Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

6.10.16

रेड एफएम 93.5 जमशेदपुर का कैंपेन : सफाई की सुपारी- माफ़ कर साफ़ कर

रेड एफएम 93.5 जमशेदपुर ने बीते दिनों एक रेडियो कैम्पेन "सफाई की सुपारी - माफ़ कर साफ़ कर" किया ! इस कैम्पेन के तहत रेड एफ एम  ने शहर जमशेदपुर को स्वक्छ रखने का सन्देश दिया ! एक हफ्ते के अपने इस कैम्पेन के तहत रेड ऍफ़ एम् ने शहर वासियों को स्वक्षता के प्रति जागरूक किया ! जैसा की हाल में आये आंकड़ों के  हिसाब से झारखण्ड राज्य देश का सबसे गंदे राज्य में शुमार हुआ और जमशेदपुर शहर जो कभी स्वक्ष शहर में गिना जाता था वो गंदे शहरों में गिना जाने लगा!




इस सन्दर्भ में रेड एफ एम  जमशेदपुर के प्रोग्रामिंग हेड कुमार निशांत ने बताया के रेड एफ़ एम 93.5 ने इस कैम्पेन के माध्यम से शहरवासियों को जागरूक और शहर को स्वक्ष रखने का सन्देश !  इस कार्यक्रम  रेड ऍफ़ एम् ने शहर के 6  विभिन्न क्षेत्रों में स्वक्षता अभियान चलाया और 2 अक्टूबर गाँधी जयंती के मौके पर जमशेदपुर रेलवे मंडल के उच्च अधिकारियों को इस अभियान के साथ जोड़ा और जमशेदपुर रेलवे स्टेशन के दीवारों पर पेंटिंग कर  स्वक्षता का सन्देश  दिया !

रेड ऍफ़ एम् के इस अभियान में कई एनजीओ  ने भी अपना सहयोग दिया ! रेड ऍफ़ एम् के इस अभियान को  माननीय मंत्रीगण सहित सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पूरा सहयोग दिया ! आज जमशेदपुर रेलवे स्टेशन की दीवारों को एक नया रंग मिला और बदल गयी है रेलवे स्टेशन की सूरत !साथ हीं रेड ऍफ़ एम् ने यह भी सन्देश दिया के शहर को रखो साफ़  तभी रेड ऍफ़ एम् करेगा   माफ़ वरना फिर वो लेगा  सफाई की सुपारी!

No comments: