ब्रेकिंग न्यूज
इस समय मीडिया के लिए आवाजाही की खबर का सबसे बड़ा केंद्र वीओआई (वायस आफ इंडिया, त्रिवेणी ग्रुप का नया चैनल) बना हुआ है। दिल्ली से लेकर लखनऊ तक, हर जगह दूसरे चैनलों, अखबारों के दिग्गज दनादन इसमें ज्वाइन करते जा रहे हैं। अभी तक तो ज्वायनिंग की खबर चल रही थी, अब लोगों के छोड़ने की भी खबरें आने लगी है। इसी क्रम में सबसे बड़ी खबर यह मिली है कि दिग्गज पत्रकार और त्रिवेणी मीडिया के मैनेजिंग एडिटर आलोक वर्मा ने अपनी अनदेखी के कारण चैनल से इस्तीफा दे दिया है।
दूसरी अपुष्ट खबर ये है कि पुण्य प्रसून वाजपेयी बहुत जल्द त्रिवेणी ज्वायन करने वाले हैं। सूत्रों की बात पर भरोसा करें तो प्रसून जी पिछले हफ्ते दो बार त्रिवेणी आ चुके हैं।
ये दोनों खबरें भड़ास को मेल के जरिए भेजी गई हैं और कुछ लोगों ने फोन पर पुष्टि भी की है।
बावजूद इसके, यह कहा जाना चाहिए कि इन दोनों ही खबरों की अधिकृत पुष्टि नहीं हो पाई है। इसलिए इन दोनों खबरों को बतौर शुरुवाती अफवाह, चर्चाओं के तौर पर लें। अगर कोई व्यक्ति इस खबर को कनफर्म करना चाहे या इनका खंडन करना चाहे तो वो भड़ास को मेल कर सकता है या फिर इसी पोस्ट के नीचे कमेंट कर सकता है।
24.5.08
आलोक वर्मा ने त्रिवेणी मीडिया से इस्तीफा दिया?
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
3
comments
Labels: आवाजाही, त्रिवेणी, ब्रेकिंग न्यूज, भड़ास, मीडिया हलचल, हालचाल
4.5.08
जाना पड़ा ठाकुर को
----Bhadas Breaking News----
दैनिक जागरण, लुधियाना के संपादकीय प्रभारी प्रदीप ठाकुर से इस्तीफा ले लिया गया है। प्रदीप ठाकुर की जिन कुछ खासियतों के चलते दैनिक जागरण, लुधियाना में उनकी तूती बोलती थी उसमें उनका जबर्दस्त बिजनेस लिंक है। लुधियाना कई बड़ी राष्ट्रीय कंपनियों का मुख्यालय है जिनके जरिए प्रदीप ठाकुर ने दैनिक जागरण को बड़े स्तर पर विज्ञापन और बिजनेस दिए। बाद में उन पर कई तरह के आरोप लगे और इन्हीं आरोपों के चलते उन्हें जाना पड़ा।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
11
comments
Labels: ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़, भड़ास, हलचल, हालचाल, हिन्दी मीडिया
19.10.07
हिंदी मीडिया: हलचल-हालचाल....पार्ट तीन
-दैनिक जागरण, नोएडा में कार्यरत नीलकमल ने अब नई नौकरी शुरू कर दी है। उन्होंने बिजनेस स्टैंडर्ड के नए हिंदी बिजनेस डेली का दामन पकड़ लिया है। वे दैनिक जागरण में जागरण सिटी डेस्क पर कार्यरत थे। उन्हें ताजे उछाल के लिए ढेर सारी बधाई।
-वरिष्ठ पत्रकार राजीव सचान जी को दैनिक जागरण ने तरक्की देकर पूरे ग्रुप का डिप्टी फीचर इंचार्ज बना दिया है। श्री सचान दैनिक जागरण के संपादकीय विभाग के वरिष्ठतम लोगों में से हैं। वे संपादकीय पेज के अलावा सारे फीचर पेजों व साप्ताहिक परिशिष्टों को देखते हैं। राजीव जी को नए दायित्व के लिए भड़ास की ओर से शुभकामनाएं व प्रमोशन के लिए ढेर सारी बधाइयां।
-शंकर सिंह ने जनसत्ता, नई दिल्ली को बाय बाय कह दिया है। उन्होंने नई दिल्ली में ही नवभारत टाइम्स में बतौर सीनियर करेस्पांडेंट काम शुरू कर दिया है। शंकर ने अपना कैरियर पंजाब केसरी, नई दिल्ली से शुरू किया था और बाद में कुछ वर्षों के लिए दैनिक जागरण, मेरठ में कार्यरत रहे। नए संस्थान और नए काम के लिए शंकर को भड़ास की ओर से ढेरों शुभकामनाएं।
-पीयूष मिश्रा का तबादला अमर उजाला, कानपुर से इंपैक्ट, गाजियाबाद कर दिया गया है। उन्होंने कार्यभार संभाल लिया है।
-भरत कपाड़िया जागरण व टीवी 18 के साझे में लांच होने वाले नए हिंदी बिजनेस डेली के सीईओ व मैनेजिंग एडीटर बनाए गए हैं।
-विष्णु त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार, दैनिक जागरण, नोएडा को तरक्की देकर दैनिक जागरण प्रबंधन ने उन्हें समूह का सह संपादक बना दिया है। श्री त्रिपाठी इससे पहले आईबीएन 7 व दैनिक जागरण, लखनऊ में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं। उन्हें भड़ास की तरफ से बधाई।
-पूजा प्रसाद ने आईएनएस छोड़कर अब हिंदी सर्च इंजन और न्यूज पोर्टल रफ्तार डाट काम को बतौर असिस्टेंट कंटेंट एडीटर ज्वाइन कर लिया है।
सहारा न्यूज चैनल के वरिष्ठ संवाददाता संजीव श्रीवास्तव ने आने वाला चैनल इंडिया न्यूज ज्वाईन कर लिया है।
बीटीवी (भास्कर टीवी) भोपाल में कार्यरत सुनील शर्मा ने भी इंडिया न्यूज चैनल ज्वाईन कर लिया है।
दैनिक जागरण समूह का टैबुलाइड अखबार आईनेक्स्ट अब भोपाल समेत राज्य के दूसरे शहरों से भी शुरु होने जा रहा है। इसके लिए राजधानी भोपाल में समूह ने यूएनआई की बिल्डिंग किराये पर ली है। उम्मीद है कि अगले कुछ ही महीनों में आईनेक्स्ट और समूह का बिजनेस अखबार शुरु हो जाएगा।
खबर है कि गिरीश उपाध्याय ने राजस्थान पत्रिका छोड़ने के बाद नई दुनिया भोपाल में बतौर स्थानीय संपादक ज्वाइन किया है। श्री उपाध्याय राजस्थान पत्रिका समूह में डिप्टी एडिटर पद पर थे।
वीर संघवी ने अपना रुख फिर से हिन्दुस्तान टाइम्स की ओर कर लिया है। आगे वे न्यूज एक्स की बजाय एचटी को अपनी सेवा देंगे। सूत्रों के मुताबिक सिंघवी एचटी टेली के लिए बतौर चीफ एडीटर के रुप में काम करेंगे।
ईटीवी के सत्येंद्र चौधरी अब बीटीवी जयपुर में क्राइम रिपोर्टर होंगे। गौरतलब है कि बीटीवी भास्कर समूह का केबल चैनल है।
राजीव तिवारी ने बतौर संपादक डेली न्यूज जयपुर ज्वॉइन किया है। इससे पहले वे अमर उजाला नोएडा, दैनिक भास्कर जयपुर और राजस्थान पत्रिका उदयपुर में काम कर चुके हैं।
न्यूज चैनल न्यूज एक्स के प्रमुख वीर संघवी ने चैनल लांच से पहले ही बाहर होने के बाद अब हिन्दुस्तान टाइम्स जाने की तैयारी कर ली है।
ईटीवी के सत्येंद्र चौधरी अब बीटीवी जयपुर में क्राइम रिपोर्टर होंगे। गौरतलब है कि बीटीवी भास्कर समूह का केबल चैनल है।
राजस्थान पत्रिका समूह में डिप्टी एडिटर गिरीश उपाध्याय ने इस्तीफा दे दिया।
नमिता डोगरे, झनक दवे और आनंद प्रकाश ने आईबीएन7 ज्वाइन किया है।
सुरेंद्र कुमार ने राजस्थान पत्रिका ज्वाइन किया है।
नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ एनके सिंह के बारे में चर्चा है कि वो भोपाल से प्रकाशित हिंदुस्तान टाइम्स ज्वाइन करने वाले हैं।
गोरखपुर ईटीवी में कार्यरत रवीश रंजन शुक्ला ने वहां से छोड़कर दिल्ली में एनडीटीवी ज्वाइन कर लिया है।
विनोद शुक्ल, जो खुद में हिंदी पत्रकारिता के एक संस्थान माने जाते हैं, जिन्होंने ढेर सारे पत्रकार गढ़े, जिन्होंने कई मानक कायम किए, जिन्होंने अपने लंबे करियर में ढेर सारी सफलताएं हासिल कीं, जो हमेशा चर्चाओं और विवादों के केंद्र में रहे, जो कई दशकों तक हिंदी पत्रकारिता की दशा-दिशा तय करते रहे...ने अब सक्रिय मीडिया जीवन को टाटा बाय बाय कह दिया है। लखनऊ में एक भव्य लेकिन सादगी भरे समारोह में भइया नाम से मशहूर विनोद शुक्ल को दैनिक जागरण के साथियों व अन्य गणमान्य जनों ने विदाई दी। बताया जाता है कि बढ़ती उम्र व स्वास्थ्य संबंधी वजहों से पंडीजी ने ऐसा निर्णय लिया। भड़ास की तरफ से भइया को जीवन की नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
दैनिक जागरण, देहरादून के जनरल मैनेजर संजय शुक्ला के बारे में खबर है कि उन्होंने वहां से जल्द प्रकाशित होने वाले हिंदुस्तान अखबार में काफी बड़े पैकेज व पद पर ज्वाइन कर लिया है। वे कई वर्षों से दैनिक जागरण, देहरादून के कर्ताधर्ता बने हुए थे। पिछले कई सप्ताह से श्री शुक्ला के जाने को लेकर खबर सरगर्म थी।
हिंदुस्तान, इलाहाबाद के सीनियर रिपोर्टर संजय कुमार मिश्रा ने अब चोला बदल लिया है। वे इलाहाबाद में ही अब अमर उजाला के नए बच्चा अखबार कॉम्पैक्ट में अपना जौहर दिखाएंगे।
रविप्रकाश मौर्य के बारे में खबर मिली है कि उन्होंने बतौर सब एडीटर हरिभूमि, रायपुर में ज्वाइन किया है।
सब एडीटर मनोज राय ने कांपैक्ट, कानपुर को छोड़ दिया है। अब वे दैनिक जागरण, पटना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
दैनिक भाष्कर, इंदौर के चीफ सब एडीटर और सीनियर जर्नलिस्ट रवींद्र व्यास अगले महीने से ठीकठाक पैकेज पर नई दुनिया, इंदौर ज्वाइन करने वाले हैं।
सुरेंद्र कुमार ने पंजाब केसरी, जयपुर से नवज्योति ज्वॉइन किया है। वे इससे पहले दैनिक भास्कर और राजस्थान पत्रिका में काम कर चुके हैं।
महेश यादव ने राजस्थान पत्रिका अजमेर से अमर उजाला नोएडा ज्वाइन किया है। इससे पहले वे दैनिक भास्कर जोधपुर में थे।
आईटीवी उर्फ इंडिया न्यूज से एक और विकेट गिर गया। खबर है कि प्रवीन शर्मा ने इकनोमिक टाइम्स के हिन्दी संस्करण को ज्वाइन कर लिया है। प्रवीन ने 2006-07 में आईआइएमसी से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया था।
सीनियर जर्नलिस्ट टिल्लन बिसारिया ने दैनिक भाष्कर, नोएडा से रिजाइन कर दिया है। उनकी नई ज्वायनिंग के बारे में पता नहीं चल सका है।
अमित त्यागी ने दैनिक भाष्कर, नोएडा से छलांग लगाकर ईटी के नए हिंदी बिजनेस डेली में बतौर सीनियर रिपोर्टर ज्वाइन किया है।
यह खबर भी दैनिक भाष्कर, नोएडा से ही है कि शैलेंद्र राय ने आज समाज, दिल्ली में ज्वाइन किया है। शैलेंद्र पेजीनेशन और लेआउटिंग डिपार्टमेंट में हैं।
अमर उजाला, जम्मू से जिन तीन लोगों ने त्यागपत्र देकर वहीं पर दैनिक जागरण ज्वाइन किया है, उनके नाम मालूम पड़ चुके हैं। वे हैं- अश्विनी शर्मा, सुमित शर्मा और अजय गडिया। ये तीनों ही सीनियर सब एडीटर बने हैं।
सूचना है कि आज तक से ऋषिरंजन काला और संदीप शर्मा त्रिवेणी जा रहे हैं। दोनो पहले आज तक के शोध विभाग में थे। पैकेज में ठीकठाक बढोत्तरी हुई है।
एसएन विनोद, जो पहले सीनियर मीडिया ग्रुप यानी सीनियर इंडिया मैगजीन और एसवन चैनल के समूह संपादक थे, उन्होंने गुड मॉर्निंग इंडिया समूह के नये चैनल में बतौर एडिटर ज्वाइन कर लिया है. इससे पहले दैनिक नवभारत और लोकमत समाचार के समूह संपादक रह चुके है.
शिशिर शरण राही ने दैनिक भास्कर जयपुर से 12 साल का रिश्ता तोडकर यहीं पर डेली न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर ज्वॉइन किया है।
जी बिजनेस से भुवन भाष्कर ने इकोनॉमिक टाइम्स के हिंदी संस्करण में असिस्टिंट न्यूज एडिटर के पद पर ज्वाइन किया है। भुवन पहले सीएनबीसी आवाज में थे।
मिथिलेश सिंह के बारे में सूचना मिली है कि वे आईनेक्स्ट, देहरादून के संपादकीय प्रभारी के रूप में ज्वाइऩ करने वाले हैं। वे इस वक्त दैनिक भाष्कर में राजस्थान के पाली जिले में कार्यरत हैं। उससे पहले वे अमर उजाला और प्रभात खबर में काम कर चुके हैं।
अमर उजाला, जम्मू से तीन लोगों के छोड़कर दैनिक जागरण, जम्मू ज्वाइन करने की खबर मिली है। इनके नाम और पद के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।
अभिषेक श्रीवास्तव ने इकानामिक टाइम्स के नए निकलने वाले हिंदी बिजनेस डेली को ज्वाइन किया है।
आशीष दीप ने दैनिक जागरण, नोएडा से विदाई ले ली है। अब वे दैनिक हिंदुस्तान में लखनऊ अपने घर पहुंच गए हैं। उन्होंने बतौर सीनियर सब एडीटर ज्वाइन किया है।
संदीप निगम छोड़ने पकड़ने में लगे हुए हैं। वे दैनिक जागरण से आईबीएन 7 गए थे। वहां एस्ट्रोनामी व एस्ट्रोलाजी वाले कार्यक्रम करते रहे और इसी आधार पर उन्होंने टीवी में जगह बना ली। फिर लाइव इंडिया चले गए। अब इसे भी छोड़कर स्टार न्यूज पहुंच गए हैं।
शोभना यादव ने आईबीएन 7 ज्वाइन किया है। वे सहारा समय से आईं हैं। कहा जा रहा है कि वे आईबीएन में आने वाले दिनों में एंकर पद के लिए दावेदार हैं।
आईबीएन 7 वाले अपूर्व श्रीवास्तव जल्द ही दूसरे संस्थान से जुड़े नजर आने वाले हैं। सूत्रों का कहना है कि वे त्रिवेणी के नए आने वाले चैनल को बतौर सीनियर प्रोड्यूसर ज्वाइन करेंगे।
सुनील राणा ने दैनिक भाष्कर, लुधियाना को छोड़कर बिलासपुर में दैनिक जागरण को सेवा देना शुरू किया है। वे बतौर सब एडीटर गए हैं।
लुधियाना भास्कर में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत दिनेश अग्रहरि ने ईटी के नए लांच होने वाले हिंदी बिजनेस डेली में ठीकठाक पैकेज पर छलांग लगा दी है।
राजू सजवान का दैनिक हिंदुस्तान ने तबादला कर दिया है। उन्हें फरीदाबाद संस्करण के प्रभारी की जगह अब नोएडा का इंचार्ज बनाया गया है।
नए लांच होने वाले न्यूज चैनल सीएनईबी टीवी के एडीटर मुकेश कबीर ने इस्तीफा दे दिया है। अब वे त्रिवेणी के नये लांच होने वाले न्यूज़ चैनल मे बड़े पद व पैकेज पर गए हैं।
सुमन कुमार झा ने संडे इंडियन, नई दिल्ली को छोड़ दिया है। अब वे अमर उजाला, नोएडा में चले गए हैं।
नवभारत टाइम्स, दिल्ली के तुषार ने अब जी न्यूज ज्वाइन कर लिया है। तुषार नभाटा में बिजनेस डेस्क पर थे।
आईएएनएस, नई दिल्ली के अरविंद ने नई नौकरी ज्वाइन कर ली है। वे अब अमर उजाला, गाजियाबाद की टीम के सदस्य हैं। इसी तरह खबर है कि आईएएनएस की सुनीता ने नई दिल्ली में ही आज समाज अखबार ज्वाइन कर लिया है।
अमर उजाला के राष्ट्रीय ब्यूरो में रिपोर्टर मुकेश केजरीवाल का दिल प्रिंट में काम करते हुए भर गया तो अब इलेक्ट्रानिक मीडिया की राह पकड़ ली है। उन्होंने बैग के नए चैनल न्यूज 24 में काम शुरू कर दिया है।
दैनिक जागरण, नोएडा आफिस में बतौर सीनियर रिपोर्टर कार्य कर रहे निशांत राघव ने अब जागरण को टाटा बाय बाय कहकर दैनिक हिंदुस्तान से दोस्ती कर ली है। वे हिंदुस्तान के फरीदाबाद ब्यूरो के इंचार्ज बनाए गए हैं।
प्रणय उपाध्याय ने भी अब प्रिंट की बजाय इलेक्ट्रानिक मीडिया को हमराही बना लिया है। उन्होंने बैग के नए चैनल न्यूज 24 को ज्वाइन किया है। श्री उपाध्याय इसके पहले दैनिक जागरण के राष्ट्रीय ब्यूरो में सीनियर रिपोर्टर हुआ करते थे।
देहरादून से दैनिक जागरण जल्द ही आई-नेक्स्ट का प्रकाशन शुरू करने वाला है। इसके लिए अनुपम त्रिवेदी को बतौर रिपोर्टिंग इंचार्ज अप्वाइंट किया गया है। श्री त्रिवेदी इससे पूर्व ईटीवी उत्तर प्रदेश/उत्तरांचल के लिए हैदराबाद स्थित मुख्यालय में न्यूज के इनपुट इंचार्ज के बतौर काम देख रहे थे। नई पारी में ढेरों सफलता के लिए अनुपम को अग्रिम बधाई!
आईबीएन 7 के रिपोर्टर नीलू रंजन के बारे में खबर मिली है कि उन्होंने आज तक ज्वाइन कर लिया। लेकिन सड़क हादसे के एक मामले में आरोपी होने के कारण फिलहाल वो मुश्किलों में फंसे हुए हैं।
विनोद कापड़ी के बारे में सूचना मिली है कि उन्होंने इंडिया टीवी में बतौर न्यूज डायरेक्टर ज्वाइन किया है। इसके पहले वे स्टार ऩ्यूज में महत्वपूर्ण स्थिति में थे।
अमर उजाला, बरेली के न्यूज एडीटर सुनील शाह ने इसी पद पर लेकिन अच्छे पैकेज के साथ अब दैनिक हिंदुस्तान के देहरादून से नए लांच होने वाले संस्करण में ज्वाइन किया है। श्री शाह लंबे समय से अमर उजाला, बरेली में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
विवेक श्रीवास्तव ने अमर उजाला, जालंधर को बाय बाय कह दिया है। अब उन्होंने दैनिक जागरण, पानीपत का दामन पकड़ लिया है।
लाइव इंडिया न्यूज़ चैनल ने लखनऊ में फरमान अब्बास को रिपोर्टर बनाया है। मंजुल के नाम से जाने जाने वाले फरमान के नाम लखनऊ में कई बड़ी स्टोरियाँ दर्ज हैं। लाइव इंडिया ज्वाइन करने से पहले वह IBN-7 में भी लखनऊ में ही काम कर चुके हैं।
आईनेक्स्ट कानपुर से ब्रजेश कुमार दुबे ने दैनिक भास्कर अजमेर में प्रिंटर डेस्क पर ज्वाइन किया है। उनका नया नंबर 9928397889 है। आइनेक्सट से पहले वे जयपुर दैनिक भास्कर में ही सब एडिटर थे।
इकानामिक्स टाइम्स के नए हिंदी बिजनेस डेली के लिए भर्तियां लगभग खत्म होने वाली हैं। अभी तक जो सूचना है उसके मुताबिक मोबाइल मीडिया कंपनी लाइवएम के राहुल कुमार ने वहां नई दिल्ली आफिस में बतौर कापी एडीटर ज्वाइन किया है।
सत्य प्रकाश उर्फ सत्या ने गुड मार्निंग समूह के अखबार आज समाज, नई दिल्ली को बाय बाय कहते हुए इकानामिक्स टाइम्स के नए लांच होने वाले हिंदी डेली में बतौर कापी एडीटर ज्वाइन किया है।
डीएलए ने आगरा के बाद अब नए शहरों में खुद को लांच करने के क्रम में अगला ठिकाना मेरठ को बनाया है। वहां वरिष्ठ पत्रकार और हरिभूमि, रोहतक के संपादक ओमकार चौधरी को संपादक बनाया गया है। श्री चौधरी हिंदी पत्रकारिता के वरिष्ठ लोगों में से है और उन्होंने कई उल्लेखनीय वर्ष दैनिक जागरण और अमर उजाला के विभिन्न संस्करणों में बतौर संपादकीय प्रभारी काम करते हुए गुजारे हैं। उन्हें डीएलए की सफलता के लिए अग्रिम बधाई।
मेरठ से लांच होने वाले डीएलए में दैनिक भाष्कर से नीरज अधिकारी ने ज्वाइन किया है। वे दैनिक भाष्कर से पहले मेरठ में ही दैनिक हिंदुस्तान में हुआ करते थे। उन्होंने डीएलए में बतौर डीएनई ज्वाइन किया है।
दैनिक भाष्कर महिलाओं के लिए एक स्पेशल मैग्जीन आठ जनवरी को लांच करने वाला है। इस मैग्जीन का नाम होगा शी।
देहरादून में इस समय कई अखबारों को तेज तर्रार वरिष्ठ और कनिष्ठ हिंदी पत्रकारों की जरूरत है। दैनिक जागरण अपना आईनेक्स्ट और अमर उजाला अपना कांपैक्ट जल्द ही लांच करने वाले हैं। इन दोनों बच्चा अखबारों के लिए दोनों समूहों ने एक दूसरे के पत्रकारों को तोड़ना शुरू कर दिया है। इस बीच, वहां से हिंदुस्तान ने भी खुद को लांच करने की तैयारियां तेज करते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण के पत्रकारों को तोड़ने का प्रयास शुरू कर दिया है। इसके चलते वहां पत्रकारों की अच्छी खासी जरूरत महसूस की जा रही है।
आज तक के संजीव चौहान ने अपराध प्रमुख वन कर आइटीबी ज्वाइन किया है।
एसएन विनोद ने टीवी चैनल अब तक ज्वाइन कर लिया है। इससे पहले वे सीनियर इंडिया नामक मैग्जीन में एडीटर थे।
अमरदीप गुप्ता ने नई दुनिया, रायपुर को बाय कहकर अब दैनिक भाष्कर, लुधियाना में बतौर सब एडीटर सिटी डेस्क पर ज्वाइन किया है। उन्हें आप 9915544922 पर बधाई दे सकते हैं।
निश्छल भटनागर ने अमर उजाला, चंडीगढ़ को टाटा बाय बाय कहकर अब दैनिक भाष्कर, लुधियाना का साथ पकड़ लिया है। वे बतौर सीनियर रिपोर्टर एप्वाइंट किए गए हैं।
सूचना मिली है कि पवन सरन ने एस1 चैनल छोड़कर अब बैग का न्यूज चैनल ज्वाइन किया है।
वेदरत्न शुक्ल के बारे में खबर मिली है कि उन्होंने अमर उजाला, अलीगढ़ को छोड़कर स्टार न्यूज, नई दिल्ली ज्वाइन किया है।
हृदयेंद्र प्रताप सिंह ने दैनिक भाष्कर, लुधियाना को बाय कहकर अब दैनिक जागरण, पटियाला का साथ पकड़ लिया है। वे दैनिक जागरण में बतौर सीनियर सब एडीटर गए हैं।
प्रदीप अवस्थी ने दैनिक जागरण, लुधियाना को छोड़कर इसी शहर में दैनिक भाष्कर को ज्वाइन किया है। वे रिपोर्टिंग की टीम में हैं।
कमलेश भट्ट के बारे में खबर मिली है कि उन्होंने पंजाब केसरी को बाय बाय कहकर दैनिक जागरण, लुधियाना का दामन थाम लिया है। वे सीनियर रिपोर्टर के बतौर कार्य करेंगे।
मुकेश मिश्रा के बारे में सूचना मिली है कि उन्होंने अमर उजाला, मेरठ छोड़ दिया है और अब दैनिक भाष्कर, लुधियाना की नैया पर सवार हो गए हैं।
एक अपुष्ट सूचना है कि सुधीर अग्निहोत्री ने नई दुनिया, रायपुर को छोड़कर इलाहाबाद से हाल में ही लांच हुए आईनेक्स्ट को ज्वाइन किया है।
सुरेंद्र कुमार मीणा ने दैनिक भास्कर से बतौर रिपोर्टर पंजाब केसरी ज्वॉइन किया है। इससे पहले वे राजस्थान पत्रिका में काम कर चुके हैं।
रत्नाकर दीक्षित का तबादला दैनिक जागरण, आगरा से दैनिक जागरण, वाराणसी कर दिया गया है। ऐसा उनके अनुरोध पर किया गया है। रत्नाकर का होमटाउन बनारस है।
विकास परिहार ने भड़ास को सूचित किया है कि उनकी नियुक्ति 93.5 एस एफएम जबलपुर में बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर और रेडियो जाकी के रूप में हो गई है। उन्होंने सभी भड़ासियों और दोस्तों को उनकी दुवाओं के लिए शुक्रिया कहा है और इसी तरह प्यार बनाए रखने का अनुरोध किया है। विकास को उनके मोबाइल नंबर 9329833298 पर आप भी बधाई दे सकते हैं।
विवेक सत्य मित्रम ने स्टार न्यूज को छोड़कर गुड मार्निंग समूह के नए आने वाले टीवी चैनल को ठीकठाक पैकेज पर बतौर प्रोड्यूसर के रूप में ज्वाइन किया है। विवेक को उनकी नई तैनाती पर भड़ास की ओर से ढेर सारी बधाइयां।
सीनियर जर्नलिस्ट अनिल मिश्रा ने आगरा के नए अखबार अकिंचन भारत को बाय बाय कहकर वहीं पर दैनिक जागरण ज्वाइन कर लिया है। वे अकिंचन भारत से पहले आगरा में ही लंबे समय तक अमर उजाला में कार्यरत रहे।
इकानामिक टाइम्स हिंदी में बिजनेस अखबार ला रहा है और इसके लिए हिंदी पत्रकारों के अप्वायंटमेंट भी शुरू हो चुके हैं। इसके जवाब में दैनिक जागरण टीवी18 के साथ मिलकर एक और हिंदी बिजनेस अखबार लाने की घोषणा कर दी है। कुल मिलाकर हिंदी पत्रकारों की बल्ले बल्ले है।
विजय झा, विजय रावत और बृज बिहारी चौबे ने दैनिक जागरण, नोएडा में सेंट्रल डेस्क पर ज्वाइन किया है। विजय झा नवभारत टाइम्स, दिल्ली से आए हैं और विजय रावत व बृज बिहारी चौबे अमर उजाला, नोएडा से आए हैं।
दैनिक जागरण समूह का टैबलाइड अखबार आईनेक्स्ट ने 27 दिसंबर से इलाहाबाद शहर से भी प्रकाशन शुरू कर दिया है।
आईनेक्स्ट इलाहाबाद में जिन नए लोगों ने ज्वाइन किया है उनके नाम इस तरह से हैं- अमर उजाला मिर्जापुर से कैलाश सिंह, अमर उजाला इलाहाबाद से सुरेश पांडेय, अमर उजाला गाजीपुर से कमल वर्मा, दैनिक भाष्कर ग्वालियर से संतोष उपाध्याय। ये सभी लोग अब आईनेक्स्ट इलाहाबाद की नाव पर सवार हो चुके हैं। इन्हें भड़ास की तरफ से बधाई।
आईनेक्स्ट कानपुर से श्याम शरण का तबादला आईनेक्स्ट इलाहाबाद के लिए कर दिया गया है।
दैनिक जागरण, देहरादून से कई पत्रकारों के अमर उजाला, देहरादून ज्वाइन करने की खबर मिली है। खबर है कि वहां से कांपैक्ट लाया जा रहा है जिसके चलते लोग ज्वाइन कर रहे हैं।
देहरादून मीडिया के नए युद्धस्थल के रूप में तब्दील होता दिख रहा है। वहां हिंदुस्तान भी अपना संस्करण लांच करने जा रहा है। खबर है कि सीनियर जर्नलिस्ट दिनेश जुयाल को देहरादून दैनिक हिंदुस्तान का संपादक बनाया गया है। श्री जुयाल ने अपनी टीम भी बनानी शुरू कर दी है।
अमर उजाला समूह का टैबलायड अखबार कांपैक्ट अब इलाहाबाद से भी निकलने जा रहा है। इसके लिए जोरशोर से भर्तियां और तैयारियां चल रही हैं। कांपैक्ट की इलाहाबाद से लांचिंग की डेट 16 जनवरी तय की गई है।
अमर उजाला ने अपने कांपैक्ट, इलाहाबाद के लिए फिलहाल इलाहाबाद दैनिक जागरण के दो विकेट गिराए हैं। आशुतोष श्रीवास्तव और राहुल शर्मा ने दैनिक जागरण इलाहाबाद छोड़कर कांपैक्ट, इलाहाबाद को ज्वाइन किया है।
मिथिलेश श्रीवास्तव ने आईनेक्स्ट आगरा में ज्वाइन किया है। वे इससे पहले दिल्ली में कार्यरत थे।
जयपुर न्यूज टुडे में सब एडीटर अजीत सिंह ने दैनिक हिन्दुस्तान मेरठ ज्वाइन किया है।
राजस्थान पत्रिका ने अब राजस्थान से बाहर पांव पसारने की तैयारी कर ली है। वह अब दैनिक भाष्कर के गढ़ मध्य प्रदेश में अपने संस्करण लांच करने की गुपचुप तैयारी में लगा है।
चंडीगढ़ में दैनिक भाष्कर को पल्लवित-पुष्पित करने वाले वरिष्ठ पत्रकार निधीश त्यागी को जब भाष्कर ग्रुप ने मुंबई में जब अपने मोबाइल और न्यू इन्नोवेशन विंग के हेड के रूप में भेज दिया तो उसके कई महीनों बाद श्री त्यागी ने वहीं पर मुंबई मिरर ज्वाइन कर लिया। वे डिप्टी एडिटर पद पर गए हैं। निधीश जी दैनिक भास्कर के सिटी भास्कर पुल आउट के ग्रुप एडिटर भी रहे हैं।
मणिकांत सोनी ने न्यूज एजेंसी वार्ता और यूएनआई को अलविदा कहकर दैनिक भास्कर, भोपाल में सेंट्रल डेस्क पर ज्वाइन कर लिया है। इसी तरह सुभाष ने भी न्यूज एजेंसी वार्ता व यूएनआई को त्याग कर जी बिजनैस न्यूज चैनल ज्वाइन किया है।
बैग का चैनल लांच हो गया। पहले हफ्ते उसकी टीआरपी ठीकठाक बताई जा रही है। गुड मार्निंग समूह भी जल्द ही चैनल लांच करने वाला है। इसी क्रम में महाराष्ट्र का मीडिया समूह सकाल भी दो चैनल लाने जा रहा है। ये इंटरटेनमेंट चैनल होंगे। एक चैनल का नाम शाम मराठी और और दूसरे का शाम हिन्दी होगा। साथ ही एक अंग्रेजी अखबार भी निकालने की तैयारी है। सकाल समूह अभी सकाल और गोमंत्रक नाम से मराठी भाषा, गोमंत्रक टाइम्स और महाराष्ट्र हैराल्ड नाम से अंग्रेजी में समाचार पत्र प्रकाशित करता है।
आईनेक्स्ट कानपुर में आशीष ने ज्वाइन किया है। वे इससे पहले जयपुर में दैनिक भाष्कर में कार्यरत थे।
सहारा समय से नाता तोड़कर पंकज तोमर ने अब बतौर वरिष्ठ कैमरामैन आईबीएन-7, नोएडा में ज्वाइन कर लिया है।
आगरा में तहलका मचाने वाला डीएलए अब कई शहरों से लांच किया जाने वाला है। चर्चा है कि इसके मेरठ संस्करण के लिए संपादकीय प्रभारी की नियुक्ति भी हो चुकी है। हालांकि अभी नाम की पुष्टि नहीं हो पाई है।
दैनिक जागरण, मेरठ में कार्यरत नीरज और संजीव ने दिल्ली में एमएच1 चैनल ज्वाइन कर लिया है।
The End
28.2.07
हिंदी मीडियाः हलचल-हालचाल... पार्ट दो
विनीत उत्पल ने अकिंचन भारत, आगरा से इस्तीफा देकर देशबंधु के नए लांच होने वाले दिल्ली संस्करण में जनरल डेस्क इंचार्ज के रूप में ज्वाइन कर लिया है। विनीत को नई जिम्मेदारी और नई पारी के लिए शुभकामनाएं।
ईटीवी के प्रिंसिपल करेस्पांडेंट अजीत वर्मा ने इंडिया न्यूज टीवी ज्वाइन कर लिया। पर दुर्भाग्य ये कि वहां पैर जमाने से पहले ही उनके पैर उखाड़ दिए गए। फिलहाल अभी वे कहीं नहीं हैं और किसी नई जगह घुसने के प्रयास में हैं। वे जल्दी से कहीं काम शुरू करें, उनके प्रयास रंग लाएं, इसके लिए भड़ास की तरफ से शुभकामनाएं।
विद्युत प्रकाश मौर्य ने लाइव इंडिया टीवी न्यूज चैनल, दिल्ली में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर कुछ महीने पहले ज्वाइन किया है। इससे पहले वे ईटीवी, हैदराबाद के एमपी चैनल में थे, उससे पहले वे दैनिक भास्कर, पानीपत में कार्यरत थे। विद्युत से vidyutp@gmail.com मेल आईडी के जरिए संपर्क किया जा सकता है।
वरिष्ठ पत्रकार गिरीश निकम को कर्नाटक मीडिया एकेडमी अवार्ड प्रदान किया गया है। यह अवार्ड निकम को मीडिया में उनके योगदान के कारण दिया गया है। निकम फ्रीलांस कालमनिस्ट और प्रोफेसर भी रहे हैं। वो राजनीतिक रिपोर्टिंग करने के साथ साथ पढ़ाते भी हैं। 24 वर्षों के पत्रकारीय कैरियर में उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस, इंडिया टुडे, द वीक, दैनिक जागरण आदि के अलावा ढेरों मीडिया हाउसों के साथ काम किया है। 1995 से वो विजया टाइम्स के लिए दिल्ली से राजनीतिक रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
पत्रकार नितिन यादव ने दैनिक जागरण, करनाल से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दैनिक भास्कर लुधियाना में बतौर रिपोर्टर ज्वाइन किया है। नई ज्वायनिंग पर नितिन को शुभकामनाएं।
पत्रकार भूपेंद्र ने अमर उजाला, जम्मू को बाय बाय कह दिया है। अब वे दैनिक भास्कर, करनाल के साथी बन गए हैं। वे यहां रिपोर्टिंग सेक्शन में दायित्व निभाएंगे। नई जगह और नई पारी के लिए भूपेंद्र को शुभकामनाएं।
अमर उजाला, जम्मू से एक और विकेट गिरा है। पत्रकार शांतनु ने अब नए शहर पानीपत में पत्रकारिता करने का फैसला लिया है। वे अमर उजाला, जम्मू से त्यागपत्र देकर दैनिक भास्कर, पानीपत के साथ हो लिए हैं। शांतनु को नई नौकरी के लिए बधाइयां।
करनाल से जुड़ी एक खबर और है। करनाल में दैनिक भास्कर के रिपोर्टर राजीव दत्त पांडेय को अब नई जिम्मेदारी दी गई है। दैनिक भास्कर प्रबंधन ने उन्हें दैनिक भास्कर, सोनीपत का ब्यूरो चीफ बना दिया है। वे जल्द ही नए शहर में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। राजीव को भड़ास की तरफ से शुभकामनाएं।
पत्रकार हृदयेंद्र प्रताप सिंह का तबादला दैनिक जागरण, पटियाला से दैनिक जागरण, नोएडा में हो गया है। यहां वे दिल्ली पुल-आउट का कामकाज देखेंगे। नए जगह और नए दायित्व के लिए भड़ास की तरफ से हृदयेंद्र को ढेरों शुभकामनाए।
ब्लागर और पत्रकार मनीषा पांडेय ने वेबदुनिया डाट काम को टाटा बायबाय कह दिया है। उन्होंने दैनिक भास्कर से खुद को जोड़ लिया है। वे भोपाल में अपना नया काम एक अप्रैल को संभाल लेंगी। मनीषा चर्चित ब्लाग बेदखल की डायरी की माडरेटर हैं। उन्होंने वेब दुनिया में हिंदी ब्लागिंग को लेकर काफी कुछ काम किया है। मनीषा की नई नौकरी पर भड़ास की तरफ से ढेरों शुभकामनाएं।
सौरभ सुमन ने आईनेक्स्ट, कानपुर के फीचर इंचार्ज पद से इस्तीफा दे दिया है। वे वहां बतौर चीफ सब एडीटर काम कर रहे थे। सौरभ आईनेक्स्ट की संपादकीय की लांचिंग टीम के सदस्य रहे हैं। उन्होंने बतौर चीफ कापी एडीटर हिंदुस्तान, चंडीगढ़ में ज्वाइन कर लिया है। भड़ास की तरफ से सौरभ को ढेर सारी शुभकामनाएं।
बैग (बीएजी) वालों ने न्यूज चैनल न्यूज 24 के बाद अब मनोरंजन चैनल भी लांच कर दिया। इस चैनल का नाम ई 24 रखा गया है। इस चैनल पर सिर्फ फिल्मी खबरें, गीत-संगीत, ग्लैमर, लाइफ स्टाइल और सेलेब्रेटीज आदि दिखेंगे। इस चैनल का प्रभार बिंदु शर्मा के पास है।
नई दिल्ली में हिंदी अखबारों के लांच होने का क्रम रुक नहीं रहा। ताजी खबर है कि देशबंधु अब अपना दिल्ली संस्करण लांच करने जा रहा है। इस अखबार के संपादक पद के लिए अनिल चमड़िया का नाम चर्चा में है पर उन्होंने वहां न ज्वाइन करने की बात कही है। फिलहाल देशबंधु के प्रबंधन से जुडे़ वरिष्ठ लोग दिल्ली संस्करण के लिए भर्तियां करने में जुटे हैं।
एक और अखबार नई दुनिया के भी जल्द ही दिल्ली में अपना संस्करण लांच करने की चर्चा है। नई दुनिया मध्य प्रदेश के बड़े अखबारों में शुमार किया जाता है। कुल मिलाकर पत्रकारों के उछलकूद का सिलसिला घटने के बजाय बढ़ता ही नजर आ रहा है, और इसी में पत्रकारों की भलाई भी है।
पत्रकारिता के अध्यापक प्रो.पुष्पेन्द्र पाल सिंह को ठाकुर वेद राम प्रिंट मीडिया एंव पत्रकारिता शिक्षा अवार्ड दिया जाएगा। पत्रकारिता शिक्षण में विशेष योगदान के लिए 21 अप्रैल को यह पुरस्कार दिया जाएगा। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय, भोपाल के पत्रकारिता विभाग के प्रमुख डा.सिंह को इस सम्मान के लिए भड़ास की तरफ से शुभकामनाएं।
रिलायंस वाले धीरे धीरे हर क्षेत्र में अपनी दुकान खोलने में जुटे हैं। मोबाइल, तेल, सब्जी....आदि के बाद वे खबरों की दुनिया के भी सरताज बनने की चाह रखते हैं। अनिल अंबानी अब इलेक्ट्रानिक मीडिया में अपना लोहा मनवाने के लिए एक साथ 20 टीवी चैनल लांच करने की तैयारी कर रहे हैं। अनिल की कंपनी की तरफ से सेंट्रल गवर्नमेंट में अर्जी लगाई जा चुकी है। अनिल अंबानी इलेक्ट्रानिक मीडिया का काम अंबानी ग्रुप ब्रॉडकास्ट के बैनर तले दो कंपनियों रिलायंस बिग टीवी इंटरटेनमेंट और रिलायंस बिग टीवी न्यूज के जरिए कराएंगे। समूह के पहले चैनल का श्रीगणेश अगस्त महीने में हो जाएगा। जाहिर सी बात है, अंबानी अंग्रेजी के साथ साथ हिंदी में भी न्यूज व मनोरंजन चैनल लाएंगे।
पत्रकार आलोक पुतुल को नेशनल फाउंडेशन फॉर इंडिया की मीडिया फेलोशिप प्रदान की गई। यह फेलोशिप नक्सलवाद के अध्ययन करने के लिए दी गई है। दिल्ली में एक समारोह में इंडियन एक्सप्रेस के संपादक शेखर गुप्ता ने पुतुल को यह फेलोशिप दी। आलोक छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और उन्होंने बीबीसी, न्यूयार्क टाइम्स, जर्मन रेडियो समेत कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए काम किया हुआ है। आलोक को पहले भी कई सम्मान व फेलोशिप मिल चुके हैं।
वरिष्ठ पत्रकार नागेंद्र कॊ हिन्दुस्तान, भागलपुर का स्थानीय सम्पादक बनाया गया है। अभी तक वॆ हिन्दुस्तान, लख्ननऊ में समाचार सम्पादक थॆ। श्री नागेंद्र दस अप्रॆल कॊ भागलपुर में अपना नया कार्यभार संभालेंगे। भड़ास की तरफ से नागेंद्र जी को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।
अभी अमर उजाला, बनारस से आठ लोगों के दैनिक हिंदुस्तान, चंडीगढ़ ज्वाइन करने की खबर पुरानी भी नहीं पड़ी थी कि भड़ास को एक नई सूचना दी गई है। इसके मुताबिक अमर उजाला, मथुरा से 9 लोगों ने एक साथ छोड़ दिया है और ये सभी दैनिक हिंदुस्तान, मथुरा के झंडे तले आ गए हैं। इन सभी नौ लोगों ने अमर उजाला के मथुरा ब्यूरो चीफ संजीव गौतम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इन नौ लोगों के नाम इस प्रकार हैं- राम कुमार रोतेला, गिरधारी लाल श्रोतिया, नागेंद्र राठौर, हरिमोहन रावत, महेश शर्मा, दिनेश शर्मा, दिलीप यादव, बालकृष्ण सिसोदिया और राजेश भाटिया। इन नौ लोगों के एक साथ छोड़ने से आ रही दिक्कतों से निपटने को अमर उजाला ने अपने आगरा मुख्यालय से कई लोगों को मथुरा के लिए रवाना कर दिया है।
पुण्य प्रसून वाजपेयी के साथ सहारा समय न्यूज छोड़ने वालों में से एक पंकज श्रीवास्तव ने आईबीएन 7 ज्वाइन किया है। पहले उनके बारे में खबर थी कि उन्होंने आईएनएक्स के नए चैनल को ज्वाइन किया है, पर वो सूचना गलत थी। पंकज श्रीवास्तव सहारा समय से पहले स्टार न्यूज में हुआ करते थे। उससे पहले वे अमर उजाला कानपुर और लखनऊ में कार्य कर चुके हैं। उनकी नई पारी के लिए भड़ास की तरफ से शुभकामनाएं।
राजेश यादव जो पहले दैनिक हिंदुस्तान, दिल्ली में एनसीआर डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर थे, अब हिंदुस्तान अखबार छोड़ कर आज तक न्यूज़ चैनल में चले गए हैं.
दैनिक जागरण, पानीपत के रिपोर्टर राकेश गौतम ने इस मीडिया हाउस को त्याग कर अब दैनिक भास्कर, रोहतक में बतौर सीनियर रिपोर्टर रिपोर्टिंग शुरू कर दी है। राकेश गौतम पांच वर्षों से दैनिक जागरण के साथ थे। वे भास्कर में ठीकठाक पैकेज पर गए हैं। यह सूचना मेल के जरिए भड़ास को दी गई है।
राजेश सिंह ने राष्ट्रीय सहारा, देहरादून को छोड़ दिया है. अब उन्होंने दैनिक जागरण, अलीगढ को पकड़ लिया है. उन्होंने बतौर सीनियर सब एडीटर काम संभाल लिया है और इस वक्त जनरल डेस्क पर कार्यरत हैं.
अमर उजाला, बनारस के सम्पादक रहे अकू श्रीवास्तव जबसे हिन्दुस्तान, चंडीगढ़ के स्थानीय सम्पादक बने हैं, वे लगातार अमर उजाला, बनारस के पत्रकारों को हिन्दुस्तान, चंडीगढ़ में ज्वाईन करा रहे हैं. ख़बर है कि अब तक अमर उजाला, बनारस के आठ विकेट वे गिरा चुके हैं. इन आठों लोगों के नाम अगर आपको मालूम हो तो भड़ास को भी चुपके से बताईयेगा.
वर्तिका नंदा ने लोकसभा चैनल का साथ छोड़ दिया है। नंदा लोकसभा चैनल में एग्ज़क्यूटिव प्रोड्यूसर के पद पर थीं।
-माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय, भोपाल के पत्रकारिता विभाग के प्रमुख प्रो. पुष्पेन्द्र पाल सिंह को ठाकुर वेद राम प्रिंट मीडिया एंव पत्रकारिता शिक्षा पुरस्कार से समानित किए जाने का निर्णय किया गया है।
-रितेश पुरोहित ने अमर उजाला, नोयडा से इस्तीफा देकर नई दिल्ली में नवभारत टाइम्स ज्वाइन कर लिया है। रितेश माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय, भोपाल के छात्र रह चुके हैं।
-अमर उजाला के इंटरनेट विभाग में कार्यरत सुरेश कुमार ने इंडिया टुडे में समाचार संपादक के रूप में ज्वाइन कर लिया है। इससे पहले सुरेश कुमार जागरण.कॉम में कार्यरत थे। वहां उन्होंने एसएमएस सेवा, जागरण रेडियो, आईवीआर लॉच कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
-Rajesh Rathor ka tabadla Compact Agra se Amar Ujala Dharmshala ho gaya hai. We Deputy News Editor pad par gaye hain. Compact Agra ke head ab Manoj Varsaney ho gaye hain.
-भोपाल से शुरु हुआ अखबार राज एक्सप्रेस इंदौर के बाद ४ जुलाई से ग्वालियर और जबलपुर संस्करण भी शुरु करने जा रहा है। ४ जुलाई को ही राज समूह का केबल टीवी चैनल राज टीवी सैटेलाइट चैनल के रूप में काम करना शुरू कर देगा।
-अगले दो-तीन महीने भोपाल और मध्य प्रदेश के मीडिया बाजार में उथल-पुथल भरे रहेंगे। क्योंकि उसी समय नई दुनिया भोपाल संस्करण रीलांच होगा, इसके अलावा राजस्थान पत्रिका समूह का अखबार भी भोपाल से शुरू होगा। उधर जागरण समूह भी आई-नेक्स्ट लाने की तैयारी युद्धस्तर पर कर रहा है।
-आईएएस के पद से रिटायर हुए यूके सामल ने राज एक्सप्रेस समूह को बतौर डायरेक्टर ज्वाइन किया है। सामल राज समूह का एविएशन प्रोजेक्ट भी देखेंगे।
-अकू श्रीवास्तव दैनिक हिन्दुस्तान के नए लांच होने वाले चंडीगढ़ संस्करण के स्थानीय सम्पादक बनाये गए हैं. उन्होंने पिछले दिनों अमर उजाला, बनारस के संपादक पद से त्यागपत्र दे दिया था.
-आई नेक्स्ट कानपुर से इस्तीफा देने वाले धर्मेन्द्र सिंह ने दैनिक हिन्दुस्तान के नए लांच होने वाले चंडीगढ़ संस्करण में बतौर चीफ कॉपी एडिटर ज्वाईन किया हैं.
-ब्रिजेश दुबे जो कभी आई नेक्स्ट कानपुर में हुवा करते थे, और बाद में दैनिक भास्कर चले गए, अब वो भी दैनिक हिन्दुस्तान चंडीगढ़ के साथ हो लिए है. अभी कई और लोगों के दैनिक हिन्दुस्तान चंडीगढ़ में ज्वाईन करने की ख़बर है जो पुष्ट नहीं हो पायी है.
-दैनिक सांध्यप्रकाश और दैनिक भास्कर जबलपुर के संपादक रह चुके पुष्पेंद्र सोलंकी ने भोपाल में राज्य की नईदुनिया ज्वाइन कर लिया है।
-राज एक्सप्रेस भोपाल के संपादक रह चुके नगीन बारकिया ने राज्य की नईदुनिया भोपाल ज्वाइन कर लिया है।
-अमर उजाला जल्द ही भोपाल से भी प्रकाशित होने की खबर है। इस बावत काम जारी है।
-बिजनेस अखबार बिजनेस स्टैंडर्ड जल्द ही इंदौर संस्करण लांच करने जा रहा है। इसके पहले उन्होंने भोपाल संस्करण शुरु किया था।
-It gives us great pleasure in welcoming Irfan Shaikh, who joins us as a Video Journalist, in BO and E Department of IBN7, Mumbai, as part of Amrit Bhalla’s team. Irfan has worked with Zee News.
-महाराष्ट्र हिंदी अकादमी ने फिल्म पत्रकार अजय ब्रह्मात्मज को उनकी पुस्तक सिनेमा की सोच के लिए काका कालेलकर पुरस्कार देने का निर्णय किया है। ब्रह्मात्मज दैनिक जागरण के मुंबई ब्यूरो में कार्यरत हैं।
-In welcoming Manish Kumar Sharma and Rishi Kumar, who join us as Producer and Associate Producer, in Editorial Department of IBN7, Mumbai, as part of Sanjeev Paliwal’s team. Manish has completed his BA and has worked with Aastha Channel.
-दैनिक हिंदुस्तान अब इलाहाबाद शहर से भी प्रकाशित होने जा रहा है। वहां दिनेश पाठक संपादकीय विभाग का कामधाम देखेंगे। दैनिक हिंदुस्तान, वाराणसी के स्थानीय संपादक विश्वेश्वर कुमार इन दिनों इलाहाबाद यूनिट की लांचिंग के प्रोजेक्ट में सक्रिय हैं।
-दैनिक जागरण, इलाहाबाद के संपादकीय प्रभारी का दायित्व रतिभान त्रिपाठी को सौंपा गया है। रतिभान दैनिक जागरण, इलाहाबाद के ही पुराने कार्यकर्ता हैं। यह पद डा. उपेंद्र पांडेय को प्रमोट कर नोएडा बुलाए जाने के कारण खाली हुआ था।
-विवेक श्रीवास्तव, सीनियर सब एडीटर, दैनिक जागरण का तबादला दैनिक जागरण, नोएडा हो गया है। विवेक श्रीवास्तव अभी हाल में ही अमर उजाला, जालंधर को छोडकर दैनिक जागरण, पानीपत ज्वाइन किया था।
-सुधीर राघव के बारे में सूचना मिली है कि उन्होंने दैनिक भास्कर, पानीपत को टाटा बाय बाय कह दिया है। उन्होंने हिंदुस्तान, चंडीगढ़ को अच्छे पैकेज पर ज्वाइन किया है। राघव दैनिक भास्कर में डिप्टी न्यूज एडीटर पद पर कार्यरत थे।
-There is new joining in DNA_Ahmedabad from Hindi Media. Sachin Kumar, reporter in Hindustan, Meerut going to join DNA as Senior Business Correspondent with a good hipe n salary. Earlier he was with Amar Ujala & Himachal Times.
-एक खबर के मुताबिक अमर उजाला के ग्रुप एडिटर शशिशेखर अब इस हिन्दी अखबार के निदेशक बना दिए गए हैं. साथ ही एडिटर का काम देखने के लिए अमर उजाला चंडीगढ़ के इंचार्ज उदय कुमार को लाया गया है. ये दोनों सूचनाएं हिन्दी मीडिया जगत में चर्चा में हैं और अमर उजाला के आतंरिक सूत्र इसकी पुष्टि भी कर रहे हैं पर आधिकारिक पुष्टि बाकी है.
-मीडिया हाउस राजस्थान पत्रिका की ओर से अमर उजाला, कानपुर के संपादक प्रताप सोमवंशी को 12 मार्च को नई दिल्ली में केसी कुलिश अंतरराष्ट्रीय मीडिया मेरिट अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रताप को यह अवार्ड बुंदलेखंड में सूखे की स्थिति में मुश्किल से जीवन बसर कर रहे किसानों और भुखमरी के शिकार अति दलित ग्रामीणों की जीवन स्थिति के उपर लिखी गई उनकी शोधपरक रपटों के आधार पर दिया गया।
-अनिल जैन ने दैनिक भास्कर, नोएडा से इस्तीफा दे दिया है। वरिष्ठ पत्रकार अनिल जैन वहां न्यूज एडीटर के रूप में कार्यरत थे। वे कहां जा रहे हैं, अभी पता नहीं चल पाया है।
-धमेंद्र सिंह ने आई-नेक्स्ट, कानपुर से इस्तीफा दे दिया है। वे वहां बतौर जनरल डेस्क इंचार्ज काम देख रहे थे। उन्होंने अच्छे पैकेज पर दैनिक हिंदुस्तान, नई दिल्ली में बतौर चीफ कापी एडीटर ज्वाइन किया है। भड़ास की तरफ से नई पारी के लिए धर्मेंद्र को शुभकामनाएं।
-आफरीन अहमद ने सीएनएन आईबीएन नोएडा में बतौर सीनियर डेस्क एडीटर ज्वाइन किया है। वे दीपिका कौर की टीम का हिस्सा होंगी। आफरीन ने हाल में ही यूके से फिल्म में एमए पूरा किया है। उन्होंने यूनाइटेड अरब अमीरात की एक मैग्जीन और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में भी काम किया हुआ है।
-रुचिका सहाय ने मुंबई में वेब18 में बतौर फीचर राइटर कम कापी एडीटर ज्वाइन किया है। वेब18 में ही असफा खान ने कंटेंट एडीटर के रूप में काम संभाला है। वे इससे पहले कई बड़ी कंपनियों में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुकी हैं।
-जी न्यूज के प्रोड्यूसर उमेश चतुर्वेदी ने न्यूज चैनल को बाय बाय कह कर सम टीवी ज्वाइन किया है। वहां वह बतौर डिप्टी एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर काम संभालेंगे। सम टीवी मराठी प्रिंट मीडिया हाउस सकाल का हिंदी न्यूज चैनल है, जिसके दिल्ली हेड अभय कृष्ण हैं। अभय कृष्ण भी पहले जी न्यूज में प्रोड्यूसर थे।
-भड़ास को मेल के जरिए दी गई सूचना के मुताबिक दैनिक भास्कर सतना संस्करण के स्थानीय संपादक संजय गौतम को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. पहले उनका स्थानान्तरण जबलपुर किया गया था जहां से खबर है कि वहां उन्हें ज्वाइन नहीं कराया गया. अब सतना में बतौर स्थानीय संपादक भारत सक्सेना भोपाल से लाए गये हैं.
-एक मेल के जरिए भड़ास को सूचना दी गई है कि दैनिक जागरण, पानीपत के चीफ सब एडिटर अनिल घक्खर का तबादला दैनिक जागरण में ही अब उनके होम टाउन हिसार में कर दिया गया है।
-मीडिया जगत में फैल चुकी एक खबर के मुताबिक दैनिक भास्कर के ग्रुप एडिटर श्रवण गर्ग अब भोपाल की जगह दिल्ली बैठेंगे। दिल्ली एडिशन का कामकाज भी वही देखेंगे। इंदूशेखर पंचोली को कोटा का स्थानीय संपादक बनाया गया है। उनकी जगह अजमेर में अलवर के प्रभारी आशीष व्यास को लगाया गया है। श्याम शर्मा अब अलवर के स्थानीय संपादक होंगे। कोटा के अवनीश जैन को रायपुर का संपादक बनाया गया है।
-भास्कर समूह अपना अंग्रेजी का अखबार डीएनए अब जयपुर से भी लांच करने वाला है। इससे पूर्व टाइम्स ऑफ इंडिया भी कहा चुका है कि वो इस गुलाबी नगरी से अपना अखबार निकालेगा। इसके चलते पत्रकारों की भारी मांग है। अब तो हिंदी वाले भी अंग्रेजी अखबारों में बुलाए जाने लगे हैं। इसी क्रम में नीतेश कुमार ने जयपुर भास्कर से टाइम्स ऑफ इंडिया जयपुर में बतौर रिपोर्टर ज्वाइन किया है। इनका इससे पहले हिंदी मीडिया से ही वास्ता था।
-धीरज भटनागर ने आईबीएन 7, नोएडा में बतौर प्रोड्यूसर एमके झा की टीम में ज्वाइन किया है। इसी तरह शशि खन्ना और हेना कालरा ने आईबीएन 7, नोएडा में प्रबल प्रताप सिंह की टीम में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया है। उधर, आदित्य आनंद ने बतौर वीडियो जर्नलिस्ट आईबीएन 7, मुंबई में ज्वाइन किया है। इन सभी को भड़ास की तरफ से करियर की सफलता के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
-अमर उजाला, वाराणसी के स्थानीय संपादक अकू श्रीवास्तव के इस्तीफा देने की खबर है। लंबे समय से अमर उजाला से जुड़े रहे अकू को लेकर पिछले कई महीनों से तमाम तरह की अफवाहें उड़ती रही हैं। इन्हीं अफवाहों के साथ उनके हटने हटाए जाने की खबरें भी उड़ती रही हैं। अकू श्रीवास्तव के स्थान पर इलाहाबाद के संपादकीय प्रभारी तीरविजय सिंह को तैनाती दी गई है। इलाहाबाद में संपादकीय विभाग का कामधाम अब मनोज मिश्रा के हवाले कर दिया गया है। मनोज मिश्रा इलाहाबाद में ही लंबे समय से कार्यरत हैं और इस समय वे अमर उजाला में ही जनरल डेस्क के इंचार्ज के बतौर काम कर रहे थे।
-दैनिक जागरण, इलाहाबाद के संपादकीय प्रभारी डा. उपेंद्र पांडेय को दैनिक जागरण समूह का कंट्री हेड (एचआर) अप्वाइंट किया गया है। दैनिक जागरण में संपादकीय सेक्शन को अपडेट करने व प्रोफेशनल बनाने की कवायद के तहत यह नया पद सृजित किया गया है। श्री पांडेय जल्द ही नोएडा स्थित दैनिक जागरण के मुख्यालय आकर अपने नए कार्यभार को संभालेंगे।
-प्रसून जी के साथ सात अन्य लोगों ने सहारा छोडा है उनमें पहले एनडीटीवी में रहे सीनियर एग्जीक्यूटीव प्रोड्यूसर एन के सिंह, एग्जीक्यूटीव प्रोड्यूसर संजय ब्राग्ता और नाजिम नकवी के अलावा आलोक कुमार, साथ ही स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम के हेड और आउटपुट हेड पीयूष पांडे शामिल हैं. ये सभी पहले आजतक में थे. पंकज श्रीवास्तव हेड फीचर और अजय कुमार भी इसी लॉट के साथ गए हैं, जिनके बारे में खबर हैं कि संडे को रिजाइन के बाद आईएनएक्स ज्वाइन कर लिया है।
-सहारा समय चैनल के हेड की जिम्मेदारी अब पुनीत कुमार को दे दी गई है। पुण्य प्रसून की अल्प समय में ही विदाई हो जाने के बाद तुरत फुरत निर्णय लेकर पुनीत कुमार को दायित्व संभालने को कहा गया है। पुनीत सहारा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं में से रहे हैं।
-पुण्य प्रसून वाजपेयी, जो कुछ महीने पहले ही सहारा समय न्यूज चैनल का हेड बनकर आए थे, किन्हीं वजहों के चलते इस चैनल से अलग हो चुके हैं। उनके साथ उनकी टीम के आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने सहारा को त्याग दिया है।
- नयनतारा राय ने नोएडा में सीएनबीसी-टीवी18 के संपादकीय सेक्शन में बतौर करेस्पांडेंट ज्वाइन किया है। उन्हें सफलता के लिए भड़ास की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं।
-तूलिका धवन ने सीएनबीसी आवाज, मुंबई में बतौर करेस्पांडेंट ज्वाइन किया है। वे सौरभ सिन्हा की टीम का हिस्सा होंगी। उनके उज्जवल कैरियर की हम कामना करते हैं।
-आईनेक्स्ट को एक तगड़ा झटका लगा है। मेरठ, देहरादून और आगरा आईनेक्स्ट के संपादक प्रभात सिंह ने त्यागपत्र दे दिया है। वे दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ ज्वाइन करने वाले हैं, बतौर स्थानीय संपादक। बतौर फोटोग्राफर अपना करियर शुरू करने वाले प्रभात कई अखबारों में विभिन्न जगहों पर संपादक रहे। उन्हें नई पारी के लिए भड़ास की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं।
-दैनिक जागरण, मुजफ्फरनगर के ब्यूरो चीफ ओमप्रकाश सक्सेना उर्फ ओपी सक्सेना का तबादला मेरठ कर दिया गया है। उनके साथ उनके प्रिय साथी संजीव सिन्हा को भी मेरठ भेज दिया गया है। मुजफ्फरनगर में हर्ष कुमार को ब्यूरो चीफ पद की जिम्मेदारी दी गई है।
-अमर उजाला ने वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र त्रिपाठी को गाजियाबाद संस्करण का संपादक बनाया है। श्री त्रिपाठी अमर उजाला के साथ साथ कांपैक्ट को भी देख रहे हैं। उनके नेतृत्व में पिछले दिनों कांपैक्ट की लांचिंग गाजियाबाद में की गई। राजेंद्र त्रिपाठी अमर उजाला के उन निष्ठावान लोगों में से हैं जिन्होंने इस भागमभाग के दौर में भी अपने अखबार का दामन नहीं छोड़ा।
-प्रतिभाशाली व मेधावी फोटोग्राफर अनूप उर्फ अन्नू मिश्रा ने कांपैक्ट, गाजियाबाद ज्वाइन किया है। इससे पहले वे आईनेक्स्ट, कानुपर में भी रहे जहां उन्होंने अपनी फोटोग्राफी के बल पर कुछ ही दिनों में अच्छा खासा नाम कमाया।
-पिछले दिनों मेरठ में मीडिया के बीच हुए वार्षिक अंतर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्राफी दैनिक जागरण ने जीत ली। फाइनल में इसने अमर उजाला की टीम को हराया। वरिष्ठ पत्रकार यशपाल चौधरी के नेतृत्व में हर साल आयोजित किए जाने वाले इस धूमधड़ाम वाले मीडिया टूर्नामेंट का इंतजार हर सभी को रहता है।
इससे भी पहले की ढेर सारी खबरों के लिए नीचे क्लिक करें
हिंदी मीडिया आवाजाही, पार्ट तीन
