Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

28.7.10

यहाँ का पानी पीने से मलेरिया होता है ?

अबूझमाड़ छतीसगढ़ का ४००० स्क़ुएअर किलोमीटर का आजाद हिंदुस्तान का स्वंत्र क्षेत्र जहा का आज तक सर्वे भी न हो सका. नारायणपुर जिले में ३६६ गाँव आते है इसी जिले का एक हिस्सा है अबूझमाड़ जहा माडिया गोंड अधिकांस रूप से मिलते है,
मध्य भारत का यह नक्सल प्रभैत खेत्र जहा बिजली, पीने का पानी, पाठशाला, अस्पताल और रोड आज भी नहीं बहाए जा सके है. यहाँ आज भी आधुनिक भौतिकवाद प्रवेश नहीं कर सका है. जबकि यहाँ ठेके तो सभे कम के निकले जाते है और सरकार तथा ठेकेदार मिल बात कर पैसा खा जाते है, कारण नक्सली सरकार के हर कम का विरोध करते है, अन्दर घुसने पर एक वीरान सी नदी मिले जहा पानी भरा था अधिक गर्मी के कारण प्यास अधिक लग रही थे जैसे ही मै पानी पीने के लिए आगे बाधा मेरे साथ के स्थानीय व्यक्तियों ने ततकाल रोक दिया और कहा की यहाँ का पानी मत पीना क्योंकि इसे पीने से मलेरिया होता है. मानी लाख समझाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने दावा किया की यदि यहाँ के पानी की जाँच कराइ जाए तो यह बात सिद्ध भी हो जाएगी.

अबुज मढ़ या माढ़ यहाँ के स्थानीय लोग इसे कहते है, घनघोर जंगल  में बसे ये आदिवासी आज भी भोजन के लिए जंगली  जानवर का शिकार कर भोजन की व्यस्था करते है, 
हर विकास के बात का विरोध करने वाले नक्सलियों ने यहाँ तक पहुचने वाली सड़क को जगह जगह से खोद डाला है, जिसके यहाँ कोई भी चार पहिया वाहन वहां घुस ही नहीं सकता. जमीन में जगह जगह माइंस  बिछाई  गई है. इसलिए यहाँ  संभलकर चलना पड़ता है.
आगे हमें आदिवासियों का गाँव मिला इनके गाँव में मुसिल  से चार या पांच घर शामिल होते है बाकी हज़ार फीट की दूरी के बाद ही इक्का दुक्का घर मिलते है,
सुबह से लेकर शाम तक ये लोग खुद की बने दारु पीते है जो ताड़ और सल्फे के पदों से निकली जाती है, महुआ की शराब भी वे लोग बनाते है
ये लोग अजनबियों से बात तक नहीं करते यह इनका शांत और शर्मीले स्वाभाव के कारण है,
सहकारी उचित मूल्य की दूकान यहाँ से चुदः किलोमीटर दूर है ये लोग चावल के लिए नारायपुर जाते है. इनको मिलने वाला ३५ किलो का चावल स्वयं के लिए पर्याप्त है लेकिन रात में नक्सली यहाँ आते है और जोर जबरदस्ती से इनसे चावल और मुर्गा ले जाते है नही देने पर मरते है,
ठीक इसके विपरीत सी आर पी ऍफ़ के जवान दिन में आकर कहते है की नक्सलियों की मदद क्यों करते हो ?
    लेकिन ये आदिवासी यहाँ से जाना भी नहीं चाहते कहते है हम तो यही मस्त है, कुछ जागरूक आदिवासी कहते है हम है भी तो जाए कहा ?

इस पूरे क्षेत्र में सरकार पूरी तरह से असफल है. यहाँ पर केवल और केवल नक्सलियों का ही राज है, म न रे गा जैसी जन हित की योजना फॉर भला यहाँ कैसे चल सकती है. लेकिन एकता की बात यहाँ के लोग हर पल और हर छड अपनाते है. वहा जब किसी के खेत में मिटटी आदि डालने का कम होता है तो पूरा गाँव उस काम को करता है फिर काम समाप्त होने के बाद सभी को खेत मालिक की तरफ से तीन दिन तक खाना खिलाया जाता है जिसे यहाँ की भासा में लेउर जावा कहते है जिसमे सूअर का मांस  और सल्फी छककर खिली और पिलाई जाती है,
रस्ते में कंडोम मिलने पर मैंने स्थानीय साथी से पोछा की क्या ये आदिवासी कंडोम जैसी छीज  का भी इस्तेमाल करते है तो उन्होंने बाते की नहीं यहाँ उन्मुक्त सेक्स है और जो रसे में पड़ा कंडोम है वह तो किसे स्वास्थ्य कर्मी को बटने मिला होगा जो यहाँ फेककर चला गया है.

सौ से ज्यादा का रुपया दिखने पर ये लोग बड़े आश्चर्य से देखते है, यहाँ पर जाकर यह कटाई नहीं लगता की यहाँ की सरकार भारत के ही सरकार है बल्कि एक अजीब से भय के बीच ऐसा लगता है की पीछे से कोई नक्सली अभी आ जाएगा और पकड़ कर ले गेगा, हलाकि स्थानीय पत्रकार ने बताया की एक दो बार किसी पत्रकार को वे पकड़कर जरूर ले गए लेकिन उसे जंगल में दो तीन दिन घुमाने के बाद छोड़ दिया.

डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक का मिशन 2012

पिछले दिनों बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने जिस तरह से उत्तराखंड में अपने युवा मुख्यमंत्री और कार्यकर्ताओं की पिठ थपथपायी इससे साफ जाहिर हो जाता हैं कि डॉ.निशंक निश्चित तौर पर उत्तराखंड राज्य को विकास की दिशा में ले जा रहे। शायद यही वजह भी हैं कि बीजेपी के कुछ वरिष्ठ जिनके पास कई वर्षों तक उत्तराखंड की कमान रही है। निशंक की सफलता से घबरा गए है। शायद यही वजह भी हैं, की ये माननीय खुद ही निशंक की विकास यात्रा में रोड़ा बन रहे है। लेकिन दिल्ली में बीजेपी कार्यलय में पत्रकारों के साथ एक औपचारिक वर्ता में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितनी गडकरी ने यह कहते हुए साफ कर दिया की,उत्तराखंड में विकास हो रहा है...और जनता बीजेपी के कार्यों की सराहना कर रही है...इसलिए किसी भी व्यक्ति पर सवाल नहीं किया जा सकता है।
यकीनन यह सब जानते है कि नवोदित राज्य उत्तराखण्ड के अस्तित्व में आने के बाद से राज्य की वित्तीय ढाँचे के चरमराने की आशंकाएं समय-समय पर उठती रही लेकिन सूबे के मुखिया डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक विकास के जिस रथ पर सवार होकर आगे बढ़ रहे हैं। उसने उन तमाम आशंकाओं को सिरे से खारिज कर दिया आखिरकार उत्तराखण्ड के विकास के लिए उनके द्वारा तैयार किए गए ‘रोड मैप‘ पर पूरे देश का ध्यान गया है।चहुमुंखी व चतुर्दिक विकास, कानून का शासन और सहभागी लोकतंत्र की जिस मूल अवधारणा‘ को डॉ. निशंक ने उत्तराखण्ड में प्रतिपादित किया, प्रदेश के अन्य राज्य विकास के लिए उनके प्रयोगों को अपने राज्यों में क्रियान्वित करने के लिए आतुर दिखते हैं। शायद इसी लिए भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के ‘सुराज संकल्प सम्मेलन मुंबई‘ में विकास के उनके मॉडल को सराहा गया और उनके सुशासन को अनुकरणीय उदाहरण बताया गया। इसी सदी के विराट पर्व ‘महाकुंभ 2010‘ की निर्विघ्न सम्पन्नता पर जहाँ डॉ. निशंक की बेहतर प्रबंधन के लिए पीठ थपथपाई गई वहीं देववाणी संस्कृत को द्वितीय राजभाषा का दर्जा देने पर उनके इस ऐतिहासिक प्रयोग की मुक्त कंठ से प्रशंसा भी की गई।उत्तराखण्ड जैसे नये राज्य में जहाँ आर्थिक संसाधनों का पूर्णतयाः अभाव है। वहां वित्तीय नियोजन में दक्षता मायने रखती है। डॉ. निशंक के बेहतर वित्तीय प्रबन्धन को देखते हुए 13 वें वित्त आयोग ने उत्तराखण्ड को एक हजार करोड रूपये की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की है। यह अपने आप में एक मिसाल है। प्रदेश के कर्मचारियों के लिए छठे वेतनमान कि सिफारिशें लागू हुई जिसके कारण प्रदेश पर 2500 करोड का अतिरिक्त वित्तीय भार आया इसके बावजूद सरकार ने जनता पर कोई नया कर नहीं लगाया इसके विपरीत रोजमर्रा की उपभोग की सामग्री,अनेकों दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर वैट की दरें घटा दी ‘विजन 2020 का क्रियान्वयन‘ डॉ. निशंक सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। जिसमें तीर्थाटन, पर्यटन, आयुष, जडी-बूटी कृषिकरण गौ, गंगा व संस्कृति का संरक्षण, संस्कृत देवभाषा का उन्नयन, सूचना प्रौघोगिकी के विकास के साथ-साथ प्रदेश के अन्तिम छोर पर खडे व्यक्ति को सुखी, सम्पन्न व खुशहाल बनाने की शीर्ष प्राथमिकता है।डॉ. निशंक का मामना है कि ‘विकास एक सतत प्रकिया है। उत्तरोत्तर विकास हमारी प्राथमिकता है। जहाँ तक खरा उतरने का सवाल है हम कभी भी विकास के पैमाने पर अपने आप को तब तक संतुष्ट नहीं मानेगें जब तक विकास की किरण पहाड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों के आम व्यक्ति तक न पहुंचे जाए यह एक कठिन व श्रम साध्य प्रक्रिया है।
निश्चित तौर डॉ.निशंक अब अपने कार्यकर्ताओं के साथ अपने नये मिशन पर निकल गये है। उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ एवं कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वह ग्रामिण स्तर,ब्लॉग स्तर और जिला स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएं जाने ही नहीं बल्कि उनका तुरंत निपटार भी करे। पहाड़ के दूर-दराज के क्षेत्रों में लोगों को किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उसका पूरा लेखा-जोखा मगाया जा रहा है। पंचायत और इनसे जुड़े लोग किस तरह से अपना कार्य कर रहे हैं। इसकी रिपोर्ट तो डॉ.निशंक पहले से ही मगाते रहे है,लेकिन इस दिशा में और तेजी लायी जा रही है। इसके साथ ही...उत्तराखंड के गरीब और युवा बेरोजगारों की आज के समय में क्या स्थिति है.इसका ब्योरा जुटाया जा रहा है. ताकि जो जरूरतबंद हैं,उनको मदद पहूंचायी जा सके।
डॉ.निशंक खुद कभी भी किसी भी समय किसी भी अधिकारी से उसके अधिन होने वाले कार्यों की रिपोर्ट मांग रहे है। यहां तक वह उत्तराखंड के किसी भी गांव में फोन के माध्यम से या औचक दौरा कर उस गांव के लोगों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी जुटाने में लगे है। डॉ.निशंक का मनना हैं कि हम अंतिन छोर पर रह रहे व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान देखना चाहेते। इसलिए हम उस हर काम को जल्द से जल्द निपटाना चाहते है...जो आम लोगों से जुड़ा है।
शायद यही वजह हैं कि उत्तराखं में बीजेपी के कार्यकर्ताओं और सरकारी अधिकारियों में जोश की लहर दौड़ रही है। हर को जनता के साथ खड़ा हुआ देखा जा सकता है। फिर चाहे वह पिछली सरकार के लंबीत मामले हो,या फिर सरकार से जुड़े कोई दूसरे कार्य हर व्यक्ति को निशंक सरकार में सम्मान के साथ उसका काम पूरा कर दिया जा रहा है। दूसरी तरफ उत्तराखंड के युवा बेरोजगार भी डॉ.निशंक के कार्यों की सराहना करते हुए देखे जा सकते है। जिस तरह से निशंक सरकार इन इन बेरोजगार युवाओं के लिए उन्हीं के क्षेत्र रोजगार के द्वारा खोले है...उससे इन युवाओं के मुंख से यहीं सुनायी दे रहा हैं की....मिशन 2012 निशंक के साथ होगा...वोट हमारा।

यकीनन यह डॉं.निशंक के लिए एक सुफल बात हो सकती है। लेकिन वह इसे विकास के साथ आगे ले जाने की बात करते है। डॉ.निशंक कहते है,मैं पहाड़ से हूं,और पहाड़ों की ऊंचाई हर कोई नहीं नाप सकता है,निसंदेह यह इस युवा सोच का बड़पन ही है...जो खुद को ज़मीन से जुड़े रखने की बात कर रही है...और यही सोच एक दिन उत्तराखंड के विकास-रोजगार-सम्मान और श्रेष्ठता के लिए चुने जायेगें...।
जगमोहन 'आज़ाद'

एक आशा एक उम्मीद ---



एक आशा एक उम्मीद ---

Indian Idol 5 - 20th July Part 2 - Indian Idol 5 20th July 2010

Indian Idol 5 - 20th July Part 5 - Indian Idol 5 20th July 2010

Jaane kyon log - old bollywood movie song

Jaane kyon log - old bollywood movie song

Likhe Jo Khat Tujhe Song - Mohammed Rafi - Kanyadan Hindi

Mohd Rafi Live Video - Tumne Mujhe Dekha

27.7.10



शहीद सम्मान समारोह में डॉ.निशंक ने दिए पूर्व सैनिकों की चार प्रमुख मांगों के समाधान का आश्वासन
24 करगिल शहीदों के परिजनों का सम्मान

-------------------------------------------------------------------------------


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने 26 जुलाई को करगिल विजय दिवस की 11वी बरसी पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। देहरादून एक्स सर्विस लीग के तत्वावधान में आयोजित शहीद सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री निशंक ने करगिल आपरेशन के 24 शहीदों की मां, पिता व विधवाओं को स्मृति चिन प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 'राज्य सरकार पूर्व सैनिकों व शहीद परिवारों की समस्याओं के निराकरण के लिए संकल्पित है'। सम्मान समारोह के दौरान करगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उनकी शहादत को नमन कर श्रद्धांजलि दी गई। रेंजर्स कालेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. निशंक ने कहा कि देशप्रदेश के सैनिकों ने विपरीत परिस्थितियों में देश को मजबूती के साथ खड़ा कर सारी दुनिया में लोहा मनवाया है। उत्तराखंड हमेशा से वीरों की भूमि रही है। माधों सिंह मलेथा व पेशावर के नायक वीरचंद्र सिंह गढ़वाली से शुरू हुई वीरता की यह गाथा आज भी बरकरार है। करगिल युद्ध में सूबे के जवानों ने जान की परवाह किये बगैर सरहद की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि करगिल युद्ध में हमने अपने जवानों को खोया नहीं बल्कि उनकी शहादत को हमेशा के लिए अमर बनाया है। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व सैनिकों की ओर से रखी गई मांगों पर यथाशीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि करगिल युद्ध से भारतीय सेना की देश-दुनिया में अलग पहचान बनी है। इसी को ध्यान में रखते हुए देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने सीमा पर शहीद होने वाले सैनिकों के पार्थिव शरीर को सैनिक सम्मान के साथ उनके पैतृक आवास तक पहुंचाने की पहल की थी। राज्य सरकार ने भी पूर्व सैनिकों, वीरता पदक विजेताओं व शहीद परिवारों को हरसंभव सुविधाएं उपलब्ध कराई है।
इस मौके पर सैनिक संगठन के अध्यक्ष बिग्रेडियर (सेनि) केजी बहल ने की। उन्होंने संगठन द्वारा पूर्व सैनिक व शहीद परिवारों के हित में किये जा रहे कायरें पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर करगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को स्मृति चिन व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रदेश के पहले कीर्ति चक्र विजेता कर्नल (सेनि) इंद्र सिंह रावत, बिग्रेडियर पीएस गुरुंग, ब्रिगेडियर आरएस रावत, कर्नल बीएम थापा, कैप्टन अमर सिंह गुसाईं, केबी थापा, विमलकांत नौटियाल समेत तमाम सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी, जवान व शहीदों के परिजन भी कार्यक्रम में मौजूद थे। सम्मान समारोह के दौरान करगिल शहीदों के परिजनों के साथ मुख्यमंत्री डा. निशंक ने अलग से बातचीत की और उन्हें सरकार की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।
जगमोहन 'आज़ाद'

आओ न आँधियों कहीं और उड़ा लो मुझे ...

निगाहों में रख लो और दिल में बसा लो मुझे
हाथों की लकीरों में लिल्लाह सजा लो मुझे

मैं डूबती जाती हूँ इक कुंद सी आवाज़ हूँ
थामो तो मेरा हाथ बाहर तो निकालो मुझे

वो धूल का ज़र्रा हूँ मैं बस यूँ ही पड़ी रहती हूँ
आओ न आँधियों कहीं और उड़ा लो मुझे

हिन्दू फासीवाद की प्रचार कला

             हिन्दू फासीवाद का बुनियादी लक्ष्य है शोषण को बनाए रखना और पहले से मौजूद भेदों को बनाए रखना। संघ परिवार की विशाल सांगठनिक शक्ति का आज तक शोषण के उन्मूलन के लिए इस्तेमाल क्यों नहीं हो पाया ? यह सवाल बार-बार मन में उठता रहा है।
     तर्क के लिए हम मान लेते हैं कि संघ देशभक्त संगठन है। संघ में अच्छे और भले लोग हैं। संघ राष्ट्र निर्माण के कामों में लगा है। सवाल यह है कि इतने अच्छे,भले और राष्ट्रवादी लोग शोषण से मुक्ति के लिए क्या कर रहे हैं ?
     संघ आज तक सांस्कृतिक संगठन होने का दावा करता रहा है। तथ्यतः यह दावा गलत है। लेकिन बहस के लिए इसे भी मान लेते हैं। इसके बावजूद यह सवाल अपनी जगह मौजूद है कि संघ परिवार ने कभी शोषण से मुक्ति का कार्यक्रम पेश क्यों नहीं किया ? वे जितनी उग्रता के साथ मुसलमानों के खिलाफ ज़हर उगलते रहते हैं और जिस आक्रोश के साथ हिन्दू बचाओ और हिन्दुओं को एकजुट करो का नारा लगाते रहते हैं उन्होंने ऐसी ही बेचैनी शोषण के खिलाफ क्यों नहीं दिखाई ?
     संघ परिवार के प्रिय विषय हैं हिन्दू की श्रेष्ठता, अखण्ड भारत, पाक शत्रुता,भारत विभाजन, मुस्लिम विद्वेष, प्राचीन और मध्यकालीन इतिहास में विदेशियों के हमले और जुल्म,गऊ हत्या का विरोध,शरणार्थी समस्या, शिक्षा आदि उनके इस विस्तृत कार्यक्षेत्र में गांव के गरीबों की मुक्ति का कोई सकारात्मक एजेण्डा नहीं है। विषमता की समस्या से मुक्ति का कोई कार्यक्रम नहीं है। अपने हिन्दू राष्ट्र के एजेण्डे को लागू करने के लिए वे वाचिक और भौतिक दोनों ही धरातल पर क्रूरतम हथियारों का इस्तेमाल करते हैं। अपने हिन्दू लक्ष्य को पाने के लिए शारीरिक तौर पर साफ करने की संस्कृति का दंगों के माध्यम से अभ्यास करते रहे हैं।
  हिटलर की नात्सी सेना और फासिस्ट संगठनों की जो संरचना रही है उसे संघ परिवार ने अक्षरशः लागू किया है। हिटलर के रास्ते पर चलते हुए संघ का मानना है कि उसका संगठन जन संगठन हो। लाखों लोग उसके सदस्य हों। ये ऐसे लोग होने चाहिए जो खुलेआम कार्यरत हों। पहचान में आने लायक हों। उनका अपना एक यूनीफार्म हो। उसके कार्य और निर्णय पूरी तरह ज्ञात होने चाहिए। वे अपने स्वयंसेवकों को खेल के बहाने सैन्य शिक्षा के गुर भी सिखाते हैं। संघ अपने स्वयं सेवकों को सैन्य शिक्षा के साथ साथ संघ के हितों की रक्षा के लिए भी सांगठनिक तौर पर तैयार करता है।
    संघ अपने कार्यकर्ताओं को जो शिक्षा  देता है उसका लक्ष्य है आक्रमण। वे अपने विरोधी से संवाद नहीं करते उस पर आक्रमण करते हैं। सामाजिक-राजनीतिक जीवन में भी उनका यही रवैय्या है। वे अवरोधक और आतंक की शैली अपनाते हैं। गुजरात में उन्होंने इसी शैली को व्यवहार में परिणत किया है। वे साम्प्रदायिक सदभाव बनाने के प्रत्येक काम में अवरोध खड़े कर रहे हैं और आतंक फैलाए हुए हैं।
     आरएसएस ने अपनी सांगठनिक शक्ति के बल पर सारे भारत को यह समझा दिया है कि वे यदि सड़कों पर आक्रमण करने निकल आएंगे तो उन्हें कोई रोकने वाला नहीं है। दंगों की राजनीति में वे अव्वल हैं। उन्हें सडक की जंग में कोई नहीं हरा सकता। यह बात गुजरात के दंगों से सिद्ध हो चुकी है। वे बताना चाहते हैं कि जो सड़कों पर जीतेगा वही सिकंदर कहलाएगा।
   हिन्दू फासीवाद का अपने संगठन के सदस्यों के लिए संदेश है कि अंधानुकरण करें और अंध सम्मान करें। हिन्दू राष्ट्र के निर्माण के लिए ऐसा करना लाजिमी शर्त है। फासीवादी आंदोलन के लिए कुछ चीजें जरूरी हैं जैसे स्वयं सेवक की यूनीफॉर्म,झंड़ा,प्रतीक चिह्न, नारे,गीत,हथियार बंद ग्रुप,नेता की उपस्थिति,भागीदारों का जमावड़ा । इन सबका कौशलपूर्ण उपयोग ही संगठन को शानदार बनाता है।
   हिन्दू फासीवादी संगठन अपने प्रचार को राष्ट्रवाद के आवरण में रखकर सम्पन्न करते हैं। राष्ट्रवाद की ओट में वे हिन्दू की श्रेष्ठता, अखण्ड भारत, पाक शत्रुता,भारत विभाजन, मुस्लिम विद्वेष, प्राचीन और मध्यकालीन इतिहास में विदेशियों के हमले और जुल्म,गऊ हत्या का विरोध,शरणार्थी समस्या, शिक्षा आदि विषयों पर विचारधारात्मक प्रचार अभियान चलाते हैं।
     वे अपने प्रचार को जनता के दिल पर उतारने की कला में माहिर होते हैं इसीलिए भावुकता का अभिव्यक्ति में जमकर इस्तेमाल करते हैं। वे ऐसी भाषा,शैली और मुहावरों का प्रयोग करते हैं जो दिमाग की बजाय दिल को सम्बोधित करते हैं। वे अपने प्रचार से आम लोगों के दिल को प्रदूषित करते हैं।
    हिटलर मानता था ‘ प्रचार को मानव आवेग के ज्वालामुखी और आत्मिक स्थिति का विस्फोट करना चाहिए।’ वे हिन्दू राष्ट्र और राष्ट्रवाद की इतनीबार पुनरावत्ति करते हैं जिससे वे स्टीरयोटाइप लगने लगता है। प्रचार की यह कला फासिस्ट कला है। हिटलर मानता था कि अपनी बात को इतनी बार दोहराओ कि वह स्टीरियोटाइप लगने लगे। स्वयं को और शत्रु को हमेशा स्याह-सफेद रूप में पेश करो।
     फासीवाद अपने प्रचार में अपने विरोधी को लगातार बुरा बताता रहता है। कुत्सा प्रचार करते रहते हैं। उनके प्रचार का लक्ष्य सत्य बताना नहीं है ,प्रचार का कभी भी लक्ष्य सत्य की खोज करना नहीं है। प्रचार का लक्ष्य होता है आंदोलन की मदद करना। इस संदर्भ में संघ के प्रचार को देखें तो पाएंगे कि संघ अपने प्रचार के द्वारा हिन्दू सत्य को पेश नहीं करता , उसकी बातों को सत्य नहीं समझना चाहिए बल्कि संघ के प्रचार अभियान का लक्ष्य है हिन्दू राष्ट्र के सपने को लोगों के दिलों में उतारना। एक वाक्य में कहें प्रचार सत्य नहीं होता।
रोजे बूर्दरों ने  ‘‘फासीवाद : सिद्धांत और व्यवहार’’ नामक ग्रंथ में फासीवादी प्रचार पर  लिखा है कि ‘‘प्रभावी होने के लिए प्रचार को थोड़े सी बातों के बार-बार इस्तेमाल की तकनीक पर आधारित होना चाहिए। हिटलर के अनुसार वे इतनी दोहराई जाएं कि 'स्टीरिओटाइप' लगने लगें। यह प्रचारात्मक लामबंदी उतनी ही सफल होगी जितना कि आंदोलन और उसके विरोधियों की अवस्थितियों को आमने-सामने सफेद-स्याह की तरह र¹ दिया जाएगा बिना किसी भ्रम के, एकदम साफ-साफ। हिटलर माइन कांप्फ में कहता है: 'किसी साबुन के प्रचार के लिए लगे उस पोस्टर के बारे में कोई क्या करेगा, जो यह भी कह रहा हो कि दूसरे साबुन भी अच्छे हैं, सिवाय इसके कि अपना सिर नोचे? (पृ. 183)
इस तरह विरोधी को लगातार बुरा बताना प्रचार का स्थायी मुद्दा होना चाहिए। उसके साथ कुत्सा प्रचार भी हो तो उसे ¹त्म करना आसान हो जाता है। प्रचार का यह काम नहीं है कि वह किसी न किसी सत्य का शोध करके प्रचार करेएक मात्र सत्य वह है कि आंदोलन को लाभ पहुंचे।’’
‘‘आंदोलन और विरोधी पक्ष के अंतर को इस कौशल के साथ प्रस्तुत करने से शत्रु पक्ष निकट आ जाता है और जनता के सामने चयन के बहुत से विकल्प नहीं रह जाते और एकीकृत शत्रुपक्ष पर संकेंद्रित आक्रमण आसान हो जाता है।
'विरोधी पक्ष की बहुलता को हमेशा एक ही पलड़े पर रखना चाहिए ताकि हमारी पक्षधर जनता को लगे कि उसका संघर्ष एक ही शत्रु से है। उससे उसका आत्मविश्वास बढ़ता है। अपने ऐसे शत्रु पर हमला करने का आवेश बढ़ता है।' (माइन कांप्फ, पृ. 122)
यही खिचड़ी सारे आंदोलनों में पकाई गई थी। हमें याद ही होगा कि प्रीमो ने समर्थो के बोल्शेविज्म पर किस तरह हमला किया है। लेकिन सबसे उग्र मिश्रण नात्सीवाद में दिखाई देता है यहूदियों के मुद्दे पर, जहां उन्हें सबसे धनी और सबसे अधिक कम्युनिस्ट चित्रित किया गया है।
यहां आकर लोगों को अनुकूलित करने के उद्देश्य से आतंक और अंतर्भावों को जमाने के लिए विवेक के निषेध का ज्वार देख सकते हैं। ऐसे प्रचार की भाषा बेहद आवेगमय होती है। हालांकि बात ऐसे उठाई जाती है जैसे अन्याय के विरुद्ध न्याय की लड़ाई हो। पर वह वहीं तक नहीं रुकती। बात और गहराई तक जाती है स्वास्थ्य की बीमारी से संघर्ष, साफ हवा का बदबू के विरुद्ध संघर्ष, शुध्दता का अशुध्दता के विरुध्द संघर्ष। शत्रु जीना मुश्किल कर रहा है। ऐसे में उससे घृणा कैसे न हो ? क्योंकर उसे ध्वस्त करने के लिए सब कुछ दांव पर न लगे ?’’
    
          

26.7.10

काम जितनी राम राम!

हमसे आगे हमारा स्वार्थ तेज कदमों से चलता है लिहाजा सामने जो भी आता है हम मन की तराजू पर उसे तौलने लग जाते हैं कि वह आदमी हमारे आज काम आएगा या कल। जितना वह आदमी हम हमारे काम का लगता है उसे उतना ही सम्मान देते हैं। यदि काम का नहीं है तो किक मार देते हैँ । फुटबाल के मैदान में तो किक सही लग जाए तो गोल हो जाता है लेकिन आम जिंदगी में किक मारने की यह आदत हमें लोगो की नजर से गिरा भी सकती है।
अभी फीफा कप का जुनून चलता रहा। फुटबॉल देखते वक्त ऐसा लगता है कि हम सब की जिंदगी भी फुटबॉल की तरह ही है। कुछ लोग हमेें और हम किसी और को ताउम्र किक ही तो मारते रहते हैं। जब किक सही लग जाती है तो सफलता का गोल हमारे खाते में दर्ज हो जाता है।
खेल चाहे क्रिकेट, फुटबॉल या खो खो ही क्यों ना हो किसी भी खेल में सफलता टीम के सदस्यों के समान सहयोग से ही मिलती है असफलता के कारणों में चाहे कोई एक खिलाड़ी की चूक रहे लेकिन टीम के बाकी सदस्य उसे सूली पर चढ़ाने जैसे भाव नहीं दर्शाते। खेलों में जो टीम भावना नजर आती है क्या वह हम अपनी जिंदगी और कार्य क्षेत्र में तलाश पाते हैं, शायद नहीें। हम समाज का हिस्सा हैं लेकिन बिना समाज के हम कुछ भी नहीं यह बात हम आसानी से तभी समझ पाते हैं जब हम इस तरह के हालातों से गुजरते हैं। जिस तरह एक हेयर कटिंग सैलून का संचालक खुद की कटिंग नहीं कर सकता उसी तरह जटिलतम आपरेशन करने वाला डाक्टर भी अपनी पीठ पर उभरे फोड़े का अपने हाथों आपरेशन नहीं कर सकता।
इस असलियत को समझने के बावजूद हम लोग ना जाने किस भ्रम में जीते हैं। हम लोगों से किक मारने की स्टाइल में व्यवहार करते हैं। हमें लगता है जो कभी हमारे काम नहीं आ सकता उसे फुटबॉल की तरह किक मार भी दें तो अपना क्या बिगडऩा है। ऐसा करते वक्त यह भी याद नहीं रहता कि अब दुनिया इतनी छोटी हो गई है कि अगले मोड़ पर उसी व्यक्ति से काम पड़ सकता है जिसे कुछ समय पहले ही किक मारी थी। समझदार दुकानदार दुकान के सामने कटोरा लेकर खड़े भिखारी को छुट्टे पैसे डाल कर पुण्य तो कमाता ही है और चिल्लर का संकट पडऩे पर इन्हीं से कमीशन पर चिल्लर भी ले लेता हैं।
जिसे हम कुछ नहीं समझ कर तिरस्कृत करते हैं हमेंं पता नहीं उसे हम एक अनुभव मुप्त में देते हैं। हम जिस भी तरीके से उसे उपेक्षित करें उसे हमारा अंदाज तो पता चल ही जाता है। किसी को इतना भी उपेक्षित और तिरस्कृत ना किया जाए कि वह और आक्र ामक होकर सामने आए। पवित्र नर्मदा नदी के संबंध में प्रचलित है कि नर्मदा का कंकर भी शंकर है। दरअसल नर्मदा के तेज प्रवाह में पहाड़ी क्षेत्रों से पत्थर बह कर आते हैं और लगातार किनारों और चट्टानों से टकरा कर घिसते-घिसते गोलाकार हो जाते हैं। चूंकि घर के पूजा कक्ष में अंगूठे से कम आकार के शिवलिंग रखे जाते हैं इसलिए जो भी श्रद्धालु नर्मदा स्नान को जाते हैं लौटते में अपने साथ कंकर बने शंकर को पूजन के लिए साथ ले आते हैँ। उपेक्षा, हिकारत, से उपजी संघर्ष क्षमता ही कंकर को भी शंकर बना देती है।
हमारा स्वार्थ हम से आगे चलता है इसलिए हम मन की तराजू पर लोगों का वजन करते चलते हैं कौन अभी काम आ सकता है, कौन कल काम आएगा और कौन छह महीने बाद उपयोगी हो सकता है। हमारे काम मुताबिक ही हम मान सम्मान की मात्रा भी तय करते हैं। यदि चाय पिलाने मात्र से काम निकल सकता हो तो हम झूठे मुंह ही सही खाने का पूछने की जहमत नहीं उठाते। जो कल काम आ सकता है उसके लिए हमारे मन में आज मान सम्मान नहीं उमड़ता और आज जो हमारे काम आ गया उसे कल तक याद रखें यह जरूरी नहीं लगता।
मतलब नहीं हो तो हम किक मारने में देरी नहीं करते और काम अटका हुआ हो तो पैरों में लौटने में भी हमें अपमान महसूस नहीं होता। हम जब लोगों से काम निकालने जितने संबंध रखेंगे तो लोग भी अपना काम छोड़कर हमसे नहीं मिलेंगे। फुटबॉल सिखाता तो यही है कि गोल करने या टीम को जिताने के लिए साझा प्रयास जरूरी होते हैं। अकेला खिलाड़ी सोच ले कि वह टीम को जिता देगा तो यह संभव नहीं। टीम के बाकी सदस्य अच्छा खेलें और कोई एक सदस्य सहयोग न करे तो भी जीत संभव नहीं।

स्पिक मैके के राजस्थान अधिवेशन की रिपोर्ट

''तैंतीस सालों के बाद लगा अभी सफ़र की शुरुआतभर है''-डॉ.किरण सेठ


''आजकल एक बहुत गहरी बात गायब हो गई  है,और वो है हमारे इस जीवनचर्या के परिदृश्य में सभी बातों-बातों,पार्टियों और दिखावे के गणित के फेर में जमे हुए हैं,जिससे किसी को भी अपने अन्दर झांकने की फुरसत नहीं मिल पा रही है .आज हम इस आन्दोलन के जरिए तैंतीस सालों के सफ़र के बाद भी अनुभव करते हैं कि हमने अभी तो सफ़र की शुरुआतभर  की है.आने वाले पांच सालों में हमें कलागुरुओं की कार्यशालाओं पर जोर देते हुए कक्षा एक से पांच तक की पीढ़ी पर अपने काम को  केन्द्रित करना होगा.एक और गौरतलब बात कि समाज में संयुक्त  परिवार आज़ादी के बाद से ही लगातार रूप में  टूटते जा रहे हैं,वहीं घरों में पति-पत्नी के कामगार बन जाने पर टी.वी. ही संस्कार  देने-लेने का एकमात्र साधन हो चला है,ऐसे में हम जैसे संकृतिकर्मियों और शैक्षणिक संस्थानों की  जिम्मेदारी बढ़ जाती है.''


स्पिक मैके संस्थापक अध्यक्ष डॉ.किरण सेठ ने ये विचार  राजस्थान  इकाई के कोटा अधिवेशन में बाईस जुलाई को उद्घाटन के अवसर पर सार्वजनिक किए.आरंभिक सत्र के मुख्य अतिथि  राजस्थान तकनिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर आर.पी.यादव ने भी इस छात्र आन्दोलन की प्रगति  पर बधाई देने के साथ उनके अधीन संस्थानों में संस्कारों के सूखेपन इस दौर में कुछ करने की पहल का आश्वासन दिया.पिछले महीनों आयोजित कार्यक्रमों की छ;माही रपटराज्य सचिव दामोदर तंवर ने दी,वहीं स्वागत विचार राष्ट्रीय सलाहकार अशोक जैन ने प्रस्तुत किए . समारोह में  अकलंक गर्ल्स कॉलेज के अविनाश जैन और एस.के.जैन ने भी मंचीय बातचीत कही.गैरतलब है कि ये अधिवेशन बाईस-तेईस जुलाई को कोटा के अकलंक गर्ल्स कोल्ल्गे में संपन्न  हुआ.


परिचय सत्र के बहाने प्रतिभागियों ने स्पिक मैके से अपने जुड़ाव के दिनों से कुछ प्रेरक बातें सभी  के साथ बांटी.इसी अवसर पर राज्यभर से आये तेरह स्कंध के लगभग साठ प्रतिभागियों  ने अपनी गतिविधियों के अनुभव सुनाये.प्रतिभागी शाखाओं में कोटा,जयपुर,चित्तौडगढ़,नाथद्वारा,बाड़मेर,नसीराबाद,लक्ष्मनगढ़,बीकानेर,

अलवर,बनस्थली,भरतपुर,बारां,पिलानी शामिल थे.केन्द्रीय मुख्यालय दिल्ली से  राष्ट्रीय  कोषाध्यक्ष रिक्की श्रीवास्तव ,ए.के.गोयला, श्रीमती सुजाता भी मौजूद थे.दिनभर चले सत्रों में कोटा समन्वयक मेहा झा,राज्य सह सचिव प्रसन्न माहेश्वरी,ऋषी अग्रवाल ने सूत्रधार की भूमिका निभाई.


गतिविधियों के बेहतर संचालन हेतु दो लोगों को राज्य स्तरीय दायित्व  दिए गए जिनमें प्रचार-प्रसार समन्वयक कोटा की  मेहा झा और फिल्म मोड्यूल समन्वयक अलवर के राहुल खंडेलवाल शामिल हैं.लम्बे समय तक चली  चर्चा  और चिंतन के बाद तय हुआ कि  स्पिक मैके राजस्थान में अगले साल पांच सौ कार्यक्रम करेगा.उसी क्रम में विरासत  में देशभर के पंद्रह कलागुरु आगामी नौ अगस्त से तीस नवम्बर तक लगभग दो सौ प्रस्तुतियां  देंगे.जिनमें पंडित  विश्व मोहन भट्ट,कथकली गुरु कलामंडलम  गोपी,शंकर गिटार वादक डॉ. कमला शंकर,कथक गुरु पंडित राजेन्द्र गंगानी,ओडिसी नर्तकी कविता द्विबेदी, नॉर्वेजियन   ग्रुप,सरोद वादक पंडित  तेजेंद्र मजुमदार,गायिका रूपान सरकार ,नंदिनी  बेड़ेकर , कुड़ीयट्टम गुरु मार्गी मधु,कव्वाल अतीक हुसैन बन्दानवाजी ,राजस्थानी लोक कलाकार पद्माराम ,डोल्स थिएटर   ग्रुप के सुदीप गुप्ता के साथ ओड़िसा का गोटीपुआ समूह  आयेगा.वैसे ये आयोजन इस साल स्पिक मैके, टेलीकोम कंपनी टाटा डोकोमो  के साथ मिलकर कर रहा है.ये साझा आयोजन इकत्तीस मार्च तक जारी रहेंगे.


अधिवेशन  में पहले दिन की शाम युवा प्रतिभा प्रिया  वेंकटरमन  के भरतनाट्यम और मोनिसा नायक के कथक नृत्य कार्यक्रम से प्रतिभागी बहुत प्रभावित हुए.आयोजन के दूजे दिन सुबह दस बजे दिल्ली घराने के सईद ज़फर खान ने सितार वादन की प्रस्तुति दी .उन्होंने मियां की तोड़ी और राग भैरवी प्रस्तुत किया जिसे श्रोताओं ने बहुत सराहा.कार्यक्रम के ठीक बाद ही शुरू हुई चर्चाओं में जहां एक तरफ विरासत आयोजन के बारे में कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया वहीं दूसरी तरफ डॉ. किरण  सेठ ने स्पिक मैके संस्थापक  होने के साथ साथ सी.बी.एस.ई.  बोर्ड के सदस्य होने के लिहाज़ से कोटा के लगभग  पंद्रह  संस्थाप्रधानों के साथ बैठक की. बैठक में सेठ ने बालकों में बेहतर संस्कार डालने हेतु दो बातों पर जोर दिया जिनमें कक्षा एक से चार तक के विद्यार्थियों में योग और प्राणायाम की नियमित कक्षाएं लगाने और शास्त्रीय संगीत से जोड़ने का निवेदन किया.दूसरे दिन की चर्चाओं में राष्ट्रीय  सलाहकार राजीव टाटीवाला भी जयपुर से शिरकत करने आये. 


 एक निर्णय के अनुसार आगामी राज्य अधिवेशन  आठ-नौ जनवरी को बाड़मेर  में होगा.वहीं अब अगले साल से राजस्थान  में केवल एक ही राज्य अधिवेशन होगा जिसमें तीन दिनी आयोजन रखा जाएगा.इस तरह नवीन प्रभाव के आयोजन की शुरुआत दिसम्बर  दो हजार ग्यारह में अलवर से किया जाना निर्णित रहा.डॉ.किरण सेठ के अनुसार स्कूल स्तर के विद्यार्थियों हेतु राष्ट्रीय अधिवेशन इसी साल पच्चीस से तीस दिसंबर तक डी.पी.एस.पटना में होगा.,वहीं सालाना राष्ट्रीय महोत्सव रेवेन्शा विश्वविद्यालय ,कटक,भुवनेश्वर में अगले साल तेईस से उनत्तीस मई तक होना है. 


कुल मिलाकर हुए दों दिन के सत्रों में हुई कुछ और जरुरी बातें जो उभर के आई उनमें गुरुकुल योजना का लाभ उठाने,राष्ट्रीय प्रायोजकों को प्रचार-प्रसार सामग्री में स्थान देने,हस्तकला के मेले लगाने, आय-व्यय के ब्यौरे के उचित संधारण शामिल हैं.

माणिक

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य

manikspicmacay@gmail.com

0946711896,

www.apnimaati.com,

www.spicmacay.com

 



मोदी के रास्ते पर जाएगी भाजपा!

वीरेन्द्र  सेंगर की कलम से 
सालों के लंबे ऊहापोह के बाद भाजपा नेतृत्व ने एक तरह से मान लिया है कि ‘हार्ड लाइन’ ही पार्टी के लिए राजनीतिक ‘संजीवनी’ बन सकती है। लोकसभा के चुनाव में लगातार दो करारी हार के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का भी दबाव बढ़ गया है। दूसरी तरफ, कद्दावर नेता अटल बिहारी वाजपेयी खराब सेहत के कारण हाशिए पर चले गए हैं। उनके बाद पार्टी में दूसरे बड़े नेता लाल कृष्ण आडवाणी रहे हैं। उन्हें भी संघ के दबाव में हाशिए पर ला खड़ा किया गया है।  संघ ने दबाव बनाकर नितिन गडकरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बैठवा दिया है। गडकरी की सबसे बड़ी पूंजी यही मानी जाती है कि वे संघ नेतृत्व के सबसे भरोसे के नेता हैं। संघ परिवार का दबाव रहा है कि पार्टी अपनी मूल दशा और दिशा से भटके नहीं। वरना न घर की रहेगी, न घाट की । पूरा पढें बात-बेबात पर

अनुशासित जनरल का डगमगाया अनुशासन।




राजेन्द्र जोशी
देहरादून। सैन्य पृष्ठ भूमि से ताल्लुक रखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूडी भले ही अनुशासन प्रिय होने का स्वांग रचते हो लेकिन हालिया स्थिति इसके विपरीत नजर आती है। पार्टी का एक धड़ा उन्हें अनुशासनहीन कहने से भी परहेज नहीं कर रहा है। मामला ताजे-ताजे प्रदेश प्रभारियों के पदों पर हुई नियुक्ति को लेकर है। चर्चाओं पर यदि विश्वास किया जाय तो पूर्व मुख्यमंत्री खंडूडी तमिलनाडू के प्रभारी का पद लेने को तैयार नहीं है। यही कारण है कि वे बीते दो दिनों से दिल्ली में डेरा डाल कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी सहित भाजपा के आला नेता आडवाणी सहित अरूण जेटली व कई अन्यों से अपनी ताजपोशी को लेकर नाखुशी जाहिर कर चुके हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने जनरल खंडूडी के इस आचरण पर गंभीर रूख अपनाते हुए उन्हें पार्टी के नीति-रीति और अनुशासन कायम रखने की नसीहत दी है।
उल्लेखनीय है कि निशंक सरकार के बनने के बाद से ही पूर्व मुख्यमंत्री खंडूडी एक माह चुप रहने के बाद सरकार के खिलाफ गाहे-बगाहे बयान ही नहीं देते रहे बल्कि उन्होंने प्रदेश संगठन और सरकार के मुखिया के दौरों के समानान्तर दौरे कर सरकार और संगठन को कई बार परेशानी में डाला। सच्चाई तो ये भी थी कि जनरल खंडूडी मुख्यमंत्री पद से पद्योच्चित होने के बाद भी पद का लोभसंवरण नहीं कर पाये और आये दिन सरकार और संगठन को उनके द्वारा दिये गये बयानों व प्रदेश भर में किये गये तूफानी दौरों से नई मुसीबत का सामना करना पड़ा। जनरल खंडूडी के सत्ता के समानान्तर अपने को खड़ा करने के कारण सरकार और संगठन स्वयं को असहज महसूस कर रहे थे। सूबे के मुखिया डा. रमेश पोखरियाल निशंक हर मौके पर खंडूडी का मान-मनोब्बल करते रहे केवल इसलिए कि सरकार और संगठन की छवि धूमिल न हो पाये। अब जबकि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने जनरल खंडूडी की इन गतिविधियों का संज्ञान लिया तो उन्हें तमिलनाडू का प्रदेश प्रभारी बनाया गया। लेकिन बावजूद इसके जनरल खंडूडी प्रदेश की राजनीति का मोह नहीं त्याग पा रहे हैं। जनरल खंडूडी ने मीडिया में सरकार के विरूद्ध दुष्प्रचार करने का बीड़ा उठा रखा है। अपनी नाराजगी संगठन और सरकार के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष रखने के बजाय मीडिया में रखते रहे हैं। जिससे भाजपा जैसी अनुशासित कहे जाने वाली पार्टी की छिछालेदारी हो रही है।
चर्चा तो यहां तक है कि जनरल खंडूडी को अपने इस अनुशासनहीन आचरण के लिए केंद्रीय नेतृत्व के सामने मुहं की खानी पड़ी है। भाजपा के शीर्ष नेताओं ने उन्हें पार्टी अनुशासन का पाठ पढाते हुए सौंपे गये दायित्व का निर्वहन करने के कड़े निर्देश दिये हैं, साथ ही चेतावनी भी दी है कि भारतीय जनता पार्टी की आचार सहिंता को दृष्टिगत रखते हुए संगठन की मजबूती के लिए वे काम करें। विगत एक वर्ष से निशंक सरकार के समक्ष पूर्व मुख्यमंत्री जनरल खंडूडी ने कई बार ऐसी स्थितियां पैदा कर दी कि शीर्ष नेतृत्व को हस्तक्षेप करना पड़ा। माना ये भी जा रहा है कि खंडूडी की इन्हीं हरकतों के कारण उन्हें उत्तराखंड से दूर सुदूर दक्षिण भारतीय राज्य में भेजा गया है। जहां पर कि भाजपा का अभी कोई खासा जनाधार तक नहीं है। अब यहां ये देखना है उत्तराखंड में कुर्सी के लिए हायतौबा मचाने वाले खंडूडी तमिलनाडू में भाजपा को किस ऊंचाई तक पहुंचाने में सफल हो पाते हैं साथ ही वहां की राजनीतिक परिस्थितियां उनकी राजनीतिक कद काठी भी तय करेगी।

गांधी तेरे देश में-ब्रज की दुनिया

 गांधी तेरे देश में,

घूम रहे आज हर जगह

डाकू संत के वेश में;

गांधी तेरे देश में.

खुल रही नई दुकानें

शराब की हर रोज यहाँ,

बढती है आमदनी इससे

बनी सरकारी सोंच यहाँ;

दौड़ रहा मानव

बेतहाशा पैसे की रेस में;

गांधी तेरे देश में.

हो रहा है रोज घोटाला,

भूमिचोरी,फर्जीवाड़े से केवाला;

मुश्किल हुआ निकलना घर से,

छोड़ रही पढाई ललनाएं

बलात्कारियों के डर से;

रो रही हैं भारतमाता

टूटे गृह अवशेष में;

गांधी तेरे देश में.

थाना बना बथाना

मंदिर बना दुकान,

दफ्तर दक्जनी का अड्डा

अस्पताल श्मशान;

लूट रहे लुटेरे जनता को

अफसर-डाक्टर के वेश में;

गांधी तेरे देश में.

लड़ रही जनता आपस में

हुआ विखंडित आज समाज,

रो रही अहिंसा उपेक्षित

कहाँ है तुम्हारा रामराज;

धनलोलुप बैठे हैं कुंडली मारे

पत्रिकाओं और प्रेस में;

गांधी तेरे देश में.

न्याय का मंदिर

दुकान बन गया,

भ्रष्टाचार इसकी पहचान बन गया;

खून करना शान बन गया

अपशब्द पुलिसिया जबान बन गया;

जाने क्या ईन्सान बन गया;

ले-देकर हो रहा है निर्णय

हर मुकदमा हर केस में;

गांधी तेरे देश में.

नन्हीं ब्लॉगर बनी अक्षिता यादव 'पाखी'

धन्य हैं वे माता-पिता जो बच्चों के भविष्य की चुनौतियों को अभी से ही आसान बना रहे हैं। अक्षिता यादव 'पाखी' कल जब दुनिया में अपने पैरों पर खड़ी होगी तो उसके सामने तकनीक से समृद्धशाली संसार होगा और एक क्लिक भर की दूरी पर सफलताएं और उपलब्धियां उसकी मुट्ठी में होंगी। माता-पिता की जागरुकता ने अक्षिता यादव 'पाखी' को नन्हीं ब्लॉगर बना दिया है। इसके लिए उसको वर्ष 2010 की श्रेष्ठ ब्लॉगर का खिताब मिला है। अक्षिता का ब्लॉग है 'पाखी की दुनिया' http://www।pakhi-akshita.blogspot.com ब्लॉगोत्सव-2010 के संयोजक रवीन्द्र प्रभात ने अक्षिता के लिए लिखा है कि-'एक ऐसी नन्हीं ब्लॉगर जिसके तेवर किसी परिपक्व ब्लॉगर से कम नहीं,जिसकी मासूमियत में छिपा है एक समृद्ध रचना संसार। यही नही उन्होंने अक्षिता को ब्लॉगोत्सव का सुपर स्टार बताते हुए लिखा कि-'अक्षिता पाखी हिंदी ब्लॉग जगत की एक ऐसी मासूम चिट्ठाकारा, जिसकी कविताओं और रेखाचित्र से ब्लॉगोत्सव की शुरुआत हुई और सच्चाई यह है कि उसकी रचनाओं की प्रशंसा हिंदी के कई महत्वपूर्ण चिट्ठाकारों से कहीं ज्यादा हुई है। लोकसंघर्ष-परिकल्पना के ब्लॉगोत्सव-2010 में प्रकाशित रचनाओं की श्रेष्ठता के आधार पर ब्लॉगोत्सव की टीम ने अक्षिता को वर्ष की श्रेष्ठ नन्हीं ब्लॉगर के रूप में सम्मानित करने का निर्णय लिया है।'

पच्चीस मार्च 2007 को कानपुर में जन्मीं अक्षिता यादव वर्तमान में कार्मेल स्कूल, पोर्टब्लेयर में नर्सरी में पढ़ती है। अक्षिता के पिता कृष्ण कुमार यादव, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में निदेशक डाक सेवाएं हैं और अक्षिता की मां आकांक्षा यादव उत्तर प्रदेश के एक कॉलेज में प्राध्यापक हैं। ये दोनों भी चर्चित साहित्यकार और सक्रिय ब्लॉगर हैं। अक्षिता की रुचियां हैं- प्लेयिंग, डांसिंग, ड्राइंग, ट्रेवलिंग, ब्लॉगिंग। उसे ड्राइंग बनाना बहुत अच्छा लगता है। पहले तो हर माँ-बाप की तरह उसके मम्मी-पापा ने भी उसकी प्रतिभा पर ध्यान नहीं दिया, पर धीरे-धीरे उन्होंने अक्षिता के बनाए चित्रों को सहेजना आरंभ कर दिया। इस तरह इन चित्रों और अक्षिता की गतिविधियों को ब्लॉग के माध्यम से भी लोगों के सामने प्रस्तुत करने का विचार आया और 24 जून 2009 को 'पाखी की दुनिया' नाम से अक्षिता का ब्लॉग अस्तित्व में आ गया। एक साल के भीतर ही करीब 14,000 हिन्दी ब्लॉगों में इस ब्लॉग की रेटिंग बढ़ती गई और फिलहाल यह टॉप 150 हिन्दी ब्लॉगों में शामिल है।

'पाखी की दुनिया' ब्लॉग का संचालन अक्षिता के मम्मी-पापा करते हैं। इस ब्लॉग के माध्यम से अक्षिता की सृजनात्मकता को भी पंख लग गए और लोगों ने उसे हाथों-हाथ लिया। राजस्थान के चर्चित बाल साहित्यकार दीनदयाल शर्मा अक्षिता की मासूम प्रतिभा से इतने प्रभावित हुए कि अपनी पुस्तक 'चूं-चूं' के कवर-पेज पर अक्षिता की फोटो ही लगा दी। सरस-पायस के संपादक रावेन्द्र कुमार 'रवि' ने अक्षिता की ड्राइंग को लेकर पूरा बाल-गीत ही रच डाला तो तमाम ब्लॉग्स पर अक्षिता की चर्चा होने लगी। हिन्दी ब्लॉग जगत के सर्वाधिक सक्रिय ब्लॉगर समीर लाल ने कनाडा से 'पाखी की दुनिया' के लिए सुन्दर-सुन्दर कविताएं भी रचीं। कृष्ण कुमार यादव और आकांक्षा यादव एवं अक्षिता को यह भी गौरव प्राप्त है कि एक ही परिवार के सभी सदस्य ब्लॉग-जगत में बखूबी सक्रिय हैं।

बचपन बेहद मासूम, निश्छल, रचनात्मक और अनूठा होता है। जरूरत होती है उसे स्पेस देने की। बच्चों की बातों या बनाये गए चित्रों को यूं ही हवा में नहीं माना जाना चाहिए क्योंकि बच्चे को दुनिया का सबसे बड़ा आविष्कारक कहा जाता है क्योंकि आविष्कार के लिए उनमें भी कुछ न कुछ छुपा हुआ है। इक्कीसवीं सदी टेक्नोलॉजी की है और उसकी बदौलत ही संचार एवं सूचना क्रांति का व्यापक विस्तार हो रहा है। आज बच्चा कलम बाद में पकड़ता है, कंप्यूटर, मोबाइल और लैपटॉप पर उंगलियां पहले से ही फिराने लगता है। बच्चे कम उम्र में ही अनुभव और अभिरूचियों के विस्तृत संसार से परिचित हुए जा रहे हैं। नई-नई बातों को सीखने की ललक और नये एडवेन्चर उन्हें दिनों-ब-दिन एडवांस बना रहे हैं। उनकी दृष्टि प्रश्नात्मक है तो हृदय उद्गारात्मक।

कभी अज्ञेय ने बच्चों की दुनिया के बारे में कहा था कि-भले ही बच्चा दुनिया का सर्वाधिक संवेदनशील यंत्र नहीं है पर वह चेतनशील प्राणी है और अपने परिवेश का समर्थ सृजनकर्ता भी। वह स्वयं स्वतंत्र चेता है, क्रियाशील है एवं अपनी अंतः प्रेरणा से कार्य करने वाला है, जो कि अधिक स्थायी होता है। अक्षिता को सर्वश्रेष्ठ नन्हीं ब्लॉगर का खिताब मिलना यह दर्शाता है कि बच्चों में आरंभ से ही सृजनात्मक-शक्ति निहित होती है। उसकी उपेक्षा करना या बड़ों से तुलना करने की बजाय यदि उसे बाल-मन के धरातल पर देखा जाए तो उसके शिखर पर पहुंचने का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है। ऋग्वेद की दो पंक्तियां यहां काफी प्रासंगिक हैं-
आयने ते परायणे दुर्वा रोहन्तु पुष्पिणीः।
पुण्डरीकाणि समुद्रस्य गृहा इमें।।
अर्थात आपके मार्ग प्रशस्त हों, उस पर पुष्प हों, नये कोमल दूब हों, आपके उद्यम, आपके प्रयास सफल हों, सुखदायी हों और आपके जीवन सरोवर में मन को प्रफुल्लित करने वाले कमल खिले।

इंटरनेट के पंख लगाकर अक्षिता अभी से ही ब्रह्मांड का चक्कर लगा रही है। वह उस सफर पर अभी से ही निकल चुकी है जिस पर चलने के लिए कुछ बालक अपने युवा होने की प्रतीक्षा ही कर रहे हैं। दुनिया में तेजी से फैलते इंटरनेट को घर-घर तक पहुचाने का भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने रास्ता खोला है जिस पर चलने की शुरूआत हो चुकी है। भारत की तकनीकी क्षेत्र में प्रगति का यह एक सुखद सत्य है कि यहां प्रतिभाएं तेजी से उसके उपयोग की ओर बढ़ती हैं। केके यादव और उनकी पत्नी आकांक्षा की दृष्टि सफलता की अनंत ऊचाईयों पर है जहां हर कोई अपने बच्चों को देखना चाहता है। यदि हर मां-बाप अपने बच्चों को प्रोत्साहित करने की शुरूआत कर ले तो यह किसी भी देश और उसके समाज की प्रगति का इससे अच्छा सुगम रास्ता कोई नहीं हो सकता।

25.7.10

B J P and Sohrabuddin Encounter ?

अबूझमाड़ के आदिवासिओ के बीच बिताये पल

 अबूझमाड़ के आदिवासिओ के बीच बिताये पल

नक्सलवाद के चलते भोले-भाले अबुझ्मद के आदिवासी विसम परिस्थितियो में जीवन बिता रहे है. विगत दिनों इन आदिवासिओ के बीच एक दिन बिताया. प्रस्तुत है उनके जीवन की कुछ तस्वीरें.

शराब पीकर मस्त पड़े ये आदिवासी किसी अजनबी से बात तक करने से डरते है.









इनका बस यही पहनावा है.


स्वयं उतारी ताड़े और सल्फी पीकर आनंद में मस्त रहते है.

एक परिवार
ताड़ी

भोज के लिए तैयार करती भोजन के लिए पत्तल और दौना

इन विसम परिस्थितियो में भी मुस्कराता मासूम चहरा

आजीविका के लिए हाड तोड़ म्हणत करती स्त्री

पति पत्नी दोनों शराब पीकर काम करते है. बॉस की टोकरी और अन्य घरेलु चीजे बनाकर बेचते है. जिससे उन्हें मुस्किल से पचास रूपये हफ्ते में मिल पता है.

वनों पर आश्रित आदिवासी बरसात में अनाज न होने पर महुआ खाकर जीते है.

शासकीय योजनाए यहाँ ठप्प है. यह है आश्रम शाला जहा आदिम जाती विभाग के बच्चे रहकर पढ़ते है.

नारायणपुर बस्तर में बिताए एक दिन की हल्की सी झलक थी यह.

बाहुबली पत्रकार बने आदित्याज के संपादक


बाहुबली पत्रकार बने आदित्याज के संपादक
ग्वालियरअखबारों का प्रकासन कभी रास्त्र्भाक्ति और स्वधीनता का प्रतीक माना जाता था ! लेकिन अब ऐसा नहीं रहा ! अब अखबारों का प्रकाशन ज्यादातर बे लोग या संस्थान करना चाहते है जो अपने काले धन्धों के कारण कानून और पुलिस से खोफजदा है !अखबारों के प्रकासन से ऐसे लोगो को दो फायदे नज़र आते है एक पुलिस और कानून से सुरक्षा और दूसरा अधिकारियों और राजनीतिज्ञों पर दबाब ग्वालियर में भी ऐसा ही हो रहा है चालू दशक में कई व्यापारिक संस्थानों और लोगो ने अखबारों का प्रकासन और टीवी न्यूज़ चेनल शुरू किये हे जिनका पत्रिकारिता से कोई सम्बन्ध नहीं रहा हे !ऐसी स्तिथि में समस्या आती हे अख़बार या चैनल के नियमित खर्चो की आपूर्ति की ! इसके लिए संचालक तरह तरह के हथकंडे अपनाते हे !गत वर्स सुरु हुए एक अख़बार ने संपादन और प्रबंधन आरम्भ में ऐसे लोगो को सोपा था जिनकी सहर में पत्रकार के रूप में नहीं बल्कि प्रबंधको के रूप में पहचान बनी हुई हे !संचालक खर्चो की पूर्ति करते रहेगे और उनका अखबार चलता रहेगा !किन्तु हुआ उल्टा प्रबंधको ने अपनी जेबे भरी और रास्ता बदल दिया इनमे से एक रीयल स्टेट कारोबारी की सरन में हे और दुसरे ने संस्था बदल दी हे ! संपादक प्रबधन का भार सोपने इस अखबार के संचालको ने नवभारत के संपादक सुरेश सम्राट से संपर्क स्थापित किया किन्तु वह सायद पत्रिकार्ता छोड़ कर प्रबंधन के लिए तैयार नहीं हुए तब प्रबंधन ने सीधे एक बाहुबली पत्रकार पर डोरे डाले !
ज्ञात हुआ हे की अरविन्द सिंह चौहान नामक यह पत्रकार मात्र कुछ साल पहले प्रदेश की पत्रिकारिता में आए हे और कुछ समय में एक मुकाम हासिल कर लिया हे !सुनने में आया हे की श्री चौहान यू पी के अखबार में भी काम कर चुके हे ! ऐसे पत्रकार को संपादक और प्रबंधक का भार सोपने के पीछे सायद अखबार संचालको की सोच हे की अब उनका अखबार गति पकड़ेगा ! निश्चित ही उनकी सोच सही प्रतीत होती हे अरविन्द चौहान जेसे युबा खून के सहारे इस अखबार की डूबती नैया पर हो जाबेगी ! नयी पारी के लिए अरविन्द को शुभकामनाये !

अब साहित्य का भी सम्मान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशक वैसे तो मूल रूप से एक कवि-पत्रकार है। शायद यही वजह भी हैं की उन्होंने अपने कार्यकाल में उत्तराखंड के साहित्य का सम्मान करने का निर्णय लिया है। यह निश्चित तौर पर पहाड़ की संस्कृति के लिए भी सम्मान की बात है कि जिन साहित्यकारों-पत्रकारों ने उत्तराखंड की लोक-संस्कृति को विश्व के श्रेष्ठ मंचों पर स्थापित किया है। उसको सम्मानित करने का निर्णय निशंक सरकार ले लिया है। यकीनन इससे उत्तराखंड के लेखक-पत्रकारों को उन्हीं के राज्य में खुद के वजूद का सम्मान भी मिल पायेगा।
वैसे इस दिशा सरकारा काफी पहली ही तेजी के साथ अग्रसर थी। प्रदेश में भाषा संस्थान,हिन्दी अकादमी तथा संस्कृति-कला परिषद का गठन इसी प्रयास का प्रतिफल हैं। प्रदेश के साहित्यकारों,कवियों,कलाकारों को विविध स्तर पर सुविधाओं का प्राविधान किया गया है। उनकी कृतियों का प्रकाशन,दुर्लभ पांडुलिपियों,छाया चित्रों का संरक्षण,लोक-कलाकारों के मानदेय एवं दैनिक भत्तों की दरों को पहले से दुगना किया गया है। ऋषिकेश में हिमालयन म्यूजियम स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। रेंजर्स कॉलेज परिसर देहरादून में ललित कला अकादमी की स्थापना के लिए किए गए प्रयास महत्वपूर्ण हैं।
इसी दिशा में डॉ.निशंक ने एक कदम और बढ़ाते हुए उत्तराखंड में साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लेखकों के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा कर करी है। साहित्य सृजन के लिए मिलने वाले इन पुरस्कारों को स्वर्ण,रजत और कांस्य तीन वर्ग में बांटा गया हैं,जिसमें तीन,दो और एक लाख का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

डॉ.निशंक द्वारा की गयी इस घोषाण के बाद उत्तराखंड के साहित्याकारों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी हैं। क्योंकि इससे पहले उन्हीं अपनी रचानाओं के प्रकाशन और उसकी गुणवाता को दिखाने के लिए दूसरे राज्यों की राह पकड़नी पड़ती है। निशंक के इस भागीरथी प्रयास के बाद अब प्रदेश के साहित्यिकारों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। इसके लिए उत्तराखंड के सभी वरिष्ठ-एवं युवा साहित्यिकारों ने डॉ.निशंक की सराहना की ।
जगमोहन 'आज़ाद'

पतन की ओर अग्रसर भारतीय कृषि-ब्रज की दुनिया

कृषि खेती और वानिकी के माध्यम से खाद्य पदार्थों के उत्पादन से सम्बंधित है.मानव सभ्यता के इतिहास में कृषि की खोज को इतना महत्वपूर्ण माना जाता है कि इसे नवपाषाणकालीन क्रांति भी कहा जाता है.यह कृषि ही थी जो पूरी दुनिया में विभिन्न सभ्यताओं के जन्म लेने का कारण बनी.यह शुरू से ही पशुपालन से कुछ इस तरह जुड़ी रही है कि दोनों को एक-दूसरे का पूरक भी कहा जा सकता है.कृषि ने ही घनी आबादी वाली बस्तियों और स्तरीकृत समाज को संभव बनाया.कृषि योग्य भूमि पर फसलों को उगाना और चरागाहों में पशुओं को चराना कृषि के प्रमुख क्षेत्र रहे हैं.कृषि के विभिन्न रूपों की पहचान करना और उत्पादन में मात्रात्मक वृद्धि शुरुआत से ही किसानों के बीच विचार के प्रमुख मुद्दे रहे हैं.२००७ में दुनिया के लगभग एक-तिहाई श्रमिक कृषि क्षेत्र में कार्यरत थे.हालांकि औद्योगिकीकरण के प्रारंभ के बाद से ही कृषि का अर्थव्यवस्था में कम होता गया है और २००३ में दुनिया के इतिहास में पहली बार रोजगार उपलब्धता की दृष्टि से सेवा क्षेत्र ने कृषि को पीछे छोड़ दिया.इसके बावजूद यह दुनिया के एक-तिहाई श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराता है हालांकि सकल विश्व उत्पाद में इसकी हिस्सेदारी घटकर ५ प्रतिशत से भी कम रह गई है.भारत पर कब्ज़ा करने के बाद से ही अंग्रेजों ने भारतीय कृषि का उपयोग अपने लाभ के लिए करना शुरू कर दिया.अब भारतीय किसान अपनी मर्जी से खेतों में फसलें नहीं लगा सकते थे और उन्हें उसी चीज की खेती करनी पड़ती थी जिसका व्यापार कर अंग्रेज अच्छा मुनाफा कमा सकें.इतना ही नहीं अंग्रेजों की गलत आर्थिक नीति के चलते भारी पैमाने पर शहरों से गांवों की तरफ लोगों का पलायन होने से कृषि पर बोझ भी बढ़ गया.ऊपर से अंग्रेजों ने किसानों पर इतना लगान लाद दिया कि किसान कर्ज के दुष्चक्र में फंसकर रह गए थे.आजादी से पहले तक खेती पशु और मानव श्रम की सहायता से की जाती थी.तब कृषि कार्य सालोंभर चलते रहते थे.खेती के साथ पशुपालन अनिवार्य शर्त थी.पशुओं के लिए चारा खेती से ही निकल आता था.पशु सिर्फ खेतों को तैयार करने और समान ढोने में ही मदद नहीं करते थे बल्कि दूध भी देते थे जो काफी पौष्टिक होता था.इतना ही नहीं उनके द्वारा त्यागे गए मल-मूत्र उच्च कोटि के प्राकृतिक खाद का काम करते थे और मिट्टी की सेहत बनाये रखते थे.भारत की आज़ादी अपने साथ विभाजन का दर्द भी लेकर आई.बंटवारे में मुख्य खाद्य क्षेत्र पाकिस्तान के कब्जे में चले गए जिससे भारत में खाद्य संकट उत्पन्न हो गया.इसलिए स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद निर्वाचित सरकार ने कृषि के विकास के लिए प्रयास शुरू कर दिए.सरकार की नीयत अच्छी थी लेकिन नीतियाँ गलत थीं.पूरे देश में जैसे-तैसे नहरें बनाई गई जिनमें से अधिकतर कुछ ही सालों बाद बेकार हो गईं.ठेकेदार जरूर मालामाल हो गए.पश्चिमी उत्तर प्रदेश,पंजाब-हरियाणा और राजस्थान के कुछ किसानों को विशेष सुविधाएँ और सहायता देकर हरित क्रांति की योजना बनाई गई.जिससे इस क्षेत्र के किसान अमीर हो गए जबकि देश के बांकी भागों में किसानों की हालत दिन-ब-दिन ख़राब होती गई.देश के बांकी भागों में भी हालांकि कृषि का यंत्रीकरण हुआ लेकिन ठीक वैसे ही जबरन जैसे अंग्रेजों के समय व्यवसायीकरण हुआ था.पशुपालन और कृषि की पारस्परिकता समाप्त हो गई और खेतों में रासायनिक खाद डाले जाने लगे.साथ ही कीटनाशकों के प्रयोग को भी वैज्ञानिक कृषि के नाम पर बढ़ावा दिया गया.सरकार ने सिंचाई के परंपरागत साधनों की उपेक्षा की और जगह-जगह नलकूप गाड़े जाने लगे.इसका परिणाम यह हुआ कि पिछले पचास-साठ सालों में सारे तालाब और कुँए रख-रखाव के अभाव में भर गए.ज्यादातर नहरें गाद भर जाने के कारण बहुत जल्दी बेकार हो गईं.खाद के अनियंत्रित उपयोग ने मिट्टी की सेहत बिगाड़ कर रख दी.कीटनाशकों ने भूमिगत जल को जहरीला किया ही नलकूपों द्वारा इनके एकतरफा दोहन ने भूमिगल जल के स्तर को खतरनाक बिंदु तक पहुंचा दिया.दूसरी ओर सरकार ने भी ९० के दशक से सब्सिडी में कटौती करनी शुरू कर दी.कुल मिलाकर आज भारतीय कृषि संकट में है.कृषि अब घाटे का सौदा है.किसान खेती करना नहीं चाहते लेकिन खेती करना उनकी मजबूरी है.सरकार की गलत नीतियों के कारण देश के स.घ.उ. में कृषि क्षेत्र की हिस्सेदारी मात्र १५.७ फीसदी रह गई है जबकि आज भी देश की आधी से ज्यादा जनसंख्या खेती पर निर्भर है.किसानों की माली हालात इतनी ख़राब हो चुकी है कि हर दिन कई किसान आत्महत्या कर रहे हैं.पिछले कई सालों से कृषि उत्पादन लगभग स्थिर है जबकि हर साल देश की जनसंख्या में लगभग २ करोड़ नए लोग जुड़ जाते हैं.प्रधानमंत्री से लेकर वित्त मंत्री तक इन्द्र देवता के आह्वान में लगे हैं.पिछले ६३ सालों में चलाई गई खरबों की लागत से चलाई गईं लगभग सारी सिचाई योजनायें बेकार साबित हो रही हैं.दूसरी ओर भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में टनों अनाज सड़ गए हैं और किसी की जिम्मेदारी तय करने में सरकार विफल साबित हो रही है.सरकार द्वारा बिना सोंचे-समझे नरेगा योजना चलाने के कारण कृषि के लिए मजदूरों की कृत्रिम कमी पैदा हो रही है जिसका दुष्प्रभाव अब भारतीय कृषि पर दिखने भी लगा है.फिलहाल कृषि उत्पादन में कमी आने से महंगाई आठवें आसमान पर है और सरकार किंकर्त्तव्यविमूढ़ बनी हुई है.यहाँ तक कि उसके पास कृषि उत्पादन बढ़ाने की कोई योजना तक नहीं है.ऐसे में किसानों की हालत निश्चित रूप से और भी बिगड़ने वाली है और उनका जीवन और भी कठिन होने जा रहा है.

जैन से छूट़ा पिंड प्रदेश भाजपा को राहत

राजेन्द्र जोशी
देहरादून । भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय स्तर से भले ही उत्तराखंड के प्रभारी का दायित्व थावर चंद गहलोत को सौंप दिया हो। केंद्र के इस निर्णय से सूबे के भाजपा के नेताओं ने प्रदेश सह प्रभारी से उनका पिंड छुडाये जाने पर खुशी जाहिर की है। मामला चाहे खंडूडी सरकार का रहा हो अथवा वर्तमान निशंक सरकार का। चर्चाओं के अनुसार प्रदेश सह प्रभारी ने इन दोनों नेताओं की साख पर बट्टा लगाने पर कोई कोर-कसर नहीं छोडी। मामला चाहे ऋषिकेश के चर्चित स्टर्डिया कैमिकल फैक्ट्री के पुर्नजीवन का रहा हो अथवा जल विद्युत परियोजनाओं के आवंटन सहित काशीपुर के प्राग फार्म का। चर्चाओं के अनुसार भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी इन सभी मामलों में जहां प्रत्यक्ष रूप से जुडे रहे वहीं कुछ मामलों में उन्होंने अपनी पत्नी वंदना जैन व मां सहित अपने मित्रों तक को लाभ पहुंचाने की कोशिश की।
सूत्रों की मानें तो पूर्व प्रदेश सह प्रभारी उत्तराखंड राज्य का पूर्ण प्रभार लेने के लिए ऐडी-चोटी का जोर लगाये हुए थे। लेकिन भाजपा के वरिष्ठ नेताओं तक जब उनका काला चिट्ठा पहुंचा तो उन्होंने भी अपने हाथ पीछे खींच लिये। इसे भाजपा आलाकमान के दूरदर्शी निर्णय के रूप में भी देखा जा रहा है। भाजपा के वर्ग का मानना है कि खांटी आरएसएस कैडर आये थावर चंद गहलोत के आने से प्रदेश भाजपा में चल रही गुटबाजी को जहां विराम लगेगा वहीं केंद्र के इस निर्णय को भाजपा के लोग तरूप के पत्ते के रूप में भी देख रहे हैं। इस वर्ग का कहना है कि कंेंद्र ने प्रदेश में दलित कार्ड खेलकर इसे भाजपा की 2012 की तैयारी भी माना जा सकता है। वहीं सूबे के दो बडे़ नेताओं को तमिलनाडू और झारखंड की जिम्मेदारी सौंप कर प्रदेश में चल रही गुटबाजी को भी खत्म करने का काम किया है। जहां एक ओर पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य सभा सांसद भगत सिंह कोश्यारी को झारखंड की जिम्मेदारी दी है तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूडी को तमिलनाडू का दायित्व दिया गया।

अप्पन समाचार ने आयोजित किया तीन-दिवसीय "ग्रामीण मीडिया कार्यशाला"

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, डुमरी परमानंदपुर (पारू), मुजफ्फरपुर में "मिशन आई इंटरनॅशनल सर्विस" के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय 'ग्रामीण मीडिया कार्यशाला' का १५ जुलाई २०१० को समापन हुआ. अप्पन समाचार से जुडी स्थानीय महिला जन-पत्रकारों एवं प्रशिक्षु महिलाओं ने कार्यशाला में भाग लिया. प्रशिक्षार्थियों की संख्या ३० थीं. तीन दिन के प्रशिक्षण के दौरान लड़कियों ने खबरों के स्रोत, ग्रामीण क्षेत्रों में समाचार इकट्ठा करने में आनेवाली परेशानिओं से जूझने के तरीकों, कल्याणकारी योजनाओं से सम्बंधित जानकारियाँ, कैमरे के तकनिकी जानकारिया व् चलाने के हूनर, स्क्रिप्ट लेखन, पीटीसी करना, एंकरिंग आदि की बारिकिओं के बारे में जानकारी हासिल की. जिले के साहेबगंज एवं पारू प्रखंड के चान्द्केवारी, हुस्सेपुर परनी छपरा, सोहंसा, हुस्सेपुर दोबंधा, डुमरी परमानंदपुर गाँव की आठवीं कक्षा से लेकर स्नातक तक की लड़कियों ने भाग लिया.
प्रशिक्षक थे-
(1) संतोष सारंग (संस्थापक, अप्पन समाचार), (2) राजेश कुमार (वीडिओ एडिटर ), (3) शिवशंकर विद्यार्थी (पत्रकार, दैनिक जागरण), (4) जहीर अली (पत्रकार, दैनिक हिंदुस्तान), (5) मनोज वत्स (सामाजिक कार्यकर्ता)

प्रशिक्षनार्थियों के नाम-

प्रीति कुमारी, सविता कुमारी, रिंकू कुमारी, जुलेखा खातून, नीतू कुमारी, आरती कुमारी, रुबीना खातून, ममता कुमारी, रागिनी कुमारी, पूनम कुमारी, अनीता कुमारी, रिंकू कुमारी, सुरभि कुमारी, कंचन कुमारी, नीतू कुमारी, अशविनी कुमारी, कुमारी काजल, विभा कुमारी, मुन्नी कुमारी, डौली कुमारी, विजेता कुमारी, खुशबू कुमारी, राबिता कुमारी, धर्मशिला कुमारी, प्रणिता कुमारी, सरिता कुमारी, जिज्ञासा कुमारी, अंचला कुमारी, माधुरी कुमारी, अनीता कुमारी, चांदनी कुमारी, ललीता कुमारी.

अंतिम दिन समापन सत्र के मौके पर बतौर मुख्य अतिथी साहेबगंज के प्रखंड विकाश पदाधिकारी श्री मंडन मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी जी की कल्पना थी कि देश का विकास चाहते हो तो गाँव का विकास करो, देश को ज्ञानी बनाना चाहते हो तो गाँव को ज्ञानी बनाओ. अप्पन समाचार का प्रयास गांधी के सपनों को पूरा करने का एक नायब प्रणाली बनेगा. हमारी सांस्कृतिक विरासत काफी मजबूत है. इसे बचाने का बीड़ा आपको अप्पन समाचार के जरिये उठाना होगा. लड़कियों को सर्टिफिकेट वितरित करते हुए कहा कि गाँव की लड़कियों का प्रयास सराहनीय है.

देवरिया के प्रभारी थानाध्यक्ष मुन्नीलाल प्रसाद ने अप्पन समाचार को परिवर्तनकारी प्रयास बताया. इस अवसर पर मिशन आई के प्रवक्ता सह कार्यक्रम संयोजक अमृतांज इन्दीवर, ट्रस्टी फूलदेव पटेल, पंकज सिंह मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन अप्पन समाचार की एंकर खुशबू एवं धन्यवाद ज्ञापन रिपोर्टर अनीता ने किया.

24.7.10

वीरेंद्र सिंह गोधारा की कविता''सुरक्षा कवच''


किसी बेहद घिसे सिक्के सा
सारूप्यता खो चुका है मेरा चेहरा
पिघल गई है मेरी रीढ़
रूपांतरित हो गया है श्वेत प्रदर में
सारा शोणित
फटी-पुरानी धोती सा स्वत्व
फ़ेंक दिया है धुरे के ढेर पर
निरंतर पीठ पर न बरसें कोड़े 
तो सहज लगता ही नहीं मुझे
रिरियाता हूँ नाक रगड़ 
लुढ़का दो मुझे मार-मार ठोकर
रौंदो-कुचलो चरणों तले 

कि सात समंदर पार का मायावी जादूगर 
जब तक न फेंके मेरे आगे बासी जूठन 
मेरे हाथ-पांवों होती ही नहीं कोई हरकत
निराशा और हीनता की रोटियों  को 
पलायन की मदिरा में तर करके
न परोसा जाए मुझे
तो जड़ हो जाती है मेरी पाचन-शक्ति  

सब आदर्श सजा दिए हैं
आल्मारी में अजूबों से 
और मेरी व्यावहारिकता 
खोजती है शरण 
जंघाओं के मध्य

फूलों के सौरभ  के सोच मात्र से
भय तथा आशंका की शीत लहर में
जकड़ जाती है मेरी पंकभोगी आत्मा 
कि प्यारे पिल्लों की भाँती पाले गए
सदियों के बौने संस्कारों की
चटकारे ले लेकर की जा रही
जुगाली का आल्हाद
कहीं छीन न जाए मुझसे

बड़ी कठिनाई से बनाई है मैंने
अपनी देह  पर
मेल  की यह मोटी परत
मुझे भय है कि निर्मल जल की धार से
कहीं लुप्त न हो जाए
यह सुरक्षा कवच

23.7.10

संस्‍कृतप्रशिक्षणकक्ष्‍या


प्रिय बन्‍धु

संस्‍कृत प्रशिक्षणकक्ष्‍या का पंचम संस्‍करण प्रस्‍तुत कर रहा हूँ ।
आशा है आप अवश्‍य लाभान्वित होंगे ।

संस्‍कृतप्रशिक्षणकक्ष्‍या - पंचम: अभ्‍यास:

सहयोग के लिये धन्‍यवाद

भवदीय: - आनन्‍द:

निशंक के तरकश से निश्छल फैसले



देहरादून,। मुख्यमंत्री द्वारा मंगलवार को बुलायी गयी कैबिनेट की बैठक में जो निर्णय लिये गये उन्हे निशंक सरकार द्वारा एक तीर से दो निशाने के रूप में देखा जा रहा है। इस निर्णय से निशंक ने जहां एक ओर बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते खोले हैं तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश में काबिज भाजपा को इसक ा लाभ 2012 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी मिलना तय है।
उल्लेखनीय है कि बीते दिन निशंक मंत्रिमंडल की बैठक में दो ऐसे महत्वपूर्ण तथा बहुप्रतीक्षित निर्णय लिये उनकी प्रदेश भर के लोगों में सराहना की जा रही है। प्रदेशवासी जो अलग राज्य बनने के बाद भी रोजगार की तलाश में पहाड़ों से पलायन के लिए मजबूर थे उनके लिए निशंक सरकार ने अपने ही प्रदेश में रोजगार का रास्ता खोल दिया है। इतना ही नहीं उत्तराखण्ड मेें यह आशंका घर कर रही थी कि उन्हे राज्य बनने का कोई लाभ नहीं मिला और वे राज्य बनने के बाद भी अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे थे कि उनकी पहुंच नहीं है अथवा वे प्रदेश में रोजगार नहीं पा सकते, सरकार के इस निर्णय से ऐसे लोगों में व्याप्त हताशा को भी विराम लगा है। प्रदेश सरकार का यह निर्णय राज्य वासियों के लिए रोजगार के अवसर लेकर तो आया है। राजनीतिक विश£ेषकों का कहना है कि सरकार के इस निर्णय से जहां उत्तराखण्ड राज्य की अवधारणा को बल मिला है वहीं इस निर्णय से कांग्रेस में बेचैनी भी साफ देखी जा रही है।
जहां तक राजनैतिक दलों के निणयों में स्वार्थ की बात की जाए तो शायद ही ऐसा कोई राजनीतिक दल होगा जो अपने भविष्य को संवारने और राजनीति में टिके रहने के लिए ऐसा कोई राजनीतिक फैसला न ले जो उसे दूरगामी परिणाम न दे। सो निशंक सरकार ने भी ऐसा ही किया उसके इस निर्णय से जहां बेराजगारों में रोजगार को लेकर संभावनायें बढ़ी है वहीं आगामी 2012 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी भाजपा को इससे महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने से कोई नहीं रोक सकता। इसे मुख्यमंत्री निशंक की राजनीतिक दूरदर्शिता अथवा उनके मंत्रिमंडल की राजनीतिक परिपक्वता ही कहा जाएगा कि उसने यह निर्णय किया।
जहां तक प्रदेश सरकार के दूसरे निर्णय की बात की जाए तो इसमें भी राज्य सरकार ने दूरदर्शिता तथा बेरोजगारों का ध्यान तो रखा ही है साथ ही सरकार ने पुरानी घिसे-पिटे रास्ते पर न चलते हुए प्रदेश के युवाओं के लिए राज्य में चल रहे आईटीआई, पालिटेक्रिक तथा बीटेक के पाठ्यक्रमों में भी नयापन लाने की कोशिश की है। इससे पहले प्रदेश में आजादी के बाद से वही घिसे-पिटे पाठ्यक्रम चलाए जा रहे थे जिनकी आज के आधुनिक समय में कोई आवश्यकता नहीं रह गयी थी अथवा वे पाठ्यक्रम आउटडेटेड हो गये थे। सरकार ने इन संस्थानों में आठ नये पाठ्यक्रम भी चलाये जाने को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश पर कोई अतिरिक्त आर्थिक भार भी नहीं पडऩे वाला है।
कुल मिलाकर निशंक मंत्रिमंडल ने वह कदम उठाया है तो राज्य बनने से लेकर आज तक प्रदेश में काबिज कोई भी सरकार नहीं उठा पायी। राजनीतिक विश£ेषक निशंक सरकार द्वारा उठाये गये इस कदम को सही वक्त पर सही कदम बता रहे हैं।

मुझे मेरे हाल पर रहने दो ।

प्रतिबद्ध नौकरशाही प्रशासन की ऐसी शक्‍ल बन कर रह गयी है,जैसे किसी श्रंगार कवि की कल्‍पना क‍ी प्रेयसी।रूपवती,गुनवंती होते हुये भी साकार होते ही वह मायाजाल में उलझ जाती है। प्रेयसी का आशिक अपनी लाख ‍कोशिशें के बाबजूद वैसा नहीं पाता जैसी उसने कल्‍पना की थी।यानि की समर्पण व प्रतिबद्धता का पूर्ण अभाव।नौकरशाही में प्रतिबद्धता आज के समय मे मजबूत तो हुयी है लेकिन वह नेताओं के प्रति या हम कह सकते हैं कि दलगत राजनीति के प्रति प्रतिबद्धता ज्‍यादा मजबूत हुयी है। कुद ज्‍यादा घुटे-मंझे नौकरशाह व्‍यक्तिवादी प्रतिबद्धता में निपुण हैं,इनका मानना है कि इस तरह आप किसी भी दल के शासन में ज्‍यादा अच्‍छी पोस्टिंग पाने के लायक हो सकते हैं।क्‍योंकि अच्‍छे नेताओं के हरेक दल के अच्‍छे नेताओं से सम्‍बध होते हैं,जहॉं से आप काम निकाल सकते हैं। लेकिन प्रतिबद्ध नौकरशाही के अभाव ने देश के विकास में सबसे ज्‍यादा अडंगा डाला है। भारतीय लोकतंत्र के सबसे निचले पायदान पंचायतों पर निगाह डालिये तो आप पायेंगें कि यहॉं का पूरा खेल ऑंकडों का खेल बना कर रख दिया गया है।पंचायतो के स्‍वरूप से लेकर कार्यप्रणाली तक केवल दिखावा रह गया है। - चुनी हुयी महिला प्रतिनिधियों की किसी भी निर्णय में कोई भी भूमिका नहीं है।- किसी भी सरकारी योजना जैसे-पेंशन,मुफत बोरिंग,इंदिरा आवास एवं अन्‍य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिये कभी किसी खुली बैठक का आयोजन नहीं किया जाता है।- मनरेगा जैसा कार्यक्रम बंदरबांट की भेंट चढ रहा है। प्रखंड कार्यालय का सचिव प्रधान के साथ मिलकर दस की जगह सौ मजदूरों को काम पर दिखाकर उनका भुगतान प्राप्‍त कर लेता है एव बडाकर दिखाये मजदूरो को मुफत में कुछ हिस्‍सा देकर मामला रफा दफा कर दिया जाता हैं।- ग्राम पंचायत स्‍तर पर राशन कोटे पूरी तरीके से भ्रष्‍टाचार की भेंट चढ रहें हैं। क्‍या आपने कभी किसी ऐसे कोटेदार को देखा है,जिसने पूरा राशन,चीनी,व कैरोसीन सही मात्रा में बॉंटा हो।या किसी गॉव में कोई साधारण व सज्‍जन आदमी कोटेदार हो। केवल रसूखदार,व दबंग किस्‍म के आदमी ही इसके लिये सही पाये जाते हैं। यहॉं कोटों की उलटफेर शासन के अनुसार होत‍ी है।- गॉव में नेतागीरी जमाने की सादा तरकीब बदस्‍तूर जारी है।गॉव के पुलिस थाने यह काम सदियों से करते आ रहें है।थाने की पुलिस गॉव के खेत-मेढ विवाद,नाली-चकरोड विवाद,पशु-चोरी विवाद आदि विवादों में जमकर दलालों के माध्‍यम से पैसा लेकर मामले निपटा रही है।और चुनी हुयी पंचायतें मूकदर्शक बनी हुयी हैं। वास्‍तव में पुलिश की दलाली करने वाले ही नेता बने हुये हैं।- गॉव के किसी भी सरकारी भवन व सामुदायिक भवन का उपयोग गॉव-सभा की बैठकों के लिये नहीं होता।- ग्राम पंचायत के किसी भी सदस्‍य की इतनी हिम्‍मत नहीं है कि वह लेखपाल को बुलाकर खेत की नाप-जोख करा सके।चाहे अगले ही दिन मेढ विवाद में दो चार के सिर फूट जांय।- शासन का पूरा जोर अंबेदकर गॉंव के विकास पर है। शेष गॉंव अपने दुर्भाग्‍य पर रो रहें हैं।वहॉं की शिकायतो के निस्‍तारण का कोई प्रोपर चैनल नहीं है।तहसील दिवस,थाना दिवसों में भी अर्जी लगाने से ज्‍यादा कुछ नहीं हो रहा है।- बची-खुची कसर गॉंव में बैंक पूरी कर दे रहें हैं। बिना दलाल के किसी भी आदमी को इतने चक्‍कर कटा देते हैं कि आम आदमी मजबूर होकर दलालों के शिकंजे में फंस जाता है। मनरेगा के सिवाय कभी किसी बैंक में एकाउंट खोलने का भी अनुभव अत्‍यंत पीडादायक हो सकता है। ऐसे अनेक पहलू हैं,जिन्‍हें आप एक दिन गॉव में रहकर अनुभव कर सकते हैं। ऐसे में संविधान का 73 वॉं संशोधन क्‍या गॉव को निर्णय के केन्‍द्र बना पायेगा ,कहना कठिन है।हो सकता है नेहरू ने कभी सपना देखा हो कि ग्राम पंचायतों को स्‍वंय निर्णय करने का आदी बनने दो एक न एक दिन गलती करते-सुधरते वे असली लोकतंत्र की नींव बन ही जायेंगें।लेकिन हमें अभी विकास के प्रति प्रतिबद्ध होना सीखना है।सही मायने में हमने जो ग्राम स्‍वराज का सपना देखा था उसको साकार करने के लिये एक प्रतिबद्ध नौकरशाही की जरूरत है। तभी सुंदर भारत की संकल्‍पना पूरी हो सकेगी।

डेढ़ दशक में आधा सैकड़ा लोग केवल केंसर के कारण अकाल मारे गए.

देश की आबादी के सत्तर प्रतिशत लोग अभी भी गांवो में बसते है और गाँव में बसने वालों को आज भी मूलभूत सुविधाओ के लिए दर-दर के लिए भटकना पड़ता है. तभी तो अमरगढ़ में पिछले डेढ़ दशक में आधा सैकड़ा लोग केवल केंसर के कारण अकाल मारे गए.
मध्य प्रदेश में विकास का दावा करने वाली भाजपा सरकार के अधिकारी कर्मचारी भ्रष्टाचार से अपना विकास करने में लगे है. आज तक यहाँ यदि कोई भी व्यक्ति बीमार पड़ा है तो मुश्किल से चौबीस महीने ही जी सका है और मौत का कारण बनता है गले या पेट का केंसर.

कटनी जिले की बहोरीबंद जनपद का एक गाँव अमरगढ़ जो पंचायत मुख्यालय भी है. महज १८६३ की आबादी वाला यह गाँव आज भय के साए में जी रहा है, केंसर में मरने वालो की लम्बी फहरिस्त है, कुछ ही दिनों पहले शिव प्रसाद बर्मन की गले के केंसर के कारण मौत हो गई. उसकी अभी तेरहवी भी नहीं हुई है,

महा सिंह उर्फ़ बिहारी लोधी की मौत ०२-०५-२००८ को गले के केंसर के कारण मौत हुई. परिवार वालो ने पैसा पानी की तरह बहाया. शुरुआत में चिकित्सको की जाँच में जो लक्षण पाए जाते है उनमे मुख्य रूप से आवाज में बदलाव, थूक गुककने में तकलीफ होता है.

महासिंह की वेवा   भगवती को भी पिछले दो सालो से पेट में दर्द की शिकायत है, पंचायत के सचिव ओंकार प्रसाद गर्ग की पत्नी संध्या को भी बच्चेदानी में शिकायत पाई गई, जिसका जबलपुर में इलाज चल रहा है. यहाँ की अधिकांस महिलाओ को बच्चेदानी का केंसर ही आखिर क्यों होता है ?.



पिछले कई वर्सो से इन्द्र कुमार नामदेओ के माथे में फोड़े की शक्ल का उभार  है. उसे भी भय है की कही यह उभार केंसर का रूप न ले ले.

छोटे-छोटे गांवो इम्लिगढ़, गडा, पिपरिया, अमरगढ़ को मिलाकर ग्राम पंचायत अमरगढ़ बना है. अमरगढ़ ही नहीं बल्कि इससे सटे इम्लीगढ़ की संजोबाई को भी तीन महीने से गले में शिकायत है
sabhobai imligarh

हथिया गढ़ के रामनाथ पटेल को एक बार पेट का आपरेशन हो चूका है. जाँच के बाद केंसर पाया गया . इलाज के बाद तब तो रामनाथ ठीक हो गया लेकिन पिछले कुछ महीनो से एक बार फिर से हथेली के पिछले भाग पर गाठें उभर आई है.

अमरगढ़ पंचायत के एक गाँव पडरिया के रतिराम सोनी को भी गले का केंसर बताया गया है जो इलाज हेतु जबलपुर गया है, यही के प्रेमा कोरी के भाई को भी यही तकलीफ है.


इसी प्रकार कूड़ा खुर्द के मिडिल स्कूल के हेड मास्टर राजाराम परोह को भी विगत  डेढ़ माह से गले में दर्द था जो अब अपना इलाज करने नागपुर गए है,

इस सम्बन्ध में भूगर्भ शास्त्रियों का मानना है की अमरगढ़ के बेल्ट में क्ले (छुई मिटटी) पाई जाती है, जिसके कारण पानी में सल्फर की मात्रा अधिक हो सकती है. जो केंसर का कारण हो सकता है. भू सर्वेक्षण विभाग के अधिकारिओ ने फ्लोराइड की सम्भावना भी व्यक्त की है.

पूर्व सरपंच रामप्रसाद पटेल ने बताया की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को कई बार लिखित शिकायत भी की और वे नलों  का पानी भी ले गए लेकिन जाँच के बाद की रिपोर्ट का पता ही न चला. इस मौत से अब ग्रामीण भयभीत है. इस सम्बन्ध में अमरगढ़ की सरपंच टीना लोधी ने बताया की इस गाँव में किसी को सामान्य मौत तो होती ही नहीं. अब तो यह हो गया है की अगर किसी को गले या पेट में जरा भी तकलीफ होती है तो वह तुरंत जबलपुर भागता है.

लेकिन राममिलन लोधी को उन गरीबो की चिंता है जिनके पास पैसा नहीं है. वे कहते है की सक्षम लोग तो समय रहते अपना इलाज करा भी लेते है किन्तु गरीब हरिजन आदिवासी को तो तब पता चलता है जब मेडिकल साईंस  भी कुछ कर नहीं पाटा.

कुछ ग्रामीणों का मानना है की गाँव के हैण्ड पम्प केवल साठ फुट ही खोदे गए है जबकि शासन से तीन सौ फीट का प्रावधान है, उन्होंने आशंका जताई की हो सकता है की उथली सतह का पानी पीने से लोगो को केंसर हो रहा है.

स्वास्थ्य विभाग बिलकुल  उदासीन बना है. इस सम्बन्ध में जब ग्रामीणों ने तत्कलीन बी एम् ओ को शिकायत की तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा की हम तो ब्लीचिंग पाउडर का छिडकाव मात्र कर सकते है.

अब केंसर के भय से ग्रामीण युबक पलायन कर रहे है. दर्जनों युवा सपरिवार अपनी पुस्तैनी जमीन जायदाद छोड़कर गली-गली मजदूरी करने विवश है, अधिकांश युवक अब गुजरात में रहने लगे है.

पिछले तीस वर्षो में चालीस पचास लोग मात्र केंसर के कारण मरे. ये आकडे तो उन लोगो के है जिन्होंने इलाज कराया और दर्जनों ऐसे है जो पैसे के आभाव में केंसर का पता चले बगैर चल बसे.

इन वर्षो में आखिर सरकार करती क्या रही ? क्षेत्रीय विधायक एक बार जीतकर जाते है तो लौटकर नहीं देखते. अपनी क्षमता भर तो यहाँ के लोग इलाज कराते है लेकिन आर्थिक रूप से टूटने के बाद शांत होकर बैठ जाते है.

आखिर आम आदमी की बात करने वाली, जमीन से जुड़े लोगो की बात करने वाली सरकार की नीद कब खुलेगी.

क्या अब भी यहाँ के लोग केंसर से इसी तरह अकारण मरते रहेगे ?

हर पल बीत रही जिन्दगी की हर साँस मौत का सुर सुनाती है.

कैमोर. सीमेंट बनाना मतलब प्रदूषण पैदा करना है. यह प्रदूषण कार्बन डाई आक्साइड को पर्यावरण में छोड़ता है. पर्यावरण के लिए आज के लिए घातक साबित होने वाला ग्लोबल वार्मिंग हवा में कार्बनडाई आक्साईड की अधिकता के कारन हो रहा है. और सीमेंट प्लांट दुनिया में पांच प्रतिशत कार्बनडाई आक्साइड हवा में उत्सर्जित करके पर्यावरण को सबसे अधिक घातक बन गए.




और सबसे बड़ी पर्यावरण को नुकसानदायक बात तो यह है की सीमेंट से बनी वस्तुओ को नष्ट करके दुबारा सीमेंट नहीं बनाया जा सकता है अर्थात इसकी रिसाईकिलिंग नहीं की जा सकती है. प्रत्येक नई सड़क के निर्माण एवं भवन तथा अन्य किसी भी प्रकार के निर्माण में नई सीमेंट ही लगती है.

मध्य प्रदेश के कटनी जिले के  कैमोर में स्थापित ए सी सी सीमेंट प्लांट यहाँ बसे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर तो डाल ही रहा है साथ ही यह पर्यावरण के लिए सबसे खतरनाक उद्योग है. दुनिया के सभी सीमेंट उत्पादक इसे बखूबी जानते और समझते है,.

बदलती आबोहवा के लिए सर्वाधिक यदि कोई जिम्मेदार है तो वह है सीमेंट उद्योग से निकलने वाली डस्ट. प्रदूषण के लिए सीमेंट उद्योग की जिम्मेवारी पर आज एक वैश्विक बहस की जरूरत है क्योंकी नवीन शाला भवनों, अस्पतालों एवं भवनों के निर्माण के लिए तो इसकी आवश्यकता जीवन भर समाप्त ही नहीं होना है.

दुनिया की सर्वाधिक सीमेंट उत्पादक कंपनी लाफार्ज ने कार्बन डाई आक्साइड की मात्रा को ७६३ पौंड प्रति टन से कम नहीं कर सकी है. ए सी सी कैमोर ने तो इस क्षेत्र में कोई भी ठोस कदम तक नहीं उठाये है. सीमेंट की मांग प्रतिदिन बढ़ने से स्वाभाविक तौर पर इसके उत्पादक अधिक से अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में प्रति वर्ष उत्पादन बढ़ाते जा रहा हैं जबकी ईसकी तुलना में पर्यावरण सरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के कोई भी उपाय नहीं किये जा रही.



कैंसर, अस्थमा और साँस की अन्य बीमारियों से लेकर अम्लीय वर्षा के चलते ऐतीहासिक मूर्तियों का क्षय, फसल एवं जंगलों की बर्बादी या जलीय प्रदूषण तक के लिए वायु प्रदूसन जिम्मेवार है. किसी एक जगह पर रह रहे लोगो पर बहुत बुरा असर छोडती है. हर पल बीत रही आपकी जिन्दगी की हर साँस मौत का सुर सुनाती है.



हालत यही रहे तो वह दिन दूर नहीं जब हम बाज़ार से आक्सीजन के पैकेट लेकर साँस लेते फिरेंगे. कुछ वर्ष पूर्व क्या हमने कभी सोचा था की हम पानी खरीदकर पियेंगे ? हमारे पास ईश्वर से प्रार्थना करने के सिवाय और कोई रास्ता बचा ही नहीं है.



कैमोर बस्ती से सटी खदानों में दिन में कई-कई बार होने वाले धमाके ने पूरे क्षेत्र के मकानों को अपनी चपेट में ले रखा है. पक्के मकानों में जगह-जगह से दरारे आसानी से देखी जा सकती है. वर्षा के दिनों में यहाँ कभी भी भूस्खलन की संभावना बड़े खतरे की आशंका से लोगो को भयभीत किये रहती है. ब्लास्टिंग से उड़ने वाली धुल, मिट्टी व पत्थरो के टुकड़े घरों में आकार गिरते है जिससे आँगन में खेलने वाले बच्चे और बाहर बैठे बुजुर्ग कई बार घायल तक हो चुके है. धूल के कारण क्षेत्र के लोगो को तेजी से स्वांस की बीमारी पकड़ रही है. यहाँ के नागरिकों ने बताया की ए सी सी से निकलने वाले वाहन से उड़ने वाली धुल ही यहाँ के लोगो के स्वस्थ्य को नुक्सान पहुचाने के लिए काफी है. इस सम्बन्ध में प्रदूषण नियंत्रण विभाग के आला अधिकारी कभी भी ध्यान नहीं देते.



कैमोर के निवासी बारिश के मौसम में और भी परेशान हो जाते है. नजदीक की खदानों की मिट्टी बारिश के पानी के कारण साथ बहकर सड़क तथा नालियों में जमा हो जाती है है. जिसके कारण सड़क जहाँ कीचड से सन जाती है वही नालियां चोक हो जाने के कारण पानी सड़कों में भर जाता है. जिससे लोगो का पैदल चलना भी कठिन हो जाता है.

विधानसभाएं बन रही हैं जंग- ए- मैदान!

   इस बार ‘परचम’ पटना ने लहराया है। यहां विधायिका खुलकर बेशर्मी पर उतर आई। यहां तक कि विधानसभा के माननीय स्पीकर पर चप्पल फेंकी गई। कई ‘माननीयों’ को घसीट-घसीटकर मार्शलों को विधानभवन से बाहर करना पड़ा क्योंकि ये लोग विरोध के नशे में आपा खो बैठे थे। सत्ता पक्ष के लोगों का सिर तोड़ने पर उतारू थे। जवाब में सत्ताधारी भी कानून हाथ में लेने से हिचके नहीं। सबने मिलकर खूब नंगा नाच किया।  इस खेल में सबसे ज्यादा आक्रामक राजद के विधायक रहे। इन लोगों ने विरोध के नाम पर विधायिका की मर्यादाओं को जमकर ठेंगा दिखाया। तंग आकर विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने 66 विधायकों को तीन दिन के लिए निलंबित कर दिया है। पूरा देखेबात-बेबात पर