Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label हास्य गजल. Show all posts
Showing posts with label हास्य गजल. Show all posts

13.6.08

पराठे में आइसक्रीम..........Hasya Gazal Sir

soul print (soulofprint@gmail.com)
to yashwant(yashwantdelhi@gmail.com)


जय नीरव, जय यशवंत, जय भड़ास।

यशवंत दादा के सम्मान में, महीने भर से मन में दबे गुबार के दबाव में एक हास्य गजल भेज रहा हूं। आशा है मंच देंगे, आभारी रहूंगा। भड़ास को घर-आंगन मानता हूं इसलिए भेज रहा हूं।

मुलाहिजा-----

शीर्षक- पराठे में आइसक्रीम

त्वचा है भैंस की, चेहरे पर विनम्र बैल की मुस्कान है।
बख्शीश लेते देखा मोहल्ले में तो लगा वाकई महान है।।

विचार तस्करी के हैं, एनजीओ की आढ़त से थोक लाता है।
डाल के चुग्गा दिहाड़ी पर रेजा से फटकता, बिनवाता है।।

इंटलेक्चुअल है, रिभोलूसनरी है, ग्यान की बरखा है।
प्रभात से रात तक चलता चमचों का चरखा है।।

आदमी अच्छा है, बस एक पोशीदा बीमारी है।
जो इसके ईगो को आंख मार दे बलात्कारी है।।

नैतिक इतना है कि आइसक्रीम लपेटी है पराठे में।
इसका हर राजदार सिसकता मिला है घाटे में।।

बाप मास्टर है प्राइमरी का प्रोफेसर बताता है।
खाई मकुनी दरभंगा में दिल्ली में बर्गर बताता है।

कर्ज देते कहता- दोस्त है, दास है, दासानुदास है।
न आना फंदे में किसान यह कर्नाटक की कपास है।।

वीरेंदर गठवाला
-किसान-
मुजफ्फर नगर, यूपी।

(भड़ास के लिए आई एक मेल)

6.6.08

यारों ने फार्मूला सिखाया है प्यार का


हास्य गजल

रिश्ता किसी ने खूब निभाया है प्यार का
तोहफे में उसने भेजा है मच्छर बुखार का
खोया गधा है देखिए फिर से कुम्हार का
शायद मजाक उसने उड़ाया है प्यार का
इक डब्बा खाली भेज के हमको अचार का
यारों ने फार्मूला सिखाया है प्यार का
नामोनिशान मिट गया उसके बुखार का
चूरन कुछ ऐसा हमने चटाया है प्यार का
जब उनका खत पढ़ा हमें मिरगी-सी आ गई
इठला के उसने जूता सुंधाया है प्यार का
इक चॉकलेट खाते ही कर डाली फिक्स डेट
पागल ने कितना रेट घटाया है प्यार का
गन्ने-सा रोज चूस के हमको किया रिजेक्ट
कैसा जनाजा उसने उठाया है प्यार का
नीरव की टूटी खाट भी नीलाम हो गई
जिस दिन से चैक उसने भुनाया है प्यार का।
पं. सुरेश नीरव
मो.९८१०२४३९६६


29.5.08

लीडर को आम जलसे में गैंडे की खाल दी

हास्य गजल
जालिम ने देस्ती की वो बढिया मिसाल दी
खटिया भी अपनी कल मेरे आंगन में डाल दी
इक हादसे में कट गई कल जेब यार की
लेकर तलाशी रूह हमारी खंगाल दी
दिखलाया धूमधाम से पब्लिक ने आईना
लीडर को आम जलसे में गैंडे की खाल दी
महबूब को ये सोचा था कुल्फी खिलाएंगे
कुल्फी के रेट ने तो हवा ही निकाल दी
मिलती नहीं है क्रीम मुझे मेरे ब्रांड की
झुंझलाके उसने कल पे मुलाकात टाल दी
कमजोर दिल के लोग भी हैं इश्क के मरीज
फिर क्यों खुदा ने हुस्न को ये मस्त चाल दी
ये कहके सब उतार दो कर्जा विदेश का
मंत्री पे एक बच्चे ने गुल्लक उछाल दी
पीकर कई मरे पढ़ी नीरव ने जब खबर
अपनी बची शराब मुझे उसने ढाल दी।
पं. सुरेश नीरव
मो.९८१०२४३९६६

24.5.08

गिफ्ट में यारों से प्यार लेते हैं।

हास्य गजल
मिले जहां से भी इनको उधार लेते हैं
मज़े में उम्र ये सारी गुजार लेते हैं
हमें तो समझा है मजदूर अफसरों ने सदा
सनक में आते ही हमको पुकार लेते हैं
न आयी गिनती कभी सैंकड़े के बाद इन्हें
अजीब बात है कसमें अक्सर हजार लेते हैं
कमाल के हैं खुले हैल्थ क्लब वतन में मेरे
जो पहलवानों की चमड़ी उतार लेते हैं
चबा के सूबे को नेताजी ब्रेकफास्ट करें
डिनर में पूरे वतन को डकार लेते हैं
अनावरण तो सुबह हँस के मूर्तियों का करें
परी की शाम को इज्जत उतार लेते हैं
प्रसाद भेजा जो भक्तों ने सूटकेसों में
उसी से पीढ़ियां सातों ये तार लेते हैं
पुजारी प्रेम के नीरव तमाम उम्र रहे
हमेशा गिफ्ट में यारों से प्यार लेते हैं।
पं. सुरेश नीरव
( डॉ.रूपेश श्रीवास्तव, वरुण राय,अंकित माथुर,अविश्री, रजनीश के.झा,अबरार अहमद, और बंधु अनिल भारद्वाज आपकी आत्मीय टिप्पणी के लिए शुक्रिया,धन्यवाद। )

गिफ्ट में यारों से प्यार लेते हैं।

हास्य गजल
मिले जहां से भी इनको उधार लेते हैं
मज़े में उम्र ये सारी गुजार लेते हैं
हमें तो समझा है मजदूर अफसरों ने सदा
सनक में आते ही हमको पुकार लेते हैं
न आयी गिनती कभी सैंकड़े के बाद इन्हें
अजीब बात है कसमें अक्सर हजार लेते हैं
कमाल के हैं खुले हैल्थ क्लब वतन में मेरे
जो पहलवानों की चमड़ी उतार लेते हैं
चबा के सूबे को नेताजी ब्रेकफास्ट करें
डिनर में पूरे वतन को डकार लेते हैं
अनावरण तो सुबह हँस के मूर्तियों का करें
परी की शाम को इज्जत उतार लेते हैं
प्रसाद भेजा जो भक्तों ने सूटकेसों में
उसी से पीढ़ियां सातों ये तार लेते हैं
पुजारी प्रेम के नीरव तमाम उम्र रहे
हमेशा गिफ्ट में यारों से प्यार लेते हैं।
पं. सुरेश नीरव
( डॉ.रूपेश श्रीवास्तव, वरुण राय,अंकित माथुर,अविश्री, रजनीश के.झा,अबरार अहमद, और बंधु अनिल भारद्वाज आपकी आत्मीय टिप्पणी के लिए शुक्रिया,धन्यवाद। )

10.7.07

खुदा खैर करे

श्री पी.सी.रामपुरियाजी,अमित द्विवेदी,रजनीश के.झा और मनीषा दीदी का हार्दिक आभार,.जिन्होंने मेरी हास्य गजल को पसंद किया। इनकी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया की अपेक्षा में एक गजल और प्रस्तुत कर रहा हूं...
इश्क में हम हैं गिरफ्तार खुदा खैर करे
डैडी उनके हैं हवलदार खुदा खैर करे
इतनी गरमी पड़ी इस बार खुदा खैर करे
मेढ़की तक पड़ी बीमार खुदा खैर करे
काम होता नहीं आजकल दफ्तर में कहीं
हो गये दिन सभी रविवार खुदा खैर करे
ढ़ूंढने आदमी निकला था जमाने में वफा
वक्त खुद हो गया गद्दार खुदा खैर करे
मेंहरबा मीडिया कुबड़ों पे हुआ है ऐसा
बौनी लगने लगी मीनार खुदा खैर करे
देखते-देखते इस दौर के मेकअप का कमाल
हुस्न लगने लगा खूंखार खुदा खैर करे
शेखचिल्ली न मिला एक भी नीरव-सा यहां
इश्क में खो दिया घर-बार खुदा खैर करे।
पं.सुरेश नीरव