Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

8.4.19

पं. बुद्धिसेन शर्मा को अकबर इलाहाबादी सम्मान


सऊदी अरब और नेपाल की महिला रचनाकार को भी एवार्ड, गुफ्तगू कार्यकारिणी की बैठक में वार्षिक सम्मान की घोषणा
प्रयागराज। साहित्यिक संस्था ‘गुफ़्तगू’ की ओर से प्रत्येक वर्ष दिए जाने
वाले सम्मान की घोषणा रविवार की शाम प्रीतम नगर स्थित मनमोहन सिंह तन्हा
के आवास पर हुई बैठक में की गई है। इस बार अबकर इलाहाबादी सम्मान पं.
बुद्धिसेन शर्मा को दिया जाएगा। सुभद्रा कुमारी चैहान सम्मान इफ़्फ़त ज़हरा
रिज़वी (सऊदी अरब), पूजा बहार (नेपाल), सुमय्या राणा ग़ज़ल (लखनऊ), नमिता
राकेश (फरीदाबाद), अंजु सिंह गेसू (मेरठ), वीना श्रीवास्तव(रांची), नजमा
नाहिद अंसारी (रांची), उर्वशी अग्रवाल उर्वी (नई दिल्ली), स्वधा रवींद्र
उत्कर्षिता (लखनऊ), सुमन ढींगरा दुग्गल(प्रयागराज) और शिबली सना
(प्रयागराज) को दिया जाएगा।


बेकल उत्साही सम्मान नय्यर आक़िल (प्रयागराज,
मरणोपरांत) अरुण आदित्य (अलीगढ़), फरहत अली खान (अलीगढ़), उबैदुर्रहमान
सिद्दीक़ी (गाजीपुर) रचना सक्सेना (प्रयागराज), अख़्तर अज़ीज़ (प्रयागराज) और
डाॅ. राम लखन चैरसिया (प्रयागराज) को, सीमा अपराजिता सम्मान शकीला सहर
(पुणे), पारो चैधरी (ग़ाज़ियाबाद), कुमारी निधि चैधरी (किशनगंज, बिहार),
मधुबाला (प्रयागराज), अदिति मिश्रा (प्रयागराज) को प्रदान किया जाएगा।
सुभद्रा कुमारी चैहान सम्मान और बेकल उत्साही सम्मान ‘गुफ़्तगू’ की ओर
तीन वर्षों से दिया जा रहा है। इस बार से अकबर इलाहाबादी सम्मान और सीमा
अपराजिता सम्मान की शुरूआत की जा रहा है। अकबर इलाहाबादी सम्मान अब
प्रत्येक वर्ष प्रयागराज के ही किसी वरिष्ठ शायर अथवा कवि को दिया जाएगा।
सीमा अपराजिता सम्मान पांच नवोदित महिला रचनाकारों को दिया जाएगा। बैठक
में इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी, मनमोहन सिंह तन्हा, नरेश महरानी, प्रभाशंकर
शर्मा, अनिल मानव, शिवपूजन सिंह, देवेंद्र प्रताप वर्मा, और अनिकेत
चैरसिया आदि मौजूद रहे।

No comments: