Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

23.4.23

फ्रांस की मशहूर मैगजीन में लखनऊ के इस पत्रकार को दो पेज पर छाप दिया

लखनऊ। भारत के पत्रकार विदेशी अखबारों की सुर्खियों में आने लगे हैं। हाल ही में फ्रांस की मशहूर मैगजीन "LE FIGARO" ने लखनऊ मूल के पत्रकार सत्य प्रकाश भारती को दो पेजों पर छाप दिया है। यह मैगजीन अब फ्रांस में चर्चा का विषय बनी हुई है। उत्तर प्रदेश में 2017 के बाद से बढ़े जातीय और धार्मिक भेदभाव की खबरे सोशल मीडिया के माध्यम तक विदेशों में पहुंच रही है। इन्हीं खबरों को फोलो करते हुए फ्रांस के दो पत्रकार उत्तर प्रदेश पहुंच गए। बहुजन मीडिया में छाए हुए मीडिया प्लैटफॉर्म "द मूकनायक" के पत्रकार सत्य प्रकाश भारती इस दौरान विदेशी पत्रकारों के साथ रहे और काम किया।


सत्य प्रकाश भारती वही पत्रकार है जो 4 पीएम अख़बार में अपनी खबरों से पुलिस और प्रशासन के पसीने छुड़ा देते थे। अपनी खबरों के कारण नगर निगम और लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों में भी खलबली मची रहती थी। लखनऊ कमिशनरेट की खोजी खबरे निकालकर मुखर तरीके से उन्हें अख़बार में छाप देने इस पत्रकार से अधिकारियों में हलचल मची रहती थी।  

पत्रकार सत्य प्रकाश भारती ने अखिलेश दास के पेपर द वायस ऑफ लखनऊ में बतौर एजुकेशन रिपोर्टर काम शुरू किया था। धीरे-धीरे अपराध जगत की खबरों और पक्के सूत्रों ने इन्हें माहिर रिपोर्टर बना दिया। इसके बाद इन्होंने तरुण मित्र अखबार ने झंडे गाड़े। बाद में तरुण मित्र छोड़कर संजय शर्मा के 4 पीएम अखबार में लंबे समय तक काम किया। अब सत्य प्रकाश दिल्ली के "द मूकनायक" मीडिया प्लेटफॉर्म में सब एडिटर पद पर काम कर रहे हैं। हाल ही में लखनऊ के टीबी अस्पताल में डॉक्टरों की भ्र्ष्टाचार की पोल खोलने पर डॉक्टर द्वारा मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया था।

Contact - 7007545607




No comments: