Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

25.6.10

कारोबारी हितों के नीचे दबा है मीडिया

हाल ही में मैंने अलग-अलग संस्थानों से आए 500 स्नातकोत्तर विद्यार्थियों की एक सभा को संबोधित किया। उनसे जब यह पूछा गया कि उनमें से कितने मीडिया (प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक) का भरोसा करते हैं। इस जवाब में दस से भी कम हाथ उठे। अगर यह सवाल अस्सी के दशक में पूछा जाता तो ज्यादा हाथ उठते। उस समय अखबारों के सकरुलेशन की तुलना में उनकी पाठकों की संख्या का जिक्र किया जाता था। पाठकों की संख्या सकरुलेशन यानी प्रसार से छह गुना ज्यादा होती थी। आज की तारीख में सकरुलेशन बढ़ी और अखबारों की बिक्री भी। लेकिन क्या पठनीयता भी बढ़ी है। बहुत से लोग अखबार खरीदते हैं लेकिन हमेशा पढ़ते नहीं। इसकी दो वजहें है। पहली- निजी सौदेबाजी या कांर्ट्ेक्ट और दूसरा पेड न्यूज। पहले का संबंध बिजनेस की खबरों से है और दूसर का संबंध राजनीतिक खबरों से। एक राष्ट्रीय दैनिक को इस नई खोज का श्रेय जाता है। मामला बेहद आसान है। कोई मीडिया हाउस उस कंपनी में हिस्सेदारी खरीदता है जो शेयर मार्केट में पहले से सूचीबद्ध है या सूचीबद्ध होने जा रही है। बदले में मीडिया हाउस कंपनी के पक्ष में कवरज करता है। कंपनी के बार में नकारात्मक खबरों को दरकिनार कर दिया जाता है।जब से संपादकीय और विज्ञापन की बारीक रखा मिटी है, निजी सौदेबाजियों ने स्वतंत्र मीडिया की अवधारणा काफी हद तक नुकसान पहुंचाया है। न्यूज स्पेस अब बिकाऊ हो गए हैं। सेबी ने 15 जुलाई , 2009 को प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया को पत्र लिख कर इस प्रवृति के बार में सचेत किया था। लेकिन प्रेस काउंसिल तो कागजी शेर से ज्यादा कुछ नहीं है। करोड़ों में खेलने वाली सैकड़ों कंपनियां आजकल मीडिया फ्रैंडली बनी हुई हैं। इस एवज में मीडिया ने भी समझौतावादी रुख अपना लिया है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बार में तो जितना कम कहा जाए तो उतना अच्छा। ऐसे मीडिया के लिए एंकर इन्वेस्टर शब्द का इस्तेमाल ज्यादा प्रासंगिक रहेगा। इस समय दर्जनों विशेषज्ञ और सलाहकार पैदा हो गए हैं, जो दर्शकों को इस और उस कंपनी के शेयर खरीदने की सलाह देते रहते हैं। यहां आपको कोई द्वंद्व या विवाद नहीं दिखेगा। यह सिर्फ आपसी हितों की बात होती है।जमीनी स्तर पर तो हालात बेहद खराब हैं। प्रेस कांफ्रेंस अब लिफाफा कांफ्रेंस कही जाने लगी हैं। कंपनियां अपने पक्ष में खबर छपवाने के लिए पत्रकारों को लिफाफे में भर कर पैसे देती हैं। हालांकि हर पत्रकार के बार में ऐसा नहीं कहा जा सकता। लेकिन आप लिफाफा नहीं देते हैं तो पक्ष में खबर छपने की उम्मीद मत करिये। जब मैंने एक नामी कंपनी के अधिकारी के सामने इस पर आश्चर्य जताया तो उन्होंने कहा आप लिखने-पढ़ने की दुनिया में रमे हैं। एकेडेमिक हैं। आपको जमीनी हकीकत की जानकारी नहीं है। राजनीतिक भाषा में ऐसी खबरों को पेड न्यूज कहा जाता है। महाराष्ट्र में हाल में हुए चुनाव में पेड न्यूज के कई उदाहरण दिखे। कुछ रिपोर्टरों के दबाव व में प्रेस परिषद ने इस मामले के अध्ययन के लिए दो लोगों की कमेटी गठित की। कमेटी ने जो ड्राफ्ट रिपोर्ट पेश की उससे यह निष्कर्ष उभर कर सामने आया कि पेड न्यूज से लोकतांत्रिक मूल्य को चोट पहुंचती है। क्षेत्रीय भाषाओं की बात करें तो, वहां आपको ऐसे राजनीतक नेता मिल जाएंगे जो किसी न किसी अखबार या मीडिया हाउस के मालिक होंगे।पिछले कुछ समय से मीडिया में सुस्ती और दब्बूपन जैसी स्थिति दिखने लगी हैं। हालात दिनोंदिन और खराब ही हो रहे हैं। कुछ उदाहरणों का जिक्र करते हैं। इस देश की सबसे पुरानी और बड़ी पार्टी कांग्रेस की प्रमुख ने शायद ही किसी मीडिया हाउस को कोई इंटरव्यू दिया हो। न ही उन्होंने किसी ओपन हाउस को संबोधित किया है। यह लाइबेरिया या सोमालिया में संभव है लेकिन भारत में नहीं। लेकि न मीडिया ने इस हालात को स्वीकार कर लिया है।भोपाल त्रासदी में मीडिया ने सारा फोकस एंडरसन पर किया हुआ है। लेकिन केशब महिंद्रा के बार में क्या क हेंगे? केशब महिंद्रा को इस त्रासदी के बाद महत्वपूर्ण पद दिया गया था। लेकिन उनके साथ कोई इंटरव्यू नहीं हुआ। उनके बार में कोई बात नहीं हुई। भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड के फैक्टरी इंस्पेक्टरों का क्या हुआ। उस समय जो मंत्री और उद्योग सचिव प्रभारी थे, उनका क्या हुआ। मीडिया का फोकस कुछ इस तरह से है, मानो एंडरसन ही अकेल अमेरिका से फैक्ट्री चला रहा होगा। भ्रष्ट नौकरशाह और राजनीतिक नेताओं को बेनकाब करना चाहिए। लेकिन मीडिया इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है।हाल में बिहार और पश्चिम बंगाल में तूफान से सैकड़ों लोग मर। लेकिन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चुप रहा क्योंकि उसका सारा ध्यान आईपीएल स्कैंडल में था। कुछ अखबारों ने इन आपदाओं को अपने पन्ने पर बहुत कम जगह दी। अमेरिका और यूरोप में कुछ अखबार आर्ट, ओपेरा, थियेटर और म्यूजिक की खबरं छाप कर अप-मार्केट बने। लेकिन हमार यहां पेज 3 छाया हुआ है। मीडिया भारत को एक सभ्यता नहीं बल्कि एक बाजार मानता है। भारत में लाखों कार बिकती है। जिस दिन यह आंकड़ा चीन में कारों की बिक्री से एक भी ज्यादा हो जाएगा, उस दिन भारत का मीडिया जश्न मनाएगा। मीडिया में काम करने वाले कुछ लोग वास्तव में इस भारत के नागरिक ही नहीं हैं। होना तो यह चाहिए कि जब वे भारत की सुरक्षा पर लिखें और बोलें तो एक डिस्क्लेमर लगाना चाहिए। पारदर्शिता के लिए उन्हें इतना तो करना ही चाहिए।
Source: आर वैद्यनाथन
Published: Wednesday, June 23,२०१०

साभार:- बिजनेस भास्कर

क्या हम खुद इतने संस्कारित नहीं रहे है कि आने वाली पीढ़ी तक उन संस्कारों को पहुंचा सके?

आजकल अमित भाई साहब 

 साहब के लेखो पर गरमागरम बहस सी चली हुई है!उन्ही की एक पोस्ट पर टिप्पणी लिखने लगा तो ये लिखा गया...... उन्होंने कहा...
".....लेकिन विकारों को आजादी का नाम देकर जिस तरह से अपनाये जाने की घिनोनी भेडचाल मची उससे सारा ढांचा ही भरभरा रहा है...."

तो इस पर मेरे विचार कुछ यूँ थे....
इस बात से तो कोई भी असहमत नहीं होगा!असल बहस का मुद्दा भी यही होना चाहिए!क्यों हम विकारों को आज़ादी का नाम देने पर तुले हुए है!

श्रेष्ठ कौन है? इसका उत्तर हम किस से ले रहे है और किसे दे रहे है?भगवान् श्री ने अर्धनारीश्वर का रूप सम्भवतः इसी असमंजस के नाश के लिए ही धरा होगा,पर हम जब भगवान् के इशारों को भी अनदेखा कर रहे है तो भला किसी ओर के बताने से तो क्या समझेंगे!

हमारी ऐसी कौन सी मज़बूरी है जो आज़ादी सिर्फ विकारों को ही मानते जा रहे है!क्या सच में कोई पीड़ित वर्ग है जो आज़ाद हो ही जाना चाहिए,या फिर यह कोई मानसिक विकृता भर है!मुझे लगता है हमें ऐसे विकारों से आज़ादी की जरुरत है!

हम ब्लॉग लिख-पढ़ रहे है तो स्वभावतः ही बुद्धिजीवी तो होने ही चाहिए.....और बुद्धिजीवियों में असहमति हो जाए किसी बात पर तो इस से भी सकारात्मक परिणाम ही आने चाहिए!एक सार्थक,निष्पक्ष और निर्णायक बहस के रूप में!लेकिन इसका अर्थ ये नहीं की यदि आपने मेरी बात नहीं मानी तो मै आपके प्रति कटुता पाल लूँ,और एक निरर्थक बहस को जन्म दे दूँ!

हमें कम से कम अपने प्रति जिम्मेवार तो होना ही चाहिए!और मेरे हिसाब से जो अपनी जिम्मेवारी को इमानदारी से निभा रहा है वो ही श्रेष्ठ है अब चाहे वो पुरुष है या नारी,ये महत्त्व नहीं रखता!इसे भी मुझे ऐसा कहना चाहिए कि "अपनी जगह" वो श्रेष्ठ है!

फिर से मुद्दे पर आते है....

क्या हमारी वर्तमान शिक्षा हमें ये सोचने पर विवश कर रही कि जो परंपरा या संस्कृति हमारी पिछली पीढ़ी ने निभायी वो एक ग़ुलामी और दकियानूसी के सिवाय कुछ नहीं...?


क्या वो संस्कृति या परम्परा असल में ही वैसी ही है जैसा कि नयी पौध के कुछ पौधे उसे समझ रहे है?यदि नहीं तो क्यों उसने उन्हें अपने में नहीं ढाला?


क्या हम खुद इतने संस्कारित नहीं रहे है कि आने वाली पीढ़ी तक उन संस्कारों को पहुंचा सके?

जहाँ तक मै अपनी बात करूँ तो स्थिति ये है कि वैसे तो मै उन संस्कारों को,परम्पराओं को अपने मन में सहेजे हुए हों,और दैनिक जीवन में उनका सहारा भी लेता रहता हूँ!पर कई बार मन में आ जाता है कि थोडा सा इन के बिना भी आचरण हो जाए तो कुछ ख़ास फर्क नहीं पड़ेगा और एक-आध बार मै ऐसा कर भी डालता हूँ!तो क्या ये एक-आध बार करने कि प्रवृत्ति ही बड़ा कारण बन सकती है भविष्य में.....?

अब मै अपने माता-पिता और घर की बात करूँ तो वो एक पुरानी सोच वाला परिवार ही है!उन्हें मेरा अथवा मेरे अन्य भाइयो का शाम होते ही घर में होना पसंद है!हालांकि मै कई बार सोचता हूँ कि हमारी वजह से कोई भी,कैसा भी उल्हाना अब तक नहीं आया सो हमें थोड़ी बहुत छूट मिलनी चाहिए पर अन्त में उनकी बात ही ठीक लगती है...जब किसी पर अकारण ही बुराई आती दिखती है तो....!इस पर भी हमारी जितनी बहने है उनमे से जिसने भी पढने की इच्छा जताई है उन्होंने स्नातक तक पढ़ाई की ही है,उस से ऊपर भी पढ़ी है,तो यहाँ कोई बंधन भी दिखाई नहीं देता!

अब मैंने अपनी बात आपके समक्ष रखी...मै आशा करता हूँ कि आप भी एक बार अपना आंकलन इस हिसाब से जरूर करेंगे,यदि योग्य समझे तो उस आत्म-मंथन से हमें भी अवगत कराये....!


आप सभी शुभकामाए स्वीकार करे...


जय हिन्द.जय श्री राम,
कुंवर जी,

प्रजातंत्र से राजतंत्र की ओर जाता भारत-ब्रज की दुनिया


कहने को भारत में प्रजातंत्र है और यहाँ सत्ता वोटिंग मशीनों के द्वारा बदलती है न कि धनबल और बाहुबल के माध्यम से लेकिन स्थितियां वास्तविकता से कोसों दूर हैं.वास्तव में चुनावों में धनबल और बाहुबल का प्रयोग इतना बढ़ गया है कि साधारण आदमी चुनाव जीतने की बात तो दूर चुनाव लड़ने की भी नहीं सोंच सकता.राज्यसभा चुनावों में तो धनबल इतना हावी हो गया है कि यह बुद्धिजीवियों के बदले पूंजीपतियों का सदन बनता जा रहा है.व्यापक सन्दर्भ में अगर देखें तो सच्चाई तो यह है कि देश लोकतंत्र से ही दूर होता जा रहा है और राजतन्त्र की ओर अग्रसर है.कभी तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष देवकांत बरुआ ने चाटुकारिता की सारी हदों को तोड़ते हुए कहा था कि इंडिया इज इंदिरा एंड इंदिरा इज इंडिया.दुर्भाग्य की बात है कि ३५ साल बाद भी हालात नहीं बदले हैं और केंद्र में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के लगभग सभी नेता मानते हैं कि सोनिया इज इंडिया एंड इंडिया इज सोनिया.तब कांग्रेसी लम्पट संजय गांधी में देश का भविष्य देख रहे थे आज अनुभवहीन और अक्षम राहुल उनकी नज़र में देश का भविष्य हैं.क्या इसी को लोकतंत्र कहते हैं?जनता खुद ही परिवारवाद को बढ़ावा दे रही है.देश में एक-से-एक नेता भरे पड़े हैं फ़िर भी जनता गांधी-नेहरु परिवार को वोट देती है.राजतन्त्र भी इसलिए बुरा था क्योंकि उसमें वंशानुगतता का गुण था.राजतन्त्र में राजा रानी के गर्भ से पैदा होता था अब भी पैदा हो रहा है.राजतन्त्र में राजा सिर्फ एक ही परिवार यानी राजपरिवार से आता था भारतीय लोकतंत्र में भी प्रधानमंत्री सिर्फ एक ही परिवार यानी नेहरु-गांधी परिवार से ही आता है.राजतंत्र में राजा को चाटुकार सामंत घेरे रहते थे फ़िर उन सामंतों के भी छोटे सामंत होते थे.आज भी नेहरु-गांधी परिवार को चाटुकार यानी रीढ़विहीन कांग्रेसी नेता घेरे रहते हैं और दिन-रात राज-काज की चिंता छोड़कर चापलूसी में लगे रहते हैं.वंशानुगतता का यह गुण सिर्फ नेहरु-गांधी परिवार पर ही लागू नहीं होता छोटे कांग्रेसी सामंतों के यहाँ भी उनके बाद उनकी राजनीतिक विरासत को उनके ही घर-परिवार के लोग सँभालते हैं.नवीन जिंदल,जतिन प्रसाद,अभिषेक मनु सिंघवी आदि बहुत से लोग इसके उदाहरण हैं.वंशानुगतता के इस गुण या अवगुण से सिर्फ कांग्रेस ही ग्रस्त हो ऐसा भी नहीं है उत्तर में लालू-मुलायम-रामविलास और दक्षिण में करूणानिधि परिवार अपने-अपने दलों में सर्वेसर्वा हैं.इनकी पार्टी वास्तव में इनके परिवारों की निजी संपत्ति है जिसे इन्होंने जनता को धोखा देने के लिए छद्म लोकतान्त्रिक स्वरुप दे दिया है.सबसे निचले स्तर के सामंतों में राजतंत्रीय गुण अपेक्षाकृत कम होता है क्योंकि निचले स्तर के चुनाव में स्थानीयता की प्रधानता होती है और जनता को भावनाओं के डंडे से हांक ले जाना आसान नहीं होता फ़िर भी कुछ-न-कुछ वंशानुगतता का गुण वहां भी पाया जाता है.एक विश्लेषण के अनुसार देश की पूरी राजनीति का संचालन सिर्फ ५००० परिवार और उससे जुड़े लोग कर रहे हैं.क्या सामंतवाद अथवा राजतन्त्र इससे अलग होता था?इतना ही नहीं तब भी अधिकतर राजाओं और सामंतों का देश और देश की जनता से कोई लेना-देना नहीं होता था और वे भोग-विलास में लगे रहते थे.आज भी कमोबेश वही स्थिति है नेता सुख भोगने और धन अर्जित करने में लगे हैं.यह किस तरह सामंतवाद से अलग है और अगर प्रजातंत्र है तो कैसे है?अंत में मैं कहना चाहूँगा कि इन परिस्थितियों के लिए सिर्फ नेता ही दोषी नहीं हैं उनसे ज्यादा दोषी जनता है.जहाँ राजतन्त्र में यथा राजा तथा प्रजा का नियम लागू होता था प्रजातंत्र में यथा प्रजा तथा राजा का नियम लागू होता है.अंततः नेताओं को चुनते तो हम मतदाता ही हैं.हम क्यों लालच में आकर अयोग्य उम्मीदवारों को वोट देते हैं और फ़िर पॉँच सालों तक रोते रहते हैं?पॉँच साल बाद फ़िर से वही गलती दोहराते हैं और फ़िर से पॉँच साल तक अरण्य-रोदन.यह हमारे ही हाथों में है कि देश में वास्तविक प्रजातंत्र कैसे आये और देश पर से चंद परिवारों और धनबलियों व बाहुबलियों का  राज कैसे समाप्त हो.फ़िर हम क्यों नहीं अपने स्वार्थ में मतदान करने के बदले देशहित को ध्यान में  रखते हुए मतदान करते हैं?

24.6.10

परिवार टुडे की मशीन का पूजन !







ग्वालियर से शीघ्र प्रकाशित परिवार ग्रुप का समाचार पत्र "परिवार टुडे "की मशीन पूजन बाराघाता स्थित प्लांट पर महंत श्री श्री १००८ रामदास जी महाराज दंदरोवा सरकार ने किया !इस अवसर पर परिवार ग्रुप के एमडी परिवार श्री राकेश नरवरिया ,चेयरमेन बसंत शर्मा , डायरेक्टर राज कलेक्टर ,ऐ जी एम अब्बास जी ,एडिटर बालेन्दु मिश्र ,एन ई प्रदीप तोमर ,सब एडिटर रवि शेखर, मार्केटिंग मेनेजर यश जादोन सिटी हेड विवेक श्रीवास्तव ,रीजनल हेड राजीव सक्सेना ,डीटी पी हेड धर्मेन्द्र तोमर ,वरिष्ठ पत्रकार अनिल अरोरा सहित समस्त स्टाफ और परिवार ग्रुप उपस्थित था !

परिवार

परिवार टुडे की मशीन का पुजन
ग्वालियर से शीघ्र प्रकाशित परिवार ग्रुप का समाचार पत्र "परिवार टुडे "की मशीन पूजन बाराघाता स्थित प्लांट पर महंत श्री श्री १००८ रामदास जी महाराज दंदरोवा सरकार ने किया !इस अवसर पर परिवार ग्रुप के एमडी परिवार श्री राकेश नरवरिया ,चेयरमेन बसंत शर्मा , डायरेक्टर राज कलेक्टर ,ऐ जी एम अब्बास जी ,एडिटर बालेन्दु मिश्र ,एन ई प्रदीप तोमर ,सब एडिटर रवि शेखर, मार्केटिंग मेनेजर यश जादोन सिटी हेड विवेक श्रीवास्तव ,रीजनल हेड राजीव सक्सेना ,डीटी पी हेड धर्मेन्द्र तोमर ,वरिष्ठ पत्रकार अनिल अरोरा सहित समस्त स्टाफ और परिवार ग्रुप उपस्थित था !

किशोरी की गला रेतकर हत्या

भदोही/उत्तरप्रदेश: जनपद के कोइरौना थानान्तर्गत निबिहा गाव में बुधवार की रात एक १५ वर्षीय किशोरी की गला रेतकर हत्या कर दी गयी, गुरुवार की सुबह लोगो ने किशोरी का शव पास के बगीचे में देखा तो हडकंप मच गया, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच कर रही है.शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है.




जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह लोग शौच के निकले तो पास के बगीचे में देखा ब्रिजलाल यादव की १५ वर्षीय पुत्री रेखा देवी का शव बगीचे में पड़ा था, उसकी गर्दन किसी धारदार हथियार से काती थी जो आंशिक रूप से जुडी थी. शव मिलते ही पूरे गाव में हडकंप मच गया, लोंगो की भीड़ घटना स्थल पर जमा हो गयी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जाँच में जुट गयी. घटना का खुलासा करने की जिम्मेदारी एस ओ जी प्रभारी फरीद अहमद खान को दी गयी है. अभी तक हुयी जाँच में किशोरी की माँ की आशनाई सामने आयी है. चर्चा है की उसकी माँ की आशनाई किसी से थी. संभवतः रात को वह अपने प्रेमी से मिलने गयी होगी जिसका पीछा किशोरी ने किया होगा, अपना भांडा फूटने के डर से किशोरी की हत्या कर दी गयी. फ़िलहाल गाव में हो रहे इस चर्चे को आधार मानकर भी पुलिस जाँच कर रही है. साथ ही दूसरी सम्भावना पर भी जाँच चल रही है.



बता दें की कोइरौना थाना क्षेत्र में डेढ़ माह के अन्दर यह तीसरी हत्या है. डेढ़ माह पूर्व इंजीनियरिंग के छात्र देवेन्द्र उर्फ़ बाबा सिंह की हत्या आशनाई के चक्कर में गोली मरकर की गयी थी. इसके पूर्व जिला पंचायत सदस्य लालजी पाल की हत्या जमीन विवाद में की गयी है. उसके बाद यह तीसरी घटना है. जिसकी जाँच पुलिस कर रही है. फ़िलहाल अटकलों का बाज़ार गर्म है.

---- चुटकी----

बस !
ओनर किलिंग
मत करो यारो,
वैसे चाहो
जिसको मारो।

23.6.10

बस प्यार नहीं खरीदा जा सकता

अथाह संपत्ति होने के बाद भी हम अपने दिवंगत परिजन के लिए जीवन खरीदना तो दूर परिवार के दो सदस्यों के बीच समाप्त हुआ प्यार तक नहीं खरीद सकते। फिर ऐसे पैसे की अंधी दौड़ भी किस काम की जो भाइयों में दीवार खड़ी कर दे, एक दूसरे के खून का प्यासा बना दे। और हम अपने बुजुर्गों से विरासत में मिले संस्कारों को भी भुला दे।
पिता जी की माली हालत ठीक नहीं थी। एक परिचित के पेट्रोल पंप पर सर्विस कर के परिवार पाल रहे थे। किस्मत को कोसने की अपेक्षा सपने देखने में विश्वास करने वाले बाकी पिताओं की तरह इनका भी सपना था कि ऐसा ही एक पंप अपना भी होना चाहिए। उन्हें पता था कि जो सपने देखते हैं उन्हें उस शिखर तक पहुंचने के लिए रात-दिन भी एक करना पड़ता है। संघर्ष किया तो परिणाम भी मनमाफिक आया। रोड से करोड़पति बने, तरक्की होती गई। पिता के कारोबार को दोनों बेटों ने और आगे बढ़ाया, चूंकि लक्ष्मी का वाहन उल्लू है, इसलिए जब वह प्रसन्न होती है तो उसका वाहन भी अपनी खुशी जाहिर करता है लिहाजा कई बार व्यक्ति की अच्छा बुरा सोचने की क्षमता भी क्षीण कर देता है। धन ने मन में मतभेद की दीवार उठा दी, दोनों भाई अलग हो गए। अथाह संपत्ति के बाद भी जो खोया वह था पारिवारिक सुख और आत्मिक शांति। अंतत मां की समझाइश, आध्यात्मिक गुरु की सीख ने देर से ही सही हृदय परिवर्तन कर दिया। किसी सुपर हिट हिंदी फिल्म के सुखद अंत की तरह अब दोनों भाइयों के परिवार एक हो गए हैं। चौका चूल्हा भले ही अलग है लेकिन मतभेद की वह दीवार ढह गई है।
ये दोनों भाई हमें जानें यह जरूरी नहीं, लेकिन हम में से ज्यादातर लोग इन्हें जानते हैँ। लगभग हर महीने एकाध बार मुकेश और अनिल अंबानी की संपत्ति, इनके वेतन, बंगला निर्माण, मंदिर दर्शन के दौरान भारी भरकम दान, समाजसेवा के कार्य आदि को लेकर कुछ ना कुछ पढऩे-सुनने में आता ही रहता है। अंबानी बंधुओं की संपत्ति की खबरों से अधिक हममें से ज्यादातर लोगों को इस बात ने सुकून दिया है कि सुबह के भूले शाम को घर आ गए। ये अलग थे तब और अब एक हो गए तो भी हम में से तो किसी का भला होना नहीं लेकिन इस एक केस स्टडी से हमें यह तो समझ ही लेना चाहिए कि अकूत संपत्ति से भी बढ़कर कोई अनमोल चीज है तो वह है भाइयों, परिवार के बीच का प्यार।
झोपड़ी में रहने वाले दो निरक्षर भाइयों के बीच मतभेद की यही स्थिति रही होती तो संभवत: इनमें से कोई एक दूसरी दुनिया में और दूसरा भाई सींखचों के पीछे होता। सम्पन्न और संस्कारिक भाइयों को यह बात जल्दी ही समझ आ गई कि सब कुछ होते हुए भी पे्रम का अभाव है। मुझे तो यह समझ आया कि पैसे से प्रेम प्रदर्शित करने वालों की फौज तो खड़ी की जा सकती है फिर भी पे्रम नहीं खरीदा जा सकता। कहने को यह भी कहा जा सकता है कि पैसा कमाने की ऐसी होड़ भी क्या कि अंधी दौड़ में एक ही कोख से जन्में दो भाई एक दूसरे को फूटी आंख न सुहाए।
कहा भी तो है एक लकड़ी को तो आसानी से तोड़ा जा सकता है लेकिन जब लकडिय़ों का ढेर हो तो कुल्हाड़ी के वार भी बेकार साबित हो जाते हैं। अंगुलियां जब एक होकर मुट्ठी में बदल जाती हैं तो उस घूंसे की चोंट ज्यादा प्रभावी होती है। बिखरा हुआ परिवार सबकी अनदेखी, हंसी का पात्र भी बनता है। परिवार के बीच बहती प्रेम की नदी ही सूख जाए तो हिलोरे मारता अथाह संपत्ति का समुद्र भी किस काम का। पैसा होना चाहिए लेकिन पैसा ही सब क ुछ हो जाए तो भी महल से लेकर झोपड़ी तक भूख मिटाने के लिए तो रोटी ही चाहिए। फ र्क है भी तो इतना कि अमीर आदमी रोटी पचाने के लिए दौड़ता है और गरीब रोटी कमाने के लिए भागता रहता है। रोटी चाहे घी में तरबतर हो या रूखी-सूखी, वह तभी अच्छी लगती है जब परिवार के सभी सदस्यों के बीच प्यार हो, परिवार में मतभेद हो तो भाई लोग अपने कमरे में बैठकर चाहे रसमलाई ही क्यों ना खाएं वह भी बेस्वाद लगती है।। एक कतरा प्यार पाने के लिए पैसों का पहाड़ खड़ा किया जाए यह जरूरी नहीं है। रोटी से पहले गोली खाना पड़े, नींद भी बगैर गोली खाए नहीं आए तो मान लेना चाहिए हमारे तन,मन और मानसिकता में विकार पैदा हो गए हैं और बुजुर्गों से जो संस्कार हमें मिले थे उनका हम हमारे स्वार्थों, सुविधा के मुताबिक पालन कर रहे हैं।

परिवार टुडे

परिवार

AICTE NORMS REGARDING BOOKS AND JOURNALS

http://www.aicte-india.org/downloads/ApprovalProcessHandbook9Jan2010.pdf

देवदूत नहींथे राजीव गांधी

राजीव गांधी की आलोचना को अपराध बताने के कांग्रेस के रवैये पर हैरत जता रहे हैं राजीव सचान
भोपाल गैस त्रासदी को लेकर गठित मंत्रियों के समूह ने प्रधानमंत्री को अपनी रपट सौंप दी। इस रपट की सिफारिशों पर चाहे जितनी तत्परता और दृढ़ता से अमल किया जाए उस क्षति की भरपाई होने वाली नहीं है जो गैस पीडि़तों की 25 वर्ष तक अनदेखी के कारण हुई? इस अनदेखी के लिए भारतीय लोकतंत्र के तीनों प्रमुख स्तंभ-विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका समान रूप से जिम्मेदार हैं। यदि इन तीनों में से किसी ने गैस पीडि़तों के प्रति अपनी न्यूनतम जिम्मेदारी का निर्वाह किया होता तो शायद 7 जून 2010 को भारत को शर्मिदगी नहीं झेलनी पड़ती। इस दिन भोपाल की अदालत ने गैस त्रासदी के लिए जिम्मेदार माने जाने वाले लोगों को जो सजा दी उससे भारत न केवल अपने, बल्कि दुनिया के लोगों की नजरों में भी शर्मसार हुआ। वस्तुत: इस दिन भारत कलंकित हुआ। यह कलंक आसानी से धुलने वाला नहीं-भले ही वारेन एंडरसन को भारत लाकर सलाखों के पीछे क्यों न भेज दिया जाए। एक तो ऐसा करना सहज संभव नहीं और यदि लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद एंडरसन को भारत लाने में सफलता मिल भी जाती है और तब तक वह जीवित बना रहता है तो उसे कोई कठोर सजा शायद ही दी जा सके। यदि ऐसा हो भी जाए तो लाखों गैस पीडि़तों को राहत नहीं मिलने वाली। दरअसल संतोष तो तब होता जब गैस पीडि़तों को मामूली राहत देकर उनके हाल पर नहीं छोड़ दिया जाता और एंडरसन एवं अन्य लोगों को घटना के चार-छह वर्ष के अंदर पर्याप्त सजा सुना दी जाती। दुर्भाग्य से ये दोनों काम नहीं हुए। गैस पीडि़तों की अनदेखी उतनी ही पीड़ादायक है जितना यह देखना-सुनना कि गैस त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों को 25 साल बाद दो-दो साल की सजा जमानत के साथ मिली और ऐसे लोगों में एंडरसन का नाम शामिल न होना। संभवत: देश में गुस्से की लहर इसलिए उमड़ी, क्योंकि अदालत के फैसले के साथ ही उसे यह पता चला कि एंडरसन को गुपचुप रूप से रिहा करने के बाद ससम्मान दिल्ली भेजा गया ताकि वह आसानी से अमेरिका जा सके। जब देश में गुस्से की लहर थी तब केंद्रीय सत्ता गैर जिम्मेदारी और राजनीतिक अपरिपक्वता का अभूतपूर्व प्रदर्शन कर रही थी। यह शर्मनाक प्रदर्शन अभी भी जारी है और सिर्फ इसलिए कि एडंरसन के बाहर जाने में राजीव गंाधी का नाम सामने आ रहा है। कांग्रेस के नेताओं ने इसके लिए पूरी ताकत लगा रखी है कि किसी तरह राजीव गांधी का नाम न उछलने पाए। पार्टी के प्रवक्ता से लेकर केंद्रीय मंत्री तक ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जैसे राजीव गांधी ईश्वरीय अवतार हों और उनकी आलोचना करना ईशनिंदा करने के समान हो। जिन लोगों ने यह कहा अथवा संकेत भी किया कि एंडरसन की फरारी में राजीव गांधी की सहमति रही होगी उन्हें स्वार्थी और झूठा ही नहीं, बल्कि राष्ट्रविरोधी तक कहा गया। कांग्रेस का नजला अभी भी उन सब पर गिर रहा है जो एंडरसन की फरारी में तत्कालीन केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह यह अच्छी तरह बता सकते हैं कि एंडरसन को किसके इशारे पर छोड़ा गया, लेकिन वह सार्वजनिक रूप से कुछ कहने से बच रहे हैं। किसी स्वाभिमानी और जनता के प्रति जवाबदेह शासन वाले देश में अर्जुन सिंह या तो अब तक गिरफ्तार कर लिए गए होते अथवा उन्हें सच बयान करने के लिए विवश किया जा चुका होता। यह मजाक नहीं तो और क्या है कि अर्जुन सिंह यह कह रहे हैं कि वह सारी सच्चाई अपनी आत्मकथा में बयान करेंगे? वह कुछ भी कहें, यह स्वीकार नहीं किया जा सकता कि एंडरसन गिरफ्तार होने के बाद रिहा होकर देश से बाहर चला जाए और प्रधानमंत्री को इसकी भनक तक न लगे। जो यह सिद्ध करने की कोशिश कर रहे हैं कि एंडरसन की फरारी में राजीव गांधी की कोई भूमिका नहीं थी और न हो सकती थी वह या तो देश को बेवकूफ समझ रहे हैं या बेवकूफ बना रहे हैं। सच तो यह है कि इसे एक तथ्य के रूप में प्रचारित करना राजीव गांधी के लिए कहीं अधिक अहितकर है कि उनकी जानकारी के बगैर एंडरसन देश से निकल गया। यदि एंडरसन की फरारी के पीछे केंद्र सरकार की कहीं कोई भूमिका नहीं थी, जैसा कि कांग्रेस साबित करना चाहती है तो इसका मतलब है कि अमेरिका ने तत्कालीन केंद्रीय सत्ता को दरकिनार कर मध्य प्रदेश शासन को अपने दबाव में ले लिया। यदि ऐसा कुछ हुआ था तो यह तत्कालीन केंद्रीय सत्ता के लिए और अधिक शर्मनाक है। आखिर कांग्रेस को अपनी गलती मानने में इतना कष्ट क्यों हो रहा है? क्या राजीव गांधी कोई गलती नहीं कर सकते थे? जब गांधी जी और नेहरू जी की उनकी गलतियों के लिए आलोचना की जा सकती है तो फिर राजीव गांधी की क्यों नहीं? क्या यह कहना सही होगा कि बतौर प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने तो कोई गलती की ही नहीं? क्या श्रीलंका में भारतीय सेनाओं को भेजने का उनका निर्णय विवादास्पद नहीं था? क्या वह प्रेस को दबाव में लाने के लिए मीडिया पर केंद्रित एक मानहानि विधेयक लाने नहीं जा रहे थे? सार्वजनिक जीवन में प्रवेश करने वाले लोगों को अपनी आलोचना सुनने के लिए तैयार रहना चाहिए। हालांकि भारतीय परंपरा में यह एक तरह से निषेध है कि गुजरे हुए लोगों की आलोचना करने से बचा जाता है, लेकिन यह कोई नियम नहीं है और इसका प्रमाण गांधी और नेहरू पर लिखी गईं वे तमाम पुस्तकें हैं जिनमें उनकी नीतियों और निर्णयों को लेकर तीखी आलोचना की गई है। चूंकि भोपाल गैस त्रासदी के बाद जो कुछ हुआ वह किसी त्रासदी से कम नहीं इसलिए तत्कालीन केंद्र और राज्य सरकारों को खेद प्रकट करने में संकोच नहीं करना चाहिए। (लेखक दैनिक जागरण में एसोसिएट एडीटर हैं)
साभार :- दैनिक जागरण

कांग्रेस को अपमानित होना तो सीखना चाहिए

कांग्रेस पर भारतीय राज्य व्यवस्था को पंगु बनाने का आरोप लगा रहे हैं कुलदीप नैयर
भारत में लोकतांत्रिक राज्य व्यवस्था की तब एक बार फिर पोल खुल गई जब भोपाल गैस त्रासदी का ब्यौरा उजागर हुआ। न्यायपालिका, कार्यपालिका और नौकरशाही के बीच एक साठगांठ हुई थी। इन तीनों ने ही यूनियन कार्बाइड के अध्यक्ष वारेन एंडरसन को भारत से निकल जाने देने के लिए हाथ मिलाए थे। यूनियन कार्बाइड का ही वह गैस संयंत्र था जिसमें त्रासदी घटित हुई थी। उन्होंने उस क्षतिपूर्ति राशि को भी कम कराया था जिसकी कंपनी ने पेशकश की थी और न्यायालय के निर्णय में भी 26 वर्ष की देरी हुई। यह उस आपातकाल के समान ही था जो इससे एक दशक पूर्व तब लगा था जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून, 1975 को राज्य व्यवस्था को तार-तार कर दिया था-यहां तक मूलभूत अधिकारों से भी इनकार कर दिया गया था। इस मामले में भी न्यायपालिका, कार्यपालिका और नौकरशाही निरंकुश सत्ता को न्याय संगत ठहराने के लिए पंक्तिबद्ध हो गई थी। लोकतांत्रिक संविधान की भी अनदेखी सी की गई थी। दरअसल राज्य के सभी अंग-प्रत्यंग निरंकुशता के थोपे जाने में भागीदार हो गए थे। दोनों ही अवसरों पर केंद्र और मध्य प्रदेश (जहां गैस संयंत्र स्थित था) में कांगे्रस ही सत्तासीन थी और दोनों ही अवसरों पर प्रधानमंत्री पद पर कांग्रेसी ही आसीन थे अर्थात इंदिरा गांधी और उनके पुत्र राजीव गांधी। वे अपने आप में ही कानून हो गए थे और लोकतांत्रिक ढांचे पर गहरे घाव लगाए गए थे। कहा जा रहा है कि राजीव गांधी ने ही त्रासदी के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह से एंडरसन को जाने देने के लिए कहा था-जिसे एक शीर्ष कांग्रेस जन ने अमेरिकी दबाव की संज्ञा दी है। बाद में उन्होंने कैबिनेट से परामर्श किया। इंदिरा गांधी ने भी अपनी चलाते हुए ही आपातकाल थोपा था और उसके बाद ही कैबिनेट से परामर्श किया था। उस समय तक तो बिना अभियोग चलाए ही हजारों लोगों को हिरासत में लिया जा चुका था। इससे भी आगे बढ़कर उन्होंने प्रेस का भी गला घोंट दिया था। भोपाल के प्रसंग में मीडिया की भूमिका अपने कर्तव्य या दायित्व के परिपालन से भी बढ़कर ही रही है। उसके द्वारा अभियान न छेड़ा जाता तो सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस उस बचाव या सफाई देने की मुद्रा में नहीं आ पाती जिसमें आज उसे आना पड़ा है। ये दोनों ही घटनाएं यह दर्शाती हैं कि न्यायपालिका, कार्यपालिका और नौकरशाही को तथास्तु की भाव भंगिमा अपनाने के लिए प्रेरित करने हेतु सेना को सामने नहीं आना पड़ा। जो प्रधानमंत्री सत्ता को अपने ही हाथों में केंद्रित कर सकते हैं वे सभी उन नियम-उपनियमों की धज्जियां उड़ा सकते हैं, जिनके तहत जवाबदेही आवश्यक है। इंदिरा गांधी के निरंकुश शासन को सुप्रीम कोर्ट ने 5-1 के बहुमत से सही ठहराया था-उसी तरह जिस तरह से पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश मुनीर ने आवश्यकता के सिद्धांत द्वारा जनरल अयूब के सत्ता हथियाने को न्याय संगत ठहराया था। इस तरह के उदाहरण यह इंगित करते हैं कि जज भी नागरिक अधिकारियों के समान ही अन्य लिहाजों से प्रेरित हो बैठते हैं। मुख्य न्यायाधीश एएम अहमदी ने उस धारा को हल्का किया जिसके तहत भोपाल गैस त्रासदी के कर्ता-धर्ता बुक किए गए थे। वह थी भारतीय दंड संहिता की धारा 304, जिसमें 10 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। इसके बजाय उन पर धारा 304 ए लगाई गई, जिसके तहत अधिक से अधिक दो साल की सजा दी जा सकती है। जहां तक नौकरशाही का सवाल है (जिसमें सीबीआई भी शामिल है) वह भी असहाय और उपकारी सी ही हो गई, जो किसी भी उस दल की सेवा करने को तैयार है, जो सत्ता में आ जाता है। नौकरशाही वर्षो से आत्मा की आवाज तो दबा बैठी है ही, बिना भय अथवा पक्षपात के सेवा के उच्च आदर्शो को भी भुला बैठी है। इंदिरा गांधी ने जो अवैध आदेश जारी किए थे, नागरिक अधिकारियों ने उनका बिना हीला-हवाला किए पालन किया था। यही कारण है कि गांधीवादी जय प्रकाश नारायण, जिन्होंने राजनीति में नैतिकता के लिए आंदोलन का नेतृत्व किया था, को नौकरशाही, पुलिस और सेना से यह आग्रह करना पड़ा था कि वे अवैध आदेशों का पालन नहीं करें। यह सब हास्यास्पद सा ही लगता है कि वही डिप्टी कमिश्नर और पुलिस अधीक्षक जिन्होंने गैस त्रासदी के मामले में एंडरसन को गिरफ्तार किया था वे ही उन्हें अपने संरक्षण में हवाई अड्डे पर लेकर गए ताकि वह उसी विमान से उड़नछू हो सकें। यह सब अंतर मुख्यमंत्री के आदेशों का नतीजा था। दोनों में से किसी ने उस शपथ का ध्यान नहीं किया जो उन्होंने संविधान व देश की अखंडता के नाम पर खाई थी। मैने ऐसी ही घटनाएं पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल में भी देखी हंै। वहां शासकों का महत्व है, नियमों का नहीं। सरकारी कर्मचारियों में जो नैतिक सोच थी वह भी अब मंद हो गई है और कई मामलों में तो मानसिक सोच से भी परे हैं। उनके समक्ष जो भी समस्याएं आती हैं उनसे निपटने की उनकी कार्यदिशा की कुंजी है किसी भी कीमत पर अपने पद पर बने रहने की आकांक्षा। स्थिति कुछ ऐसी हो गई है कि समग्र उपमहाद्वीप में सरकारी कर्मचारी निरंकुशता के उपकरण बनकर रह गए हैं। लोकतांत्रिक प्रणाली में जो लोग मान्य नियमों का उल्लंघन करते हैं वे साफ-साफ ही नहीं छूट जाएं, इसके बारे में आश्वस्त होने की एकमात्र राह जवाबदेही ही है। मैंने कभी नहीं देखा कि एक गलती करने वाला जज, एक दागी मंत्री अथवा अपराधी सरकारी कर्मचारी दंडित हुआ हो। वे एक ही कुनबे के सदस्य जैसे हैं, जो यदि कभी किसी न्यायाधिकरण के समक्ष किसी अभियोग के सिलसिले में उपस्थित हों तो भी बच निकलने के लिए सभी हथकंडे अपनाते हैं। इंदिरा गांधी के आपातकाल के तहत दो वर्ष के शासन के दौरान जो दमन और ज्यादतियां हुईं उनके लिए उन्हें कोई सजा नहीं मिली। एंडरसन के बच निकलने के बारे में राजीव गांधी से तो कोई सवाल तक नहीं किया गया। अब उनके सचिव पीसी एलेक्जेंडर कहते हैं कि प्रधानमंत्री राजीव गांधी को निश्चय ही सूचित किया गया होगा। इतने वर्षो तक एलेक्जेंडर मौन क्यों साधे रहे? मुझे जिस बात को देखकर आघात सा लगता है वह है केंद्रीय मंत्रिमंडल में उन लोगों को देखना जो आपातकाल का हिस्सा थे। प्रणब मुखर्जी, कमलनाथ, अंबिका सोनी उन लोगों में से हैं जो संजय गांधी के हाथों के उपकरण से थे। गृहमंत्री पी। चिदंबरम को प्रधानमंत्री ने मंत्रियों के समूह का प्रमुख नियुक्त किया है और वह भोपाल गैस त्रासदी की भी पड़ताल करेंगे। वित्त मंत्री के रूप में वही एक निर्णय को आगे बढ़ाने को प्रयासरत थे, जिससे डाऊ केमिकल्स (जिसने यूनियन कार्बाइड को लिया था) उसे जिम्मेदारी से मुक्त किया जा सके। हर आलोचक पर चीखकर सत्तारूढ़ कांग्रेस ने अपनी सत्ता की अकड़ को ही रेखांकित किया है। उसे दायित्व स्वीकार करना ही चाहिए और वह राष्ट्र से क्षमा भी मांगे। कांग्रेस को अपमानित होना तो सीखना चाहिए। (लेखक प्रख्यात स्तंभकार हैं)
साभार:- दैनिक जागरण

आज ''अपनी माटी'' के पिटारे में

सादर
सपादक
अपनी माटी 

झूठी प्रतिष्ठा के लिए बच्चों का खून

हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में पंचायतों के आतंक की जो दिल दहला देने वाली कथाएं अक्सर सुनने को मिलती रहती हैं, वैसी कहानी देश की राजधानी से सुनने को मिलेगी, कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। लेकिन यह सच है। मोनिका और कुलदीप की हत्या इसलिए कर दी गयी कि उनके घर वालों को उनके द्वारा किया गया शादी का फैसला उनकी जातिगत पहचान को चुनौती की तरह लगा, उनके सम्मान के खिलाफ लगा।
पूरा पढ़ें 

गर्मी और मंहगाई ने तोड़ दी कमर


बढ़ती गर्मी और बढ़ती महंगाई ने हर किसी की कमर तोड़ कर रख दी है। आज नोएड़ा में भी ओटो रिक्शा वालों ने दामों में बढ़ोत्तरी कर दी है। शहर का तापमान लगभग 40 डिग्री और आटो के नये दामों ने पारे को ओर ऊफान दे दिया है। नोएड़ा में आज कई जगह सवारियों और आटो रिक्शा वालों में बढ़े किराये को लेकर झड़पे देखने को मिली। लेकिन ये झड़पे भी कब तक होंगी। एक दिन मजबूरी में लोगों को बढ़ा हुआ ही किराया देना पड़ेगा। सेलरी वही है जो पहले मिलती थी लेकिन मंहगाई के नाम पर हर कोई अपने दाम बढ़ाने से नहीं चूक रहा है। 50 पैसे का मिलने वाला पानी 1 रूपये का हो गया है। 3 रूपये की शिकंजी और गन्ने का रस अब बढ़ कर 5 से 7 रूपये हो गया है। चीनी का दाम भले पहले से कुछ कम हो गया हो लेकिन उससे बनने वाले सामान के दामों में कोई कमी नहीं हुई है। कुल मिलाकर हर जगह दाम बढ़ गये है। अभी तो केवल सीएनजी के दामों में ही इजाफा हुआ है। 25 जून को यदि GoM बैठक में इनकी कीमतें नियंत्रण मुक्त करने का फैसला हो जाता है तो पेट्रोल की कीमत में 3.73 रूपये और डीजल की कीमत में 3.80 रूपये प्रति लीटर तक दाम बढ़ सकते है, वहीं रसोई गैस के दाम 25 रूपये प्रति सिलेंडर तक बढ़ सकते है।

बढ़ रही महंगाई का असर निश्चित रूप से बिहार और पंजाब में होने जा रहे विधानसभा चुनाव पर जरूर पड़ेगे। यही वजह है कि सत्तारूढ़ पार्टी को फैसले लेने में परेशानी हो रही है। इस मौके पर सरकार को बेहद सोच समझ कर जनता के हित में निर्णय लेने होगें।

सूरज सिंह।

22.6.10

बिहारी बाबू लालू और उनकी लालटेन

अब आप और हम क्या लालूजी को कौन नहीं जानता, अब आप सब लोगों तक ये खबर भी पहुंच ही गई होगी कि लालू के राष्ट्रीय जनतादल (आरजेडी) से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा और चुनाव चिह्न के छिनने पर खतरा आ गया है। चुनाव आयोग ने इसके लिए लालू को नोटिस जारी किया है और उन्हें सफाई में कुछ कहने के लिए २ जुलाई तक का समय दिया है। पूरी खबर यहां पढें
.....   अब आप सोचो अगर बड़बोले लालू अपनी पार्टी का राष्ट्रीय दर्जा और उससे भी अधिक महत्वपूर्ण चुनाव चिह्न लालटेन नहीं बचा सके तो क्या होगा? लालू ने इसी लालटेन के उजाले में बिहार की भोली-भाली जनता को खूब ch2so4 बनाया है। पिछले लम्बे समय से उनकी लालटेन का तेल चुक गया तो बेचारे अंधेरे में फडफ़ड़ाते रहते हैं, कुछ तो भी बड़बड़ाते रहते हैं। और तो क्या करें भई लालू, मैडम के छोरे (बाबा) ने भी लालू को लाल बत्ती दिखा दी है। सुना है इस बार बाबा की पार्टी उनके दिशा-निर्देश में बिहार में अपने बूते चुनाव लड़ेगी। भई ये सब तो ठीक नहीं है लालू बेचारे तो पहले से ही अंधेरे में जी रहे हैं ऊपर से ये नए लड़के ने और उनकी हवा खराब कर दी है। उनकी लालटेन भी मुसीबत में है और गांधी-नेहरू घराने की पार्टी ने भी उनका साथ छोड़ दिया है। वैसे तो लालू बहुत बड़े तिकड़मी हैं। तिकड़म भिड़ाने में पूरे भारत ही क्या वरन विश्वभर में उनकी कोई सानी नहीं है। जैसे-तैसे करके वो अपनी लालटेन को बुझने नहीं देंगे। वे चुनाव आयोग को भी ch2so4 बना सकते हैं। नहीं बना पाए तो तिकड़म बिठा सकते हैं। वे धन-लाभ के लिए चारा तक खा सकते हैं तो धन-बरसाने वाली कुर्सी को पाने के लिए कुछ न कुछ तो करेंगे ही। इतना तो पूरे देश की जनता को उन पर भरोसा है।
..........अब अपन रहे गणित के विद्यार्थी तो अपन 'माना कि' का भरपूर उपयोग करते हैं। तो मान लो कि लालू अपनी बुझती (करीब-करीब बुझ ही गई) लालटेन को नहीं बचा पाते तब क्या होगा? ...... क्या लालू का जादू चल पाएगा? ...... क्या लालू बिहार जीत का हार पहन सकेंगे? ..... क्या लालू फिर से लालटेन को पाने के लायक तेल जुटा सकेंगे? ....... कहीं फिर लालू दीपक को तो चुनाव चिह्न नहीं बना लेंगे?  ....नहीं-नहीं इसे नहीं बना सकते ये निशान सेक्यूलर नहीं होगा। ये तो हिन्दू धर्म का पवित्र प्रतीक है। इससे तो लालू के मुस्लिम वोटर रूठ (जो वैसे भी रूठ चुके हैं) जाएंगे। लालू संभवत: इसे चुनाव चिह्न नहीं बनाएंगे। हां चिराग को बना सकते हैं लेकिन उसका जिन्न भी कब का निकल भागा। इससे भी कोई फायदा नहीं।
...........और सोचो...... भला लालू बिना लालटेन के बिहार की उबड़-खाबड़ मार्गों पर चुनाव प्रचार के लिए कैसे निकलेंगे। और निकलेंगे भी तो बिना उजाले के लोगों को कैसे अपने शासन काल का विकास और नीतीश के मुख्यमंत्रित्वकाल में हुए विनाश को दिखाएंगे?
बहुत सवाल हैं भैया! पर जवाब नहीं मिल पा रहे हैं। आप हमारी कोई मदद करो, सॉरी हमारी नहीं उनकी..... कोई अच्छे से सुझाव हों लालू के लिए तो बताइयेगा जरूर... काश बात बन जाए।

जीवनोपयोगी कुंजियां: जब असमंजस में पड़ जायें तो....

अभी थोड़ी देर पहले ये पढ़ा...
जब असमंजस में पड़ जायें तो....

तो कोई कोई इसे विस्तार से बताने का कष्ट करेगा......?

कुंवर जी,

इस बार पार्टी प्रेम ने क्यों नहीं जोर मारा विधानसभा उपाध्यक्ष हरवंश सिंह के दिल में?
राजीव ने दी थी पहली टिकिट : अर्जुन ने उठाया था फर्श से अर्श तक
भोपाल गैस कांड़ : राजीव,अर्जुन कठघरे में

भोपाल। बीते दिनों कांग्रेस ने विधानसभा के विशेष सत्र का विरोध कर बहिष्कार का निर्णय लिया था। इंका विधायक हरवंश सिंह ने विस उपाध्यक्ष रहते हुये ना केवल सत्र का बहिष्कार किया था वरन यह बयान देकर चौंका दिया था कि उनके लिये पार्टी पहले हैं और बाद में विस उपाध्यक्ष का पद हैं। उनके इस बयान को लेकर काफी राजनैतिक बवाल मचा था। संसदीय कार्य मन्त्री ने यह मामला सदन में उठाया था लेकिन अध्यक्ष ने कोई व्यवस्था नहीं दी थी। प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने भी राज्यपाल के दरवाजे खटखटाये थे और उनके खिलाफ कार्यवाही करने की गुहार लगायी थी। आज 25 साल पहले के भोपाल गैस कांड़ के फैसले के बाद भाजपा के आक्रामक तेवरों के चलते तत्कालीन प्रधानमन्त्री स्व. राजीव गांधी और मुख्यमन्त्री अर्जुन सिंह तीखे आरोपों के कठघरे में खड़े दिखायी दे रहें हैं। आरोपों प्रत्यारोपों के इस दौर में इस बार प्रदेश इंका के उपाध्यक्ष हरवंश सिंह की चुप्पी चर्चित हैं और लोग यह चर्चा करने से नहीं चूक रहें हैं कि हरवंश सिंह के दिल में इस बार पार्टी प्रेम क्यों नहीं उबाल मार रहा हैंर्षोर्षो यहां यह विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं कि सन 1990 में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गांधी ने ही हरवंश सिंह को सिवनी विधानसभा सीट से पहली बार कांग्रेस की टिकिट दी थी। इससे पहले काफी प्रयास करने के बावजूद भी वे कभी विस की टिकिट नहीे ले पाये थे। यह बात भी किसी से छिपी नहीं हैं कि प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमन्त्री अर्जुन सिंह ने ही हरवंश सिंह को फर्श से उठा कर अर्श तक पहुचाया था। जिस दौर में यह कांड़ घटित हुआ था उस समय हरवंश सिंह भी अर्जुन सिंह के दरबार के नव रत्नों में से एक महत्वपूर्ण रत्न हुआ करते थे। विधानसभा के विशेष सत्र के विरोध के दौरान इंका विधायक हरवंश सिंह के बयान पर राजनैतिक विश्लेषको का उस समय भी यह मानना था कि यह कोई पार्टी प्रेम नहीें हैं वरन राज्यसभा चुनाव के बाद खाली होने प्रदेश इंकाध्यक्ष या नेता प्रतिपक्ष का पद हथियाने की सोची समझी रणनीति का एक हिस्सा है। इस बार राज्यसभा में प्रदेश इंका अध्यक्ष सुरेश पचौरी की दावेदारी सुनिश्चित मानी जा रही थी। उन्हें दिल्ली में सक्रिय होने से रोकने के लिये दिग्गी राजा ने नेता प्रतिपक्ष एवं बुजुर्ग आदिवासी महिला नेत्री जमुना देवी का नाम आगे बढ़वा दिया था। प्रदेश के राजनैतिक हल्कों में यही चर्चा थी कि यदि पचौरी राज्यसभा में जाते हैं तो प्रदेश इंका अध्यक्ष नया बनाया जायेगा और यदि जमुना देवी सांसद बनतीं हैं तो नया नेता प्रतिपक्ष बनाया जायेगा। इसी अनुमान पर लंबे समय से प्रदेश के मुख्यमन्त्री की कुर्सी पर आंख गड़ाये बैठे हरवंश सिंह ने अपना यह दांव चला था। कोई भी एक पद पाने के लिये वे आलाकमान के सामने पार्टी के प्रति अपने समर्पण के प्रमाण के रूप में अपना वह बयान सामने रखते थे कि उनके लिये पार्टी पहले हैं फिर विधानसभा उपाध्यक्ष का पद हैं। इस बयान को लेकर उन पर हुये भाजपायी हमले को आधार बनाकर यह भी बताने का प्रयास करते कि मैंने तो पार्टी के लिये अपना पद तक दांव पर लगा दिया था। लेकिन दिग्गी राजा के दांव ने उनके सपने चूर चूर कर डाले और सभी पूर्वानुमानों को झुठलाते हुये ना तो पचौरी और ना ही जमुना देवी संसद के गलियारे तक पहुंच पायीं और अचानक ही प्रदेश की पूर्व मन्त्री और अनुसूचित जाति की महिला नेता डॉ. विजय लक्ष्मी साधो राज्यसभा में चलीं गईं। इससे अब प्रदेश में कांग्रेस के खेमे में कोई परिवर्तन होने की संभावना नहीं हैं। राजनैतिक विश्लेषको ंका मानना हैं कि इसीलिये भोपाल गैस कांड़ को लेकर उठे बवंड़र पर हरवंश सिंह ना केवल चुप हैं वरन इन दिनो कश्मीर की वादी के आयोजित पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में भाग ले रहें हैं।
नेतानुमा ठेकेदार के साथ थाने में हुआ दुव्र्यवहार?
सिवनी। शहर के एक नेता नुमा ठेकेदार के साथ थाने में हुआ दुव्र्यवहार इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ हैं। जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं से निकटता रखने वाले ये ठेकेदार ना केवल सामामजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं वरन धार्मिक एवं खेलकूद के क्षेत्र में भी अपनी सक्रियता बनाये रहते हैं और अक्सर नेताओं और अधिकारियों के साथ मंचीय भागीदारी भी करते रहते हैं।। बताया जाता हैं कि अपने बुधवारी स्थित प्रतिष्ठान के किसी मुलाजिम को थाने ले जाने की बात पता लगने पर वे सिवनी थाने गये थे। आदतन जोर जोर से बोलने के आदी इन ठेकेदार की बात चल ही रही थी कि पुलिस के एक आला अधिकारी की उस कमरे में आमद हुयी और बात बिगड़ गई। फिर क्या था ऐसा कुछ भी हो गया जो नहीं होना चाहिये था। जो कुछ होने की चर्चा लोगों में व्याप्त हैं यदि वह सही हैं तो फिर इज्जतदार लोगों का तो भगवान ही मालिक हैं।

जंगल-जानवर जानने निकले पत्रकार


खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें.... एक दिनी कार्यशाला

....मेरी "गंगा माँ" को बचा लो प्लीज

मेरी ममतामयी माँ की जान संकट में है. वह तिल -तिलकर मर रही है और मैं ऐसा अभागा बेटा हूँ जो चाहकर भी कुछ नहीं कर सकता. दरअसल मेरी माँ की इस हालत के लिए सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि आप सभी ज़िम्मेदार हैं. आप में से कुछ लोगों ने उसे बीमार बनाने में अहम भूमिका निभाई है तो कुछ ने मेरी तरह चुप रहकर इस दुर्दशा तक लाने में मूक सहयोग दिया है.यही कारण है कि आज मुझे आप सभी से माँ को बचने की अपील करनी पड़ रही है.
मेरी माँ का नाम गंगा है...अरे वही जिसे आप सब गंगा नदी(river ganga) या गंगा मैया के नाम से पुकारते हैं. आप सब भी इस बात को मानेंगे कि मेरी माँ ने कभी किसी का ज़रा सा भी नुकसान नहीं किया. वह तो ममता, त्याग, करुणा, वात्सल्य और स्नेह की प्रतिमूर्ती है. आज क्या सदिओं से मेरी माँ हम सब के पाप धोते आ रही है और अनादिकाल से सम्मान पाने में सर्वोपरि रही है. तभी तो इस स्रष्टि के निर्माता ब्रम्हा उसे अपने कमंडल में लेकर चलते थे और सर्वशक्तिमान भगवान् शंकर ने उसे अपनी जटाओं में स्थान दिया. मेरी माँ के विशाल ह्रदय का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राजा सगर के पुत्रों को मुक्ति देने के लिए वह धरती पर उतर आई. गंगोत्री से लेकर समुद्र में समाने तक मेरी माँ इलाहाबाद, हरिद्वार, बनारस सहित तमाम जगहों पर हम सब के पाप धोकर सभी कष्टों से मुक्ति दिलाने का काम ही तो कर रही है. वह न केवल हमारी प्यास बुझा रही है बल्कि हमारा पेट भरने के लिए ज़रूरी अनाज पैदा करने में भी सहभागी बनी हुई है. ...और बदले में हम उसे क्या दे रहे हैं - कारखानों की ज़हरीली गंदगी, नालों का सड़ांध से बजबजाता पानी, अधजले शव, चमड़ा उद्योग का प्रदूषण, गटर का पानी, तमाम शहरों का मलमूत्र, पोलीथिन और पता नहीं क्या-क्या ? मेरी माँ इतना अपमान सहकर भी कभी क्रोधित नहीं होती बल्कि इस सब गंदगी को अपने में समेटकर हमें शीतल, मीठा और शुद्ध जल प्रदान करती आ रही है लेकिन बर्दाश्त कि भी हद होती है?अब यदि हम पुण्यसलिला और ममतामयी माँ का अस्तित्व ही ख़त्म करने पर उतारूँ हो गए हैं तो उसे बचने की गुहार तो लगानी ही पड़ेगी.
जिस माँ को धरती तक लाने के लिए भागीरथ को सदिओं तपस्या करनी पड़ी अब उसी माँ को धरती से विदा करने के लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ रहे ? याद है मेरी माँ की एक बहन थी जिसे हम सभी 'सरस्वती 'के नाम से जानते हैं और माँ के साथ मिलकर वे इलाहाबाद (प्रयाग) में 'त्रिवेणी' बनाती थी लेकिन हमारी लापरवाही के कारण माँ को अपनी इस बहन को असमय ही खोना पड़ा और अब प्रयाग में त्रिवेणी के स्थान पर 'संगम' ही रह गया है? तो क्या अब मेरी माँ को भी अपनी बहन की तरह असमय ही अपना अस्तित्व खोना पड़ेगा? क्या हम सब ऐसे ही चुपचाप सहते रहेंगे? या मेरी माँ को बचाने के लिए मिल-जुलकर आवाज़ उठायंगे? वैसे हमारी सरकार कई सालों से माँ को बचाने के लिए ढेरों योजनायें बना रही है और अब तक अरबों रूपए खर्च कर चुकी है. आप सभी जानते हैं कि सरकार की योजनायें ज़मीन पर कम और कागजों पर ज्यादा बनती हैं इसलिए इतने साल बाद भी माँ गंगा की बीमारी ठीक नहीं हो सकी है. हाल के कुछ अध्ययनों से खुलासा हुआ है की गंगा जल से अब कैंसर होने तक का खतरा उत्पन्न हो गया है.
क्यों न हम सभी मिलकर एक बार प्रयास करें और गंगा माँ को स्वस्थ करके ही दम लें. तो अब इंतजार किस बात का है? गंगा माँ की बेहतरी की पहल आज से ही क्यों नहीं...?
(क्षमा याचना सहित:हो सकता है कुछ साथी इस पोस्ट को पहले भी पढ़ चुके हों.दरअसल इतने महत्वपूर्ण मुद्दे पर आप सब की बेपरवाह प्रतिक्रियाओं के कारन मैं अपने मित्रों की सलाह पर इस पोस्ट को आंशिक सुधर के साथ फिर से दल रहा हूँ ताकि कुछ तो हलचल हो,कहीं तो लहरें उठे और गंगा माँ हमें फिर से अपने स्नेह के आँचल में ढक लें...)

भूलों के आंगन के पार मार्क्सवाद

               एक जमाना था भारत में कहावत थी कि मास्को में सर्दी पड़ती है तो कॉमरेड को दिल्ली में जुकाम होता है। भारत में सोवियत संघ के गुणगान गाने वालों की समाजवाद के जमाने या सोवियत जमाने में कमी नहीं थी। जब से समाजवादी व्यवस्था गिरी और सोवियत संघ का विघटन हुआ ,तब से भारत और खासकर हिन्दी के सोवियत भक्तों का दूर-दूर तक पता नहीं है।
     विगत 20 सालों में मैंने किसी भी हिन्दी के सोवियत भक्त का सोवियतों ,सोवियत समाजवाद और सोवियत जनता के बारे में कुछ भी लिखा हुआ नहीं देखा है। बेरुखी का आलम यह है कि कम्युनिस्ट पार्टियों के प्रकाशनों में पुराने सोवियत की ताजा खबरें अब नजर नहीं आतीं।
      एक जमाना था भारत की कम्युनिस्ट पार्टियों के नेता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सलाह लेने सोवियत संघ जाया करते थे। पार्टी कक्षाओं में बढ़-चढ़कर अपनी सोवियत भक्ति का प्रदर्शन किया करते थे। अब ये लोग किसी भी तरह अपनी सोवियत भक्ति का प्रदर्शन नहीं करते।
     ऐसा क्या हुआ है कि भू.पू.सोवियत संघ के बारे में प्रगतिशीलों ने दिलचस्पी ही लेनी बंद कर दी ? भू.पू.सोवियत में सब कुछ पुराना बाकी है। सिर्फ समाजवाद बदला है। देश का अनेक देशों में रूपान्तरण हुआ है। कम्युनिस्ट पार्टी हाशिए पर चली गयी है।
     किसी भी देश में समाजवाद रहे या पूंजीवाद रहे यह फैसला वहां की जनता करेगी। उस देश के राजनीतिक दल करेंगे। हमारे प्रगतिशीलों की सोवियतों में दिलचस्पी इस परिवर्तन के कारण कैसे खत्म हो सकती है ?
     सवाल उठता है कि सोवियतों के प्रति,सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी के प्रति हमारे सोवियत भक्तों का प्रेम क्या समाजवाद के कारण था ? क्या हमारे सोवियत भक्तों का सोवियत जनता,सभ्यता,संस्कृति आदि से कोई प्रेम नहीं था ? यदि था तो जब सोवियत संघ इतने व्यापक परिवर्तनों से गुजर रहा था तो इस दौरान हिन्दी के प्रगतिशील लेखकों ने इन परिवर्तनों और विगत 20-25 साल में घट रही घटनाओं पर हिन्दी के पाठकों को जानकारी देने की कोई कोशिश क्यों नहीं की ? क्या भू.पू.सोवियत संघ से हिन्दी के प्रगतिशील लेखकों का सिर्फ मलाई खाने का संबंध था ? सोवियत संघ से मलाई मिलनी बंद हो गयी तो उन्होंने सोवियतों के बारे में बताना ही बंद कर दिया।
    आश्चर्य है कि भू.पू. सोवियत देश अभी भी मौजूद हैं। रूस आज भी दुनिया की महान शक्तियों में से एक है। महान रूसी जनता व्यवस्था परिवर्तन के चक्रव्यूह को भेदते हुए शानदार ढ़ंग से उन्नति के मार्ग पर आगे जा रही है।
     भूमंडलीकरण की पहली चोट सोवियत समाजवादी समूह के देशों पर हुई थी। सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी अपने आंतरिक क्रिया-कलापों के कारण बिखर गयी। चूंकि पार्टी ने अपने विस्तार के क्रम में सारे सोवियत संघ की जनता को अपना बना लिया था ,अन्य कोई राजनीतिक दल वहां पर नहीं  था। पार्टी ही देश का पर्याय थी। फलतः जब पार्टी टूटी तो देश भी टूटा।
    सोवियत समाजवादी मॉडल की विशेषता थी पार्टी ,जनता और राष्ट्र का एकीकरण। इस एकीकरण की धुरी थी पार्टी । कमोबेश यही मॉडल सारी दुनिया में आदर्श के रूप में प्रचारित किया गया। चीन,यूगोस्लाविया,चैकोस्लोवाकिया,पोलैण्ड, हंगरी, पूर्वी जर्मनी, क्यूबा, कम्बोडिया,उत्तरी कोरिया आदि में यही मॉडल लागू किया गया।
      सोवियत संघ में समाजवाद के पराभव की जड़ में समाजवाद कम और समाजवादी सोवियत मॉडल ज्यादा जिम्मेदार था। पार्टी,जनता और देश के एकीकरण के खिलाफ प्रतिवाद के स्वर पोलैण्ड में पहले सुनाई दिए और कम्युनिस्ट पार्टी धराशायी हुई।
     पार्टी,जनता और राष्ट्र के एकीकरण पर टिका समाजवाद किस कदर ताकत अर्जित कर लेता है इसका शानदार प्रयोग पश्चिम बंगाल में माकपा ने करके दिखाया है और उसमें रूसी-चीनी मॉडल की विशेषताओ के साथ भारतीय विशेषता के रूप में लोकतंत्र को शामिल कर लिया है। पश्चिम बंगाल के समाजवादी मॉडल में लोकतंत्र निर्णायक नहीं है निर्णायक है पार्टी संगठन। पार्टी संगठन का तानाबाना टूटने के साथ ही सोवियत संघ में परिवर्तन आए और 11 स्वतंत्र देशों का उदय हुआ। पुराने सोवियत संघ का विघटन हुआ।
     सोवियत संघ का विघटन किसी साजिश का परिणाम नहीं था। बल्कि पार्टी,जनता और राष्ट्र के बीच में जो एकीकरण हुआ था उसकी त्रासद परिणति थी। किसी भी देश में पार्टी,जनता और राष्ट्र का एकीकरण इसी तरह के त्रासद मार्ग से गुजरेगा। पार्टी के नाम पर देश या प्रांत को बांधना अवैज्ञानिक है। आप जोर-जबर्दस्ती करके कुछ समय तक तो बांधे ऱख सकते हैं लेकिन अनंतकाल तक नहीं।
     राष्ट्र और जनता को दल विशेष या विचारधारा विशेष में बांधना और सबको एक ही दिशा में सोचने के लिए बाध्य करना अवैज्ञानिक है,तानाशाही है और सामाजिक वैविध्य का अस्वीकार है। समाजवाद के इस सोवियत मॉडल से साम्यवादियों ने ही प्रेरणा नहीं ली, बल्कि फासीवादियों और फंडामेंलिस्टों को भी यह मॉडल पसंद है। वे भी एक पार्टी और एक ही विचारधारा के खूंटे से देश विशेष की जनता को बांधना चाहते हैं। यह एक तरह से जनता को नपुंसक बनाने, गुलाम बनाने और उसके मानवाधिकारों को छीनने की कोशिश है। यह उदारतावादी विचारधाराओं का अस्वीकार है।
     सवाल यह है कि मार्क्सवाद का पूंजीवादी उदारतावाद के साथ किस रूप में संवाद बनता है ? राजनीतिक-सामाजिक-सांस्कृतिक और आर्थिक वैविध्य को स्वीकार करते हुए मार्क्सवाद का कैसे विकास किया जाए ? अन्य विचारधाराओं और गैर सर्वहारा वर्गों के प्रति सदभाव बनाए रखकर मार्क्सवाद को कैसे लागू किया जाए यही वह चुनौती है जिसे सोवियत मॉडल बनाने वाले समझने में असमर्थ रहे। उनकी .ही असमर्थता एक दिन उन्हें देश-विभाजन और समाजवाद के विसर्जन तक ले गयी।   
   
        

नेतानुमा ठेकेदार के साथ थाने में हुआ दुव्र्यवहारर्षोर्षोसिवनी। शहर के एक नेता नुमा ठेकेदार के साथ थाने में हुआ दुव्र्यवहार इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ हैं। जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं से निकटता रखने वाले ये ठेकेदार ना केवल सामामजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं वरन धार्मिक एवं खेलकूद के क्षेत्र में भी अपनी सक्रियता बनाये रहते हैं और अक्सर नेताओं और अधिकारियों के साथ मंचीय भागीदारी भी करते रहते हैं।। बताया जाता हैं कि अपने बुधवारी स्थित प्रतिष्ठान के किसी मुलाजिम को थाने ले जाने की बात पता लगने पर वे सिवनी थाने गये थे। आदतन जोर जोर से बोलने के आदी इन ठेकेदार की बात चल ही रही थी कि पुलिस के एक आला अधिकारी की उस कमरे में आमद हुयी और बात बिगड़ गई। फिर क्या था ऐसा कुछ भी हो गया जो नहीं होना चाहिये था। जो कुछ होने की चर्चा लोगों में व्याप्त हैं यदि वह सही हैं तो फिर इज्जतदार लोगों का तो भगवान ही मालिक हैं।
इस बार पार्टी प्रेम ने क्यों नहीं जोर मारा विस उपाध्यक्ष हरवंश सिंह के दिल मेंर्षोर्षोराजीव ने दी थी पहली टिकिट : अर्जुन ने उठाया था फर्श से अर्श तकभोपाल गैस कांड़ : राजीव,अर्जुन कठघरे मेंभोपाल। बीते दिनों कांग्रेस ने विधानसभा के विशेष सत्र का विरोध कर बहिष्कार का निर्णय लिया था। इंका विधायक हरवंश सिंह ने विस उपाध्यक्ष रहते हुये ना केवल सत्र का बहिष्कार किया था वरन यह बयान देकर चौंका दिया था कि उनके लिये पार्टी पहले हैं और बाद में विस उपाध्यक्ष का पद हैं। उनके इस बयान को लेकर काफी राजनैतिक बवाल मचा था। संसदीय कार्य मन्त्री ने यह मामला सदन में उठाया था लेकिन अध्यक्ष ने कोई व्यवस्था नहीं दी थी। प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने भी राज्यपाल के दरवाजे खटखटाये थे और उनके खिलाफ कार्यवाही करने की गुहार लगायी थी। आज 25 साल पहले के भोपाल गैस कांड़ के फैसले के बाद भाजपा के आक्रामक तेवरों के चलते तत्कालीन प्रधानमन्त्री स्व. राजीव गांधी और मुख्यमन्त्री अर्जुन सिंह तीखे आरोपों के कठघरे में खड़े दिखायी दे रहें हैं। आरोपों प्रत्यारोपों के इस दौर में इस बार प्रदेश इंका के उपाध्यक्ष हरवंश सिंह की चुप्पी चर्चित हैं और लोग यह चर्चा करने से नहीं चूक रहें हैं कि हरवंश सिंह के दिल में इस बार पार्टी प्रेम क्यों नहीं उबाल मार रहा हैंर्षोर्षो यहां यह विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं कि सन 1990 में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गांधी ने ही हरवंश सिंह को सिवनी विधानसभा सीट से पहली बार कांग्रेस की टिकिट दी थी। इससे पहले काफी प्रयास करने के बावजूद भी वे कभी विस की टिकिट नहीे ले पाये थे। यह बात भी किसी से छिपी नहीं हैं कि प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमन्त्री अर्जुन सिंह ने ही हरवंश सिंह को फर्श से उठा कर अर्श तक पहुचाया था। जिस दौर में यह कांड़ घटित हुआ था उस समय हरवंश सिंह भी अर्जुन सिंह के दरबार के नव रत्नों में से एक महत्वपूर्ण रत्न हुआ करते थे। विधानसभा के विशेष सत्र के विरोध के दौरान इंका विधायक हरवंश सिंह के बयान पर राजनैतिक विश्लेषको का उस समय भी यह मानना था कि यह कोई पार्टी प्रेम नहीें हैं वरन राज्यसभा चुनाव के बाद खाली होने प्रदेश इंकाध्यक्ष या नेता प्रतिपक्ष का पद हथियाने की सोची समझी रणनीति का एक हिस्सा है। इस बार राज्यसभा में प्रदेश इंका अध्यक्ष सुरेश पचौरी की दावेदारी सुनिश्चित मानी जा रही थी। उन्हें दिल्ली में सक्रिय होने से रोकने के लिये दिग्गी राजा ने नेता प्रतिपक्ष एवं बुजुर्ग आदिवासी महिला नेत्री जमुना देवी का नाम आगे बढ़वा दिया था। प्रदेश के राजनैतिक हल्कों में यही चर्चा थी कि यदि पचौरी राज्यसभा में जाते हैं तो प्रदेश इंका अध्यक्ष नया बनाया जायेगा और यदि जमुना देवी सांसद बनतीं हैं तो नया नेता प्रतिपक्ष बनाया जायेगा। इसी अनुमान पर लंबे समय से प्रदेश के मुख्यमन्त्री की कुर्सी पर आंख गड़ाये बैठे हरवंश सिंह ने अपना यह दांव चला था। कोई भी एक पद पाने के लिये वे आलाकमान के सामने पार्टी के प्रति अपने समर्पण के प्रमाण के रूप में अपना वह बयान सामने रखते थे कि उनके लिये पार्टी पहले हैं फिर विधानसभा उपाध्यक्ष का पद हैं। इस बयान को लेकर उन पर हुये भाजपायी हमले को आधार बनाकर यह भी बताने का प्रयास करते कि मैंने तो पार्टी के लिये अपना पद तक दांव पर लगा दिया था। लेकिन दिग्गी राजा के दांव ने उनके सपने चूर चूर कर डाले और सभी पूर्वानुमानों को झुठलाते हुये ना तो पचौरी और ना ही जमुना देवी संसद के गलियारे तक पहुंच पायीं और अचानक ही प्रदेश की पूर्व मन्त्री और अनुसूचित जाति की महिला नेता डॉ. विजय लक्ष्मी साधो राज्यसभा में चलीं गईं। इससे अब प्रदेश में कांग्रेस के खेमे में कोई परिवर्तन होने की संभावना नहीं हैं। राजनैतिक विश्लेषको ंका मानना हैं कि इसीलिये भोपाल गैस कांड़ को लेकर उठे बवंड़र पर हरवंश सिंह ना केवल चुप हैं वरन इन दिनो कश्मीर की वादी के आयोजित पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में भाग ले रहें हैं।

अपनी माटी पर जून में छपा हुआ लेखन

आपका यहाँ स्वागत है.

सादर
सम्पादक अपनी माटी

21.6.10

चिट्ठाजगति संस्‍कृतप्रशिक्षणं प्रारभ्यते ।। भवन्‍त: अपि लाभ: स्‍वीकुर्यु: ।।



।। हिन्‍दी भाषायां पठितुम् अत्र बलाघात: करणीय: ।।
मम सुहृद् मित्राणि
गत दिवसेषु अहं संस्‍कृतभाषाया: प्रसाराय संस्‍कृतप्रशिक्षणं दातुं मम अस्‍य नूतन जालपुटस्‍य निर्माणं कृतवान्
चिन्तितवान् आसम् यत् जनानां रूचि: वर्धिष्‍यते अथ च सम्‍भवत: जना: संस्‍कृतं बोधितुम् अपि इच्‍छाप्रकटनं करिष्‍यन्ति ।
किन्‍तु संस्‍कृतं ज्ञातुं तु इच्‍छा नैव दृष्‍ट: अपितु पठितुमपि रूचि: न दृष्‍यते।
अयि भो: पाठनं तु नास्ति एव, अहं चिन्‍तयामि यत् अत्र जनानां सम्‍भवत: आगमनम् अपि नैव भवति ।
एकदा तु चिन्‍तने आगत: यत् केवलं संस्‍कृते लेखनं एव चलेत्।
यतोहि प्रशिक्षणाय तु न्‍यूनाति न्‍यूनं दश-पंचदश जना: तु भवेयु: एव ।।
किन्‍तु मम एतस्‍य विचारस्‍योपरि मम केचन् भ्रात्रृणां प्रेम बलीयसी अभवत् ।।
मम अस्‍य जालपुटस्‍योपरि आगमनं न्‍यूनजनानाम् एव भवतु किन्‍तु ते सन्ति संस्कृतानुरागिण: ।
 
तेषां श्रद्धा अपि अद्भुता एव ।
अत: अहं तेषां कृते एव संस्‍कृतप्रशिक्षणस्‍य प्रारम्‍भ: करोमि ।
अग्रिम लेखत: संस्‍कृतस्‍य प्रशिक्षणं प्रारभ्यते।

भवन्‍त: सादरम् आमन्त्रिता: सन्ति।
भवतां संस्कृतश्रद्धा चिरकालपर्यन्‍तं यथावत् तिष्‍ठेत् , इति मे शुभाषा ।।


भवदीय: - आनन्‍द:

धड़कनों पर संकट

दिल की बड़ी खासियत बतायी जाती है। इसे लेकर तमाम भाषाओं में अनेक मुहावरों का इस्तेमाल होता है। दिल शब्द का अक्सर कवि या शायर इस्तेमाल करते हैं। यही विज्ञान के लिए हृदय है, जो समूचे शरीर को चलाता है। साइंस का कहना है कि हृदय पूरे शरीर को खून की सप्लाई करता है। वह धड़कता है और हर धड़कन के साथ खून नसों के जरिये पूरे शरीर में फेंकता है। शरीर के तमाम हिस्सों से खून फेफड़ों में जाता है, वहां उसकी जहरीली गैस यानि कार्बन डाई आक्साइड बाहर निकाल दी जाती है, उसकी जगह आक्सीजन खून में मिलकर हृदय के जरिये पूरे शरीर में पहुंच जाती है।

आम तौर पर हिंदुस्तानियों का हृदय मजबूत होता है, ऐसा माना जाता रहा है लेकिन हाल के वर्षों में हृदय की बीमारियां हमारे देश में तेजी से बढीं हैं। जिंदगी जटिल हो गयी है, तनाव बढ़ा है, जिससे रक्तचाप, मधुमेह, धमनियों में अवरोध की बीमारियां भी बढ़ीं हैं। लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक तो हुए हैं फिर भी इन बीमारियों पर ज्यादा अंकुश नहीं लग सका है। एक नया सर्वे बहुत चौंकाने वाला है। अपोलो समूह द्वारा किये गये इस सर्वेक्षण से पता चला है कि देश के 35 साल से कम उम्र के लोग बड़ी तादात में हृदय की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। जितनी परेशानी पश्चिमी देशों में 60 साल की उम्र में दिखायी पड़ती है, उतनी हमारे देश में 35 साल पूरा करते-करते दिखायी पड़ने लगी है। और जो लोग अपनी जीवन शैली सुधारने के मौके गंवा देते हैं, जो अपने मोटापे, अपने खान-पान पर नियंत्रण करने की कोशिश नहीं करते, जो तनिक भी व्यायाम नहीं करते, उनके लिए तो संकट और भी ज्यादा है।

यह बहुत ही खतरनाक संकेत है। इसके पीछे मूल रूप से भारतीयों का अपनी पारंपरिक जीवन-शैली से छूट जाना है। आर्थिक और मानसिक दबाव तेजी से आदमी को बीमारियों की ओर ले जा रहा है। यह दबाव जो वंचित हैं, उन पर तो है ही, जो संपन्न हैं, उन पर भी है। जिसे जीवन की मौलिक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, वह परिवार को ठीक से न रख पाने के कारण दबाव में है और जो जरूरत से ज्यादा वैभव हासिल कर चुके हैं, वे उसे सुरक्षित रखने और अपना संग्रह बढ़ाने की चिंता के दबाव में हैं। बच्चे अपने मां-बाप की अति महत्वाकांक्षा के कारण सफलता का मानक स्थापित करने की चुनौती को लेकर दबाव में हैं। यही बीमारियों का मूल कारण है। पर इनसे बचा कैसे जाय, एक गंभीर प्रश्न है। हमारी भारतीय जीवन-शैली में संतुष्ट रहने, जरूरत से ज्यादा संग्रह न करने और मिल-बांटकर जीने का जो दर्शन पहले काम करता था, वह गायब हो गया है। इसमें आगे बढ़ने और प्रगति करने की मनाही नहीं हैं, पर सामाजिक उत्तरदायित्व का पालन करते हुए। सभी क्यों न साथ-साथ आगे बढ़े, एक दूसरे का सहयोग करते हुए।

पर अब जीवन नितांत वैयक्तिक हो गया है, घर में भी दीवारें हैं। सब एक-दूसरे को पछाड़कर आगे बढ़ना चाहते हैं, किसी से तनिक भी डर है तो उसे निपटा देने की चालें भी चलते हैं, कोई किसी की मदद नहीं करता, इसीलिए सब के सब असंतुष्ट हैं, सब बीमार हैं। यही हाल रहा तो बीमारियां और बढ़ेंगी। हृदय प्रेम की जगह है, करुणा का स्थल है, परंतु वह आजकल इन दोनों से खाली है। इस खाली जगह को ईर्ष्या, द्वेष भर रहा है, यही बीमारियों की जड़ है। इसलिए जरूरी है कि चिकित्सक की बात तो मानें ही, व्यायाम करें, संतुलित भोजन करें परंतु मन को नकारात्मक भावनाओं से मुक्त रखें। तभी दिल मजबूत होगा। किसी शायर ने कहा है--

दिलों की सम्त ये पत्थर से लफ्ज मत फेंको
जरा सी देर में आईने टूट जाते हैं

बच्चे ही रहें बाप के 'बाप' न तो बने..

शुरुआत हमेशा की तरह किसी पुरानी कहानी से:एक किसान का संपन्न और खुशहाल परिवार था.चार बेटे थे ,पिता के रहते उन्हें धन-दौलत और घर परिवार की कोई फ़िक्र नहीं थी. जब किसान बूढ़ा और बीमार हुआ तो उसने बेटों को बुलाकर कहा कि अब सारी ज़िम्मेदारी तुम लोग संभालो और मुझे आराम करने दो. मरते वक्त किसान ने बेटों को दो सलाह दी कि -खेतों में छाँव -छाँव जाना और छाँव-छाँव ही लौटना.इसीतरह अपने खेत सोना उगलते हैं इसलिए उनका ध्यान रखना. बेटों ने पिता की राय गांठ बांध ली. उन्होंने खेत तक छाँव में जाने के लिए घर से लेकर खेत तक पूरे रास्ते में शामियाना लगवा दिया. वहीँ खेतों में चारों और दीवार खड़ी करवा कर सुरक्षा कर्मी तैनात करवा दिए ताकि खेतों को कोई नुकसान न पहुंचा सके.यही नहीं खेतों में फसल उगाना भी बंद कर दिया जिससे खेतों का सोना कोई निकाल ले. इतने खर्च के बाद वे चैन से जमा-पूंजी खाने लगे. कुछ दिन में सारा पैसा ख़त्म हो गया तो उन्होंने खेतों से सोना निकलने की योजना बनाई परन्तु पूरे खेत खोदने पर भी सोना नहीं निकला.बेटों को लगा कि पिता ने उनसे झूठ बोला था. परेशान होकर वे पिता की शिकायत करने किसान(पिता) के एक बुजुर्ग मित्र के पास पहुंचे. सारी बात सुनकर बुजुर्ग ने कहा तुम सब मूर्ख हो? पिता की बातों का शाब्दिक अर्थ भर निकाल पाए पर उनमें छिपा निहितार्थ नहीं समझ पाए. छाँव-छाँव जाने से तुम्हारे पिता का आशय सूर्योदय के पहले जाने और सूर्यास्त के बाद लौटने से था.इसीतरह खेत सोना उगलते हैं इसका मतलब भरपूर फसल देते हैं और उनका ख्याल रखने का मतलब नियमित खाद-पानी देने एवं समय पर फसल लेने से था.तब जाकर बेटों को अपनी गलती का अहसास हुआ. इस कहानी का आशय यह है कि पिता बातों-बातों में जीवन का रहस्य समझा देते हैं बस हममें उसे समझ पाने की समझ होनी चाहिए.
लेकिन आज का दौर तो बेटों के "बाप" बनने का दौर है. उनके लिए पिता की सीख का मतलब गुजरे ज़माने की बातें और बे-फिजूल का भाषण भर हैं. वे यह नहीं समझ पाते कि पिता की नसीहत उनके जीवन भर के अनुभवों का निचोड़ हैं.पिता ने ज़माना देखा है,उम्र के कई दशकों के सफ़र में अच्छाइयों और बुराइयों को परखा है तब जाकर अनुभव की यह थाती मिली है. सभी पिताओं का यह प्रयास रहता है कि जो कठिनाइयाँ उन्होंने झेली हैं या जिन परिस्थितियों का सामना उन्हें करना पड़ा है उनके बच्चों को उन सब से बचा लें. माँ तो खुलकर अपनी भावनाओं का इज़हार कर देती है-हंसकर और कई बार रोकर बच्चे को अपने प्यार से रूबरू करा देती है लेकिन पिताजी ऐसा नहीं कर पाते. उन्हें तो हमेशा अनुशासन और मर्यादा के दायरे में रहना पड़ता है तभी तो बच्चे प्यार व डांट के मिले-जुले भावों के बीच बड़े होते हैं लेकिन बच्चे समझते हैं पिताजी हमेशा डांटते भर हैं और अपनी मनमानी करते हैं इसलिए ज़रा से बड़े होते ही बच्चे अपनी मनमानी पर उतर आते हैं. उन्हें पिता की अवहेलना करना सुकून देता है पर पिता को तकलीफ! बच्चे अपने पिता के व्यवहार की हकीक़त तब समझ पाते हैं जब वे स्वयं पिता बनकर अपने पिता की उम्र तक पहुँचते हैं लेकिन तब तक पिता ही जिंदा नहीं होते इसलिए उन्हें अपनी गलती मानने का मौका ही नहीं मिल पाता. बस इसीतरह पिता-पुत्र(बच्चों) का यह चक्र चलता रहता है और वे एक-दूसरे को अपनी भावनाएं समझाए बिना इस दुनिया से रुखसत होते रहते हैं!
वह तो भला हो फादर्स डे जैसे सालाना आयोजनों और इस दिन का व्यापारीकरण करने वालों का क्योंकि उनकी बदौलत कम से कम एक दिन ही सही हमें अपनी भावनाओं को इज़हार करने का मौका मिलने लगा है. ग्रीटिंग कार्ड बनाने वाली कम्पनियां बढ़िया और अर्थपूर्ण संदेशों के द्वारा मन की बात बताने की आज़ादी देने लगी हैं वरना पिता-पुत्र के संबंधों का सूखापन यूँही जारी रहता. बच्चे अपने पिता को नहीं समझ पाने के कारण उनके बाप बनते रहते और बाप अपनी बात नहीं समझा पाने के कारण उम्र के आखिरी पड़ाव में भी अपमान का घूँट पीते रहते. अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है? यदि आपके सर पर पिता का साया है तो समझिये आप दुनिया के सबसे बेफिक्र आदमी हैं...बस पिता को पिता समझकर सम्मान देते रहिये और मौज करिए क्योंकि जब तक पिताजी साथ हैं दुनिया की कोई ताक़त आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकती .दरअसल जो भी परेशानी आएगी उसे आपके पिताजी हँसते-हँसते झेल जायेंगे और आपको पता भी नहीं चलेगा. तो आइये पिताजी/पापा/डैडी/बाबूजी/बाबा/अब्बा/फादर ...(या जिस भी संबोधन से आप उन्हें पुकारते हों) को दिल से भरपूर सम्मान दें ताकि हमें बाद में पछतावा न हो!
पिता के बारे में किसी ने ठीक ही लिखा है-
"एक मिटटी की इमारत,एक मिटटी का मकाँ
खून का गारा बना और ईंट जिसमे हड्डियाँ
दिक्कतों की पुरजोर आंधी जब इससे टकराएगी
देख लेना यह इमारत तब भी बुलंद नज़र आएगी"
(कविता में छेड़छाड़ के लिए मूल कवि से क्षमा याचना सहित)

आरएसएस का मुस्लिम विद्वेष और फासिस्ट कल्पनाएं

     सारी दुनिया में फासीवादी संगठनों के वैचारिक अस्त्र एक जैसे हैं। फासीवादियों में विश्वव्यापी एकता वैसे ही है जैसे पूंजीपतियों में होती है। फासीवादी संगठनों का जनाधार विभिन्न अल्पसंख्यक जातीय समूहों के प्रति घृणा पैदा करके बढ़ता है। फासीवादी संगठनों की विचारधारा की धुरी है नस्लवाद।
     संघ परिवार के अनुसार भारत में रहने वाले मुसलमान राष्ट्रद्रोही हैं। वह सभी गैर हिन्दुओं को विदेशी मानता है और उन्हें किसी भी तरह के मानवाधिकार देने के पक्ष में नहीं है। संघी उन देशभक्त मुस्लिम नेताओं को भी राष्ट्रद्रोही कहते हैं जिनकी कुर्बानियों के सामने संघ के किसी भी बड़े नेता ने कुर्बानी नहीं दी हैं।
   गोलवलकर ने अपनी किताब ‘ हम अथवा हमारा राष्ट्रीयत्व परिभाषित’ में मुसलमानों के बारे में लिखा ‘ ऐसे पराए लोगों के लिए दो ही मार्ग खुले होते हैं। एक यह कि वे राष्ट्रीय संस्कृति को स्वीकार कर उसके साथ एकरूप हो जाएं और दूसरा यह कि वे राष्ट्र की अनुमति लेकर ही देश में रहें तथा जब राष्ट्र यह अनुमति वापस ले ले, तब देश को छोड़कर चले जाएं। अल्पसंख्यकों के प्रश्न के संबंध में यही उचित दृष्टिकोण है। इस प्रश्न का न्यायसंगत उत्तर भी यही है।’
 समस्या यह है कि संघ परिवार अपनी अल्पसंख्यक विरोधी मुहिम कब तक चलाता रहेगा। हमारे अनुसार यह अभियान तब तक चलेगा जब तक पाकिस्तान समाप्त नहीं हो जाता और अखंड भारत नहीं बन जाता। इसका अर्थ यह भी है इस कल्पना का साकार होना असंभव है,असंभव और अवैज्ञानिक कल्पनाओं में अपने अनुयायियों को व्यस्त रखना संघ की फासिस्ट कला है। 
    संघ परिवार का मानना है कि भारत की संस्कृति,परंपरा आदि का उत्तराधिकारी सिर्फ हिन्दू ही हो सकता है,गैर हिन्दुओं को यह हक नहीं है। क्योंकि हिन्दू ही भारतीय है। गैर हिन्दुओं को संघ परिवार भारतीय नहीं मानता।
    संघी प्रवक्ता के शब्दों में ‘ कोई भी सच्चा भारतीय,जो भारतवर्ष के वेदांग, उपनिषद, गीत, पुराण,दर्शन,संस्कृति और कला का उत्तराधिकारी है,हिन्दू है। केवल तभी जब हिन्दू परिवार में पैदा हुआ कोई व्यक्ति अपने सांस्कृतिक अतीत को अस्वीकार कर देता है या मुस्लिम परिवार में पैदा हुआ व्यक्ति ,अपनी राष्ट्रीय मूल जड़ों से अपने को अलग कर सिर्फ कुरान पर ही भरोसा करता है अथवा ईसाई परिवार में पैदा हुआ व्यक्ति केवल पाश्चात्य साहबों और मेम साहबों की नकल करता है और जिसमें राष्ट्रीय आत्म-सम्मान नहीं होता तथा जिसकी जड़ें भारतीय संस्कृति में गहराई में नहीं जातीं,वह भारतीय नहीं रह जाता और इस तरह मातृभूमि की सच्ची संतान नहीं रह जाता।’
     क्या संघी नेता भूल गए हैं कि भारत का संविधान किसे भारतीय मानता है ? भारत में पैदा होने वाला प्रत्येक व्यक्ति भारतीय है चाहे उसका धर्म कोई भी हो। संविधान के अनुसार उसे सभी नागरिक हक प्राप्त हैं। संघ की यह धारणा गलत है कि सिर्फ हिन्दू ही देशप्रेमी हो सकता है। यह सोच भी गलत और असंवैधानिक है कि भारत में रहना है तो हिन्दू धर्म को मानना होगा। यह फासिस्ट सोच है।
    भारत में सैंकडों सालों से आस्तिक और नास्तिकों की परंपरा रही है। भारत के श्रेष्ठतम ज्ञानसर्जक नास्तिक और अनीश्वरवादी थे। गैर-हिन्दू परंपराओं और संस्कृतियों का भारतीय संस्कृति और सभ्यता पर गहरा असर रहा है। भारत का सामाजिक,धार्मिक और सास्कृतिक तानाबाना सिर्फ हिन्दुओं और हिन्दूधर्म ने नहीं रचा है। इसमें गैर हिन्दुओं की हमेशा से बड़ी भूमिका रही है। भारत कभी सिर्फ हिन्दुओं का देश नहीं रहा बल्कि सदियों से गैर हिन्दू यहां निवास करते आ रहे हैं। ये वे लोग हैं जो मुसलमान कौम के उदय के पहले से भारत में रह रहे हैं।
    भारतीय समाज में गैरहिन्दुओं के प्रति गैर बराबरी की परंपरा क्षीण रही है। बल्कि इसके विपरीत गैर हिन्दुओं से सीखने,ज्ञान ,संगीत ,स्थापत्य ,ज्योतिष, साहित्य की धारणाएं लेने की परंपरा ज्यादा प्रबल रही है। हिन्दुओं ने अन्यों को जितना दिया है उससे ज्यादा लिया है। इस प्रक्रिया में भारत का मिश्रित समाज बना है। मिश्रित संस्कृति बनी है। भारत कभी भी शुद्ध हिन्दू समाज नहीं था। भारत में कभी शुद्ध हिन्दू संस्कृति नहीं रही है। संस्कृति कभी शुद्ध एक समुदाय द्वारा नहीं बनती बल्कि उसमें समूचे समाज की भूमिका रहती है। शुद्ध हिन्दू समाज की खोज संघ के सरसंघचालकों की फासिस्ट कल्पना की सृष्टि है।        
वे इसके लिए कुतर्क गढ़ते रहे हैं और गैर हिन्दुओं को समय-समय पर हिंसाचार का शिकार बनाते रहे हैं। यदि संघ अपनी इस फासिस्ट कल्पना को त्याग दे तो देश में शांति और सदभाव स्थापित हो जाए।






20.6.10

पोर्नोग्राफी पर महिला संगठनों की चुप्पी क्यों ?

         हाल ही में दिल्ली में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में जबर्दस्ती ग्रुप सेक्स की शिकायत की और बताया कि उसके साथ यह नारकीय काण्ड 4 साल से चल रहा था। ग्रुप सेक्स का यह पहला सार्वजनिक मामला है। ग्रुप सेक्स की कुसंस्कृति का इंटरनेट पर दिखाए जा रहे ग्रुप सेक्स के चित्रों के साथ गहरा संबंध है। इंटरनेट ऐसी अवांछित आपराधिक क्रीडाओं के लिए प्रेरित कर रहा है। इस घटना ने समाज में आ रहे सेक्स के अस्वाभाविक रूपों के दुष्प्रभाव की ओर ध्यान खींचा है। हमें इस प्रवृत्ति से सावधान होना चाहिए ।

उल्लेखनीय है इंटरनेट पर पोर्नोग्राफी धंधा जमकर चल रहा है। लेकिन भारत के महिला और राजनीतिक संगठन सोए हुए हैं। मैं लगातार महिला संगठनों के प्रकाशनों और आंदोलन की खबरों को दैनिक अखबारों में पढ़ता रहता हूँ लेकिन अभी तक कहीं पर भी ऐसी खबर देखने में नहीं आयी है कि महिला संगठनों ने इंटरनेट के जरिए चल रहे पोर्न के धंधे पर कुछ भी बोला हो। इसका यह अर्थ नहीं है कि महिला संगठनों का पोर्नोग्राफी को समर्थन है।

लेकिन वास्तविकता यह है कि महिला संगठनों को पोर्न के इंटरनेट प्रसारण का विरोध करते सड़कों पर या इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनी के दरवाजे पर नहीं देखा गया। पोर्नोग्राफी के मामले पर महिला संगठनों की चुप्पी चिन्ता की चीज है।

महिला संगठनों को बताना चाहिए कि क्या पोर्न महिलाओं और समाज के लिए घातक है ? क्या पोर्न के प्रसारण से महिलाओं पर हमले बढ़े हैं ? क्या पोर्न से वैवाहिक संबंधों में दरार आती है ? क्या पोर्न के प्रभाववश समाज में अस्वाभाविक सेक्स का रूझान बढ़ा है ? क्या पोर्न का बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है ? क्या पोर्न महज मनोरंजन है ? क्या पोर्न पर भारत में पाबंदी लगाना सही होगा ? क्या भारत सरकार और कारपोरेट घरानों को पोर्न का धंधा करने की इजाजत देनी चाहिए ? महिला और राजनीतिक संगठनों ने पोर्नोग्राफी के खिलाफ चुप्पी क्यों साधी हुई है ? आखिरकार हम क्या करें ? हमें इन सब सवालों पर सोचना चाहिए।

चलो एक बार फ़िर से अजनबी बन जाएँ हम दोनों-ब्रज की दुनिया

६० का दशक हिंदी फिल्मों के इतिहास में अपने खूबसूरत गानों और कर्णप्रिय संगीत के लिए जाना जाता है.इसी दशक में एक फिल्म आई थी गुमराह.इस फिल्म में एक इज्ज़तदार घराने की बहू की ज़िन्दगी में उसका पुराना प्रेमी दोबारा आ धमकता है.संयोग से उसकी अपनी पूर्व प्रेमिका के पति से मित्रता हो जाती है और वह पूर्व प्रेमिका के घर पर भोजन के लिए निमंत्रित किया जाता है .जहाँ जिद किये जाने पर वह यह गाना सुनाता है.फिल्म में तो गाने की सिचुएशन एक ही बार की बन पाई लेकिन हमारे देश की राजनीति में इस गाने की सिचुएशन बार-बार बन रही है.कारण है राजनीतिक दलों और नेताओं का अवसरवादी रवैय्या.कुर्सी के लिए बेमेल गठबंधन किये जा रहे हैं.आश्चर्य की बात है कि इस गाने की सिचुएशन सबसे ज्यादा उस पार्टी के साथ बन रही है जो अपने को पार्टी विथ डिफ़रेंस कहती है.जी,हाँ मैं बात कर रहा हूँ भाजपा की.सबसे पहले उसने कई साल पहले उत्तर प्रदेश में मायावती से हाथ मिलाया.एकदम बेमेल गठबंधन.एक दल दलितवादी और एक हिंदूवादी.गठबंधन कुछ महीने से ज्यादा नहीं चल पाया और दोनों दल एक बार फ़िर अजनबी बन गए.अभी कुछ दिन पहले झारखण्ड में भी इस दल की गठबंधन सरकार टूटी है.शिबू सोरेन ने लोकसभा में यू.पी.ए. के पक्ष में वोट दल दिया.ऐसे में यह स्वाभाविक था कि भाजपा नाराज होती.नाराज भाजपा ने झारखण्ड सरकार से समर्थन वापस ले लिया.लेकिन इसी बीच सोरेन ने उसके सामने मुख्यमंत्री की कुर्सी का टुकड़ा फेंक दिया.भाजपा एक महीने तक एक बहुत ही सम्मानित जानवर जिसका नाम लेकर उसके अध्यक्ष कुछ ही महीने पहले विवादों में फंस गए थे की तरह टुकड़े के पीछे लार टपकती दौड़ती रही.अंततः एक महीने बाद थक कर बैठ गई और फ़िर शिबू के लिए यही गाना गाने लगी.अब बिहार और झारखण्ड ठहरे जुड़वाँ भाई भले ही दोनों भाइयों के बीच ज़माने के चलन के अनुसार बंटवारा हो गया हो सो झारखण्ड को जैसे ही अस्थिरता की बीमारी लगी बिहार भी इस रोग से प्रभावित होने लगा.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश को पहले से ही ग़लतफ़हमी की बीमारी है.बीमारी क्या है कि लालू-राबड़ी जब इस आवास में रहते थे तो उन्होंने गाय-भैंस पाल रखी थी.नीतीश जी को जानवर पालना पसंद नहीं था सो ग़लतफ़हमी पाल ली. वे समझते हैं कि बिहार की सरकार सिर्फ उनकी बदौलत काम कर रही है.बांकी कोई कुछ नहीं कर रहा.सो जीवन-साथी भाजपा से लड़ बैठे.जाने आगे बिहार की राजनीति क्या करवट ले.लेकिन लक्षण अच्छे नहीं हैं और यहाँ भी यह गाना गाया जा सकता है.अब दो का झगड़ा होगा तो फायदा तो तीसरे ही उठाएंगे सो लालू और पासवान ताक लगाये बैठे हैं कब उनके कानों में यह गाना गूंजना शुरू होता है.कुछ लोग बीच-बचाव में भी लगे हैं तो शिवानन्द तिवारी जैसे घरतोड़क आग में किरासन डालने में भी लगे हैं.तिवारीजी का रिकार्ड रहा है कि इन्होंने जिसकी पीठ पर भी हाथ फेरी वो बर्बाद हो गया है.पहले ये लालू की पीठ पर हाथ फेर चुके हैं.देखना है कि बिहार में एन.डी.ए. का सफलतापूर्वक चल रहा गठबंधन आगे चल पता है कि नहीं और कब हमें यह गाना सुनने को मिलता है.नीतीश ने तो गाना शुरू भी कर दिया है भाजपा कब तक गाना गाने से बचेगी?शायद इसी बात पर बिहार का भविष्य भी निर्भर करेगा.

मैं कौन हूँ ....

अक्सर रातों की तन्हाई में.


मैं कौन हूँ.
क्या पतझड़ का वह पत्ता हूँ.
जो वक्त के थपेड़ो से टूटकर.
जमीं पर पड़ा हूँ.
जो हल्के से हवा के झोंके से,
थरथरा जाता हूँ.
या फिर बरसात की वह पहली बूँद हूँ.
जो बादलों से निकलकर
तपती जमीं पर गिरकर
अपना वजूद समाप्त कर देती है
या फिर डाली का वह फूल हूँ
जो सूखकर जमीं पर पड़ा है
और याद कर रहा है
अपने बीते हुए अतीत को
जब फिजा में खुशबू बिखेरता था.
अफ़सोस कर रहा था
अपने बीते हुए लम्हों को याद करके
तभी दिल के किसी कोने से यह आवाज़ उठी
मैं पतझड़ का पत्ता ही सही
जो टूटकर गिरा हूँ
पर आने वाले नए पत्तो को
हरियाली का न्योता दे आया हूँ
मैं बारिश की पहली बूद ही सही
भले ही तपती जमीं पर गिरकर
अपना अस्तित्व खो दिया हूँ
किन्तु आने वाली बारिश का
 सन्देश लेकर आया हूँ
मैं डाली का टूटा फूल ही सही
लेकिन फिज़ाओ को
नई महक देने के लिए
नया राश्ता दिखाकर आया हूँ
शायद मैं जान गया हूँ
मैं कौन हूँ
मैं मिटकर भी अमित हूँ
मैं टूटकर भी अटूट हूँ
मैं गिरकर भी खड़ा हूँ
क्योंकि मैं नए ज़माने का 
सन्देशवाहक हूँ.


मित्रो मैं कविता नहीं लिखता यह मेरा पहला प्रयास है लिहाजा अपनी राय से अवश्य अवगत कराये. टिप्पणी अवश्य दे.

प्रस्‍तुतोमि तद्दृष्‍यं यद्दृष्‍ट्वा सर्वेभारतीया: प्रसन्‍तामनुभवेयु: ।।



हिन्‍दी भाषायां पठितुम् अत्र बलाघात: करणीय:
                  प्रस्‍तुतोमि तत् दृष्‍यं यद्दृष्‍ट्वा सर्वे भारतीया: प्रसन्‍नतामनुभविष्‍यन्ति । भवन्‍त: चिन्‍तयन् सन्ति यत् तावत अहं किं दर्शयितुम् इच्‍छामि ।  स्‍वयमेव पश्‍यन्‍तु ।



अस्ति एतत् दृष्‍यं लखनउनगरस्‍य, निरालानगरक्षेत्रस्‍य शिशुमन्दिरे आयोजितस्‍य 10 दिवसीयसंस्‍कृतआवासीयप्रशिक्षणशिविररस्‍य , यत्र सम्‍भवत: 250 प्रशिक्षार्थय: 10 दिवसपर्यन्‍तं  संस्‍कृतसम्‍भाषणस्‍य शिक्षां गृहीतवन्‍त:।  

 शिविरआयोजनस्‍य नवमे दिने नगरभ्रमणम् आयोजितम् , सरस्‍वतीशिशुमन्दिरत: श्रीरामकृष्‍णमठम् । वदतु संस्‍कृतम्, जयतु भारतम् । जयतु जयतु संस्कृत भाषा, वदतु वदतु संस्‍कृतभाषा । ग्रामे ग्रामे नगरे नगरे संस्कृत भाषा इति उद्घोषात् सम्‍पूर्ण विश्‍व जनु गुंजायमान: आसीत् ।

 शिविरायोजनस्‍य दशमे दिने प्रात: 3वादने भारतमातु:  मानचित्रे सर्वे छात्रा: शिक्षका: च पुष्‍पार्पणं कृतवन्‍त: । भारतमातु: मानचित्रं  दीपै: सज्जितं कृतम् ।  भवन्‍त: अस्मिन्  चित्रे भारतमातु: पवित्रविग्रह: द्रष्‍टुं शक्‍नुवन्ति ।



सार्धं भोजनं कुर्वन्‍त: छात्रा:।


अनेन प्रकारेण एतत् 10 दिवसस्‍य संस्‍कृतप्रशिक्षणशिविरं सुन्‍दरतया सफलतया च समाप्‍तम् अभवत् । अस्‍य शिविरस्‍य प्रथमे दिवसे यत्र कस्‍यचित् अपि मुखात् सम्‍यकतया संस्‍कृतस्‍य एक: शब्‍द: अपि न आगच्‍छत् आसीत तत्रैव समापनकार्यक्रमे प्राय: सर्वे प्रशिक्षार्थिन: संस्‍कृते एव स्‍वविचारान् प्रकटितवन्‍त: । अनेन प्रकारेण शिविरायोजनं सर्वथा सफलं आसीत् , अस्‍य प्रमाणस्‍वरूपं ते प्रशिक्षार्थिन: सन्ति ये अत्र प्राँगणे विभिन्‍नप्रकारेण सोत्‍साहं संस्‍कृताभ्‍यास कुर्वन्‍त: सन्ति । 

अत्र केचन जालपुटसंकेतान् दीयते यत्र  बलाघातं कृत्‍वा भवन्‍त: तानि चलचित्राणि  द्रष्‍टुं शक्‍नुवन्ति येषु संस्‍कृताभ्‍यासे रता: सन्ति प्रशिक्षार्थिन:। 

।। अभ्‍यासं कुर्वन्‍त: प्रशिक्षार्थिन: ।।

।। उच्‍चै: स्‍वरै: संस्‍कृतयात्रायां उद्घोषं कुर्वन्‍त: विद्यार्थिन: ।।

।। कार्यक्रमस्‍य समापनं भारतमातु: चरणयो: पुष्‍पार्चनं च ।।


भवतां विचाराणां स्‍वागतमस्ति अत्र, मम उत्‍साहवर्धनाय ।।


http://sanskrit-jeevan.blogspot.com/