4.12.11
भड़ास के यशवंत सिंह
Posted by
Vikram
2
comments
Labels: Bhadas
24.8.09
भडास तो निकलनी ही चाहिए.....
अपने यहाँ अपने एक दोस्त हैं। अपने रंग की तरह ही उनके तकरीबन सारे कारनामे भी काले हैं। उनका सिर्फ़ एक ही काम है, दफ्तर मे कुर्सी पे कुर्सी रखकर दूसरों को कैसे परेशान किया जाए, इसकी साजिश रचना। काफ़ी नाम है उनका आस पास के एक दो कोस मे। लेकिन मजाल है कभी दफ्तर से बाहर निकले हों। आदमी उनके सेट हैं जो सीधे दफ्तर मे ही उनसे मुलाकात करते हैं। बाहर निकलने मे उनकी इतनी फटती है की जैसे अभी बाहर के लोग उन्हें खा जायेंगे। लेकिन दफ्तार्बाजी मे एक नंबर। कौन कहा जा रा है, कहाँ से आ रहा है, इसकी जानकारी उन्हें खूब रहती है और उसे ऊपर तक पहुचाने के लिए वो हमेशा कृतसंकल्प रहते हैं। कोई अगर अपनी जगह शान्ति से काम करना चाहे, ये उन्हें और उनकी अंतर आत्मा को कटाई बर्दाश्त नही। आख़िर बगैर उनके चाहे कैसे कोई शान्ति से काम कर ले रहा है, कैसे कम्पनी उसके चाहे बगैर उसे कम्पनी मे रखे हुए है। मेरे ख्याल से ये सभी दफ्तरों का हाल है....आपके दफ्तर का क्या हाल है ?
Posted by
Rising Rahul
2
comments
Labels: Bhadas
14.6.08
जींस नही पहनोगी तो फ़िर जाओ भाड़ मे
भारतीय युवा वर्ग पाश्चात्य संस्कृति की गिरफ्त में इस कदर आ गया है कि आज उसे ज़रा सी बात पर सात फेरों का बंधन तोड़ने में जरा सी भी हिचक नहीं होती। एक युवक ने अपनी पत्नी को महज इसलिए तलाक देने का फैसला कर लिया क्योंकि वह जींस व अन्य पश्चिमी पहनावा पहनने से इनकार कर रही थी। वह तो भला हो अदालत का, जिसने दोनों को ढेरों नसीहतें देकर सुलह के लिए मामले को मध्यस्थता केंद्र के पास भेज दिया। राष्ट्रीय सहारा का समाचार है कि पूनम व पवन (बदले हुए नाम) ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था लेकिन शादी के बाद दोनों के बीच पहनावे को लेकर विवाद शुरू हो गया। पवन अपनी पत्नी को जींस व अन्य पश्चिमी पहनावा पहनने के लिए जिद करने लगा लेकिन पूनम ने इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और पूनम अपने मायके चली गई। करीब तीन महीने पहले पूनम को एक नोटिस मिला, जिसमें उसके पति ने तलाक के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की थी।पूनम ने कहा कि तलाक के लिए जो आरोप लगाए गए हैं, वे आधारहीन हैं। उसे यह अधिकार है कि वह किस तरह के कपड़े पहने। उसने यह भी कहा कि यदि इस बात के लिए पवन उसे तलाक देना चाहता है तो इसका मतलब यह है कि उसके पति के दिल में उसके ’प्रेम’ की कोई अहमियत नहीं है। इस मामले में अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद पति–पत्नी दोनों को आपस में सुलह करने को कहा। कोर्ट ने दोनों पक्षों को नसीहत देते हुए मामला मध्यस्थता केंद्र में भेज दिया। यहां पर दोनों में सुलह कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
(मेरा प्रिय ब्लॉग है पति, पत्नी और परिवार । रोचक, तथ्यपूर्ण जानकारियां देनेवाला-औरत-मर्द के द्वंद के बारे मी जैसी जानकारियां इस ब्लॉग पर हैं , और कहीं नहीं हैं । आप ख़ुद देखें -http://pati-patni.blogspot.com/
Posted by
हरे प्रकाश उपाध्याय
2
comments
Labels: Bhadas, दोस्त-दुनिया, ब्लॉग प्रोमोशन
23.5.08
जुर्म
आज पं० जी की रचना पढी जुर्म को लेकर, उसमें उन्होने जुर्म और क्रूरता के बारे में
एक कविता के माध्यम से अपने विचार रखे हैं, जी में आया कि टिप्पणी कर दूं एक कविता
ही लिख कर। लेकिन फ़िर सोचा यार पहले कभी तुमने हिन्दी में कविता नही लिखी तो
क्यों ना एक नयी पोस्ट ही छाप दी जाये। पता नही क्या बला बत्तल जोड़ दिया है, लेकिन
ये भी आज समाज में घट रही नयी नयी घटनाओं को परिलक्षित करती है। पढें और बतायें
कि मेरी पहली हिन्दी तुकबन्दी, या कविता कैसी रही।
पं०सुरेश नीरव जी, रियाज़ भाई, रुपेश जी, यशवंत भाई, रजनीश, रक्षंदा जी, कमला जी, अबरार भाई आदि सभी आदरणीय सदस्यों से अनुरोध है कि, और अच्छा लिखने के लिए अपने सुझाव मुझे अवश्य बतायें।
Posted by
Ankit Mathur
4
comments
Labels: Ankit Mathur, Bhadas, अंकित माथुर, कविता, जुर्म, टिप्पणी, नीरव
आप अपने गली मोहल्ले से लेकर आसपास के मोहल्लों में ऐसे परिवारों की सूची बनालें जहाँ आए दिन सास-बहू, देवरानी-जेठानी ननंद-भौजाई के बीच लड़ाई झगड़े है
अपनी बात
रमता जोगी
Thursday, 22 May 2008
शीघ्र ही शुरु होने जा रहे हिन्दी के एक न्यूज़ चैनल के लिए देश के गाँव-गाँव से लेकर शहरों के गली मोहल्ले तक टीवी रिपोर्टर यानी टीवी पर खबरें देने वाले संवाददाताओं की आवश्यकता है, जो अपने शहर या मोहल्ले में होने वाली घटनाओं की रिपोर्टिंग कर सके।आवेदक के लिए कोई शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं है, कोई भी थोड़ा पढा-लिखा आवेदन दे सकता है। लेकिन आवेदक को शहर के अपारधियों से लेकर पुलिस वालों से अच्छे संबंध होना चाहिए, ताकि उसे अपराध जगत की खबरें आसानी से मिल सके। अगर आवेदक खुद ब्लैकमैलिंग, चोरी, लूट बलात्कार जैसे अपराध में जेल जा चुका है या किसी दुश्मन द्वारा फँसाया जा चुका है तो उसके आवेदन पर तत्काल विचार किया जाएगा।ऐसे आवेदक को अपने ऊपर चल रहे मुकदमों, पुलिस में अपने खिलाफ दर्ज रिपोर्ट, अखबार में अपने खिलाफ छपी खबरों की कतरनें आदि प्रमाण के रूप में भेजना होगी। अपने आवेदन के साथ चैनल को हत्या, बलात्कार, लूट, धोखाधड़ी जैसे अपराध करने वालों की सूची, उनके द्वारा किए गए सफल अपराधों की सूची और वे किस अपराध में पारंगत हैं इसका पूरा व्यौरा भेजना होगा ताकि इस तरह के अपराधों पर चैनल उनसे तत्काल संपर्क कर उनसे इस तरह के अपराध पर विस्तार में चर्चा कर उनकी विशेषज्ञता का फायदा ले सके।आवेदक को चाहिए कि वो अपने शहर या गाँव में होने वाली हर छोटी बड़ी घटना पर नजर ही नहीं रखें बल्कि किसी भी घटना के होने के तत्काल बाद बढ़ा-चढ़ाकर उसकी खबर दें। किसी खबर को जितनी जल्दी भेजा जाएगा, उस संवाददाता को उतना ही योग्य माना जाएगा। शहर में होने वाली चोरियाँ, हत्या, बलात्कार, अपहरण, अवैध शराब के अड्डे, किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम या मेले में होने वाले फूहड़ नाच-गाने जैसी खबरें प्रमुखता से चैनल पर प्रसारित की जाएगी। अगर कोई रिपोर्टर साहित्यिक, सांस्कृतिक या धार्मिक रुचियों की खबरें भेजेगा तो ऐसी खबरें कतई स्वीकार नहीं की जाएगी। किसी साहित्यिक आयोजन की बजाय आपके शहर में कोई फिल्मी या टीवी अभिनेत्री किसी ब्यूटी पॉर्लर का उद्घाटन करे, किसी गली मोहल्ले में कहीं कोई फैशन शो हो रहा हो, ऐसी खबरों को प्रमुखता दें।टीवी चैनलों पर सास बहू के नकली झगड़ों को देखकर लोग अब बोर हो चुके हैं। हमारे द्वारा किए गए शोध से पता चला है कि लोग अब असली झगड़ें देखना चाहते हैं। इसके लिए आप अपने गली मोहल्ले से लेकर आसपास के मोहल्लों में ऐसे परिवारों की सूची बनालें जहाँ आए दिन सास-बहू, देवरानी-जेठानी ननंद-भोजाई के बीच लड़ाई झगड़े होते हों। इन झगडों को आप सीधे चैनल पर भी प्रसारित कर सकते हैं और अगर आप चाहें तो इन सास बहू को या ननंद-भोजाई या देवरानी-जेठानी को अपने स्टुडिओ में भी ला सकते हैं। हम इनसे सीधी चर्चा कर इसका सीधा प्रसारण करेंगे ताकि लोग समझ सकें कि घरों में आखिर ये झगड़ें क्यों होते हैं और इनको कैसे सुलझाया जा सकता है। इनसे बात करने के साथ ही हम देश के जाने माने मनोवैज्ञानिकों से, देश की जानी-मानी सासुओं और बहुओं से भी बात करेंगे। लेकिन यह ध्यान रहे कि आप हर बार अलग अलग मोहल्ले की सास-बहुओं के झगड़ें कवर करें। एक ही मोहल्ले की एक घटना का प्रसारण एक बार ही किया जाएगा। एक ही मोहल्ले से दूसरे परिवार को मौका नहीं दिया जाएगा।अगर आप सास बहुओं के झगड़ों को कवर नहीं कर सकते हैं तो गली मोहल्ले में केल खेल में लड़ने वाले बच्चों के झगडो़ से फभी अपनी रिपोर्टिंग की शुरुआत कर सकते हैं। बच्चों के लड़ाई-झगड़ों में बड़े भी कूद पड़ते हैं और कई बार बच्चों की लडा़ई महाभारत की लडा़ई को भी मात कर देती है। आप चाहें तो गली मोहल्ले में खेलेन वाले बच्चों को उकसाकर भी उनको आपस में लड़ा सकते हैं और टीवी पर लाईव दिखा सकते हैं। टीवी पर बच्चों की लडा़ई दिखाने के बाद उनके माँ-बाप, मोहल्ले वाले और फिर उनकी जाति और समुदाय वाले भी बीच में कूद जाएंगे और इस तरह हम अपने चैनल पर बार बार यह चेतावनी देते रहेंगे कि यह झगड़ा सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले सकता है। इस तरह आप चाहें तो एक छोटी सी घटना को बड़ी घटना में वदलकर पूरे प्रशासन को और सरकार को कटघरे में खड़ा कर सकते हैं।आप चाहें तो ऐसी किसी घटना की रिपोर्टिंग करने के दो-चार दिन पहले बच्चों के आपसी झगड़ें को दिखाकर यह चेतावनी दे सकते हैं कि ये झगड़ा कबी भी हिंक रूप ले सकता है, जाहिर है प्रशासन आपकी इस बात को कतई गंभीरता से नहीं लेगा। इस खबर के प्रसारण के दो चार दिन बाद आप बच्चों को अच्ची तरह भड़काकर उनको लड़ा सकते हैं। इस संबंध में अगर किसी तरह के मार्गदर्शन की जरुरत हो तो तत्काल स्टुडिओ से संपर्क कर सकते हैं।शीघ्र ही आने वाले देश के एक सबसे तेज न्यूज़ चैनल के लिए अपराधिक मानसिकता में जीने वाले, अपराधियों और ब्लैक मेलरों से संपर्क रखने वाले होशियार, तेजतर्राट और खबर को सूंघकर पहचान सकने वाले तत्काल आवेदन करें।
Posted by
हरे प्रकाश उपाध्याय
3
comments
Labels: Bhadas, आदि-इत्यादी, बहस, मोहल्ला
10.5.08
यमराज का इस्तीफा
(Ye post Amar (amar.rathode@gmail.com) ne mail kiya hai. kaafi intersting hai. esko prkashit kar raha hu. --yashwant)
-----------
एक दिन
यमदेव ने दे दिया
अपना इस्तीफा।
मच गया हाहाकार
बिगड़ गया सब
संतुलन,
करने के लिए
स्थिति का आकलन,
इन्द्र देव ने देवताओं
की आपात सभा
बुलाई
और फिर यमराज
को कॉल लगाई।
'डायल किया गया
नंबर कृपया जाँच लें'
कि आवाज तब सुनाई।
नये-नये ऑफ़र
देखकर नम्बर बदलने की
यमराज की इस आदत पर
इन्द्रदेव को खुन्दक आई,
पर मामले की नाजुकता
को देखकर,
मन की बात उन्होने
मन में ही दबाई।
किसी तरह यमराज
का नया नंबर मिला,
फिर से फोन
लगाया गया तो
'तुझसे है मेरा नाता
पुराना कोई' का
मोबाईल ने
कॉलर टयून सुनाया।
सुन-सुन कर ये
सब बोर हो गये
ऐसा लगा शायद
यमराज जी सो गये।
तहकीकात करने पर
पता लगा,
यमदेव पृथ्वीलोक
में रोमिंग पे हैं,
शायद इसलिए,
नहीं दे रहे हैं
हमारी कॉल पे ध्यान,
क्योंकि बिल भरने
में निकल जाती है
उनकी भी जान।
अन्त में किसी
तरह यमराज
हुये इन्द्र के दरबार
में पेश,
इन्द्रदेव ने तब
पूछा-यम
क्या है ये
इस्तीफे का केस?
यमराज जी तब
मुँह खोले
और बोले-
हे इंद्रदेव।
'मल्टीप्लैक्स' में
जब भी जाता हूँ,
'भैंसे' की पार्किंग
न होने की वजह से
बिन फिल्म देखे,
ही लौट के आता हूँ।
'बरिस्ता' और 'मैकडोन्लड'
वाले तो देखते ही देखते
इज्जत उतार
देते हैं और
सबके सामने ही
ढ़ाबे में जाकर
खाने-की सलाह
दे देते हैं।
मौत के अपने
काम पर जब
पृथ्वीलोक जाता हूँ
'भैंसे' पर मुझे
देखकर पृथ्वीवासी
भी हँसते हैं
और कार न होने
के ताने कसते हैं।
भैंसे पर बैठे-बैठे
झटके बड़े रहे हैं
वायुमार्ग में भी
अब ट्रैफिक बढ़ रहे हैं।
रफ्तार की इस दुनिया
का मैं भैंसे से
कैसे करूँगा पीछा।
आप कुछ समझ रहे हो
या कुछ और दूँ शिक्षा।
और तो और, देखो
रम्भा के पास है
'टोयटा'
और उर्वशी को है
आपने 'एसेन्ट' दिया,
फिर मेरे साथ
ये अन्याय क्यों किया?
हे इन्द्रदेव।
मेरे इस दु:ख को
समझो और
चार पहिए की
जगह
चार पैरों वाला
दिया है कह
कर अब मुझे न
बहलाओ,
और जल्दी से
'मर्सिडीज़' मुझे
दिलाओ।
वरना मेरा
इस्तीफा
अपने साथ
ही लेकर जाओ।
और मौत का
ये काम
अब किसी और से
करवाओ।
-Amar
amar.rathode@gmail.com
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
7
comments
11.3.08
ब्लागवाणी का सर्वनाश हो...
आज कुछ देर पहले यशवंत दादा ने फोन करके मुबारकबाद दिया कि डा.रूपेश अब आप चले सही रास्ते पर पहले तो बात ही समझ न आयी । आप सब के लिये खुशखबरी है या बुरी खबर ये तो आप लोग जाने पर हमें तो लग रहा है कि जो होता है मेरे ही भले के लिये होता है । अरे भाई लोगों बात ये है कि यशवंत दादा ने ब्लागवाणी (अरुण अरोरा)से बात करी कि आप लोग कुछ भड़ासियों के ब्लाग्स को क्यों नहीं दर्शा रहे हैं तो सीधा आरोप कि बात अश्लीलता की है । आप लोगों की तो इतना सुन कर ही उदास हो गयी ,अरे मेरे प्यारों ये तो जान लीजिये कि ब्लागवाणी में बैठे महानुभावों को तो मेरा ब्लाग आयुषवेद(http://aayushved.blogspot.com) भी अश्लील लगता है । दिल थाम कर बैठिए क्योंकि अब मैं अपना लैंग्वेज साफ़्टवेयर चेन्ज कर रहा हूं वरना ब्लागवाणी के लोग जिस भाषा को समझते हैं वह न बोली तो मेरा बोलना बेकार हो जाएगा । इन लोगों को जब भगवान बना रहा था तो लगता है कि उसने बाकी सारा मसाला खत्म होने पर सिर्फ़ एक ही मैटेरियल लिया और इन्हें बना डाला और वह है "चूतियम सल्फ़ेट" । इन चूतियम सल्फ़ेट(इनकी हड्डियां कैल्शियम से बनी नहीं होती हैं) से निर्मित वणिक वृत्ति के लोगों को लगता है कि जिसका ये नाम नहीं लेंगे उसे कौन जानेगा । अरे ,इनकी सोच का क्या कहना ये साले हगते समय भी सोचते होंगे कि अगर ज्यादा हग दिया तो ज्यादा भोजन करना पड़ेगा इस लिये साले जिन्दगी भर अपनी कृपण प्रवृत्ति के कारण कब्ज से परेशान रहते हैं क्योंकि सोच बदलेगी नहीं और कब्ज जाएगी नहीं । जैसे हर व्यक्ति मानता है कि ईश्वर ने उसे किसी खास उद्देश्य से पैदा किया है तो ये सोचते हैं कि इन्हें भी एक उद्देश्य देकर पैदा किया है कि जाओ और जिन्दगी भर बेंचो ,बेंचो और बेंचते ही रहो । ये साले वही लोग हैं जो युद्ध के समय हथियार,कफ़न और मैय्यत का सामान बेंचते हैं और शान्ति के समय दाल-चावल लेकर बैठ जाते हैं । इन सालों को लगता है कि जब मरेंगे तो सारा पैसे का बैंक ड्राफ़्ट बनवा कर पिछाड़ी के छेद के रास्ते अंदर घुसा लेंगे और साथ ले जाएंगे । इन लोगों के लिये चूतिया शब्द मुझे छोटा जान पड़ता है इन्हें एक मेडिकल एडवाइजरी ब्लाग अश्लील जान पड़्ता है क्योंकि उसमें मां-बहनों की योनि में होने वाले दर्द यानि मक्कल शूल का उल्लेख है । अब ये तो नहीं कह सकता कि इस जमात के लोगों की मां-बहनें इस बीमारी से पीड़ित न होती होंगी पर ये जरूर कह सकता हूं कि ये नीच और पैसे के लोभी उस दर्द और टीस को समझ ही नही सकते क्योंकि उसके लिये चाहिये दर्द समझने वाला दिल जो इन चूतियेस्ट(ये चूतिया की सुपरलेटिव डिग्री है जो सिर्फ़ इन्हीं के लिये इस्तेमाल करी जा सकती है) लोगों के पास होता ही नहीं है । इनकी अश्लीलता की परिभाषा मे योनि और लिंग जैसे शब्द आते हैं तो मेरी भड़ासी डिक्शनरी देख कर तो इनका शेष जीवन टायलेट में ही बीतेगा । अब एक बात मैं जो कहने जा रहा हूं वह ये कि मुझे ऐसा लग रहा है कि एग्रीगेटर्स चलाने वालों को लगता है कि अगर ये किसी नवोदित ब्लागर को बेदखल कर देंगे तो उसका अस्तित्त्व समाप्त हो जाएगा । आप सब भाई-बहनों की राय चाहूंगा कि क्या हम जैसे तिरस्कार ,बहिष्कार करे गये इनकी नजरॊं में गलीज़ लोगों का अपना एग्रीगेटर नहीं हो सकता जिसकी तकनीक और आदर्श ब्लागवाणी या इन जैसे एग्रीगेटर चलाने वालों से कही अधिक उन्न्त और प्रेमपूर्ण हो जो अभी चलना सीखे बच्चों की गांड पर लात मार कर गिरा देने में यकीन न रखता हो बल्कि उसे उंगली पकड़ा कर चलना और दौड़ना सिखाए ,मार्गदर्शन दे ;भड़ास का एग्रीगेटर ऐसा हो जो वहां से शुरू हो जहां इन मक्कार लोगों की सोच ही न जाती हो ।
मैं यशवंत दादा(जो ब्लागिया मसान के चंड भैरव हैं) का आवाहन करता हूं " ॐ ब्लाग मरघट चंडभैरव भड़ासाय यशवंताय गुणवंताय कीर्तिवंताय ब्लागवाणी कीलय-कीलय ,मर्दय-मर्दय ,स्तंभय-स्तंभय ,उच्चट-उच्चट , मोचय-मोचय सकल समूल नाशय-नाशय हुं हुं फ़ट फ़ट क्रीं क्रीं स्वाहा.....(इस स्वरचित अघोर मंत्र का एक हजार जप कर के दशांश होम और अपने रक्त की आहुति दे रहा हूं) कि अगर तनिक सा भी पौरुष शेष है भड़ासियों में तो ब्लागवाणी और इन जैसी हलकट सोच रखने वाले लोगों के लिये इनके युग की समाप्ति की हुंकार भर कर इनकी गांड में ऐसा चीरा मारें कि देखने वालों को समझ न आए कि मुंह कहां खत्म हो रहा है और गांड कहां शुरू हो रही है।
इन चूतियेस्ट लोगों को लगता है कि भड़ासी इनके पास जाकर गिड़गिड़ाएं ,इनके पैर चाटें और कहें कि प्रभु हमें भी दिखा दो वरना हम मर जाएंगे । अरे इन सालों को दिखा दो कि ब्लाग की दुनिया में जन्म हम इन गांडुओं के भरोसे पर नहीं बल्कि अपनी दम पर लिये हैं । हम अपना एग्रीगेटर बनाएंगे और इस इरादे के साथ आज इस बात के क्रियान्वयन की शुरूआत हो गयी है । हमारे साथ हमारे बुलंद इरादे हैं तो जय हमारी ही है हमारे साथ हमारी सोच में बसा भावुक सा परमात्मा है और इनके साथ है इनकी दुर्बुद्धि । अरे स्स्स्स्साले हमे क्यों देखकर जलते हैं हम अपने दिमाग का दही मथ रहे हैं तुम्हारी गांड में भंवर क्यों उठ रहे हैं ,साला तेली का तेल जल रहा है और गांड जल रही है मशालची की...........
एक बार फिर दिल से पूरी ताकत और भाव पूर्वक मंत्र का जाप करिए और काम पर लग जाइए......
" ॐ ब्लाग मरघट चंडभैरव भड़ासाय यशवंताय गुणवंताय कीर्तिवंताय ब्लागवाणी कीलय-कीलय ,मर्दय-मर्दय ,स्तंभय-स्तंभय ,उच्चट-उच्चट , मोचय-मोचय सकल समूल नाशय-नाशय हुं हुं फ़ट फ़ट क्रीं क्रीं स्वाहा.....
जय जय भड़ास
Posted by
डॉ.रूपेश श्रीवास्तव(Dr.Rupesh Shrivastava)
10
comments
Labels: Bhadas, डॉ. रुपेश, ब्लोग्वानी
17.2.08
गोबर के उपलों में दबी आग कुरेद दी पूजा बहन ने....
पूजा बहन,आज आपने जो बात लिखी है वही पीड़ा मैं भी अपने भीतर दबाए बैठा हूं । कुल मिला कर आज जो भी भड़ास पर है वह रचनात्मक स्तर पर अधिकांशतः वैचारिक दुर्भिक्ष से त्रस्त प्रतीत हो रहा है । मैं तो यही सोच कर रह जाता हूं कि आज जो आदमी उल्टी कर रहा है जब वह वमन करके स्वस्थ हो जाएगा तब कुछ ऐसा कर पाएगा जो बखिया उधेड़ने के बाद करी गई नयी सिलाई जैसा हो जोकि अनुकूल होगा । यह मंच वैचारिक बहस का नहीं है ऐसा नहीं है बस कोशिश रही है कि गम्भीर मुद्दों पर भी हम सब मुस्कुराते हुए चर्चा कर सकें । आप जरा गौर से देखिए कि भाई यशवंत ने ऊर्जा को बहस में बदल कर बेकार चले जाने से रोकने के लिए एक करारा व्यंग करा है इस उम्मीद को लेकर कि शायद जो लोग मात्र मुद्दों पर बहस कर रहे हैं वे अपनी जिम्मेदारी स्वीकार कर मुद्दों के सुल्झाव के लिए सार्थक कार्य करना शुरू करं । किन्तु सब तरह के लोग आते हैं इस मंच पर कुछ अपनी हताशा व्यक्त करते हैं कुछ व्यवसायिकता और कुछ झुंझलाहट । आशा तो मुझे भी रहती है सबसे कि लोग ऐसी उलटी करें जो कि किसी के खाने के काम आ सके ,पत्रकार अपनी इस व्याख्या को कि "पतनात त्रायते इति पत्रकारः" जान सकें न कि यह कह कर मुंह चुरा लें कि we are in news business . हर आदमी अपनी मजबूरी का रोना रो देता है तो आंसू कौन पोछेगा ? विचार करिए कि मैं एक पोस्ट लिखने वाला था कि क्यों सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही का टी.वी. पर सीधा प्रसारण नहीं होता है जबकि न्याय की परम्परा है कि वह तो खुलेआम और सबके सामने होना चाहिए लेकिन विचार करिए कि क्या लोग उसे पढ़ेंगे या कुछ करेंगे ,कदाचित नहीं । कितने लोगों ने यशवंत जी को छोड़कर जस्टिस आनंद सिंह के मुद्दे पर बात करने की भी ज़हमत उठाई अब तक ? सत्यतः तो अब लोग बस लाभ-लाभ के के विचार को ही मानते हैं ’शुभ-लाभ’ का विचार कहीं दब कर रह गया है । आजकल मन में यह बात घर कर गयी है कि बाजार हर चीज व विचार की दिशा निर्धारित करता है और यदि आप अनुकूल नहीं हैं तो उठाकर फेंक दिये जाते हैं । मैं व्यक्तिगत तौर पर यशवंत भाई से इस मुद्दे पर काफ़ी झगड़ा कर चुका हूं । अब हम सबको यह सोचना है कि क्या पूंजीवाद को हम अपने बल पर निजी स्वार्थों को त्याग कर नयी दिशा दे सकते हैं कि पुनः एक बार शुभ-लाभ का विचार जीवित हो सके इससे सांगोपांग तथा सर्वांगीण विकास हो हमारा,समाज और देश के साथ दुनिया का भी । मैं मेरी सभी बहनों से एक उम्मीद करता हूं कि उन्हें किसने रोका है भड़ास पर छा जाने से ,अगर आपको लगे कि लोग भड़ास की धार कुंठित कर रहे हैं तो आप आगे आएंगी समय निकाल कर.........
जय भद्र आस
Posted by
डॉ.रूपेश श्रीवास्तव(Dr.Rupesh Shrivastava)
2
comments
Labels: Bhadas, justic Anand singh, क्रांति
16.2.08
सृजन गाथा अब तैयार रहे ,,,,,,.
।srijangatha.com/2007-08/july07/vicharvithi.htm">http://www।srijangatha.com/2007-08/july07/vicharvithi.htm
मेरी रचना "जीवन की बंजर भूमि में
sheershak se chhapane tathaa chhap vaane vaalo ne mere e-mail kaa zavaab nahee diyaa hai
ab dounon hee taiyaar rahe vaidhaanik kaarvaai ke lie
sabhee badaasee bhaaiyo meree madad keejie is mudde par
abhaar
jay-bhadaas
Posted by
Girish Billore Mukul
3
comments
30.1.08
तेरी माँकी और सायमन्ड्स का मन्कियापा
भड़ासी गुरू सुबह से ही भयानक परेशान थे। गरिया रहे थे और नस्लभेद पर तमाम तरह की टिप्पणियां चेंप रहे थे। हम मन ही मन मु्स्कुराये और चुटकियाने के अन्दाज़ में उन्हे किलकिया दिए कि भड़ासी गुरू अब भड़ास निकालने से क्या फायदा जब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भज्जी को बरी कर दिया। वो बिफर गये और भज्जी की तथाकथित अभद्र भाषा की उल्टी करने लगे।
बोले- "तेरी माँकी" ही तो कहा था प्यारे भज्जी ने, मंकी तो कहा नहीं उस जटाजूट वाले उद्दंड को, अब उसे पंजाबी और हिन्दी ना आये तो भज्जी का क्या दोष?वो चालू रहे नानस्टॉप बोलते रहे- हम कब तक यूँ ही सहते रहेंगे? महात्मा गाँधी ने जिस नस्लभेद के खिलाफ ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी उसी नस्लभेद के खिलाफ हम घुटने टेक रहे हैं। गाली देना तो ह्युमन बीईंग का नेचर है, चुनांचे भज्जी ने सिर्फ गाली का मुखड़ा बोला था, पूरी गाली नहीं ऐसे में खाली स्थान भरो की तरह ऑप्सन देना था एन्ड्रयू सायमन्डस को कि बेटा पहले भज्जी के भड़ास की मीनिंग तो बताओ?
उछलने लगे ऐसे कि जैसे सही में कपि की औलाद हों।
मैंने कहा-भड़ासी गुरू अब तो मामला दूध का दूध, पानी का पानी हो गया तो खिसियाकर वो अपना सोंटा निकाल लिए। चुटकियों से पैसों कि मुद्रा बनाते हुए बोले- अभी बताता हूँ मेरे सहनशील शिष्य॰॰ अबे तुझे नहीं पता कि सब लक्ष्मी का खेल है॰॰
मैंने फौरन चुटकी ली- कौन मित्तल जी? बोले अबे मित्तल-वित्तल नाहीं, उ जिससे मित्तल आज मित्तल हैं, मनी मनी॰॰ई सब बड़े लोगों का अपनी ओर अटेंशन लेने का तरीका है। भज्जी अन्ततोगत्वा बरी हो गये, मीडिया को भी खूब मसाला मिला लिखने को और दिखाने को। हम लोग नाहक परेशान हुए॰॰ रोज गाली देते हैं लेकिन कोई नोटिस ही नहीं लेता॰॰ तेरी माँकी॰॰॰
