Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label chintan. Show all posts
Showing posts with label chintan. Show all posts

2.10.14

स्वच्छता से पवित्रता की ओर

स्वच्छता से पवित्रता की ओर 

मानव या पशु हर कोई स्वच्छता पसन्द होता है भले ही पवित्रता पसन्द ना भी
करता हो। यह सत्य सार्वभौमिक है। फिर क्या कारण रहा कि जो आर्य पवित्रता
का संदेशवाहक था वह पवित्रता तो भुला ही मगर स्वच्छता भी भूलता चला गया।
आज हम लापरवाह और बेजबाबदार हो चुके हैं हमारी स्वच्छता खुद के शरीर तक
खुद के कमरे या मकान तक सिमित हो गयी है ,सार्वजनिक स्थान की हर जबाबदारी
चाहे वह रखरखाव की हो या स्वच्छता की,हम उसमे अपना कर्तव्य नहीं देखते ;
उसको प्रशासन का कर्त्तव्य मानते हैं।
    हम अपने घर का कूड़ा कचरा बाहर सड़क पर इसलिए भी बेहिचक फैंक
देते हैं कि सफाई कर्मचारी को काम मिलता रहे !!हमारी इस सोच के कारण सफाई
कर्मचारी भी कुण्ठित हो अपने काम के प्रति उदासीन हो जाता है क्योंकि वह जानता
है हर दिन ऐसे ही होना है।
    हम हवा,जल और पृथ्वी तीनों ही सम्पदा का दुरूपयोग करने में लगे हैं। बड़े पैसे
वाले जमकर प्रदुषण करते हैं जिसका कुफल निचे से मध्यम वर्ग पर सबसे ज्यादा
पड़ता है और हमारा पर्यावरण विभाग कुम्भकर्ण की नींद में रहता है या कभी कभार
खानापूर्ति करके चुप हो जाता है या अपनी जेब में सिक्के का वजन देख अनदेखी
करता रहता है।
    हम वर्षो से स्वच्छता पर राष्ट्र के धन को खर्च करके भी आज तक शून्य ही हासिल
कर पाये हैं ,क्यों ? यह प्रशासनिक अव्यवस्था है जो कटु सत्य है इसे मानकर दुरस्त
करने के लिए हमें जबाबदेही तय करनी पड़ेगी,कार्य के प्रति प्रतिबद्धता रखनी पड़ेगी।
    सड़को को टॉयलेट आम आदमी क्या चाह करके बनाता है ?नहीं ना। इसके पीछे
का कारण है सार्वजनिक जगहों पर टॉयलेट का अभाव। यह काम किसको करना था ?
क्या उस आम आदमी को जिसके पास पेट भरने तक का साधन नहीं है ?हम फैलती
जा रही गन्दगी के लिए उसे तब तक जिम्मेदार नहीं मान सकते जब तक हम हर
नागरिक की पहुँच तक टॉयलेट ना बनवा दे।
    हमारे पास कूड़ा निष्पादन की आधुनिक तकनीक का अभाव है। प्रशासन शहर का
कूड़ा या तो शहर की सीमा पर या समीप के गाँव के पास ढेर लगा देता है। क्या इसे
समाधान कहा जा सकता है ?
    स्वच्छता के लिए जरुरी है पवित्रता। पवित्रता मानसिक और आत्मिक विचारों में
भी झलकनी चाहिए और बाहर वातावरण में भी दिखनी चाहिये। कूड़ा -कचरा बाहर
फैलाने या पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने से पहले हमें खुद से प्रश्न करना चाहिए कि
क्या मुझे ऐसा करना चाहिये ? जब हम इस प्रक्रिया को शुरू करेंगे तो परिणाम भी
पायेंगे। आइये- हम केवल स्वच्छ ही नहीं पवित्र भारत के निर्माण के लिए स्वयं की
गन्दी आदतों को अभी से बदले और राष्ट्र निर्माण में सहयोगी बनें।         

14.7.14

सरकार किन समस्याओं से पहले लड़े ?

सरकार किन समस्याओं से पहले लड़े ?

विगत साठ साल के दरमियान हमारे देश में समस्याएँ बढ़ती गयी ,कारण क्या
रहे इस विषय पर खूब विचार जानने को मिलते हैं ,दोषरोपण करने से कोई हल
निकलने वाला नहीं है। अब जब काँग्रेस मुक्त सरकार के हाथ में कमान है तब
आम जनता की आशाएँ बढ़ जाना स्वाभाविक है।
देश की प्रमुख पच्चीस समस्याएँ जिनसे निजात पाना बहुत आवश्यक है और
पाठकों की राय में वे पाँच प्रमुख समस्याएँ जिन्हें मोदी सरकार को प्रमुखता देकर
अपने कार्यकाल में खत्म करने का प्रामाणिक प्रयास करना चाहिए। प्रबुद्ध पाठक
उनका क्रम क्या होना चाहिए,बताये।

1. गरीबी 
2 बेरोज़गारी 
3. भ्रष्टाचार 
4. कर चोरी और काला धन  
5 . ऊर्जा की कमी 
6.  आतंकवाद और सांप्रदायिक दँगे
7. लचर न्याय प्रणाली 
8. कार्य संपादन में देरी /कामचोर नौकरशाही 
9. गलत शिक्षा प्रणाली 
10. प्राकृतिक संसाधनो को दुरूपयोग 
11. पिछड़ी ग्रामीण व्यवस्था
12. परम्परागत कृषि 
13. पिछड़ी तकनीक और ख़राब रिसर्च व्यवस्था 
14. खस्ताहाल स्वास्थ्य सेवाएँ 
15. ख़राब पर्यावरण और अस्वच्छता 
16. महँगाई 
17. पेयजल आपूर्ति समस्या 
18. घटता निर्यात
19. सामरिक ताकत में अनुत्साह 
20.  कुपोषण
21. सड़क और परिवहन समस्या 
22. खाद्य और भंडारण की अव्यवस्था 
23. खस्ताहाल वितरण व्यवस्था 
24. सही सुचना का अभाव 
25. नागरिकों में जागरूकता का अभाव 

8.7.14

… और कंगाल होता गया देश ?

… और कंगाल होता गया देश ?    

एक परिवार का मुखिया अच्छा कमा रहा था। परिवार में सबकी जरूरतें पूरी हो रही थी।
धीरे -धीरेबिन जरुरी आवश्यकताएं भी पैदा होने लगी,परिवार का मुखिया भविष्य में
अच्छा कमा लेने कीआशा में चुपचाप खर्चे बढ़ाता गया ,अब उस घर में अनिवार्य
आवश्यकताओं की जगह विलासिता ने ले ली ,सब सदस्य गुलछर्रे उड़ाने लगे।
संचित धन भी ज्यादा समय तक साथ नहीं दे पाया तबआवश्यकताओं की पूर्ति के लिए
उधार लेना पड़ा ,लोग आसानी से उधार दे दें इसके लिए दिखावे के खर्चे और बढ़ा लिये ,
देखते ही देखते कर्ज बढता गया। मुखिया अपने परिवार को वास्तविकतानहीं बता पाया
और ना ही कमाई के साधन बढ़ा पाया ,अब उसका समय नए साहूकार से कर्ज पाने के
तरीके ढूढ़ने में बीतने लगा ,काम सारा चौपट होने लगा। परिवार वालों की आवश्यकता
पूर्ति समय पर नहीं होने लगी तो सब उसे ताने देने लगे ,आखिर उसने एक उपाय ढूंढा
जिससे की सारी निष्फलता का ठीकरा उस पर नहीं फूटे। उसने सभी सदस्यों को बुलाया
और अपने बुढ़ापे का वास्ता देकर यह परिवार ज्येष्ठ पुत्र को सँभालने को कहा।
अगले दिन ज्येष्ठ पुत्र काम पर गया एक ही दिन में सभी मांगने वालों का तकादा हुआ।
परिवार की यथास्थिति समझ उसने उसी रात घर के सभी सदस्यों को फरमान सुना
दिया कि सभी अनावश्यक खर्चे अभी से बन्द कर दिए जायेंगे जो पुरुष काम नहीं करेगा
उसका खर्चा वह खुद उठायेगा। उसका यह फरमान सबको गलत लगा और सब मुखिया
के राज की तारीफ करने लगे।
   अगले दिन सभी ने मुखिया को फिर से व्यवस्था सँभालने को कहा ,मुखिया ने हामी भर
दी और सबको पूर्ववत सुविधाएँ देनी शुरू कर दी। कर्ज चुकाने के लिए खेत की जमीन को
अनुपयोगी बताकर बेच दी ,कुछ पैसे ब्याज के चूका दिए और कुछ से विलासिता बढ़ा ली ,
यह खेल वर्षो तक चलता रहा ,बाप दादा की बपोती बिकती रही मगर थोथे खर्चे बंद नही
हुए।
      इसी तरह के  दुष्चक्र में यह देश भी फंसा है।गरीब के नाम पर धन बाँटने की योजना
बनती है और धन लुटेरों की जेब में चला जाता है बस कुछ सिक्के जरूर उछाल दिए जाते
हैं जिसका अहसान वह हर पाँच साल में चुकाता रहा है। विगत साठ सालों में देश की
जनता का दिवाला निकलता गया ,गरीबी रफ़्तार से बढ़ती रही ,गरीब बढ़ते गये और
गरीबी हटाने वाले मालदार और रुतबे वाले बनते गये।
         

22.6.14

आचरण और परिणाम

आचरण और परिणाम  

गाँव के स्कुल में पढाई अच्छी नहीं हो रही थी। गाँव वालों ने अच्छे मुख्य आचार्य 
और अध्यापकों की व्यवस्था के लिए गुहार लगाईं। उनकी शिकायत थी कि स्कुल 
में अध्यापक समय पर नहीं आते हैं और आने पर भी पढ़ाते नहीं हैं। बच्चे अनुशासन 
में नहीं हैं,पढ़ने की जगह नकल करके पास होना चाहते हैं। स्कुल प्रांगण में गंदगी 
रहती है ,पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। गाँव वालों के पास समस्याओं 
का ढेर था और उनकी माँग थी कि अच्छा आचार्य और अच्छे अध्यापक स्कुल में 
नियुक्त किये जाये। वे सब वर्तमान व्यवस्था से नाखुश थे। सरकार ने उनकी बात 
मान ली और आचार्य और अध्यापकों की नयी भर्ती कर दी। 

        नए आचार्य ने गाँव सभा बुलवाई और उनसे उनकी मांगें पूछी। गाँव वालों 
ने उपरोक्त बातें दोहरा दी। नए आचार्य ने गाँव वालों को आश्वस्त किया कि बदलाव 
लाया जायेगा। 

अगले दिन जो बच्चे स्कुल में समय पर नहीं आये थे उन्हें समय पर आने के लिए 
कहकर उस दिन घर लौटा दिया।जो बच्चे घर लौट आये थे उनके अभिभावकों को 
यह दंड अनुचित लगा। उनका मानना था कि १५--२० मिनिट देर से आने वाले बच्चों 
को क्लास में बैठाना चाहिए था। 

उसके बाद आचार्य ने उन बच्चों को स्कुल से निकाल दिया जो स्कुल यूनिफॉर्म में 
नहीं आये थे। जो बच्चे स्कुल यूनिफॉर्म में नहीं गए थे उन्हें वापिस घर लौटा देख 
उनके अभिभावक चिढ गये और नए आचार्य को कोसने लगे। 

उसके कुछ दिन बाद आचार्य ने उन बच्चों को दण्ड दिया जो स्कुल प्राँगण में गंदगी 
कर रहे थे। गाँव वालों को जब आचार्य द्वारा दण्ड देने की बात का पता चला तो गाँव 
वाले गुस्से में आ गये। 

२-३ दिन बाद अध्यापकों ने जो छात्र होमवर्क नहीं करके लाये थे उनको ३-४ घंटे 
स्कुल में ज्यादा रोक कर रखा और होमवर्क करवाया। बच्चो को देरी से स्कुल से 
छोड़ने की बात पर गाँव के लोग नए आचार्य को बुरा भला कहने लगे। 

त्रैमासिक परीक्षा में स्कुल के अधिकांश बच्चे असफल रहे ,ज्यादातर बच्चों के 
परिणाम पत्र में लाल निशान लगे थे। अपने -अपने लाडलों को नापास देख  
अभिभावक धीरज खो बैठे और पुरानी व्यवस्था को अच्छा ठहराने लगे। वे सब 
मिलकर शिक्षा अधिकारी के पास आचार्य की शिकायत लेकर पहुँच गये। 

शिक्षा अधिकारी ने स्कुल में आकर सारी परिस्थिति का जायजा लिया और 
गाँव वालों से बोले -नए आचार्य और अध्यापक व्यवस्था सुधारने में लगे हैं ,आप 
चिंतित ना हो। अभी जो परिणाम दिखने में आ रहे हैं भले ही ख़राब लग रहे हो 
मगर लगातार चलने वाली प्रक्रिया से अच्छे होते जायेंगे।

गाँव के बुद्धिजीवियों,पंचों ,खबरियों और पुराने स्कुल व्यवस्थापकों को यह 
बात गले नहीं उत्तर रही थी ,वे सभी गलत आचरण को त्यागे बिना अच्छे दिन 
लाये जाने के सपने देख रहे थे और नयी व्यवस्था को कोस रहे थे।      

18.6.14

अपरिग्रह से महँगाई मुक्ति

अपरिग्रह से महँगाई मुक्ति 

बढ़ती हुई महँगाई से गरीब और मध्यम वर्ग तो चिंतित होता ही है परन्तु शासक
दल भी परेशान रहता है। भारत की सरकार एक तरफ पर्याप्त खाद्य भंडार का दावा
करती है फिर भी महंगाई काबू में नहीं आ पाती है,क्यों ?

महँगाई के काबू में ना आने का कारण सरकार के पास वास्तविक आंकड़ों का
अभाव और जनता द्वारा आवश्यक पदार्थों को विकट परिस्थितिके भय से बिना
आवश्यकता के संग्रह करने की प्रवृति है। देश में महँगाई दर और उपभोक्ता सूचकाँक
का आधार वास्तविकता से कोसों दूर है ,हम गरीबी ,महँगाई के मानक वास्तविक आधार
पर तय क्यों नहीं करते हैं?क्या वास्तविकता छिपाने से गरीबी उन्मूलन हुआ है ?हमारे
पास अनाज, दाल,चावल के भण्डार के आँकड़े हो सकते हैं परन्तु किस राज्य को कितनी
मात्रा में और किस समय किस वस्तु की आवश्यकता है,के आँकड़े नहीं है और ना ही
उचित भंडारण और वितरण की व्यवस्था है। भारत में हर साल विपुल मात्रा में धान,
दालें,फल और सब्जियाँ की पैदावार होती है परन्तु उचित भण्डारण व्यवस्था ना तो किसान
के पास है और ना ही सरकार के पास। कंही पर अनाज सड़ रहा है तो किसी जगह फाके
पड़ रहे हैं उचित भंडारण व्यवस्था के अभाव में किसान को पैदावार कम दाम में बेचनी
पड़ती है और सरकार भी भंडारण व्यवस्था के अभाव में हाथ खड़े कर देती है।

जो काम साठ साल में नहीं हुआ या किया गया उसे तुरंत कैसे दुरस्त किया जाये यह एक
यक्ष प्रश्न है जिसका हल खोजने की जिम्मेदारी प्रशासन की है।

जब -जब भी देश में किसी खाद्य सामग्री की कमी होती है तब सबसे पहले उसी वस्तु की
अनावश्यक रूप से जनता द्वारा माँग बढ़ा दी जाती है। जैसे ही जनता किसी वस्तु की
कमी देख अनावश्यक घर में संग्रह करती है तो उस वस्तु से लाभ पाने की आशा में
मौजूदा व्यापारियों के अलावा कई पूँजीपति भी उस वस्तु की जमाखोरी में लग जाते हैं
नतीजा उस वस्तु के भाव अनावश्यक रूप से बढ़ जाते हैं। सरकार के पास जब यह खबर
चींटी की चाल से चलती हुयी पहुँचती है तब वह समीक्षा करने बैठती है और उस वस्तु की
पूर्ति बाजार में बढ़ाने के लिए ऊँचे दाम पर आनन -फानन में आयात करती है ,नतीजा
यह आता है कि देश का धन अनावश्यक रूप से खर्च होता है और नए पुराने जमाखोर
कमा लेते हैं।

अपरिग्रह का सिद्धांत यह सिखाता है कि हमें अनावश्यक रूप से किसी भी वस्तु के संग्रह
से बचना चाहिये क्योंकि वास्तव में उस वस्तु पर उस जरूरतमंद का अधिकार था जिसके
पास ऊँचे भाव में उस वस्तु को क्रय करने की क्षमता नहीं है।  धनी व्यक्ति उस वस्तु को
अनावश्यक रूप से संग्रह करके महँगी और आम आदमी की पहुँच से बाहर करके समस्या
को विकराल बना देता है। हमने देखा जापान में भूकम्प की भयावह आपदा आयी परन्तु
जापानी लोगों ने अपरिग्रह के सिद्धांत का आचरण करके व्यवस्था को सुव्यवस्थित रूप
से चलने दिया,सरकार आपदा निवारण के काम में लगी थी और नागरिक सुव्यवस्था बना
कर सरकार का सहयोग कर रहे थे। हमने अपरिग्रह का सिद्धांत दिया पर आचरण में
नहीं ला रहे हैं यह निकृष्ट आदत ही मुनाफाखोरों को जन्म देती है और महँगाई के रूप को
ज्यादा भयावह बनाती है।                  

25.5.14

पड़ोसी पाकिस्तान और भारत की नीति ?

पड़ोसी पाकिस्तान और भारत की नीति ?

देश आजाद हुआ और भारतवर्ष खंडित हो गया और उसका ही अँग उसका शत्रु
बन गया जो आज तक सामने के हाथ में फूल और पीछे के हाथ में छुरा रखता
है। क्या इसके पीछे का मूल कारण प्राकृतिक सम्पदा से सम्पन्न कश्मीर है या
पाकिस्तान की काल्पनिक शंका से युक्त मनोदशा ?

पाकिस्तान मामले में भारत का रुख हमेशा से नरम रहा है या ढुलमुल रहा ,इसके
पीछे का कारण अदूरदृष्टा राजनीतिज्ञ रहे या भारतीय लोकतन्त्र की वोटबैंक साधने
की कुटिल नीति ,कारण चाहे दोनों ही रहे हो या एक लेकिन नतीजा यह रहा कि
हमारी सरहद अकारण सुलगती रही और अन्य विदेशी ताकतें जो भारत के बढ़ते
प्रभुत्व को सह नहीं पा रही थी वे अपने स्वार्थ सिद्ध करने के लिए पाकिस्तान का
बेजा और भारत का साधारण इस्तेमाल अपना आर्थिक और सामरिक हित साधने
में करती रही।

स्वतंत्र भारत अब अपना नया युग शुरू कर रहा है और ऐसे में सारा विश्व अपनी
निगाहें गड़ाये हर हलचल का अपने -अपने स्वार्थ के अनुसार नफा नुकसान का
गणित पढ़ रहा है। भारत की नीति इस बात को केंद्र में रख कर होनी चाहिए कि 
हमारा बिलकुल भी अहित ना हो और दुश्मन का भी जहाँ तक बन सके वहाँ तक 
भला हो। क्षमा वीरस्य भूषणम  यह नीति है कोई आध्यात्मिक चिन्तन नही है। 
भारत ने आज तक इस नीति का दुरूपयोग किया है और आज तक इसका 
दुष्परिणाम भोगा है। जब शत्रु का अपराध प्रमाणित हो जाता है और वह उचित 
दण्ड से बचा रहता है इसे क्षमा का दुरूपयोग माना जाता है। प्रमाणित अपराध 
पर शत्रु को उचित दण्ड देना ही क्षमा नीति का उपयोग होता है। 

पडोसी देश छोटा है या बड़ा यह बाद की बात है हमारी सीमायें उसकी सीमाओं
से सटी है इसलिए हमारे लिए सबका महत्व है। भारत के विकास के लिए
आवश्यक है पडोसी देशों में सुख समृद्धि और विकास का होना। यदि हमारे
पडोसी देशों में गरीबी ,भुखमरी ,बीमारी और अशिक्षा है तो इसका असर हमारे
पर पड़ना ही है। भारत अपने पडोसी देशों के साथ मिलकर इन मुद्दों पर सार्थक
बात करे यदि ये रुग्णता मिटेंगी तो सरहद पर काफी समस्याएँ खत्म हो जाएगी।
गरीबी और अशिक्षा आतँकवाद को प्रश्रय देते हैं ,हमें खड़ा होना है तो पहले इन
रुग्णताओं को नेस्तनाबूद करना है, अपने देश से भी और पडोसी देशो से भी।
जब पेट भरा होगा तो आवाम जीना चाहेगा और जीने के लिए सहयोग और
सहकार के मन्त्र सीखेगा।

हमें अपने पडोसी देशों को स्पष्ट और कड़ा सन्देश देना पड़ेगा कि भारत में अस्थिरता
फैलाने के सपने देखने वाले पडोसी पर कठोर कार्यवाही की जायेगी जो शाब्दिक
नहीं होगी तथा जो पडोसी अपने देश के विकास के लिए भारत से हर स्तर पर
अच्छे सम्बन्ध रखना चाहता है भारत सदैव उसके साथ सहकार और सहयोग रखेगा।
अगर हमारे पडोसी एक फूल भेँट करेंगे तो हम दस करेंगे और वो एक गोली मारेगा
तो हमारी दस बंदूकें गरजेगी।  

17.5.14

अच्छे दिन लाने के लिए ....



अच्छे दिन लाने के लिए  .... 

देश झूठी तुष्टिकरण और वंशवाद की राजनीति से आजाद होकर राष्ट्रवादी शक्तियों के 
हाथ में है। देश ने महात्मा गाँधी की इच्छा का सम्मान करते हुए काँग्रेस के पतवार 
को उखाड़ फेंका है। अब हम सशक्त भारत के लिए तैयार हैं। मोदी के हाथ में भारत 
का भविष्य है और लोगों की मोदी से जुडी आशायें हैं। मोदी से आम भारतीय क्या 
चाहते होंगे -
1. गरीब वर्ग को उन्नति के अवसर -आज तक हम केवल जाति की राजनीति 
देखते आये हैं। जन्म के आधार पर हमने स्वर्ण जाति को उच्च मान लिया है भले 
ही उसके जीवन में अँधेरा रहा हो ,हम चाहते हैं कि हर भारतीय के लिए गरीब की 
परिभाषा एक ही हो और वार्षिक न्यूनतम आय से गरीबी का निर्धारण हो। 

2. देश विरोधी ताकतों का नेस्तनाबूद हो -देश की सीमाएँ सुरक्षित हो और जवान 
अत्याधुनिक शस्त्रों से संपन्न और अधिकार युक्त हो। देश के अंदर और बाहर 
उपद्रवी और आतंकी तत्व नष्ट हो। 

3. देश के लघु उद्योग क्षेत्र का जोरदार विकास हो और उन्हें पनपाने के लिए गैर 
जरुरी मदो का आयात बंद हो तथा लघु उद्योगों को सस्ते दर पर ऋण उपलब्ध 
हो। बड़े उद्योगों को सब्सिडी में कमी हो। 

4. शिक्षा और स्वास्थ्य सेवायें - शिक्षा नीति में आमूलचूल परिवर्तन हो और शिक्षा 
रोजगार लक्षी हो। स्वास्थ्य सेवाओं का गाँवों तक विस्तार हो। शिक्षा और स्वास्थ्य 
सेवाओं की गुणवत्ता की नियमित जाँच हो। 

5. अनावश्यक योजनाएँ बंद हो - लोकलुभावन योजनाओं पर खर्च बंद हो। मनरेगा 
में केवल ग्रामीण महिलाओँ और 40 वर्ष से ऊपर के पुरुष को काम दिया जाये और 
काम भी क्षेत्र की जरुरत के अनुसार तय हो। मनरेगा ने युवा ग्रामीण समुदाय की 
सोच को कमजोर बना दिया है ,ग्रामीण युवाओं को कुशल कार्य का मुफ्त प्रशिक्षण 
मिले ताकि उसके जीवन स्तर में सुधार हो और वह पुरुषार्थी बने। 

6 मुफ्त भोजन की सुविधा - निराश्रित बच्चे ,अनाथ,विकलांग,वृद्ध और बीमार अशक्त
 लोगों के लिए ही सस्ता या मुफ्त भोजन उपलब्ध हो बाकी गरीब वर्ग को बाजार मूल्य 
से 25 %खाद्य सब्सिडी हो ताकि नागरिक मुफ्त की सरकारी रोटी तोड़ने का आदी ना 
बन सके। 

7. टैक्स में सुधार - कर व्यवस्था में सुधार हो ,सेवा कर आवश्यक मदों से पूर्णत:
हटाया जाए और उसे विलासिता की मदों तक सीमित किया जाये। आयकर के 
स्लेब में सुधार हो और पाँच लाख की वार्षिक आय कर मुक्त हो। काले धन पर 
अंकुश लगे ऐसी सरल और व्यवहारिक कर प्रणाली को विकसित किया जाए। 

8 न्याय व्यवस्था में सुधार -लचर हो रही न्याय व्यवस्था में सुधार हो और विलम्ब से 
न्याय मिलने की पद्धति में सुधार हो। बड़े और रसूखदार अपराधियों के मामले 
त्वरित कोर्ट में चले और शीघ्र निर्णय हो। 

9. सरकारी दफ्तरों में कार्य के घंटे बढ़ाये जाए - सरकारी छुट्टियों में कमी की जाए 
और काम के घंटे तथा शिफ्ट बढ़ायी जाए। 

10. भ्रष्टाचार पर अंकुश - भ्रष्ट अधिकारियों पर भारी आर्थिक दंड और सजा हो,ज्यादा काम 
करने वाले अधिकारी को विशेष पैकेज दिया जाए।      

9.3.14

मूल समस्याओं से देश का ध्यान हटाने का पाप क्यों हो रहा है

मूल समस्याओं से देश का ध्यान हटाने का पाप क्यों हो रहा है 

पहला दृश्य -
एक पार्टी ने घोटालों और गपल्लों से भरपूर सरकार चलाई ,देश की तिजोरी को
लूटने दिया ;सरकार के मुख्य वजीर अपने कटे हाथ जनता को दिखाते रहे और
कहते रहे -देखों मेरे तो हाथ ही कटे हुए हैं फिर मैं तो ईमानदार ही कहलाऊंगा
ना !मैं कैसे कोई घोटाला कर सकता हूँ ?जिसने किया है घोटाला उसे कुर्सी से
हटा दिया (पैसे खा गया तो खा गया ,पैसे तो जनता से कर के रूप में और ऐंठ
लिए जायेंगे ) क़ुछ रूपये पैसे बहु -बेटी के काम आ गए तो यह नारी सम्मान
की बात है,क्या दामाद से हर पैसे का हिसाब माँगूगा ,ना भाई !रिश्ते की बात
है और अहसान का बदला भी चुकता करना था ,इसलिए हजार बार चुप्पी।
मगर चुनाव और चुप्पी एक साथ नहीं चल सकती थी ,जनता हर संदेह भरे
सवाल का सीधा सपाट उत्तर चाहती है और सही उत्तर सत्ता से बाहर का रास्ता
तय कर सकता है इसलिए गलत सवाल फेंको या साइड पार्टियों से फिंकवाओ
ताकि जनता के सवाल पेट में ही रह जाये और बे बात पर मोहर लगा दे !!!

दूसरा दृश्य -
जनता थोडा सा भी भरोसा करे और सत्ता के करीब पहुँचा दे तो सीट पर
विरोधी लोगों से सहायता लेकर बैठ जाओ और इस सफलता को जनता
की जीत कह कर खुद मौज मनाओ,बंगले ,गाडी ,भत्ते ,सुरक्षा,वेतन पक्का
करो और पतली गली से बड़े आराम से निकल लो क्योंकि जो काम करता
ही नहीं है उस पर अंगुली कैसे उठ सकती है। जिसने काम किया है उस पर
अंगुली आडी -तिरछी कैसे भी उठा दो। जनता ने बवंडर बनाया तो बल्ले -
बल्ले और जनता ने आपत्ति उठाई तो हँगामा कर दो। जो बड़ा है उस पर
पत्थर मारो क्योंकि कहीं ना कहीं तो लगेगा ही। सही लगा तो मजे और नहीं
लगा तो भी मजे। लोग हैं ,सड़क पर डपली बजाने वाले के इर्दगिर्द भी घेरा
डाल देते हैं तो दुखती नस पर हाथ सहलाने से तो साथ खड़े हो ही जायेंगे।
देश में अराजकता फैले तो उनको क्या वो तो हाथ उठाकर भारत माता की
फिर भी दिखावटी जय गला फाड़ कर बोल ही देंगे। जनता इनसे सवाल
भी क्या करे ये तो कुछ काम किये ही नहीं हैं ना।

तीसरा दृश्य - 
तुष्टिकरण को हवा देना और पार्टियाँ एक -दौ नहीं यानि एक -दौ को छोड़ कर
सब। गजब की निर्लज्जता है इन नेताओँ में। छड़े चौक 100 करोड़ लोगों को
सांप्रदायिक कहते फिरते हैं जैसे इनको सांप्रदायिक वोटों की जरुरत ही नहीं है।
तुष्टिकरण में खलल पड़ने पर धाड़ मार मार के आसुँ बहाते हैं। तुष्टिकरण को
हथियार बनाकर देश के दुश्मनों को नायक ठहराते हैं। बहुत सयानेपन से मुर्ख
बनाकर सत्ता की गोटी साधते रहे हैं। इन सबका एक ही काम और धर्म है कैसे
भी करो ,तुष्टिकरण को जिन्दा रखो ताकि वोट थोकबंद मिलते रहे।

चौथा दृश्य

एक पार्टी हर मंच से चाहे वह कॉलेज हो ,उद्योग मेला हो ,महिला मंडल हो ,
गाँव की चौपाल हो,शहर की बस्ती हो ,सबसे विकास की बात करती है।
किसानो के लिए बिजली और खाद की कम दाम पर उपलब्धि ,युवाओं के
लिए रोजगार के अवसर ,उद्योगो के लिए संतुलित परिस्थिति का निर्माण ,
नारी की सुरक्षा और आत्म निर्भरता की बात,सैनिकों के गौरव की बात,
घुसपैठियों पर लगाम की बात, कानून के सरली करण की बात ,काले धन
को वापिस लाने की बात ,भ्रष्ट व्यवस्था पर प्रहार की बात करती है मगर
बाकी सभी पार्टियाँ इस पार्टी को मुद्दों से भटका कर तथ्यहीन बातों की ओर
मोड़ने का मिलकर प्रयास कर रही है ,क्यों ?देश कि समस्याओं से हटकर
बात करने वाले सियासी दल क्या भारतीयों को बुद्धिहीन समझते हैं ?जनता
जानना चाहती है कि क्या तुष्टिकरण से देश आगे बढ़ जायेगा ?क्या साँप की
लकीरों को पीटने से बात बन जायेगी ?क्या सबको भ्रष्ट ठहरा देने से विकास
हो जायेगा ?

भारत चाहता है सार्थक बहस जिसके मंथन से देश को स्फूर्ति मिले ,भारत
चाहता है समस्याओं का हल कौन पार्टी किस तरीके से करना चाहती है ,
भारत चाहता है अपना खोया हुआ आत्म सम्मान जो किस तरीके से कौन
दिला सकता है ,भारत चाहता है उसके कर के पैसों का हिसाब ,भारत
चाहता है रोजगार सृजन के उपाय ,भारत चाहता है नारी का वास्तविक
सम्मान जो किस तरह के सुधार से ठोस रूप से मिलेगा ,भारत चाहता है
निर्धनता से लड़ने का तरीका   … मगर सत्ता के लोभी इन पर बहस नहीं
होने देते और कोई पार्टी ये सवाल उछालती है तो बाकी मिलकर उसका
मुँह बंद करने में लग जाते हैं और उन्हें धर्म निरपेक्षता पर खतरा नजर
आता है और उसकी दुहाई में समय बर्बाद कर देती है जो कि गलत है।            

5.3.14

वोट देने से पहले …………

वोट देने से पहले  …………

वोट देने से पहले हिन्दुस्तानियों इतना जरुर सोचना कि -

80 %भारतीयों की थाली में भर पेट खाना क्यों नहीं हैं।?

पढ़े लिखे बेरोजगारों की कतार लम्बी क्यों होती जा रही है ?

जनता गरीब और नेता और बड़े अधिकारी बिना काम किये 
पूंजीपति कैसे बनते जा रहे हैं ?

किसान अपने उत्पाद आलू ,प्याज और गन्ने को क्यों बहुत 
बार अपने हाथों से नष्ट करने को मजबूर हो जाता है ?

देश के कर के पैसे का जिसने गबन किया क्यों आज तक उस 
नेता से देश की तिजोरी से निकला पैसा वापिस वसूल नहीं किया गया ?

क्यों योग्य अर्थशास्त्री के प्रधानमंत्री होते हुए देश की तिजोरी लूटती रही ?

FDI को रिटेल में खड़ाकर सरकार किसके हित में काम कर रही है ?

देश की सीमाओ पर सैनिक किसके पाप से सिर कटी लाश बने थे ?

देश में अन्य देशो के नागरिक अवैध रूप से भारत में क्यों जड़े मजबूत 
किये हुए हैं ?

देश में ज्यादातर अपराध अ -धर्मनिरपेक्षता के हाथों से क्यों हो रहे हैं ?

देश के हिन्दू यदि सांप्रदायिक हैं तो अ -धर्मनिरपेक्ष यहाँ क्यों टिकना चाहते हैं ?

धर्म के नाम पर कट्टरता को कौनसे दल शह देते हैं और उससे किसका 
हित सध रहा है ?

स्तरहीन शिक्षा और रट्टा मार पढाई क्यों जारी रखी जा रही है ?

बिना पढ़े लिखे व्यक्ति को हम वोट देकर संसद में क्यों भेजते रहते हैं ?

इस देश को वर्त्तमान में न्याय व्यवस्था बचा रही है या सरकार ?

देश की 30 %से ज्यादा आबादी मतदान करने की बजाय उस महत्वपूर्ण 
दिन में भी सोना या केवल बहस करने का कर्त्तव्य क्यों निभाना चाहती है ?

 वोट जरुर करे और वोट देने से पहले ये सवाल खुद की आत्मा से जरुर करे 
ताकि आप सही और योग्य व्यक्ति को संसद में भेजने का गौरव पा सकें।    

26.1.14

गणतंत्र केवल वोट का अधिकार नहीं

गणतंत्र केवल वोट का अधिकार नहीं 

हमारी आजादी और गणतंत्र की रक्षा का दायित्व केवल चुनी हुई सरकार की जबाबदारी
ही नहीं हर नागरिक का कर्तव्य है।  वह हर दिन भगवान् के बाद उनको भी नमन करें
उनके बलिदान को याद करें और समय पर अनुसरण करें जिनके त्याग के कारण हम
स्वतन्त्रता की साँसे ले रहे हैं।

     हमने जब अपना संविधान लिखा तब अधिकांश भारतीय अशिक्षित और गरीब थे
तब देश के प्रबुद्ध नागरिकों ने सबको जीने की आजादी मिल सके इस बात को प्रमुख
रूप से संविधान में भारत के कर्तव्य के रूप में लिखा ,प्रश्न हर भारतीय के जेहन में
घूमता रहता है कि इतने सालों बाद भी सबको जीने का अधिकार ( जिसमे रोटी ,कपडा
मकान,शिक्षा ,स्वास्थ्य और रोजगार शामिल है) क्यों नहीं मिला ,क्यों करोड़ों लोग
32/-प्रतिदिन भी नहीं कमा पा रहा है ?

    एक भारत में दो भारत कैसे बन गए ,एक ओर ५%लोगों के हाथ में सम्पन्नता है
१०%लोग  मध्यम जीवन जी रहे हैं और बाकी दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करते हैं
कमी कहाँ है ?संविधान में या सरकार की  इच्छा शक्ति में या नेताओं की सत्ता लोलुप
प्रवृति में ? आप खुद चिंतन करें और अपनी सरकार चुने जो हँगामा खड़ा नहीं करे बल्कि
काम करें।     

       बात संविधान की करेंगे- संविधान ने कुछ समय के लिए जातियता के आधार पर
जीवन स्तर को सुधारने का मत रखा जो उस समय जरुरी था और उस व्यवस्था को
सुधारने का समय भी तय किया लेकिन हम आज तक उन भारतीयों के जीवन स्तर को
सुधार नहीं पाये,क्यों ?क्या देश की आज तक की सरकारें इसके लिए जबाबदार नहीं हैं ?
क्या सत्ता लोलुप लोगों की ईमानदार कोशिश वंचित वर्ग के प्रति आज तक झलक पायी
है ?

     हम आज तक गरीबी नहीं हटा पाये,प्राथमिक सुविधाएँ नहीं दे पाये ,शिक्षा का गुणवत्ता
युक्त ढांचा नहीं बना पाये ,करोडो हाथों को काम नहीं दे पाये ,क्यों ?क्या हमने पैसा खर्च
करने में कंजूसी की ? फिर  …। क्या पैसे को सही जगह खर्च नहीं किया या फिर अधिकांश
धन भ्रष्ट नेताओं ,अफसरों या नौकरशाही ने लूट लिया ?क्या कारण रहा है कि जनता खुद
जनता के हित से परहेज कर स्वार्थ साधने के खातिर अनाचार और भ्रष्ट मार्ग पर बढ़ रही
है। हमारे देश में नेता कोई आकाश से नहीं टपकते,हम लोग ही चुनते हैं सवाल यह है कि
क्या हम खुद ही भ्रष्ट होते जा रहे हैं ओर भ्रष्ट आचरण स्वीकार्य हो चूका है।

     आज भ्रष्टाचार को मथने के लिए हर दल के नेता कसमें खाते हैं ,वादे करते हैं लेकिन
कोई यह नहीं बताता कि इस बिमारी का माकुल ईलाज यह होगा। हम भारतीय आज भी
प्राथमिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने वाले दल को सत्ता सौंपने को मजबुर हैं !! क्या यही
गणतंत्र की अवधारणा थी ?क्या हम अपने पर अपना शासन देश को दे पाये हैं ?बहुत से
नेता अपने -अपने स्वराज,सुशासन और विकास के दावे करते हैं ,भारत निर्माण की
बातें करते हैं मगर फिर भी हम वहीँ के वहीँ रह जाते हैं,क्यों ?क्या नेताओं के वादे सिर्फ
दिखावा या आडम्बर है या हम खुद अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं है ?

  " हम जागरूक बन जाए ,हम भारतीय बन जाए,हम कर्तव्य पारायण बन जाए ,हम
राष्ट्रप्रेमी बन जाए" यह बात हम सबके आचरण में आनी चाहिए। हम जातिगत विकास
की केंचुली को जब तक उतार कर नहीं फेकेंगे तब तक हम सरपट दौड़ नहीं पायेंगे। हमें
विकास का नक्शा जाति ,पंथ और धर्म को हटाकर फिर से बनाना होगा जिसमे अति
निर्धन भारतीय ,निर्धन भारतीय ,मध्यम भारतीय ,उच्च मध्यम और सम्पन्न भारतीय
का वर्ग हो और उसी वर्ग के अनुसार काम की योजना तय हो।

                     जय गणतंत्र -जय भारत           

25.1.14

गणतंत्र और न्याय के दोहरे मापदंड

गणतंत्र और न्याय के दोहरे मापदंड

गणतंत्र का मजबूत स्तम्भ है न्याय तंत्र ,हम भारत के नागरिक इसका सम्मान
करते हैं। हमारा भरोसा इस स्तम्भ पर टिका हुआ है ,मगर प्रश्न यह है कि क्या
सर्व साधारण को सहज उपलब्ध है ?क्या कारण है कि न्याय भी खास और आम
लोगों में फर्क कर देता है ?क्यों दोहरे मापदंड देखने को मिलते है ?

         क्यों पद पर बैठा जनसेवक संविधान को चुनौती दे देता है और न्याय उसके
सामने घुटने टेक देता है ?आम भारतीय जब कुछ भूल कर बैठता है तो न्याय का
यह चक्र सुदर्शन कि तरह उस पर मंडराने लगता है और उसे यथोचित दंड देकर
ही रुकता है और खास भारतीय जब जानबूझ कर उसको ढेंगा दिखाता है तो यह
चक्र घूमना बंद कर देता है या दिखावे के लिए उसके इर्द-गिर्द मंडराता रहता है
मगर उसका कुछ बिगाड़ नहीं पाता।

           जब आम भारतीय कर्ज समय पर नहीं चूका पाया तो कानून बड़ी जल्दी
से उसके गिरेबान को झकड़ लेता है और बड़े लोग मोटी धन राशि डकार जाते हैं
तब न्याय पकड़ छोड़ देता है।

         न्याय की  किसी छोटी सी धारा का उल्लंघन आम आदमी को तुरंत हवालात
में भेज देता है मगर जनसेवक धारा पर धारा तोड़ता है तब न्याय पंगु बन जाता है।

      न्याय जब आम नारी के साथ हादसा होता है तो उससे अभद्र सवाल पूछ उसे
लज्जित कर देता है पर जनसेवक की लड़की के हादसे पर देशद्रोहियों को भी
छोड़ देता है।

     न्याय जब गरीब के साथ होता है तो उसे सालों तक तारीख पर तारीख देता
है और जब रसूखदार के साथ होता है तो पवन वेग से दौड़ता है।

      क्या कारण है कि न्याय छोटे व्यापारी की भूल को उसका अपराध मानता है
और बड़े आदमी के घोटालों पर सफेद चददर लगा देता है।

     न्याय व्यवस्था के दोहरे मापदण्ड क्या हमारे गणतन्त्र को मजबूत कर पाये
हैं ? आम आदमी के लिए कानून हाथ में लेना जुर्म है मगर देश के मंत्री या मुख्य
मंत्री उस कानून की छड़े चौक अवहेलना करता है तो भी उसका कुछ नहीं बिगड़ता।

    ऐसी कौनसी बिमारी लग गई है न्याय तंत्र को कि कभी तो उसे दूर का तिनका
भी नजर आने लगता है और कभी आँख में पड़ा तिनका भी सुख की अनुभूति
कराता है ?
   

21.1.14

गणतन्त्र और बिका हुआ समाचार

गणतन्त्र और बिका हुआ समाचार 

गणतन्त्र का एक सशक्त आधार स्तम्भ है समाचार पत्र ,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और इंटनेट
कि सामाजिक साईट।

आम आदमी जब समाचार पत्र खरीदता है तो वह यह सोच कर नहीं खरीदता है की इस पत्र
का मालिक कौन है ,किस दल के प्रति लगाव या द्वेष रखता है। आम आदमी को देश का
दैनिक सही चित्र चाहिए इसलिए वह समाचार पत्र खरीदता है ,टी वी पर खबरे देखता सुनता
है मगर बहुत अफसोस !! हम आँखों से जो चित्र देखते हैं और कानों से सुनते हैं वह भी यथार्थ
से कोसों दूर होते हैं और हम भ्रम में पड़ जाते हैं क्योंकि कोई चैनल उस खबर के पक्ष में
दलील कर रहा होता है और कोई विपक्ष में। कोई सत्य को गलत ठहराता है तो कोई झूठ को
सही ,ऐसा क्यों हो रहा है? पैसा कमाने का धन्धा नहीं होते हैं समाचार मीडिया। समाचार पत्र
और मीडिया खोट का धंधा होता है और उस खोट की पूर्ति जनता से दान लेकर पूरी की जा
सकती है ,मगर आज हमारे घर में झूठी खबरें दबे कदम से घुसती जा रही है ,मीडिया बार-
बार झूठी खबरों को ,सामान्य अव्यवस्था को इस तरह चटकारे लेकर पेश करता है जैसे
वह खबर ही देश कि मूल समस्या है। बच्चा खड्डे में गिर गया उसका जीवंत प्रसारण,किसी
नेता ने कुछ कहा तो चार पंडितों को बुलाकर उसकी सुविधापरक व्याख्या करवाना। एक
ही बात को साम ,दाम ,दण्ड और भेद से बार-बार तौलते रहना जब तक नयी सनसनी खबर
हाथ में नहीं आ जाती।

         मीडिया लम्पट साधू के कारनामे कई दिनों तक दिखाता रहा,क्या उससे आम भारतीय
के बौद्धिक ज्ञान का विकास हुआ ? फिर क्यों खुद के कमाने के चक्कर में देश के लोगों का
वर्किंग समय ख़राब किया। हमारा मीडिया नकारात्मक खबरों को हाथों हाथ ब्रेकिंग न्यूज के
नाम से गरमागरम परोसता है ,उन ख़बरों को दिखाने से पहले यह नहीं सोचता है कि क्या
इनको दिखाने से देश का भला होगा।

  बहुत से समाचार पत्र मुख्य पेज पर कम महत्व वाली मगर चटाके दार खबर छाप देते हैं।
नेताओं के सकारात्मक कथन की व्याख्या मनगढ़ंत तरीके से लिख देते हैं। कुछ दिन पहले
देश के एक नेता ने कुत्ते के बच्चे का उदाहरण दे दिया और मीडिया ने उसका बेज़ा मनगढ़ंत
भावार्थ निकाला कि देश के एक वर्ग को लगा जैसे उसे कुत्ता कहा हो ,क्यों बचकानी हरकतें
करता है मीडिया ,क्यों वास्तविक भाव नहीं खोजता है? क्यों जल्दबाजी में है ?

      क्या मीडिया अपरिपक्व है या हर खबर में खुद का लाभ देखता है? इस देश में हिन्दू -
मुस्लिम सोहार्द के किस्से हर दिन बनते हैं मगर वो खबरों में जगह नहीं पाते मगर छोटा
सा दँगा मुख्य खबर बन जाता है। फर्जी खबरे और गुणगान ,सामान्य गुण को बड़ा और
बड़े फैसले को छोटा हमारा मीडिया बता देता है। किसी के छींक देने से देश को फायदे बता
देता है और किसी के पसीने बहाने को वायु प्रदूषण का नाम दे देता है।

   मीडिया अपने कर्तव्य को समझे ,पत्रकार राष्ट्र धर्म का निर्वहन करें। सही और जनहित
की  खबरों का प्रसारण निर्भीक रूप से करें। सकारात्मक खबरों को ज्यादा समय दें तभी
देश को ताकत मिलेंगी।            

20.1.14

गणतन्त्र में अल्प संख्यक की परिभाषा ?

गणतन्त्र में अल्प संख्यक की परिभाषा ?

यह गणतंत्र का महीना है और इतने गणतन्त्र देख चूका भारतीय आज दिशा विहीन क्यों हो
गया है ?क्या गणतंत्र में कमियाँ रह गयी थी उन्हें जानबूझ कर सुधारा नहीं गया या जान
बुझ कर उनका मनमाफिक उपयोग करने के लिए राजनेताओं ने बने रहने दिया ? या फिर
गण पर तन्त्र बैठा दिया गया।

गणतन्त्र जब हर भारतीय के लिए है तो जाति ,पंथ और धर्म के नाम पर हक़ में अंतर क्यों ?

         भारतीय संस्कृति में शुद्र कोई जन्म पर आधारित व्यवस्था नहीं थी यह तो कर्म पर
आधारित व्यवस्था थी लेकिन हमने जन्म आधारित जाति व्यवस्था को आधार बना
लिया,क्यों ?

जाति आधारित हक़ बढाकर क्या हमने भारतीयता को मजबूत किया है ?अगर हम इतने
सालों में उन भारतीयों को अविकसित श्रेणी से नहीं निकाल पाये हैं तो उसके क्या कारण
रहे हैं ?क्या हमारा आरक्षण भाई -भाई में प्रेम को बढ़ा रहा है ?क्या हम जाने -अनजाने
अपनी विपुल सामाजिक व्यवस्था के दर्द का ईलाज कर रहे हैं या दर्द को बढ़ा रहे हैं ?जिस
व्यवस्था को हमारे ऋषियों ने शुद्र की श्रेणी में रखा और उसे पैर स्तम्भ कहा उसका गलत
भाव ,उसकी गलत व्याख्या हम लोगों ने की है। जिस संस्कृति का पैर ही कमजोर हो उसे
लकवा मार जाता है ,वह संस्कृति विकलांग होती है। हमारे ऋषियों ने मजबूत सेवा क्षेत्र
को समाज का पाँव कहा क्योंकि उस क्षेत्र पर समाज का विकास टिका था ,मगर काल वश
हमने उस व्यवस्था को जन्म से जोड़ दिया और अपना संविधान पाने के बाद भी उसे जन्म
से जोड़े रखा ,क्या यह हमारी भूल नहीं है? फिर सब कुछ समझ कर भी हम जन्म से जीव
को शुद्र क्यों मान रहे हैं ?क्या हमें मजबूत भारत के लिए जन्म या जाति से जुड़ा रहने में
लाभ है या फिर हमें आर्थिक आधार पर भारतीयों की वर्ग व्यवस्था बनानी होगी और उसी
 नये मानदण्ड के तहत विकास की ओर बढ़ना होगा ?

जब यह देश भारत है और उसका नागरिक भारतीय कहलाता है तो किसी को बहुसंख्यक
और किसी को अल्प संख्यक क्यों माना जा रहा है ?क्या परिभाषा है अल्प संख्यक की ?
अगर हम भारतीय हैं तो सभी भारतीय हैं ,क्या भारतीयता धर्म या जाति जन्म के आधार
पर तय होगी ?क्या हम किसी को अल्प संख्यक कह कर उसमे खोटा भय बहुसंख्यक का
नहीं दिखा रहे हैं ?भारतीयों को बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक कह कर उन्हें आपस में लड़ा
तो नहीं रहे हैं ,उनमे वैमनस्य तो नहीं बढ़ा रहे हैं ?क्या भारतीयों के धर्म और आस्था के
विभिन्न प्रतीकों को मानने के आधार पर राष्ट्र निर्माण की योजना सफल रही है या रहेगी ?

    हम यदि गणतन्त्र इस देश में लाना चाहते हैं तो हमे नए मार्ग बनाने होंगे ,हमे बदलनी
होगी जन्म आधारित व्यवस्था ,हमें बदलनी होगी धर्म आधारित व्यवस्था। हमें सब में 
भारतीयता की स्थापना करनी होगी। हमारी पहचान भारतीयता बने ना कि हिन्दू ,मुस्लिम ,
सिक्ख,ईसाई ,जैन या अन्य। हमें सत्ता प्राप्ति के लिए या उस सत्ता से चिपके रहने के
लिए भारतीयों को आपस में लड़ाना बंद करना होगा।  हमें धर्म आधारित तुष्टिकरण की
राजनीति को दूर करना होगा ,अब भारतीयों को समता की राजनीति करनी होगी ,सद्भाव
कि राजनीति करनी होगी। हम आम भारतीयों को निश्चय करना पडेगा कि जो नेता एक
भारतीय से अधिकार छीन कर दूसरे को देता है उस सोच से बच कर रहना होगा ?जो सोच
हमारी आस्था को सत्ता पाने के लिये साधना चाहती है उस सोच के पँख काटने होंगे।

हे भारतीयों,तुम न तो अल्पसंख्यक हो और न ही बहुसंख्यक ;तुम सब भारत माता की
संतान हो। वर्ग भेद,जाति भेद,धर्म भेद से ऊपर उठ कर मिलझुल कर आगे बढ़ो।           

5.1.14

मजबुत हिंदुत्व मजबुत राष्ट्र

मजबुत हिंदुत्व मजबुत राष्ट्र 

विश्व बंधुत्व की राह पर चलने वाला हिंदुत्व , करुणा और मैत्री की परछाया वाला 
हिंदुत्व,दूसरे धर्मांवलम्बियों को आदर देने वाला हिंदुत्व ,अनाचार के सामने गर्जना 
करने वाला हिंदुत्व ,सर्व धर्म सद्भाव में आस्था रखने वाले हिंदुत्व को कमजोर 
किसने किया ? 

        सिर्फ सत्ता के सिँहासन पर काबिज होने के लिए हम अपनी विरासत भूल 
गये ,हम अपने महान पूर्वजों की जीवनशेली भूल गये। वोटों के लालच में हमने 
खुद को गाली देना सीख लिया। पद पर बने रहने के लिये हमने खुद पर अनाचार 
करना सीख लिया। सत्ता लोलुप बनकर हम दुष्टों को साथ देना सीख गये। जो 
व्यक्ति खुद की जाती को विध्वंसक बताता है वह विश्व को अपनी कैसी घटिया 
पहचान करा रहा है। अगर विश्व में आदर पाने की तंमन्ना है तो पहले खुद को 
हीन ,घटिया ,नपुंसक मानना छोडो। सारे विश्व में हिंदुस्तानी ही ऎसे नेता है जो 
अपने ही देश के हिंदुस्तानी नेता को अपने ही धर्म के नाम पर संकीर्ण बताते हो। 
किससे वाहवाही लूटोगे खुद को कमजोर और विध्वंसक बता कर ? क्या अपनी 
माँ को गाली देकर मासी के कसीदे पढ़ने से कोई व्यक्ति बड़ा बन जाता है ?

            यह भारत तब तब ही कमजोर हुआ है जब-जब हमने हिंदुत्व को कमजोर 
किया है। हिंदुत्व एक जीवन पद्धति है जो सर्वे भवन्तुः सुखिन  … के मूल पर 
टिकी है। सिर्फ मत प्राप्ति के लिए खुद को कोसने वाले नेता क्या दूसरे मतावलम्बियों 
का विश्वास जीत पाये हैं ?दूसरों के सामने खुद को ओछा बताकर यदि सत्ता 
हासिल कर भी ली तो क्या तुम्हे कभी इतिहास गौरव से देखेगा ?

      हिंदुत्व कभी आक्रमण कारी नहीं रहा ,हिंदुत्व ने किसी राष्ट्र को नहीं लूटा ,हिंदुत्व 
ने किसी को त्रास नहीं दिया और ना ही हिंदुत्व ने कभी त्रास सहन किया। क्या हम 
उस हिंदुत्व के पक्षधर हैं जो दुनियाँ से मार खाता रहे,दूसरों से भयभीत रहे ,दूसरों 
के रहमो करम पर पलता रहे ?

     कोई भी राष्ट्र उसकी प्रजा से जाना जाता है ,विश्व का कोई भी देश अपने बहुसंख्यक 
समुदाय के साथ अन्याय नहीं करता,उस पर झूठी तोहमत नहीं लगाता;लेकिन शर्म 
आती है तब जब हम खुद अपनों पर चीख चीख कर झूठे आरोप लगाते हैं।  इससे 
क्या मिल जायेगा ?दुनियाँ कमजोर समझ कर लूट लेगी।
 
     आज कौए छाप नेताओं से लोग दुःखी हो गये हैं। ये लोग अपनों को ही गाली 
देकर अपनों से ही वोट लेकर देश चलाना चाहते हैं,मगर समय बदल रहा है ,युवा 
पढ़ लिख कर इतना तो समझदार हो गया है कि कौओं की कांव-काँव और सिँह की 
गर्जना को पहचानना सीख गया है। 

     भारत के चार राज्यों के चुनाव बहुत कुछ कह रहे हैं,युवा शक्ति थोड़ी सी चूक 
भी भविष्य के चुनाव में करने वाली नहीं है। जो लोग शेर की खाल ओढ़ कर मुर्ख 
बनाते हैं वो सियार हर बार पैंतरे आजमाने में सफल नहीं होंगे।

          राष्ट्र मजबूत हिंदुत्व की राह पर चल पड़ा है। राष्ट्र विश्व बंधुत्व,समदृष्टि,
करुणा,मैत्री,निर्भयता,विकास ,सहयोग सर्व धर्म समान वाले वाले हिंदुत्व के पक्ष 
में मोर्चा सम्भाल चूका है। तुष्टिकरण और पक्षपात बहुत पुरानी बातें हो चुकी है। 
इस नए और मजबूत हिंदुत्व से ही भारत मजबूत राष्ट्र बनेगा,इसमें कोई संदेह 
नहीं है।                       

29.12.13

नैतिक भारत के लिए शिक्षा प्रणाली में बदलाव

नैतिक भारत के लिए शिक्षा प्रणाली में बदलाव 

अंग्रेजों ने जब भारत छोड़ा तो कहा था कि इस देश को भारतवासी नहीं चला पायेंगे
और यह फिर से गुलाम हो जायेगा ,क्यों कहा था उन्होंने ऐसा ?क्योंकि वह जानते
थे हम भारत को ऐसी शिक्षा प्रणाली देकर जायेंगे जिसको पढ़ कर युवा दिशा हिन हो
जायेगा और भटक जायेगा।

आज इस देश के सामने मुख्य दौ समस्याएँ हैं पहली भ्रष्टाचार और दूसरी बेरोजगारी
इन दोनों समस्याओं ने कई नयी समस्याओं को जन्म दिया है जैसे- ध्वस्त होती
संस्कृति,महिला असुरक्षा ,जातिवाद,कर्तव्य बोध का अभाव आदि।

मुख्य समस्या भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से भारत ने निपटने के प्रयास किये और
वे प्रयास असफल होते गये और देशवासी इन समस्याओं से तालमेल बैठाकर जीना
सीख गए हैं और नतीजा यह कि ये बीमारियाँ बढ़ती ही जा रही है।

इन मुख्य समस्याओं से झुंझने का प्रयास सिर्फ फोरी तोर पर समय -समय पर
होता रहा है जैसे -आरक्षण,धरना ,आंदोलन प्रदर्शन या कानून लिख कर। ये उपाय
स्थायी नहीं हैं क्योंकि इससे समस्याओं की जड़ को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
क्या कठोर सजा ही सब समस्याओं का हल है ?समाज विज्ञान इसे नहीं मानता।
हमारे देश में अब बच्चे भी अवैधानिक काम कर के पकडे जा रहे हैं,प्रश्न यह उठता
है कि बच्चों के मन में अपराध को अंजाम देने के भाव आये कहाँ से ?ये अपराध
बच्चा सीखा कैसे ?इसके लिए कौन जिम्मेदार है ?

विडंबना है कि इन बातों पर हमारे जनसेवक कभी संसद में चर्चा नहीं करते ,ना
सामाजिक सगंठन इस विषय पर चर्चा करते हैं। बड़ा दुःख है कि हम लीव इन
रिलेशन लाते हैं ,हम समलैंगिगो के लिए संवेदना लाते हैं.हम गर्भपात को बढ़ावा
देते हैं,हम महिलाओं कि असामान्य वेशभूषा को प्रोत्साहित करते हैं मगर शिक्षा
पर कभी बृहद चर्चा नहीं करते जो की मुख्य है।

गणतंत्र भारत को कैसी शिक्षा प्रणाली की जरुरत है इस पर कभी कोई NGO
आंदोलन या धरना नही करता।शिक्षा का स्वरुप कैसा हो इस पर कभी जनमत
नहीं लिया जाता ,जबकि अनैतिक जोड़ गणित के लिए जनमत होते रहते हैं
कारण यही की इससे सत्ता नहीं मिलती।

देश के नेता इस पर चर्चा नहीं करते जबकि चुनाव के समय अपने लिए वोट की
गुहार लगाने घर-घर योजना बद्ध तरीके से पहुँच जाते हैं।

KG से कक्षा पाँच तक का सेलेबस क्या हो ?क्योंकि बच्चा इस समय कोमल मन
का होता है उसे जो सिखाया जाता है वह उसे ग्रहण करता है और यही बाल संस्कार
उसके जीवन को गढ़ते हैं। कक्षा 6 से 8 तक का सेलेबस क्या हो ?इस उम्र में बच्चा
सीखता है और सोचता है। हमारी शिक्षा यहाँ आकर किताबी बन जाती है। बच्चा
किताबों में उलझ जाता है और कीड़ा बनने का प्रयास करता है जबकि सर्वांगीण
विकास हमारा लक्ष्य होना चाहिए।हम यहाँ से बच्चे को संविधान का धर्म नहीं
पढाते हैं ,सँस्कार और संस्कृति को लिखना सिखाते हैं मगर उसे जीवन में उतारना
नहीं सिखाते। कक्षा 9 से 12  जिसमे बच्चा बालिग़ होने लगता है तब तक वह
केवल यही जानता है कि तोता रटन्त परीक्षा पास करने के लिये जरुरी है।
अभिभावक भी कुछ नहीं कर पाते और शिक्षा प्रणाली के अनुरूप बच्चों को तोता
रटन्त करवाते हैं नतीजा बच्चा संस्कार, संस्कृति, सदाचार,नैतिकता को जीवन
में उतारने का अवसर खो देता है।

मेरे देश में कक्षा 12 के बाद बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ना छोड़ देते हैं और ये अनगढ़
बच्चे भारत निर्माण में लग जाते हैं ,ये बच्चे कैसा और कितना योगदान श्रेष्ठ
भारत निर्माण के लिए दे पायेंगे ,जरा आप खुद सोचे।

कॉलेज और मास्टर डिग्री के छात्र सिर्फ जीवन यापन के लिए पढ़ते हैं ,वे इस
कर्तव्य से अनजान हैं की उनकी समाज के लिए कोई जबाबदेही है। हमारी
कागजी डिग्रियाँ जब रोजगार का निर्माण नहीं कर पाती तो युवा हताश हो जाता
है और छोटी मोटी सरकारी नौकरी के लिए चक्कर लगाता है और उसे पाने के
लिए भ्रष्टाचार से समझौता कर लेता है और यही से वह खुद भ्रष्ट जीवन जीने
को धकेल दिया जाता है।

शिक्षा स्वावलम्बी हो ,सभ्य समाज का निर्माण करने वाली हो ,संस्कृति और देश
भक्ति प्रधान हो। इस व्यवस्था के बिना सुराज्य संभव नहीं है       

13.12.13

उच्चतम न्यायलय ने भारतीय संस्कृति का गौरव बढ़ाया

उच्चतम न्यायलय ने भारतीय संस्कृति का गौरव बढ़ाया 

हमारी संस्कृति पर अन्य जातियों ने वर्षो से हमले किये और उसे नेस्तनाबूत करने की
नाकामयाब कोशिशे आज तक जारी है। भला हो उच्चतम न्यायालय का जिसने "गे "
दुराचरण के खिलाफ फैसला दिया।

 हमारी संस्कृति और सद साहित्य को मिटाने पर दूसरी जातियाँ मौके की तलाश में
रहती है ,हिंदुत्व की जीवन शैली को अन्य जातियाँ  पुरानपंथी ठहराकर खुद के कुसंस्कार
के जहरीले बीज हिंदुस्तान में रोपना चाहती है। "गे " जीवन पद्धति भारतीय संस्कृति के
दर्शन के खिलाफ है। हमारे आदर्श राम और कृष्ण जैसे सर्वशक्तिमान दिव्यात्मा हैं ,
हमारा साहित्य वेद और उपनिषद है। हमारे वेदों में "गे "जीवन का उल्लेख तक नहीं है।
हमारे ऋषि मुनियों के लिखित यौन शास्त्रों ने इस प्रकार जीने की सोच वाले निकृष्ट
सोच वाले कुंठित लोगों का जिक्र करना भी उचित नहीं समझा। फिर सवाल यह उठता
है कि विश्व की अन्य जातियाँ जो खुद "गे "जीवन की निकृष्टता के दलदल में फँसी है
वो इस दलदल से बाहर आने का उपाय ढूंढने की जगह अन्य जातियों को इस विष का
पान कराने को क्यों आतुर है ?
       
     क्या अप्राकृतिक यौन संबंध हमारी दैव संस्कृति से मेल खाते हैं ?क्या स्वतंत्रता के
नाम पर निकृष्ट ,अनुपयोगी ,अप्राकृतिक और हेय विचारों पर चिंतन ,मंथन या बहस
जायज है ?
   
     यह इस देश का प्रतिकुल समय है क्योंकि भारतीय संस्कृति से अनजान, भारतीय
साहित्य से अनजान, भारतीय जनता की भावनाओं से अनजान राजनेता के पुत्र "गे "
जैसे निकृष्ट प्राणियों के अधिकारों के पक्ष में बात करते हैं।

अपनी संस्कृति को बचाने के लिए अब जग कर हुँकार भरने का समय आ गया है।
ये विदेशी दुराचरण भारत में पग पसारे उसके पहले उसे नष्ट कर दे। हमारी उच्च तम
न्यायलय ने इस विचार धारा को अपराध की श्रेणी में रखा इसके लिए साधुवाद  …।           

26.7.13

जानता हूँ क्या उचित है पर करने की इच्छा नहीं है !

जानता हूँ क्या उचित है पर करने की इच्छा नहीं है !

भारत आज जिस समस्या से पीड़ित है उसमे गरीबी मुख्य समस्या बन गई है। नीति
और शास्त्र कहते हैं कि भूखा व्यक्ति पुन्य और पाप के पचड़े में नहीं पड़ता है वह तो
पेट भरने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाता है कैसा भी पाप हो वह उसे करने
के लिए तैयार रहता है और इस महामारी का ईलाज आज तक कोई भी राजनीतिज्ञ
खोजने में असक्षम रहा है ,इसके कुछ कारण है -पद का लोभ, इच्छाशक्ति का
अभाव, निजी स्वार्थ, देश प्रेम की भावना में गिरावट।

           कोई भी सरकार इस पीड़ा को ढकना चाहती है और ढकने मात्र से फोड़ा ठीक
नहीं होता है उलटे उसमे मवाद पड जाती है। वर्तमान सरकार तो इस पीड़ा को ढकने
के लिए विरोधाभासी योजनायें और आंकड़े रचने में व्यस्त है ,सरकार एक बार यह
स्वीकार कर ले कि इस देश में वर्तमान में गरीबी विकराल रूप ले चुकी है और यह
घटने की जगह बढ़ रही है तो इसको ठीक करने के उपाय भी मिल जायेंगे लेकिन
सरकार में इच्छाशक्ति और सत्य को स्वीकार करने का साहस नहीं रहा है इसलिए
वह आंकड़ो का जाल बिछाती है और प्रजा के रोष को बढाती है।

          क्या जिसका पेट भरा है वह अपराध करेगा ?किसी भी कोम का गरीब व्यक्ति
जब पेट भरने के,रोजी रोटी कमाने के सभी रास्ते खुद के लिए बंद देखता है तो वह
अनैतिक और गेरकानुनी काम करने के रास्ते को सुगम समझ उस ओर मज़बूरी से
चलने को बाध्य हो जाता है।

    हम पढ़े लिखे और अपने को निपुण समझने वाले लोग गरीबी और उसकी मज़बूरी
को समझने में जब तक असफल रहेंगे तब तक विघटनकारी तत्वों को रोक पाने में
असफल रहेंगे। गरीब चाहे किसी भी धर्म का हो उसे योग्य राह नहीं मिलने पर भटक
जायेगा यह वास्तविकता है।

     गरीब लोग पेट भरने के लिए अपना मत भी बेचने में नही झिझकता और उसकी
कमजोरी का तुच्छ स्वार्थी नेता फायदा उठाते हैं। चुनावों के समय लालच देकर वोट
पा लेना उनको भी सुगम रास्ता लगता है।

        दूसरी बात बेरोजगारी की है। हमारी सरकार करोडो युवाओं को रोजगार देने में
फिस्सडी साबित हो रही है और गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने में नाकारा साबित हो रही है
आज पढ़े लिखे लोग बेरोजगारी का दंश भोगते हैं और समाज के ताने सुनते हैं। उनके
हाथ में थमाई गई डिग्रियां उनका और उनके परिवार का पेट भरने में नाकामयाब हो
रही है और इसका परिणाम यह आता है कि युवा हताशा और निराशा से गैरकानूनी
काम करने को मजबूर हो जाता है।

        कानुन अपराध को रोकने के लिए दण्डका विधान करता है पर यह चिंतन कोई
नहीं करता है कि आपराधिक प्रवृति का उन्मूलन कैसे हो? क्या दण्ड से सुपरिणाम
पाए जा सकते हैं ? अगर यही सर्वश्रेष्ठ उपाय होता तो चरित्र और सदाचार का निर्माण
करना कहाँ जरूरी था ,सब चीजें दण्डसे व्यवस्थित हो जाती।

     स्वामी बुधानन्द ने अपनी पुस्तक में  समस्या का मूल कारण लिखा है -

      जानामि धर्मं न च मे प्रवृति:
      जानाम्यधर्मं न च मे निवृति:  (पाण्डवगीता )  

--मैं जानता हूँ की धर्म क्या है ,उचित क्या है ,अच्छा क्या है  परन्तु उसे करने में मेरी 
प्रवृति नही है और मैं यह भी जानता हूँ की क्या अनुचित है ,अधर्म है,बुरा है,पाप है ,
परन्तु उसे किये बिना रह नहीं पाता।

    आज देश के कर्णधार,शासक,पढ़े लिखे सभी यही तो कर रहे हैं। राजनीती वाला 
कानून सिखाता है ,अर्थशास्त्री नीतिदिखाता है, समाज सुधारक राजनीती के गुर 
पढाता है………………. फिर भी हम कल्याण की चाह रखते हैं यह बड़ा आश्चर्य है !            

18.7.13

काश! ऐसा होता ......................

काश! ऐसा होता ......................

विभिन्न लोक लुभावन योजनाओं में सरकार जनता के धन को खर्च करती है।अरबो 
रुपया मनरेगा ,सस्ता अनाज,खाद्य सुरक्षा,मीड डे मील,निशुल्क दवाइयों पर खर्च 
होता है मगर उसका पूरा फायदा गरीब जनता को नहीं मिलता है,सब योजनाओं में 
खूब धांधली और गपले चलते हैं और गरीबों के नाम पर चलने वाली योजनाओं में 
बेफाम लूट चलती है।सरकार हर योजना को ठीक से संचालन भी नहीं कर पाती है।
क्यों नहीं सरकार इन लोक लुभावन योजनाओं को खत्म करके गरीबो के हित के 
लिए चल रही सभी योजनाओं पर खर्च की जाने वाली राशी को डाकघर के मार्फत
गरीबों के घर तक मासिक रूप से रोकड़ के रूप में पहुँचाने की व्यवस्था कर दे ताकि
गरीबों के हाथों में पूरा रूपया भी पहुंचे और गपले घोटाले भी बंद हो जाए।        

13.7.13

खुद को धर्म निरपेक्ष कहने वाले साम्प्रदायिक धर्म के देवों की पूजा क्यों करते हैं

खुद को धर्म निरपेक्ष कहने वाले साम्प्रदायिक धर्म के देवों की पूजा क्यों करते हैं 

क्या धर्म साम्प्रदायिक होता है ?किस धर्म ग्रन्थ में लिखा कि दुसरे अन्य धर्म हल्के या हिन
हैं ?क्या वेद ऐसा कहते हैं या कुरान  या बाईबल ?संसार का कोई धर्म मानवता में द्वेष करने
का सन्देश नहीं देता है फिर साम्प्रदायिकता की उपज कहाँ से हुयी ?आपस के धर्मों में और
धर्मावलम्बियों में द्वेष की भावना क्यों फैलाई जा रही है ? आपस में धर्मों के नाम पर लड़ाई
करवाने में किसका हित है ?

   एक शब्द का हमारे देश में खूब जोर से इस्तेमाल किया जाता है -कट्टरपंथ या चरमपंथ ?
विश्व का ऐसा कौनसा धर्म ग्रन्थ है जिसमे लिखा है अमुक धर्म का पालन विश्व की जनता
करे ?सभी धर्म स्वधर्म का पालन करने और मानवता  की सेवा का ही सन्देश देते हैं।

  हर धर्म या पंथ परहित चिंतन और उदार भावनाओं का पोषण करता है चाहे वह वेद हो या
कुरान या बाईबल।धर्म का अर्थ है मानवता की भलाई के विचारों का पोषण करना और उन्हें
आचरण में लाना।अभी पवित्र रमजान चल रहा है और हर मुस्लिम बंधू खुदा से इबादत
करके यही दुआ माँगता है कि मनुष्य मात्र का भला हो ,इस भाव में यदि किसी को चरमपंथ
या कट्टरपंथ लगता है तो इस देश को यह कट्टरपंथ स्वीकार होना चाहिए,यदि जैन धर्म के
इन पवित्र महीनों में सद्भाव के प्रवचन दिए जाते हैं और इसमें भी कट्टरपन किसी को दीखता
है तो यह कट्टरपन उचित है यदि श्रावण मास में हिन्दुओ के महादेव जो मानवता की रक्षा के
लिए गरल तक पी जाने का आचरण करने का सन्देश देते हैं तो यह कट्टरपन पुरे विश्व की
आवश्यकता है और विश्व को यह कट्टरपन की वास्तव में अब जरुरत है।

    गीता में श्री कृष्ण अपना मत रखते हैं कि स्वधर्म का पालन करों यदि हम मनुष्य हैं तो
मानव धर्म का पालन राग द्वेष छोड़ कर अविरत करते रहे।श्री कृष्ण ने यह नहीं कहा था की
सब मनुष्य अपने अपने धर्म को छोड़कर किसी एक धर्म का अवलम्बन करे ?क्या यीशु ने
धर्म की कोई अनर्थकारी परिभाषा दी है ,नहीं दी है ,उन्होंने सेवा का सन्देश दिया।यदि यह
बात किसी को चरमपंथ की पोषक लगती है तो कोई क्या करे।

     इस देश का दुर्भाग्य है कि यहाँ के तुच्छ नेता ही विभिन्न धर्मो में द्वेष की भावना उत्पन्न
करते है और उसका  पोषण या तुष्टिकरण करते हैं।क्या कारण है कि वे लोग बाहर में  धर्म
निरपेक्षता की बातें करते हैं और दफ्तर,घर या सार्वजनिक जगहों पर जिस धर्म को ही वे
साम्प्रदायिक ठहराते हैं उसी धर्म के देवों की पूजा अर्चना या जियारत करते हैं ?केवल पद
की भूख के लिए एक दुसरे को लड़ाना और द्वेष फैलाना ही उनका काम रह गया है।क्या
किसी धर्म विशेष के लोगों को अनुचित प्रलोभन देकर निरपेक्ष कहलाया जा सकता है ?
नहीं ,अगर बाप एक पुत्र को विशेष सुविधा दे और दुसरे पुत्र को आवश्यक सुविधा से वंचित
रख दे तो यह कृत्य उस बाप की निरपेक्षता नहीं पक्षपात ही कहलायेगा।

          इस देश का मुस्लिम यदि यह कहे कि मैं राष्ट्रवादी मुस्लिम हूँ और मुझे इस पर
गर्व है तो यह बात पुरे देश के लिए गर्व करने की है और यदि एक हिन्दू या अन्य धर्म में
आस्था रखने वाला यह कहे कि मुझे राष्टवादी हिन्दू होने में राष्ट्रवादी इसाई होने में गर्व है
तो यह बात इस देश के सोभाग्य का चिन्ह है।

          धर्म की मनमानी व्याख्या करने वाले कुत्सित मानसिकता वाले राजनीतिज्ञ क्या
हम सबका भला कर पायेंगे या धर्म की मनमानी व्याख्या करनेवाले धर्म गुरु मानवता का
भला करने में समर्थ हैं?

         गलती इस देश की प्रजा की भी है ,शायद वह अनजाने में अनुचित तुष्टिकरण को
सही देख लेती है क्योंकि बार बार बोला जाने वाला झूठ भी सच लगने लगता है मगर सही
क्या और गलत क्या इसमें जब भी संदेह हो जाता है तो उसका सही उत्तर बाहर ढूंढने की
जरुरत नहीं है उनके अपने धर्म ग्रन्थ का अध्ययन उन्हें सही या गलत का रास्ता दिखाने
में पूर्ण रूप से सक्षम हैं।                 

7.7.13

भगवान और बाजार

भगवान और बाजार 

सृष्टि कर्ता के अलावा भी तीन भगवान इस संसार में है 1.माता -पिता ,गुरु और डॉक्टर .इस
युग में ये भी कम ज्यादा मात्रा में बाजारवाद के कुचक्र में फँस गए हैं या फँसते जा रहे हैं।

माता पिता का दायित्व होता है कि वे अपनी सन्तान को गुणवान बनाएँ लेकिन अफसोस है
कि वे भी केवल आर्थिक हित को साधने की कला को ही अपनी संतान के लिए सर्वोपरी मानते
हैं चाहे हित योग्य रीति से पूरा हो या अयोग्य अनैतिक बाजारुपन से।

अगर पिता व्यापारी है तो उसे अच्छे व्यापारी के गुण नहीं सिखाता है उसे ईमानदार ,कर्तव्य-
निष्ठ या संवेदनशील नहीं बनाता है बल्कि ग्राहक को कैसे मिट्ठी बातों में फांस कर उसका
धन हड़पना है या कैसे उसे माप तोल में कम देना है यह परोक्ष -अपरोक्ष रूप से सीखा देता है

अगर पिता नौकरी पेशा वाला है तो पुत्र को लगन और मेहनत की जगह कैसे भ्रष्ट तरीके से
अनैतिक कमाई की जाती है और कैसे कम काम करके भी पूरा पैसा वसूला जाए यह जरुर
सिखा देता है।

कला और पेशे से जुड़े माँ -बाप चार पाँच साल के बच्चे को भी फूहड़ और अश्लील गानों पर
नचाना शुरू कर देते है यानी कि अर्थ के इर्द गीर्द जीवन को घुमाया जा रहा है।

गुरु ,यह शब्द ही कभी अँधेरे में उजाला भर देने की सामर्थ्य रखता था।गुरु का केवल कभी
एक ही ध्येय रहता था कि वह अपनी पाठशाला में राम ,कृष्ण ,अर्जुन ,चन्द्रगुप्त जैसे योग्य
नागरिक का निर्माण करे मगर आज गुरु की जगह पेशेवर शिक्षक ने ले ली है जिसका खुद
का उद्देश्य केवल बच्चों से पेसा अर्जित करना रह गया है।बड़े-बड़े स्कुल कॉलेज ,ट्यूशन
क्लास बनते जा रहे हैंऔर उनसे पैसा बनाने की जुगत बिठायी जा रही है।जो बच्चे पढ़ रहे
हैं उनसे धन वसूलना ही उद्देश्य रह गया है चाहे उसका भविष्य संवरे या बिखरे उससे दूर
तलक कोई लेना देना नहीं है

डॉक्टर और वैद्य -डॉक्टर को जीवन दाता समझा जाता है।रुग्ण ,असक्त ,हताश और निराश
जीवन में आशा भर देता हैडॉक्टर मगर इस युग में जैसे सब कुछ बहता जा रहा है धन के
सामने।बड़े बड़े डॉक्टर,आधुनिक सुसज्जित भवन और उपकरण मगर संवेदन हिन लोगों
का जमावड़ा ही नजर आता है सब जगह।रोगी को ठीक तरह से जांचने से पहले ही अपनी
फीस ले लेना और आधुनिक उपकरणों के जरिये रोगी को भय दिखा कर उसका धन हडफना
बिना जरूरत की दवाईयाँ देना और अनावश्यक जांचे करवाना और शल्य क्रिया करना ये
हिन काम करते डॉक्टर खूब देखें जा रहे हैं।

हर जगह बाजारी करण ,क्या हो गया है मानव को ,अर्थ के इर्द गीर्द दौड़ती असभ्यता को
विकास कहे या पतन .....समझ नहीं आता!!

उपरोक्त तीनों भगवान् यदि वर्तमान में ऊपर लिखी सच्चाईयों के घेरे से बाहर अभी भी
बचे हुए हैं वो वास्तव में देव पुरुष हैं जिन्हें मेरा सादर प्रणाम ..........