Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

12.7.10

ज्ञान की जर्जर काया


ज्ञान की जर्जर काया


कल ’शाम की बात है। मै अपनेआप से बात कर रही थी। और जीवन के हजारों तानेबाने बुन रही थी कि अचानक एक कोलाहल सा सुनाई पडा। पकडो-पकडो मारो-मारो का ’शोर सुनकर मै दौडकर दरवाजे पर आ गई। देखा तो स्तम्भ सी देखती ही रह गई। एक जर्जर काया छीड शरीर मानो मृतशरीरढॉचा सा, ना हड्रडी ना रक्त संचार बस नेत्र खुले ले दयनीयभाव, थी आशा दया की नेत्रों मे, मन रो उठा देख यह मायाजाल। आयी दया घर ले आयी।
मैंने पूछा ,“ अय सात्यआत्मा हो कौन क्यों विवश हो धराशाई सी भटक रही हो राहों मे। किसे खोज रही इस भ्रमित समाज के पगचिन्हों में। है कैसी मृगतृष्णा?”
पूछा तो जान पडा, यह है एक सत्य की परछाई, यह तो है, “ ज्ञान की जर्जर काया” लिए अस्थी कंकाल दरदर खोज रहा सत्य’िाक्षा का द्वार।
वो बोली द्र्रवित भाव से , “हे प्राणमित्र कहने को है मंजूसंसार, पर सच पूछो तो अब बन गया भोग का द्वार। हर कोई है ’शिक्षित, पर मूढ अभिमानी ना दया, ना ज्ञान, ना नेत्रों मे लाज, लालच कर रही है हर घर-घर में वास। ममता तो है बस तमस द्वार। ना लाज है श्रंगार में ना दया है अत्मसम्मान पर। है रुधिर का रंग अब नही लाल। कहने को सब है ज्ञानी पर है सच पूर्ण भ्रमित अभिमान। नही स्वंय को स्वंय का ज्ञान। मै तो बस खोजू एक सत्यद्वार। जो सच पूछो वो है एक अतिश्रुक्ति, ना कोई है भाव प्रधान, ना किसी में स्वाभिमान।
इतना कहकर वो ज्ञानछाया खो गयी कोहरे की घुपत राहों में। नेत्रपटल खुले मेरे खोजते रहे उसे अंध राहों को। शायद वो रुक जाती शायद पलठ कर फिर आती शायद वो कुछ और कह पाती पर सच पूछो तो है यह सपना। यहॉ ज्ञानी दर-दर फिर रहे अज्ञानी का होता सतकार । ये जीवन की है सच्ची विडम्बन ना कोई अतिसुक्ति पा कोई अभिप्रेणा।

ये क्या बात हुई भई

कल रात को स्टार न्यूज़ पर एक परिचर्चा हो रही थी। विषय, विषय तो ऑक्टोपस बाबा के अलावा कुछ हो ही नहीं सकता था। उसमे कई ज्योतिषविद ,तर्क शास्त्री और वैज्ञानिक भाग ले रहे थे। चैनल का खेल संपादक उसका संचालन कर रहा था। सबकी अपनी अपनी राय, तर्क,कुतर्क थे। इसमें एक बात बड़ी जोरदार थी। जैसे ही संचालक किसी ज्योतिषाचार्य को अपनी बात कहने के लिए माइक देता, स्टूडियो में काम करने वाला एक बड़ा पत्रकार [ शायद ] आकर जबरदस्ती उससे माइक लेकर अपनी बात कहने लगता। बात भी पूरी गुस्से में कहता। एक बार नहीं ऐसा बार बार हुआ। परिचर्चा का संचालन करने वाला उसको बुलाता या नहीं वह आ जाता। ज्योतिषाचार्य अपनी बात शुरू भी नहीं कर पाते कि वह टपक पड़ता। संचालक भी उसको ऐसा करने से रोक नहीं रहा था। जब चैनल ने उनको बुलाया है, अपनी बात कहने के लिए तो उनको अपना कथन पूरा ना करने देना कहाँ की सभ्यता है। फिर ऐसे कार्यकर्म में तथाकथित नास्तिकों को हिन्दू धर्म, देवी देवताओं, उनसे जुड़ी मान्यताओं को गाली निकालने का खुला मौका मिल जाता है या ये कहें कि दिया जाता है।। गलत को गलत कहना बुरी बात नहीं लेकिन केवल अपनी ही बात को सच साबित करने के लिए जोर से बोलना, दूसरे की भावनाओं को ठेस पहुँचाना कौनसा वैज्ञानिक तथ्य है। चैनलों पर बैठ कर हिन्दुओं, देवी-देवताओं को अपमानित करने वाले इस प्रकार से किसी और धर्म के बारे में एक शब्द भी बोल कर दिखाएँ। चैनल से लेकर सरकार तक की जड़ें हिल जाएँगी। बात कहने वालों का चैनल से बाहर आना मुश्किल हो जायेगा। आप सच्चें हैं, आपका तर्क वैज्ञानिक कसौटी पर खरा है। मगर चैनल वाले ने जिस को बुला रखा है वह भी तो कुछ ज्ञान रखता होगा। मेरी इस पोस्ट से भी ऐसे नास्तिकों के पेट में मरोड़ उठेगी। चलो ठीक है पेट साफ हो जायेगा। ऐसी वार्ता संचालन करने वालों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि स्टाफ को कोई बन्दा यूँ किसी की बात को ना काटे। अगर उसको बुलाना मज़बूरी है तो उसको भी परिचर्चा में शामिल कर लो। जिस से बीच बीच में माइक छीन कर वह किसी का अपमान ना कर सके। तर्क शास्त्रियों पर भी किसी धर्म की निंदा करने पर रोक होनी चाहिए। आप समालोचना करो, तर्क से अपने कथन की सार्थकता सिद्ध करो, ये क्या कि जब कोई बस ना चले तो आपे से बाहर होकर किसी का अपमान करना शुरू कर दो। ताकि दूसरा कोई जवाब ही न दे सके। नारायण,नारायण।

11.7.10

---- चुटकी-----

इंसानों ने
तोड़
दिया विश्वास,
इसलिए
जानवरों में
नजर आने
लगी आस।

10.7.10

Did you get my invite?


Add Friend Request from Jhoos.com for pandey.aaanand Anand Pandey wants to be your friend

pandey.aaanand
Do you want to add pandey.aaanand to your friends network ?
 
Click here to accept pandey.aaanand as a friend
Accept
   Click here to reject friend request
Reject
Privacy Policy  Unsubscribe  Terms and Conditions

एक गाँव ऐसा भी-ब्रज की दुनिया

मैं जैसा कि आप जानते हैं कि एक शहर में रहता हूँ जिसका नाम है हाजीपुर.१८ साल पहले बड़े ही भारी मन से हमने गाँव को टाटा-बाई-बाई कर दिया था लेकिन मैं आज भी मन से ग्रामीण ही हूँ,शहर की आवोहवा मुझे रास नहीं आती,घुटन-सी महसूस होती है,हर जगह कृत्रिमता का आभास होता है.इसलिए जब मेरे मित्र ने मुझे अपने तिलक के अवसर पर गाँव चलने के लिए कहा तो मैं सहर्ष तैयार हो गया हालांकि २ सप्ताह बाद ही मेरी यू.जी.सी. की परीक्षा थी.मेरे मित्र का गाँव सारण जिले में मढ़ौरा के पास स्थित है.पूरे तीन घन्टे की यात्रा के बाद हमें अपनी कार को उसके घर से कुछ फर्लांग पहले ही रोक देनी पड़ी क्योंकि वहां पुल बनाने के दौरान सड़क काट दी गई थी.दूर से ही उसका घर टेंट-शामियाना लगा होने के कारण पहचाना जा सकता था.बारी-बारी से मैं उसके पिताजी और चाचाजी से मिला.पहली नज़र में गाँव पिछड़ा लगा मुझे.उसके दरवाजे पर कई मुसलमानों को जब काम करते देखा तब मुझे आश्चर्यमिश्रित ख़ुशी हुई,सांप्रदायिक सहयोग का साकार प्रतिरूप.मन को इत्मिनान भी हुआ कि हमारे देश को सांप्रदायिक आधार पर तोड़ पाना कभी संभव नहीं हो पायेगा क्योंकि इस देश में इस तरह के अनगिनत गाँव जो हैं. मैंने हाथ-मुंह धोने के बाद बाद भोजन किया.बड़े ही अनुराग के साथ मुझे भोजन कराया गया.सादा भोजन जो प्रेम के रस में पकाया गया था.शायद कृष्ण को विदुर के घर की साग में इतना स्वाद नहीं मिला होगा. जब भोजनोपरांत विश्राम करने के लिए गया तब मंझले चाचा से लम्बी बातचीत हुई.वे भूतपूर्व सैनिक थे इसलिए जाहिर था कि बातचीत उनके सैनिक जीवन पर केन्द्रित रही.मित्र के घर के पूरे इतिहास-भूगोल से मैं अब परिचित था. रिटायरमेंट के वर्षों बाद भी वे सेना के अन्य रिटायर्ड जवानों की तरह काफी परिश्रमी थे.पूरी घर-गृहस्थी की जिम्मेदारी उन्होंने अपने बूढ़े मगर मजबूत कन्धों पर उठा रखी थी.बातचीत में व्यवधान तब आया जब मुझे नींद आ गई.शाम को नींद खुलने के बाद हम गाँव देखने को निकले.खुद मेरा मित्र मेरा गाईड बना.बड़े लम्बे अंतराल के बाद गाँव की हवा तन-मन को स्पर्श कर रही थी,मन रोमांचित हो रहा था.ठंडक पैदा करने के कृत्रिम साधनों में यह बात कहाँ?.करीब दो घन्टे लगे उन स्थानों का दर्शन करने में जहाँ मेरे मित्र ने बाल-लीला की थी.मेरा मन लगातार अपने गाँव से इस गाँव की तुलना कर रहा था.लौटते समय मित्र के एक चाचा के यहाँ पहले तो शुद्ध दूध से बनी चाय पी फ़िर ताज़ा भुट्टों का आनंद लिया.याद आया मेरा बचपन जब मैं १०-१५ तक भुट्टे एक ही बार में खा जाया करता था बिना इस बात की चिंता किये कि बेचारे पेट पर क्या गुजरेगी.खैर यहाँ मैंने ज्यादा नहीं बस तीन भुट्टे खाए.न जाने क्यों शहर में ठेलों पर बिकनेवाले भुट्टों में यह रसानंद क्यों नहीं आता.शायद उनमें ग्रामीण सहृदयता की जगह बाजारवाद का रस होता है.घर के सामने बहुत लम्बा-चौड़ा खाली मैदान था.इसलिए दरवाजे पर हरसमय ठंडी-ठंडी हवा आती रहती पंखा-कूलर या ए.सी. कोई जरुरत ही नहीं.सबसे कमाल की बात थी चापाकल के पानी में.उसका पानी काफी ठंडा था.जहाँ अपने घर के बाथरूम में मैं दो मिनट में ही नहा लेता था वहां १०-१५ बाल्टी पानी से नहाता.न तो ठंडा तेल लगाने का झंझट और सिरदर्द की दवा निगलने की जरुरत,नहाते ही सारी थकान उड़नछू.गाँव में सिर्फ एक ही कमी थी कि बिजली नहीं थी.हुआ यह था कि गाँव के लोग जब बिजली के खम्भे गाड़े जा रहे थे तब आपस में ही लड़ पड़े.हर कोई अपने-अपने दरवाजे पर खम्भे गड़वाना चाहता था.नतीजा यह हुआ कि गाँव में बिजली आते-आते रह गई.बिजली नहीं होने के चलते मेरा मोबाईल चार्ज नहीं हो पाया और दो दिनों के संघर्ष के बाद वह मूर्छावस्था में चला गया.तिलक की शाम भोज में कई सौ लोग शामिल हुए.मुझे आश्चर्य हुआ कि भोजन परोसने में मित्र के जो ग्रामीण रिश्तेदार बिलकुल पीछे थे खाने में काफी आगे निकले.देखकर दुःख हुआ कि गांवों में भी अब वो बात नहीं रह गई जिसके बल पर पहले एक छप्पर उठाने के लिए पूरा गाँव मदद के लिए जमा हो जाता था.ईर्ष्या और जलन ने यहाँ के लोगों के मन में भी पैठ बना ली है.पहले गाँव सूधो मन,सूधो वचन,सुधों सब व्यवहार के लिए जाने जाते थे.आज का यह गाँव कई जातीय समूहों में बँटा हुआ था लेकिन जातीय तनाव नहीं था.अन्य जातियों के लोग और मुसलमान भी पंचायत को हरिजनों के लिए आरक्षित कर देने से दुखी लगे. यहाँ मैं पूरी तरह भोजपुरी बोल रहा था हालांकि मेरी मातृभाषा वज्जिका है.मेरा मानना है कि ग्रामीण जीवन का वास्तविक मजा आप तभी ले सकते हैं जब आप वहां के लोगों से उनकी ही भाषा में बात करें.दो दिनों में ही कई लोग मेरे अच्छे मित्र बन गए थे जैसे बरसों की पहचान हो.मित्र की माँ में मुझे अपने माँ का अक्स दिखता था और बहनों में अपनी बहन का.सीधेपन और ईमानदारी में मित्र के पिता मेरे पिता के काफी निकट थे.दो दिनों के लिए मुझे लगा कि मैं फ़िर से अपने गाँव में रहने लगा हूँ जहाँ तब स्नेह की गंगा बहती थी.मेरी दिली ईच्छा थी कि मैं शादी तक रुकूं लेकिन इसमें दो बाधाएं थीं एक तो यह कि मैं अपने साथ कपडे नहीं ले गया था और दूसरी यह कि कुछ ही दिनों बाद मेरी यू.जी.सी. की परीक्षा थी.मैंने तिलक की सुबह ही घर का रास्ता पकड़ लिया.लेकिन उस गाँव की यादें अपने साथ लेता आया.उस गाँव की यादें जहाँ मैला आँचल के मेरीगंज की तरह धूल भी है और फूल भी,कांटें भी हैं और चन्दन भी, राम का भी निवास है और रावण का भी और इन दोनों विपरीत ध्रुवों के बीच पेंडुलम की तरह झूलते रहनेवाले लोगों का भी.

निशंक के नेतृत्व में होंगे 2012 के विधानसभा चुनाव : गडकरी

अपनों को ही नहीं पच पा रही है निशंक की कामयाबी
कुशल वित्तीय नियोजन, महाकुंभ सरीखी बड़ी उपलब्धियां तक है उनके खाते में।

राजेन्द्र जोशी
देहरादून । भारतीय जनना पार्टी मे अपने किसी नेता की उपलब्धियों को उदारता के साथ स्वीकारने की क्षमता का अभाव है। इसके विपरीत कांग्रेसी अपने नेता की उपलब्धियों की छत्रछाया सबकी वैतरणी पार लगाने की कोशिशों में लगे रहते है। कांग्रेस व भाजपा के इसी मूलभूत अंतर की वजह से कांग्रेसी सियासी माइलेज लेने में भाजपा से कई कदम आगे है।
उत्तराखण्ड में नारायण दत्त तिवारी चाहे जितने भी विवादों से घिरे रहे लेकिन कांग्रेसी पण्डित जी की राजनीतिक कद काठी का हमेशा लाभ उठाते रहे। उनके राष्ट्रीय व्यक्तित्व की छत्रछाया में कांग्रेस ने उत्तराखण्ड मे पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया। इधर, भारतीय जनता पार्टी में डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद जितनी तेजी से प्रदेश का विकास हुआ और जितनी उपलब्धियां उनके द्वारा अर्जित की गई उतना कोई कांग्रेसी मुख्यमंत्री करता तो सारे कांग्रेसी उनके पीछे लामबंद हो जाते। भाजपा में मुख्यमंत्री डॉ. निशंक की सक्रियता व उपलब्धियों से अंदरूनी खींचतान और बढ़ती नजर आ रही है। भाजपा नेताओं में इस बात को लेकर अधिक चिंता है कि कहीं डॉ. निशंक अंगद की तरह अपना पांव न जमा लें। उनकी उपलब्धियों को उदारता से स्वीकारने के बजाए उनकी टांग खिंचाई में ज्यादा ऊर्जा लगाई जा रही है।
भाजपा को भी सरकार चलाने के लिए कांग्रेस से सीख लेनी चाहिए कांग्रेसियों में चाहे कितनी ही अन्र्तविरोध क्यों न हो सत्ता के लिए वे एकजुट रहते हैं। भाजपा नेताओं को इस समय डॉ. निशंक की ऊर्जा, सक्रियता, राजनीतिक कौशल का लाभ लेते हुए भविष्य की राह तलाशनी चाहिए। मिशन 2012 सामने है, उसकी सफलता के लिए सभी को एकजुट हो जाना चाहिए।
डॉ. निशंक ने कुशल विश्रीय नियोजन का परिचय देते हुए 13वें वित्त आयोग से ने केवल प्रशस्ति प्राप्त की वरन् पुरस्कार स्वरूप एक हजार करोड़ की अतिरिक्त धनराशि भी उत्तराखण्ड के खाते में शामिल करवाई। राज्य गठन के समय जहां प्रदेश की विकास दर 2.9 प्रतिशत थी वह अब बढकर 9.5 प्रतिशत हो गई जो कि राष्ट्रीय विकास 8.6 से कई अधिक है राष्ट्रीय विकास दर में उत्तराखण्ड ने 28 प्रदेशों में तीसरा स्थान प्राप्त किया है जो कि इस नवोदित राज्य के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि ही कहा जाएगा।
यहीं नहीं राज्य गठन के समय जो प्रति व्यक्ति वार्षिक आय 15000 रूपए थी। वह अब बढकर 42000 रूपए हो गई है। योजना आयोग से पहली बार किसी सरकार द्वारा तैयार की गई वार्षिक योजना के परिव्यय को ज्यों का त्यों अनुमोदित कराना निशंक सरकार की एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। वर्ष 2012-11 के लिए 6800 करोड रूपए की वार्षिक योजना मंजूर कराई जो कि गत वर्ष की तुलना में 1225 करोड़ अधिक है।
इस सदी के सबसे विराट पर्व कुंभ मेले के सफ ल आयोजन का श्रेय भी डॉ. निशंक के खाते में गया। पूरी दुनिया इस मेले की सफ लता की तारीफ कर रही है। लेकिन प्रदेश के कई भाजपा नेताओं के मुहं सिले हुए हैं।
कुंभ मेले में 140 देशों के लगभग 8 करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया। 250 वर्ष बाद सभी अखाड़ों की शाही स्नान में भागीदारी हुई। कुंभ मेले में 80 प्रतिशत निर्माण कार्य स्थाई प्रकृति के हुए। पहली बार भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और उत्तराखण्ड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (यूसेक) द्वारा श्रद्धालुओं की वैज्ञानिक गणना की गई। इस गणना से साबित हुआ कि एक करोड 63 लाख श्रद्धालुओं ने मुख्य शाही स्नान 14 अप्रैल 2010 को गंगा स्नान का पुण्य अर्जित किया।
इतना ही नहीं हिन्दू धर्म की अटूट आस्था की प्रतीक पतित पावनी गंगा की निर्मलता व अविरलता के लिए निशंक सरकार ने स्पर्श गंगा अभियान शुरू किया। इस अभियान के लिए प्रख्यात नृत्यांगना व सिने तारिका हेमामालिनी को ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया। हेमा मालिनी के इस अभियान से जुडने से गंगा स्वच्छता अभियान धरातल पर दिखेगा। एन. एस. एस., एन. सी. सी., युवक मंगल दल, महिला मंगल दल सहित विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के इस अभियान से जुड़ जाने से यह एक जनांदोलन का रूप ले सकेगा।
प्रदेश के अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना निशंक सरकार की प्राथमिकताओं में है इसके लिए अटल आदर्श ग्राम योजना शुरू की गई है जिसके तहत पहले चरण में 670 न्याय पंचायत मुख्यालयों का विकास केंद्र के रूप में चयन किया गया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक सामाजिक एवं अवस्थापना सुविधाओं का विकास कर इन गांवों को आदर्श गांव के रूप में विकसित करना सरकार का लक्ष्य है। वहीं देश के बड़े औद्यौगिक घरानों द्वारा उत्तराखण्ड में स्थापित बडे औघोगिक समूह युवकों को प्रशिक्षण देकर नौकरी भी दे रहे है। इनमें हिन्दुजा समूह, गॉडविन ग्रुप, टाटा समूह, रेलिगेयर, विप्रो, हीरो हॉण्डा आदि शामिल है। उत्तराखण्ड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में चयनित गरीब प्रतिभाशाली 1000 छात्रों को विश्व स्तरीय चार वर्षीय मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग का प्रशिक्षण अशोक लीलैण्ड के प्लांट में दिया जा रहा है। इन्हें 5500 रूपए छात्रवृश्रि भी दी जा रही है और प्रशिक्षण पूरा होने पर सेवायोजित भी किया जाएगा। इसके अलावा ’निशंक’ सरकार ने जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अनुपम पहल नाम से 14 कल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया है।


निशंक के नेतृत्व में होंगे 2012 के विधानसभा चुनाव : गडकरी
देहरादून .. राजधानी में शुक्रवार सुबह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी तथा राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक एक साथ पत्रकारों से बातचीत करने पहुंचे तो साफ हो गया कि सब कुछ ठीक ठाक है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर लगे आरोपो को खारिज करते हुए न सिर्फ मुख्यमंत्री को क्लीन चिट दी बल्कि उनकी कार्य प्रणाली की भी जमकर सराहना की।
देहरादून पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री बदले जाने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। गडकरी ने कहा कि मीडिया निशंक को मुख्यमंत्री पद से हटाने की अफवाह फैला रहा है जबकि पार्टी ने इस तरह का कोई फैसला लेने पर कभी विचार ही नहीं किया। उन्होंने कहा कि निशंक राज्य में सर्वाधिक स्वीकार्य नेता है। उनके नेतृत्व में सरकार तथा संगठन बेहतर काम कर रहा है। गडकरी ने कहा कि उन्होंने मंत्री मण्डल के सदस्यों, विधायकों तथा दायित्वधारियों से अलग-अलग मिलकर बात की है। सभी निशंक के नेतृत्व में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निशंक पर कांग्रेस द्वारा लगाये गये आरोप बेबुनियाद है। खुद उन्होंने उन आरोपों की जांच की है। गडकरी ने निशंक के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यो का लोहा मानते हुए योजना आयोग ने उन्हें एक हजार करोड़ रूपये बोनस तथा राज्य की वार्षिक योजना में 1250 करोड़ रूपये का इजाफा किया है। गडकरी ने कहा कि निशंक के राज में उत्तराखण्ड उतरोत्तर विकास कर रहा है। इसलिये निशंक को बदले जाने का सवाल ही नहीं उठता।



भाजपा सरकार उनके नेतृत्व में पूरा कार्यकाल पूरा करेगी।
पैकेज में कटौती राज्य के साथ धोखा: गडकरीनिशंक ही रहेंगे मुख्यमंत्री: नितिन

देहरादून । उत्तराखण्ड को मिलने वाले औद्योगिक पैकेज में कटौती किए जाने को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने केंद्र सरकार को आडे हाथों लेते हुए इस कटौती को राज्य के साथ धोखा करार दिया है। उन्होंने पैकेज में कटौती के कारण राज्य में औद्योगिक पिछड़ेपन की आशंका व्यक्त कि है। गडकरी ने पैकेज बढ़ाने के लिए तीव्र लड़ाई लडने का आश्वासन दिया।
राजपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि हिमाचल तथा उत्तराखण्ड के साथ केंद्र सरकार धोखा कर रही है। औद्योगिक पैकेज में कटौती इसका ताजा उदाहरण है। गडकरी ने कहा कि औद्योगिक पैकेज में कटौती से उश्रराखण्ड में उद्योगों के पिछडऩे की आशंका बढ़ गई है। केंद्र सरकार ने जल्द पैकेज जारी नहीं किया तो राज्य में नए उद्योगों क ी स्थापना में रोड़े खड़े हो सकते है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस सौतेलेपन के खिलाफ भाजपा अपनी लडाई को तेज करेगी। देश भर में आसमान छू रही महंगाई को लेकर गडकरी ने कहा कि इस मुद्दे पर एनडीए ही नहीं समूचा विपक्ष एकजुट है। भाजपा इस मुद्दे पर देश भर में केंद्र सरकार के खिलाफ माहौल तैयार करेगी। गडकरी ने जसवंत सिंह की पार्टी में वापसी पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें पार्टी से निकालने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण था। भाजपा ने अपनी भूल सुधार कर उनकी पार्टी में वापसी कराई है। राज्य सरकार पर स्टर्डिया डेवलेपर्स को भूमि आवंटन तथा जल विद्युत परियोजनाओं के आवंटन पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए गडकरी ने निशंक को पाक साफ बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति में विपक्ष का काम आरोप लगाना है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बदले जाने कि अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि निशंक के नेतृत्व में भाजपा अपना कार्यकाल पूरा करेगी। 2007 के विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा कांग्रेस पर लगाए गए 56 घोटालों की जांच में देरी के लिए उन्होंने जांच आयोग को दोषी बताया। जनाक्रोश रैली में आतंकवादी अफ जल गुरू को कांग्रेस का दामाद कहने पर उन्होंने कहा कि इस मामले में माफ ी मांगने का सवाल ही नहीं उठता।
पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक तथा प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल के साथ ही प्रदेश प्रवक्ता मुकेश महेन्द्रा, सह प्रवक्ता सतीश लखेडा, दीप्ती रावत समेत भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुगालते में न रहें मंत्री व विधायक, कट सकता है टिकट
देहरादून । जनाक्रोश रैली में शिरकत करने देहरादून पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने निशंक मंत्री मंडल की जमकर क्लास ली। गडकरी ने साफ किया कि मंत्री हो या विधायक इस मुगालते में न रहेें कि उनका टिकट पक्का हैै। गुटों में बंटे विधायकों को भी गडकरी ने साफ कर दिया कि गुट नहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर ही टिकट मिल सकता है। उन्होंने यह भी साफ किया कि पांच बार सर्वे करने के बाद पास होने वाले विधायकों और मंत्रियों को ही टिकट दिया जायेगा।
जनाक्रोश रैली को संबोधित करने के बाद राज्य सरकार के मंत्रीमंडल तथा विधायकों से वन टू वन भेंट कर पार्टी के मुखिया ने मंत्रियों तथा विधायकों की कई गलत फहमियां दूर की। गडकरी ने निशंक की टीम को सख्त हिदायत दी कि इस गलत फहमी में न रहे कि उनका टिकट पक्का हैै। पार्टी और जनता के लिए काम करने वाले नेताओं को ही पार्टी टिकट देगी। आकाओं के सहारे टिकट पाने वाले नेताओं को गडकरी ने कहा कि ऐसा करने वाले आकाओं को ही किनारे कर दिया जायेगा। गुटों में बंटें रहने वाले नेताओं के लिए भी गडकरी की क्लास काफी कडक़ रही। गडकरी ने चेताया कि पार्टी की बजाय गुटों में रहने वाले नेताओं पर भी अब गाज गिरेगी। ऐसे नेताओं के खिलाफ पार्टी सख्त कदम उठायेगी। गडकरी ने टिकट पाने के लिए लक्ष्मण रेखा खींचते हुए कहा कि अब टिकट पाने के लिए कई मानकों पर खरा उतरना पडेगा। गडकरी ने मंत्रियों और विधायकों के लिए टिकट पाने की जो शर्त रखी है। उसमें उनकी कार्यप्रगति, कार्यकर्ताओं के प्रति व्यवहार, कार्यप्रणाली, अपने विधानसभा क्षेत्रों में लोक प्रियता, उपस्थिति, पार्टी के प्रति सर्मपण तथा जनता का उनके बारे में धारणा जैसे विषय शामिल है।
पार्टी प्रमुख ने कहा कि मंत्री और विधायकों की कार्य प्रगति पर पांच बार सर्वे करने के बाद ही टिकट दिया जायेगा। इसके लिए सभी सर्वेक्षणों में पास होना जरूरी होगा। मुख्यमंत्री को सहयोग नहीं करने वाले मंत्री और विधायकों को आंखे दिखाते हुए गडकरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के मिशन की राह में रोडे अटकाने वाले मंत्री या विधायक को बाहर का रास्ता दिखा दिया जायेगा। गडकरी ने राजनैतिक अस्थिरता का माहौल बनाने वाले पार्टी से जुडे पदाधिकारियों को भी साफ कर दिया कि निशंक अपना कार्यकाल ही पूरा नहीं करेंगे बल्कि 2012 का विधानसभा चुनाव भी उन्हीं के नेतृत्व में लडा जायेगा।

कलम से संवाद

क्यों लिख दूं कुछ ?
क्यों करूं पन्नों को स्याह
क्या मिलेगा आखिर ?
शब्दों से मिल सकेगी मेरी आह को राह
जरूरत दर जरूरत इंसान बदल रहा है
पर वो बदलाव जो आना चाहिए, कहां है ?
तुझे नहीं दिखता, मुझे नहीं दिखता
सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां, कहां है ?

लिखने भर से क्या बदल जाएगा बोल
क्या घाटी में कभी शांति के गुल खिलेगें
मजहब की खातिर कत्लोआम करते
मजहब के लुटेरे कब सच्चे मसीहा से मिलेगें
कहां है तेरा अल्लाह, कहां छिपा है भगवान
क्यों देखता नहीं, प्यार की छाती है लहूलुहान
जाति, धर्म, समाज, रूढ़ियां आगे बढ़ गई
हाय, कितना पीछे रह गया ये इंसान

क्यों लिख दूं बोल, आखिर क्या बदलने वाला है
सरेआम नारी के तन से खींचा तूने दुशाला है
महंगाई महंगी, भूख सस्ती, आदमी की कीमत नहीं
बोल कैसे भाग निकला भोपाल कांड का हैवान
आम आदमी बन गया रे बेहद आम
निज स्वार्थ की सूली पर झूल रहा सम्मान
हां, स्वाधीनता हाथों में, बस चल बसा स्वाभिमान

कलम बोली, तू चुपकर, लिख, लिख लिखती जा
घिस मुझको, घिसघिस कर ही कुंदन बन पाएगा
हथियार बना मुझे, देख समय पलटकर आएगा
संघर्ष की बेदी पर ही आजादी का हार मिला
माटी पर कुर्बान जवानों को अनमोल प्यार मिला
निराशा, हिंसा, घात, प्रतिघात से
कुछ नहीं बन पाएगा
तीखे शब्दों के उजास से
इक दिन नया सवेरा खिलखिलाएगा






---- चुटकी----

हे आक्टोपस बाबा
हमारी
जान छुड़ाओ,
कुछ ना कुछ
इस
शरद पवार
के बारे में
भी बताओ।

9.7.10

माननीयों पर आफत

वीरेंद्र सेंगर की कलम से
मंत्रिमंडल में फेर-बदल की तैयारी है। ऐसे में सुगबुगाहट है कि इसमें मंत्रियों के ‘रिपोर्ट कार्ड’ की भूमिका होगी या नहीं। अगर वाकई में ‘रिपोर्ट कार्ड’ की कसौटी बनी, तो कई स्वनामधन्य ‘माननीयों’ का कैबिनेट में टिके रहना मुश्किल हो जाएगा। मेरिट रिपोर्ट का डर कई लोगों को सताने लगा है। वे पता करने में जुट गए हैं कि पीएमओ में उनके कामकाज का आकलन किस तरह से किया गया है। कुछ सहमे हुए मंत्रियों ने तो अपनी कुछ बड़ी खामियों को छिपाने के लिए तरह-तरह से सफाई देनी शुरू कर दी है। इनमें से कुछ राजनीतिक दबाव बढ़ाकर अपनी कुर्सी को टिकाए रखने की जुगाड़ में जुट गए हैं। पूरा पढ़ें बात-बेबात पर








माननीयों पर आफत

आज

आज,
अपने ही कुत्तों को
पत्थर उठाकर
मार दिया मैंने
क्यूँकि भूँकते थे
वो
उन हाड़-तोड़ मेहनत करते
सेल्समेनों
पर........।”

मुक्तिबोध की धर्मपत्नी श्रीमती शांता मुक्तिबोध का निधन

वरिष्ठ साहित्यकार गजानन माधव मुक्तिबोध की धर्मपत्नी श्रीमती शांता मुक्तिबोध का निधन  हो  गया  है.   सृजनगाथा ने यह सूचना प्रकाशित की है. 

उम्र भर लिखते रहे....!!!!

उम्र भर लिखते रहे,हर्फ़-हर्फ़ बिखरते रहे
बस तुझे देखा किये,आँख-आँख तकते रहे....!!
उम्र भर लिखते रहे.....
कब किसे ने हमें कोई भी दिलासा दिया
खुद अपने-आप से हम यूँ ही लिपटते रहे....!!
उम्र भर लिखते रहे.......
आस हमारे आस-पास आते-आते रह गयी..
हम चरागों की तरह जलते-बुझते रह गए.....!!
उम्र भर लिखते रहे.....
हम रहे क्यूँ भला इतने ज्यादा पाक-साफ़
लोग हमें पागल और क्या-क्या समझते रहे...!!
उम्र भर लिखते रहे....
आज खुद से पूछते हैं,जिन्दगी-भर क्या किये
पागलों की तरह ताउम्र उल्टा-सीधा बकते रहे....!!
उम्र भर लिखते रहे....!!!!

8.7.10

अच्छा करने के लिए तो मुहूर्त की जरूरत नहीं

हमारे एक साथी तेज बारिश में मिठाई की दुकान से कुछ ज्यादा ही मिठाई ले रहे थे। मैंने पूछा क्या भारत बंद के कारण तैयारी कर रहे हो, पहले तो वे टाल गए, दो-तीन बार पूछने पर राज खोला कि श्रीमती का जन्मदिन है और हमने ऐसे किसी भी शुभ या स्मृति प्रसंग पर तय कर रखा है कि अपनी खुशियां उन बच्चों के साथ भी बांटें जो बेसहारा, अनाथ हैं। बंद के कारण दुकानें नहीं खुलेंगी इसलिए एक दिन पहले ही खरीद कर रख रहा हूं।
एक अन्य मित्र भी जरूरतमंद की मदद करते हैं लेकिन, तरीका थोड़ा अलग है। पास-पड़ोस मेें किसी निर्धन परिवार का बच्चा आॢथक परेशानी के कारण आगे पढ़ाई नहीं कर पा रहा हो तो उसे कापी, किताब, फीस, स्कूली ड्रेस आदि मुहैया करा देते हैं। एक अन्य व्यक्ति अपने परिवार के बड़े छोटे सदस्यों के साफ-सुथरे और पहनने लायक कपड़े प्रेस करवा के जरूरतमंद लोगों या आश्रम में देकर आते हैं।
चाट की दुकान पर हम कुछ चटपटा खाने के लिए तो जाते हैं लेकिन टेस्ट पसंद नहीं आने पर हम बिना एक पल सोचे वह प्लेट डस्टबीन में डाल देते हैं। हमारे बच्चे पेस्ट्री की जिद्द करते हैं, हम लेकर भी देते हैं लेकिन बालहठ के चलते वह उसे फेंक कर कुछ और खाने के लिए मचलने लगते हैं। हम फिर उनकी नई फरमाइश पूरी करने में लग जाते हैं।
हमारे आसपास ही कहीं अनाथ आश्रम भी होते ही हैं। किसी दिन हम वहां जाएं तो सही, बहुत संभव है कि आश्रम संचालक से यह जानकर हम हैरत में पड़ जाएं कि उस आश्रम के बच्चों ने महीनों से समोसा नहीं खाया, चाकलेट नहीं खाई। कई ऐसे बच्चे भी मिल जाएंगे जिन्हें यह तक पता नहीं कि पेस्ट्री क्या होती है और उसके प्लेवर क्या होते हैं।
हम चाहें जिस धर्म क ा पालन करते हों, सभी धर्मों के पवित्र ग्रंथों में बात कहने के तरीके अलग हो सकते हैं लेकिन इन सभी का मूलभाव यह तो रहता ही है कि जो असहाय, असमर्थ हैं उनकी मदद करें। हम सब के मन में कभी-कभी सहायता का समुद्र हिलोरे भी मारने लगता हैं लेकिन समझ नहीं आता किसकी, कैसे, कितनी मदद करें। जब कि ऐसे लोगों कि कमी नहीं है जिन्हें समय पर मिली थोड़ी सी मदद भी डूबते को तिनके का सहारा साबित हो सकती है।
हम अपने पर, अपनों पर खर्च करने में तो दिखावे की सारी सीमाएं लांघ जाते हैं फिर भी कई बार वह सुकून नहीं मिलता जिसके लिए हम यह सारा प्रदर्शन करते हैं। रोते बच्चे को चुप कराने के लिए हम तमाम जतन करते हैं, तत्काल महंगा खिलौना खरीद कर उसे बहलाने की क ोशिश भी करतेे हैं लेकिन उसकी रुलाई रुकती भी है तो कौवे-कबूतर को उड़ते, बंदर को उछलकूद करते, हमारी हंसती शक्ल देखकर या मां की गोद में प्यार की थपकी से। हमारा मन भी लगता है किसी ठुनकते बच्चे की तरह ही है कब, कैसे खुश होगा हमें ही पता नहीं होता। फिर भी हमें यह तो पता ही है कि किसी की आंख से बहते आंसू पोंछने के लिए हम रुमाल दे सकते हैं। हमें यह भी पता है कि किसी अन्य के चेहरे पर यदि हल्की सी मुस्कान देखना है तो हमें भी जोर से तो हंसना ही पड़ेगा। समस्या तो यह है कि हम हंसना मुस्कुराना भूलते जा रहे हैं। श्री श्री रविशंकर जीवन जीने की कला के रहस्यों को समझाते हुए कहते हैं भले ही झूठमूठ हंसो, न हंस सको तो झूठे ही मुस्कुराओ, बदले में हमें सामने वाले की सच्ची या झूठी ही सही लेकिन मुस्कान ही मिलेगी। सही है नाराज कर हम दूसरों का दिल तोडऩे के साथ ही अपना खून भी जलाते हैं लेकिन हमारी हंसी दिलों को जोडऩे और हार्टअटैक से बचाव का काम भी कर सकती है। हम अपने गम से ही इतने दुखी हैं कि सामने वाले कि न तो खुशी पचा पाते हैं और न ही उसका दु:ख हमें विचलित करता है। 'अपने लिए जिए तो क्या जिए, तू जी ऐ दिल जमाने के लिएÓ यह गीत सुनते वक्त हम गुनगुनाते जरूर हैं लेकिन इसका मर्म नहीं समझ पाते। कई बार भारी भरकम गिफ्ट पर हल्की सी मुस्कान भारी पड़ जाती हैं लेकिन हम बाकी लोगों के चेहरे की मुस्कान बढ़ाने वाले छोटे से प्रयास करने के विषय में भी नहीं सोच पाते। दूसरों के लिए हम करना तो बहुत कुछ चाहते हैं लेकिन प्रचार से दूर रहकर असहाय लोगों की सहायता करने वालों की हमारे ही आसपास भी कमी नहीं है, हम चाहें तो ऐसे लोगों से भी कुछ अच्छा करना तो सीख ही सकते हैं।

अच्छा करने के लिए तो मुहूर्त की जरूरत नहीं

हमारे एक साथी तेज बारिश में मिठाई की दुकान से कुछ ज्यादा ही मिठाई ले रहे थे। मैंने पूछा क्या भारत बंद के कारण तैयारी कर रहे हो, पहले तो वे टाल गए, दो-तीन बार पूछने पर राज खोला कि श्रीमती का जन्मदिन है और हमने ऐसे किसी भी शुभ या स्मृति प्रसंग पर तय कर रखा है कि अपनी खुशियां उन बच्चों के साथ भी बांटें जो बेसहारा, अनाथ हैं। बंद के कारण दुकानें नहीं खुलेंगी इसलिए एक दिन पहले ही खरीद कर रख रहा हूं।
एक अन्य मित्र भी जरूरतमंद की मदद करते हैं लेकिन, तरीका थोड़ा अलग है। पास-पड़ोस मेें किसी निर्धन परिवार का बच्चा आॢथक परेशानी के कारण आगे पढ़ाई नहीं कर पा रहा हो तो उसे कापी, किताब, फीस, स्कूली ड्रेस आदि मुहैया करा देते हैं। एक अन्य व्यक्ति अपने परिवार के बड़े छोटे सदस्यों के साफ-सुथरे और पहनने लायक कपड़े प्रेस करवा के जरूरतमंद लोगों या आश्रम में देकर आते हैं।
चाट की दुकान पर हम कुछ चटपटा खाने के लिए तो जाते हैं लेकिन टेस्ट पसंद नहीं आने पर हम बिना एक पल सोचे वह प्लेट डस्टबीन में डाल देते हैं। हमारे बच्चे पेस्ट्री की जिद्द करते हैं, हम लेकर भी देते हैं लेकिन बालहठ के चलते वह उसे फेंक कर कुछ और खाने के लिए मचलने लगते हैं। हम फिर उनकी नई फरमाइश पूरी करने में लग जाते हैं।
हमारे आसपास ही कहीं अनाथ आश्रम भी होते ही हैं। किसी दिन हम वहां जाएं तो सही, बहुत संभव है कि आश्रम संचालक से यह जानकर हम हैरत में पड़ जाएं कि उस आश्रम के बच्चों ने महीनों से समोसा नहीं खाया, चाकलेट नहीं खाई। कई ऐसे बच्चे भी मिल जाएंगे जिन्हें यह तक पता नहीं कि पेस्ट्री क्या होती है और उसके प्लेवर क्या होते हैं।
हम चाहें जिस धर्म क ा पालन करते हों, सभी धर्मों के पवित्र ग्रंथों में बात कहने के तरीके अलग हो सकते हैं लेकिन इन सभी का मूलभाव यह तो रहता ही है कि जो असहाय, असमर्थ हैं उनकी मदद करें। हम सब के मन में कभी-कभी सहायता का समुद्र हिलोरे भी मारने लगता हैं लेकिन समझ नहीं आता किसकी, कैसे, कितनी मदद करें। जब कि ऐसे लोगों कि कमी नहीं है जिन्हें समय पर मिली थोड़ी सी मदद भी डूबते को तिनके का सहारा साबित हो सकती है।
हम अपने पर, अपनों पर खर्च करने में तो दिखावे की सारी सीमाएं लांघ जाते हैं फिर भी कई बार वह सुकून नहीं मिलता जिसके लिए हम यह सारा प्रदर्शन करते हैं। रोते बच्चे को चुप कराने के लिए हम तमाम जतन करते हैं, तत्काल महंगा खिलौना खरीद कर उसे बहलाने की क ोशिश भी करतेे हैं लेकिन उसकी रुलाई रुकती भी है तो कौवे-कबूतर को उड़ते, बंदर को उछलकूद करते, हमारी हंसती शक्ल देखकर या मां की गोद में प्यार की थपकी से। हमारा मन भी लगता है किसी ठुनकते बच्चे की तरह ही है कब, कैसे खुश होगा हमें ही पता नहीं होता। फिर भी हमें यह तो पता ही है कि किसी की आंख से बहते आंसू पोंछने के लिए हम रुमाल दे सकते हैं। हमें यह भी पता है कि किसी अन्य के चेहरे पर यदि हल्की सी मुस्कान देखना है तो हमें भी जोर से तो हंसना ही पड़ेगा। समस्या तो यह है कि हम हंसना मुस्कुराना भूलते जा रहे हैं। श्री श्री रविशंकर जीवन जीने की कला के रहस्यों को समझाते हुए कहते हैं भले ही झूठमूठ हंसो, न हंस सको तो झूठे ही मुस्कुराओ, बदले में हमें सामने वाले की सच्ची या झूठी ही सही लेकिन मुस्कान ही मिलेगी। सही है नाराज कर हम दूसरों का दिल तोडऩे के साथ ही अपना खून भी जलाते हैं लेकिन हमारी हंसी दिलों को जोडऩे और हार्टअटैक से बचाव का काम भी कर सकती है। हम अपने गम से ही इतने दुखी हैं कि सामने वाले कि न तो खुशी पचा पाते हैं और न ही उसका दु:ख हमें विचलित करता है। 'अपने लिए जिए तो क्या जिए, तू जी ऐ दिल जमाने के लिएÓ यह गीत सुनते वक्त हम गुनगुनाते जरूर हैं लेकिन इसका मर्म नहीं समझ पाते। कई बार भारी भरकम गिफ्ट पर हल्की सी मुस्कान भारी पड़ जाती हैं लेकिन हम बाकी लोगों के चेहरे की मुस्कान बढ़ाने वाले छोटे से प्रयास करने के विषय में भी नहीं सोच पाते। दूसरों के लिए हम करना तो बहुत कुछ चाहते हैं लेकिन प्रचार से दूर रहकर असहाय लोगों की सहायता करने वालों की हमारे ही आसपास भी कमी नहीं है, हम चाहें तो ऐसे लोगों से भी कुछ अच्छा करना तो सीख ही सकते हैं।

गोली मारो अरुंधती रॉय को

गोली मारो अरुंधती रॉय को 
क्या आप जानते हैं सुप्रसिद्ध लेखिका अरुंधती रॉय को????????? मन  तो करता है की नक्सलियों के साथ इन्हें भी गोली मार दूं. दरअसल बात यह हुई की मैडम पहुंची हेम पाण्डेय को श्रद्धांजलि देने......और करने लगी नक्सलियों की पैरवी....कहती हैं की किसी को हक नहीं है किसी नक्सली की इतनी निर्मम हत्या की जाये.......अब आप ही बताइए यह आज़ादी सिर्फ नक्सलियों को है......और भी सुनिए मैडम को पत्रकारों से बहुत हमदर्दी है पर पहले यह तो पक्का हो की हेम पाण्डेय नक्सली है या पत्रकार. मामला है की नक्सली नेता आज़ाद और हेम पाण्डेय १ एन्कोउन्टर में मारे गए थे, पर हेम पाण्डेय के घरवालों का कहना है की हेम पाण्डेय एक स्वतंत्र पत्रकार था, मैं पूछता हूँ अगर वो एक स्वतंत्र पत्रकार था तो जंगल में क्या करने गया था? मैं भी एक स्वतंत्र पत्रकार हूँ पर मुझे अपनी सीमा का ज्ञान है की मैं जंगल में किसी नक्सली से संपर्क नहीं साध सकता क्यूंकि भारत सरकार द्वारा पत्रकारों पर जन सुरक्षा अधिनियम लागू है, और दूसरी बात यह की नाक्स्लियुं ने एक चिट्ठी भी भेजी थी जिसमे लिखा हुआ है की हेम पाण्डेय उनका साथी था, फिर आखिर अरुंधती रॉय इस मुठभेड़ की जाँच करवाने के पीछे क्यूँ पड़ी हुई हैं. क्या आपका मन नहीं करता ऐसे नक्सलियों के पैरवी करने वालों को गोली मरी जाये??????? 

किस्सा शादी का !

बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना. यह पुरानी कहावत बार-बार चरितार्थ होती रही है. इस बार इसे पूरी तरह नहीं बल्कि बुरी तरह चरितार्थ किया टीवी चैनलों ने. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सगाई और शादी क्या की, टीआरपी के लिए तरसते चैनलों की मानो बांछे ही खिल गईं. कई चैनलों के रिपोर्टर और एंकर तो इतने प्रसन्न नजर आए जितने शायद अपनी शादी में भी नहीं हुए होंगे. वैसे तो हर चैनल के पास तुर्रम खां टाइप खोजी रिपोर्टर हैं. लेकिन किसी को भी पहले से धोनी की सगाई की भनक तक नहीं लगी. बाद में भनक लगते ही सबमें एक-दूसरे को पछाड़ने की होड़ मच गई. एक से बढ़ कर एक्सक्लूसिव कहानियां थी सबके पास. और यह सिलसिला अब तक थमा नहीं है.
हर चैनलों का दावा था कि धोनी की शादी की खबर तो उसके पास पहले से ही थी और यह भी शादी की तस्वीरें सिर्फ हमारे चैनल पर ही नजर आएंगी. सबके पास एक ही तस्वीरें थीं. कुछ एक समाचार एजंसी की तो कुछ स्थानीय फोटोग्राफरों की. किसी के पास दो सेकेंड का वीडियो फुटेज तक नहीं? भाई लोगों ने खाने के मेन्यू के अलावा घोड़ी, बाजे वाले, होटल के वेटर, टेंट वाले और मेंहदी वाले से एक्सक्लूसिव बातचीत दिखा दी. क्या करें, आखिर भरपाई करनी थी और दर्शकों को अपने भ्रमजाल में उलझाना जो था. सो, मेरी साड़ी तेरी वाली से सफेद की तर्ज पर सब अपनी पीठ खुद ठोकते रहे. इससे पहले अभिषेक बच्चन और एश्वर्या राय की शादी पर ही चैनलों के लोग स्वयंभू बाराती के तौर पर नजर आए थे. वर के पिता अमिताभ बच्चन ने तो खैर चैनल वालों को खाना-पीना भिजवा दिया था. लेकिन धोनी ने तो किसी को पानी तक नहीं पूछा. पानी तो दूर किसी कैमरे वाले को उस होटल के आसपास तक नहीं फटकने दिया जहां शादी होनी थी. अरे भाई, उससे क्या होता है. अपनों को कहीं न्योता दिया जाता है, इसी ब्रह्मवाक्य के सहारे तमाम चैनल अब्दुल्ला बन कर नाचने लगे.
वैसे, निजी बातचीत में ढेर सारे खेल संपादक और रिपोर्टर धोनी से निजी संबंधों का दावा करते मिल जाते हैं. इस साल ईडेन गार्डेन में आपीएल मैचों को कवर करते हुए भी ऐसे दो-तीन सज्जनों से मुलाकात हुई थी. उनमें से दो की तो धोनी से सुबह-शाम बात होती थी. अब मेरे पास उनके मोबाइल की काल डिटेल तो थी नहीं. लेकिन कम से कम उन्होंने तो यही दावा किया था. बावजूद इसके उनको भी कार्ड नहीं मिला. यह तो सरासर नाइंसाफी है. ऐसे दोस्तों को शादी-ब्याह के मौके पर कोई भूलता है भला? अब इसकी खुन्नस तो निकालनी ही थी. आखिर समझा क्या है मीडिया को. शादी और सगाई की कोई फुटेज नहीं थी तो अब बात आगे कैसे बढ़ाएं. सबने राग पकड़ लिया कि टीम इंडिया में नाराजगी है, मतभेद हैं. इसलिए धोनी ने किसी को नहीं बुलाया. बुलाया भी तो कोई नहीं आया. कुछ चैनलों ने अपने खोजी रिपोर्टरों को धोनी के आगे के कार्यक्रम का पता लगाने के लिए दौड़ा लिया और उनकी मेहनत से बनाई रिपोर्ट को एक्सक्लूसिव की पट्टी के सहारे दिखाते हुए बताया कि धोनी अपने जन्मदिन पर मुंबई में रिसेप्शन आयोजित करेंगे. कोई कहने लगा कि दिल्ली में भी होगा. कोई रांची बता रहा था तो कोई कोलकाता. जितने चैनल उतने ही दावे. लेकिन धोनी शादी की अगली सुबह ही दिल्ली पहुंच गए. ठीक तमाम चैनलों की नाक के नीचे. किसी को खबर तक नहीं.
चैनलों की धोनी का असली विजुअल तब मिला जब वे रांची पहुंचे. तीन-चार सेकेंड का वह विजुअल ही चलता रहा हर जगह. उसके बाद एक्सक्लूसिव के चक्कर में एक चैनल ने कथित तौर पर टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों से बातचीत कर उनकी नाराजगी भी बता दी. पहले ‘आफ द रिकार्ड और नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा’ जैसी बातें प्रिंट मीडिया में ही चलती थी. अब चैनलों ने भी शुरूआत कर दी. नाम बताए बिना खिलाड़ियों की नाराजगी जता दी. यानी अब टीवी पर भी लोग आफ द रिकार्ड बोल सकते हैं. बढ़िया है. इससे कई और खबरें ब्रेक की जा सकती हैं.
धोनी शादी के बाद लगातार यात्राएं करते रहे और दिल्ली के बाद रांची से कोलकाता आए. इसबीच, एक चैनल ने एक्सक्लूसिव बना दिया और एंकर गला फाड़ने लगे कि पांच हजार किलोमीटर का सफर करने वाले कप्तान श्रीलंका में टीम इंडिया को कैसे आगे ले जा सकते हैं. वे तो काफी थक चुके होंगे, श्रीलंका पहुंचते-पहुंचते. वह तो भला हो हरियाणा-पंजाब में बरसात और बाढ़ का, वरना किसी भी कीमत पर सबसे तेज खबरें देने का दावा करने वाले तमाम चैनल अब तक वेटर, कार के ड्राइवर, विमान के पायलट और न जाने किस-किस का इंटरव्यू कर चुके होते.
चैनलों का यह धोनी पुराण कुछ कम तो हुआ है, लेकिन थमा नहीं है. अब श्रीलंका में अगर उनका प्रदर्शन जरा भी खराब होता है तो सब एक स्वर में शोर मचाएंगे कि हमने तो पहले ही कहा था कि थका-मांदा इंसान खेल कैसे सकता है. सच तो यह है कि अपनी तमाम कोशिशों के बावजूद अब तक कोई भी चैनल धोनी के मुंह से एक शब्द भी नहीं निकाल सका है. इसलिए तमाम चैनल अपने स्तर पर तमाम किस्से-कहानियां बना रहे हैं. पता नहीं अब तक किसी ने यह क्यों नहीं दिखाया है कि अब युवराज समेत तमाम क्रिकेटर, जिनको धोनी ने नहीं बुलाया था, भी अपनी शादी में धोनी को नहीं बुलाएंगे. हो सकता है, जल्दी ही यह कहानी भी आने लगे.
तो देखते रहिए टेलीविजन पर हमारा खास कार्यक्रम. हम बताएंगे कि आखिर धोनी क्यों हैं टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों से नाराज.....और उन्होंने क्यों नहीं दी अपनी शादी का पार्टी....

ऑनर किलिंग यानि सम्‍मान के लिये हत्‍या

देश में धडाधड हो रही ऑनर किलिग से पूरा देश सदमे में है। जिन परिवारों ने इस अपराध में अपनी प्रिय संतानों को खोया है वे भी इस वेदना को बरदाश्‍त नहीं कर पा रहे थे। वे अपने सूखे हलक से इस अपराध को स्‍वीकार कर रहे थे।मेरी मुलाकात एक ऐसे परिवार से हुयी जो इस पीडा से गुजरा था। यह परिवार इस घटना के लिये किसी की सांत्‍वना नहीं चाह रहा था,उनका सोचना था कि लोग आयेंगें और केवल उनकी हॅसी उडायेगें। गॉंव-समाज के अधिकांश स्‍त्री-पुरूष ऐसी घटनाओं के पीछे नाजायज यौन सम्‍बधों को कारण मान रहे थे।जिन परिवारों पर ऑनर किलिंग का दोष लगा था,समाज में उनकी सामाजिक प्रतिष्‍ठा ज्‍यादा उचीं नहीं थी।उनकी आथिर्क स्थिती भी ज्‍यादा अच्‍छी नहीं थी।कानूनन अपराधी परिवारों का कहना था कि पूरे गॉंव में इस बात की बदनामी थी कि हमारी लडकी के अपनों से नाजायज रिश्‍ते हैं।इससे उनके दूसरे बच्‍चों के वैवाहिक रिश्‍ते बनाने में परेशानी आती।उस गॉंव में काफी पढे-लिखे लोग भी थे।मैंने ऐसे लोगों के बीच नाजायज यौन सम्‍बधों व इसके लिये की जाने वाली हत्‍याओं पर खुल कर बातचीत करने की कोशिश की,और लोगों ने इस बहस में बेबाकी ढंग से भागीदारी की।लोगों ने अपने ढंग से यह स्‍वीकार किया कि प्रेम सम्‍बधों में कोइ बुराई नहीं है,लेकिन यह काम खुलेआम करना सही नहीं है।एक ही गौत्र में यह करना सबसे बडीगलती है।सबका मानना था कि अब हमारे समाज को उचित मार्गदर्शन की जरूरत है।कोई भी कानून इस काम को नहीं कर सकता।अगर ऑनर किलिंग के लिये कोई जिम्‍मेदार है तो वह हम और हमारा समाज है।देश के विद्धानों के अनुसार संस्‍क्रति नामक कचरा एक ऐसी जड है,जो ऑनर किलिंग के लिये काफी हद तक जिम्‍मेदार है।बुद्धिजीवी मानते हैं कि जाति तोडकर प्रेम विवाहों को अनुमति प्रदान करने से ऑनर किलिंग जैसे अपराध नहीं होंगें।मुझे इस पर काफी हद तक विरोधाभास दिखाई पडता है।मैं डंके की चोट पर कह सकता हूं कि सांस्‍क्रतिक दायरे के बाहर यदि ऑनर किलिंग जैसे अपराधों का इलाज सोचा गया तो यह अपराध किसी दूसरे भंयकर रूप में हमारे सामने खडा होगा।
समाज शास्‍त्र में सांस्‍क्रतिक निरपेक्षता एक ऐसा सिद्धांत है,जिसमें किसी दूसरे समाज के लोक व्‍यवहारों को निक्रष्‍ट मानने की मनाही है। लेकिन हमारे यहॉं की पूरी मीडिया,व बौद्धिक वर्ग मौका मिलते ही भारतीय संस्‍क्रति पर हमला बोल देते है।हम सब जानते हैं कि हर समाज में विवाहों के दो रूप हैं।एक प्रतिबंद्धित विवाह,जिसमें कुछ रिश्‍तों में विवाह एवं यौन सम्‍बधों की पूर्ण मनाही होती है। दूसरे विवाह का रूप अनुमन्‍य विवाह होता है,इसमें प्रतिब‍द्धिंत विवाह के बाहर विवाह की अनुमति दी जाती है।काफी लोगों का मानना है कि भारतीय समाज में दबे-छुपके इन सब के विरूद्ध भी यौन सम्‍बध स्‍‍थापित किये जाते हैं।यानि ऐसे लोग नकारात्‍मक सोच एवं पूर्वाग्रह के आधार पर भारतीय समाज की संरचना पर अविश्‍वास व्‍यक्‍त कर रहे हैं। किसी भी समाज की सामाजिक संरचना ऐसा ताना-बाना होता है,जो हमारे जीने के दायरे र्निधारित करता है।वास्‍तविकता में यह लोकमानस से निधार्रित होता है। इसी के अनुसार हमें अपनी सामाजिक भूमिकाओं का निर्वहन करना होता है।यानि कि यहॉ व्‍यक्ति कम,उसकी भूमिका ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण है।मेरा विचार है कि भारतीय समाज में प्रेम सम्‍बधों की पूर्ण मान्‍यता है,लेकिन अवैध सम्‍बधों की मनाही है।आखिर ऑनर किलिंग के लिये गरीब परिवारों को किसने उकसाया,यह सोचने का विषय है। समाज के लम्‍बरदार व मठाधीश ही ऐसे लोग हैं,जिन्‍हौंने स्‍वंयभू बनकर झूठी शान बनायी है।और भूमिका की जगह व्‍यक्ति ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण कर दिया गया है।और समाज के गरीब लोग इनका मजबूरी में अनुकरण करते हैं। अब इन लोगो को कौन समझाये कि ऑनर किलिंग में अपने प्रियजनों की हत्‍या से सम्‍मान कैसे बचा रह सकता है।हॉं अगर सगोत्रीय विवाह का यदि मामला हो तो पारवारिक नियंत्रण इसमें कारगर हो सकता है। लेकिन अंधे-बहरे समाज में पीरवार व समाज के नियंत्रण को कोइ जगह नहीं है।सब कुछ समाज के ठेकेदारों के हाथ में रहना चाहिये,ताकि इससे उनका धंधा चल सके। जैसे ही किसी मामले की जानकारी मीडिया को लगती है,पूरा मीडिया चीख-चीखकर वो र्चचेआम कर देती है,कि गरीब आदमी की सहायता कम ,बदनामी ज्‍यादा हो जाती है।इसी के बचाव के लिये दुखी आदमी अपनों की जान ले लेता है।ऑनर किलिंग के दोषी परिवार के साथ जो रात मैने बितायी,उसका अनुभव इतना दर्दनाक था कि परिवार के छोटे बच्‍चों के मुंह पर आंसुओं की सूखी लकीरें सब कुछ व्‍यक्‍त करने के लिये पर्याप्‍त थीं।म्रत लडकी की मॉ रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी।उसे बेटी खोने का गम था व पति को सजा का डर।उन सबका मानना था कि इस वेदना को देखने से पूर्व वो मर जाते तो अच्‍छा था।
लेकिन इस सबसे हमें क्‍या। हमें उधार का पाश्‍चात्‍यीकरण चाहिये ,चाहे,इसके एबज में कितनी भी जान जांये।क्‍योंकि परसंस्‍क्रतिकरण में विश्‍वास करना हमारी तौहीन है,जौकि स्‍वतंत्र व दूरर्वर्ती प्रक्रिया है।

माखनलाल पत्रकारिता विवि का हाल

पढ़ने के लिए उपरोक्त खबर पर क्लिक करें.

धधकता कश्मीर

(वीरेंद्र सेंगर की कलम से) 

कश्मीर की गाड़ी एक बार फिर पटरी से उतरती नजर आ रही है। घाटी को फिर से अशांति और अराजकता की भट्ठी में झोंकने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। श्रीनगर से 11 जून को हिंसक वारदातों का सिलसिला शुरू हुआ था। करीब एक महीने के अंदर ही सुरक्षाबलों के खिलाफ पूरी घाटी में आक्रोश और नफरत की आग भड़का दी गई है। हालात बेकाबू होते देखकर श्रीनगर सहित घाटी के कई संवेदनशील इलाकों में सेना की तैनाती कर दी गई है।
पूरा पढ़ें बात-बेबात पर 

हिन्दू फासीवाद की प्रचार कला

    हिन्दू फासीवाद का बुनियादी लक्ष्य है शोषण को बनाए रखना और पहले से मौजूद भेदों को बनाए रखना। संघ परिवार की विशाल सांगठनिक शक्ति का आज तक शोषण के उन्मूलन के लिए इस्तेमाल क्यों नहीं हो पाया ? यह सवाल बार-बार मन में उठता रहा है।
     तर्क के लिए हम मान लेते हैं कि संघ देशभक्त संगठन है। संघ में अच्छे और भले लोग हैं। संघ राष्ट्र निर्माण के कामों में लगा है। सवाल यह है कि इतने अच्छे,भले और राष्ट्रवादी लोग शोषण से मुक्ति के लिए क्या कर रहे हैं ?
     संघ आज तक सांस्कृतिक संगठन होने का दावा करता रहा है। तथ्यतः यह दावा गलत है। लेकिन बहस के लिए इसे भी मान लेते हैं। इसके बावजूद यह सवाल अपनी जगह मौजूद है कि संघ परिवार ने कभी शोषण से मुक्ति का कार्यक्रम पेश क्यों नहीं किया ? वे जितनी उग्रता के साथ मुसलमानों के खिलाफ ज़हर उगलते रहते हैं और जिस आक्रोश के साथ हिन्दू बचाओ और हिन्दुओं को एकजुट करो का नारा लगाते रहते हैं उन्होंने ऐसी ही बेचैनी शोषण के खिलाफ क्यों नहीं दिखाई ?
     संघ परिवार के प्रिय विषय हैं हिन्दू की श्रेष्ठता, अखण्ड भारत, पाक शत्रुता,भारत विभाजन, मुस्लिम विद्वेष, प्राचीन और मध्यकालीन इतिहास में विदेशियों के हमले और जुल्म,गऊ हत्या का विरोध,शरणार्थी समस्या, शिक्षा आदि उनके इस विस्तृत कार्यक्षेत्र में गांव के गरीबों की मुक्ति का कोई सकारात्मक एजेण्डा नहीं है। विषमता की समस्या से मुक्ति का कोई कार्यक्रम नहीं है। अपने हिन्दू राष्ट्र के एजेण्डे को लागू करने के लिए वे वाचिक और भौतिक दोनों ही धरातल पर क्रूरतम हथियारों का इस्तेमाल करते हैं। अपने हिन्दू लक्ष्य को पाने के लिए शारीरिक तौर पर साफ करने की संस्कृति का दंगों के माध्यम से अभ्यास करते रहे हैं।
  हिटलर की नात्सी सेना और फासिस्ट संगठनों की जो संरचना रही है उसे संघ परिवार ने अक्षरशः लागू किया है। हिटलर के रास्ते पर चलते हुए संघ का मानना है कि उसका संगठन जन संगठन हो। लाखों लोग उसके सदस्य हों। ये ऐसे लोग होने चाहिए जो खुलेआम कार्यरत हों। पहचान में आने लायक हों। उनका अपना एक यूनीफार्म हो। उसके कार्य और निर्णय पूरी तरह ज्ञात होने चाहिए। वे अपने स्वयंसेवकों को खेल के बहाने सैन्य शिक्षा के गुर भी सिखाते हैं। संघ अपने स्वयं सेवकों को सैन्य शिक्षा के साथ साथ संघ के हितों की रक्षा के लिए भी सांगठनिक तौर पर तैयार करता है।
    संघ अपने कार्यकर्ताओं को जो शिक्षा  देता है उसका लक्ष्य है आक्रमण। वे अपने विरोधी से संवाद नहीं करते उस पर आक्रमण करते हैं। सामाजिक-राजनीतिक जीवन में भी उनका यही रवैय्या है। वे अवरोधक और आतंक की शैली अपनाते हैं। गुजरात में उन्होंने इसी शैली को व्यवहार में परिणत किया है। वे साम्प्रदायिक सदभाव बनाने के प्रत्येक काम में अवरोध खड़े कर रहे हैं और आतंक फैलाए हुए हैं।
     आरएसएस ने अपनी सांगठनिक शक्ति के बल पर सारे भारत को यह समझा दिया है कि वे यदि सड़कों पर आक्रमण करने निकल आएंगे तो उन्हें कोई रोकने वाला नहीं है। दंगों की राजनीति में वे अव्वल हैं। उन्हें सडक की जंग में कोई नहीं हरा सकता। यह बात गुजरात के दंगों से सिद्ध हो चुकी है। वे बताना चाहते हैं कि जो सड़कों पर जीतेगा वही सिकंदर कहलाएगा।
   हिन्दू फासीवाद का अपने संगठन के सदस्यों के लिए संदेश है कि अंधानुकरण करें और अंध सम्मान करें। हिन्दू राष्ट्र के निर्माण के लिए ऐसा करना लाजिमी शर्त है। फासीवादी आंदोलन के लिए कुछ चीजें जरूरी हैं जैसे स्वयं सेवक की यूनीफॉर्म,झंड़ा,प्रतीक चिह्न, नारे,गीत,हथियार बंद ग्रुप,नेता की उपस्थिति,भागीदारों का जमावड़ा । इन सबका कौशलपूर्ण उपयोग ही संगठन को शानदार बनाता है।
   हिन्दू फासीवादी संगठन अपने प्रचार को राष्ट्रवाद के आवरण में रखकर सम्पन्न करते हैं। राष्ट्रवाद की ओट में वे हिन्दू की श्रेष्ठता, अखण्ड भारत, पाक शत्रुता,भारत विभाजन, मुस्लिम विद्वेष, प्राचीन और मध्यकालीन इतिहास में विदेशियों के हमले और जुल्म,गऊ हत्या का विरोध,शरणार्थी समस्या, शिक्षा आदि विषयों पर विचारधारात्मक प्रचार अभियान चलाते हैं।
     वे अपने प्रचार को जनता के दिल पर उतारने की कला में माहिर होते हैं इसीलिए भावुकता का अभिव्यक्ति में जमकर इस्तेमाल करते हैं। वे ऐसी भाषा,शैली और मुहावरों का प्रयोग करते हैं जो दिमाग की बजाय दिल को सम्बोधित करते हैं। वे अपने प्रचार से आम लोगों के दिल को प्रदूषित करते हैं।
    हिटलर मानता था ‘ प्रचार को मानव आवेग के ज्वालामुखी और आत्मिक स्थिति का विस्फोट करना चाहिए।’ वे हिन्दू राष्ट्र और राष्ट्रवाद की इतनीबार पुनरावत्ति करते हैं जिससे वे स्टीरयोटाइप लगने लगता है। प्रचार की यह कला फासिस्ट कला है। हिटलर मानता था कि अपनी बात को इतनी बार दोहराओ कि वह स्टीरियोटाइप लगने लगे। स्वयं को और शत्रु को हमेशा स्याह-सफेद रूप में पेश करो।
     फासीवाद अपने प्रचार में अपने विरोधी को लगातार बुरा बताता रहता है। कुत्सा प्रचार करते रहते हैं। उनके प्रचार का लक्ष्य सत्य बताना नहीं है ,प्रचार का कभी भी लक्ष्य सत्य की खोज करना नहीं है। प्रचार का लक्ष्य होता है आंदोलन की मदद करना। इस संदर्भ में संघ के प्रचार को देखें तो पाएंगे कि संघ अपने प्रचार के द्वारा हिन्दू सत्य को पेश नहीं करता , उसकी बातों को सत्य नहीं समझना चाहिए बल्कि संघ के प्रचार अभियान का लक्ष्य है हिन्दू राष्ट्र के सपने को लोगों के दिलों में उतारना। एक वाक्य में कहें प्रचार सत्य नहीं होता।
रोजे बूर्दरों ने  ‘‘फासीवाद : सिद्धांत और व्यवहार’’ नामक ग्रंथ में फासीवादी प्रचार पर  लिखा है कि ‘‘प्रभावी होने के लिए प्रचार को थोड़े सी बातों के बार-बार इस्तेमाल की तकनीक पर आधारित होना चाहिए। हिटलर के अनुसार वे इतनी दोहराई जाएं कि 'स्टीरिओटाइप' लगने लगें। यह प्रचारात्मक लामबंदी उतनी ही सफल होगी जितना कि आंदोलन और उसके विरोधियों की अवस्थितियों को आमने-सामने सफेद-स्याह की तरह र¹ दिया जाएगा बिना किसी भ्रम के, एकदम साफ-साफ। हिटलर माइन कांप्फ में कहता है: 'किसी साबुन के प्रचार के लिए लगे उस पोस्टर के बारे में कोई क्या करेगा, जो यह भी कह रहा हो कि दूसरे साबुन भी अच्छे हैं, सिवाय इसके कि अपना सिर नोचे? (पृ. 183)
इस तरह विरोधी को लगातार बुरा बताना प्रचार का स्थायी मुद्दा होना चाहिए। उसके साथ कुत्सा प्रचार भी हो तो उसे ¹त्म करना आसान हो जाता है। प्रचार का यह काम नहीं है कि वह किसी न किसी सत्य का शोध करके प्रचार करेएक मात्र सत्य वह है कि आंदोलन को लाभ पहुंचे।’’
‘‘आंदोलन और विरोधी पक्ष के अंतर को इस कौशल के साथ प्रस्तुत करने से शत्रु पक्ष निकट आ जाता है और जनता के सामने चयन के बहुत से विकल्प नहीं रह जाते और एकीकृत शत्रुपक्ष पर संकेंद्रित आक्रमण आसान हो जाता है।
'विरोधी पक्ष की बहुलता को हमेशा एक ही पलड़े पर रखना चाहिए ताकि हमारी पक्षधर जनता को लगे कि उसका संघर्ष एक ही शत्रु से है। उससे उसका आत्मविश्वास बढ़ता है। अपने ऐसे शत्रु पर हमला करने का आवेश बढ़ता है।' (माइन कांप्फ, पृ. 122)
यही खिचड़ी सारे आंदोलनों में पकाई गई थी। हमें याद ही होगा कि प्रीमो ने समर्थो के बोल्शेविज्म पर किस तरह हमला किया है। लेकिन सबसे उग्र मिश्रण नात्सीवाद में दिखाई देता है यहूदियों के मुद्दे पर, जहां उन्हें सबसे धनी और सबसे अधिक कम्युनिस्ट चित्रित किया गया है।
यहां आकर लोगों को अनुकूलित करने के उद्देश्य से आतंक और अंतर्भावों को जमाने के लिए विवेक के निषेध का ज्वार देख सकते हैं। ऐसे प्रचार की भाषा बेहद आवेगमय होती है। हालांकि बात ऐसे उठाई जाती है जैसे अन्याय के विरुद्ध न्याय की लड़ाई हो। पर वह वहीं तक नहीं रुकती। बात और गहराई तक जाती है स्वास्थ्य की बीमारी से संघर्ष, साफ हवा का बदबू के विरुद्ध संघर्ष, शुध्दता का अशुध्दता के विरुध्द संघर्ष। शत्रु जीना मुश्किल कर रहा है। ऐसे में उससे घृणा कैसे न हो ? क्योंकर उसे ध्वस्त करने के लिए सब कुछ दांव पर न लगे ?’’
    
          किताब का नाम- फासीवाद : सिद्धांत और व्यवहार
           लेखक-  रोजे बूर्दरों, प्रकाशक- ग्रंथ शिल्पी, बी-7,सरस्वती काम्प्लेक्स,सुभाष   
            चौक,लक्ष्मी नगर,दिल्ली-110092,  मूल्य -275 














सरकार से बड़ा कलेक्टर

श्रीगंगानगर के डीएम आशुतोष एटी पेडणेकर राज्य सरकार के मंत्रियों,बड़े अफसरों से भी बहुत बड़े पद के हैं। इसी कारण उन्होंने अपने पास आने जाने वालों पर निगाह रखने के लिए पांच सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। इनकी नजर से बचना बहुत ही मुश्किल है। एक अफसर के लिए इतने कैमरे दिल्ली में भी नहीं होंगे। डीएम से मिलने के लिए छोटा सा वेटिंग रूम है। वहां दो कैमरे हैं। एक वहां बरामदे में है जहाँ से वोटिंग रूम में दाखिल होते हैं। एक बरामदे से बाहर। इसके अलावा एक कैमरा उनके निजी सचिव के कमरे के बाहर है। इतने सीसीटीवी कैमरे जयपुर में किसी मंत्री,अधिकारी के ऑफिस या घर में नहीं मिलेंगे। पता नहीं डीएम को किस से क्या डर है जो इतने कैमरे लगाने की जरुरत पड़ी। डीएम इस बारे में कुछ भी नहीं कहते।
एक बात और, नव दम्पति विवाह का पंजीयन करवाने के लिए डीएम [मैरीज रजिस्ट्रार ] के समक्ष पेश होते हैं। ये जोड़े वहां से कोई अच्छी याद अपने साथ लेकर नहीं जाते। पेडणेकर जी पहले तो उनको लम्बा इंतजार करवाते हैं। जोड़े इंतजार के दौरान वहां आने आने वालों की नज़रों से अपने आप को असहज महसूस करते हैं। बहरहाल, यागल जब उनके दरबार में पहुँचते हैं तो डीएम उनसे उनके नाम पता यूँ जैसे नव विवाहित दम्पति नहीं बंटी-बबली जैसे कोई शातिर मुजरिम हों। या शादी करके उन्होंने कोई गुनाह कर लिया हो। पहले तो इंतजार के कारण मूड ऑफ़ उस पर पुलिसिया स्टाइल की पूछताछ । कोई कुंवारा साथ हो तो शादी करने से तोबा कर ले। साहब जी हमारी सलाह मानो तो ऐसे दम्पतियों को स्नेह से कुर्सी पर बिठाओ,उनका मुहं मीठा करवाओ। मिठाई ना हो तो मिश्री इलायची चलेगी। उनको दूधो नहाओ, पूतो फलो का आशीर्वाद दो। फिर देखो। कहने को तो ये केवल बात है। आपके मुहं से निकलेगी तो उनके लिए सोगात हो जाएगी। वे बाहर आकर हर जगह आपके गीत गायेंगे। अपने बच्चों को आपके बारे में बताएँगे। उनका ही नहीं आपका सुना चेहरा भी खिल उठेगा। डीएम जी बड़े वही होते हैं जो बड़ा पन दीखते हैं। वरना तो बड़े दही में पड़े होते है।
" कहना है इतना कुछ, मगर कह नहीं सकते,फितरत है अपनी भी चुप रह नहीं सकते।"

---- चुटकी----

कई नावों
पर सवार,
हमारे प्यारे
शरद पवार।

7.7.10

क्वींस बेटन रच के ही भारत ने रच दिया इतिहास

1930 से हो रहे राष्ट्रमण्डल खेलों के 70 वर्षों के इतिहास में भारत को 19वें संस्करण में आयोजन का जो पहला मौका मिला है, उसे भारत बखूबी अपने पक्ष में कर रहा है। चार वर्ष पूर्व मेलबर्न में आयोजित हुऐ 18वें राष्ट्रमण्डल खेलों में भारत के समरेश जंग ने प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनकर घर में होने जा रहे खेलों में देश के खिलाड़ियों द्वारा इतिहास रचने का जो इशारा कर दिया था, उसे सच होते देखना तो अभी बांकी है, किन्तु इससे पूर्व ही भारत ने इन खेलों में परंपरागत रूप से प्रयोग होने वाली ऐतिहासिक क्वींस बेटन को रच कर भी कई मायनों में इतिहास रच डाला है।
पूरा पढने को क्लिक करें: http://newideass.blogspot.com/

दादा साहब फालके

जिन्होंने भारतीय सिनेमा की बुनियाद रखी
-राजेश त्रिपाठी

जिन लोगों ने भारत में फिल्मों की बुनियाद रखी, उनमें अग्रणी थे दादा साहब फालके। धुंडिराज गोविंद फालके उर्फ दादा साहब फालके का जन्म 30 अप्रैल 1870 को, महाराष्ट्र में नासिक के करीब त्रयंबकेश्वर में हुआ था। भारतीय फिल्मों के जनक दादा साहब फालके एक गरीब ब्राह्मण परिवार में जन्मे थे। उन्हें बचपन से ही फोटोग्राफी का शौक था। हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद वो फोटोग्राफी सीखने विदेश चले गये। स्वदेश लौट कर उन्होंने एक फोटोग्राफर की हैसियत से पुरातत्व विभाग में नौकरी कर ली। उन दिनों भारत में तो फिल्में बनती नहीं थीं, हां विदेशी फिल्में जरूर दिखायी जाती थीं। उन्हीं दिनों उन्होंने ऐसी ही एक विदेशी फिल्म ‘द लाइफ आफ क्राइस्ट’ देखी। इस फिल्म ने जैसे उनकी जिंदगी की धारा ही बदल दी। दादा साहब देख तो रहे थे क्राइस्ट की जिंदगी लेकिन उनके दिमाग में रह रह कर यह विचार कौंधता था कि काश! क्राइस्ट की जगह कृष्ण होते। और यह बात उनके दिमाग में घर कर गयी कि वे कृष्ण के जीवन पर ऐसी ही फिल्म बनायेंगे। यह सोचना जितना आसान था, इसे पूरा करना उतना ही मुश्किल। कारण, तब तक भारत में किसी को फिल्म तकनीक की जानकारी नहीं थी। न सिनेमा के साज-सामान थे, न उन्हें चलानेवाले कुशल तकनीशियन। लेकिन दादा साहब दृढ़प्रतिज्ञ थे।
अपना सपना पूरा करने के लिए उन्होंने कृष्ण से संबंधित साहित्य पढ़ने में दिन-रात एक कर डाला। ऐसे में उन्होंने यह परवाह भी नहीं की कि वे अपनी आंखों के साथ ज्यादती कर रहे हैं। लेकिन सिर्फ इतने से ही बात नहीं बननी थी। सिनेमा तकनीक का ज्ञान जरूरी था। दादा साहब पशोपेश में थे। तभी उनके हाथ एक किताब लग गयी ‘ द ए बी सी आफ सिनेमैटोग्राफी’। इससे ही उन्हें सिनेमा कला की पहली जानकारी मिली। इसके बाद तकनीकी ज्ञान के लिए अपनी जीवन बीमा पालिसी बंधक रख कर वे इंग्लैंड गये। वहां से वे दो माह बाद एक विलियम्सन कैमरा , एक प्रिंटिंग मशीन व अन्य यंत्र ले कर लौटे ।इन सीमित साधनों से ही उन्होंने फिल्म निर्माण की तैयारी शुरू कर दी।
मुश्किल यह थी कि उन दिनों कोई फिल्मों पर पैसा लगाने को तैयार नहीं था। किसी को यकीन नहीं था कि भारत में भी फिल्में बन सकती हैं। इस बात का यकीन दिलाने के लिए उन्होंने एक काम किया। उन्होंने गमले में सेम के कुछ बीज बोये और अपने कैमरे के जरिये बीज के अंकुरित होने से लेकर क्रमिक विकास को फिल्मा लिया। अपनी इस लघु फिल्म का नाम उन्होंने ‘द ग्रोथ आफ ए प्लांट’ रखा। इसे उन्होंने कुछ लोगों को दिखाया। लोग उनके प्रयास से बहुत प्रभावित हुए और उनकी आर्थिक मदद से दादा साहब ने अपनी पहली फीचर फिल्म बनाने की योजना शुरू की।

अपनी पहली फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ के लिए उन्होंने धार्मिक कथा चुनी। इस मूक फिल्म को बनाने में उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी तो उन्हें हरिश्चंद्र की पत्नी तारामती की भूमिका निभानेवाली महिला कलाकार को खोजने में हुई। उन दिनों कुलीन घराने की पढ़ी-लिखी महिलाएं नाटकों और फिल्मों में काम करने का साहस नहीं करती थीं। इस काम को बहुत तुच्छ माना जाता था। तारामती की तलाश उन्हें बंबई के वेश्याओं के मुहल्ले तक ले गयी लेकिन वे भी फिल्म में काम करने को तैयार नहीं थीं। वे भी इसे निकृष्ट काम समझती थीं। किसी ने तो यहां तक कहा कि अगर वह फिल्म में काम करेगी तो उसे उसके समाज से निकाल दिया जायेगा। एक ने तो यह भी कहा कि अगर दादा साहब उसकी बेटी से शादी कर लें तो वह उसकी बेटी फिल्म में काम कर सकती है। हार कर दादा साहब ने तय किया कि वे किसी पुरुष कलाकार को ही तारामती बनायेंगे। लेकिन यहां भी समस्या आयी। कोई अपनी मूंछ मुंडाने को तैयार नहीं था। बहुत अनुनय-विनय के बाद दादा साहब इसके लिए एक युवक को राजी कर पाये। जहां आज दादा साहब फालके रो़ड है , बंबई की उसी जगह पर दादा साहब ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू की। फिल्म की सारी शूटिंग दिन में सूरज की रोशनी में की गयी। 3700 फुट लंबी यह फिल्म आठ महीने में पूरी हुई। उन दिनों सेट आदि बनाने का इंतजाम तो था नहीं, इसलिए किले आदि के दृश्य परदे पर बना कर ठीक उसी तरह पीछे टांग दिये जाते थे , जैसा नाटकों में किया जाता था। इसके निर्देशक, निर्माता, लेखक, कला निर्देशक, छायाकार, मेकअप मैन सभी कुछ दादा साहब ही थे। इस फिल्म में हरिश्चंद्र की भूमिका डाबके ने और तारामती की भूमिका सालुंके ने की थी। रोहित की भूमिका खुद दादा साहब के बेटे भालचंद्र ने की थी।(क्रमशः)

इंटरनेट की स्वतंत्रता खतरे में

         जिस तरह से कमरा बंद करके अमेरिका का फेडरल कम्युनिकेशन कमीशन हरकतें कर रहा है उससे यही लग रहा है कि इंटरनेट की आजादी अब ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। फेडरल कम्युनिकेशन कमीशन ने बंद कमरे में अमेरिकी बहुराष्ट्रीय दूरसंचार और केबल कंपनियों वेरीजॉन,एटी एंड टी, कॉमकास्ट, और गूगल के साथ हाल ही में लंबी बैठक की है।
    इंटरनेट की स्वाधीनता के पक्षधरों का मानना है कि ये कंपनियां फेडरल कमीशन पर दबाब पैदा कर रही हैं। जिससे इंटरनेट की स्वतंत्रता में कटौती की जाए। इंटरनेट को अमेरिका के कारपोरेट घराने हथियाने में लगे हैं। उनकी नई रणनीति यह है कि इंटरनेट की तटस्थता और स्वतंत्रता के पर कतर दिए जाएं।
     वे इंटरनेट का स्वामित्व हासिल करके इंटरनेट की अंतर्वस्तु को मेनीपुलेट करना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि इंटरनेट कंटेंट को यूजर पैसा भुगतान करके हासिल करे। जो अपनी बेवसाइट का भुगतान ठीक से करें उनकी बेवसाइट तेज चलेगी। जो भुगतान नहीं करते उनकी बेवसाइट धीमी चलेगी। अथवा बंद कर दी जाएगी।
   उल्लेखनीय है इंटरनेट मनुष्य की अभिव्यक्ति की आजादी का अब तक का श्रेष्ठतम माध्यम है। उसकी पहुँच और निष्पक्षता पर हमें नाज है।किसी भी कारण से इंटरनेट की तटस्थता और आजादी को बाधित किया जाता है तो यह सारी मानव जाति की महान क्षति होगी।
     बहुराष्ट्रीय फोन,केबल और मीडिया कंपनियां नहीं चाहतीं कि इंटरनेट की स्वतंत्रता बनी रहे। वे चाहते हैं कि प्रत्येक यूजर भुगतान करके इंटरनेट अभिव्यक्ति का आनंद ले। हम सबको कारपोरेट घरानों की इंटरनेट को हथियाने की साजिशों का विरोध करना चाहिए।
     फेडरल कमीशन और अमेरिकी कांग्रेस के जिम्मेदार सदस्यों को प्रभावित करने के लिए लॉबी करने वाले दलाल सक्रिय हो गए हैं। सन् 2010 के पहले तीन महीनों में लॉबी करने वालों पर कारपोरेट घरानों ने 20 मिलियन डॉलर खर्च किया है। लॉबी करने वाले दलालों के सत्ता के गलियारों में अनेक से सीधे कनेक्शन हैं। सन लाइट फाउंडेशन ने खबर दी है कि 72 प्रतिशत दलालों को एटी एंड टी ,वेरीजॉन, कॉमकास्ट,टाइम वारनर केबल, नेशनल केबल एंड कम्युनिकेशन एसोसिएशन और यू.एस. टेलीकॉम एसोसिएशन ने भाड़े पर रखा हुआ है। इन कंपनियों के दलाल के रूप में 18 भू,पू. कानून निर्माता, हाउस और सीनेट कमेटियों के भू.पू. कर्मचारी काम कर रहे हैं।
    हम चाहते हैं कि इंटरनेट का कारपोरेट घरानों के हाथों स्वामित्व जाने से रोका जाना चाहिए। यदि इंटरनेट स्वतंत्रता का हनन होता है या क्षति होती है तो यह सारी दुनिया के नागरिकों की अभिव्यक्ति की आजादी का सबसे बड़ा नुकसान होगा आओ हम विरोध करें और इंटरनेट स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखें।    
      


घुट रहा है गंगा का दम

-राजेश त्रिपाठी

• गंगोत्री से गंगासागर तक घोला जा रहा है जहर

• मनुष्यों के पीने योग्य तो दूर, नहाने लायक भी नहीं रहा गंगाजल
• चेतो भारतवासियो! यह जीवनरेखा सूखी तो खत्म हो जायेगा देश

पुण्य सलिला सुरसरी, पतितपावनी, जगउद्धारिणी गंगा जिसका हर भारतवासी से जन्म से लेकर मरण तक का अटूट नाता है। जिसे श्रद्धा से गंगा मैया कह कर बुलाते हैं और जो जाने कितनी संस्कृतियों की साक्षी और इतिहास की गवाह है। जिसके तट पर संस्कृतियां जन्मी, जिसने सदियों से जमाने का हर दर्द सहा फिर भी लोगों में बांटती रही अमृत। वह गंगा जिसके बारे में कहा जाता है-गंगा ही हिंदुस्तान, हिंदुस्तान है गंगा, सच पूछो तो इस देश की पहचान है गंगा। आज उसी गंगा की पहचान खो रही है। सदियों से भारतवर्ष की जीवनरेखा रही सुरसरी की अपनी सांसें फूल रही हैं, घुट रहा है उसका दम। गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक उसमें घोला रहा है जहर और वह अब प्रदूषण के पंक में डूब कर अपनी पहचान ही खोती जा रही है। साल दर साल सिकुड़ता जा रहा है उसका आंचल। अपने किनारे उग आयी जाने कितनी औद्योगिक इकाइयों के गलीज, विषैले कचड़े को लीलने को विवश है हमारी मां गंगा।
चाहे कानपुर में चमड़े का शोधन करने वाली टेनरियां हों या गंगा किनारे बसे कुल 2073 कस्बे और शहर सभी के गंदे नालों का पानी बिना शुद्ध किये सीधा गंगा में जाता है। शहरों-कस्बों की इस गंदगी ने गंगा के 75 प्रतिशत पानी को प्रदूषित कर दिया है। इसके अलावा उसमें पड़ने वाले औद्योगिक कचड़े स्थिति और शोचनीय कर दी है। इससे अमृत जैसा गंगा का पानी विष में बदल गया है।
केद्र सरकार की एक रिपोर्ट ही यह दरशाती है कि ऋषिकेश से लेकर गंगासागर तक का गंगा का पानी मनुष्य के पीने लायक नहीं रहा। यहां तक कि मनुष्य इसमें स्नान तक नहीं कर सकता। वैज्ञानिक मानते हैं कि इसमें नहाने से कैंसर व अन्य बीमारियों के होने का खतरा है। वही गंगाजल जिसके बारे में यह प्रसिद्ध था कि इसे वर्षों रखे रहो पर इसमें कीड़े नहीं पड़ते आज विषैला हो गया है कि अब मानवों के प्रयोग लायक नहीं रहा जो वर्षों से इसे पूजा अर्चना स्नानादि में काम में लाते रहे हैं। औद्योगिक विकास की अंधी दौड़ का खामियाजा, इसका अपने हिस्से का दुख भोगने को गंगा भी विवश है। हम इसे अकाल मौत की ओर बढ़ते देख रहे हैं, किंकर्तव्य विमूढ़ हैं क्योंकि जिनके हाथों में सत्ता है उन्हें अपने राजनीतिक दांवपेचों से फुरसत नहीं। गंगा की सोचने के लिए उनके पास वक्त कहां। गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित करने की प्रधानमंत्री की मंशा सराहनीय और साधुवाद की परिचायक है लेकिन गंगा को अकाल मौत से बचाने के लिए कोई सार्थक प्रयास सत्वर और नितांत आवश्यक है। इसके बिना गंगा नहीं बचेगी और अगर गंगा के अस्तित्व पर संकट आया तो यह संकट देश पर भी होगा।
सरकार ने गंगा के प्रदूषित पानी के बारे में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जरिये जो अध्ययन करवाया था उसके अनुसार ऋषिकेश से पश्चिम बंगाल तक कुल 23 जगहों से गंगा के पानी के नमूने लेकर उनका परीक्षण किया गया और पाया गया कि इन नूमनों में से कहीं का भी पानी मनुष्य के पीने योग्य यानी प्रथम श्रेणी का नहीं है। ऋषिकेश का पानी दूसरे दर्जे का यानी स्नान लायक पाया गया। हरिद्वार तक पहुंचते-पहुंचते वही पानी तीसरे दर्जे का हो गया जिसे शुद्धीकरण के बिना प्रयोग ही नहीं किया जा सकता। यह हाल है गंगा के उस पानी का जो कभी अमृत माना जाता था। आज वह स्नान लायक भी नहीं रहा। गंगा शुद्धीकरण के अब तक सभी प्रयास ऊंट के मुंह में जीरा ही साबित हुए हैं। यही वजह है कि इनका कोई फल सामने नहीं आया। गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए 1985 में गंगा एक्शन प्लान के बैनर में एक योजना बनायी गयी थी जिसके तहत गंगा में गिरने वाले औद्योगिक कचड़े और शहरी सीवेज को रोकने के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट आदि लगाने की योजना बनायी गयी थी। इस प्लान में 2000 करोड़ रुपये स्वाहा हो गये लेकिन गंगा प्रदूषण मुक्त होने के बजाय और भी प्रदूषित हो गयी।
अब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस समस्या को गंभीरता से ले रहे हैं। उनकी अध्यक्षता में हुई गंगा बेसिन अथॉरिटी की बैठक में गंगा के शुद्धीकरण के बारे में विचार-विमर्श किया गया। इस अथॉरिटी में उन पांच राज्यों को शामिल किया गया है जिनके पास से गंगा बहती है। इस बैठक में प्रधानमंत्री ने यह कहा कि गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के इस कार्य में आने वाले खर्च का 70 प्रतिशत व्यय केंद्र सरकार देगी और 30 प्रतिशत संबंधित राज्यों को वहन करना होगा। इस योजना को किस तरह से लागू किया जायेगा यह रूपरेखा अभी योजना आयोग को बनानी है। इस योजना में गंगा के अलावा उसकी सहायक नदियों को भी प्रदूषण मुक्त करना शामिल है ताकि प्रदूषण के उत्स को ही नष्ट किया जा सके। बक्सर, पटना, मुंगेर, भागलपुर आदि का गंगा जल तीसरे दर्जे का है। यह ऐसा है कि इसका प्रयोग सिर्फ शुद्धीकरण के बाद ही किया जा सकता है। वाराणसी, कानपुर, इलाहाबाद का गंगा जल तो सिर्फ जानवरों के पीने लायक ही रह गया है। गंगा प्राणदायिनी है, देश की आधी आबादी की प्यास यही बुझाती है। खेतों और दियारा में हर साल नयी मिट्टी लाकर धरती पर सोना उपजाती है गंगा। इस तरह यह अन्नदायिनी भी है। यह सूखी तो सूख जायेंगे खेत, सूख जायेंगी न जाने कितनी जिंदगियां। गंगा को सर्वाधिक प्रदूषित करते हैं शहरों की गंदी नालियां। रही-सही कसर औद्योगिक इकाइयों से निकता कचड़ा पूरी कर देता है। हमारे देश में औद्योगिक विकास की अंधी दौड़ के आगे आम जनता के हित-अनहित की बात नहीं सोची जाती। आज हम औद्योगिक इकाइयों से निकले प्रदूषित कचड़े को शुद्ध कर गंगा में डालने की बात कर रहे हैं लेकिन जब ये औद्योगिक इकाइयां स्थापित की गयीं तो उनको यह निर्देश क्यों नहीं दिये गये कि वे अपने औद्योगिक कचड़े के ट्रीटमेंट के लिए संयंत्र लगायें तभी उन्हें लाइसेंस दिया जायेगा? जिन अधिकारियों ने इनको लाइसेंस दिये उन्होंने पहले इस बात का जायजा क्यों नहीं लिया कि इससे परिवेश और पर्यावरण के लिए क्या-क्या संकट आ सकते हैं? उनकी इस उदासीनता का कारण क्या था? कौन सी ऐसी मजबूरी थी कि उन लोगों ने उस वक्त यह नहीं सोचा कि औद्योगिक कचड़ा एक दिन गंगाजल की प्राणवायु ही छीन लेगा? उनके सामने ऐसा क्या दबाव या प्रलोभन रहा होगा जिसके चलते उन्होंने देश की जीवनरेखा गंगा को ही दांव पर लगा दिया? ऐसे जाने कितने और भी सवाल हैं जो आज देश की जनता के जेहन में हैं। वह गंगा को तिल-तिल कर मरता देख रही है और सोच रही है कि आखिर वे कौन से खलनायक हैं जिन्होंने गंगा को इस हाल तक पहुंचने दिया है। हम आज गंगा के शुद्धीकरण की बात करते हैं वही गंगा जो और को तारती है आज खुद अशुद्ध है और आज उनकी ही मुंहताज है जो प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से उसे दूषित करने के गुनहगार हैं। आज तक जितने सरकारें हुईं, किसी ने भी गंगा के बारे में गंभीरता से सोचा हो ऐसा नहीं लगता। लगता है कि सबने इसे सिर्फ एक नदीं के रूप में देखा और माना जिसके मरने या बचने से कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन गंगा नदी नहीं एक पावन सरिता है, वह जीवनधारा है, जीवन शैली है। ऋषियों मुनियों ने इसमें अवगाहन कर मोक्ष पाया। सदियों से यह पतित पावनी और सुरसरि यानी देव सरिता कहलाती रही है। इसे वही सम्मान मिलना चाहिए। यह मां है और इसे बचाना हर देशवासी का कर्तव्य है। अब तक जो भूल हुई है उसका दुष्परिणाम हमारे सामने है। हम पुण्य सलिला गंगा को कीचड़ और गलीज से सनी नदी के रूप में बदलते देख रहे हैं और दुखी हो रहे हैं यह सोच कर कि एक संस्कृति, एक जीवनधारा एक समृद्ध, पुनीत इतिहास हमारे सामने धीरे-धीरे विलुप्त होने की दिशा में बढ़ रहा है। भगीरथ कठिन तप कर गंगा को धरा पर लाये थे ताकि उनके पूर्वज सगर पुत्र तर सकें। उनकी लायी सुरसरी उसके बाद से सदियों से जगत को तार रही है लेकिन हमने इसकी रक्षा नहीं की और यह सूखी तो फिर कोई भगीरथ नहीं आयेगा धरती पर गंगा को दोबारा लाने के लिए। तब अनर्थ के सिवा और कुछ नहीं होगा।
गंगा में जगह-जगह बांध बनाये गये हैं जिनसे विद्युत उत्पादन हो रहा है और खेतों की सिंचाई में भी उसके पानी का इस्तेमाल हो रहा है। यमुना नदी जिसका प्रदूषण दिल्ली में चरम स्तर पर है अपने प्रदूषित जल के साथ गंगा में इलाहाबाद के संगम में मिलती है। इसके अलावा दूसरी प्रदूषित नदियां भी गंगोत्री से गंगासागर तक के गंगा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर उससे मिलती हैं और उसके प्रदूषण का स्तर और बढ़ाती चलती हैं।
पता नहीं देश जीवनदायिनी गंगा के प्रति उदासीन क्यों हो गया है। गंगा जो इस देश का आधार और इसकी संस्कृतियों की संवाहक है। वैसे इस अंधेरे में भी प्रकाश की किरणें नजर आ रही हैं जो सुखद संकेत है। देश के विभिन्न हिस्सों में गंगा के प्रदूषण के प्रति जनमानस में चिंता जगाने, उन्हें गंगा की रक्षा में प्रवत्त करने की दृष्टि से कई प्रयास किये जा रहे हैं। इनमें ही एक गंगा आरती है जो हरिद्वार के परमार्थ आश्रम में वर्षों से होती आ रही है। बनारस में भी होती है पिछले कुछ दिनों से हावड़ा के रामकृष्णपुर घाट में भी अशोक पांडेय के नेतृत्व में कुछ उत्साही लोगों ने ऐसी ही आरती शुरू की है जिसका उद्देश्य गंगा के प्रदूषण के बारे में जन जागरण फैलाना है। माना कि ऐसे प्रयासों से गंगा प्रदूषण मुक्त नहीं होगी लेकिन इससे गंगा की दुर्दशा के बारे में देश में चिंता जगाने का काम तो किया ही जा सकता है जो संभव है कल एक ऐसे सद्प्रयास में बदल जाये जो गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के सत्कार्य में सहभागी बन जाये। गंगा को भगवान का ही रूप मानने वाले एक महान व्यक्ति हैं केंद्रीय विश्वविद्यालय इलाहाबाद के वनस्पति विज्ञान वित्भाग के वरिष्य़ आचार्य डाक्टर दीनानाथ शुक्ल ‘दीन’ जो गंगा को प्रदूषण मुक्त कराने के संकल्प ले चुके हैं। उन्होंने कहा है कि गंगा को प्रदूषम मुक्त करा कर ही वे उसमें स्नान करेंगे। वे प्रदर्शनियां लगा कर और गोष्ठियां आदि आयोजित कर गंगा के प्रदूषण और उसके खतरों के बारे में जनजागरण फैलाते हैं और इस अभियान से करोड़ो लोग जुड़ चुके हैं। वे तथा उनकी तरह के अन्य लोगों के प्रयास से यह आशा जगी है कि पावन सुरसरी आज नहीं तो कल अवश्य प्रदूषण मुक्त होगी।

गंगा एक्शन प्लान के तहत 1990 तक गंगा को पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त हो जाना था लेकिन वह हुआ नहीं। अभी सरकार से कोई उम्मीद नहीं है क्योंकि वह योजनाएं बनाने में माहिर होती है उसका कार्यान्वयन जरूरी नहीं कि हमेशा हो और वह भी सुचारू रूप से। ऐसे में देशवासियों को वे जहां हैं वहीं से गंगा को बचाने का प्रयास करना है। अगर कहीं भी ऐसी कोई औद्योगिक इकाई स्थापित होती है जिसका प्रदूषित कचड़ा गंगा में जायेगा तो स्थानीय जनता को अधिकारियों से अनुरोध कर पहले उस कचड़े के शुद्धीकरण का संयंत्र लगवाने की शर्त रखवानी चाहिए। वह बन जाये तभी कारखाने को बनाने की अनुमित दी जानी चाहिए। अगर इस नियम का कड़ाई से पालन हो (जो अभी तक शायद उस तरह नहीं हुआ जैसा होना चाहिए) तो कचड़ा स्वच्छ जल के रूप में गंगा में मिलेगा और इस तरह से उसके प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी।



हर नागरिक को गंगासेवक बनना है और गंगा को और नुकसान न पहुंचे इसके लिए चौकस रहना है। ऐसा न हुआ तो गंगा का अस्तित्व मिट जायेगा फिर न पूजा के लिए इसका शुद्ध जल उपलब्ध होगा न इसके तट किसी पावन पर्व में स्नान लायक रह जायेंगे। शायद वह दिन कोई सच्चा हिंदुस्तानी नहीं देखना चाहेगा। क्योंकि गंगा न रही तो फिर सुहागन किससे निहोरा करेगी-गंगा मैया तोहे पियरी चढ़इबो सैंया से करदे मिलनवा। सुहागन की मनकामना पूरी होती रहे, वह अपने सैंयां की सलामती के लिए गंगा मैया में चुनरी चढ़ाती रहे, पुण्य सलिला मां गंगा भारत भूमि पर अपने स्वच्छ अमृतमय जल के साथ अनवरत काल तक अबाध प्रवाहमान रहे यही हम सबकी कामना और प्रार्थना है। देशवासियो जागो, गंगा को बचाओ, गंगा की रक्षा आत्म रक्षा है। गंगा नहीं बची तो भारत का अस्तित्व भी संकट में आ जायेगा।

गंगा है देश का मान, देश की जान है गंगा। भारत के भारत होने की पहचान है गंगा।
जय जय गंगे, जय जय मां गंगे

टीओआई का इतना बड़ा माफीनामा!

6.7.10

यह पाकिस्तान का नया झूठ तो नहीं?

पढ़ें बात-बेबात पर

मेरा अमेरिका-मेरा भारत: मेरी नैनीताल से नैनी यात्रा

मैं कभी अमेरिका नहीं गया, पर अमेरिका में रह रहे प्रवासी भारतीयों के वतन वापसी के कई रोचक प्रसंग कहानियों अथवा फिल्मों के माध्यम से पढ़े-सुने हैं। यूं जीवन में मैंने कई यात्राऐं की हैं, किन्तु जिस हालिया यात्रा को मैं अपने जीवन की सबसे रोचक यात्रा मान सकता हूं वह महज 150 किमी के भीतर की होते हुए भी मेरे लिऐ अमेरिका से भारत की सी है, और इस यात्रा से मुझे कमोबेश कुछ उसी तरह की अनुभूति हुई है, जैसी शायद प्रवासी भारतीयों को अमेरिका से भारत आकर होती होगी। यह 'यात्रा छोटी बिलायत' यानी उत्तराखंड के कुमाऊं मण्डल व अपने ही नाम के जिले के मुख्यालय नैनीताल से अल्मोड़ा जनपद में जागेश्वर से आगे एक दूरस्थ पड़ाव नैनी (चौगर्खा) की है। यह दोनों स्थान मेरे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। नैनीताल मेरी कर्मभूमि है, तो नैनी की मिट्टी में मेरा बचपन बीता है। नैनीताल और नैनी में नाम की समानता के साथ और भी बहुत कुछ एक सा है, तो अन्य मामलों में अमेरिका व भारत जैसी वृहद असमानताऐं भी हैं.......।
पूरा पढ़ने को क्लिक करें: http://newideass.blogspot.com/

नागरिक समाज स्वतन्त्रता व लोकतंत्र एक हास्यप्रद अपवाद


२१ वी शदी में भी भारत जैसा देश जातिवाद का बोझ ढो रहा है ! सच मानो में तो इसका नाम बदलकर भारतवर्ष न करके जातिवाद देश कर देना चाहिए, क्योकि यह पर हर कार्य जाति, धर्म और सामंतवादी के आधार पर किया जाता है! अब तो यह सोचना पड़ रहा है कि क्या कोई विषये है बिना जातिवाद के आधार पर ! यूँ तो हमारी हर सरकार हमेशा लोकतंत्र की दुहाई देती फिरती है, परन्तु आज के परिवेश में नागरिक आधिकारो पर मंडराता खतरा इस बात का सूचक है कि क्या आज भी हमारे देश में लोकतंत्र कि कोई निव बची है! अब यह सवाल उठता है !सरकार ने १९५० में पि o डी o ए o ( प्रिवेन्टिव डिटेशन्शन एक्ट ) के द्वारा ही लोकतंत्र को समाप्त करने कि शुरुआत कर दी थी ! आजाद भारत में इस लोकतान्त्रिक व्यवस्था के तहत सरकार द्वारा मीसा, एन एस ए , टाडा, पोंडा , गैरकानूनी गतिविधि निरोधक कानून जैसे अनगिनत कानून बनादिये गये है, ताकि कोई भी सरकार की लोकतान्त्रिक व्यवस्था के खिलाफ न बोल सके ! यही नहीं बहुत सारे दमनकारी कानून अंग्रेजो ने बनाये थे जो आज तक लागू है! सच्चाई तो यह है कि भारत का शासक वर्ग जब संकटग्रस्त होता है तब-तब राज्य का चरित्र दमनकारी हो जाता है, क्योंकि उसे लोकतंत्र व्यवस्था और नागरिक आजादी से खतरा पैदा हो जाता है !आज के परिवेश में अगर देखे तो भारत को लोकतंत्र देश न कहकर भयतंत्र देश कहा जाये तो यह सच होगा ! हमारी आर्थिक, राजनितिक रूपरेखा केवल दमनकारी नीतियों पर ही निर्भर करती है ! अगर हम भारत के कुछ राज्यों में दृष्टिपात डाले तो जैसे छत्तीसगढ़ , झारखण्ड , बंगाल , उड़ीसा , सोनभद्र , बिहार और गुजरात जगह पर इनकी नीतिया दमनकारी तथा सामंतवादी ही रही है ! यदि ध्यान से अध्यान करे तो छत्तीसगढ़ , सोनभद्र , उड़ीसा , बिहार, मध्य प्रदेश कि आदिवासी तथा पिछड़े वर्ग कि दशा दयनीय से दयनीय हो गई है ! एक तरफ तो सरकार उन पर माओवादी और आतंकवादी कहा कर घोर आत्याचार कर रही है! यदि हम छत्तीसगढ़ और सोनभद्र के परिवेश में देखे तो वह पर आदिवासी महिलायों के साथ दुराचार इस हद तक बढ़ गया है कि उनकी हालत दयनीय हो गयी है! आदिवासी महिलाओ के साथ बलात्कर,और अत्यंत तरह के दुराचार, अत्याचर जैसी यातनाए माओवादी , सामंतवादी लोग कर ही रहे है! वही प्रशाशन द्वारा नियुक्त सैन्यबल अधिकारी भी उनके मान सम्मान को जर्जर कर रहे है! आदिवासी को जबरजस्ती आतंकी कहा कर प्रताड़ित किया जा रहा है ! छत्तीसगढ़ में तो हल इतना बुरा है की किसी भी संगठन को तो ये आधिकार ही नहीं है कि सरकार के खिलाफ बोल सके! यदि पूर्व घटनो को अध्यन करे तो इसका सबसे बड़ा उद्धरण है कवि सरोज कि लाश खण्ड खण्ड करके रास्ते में फेक दी गयी थी! जहाँ पर आदिवासियों कि संख्या ८० लाख थी आज घट कर २० लाख रह गयी है! लोग या तो वह से पलायन कर चुके है ,या तो मार दिए गए है! वही दूसरी ओर उनकी सामंतवादी सत्ता उनसे उनके जिविकोउपर्जन के साधन छीन रही है ! हर प्रदेश में सरकार नक्सलवादी और माओवादी के नाम पर लोकतंत्र की जमीन पर जनता से युद्ध लड़ रही हैअभी हाल में आया हुआ भोपाल गैस कांड का खुलाशा इसकी दुश्प्रदा निति का सबसे बड़ा प्रमाण है ! आज हम गुजरात दंगे में चल रहे अब्बुबासर पर नजर डाले तो देखेंगे कि गुजरात के अलग अलग थानों पर ३५ मुक़दमे चल रहे है! और सब मुकदमो में ५० से १०० तक के गवाह है ऐसे में यदि वह बेगुनाह भी हुआ तो वह पूरा जीवन न्यायिक हिरासत में ही काटेगा! पर भोपाल गैस कांड में करीबन २५००० मौते हुई थी आज भी बच्चे अपांग पैदा हो रहे है इस नाते तो भोपाल गैस कांड में फसे लोगो पर २५००० लोगो द्वारा अलग अलग मुकदमा होना चाहिए पर सरकार का रवैया है , अंधेर नगरी चौपट राजा, यदि रस्सी का फंदा अगर बड़ा है तो मोटी गर्दन ढूढों चाहे अपराधी हो या न हो सजा तो देनी ही है ! सरकार तो उदारीकरण , निजिकरण और वैश्वीकरण निति पर अमल करती आ रही है और करती ही रहेगी! उसके लिए तो यह नीतिया कल्याणकारी है चाहे आम जनता भुखमरी के कगार पर क्यों न पहुच कर डीएम क्यों न तोड़ दे !आज हर राज्यों में सरकार कि नितीय इसी प्रकार ही चल रही है! हम बेबस तथा लाचार होकर देख रहे है, यह यूँ कहे हम कुछ करना ही नही चाहते आज देश को फिर से लोहिया जैसे लौहपुरुष , गाँधी जैसे आहिंषावाद तथा सुभाष जैसे संगठनकारी महान वीरों की आवश्यकता है जो आधुनिक परिवेश में फिर से लोकतंत्र बहल कर सके और एक संगाठित जातिरहित समाज की स्थापना कर सके क्योंकि माओवादी और आतंकवादी जन्म से नहीं होते उनके हालात समय और राजनितिक गतिविधिया और लाचारगी उन्हें बनती है और इसके लिए जरूरी है कि हम आतंकवादी और माओवादी न पैदा करके एक अखंड सुसंस्कृत एवं स्वच्छय समाज का निर्माण कर सके !

मनु मंजू शुक्ला
संपादक : अवेध रिगल टाइम्ससमाज
सेविका : रिगल मानव सृजन सोकल वेल्फर सोसिटी

धौनी की शादी में अब्दुल्लाह दीवाने

लो जी... कुवारों टोली से एक नग और कम हो गया और हमारी टोली में जमा हो गया। शादी शुदा मस्ती में झूम रहे हैं, सो में भी खुश हूं... लेकिन अंदर से मैं बहुत दुखी हूं ...दो रातों से सो नहीं पाया दरअसल मुझे दुख मिश्रित गुस्सा है। धौनी की सगाई और शादी की लाइव कवरेज न देख पाने का। हांलाकि मीडिया से जुड़े भाई-बहनों ने तो हर संभव प्रयास किए पृथ्वी लोक की इस चर्चित शादी को दिखाने के... पर करते क्या उन्हें तो गेट से अंदर फटकने भी नहीं दिया गया। अन्दर मेहमान चिकन टिक्का गटक रहे थे और बाहर गेट पर खडे हमारे बंधुओं से मुहं का थूक भी नहीं थूका जा रहा था। वैसे धौनी ने किया तो अन्याय आ जाने देते उन्हें भी अन्दर, क्या फर्ख पडना था। हर फेरे के बाद दर्जनों माइक उनके मुंह के सामने होते और भाई पूछते... कैसा महसूस कर रहे हैं... बस... अब देखिए न फायदा तो धौनी को ही होना था दुनिया भर में शादी का सीधा प्रसारण मुफ्त में ही हो जाता, पर नहीं- धौनी ठहरे अडियल टाईप । पत्रकारों की छाया भी नहीं फटकने दी अन्दर। थके हारे भाई-बहनों की जान में जान तो तब आई जब दूल्हे के लिए सजी घोड़ी गेट पर पहुची। भाईयों ने घोडी वाले को थाम लिया... उसे मोबाइल देने लगे-बोले एक... दो फोटो ले आना। उन्हे तो घोड़ी वाले में ही भगवान दिखने लगा था। एक बहन ने तो उसका इन्टरव्यू ही कर लिया साहब। प्रसारण दूसरे चैनल के बॉस ने देखा, वह तो हत्थे से ही उखड़ गया। अपने पत्रकार की ठीकठाक झाड़-फूंक कर दी। बारात के बाद तो घोड़ी वाले की किस्मत खुलनी ही थी। गेट पर भाई-बहनों ने उसका अभूतपूर्व स्वागत किया। दर्जनों माइक उसके मुंह पर ठोक दिए गए... वह गलिया भी शानदार रहा था। एक पत्रकार पीछे रह गया तो मौका देख उसने माइक घोड़ी के मुंह पर ही लगा दिया... कैमरे में घोडी की क्लोज शॉट लेना शुरू कर दिया... पर घोड़ी कम्बखत बोली हीं नही वर्ना इतिहास रच जाता। हद है भाई... बोल घोडी वाला रहा है और कैमरे सजी धजी घोड़ी पर लाइन मार रहे थे । तब तक वरमाला लिए दूसरे साहब आ गए। दुकान से ही उनका पीछा किया जा रहा था सो गेट पर ध्र लिए गए... फूल कहां से आए... कौन-कौन से फूल है... कितने दिन पहले तोडे़ थे... कौन से ट्यूबवैल का पानी देते हो इन फूलों को... कौन सी माला किसे दोगे। इतने में एक की नजर गजरे पर पड गयी... चमेली का है क्या? दूसरे ने पूछा- फूलों की सुगंध् असली है या इत्र छिड़क रखा है... कितनी पंखुडियां हैं एक फूल में... कुल कितने फूल है...। बस हो गई एक्यक्लूसिव आइटम तैयार ...इतने सौ फूलों से बना गजरा, इतने हजार फूलों की वरमाला ... ब्रेकिंग न्यूज की पटटी के साथ टी वी स्क्रीन भी खुशबू बिखेरने लगा था। डीजे वाला अन्दर गया तो उससे अलग सवाल... कौन-कौन से गाने बजाओगे-बोला अगर आपने छोड़ा तो ही बजा सकूंगा वर्ना होटल वाले मेरा ही बैण्ड बजा देंगें। रिसार्ट के अन्दर की ओर जाने वाले हर व्यक्ति से पहले बात करने के लिए दर्जन माइकधरी दौड़ पडते कौन हो... अन्दर क्यों जा रहे हो... क्या-क्या लाए हो। मेहमानों के लिए बर्फ लाने वाले को भाई - बहनों ने तब छोड़ा जब उसकी बर्फ पूरी तरह से पिघल गई। शराब तो अन्दर तक पहुंच ही नहीं सकी... कैसे पहुंचती मीडिया की नजर थी, बड़ी खबर बनती सो शराब बार बनाए गए पर खाली ही रहे। अगले दिन मैनेजर को डांट जरूर पड़ी होगी। एक गाडी गेट पर खडी हुई एक साहब नीचे उतरे तो भाई बहनों ने घेर लिए- कौन है आप? पहला सवाल इतने कैमरे माइक देखकर वे हकलाने लगे मुंह से धे... ही निकला था कि पचासों सवाल हवा में उछल पड़े... कहां से आए है... किस की ओर से है... धेनी को कब से जानते हैं... शादी की खबर कैसे मिली... कार्ड आया था या फोन पर सूचना मिली थी.... कैसा कार्ड था...फोन किसने किया था...। टीवी स्टूडियो में उफंघते एनाउन्सरों ने भी मोर्चा संभाल लिया... देखिये एक मेहमान से मुलाकात। वहां से भी संवावदाता की मदद को सवालों की बौछार शुरू हो गई। भीड़ में फंसे सज्जन को गुस्सा आ गया। बोले- पूरी बात तो सुनो ...धोए हुए कपडे होटल में देने जा रहा हूं... सबकी बोलती बंद।
कुछ चैनलों के स्टूडियो से अलग से मेहनत हो रही थी। रविवार की रात को फेरों के मुहर्त निकलवा लिए गए पंडितों से... उसी हिसाब से बाकी रस्में तय कर दी गईं। साढे 11 बजे हुए फेरे चैनलों ने साढे सात बजे ही निपटा दिए।यही नहीं पंडितों को बिठा दिया गया कैसे मुहर्त में हो रही है शादी... कितनी सफल होगी... बच्चों का योग... जोड़ी खुश रहेगी... बन पाएगी दोनों की.... और तलाक कब तक...। सभी सवालों के जबाब हाजिर।भाई-बहन लगातार तीन दिन तक खाना-पीना सब भूल गए। एक भाई लघुशंका को गए, तब तक विवाह की छतरी वाला आ गया। जल्दी बाजी में भाई की पेंट ही गीली हो गई। किन्नरों को पता चला वे भी आ गए नाच गाना शुरु... लाइव टेलीकास्ट मुफ्त में। जो भी हो इस शादी ने घोडी वाले, डीजे वाले, माला वाले तीनों के रेट बढ़ा दिए। वे छोटी-मोटी शादियों में तो जाएगें ही नहीं । आखिरी सुबह तक भाई लोग डटे रहे होटल के गेट पर । जंगल में झिंगुर भी बोलता तो झपकी लेती आंख खुल जाती भाई-बहन माइक टटोलने लगते।धौनी-साक्षी दिल्ली रवाना हुए तो हमारे भाई बंधुओं ने ढाबे पर चाय पी और अपने घरों की राह पकड़ी। बीबी ने फ्रिज में रखा दो दिन पुराना खाना गर्म करके खाने की प्लेट सरका दी। बच्चे पूछ रहे थे- पापा ...धौनी कैसा है... साक्षी सुन्दर है... न... क्या बताते कि हम तो तीन दिन से अब्दुल्ला बने हुए थे।

विरोध प्रकट करने के अहिंसक तरीके-ब्रज की दुनिया

 आज केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य-वृद्धि के खिलाफ विपक्ष ने भारत बंद का आयोजन किया.एकबारगी पूरे देश का जनजीवन ठप्प पड़ गया.महाराष्ट्र से सरकारी बसों के साथ तोड़-फोड़ की खबरें भी आईं.कुछ लोगों ने बंद से देश को हुए आर्थिक नुकसान का अनुमान भी लगाया कि देश को इससे लगभग १३ हजार करोड़ का नुकसान हुआ.कई जगहों पर बंद में एम्बुलेंस के फंसे होने की भी ख़बरें भी टेलीविजन पर देखी गईं.बंद से सबसे ज्यादा नुकसान होता है दिहाड़ी मजदूरों को और एक दिन के लिए उनका चूल्हा ठंडा पड़ जाने का खतरा पैदा हो जाता है.गांधी ने भी स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान कई बार भारत बंद का आह्वान किया था.लेकिन तब बंद स्वतःस्फूर्त होता था,जनता के साथ कोई जोर-जबरदस्ती नहीं की जाती थी.लेकिन आज स्थितियां अलग हैं.बंद के दौरान हिंसा साधारण बात है. ऐसे में प्रश्न उठता है कि विपक्ष के पास सरकारी नीतियों के प्रति विरोध प्रकट करने के बंद के अलावा और क्या-क्या विकल्प हैं?धरना-प्रदर्शन में लोगों की भागीदारी प्राप्त करना आज की भाग-दौड़ भरी ज़िन्दगी में कठिन है.साथ-ही हमारे नेता इतने आरामतलब हो गए हैं कि गर्मी-सर्दी को सहन करना उनके वश की बात ही नहीं है.यही बात गांधीजी के सबसे मारक सत्याग्रही हथियार अनशन के साथ भी लागू होती है.कौन जान का जोखिम ले?हो सकता है सरकार झुके ही नहीं.घेराव में पुलिस के डंडे खाने पड़ सकते हैं.गांधी जब भी यात्रा पर निकले पैदल निकले और जनता के बीच रुकते हुए यात्रा पूरी करते थे.लेकिन हमारे वर्तमान नेता जब भी यात्रा पर निकलते हैं तो वातानुकूलित वाहन में और जनता के बीच नहीं ठहर कर वातानुकूलित कमरे में ठहरते हैं,फ़िर कैसे उनकी यात्रा का असर हो? सबसे बड़ी बात तो यह है कि नेताओं के साथ-साथ जनता की वरीयता-सूची में भी देश और देशहित का स्थान नीचे से पहले नंबर पर आता है.किसी भी मुद्दे पर नेतृत्व प्रदान करना नेताओं का काम है और नेताजी ठहरे आरामतलब.विरोध प्रकट करने के बांकी शांतिपूर्ण तरीकों में नेताजी के कोमल शरीर को कष्ट होगा जबकि उनका काम खुद कष्ट सहना नहीं बल्कि दूसरों को कष्ट देना है.और बंद के दौरान भी कष्ट सिर्फ दूसरों को होता है नेताओं को नहीं.वे या तो घर में बंद रहते हैं यह फ़िर थाने में कूलर और पंखे की हवा खा रहे होते हैं.