Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label samyik. Show all posts
Showing posts with label samyik. Show all posts

6.3.14

गुजरात धरने और पथराव से आगे नहीं बढ़ा है नेताश्री !

गुजरात धरने और पथराव से आगे नहीं बढ़ा है नेताश्री !

नेताजी गुजरात का विकास देखने के बहाने आये मगर उनके मन में खोट भरी थी
जिसे गुजरात की चतुर जनता ने पहचान लिया क्योंकि गुजरात की जनता पाटेकर के
अनगिनत मोरचे देख चुकी है और उसके कारण करोड़ो का खर्चा (विलम्ब के कारण
से बढ़ा उसे) भुगत चुकी है ,गुजरात का विकास देखना है तो चश्मा बदले,नजरिया
बदले,मन और आत्मा को शुद्ध करे,बदले।  कोई व्यक्ति जिस भी उद्देश्य से आया है उसे
अपना आने का उद्देश्य स्पष्ट करना चाहिए ,मुंह में राम और बगल में छुरी रख
कर गुजरात के अमन को आग लगाने की कोशिश करने वाले लोग वर्त्तमान में
अपनी साख और पहचान दोनों खो चुके हैं इस गुजरात की धरती से ।

   खुली सड़क पर आप जो चाहे बक दे और जुजारु प्रजा उसका विरोध ना करे ,आपने
गुजरात की प्रजा को मुर्ख समझा है क्या? गुजरात के विकास को देखने के लिए बुद्धि
चाहिए ,आप अपना स्वार्थ साधने के लिए गुजरात को धरने का ,पथराव का मन्त्र
देने आये हैं तो वापिस लौट जाइये क्योंकि गुजरात मेहनत और पुरुषार्थ के रास्ते पर
चल रहा है। गुजरात के विकास की पोल खोलने आये हैं ना आप ,यानि हमारे ही मेहमान
बनकर हमारा ही अपमान करना चाहते हैं ,आपको छह: करोड़ गुजरातियों की मेहनत
और पुरुषार्थ ढ़ोंग लगता है ?आप समझते क्या हैं खुद को ?क्या गुजरात के शान्त जल
में कंकड़ फैंकने आये हैं ?गुजरातियों को बेवकूफ बनाने की कोशिश मत करिये क्योंकि
गुजरात विकास करने वालों को और जबाबदारियों से भाग छूटने वाले कायरों को
पहचानता है। गुजरात में जब भूकम्प आया था तब आप कहाँ थे ?गुजरात जब बाढ़
से त्रस्त था तब आप कहाँ थे ?गुजरात जब प्राकृतिक आपदाओं से त्रस्त था तब आप
कहाँ थे ?गुजरात पर आतंकी हमला हुआ तब आप कहाँ थे ?आप झूठे और छली
समाज सेवको के साथ हैं ना ? अपना कौनसा रूप दिखने आये हैं?झूठी धर्म निरपेक्षता
के काँटों से गुजरातियों को लहुलुहान करने का इरादा तो नहीं हैं ना आपका ?

गुजरात की प्रजा सबसे पहले भारतीय गुजराती है,यहाँ हिन्दू मुस्लिम सिक्ख ईसाई
को आपस में बाँट कर लड़ाने वाली दुकानो के शटर गिर चुके हैं। हमें विकास के
अलावा किसी में भी रूचि नहीं है। आपको कर दिखने का मौका दिया गया लेकिन
आप रणछोड़ बन गए क्योंकि काम करने में तपस्या, श्रम और समय लगता है लेकिन
आप ठहरे बड़बोले शँख ,आप काम नहीं करना चाहते थे और जो कर रहा है उसकी
गलतियाँ सूँघते फिरते हैं,यह अजीब राष्ट्र धर्म निभा रहे हैं आप ?भले ही हमारा गुजरात
छोटा प्रदेश है मगर जबाबदारियां बड़ी उठाने का हौसला रखता है। हम सब मिलकर
अपने प्रदेश को बेहतर बनाने में लगे हैं ,सर्वांगीण विकास में लगे हैं ,हम दशकों से
अमन चैन के दीप को रोशन किये हुए हैं और आप हैं कि जलते हुए दीप को फूँक मार
रहे हैं। खबरदार  …।

गुजरात में आपका स्वागत है इसका मतलब यह नहीं कि गुजराती प्रजा के काम का
मखौल उड़ाओ। अरे! नेताजी ,हम तो हर भारतीय से आशा करते हैं कि वह कुछ दिन
तो गुजारे हमारे गुजरात में ,हमारे विकास के हवन में हर भारतीय को आहुति देने का
अधिकार और निमंत्रण है मगर हमारे यज्ञ को नष्ट करने का अधिकार किसी को नहीं है 
गुजरात में सबका स्वागत है जो इसको जोड़ने और मजबूत बनाने के लिए आता है
इसलिए तो यहाँ देश के हर प्रदेश के वासिंदे हमेशा -हमेशा के लिए बस रहे हैं। 
          

2.3.14

क्यों अच्छे लगते हैं मोदी के भाषण

क्यों अच्छे लगते हैं मोदी के भाषण 

देश आज मोदी के पीछे भाग रहा है उनको सुनने के लिए घंटों पसीना बहाता है। झूठ और
भ्रम फैलाने वाले मीडिया को ठेंगा दिखा कर उनकी सभाओं में देशवासी उमड़ पड़ते हैं,इसके
पीछे कुछ कारण हैं -
1. मोदी के चेहरे पर मक्कारी नहीं झलकती है जबकि बहुत से राजनेता मक्कार लगते हैं ।
2. मोदी अपनी बात सरलता से रखते हैं जबकि अन्य दल के नेता बात को उलझा देते हैं।
3. मोदी तर्कसंगत दृष्टिकोण रखते हैं जबकि उनके विरोधी कुतर्क रचते हैं।
4. मोदी की वाणी में निर्भीकता है जबकि उनके विरोधी वोटबैंक से डरकर चापलूसी करते हैं।
5. मोदी आत्मविश्वास से लबालब भरे रहते हैं जबकि अन्य दल के नेता खींसे निपोरते हैं।
6. मोदी के भाषणो में देश प्रेम हिलोरें लेता है जबकि विरोधी नेता जातिगत प्रेम दिखाते हैं।
7. मोदी स्पष्टवक्ता हैं जबकि उनके विरोधी नेता सत्य को जबान पर लाने कि हिम्मत भी
नहीं करते हैं।
8. मोदी जनभावना के अनुकूल बोलते हैं जबकि अन्य नेता जमीन से जुड़े नहीं होने के
कारण जन भावना को समझ ही नहीं पाते हैं या फिर अनुभवहीनता दिखाते हैं।
9. मोदी में छिछोरापन नहीं ,गम्भीरता है जबकि दूसरे नेता फिजूल के आरोप लगा कर
भाषण पूरा करते हैं।
10. मोदी समस्या पर करारी चोट करते हैं जबकि अन्य दल के लोग समस्या को पकड़ना
ही नहीं चाहते या फिर उसका पोषण करते हैं।
11. मोदी ने जो किया उसका हवाला देते हैं जबकि अन्य दल अपनी सफलता मोदी की
कमियाँ क्या है उसका ब्यौरा देने में देखते हैं।
12. मोदी श्रोता को खुद की लय से जोड़ते हैं जबकि अन्य नेता खुद ही प्रश्न करते हैं और
खुद ही उत्तर देते हैं।
13. मोदी के व्यंग चुटीले,तीखे और धारदार होते हैं जबकि अन्य नेता व्यंग को बोलने का
अंदाज मातम फैलाने जैसा कर देते हैं।
14. मोदी के नारे सार्थक और व्यापक अर्थ रखते हैं जबकि विरोधी दल के नारे खुद की 
जय जयकार पर आधारित होते हैं।
15. मोदी की बॉडी लेंग्वेज  सकारात्मक है जबकि अन्य नेताओं के हावभाव कोसने
वाले होते हैं।
16. मोदी जब व्यंग से मेडम और शहजादा कहते हैं तो ये सुंदर अलंकरण वाले शब्द भी
विरोधीओं की हवा निकल देते हैं जबकि विरोधी उन पर व्यंग्य में सिर्फ गाली या अपशब्द
ही कह अपनी खीज निकालते हैं।
17. मोदी सपने दिखाना और उनको साकार कर सकने का भरोसा जनता को दिलाते हैं
जबकि अन्य नेता जनता को नगद,सुविधा या पूरा ना किया जा सकने वाले वादे का
जाल फेंकते हैं।
18. मोदी हमेशा सहज ,बेफ़िक्र और जुजारु नजर आते हैं जबकि अन्य नेता  …
19. मोदी की व्यवस्था और सभा प्रबंधन मजबूत और आधुनिक होता है जबकि  …
20. मोदी शेर की तरह दहाड़ता है जबकि बाकी विरोधी  ....  
               

14.12.13

दिल्ली की गुत्थी !

दिल्ली की गुत्थी !

दिल्ली में २८ सीटे जीत कर अरविन्द केजरीवाल ने सरकार बनाने के लिए काँग्रेस और
भाजपा से अपने मुद्दों पर समर्थन माँगा और गेंद दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के पाले में डाल
कर अपरोक्ष रूप से चुनाव फिर से हो इसकी घोषणा कर दी।

  श्री अरविन्द की शर्तों को मानकर यदि भाजपा उन्हें उनके मुद्दों पर समर्थन दे देती है
तो इसका बड़ा फायदा भाजपा को राष्ट्रीय लोकसभा के चुनाव में हो सकता है क्योंकि
अरविन्द के मुद्दों पर समर्थन करके भाजपा इन्ही मुद्दो को आने वाले लोकसभा चुनाव
में अरविन्द से छीन सकती है और खुद  की छवी को राष्ट्रीय फलक पर और ज्यादा
निखार सकती है क्योंकि अरविन्द के मुद्दे काफी हद तक मोदीजी के विचारों से मेल
खाते हैं और भाजपा के विचार -भय, भूख और भ्रष्टाचार से मिलते हैं।

   अरविन्द को सहकार नहीं देने पर "आप" जब जनता के पास फिर से जायेगी तो
वह इस बार भाजपा को मुख्य प्रतिद्धन्दी मानकर चुनाव लड़ेगी इसमें मुख्य लड़ाई
"आप "और भाजपा की रहेगी ,हो सकता है भाजपा इस बार बाजी मार भी ले मगर
उसे एक राज्य में अपनी सरकार बनाने के फायदे से ज्यादा फायदा मिलना सम्भव
नहीं लगता क्योंकि दिल्ली की लोकसभा सीटों पर "आप"के कारण से उसे नुकसान
भी हो सकता है।

 "आप "जब भी भला बुरा कहती है तो सबसे ज्यादा चोट काँग्रेस पर ही करती है और
इन चुनावों में भी उसने काँग्रेस का वोट बैंक तोड़ा है। काँग्रेस यदि उन्हें समर्थन उनके
मुद्दों पर देती है तो उसे भविष्य में भी नुकसान होने कि सम्भावना प्रबल रहने वाली है

देखिये अब गोटी कौन किस तरह से चलता है। फिर से चुनाव ,जिसकी सम्भावना
दिखती है या बड़ी जीत के लिए छोटा तथा पीछे हटने का कदम भाजपा का। …           

12.12.13

क्या राजनीति से कभी नैतिकता का जन्म हुआ ?

क्या राजनीति से कभी नैतिकता का जन्म हुआ ?

आज देश में एक शोर सुनायी दे रहा है कि देश को राजनीति के गर्भ से नैतिकता दे देंगे।
क्या बबुल भी कभी आम का फल देते हैं ,नहीं ना ; तो फिर देशवासियों को यह आशा
क्यों जगायी जा रही है ? क्या धर्म ग्रंथ सदाचरण की शिक्षा के सार से लबालब नहीं है ?
फिर क्यों हर जगह अनैतिकता फैलती जा रही है ?क्या कठोर कानून से समाज नैतिक
बन जाएगा ?यदि ऐसा हो सकता था तो सजा ए मौत ही हर अपराध को रोकने में
समर्थ होती।

 राजनीति से नैतिकता लाने कि बात करने वाले नेता देश और समाज को भ्रमित कर
खुद का स्वार्थ ही पूरा करते हैं। आम जनता नैतिकता की बात करती है और चाहती भी
है कि कोई ऐसा सूत्र या उपाय मिल जाए जिससे अपराध कम हो जाये और यही कारण
है कि वह जो भी नैतिकता कि बात करता है उसका बिना सोचे समझे समर्थन करने
निकल पड़ती है वह यह नहीं देखती है कि सामने कोई ढोंगी बाबा है या कुशल विक्रेता।

  राजनीति के क्षेत्र में नैतिकता का झण्डा लेकर कुछ व्यक्ति निकल सकते हैं मगर
उनके पीछे चल रही करोड़ो कि भीड़ नैतिक है ,इसमें पूरा सन्देह है। सन्तो के प्रवचन
को सुनने वाले सभी सात्विक और धार्मिक प्रवृति के लोग होते तो यह देश कभी का
सात्विक बन गया होता ,अगर सात्विक विचारों का प्रवाह लोगों का नैतिक नहीं बना
सकता है तो फिर राजनीति से नैतिकता का जन्म कैसे हो सकता है क्योंकि राजनीति
में तो छल बल छद्म सब कुछ जायज है।

 सत्ता से नैतिक मूल्यों कि स्थापना हो सकती थी तो राजकुँवर सिद्दार्थ को राजा
बन जाना चाहिए था उसे बुद्ध क्यों बनना पड़ा ?सत्ता के परिवर्तन मात्र से देश या
समाज नैतिक और स्वच्छ बनता है तो कितनी सत्ता हजारों वर्षों में बदली लेकिन
नैतिकता का पतन क्यों होता गया ?

नैतिकता का सपना दिखा कर वोट और सत्ता पा लेना सरल है मगर सत्ता से नैतिकता
की स्थापना का सपना दिखाना समाज को मुर्ख बनाना है। कोई कहता है कड़ा कानून
ले आओ ,कोई कहता है मुझे आजमा कर देखो  ये सब आडंबर से देश का क्या भला होगा ?

 कोई संत चोरों की बस्ती में जाकर बढ़िया प्रवचन दे दे और उपस्थित लोग उनकी बात
का समर्थन भी कर दे तो क्या यह मान लिया जाए कि वहाँ नैतिकता का साम्राज्य हो गया ?

 नैतिकता के लिये मानवीय मूल्यों की स्थापना के लिए किसी राजनैतिक पार्टी की
जरूरत नहीं होती है ,उसके लिए खुद को अपने परिवार को सुधारने कि आवश्यकता होती है
यदि मनुष्य खुद स्वत: नैतिक बनने का संकल्प करता है तभी नवचेतना आ सकती है

पार्टी बनाने ,आलोचना करने,दुसरो में खामियाँ ढूंढने से नैतिकता नही आने वाली है और
इसीलिए शायद गाँधीजी पद से दूर कर्म से ये साबित करते रहे और उनका अनुकरण
करते अन्ना हजारे दिखायी पड़ते हैं  ……………           

7.8.13

अयोग्य राजा राष्ट्र के लिए अकल्याणकारी

अयोग्य राजा राष्ट्र के लिए अकल्याणकारी 

आचार्य चाणक्य की नीति में लिखा है -अयोग्य को राजा बनाने के स्थान पर किसी
को राजा न बनाने में राष्ट्र का कल्याण है,लेकिन हम भारतीय गलती करते ही
नहीं दोहराते भी हैं.

        नन्द वंश  केवल चाणक्य के समय में ही नहीं था हर काल में रहता है और
उसका हर काल में विनाश हुआ है. देश पूछता है -क्या चन्द्रगुप्त बनोगे ?

     केवल बातें, लच्छेदार बातें,खुद की गलतियों को ढकने की बातें,खुद की अक्षमता
को छिपाने की बातें,प्रजा को भ्रमित करने की बातें ……क्या इसे ही अतुल्य
भारत कहा जाएगा ?

    बातों से देश का शासन चलाओ,संसद में लच्छेदार शब्दों का भाषण पिलाओ,
दुश्मन राष्ट्र पर बातों से वार करो,बातों से वतन की रक्षा का दिखावा  …… क्या
इसी लिए चुनाव होता है    …?

   कड़े शब्दों में निंदा करके हम देश के बहादुर सैनिकों का अग्नि संस्कार करते
रहेंगे  …क्या इसी को प्रजातंत्र कहते है ?

   मौत दुश्मन की घात से हुई या दुश्मन के लुख्खो से  ……. मगर मरे तो इस देश
के जवान हैं  …जवानो की मौत का बदला दुश्मन से लेने की जगह खबर का
विश्लेषण करने वाले मंत्री को पद पर बने रहने का हक़ होना चाहिए ?

  जवान मर गये  …….  तुरंत अभिनय शुरू  …. संवेदना के स्वर ,चेहरे पर उदासी
की लकीरे ,हाथ में दस लाख की सहायता राशी … और इतिश्री शहीद श्री  …की कथा.
…क्या ऐसे कर्तव्यों के निर्वाह को स्वतंत्रता कहते हैं ?

 अरे दुश्मन की जाती पूछ कर बताओ  …फिर फैसला करेंगे कि उससे मार खाना है
या जबाब देना है. अगर वोट बैंक का दुश्मन है जुते  खा कर उसे बिरयानी खिलाओ,
उसकी सूजे गालों से आवभगत करो  …. क्या महान देश की यही कूटनीति है ?

   जवान शहीद हो गया  … अमर जवान ज्योति पर माथा टेक लो और दुश्मन या
उसके गुर्गे मर गए तो सब मिल कर मातम मनाओ ,  इस दुर्नीति से देश की दुर्दशा
को क्या यह नाम दें कि हो रहा भारत निर्माण  …. !!

  कल्पना करो की एक नेता का बेटा लुख्खो के हाथों मारा गया है  …. नेता और उसका
परिवार दहाड़े मार रहा है और हर देश प्रेमी भारतीय संवेदना और शोक दिखाने के
लिए कतार में उस लाश पर नोटों से श्रद्धांजली दे रहा है   …नोटों का ढेर देख कर भी
नेता रोता जा रहा है ,प्रजा को कुछ समझ नहीं आ रहा है  …अब भी नेता क्यों रोये जा
रहा है   …।
              

13.7.13

खुद को धर्म निरपेक्ष कहने वाले साम्प्रदायिक धर्म के देवों की पूजा क्यों करते हैं

खुद को धर्म निरपेक्ष कहने वाले साम्प्रदायिक धर्म के देवों की पूजा क्यों करते हैं 

क्या धर्म साम्प्रदायिक होता है ?किस धर्म ग्रन्थ में लिखा कि दुसरे अन्य धर्म हल्के या हिन
हैं ?क्या वेद ऐसा कहते हैं या कुरान  या बाईबल ?संसार का कोई धर्म मानवता में द्वेष करने
का सन्देश नहीं देता है फिर साम्प्रदायिकता की उपज कहाँ से हुयी ?आपस के धर्मों में और
धर्मावलम्बियों में द्वेष की भावना क्यों फैलाई जा रही है ? आपस में धर्मों के नाम पर लड़ाई
करवाने में किसका हित है ?

   एक शब्द का हमारे देश में खूब जोर से इस्तेमाल किया जाता है -कट्टरपंथ या चरमपंथ ?
विश्व का ऐसा कौनसा धर्म ग्रन्थ है जिसमे लिखा है अमुक धर्म का पालन विश्व की जनता
करे ?सभी धर्म स्वधर्म का पालन करने और मानवता  की सेवा का ही सन्देश देते हैं।

  हर धर्म या पंथ परहित चिंतन और उदार भावनाओं का पोषण करता है चाहे वह वेद हो या
कुरान या बाईबल।धर्म का अर्थ है मानवता की भलाई के विचारों का पोषण करना और उन्हें
आचरण में लाना।अभी पवित्र रमजान चल रहा है और हर मुस्लिम बंधू खुदा से इबादत
करके यही दुआ माँगता है कि मनुष्य मात्र का भला हो ,इस भाव में यदि किसी को चरमपंथ
या कट्टरपंथ लगता है तो इस देश को यह कट्टरपंथ स्वीकार होना चाहिए,यदि जैन धर्म के
इन पवित्र महीनों में सद्भाव के प्रवचन दिए जाते हैं और इसमें भी कट्टरपन किसी को दीखता
है तो यह कट्टरपन उचित है यदि श्रावण मास में हिन्दुओ के महादेव जो मानवता की रक्षा के
लिए गरल तक पी जाने का आचरण करने का सन्देश देते हैं तो यह कट्टरपन पुरे विश्व की
आवश्यकता है और विश्व को यह कट्टरपन की वास्तव में अब जरुरत है।

    गीता में श्री कृष्ण अपना मत रखते हैं कि स्वधर्म का पालन करों यदि हम मनुष्य हैं तो
मानव धर्म का पालन राग द्वेष छोड़ कर अविरत करते रहे।श्री कृष्ण ने यह नहीं कहा था की
सब मनुष्य अपने अपने धर्म को छोड़कर किसी एक धर्म का अवलम्बन करे ?क्या यीशु ने
धर्म की कोई अनर्थकारी परिभाषा दी है ,नहीं दी है ,उन्होंने सेवा का सन्देश दिया।यदि यह
बात किसी को चरमपंथ की पोषक लगती है तो कोई क्या करे।

     इस देश का दुर्भाग्य है कि यहाँ के तुच्छ नेता ही विभिन्न धर्मो में द्वेष की भावना उत्पन्न
करते है और उसका  पोषण या तुष्टिकरण करते हैं।क्या कारण है कि वे लोग बाहर में  धर्म
निरपेक्षता की बातें करते हैं और दफ्तर,घर या सार्वजनिक जगहों पर जिस धर्म को ही वे
साम्प्रदायिक ठहराते हैं उसी धर्म के देवों की पूजा अर्चना या जियारत करते हैं ?केवल पद
की भूख के लिए एक दुसरे को लड़ाना और द्वेष फैलाना ही उनका काम रह गया है।क्या
किसी धर्म विशेष के लोगों को अनुचित प्रलोभन देकर निरपेक्ष कहलाया जा सकता है ?
नहीं ,अगर बाप एक पुत्र को विशेष सुविधा दे और दुसरे पुत्र को आवश्यक सुविधा से वंचित
रख दे तो यह कृत्य उस बाप की निरपेक्षता नहीं पक्षपात ही कहलायेगा।

          इस देश का मुस्लिम यदि यह कहे कि मैं राष्ट्रवादी मुस्लिम हूँ और मुझे इस पर
गर्व है तो यह बात पुरे देश के लिए गर्व करने की है और यदि एक हिन्दू या अन्य धर्म में
आस्था रखने वाला यह कहे कि मुझे राष्टवादी हिन्दू होने में राष्ट्रवादी इसाई होने में गर्व है
तो यह बात इस देश के सोभाग्य का चिन्ह है।

          धर्म की मनमानी व्याख्या करने वाले कुत्सित मानसिकता वाले राजनीतिज्ञ क्या
हम सबका भला कर पायेंगे या धर्म की मनमानी व्याख्या करनेवाले धर्म गुरु मानवता का
भला करने में समर्थ हैं?

         गलती इस देश की प्रजा की भी है ,शायद वह अनजाने में अनुचित तुष्टिकरण को
सही देख लेती है क्योंकि बार बार बोला जाने वाला झूठ भी सच लगने लगता है मगर सही
क्या और गलत क्या इसमें जब भी संदेह हो जाता है तो उसका सही उत्तर बाहर ढूंढने की
जरुरत नहीं है उनके अपने धर्म ग्रन्थ का अध्ययन उन्हें सही या गलत का रास्ता दिखाने
में पूर्ण रूप से सक्षम हैं।                 

23.12.12

माँगने गये न्याय और मिला क्रूर अत्याचार


माँगने गये न्याय और मिला क्रूर अत्याचार 

जलियाँवाला  काण्ड फिरंगियों ने गुलाम भारतीयों  पर किया उसे भूलना मुश्किल है
क्योंकि इस देश में आजादी के बाद भी आजाद भारतीयों पर इस तरह के क्रूर काण्ड
होते रहते हैं।

कानून जनता के लिए, जनता के द्वारा, होता है मगर इस देश के अहंकारी नेता इस तथ्य
को भूल जाते हैं। जब-जब भी इस देश में कोई अनाचार, अत्याचार होता है इस देश की
सरकार या तो खोटे  लुभावने वायदे करती है या कोरे आश्वासन देती है मगर पीड़ा का
माकूल ईलाज नहीं करती है , यह प्रश्न युवा भारतीयों से सहा नहीं जाता है और इसका
ठोस उत्तर पाने के लिये जब भी देश की संसद की ओर कूच करता है उसे मार-ठोक कर
भगा दिया जाता है।

जब -जब भी देश में कानून व्यवस्था पंगु और जर्जर हुयी है उसका खामियाजा आम
जनता को ही भुगतना पड़ा है क्योंकि विशिष्ट लोगों की सुरक्षा हो जाती है। संसद में
अच्छी लच्छेदार भाषा में बहस हो जाती है और स्वार्थी पक्ष देश हित को गौण करके
बहुमत के जोर पर कुछ भी करा लेने में सक्षम हो जाते हैं।क्या इसे ही सच्ची और सही
आजादी कहा जाएगा?

एक बेटी की इज्जत सरे आम देश की राजधानी में तार-तार हो जाती है परन्तु इस देश
की सरकार उस बेटी से अपनी जर्जर व्यवस्था के कारण हुए क्रूर अत्याचार के लिए उस
बेटी से माफी के दौ शब्द तक नहीं कह पाती है,यह सरकार देश को यह भी आश्वासन नहीं
दे पाती है कि आगे से हमारी व्यवस्था में ठोस परिवर्तन किये जायेंगे और किसी भी बेटी
को बलात्कार जैसे जघन्य अपराध का सामना नहीं करना पडेगा।

   यदि यह बेटी किसी बड़े नेता की होती तो क्या संसद चुप बैठ जाती ?क्या जो बेटे न्याय
की गुहार लगाने सडकों पर उतरे वो यदि किसी नेता के होते और उस पर पुलिस अमानवीय
तरीके से लाठियाँ बरसाती तो नेता चुपचाप सहन कर लेते? आम जनता को कह देते हैं कि
सब्र रखिये कानून अपना काम कर  रहा है मगर यह वाकया किसी विशिष्ट के घर पर घटता
तो न्याय की परिभाषा तुरंत नहीं बदल जाती? मगर आम जनता की किसे पड़ी है? वह  तो
वोट दे दे और पाँच साल के लिए सहती रहे।

     मुझे गर्व होता है उन युवाओं पर जो अपरिचित बेटी,बहन के लिए सरकार से टकरा रहे हैं
मुझे गर्व है उन बहनों पर जो लाठियां खाकर भी इस संग्राम में खड़ी है।मुझे गर्व है उन वृद्ध
पुज्यनीयों पर जो भयंकर सर्दी में भी कड़े कानून के लिए ठिठुर रहे हैं ,मगर हमारे सिस्टम
का जर्जरित ढाँचा देश का सिर झुक देता है।

    जो नेता देश की अस्मिता की कसम खाते हैं वे देश की बेटियों को त्वरित कानून देने में भी
ढील कर रहे हैं,यह देश का पहला बलात्कार नहीं है ,जनता सहन करती आई है इसलिए और
सहन करती रहे क्या यही व्यवस्था बची रह जायेगी?

  जब भी कोई जन आन्दोलन देश करता है चाहे वह भ्रष्टाचार के खिलाफ हो या लच्चर व्यवस्था
के खिलाफ ,सरकार अपनी कमी को सुधारने की जगह जनता पर ही दमन कर देती है। इस
नजरिये को बदलना पड़ेगा क्योंकि आज का युवा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बन रहा है।             

13.10.12

लूट सके तो लूट .......


लूट सके तो लूट .......

ये तुलसी के राम नाम की लूट तो नही है मगर इसके काफी करीब जरुर है।राम के नाम
की लूट में इस लूट में कुछ फर्क है,राम नाम की लूट पर सबका समान अधिकार है और
इस लूट में जिसके हाथ में लाठी है उसके हाथ ही भेंस है।तुलसी के राम नाम को नही लूटने
पर पछताना पड़ता है और इस लूट में भी पछताना पड़ता है सिर्फ समय का फेर है तुलसी
अन्तकाल में पछताने की बात करते हैं तो इसमें पाँच साल की ही मर्यादा है उसके बाद
जनता चाहे तो एक्सपायरी डेट डाल सकती है।

      लूट डाकू भी करते थे सा'ब, मगर अक्ल से नही करते थे सिर्फ दुसाहस के बल पर करते
थे  मगर यह लूट दुसाहस के बल पर नही अधिकार पा कर और पाने के पश्चात दुरूपयोग
करके की जाती है। डाकूजी की लूट में बेचारे को काफी तकलीफ थी क्योंकि सिस्टम का
सहयोग नही था  मगर इसमें वो तकलीफ नही है सिस्टम के टूटे भागे अस्थि पंजर पूरा
सहयोग करते हैं। डाकू को लूट के पश्चात बीहड़ों का रुख करना पड़ता था मगर इसमें यह
परेशानी नहीं है,लूट के पश्चात आराम से कुर्सी पर चिपक सकते हैं।लूट के पैसे को भी डाकू
देश की गुफाओं और  घने बीहड़ों  में छिपाते  थे  मगर इस लूट में  बेखटके लूट का पैसा
सात समुंदर पार भेज सकते हैं।

   तुलसी की लूट में समय की मर्यादा बीच में आ जाती है क्योंकि रात-दिन तो लूट नहीं सकते
राम का नाम,आवश्यक काम में तुलसी की लूट में व्यवधान आ जाता है  मगर इस लूट में
व्यवधान नहीं है जब आपका जी जाता ,लूट मचा लो,इस लूट को अंजाम देने के लिए पहले
दिमाग की जरूरत भी नहीं थी  मगर कुछ समय से विद्रोही चिंचडे इस कदर चिपकने लग
गये हैं कि सावधानी आवश्यक है।

     तुलसी के राम नाम की लूट में और इस लूट में एक बुनियादी फर्क भी है।राम नाम की
लूट जो लुटेरा बनता है उसके खाते में ही जमा होती है ,लूट के धन का हस्तांतरण नहीं है,
मगर इस लूट में हस्तांतरण आराम से किये जा सकता है।इस लूट को  बेटे,दामाद किसी
के नाम पर भी हस्तांतरण कर सकते हैं या किसी के नाम पर भी ऋण दिखा कर भी जमा
कर सकते हैं।

    तुलसी के राम नाम की लूट में परलोक सुधरता है ,वर्तमान लोक में सुधार हर किसी को
नजर नहीं आता क्योंकि तुलसी की लूट में दिखावा नहीं होता ,जगत पर कम और आत्मा
को लाभ ज्यादा होता है मगर इस लूट में लोक सुधरता है और परलोक होता भी है इस पर
सोचने की जरूरत नहीं है।यह लूट जगत को दिखाई देती है और उड़ते पंखिड़े चाटुकारिता के
गीत भी गाते हैं।

  तुलसी के राम के नाम को लुटने के लिए ध्यान ,सुचिता,शुद्धता और एकाग्रता की जरूरत
पडती है मगर  इस  लूट  में  इसमें में से एक भी गुण की जरूरत नहीं पडती है। इस लूट में
ईमानदारी का नकाब पहन कर भी लाभ पाया और दिलाया जा सकता है।इसमें समान विचार
वाले लुटेरे जनता की सेवा,पूजा,अर्चना के नाम पर मिलझुल कर लूट सकते हैं।

   तुलसी के राम नाम की लूट में पापी और परोपकारी का भेद नहीं है जैसे ही राम नाम का
रंग लगता है पाप भी तिरोहित होने लग जाता है मगर अफसोस ...इस लूट में यह सुविधा
नहीं है। इस लूट में आम जनता को अलग रखा जाता है क्योंकि वही तो बकरा है ......!!       

1.8.12

जनता की सहन शक्ति और जन लोकपाल के सिपाही


जनता की सहन शक्ति और जन लोकपाल के सिपाही 

प्रसंग मर्यादा पुरषोत्तम श्री राम से जुडा  है .सीता के अन्वेषण के पश्चात लंका पर धावा करने
की तैयारी थी ,श्रीराम अनुज के साथ पूरी सेना के साथ समुद्र तट पर पहुँच चुके थे .भगवन राम
समुद्र से विनय कर रहे थे मगर समुद्र रास्ता देने को तैयार नहीं था .राम ने साम नीति का
उपयोग करते हुये अनशन किया मगर तीन दिन बीत जाने के बाद भी समुद्र श्री राम को रास्ता देने
को राजी नहीं हुआ तब श्री राम जो स्वयं मर्यादा पुरषोत्तम थे कि मर्यादा भी टूट गयी और कुटिल,
शठ, अहंकारी के लिए प्रयुक्त की जाने वाली दंड निति का सहारा लेने की घोषणा कर दी .प्राण संकट
में देख समुद्र दंडवत हो गया और अपने ऊपर सेतु बंधवाने को राजी हो गया .

  अन्ना और उसके सिपाही मूढ़ सरकार से एक सशक्त लोकपाल देश के लिए मांग रहे हैं और महीनो से
अपनी मांग रख रहे हैं मगर सरकार एक सशक्त लोकपाल देने का इरादा नहीं रखती ...क्यों ?इसका
कारण देश के सामने स्पष्ट है .आज अन्ना अपने सहयोगियों के साथ भूखे रहकर अनशन कर रहे हैं
और मतिभ्रमित देश के शासक अड़े हुए हैं कि लोकपाल अभी नहीं आना है

यह देश की जनता की सब्र की परीक्षा है मगर कब तक भूखे रहकर परीक्षा देना है क्या संवेदनहीन
सरकार को पाठ पढाने के लिए हर भारतीय को अनशन के लिये उतरना पडेगा?

क्या अन्ना और उसकी टीम खुद के लिए सरकार से कुछ मांग रही है ?क्या लोकपाल के लाने से देश
को विपत्ति से झुझना पड  जाएगा?आखिर इतना अहंकार क्यों ?

जिनको हमने ही गद्दी पर बिठाया आज वो लोग अपने राज धर्म को भूल गए हैं ,जनता के प्रति अपने
कर्तव्यो को भूल गए हैं उनको याद है सिर्फ अपने अधिकार जो जनता ने ही उन्हें सुशासन के लिये दिए
हैं.

कानून संसद में ही बनेगा यह ठीक है ,जनता से चुने हुए प्रतिनिधि ही कानून बनायेंगे यह भी उचित है
मगर कानून जनता की आकांक्षा पर खरा उतरना चाहिए ताकि जन-प्रतिनिधि या सरकारी नौकर पर
उस कानून का कडक रूप से इस्तेमाल हो सके ताकि जनता के धन का दुरूपयोग रुक सके .

अन्ना की निति साम निति है जिसका अभी तक पुरे देश में समर्थन है मगर यदि उन्होंने मर्यादा को
हाथ में ले लिया तब क्या होगा ...जनता को क्रोध में लाने का काम कौन कर रहा है ?

समय हर पापी को उचित दंड देता रहा है और सत्य की स्थापना होती रही है .इस काल में भी सत्य
को रोका नहीं जा सकता है हो सकता है कुछ भारतियों को जान भी जोखिम में डालनी पड़ जाए.
देश के लिए मर मिटने वाले मतवाले कभी भी किसी भी काल में कम नहीं हुए हैं

 अन्ना शायद अपनी शांति की नीति में बदलाव लायेंगे ,कब?यह देखना है।  

14.7.12

ढोल गँवार शुद्र पशु नारी .................


ढोल गँवार शुद्र पशु नारी .................

"ढोल गँवार शुद्र पशु नारी ,सकल ताड़ना के अधिकारी" रामचरित मानस की ये चौपाई सुन्दरकाण्ड 
से है जब श्री राम को असहाय वेश में देख समुद्र को अपने ऊपर घमंड हो गया था और श्रीराम की
विनय को ठुकरा कर रास्ता नहीं दे रहा था तब बाबा तुलसी प्रसंगवश इस सत्य को लिखते हैं,इस
चौपाई पर बहुत सी आलोचनाए हमने पढ़ी हैं लेकिन आज का आदमी शाब्दिक अर्थ लेकर तुलसी
को नारी विरोधी करार दे देते हैं जबकि तुलसी तो पुरे रामचरित में नारी का गुणगान करते हैं .नारी
को रामचरित के प्रथम मंगलाचरण में श्रद्धा और जगजननी के रूप में मानने वाले तुलसी क्या कोई
भूल कर बैठे थे जो नारी को ताड़ना का अधिकारी कह दिया .नहीं ये तुलसी की भूल नहीं है ताड़ना के
विभिन्न अर्थ हैं सिर्फ मारना या प्रताड़ित करना नहीं है .

        मेने यह विषय सामयिक घटना के फलस्वरूप उठाने की कोशिश की है .घटना गौहाटी के
व्यस्त इलाके की है .एक मदिरालय में जन्मदिन की पार्टी में कुछ लड़के और लडकियां गए थे
और वहां दारू पी थी ,पब में उनका आपस में झगड़ा हो गया और उन्हें वहां से निकाल दिया गया था
पब के बाहर कुछ ढोल गंवार या शुद्र लोगो ने उस लड़की को अपमानित किया और वस्त्र फाड़ दिए .

           तुलसी ने ऐसे  ही लोगो को शुद्र कहा है क्या ऐसे लोग पुरस्कृत होने चाहिए?


           विडियो में इस घटना को कुछ लोग चुपचाप देख रहे हैं मगर प्रतिकार नहीं कर रहे हैं ,तुलसी
ऐसे लोगो को पशु के रूप में देखते हैं ,पशु में बुद्धि नहीं होती इसलिए उनसे काम लेना हो तो हाथ में
डंडा होना चाहिए ताकि उसे डराया जा सके या पशु हिंसक हो जाए तो उसे प्रताड़ित किया जा सके .

जो लोग इस घटना को देख रहे थे क्या वे पशु तुल्य नहीं है? क्या हम उन्हें मानव कह 
सकते हैं ?


जो दुसरो की भावना का सम्मान न कर सके जो किसी निरीह की वेदना को न समझ सके वो
धिक्कार के ही योग्य है ,ऐसे लोग को सभ्य समाज प्रताड़ित करे या धिक्कारे तो ही अच्छा है .ढोल
का स्वर पीटे जाने पर ही निकलता है तब ही वह सार्थक है .

जो आततायी इस घटना को अंजाम दे रहे थे वो पीटे जाने के योग्य हैं या फिर पूजे जाने के ?


      चोथे पात्र के रूप में नारी है ,नारी में माँ का स्वरूप होता है ,नारी में भगिनी का स्वरूप होता है
नारी श्रद्धा का रूप है नारी देवी का रूप है नारी करुणा  का रूप है नारी शक्ति है, नारी सहधर्मिणी है

     नारी जब विकृत राह पर बढ़ने लग जाए ,नारी जब लज्जा रूपी भूषण को त्यागने लग 
जाए नारी जब कामुक प्रदर्शन की वस्तु बन जाए ,नारी जब स्वार्थ में अंधी हो जाए ,नारी जब
 अच्छे -बुरे की पहचान भूल जाए ,नारी जब बेशर्म बन मदिरा पान में मस्त हो जाए क्या तब 
उसे सही दिशा का भान कराने के लिए उसे कठोर वचन कहकर तिरस्कृत की जानी चाहिए 
या नारी होने के कारण वह जो भी विकृति समाज में फैलाना चाहती है उसे सहर्ष सहमती दे
 देनी चाहिए ?
क्या शराब सेवन के लिए मदिरालय में जाने वाली नारी देवी के रूप में स्थापित हो पायी है?


                गौहाटी की घटना  के विडियो में जो भी दिख रहे थे वे सभी पात्र इस सभ्य समाज के
लिए भयावह है .

14.4.12

कार्टून ......! ना बाबा ना !!


कार्टून ......! ना बाबा ना !!

कार्टून ......! ना बाबा ना !!

प्रोफ़ेसर  अम्बिकेश महापात्रा...रसायन की रेसिपी लिखते-लिखते कार्टून लिख डाला ,क्या धांसू 
व्यंग था,आर.के.लक्ष्मण की दुनिया याद आ गयी ,मगर अफसोस....! रसायन के प्रोफेसर को 
जेल की हवा खानी पड़ गयी क्योंकि उनके खिलाफ "सम्मानित व्यक्ति के खिलाफ अपमानजनक 
सन्देश भेजने का आरोप लगाया गया .
     प्रोफ़ेसर महापात्रा,जो व्यक्ति इस देश में चुनाव जीत जाता है वह सम्मानित गणमान्य कहलाता 
है चाहे वह देश का ,समाज का या आम जनता का भला करता हो या नहीं करता हो लेकिन आप 
यह बात गले क्यों नहीं उतार पाए यह भी आम जनता के लिए शोध का विषय बन सकता है क्योंकि 
हमारे हनुमान की तरह उनकी पूंछ तो नहीं परन्तु पहुँच बड़ी लम्बी होती है .पूंछ यदि लंका जला 
सकती है तो पहुँच जेल की खातिरदारी भी करवा सकती है .
   प्रोफ़ेसर, क्या आपने भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग खेलते युवा भारतीयों को नहीं जानते जिन्होंने इन 
वचन भंग करने वाले सम्मानित गणमान्यो की नक़ल देश के सामने उतारी और उसके बाद इनके  
तन मन में ऐसी आग लगी कि नक़ल  उतारने पर  विशेषाधिकार हनन का नोटिस भेजा. 
   प्रोफ़ेसर, इस देश में सम्मानित नेता जो ओहदे पर विराजमान होता है वह सावन के सूरदास के 
समान होता है ,इनके इर्द-गिर्द सुरक्षा का घेरा या खुसामद खोर लोगों कि भीड़ रहती है मगर आपने 
इनका कटु चेहरा पुन: दिखला दिया क्योंकि एक बार तो बजट के समय जो  नौटंकी हुयी उसे पूरा 
देश देख चूका था.आपने कार्टून रसायन कि जो रेसिपी लिखी उसे कोई भी सम्मानित व्यक्ति कैसे 
पचा पाता? वह समय बीत चूका है जब ज्ञानी गुरु सम्मानित होता था आज तो चुनाव जीत जाने 
वाला दागी नेता भी सम्मानित जन प्रतिनिधि होता है,यही कटु सत्य है.
   प्रोफ़ेसर, हमारे देश में अभिव्यक्ति कि आजादी सिर्फ संविधान के पन्नो पर है ,हमारे देश में जीने 
कि आजादी सिर्फ कानून के कागजो पर है इस हकीकत से आप आज रूबरू हो गए हैं ,आपसे पहले 
भी सच के सिपाही बने आर टी आई कार्यकर्ता संविधान प्रदत्त अधिकार के कारण जान गँवा चुके हैं 
लोकपाल के पक्ष में तथा कालेधन के खिलाफ आवाज उठाने के कारण सैंकड़ो लोग पुलिस के डंडे 
खा चुके हैं .सम्मानित  लोगो के खिलाफ आवाज उठाने से करोडो जागते हुए भारतीयों कि नींद में
खलल पड़ने के सिवाय कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है !!!
        आपने आर.के.लक्ष्मण कि दुनिया को अमृत पान करवा दिया मगर खुद को गरल गटकना 
पड़ा .गरल गटकने वाला ही शिव बनता है यह भी प्रकृति का सत्य है .सत्य का रूप कैसा ही हो ,
सत्य किसी भी विधा से निकलता हो मगर जीत सत्य कि ही होती है .ये आज के सम्मानित तथा 
अतिसम्मानित व्यक्ति हम आम भारतीयों के कारण ही तो है ,यदि ये सत्य को सही रूप से सहन 
करने में असमर्थ हैं तो फिर हम इनका बोझ अपने सिर पर क्यों ढोये..कब तक ढोये ...... ?      

15.3.12

यह शेर है कि बवंडर !

यह शेर है कि बवंडर !


मंज़िल अभी दूर और रास्ता जटिल है 

इस शेर की पहली पंक्ति ने ऐसा कहर ढाया कि अगली पंक्ति पढ़ना भी मुश्किल हो गया  

रेलमंत्री त्रिवेदी ने रेल के लिए कहा मगर उन पर ही सही फिट हो गया यह शेर .रेल किराया
बढ़ाना ममता को नागवार गुजरा और कुर्सी से हाथ धोने की नौबत आ गयी .

UP के साइकिल भूकंप से यह शेर राहुल गांधी पर भी सटीक लगा और सारे सपने तिनके
तिनके होकर बिखर गये.

UPA सरकार के ऊपर भी यह शेर तोप से निकले गोले जैसा है .जोड़ तोड़ की गणित को
समझने में जब अर्थशास्त्री की हवा निकल गयी तो बोल पड़े -सावधान ! हाथ को थामकर
नहीं चले तो सब के सब फिसलोगे ,हड्डियाँ भी टूट जायेगी .

बजट अभी आना बाकी है ,तीन सांधते हैं तो तेरह टूटते हैं .पुरे साल इसी माथापच्ची में 'दा'
ऐसे उलझे कि बजट के लिए समय ही नहीं मिल पाया , 'दा' ने जिस भयानक सपने को देखा
है अगर सच हो गया तो रास्ता जटिल ही है .

2 G के भंवर में फंसे गृह से गिरह! मंत्री जी , यह शेर तो उन पर भी निशाना सान्धता है .मगर
स्वामी की करुणा के आसार दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहे .

बाटला कांड पर आंसू बहाकर वोट झपटने कि फिराक में ओंधे मुंह गिरे नेताजी को भी यह
शेर दिन में तारे दिखा गया .सब कुछ स्वाहा ,सफाचट .सच में मंजिल अभी दूर और रास्ता जटिल .

शेर कि इस पंक्ति ने वकील साब को पील पील बना दिया और पिलपिला अंडा कि कीमत लगाना
भी सरल नहीं जटिल है .

बाबाजी भी इस शेर के लपेटे में आ गये थे ,लीला दिखाने चले थे मगर सांस ही रुक गया ,अटक गया
लगा बाबा लटक जायेंगे और राजनीती को प्रणाम बोल देंगे .

लोकपाल बिल पर भी यह शेर खरा उतर रहा है ,अन्ना का बेमिशाल अनसन भी राजनीती कि बिसात
पर सन्न रह गया .

बेचारे सिंह साब !जनाब ,बराबर टकरा गये इस शेर से .मगर इस शेर कि ताकत के आगे सिंह साब
बौने साबित हुये,पूरी अर्थव्यवस्था कि धुरी ही खिसक गयी ,सारा ज्ञान पुरे रास्ते को जटिल बना
चूका है ,कोई भी आंकड़ा सच नहीं हो रहा है

बेटे को साइकिल पर बैठा कर अब निकले नेताजी राजधानी कि ओर.नजर गाढ़ कर ,टकटकी
लगाकर बैठे हैं कि कब सिंघ का माथा झुके और ताज सिर से निचे टपके मगर हाय !रास्ता
जटिल है,ताज माथे से इस कदर चिपका है कि डगमगाता है पर गिर रहा नहीं .

मगर इस शेर कि खास बात यह है कि सब कुछ जटिल होने के बाद भी इसमें ममता है ,कोमलता
है ,बस समय पर प्रसाद चढ़ना चाहिए .प्रसाद मिला तो सब कुशल ,देर हुयी तो मामला जटिल !