की समाज का शोषक.

अभी अर्द्यसत्य पढ़ रहा था, कि मनीषा दीदी के इस ब्लॉग को पढ़ते पढ़ते इस पोस्ट पर आकर अटक गया। विचारों के झंझावात में उलझा रहा मगर समझ में ना आया कि इस पर मैं किन शब्दों में अपनी राय रखूँ, वस्तुत: ये चित्रण लैंगिक विकलांग समाज से है मगर अद्भुत कि ये तो हमारे समाज का आइना है तो क्या सभी जगह इन मठाधीशों ने अपने स्वार्थपरक कार्य के लिए अन्धकार फैलाने कि ही कोशिश कि है। पोस्ट के शब्द और भावः, मेरे पास शब्दों कि कमी हो गयी कि क्या मैं एक लैंगिक विकलांग के ब्लॉग पर घूम रहा हूँ, अगर एसा है तो सम्पूर्ण मानव के ब्लॉग से बेहतर तो हमारी दीदी हैं क्या आप उनके इस विचार से अवगत हैं नही तो एक नजर डालिए और आइना देखिये, संग ही समाज को निहारिये



सभ्य समाज के ढांचे में प्रगतिवादी सोच को जब परंपराओं में कमी नजर आती है तो स्वाभाविक है कि नई सोच रूढ़ियों का विरोध करेगी। इस वैचारिक विरोध से ही समाज की कमियां क्रमशः दूर होती जाती हैं। स्वस्थ समज के लिये जो परंपराएं हानिकारक रहती हैं वे समाप्त हो पाती हैं। ऐसी है बुरी परंपराएं थीं - बाल विवाह, सती प्रथा, दहेज प्रथा, पशु बलि, बंधुआ मजदूरी,छुआछूत आदि। जब श्रेष्ठ लोगों ने इन बुरी परंपराओं को समझा कि ये समाज के विकास में बाधक हैं तो इनका पुरजोर विरोध किया लेकिन यकीन मानिये कि एक बहुत बड़ा वर्ग ऐसा भी था जिसने इन परंपराओं को अपनी सभ्यता की पहचान बताते हुए इनके पक्ष में हो कर इन्हें जीवंत रखने के लिये बाहुबल, धर्म और कानून आदि के हथियार उठा लिये। एक बारगी सामने से देखने से लगता है कि ये मात्र रूढ़िवादियों और प्रगतिवादियों के बीच असहमति का परिणाम है परंतु अंदर से पर्तें उघाड़ कर देखने पर ये मात्र निहित स्वार्थों की रक्षा के लिये होती लड़ाई थी।लैंगिक विकलांगों के समाज में भी ठीक ऐसा ही चल रहा है। जब कोई लैंगिक विकलांग गुरू-शिष्य परंपरा से इस समाज में प्रवेश करता है तब गुरू कहलाने वाले शख्स के मन में सत्यतः ऐसा कोई भाव होता ही नहीं है गुरूजी तो बस सुंदर-कमाउ शिष्यों की कमाई पर नजरें गड़ाए रखते हैं ताकि जल्द से जल्द बैठ कर खाने की जुगाड़ हो सके। समय बीतता जाता है और नए नायक, गुरू और चेले इस परंपरा में जुड़ते जाते हैं लेकिन स्वार्थ पर टिकी शोषण की प्रक्रिया निरंतर सदियों से चलती चली आ रही है। हर गुरू का कर्तव्य होता है कि वह अपने जीवन के अनुभवों तथा जानकारियों के आधार पर अपने शिष्यों को खुद से दो कदम आगे बढ़कर बेहतर जीवन जीने की प्रेरणा दे। यही गुरू-शिष्य परंपरा की सार्थकता है।


शेष के लिए यहाँ क्लिक करें




रजनीश के झा
जय जय भड़ास

16.7.08

एक संस्मरण गतांक से आगे.........

पहचान कौन ------ साम्भर के पीछे कोन है ?

जब हमारी भेंट एक मीटिंग का रूप ले चुकी थी तब के दृश्य हैं ये पुरे समय हमारे धन्वन्तरी महाराज साम्भर का मजा लेते रहे। विभिन्न विषयों पर चर्चा और सघन चर्चा मगर इसके बावजूद भडास धन्वन्तरी का अहद मस्त मौला रूप सब की फिकर सब की चिंता और सब से अनजान। वैसे दृश्य में आप दिव्या को देख सकते हैं जिसे डॉक्टर साब बताने की कोशिश कर रहे हैं और सब की चर्चा के बीच हमारी मनीषा दीदी सोम्य मगर गंभीर। मुझे आप नही देख सकते क्यूंकि मैं तो परदे के पीछे हूँ न और एक और संवेदनशील प्राणी हरभूषण सिंह जो की जस्टिस आनद सिंह के छोटे भाई हैं भी नजर आयेंगे। हमारी चर्चा में जस्टिस आनद सिंह साब भी छाए रहे और मैं भडासी पत्रकारों से एक अपील करूंगा की जस्टिस साहब के बारे में लोगों को पता चले। इसलिए तथ्य को रखें या नही तो मुझे मुहैया कर दें।

कहने का तात्पर्य की ज़माने भर की मस्ती, उन्मुक्त व्यवहार, लापरवाह जिन्दगी मगर इन सबके बावजूद अपनी जिम्मेदारी के साथ विचारों का आदान प्रदान । ये है एक भडासी बैठक।

और हाँ साम्भर का रहस्य भी ।

धन्यवाद।

जय जय भड़ास.

12.7.08

एक संस्मरण...............

अभी कुछ दिनों पूर्व में मुंबई में था, वहां से चलने की बारी आयी तो अपने परिवार से मिलने की तमन्ना भी सबसे पहले। डॉक्टर साब को बताया तो डॉक्टर साहब ने कार्यक्रम भी तय कर दिया। जगह था नवी मुंबई का वाशी स्टेशन जहाँ हमारा परिवार मेरे लिए जमा था और मैं अपने आप में लाखों खुशियों को समेटे इस परिवार की सन्निकटता महसूस कर रहा था।

मनीषा दीदी रुपेश भाई को इडली खिला रहीं हैं

दीदी इडली मेरे लिए भी !!!!!!!



दीदी का मातृत्व भाव और मैं भावःविह्वल और आह्लादित डॉक्टर साब



न्याय के लिए दो सिपाही हुए साथ

दो भडासी मंथन करते हुए

हमारी आपा और आपा के दो नौनिहाल रजनीश और रुपेश

ये एक छोटा सा भड़ास परिवार मिलन समय था कहने सुनने को बहुत कुछ जो बाद में मगर पहले इन्तेजार कीजिये की इडली के साथ वाला साम्भर कहाँ गया.
जारी रहेगा.................

1.7.08

भगवान इतना निर्दयी नहीं है कि मेरी गोद सूनी कर दे : मनीषा दीदी

बड़प्पन और महानता जैसे शब्द हमारी दीदी के व्यक्तित्व के सामने बौने से लगने लगते हैं। आज जब मनीषा दीदी घर पर आयीं तो मैंने उन्हें करुणाकर के बारे में बताया तो इतनी भावुक हैं कि शुरू हो गयी तेलुगू में पता नही कौन कौन सी दुआएं करना...। बड़ी-बड़ी सुन्दर बंद आंखों से आंसू गिर रहे थे और फिर मुझे रुपए देकर बोली कि कि किसी को मत बताना कि मैंने रुपए दिये हैं लेकिन दीदी माफ करें मैं आप से किया हुआ वायदा तोड़ रहा हूं। मुझसे बोलती हैं रोते हुए कि मेरे बच्चे को कुछ नहीं होगा भाई मैं उसे गोद ले लूंगी, भगवान इतना निर्दयी नहीं है कि मेरी गोद सूनी कर दे......। एक दीदी हैं और वहीं दूसरी तरफ तमाम बड़े(?) मुंबापुरी के ब्लागर जिनसे मैंने सुबह पोस्ट डाल कर अपील करी थी हो सकता है कि अब तक किसी की नजर ही भड़ास पर न पड़ी हो या फिर नजरें चुरा रहे हों। खैर किसी से जबरई तो है नहीं पर धन्य हैं भड़ासमाता मुनव्वर आपा और हमारी मनीषा दीदी जो मेरे हाथ पर आकर पैसे रख गयी और आपा तो मेरे साथ दवा में लगने वाला हीरा भस्म के लिये हीरा कनी और स्वर्ण भस्म के लिये शुद्ध सोना खरीदने के लिये अपना डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड लेकर सर्राफ़ा बाजार चल पड़ीं कि अगर जैसी जरूरत हो पेमेंट करते चलेंगे....... इसे कहते हैं किसी के दुःख को दिल से महसूस करना। इस पोस्ट के द्वारा मैं मुनव्वर आपा और मनीषा दीदी के बारे में क्या कह सकूंगा क्योंकि ये काले अक्षर बड़े जड़ प्रतीत हो रहे हैं उनके प्रेम और करुणा को बता पाने के लिये........।

14.6.08

और ये रहीं अपनी प्यारी-सी मनीषा दीदी

कल आप लोगों को डा. रूपेश का चेहरा दिखाया। आज मनीषा दीदी के साथ हाजिर हूं। इंडिया न्यूज मैग्जीन के 14 से 20 जून वाले साप्ताहिक अंक में जो कवर स्टोरी द थर्ड सेक्स नाम से प्रकाशित हुई है, उसमें मनीषा दीदी की तस्वीर तो है ही, उनके ब्लाग के बारे में एक अलग स्टोरी है, उनके खुद के बारे में एक अलग स्टोरी है और उनके जीवन अनुभवों के बारे में एक अलग स्टोरी है। मैं इनमें से कुछ आप तक पहुंचाना चाह रहा हूं....

यशवंत
------

सपने जर्मिनेट होने लगे हैं



मैं समझ नहीं पा रही हूं कि मेरे दिल-दिमाग में जो तेज विचारों की आंधी चल रही है, उसे शब्दों में कैसे मैं लिखूं। मैं कल तक अपने आपको अपने अधूरेपन के लिए कोसती थी कि कब मौत आयेगी और इस नामुराद शरीर से फरी हो सकूंगी। लेकिन मुझे जब से किसी ने भाई बनकर सहारा दिया, मेरी दुनिया बदल गई। अब हिजड़ा होने का लेबल उतर रहा है। इस बात का एहसास हो रहा है कि हम तो बस एक प्रकार की विकलांगता के शिकार हैं जो किसी भी तरह से कोई कमी नहीं है। तीन दिन पहले जब रूपेश भाई ने मुझसे कहा कि कोई पत्रकार मुझसे मिलना चाहती हैं तो मैने साफ मना कर दिया था। मैं किसी पत्रकार से बात नहीं करना चाहती थी क्योंकि इससे पहले पत्रकारों के साथ मेरा अनुभव बहुत कड़वा रहा है लेकिन रूपेश भाई ने कहा- आप सबको एक जैसा न समझें।
वन्दना बहन के दो सवाल सुनकर मैं बहुत इमोशनल हो गई और फिर आंसू रुके ही नहीं। उन्होंने मेरी बीती जिंदगी के बारे में पूछा और ब्लागिंग में मेरे काम को बहुत सराहा। सच कहूं तो पहली बात है कि मैं अपना अतीत भूलना चाहती हूं। और दूसरी बात, जब भी कोई मुझसे यह कहता है कि ब्लागिंग करके मैंने कोई बड़ा काम कर दिया है तो ऐसा लगता है जैसे वो मुझे इस बात का एहसास करा रहा है कि मैं इस लायक नहीं हूं। शायद तभी वो ऐसा कहते हैं, वरना क्यों कहते। क्या कंप्यूटर सीखना, ब्लागिंग करना ऐसे काम हैं जिसे केवल मर्द और औरत ही कर सकते हैं। और मैंने कर दिया तो चमत्कार हो गया?
अब मेरे भीतर एक अजीब सी बात आ रही है, जिससे मुझे अड़चन भी पैदा हो रही है और खुशी भी। पहले मैं बड़े मजे से लोगों के सामने हाथ फैलाकर पैसा मांगा करती थी, लेकिन अब लगता है कि कुछ गलत हो रहा है। मैं केवल इस काम के लिए नहीं हूं। आजकल ताली बजाते बजाते मैं खुली आंखों से एक सपना देखा करती हूं कि....

........मुझे एक बड़े से मंच पर मालाएं पहनाकर सम्मानित किया जा रहा
है।

.......मैंने एक ऐसा स्कूल खोला है जहां मेरे जैसे लैंगिक विकलांग पढ़ने आ रहे
हैं। वे भीख नहीं मांग रहे।

........हम लोगों को पुलिस भी नहीं सता रही है।

...........मैं आफिस में बैठकर रूपेश भाई के साथ प्लान कर रही हूं कि आगे क्या
और किस तरह करना है।

लेकिन अगले ही पल लोकल ट्रेन में चढ़ने वाली भीड़ का धक्का मेरा सपना तोड़ देता है, और मैं फिर से लोकल ट्रेन में भीख मांगने लगती हूं। मुझे यकीन है कि हर रोज जो सपना मैं खुली आंखों से देखती हूं वह एक दिन जरूर पूरा होगा। मैं और रुपेश भाई सबको पढ़ना सिखाएंगे। भाई बीमार लोगों को दवा दे रहे होंगे और मैं नर्स बनकर उनकी सहायता करूंगी। न जाने ऐसे कितने ही सपने आंखों में जरमिनेट हो रहे हैं। न जाने कब फल लगेंगे इन झाड़ों में। जब मेरे सपनों में फल लगेंगे तब मेरे मम्मी पापा मुझे टीवी में देखकर मुझ पर गर्व कर सकेंगे, शरमाएंगे नहीं।
एक लंबा समय हम अधूरेपन में काट चुके हैं। और सच मानिए यह अधूरापन शरीर का अधूरापन नहीं था। यह अधूरापन प्रेम का अधूरापन था। अपनेपन का अधूरापन था। कभी किसी ने अपनाया नहीं था। गले से नहीं लगाया था। कुछ कर दिखाने का हौसला नहीं बढ़ाया था। आज एक डाक्टर ने जब समाज की परवाह छोड़कर बहन बनाया, गले से लगाया, तो हौंसला बढ़ गया। लगता है आज हम भी कोई बड़ा काम कर दिखाने की कूव्वत रखते हैं। बस ये प्यार और हौंसला मिलता रहे। सारी कड़वाहट धीरे धीरे खत्म हो रही है। पहले मैं हिंदी का इस्तेमाल लोकल ट्रेनों में भीख मांगने और गंदी गंदी गालियां देने में किया करती थी, लेकिन अब मैं हिंदी का प्रयोग अपनी हर बात लोगों से बांटने के लिए करती हूं। गाली देने की आदत भी धीरे धीरे छूट रही है, क्योंकि हिजड़ा होने का लेबल धीरे धीरे उतर रहा है। हमें किसी दया या सहानुभूति की जरूरत नहीं है। हम प्रेम और अपनेपन के भूखे हैं। क्या आप खुले दिल से अपने समाज में कभी हमारा स्वागत करेंगे? मैं बेसब्री से उस दिन का इंतजार कर रही हूं।
आपकी
मनीषा
(लैंगिक विकलांग)
मनीषा दीदी के बारे में कुछ तथ्य
-28 वर्षीय लैंगिक विकलांग मनीषा आंध्र प्रदेश के राजमंडरी से हैं।
-मनीषा पांच फुट छह इंच लंबी, बेहद आकर्षक गठीले बदन वाली हैं।
- मनीषा दीदी ग्रेजुएट हैं।
-मनीषा के पिता मध्यवर्गीय किसान हैं और मनीषा के दो बहनों की शादी हो चुकी है।
-मनीषा दसवीं कक्षा की अपनी एक प्यारी सी तस्वीर को अब तक सहेजकर रखी हैं।
-लैंगिक विकलांग समाज में अपना मूल नाम और परिचय बताना पाप माना जाता है इसलिए इस क्षेत्र में कदम रखने के बाद उन्होंने पढ़ाई के अपने सभी प्रमाणपत्र नष्ट कर दिए।
-किन्नर समाज में शीला अम्मा मनीषा की गुरू हैं और मनीषा पूनावाला कुल की हैं।
-मनीषा एशिया की पहली किन्नर ब्लागर बन चुकी हैं।
-मनीषा तेलगू, हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, मराठी और गुजराती भाषाओं की जानकार हैं।
-मनीषा के ब्लाग का नाम है अर्द्धसत्य (http://adhasach.blogspot.com)
कवर स्टोरी द थर्ड सेक्स से साभार
--------------------------------------------------------
-वंदना भदौरिया, संवाददाता (इंडिया न्यूज, साप्ताहिक मैग्जीन)

13.6.08

डा. रूपेश के चेहरे से घूंघट उठा रहा हूं


आप लोगों ने डा. रूपेश जो को खूब पढ़ा, खुब सुना पर उन्हें आज तक देखा न होगा। मैंने भी न देखा था पर जब मुंबई गया था तो उनसे मिला तभी देख सका। आवाज ऐसी की जैसे बूढ़े बाबा लगते हों, लिखते ऐसे हैं जैसे दादा जी हों पर शक्ल ऐसी है जैसे बेटू जी हों।
आज इंडिया न्यूज मैग्जीन में डाक्टर साहब की तस्वीर देखी। इस मैग्जीन में मनीषा दीदी की भी तस्वीर है। इस मैग्जीन ने अबके अंक (20 जून 2008 ) में द थर्ड सेक्स नाम से कवर स्टोरी करी है। इसमें हिजड़ा समाज की दिक्कतों, उनकी परेशानियों, उनकी भावनाओं, उनके सुखों, उनके सपनों को संजोया गया है। जब मैं मैग्जीन पढ़ रहा था तो डाक्टर साहब की फोटो देखकर तुरंत फोन किया और कहा कि भइये, अब फोटो भेज दो मेरे पास ताकि मैं आपकी शक्ल अपने भड़ासी भाइयों को भी दिखा सकूं।
उनसे अनुरोध करता हूं कि वो मनीषा दीदी, जो हिंदी की दुनिया की पहली लैंगिक विकलांग ब्लागर हैं, की भी तस्वीर भेज दें ताकि उन्हें हम ससम्मान भड़ास पर प्रकाशित कर सकें।
इंडिया न्यूज मैग्जीन में वंदना भदौरिया ने जो कवर स्टोरी की है उसमें डाक्टर रूपेश की एक कविता है और उनकी फोटो के साथ उनके बारे में लिखा गया है। उनके बारे में जो लिखा गया है उसे मैं हू ब हू यहां पेश कर रहा हूं.....
यशवंत
----------------------------
क्योंकि मैं हिजड़ा हूं
----------------------------
ए अम्मा, ओ बापू, दीदी और भैया
आपका ही मुन्ना या बबली था
पशु नहीं जन्मा था समाज में
आपके ही दिल का चुभता सा टुकड़ा हूं
क्योंकि मैं हिजड़ा हूं..........
कोख की धरती पर आपने ही रोपा था
शुक्र और रज से उपजे इस बिरवे ने
नौ माह जीवन सत्व चूसा तुमसे माई
फलता भी पर कटी गर्भनाल,
जड़ से उखड़ा हूं
क्योंकि मैं हिजड़ा हूं..........
लज्जा का विषय क्यों हूं अम्मा मेरी?
अंधा,बहरा या मनोरोगी तो नहीं था मैं
सारे स्वीकार हैं परिवार समाज में सहज
मैं ही बस ममतामय गोद से बिछुड़ा हूं
क्योंकि मैं हिजड़ा हूं..........
सबके लिए मानव अधिकार हैं दुनिया में
जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र के पंख लिए आप
उड़ते हैं सब कानून के आसमान पर
फिर मैं ही क्यों पंखहीन
बेड़ी में जकड़ा हूं
क्योंकि मैं हिजड़ा हूं..........
प्यार है दुलार है सुखी सब संसार है
चाचा, मामा, मौसा जैसे ढेरों रिश्ते हैं
ममता, स्नेह, अनुराग और आसक्ति पर
मैं जैसे एक थोपा हुआ झगड़ा हूं
क्योंकि मैं हिजड़ा हूं..........
दूध से नहाए सब उजले चरित्रवान
साफ स्वच्छ, निर्लिप्त हर कलंक से
हर सांस पाप कर कर भी सुधरे हैं
ठुकराया दुरदुराया बस मैं ही बिगड़ा हूं
क्योंकि मैं हिजड़ा हूं..........
स्टीफ़न हाकिंग पर गर्व है सबको
चल बोल नहीं सकता, साइंटिस्ट है
और मैं?
सभ्य समाज के राजसी वस्त्रों पर
इन्साननुमा दिखने वाला एक चिथड़ा हूं
क्योंकि मैं हिजड़ा हूं..........
लोग मिले समाज बना पीढियां बढ़ चलीं
मैं घाट का पत्थर ठहरा प्रवाहहीन पददलित
बस्तियां बस गईं जनसंख्या विस्फोट हुआ
आप सब आबाद हैं बस मैं ही एक उजड़ा हूं
क्योंकि मैं हिजड़ा हूं..........
अर्धनारीश्वर भी भगवान का रूप मान्य है
हाथी बंदर बैल सब देवतुल्य पूज्य हैं
पेड़ पौधे पत्थर नदी नाले कीड़े तक भी;
मैं तो मानव होकर भी सबसे पिछड़ा हूं
क्योंकि मैं हिजड़ा हूं..........

(लैंगिक विकलांग मनीषा दीदी के लिए ये पंक्तियां डा. रूपेश श्रीवास्तव ने
पिरोई हैं)

कविता में बयां दर्द
--------------------
मुंबई के रूपेश श्रीवास्तव पेशे से चिकित्सक हैं। वे किसी एनजीओ से नहीं जुड़े हैं। भारत में किन्नरों के लिए गंभीरता और संजीदगी से काम करने वाले वह ऐसे शख्स हैं जो इस बात के लिए कतई राजी नहीं थे कि हम उनकी तारीफ में कुछ भी लिखें। लेकिन हमारा और आपका उनके बारे में जानना बहुत जरूरी है ताकि उनके कार्यों से सबक ले कर मुंबई की अंधेरी गलियों में बेसहारा और बेबस लैंगिक विकलांगों की मदद के लिए कुछ और हाथ आगे बढ़ें। किन्नर, हिजड़ा या सही मायनों में कहें तो लैंगिक विकलांग के दर्द, छटपटाहट, अधूरेपन को न केवल रूपेश श्रीवास्तव ने शिद्दत से महसूस किया है बल्कि उस दर्द और छटपटाहट को सहलाया भी। उनके अधूरेपन को भरने के लिए रूपेश के प्रयास बहुत कारगर साबित हुए हैं। मुंबई में कई लैंगिक विकलांग को पढ़ा लिखाकर वे उन्हें समाज का हिस्सा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अपनी इस कोशिश में रूपेश समाज और सरकार के व्यवहार से बहुत आहत हैं। उनका मानना है कि लैंगिक विकलांगों के लिए मीडिया का व्यवहार भी सौतेला ही रहा है। कभी किसी ने उनके हक की बात उठाने की कोशिश भी नहीं की। कभी उनके जीवन को खंगालने का प्रयास भी नहीं किया। लैंगिक विकलांगों के लिए काम करते हुए रूपेश ने उनके भीतर की खूबसूरती को काफी करीब से देखा है। उनकी योग्यता को समझा और सराहा है। उसे तराशने की कोशिश की है। रूपेश की उपरोक्त कविता लैंगिक विकलांगों के दर्द की नंगी तस्वीर है।
(कवर स्टोरी द थर्ड सेक्स का पार्ट)

-वंदना भदौरिया (संवाददाता, इंडिया न्यूज, साप्ताहिक पत्रिका)

27.5.08

एक और ठुकने वाले कवि .............

मित्रों,

हमारे भडास का कमाल हमारे दोस्तों का धमाल, भडासी बुजुर्गों का आशीर्वाद कि ससुरे हम भी तुकबंदी करने लगे हैं।

भैये लोग ई हमारा पहिला तुकबंदी है सो जड़ा पढ़ते चलिए। बहुत हो गया कलुआ-कलुआ ससुर के नाती ने बहुत टाइम खोटा किया सो वापस अपुन लोगों कि दुनिया में आ जाओ। जरा एक नजर इधर भी........

हमारी आदरणीय सलाहकार मनीषा दीदी को समर्पित......



मेरी भी कलम के दिल में लाखों
कविताएं और गज़लें भरी हैं
तुकबंदी के कुत्ते भौंक रहे हैं
तभी तो बाहर निकलने से डरी हैं
लटका, पटका, झटका, खटका की
तुकबंदियां तुम्हें खुश कर रही हैं
भावनाएं अपनी ही चमड़ी को
उधेड़ उसमें भुस भर रही हैं
कांपते हाथों से गिरी दवात की
बिखरी स्याही, समेटे लाखों गज़लें
बगुले तुक के तुक्कों से आगे हैं
हंस सहमें से झांकते फिरते बगलें हैं


जय जय भडास

जय जय भडास

8.5.08

अनिल भारद्वाज जी स्वस्थ हो रहे हैं.......

जब से अबरार भाई ने पोस्ट डाला है कि हमारे एक प्यारे भड़ासी भाई अनिल भारद्वाज डायरिया नामक बीमारी को आजकल सता रहे हैं तो मैं थोड़ा चिन्तित हो गया कि यार अब इस बीमारी का क्या होगा जिसने अनिल भाई जैसे भड़ासी से पंगा ले लिया है......... पचासों बार फोन लगाया कि भाई का हाल जान लूं कि अब कितनी बार और किस प्रकार की छिछ्छी कर रहे हो...... फोन था कि साला लगने का नाम ही नहीं लेता था लेकिन अभी जब मनीषा दीदी ने नंबर लगा कर दिया कि अब बात करो भाई जरूर फोन लग जाएगा वाकई फोन लग गया मेरा तो पोपट हो गया और अब मुझे ही खाना बना कर खिलाना, होगा बहन जी बैठ कर टीवी के पकाऊ प्रोग्राम देखेंगी। अनिल भाई से प्यार भरी बातें हुई खैरियत पूछी, पता चला कि स्वास्थ्य तो उत्तरोत्तर सुधर रहा है लेकिन पानी और मौसम के बदलाव के कारण हुये इस रोग में अभी उन्हें शायद दो दिन और घर आने में लग जायेंगे बाकी तो अपना भाई एकदम मस्त है यार फिकिर करने का नहीं ,दो दिन में भाई घर कूं आ जाएंगे। एक बात अनिल भाई से जानना चाहूंगा कि जिस अस्पताल में डेरा डाले बैठें हैं क्या वहां की नर्सें ज्यादा सुन्दर हैं जो ठीक होने में इतना वक्त ले रहे हैं.......::))) भाई ने बातों बातों में लुधियाना आने का न्योता और वहां भड़ास सम्मेलन की भी बात करी। ईश्वर चाहेगा तो एक दिन हर जिले में भड़ास सम्मेलन होंगे........
जय जय भड़ास

भड़ास सम्मेलन,अनिल भारद्वाज,लुधियाना,मनीषा दीदी

9.4.08

RTI-RTI खेलना और टाईम मशीन की ईजाद........

मेरा पसंदीदा काम है मात्र दस रुपए और थोड़ा सा वक्त खर्च करके ब्यूरोक्रेट्स के साथ RTI-RTI खेलना यानि कि जब मन किया पूछ लिया सरकारी अधिकारियों से कि सालों बताओ सड़क की चौड़ाई कागजों पर कितनी है और सचमुच में कितनी है या कागजों में झोपड़पट्टी के लिये कितनी सीट्स का टायलेट पास हुआ और सच में बनाए कितने हैं वगैरह-वगैरह। आप लोगों को पता होगा कि मैने पहले एक पोस्ट में लिखा था कि मुझे नगर परिषद के अधिकारियों ने अपना मुंहलगा साला समझ कर मजाक किया और RTI के अंतर्गत सादा कागज मुहर लगा कर उपलब्ध करा दिया। बस फिर क्या था हम इस रिश्ते से नाराज हो गये कि साले तुम बनो हम तो जीजा बनेंगे और प्रथम अपीलीय अधिकारी को अपील कर दी जो कि खुद को बड़े जीजा से कम नहीं मानते हैं और काफ़ी मजाकिया किस्म के हैं वो भी ऐसे ही मजाक करते हैं और पद सम्हाले हैं सहा.आयुक्त का। इसी मजाक की परंपरा के चलते मेरे पास दिनांक ८/४/२००८ को शाम के ०४:४५ पर एक भला सा मानव प्रतीत होने वाला प्राणी हाथोंहाथ एक पत्रनुमा वस्तु लाया कि साहब इसे ले लीजिये । मैंने उसे पानी पीने को दिया और पूछा कि चाचा ये क्या है तो उसने बताया कि हे नादान बालक,कुटिल कालवश निज कुल घालक ये तेरा बुलावा है, पल भर को लगा कि कहीं यमदूत वेष बदल कर तो नहीं आ गया । डरते डरते पत्र खोल कर पढ़ा तो प्रथम अपीलीय अधिकारी के पास से बुलावा आया था कि आओ साले सुनवाई नामक नाटक है उसका ये मुफ़्त पास है। पत्र मोड़ कर रखने ही जा रहा था तो इतने में मुनव्वर आपा के अब्बा हुज़ूर जनाब मोहम्मद उमर रफ़ाई दरवाजे पर प्रकट हो गये और बोले क्या है ये हाथ में जिसे इतने जतन से थामे हो तो मैने बता दिया,उन्होंने देखने की इच्छा जाहिर करी तो मैंने पत्र उनके हाथ पर रख दिया तो कुछ देर तक तो पता नहीं क्या देखते रहे फिर बोले कि डाक्टर साहब क्या आपने टाईम मशीन की भी ईजाद कर ली है।.मेरी कुछ समझ में ही नहीं आया कि अब्बा दि ग्रेट क्या फ़रमा रहे हैं ,उन्होंने मुझे दिखाया कि उस पत्र पर जिस तारीख का बुलावा था वो तो ९/४/२००७ है यानि कि एक साल पहले की तारीख और वो भी एक जगह नहीं तीन चार जगह यही गलती थी। आज जब मैंने अपीलीय अधिकारी महोदय को बताया तो उन्होंने कहा कि आपको तो मीनमेख निकालने की आदत हो गयी है ये तो नहीं बनता कि चुपचाप बाकी लोगों की तरह शान्ति से रहें और हमें भी रहने दें, लगे रहते हो फ़ालतू में सबको सताने में। ऐसी बाते सुन कर हमारा तो पिछवाड़ा सुलग कर कोयला हो गया मन किया कि उसे खूब गरिया दूं और दुकान पर चार छह लातें कस-कस कर जमा दूं लेकिन ये सोच कर चुप रहा कि अगर इस सुअर को गालियां दे ली तो मन हलका हो जाएगा फिर पता नहीं भड़ास पर पोस्ट डालने का मन ही न करे इसलिये सिर्फ घूर-घूर कर ही काम चला लिया। अब उसे जितना गाली देना है संध्या पूजा के बाद आराम से लेट कर इस पोस्ट को डालने के बाद दूंगा और हां दूसरी बात कि जिस संदर्भ में यह अपील थी उसके लिये शनिवार को फिर से पनवेल नरकपालिका के चीफ़ आफ़िसर का सर खाने और बैंड बजाने जाना है और साथ में होंगी हमारी महाभयंकर भड़ासी बहन मनीषा दीदी और ग्यारह और दीदियां। मर गया साला समझिये............

16.3.08

आखिर शरीफ़ लोगों की जीत हुई और गलीज़ भड़ासी हार गये

एक बात की तो तसल्ली हो गयी है कि हमने हमारी मौलिकता नहीं बदली ठीक वैसे ही जैसे हम बबूल की तरह कांटेदार थे अभी भी हैं लेकिन कुछ ऐसी बकरियां अभी भी इस बबूल के पास चर रही हैं जिन्हें कांटो से कोई सरोकार नहीं है वो तो बस चपर-चपर चर रही हैं पर वो बकरियां भी मरकही हैं ,मुंडी झुका कर सींग तान कर दौड़ा लेती हैं । इसका भी दोष बबूल पर ही मढ़ देना चाहिये क्योंकि भला बकरियों का भी कोई स्वभाव होता है ये तो बबूल का ही असर है । हम बेशरम के फूलों की तरह थे और हमेशा रहेंगे कुछ डंक मारने वाली मधुमक्खियां और कुछ गन्दे, काले, गुन्डे किस्म के भंवरे अभी भी हमारे पास आकर सुख-दुःख बांटते हैं और इन्हीं के बीच कभी कोई सुन्दर मासूम इन्द्रधनुष को पंखों पर समेटे नन्ही सी तितली भी आ जाती है और हम सब उसे सिर पर बैठा लेते हैं । हम सब स्वंभू पतित हैं या नहीं पर लोग हमें जो भी नाम दे देते हैं हम उसे सम्मान देकर स्वीकार लेते हैं । लोगों की मौलिकता बदलाव की हवा में उडी़ जा रही है या फिर उनकी कोई निजता थी ही नहीं ,बस जैसा माहौल रहा उस हिसाब से कभी कद्दू ,कभी ककड़ी और कभी बैंगन बन गये लेकिन हम भड़ासी जंगली करेलों की तरह से ही बने रहे सदा । आज फिर एक बार शरीफ़ लोगों ने हमें बेदखल कर दिया शराफ़त के स्वयंभू मंच से जिस पर उनका ही अधिकार है यानि कि ब्लागवाणी नामक एग्रीगेटर से भड़ास को हटा दिया । इससे क्या होगा ? ये बात तो सब जानने लगे हैं कि भड़ास पर आने वाले लोग किसी चौराहे पर खड़े ट्रैफ़िक वाले से भड़ास का पता नहीं पूंछते बल्कि इस गन्दे पानी के ठहरे हुए किन्तु अपनी मौलिकता और निजता लिये तालाब में सीधे ही आकर डुबकी मारते हैं । जो यहां आ गए एक बार वे जानते हैं कि इस ठहरे हुए तालाब के पानी में जो गंध है वह गंधक की है जिसमें स्नान कर लेने से तमाम रोग दूर हो जाते हैं जैसे पुष्कर का कुंड है । जिन्हें लगता है कि हम सब भड़ासी अव्वल दर्जे के सुअर हैं तो भाई तुम लोग बने रहो बारहसिंघे हमें सुअर ही बना रहने दो हम अपने इसी गन्दे ,एक दूसरे के गमों और दुखों को पोंछ कर बनाए कीचड़ के तालाब में थूथुन मारते हुए एक दूसरे पर कीचड़ उछालते ही खुश रहे हैं और रहेंगे हमेशा ही । कभी अगर इस कीचड़ के तालाब में कोई खुशियों का कंदमूल निकल आता है तो हम उसे मिल बांट कर खा लेते हैं । अच्छा है कि इस तालाब के पास एक अब तक जो ब्लागवाणी नामक एग्रीगेटर यानि एलीगेटर(घड़ियाल) रहा करता था उसने स्वयं ही हमारा पीछा छोड़ दिया तो यारों और यारियों इसी खुशी में आइये और जोर से एक बार होली मनाने वाले अंदाज में कीचड़ में थूथुन मारते हैं और सुरेष चिपलूनकर जी के विदाई समारोह का आयोजन करते हैं । मनीषा दीदी ने यशवंत दादा से बात करते हुये कहा कि ये आदमी कुछ औरतों के खरी-खोटी सुनने पर भड़ास से जा रहा है तो हो सकता है कि एक हिजड़े के बुलाने पर वापिस आ जाए लेकिन अगर नहीं आया तो समझ जाना कि सचमुच शरीफ़ आदमी है इतने दिन गलती से भड़ास के संग रहा । चलो प्यारों होली होली करते हैं । हमारे पास जो महिलाएं हैं वो अगर चिपकलूनकर जी को शरीफ़ नहीं लगती हैं तो क्या हम सब उनसे झगड़ा करें कि आप तो हमें जबरन कैरेटक्टर सर्टिफ़िकेट दो ही कि हम अच्छे हैं । अरे हम उनके हिसाब से गलीज हैं तो वही सही हमारे संग अगर मुनव्वर आपा या रक्षंदा आपा जैसी महिलाएं हैं तो उन लोगों की नजरों में ये तो घटिया औरते हैं जो भड़ास पर हैं तो भाई लोग चलो घुर्र्र्र्र्र्र्र्र घुर्र्र्र्र्र्र्र की आवाज करते फिर अपनी औकात पर आ जाएं । होली है होली है चिल्लाते हुए............

29.2.08

मनीषा दीदी का अस्तित्त्व का खौफ़ सता रहा है शीर्षस्थ ब्लागरों को

एक पल के लिए तो अंदर काफ़ी कुछ कौंध गया लेकिन जो हो रहा है वह तो मानव अस्तित्त्व में सभ्यता की शुरूआत के साथ ही शुरू हो गया था तो जब जब कोई सहज सरल सा आदमी सत्य को अपनी अनगढ़ सधुक्कड़ी भाषा में अभिव्यक्त करेगा तो स्वयंभू सभ्यजन उस पर पत्थर फेंकेंगे ही और अब तो ये लोग गनीमत है कि सूली पर नहीं चढ़ा देते । रही बात गालियों कि तो क्या गालियां इनकी विकसित होती सभ्यता के साथ ही नहीं चल रही हैं ? यकीन है कि भाषा का विकास जिस दिन हुआ होगा उस दिन ही सबसे पहली गाली दी गयी होगी । मैंने सोचा था कि यदि कभी ब्लागर मीट हुआ तो मनीषा दीदी को साथ लेकर आउंगा और आप सबसे प्रत्यक्ष ही परिचय करवाउंगा पर अब मैं सोच रहा हूं कि ऐसा सोच कर मैंने कदाचित गलती करी क्योंकि लोग अभी इतने सरल सहज नहीं हुए कि मनीषा दीदी जो कि इनके ही मानसिक षंढत्व को आइना दिखाने जा रही थीं ये लोग उन्हें ब्लागर मीट में ही पेटीकोट उठा कर चढ्ढी उतारने को कहते कि हम लोग तभी मानेंगे जब खुद हाथों से गुप्तांग छूकर देखेंगे या आखों से देखेंगे । लेकिन सच तो ये है कि इन सबको अपने अपने भीतर में एक मनीषा दीदी दिखने लगीं हैं तो ये हरकत इनकी हड़बड़ाहट का परिणाम है । मनीषराज तो औघड़ साधुओं वाली भाषा प्रयोग करते हैं उसमें कुछ बुरा नहीं है बल्कि कथित शीर्षस्थ ब्लागरो का सिंहासन हिलने लगा तो उन्हें इस पर आपत्ति होने लगी । जिसए जितने पत्थर मारने हैं मार ले हम विचार हैं मरते नहीं वरना इन लोगों ने तो कब का हमें समाप्त कर दिया होता लेकिन ये नहीं जानते कि जब तक हम कथित बुरे लोग हैं तभी तक इनके पास खुद को अच्छा कहने का पैमाना है वरना इन्हें कौन अच्छा कहेगा ? एक दूसरे की प्रशंसा ही करते जिंदगी बीतेगी । मनीषा दीदी का अस्तित्त्व अब ब्लाग से निकल कर इन सब में समा गया है अब उन्हें किसी प्रमाण की जरूरत नहीं है । और एक खुला चैलेंज कि अगर जिसे मनीषा दीदी के अस्तित्त्व पर संदेह है वह मुझसे मिले लेकिन एक शर्त है कि उसे या तो मनीषा दीदी को पत्नी का दर्जा कानूनी तौर पर देना होगा या आजीवन २०,००० हजार रुपए प्रतिमाह देने होंगे या अगर ये मंजूर न हो तो स्वयं को सर्जरी करवा कर उनके जैसा बनवाना होगा इसमें उन्हें कोई कानूनी दिक्कत नहीं आएगी इसकी जिम्मेदारी मेरी है यह आपरेशन मैं वेल्लूर मेडिकल हास्पीटल ,तमिलनाडु से कानूनी तौर पर करवा दूंगा अगर कानूनी दिक्कत आयी तो मैं आजीवन उस व्यक्ति का दास बन कर रहूंगा । इन बातों से कोई ये न सोचे कि मैं यह सब खीझ कर कह रहा हूं बल्कि ये तो मेरा विश्वास है और मेरे कर्म हैं जिन्हें मैंने अपनी गुरूशक्तियों की ताकत व आशीर्वाद से सामाजिक जीवन में जिया है । जिस भी सभ्य व्यक्ति को मनीषा दीदी से मिलना हो वो मुझसे तत्काल सम्पर्क करे लेकिन ध्यान रखिए कि हर बात की कीमत होती है तो आप भी अपने संदेह के निवारण के लिए कीमत चुकाइए मैं तो ताल ठोंक कर खड़ा हूं ;सांच को आंच नहीं दो और दो पांच नहीं । जिसमें साहस हो वो आगे आए दूर खड़ा रह कर आरोप न लगाएं । अश्लीलता या श्लीलता के बीच की सीमारेखा का निर्धारण का ठेका प्रगतिशील लोगों ने ही ले रखा है क्या कि जिसे चाहा सराहा जिसे चाहा तिरस्कार कर दिया ,बस इन सभी आरोप लगाने वालों से एक बार हिम्मत जुटा कर खुद के भीतर झांकने की अपील है..............
जय जय भड़ास