Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

14.10.17

पत्रकार जितेंद्र ने देवघर का नाम रोशन किया

मनीष दुबे
झारखंड प्रदेश में एक छोटा सा शहर देवघर। कहा जाता है देवघर भगवान बाबा भोलेनाथ की नगरी है, इसलिए इसका दूसरा नाम बैद्यनाथधाम देवघर भी कहा जाता है। इस छोटे से शहर ने कई कीर्तिमान दिए हैं। इसी में से एक हैं जितेंद्र कुमार सिंह।
जितेंद्र सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। इन्होंने देवघर मीडिया जगत में एक नई पहचान कायम की है। जितेंद्र ने ईटीवी बिहार झारखंड से करियर की शुरुआत की। जल्द ही अच्छी पहचान बना ली। बाद में जितेंद्र  ने देवघर से अपना चैनल लाने का सोचा। 2012 में देवघर को अपना न्यूज़ चैनल मिला। नाम N7 न्यूज़ चैनल रखा गया। यह देवघर में केबल नेटवर्क के जरिये देखा जा रहा है। 

जितेंद्र ने कई मुसीबतों को झेला। ज़िंदगी की सारी कमाई चैनल में लगा दिया। शहर बहुत बड़ा ना होने के कारण चैनल का खर्च निकलना मुश्किल था। पर अपने जूनून और देवघर मीडिया जगत में अलग पहचान के लिए वो सभी हालात और परिस्थितयो से लड़ते गए।

जितेंद्र कुमार सिंह ने महज़ एक फर्म से शुरुआत की थी। जितेंद्र तपते गए और इरादे मजबूत बनाये रखे। एक वक्त ऐसा था कि अपने कर्मचारियों को तनख्वाह देने तक के पैसे नही थे। उन्होंने अपनी एकमात्र मोटर साईकल बेच कर और कुछ पैसे अपने कलीग से लेकर सभी लोगों को वेतन दिए। जितेंद्र ने हार नहीं मानी और निरंतर कोशिश करते रहे। समय बीतता गया। कुछ लोगों ने सहयोग किया तो कुछ ने पैर खींचा।

देवघर का अपना पहला लोकल न्यूज़ चैनल देने के बाद पहला न्यूज़ वेब पोर्टल दिया। नाम N7 INDIA.COM है। इनकी इस कोशिश से सिर्फ देश- विदेश के लोग देवघर की गतिविधियों से अवगत हो रहे हैं।  मेहनत और कठोर तपस्या के बाद इन्होंने अपनी फर्म को कंपनी में बदला। ये देवघर में पहली इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कंपनी है,  जिसका नाम N7 communication & media pvt ltd है। जितेंद्र की निष्ठावान सोच ने देवघर को एक नया मुकाम दिया जो सिर्फ देवघर ही नहीं, पूरे झारखंड के लिए कृतमान हैं।

Manish dubey
Deoghar
manishdubey929@gmail.com

No comments: