Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label मुनव्वर आपा. Show all posts
Showing posts with label मुनव्वर आपा. Show all posts

1.7.08

भगवान इतना निर्दयी नहीं है कि मेरी गोद सूनी कर दे : मनीषा दीदी

बड़प्पन और महानता जैसे शब्द हमारी दीदी के व्यक्तित्व के सामने बौने से लगने लगते हैं। आज जब मनीषा दीदी घर पर आयीं तो मैंने उन्हें करुणाकर के बारे में बताया तो इतनी भावुक हैं कि शुरू हो गयी तेलुगू में पता नही कौन कौन सी दुआएं करना...। बड़ी-बड़ी सुन्दर बंद आंखों से आंसू गिर रहे थे और फिर मुझे रुपए देकर बोली कि कि किसी को मत बताना कि मैंने रुपए दिये हैं लेकिन दीदी माफ करें मैं आप से किया हुआ वायदा तोड़ रहा हूं। मुझसे बोलती हैं रोते हुए कि मेरे बच्चे को कुछ नहीं होगा भाई मैं उसे गोद ले लूंगी, भगवान इतना निर्दयी नहीं है कि मेरी गोद सूनी कर दे......। एक दीदी हैं और वहीं दूसरी तरफ तमाम बड़े(?) मुंबापुरी के ब्लागर जिनसे मैंने सुबह पोस्ट डाल कर अपील करी थी हो सकता है कि अब तक किसी की नजर ही भड़ास पर न पड़ी हो या फिर नजरें चुरा रहे हों। खैर किसी से जबरई तो है नहीं पर धन्य हैं भड़ासमाता मुनव्वर आपा और हमारी मनीषा दीदी जो मेरे हाथ पर आकर पैसे रख गयी और आपा तो मेरे साथ दवा में लगने वाला हीरा भस्म के लिये हीरा कनी और स्वर्ण भस्म के लिये शुद्ध सोना खरीदने के लिये अपना डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड लेकर सर्राफ़ा बाजार चल पड़ीं कि अगर जैसी जरूरत हो पेमेंट करते चलेंगे....... इसे कहते हैं किसी के दुःख को दिल से महसूस करना। इस पोस्ट के द्वारा मैं मुनव्वर आपा और मनीषा दीदी के बारे में क्या कह सकूंगा क्योंकि ये काले अक्षर बड़े जड़ प्रतीत हो रहे हैं उनके प्रेम और करुणा को बता पाने के लिये........।

9.4.08

RTI-RTI खेलना और टाईम मशीन की ईजाद........

मेरा पसंदीदा काम है मात्र दस रुपए और थोड़ा सा वक्त खर्च करके ब्यूरोक्रेट्स के साथ RTI-RTI खेलना यानि कि जब मन किया पूछ लिया सरकारी अधिकारियों से कि सालों बताओ सड़क की चौड़ाई कागजों पर कितनी है और सचमुच में कितनी है या कागजों में झोपड़पट्टी के लिये कितनी सीट्स का टायलेट पास हुआ और सच में बनाए कितने हैं वगैरह-वगैरह। आप लोगों को पता होगा कि मैने पहले एक पोस्ट में लिखा था कि मुझे नगर परिषद के अधिकारियों ने अपना मुंहलगा साला समझ कर मजाक किया और RTI के अंतर्गत सादा कागज मुहर लगा कर उपलब्ध करा दिया। बस फिर क्या था हम इस रिश्ते से नाराज हो गये कि साले तुम बनो हम तो जीजा बनेंगे और प्रथम अपीलीय अधिकारी को अपील कर दी जो कि खुद को बड़े जीजा से कम नहीं मानते हैं और काफ़ी मजाकिया किस्म के हैं वो भी ऐसे ही मजाक करते हैं और पद सम्हाले हैं सहा.आयुक्त का। इसी मजाक की परंपरा के चलते मेरे पास दिनांक ८/४/२००८ को शाम के ०४:४५ पर एक भला सा मानव प्रतीत होने वाला प्राणी हाथोंहाथ एक पत्रनुमा वस्तु लाया कि साहब इसे ले लीजिये । मैंने उसे पानी पीने को दिया और पूछा कि चाचा ये क्या है तो उसने बताया कि हे नादान बालक,कुटिल कालवश निज कुल घालक ये तेरा बुलावा है, पल भर को लगा कि कहीं यमदूत वेष बदल कर तो नहीं आ गया । डरते डरते पत्र खोल कर पढ़ा तो प्रथम अपीलीय अधिकारी के पास से बुलावा आया था कि आओ साले सुनवाई नामक नाटक है उसका ये मुफ़्त पास है। पत्र मोड़ कर रखने ही जा रहा था तो इतने में मुनव्वर आपा के अब्बा हुज़ूर जनाब मोहम्मद उमर रफ़ाई दरवाजे पर प्रकट हो गये और बोले क्या है ये हाथ में जिसे इतने जतन से थामे हो तो मैने बता दिया,उन्होंने देखने की इच्छा जाहिर करी तो मैंने पत्र उनके हाथ पर रख दिया तो कुछ देर तक तो पता नहीं क्या देखते रहे फिर बोले कि डाक्टर साहब क्या आपने टाईम मशीन की भी ईजाद कर ली है।.मेरी कुछ समझ में ही नहीं आया कि अब्बा दि ग्रेट क्या फ़रमा रहे हैं ,उन्होंने मुझे दिखाया कि उस पत्र पर जिस तारीख का बुलावा था वो तो ९/४/२००७ है यानि कि एक साल पहले की तारीख और वो भी एक जगह नहीं तीन चार जगह यही गलती थी। आज जब मैंने अपीलीय अधिकारी महोदय को बताया तो उन्होंने कहा कि आपको तो मीनमेख निकालने की आदत हो गयी है ये तो नहीं बनता कि चुपचाप बाकी लोगों की तरह शान्ति से रहें और हमें भी रहने दें, लगे रहते हो फ़ालतू में सबको सताने में। ऐसी बाते सुन कर हमारा तो पिछवाड़ा सुलग कर कोयला हो गया मन किया कि उसे खूब गरिया दूं और दुकान पर चार छह लातें कस-कस कर जमा दूं लेकिन ये सोच कर चुप रहा कि अगर इस सुअर को गालियां दे ली तो मन हलका हो जाएगा फिर पता नहीं भड़ास पर पोस्ट डालने का मन ही न करे इसलिये सिर्फ घूर-घूर कर ही काम चला लिया। अब उसे जितना गाली देना है संध्या पूजा के बाद आराम से लेट कर इस पोस्ट को डालने के बाद दूंगा और हां दूसरी बात कि जिस संदर्भ में यह अपील थी उसके लिये शनिवार को फिर से पनवेल नरकपालिका के चीफ़ आफ़िसर का सर खाने और बैंड बजाने जाना है और साथ में होंगी हमारी महाभयंकर भड़ासी बहन मनीषा दीदी और ग्यारह और दीदियां। मर गया साला समझिये............

16.3.08

आखिर शरीफ़ लोगों की जीत हुई और गलीज़ भड़ासी हार गये

एक बात की तो तसल्ली हो गयी है कि हमने हमारी मौलिकता नहीं बदली ठीक वैसे ही जैसे हम बबूल की तरह कांटेदार थे अभी भी हैं लेकिन कुछ ऐसी बकरियां अभी भी इस बबूल के पास चर रही हैं जिन्हें कांटो से कोई सरोकार नहीं है वो तो बस चपर-चपर चर रही हैं पर वो बकरियां भी मरकही हैं ,मुंडी झुका कर सींग तान कर दौड़ा लेती हैं । इसका भी दोष बबूल पर ही मढ़ देना चाहिये क्योंकि भला बकरियों का भी कोई स्वभाव होता है ये तो बबूल का ही असर है । हम बेशरम के फूलों की तरह थे और हमेशा रहेंगे कुछ डंक मारने वाली मधुमक्खियां और कुछ गन्दे, काले, गुन्डे किस्म के भंवरे अभी भी हमारे पास आकर सुख-दुःख बांटते हैं और इन्हीं के बीच कभी कोई सुन्दर मासूम इन्द्रधनुष को पंखों पर समेटे नन्ही सी तितली भी आ जाती है और हम सब उसे सिर पर बैठा लेते हैं । हम सब स्वंभू पतित हैं या नहीं पर लोग हमें जो भी नाम दे देते हैं हम उसे सम्मान देकर स्वीकार लेते हैं । लोगों की मौलिकता बदलाव की हवा में उडी़ जा रही है या फिर उनकी कोई निजता थी ही नहीं ,बस जैसा माहौल रहा उस हिसाब से कभी कद्दू ,कभी ककड़ी और कभी बैंगन बन गये लेकिन हम भड़ासी जंगली करेलों की तरह से ही बने रहे सदा । आज फिर एक बार शरीफ़ लोगों ने हमें बेदखल कर दिया शराफ़त के स्वयंभू मंच से जिस पर उनका ही अधिकार है यानि कि ब्लागवाणी नामक एग्रीगेटर से भड़ास को हटा दिया । इससे क्या होगा ? ये बात तो सब जानने लगे हैं कि भड़ास पर आने वाले लोग किसी चौराहे पर खड़े ट्रैफ़िक वाले से भड़ास का पता नहीं पूंछते बल्कि इस गन्दे पानी के ठहरे हुए किन्तु अपनी मौलिकता और निजता लिये तालाब में सीधे ही आकर डुबकी मारते हैं । जो यहां आ गए एक बार वे जानते हैं कि इस ठहरे हुए तालाब के पानी में जो गंध है वह गंधक की है जिसमें स्नान कर लेने से तमाम रोग दूर हो जाते हैं जैसे पुष्कर का कुंड है । जिन्हें लगता है कि हम सब भड़ासी अव्वल दर्जे के सुअर हैं तो भाई तुम लोग बने रहो बारहसिंघे हमें सुअर ही बना रहने दो हम अपने इसी गन्दे ,एक दूसरे के गमों और दुखों को पोंछ कर बनाए कीचड़ के तालाब में थूथुन मारते हुए एक दूसरे पर कीचड़ उछालते ही खुश रहे हैं और रहेंगे हमेशा ही । कभी अगर इस कीचड़ के तालाब में कोई खुशियों का कंदमूल निकल आता है तो हम उसे मिल बांट कर खा लेते हैं । अच्छा है कि इस तालाब के पास एक अब तक जो ब्लागवाणी नामक एग्रीगेटर यानि एलीगेटर(घड़ियाल) रहा करता था उसने स्वयं ही हमारा पीछा छोड़ दिया तो यारों और यारियों इसी खुशी में आइये और जोर से एक बार होली मनाने वाले अंदाज में कीचड़ में थूथुन मारते हैं और सुरेष चिपलूनकर जी के विदाई समारोह का आयोजन करते हैं । मनीषा दीदी ने यशवंत दादा से बात करते हुये कहा कि ये आदमी कुछ औरतों के खरी-खोटी सुनने पर भड़ास से जा रहा है तो हो सकता है कि एक हिजड़े के बुलाने पर वापिस आ जाए लेकिन अगर नहीं आया तो समझ जाना कि सचमुच शरीफ़ आदमी है इतने दिन गलती से भड़ास के संग रहा । चलो प्यारों होली होली करते हैं । हमारे पास जो महिलाएं हैं वो अगर चिपकलूनकर जी को शरीफ़ नहीं लगती हैं तो क्या हम सब उनसे झगड़ा करें कि आप तो हमें जबरन कैरेटक्टर सर्टिफ़िकेट दो ही कि हम अच्छे हैं । अरे हम उनके हिसाब से गलीज हैं तो वही सही हमारे संग अगर मुनव्वर आपा या रक्षंदा आपा जैसी महिलाएं हैं तो उन लोगों की नजरों में ये तो घटिया औरते हैं जो भड़ास पर हैं तो भाई लोग चलो घुर्र्र्र्र्र्र्र्र घुर्र्र्र्र्र्र्र की आवाज करते फिर अपनी औकात पर आ जाएं । होली है होली है चिल्लाते हुए............

6.3.08

मनुष्य मूलतः एक पशु है, स्त्री इनकार करने की स्थिति में नहीं होती??

((भड़ास की साथिन मुनव्वर सुल्ताना ने अपनी एक बेहद बोल्ड पोस्ट पेट और पेट से नीचे की ही... में महिला पुरुष की सेक्सुवल्टी पर कुछ अजीब पर तार्किक किस्म के सवाल उठाए हैं। और वे सवाल सामान्य या सतही नहीं बल्कि एक नई सोच, एक नई बहस, एक नई दृष्ठि को जन्म देने वाले हैं। पोस्ट तक तो ठीक, उस पर जो कमेंट आए हैं वो और भी ज्ञानवर्धक निकले। खासकर क्विन नामक किसी अनाम सज्जन या सज्जना की टिप्पणी। मुनव्वर जी की पोस्ट पर आईं टिप्पणियों को एक पोस्ट की शक्ल दे रहा हूं ताकि इस गंभीर लेकिन बेहद नाजुक विषय पर सारे भड़ासी ज्ञान प्राप्त कर सकें। हां, एक अनुरोध है कि अगर इस टापिक पर किसी को कुछ ज्ञान हो तभी वो इसमें नाक घुसेड़े, खामखा ज्ञान पेलने या बघारने न कूद पड़े और यूं ही राह चलते, कुछ कहने के लिए कहने को कुछ भी कमेंट न टिपिया दे। भई, मैं अपनी स्थिति का अभी से बयान कर सकता हूं कि इस नाजुक मसले पर मेरा अपना कोई सैद्धांतिक ज्ञान नहीं है, जो व्यावहारिक ज्ञान है उसका सार यही है कि शायद मैंने अपने स्वार्थ को ज्यादा वरीयता दी, दूसरे पक्ष की दिक्कतों को समझने की कोशिश कम की। कई बार इसके उलट रहा, दूसरे पक्ष की दिक्कतों को सिर माथे पर रखा और अपनी भावनाओं पर काबू करा। कैसे करा, ये भी बात देता हूं। ज्यादातर बार अपना हाथ जगन्नाथ के नारे पर अमल करते हुए, और कुछ बार ग़म भरे गाने सुनते हुए। वैसे मानवीय स्वभाव भी यही है, मजा भी यही है कि कभी अपने सुख के लिए दूसरे को दुख में होते हुए भी राजी कर लो और कभी खुद के दुख में होते हुए भी दूसरे के सुख की खातिर हंसते हंसते न्योछावर हो जाओ। वैसे, अपन का तो हिसाब रहा कि भइया, चलो मनाता हूं, अगर मान गए तो ठीक, न माने तो बिस्तरा अलग-अलग कमरे में लगा लेते हैं, न उठेगा धुआं, न लगेगी आग....वैसे, मैंने ज्यादा न बोलने की ठानी है क्योंकि मैं बोलूंगा तो ढेर सारे भाई लोग बोलेगा कि मैं बोलता हूं..:) वैसे, आप भी अपनी राय रखिएगा जरूर....जय भड़ास, यशवंत))

----------------------------
डा०रूपेश श्रीवास्तव has left a new comment on your post "पेट और पेट से नीचे की ही ........":

मुनव्वर आपा,आपने तो खुदा को भी भड़ास के दायरे में ला दिया । भड़ास पर और पता नहीं क्या-क्या होना बचा है.....
जय जय भड़ास
Posted by डा०रूपेश श्रीवास्तव to भड़ास at 5/3/08 10:00 PM

-------------------------
quin has left a new comment on your post "पेट और पेट से नीचे की ही ........":
और एक बात......... अगर जनता मैथुनोदरपरायण हैं तो उसे ऐसे ही रह्ने दो........ पुरुशों में पाये जाने वाले हारमोन खासकर टेस्टास्टोरोन ही उन्हे आक्रामक बनाता है...... इस हारमोन के प्रभावों को कम करने का सबसे सरल रास्ता मैथुन ही है....... अगर इनकी गर्मी मष्तिष्क में रह जाए तो आदमी औरों को मारता है, तरह तरह की खुफ़ारातें करता है......... अगर ज़रा तेज़ दिमाग हुआ तो विनाश के हथियार बनाता है या उन्हे इस्तेमाल करता है....... फ़ौजियों को दमित यूं ही नहिं रखा जाता..... यकीन ना आये तो किसी भी दिमाग के डॅक्टर या मनोवैग्यानिक से पूछ लें........ सड़ने दो लोगों को इस नर्क में अगर इससे हटा लिया तो अभी जितनी शान्ती धरती पर बची हुई है उसे भि ये लोग बचने नहिं देन्गे..... ये हारमोन काफ़ी खतरनाक है और सारे फ़साद की जड़ भी
Posted by quin to भड़ास at 6/3/08 12:14 AM

--------------------
quin has left a new comment on your post "पेट और पेट से नीचे की ही ........":
आयुर्वेद तो नहिं मालूम पर विग्यान तो यहि केह्ता है कि पेनेट्रेशन से गर्भ को हानि हो सकति है........ और यह भि सही है कि अधिकतर लोग ८-९ महीने तो क्या एक सप्ताह ब्रम्ह्च्र्य धारण नहिं कर सकते, उनका मस्तिष्क उसे नहिं करने देगा....... वैसे एन्डोक्राइन ज़्यादा सक्रीय होने की बात मेडीकल साइंस का स्थापित सत्य है......... मनोविग्यान की इस बात को हमें अब मान ही लेना चाहिये कि मनुश्य मूलतः एक पशु ही है। और स्त्री इन्कार करने की स्थिती में नहिं होती (अगर वो इन्कार करे तो मर्द का सिस्टम कहिं और सुख तलाशेगा)। यह स्थिती कमाऊ/ग्रहिणी दोनों तरह कि स्त्रीयों को असुरक्षा में डाल सकता है। पुरुष जो भी गलत करता है उसमें उसकी साज़िश कम और उसके endocrine system ;mainly testosterone and androgen का दोष ज़्यादा है। अगर कभी समय मिले तो अपने मनुष्य के श्रेश्ठ होने के सनस्कार को एक तरफ़ रख नीचे लिखी किताबें पढ़ें आप दुबारा पह्ले की तरह नहीं सोचेंगी
1. Men Are From Mars Women Are From Venus-------- John Gray
2. The naked ape------ Desmond Morris
3. Why men dont listen and women cant read maps------ Allen and Barbara pease
4. The human zoo-------- Desmond Morris
5. The naked woman------ Desmond morris

Note: Desmond Morris' books have been banned in some islamic/catholic nations for their provocative rationalism and strong feminist theme.
Posted by quin to भड़ास at 5/3/08 4:54 PM

आप उपरोक्त बातों से सहमत हैं?