Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

21.4.19

बरेली व आंवला में 5-10% ज़्यादा मुस्लिम वोट बीजेपी को न पड़ा तो सियासत छोड़ दूंगा : डॉ.हुदा

अज़ीज़ाने गिरामी-ए-मिल्लत एहले सुन्नत वल जमात अस्सलामोलेकुम...2010,2012 याद है या भूल गए.? जिस दौरान शर पसन्द ताकतों ने शहर की फ़िज़ा में ज़हर घोलने का काम किया,कौमी यकजहती को पामाल किया और बरेली जैसा अमन का पैरोकार शहर कर्फ्यू की ज़द में आगया था...याद होगा आपको रमज़ान का मुबारक महीना था! सूबे में समाजवादी सरकार की हुक़ूमत थी,मरकज़ी हुक़ूमत कांग्रेस की थी।

याद है न?

बरेली के भी एक सियासी रहनुमा सूबे में मुस्लिम वोटों पर जीत कर हुक़ूमत में आला वज़ीर बने बैठे थे...सद अफसोस!!!

सुनो मुसलमानों!जोगी नवादा,पनबढिया,रबड़ी टोला, सुभाषनगर...याद है न या ये भी याद दिलायूँ?

जिस वक्त अखिलेश हुक़ूमत ने रबड़ी टोला के इमरान को पुलिस की गोली से शहीद किया,सुभाष नगर बब्बन पुर्वा का इमरान शहीद हुया,जोगी नवादा का जाफरी भाई शहीद हुया तब सर पर कफ़न बांध कर रमज़ाम में जान हतेली पर लेकर जनाज़ों को कंधा कौन दे रहा था?

शहीदों की तदफ़ीन के लिये कफ़न और पटलो का इंतेज़ाम कर्फ्यू में हाथ जोड़-जोड़ कर लोगो से दुकान खुलवाकर कौन कर रहा था? जब मुसलमानों के घरों में चूल्हे नही जल रहे थे तब जान हतेली पर रख कर कर्फ्यू में राहत सामग्री लेकर पूरी बरेली के मोहल्लों मोहल्लों में कौन बाटता घूम रहा था? शराफ़त मियाँ हुज़ूर की खानकाह पर कर्फ्यू के दौरान फसी हामला बहनों को जान की बाज़ी लगाकर उनके घर तक कौन पहुँचा रहा था? जली हुई दुकानों के मुआवज़े और शहीद हुए लड़को के हक़ के लिये हुक़ूमत से अकेला कौन लड़ कर उनके हक़ का मुतालबा कर रहा था? कौन मस्जिदों में नमाज़ क़याम करा रहा था क्योंकि कर्फ्यू की वजह से लोग घरों से नही निकल पा रहे थे?

बरेली की कम से 50 से ज़्यदा मस्जिदों में सेहरी और अफ्तार का इंतेज़ाम कौन करा रहा था? मस्जिदों के इमाम साहब किन हालातो में रोज़े रख रहे थे उनको हौसला देने के लिये पुलिस-प्रशासन के सहयोग से रुट मार्च कौन निकलवा रहा था? बन्द रोज़गार और दुकानें कौन खुलवा रहा था? आश्रित परिवारों के लिये बरेली से लेकर लखनऊ तक मुआवज़े और सरकारी नोकरी के लिए हुक़ूमत से अकेले कौन लड़ रहा था?

सूबे में समाजवादी सरकार थी और जोगी नवादा में पुलिस के ज़ुल्म के ख़िलाफ़ अकेले जान पर खेल कर PAC किसने हटवाई थी? अहमद उल्लाह भाई, इफ्तेकार कुरैशी भाई अगर वाक़ई पंजतन के ग़ुलाम हो तो गवाही देना...ज़रा अल्लाह को हाज़िर नाज़िर जान कर बताओ बरेली के मुसलमानों! इस ख़ादिम ने क्या कोई कसर छोड़ी? जान की बाज़ी लगा दी आपके लिये तब कहाँ थे आपके कांग्रेसी और सामाजवादी नेता?

अरे मुझे गालियां देने से पहले निगाहों का लिहाज़ तो कर लेते...या सब लिहाज़,मोहब्बत,हया भूल गए? मेरे भाई तौसीफ भैया के लिये सऊदी हुक़ूमत से किसने पैरवी की थी? मदरसों को आतंक का अड्डा कहने वाले वसीम रिज़वी पर पूरे सूबे में उसके ख़िलाफ़ सबसे पहले किसने मोर्चा खोल कर FIR कराई थी?

चंद फेसबुक पर मुख़ालफ़त करने वालो सुन लो! जिंतनी आपकी तादाद है उससे लाख गुना ज़्यदा मेरे चाहने वाले और उनकी अज़ीम दुआएं मेरे साथ हैं...लगा लेना जितना ज़ोर लगाना हो!अगर बरेली और आंवला में 2014 के मुकाबले 5-10% ज़्यदा मुस्लिम वोट इस बार बीजेपी को नहीं पड़ा तो सियासत छोड़ दूंगा...

मुझे उम्मीद है मेरे हज़ारों,लाखो चाहने वाले मुझे मेरे मुखलीफो के सामने रुसवा नही होने देंगे...इन्शा अल्लाह!

आप सिर्फ मुझे देखिये बस और ये सोचिए कि बरेली और आंवला दोनों जगह से बीजेपी से आपका ख़ादिम डॉ हुदा लड़ रहा है"...

अरे मेरी कुर्बानियों का कुछ तो लेहाज़ करो मेरे अज़ीज़ों...
"व तो इज़्ज़ो मन्तशाओ व तो ज़िल्लो मन्तशा"...

जय-हिंद


























20.4.19

प्रियंका गांधी के एक बयान ने बीजेपी वालों के दोनों हाथों में लड्डू थमा दिया है


अजय कुमार, लखनऊ

वाराणसी कांग्रेस के लिए बनी दोधारी तलवार...  सियासत की डगर बड़ी पथरीली और उबड़-खाबड़ होती है। यहां कदम-कदम पर ठोकर का डर रहता है। हर कदम बहुत संभल कर रखना पड़ता है। जरा सी भी लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है।संभवता इस बात का अहसास कांग्रेस का तरूप का इंका समझी जाने वाली प्रियंका वाड्रा को भी हो गया होगा। अभी प्रियंका को यूपी की राजनीति में कदम रखे दो-ढाई महीना ही हुआ होगा,लेकिन उनकी चमक फीकी पड़ने लगी है। वह भी भाई राहुल गांधी की तरह ही अपना पक्ष जनता के सामने मजबूती से नहीं रख पा रही हैं। शायद इसी लिए प्रियंका जनसभा करने की बजाए रोड शो को अधिक तरजीह दे रही हैं,लेकिन इस हकीकत को अनदेखा नहीं किया जा सकता है कि कोई भी नेता बिना बोले जनता से संवाद स्थापित नहीं कर सकता है, लेकिन मजबूरी यह है कि प्रियंका जैसे ही बोलती हैं भाजपा नेता उनकी बात पकड़ लेते हैं।

साध्वी प्रज्ञा मुस्लिम होती तो आतंकी होती!

जियाउर्रहमान
आप सोचिये कि यदि किसी मुस्लिम को जिसपर आतंकी घटना में शामिल होने का केस चल रहा हो उसे  कांग्रेस या अन्य  कोई दल लोकसभा का प्रत्याशी बना दे तो देश में कथित राष्ट्रवादियों और मीडिया की क्या प्रतिक्रिया होती ?  देशभर में भाजपाइयों ने हंगामा खड़ा कर दिया होता और तूफ़ान ला दिया होता | लेकिन राष्ट्रवाद का राग अलापने वाली भाजपा ने अचानक चुनाव में आतंकवाद की आरोपी मालेगांव ब्लास्ट की आतंकी साध्वी प्रज्ञा को भोपाल से चुनाव में उतारा है, राष्ट्रवादी मौन हैं ? | पीएम मोदी ने भी एक इंटरव्यू में साध्वी से हमदर्दी जताकर अपनी मौन स्वीकृति दे दी है | आतंकी साध्वी प्रज्ञा को भाजपा ने ऐसे समय में टिकट दिया है जब देश में दो चरण का मतदान हो चुका है | तो क्या यह माना जाये कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए आतंक के आरोपी के जरिये ध्रुवीकरण करना चाहती है ?

18.4.19

डिप्टी कलेक्टर दिवाकर की ये कविता हो रही लोकप्रिय

बिहार प्रशासनिक सेवा के सीनियर डिप्टी कलेक्टर रविन्द्र कुमार दिवाकर द्वारा रचित यह कविता बिहार में लोकप्रिय हो रही है-

तो हम तुमसे प्रश्न करेंगे---                  

17.4.19

कांग्रेस से आचार्य प्रमोद कृष्णन के आने पर लखनऊ में पूनम सिन्हा के लिए जीत की राह हुई बेहद मुश्किल

संजय सक्सेना, लखनऊ
भारतीय जनता पार्टी से बगावत करके कांगे्रस के टिकट पर पटना साहिब से और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा के गठबंधन प्रत्याशी के रूप में लखनऊ से चुनाव लड़ने की खबर लगभग पक्की हो गई है, लेकिन पूनम सिन्हा के लिए जीत के हालात वैसे नहीं बन पाए हैं जैसे उनके पति और गुजरे जमाने के नायक और खलनायक शत्रुघ्न सिन्हा सोचते थे। बॉलीवुड में शॉटगन के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना साहिब में अपना टिकट पक्का होने के बाद लखनऊ में अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के लिए सियासी गोटियां बेहद खूबसूरती से बिछाई थी, अगर उनकी गोटी पिटती नहीं तो सिन्हा परिवार में एक नहीं, दो-दो सांसद हो जातें।

16.4.19

विवादित बयानबाजी आजम का पुराना शगल, एक बार सपा से निकाले जा चुके हैं

अजय कुमार, लखनऊ

उत्तर प्रदेश की सियासत और समाजवादी पार्टी में आजम खान का रूतबा किसी से छिपा नहीं है। वह कभी सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के खास हुआ करते थे तो अब अखिलेश यादव की ‘नाक के बाल’ बने हुए हैं। अखिलेश ने गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर आजम खान को रामपुर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है।उनके मुकाबले में भाजपा ने गुजरे जमाने की फिल्मी अदाकारा जयाप्रदा को मैदान में उतारा है। आज भले ही जयाप्रदा रामपुर में कमल खिलाने की कोशिश कर रही हों, लेकिन अतीत को भुलाया नहीं जा सकता है। जयाप्रदा यहां से साइकिल पर सवार होकर संसद तक का सफर पूरा कर चुकी हैं।

यायावर हैं आवारा हैं बंजारे हैं : पंकज सुबीर ने एक यात्री और पर्यटक के तौर पर यह किताब लिखी है



पारुल सिंह
"यायावर हैं आवारा हैं बंजारे हैं", ये किताब हाथ में लेते ही मुझे बहुत भा गई। सुंदर कवर, हल्का वज़न और गोल्डन स्याही से लिखा हुआ लेखक और किताब का नाम। क़िताब के पन्नों और स्याही की लिखावट की ख़ुशबू पाठक पर क्या प्रभाव छोड़ती है, यह हर पुस्तक प्रेमी समझ सकता है। किताब को पढ़ना उस पर लिखे हुए को ही पढ़ना नहीं होता पाठक के लिए। किताब को हाथों में थामना, खोलना उसकी ख़ुशबू में खो जाना एक पूरी प्रक्रिया होती है पढ़ने की। और उस पर किताब इतनी रोचक हो तो कहने ही क्या।

खजुराहो और कामसूत्र वाले इस देश की 'काम कुंठा'


सतीश सिंह

आज भी भारत में सेक्स को वर्जना की तरह देखा जाता है। जबकि हमारे देश में खजुराहो से लेकर वात्सायन के कामसूत्र जैसी कृतियों में सेक्स के हर पहलू पर रोशनी डाली गई है। स्वस्थ व सुखी जीवन के लिए संयमित सेक्स को उपयोगी बताया गया है। सेक्स का स्थान जीवन में पहला तो नहीं कह सकते हैं। पर इसका स्थान गेहूं के बाद पर गुलाब के साथ जरुर है। सेक्स शरीर की एक जरुरत है और साथ ही इंसान के जीवन चक्र को जारी रखने वाला जरिया भी। आम जीवन में सेक्स को लेकर बहुत सारी भ्रांतियाँ हैं। जानकारी के अभाव में, परिस्थितियों के कारण या फिर मनोविकार के कारण इंसान बलात्कार जैसा घिनौना कृत्य करके सामाजिक बहिष्कार का पात्र बन जाता है। बलात्कार आज भारत में सबसे ज्वलंत मुद्दा है। बावजूद इसके इस समस्या के तह में जाने का कभी प्रयास नहीं किया गया है।

'इंडिया टुडे' वाले वाकई आपके बेडरुम में घुसकर 'रात में क्या किया, कैसे किया' की बातें करते हैं?

रवीश कुमार

सेक्स सर्वे आए दिन होने लगा है। तमाम पत्रिकाएं सर्वे कर रही हैं। सेक्स सर्वेयर न जाने किस घर में जाकर किससे ऐसी गहरी बातचीत कर आता है। कब जाता है यह भी एक सवाल है। क्या तब जाता है जब घर में सिर्फ पत्नी हो या तब जाता है जब मियां बीबी दोनों हों। क्या आप ऐसे किसी को घर में आने देंगे जो कहे कि हम फलां पत्रिका की तरफ से सेक्स सर्वे करने आए हैं या फिर वो यह कह कर ड्राइंग रूम में आ जाता होगा कि हम हेल्थ सर्वे करने आए हैं।

15.4.19

विपक्षी पार्टी को जगह न देकर हिन्दुस्तान अखबार लोकतंत्र की कर रहा हत्या

शशी शेखर जी आपकी जय हो, जय हो, जय हो।

चुनाव के मौसम में पटना संस्करण के हिंदुस्तान अखबार को देखकर दुख भी हो रहा है और घृणा भी। एक अखबार इस प्रकार कैसे कर सकता है। कैसे लोकतांत्रिक व्यवस्था को पूरी तरह से चैपट कर सकता है, जिनसे अभिव्यक्ति की आजादी दी। लिखने का अधिकार दिया, उसी का गला घोंटने में लगा हुआ है। इसके संपादक शशी शेखर हैं। एक अविवेकपूर्ण निर्णय ने इस अखबार की विश्वसनीयता को पूरी से चैपट कर दिया है, जिसे दोबारा हासिल करने में कितने साल लग जाएंगे पता नहीं। 10 अप्रैल से हिंदुस्तान अखबार को देख रहा हूं।

समाज को अंधकार से निकालने में पत्रकारों की भूमिका अविस्मरणीय : मधुरेश प्रियदर्शी


समाज के नवनिर्माण में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकारिता के बदौलत हम समाज को नई दिशा दे सकते हैं। उक्त बातें पत्रकार प्रेस परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मधुरेश प्रियदर्शी ने रविवार को मोतिहारी के बैंक रोड स्थित केसरिया गेस्ट हाउस में आयोजित परिषद् की जिला बैठक को मुख्य वक्ता के रुप में संबोधित करते हुए कही। इससे पहले आगत अतिथियों ने बैठक का विधिवत उद्घाटन संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित करके किया।

एहले सुन्नत वल जमात के तालीमी इदारों के लिये डॉ. हुदा का ख़त...

 एहले सुन्नत वल जमात के नाम पत्र...


डॉ.एस.ई.हुदा ने उत्तर-प्रदेश के सभी सुन्नी मसलक मदरसों को जारी किया भावुक पत्र...गठबंधन के लिये बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है...

14.4.19

सतुआन के वैज्ञानिक महत्व : जय सतुआन, जय भोजपुरी!



आज सउंसे पूर्वांचल में सतुआनी के पर्व मनावल जा रलह बा. आजू के दिन भोजपुरिया लोग खाली सतुआ आ आम के टिकोरा के चटनी खाला. साथे-साथ कच्चा पियाज, हरिहर मरिचा आ आचार भी रहेला. एह त्योहार के मनावे के पीछे के वैज्ञानिक कारण भी बा. इ खाली एगो परंपरे भर नइखे. असल में जब गर्मी बढ़ जाला, आ लू चले लागेला तऽ इंसान के शरीर से पानी लगातार पसीना बन के निकलले लागेला, तऽ इंसान के थकान होखे लागे ला.

आत्म अनुभूति के लिए ध्यान अनिवार्य है अन्यथा व्यक्ति के हृदय में ईश रस नहीं बहता

दर्पण आश्रम का तीसरा उपनिषद् श्रंखला राम नवमी के मौके पर हुआ सम्पन्न




बैंगलुरु। शनिवार शाम राम नवमी के अवसर पर बेलंदूर स्थित आदर्श पाम रिट्रीट गेटेड कम्यूनिटी में दर्पण फ़ाउंडेशन ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय समाज सेवी संस्था यूनिवर्सल फ़ोरम फ़ॉर ह्यूमन डिग्निटी की कर्नाटक इकाई द्वारा आईटी क्षेत्र बहुल श्रोताओं के लिए उपनिषद् श्रंखला की तीसरी कड़ी का आयोजन किया गया जिसका विषय था- “आध्यात्मिकता कैसे व्यक्तिगत सम्बंध और उद्यमिता में मूल्यवत्ता प्रकट करती है?”.

विश्व मानचित्र पर जैव विविधता वाला हॉट स्पॉट है भारत : प्रो. डॉ. साईराम भट्ट

बायोडायवर्सिटी एडवांस क्षेत्रीय वर्कशॉप के आयोजन का समापन भोपाल :  जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी में बायोडायवर्सिटी लॉ एवं एक्सेस और बेनिफिट शेयरिंग विषय पर दो दिवसीय एडवांस क्षेत्रीय स्तर की वर्कशॉप में दूसरे दिन प्रो.(डॉ) एम के रमेश NLSIU, बैंगलोर, NLSIU के ही  रिसर्च स्कॉलर मधुबाति साध्य और रोहित कामथ और अन्य वक्ता विभिन्न सत्रों में  उपस्थित रहे|

9.4.19

2013 दंगों का खौफ माया-अखिलेश पर हावी, पश्चिमी यूपी से दूरी सपा-बसपा की मजबूरी



                                                              अजय कुमार,लखनऊ
  उत्तर प्रदेश में मतदान की बयार पश्चिम से पूरब की ओर चलेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रथम और कुछ सीटों पर दूसरे चरण में क्रमशः 11 और 18 अप्रैल को मतदान होना है। 2014 के आम चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव का श्री गणेश भी इस क्षेत्र से हुआ था। तब पहले दो चरणों के मतदान के दौरान बीजेपी के पक्ष में ऐसी हवा जिसके बल प बीजेपी ने पूरे प्रदेश में अपनी धाक-धमक कायम कर ली थी।बात इस इलाके के सियासी मिजाज की कि जाए कभी यह कांगे्रस का गढ़ हुआ करता था। कांगे्रस के दिग्गज जाट नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह यहीं से आते थे। चैधरी चरण सिंह ने 1967 में जब कांगे्रस से अलग होकर भारतीय लोकदल(आज राष्ट्रीय लोकदल हो गया है)का गठन किया तो यहां के जाट ही नहीं अन्य तमाम वोटरों ने भी कांगे्रस से दूरी बना ली। पश्चिमी यूपी की नब्ज पर राष्ट्रीय लोकदल की अच्छी खासी पकड़ थी। रालोद जब कमजोर हुआ तो बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी ने यहां अपनी जड़े जमा लीं।

लोकतंत्र में विचारों से बंजर होती सियासी ज़मीन

प्रभुनाथ शुक्ला
राजनीति का यह दौर वैचारिक और सैद्धांतिक रुप से संक्रमण का है। राजनीति हर पल एक नयी भाषा और परिभाषा गढती दिखती है। वैचारिकता की जमींन सै़द्धांतिक रुप से बंजर हो चली है। विचारों का कोई चरित्र है न चेहरा। सियासत में चहुंओर सिर्फ सत्ता के लिए संघर्ष है। जुमले गढ़ती राजनीति वैचारिता को पालती पोषती नहीं दिखती। राजनीतिक दलों में विचाराधारा सिद्धांत नहीं बन पा रही। राजनीति की बदलती परिभाषा में यह कहना मुश्किल है कि विचारों का सि़द्धांत होता है या फिर अपनी सुविधा के अनुसार विचार और सिद्धांत बनाए बिगाड़े जाते हैं। सत्ता हो या प्रतिपक्ष उसके तथ्य और कथ्य में स्थाईत्व नहीं दिखता है। राजनीति का मकसद सिर्फ सत्ता का संघर्ष हो चला है। तकनीकी रुप से राजनीति परिमार्जित तो हुई है, लेकिन भाषायी और वैचारिकता तौर पर परिष्कृत नहीं हो पायी। जबकि हमारा लोकतंत्र बेहद सुदृढ़ हुआ है। उसने बदलाव को आत्मसात किया है, स्वाधीनता के बाद के मिथकों को तोड़ा है। वह तकनीकी के साथ सोच के धरातल पर संवृद्ध हुआ है। लेकिन अगर कुछ बदला नहीं है तो वह है सत्ता के लिए अधिनायकों का संघर्ष। सत्ता की नीति यह साबित करती है कि सिंहासन हासिल करने के लिए साम, दाम, दंड, भय और भेद कामय है और हमेंशा रहेगा। इस संघर्ष में संगे संबंधी, बंधु-बांधव, अपने पराये कोई मायने नहीं रखते। रामायण काल में मां कैकयी, महाभारत में दु्रतक्रीडा, मुगल काल में अपनों का कत्ते आम जैसे अनगिनत उदाहरण हैं। इतिहास का पूरा कालखंड इसकी सम्यक गवाही देता है यानी राजनीति में सब कुछ जायज है।

Storm in tea-cup in J&K / India over Article 370

Dear Editor

Sub:- Status of India nothing more than (i)- Care taker of J&K (ii)- Election Commission for united-J&K

In view of the statement by BJP President Amit Shat that (Article 370 of the Constitution will be abolished in 2020 when BJP will have requisite majority in both the houses of Parliament) the leaders from J&K have threatened that it will be end of accession of J&K to India (as mentioned also at https://economictimes.indiatimes.com/news/elections/lok-sabha/india/end-to-accession-with-india-if-special-status-is-removed-mehbooba-mufti/articleshow/68714487.cms  and https://www.indiatoday.in/elections/lok-sabha-2019/story/kashmir-will-turn-into-palestine-if-article-370-is-abolished-says-mehbooba-mufti-1493939-2019-04-04  etc)  and media in rest of India is making lot of noise about this so-called renewed threat to the territorial integrity of India.

न्यू इंडिया का यह रूप अच्छा नहीं है!

 प्रवेश कुमार
मौजूदा समय में हमारा देश नया भारत का रूप धारण कर चुका है. नया भारत मानना भी क्यों नहीं चाहिए क्योंकि हमारा देश तरक्की के रास्ते पर है. लेकिन इस नए भारत में क्या क्या नया हो रहा है, इसका कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता क्योंकि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास  समय ही नहीं होता कि वह अपने दिन के 5 मिनट अपने देश के लिए सोच सके. इस समय हमारा देश भुखमरी, बेरोजगारी, किसानों द्वारा आत्महत्या, बलात्कार, प्रदूषण, भ्रष्टाचार, आतंकवादी हमला इन सभी कार्यों में अव्वल दर्जे पर है. तो क्या यह नया भारत है? इन सभी अव्वल दर्जे के कार्य को नए भारत के नए लोगों को जानना बहुत जरूरी है क्योंकि क्या पता  नए भारत के लोग किस भ्रम में जी रहे हैं.

क्या बीजेपी जीती तो राजनाथ सिंह की जगह अमित शाह होंगे देश के नए गृहमंत्री?

शंभु चौधरी
2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत और कांग्रेस की हार सुनिश्चित थी । मोदी के नेतृत्व को भाजपा ने यह सोचकर स्वीकार कर लिया कि इससे  भाजपा की जीत और आसान हो जायेगी क्योंकि मोदी मनैजमेंट का मास्टर आदमी है जो इस बात से भलींभांति परिचित है कि कैसे सत्ता हासिल की जाए।  परन्तु भाजपा इस बात को भूल गई थी कि जिस प्रकार मोदी गुजरात में अपने ही संगठन के तमाम बड़े नेताओं को जिसमें केशुभाई पटेल सहित कई बड़े भाजपा के पुराने व समर्पित कार्यकर्ताओं को दर किनार कर दिया गया आज केन्द्र में भी इस परंपरा की शुरूआत हो चुकी है।

एनडीटीवी के स्ट्रिंगर के खिलाफ छत्तसीगढ़ के सीएम समेत कई लोगों को पत्र भेजा


भाजपा का संकल्प पत्र देश को साम्प्रदायिक आधार पर बाँटने का दस्तावेज

आज केंद्र की सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनावी घोषणापत्र संकल्प पत्र नाम से जारी किया| इस संकल्प पत्र में देश की 20% जनसंख्या को ठेंगा (नज़रंदाज़) दिखाया गया है| इससे स्पष्ट है कि भाजपा अपने पूर्वज विनायक दामोदर सावरकर की द्विराष्ट्र का सिधांत (टू नेशन थ्योरी) पर पूरी तरह से अडिग हैं व उसको लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है| अभी भाजपा की नीति देश के अल्पसंख्यक समुदाय को योजनाबद्ध ढंग से कुचलने की है|

पश्चिमी यूपी में ताजा की जा हैं मुजफ्फरनगर दंगों की यादें

अजय कुमार,लखनऊ

मुसलमान से मुस्लिम लीग तक सब पर सियासत : पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर प्रथम चरण में मतदान होना है। भाजपा नेता तो यहां काफी समय से परिक्रमा कर रहे थे,लेकिन सपा-बसपा-रालोद गठबंधन न मतदान से चार दिन पूर्व सहारनपुर के देवबंद में रैली करके अपनी ताकत का इजहार किया। रैली की सफल रही या नहीं यह विवाद का विषय हो सकता है,लेकिन इस रैली में एक बार फिर बसपा सुप्रीमों मायावती अपने गठबंधन सहयोगी अखिलेश यादव से बीस नजर आईं। हालांकि अपने विवादित भाषण के चलते मायावती भाजपा नेताओं के साथ-साथ चुनाव आयोग की नजरों में भी चढ़ गई हैं,जिस प्रकार मायावती ने धर्म के आधार पर वोट मांगा है,उससे नाराज चुनाव आयोग माया के खिलाफ कोई सख्त कदम भी उठा सकता है।

संस्कृत में लिखे हमारे ग्रंथों में विज्ञान की बहुत सारी जानकारियां समाहित हैं - प्रो.आमेटा

स्थानीय बद्री विहार सीकर में विगत तीन दिनों से चल रहे ज्ञान गंगा पुस्तक मेले के प्रथम सत्र में आज राजस्थानी एवं बाल साहित्य विमर्श पर वार्ता हुई। जिसमें पू.अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं साहित्यकार चैनसिंह राजपुरोहित एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ प्रदीप शेखावत ने भाग लिया। वार्ता का संचालन पूर्वा भट्ट ने किया।

जनता सुप्रीम कोर्ट से जानना चाहती है कि राफेल पर क्या निर्णय ले रही है


शंभु चौधरी

लोकतंत्र बनाम सुप्रीम कोर्ट : पिछले दिनों हुई दो घटनाओं का जिक्र करते हुए उपरोक्त शीर्षक का चयन किया हूँ । सवाल सीधा माननीय सुप्रीम कोर्ट से है।  1. बंद लिफाफे को पढ़कर और वादी की बात न सुनते हुए निर्णय देने की प्रक्रिया और जब निर्णय में विवाद शुरू हुआ तो पुनः सुनवाई की गई, वादी पक्ष की बात भी सुनी गई पर निर्णय देने में लगभग एक माह की चुप्पी किसी रहस्य से कम नहीं है। 2. ईवीएम की पारदर्षीता पर 21 विपक्षी दलों के द्वारा दाखिल याचिका पर निर्णय में शक की जगह छोड़ देना।

यूपी : थमा प्रथम चरण का प्रचार, मोदी-योगी, अखिलेश-माया और प्रियंका सबने झोंकी ताकत

                                             अजय कुमार,लखनऊ
     उत्तर प्रदे्रश में प्रथम चरण के लिए प्रचार शाम पांच बजे समाप्त हो गया हैं। यहां 11 अप्रैल को मतदान होना है। प्रथम चरण में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर,गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मेरठ और कैराना लोकसभा सीट पर मुकाबला  है। जिन आठ लोकसभा सीटों पर मतदान होना है,वहां 2014 में भाजपा ने विपक्ष का सफाया करते हुए सभी सीटें जीती थीं। परंतु कैराना उप-चुनाव में बीजेपी को मिली करारी हार के बाद यहां के हालात काफी बदले हुए हैं। बसपा-सपा और रालोद मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं तो कांगे्रस भी अबकी बार यहां मुकाबले में नजर आ रही है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बिजनौर में कांगे्रस प्रत्याशी नसीमुददीन और सहारनपुर में इमरान मसूद के पक्ष में रोड शो करने आईं प्रियंका वाड्रा के समर्थकों की बिजनौर में भाजपाइयों से भिडंत हो गई। पुलिस ने काफी मुश्किल से हालात संभाले।

पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से शिष्टाचार भेंट


अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने चुनाव में क्षत्रिय उम्मीदारों का किया समर्थन


नई दिल्ली: पृथ्वी राज मार्ग पर स्थित पूर्व उपप्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी जी के आवास पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा राजेंद्र सिंह की उनसे शिष्टाचार भेंट हुई। राजा राजेंद्र सिंह का कहना है कि जितना कार्य, परिश्रम और त्याग आडवाणी जी ने किया है उतना किसी ने नहीं किया। इसलिए क्षत्रिय आडवाणी जी का एहसान मंद है।

लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्रों में पर्यावरण बना मुद्दा

पर्यावरण के सवाल पर देश भर में कार्यरत संगठनों की बड़ी जीत, सौ प्रतिशत उत्तर प्रदेश अभियान जारी रखेगा संघर्ष, मतदाताओं को पर्यावरण के हित में मतदान करने की अपील

लोकसभा चुनाव 2019 के सन्दर्भ में दोनों ही राष्ट्रीय स्तर की पार्टियों ने अपने अपने घोषणा पत्र जारी कर दिए हैं. जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी ने इसे संकल्प पत्र का नाम दिया है, वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने “हम निभायेंगे” के नारे पर मुख्य रूप से केन्द्रित किया है.

8.4.19

वैचारिक असहिष्णुता शब्द विगत 5 वर्षों में आया : शांन्तुन गुप्ता



शेखावाटी क्षेत्र के प्रथम पुस्तक समागम 'ज्ञान गंगा पुस्तक मेले' के दूसरे दिन आज दिनांक 7/4/2019 को सीकर के बद्री विहार में लेखन कार्यशाला का आयोजन हुआ। मूल रूप से आलेख एवं समाचार लेखन पर आधारित इस कार्यशाला में वार्ताकार के रूप में राजस्थान साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष श्री इंदु शेखर तत्पुरुष रहे।

पं. बुद्धिसेन शर्मा को अकबर इलाहाबादी सम्मान


सऊदी अरब और नेपाल की महिला रचनाकार को भी एवार्ड, गुफ्तगू कार्यकारिणी की बैठक में वार्षिक सम्मान की घोषणा
प्रयागराज। साहित्यिक संस्था ‘गुफ़्तगू’ की ओर से प्रत्येक वर्ष दिए जाने
वाले सम्मान की घोषणा रविवार की शाम प्रीतम नगर स्थित मनमोहन सिंह तन्हा
के आवास पर हुई बैठक में की गई है। इस बार अबकर इलाहाबादी सम्मान पं.
बुद्धिसेन शर्मा को दिया जाएगा। सुभद्रा कुमारी चैहान सम्मान इफ़्फ़त ज़हरा
रिज़वी (सऊदी अरब), पूजा बहार (नेपाल), सुमय्या राणा ग़ज़ल (लखनऊ), नमिता
राकेश (फरीदाबाद), अंजु सिंह गेसू (मेरठ), वीना श्रीवास्तव(रांची), नजमा
नाहिद अंसारी (रांची), उर्वशी अग्रवाल उर्वी (नई दिल्ली), स्वधा रवींद्र
उत्कर्षिता (लखनऊ), सुमन ढींगरा दुग्गल(प्रयागराज) और शिबली सना
(प्रयागराज) को दिया जाएगा।

क्या सचमुच भारत की 16 से 20 अप्रैल के बीच पाकिस्तान पर एक और हमले की योजना है?

अब जबकि भारत में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में सिर्फ चार दिन बाकी रह गये हैं तब ऐसे में पाकिस्तान के विदेश मंत्री के यह कहने का क्या मतलब हो सकता है कि उनकी सरकार के पास विश्वसनीय खुफिया जानकारी है जिसके अनुसार भारत की 16 से 20 अप्रैल के बीच पाकिस्तान पर एक और हमले की योजना है?

एक बार फिर ठुकराया भारत ने चीन का न्योता , बीआरआई में नहीं होगा शामिल


भारत ने चीन के उस न्योते को ठुकरा दिया है जिसमें उसने बेल्ट एंड रोड फोरम की इस महीने होने वाली दूसरी बैठक में शामिल होने के लिए भारत को आधिकारिक निमंत्रण भेजा था। भारत ने इससे पहले 2017 में हुई पहली बैठक का भी बहिष्कार किया था।

21.3.19

होरी खेलूंगी कह कर बिस्मिल्लाह...

होरी खेलूंगी कह कर बिस्मिल्लाह, 
नाम नबी की रतन चढ़ी, बूंद पड़ी इल्लल्लाह।
नह्नो-अकरब की बंसी बजायी, मन अरफ़ा नफ्सहू की कूक सुनायी,
फसुम-वजहिल्लाह की धूम मचाई, विच दरबार रसूल-अल्लाह।
होरी खेलूंगी कह कर बिस्मिल्लाह

18वी शताब्दी के मशहूर सूफी संत शाह क़ादरी @ बुल्लेशाह शाह अगर बिस्मिल्लाह कहकर होली खेलने की बात करते है तो वही नवाबी दौर में अवध में होली को "गुलाबी ईद" के नाम से जाना जाता था।
मुगल शहंशाह बहादुर शाह जफर होली पर लिखते है

क्यू मो पे मारी रंग की पिचकारी, 
देखो कुँवर जी दूंगी गारी।

और इसके अलावा जितने भी सूफी संत हुए है जितना इन्होंने होली पर लिखा उतना शायद ही किसी हिन्दू कवि या लेखक ने लिखा है, सूफ़ी शायर शाह नियाज़ कहते हैं कि,

होली होए रही है अहमद जिया के द्वार,
हज़रत अली का रंग बनो है हसन-हुसैन खिलार।
ऐसो होली की धूम मची है…

जो लोग होली को सिर्फ एक हिन्दू त्योहार की नज़र से देखते उनसे बड़ा नादान कोई हो नही सकता, दर हक़ीक़त होली सिर्फ त्योहार नही बल्कि हिंदुस्तान की क़ौमी यकजहती की आबरू है।
तभी तो उर्दू अदब के उस्ताद शायर ख्वाजा हैदर अली आतिश कहते है....

होली शहीद-ए-नाज़ के खूं से भी खेलिए,
रंग इसमें है गुलाल का बू है अबीर की।

तो अज़ीम शायर हसरत मोहानी लिखते है कि
मोसे छेड़ करत नंदलाल,
लिए ठाड़े अबीर गुलाल।

ढीठ भई जिनकी बरजोरी,
औरन पर रंग डाल डाल।

शायर-ए-इंकलाब जोश मलीहाबादी की शायरी भी होली के रंगों से शराबोर है...
गोकुल बन में बरसा रंग
बाजा हर घर में मिरदंग

खुद से खुला हर इक जूड़ा
हर इक गोपी मुस्काई
हिरदै में बदरी छाई


कृष्ण के वियोग में तड़पती राधा की होली का जो बयान बासित बिसवानी ने किया है वो ग़ौर करने लायक है…
होली तन मन फूंक रही है दूर सखी गिरधारी है
दिल भी टुकड़े-टुकड़े है और ज़ख़्म-ए-जिगर भी कारी है

हाय अकेली खेल रही हूं सारी डूबी सारी है
खून-ए-तमन्ना रंग बना है आंखों की पिचकारी है

दर हक़ीक़त हमारे इन बुज़ुर्गों ने ना सिर्फ होली की अज़मत को बयांन किया है बल्कि पूरी दुनिया को धार्मिक सद्भाव का भी संदेश दिया है।

आखिर में, नाज़िर खय्यामी के इस पैग़ाम के साथ आप सभी को होली मुबारक!
ईमां को ईमां से मिलाओ
इरफां को इरफां से मिलाओ

इंसां को इंसां से मिलाओ


दैर-ओ-हरम में हो न जंग
होली खेलो हमरे संग!

तमाम अहल-ए-वतन को होली की मुबारकबाद...

16.2.19

अब निंदा नहीं चाहिए...एक भी आतंकी जिंदा नहीं चाहिए...

अब निंदा नहीं चाहिए...एक भी आतंकी जिंदा नहीं चाहिए...
https://www.youtube.com/watch?v=Djcx1YdvrvA&feature=share
पाकिस्तान तेरे फिर टुकड़े करेंगे...इंशाअल्लाह,इंशाअल्लाह
शहीदों को श्रद्धांजलि देने हेतु ज़्यदा से ज़्यदा इस वीडियो को ज़्यदा से ज़्यदा शेयर करें...

14.2.19

"नेता जी अब फिर दोनों हाथ मे लड्डू नही चैलेंगे"....

  (नेता जी के लड्डू)
         
"नेता जी...अब फिर दोनों हाथ मे लड्डू नही चलेंगे"
मुलायम सिंह जी के बयान की  छोटी सी तशखीज़(आंकलन)...
समाजवादी पार्टी के मुखिया आली जनाब मुलायम सिंह यादव जी का कल एवान-ए-पार्लियामेंट में दिया गया बयान बहुत बड़ी हिक़मते अमली की तरह इशारा करता है।सूबे व् मुल्क़ की सियासत के मंझे हुए खिलाड़ी नेता जी ने अपने बयान से इशारों ही इशारों में मुस्लिम वोटर्स को आगाह कर दिया है कि अब मुसलमानों का मुस्तक़बिल और हक़-ओ-हुक़ूक़ सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही महफूज़ हैं।नेता जी और वज़ीर-ए-आज़म की दोस्ती किसी से पोशीदा नही है और इस बात पर सनद तब लग जाती है जब आली जनाब वज़ीर-ए-आज़म साहब नेता जी के पोते की शादी में सैफ़ई तशरीफ़ ले गए और काफी वक़्त भी उन्होंने दिया।हमेशा से सूबे के 25% मुस्लिम वोटर्स को और खास कर 90% से ज़्यादा सुन्नी मुस्लिम वोटर्स को बीजपी और आरएसएस का हौवा दिखा का सियासत करने वाले नेता जी अब समझ चुके हैं कि अक्लियती खास कर सुन्नी मोअशरे का वोट उनसे खिसक गया और प्रियंका जी के बाराह-गर्म(सक्रिय) सियासत में दाखिल होने से नेता जी की छटपटाहट लाज़मी है।ताहम जोड़ तोड़ की सियासत के माहिर खिलाड़ी नेता जी मुस्तक़बिल में होने वाले आम इंतेखबात के मद्देनज़र किस तरह ख़ुद व् अपने खानदान को CBI के शिकंजे के बचायें उनके लिये सबसे बड़ी फ़िक़्र का सबब है।नेता जी का ये बयान मेरी समझ से कई पोशीदा राज़ पर से पर्दा उठा गया....
१- मायावती जी की सियासत को किसी क़ीमत पर पनपने नही देना है।
२- आज़म खान साहब अब हाथ से निकले हुए मालूम होते हैं,नेता विरोधी दल न बनाये जाने की ख़लिश उनके दिल मे आज भी है और वो गाहे ब गाहे अपनी तक़रीर में इसका इज़हार भी करते रहते हैं।अखिलेश जी से आज़म साहब के मरासिम जग ज़ाहिर हैं।
३- नेता जी अपनी सियासी दनीश्वरी से समझ चुके हैं कि मोदी जी की सरकार मुतल्लक अक्सरियत(पूर्ण बहुमत) के साथ वापसी कर रही है CBI जाँच का ख़ौफ़ भी उनके ज़ेहन में है।
४- मुस्लिम वोट समाजवादी से हटकर अपना नया ठिकाना ढूंढ ले या तो खुल कर बीजपी को सपोर्ट कर दे या काँग्रेस की ओर चला जाए ताकि भारतीय जनता पार्टी को फायदा हो सके।(ये एक सोची समझी पोशीदा चाल है  जो अभी तक कोई समझा नहीं है) {यही है नेता जी के दोनों हाथों में लड्डू का फॉर्मूला}  मोदी जी  रहे तो बचने का जुगाड़ और काँग्रेस आ जाए तो बचने का जुगाड़ -- क्योंकि मुस्लिम वोट बहुत तेजी से टूटेगा मुलायम सिंह जी के इस बयान के बाद।
इसलिये मेरा ज़ाती तौर से मानना है कि मुस्लिम वोटर्स को बहुत संजीदा फैसला लेना है क्योंकि नेता जी इशारों ही इशारों में मुस्लिम वोटर्स से समाजवादी पार्टी को वोट देने से मना कर गए और कांग्रेस को वोट दे कर मुसलमान फिर से 70 साला बदहाली और ग़ुरबत की ज़िंदगी जीना नही चाहता।इसलिये बिना किसी सियासी दांव पेंच में फसे सीधे भारतीय जनता पार्टी को मुसलमान वोट करे ताकि हुक़ूमत की तशकील में मुस्लिम वोटों की भी एहमियत मंज़रे आम पर आसके और बीजेपी को पानी पी पी कर कोसने वाले सुडो सेक्युलर सिंडिकेट को मुँह तोड़ जवाब दिया जा सके।मुसलमानों को ये बात भी ज़ेहन में रखनी है कि जमहूरियत में हक़ का मुतालबा आप हुक़ूमत से तभी कर सकते हैं जब हुक़ूमत की तशकील में आपकी हिस्सेदारी यक़ीना(सुनिश्चित) हो।
डॉ. सयैद एहतेशाम-उल-हुदा
प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक,प्रचारक
भारतीय जनता पार्टी

9.2.19

पुराना शिकारी नया जाल लाया...(तलाक़-ए-सलासा पर कांग्रेस की नई चाल)

कांग्रेस के क़ौमी सदर राहुल गांधी जी के(अगर हुक़ूमत आयी तो तलाक़-ए-सलासा पर बने कानून पर पाबंदी आएद कर दी जाएगी) कि मंज़रे आम पर पुरज़ोर मज़म्मत करता हूँ...इसके साथ साथ एक बात की वज़ाहत भी कर दूं कि मरकज़ी भाजपा हुक़ूमत की मंशा शरीयत में दखांदाज़ी नही बल्कि तहफ़्फ़ुज़-ए-शरीयत है और ये बात पार्टी के क़ौमी सदर आली जनाब अमित शाह जी अपनी तक़रीर में वाज़े भी कर चुके हैं...एवान-ए-पार्लियामेंट में पास हुए तलाक़-ए-सलासा ऑर्डिनेंस का मक़सद शौहर को अपनी ज़िम्मेदारी का एहसास कराना है...ताहम क़ौमी सदर जनाब अमित शाह साहब ने इस बात की भी ताईद की है कि घरेलू इख़्तेलाफ़ मुफ्तियाने इक़राम की मौजूदगी में शरीयत की रोशनी में हल किये जायें जिससे अदलिया नव्य्यात से बावस्ता न होना पड़े, जिसके लिए पार्टी सतही काम कर रही है...अब सवाल इस बात का है कि क़ौम के ज़िम्मेदार हज़रात,मुफ्तियाने इक़राम को ये ज़िम्मेदारी अपने हाथ में लेकर शरीयत की रौशनी में क़ौम को बेदार करें...क्या ऐसा हुआ अभी तक या हो रहा है???
राहुल गाँधी जी का बयान खुशामदी(तुष्टिकरण) की एक और सियाह इबारत लिखने पर मबनी है...अक्लियती मुस्लिम मोअशरे को कांग्रेस की इस चाल को संजीदा तवज्जो के साथ समझना होगा वरना फिर वोही कहावत नुमायां हो जयेगी..."पुराना शिकारी नया जाल लाया"...
जय हिंद
डॉ. सयैद एहतेशाम-उल-हुदा
प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं वक्ता
+91 9837357723

12.1.19

" मैं भी मोदी"...

"मैं भी मोदी"
प्यारे देशवासियों,आली जनाब नरेंद्र मोदी जी को एक बार पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिये सोशल मीडिया पर अभी तक कि सबसे बड़ी क्रांति "मैं भी मोदी" कैम्पेन शुरू करने जा रहा हूँ...नीचे दिए गए pic के ब्लेंक स्पेस में अपना फ़ोटो लगाकर सोशल मीडिया पर एक वोट मोदी जी के नाम करिये और अपने सभी साथियों को भी इस कैम्पेन से व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक,ट्वीटर आदि सोशल साइट्स के माध्य्म से जोड़िए और ज़्यदा से ज़्यदा इस सोशल मीडिया की क्रांति को लोगो तक पहुँचाईये और शेयर करिये ताकि चुनाव आने तक सोशल मीडिया पर करोड़ो वोट इस क्रांति के माध्य्म से मोदी जी को पड़ जाएं...EVM का रिजल्ट बाद में विपक्षियों को हराएगा...आइये पहले हम लोग इनका सूपड़ा साफ कर दें...
मिशन 2019 की सबसे बड़ी क्रांति...
"मैं भी मोदी"-एक वोट मोदी जी को
जय भाजपा-तय भाजपा




1.1.19

तीन तलाक़ पीड़ित महिलाओं के लिए लम्बा संघर्ष...

वीडियो गौर फरमाएं...

https://www.youtube.com/channel/UCXoUhObIjMENCvZnhXj3m8w