Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

20.6.10

अब्बा

मैं ख़ाहिफ़* हूँ।
हर पहर जाग जाता हूँ चौंककर दफ़्अतन*
मेरी पत्नी मुझे बूढ़ा कहती है
और मैं हँसता हूँ
मसनूई* हँसी
उसके इस परिहास पर
मगर तीस का भी तो नहीं हुआ हूँ मैं
फिर भी नींद से बेहाल हूँ;
आज फिर
गजर बजने पर
उठ गया आदतन आधी रात को
देख वही कुछ साये
अब्बा के कक्ष में.................,
वे मौत के फ़रिश्ते हैं
जो रोज़ आ जाते हैं इसी तरह बेआहट-बेखटके,
मैं चूमता हूँ सोते में अब्बा को,
सावधान हो बैठा ही रहता हूँ
भोर की पहली किरण के उगने तक.......।
ख़ाहिफ़*-भयभीत, दफ़्अतन*अकस्मात, मसनूई*बनावटी

जीवन के लिए घातक बना कालीन नगरी का पानी

- भूगर्भ जल में बहाया जा रहा डाईंग प्लांट का जहरीला पानी 
- प्रदूषित जल के कारण बीमारियों में इजाफा
- जानकारी के बावजूद प्रशासन मौन 
भदोही/ उत्तरप्रदेश :  देश की कालीन नगरी भदोही जो प्रतिवर्ष ३५०० करोड़ रूपये विदेशी मुद्रा सरकार को देती है किन्तु इसी कालीन नगरी के लोग जहरीला पानी पीने को विवश है. जी हा यहाँ का पानी इतना प्रदूषित हो चुका है की लोगो के जीवन में यह ज़हर घोल रहा है और सरकार अभी तक कोई भी सार्थक कदम इस मामले में नहीं उठाई है . 
      कालीन नगरी में जल प्रदूषण की स्थिति भयावह रूप धारण कर चुकी है. जनपद की आधी आबादी स्वच्छ जल से कोसो दूर है.सबसे भयावह स्थिति भदोही नगर की है, जहा केमिकलयुक्त गन्दा पानी सीधे भूगर्भ जल में प्रवाहित किया जा रहा है. जिसके कारण भूगर्भ जल में खतरनाक केमिकल की मात्रा बढ़ गयी है. पूर्व में केन्द्रीय भूगर्भ जल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम नगर के कई स्थानों से पानी का नमूना लिया था जाँच के उपरांत आंकड़ा चौकाने वाला था विशेष रूप से आर्सेनिक व क्रोमियम की मात्रा चौंकाने वाली थी , प्रति लीटर पानी में आर्सेनिक ३.४ मिली. व क्रोमियम २.९ मिली. पाई गयी .
 आइये जानते है की कालीन नगरी के पानी को ज़हर बनाने में किसकी भूमिका अहम् है. कालीन नगरी के शहर में करीब दो दर्ज़न बड़े डाईंग प्लांट लगाये गए है, इसके अलावा दर्जनों की संख्या में कई कूड़ाघर है जिनमे कालीन में प्रयुक्त होने वाली काती की रंगाई की जाती है.आबादी के बीच स्थापित डाईंग प्लांट बिना जल शोधन किये केमिकल्युक्त पानी सीधे बोरिंग कर भूगर्भ जल में प्रवाहित कर रहे है, देंखे तो कालीन निर्माण की प्रक्रिया में एक किलोग्राम काती पर सौ लीटर पानी खर्च होता है. जिससे प्रमाणित होता है की लाखो लीटर भूगर्भ जल का दोहन करने के उपरांत उसे विषैला कर पुनः भूगर्भ जल में मिला दिया जाता है. जिससे उसमे व्याप्त कार्बनिक व अकार्बनिक रसायन का तेजी से आक्सीकरण होता है. जैव आक्सीकरण के कारण जल में उपस्थित घुलित आक्सीज़न की कमी इस हद तक पहुँच सकती है की उससे जलीय प्राणियों की मौत तक हो सकती है. 
  कालीन नगरी में डाईंग प्लांट के जहरीले जल को मिलाये जाने के गंभीर परिणाम सामने आये हैं, कई मुहल्लों में अपाहिज  बच्चे पैदा हुए या फिर पैदा होने के बाद अपाहिज हो गए . जनपद के एक भी स्थान पर  सीवर ट्रीटमेंट प्लांट नहीं है. जबकि नगर के अन्दर इसकी उपलब्धता  काफी मायने रखती है. चिकित्सको का कहना है की पानी में मिले जहरीले तत्व जैसे मैग्नेशियम  एवं सल्फेट की उपस्थिति से आंतो में जलन व खराबी आती है. फ्लोराइड से फ्लोरोसिस एवं नाइट्रेट  से मोग्लोविनेमिया नामक बीमारी हो सकती है. पानी में बढ़ी क्रोमियम,सीसा व कैडमियम से कोम अल्सर, स्नायुमंडल पर दुस्प्रभाव, रक्ताल्पता, सिर व जोड़ो में दर्द अनिद्रा,गुर्दे, फेफड़े व दिल की बीमारी व  बच्चा अपंग पैदा हो सकता है. ज़हर के रूप में तेजी से परिवर्तित हो रहे भूगर्भ जल की चपेट में आकर लोग अपनी जिन्दगी को दांव पर लगा रहे  हो किन्तु प्रशासन इस समस्या से मुह मोड़ कर स्थिति को और भी भयावह बना रहा है. 
भूगर्भ जल को दूषित कर लाखो लोगो की जिन्दगी से खिलवाड़ करने वाले डाईंग प्लाट संचालक मिनरल वाटर या शोधित जल पीकर खुद भले ही सुरक्षित हो किन्तु लाखो गरीब ऐसे है जिन्हें शुद्ध जल भी मयस्सर नहीं है. हालाँकि डाईंग पलट संचालक हमेशा इंकार करते हैं की जहरीला पानी नहीं मिलाया जाता किन्तु सोचना होगा की जहरीला पानी जाता कहा है. गौर करे तो नगर पालिका अंतर्गत जब सीवर का निर्माण हुआ था तो उस समय नगर की जनसँख्या २५ हजार के आसपास थी. उसी मानक के अनुसार सीवर लाईन का निर्माण किया गया . अब नगर की आबादी डेढ़ लाख के आसपास है. अर्थात घर के गंदे पानी को समाहित करने की क्षमता सीवर लाईन में नहीं है. दूसरी तरफ सीवर लाईन में डाईंग प्लांट का पानी बहाने की अनुमति भी नगरपालिका द्वारा  नहीं है. डाईंग प्लांट के आसपास नालियों में निगाह डाले तो उसमे डाईंग प्लांट का पानी दिखाई भी नहीं देता . यदि प्लांट संचालक भूगर्भ जल में पानी प्रवाहित करने से इंकार करते हैं तो लाखो लीटर खर्च होने वाला पानी जाता कहा है. ऐसा नहीं है की प्रदूषण विभाग व प्रशासन इनके कारनामो से अनजान है फिर कार्यवाही क्यों नहीं होती यह सोचनीय विषय है. 

kamyunist :ek saral vishleshan

                                                           मैं भूत बोल रहा हूँ..........!!


                       कम्युनिस्ट,ये एक ऐसा शब्द है जो पिछ्ले सौ सालों से पूरे विश्व के राजनीतिक-सामाजिक और आर्थिक फलक पर छाया हुआ है,इसके लाभ-हानि का विश्लेषण करने से पुर्व यदि हम इसके इतिहास पर नज़र डालते हैं तो हम पाते हैं कि जैसा कि हम किताबों के द्वारा जिस क्म्युनिज्म को जानते-समझते हैं वास्तविक स्थितियों को देख्नने पर इससे इत्तर ही बात दिखायी देती है और सबसे बडी बात तो यह कि इस आंदोलन ने एक खास समय में  बेशक पूरे विश्व को उद्वेलित किये रखा है मगर सच तो यह कि जिन आदर्श स्थितियों का खाका इस वाद से संबंधित पुस्तकों में खींचा और दिखाया गया है या जाता है,उसका साकार रूप रत्ती-भर भी वास्तविक घरातल पर नहीं दिखायी दिया या दिखायी ही देता है,अपने पाठ्य और और उसी के वास्तविक रूप में इतने भीषण अंतर का यह ब्रह्मंड में एक अकेला दुर्लभ उदाहरण है और यह बात पूरे विश्व के साथ एक बहुत भद्दा मज़ाक है जो इतने लंबे समय से किया जा रहा है,जिससे पूरे विश्व में किसी भी किस्म के लाभ कइ बजाय अनन्त गुणा हानियां जी ज्यादा हुई हैं!!  
                      किसी समय में उपरोक्त पंक्तियों का लेखक भी अपने विचारों में कम्युनिस्ट ही था और अपने पुंजीवादी दोस्तों में के साथ इसके  पक्ष में बहस आदि करता रहता था,मगर जब भारत और विश्व में इसके कारण हुए असर पर नज़र डाली तो इसकी आंखे फटी-की-फटी रह गयी,कम-से-कम भारत के संबंध में भारत की कम्युनिस्ट पार्टियों के योगदान को जांचा परखा तो यही पाया कि यह तो ऐसा "अलबत्त" विचार है जो अपने परिवेश-संस्कार और स्थितियों के संदर्भ में सोचना तक नहीं जानता,उस पर विचार करके उसी की कसौटी पर कोई निर्णय लेना तो बहुत दूर की बात है,यहां तक कि इसे इस बात की तमीज तक नहीं कि इसके उल्टे-सीधे "अ-"वैचारिक निर्णयों से न सिर्फ़ आर्थिक-सामाजिक नुकसान होता है बल्कि एक देश का सामाजिक और भावनात्मक नुकसान होता है और मज़ा यह कि इसके बदले किसी को भी रत्ती भर भी किसी किस्म का लाभ नहीं होता बजाय इसके कि कुछ लोग खुद को बुर्जुवा-बौद्धिक समझ कर अपने अहंकार का पोषण कर लेते हैं,अपनी बच्चे जैसी हेठी से अपने ही समाज के एक बडे हिस्से को नुकसान पहुंचा कर अपनी पीठ ठोकने का एक नायाब उदाहरण है यह,एक बार फिर कह दूं कि यह एक बडा भद्दा मज़ाक है जो सौ सालों से पूरे विश्व को एक अपूरनीय क्षति पहुंचा रहा है, जिसका नुकसान देश ने अपनी आज़ादी के समय झेला था,जिसका नुकसान कभी देश की आर्थिक राजधानी रहा बंगाल आज तक झेल रहा है,ना सिर्फ़ झेल रहा है,बल्कि पिछ्ले साठ सालों में यह सौ सालों पीछे जा चुका है,जिसके एक पुर्व मुख्यमंत्री अपने कुछ पिछ्ले कृत्यों के लिए माफ़ी मांगते है...और शायद अपनी नज़र में देश के सामने बरी हो जाते हैं मगर क्या इतिहास का चक्का उल्टा घूम सकता है क्या वापस लौट कर फिर से ज़िंदगी शुरू की जा सकती है ??
          सबसे बडी बात तो यह है कि एक वैसा "विचार"जो सालों-साल तक एक बहुत बडी आबादी को दिग्भ्रमित करता हुआ यह सपने दिखा कर कि वे एक दिन खुद ही राजा होंगे,एक दिन अचानक "होश" में आकर सबके सामने अपने ज़ुर्म स्वीकार करता हुआ यह कहता है कि उससे बहुत बडी गलती हुई और उसे माफ़ किया जाये !!अपनी आकांक्षाओं पर इस तरह अचानक कुठाराघात पाकर उस जनता पर क्या बीतती होगी जो अब तक उन्हीं "बुजुर्वों""बौद्दिकों"  के बहलावे-मुगालते में जीती आयी थी,जिसके लिए उनके बाप-दादाओं ने अपनी उम्र गवांयी थी....और सबसे बडी बात कि उनके उन्ही बाप-दादाओं ने ना जाने कितनी ही मासूम जानों का कत्ल किया था...विश्व में अपना परचम लहराने के लिए लाखों लोगों का खून बहाया गया था,निर्दोष लोगों को पल भर में मौत के घाट उतार दिया गया था,लेकिन जिन आम लोगों ने,जिन आम कार्यकर्ताओं ने इस "विचार" के लिए अपनी बलि देकर इस विचार के बारे में कुछ भी नहीं सोचने वालों तक की जान ले ली....उन्हीं विचारों के समर्थक "आम" कार्यकर्ताओं की जिंदगी का हाल क्या है....और इसी विचार के ऊंचे दर्जे के लोगों के रहन-सहन का स्तर क्या है...अगर इसे भी उतनी ही तत्परता से समझ लिया जाता तो इस आदर्श-से मगर "अबूझ"-से विचार का पतन इसकी शुरुआत के साथ ही खत्म हो जाता.....!!
            सच तो यह है कि इस क्रान्ति के वाहकों में भी वर्ग-भेद है....उपरी स्तर के और निचले स्तर के कार्यकर्ताओं में का यह भेद सच कहें तो अन्धे की आंखे खोल दे....मगर क्या है कि अकसर तमाम किस्म के "बाबाओं" के अंध-समर्थकों की आंखो पर एक ऐसी तिलिस्मी पट्टी पडी रहती है कि उस बाबा का समुचा महल ढ्ह जाने के पश्चात भी नहीं हटने को आती....दरअसल किसी भी बाबा के तमाम अंध-समर्थकों का कुल-अहंकार ही उस बाबा का अहंकार होता है,बाबा के अहंकार का पोषण उसके समर्थक करते हैं...और बदले में उससे भी बडा अहंकार का आभामंडल पाते हैं.....एक समय बाद शायद बाबा तो अपने कर्मों के लिए माफ़ी मांग ले....मगर समर्थकों का अहंकार नहीं टूटता...वे उस खंडित परचम को उठाए रहते हैं इस उम्मीद में कि शायद अब भी सब कुछ वापस लौट जाये.....अब भी सब कुछ पहले की तरह वैसे-का-वैसा हो जाये....हम अपने बाबा के चुतड साफ़ कर-करके उसका प्रसाद पाते रहें....अन्धे लोगों की इसी भीड के कारण बाबा का साम्राज्य कायम रहता है....बाबा ऐश-मौज करता हुआ जीवन की भव्यता को भोगता रहता है और भक्त-गण अपना तन-मन-धन उस पर लुटाते रहते हैं.....बिना यह जाने कि "भीतर-ही-भीतर" क्या "चल"रहा है....क्या "पक" रहा है.....!!
           और मज़ा यह है कि कम्युनिज्म इससे जरा भी...जरा-सा भी अलग नहीं है...और ना ही कभी था भी....इसके बाबा लोग दरअसल तब भी "ज़ार-सरीखा"जीवन भोग रहे थे....और आज भी उनके घरों के भीतर झांक कर देखा जा सकता है कि अन्दर क्या पक रहा है....क्या चल रहा है....बेशक कुछ लोग मिल अवश्य फ़क्कड मिल जायेंगे....मगर तब भी यह सच जरा भी खत्म हो जायेगा कि उनके विचारों ने देश और विश्व का कितना बडा नुक्सान किया है....और क्या इसकी कभी भरपायी की जा सकती है....??देश और काल के सन्दर्भ में की जाने वाली गलतियां कोई छोटे बच्चों द्वारा की गयी गलतियों की तरह नहीं होती कि बच्चे ने ये तोड़ दिया तो उसकी जगह दूसरी चीज़ ले आये....ऐसी गलतियां व्यापक परिणाम देती हैं...जो अक्सर ऐसे साबित होते हैं कि जिसके अंजाम-स्वरुप ना जाने क्या कुछ घट जाता है...क्या-क्या मिट जाता है...क्या बदल जाता है....कितनी जानें चली जाती हैं...आबादी-की आबादी मिट जाती है सभ्यता नष्ट हो जाती है....शिक्षा-व्यवस्था बदल दी साक्ति है....संस्कार और परम्पराएं बदल जाते हैं....यहाँ तक कि इतिहास का भी रद्दोबदल कर दिया जाता है....बच्चे तो क्या बड़े भी असल बात को जानने-समझने से ना-वाकिफ रह जाते हैं...यहाँ तक कि बिना-किसी बात के (या कि गलत जानकारी की बात )आपस में बरसों झगड़ते रह जाते हैं....
                              भारत में भी कमोबेश यही होता रहा है....बल्कि कम्युनिस्टता के मामले में तो यह बात हज़ार फ़ीसदी सच्ची है...भारतीय-स्वाधीनता संग्राम में इसका रोल....अंग्रेजों की तरफदारी....स्वतंत्रता-सेनानियों को पकडवाने में अग्रेजों को इनका सहयोग....प्रमुख भारतीय नेताओं को दी जाने वाली इनकी गालियाँ.... मुस्लिम-लीग जैसे बिना सोच वाले निराधार संगठन को ना सिर्फ सहयोग बल्कि आगे बढ़कर भारत नाम के राष्ट्र की ह्त्या कर इसके विभाजन को एक ऊंचा वैचारिक आधार प्रदान करने की बिना-सोची समझी रणनीति.... कम्युनिज्म का आधा-अधूरा अध्ययन....पराये राष्ट्रों की तरफदारी...अव्यवहारिक बातों का  पोषण ......भारत बन चुकने के बाद अपनाई गयी नीतियाँ....चीन के आक्रमण के समय भी चीन की तरफदारी....और समय-समय पर चीन की ही प्रशंसा और हद दर्जे की नीचता पर जाकर भारतीय नेताओं की निंदा....(उस वक्त आज की तरह के टटपुन्जिये नेता परिदृश्य में नहीं थे...सब देश-भक्त और व्यापक सोच वाले नेता हुआ करते थे ) और सबसे बड़ी बात तो यह है कि अपनी सोच और अपने विचार को लागु करने के लिए व्यापक हिंसा...नृशंस हत्याएं...सामूहिक नरसंहार...यह कम्युनिस्ट सोच का प्रमुख औजार है,दुर्भाग्यवश यह औजार मध्ययुगीन-अमानवीय-असभ्य और निहायत ही अ-लोकतांत्रिक है और यहाँ तक कि बिलकुल गैर-जिम्मेदाराना भी है,  
                             सच तो यह है कम्युनिज्म शब्द भले अपने मूल रूप में एक आदर्शवादी है...मगर वास्तविकता तो यह है कि यह है बिलकुल अ-प्राकृतिक... क्योंकि प्रकृति भी दरअसल कम्युनिस्ट बिलकुल नहीं है...दरअसल इस समूचे ब्रह्माण्ड में कहीं भी,कभी भी,एक पल के लिए भी कम्युनिज्म नहीं हैं...अब जबकि अ-समानता से भरे इस ब्रह्माण्ड में जब तरह-तरह की विषमताएं भरी पड़ी हैं तो कम-से-कम इंसान जैसे सो कोल्ड बुद्धिमान जीव को प्रकृति की इच्छा समझ ही लेनी चाहिए....साथ ही यह भी समझना चाहिए कि विविधता ही प्रकृति की ताकत है और विविधता ही उसकी-हमारी-हम सबी सुन्दरता भी....बेशक आदमी नाम का यह जीव अपने भीतर विवेक नाम की शीतल छाँव के चलते कमजोरों-मजलूमों की हालत देखकर-महसूस कर पसीज जाता है और उसे अत्यंत आदर्शवादी स्थितियों के सुन्दर-सुन्दर विचार आने लगते हैं मगर उस विचार को जिस तरह साकार रूप देने का हौसला और रास्ता चाहिए होता है....वह दुर्भाग्यवशात आदमी के पास नहीं है...या अब तक तो नहीं है....और होने की कोई संभावना भी मुझे दिखाई नहीं देती....क्योंकि मेरी समझ से आदमी अपने स्वभाव से एक लोभी और संग्रह-वृत्ति का जीव है...अपनी इस वृत्ति के चलते उसमें एक-समान भाव या समान भाव संभव ही नहीं है....भले वो समानता की बड़ी-बड़ी बातें अवश्य बनाता है....मगर दरअसल ये बातें उसके अहंकार की तुष्टि मात्र के लिए होती हैं...सच्चाई से कोसों दूर....व्यवहारिकता से बिलकुल परे...यह संभव ही नहीं है कि आप अपने बच्चे और किसी और के बच्चे को एक-समान नज़र से देखे...आप अपने सगे भाई के साथ तो समानता के साथ रह ही नहीं सकते,किसी और के साथ समानता तो बड़ी दूर की बात है...आपका अपना सगा भाई,जिसका आपके साथ एक साथ कार्य-व्यापार है,आपको पता नहीं कब किस जगह "लंघी" मार दे...या कि मार ही रहा हो...और आपको पता ही ना हो...ऐसे जीवन को पल-प्रति-पल देखते हुए भी कम्युनिज्म जैसी आदर्शवादिता की बातें करते हैं इससे ज्यादा हास्यास्पद भला और क्या होगा....!!
                        इस प्रकृति में शेर भी है...हिरन भी...भेड़िया भी है...बिल्ली भी....गाय भी है...घड़ियाल भी....हाथी भी है...चूहा भी....सबकी अपनी ताकत है...अपना शरीर है...सबकी अपनी डिमांड भी है अपनी शारीरिक तथा अन्य जरूरतों के हिसाब से....!!.....और आदमी के हिसाब में इसमें एक और इजाफा हो जाता है...वो है आदमी की खुद की इच्छा...उसके खुद के अहंकार के हिसाब से....तो भला आदमी एक-समान कैसे रह सकता है....अगर ऐसा हो भी पाया तो यह अ-प्राकृतिक और विचित्र हो जाएगा...क्यूंकि इससे आदमी का बहुरंगापन ही समाप्त हो जाएगा....उपरवाला क्या पागल था कि इस तरह की सृष्टि बनायी....!!क्या उसे इस बात का तनिक भी भान नहीं था कि आदमी के भीतर अक्ल डालकर वह एक साथ उसमें अहंकार-लालच-क्रोध-वासना-स्वार्थ और ना जाने किस-किस तरह के अवगुणों का समावेश कर दे रहा है.......दरअसल कम्युनिज्म आदमी के भीतर की एक हीन भावना ही है...दरअसल यह उसकी पीड़ा से ज्यादा उसके महान बनने-होने की इच्छा से जुडी हुई है....लेकिन आदमी को लगता है कि वह मजबूर आदमियों की दशा देखकर पीड़ित है....मगर यह बिलकुल नाजायज और आधारहीन तथ्य है...क्योकि अगरचे ऐसा होता...तो इस पीड़ा से द्रवित होकर आन्दोलन करने वाले लोग...आन्दोलन का नेतृत्व करने वाले तमाम लोग बिलकुल आम लोगों की तरह एक सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे होते...मगर हमने देखा है...कम्युनिज्म का नारा लगाने वाले तमाम लोग अपनी-अपनी अय्याशियों में रत रहे हैं और उनके अनुयायी अपने अभाव से परिपूर्ण जीवन में अभिशप्त.....!!दरअसल ऐसा लगता है कि सब तरह की विचारधाराएं अपने प्रवर्तकों के इर्द-गिर्द ही घूमती रहती हैं....जिसकी आड़ में ये सो कोल्ड प्रवर्तक अपना उल्लू सीधा करते आयें हैं...बलिहारी है इनके तमाम अंधभक्तों की....!!
                        अंत में यही कि आदमी खुद में ही इतनी विसंगतियों से भरा पडा है....कि अच्छी-से-अच्छी विचारधाराएँ आदमी के पल्ले पड़कर कूड़ेदान के हवाले हो जाया करती हैं...आदमी एश और मौज का एक ऐसा इच्छाधारी नाग है कि अपनी मस्ती और स्वार्थ के लिए कभी भी,किसी को भी डँस सकता है....आदमी की इसी स्वार्थ-लोलुपता की अग्नि में समस्त अच्छी चीज़ें चूल्हे में झोंक दी जाती है...किसी भी बात की शुरुआत होती है....एक बड़ी भयानक आग से....मगर ठीक बीच रास्ते में ही आग तो चूल्हे वापस घुसा दी जाती है....बाकी बचती है ख़ाक....बाकी बचती है राख....जिसे कोई उड़ा ले या फांक ले.....कम्युनिज्म के साथ भी यही हुआ है....सिर्फ सौ सालों के शैशव-काल में ही आदमी के हित की सबसे आदर्शवादी सोच....आदमी के लिए मारक साबित हो चुकी है....इसे अपनाने वाले तमाम लोग इससे एक-एक कर अपना पल्ला झाड चुके हैं....जो बचे हुए हैं....वो कुछ अच्छे शब्दों को तलाश रहे हैं जिनकी सहायता से वे "भद्र-विचार"से पल्ला झाड़ने की अपनी प्रक्रिया को एक अच्छा जामा पहना सकें....तभी तो जिन कुछ जगहों पर यह वाद अपनी ख़ाक के रूप में बचा हुआ है...वहां इसे साम्यवादी पूँजीवाद का नामकरण से सुशोभित कर दिया गया है....यह बिलकुल वैसा ही है....जैसे सूर्यमुखी चंद्रमा   या कि अंधियारा सूर्य....हां...हा....हा...हा...हा...हा....सुन्दर शब्द शायद इसी सब को तो कहते हैं...जिसमें अच्छाई-बुराई दोनों एक साथ समा जाए....हम कहें सूरज तो लोग चाँद भी समझ लें....हम कहें आदमी तो लोग पशु भी समझ लें....एक बहुत प्यारा-सुन्दर और व्यापक विचार था साम्यवाद जो आदमी के भीतर रिक्त होती जाती संवेदना के साथ...के साथ यह मिटता चला गया....और आज के इस भयंकर पूजीवादी युग में,जहां पैसा ही सब कुछ है...भगवान् से भी कहीं बहुत ज्यादा(भले ही सब कुछ ख़त्म हो जाने के बाद उसी भगवान् की शरण में जाते हैं,मगर उससे पहले तक तो पैसा ही भगवान् होता है आदमी के लिए....)इसीलिए अगर आदमी में आदमियत की तनिक भी संभावना हो तो साम्यवाद की परिकल्पना एक अत्यंत आकर्षक विचार है...भले ही अ-प्राकृतिक ही सही....मगर जहां आदमी अपना समूचा विवेक धन-दौलत-स्वार्थ-लालच की तिजोरी में बंद कर भूल जाए...वहां समानता आदमी का बाप क्या....भगवान् भी नहीं ला सकता.....और भगवान् तो खुद भी दरअसल समानता चाहता ही नहीं....भले ही आदमी समानता-समानता का प्रपंच रच कर सारी उम्र असमानता का खेल खेलता रहे....और आखिरी वक्त मुसलमाँ भी हो जाए.....!!ऐसे इन्सां से भगवान् ही बचाए धरती को....!!
                          वर्ग-संघर्ष और वंचितों-बेसहारों के अधिकारों के नाम पर कभी शुरु किये गये साम्यवादी आंदोलन के "भूत" ने इन बेसहारों-वंचितों और निम्न वर्ग के लोगों को उनका उचित हक,आर्थिक लाभ, संपत्ति आदि दिलवा पाने में सफ़लता पायी हो या ना हो मगर अधिकारों को पाने के लिये जिस प्रकार से,जिस तरह के संघर्ष का आह्वान साम्यवाद ने किया है उसकी परिणति यह हुई है कि बार-बार काम रोको,कार्य-बहिष्कार,चक्का जाम आदि तरह के आन्दोलनों ने काम न करने की एक ऐसी प्रवृति को जन्म दे दिया है जो अमर है और अब अपनी किसी भी उचित-अनुचित बात को मनवाने के लिये पूरे विश्व में लागु की जाने लगी है,मगर इतना भी होता तो गनीमत होती,मगर इसे येन-केन-प्रकारेण लागू करवाने के लिये जिन हिंसक विधियों का सहारा लिया जाता है,यहां तक कि कभी-कभी इस विचार से असहमत वैसे लोगों,जिन्हे काम रोकने में कोई दिलचस्पी नहीं और जो रोज की तरह अपने काम पर जाना चाहते हैं,उनके साथ किया जाने वाला हिंसक बर्ताव इस विचार-व्यवस्था पर अनेकों प्रश्न-चिन्ह खडे करता है,फिर अन्य लोगों और व्यवस्था के साथ किये जाने वाले उनके बर्ताव की बात ही क्या करनी....!!फिर एक बात जो और उभरती है वो यह भी है कि क्या यह संभव है कि दो अलग-अलग क्षमता वाले,तरह-तरह की बुद्धि वाले,थोडा कम-थोडा बुद्धि वाले ज्यादा,तरह-तरह के परिवेश वाले,तरह-तरह की गतिविधियों के क्षेत्र वाले व्यक्तियों का जीवन एक समान हो....??
                          अब आप खुद के ही जीवन को लें लें....क्या यह संभव है कि आपके अलग-अलग भाई या बेटे बिल्कुल एक ही तरह से एक ही काम करते होंओ...और जब काम करने का ढंग ही अलग-अलग दो व्यक्तियों का अलग-अलग होता है....तो फ़िर कैसी समानता...किस बात की समानता....किस तरह की समानता....??इस प्रकार तो दो घंटे काम करने वाले और सात घंटे काम करने वाले भी बराबर हो जायेंगे....कम अक्ल और ज्यादा अक्ल वाले भी बराबर हो जायेंगे यहां तक कि कम मेहनत करने वाले आलसी लोग और देह-तोड मेहनत करने वाले भी बराबर....ये कैसा मज़ाक है....ये कैसा पाखंड है...और इस तरह की मक्कारी के क्या परिणाम हो सकते हैं....इन सब बिल्कुल भी ध्यान ना देकर.....इन सब बातों को,प्रवृति  को काम ना करने का औजार भी बना लिया गया है सो एक और भयंकर पाखंड और मक्कारी है...यह एक बहुत बडी चालाकी है...जिससे अपने समुचे न्यस्त स्वार्थों को आन्दोलन की आड लेकर पूरा किया जाता है...भले ही राज्य या देश की पूरी ही व्यवस्था छिन्न-भिन्न ही क्यों ना हो जाती होओ....व्यवस्था को तहस-नहस कर अपनी तमाम नाजायज बातों को मनवाना,यह साम्यवादी सोच का मौलिक आविष्कार है,जिसे साम्यवादी जब चाहे,जहां चाहे,जैसे चाहे,जिस तरह चाहे, जिन परिस्थितियों में चाहे लागू कर सकते हैं...और यहीं पर शुरु होती है वह लडाई,जिससे वह आम लोगों से बिल्कुल कट जाता है,भले ही कहने को वह आम लोगों के लिए ही किया जा रहा आन्दोलन हो...लेकिन जब आप किसी अच्छी चीज़ को भी बार-बार गलत बातों के लिये लागू करना शुरू कर देते हैं तो अन्तत: वह चीज़ भी अच्छी नहीं रह जाती...
....!!
            साम्यवाद के साथ भी यही हुआ है....नकारा...काहिल...जाहिल लोगों ने काम-रोको आंदोलनों को अपना प्रमुख हथियार बना कर जनता को भी ना सिर्फ़ काहिल....जाहिल...नकारा बना डाला है...बल्कि जो काम करना भी चाहते हैं...उन्हें भी काम पर जाने से रोककर व्यवस्था को जबरन बंदी बना लिया है इन्होने...जो किसी भी तरह के व्यवस्था या किसी भी तरह के संविधान में अनुचित ही नहीं अपितु निक्रष्ट्तम है...घ्रणित है....आम जन के विरुद्द भी है...इस तरह की कार्यवाहियों से अन्तत: अव्यवस्था ही फैलती है...और किसी को मिलता भी कुछ नहीं...और दुखी करने वाली बात तो यह है कि बार-बार ऐसे ही कार्यों को अंजाम देने से यह भी लोगों का एक किस्म का अधिकार ही बन जाता है,या कि मान लिया जाता है,भले नाजायज ही सही...गलत चीज़ों को सही मान लिए जाने के संदेश भी गलत ही होते हैं...परिणाम तो खैर गलत होना लाजिमी ही ठहरा....और तो और चलो मान भी लिया जाये कि तुम्हारी बात ही ठीक है....तुम्हारे साथ गलत हो भी रहा है....तो इसका क्या मतलब है....तुम अपनी बात मनवाने के लिए किसी भी हद तक उतर आओ...??इसके लिए लाखों-करोडों लोगों का जीवन तबाह कर दो...??देश और राज्य के आम जनों का अरबों-खरबों रुपये का व्यापार-धंधा चौपट कर दो....??...उनका खर्चा क्या तुम्हारा बाप देगा...??कर्ज़ ले-लेकर काम करने वाले छोटे-मोटे व्यापारी....रोज की देहाडी पर जीने वाले रिक्शे-ठेले-मजदूर-रेजा-खलासी....आदि-आदि जैसे तमाम लोग जिनके खून-पसीने की मेहनत से उनके परिवार का पेट भरता है...एक दिन के बंद से भी जिनका जीवन लथपथ हो जाता है....उनका क्या....??क्या यही आंदोलन होता है...??और कैसा आंदोलन,किसका आंदोलन,किसके लिए आंदोलन...??....अपने-अपने आकाओं की ऐश-मौज-मस्ती के लिए....!!कि उनके अहंकार की तुष्टि लिए...??कि अपनी ताकत दिखाने के लिए...!!कि लोगों में अपना भय व्याप्त करने के लिए....??क्या है ये सब...?? किसके  लिए है ये सब...??कौन कर रहा है ये सब....??किसकी शह पर हो रहा है ये सब...??
             मेरी जानकारी के मुताबिक तो भारत के साम्यवादियों को पिछ्ले पांच-छह दशकों से भारत के बाहर से अकुत धन मिलता रहा है....जो सालाना लाखों-लाख डालर हुआ करता है....और आज के दिन तक जारी है...अकेले सोवियत-रूस से १९५०-५१ से ही एक से लेकर पांच लाख डालर सालाना भारत में आता रहा है....ये धन कहां जाता है...किसके पास आता है....इसका हिसाब-किताब क्या है...??यह कोई नहीं जानता...और कोई जान भी नहीं पाएगा... साम्यवादी व्यवस्था का यह भी तो एक गुण है कि यह हाथ चोरी करे तो वह हाथ भी ना जान पाये...(ऐसा हमारी व्यवस्था में कुछ दूसरे ही अर्थों में हुआ करता था कि यह हाथ दान करे तो दूसरा हाथ भी ना जान पाये कि इस हाथ ने क्या किया है...!!)साम्यवादी व्यवस्था तक आते-आते इस विचार ने क्या रूप पाया है...यह मज़ेदार है...!!और इससे भी ज्यादा दिलचस्प तो यह है कि ऐसा सोचने वाले और करने वाले पढे-लिखे हैं...बौद्धिक हैं...यहां तक कि "मास" की चिन्ता करने के कारण महान तक हैं...!!मगर हाय रे यह महानता....अगर तुम्हें छोटी-छोटी बातों की तमीज तक नहीं...अगर तुम्हें मुर्खों को भी समझ आ जाने वाली बातों की अक्ल नहीं...अगर तब भी तुम खुद को महान साबित करने के लिए क्या-क्या कुछ नहीं किया करते....!!....मगर एक आखिरी बात अवश्य कहुंगा कि अक्ल की बात को यदि रहने भी दें तो काम-धाम रोक देने की कार्यवाही को कभी आंदोलन नहीं कहा करते....और दूसरी यह कि "टुकडों" पर पलने वाला कोई भी आंदोलन ज्यादा देर तक जिंदा नहीं रहता....वे "टुकडे" भीतर के हों या बाहर के...टुकडों पर जीने वाले लोग आंदोलन नहीं किया करते....बल्कि उन्हे मिलने वाला हर "टुकडा"...उनके खुद के नकारापन...काहिली...और यहां तक कि हरामीपने को ही उजागर करता है...हरामीपने के द्वारा भले ही आम जनता की जान की कीमत पर आप अपनी और अपने आकाओं की जिंदगी को सुरक्षित कर सकते हैं...मगर इसे कम-से-कम आंदोलन तो मत कहिये जनाब....वरना हम तो यही कहकर चुप हो जाएंगे...कि....
                      वो बेदर्दी से सर काटें हैं अमीन और मैं कहूं उनसे
                      हुजुर आहिस्ता-आहिस्ता,जनाब आहिस्ता-आहिस्ता !!

21 Interesting facts about Google

Google is everyone favorite search engine and I’m not sure how many of you really know history behind Google. Here are some interesting facts about Google search engine, which you would love to know.

  • Google started in January, 1996 as a research project at Stanford University, by Ph.D. candidates Larry Page and Sergey Brin when they were 24 years old and 23 years old respectively.
  • Google is a mathematical term 1 followed by one hundred zeroes. The term was coined by Milton Sirotta, nephew of American mathematician Edward Kasne.
  • The name Google™ was an accident. A spelling mistake made by the original founders who thought they were going for ˜Googol™”.
  • Google consists of over 450,000 servers, racked up in clusters located in data centers around the world.
  • When Serge Brin and Larry Page were born, Bill Gates had a nervous breakdown.
  • Atlantis, Shakespeare’s unknown diaries and Mozart’s unreleased album were found using Google.
  • The infamous “I’m feeling lucky” button is nearly never used. However, in trials it was found that removing it would somehow reduce the Google experience. Users wanted it kept. It was a comfort button.
  • Google translates billions of HTML web pages into a display format for WAP and i-mode phones and wireless handled devices.
  • 57% of American kids say ‘Google’ as their first word.
  • 620 million visitors visit Google.com daily.
  • 97% of Google Revenue comes from their advertising services.
  • Google processes 20 Petabyte of information daily.
  • As of December 2009, Google’s assets were valued at $40.5 billion.
  • Google has a world-class staff of more than 2,668 employees known as Googlers. The company headquarters is called the Googleplex.
  • Google’s index of web pages is the largest in the world, comprising of billions of web pages. Google searches this immense collection of web pages often in less than half a second.
  • All the letters used in the ‘Google’ word are copyrighted by Google. According to forecasts, Google will buy rights for other letters soon (which made Chinese and Japanese very happy). The company name won’t change, though.
  • When Google started it indexed 25,000 web pages. Today Google indexes billions of web pages and each time it grows by 10-25%.
  • According to Google “As the web grows search becomes more and more important”. It acts like a library , the bigger the library the more important is the index.
  • The biggest break in search came when Google introduced their improved spell checker seen as “Did you mean ? ”.This feature doubled their traffic and soon the developers discovered that the ideal placement was at the bottom of the search results.
  • Every now and then Google makes small changes and test them with a given set of users. The users aren’t told of this. They are presented with a new interface and the testers observe how the users react to it.
  • There isn’t any restriction for proper dress code in the Google office. This may include pajamas and even super hero costumes.
एक मित्र के मेल पर आधारित

Ganga ke Kareeb: गंगोत्रीतीर्थ........अन्तिम भाग

तो क्यो न रवाना हो जाये इस शान्त तीर्थ की यात्रा पर .........

फादर्स डे- बाबू जी से पापा तक

करीब ३०-३२ साल पहले प्रत्येक रविवार को एक कडकती सी आवाज़ सुनाई देती थी " कहा हए कुलि मिला चल आपन-आपन किताब लेके बाहर निकल " और यह आवाज़ सुनकर हमें पसीना छूट  जाता था, बदन कांपने लगता था,आँखों में आंसू छलकने लगते थे, जी हा यह आवाज़ होती थी हमारे  पिताजी की जिन्हें हम बाबूजी कहते थे.
     उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद के एक गाव पिपरिस में मैं १९६९ में पैदा हुआ, वही पला बढ़ा, गाव के ही प्राथमिक विद्यालय में मेरा तथा मेरे तीन भाइयों का नाम लिखाया गया था, मुझे याद नहीं है की कभी हमारे बाबूजी ने हमें गोद में लेकर दुलार किया था, पूरे सप्ताह हम लोग बड़े सहमकर रहा  करते थे, रविवार को हम लोंगो का दिन क़यामत का दिन होता था जी हा क़यामत का, क्योंकि उस दिन सुबह ही हम लोंगो की क्लास लगती थी बारी बारी से गिनती पहाडा आदि पूछे जाते थे और तब तक जब तक हमसे गलतिया न हो जाय, बस एक गलती और पिटाई का दौर .
    शायद उसी का परिणाम हैकि आज भी पिताजी से डर लगता है, हिम्मत नहीं पड़ती की उनके सामने कभी ऊँची आवाज़ में बात कर ले, बाहर रहकर भी उनके प्रति यह डर बना रहता है की कोई शिकायत उनके कानो तक न पहुंचे और हमें डांट सुननी पड़े,
  उस समय गाव में पिता को पिताजी कहना भी बहुत बड़ी बात थी, बाबु जी कहते थे हम, आज हम कितने धडल्ले से कह देते यह मेरा बेटा-बेटी है, स्कुल में दाखिला भी बाबूजी करने नहीं जाते थे शायद गाव के परिवेश में अपने बड़े  बुजुर्गो के सामने अपने बेटे को लेकर घूमना भी जोखिम भरा काम था. अपनी किताब "नंगातलाई का गाव " में गुरूजी विश्वनाथ त्रिपाठी  ने अपने पिता का जिक्र किया है, उस दौर के पिता के मिसाल  थे वह, उन्होंने शायद ही कभी विश्वनाथ को अपने बिस्तर पर सुलाया हो, शायद ही कभी प्यार किया हो, कभी दुलराया हो, अपनी थाली में खाना खिलाया हो, कभी तारीफ की हो, शाबाशी दी हो, हा कभी कभी इतना जरुर कहते " पढ़ही लिखिही नाही ता भीख मंगिही ससुरे" बिलकुल वैसे ही है हमारे पिताजी.

वह जमाना पिता के तौर पर सर्वशक्तिमान किस्म के पिता का जमाना  था, कम से कम अपने परिवार में तो था ही, उस समय पिताजी बोलते कम थे, हा आदेश ज्यादा देते थे. सारी बाते माँ से ही की जाती थी, अपने बच्चो से सहज होने की बात पिता कभी सोच ही नहीं पाते थे.
  आज का पिता अब पापा बन चुका है, पापा अपने बच्चो से बहुत ही सहज है, वह अपने बच्चो के साथ हँसता है, खेलता है, बात करता है, उनकी बातो को गंभीरता से लेता है,उनकी पढाई रहन सहन, समय से तैयार होना , स्कूल पहुँचाना , बच्चो की एक-एक बातो का ख्याल रखना पिता के दिनचर्या में शुमार है, पिता ने शायद पहली बार इतिहास में बच्चो के साथ बच्चा बनकर जीना सीखा है. पिता बनकर वह बच्चो के पास  नहीं जाता. वह तो बच्चा बनकर उनके साथ जीता है, इसीलिए वह उनके साथ खेल सकता है, दौड़ सकता है, गप्प लड़ा सकता है, टहल कर आ सकता है, दौड़ सकता है, आदि-आदि.
  आज के अच्छे पिता का मतलब नहीं हैकि वह अपना पूरा समय अपने परिवार को देता है बल्कि तब के पिता से अधिक व्यस्त है, उसकी अपनी प्रोफेशनल  जिन्दगी भी है, किन्तु दोनों में तालमेल बिठाकर प्राथमिकता अपने परिवार को देता है, सही बात तो यह हैकि आज का पिता "कभी-कभी" के शशि कपूर की तरह है जो बेटे का अफेयर को देखकर झूम उठता है और कहता है.... हा.हा..हा. मेरे बेटे को प्यार हो गया हा....हा....हा.....आज का पिता अपने बेटे को वह सब देना चाहता है जो उसे अपने बचपन में नहीं मिल पाया...
  सबसे महत्वपूर्ण बात बात यह है की सबकुछ देने के बाद भी शायद वह संस्कार नहीं दे पा रहा है, बल्कि उसे एकदम व्यवसायिक  बना रहा है, वास्तव में तब के पिता से आज का पापा अच्छा है. किन्तु संस्कार, अनुशाशन  भी आवश्यक  है जो शायद नहीं दे पा रह है, हमारा भी बड़ा बेटा बीसीए कर रहा है, हम भी अपेक्षा  करते है पढ़  लिखकर वह नाम कमाए किन्तु हमारे संस्कारो को न भूले, हमारी संस्कृति को न भूले.


आइये हम सभी पापा आज फादर्स  डे पर एक प्रण अवश्य ले की अपने बच्चो को दोस्त बनाकर रखे किन्तु इतनी छुट   न दे कि वह हमारी संस्कृति, हमारे संस्कारो  को भूल जाये, आधुकनिकता की दौड़ में उसे इतना आगे न कर दे की कल हमें पछताना पड़े.

News Between The Lines

Blogger Buzz: Blogger integrates with Amazon Associates

नेजे पे भी बुलन्द रहा,कट के सर मेरा ।
लेकिन झुका ना झूठे,खुदाओं के सामने ।।

जिले में युवक कांग्रेस में हुयी नयी नियुक्तियों में बधाई के विज्ञापनों के दौर चालू हैं। पिछले दस पन्द्रह से ऐसा माना जाता था कि कांग्रेस में हर एक नियुक्ति में एक नेता हरवंश सिंह के ही आशीZवाद से ही हुआ करती थीं। लेकिन इन नियुक्तियों से एक बात का जरूर खुलासा हुआ हैं कि कुछ और नेता ऐसे हैं जिनके आशीZवाद से भी नियुक्तियां हो सकती हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पिछले दिनों महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम एक ज्ञापन सौंपकर पुलिस और प्रशासनिक प्रताड़ना और भ्रष्टाचार की जांच की मांग की गई हैं। नपा चुनाव के बाद से राजनैतिक प्रतिशोध के शिकार हो रहे नपा के अध्यक्ष पद के पूर्व इंका प्रत्याशी संजय भारद्वाज ने झुकने के बजाय उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना उचित समझा हैं। प्रदेश के वनमन्त्री सरताज सिंह ने विगत दिनों तेन्दूपत्ता के लाभांश का वितरण किया। मंच पर आरोप प्रत्यारोप के हल्के फुलके दौर भी चले। मंच पर बैठे नेताओं का मानना हैं कि संवैधानिक पद पर रहते हुये भी हरवंश सिह ने जिस तरह का उदबोधन दिया उसका जवाब यदि वैसे ही मन्त्री सरताज सिंह देते तो शासकीय कार्यक्रम का यह मंच राजनैतिक आरोपों प्रत्यारोपों का मंच बन रह जाता जिसे कतई उचित नहीं कहा जा सकता हैं।
औरों के भी आशीZवाद से हुयी नियुक्तियंा युवा इंका में -
जिले में युवक कांग्रेस में हुयी नयी नियुक्तियों में बधाई के विज्ञापनों के दौर चालू हैं। पिछले दस पन्द्रह से ऐसा माना जाता था कि कांग्रेस में हर एक नियुक्ति में एक नेता हरवंश सिंह के ही आशीZवाद से ही हुआ करती थीं। लेकिन इन नियुक्तियों से एक बात का जरूर खुलासा हुआ हैं कि कुछ और नेता ऐसे हैं जिनके आशीZवाद से भी नियुक्तियां हो सकती हैं। ये दोनो ही जिला युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार उर्फ पप्पू खुराना तथा राजा बघेल हैं। बधायी के विज्ञापन से ही यह साफ हो जाता हें कि कौन किस नये आशीZवाद से इस पद तक पहुचा हैं। फर्क रहता हैं तो सिर्फ फोटों का। एक सेट में हरवंश से शुरू होकर राजा बघेल पर समाप्त होतीं हैं क्योंकि इस गुट की कांग्रेस तो हरवंश से शुरू होकर वहीं समाप्त हों जाती हैं। दूसरे सेट में राहुल गांधी,कमलनाथ से शुरू होकर फोटो का सिलसिला पप्पू खुराना पर समाप्त होता हैं। खैर यह सब तो कांग्रेस में होता रहता हैं। लेकिन अब देखना यह हैं कि लंबे समय तक अध्यक्ष पद पर नियुक्त रह कर काफी खोजबीन करने के बाद उन्होंने जो अपनी जम्बो जेट कार्यकारिणी बनायी हैं उससे कांग्रेस को जरूर ही मजबूती मिलेगी और विपक्ष में आयोजित होने वाले आन्दोलनों में अच्छी खासी संख्या युवकों की दिखायी देगी। लेकिन अब भी यदि हाल वही बेढंगा रहा तो फिर नये और पुराने तरीके में कोई फर्क नहीं दिखायी देने वाला हैं।
जिला इंका ने ज्ञापन सौप आन्दोलन की दी चेतावनी-
जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पिछले दिनों महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम एक ज्ञापन सौंपकर पुलिस, प्रशासनिक प्रताड़ना और भ्रष्टाचार की जांच की मांग की गई हैं। इसके पूर्व भी नपा अध्यक्ष पद के पूर्व इंका प्रत्याशी संजय भारद्वाज ने एक विज्ञप्ति जारी कर इसका उल्लेख किया था। जिला इंका ने अपने ज्ञापन में इस बात का उल्लेख किया है कि पहले तो अधिकारियों ने नपा चुनाव में कांग्रेस की सुनिश्चित जीत में पलीता लगाया और अब राजनैतिक प्रतिशोध के चलते कांग्रेस के प्रत्याशी संजय भारद्वाज को पुलिस और प्रशासन द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा हैं तथा उनके व्यवसाय में उन्हें परेशान किया जा रहा हैं। वैसे एक बात तो सत्य हैं कि नपा अध्यक्ष के चुनाव के परिणाम से सभी भौंचक रह गये थे। इंका प्रत्याशी और कांग्रेस का भौंचक रहना तो ठीक ही था लेकिन शहर का मतदाता भी इस परिणाम से अचंभित तो जरूर था। और तो और जीतने वाली भाजपा और उसके अधिकांश नेता भी इस परिणाम से भौंचक रह गये थे कि ऐसा रिजल्ट कैसे आ गयार्षोर्षो लगभग सभी राजनैतिक दल,मीडिया और राजनैतिक विश्लेषक भी यह मान रहे थे कि कांग्रेस यह चुनाव जीत रही हैं। परिणाम आने के बाद विश्लेषकों का यह भी मानना रहा कि इस चुनाव में मुख्यमन्त्री के फ्लाप रोड शो और उसके भारी भरकम प्रचार प्रसार तथा संघ के नेता विशेष के कोटे से आयी टिकिट के कारण येन केन प्रकारेण चुनाव जीतने की रणनीति बनायी गई जिसमें शासकीय अमले की भूमिका का भी निर्णायक योगदान रखा गया। यहां यह भी विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं कि मुख्यमन्त्री के रोड़ शो के दौरान ही इंका प्रत्याशी सहित कुछ इंका नेताओं के खिलाफ आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया गया। जागरूक मतदाता संघ ने मुख्यमन्त्री से कुछ सवालों के जवाब पूछने वाले बड़े बड़े फ्लेक्स शहर के प्रमुख चौराहों पर लगाये थे जिन्हें पुलिस मुख्यमन्त्री के आने के पहले निकाल रही थी इसे लेकर लोगों का विवाद हुआ था। मतगणना के दौरान ही कुछ अधिकारी तो इतने अधिक प्रसन्न और अति उत्साहित दिखायी दे रहे थे कि मानो वे ही चुनाव जीत रहें हों। समय समय पर इंका प्रत्याशी के निर्वाचन अभिकत्ताZ ने इस बारे में राज्य निर्वाचन आयोग का ध्यानाकषिZत भी कराया था। इंकाइयों का दावा हैं कि इस चुनाव के बाद पालिका के भ्रष्टाचार से सम्बंधित कुछ दस्तावेज जब संजय भारद्वाज नें सूचना के अधिकार के तहत निकालने के लिये आवेदन लगाया तभी से उनके व्यवसाय को टारगेट बना कर उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा। ÞरुटीनÞ व्यवस्थाओं से अलग चाहे जब तरह तरह के हुक्म फरमाये जाने लगे। कानूनन जो सुविधा शहर के अन्य लायसेंसियों को दी गई वह औपचारिकतायें पूरी होने बाद भी उन्हें नहीं दी गईं। कहा तो यहां तक जा रहा हैं कि बार बार यह सन्देश भेजे जा रहे थे कि भ्रष्टाचार पुराण बन्द कर दो। लेकिन संजय भारद्वाज ने अन्याय के खिलाफ झुकने के बजाय संघंर्ष का रास्ता अिख्तयार किया । बताया जा रहा हैं कि इन तमाम बातों को लेकर उन्होंने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा कर न्याय की गुहार लगायी हैं। शायद ऐसे ही अवसरों के लिये देश की मशहूर शायरा श्यामा सिंह सबा ने यह शेर लिखा है कि,
नेजे पे भी बुलन्द रहा,
कट के सर मेरा।
लेकिन झुका ना झूठे,
खुदाओं के सामने।।

जिला कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपकर यह चेतावनी भी दी हैं कि यदि सरकार उचित कार्यवाही नहीं करती हैं तो कांग्रेस आन्दोलन करने को मजबूर हो जायेगी।
वनमन्त्री ने संग्राहकों को बांटे लाभांश के चैक-
प्रदेश के वनमन्त्री सरताज सिंह ने विगत दिनों तेन्दूपत्ता के लाभांश का वितरण किया। भारी बारिश के बीच भी कांग्रेस संस्कृति में ही वाहनों पर ढ़ोकर लाये गये ग्रामीण कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस अवसर पर मंच पर कांग्रेस शासनकाल के वन मन्त्री हरवंश सिंह और भाजपा के सरकार के वन मन्त्री रहे डॉ. ढ़ालसिंह बिसेन भी मौजूद थे। जब हरवंश सिंह बोनस बाटा करते थे तो भाजपा नेता उदाहरण देकर बताया करते थे कि जितना मिला नहीं उससे ज्यादा आने जाने में खर्च हो गया। इस बार भी विस उपाध्यक्ष एवं इंका सरकार के वनमन्त्री रहे हरवंश सिंह ने अपनी सरकार का बखान किया तो नीता पटेरिया ने अपनी सरकार का बखान किया। उमा सरकार में वन मन्त्री के रूप में डॉ. ढ़ालसिंह बिसेन द्वारा हरे तेदूपत्ता की बनायी गई नीति के कारण संग्राहक मजदूरों को अधिक लाभ मिलने लगा हैं यह दावा भी भाजपायी करते हैं। लेकिन कुल मिलाकर ऐसा लगता हैं कि सरकारें बदलती हैं तो मन्त्री भले ही बदल जायें लेकिन करनी में बदलाव नहीं आता और जिसके भले का दावा सरकारें करतीं हैं वह निरीह चुपचाप अपने भले का दावा तो सुनता रहता हैं लेकिन उसका भला कहां हो रहा हैंर्षोर्षो यह खुद उसे ही पता नहीं चलता हैं। मंच पर बैठे नेताओं का मानना हैं कि संवैधानिक पद पर रहते हुये भी हरवंश सिह ने जिस तरह का उदबोधन दिया उसका जवाब यदि वैसे ही मन्त्री सरताज सिंह देते तो शासकीय कार्यक्रम का यह मंच राजनैतिक आरोपों प्रत्यारोपों का मंच बन रह जाता जिसे कतई उचित नहीं कहा जा सकता हैं।

भोपाल गैस त्रासदी : एंडरसन, इंसाफ और सियासत

अरविन्द शर्मा
फाइलों में लगभग दफन हो भोपाल गैस त्रासदी की फाइल 25 साल बाद खुली तो एंडरसन, इंसाफ और सियासत में फंसकर रह गई। लेकिन बड़ा सवाल आज भी जवाब मांग रहा है, सवाल उस कायरत से जुड़ा है, जो उस वक्त देश के सियासतदारों ने दिखाई। अब हम अमेरिका को कोस रहे हैं? यह भी हैरान करने वाली बात है कि उस वक्त मामले को दबाने और एंडरसन को भगाने से जुड़े अफसर व सियासतदार इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है। कई अफसर तो इस मामले की बजाए मीडिया को बनारस जैसे शहरों की खुबसूरती की बात करने के लिए कह रहे हैं। यानी हर कोई चुप्प रहना चाहता है? जाहिर है कि इस चुप्पी के पीछे ऐसा राज छिपा है जो सामने आया तो कई चेहरे बेनकाब होंगे। आज भोपाल के गैस पीडि़तों के लिए शोर मचा रहे सब लोग अपने गिरेबान में झांकें और यह सोचे कि 25 बरसों में उन्होंने गैस पीडि़तों के लिए कौनसा विशेष कार्य किया? केंद्र व राज्य सरकार मिलकर इस बात की जांच करें कि क्या सचमुच यूनियन कार्बाइड भोपाल के आस-पास का भूमिगत जल दूषित व प्रदूषित है या सिर्फ यह कोरी अफवाह है। सवाल यह भी है कि कैसे कोई संस्था वैज्ञानिक आधार पर यह दावा कर सकती है कि पानी दूषित है, वहीं राज्य सरकार कहती है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। यूनियन कार्बाइड के आसपास का पानी बिल्कुल स्वच्छ है। हैरानी और दुख की बात है कि इस मामले में कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया।
ऐसे बड़े सवाल, जिनका जवाब शायद आपके पास हो?
पढऩे के लिए क्लीक कीजिए............... आपकी खबर

असली मर्दः 90 की उम्र में बना पिता

असली मर्दानगी क्या होती है? तंदरूस्त शरीर नहीं जी, ये गुजरे जमाने की बात होगी या अफवाह। जम्मू कश्मीर के नमाल गांव निवासी विंदरू ने 90 साल की उम्र में एक बेटे का पिता बनकर शायद अपनी मर्दानगी का डंका बजाया है। उसने इसके लिये किसी मेडिकल परीक्षण की आवश्यकता भी महसूस नहीं की। इससे विंदरू का पूरा गांव ही हैरत की स्थिति में है। विंदरू की भी अपनी कहानी है। जब वह बीस साल का था तो उसका विवाह केसरी देवी से हुआ, लेकिन उसके कोई सन्तान नहीं हुई। लंबे इंतजार के बाद 11 साले पहले उसने जीतो देवी को अपनी दुल्हन बनाया। उसने दो लड़कियों की जन्म दिया जिनमें प्रीतो 7 व रचना 3 साल की है। वंश को चलाने के लिये चाहत बेटे की थी। 90 की उम्र में उसकी यह चाहत भी भगवान ने पूरी कर दी। उसकी पत्नी ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। चिकित्सकों का मत है कि बढ़ती उम्र के साथ शुक्राणु कमजोर पड़ने लगते हैं, लेकिन बच्चा पैदा करने के लिये एक ही शुक्राणु काफी होता है। विंदरू कर बच्चा पूर्णतः स्वस्थ है। यानि यह साबित करने के लिये काफी है कि इस उम्र में भी व्यक्ति पिता बन सकता है।

19.6.10

महिला पत्रकार ने लिखाई यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट



एकदा एक: युवक: एकस्मिन् विपणीं (दुकान में) गत: ।

स: विक्रेतां (दुकानदार) प्रति एकचसक (ग्‍लास) सूप: (जूस) दातुम् उक्‍तवान् ।

यदा क्रेता तं एकचसक सूप: दत्‍तवान् तदा स: सूपं पीत्‍वा 'एकं इतोपि ददातु कलह: जायमान: (झगडा होने वाला) अस्ति' इति उक्‍तवान ।
एकं इतोपि पीत्‍वा स: तथैव पुन: उक्‍तवान यत् एकं इतोपि ददातु कलह: जायमान: अस्ति ।
एतत् श्रुत्‍वा क्रोधेन क्रेता उक्‍तवान यत् कदा केन वा सह कलह: जायमान: अस्ति ।
स: उत्‍तरं दत्‍तवान यत् भवता सह भविष्‍यति यदा भवान धनस्‍य कृते वदिष्‍यति तर्हि ।।

हाहा हाहा

एहि हसाम: ।।


एकदा चत्वार: जना: कुत्रचित् एकं लघुआयोजनं (पार्टी) कर्तुं गतवन्‍त: । 

ते आपणत: (दुकान) चत्वार: त्रिकोणपिष्‍टकं (समोसा) स्‍वीकृतवन्‍त: । 

यदा ते आनन्‍दायोजनं कर्तुम् उद्युक्‍ता: आसन् तेषां स्‍मरणम् आगतम् यत् ते इदानीं पर्यन्‍तं शीतपेयं (पेप्‍सी इत्‍यादि) न स्‍वीकृतवन्‍त: ।

ते विचारितवन्‍त: यत् तेषु कश्चित् पुन: विपणीं (बाजार) गत्‍वा शीतलपेयं स्‍वीकुर्यात् ।


तेषु एक: गन्‍तुं स्‍वीकृति: दत्तवान  । 

किन्‍तु यदा पर्यन्‍तम् अहं न आगच्‍छानि तदा पर्यन्‍तं कोपि एकमपि पिष्‍टकं न भुंजेत (खाये) इति स: अवदत् ।

सर्वे अंगीकृतवन्‍त: (स्‍वीकार किया)

स: गत: । 

एक: दिवस: गत:, स: न आगतवान । 

द्वितीय: दिवस: गत:,   पुनरपि स: न आगतवान ।

सर्वे विचारितवन्‍त: यत् सम्‍भवत:  स: विस्‍मृतवान शीतलपेयं आनेतुम् अत: इदानीं वयं स्‍व-स्‍व पिष्‍टकं भुंजेयम  (खायें) ।

अत: तृतीये दिवसे ते पिष्‍टकं भोक्‍तुम्  उद्यता: अभवन । 

यदैव जैसे ही ते पिष्‍टकं हस्‍ते स्‍वीकृतवन्‍त: चतुर्थ: वृक्षस्‍य पृष्‍ठत: (पेड के पीछे से) बहि: आगत: उक्‍त: च 

यदि भवन्‍त: पिष्‍टकं खादिस्‍यन्ति चेत् अहं शीतलपेयं आनेतुं न गच्‍छामि ।।


18.6.10

रूको नहीं तुम बढ़ते जाओ-ब्रज की दुनिया

रूको नहीं तुम बढ़ते जाओ,
उत्तुंग शिखर पर चढ़ते जाओ.

आयेंगे अभी कई चौराहे,
बंद गली वाली कई रहें;
खोजो राह या राह बनाओ
रूको नहीं तुम बढ़ते जाओ,
उत्तुंग शिखर पर चढ़ते जाओ.

जीवन है यह अति संक्षिप्त,
रहो सदा कर्त्तव्य में लिप्त;
जिनका नहीं कोई संगी-साथी
उनको मित्र तुम मित्र बनाओ
रूको नहीं तुम बढ़ते जाओ,
उत्तुंग शिखर पर चढ़ते जाओ.

संघ परिवार का संविधान विरोधी खेल



           भारत में आरएसएस सबसे बड़ा फासीवादी संगठन है। कहने को यह संगठन अपने को सांस्कृतिक संगठन कहता है लेकिन इसका बुनियादी लक्ष्य है भारत को हिन्दू राष्ट्र में तब्दील करना। कांग्रेस पार्टी समय-समय पर संघ परिवार के सामने समर्पण करती रही है। कांग्रेस की नीतियां उदार रही हैं,उसका बुनियादी चरित्र ढुलमुल धर्मनिरपेक्ष है।
     लेकिन कांग्रेस में उदार और अनुदार दोनों ही किस्म के लोग हैं। कांग्रेस की नीतियां समय-समय पर पापुलिज्म के दबाब में आती रही हैं। यही वजह है कांग्रेस का राष्ट्रीय चरित्र अनेक बार कई मसलों पर उसकी स्थानीय इकाईयों और नेताओं की भूमिका के साथ मेल नहीं खाता। कांग्रेस इन दिनों नव्य-उदारवादी आर्थिक नीतियों के दबाब में है और इन नीतियों का गहरा असर संघ परिवार से भी है। जहां-जहां ये नीतियां लागू हुई हैं वहां अनुदारवादी राजनीति को इससे मदद मिली है। अनुदार या कंजरवेटिव मसले संघ के एजेण्डे पर आए हैं।
    कंजरवेटिव राजनीति और फासीवाद का गहरा संबंध है। सारी दुनिया में फासीवादी ताकतों के उदारवादी पूंजीवाद का विरोध किया था और आज भी कर रहे हैं। भारत में बिहार के 1974 के जेपी आंदोलन और 1974 के गुजरात के नवनिर्माण आंदोलन में संघ परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका थी, नरेद्र मोदी,लालूयादव,नीतीश कुमार आदि उसी समय की राजनीतिक खेती की देन हैं।
    सन् 1974 में संघ परिवार ‘इन्दिरा गांधी हटाओ देश बचाओ ’ के नारे लगाने वालों में सबसे आगे था। यही संघ परिवार जून 1975 में आपात्काल लगते ही इंदिरा का भक्त हो गया। संघ के तत्कालीन सरसंघचालक ने इन्दिरा गांधी को आपात्काल लागू करने के लिए पूरे सहयोग का वादा किया था,आपात्काल का समर्थन किया था। उल्लेखनीय है उस समय संघ पर केन्द्र सरकार ने पाबंदी लगा दी थी।
      आपात्काल में जनता के सभी अधिकार छीन लिए गए थे, विपक्ष के सभी नेता जेलों में बंद थे,संघ परिवार के हजारों कार्यकर्ता जेलों में बंद थे, इसके बावजूद संघ परिवार ने आपात्काल में सहयोग का प्रस्ताव देकर अपने बुनियादी जनतंत्र विरोधी और अधिनायकवादी नजरिए का प्रतिपादन किया था। संघ परिवार का ऐसा करना उसके उदारवाद विरोधी राजनीतिक नजरिए का हिस्सा है।
     इसी प्रसंग में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फासीवाद के निर्माताओं के उदारतावाद विरोधी नजरिए को देखें तो पता चलेगा कि संघ परिवार का देशी विचारों का दावा गलत है और वह फासीवाद के विदेशी विचारों का प्रचारक-प्रसारक है।
    फासीवादी संगठनों का प्रधान शत्रु है मार्क्सवाद। मार्क्सवाद को विध्वस्त करने के लिए उदार पूंजीवाद पर हमला करना जरूरी है। क्योंकि उदार पूंजीवादी वातावरण में मार्क्सवाद फलता-फूलता है। सारी दुनिया में समाजवाद के पराभव में मार्क्सवाद की आंतरिक कमजोरियों के साथ उदार पूंजीवाद विरोधी नीतिगत रूझानों की बड़ी भूमिका है। मुसोलिनी,हिटलर और फ्रैंको ने जमकर उदार पूंजीवाद का विरोध किया था। भारत में संघ परिवार के अनुदारवादी राजनीतिक नजरिए के ये ही मार्गदर्शक हैं।
रोजे बूर्दरों ने ‘‘फासीवाद : सिद्धांत और व्यवहार’’ नामक किताब में लिखा है कि फासीवाद के तीन तिलंगों मुसोलिनी,हिटलर और फ्रैंको द्वारा ‘‘ उदारवाद की आलोचना इस विचार पर आधारित है कि उदार राज्य मार्क्सवाद के खिलाफ प्रभावी संघर्ष में असमर्थ है। राजनीतिक स्तर पर उदार राज्य की जन्मजात कमजोरी उसे मार्क्सवाद के विरुद्ध आवश्यक कदम उठाने से रोकती है।
     विचारधारा के स्तर पर न्याय संगत परिवेश के दर्शन के पास बृहत्तर जनता को आकर्षित करने वाली कोई जीवंतता नहीं है। मुसोलिनी अपने वक्तव्यों में उदार राज्य की कृतियों और सिद्धांत की नपुंसकता की भर्त्सना करता है। हिटलर घोषित करता है : 'एक ऐसा राज्य जो एक कोढी, मार्क्सवाद वास्तव में यही तो है, के विकास को नहीं रोक सका वह भविष्य के किसी अवसर का क्या इस्तेमाल कर पायेगा।’’ गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के तमाम भाषण मुसोलिनी की इसी हुंकारभरी शैली में ही होते हैं।
     भारत में संघ परिवार समानता के सिद्धांत का विरोध करता है और राष्ट्रवाद, वर्णव्यवस्था और हिन्दू वर्चस्व को नैसर्गिक मानता है। अगर हम इन चीजों को नैसर्गिक मान लेंगे तो फिर समानता की सभी बातें खोखली हैं। समानता को सही रूपों में लागू करने के लिए वर्णव्यवस्था,जातिप्रथा, राष्ट्रवाद और हिन्दू वर्चस्व या धार्मिक वर्चस्व की धारणा को त्यागना जरूरी है। अगर कोई संगठन इन चीजों में विश्वास करता है तो वह स्वभावतः संविधान विरोधी राजनीतिक भूमिका निभाता है। इस अर्थ में भारत के संविधान की बुनियादी स्प्रिट के साथ संघ परिवार का कोई मेल नहीं बैठता। भारत का संविधान उदार पूंजीवाद की शानदार अभिव्यक्ति है। जबकि फासीवाद को उदार पूंजीवाद से घृणा है।

            किताब का नाम- फासीवाद : सिद्धांत और व्यवहार
           लेखक-  रोजे बूर्दरों, प्रकाशक- ग्रंथ शिल्पी, बी-7,सरस्वती काम्प्लेक्स,सुभाष    
            चौक,लक्ष्मी नगर,दिल्ली-110092,  मूल्य -275 
  

17.6.10

हमारी बेटिओं को ‘सेनेटरी नेपकिन’ नहीं, स्कूल-अस्पताल चाहिए

एक मशहूर चुटकुला है:एक बार एक व्यक्ति कपड़े की दुकान पर पहुंचा और बढ़िया सी टाई दिखाने को कहा.दुकानदार ने कई टाईयां दिखाई.ग्राहक को एक टाई पसंद आ गई.कीमत पूछने पर दुकानदार ने कहा-५४० रूपए,तो वह व्यक्ति बोला क्या बात करते हो इतने में तो बढ़िया जूते आ जाते हैं?तो दुकानदार बोला-पर आप जूते तो गले में नहीं लटका सकते न! इस चुटकुले का सार यही है कि जिस चीज़ की ज़रूरत हो उसको खरीदना चाहिए न हर-कुछ. अब हमारी सरकार को ही देख लीजिए उसे आज़ादी के ६० साल बाद भी नहीं पता कि आम जनता को किस चीज़ की दरकार है इसलिए वह ऊल-ज़लूल योजनाए बनाकर करदाताओं के गाढ़े पसीने की कमी को फ़िजूल में उड़ाती रहती है.सरकार की नासमझी का नया उदाहारण देश के गाँवों की बेटियों को सेनेटरी नेपकिन बाँटना है. सरकार ने किशोर लड़कियों में मासिक धर्म संबंधी स्वास्थ्य को बढावा देने के लिए 150 करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी दी है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में किशोर लड़कियों के लिए उच्च स्तर के सेनेटरी नेपकिनों की उपलब्धता आसान की जा सके. योजना के अनुसार छ: सेनेटरी नेपकिनों का एक पैकेट गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) की लड़कियों को एक रुपया प्रति पैकेट मिलेगा. गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) वर्ग की लड़कियों को सेनेटरी नेपकिन पांच रुपया प्रति पैकेट के हिसाब से मिलेंगे। यह योजना विभिन्न चरणों में चलाई जाएगी। पहले चरण में देश के 150 जिलों या 1500 विकास खंडों को लिया जाएगा और ग्रामीण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रस्ताव में 10-19 वर्ष की आयु समूह की 1.5 करोड़ लड़कियों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। इन 1.5 करोड़ लड़कियों में से गरीबी रेखा से ऊपर की लड़कियां लगभग 70 प्रतिशत और बीपीएल समूह की लड़कियां 30 प्रतिशत होंगी.इस योजना का उद्देश्य किशोरियों में मासिक धर्म संबंधी स्वास्थ्य के बारे में जानकारी बढ़ाना है। योजना का एक पहलू यह भी है कि ये नेपकिन गांव में रविवार को बकायदा बैठक बुलाकर बांटे जायेंगे.योजना के बारे में जानकर तो यही लगता है कि दिल्ली में बैठे सरकारी अफ़सर टीवी चैनलों पर इन दिनों धुँआधार तरीके से आ रहे बहुराष्ट्रीय कंपनियों की सेनेटरी नेपकिन के विज्ञापनों के प्रभाव में हैं या किसी कंपनी ने अपना उत्पाद खपाने के लिए यह आइडिया दिया होगा वरना जिस देश में आम जनता महंगाई से जूझ रही है,लोगों को खाने के लाले पड़ रहे हैं, अस्पतालों से ज्यादा बीमार हैं और बच्चों की संख्या से बहुत कम स्कूल....लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट है,नक्सलवाद और आतंकवाद सिरदर्द बने है,बेरोज़गारी बढती जा रही है.गांव में बच्चे कुपोषित है,बेटियां कोख में ही दम तोड़ देती हैं वहाँ की सरकार की प्राथमिकता कभी भी सेनेटरी नेपकिन नहीं हो सकती! भोपाल के गैस पीड़ित २५ साल बाद भी पैसे के अभाव में तिल-तिलकर मर रहे हैं,बुन्देलखंड पानी की बूंद-बूंद को तरस रहा है,विदर्भ में किसानों की आत्महत्या की आग देश भर में फ़ैल रही है और सरकार को बेटियों की माहवारी की चिंता है. दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों को छोड़ दें तो देश के अधिकतर राज्यों में मासिक धर्म को एक अपराध की तरह समझा जाता है और वहाँ ये तीन से पांच दिन महिलाओं के लिए किसी सज़ा से कम नहीं होते.इस दौरान महिलाओं को अपवित्र तक समझा जाता है,क्या ऐसे वातावरण में गांव की बेटियां सार्वजनिक बैठक में सेनेटरी पैड ले सकती हैं? क्या उनके घरवाले ऐसी बैठक में जाने देंगे? क्या मासिक धर्म सार्वजनिक जानकारी का विषय बनाना महिलाओं का अपमान नहीं है?
अच्छा तो यह होता कि सरकार पैड की बजाय बेटियों को शिक्षित बनाने के लिए बजट और बढ़ा देती क्योंकि बच्चियां पढ़-लिख जाएँगी तो अपने स्वास्थ्य का ध्यान वे खुद ही बेहतर ढंग से रख पाएंगी और अशिक्षित रहेंगी तो पैड मिलने के बाद भी उसका उपयोग नहीं कर पाएंगी. क्या आप मेरी बात से सहमत हैं तो कलम(अब कम्पूटर पर उँगलियाँ)चलाइए....?

दर्द बढ़ाने के लिए ना जाएं

अस्पताल मे दाखिल अपने किसी परिचित को हम जाते तो हैं यह अहसास कराने के लिए कि इस संकट में हम आपके साथ हैं। इसके विपरीत अंजाने में ही हम अपने अधकचरे मेडिकल नालेज को इस तरह बयां करते हैं कि इलाज करने वाले डाक्टरों की टीम से मरीज के परिजनों का विश्वास उठने लगता है। इसके विपरीत एक अन्य मित्र हैं, जितनी देर मरीज के पास बैठते हैं हल्के-फुल्के मजाक से कुछ देर के लिए ही सही मरीज की सारी उदासी ठहाकों में बदल देते हैं।
हमारे एक दोस्त की माताजी आईजीएमसी अस्पताल में दाखिल थीं। सूचना मिली तो हम भी उनकी मिजाजपुर्सी के लिए चले गए। करीब आधा घंटा वहां रुकने के दौरान मेरे लिए सीखने की बात यह थी कि वे डाक्टरों द्वारा दिए जा रहे उपचार से पूर्ण संतुष्ट दिखे शायद यही कारण था कि मां के स्वास्थ्य को लेकर अनावश्यक रूप से चिंतित भी नहीं थे। उनका तर्क सही भी था चिंता करने से तो मां ठीक होने से रही। हमने भी माताजी की बीमारी को लेकर अपना अधकचरा ज्ञान नहीं बघारा। जितने वक्त वहां बैठे, हम उनके साथ इधर उधर की बातें करते रहे। सुबह से रात तक अकेले ही मां की सेवा में लगे रहने के साथ अस्पताल से ही आफिस के अपने साथियों को कार्य संबंधी निर्देश भी देते जा रहे थे।
मैं जिस मित्र के साथ गया था, उन्होंने मदद के लिए जो प्रस्ताव रखा सुनकर मुझे अच्छा लगा। उन्होंने कहा माताजी की देखभाल के लिए या रात में अस्पताल रुकना हो तो तुम्हारी भाभी और मैं रुक जाऊंगा। तुम आराम कर लेना । चूंकि वे दिन रात अकेले ही अस्पताल में रुक रहे थे तो मैने उन्हें वक्त काटने के लिए किताब भिजवाने का प्रस्ताव रखा, उन्होंने जिस उत्साह से स्वीकृ ति दी उससे हमें लग गया कि अकेले आदमी के लिए, वह भी अस्पताल में समय काटना कितना मुश्किल होता है।
इस सोच के विपरीत हमारे सामने अकसर ऐसे दृश्य भी आते रहते हैं जब अस्पताल में मरीज की तबीयत देखने की खानापूर्ति करने वाले बजाय उसे और परिजनों को ढाढस बंधाने की अपेक्षा उसी तरह की बीमारी के शिकार रहे लोगों की ऐसी हारर स्टोरी सुनाते हैं कि ठीक होता मरीज भी दहशत का शिकार हो जाता है। यही नहीं बीमारी को लेकर अपना आधा अधूरा ज्ञान इस विश्वास के साथ दोहराते हैं कि कई बार मरीज और परिजन पसोपेश में पड़ जाते हैं कि ईलाज सही भी हो रहा है या नहीं।
क्या हम ऐसा नहीं कर सकते कि अपने किसी प्रियजन के अस्पताप में दाखिल होने की सूचना मिले तो कल देख आएंगे कि अपेक्षा बाकी कामों से थोड़ा वक्त निकाल कर उसी दिन देख आएं क्योंकि कल किसने देखा, शायद इसीलिए कहा भी तो जाता है काल करे सो आज क र । कोई भरोसा नहीं कि कल हम और ज्यादा आवश्यक काम में उलझ जाएं, मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिल जाए या हालत ज्यादा बिगड़ जाने पर अन्य किसी शहर ले जाना पड़े।
हममें से कई लोग अस्पताल में तबीयत देखने जाते भी हैं तो खाली हाथ। एक गुलदस्ता साथ लेकर तो जाएं, अस्पताल के उस पूरे रूम के साथ मरीज के चेहरे पर भी फूलों सी ताजगी झलकती नजर आएगी। एक परिचित हैं उन्हें बस पता चलना चाहिए कि कोई अपना परिचित दाखिल है। उसके परिजनों को अपना ब्लडग्रुप बताएंगे, फोन नंबर नोट कराएंगे कि आपरेशन की स्थिति में खून की जरूरत पड़े तो तत्काल सूचित कर दें। मरीज के पास जितनी देर भी बैठेंगे, उससे उसकी बीमारी पर तो चर्चा करेंगेे ही नहीं। उसे जोक्स सुनाएंगे, हल्के फुल्केे मजाक करते रहेंगे। मैंने जब उनसे कारण पूछा तो उनका जवाब था, एक तो पहले ही वह सुबह से शाम तक अपनी बीमारी को लेकर लोगों के सुझाव सुनता रहता है। लोग आते तो हैं उसका दुख कम करने के लिए लेकिन अंजाने में ही उसका तनाव बढ़ाकर चले जाते हैं। ऐसी स्थिति में हल्के फुल्के मजाक से वह थोड़ी देर खुलकर हँस लेता है तो इसमें गलत क्या है। बात तो एकदम सही है। मैने जब खुद का मूल्यांकन किया तो कई कमियां नजर आई हैं जिनमें सुधार के लिए मैने तो शुरुआत भी कर दी है। कहा भी तो है हम दूसरों की गलतियों से खुद में सुधार ला सकते हैं।

इम्पैक्ट इम्पैक्ट इम्पैक्ट इम्पैक्ट

कुछ नया करने की चाह में मैं भी ब्लॉग की भीड़ में कूद गया हूँ. आप सभी इतना अच्छा लिख रहें हैं कि मुझे भी कुछ किये बिना रहा नहीं गया. काम की व्यस्तताओं के बीच समय निकाल कर अपनी ही लिखी खबरों का एक ब्लॉग बनाया है. आपको पता है कि नया मुल्ला प्याज प्याज चिल्लाता है. ब्लॉग कि दुनिया में नया होने के कारन आपके कमेन्ट इस बोरिंग काम में उत्साह बढ़ाएंगे. हर सप्ताह एक धमाकेदार खबर से जरूर रूबरू करवाऊंगा. बस कमेन्ट करते रहिएगा.......... धन्यवाद्........... यशवंत जी का भी.

देखें, समझें और कृपया सलाह दें

कुछ नया करने की चाह में मैं भी ब्लॉग की भीड़ में कूद गया हूँ. आप सभी इतना अच्छा लिख रहें हैं कि मुझे भी कुछ किये बिना रहा नहीं गया. काम की व्यस्तताओं के बीच समय निकाल कर अपनी ही लिखी खबरों का एक ब्लॉग बनाया है. आपको पता है कि नया मुल्ला प्याज प्याज चिल्लाता है. ब्लॉग कि दुनिया में नया होने के कारन आपके कमेन्ट इस बोरिंग काम में उत्साह बढ़ाएंगे. हर सप्ताह एक धमाकेदार खबर से जरूर रूबरू करवाऊंगा. बस कमेन्ट करते रहिएगा.......... धन्यवाद्........... यशवंत जी का भी.
http://www.impaict.blogspot.com

देखें, समझें और कृपया सलाह दें

कुछ नया करने की चाह में मैं भी ब्लॉग की भीड़ में कूद गया हूँ. आप सभी इतना अच्छा लिख रहें हैं कि मुझे भी कुछ किये बिना रहा नहीं गया. काम की व्यस्तताओं के बीच समय निकाल कर अपनी ही लिखी खबरों का एक ब्लॉग बनाया है. आपको पता है कि नया मुल्ला प्याज प्याज चिल्लाता है. ब्लॉग कि दुनिया में नया होने के कारन आपके कमेन्ट इस बोरिंग काम में उत्साह बढ़ाएंगे. हर सप्ताह एक धमाकेदार खबर से जरूर रूबरू करवाऊंगा. बस कमेन्ट करते रहिएगा.......... धन्यवाद्........... यशवंत जी का भी.

Two Suns on 21st june 2010.!! Do not miss this one!! - sk.sarvesh@gmail.com - Gmail

Two Suns on 21st june 2010.!! Do not miss this one!! - sk.sarvesh@gmail.com - Gmail


SHARE THIS WITH YOUR FRIENDS, AS NO ONE ALIVE TODAY WILL EVER SEE IT AGAIN.

Two Suns on 21thJune 2010

Fun & Info @ Keralites.net

21st June - the Whole World is waiting for.............

Star Aderoid will be the brightest in the sky, starting 10 June. It will look as large as the sun from naked eye. This will culminate on 21stjune when the star comes within 34.65M miles of the earth. Be sure to watch the sky on june. 21 at 12:30 pm. It will look like the earth has 2 suns.!!

The next time Aderoid may come this close is in 2287

वैभव के ब्याह की अग्रिम मनुहार

प्रियजन;



ईश्वर और अलसी मैया की असीम अनुकम्पा से हमारे पुत्र कुंवर वैभव के शुभ-विवाह की अग्रिम मनुहार पत्रिका प्रेषित करते हुए असीम प्रसन्नता हो रही है। हर्ष का विषय है कि कोटा के सम्मानित तथा प्रतिष्ठित अभियंता और व्यवसाई श्रीमान चन्द्रशेखर जी चौधरी एवं श्रीमती सुमन चौधरी जी की प्राणों से प्यारी, रूपवती, फूलों की मलिका और विदुषी बिटिया सौ.कां. स्नेहा, जो उषा ओम में एक वर्ष से एच. आर. मेनेजर के पद पर कार्यरत है, से हमारे चिरंजीव कुंवर वैभव को प्यार हो गया है। चाँद सितारों के इस पारलौकिक प्रेम को हमारी आत्माएं एक वर्ष से अनुभव कर रही थी और प्रतीक्षा में थी कि कब वैभव स्नेहा के समक्ष प्रणय-निवेदन करते हैं?







अब मिलन की वो वेला आ गई है, गंगा जमुना का संगम होने को है और खींची परिवार ने सौ.का. स्नेहा को कुंवर वैभव की जीवन संगिनी और परिवार की पुत्रवधू के रूप में चुन लिया है। वैभव जैसे होनहार, मेघावी, आकर्षक, सरल, मृदुभाषी और सफल आई.टी. व्यवसायी को दामाद के रूप में पाकर पूरा चौधरी परिवार खुशी से फूला नहीं समा रहा है। उनके लिए निश्चित रूप से यह प्रसन्नता की घड़ी है कि उनकी बिटिया एक सुसंकृत परिवार की पुत्रवधू बनने जा रही है। पिछले पूरे वर्ष में इस प्रेमी युगल ने मुहब्बत के साथ-साथ कड़ी मेहनत करके उषा ओम को इस मुकाम तक पहुंचाया है कि आज उषा ओम शहर के युवाओं के लिए ड्रीम डेस्टिनेशन बन गया है।


 हमारे मन में समाई खु़शी की इस ख़बर को आपके साथ बाँटते हुए ऐसा लग रहा है जैसे हर तरफ बहारों का मौसम हो, पुरवाई चल रही हो, घटाएं छा रही हों, दरख़्त गा रहे हों, हर दिशा से रूमानी संगीत सुनाई दे रहा हो, घर-आँगन के हर कौने में शहनाई के स्वर अभी से गूँज रहे हों। पूरा चौधरी परिवार विवाह की तैयारियों में जुट गया है। वस्त्र, आभूषण और अन्य विवाह संबन्धी सामान खरीदे जा रहे हैं, अनुभवी चौधरी सा. टेंट हाउस, बिजली, डेकोरेटर्स से मिल रहे हैं, उन्हें दिशा निर्देश दे रहे हैं और हलवाईयों से विवाह में बनने वाले व्यंजन डिसकस कर रहे हैं। पूरा चौधरी परिवार नाच रहा है, गा रहा है और सांस्कृतिक संध्या के लिए नृत्य और संगीत की प्रेक्टिस कर रहा है। अक्सर मुझे उनके घर की ओर से यह नगमा सुनाई देता है...........


दो सितारों का जमीं पर है मिलन आज की रात,
मुस्कुराता है उम्मीदों चमन आज की रात ,
रंग लाई है मेरे दिल की लगन आज की रात,
सारी दुनियाँ नजर आती है दुल्हन आज की रात।

हुस्न वाले तेरी दुनियाँ में कोई आया है,
तेरे दीदार की हसरत भी कोई लाया है,
तोड़ दे तोड़ दे परदे का चलन आज की रात।

जिनसे मिलने की तमन्ना थी वही आते हैं,
चाँद तारे मेरी राहों में बिछे जाते हैं,
चूमता है मेरे कदमों को को गगन आज की रात।


आप तक यह शुभ समाचार इसलिये भी प्रेषित कर रहा हूँ कि कृपापूर्वक अभी से आप अपने व्यावसायिक और पारिवारिक कार्यक्रमों को 9 जुलाई, 2010 के अनुसार सुनिश्चित कर लें। शुभ शगुन एक दिन पूर्व ही प्रारंभ हो जाएंगे। आप अभी से ही वायुयान या विद्युत चलित लोहपथ वाहन के वातानुकूलित यान में अपने आरक्षण करवा लें ताकि बिना किसी कठिनाई के आप पूरी ऊर्जा और प्रसन्नता के साथ कोटा साड़ी, कचौरी और कोचिंग की इस कोटा नगरी तक सहजता से पहुँचे। आपको आना है....दुल्हे राजा को बधाई देना है......काम-काज सम्हालना है, पुत्रवधू के आगमन तक साथ रहना है, सांस्कृतिक संध्या में जम कर ठुमके लगाने हैं और पूरे समारोह को गरिमामय बनाना है। आप पास में रहे तो हमें जन्नत सा सुख मिलेगा, थोड़ा ही लिख पाया हूँ पूरा जानना। आपके कोटा प्रवास कार्यक्रम की पुष्टि से यहाँ सुचारु प्रबंध हो सकेंगे। कोटा का एक एक गुंचा, एक एक पत्ता और खींची परिवार का एक एक बंदा आपके स्वागत में पलकें बिछाये बैठा है।


परिवार में बुज़ुर्गों को हमारा वंदन और छोटों को दुलार।


आपके अपने...

डॉ. ओ.पी. वर्मा एवं श्रीमती उषा वर्मा,









तो आप पूरे परिवार को साथ आ ही रहे हैं न.....?

क्यों कट गई काइट्स की डोर???


सुधर जाओ राकेश रोशन । विदेशी भाषा के डायलोग्स से भरपूर “काइट्स” की असफलता से कुछ सीखो। मानाकि आजकल विदेशों भी हिंदी फिल्मों को देखा जाता है, थोड़ा रेवेन्यू वहां से भी मिलता है। पर वहां भी आपकी फिल्में भारतीय ही देखते हैं और वे भारतीय फिल्में इसलिए देखते हैं कि वे उनकी मातृभाषा हिंदी में होती हैं। पर याद रखो, हमारी फिल्मों को हिट या फ्लॉप तो भारत का आम दर्शक ही बनाता है। अंग्रेजों ने भारत पर कुछ सालों तक शासन क्या कर लिया, तुम खुद को अंग्रेजों की औलाद समझने लगे हो और हिंदी को सौतेली मां। अनुराग से कह कर फिल्म में  विदेशी रंडी की जगह बढ़िया सी देसी हिरोइन ले लेते तो फिल्म कुछ तो चल ही जाती।  धिक्कार है तुम्हें और रितिक को। मुझे तो तुम्हें भारतीय कहने में भी शर्म आ रही है।

16.6.10

आपका बच्चा रोज स्कूल जाता है या जेल ?

एक पुरानी कहानी है:एक बार एक पंडितजी(ब्राम्हण नहीं) को दूसरे गाँव जाना था.शाम घिर आई थी इसलिए उन्होंने नाव से जाना ठीक समझा. नाव की सवारी करते हुए पंडितजी ने मल्लाह से पूछा कि तुम कहाँ तक पढ़े हो तो मल्लाह ने कहा कि मैं तो अंगूठा छाप हूँ. यह सुनकर पंडितजी बोले तब तो तुम्हारा आधा जीवन बेकार हो गया! फिर पूछा कि वेद-पुराण के बारे मे क्या जानते हो? तो मल्लाह बोला कुछ भी नहीं. पंडितजी ने कहा कि तुम्हारा ७५ फ़ीसद जीवन बेकार हो गया. इसीबीच बारिश होने लगी और नाव हिचकोले खाने लगी तो मल्लाह ने पूछा कि पंडितजी आपको तैरना आता है? पंडितजी ने उत्तर दिया-नहीं,तो मल्लाह बोला तब तो आपका पूरा जीवन ही बेकार हो जायेगा. इस कहानी का आशय यह है कि केवल किताबी पढाई ही काफी नहीं है बल्कि व्यावहारिक शिक्षा और दुनियादारी का ज्ञान होना भी ज़रूरी है.यह सब जानते हुए भी हमारे स्कूल इन दिनों बच्चों को केवल किताबी कीड़ा बना रहे हैं और आगे चलकर 'बाबू' बनने का कौशल सिखा रहे हैं.जब ये बच्चे स्कूल में टॉप कर बाहर निकलते हैं तो तांगे के उस घोड़े कि तरह होते हैं जिसे सामने की सड़क के अलावा कुछ नहीं दिखाई देता .हमारे बच्चे भी रचनात्मकता और सृजनशीलता के अभाव में सिर्फ बढ़िया सी नौकरी,फिर एशो-आराम और अपनी बेहतरी की कल्पना ही करते हैं. उनके लिए देश, समाज, परिवार के सरोकार कुछ नहीं होते या अपने बाद नज़र आते हैं. यदि वे समय पर नौकरी नहीं तलाश पाते हैं तो तनाव में आ जाते हैं और इसके बाद बीमारियों की गिरफ्त में! इसमें बच्चों से ज्यादा कुसूर हमारा, स्कूलों का और शिक्षा प्रणाली का है? दरअसल स्कूल खुद ही बच्चों को नोट छपने की मशीन समझते हैं और उन्हें मशीन के रूप में ही तैयार करते हैं. आज के निजी और पब्लिक स्कूल बच्चों को अनुशासन की चेन में बांधकर कैदियों सा बना देते हैं. कभी कहा जाता था कि 'एक स्कूल बनेगा तो सौ जेलें बंद होंगी ' पर अब तो उल्टी गंगा बह रही है क्योंकि हमारे स्कूल ही जेल में तब्दील हो गए हैं. बच्चे उनीदें से अपने वजन से ज्यादा भार का स्कूली बैग लेकर बस में सवार होकर स्कूल चले जाते हैं..वहां मशीन की तरह व्यवहार करते हैं और दोपहर में होम वर्क से लादे-फदे घर वापस आ जाते हैं. घर में भी गृहकार्य करते हुए पूरा वक्त निकल जाता है और शाम को हंसी के नाम पर मारपीट एवं हिंसा सिखाते कार्टून देखकर सो जाते है और दूसरे दिन सुबह से फिर वही कहानी... आखिर ऐसी व्यवस्था का क्या फायदा है जो इंसान को मशीन बनाये और बच्चों को भविष्य में पैसे छापने की टकसाल? जब वे ऐसा नहीं कर पाते तो स्कूल में शिक्षकों के हाथ से मार खाते हैं और घर में माँ-बाप की दमित इच्छाओं को पूरा करने के नाम पर कुंठित होते रहते हैं. ऐसे में ही वे कोलकाता के उस बच्चे की तरह मौत को गले लगा लेते हैं जिसने शिक्षक की मार के बाद मरना ज्यादा आसान समझा? वैसे अब तो हर साल ही दसवीं-बारहवीं के परिणाम आते ही देश भर में आत्महत्याओं का दौर सा शुरू हो जाता है और फिर बच्चे पर "कलेक्टर-एसपी" बनने के लिए दबाव बनाने वाले अभिभावक हाथ मलते-पछताते रह जाते हैं? क्या फिल्म "थ्री इडियट्स "में बताई गई हकीक़तों को हम फ़िल्मी ही समझ बैठे हैं या असल जीवन में इस फिल्म से कुछ प्रेरणा भी ले सकते हैं? कब हम बच्चे की पीठ का दर्द ,घुटन और कुंठा को देख पाएंगे? या उसे ऐसे ही अपने सपनों के लिए कुर्बान करते रहेंगे? सोचिये जरा सोचिये... आप भी किसी बच्चे के बाप हैं....?

संभालो अपने दिल को

(उपदेश सक्सेना)
दिल मानव शरीर का एक मात्र ऐसा अंग है जिसकी सबसे ज़्यादा पूछपरख होती है, चाहे फ़िल्मी गानों में हो या फिर गज़ल-शायरी में. दिल बड़ा ही आवारा किस्म का अंग होता है, यह कब-कहाँ फिसल जाये, इस पर किसी का कोई बस नहीं चलता. यह किसी पर भी आ सकता है, और किसी को भी हलाक़ कर सकता है, मगर जब यह अपनी पर आता है तो जान भी ले लेता है. हालांकि मर्दों के दिल को औरतों के मुक़ाबले ज़्यादा मज़बूत माना जाता है मगर वैज्ञानिकों ने अब कहा है कि मर्द दिल के मामले में औरतों से ज़्यादा फिसड्डी होते हैं. किसी महिला के साथ रिश्तों में आई दरार अथवा उससे संबंधों के विघटन से महिलाओं के मुक़ाबले पुरुष ज़्यादा आहत होते हैं.
बशीर बद्र साहब लिखते हैं-
जिसे ले गई है अभी हवा,वो वरक था दिल की किताब का
कहीं आंसुओं से मिटा हुआ,कहीं आंसुओं से लिखा हुआ.
एक अध्ययन में पता चला है कि किसी महिला के साथ संबंधों में खटास आने पर युवापन के दिलों पर काफी ज़बरदस्त असर पड़ता है.विषय विशेषज्ञ इसका कारण साफ़ करते हैं कि महिलायें जहां अपने तनाव को अपनी सखियों में साझा कर लेती हैं, वहीँ पुरुष भीतर ही भीतर घुटते रहते हैं. इस कारण नकारात्मक सोच उन पर हावी हो जाती है, नतीज़े में वे किसी नशे की लत को अपना जीवनसाथी बना लेते हैं.अब तक माना जाता था कि रिश्तों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव का महिलाओं पर ज़्यादा असर होता है, मगर नई शोध ने सभी को हैरान कर दिया है कि रिश्तों में उतार-चढ़ाव का युवकों पर ज़्यादा असर और गंभीर प्रतिक्रिया होती है. हाँ यह भी साबित हो चुका है यदि रोमांस सही तरीके से चल रहा है तो इसमें ज़्यादा लाभ भी पुरुष ही उठाते हैं. सर्वे में पता चला है कि युवक बहुत कम लोगों पर भरोसा करते हैं जबकि महिलायें अपने परिजनों और मित्रों के साथ ज़्यादा क़रीबी रहती हैं. महिलाओं और पुरुषों में भावनात्मक अभिव्यक्ति भी अलग-अलग तरह से होती है. गज़लकार शहरयार की पंक्तियों में-
दिल चीज़ क्या है आप मेरी जान लीजिये
बस एक बार मेरा कहा मान लीजिये
इस अंजुमन में आपको आना है बार-बार
दीवार-ओ-दर को ग़ौर से पहचान लीजिये
माना के दोस्तों को नहीं दोस्ती का पास
लेकिन ये क्या के ग़ैर का एहसान लीजिये
कहिये तो आसमाँ को ज़मीं पर उतार लाएँ
मुश्किल नहीं है कुछ भी अगर ठान लीजिये

नेताओं की टीआरपी

हम जैसे सामान्य पाठकों के लिए टी आर पी का मतलब टी वी रेटिंग प्वान्ट होता है और इसको नापने का पैमाना यही है की किसी भी कार्यक्रम को कितने दर्शक देख रहें हैं.कार्यक्रम जितना ज्यादा लोकप्रिय होगा उसकी टीआरपी भी उतनी ही ज्यादा होगी .सोचिये यदि हमारे नेताओं अर्थात सांसदों और मंत्रिओं की भी संसद में उनकी भागेदारी को लेकर टीआरपी भी नापी जाने लगे और इसके लिए पैमाना टेली विजन वाला ही रखा जाये तो क्या स्थिति होगी ? जो नेता दूरदर्शन और निजी समाचार चैनलों पर जितना ज्यादा दिखेगा उसकी टी आर पी भी उतनी ही ज्यादा होगी....यदि ऐसा हो गया तो अभी तक लोकसभा के बेल (कुआं नहीं ,वहां तो वे जनता को गिराते हैं) में जाकर हंगामा करने वाले सांसदों की तो लाटरी ही लग जाएगी.कुछ यही हाल बात बात पर गला फाड़कर चिल्लाने वाले नेताओं का होगा .सबसे अच्छी टीआरपी पाने की होड़ में हमारे नेता संसद का और भी वक्त बर्बाद करने लगेंगे और आम जनता के गाढे पसीने की कमाई इसी तरह लुटती रहेगी .
                     मज़ा तो तब आयेगा जब एस टी आर पी के आधार पर "एड देने लगें तब तो हंगामे के कमाई का नया रास्ता ही खुल जायेगा .संसद की हुल्लड़ ब्रिगेड के मुखिया लालू प्रसाद तो एड से रचे बसे नज़र आयेंगे .उनके सीने पर अडिदास का लोगो होगा तो बाजू पर नाएके और पीठ पर हल्दीराम या पेप्सी -कोक जैसी किसी कम्पनी का ठप्पा लगा नज़र आएगा .मुलायम सिंह की समाजवादी लाल टोपी पर भी गोदरेज या वीडियोकोन के रंग दिखाई देंगे .रामविलास पासवान ,रघुवंश प्रताप सिंह ,मणि शंकर अय्यर ,चाचाजी(अभिषेक बच्चन के) अमर सिंह,अनंत कुमार जैसे तमाम चिल्लपों वीर वेतन से ज्यादा एड से कमा रहें होंगे .इसी तरह सुषमा स्वराज ,ममता बनर्जी ,मेनका गाँधी की साड़ियाँ भी अलग अलग कम्पनी का प्रचार करती दिखाई देंगी .नेताओं में अपनी अपनी टी आर पी बढ़ाने की होड़ मच जाएगी और फिर संसद का हाल क्या होगा इसका तो भगवान ही मालिक होगा? जूते-चप्पल चलना आम बात हो जायेगा क्योंकि जो जितना विवादित होगा उसकी टी आर पी भी उतनी ही ज्यादा होती जायगी और एड से कमाई भी .तो फिर तैयार रहिये भारतीय राजनीति की इस नई नौटंकी को देखने के लिए ......

कटघरे में न्याय-ब्रज की दुनिया

अपराधियों को कटघरे में खड़ा करने वाली न्याय-प्रणाली इन दिनों हमारे देश में खुद ही कटघरे में है.पहले विश्व इतिहास की सबसे भीषणतम औद्योगिक दुर्घटना भोपाल गैस दुर्घटना मामले में और उसके बाद बहुचर्चित कुडको हत्याकांड में आये फैसलों ने हमारी न्याय-प्रणाली पर ही प्रश्नचिन्ह लगा दिया है.भोपाल दुर्घटना ने पूरे एक शहर को तबाह कर दिया था.फ़िर भी न्यायालय ने निर्णय देने में २४ साल लगा दिए.इन चौबीस सालों में पहले तो हमारे राजनेताओं ने मुख्य अभियुक्त एंडरसन को अमेरिका भगा दिया और बाद में भी हम उसे न्याय के कटघरे में खड़ा नहीं कर पाए.जो अभियुक्त उपस्थित थे उन्हें भी मात्र दो साल की सजा मिल पाई.आगे वे जब उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय में जायेंगे तो अगर सजा कम या निरस्त नहीं हुई तब जाकर उन्हें दो साल के लिए जेल भेजा जा सकेगा.इस प्रक्रिया में भी शायद एक और दशक लग जाए.इतना ही नहीं इस मामले में खुद सुप्रीम कोर्ट ने मुक़दमे की धारा बदलने का आदेश दिया जिससे सजा १० साल के बदले २ साल ही मिल पाई.जब भी किसी बड़े आदमी से जुड़े मामले उच्च या उच्चतम न्यायालय में लाये जाते हैं तो हमेशा उन्हें राहत मिल जाती है.आखिर क्या रहस्य है इसका?क्या वहां भी पैसों का लेन-देन करके फैसले नहीं लिए जाते?दिनाकरन जैसे जजों को भ्रष्टाचार सिद्ध हो जाने पर भी हटाया नहीं जा सकता क्योंकि हमारे संविधान में उन्हें हटाने का सिर्फ एक ही रास्ता बताया गया है और वह महाअभियोग का मार्ग जो इतना कठिन है कि आज तक किसी को इस तरीके से हटाया ही नहीं जा सका है.क्या संविधान में संशोधन नहीं किया जाना चाहिए और ऐसा प्रावधान नहीं किया जाना चाहिए जिससे भ्रष्ट जजों को हटाना असंभव न रह जाए?हमारी न्याय प्रक्रिया बहुत ही उलझाऊ है.औसतन एक मुकदमें के निपटारे में १५ साल लग जा रहा है.लम्बा समय लगने के कारण न्याय पाना काफी खर्चीला भी है जिसका बोझ कोई गरीब या निम्न मध्यवर्गीय परिवार नहीं उठा सकता.ऐसे में न्यायपालिका की विश्वसनीयता ही खतरे में है.झारखण्ड के बहुचर्चित कुडको हत्याकांड में कल ३६ साल बाद शिबू शोरेन को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया.जब इतने लम्बे समय तक मुकदमा चलेगा तो न तो गवाह ही जीवित रहेंगे न ही पीड़ित.कभी-कभी तो निर्णय आने तक सभी अभियुक्त भी परलोक सिधार चुके होते हैं.इस तरह तो शायद कसाब जैसा अपराधी भी बरी हो जाए.क्या अर्थ है ऐसे न्याय का?क्या औचित्य है न्यायालय और कानून का और क्या मतलब है लोकतंत्र का?कभी-कभी तो देखने में आता है कि किसी कर्मचारी को ७५० रूपये के लिए न्याय पाने में २०-२५ साल लग गए.इतने सालों बाद वह ७५० रूपये लेकर भी क्या करेगा?क्या मिलेगा अब इतने पैसे में?इतना ही नहीं भारत दुनिया का ऐसा एकमात्र देश है जहाँ न्यायाधीश ही न्यायाधीशों की नियुक्ति करते हैं?यानी उम्मीदवार ही उम्मीदवार को चुनता है.सुप्रीम कोर्ट ने संविधान की गलत व्याख्या करके यह अधिकार जबरन अधिकृत कर लिया है.कुल मिलाकर न्यायपालिका में और न्यायप्रणाली में आमूल-चूल परिवर्तन की जरूरत है और इस काम विलम्ब की अब कोई गुंजाईश नहीं रह गई है.साथ ही आवश्यकता है इस तरह की व्यवस्था करने की जिससे उद्योगों पर समुचित निगरानी रखी जा सके और ऐसी व्यवस्था करने की जिससे पुलिस जैसी जाँच एजेसियाँ सही तरीके से अपना काम करें.हमारा पूरा तंत्र सड़-गल गया है और पूरे देश को भ्रष्टाचार की दीमक चट करती जा रही है.भ्रष्टाचार को पूरी तरह से रोकने के लिए भ्रष्टाचार से सम्बंधित कानून को सख्त बनाना होगा और यह सुनिश्चित भी करना होगा कि उन्हें समय पर समुचित दंड मिल सके.जब कानून का पालन ही संभव नहीं तो ऐसे कानून के होने या न होने का क्या मतलब?देश में निरंतर आक्रामक रूप से बढ़ रहे भ्रष्टाचार के बारे में निदा फाजली ने क्या खूब कहा है-हाथ में नक्शा लेकर था बच्चा हैरान,चट कर गई दीमक कैसे उसका हिंदुस्तान.

प्रणव के तर्क झूठे और गढ़े हुए

भोपाल गैस कांड को लेकर कांग्रेस, उसकी सरकार और उसके मंत्रियों के पाखंड प्रलाप का भंडाफोड़ हो गया है। अमेरिका की एमोरी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर गार्डन स्ट्रीब के एक बयान से कैबिनेट के वरिष्ठ सदस्य प्रणव मुखर्जी के उस तर्क की धज्जियां उड़ गयीं हैं, जो हाल में उन्होंने दिया था। प्रणव ने बड़ी मेहनत करके 26 साल पुराने समाचारपत्रों की कतरनें जुटायीं और बताया कि यूनियन कार्बाइड के मुखिया वारेन एंडरसन को मुक्त करने का फैसला मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह ने किया था और इसमें केंद्र सरकार और राजीव गांधी का कोई भी हाथ नहीं था। परंतु जो बात स्ट्रीब ने कही है, उससे प्रणव के तर्क झूठे और गढ़े हुए लगते हैं।

 स्ट्रीब उन दिनों भारत में अमेरिकी राजदूत के सहायक थे और राजदूत के बाहर होने के कारण दूतावास का कार्यभार उन्हीं के पास था। उन्होंने बगैर किसी लाग-लपेट के कहा है कि एंडरसन को केंद्र सरकार के साथ हुई सहमति के नाते छोड़ा गया। दरअसल दुर्घटना के समय एंडरसन अमेरिका में थे। जब उन्होंने सुना कि फैक्ट्री में गैस रिसने के कारण हजारों लोगों की मौत हो गयी है तो वे कंपनी के मुखिया होने के नाते भोपाल आकर जानना चाहते थे कि आखिर हुआ क्या, गलती कहां हुई। अमेरिकी प्रशासन उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित था, इसलिए इस बारे में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से संपर्क साधा गया। विदेश मंत्रालय की ओर से अमेरिका को आश्वस्त किया गया कि, एंडरसन की सुरक्षित वापसी का इंतजाम कर दिया जायेगा।

इस आश्वासन के बाद ही एंडरसन भोपाल आये पर उनके हवाई अड्डे पर उतरते ही उन्हें धर लिया गया। उस समय उन्हें छुड़ाने और वापस पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया में स्ट्रीब ने बड़ी भूमिका निभाई थी। उन्हीं के प्रयासों से विदेश मंत्रालय सक्रिय हुआ और एंडरसन साहब वापस अपने देश पहुंच सके। ऐसा लगता है कि जीवन भर बड़ी जिम्मेदारियों पर बनाये रखने के एहसान की कीमत कांग्रेस अर्जुन सिंह से वसूलना चाहती है। शायद उन्हें कह दिया गया है कि वे मुंह न खोलें, चुप रहें। पार्टी के भविष्य के लिए यह एक तोहमत अपने सिर पर लेने के लिए अर्जुन सिंह भी, लगता है राजी हो गये हैं। पर इससे सच जानने का जनता का अधिकार खत्म नहीं हो जाता। लोगों को पता चलना चाहिए कि कौन झूठ बोल रहा है, कौन बेवकूफ बना रहा है। पाखंडी चेहरे बेनकाब होने ही चाहिए।

---- चुटकी----

प्रणब
अर्जुन
पवार,
ये किस
मिट्टी के
बने हैं
मेरे यार।

----चुटकी-----

जिन्ना
बोतल
में बंद,
जसवंत सिंह
फिर हुए
बीजेपी के संग।

15.6.10

गाय खा रही "गौमांस" और इंसान..

फिल्म गोपी का एक गीत "रामचंद्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा,हंस चुनेगा दाना और कौवा मोती खायेगा..." आज भी लोकप्रिय है और मौजूदा परिस्थितियों पर बिलकुल सटीक लगता है क्योंकि जब गाय ही घास की जगह मांस और कई जगह तो गोमांस(beef) खाने लगे तो इस गाने में की गई भविष्यवाणी सही लगने लगती है. चौंक गए न आप भी यह सुनकर? मेरा हाल भी यही हुआ था. दरअसल जुगाली करना हमेशा ही फायदेमंद होता है. अब यह बताने की ज़रूरत नहीं है कि जुगाली का मतलब बौद्धिक वार्तालाप होता है. आज हम कुछ मित्र ऐसे ही भोजनावकास में जुगाली कर रहे थे तो हाल ही में खाड़ी देशों की यात्रा से लौटे एक मित्र ने चर्चा के दौरान बताया कि अधिकतर खाड़ी देशों में गायें मांस युक्त चारा(fodder) खा रही हैं. उनका कहना था कि वहां हरी घास तो है नहीं और न ही हमारी तरह भरपूर मात्र में भूसा उपलब्ध है इसलिए गायों को मांस आधारित चारे से गुजारा करना पड़ता है. कई देशों में तो गायों को गाय के मांस वाला चारा ही खिलाया जाता है. यह जानकारी मेरे लिए तो चौकाने वाली थी शायद आप में से भी कई ही लोग यह बात जानते होंगे? इसी बातचीत के दौरान दिल्ली में काफी समय से रह रहे एक मित्र ने बताया कि दिल्ली के सफदरजंग इन्क्लेव में कमल सिनेमा के पास एक मांस की दुकान है जहाँ अक्सर गाय घूमती रहती हैं और वे खुलेआम पड़े मांस के टुकड़ों को खाती रहती हैं.मित्र ने मजाक में कहा कि यदि आप एक 'लेग- पीस' वहां फेंको तो कई गाय भागती हुई आ जाएँगी. बातचीत के दौरान मुझे भी अपने बचपन में आँखों देखा एक किस्सा याद आ गया. हम लोग मध्यप्रदेश के करेली कस्बे में रहते थे.वहां एक कंजड मोहल्ला काफी बदनाम था, दरअसल यहाँ महुए को सड़ाकर देशी शराब बनायीं जाती थी और बाद में सड़े-गले महुए को यूँ ही सड़क पर फेंक दिया जाता था.इसके चलते उस इलाके कि ज़्यादातर गायें सडा महुआ खाने की आदी हो गयी थी. इसका दुष्परिणाम यह हुआ कि जिस दिन उन्हें पर्याप्त मात्रा में महुआ नहीं मिलता वे दूध नहीं देती या सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम मात्रा में दूध देती थी.एक तरह से उस इलाके की गायें महुआ के नशे की आदी हो गयी थी. सोचिये क्या समय आ गया है जब गायों को देशी शराब और मांस खाना पड़ रहा है? क्या हम इस लायक भी नहीं रहे कि धार्मिक रूप से माता मानी जाने वाली गाय को भरपेट चारा तक उपलब्ध नहीं करा सकते? कहाँ हैं हमारे तथाकथित 'धर्मरक्षक',जो किसी गैर हिन्दू के फिजूल के बयाँ पर इतनी हाय-तौबा मचाते हैं कि देश में दंगे की स्थिति बन जाती है या वे हिन्दू वीर ,जो ज़रा-ज़रा सी बात पर कत्ले-आम पर उतारू हो जाते हैं? यहाँ इस जानकारी का उल्लेख करने का उद्देश्य किसी की भावनाओं या रीति-रिवाजों का मजाक उड़ना नहीं है बल्कि इंसानों के तानाशाही पूर्ण रवैये और मनमानी हरकतों से प्रकृति के साथ हो रहे खिलवाड़ को उजागर करना भर है. यदि अभी भी हमने पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ बंद नहीं की तो आज हमारे पालतू पशुओं का यह हाल है कल हमारा हाल इससे भी बदतर हो जायेगा?

चंद बूंदे जिंदगी की......

एक चीनी कहावत है-यदि आपको एक दिन की खुशी चाहिए तो एक घंटा ज्यादा सोएं. यदि एक हफ्ते की खुशी चाहिए तो एक दिन पिकनिक पर अवश्य जाएँ.यदि एक माह की खुशी चाहिए तो अपने लोगों से मिलें.यदि एक साल के लिए खुशियाँ चाहिए तो शादी कर लें और जिंदगी भर की खुशियां चाहिए तो किसी अनजान व्यक्ति की सहायता करें.....मेरे मुताबिक किसी अनजान व्यक्ति की सहायता करने का सबसे अच्छा तरीका है –रक्तदान.
वैसे भी “रक्तदान को महादान” माना जाता है और आपके खून की चंद बूंदे किसी व्यक्ति को नया जीवन दे सकती हैं, उसके परिवार को आसरा तथा आपको जीवन भर के लिए दुआएं मिल सकती हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक हमारे देश में हर साल एक करोड़ यूनिट खून की जरुरत है पर तमाम प्रयासों के बाद भी मात्र ७५ लाख यूनिट रक्त ही जमा हो पा रहा है. खून की इसी कमी के कारण भारत में हर साल १५,००,००० लोग जिंदगी से हाथ धो बैठते हैं. हमारे देश में हर तीन सेकेण्ड में किसी न किसी को रक्त चाहिए पर हमारे मन में बसे डर के कारण हम रक्तदान से पीछे हट जाते हैं और कई लोग हमारे इस बे-फ़िजूल के डर के कारण जान गवां देते हैं. रक्तदान नहीं करने के पीछे डर भी कैसे कैसे हैं-कोई कहता है शरीर में कमजोरी आ जाती है जो फिर कभी नहीं मिट पाती, तो किसी को डॉक्टर की मंशा पर शक रहता है कि पता नहीं कितना खून निकाल ले? कोई सोचता है कि रक्तदान में घंटों समय जाया करना पड़ेगा तो किसी को लगता है कि दान किया गया रक्त उसके काम तो पड़ेगा नहीं इसलिए दान करने से क्या फायदा. इन धारणाओं के विपरीत डॉक्टरों का कहना है कि रक्तदान करना दान तो है ही खुद के शरीर के लिए भी अत्यधिक ज़रुरी है. मसलन रक्तदान करने से कम-से-कम छः माह तक ह्रदयाघात का खतरा टल जाता है.इसीतरह नियमित रक्तदान से शरीर की प्राकृतिक रूप से सफाई होती रहती है जिससे कई तरह के संक्रामक रोगों से बचा जा सकता है. रही शारीरिक कमजोरी की बात तो वह भी बमुश्किल घंटे भर की ही होती है और फिर शरीर नया खून बना लेता है इसलिए कोई कमी भी नहीं रह पाती. एक स्वस्थ व्यक्ति में उसके शरीर के कुल वजन के १/७ हिस्से के बराबर खून रहता है...अब ज़रा सोचिये इतने खून में से यदि ४५० मिलीलीटर रक्त निकल गया(कभी भी एक बार में इससे ज्यादा खून नहीं निकाला जाता) तो उसका क्या बिगड़ेगा. यदि मामूली खून निकलने से कुछ हो रहा होता तो ज़रा महिलाओं के बारे में सोचिये जिन्हें हर माह मासिकधर्म के ज़रिये इस दौर से गुज़ारना पड़ता है पर न तो वे कमज़ोर होती हैं और न बीमार, तो फिर पुरुष होकर हम रक्तदान के नाम पर फालतू के बहाने क्यों बनाने लगते हैं?
इसलिए आइये, बहाने और बे-मतलब के डर छोड़कर किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन देने का सार्थक काम करें. बाबा-बैरागियों को दान देकर पुण्य कमाने के लिए हम अपना हाथ खोल देते हैं और जिससे वास्तव में पुण्य मिल सकता है उस रक्तदान से बचने के लिए बहाने बनाते हैं. रक्तदान के प्रचार-प्रसार और जागरूकता के कारण अब असमय मौत का शिकार बनने वाले २५ फीसद लोगों का जीवन बचाया जा सकता है. यदि हम बढ़-चढ़कर एवं उत्साह के साथ रक्तदान करने लगें तो न केवल कई अनजान लोगों का जीवन बचा सकेंगे बल्कि वक्त पर अपने लिए भी खून की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा और पुण्य कमायंगे सो अलग. तो चलिए दान करते हैं चंद बूंदे ज़िन्दगी की....