श्री आर. पी. गोयल साहब का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ ! गोयल साहब आप जैसे इंसानों से ही इंसानियत जिंदा है ! ये अपील करना चाहूँगा की इस होनहार बालक कोअभी भी हम लोगो की मदद की जरुरत लगेगी ! एक तो करुणाकर बड़ा ही आत्म विश्वासी है दुसरे डा.श्रीवास्तव जी की दवाइयों का कमाल है ! इस जंग को करुनाकर अवश्य ही जीतेगा ! पर आपका सहयोग और आशीर्वाद भी उतना ही जरुरी है ! जैसा की सबको मालुम है इस रोग की दवाइयाँ काफी महंगी है ! मुझे पता चला है की इसकी दवाएं हीरे (असली) एवं मोती से बनती हैं ! जो की बहुत बहुत ही महंगीपड़ती हैं ! डाक्टर श्रीवास्तव जी बड़ी मेहनत से बनवा रहे होंगे !इसीलिए करुणाकर को आराम आता जा रहा है ! ईश्वर डाक्टरसाहब की मेहनत और आप लोगों के आशीर्वाद को अवश्यसफल करेगा ! पर हमको ये भी नही भूलना है की इस कार्यमें सफलता के लिए सतत धन की भी उतनी ही आवश्यक्ताहै ! मैं पुन: श्री गोयल जी एवं सभी सहायता कराने वालों को धन्यवाद देता हूँ और पुन: सभी से निवेदन करता हूँ कीआप यथा सम्भव मदद करें , जिससे ये मिशन जो हम भड़ासियों ने शुरू किया है वह सफल हो और एक अनुकरनिय उदाहरण हम दुनिया के सामने रख सके !साथियों ये मत भूलना की ये हमारा मिशन है और जो भी इस तरह का कार्य आयेगा उसको हम सब मिल कर पूरा करते रहेंगे ! जय जय भडास !
सह योग परम आवश्यक है !
19.7.08
करुनाकर हमारा मिशन है..
Posted by
ताऊ रामपुरिया
0
comments
14.7.08
मुंबई नवभारत टाइम्स से..........
13.7.08
थैंक्यू नवभारत टाइम्स, मुंबई- करूणाकर के लिए भड़ास की मुहिम को सराहा
करूणाकर के मामले को और भड़ास के अभियान को अब मुंबई के एक प्रतिष्टित अखबार नवभारत टाइम्स ने कवरेज दी है, जिंदगी और बता, तेरा इरादा क्या है शीर्षक से। अगर आप मुंबई के रहने वाले हैं तो करूणाकर की ख़बर पेज नम्बर पांच पर नवभारत टाइम्स में ज़रूर देंखें। डाक्टर रूपेश जी और रजनीश भाई से अनुरोध है कि इस कवरेज को भड़ास पर डालें ताकि बाकी भाई भड़ासी भी पढ़ सकें। मुंबई में आज प्रकाशित स्टोरी को पढ़कर मुंबई से बहुत से लोग करूणाकर से जुड़ गए हैं। कई लोगों ने करूणाकर के लिए आर्थिक मदद भी दी है।
मुंबई के वार्ष्णेय चेरीटिबल ट्रस्ट के दिनेश वार्ष्णेय ने करूणाकर को 2000 रुपये की मदद की है जो कि सोमवार तक उसके खाते में आ जायेगी। इसके साथ ही नोएडा के सेक्टर 18 में कपड़े का शोरूम चलने वाले अमित गुप्ता ने 500 रुपये, अमर उजाला के सीनियर सब एडिटर गौरव त्यागी ने 1000 हज़ार रुपये और अजय नथानी जी की अगुवाई में उनके स्पोर्ट्स डेस्क ने भी 1000 रुपये देने का वादा किया है। ये सभी लोग ये राशि सोमवार को करूणाकर के खाते में जामा करवा देंगे। भड़ास परिवार इनका हार्दिक आभार व्यक्त करता है।
इन लोगों ने करूणाकर की तबीयत के बारे में जानने की इच्छा जताई। मैं इसके लिए माफी चाहता हूँ की करूणाकर की कुशल क्षेम भड़ास पर नहीं दे सका। पर आज मैं आपको सारी जानकारी दे देता हूँ।
करूणाकर अब पूरी तरह से स्वस्थ महसूस कर रहा है। उसे भूख लग रही है तथा नींद भी अच्छी आ रही है। डॉक्टर साहब के दवाइयों को नियमित सेवन कर रहा है और उनके बताए परहेज व चिकित्सा विधि का पालन कर रहा है। अभी जब मैंने उसे फोन किया तो नेटवर्क सही नहीं आ रहा था तो करूणाकर फोन लेकर अपनी छत पर लकड़ी की सीढियों के सहारे चढ़ गया, मुझसे बात करने के लिए। वहां जब वो बात कर रहा था तो उसकी सांसें ऊपर नीचे हो रहीं थीं। मैंने उसे खूब डांट लगाई की अब आगे से ऐसा मत करना। डांट खाकर वो सॉरी बोल रहा था पर वो बात करते हुए पूरी तरह से खुश था।
वैसे आपको ये बताना ज़रूरी है कि डॉक्टर रूपेश जिस तरह से उसकी मदद कर रहें हैं, वैसा और कोई भी करूणाकर के लिए नहीं कर सकता था क्योंकि पैसा तो हर कोई दे सकता है पर इलाज़ तो एक डॉक्टर ही कर सकता है।
फिलहाल इतना ही, मैं अगली पोस्ट ज़ल्द लिखूंगा।
-अमित द्विवेदी
Posted by
अमित द्विवेदी
1 comments
Labels: करुनाकर, नभाटा, पहल, भड़ास, मदद, मनुष्यता, मीडिया कवरेज
7.7.08
अमर उजाला के डिप्टी न्यूज़ एडिटर संजीव कुमार सिंह ने करुनाकर को दिया एक हज़ार रूपया
अमर उजाला के डिप्टी न्यूज़ एडिटर संजीव कुमार सिंह ने करुनाकर के इलाज के लिए १००० रुपये की मदद की है. संजीव जी बिगत कई वर्षों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. उन्होंने करुनाकर के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.
अमित द्विवेदी
Posted by
अमित द्विवेदी
0
comments
Labels: करुनाकर
3.7.08
ताऊ की पाती
प.जगदीश जी त्रिपाठी जी प्रणाम ! आपने जो सूर्य भगवान से प्राथना की है वो स्वीकार हो गई सै ! डा. साहब भी पहुँच गए और करुनाकर का इलाज भी शुरू हो गया सै ! और भई पंडीत जी , आज म्हारी यशवंत भाई और डाक्टर साहब सै भी द्विवेदीजी नै बात कराई ! ताऊ नै बड़ा मजा आया, उन दोन्यू भडासीया तैं बात करके ! भई डाक्टर साहब तो ताऊ के एग्झास्ट फेन हो राखे सें ! भई उन्होंने करुनाकर का जनम दिन बड़ी जोरदार तरीके तैं मनाया सें ! और आप अफ़सोस क्यूँ करते हो ? आप तो चराचर में व्याप्त हैं आपके आराध्य देव भगवान सूर्य, आपकी बात थोड़े ही टाल सके सें ! उनको रोज सबेरे उगना सै की नही ? यार पंडीत जी महाराज ताऊ नै तो थारी चिंता हो राखी सै ! इतने दिन हो लिए थारी किम्मै ख़बर कोनी ! आपकी तबियत तो ठीक सै ? या फ़िर ताऊ की सलाह मानके अपनी लक्ष्मी जी के गधे तो नही बन लिए कदी ? और कितै बोझा बाझा गेरना शुरू कर दिया होवे ! अगर उंच नीच हो ही गई होवे तो बता देना , शरमाना मत ! अडे तो सारे ही भडासी भाई सें ! आपका इलाज भी डाक्टर रुपेश जी धोरे करवा देंगे ! पंडितजी थम बिल्कुल भी मत घबराइयो ! थाने घर आली के गधे से वापस भडासी भाइयां नै सोंपने की जिम्मेदारी ताऊ की ! पर सब सही सही बता देना ! और चिंता मत करना ! अडे करुना कर भी राजी सै और सारे भडासी भी राजी सै !भई कुछ उंची नीची छोडो ज़रा ! अच्छा तो इब ताऊ की राम राम !
Posted by
ताऊ रामपुरिया
1 comments
Labels: करुनाकर, ताऊ, त्रिपाठी जी
30.6.08
करुनाकर की मदद को उठे सैकड़ों हाथ
करुनाकर की स्टोरी को पढ़कर सैकडों लोग उससे जुड़ गए हैं। डॉक्टर रुपेश ने करुनाकर के आयुर्वेदिक इलाज़ का ज़िम्मा उठाया है। जिसके लिए करुनाकर जल्द ही मुंबई रवाना होने वाला है। भड़ास ब्लॉग पर करुनाकर की स्टोरी देखकर कई प्रिंट मीडिया के लोग करुनाकर के गांव जीजीराम पुर पहुँच गए हैं। ग्रामीण इलाका होने के कारन आजकल बरसात से हर तरफ़ कीचड हो रहा है। जिसके चलते रिपोर्टर वहां तक करीबन १० किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे। वहां जाकर सबसे पहले ने करुनाकर के परिवार को ढाढस बंधाया। रिपोर्टर विनोद तिवारी ने वहां से सारी जानकारी लेकर मुझे बताया की किस तरह से एक निर्दोध व्यक्ति एक बुजुर्ग की सेवा करने का फल जेल में रहकर पा रहा है। विनोद तिवारी के अनुसार वसीयत का बैनामा पक्का होता है तो पुलिस ने खुश्की के आधार पर उन्हें ४२० कैसे ठहरवा दिया। इसका मतलब कोर्ट को ज़रूर कहीं ना कहीं से दिग्भ्रमित किया गया है। क्यूंकि जिस बन्दे ने उन पर ये आरोप लगाया है ४२० के केश में उसे अंदर होना चाहिए। लोगों के इस सहयोग sऐ ये उम्मीद बंध गयी है की अब करुनाकर के पित्ता की ज़मानत ज़ल्द हो जायेगी। फिलहाल करुनाकर को भी उम्मीद बाँध गयी है की उसे डॉक्टर रुपेश अच्छा कर देंगे। एक नौजवान के लिए मुझे नही लगता की इससे बढ़कर कुछ और हो सकता है। जो रिपोर्टर करुनाकर के गांव तक गए वो करुनाकर की असली स्थिति का जायजा ले चुके हैं। यशवंत जी जल्द ही एक पोस्ट करेंगे जिसमे हम करुनाकर के आर्थिक मदद के लिए धन कहा जामा करें इसका उल्लेख होगा। वैसे यशवंत जी चाहते हैं की वहां पर करुनाकर को अकाउंट पोस्ट कर दिया जाए जिसमे लोग अपने अनुसार मदद की रकम उसमे डालते रहें। आज सुबह करुनाकर अपनी फरीदाबाद किसी जानने वाले के यहाँ गया हुआ है। और वहां उसका मोबाइल काम नही कर रहा जिस वजह से उसकी मुम्बयी जाने वाली बात कन्वे नही हो पाई है। आगे जो भी प्रोग्रेस होगी उसकी रिपोर्ट हम आपको देंगे।
अमित द्विवेदी
Posted by
amit dwivedi
2
comments
Labels: करुनाकर
29.6.08
ताऊ की पाती करुनाकर के नाम
करुणाकर की वजह से दो तीन दिन तैं भडास परिवार मैं , बडा सन्नाटा सा
हो रह्या सै ! और भई क्युं ना होगा ? यो परिवार ही बण्या सै, एक दुसरे के
सुख दुख: बाटनै के लिये । अरे भई , करुणाकर बेटे, चल मेरे यार उठ.. खडया हो ।
तेरे के हो सकै सै ? अरे तेरे लिये, यो तेरे सारे चाचे, ताऊ खडै हो लिये सैं ।
तेरी बात द्विवेदीजी नै सबको बताई । और भाई यशवंतजी खडे हो लिये थारै बापू को
बाइज़्ज़त बाहर ल्यावन खातिर और पं. जगदीशजी त्रिपाठी खडे हो लिये सैं तेरे
लिये भगवान से दुआ मांगण के लिये । बेटे न्युं समझ लिये कि यो पन्डत त्रिपाठी
घण्णा जिद्दी दिखै सै । यो भगवान की भी ऐसी तैसी कर देगा थारी खातर ।
और भाई सबसे बडे अपने डा. रुपेशजी श्रीवास्तव जो साक्षात भगवान धनवन्त्री सैं ।
ये खडै हो लिये, तेरे उपचार की खातर । इब भी तन्नैं कुछ कसर सै के ?
और भाई डागदर साब सही बोल रहे हैं एम्स आला के बारे में । यदि एम्स वालॊं की
चलती तो यो थारे इस ताऊ की ओपन हार्ट सर्जरी आज से २० साल पहले ही
कर चुके होते । और भाई यो बैठया थारा ताऊ जीता जागता आज भी । और केवल बैठया
ही कोनी बल्कि आज भी अच्छे अच्छों की ऐसी तैसी करता है ।
देख बेटे करूणाकर , मन मे काची (कमजोरी) तो तू ल्याना मत । मन नै राख
मजबूत और बाकी तेरे लिये यो पूरा का पूरा भडास परिवार खडया सै । हंस मेरे यार ..।
इब देख भई , तन्नैं हंसी नी आंदी ते यो डाक्दर और ताऊ की बातचीत सुण..
एक बार ताऊ के सर्दी जुकाम हो गया और ताऊ के जेब मे धेला कोडी (रुपिये पैसे)
किम्मै था कोनी । और ताऊ पहुंच लिया एक डाक्दर धोरै .....
ताउ- अरे डाक्दर साब .. म्हारे जुकाम हो राखी सै । कुछ इलाज बताओ ।
डाक्दर-- ताऊ न्युं करिये.. १५ रुपिये का दुध. और उसमै १० रुपिये के छूहारे (खारक)
डालके, सामने वाली चाय की दुकान पै, खूब ओटा के और ऊकडू बैठ कर और फ़ूंक
मार के पी लिये । तेरी जुकाम दूर हो ज्यागी ।
ताऊ-- तो भई ..डाक्दर ल्या २५ रुपिये देदे ।
डाक्दर-- तो ताऊ .. थारे धोरे (पास मे) के सै ?
ताऊ-- अरे डाक्दर साब , म्हारे धोरे तो केवल ऊकडू और फ़ूंक सै ...।
तो देख भाई करुणाकर , खडा हो जा, और हंस मेरे भाइ.. इन विपरीत परिस्थितियों
मे तो कोई महामानव ही हंस सकता है । और ऐसा मोका भी ईश्वर केवल
महा मानवों को ही देता है । और तू महा मानव ही तो है । अगर तू साधारण आदमी
होता तो, ये मोका तुझे थोडे ही मिलता ।
सारे भडासियों की दुआएं तेरे साथ हैं ।
Posted by
ताऊ रामपुरिया
1 comments

