Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label रुपेश. Show all posts
Showing posts with label रुपेश. Show all posts

16.7.08

एक संस्मरण गतांक से आगे.........

पहचान कौन ------ साम्भर के पीछे कोन है ?

जब हमारी भेंट एक मीटिंग का रूप ले चुकी थी तब के दृश्य हैं ये पुरे समय हमारे धन्वन्तरी महाराज साम्भर का मजा लेते रहे। विभिन्न विषयों पर चर्चा और सघन चर्चा मगर इसके बावजूद भडास धन्वन्तरी का अहद मस्त मौला रूप सब की फिकर सब की चिंता और सब से अनजान। वैसे दृश्य में आप दिव्या को देख सकते हैं जिसे डॉक्टर साब बताने की कोशिश कर रहे हैं और सब की चर्चा के बीच हमारी मनीषा दीदी सोम्य मगर गंभीर। मुझे आप नही देख सकते क्यूंकि मैं तो परदे के पीछे हूँ न और एक और संवेदनशील प्राणी हरभूषण सिंह जो की जस्टिस आनद सिंह के छोटे भाई हैं भी नजर आयेंगे। हमारी चर्चा में जस्टिस आनद सिंह साब भी छाए रहे और मैं भडासी पत्रकारों से एक अपील करूंगा की जस्टिस साहब के बारे में लोगों को पता चले। इसलिए तथ्य को रखें या नही तो मुझे मुहैया कर दें।

कहने का तात्पर्य की ज़माने भर की मस्ती, उन्मुक्त व्यवहार, लापरवाह जिन्दगी मगर इन सबके बावजूद अपनी जिम्मेदारी के साथ विचारों का आदान प्रदान । ये है एक भडासी बैठक।

और हाँ साम्भर का रहस्य भी ।

धन्यवाद।

जय जय भड़ास.

14.7.08

मुंबई नवभारत टाइम्स से..........


१३ जुलाई के नभाटा मुंबई संस्करण ने भडास की मुहीम को महानगर के पन्ने पर जगह दिया है, चुकि नभाटा का ईपपेर नही है सो मैं इसे भड़ास पर डाल रहा हूँ। और नभाटा को इस मुहीम का पक्ष रखने के लिए साधुवाद देता हूँ ।
जय जय भड़ास

12.7.08

एक संस्मरण...............

अभी कुछ दिनों पूर्व में मुंबई में था, वहां से चलने की बारी आयी तो अपने परिवार से मिलने की तमन्ना भी सबसे पहले। डॉक्टर साब को बताया तो डॉक्टर साहब ने कार्यक्रम भी तय कर दिया। जगह था नवी मुंबई का वाशी स्टेशन जहाँ हमारा परिवार मेरे लिए जमा था और मैं अपने आप में लाखों खुशियों को समेटे इस परिवार की सन्निकटता महसूस कर रहा था।

मनीषा दीदी रुपेश भाई को इडली खिला रहीं हैं

दीदी इडली मेरे लिए भी !!!!!!!



दीदी का मातृत्व भाव और मैं भावःविह्वल और आह्लादित डॉक्टर साब



न्याय के लिए दो सिपाही हुए साथ

दो भडासी मंथन करते हुए

हमारी आपा और आपा के दो नौनिहाल रजनीश और रुपेश

ये एक छोटा सा भड़ास परिवार मिलन समय था कहने सुनने को बहुत कुछ जो बाद में मगर पहले इन्तेजार कीजिये की इडली के साथ वाला साम्भर कहाँ गया.
जारी रहेगा.................

18.6.08

एक अति आवश्यक सूचना के साथ अपील।


भडासी मित्रों,
डाक्टर रुपेश जी से मिले जानकारी के मुताबिक न्याय के लिए न्यायपालिका और कार्यपालिका से जुझारू लड़ाई लड़ कर विजय के साथ इन्साफ का तिरंगा लहराने वाले जस्टिस आनंद सिंह के छोटे भाई नरेन्द्र सिंह जो की वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और जस्टिस साहब के लड़ाई में बराबर के सहयोगी को आप तमाम भडासी के साथ साथ भडास पाठक से सहयोग और मदद की दरकार है।

ज्ञात हो की नरेन्द्र सिंह साहब हड्डी के टी बी के रोगी हैं और गहन चिकित्सा में हैं। डॉक्टरों के मुताबिक इनके प्लाज्मा को बदलना होगा और संग ही चार बोतल रक्त की भी आवश्यकता है।

सहयोगी 09871075839 नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

28.5.08

हिन्दी-ब्लॉग का बेताज बादशाह "भड़ास"...... चिंदी चोर कालिया की फटी

कुछ दिनों पहले भडास पर हमारे मुखिया ने सूचना डाली थी की भडास दुनिया का न.१ हिन्दी ब्लॉग है। साथ ही सभी ब्लोगरों को खुली चुनौती की अगर कोई है जो भडास से आगे है तो अपनी बात साबित करे, हम उनकी बातों को वरीयता देते हुए अपने दावा वापस ले लेंगे। आज भडास पर ३१५ ब्लोगर हैं, भडास के पोस्टों की संख्या ३'१३५ के पार जा चुकी है। इस संख्या को चुनौती देने के लिए कोई सामने नही आया। यानि की सबकी सहमति और हिन्दी ब्लॉग के शिखर पर निर्विरोध "भडास"।


हिन्दी पत्रकारिता की तरह ही हिन्दी ब्लॉग में भी मठाधीश वह जिनको सिर्फ़ और सिर्फ़ अपने निजी स्वार्थ और लोलुप स्वभाव से सरोकार है, ने इस चुनौती को तो स्वीकार नही किया क्योँकी वो बेचारा कहीं भी रेस में नही था परन्तु इस बात का मुगालता की बहुत से ब्लॉग के बाद जन्मा ये "भडास" अपनी सार्थकता,सर्वश्रेष्ठता,उपयोगिता,संग ही सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग कैसे हो सकता है जबकि मठाधीश तो हम हैं और कारिस्तानी और कारगुजारियों का सिलसिला....... ये ऐसा चला की थमने का नाम नही फ़िर भी भडास का शिखर पथ जारी रहा। कारिस्तानी ऐसी की ब्लॉग जगत से ही प्रतिबंधित करने की साजिश। उस ब्लॉग को प्रतिबंधित करवाने की जो सबसे ज्यादा लोगों की बात सुनता है, देखता है, रखता है और सिर्फ़ इतना ही नही अपनी सार्थकता भी सिद्ध करता है। हमारे मुख्य प्रवक्ता मनीष राज द्वारा सुनीता प्रकरण पर भडास के संग उसको न्याय दिलाने का सामुहिक प्रयास। सलाहकार शशिकान्त अवस्थी द्वारा एक माँ को उसके घर पहुँचाने में सार्थक सहयोग।


ये सिर्फ़ इसलिए नही की हम ब्लोगर हैं बल्कि इसलिए की हमारा इस समाज के प्रति दायित्व, जिम्मेदारी सिर्फ़ इस वेब के पन्ने पे बहस और खत्म नही है जो अमूमन लोकतंत्र का चौथा पाया करता है, पेज बनाना और जिम्मेदारी से इतिश्री और लो भैये हम बन गए बुद्धिजीवी, टी वी पर सनसनी, बेतुके खबर क्यूंकि टी आर पी का चक्कर और ये हमारे समाज के पैरोकार.


समाज के इन बहुरूपिये से भडास का भडासीपन बर्दास्त नही हो रहा। बड़े बड़े फन्ने खान भडास के आगे बौने हो गए हैं और इनमे वह पत्रकार भी हैं जो ब्लॉगजगत के मठाधीश हैं मगर सब से परे अपने प्रगति पथ पर अग्रसर भडास आगे ही बढ़ता जा रहा है।

भडास की बढ़ती लोकप्रियता, कार्यशैली, और समजोंन्मुखी कार्य के लिए भडास पिता यशवंत को बेहिचक "ब्लोग पिता" का खिताब दिया जाय। और ये इस लिए नहीं की भडास नम्बर में सबसे आगे है बल्कि इसलिए क्योँ की सामजिक दायित्वों का निर्वहन समाज में जा कर करता है, ब्लोग मठाधीश की तरह ग्रीन रूम में बैठ कर नहीं.


एक बार फिर से तमाम ब्लोगर को चुनोती हमारी संख्या, पोस्ट, और ब्लोग अतिथि की संख्या के आधार पर हम ये घोषणा करते हैं की भडास शीर्ष पर है। अगर किसी मित्र,बंधू को एतराज हो तो आगे आयें।


यह दावा खारिज हो सकता है, जब कोई दूसरा हिंदी ब्लागर यह दावा करे या जानकारी दे कि उसका ब्लाग या फलां का ब्लाग सदस्य संख्या, हिट्स व पेज व्यू, पोस्टों की संख्या चारों मामले में भड़ास से उपर है।अगर इस पर किसी भी ब्लागर को कुछ कहना हो तो उनका स्वागत है क्योंकि उनकी बात से हम भी सीखना व जानना चाहते हैं।


रजनीश के झा
प्रवक्ता
भड़ास

27.5.08

एक और ठुकने वाले कवि .............

मित्रों,

हमारे भडास का कमाल हमारे दोस्तों का धमाल, भडासी बुजुर्गों का आशीर्वाद कि ससुरे हम भी तुकबंदी करने लगे हैं।

भैये लोग ई हमारा पहिला तुकबंदी है सो जड़ा पढ़ते चलिए। बहुत हो गया कलुआ-कलुआ ससुर के नाती ने बहुत टाइम खोटा किया सो वापस अपुन लोगों कि दुनिया में आ जाओ। जरा एक नजर इधर भी........

हमारी आदरणीय सलाहकार मनीषा दीदी को समर्पित......



मेरी भी कलम के दिल में लाखों
कविताएं और गज़लें भरी हैं
तुकबंदी के कुत्ते भौंक रहे हैं
तभी तो बाहर निकलने से डरी हैं
लटका, पटका, झटका, खटका की
तुकबंदियां तुम्हें खुश कर रही हैं
भावनाएं अपनी ही चमड़ी को
उधेड़ उसमें भुस भर रही हैं
कांपते हाथों से गिरी दवात की
बिखरी स्याही, समेटे लाखों गज़लें
बगुले तुक के तुक्कों से आगे हैं
हंस सहमें से झांकते फिरते बगलें हैं


जय जय भडास

जय जय भडास

18.5.08

आज रात ९.३० बजे इंडिया न्यूज़ पर ब्लॉग चर्चा

मित्रों,
अभी कुछ देर बाद ९.३० पर इंडिया न्यूज़ नाम का न्यूज़ चैनल ब्लोगिंग पर विशेष दिखा रहा है, यशवंत दादा और डॉक्टर साब से मिले सूचना के आधार पर आप सभी भडासी को सूचित कर रहा हूँ।
रजनीश के झा
प्रवक्ता
भड़ास

संसोधन :- दोस्तों अब इस कार्यक्रम को एक घंटा आगे बढ़ा दिया गया है। अब ये ९:३० की बजाय १०:३० पर आ रहा है। मित्रों से आग्रह है की कृपया राय से अवगत कराएँ। मुम्बई में इस चैनल के ऑनएयर नही होने के कारण मुम्बई भडासी इसे देखने से वंचित ही रहेंगे.