Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

6.7.09

गरज-बरस प्यासी धरती को फिर पानी दे मौला

मैं भूत बोल रहा हूँ..........!!
गरज-बरस प्यासी धरती को फिर पानी दे मौला
चिडियों को दाने , बच्चों को , गुडधानी दे मौला !!

कई दिनों से आँखें पानी को तरस रही थीं और अब जब पानी बरसा तो कई दूसरी आँखें पानी से तर हो गयीं हैं,पानी उनकी झोपड़-पट्टियों को लील लिए जा रहा है....पानी ,जो सूखे खेतों को फसलों की रौनक लौटने को बेताब है,वहीं शहरों में गरीबों को लील जाने को व्यग्र...!!पानी को कतई नहीं पता है कि उसे कहाँ बरसना है और कहाँ नहीं बरसना !!
शायर ने कहा भी तो है, "बरसात का बादल है.....दीवाना है क्या जाने,
किस राह से बचना है,किस छत को बिगोना है !!
तो प्यारे दोस्तों ,यूँ तो प्रकृति हमारी दोस्त है...और सदा ही दोस्त ही बनी रही है....लेकिन हम सबने अपनी-अपनी हवस के कारण इसे मिलजुल कर अपना दुश्मन बना डाला है....प्रकृति को हमने सिर्फ़ अपने इस्तेमाल की चीज़ बना डाला है....और अपने इस्तेमाल के बाद अपने मल-मूत्र का संडास....ऐसे में यह कहाँ तक हमारा साथ निभा सकती है.....और जो यह हमारा साथ नहीं निभाती...तो यह हम पर कहर हो जाती है....कारण हम ख़ुद हैं...!और यह सब समझबूझकर भी यही सब करते रहने को अपनी नियति बना चुके हम लोगों को भविष्य में इस कहर से कोई भी नहीं बचा सकता.....उपरवाला भी नहीं...!!पानी भी तो हमारा दोस्त ही है....और हमारी तमाम कारगुजारियों के बावजूद भी हर साल हमारी मदद करने,हमें जीवन देने के लिए ही आता है !हम कब ख़ुद इसके दोस्त बनेंगे ??ख़ुद तो दुश्मनों के काम करना,और इसके एवज में कोई इसकी प्रतिक्रिया व्यक्त करे तो उसे पानी पी-पी कर कोसना, क्या यही मनुष्यता है??
प्यारे मनुष्यों,मैंने तुम्हें यही बताना है कि अपनी हवस को वक्त रहते लगाम दे दो ना...अपने लालच को थोड़ा कम कर दो ना....!!तुम्हारे जीवन में सुंदर फूल फिर से खिल उठेंगे....तुम्हारा जीवन फिर से इक प्यारी-सी बगिया बन जाएगा..!!जैसा कि तुम सदा से कहते रहे हो...."धरती पर स्वर्ग"...तो इस स्वर्ग को बनाने का भी यत्न करो....कि नरक बनाए जाने वाले कृत्यों से "स्वर्ग"नहीं निर्मित होता...कभी नहीं निर्मित होता....यही सच है....!!

5.7.09

प्रकृति का सबसे बड़ा डिफाल्टर मानव




जिस प्रकार कोई कंपनी की सेवाएँ लेने के बदले उसे रूपये देने पड़ते हें। और पैसा न देने पर उस कंपनी के लिए उनकी भाषा में डिफॉल्टर कहा जाता हे। ठीक उसी प्रकार मनुष्य ने प्रकृति का जमकर दोहन किया। और जब प्रकृति को कुछ लोतानी की बरी आई तो मनुष्य उसका सबसे बड़ा डिफाल्टर बन गया। अपनी स्वर्थपरिता के चलते मनुष्य ने जंगलों की कटाई की ,धरती चीरकर पानी निकालकर उसे खोखला बना दिया हे। प्रकृति ने मनुष्य ने सिर्फ़ इतना चाहा की अगर मनुष्य पानी निकलता हे तो उसके एवेज में उसे रिचार्ज भी कर दिया जाए जिससे पानी की कमी न आए। अंधाधुन्द पडोकी कटाई की जा रही हे इसके बदले में कभी मनुष्य पेड़ लगाने की नही सोचता हे। यही कारण हे की मनुष्य को प्रकृति का रोद्र रूप झेलना पड़ता हे। अगर सब इसी तरह चला तो वो दिन दूर नही इस प्रथ्वी पर कुछ नही बचेगा।

रणवीर एनकाउंटर उत्तराखंड की बदनामी है

एक एम् बी कर रहे युवक का एनकाउंटर उत्तराखंड पुलिस द्वारा देहरादून मैं कर दिया गया वोह भी उस दिन जिस दिन हमारे देश की राष्ट्रपति परित्भा पाटिल देहरादून के दौरे पर थीं। एक राष्ट्रपति के क्षेत्र में होते हुए एनकाउंटर पुलिस के लिए तो सर दर्द बना ही है। साथ मैं इससे उत्तराखंड प्रदेश की बदनामी हुई है। क्यों के जैसी पोस्ट मोर्तेम की रिपोर्ट की फोटो कॉपी मेरे सामने राखी हुई है उसको देख कर यह एनकाउंटर फर्जी ही दिखाई दे रहा है कारन चाहे कुछ भी रहे हों परन्तु पुलिस की कर्ज पर्नाली पर एक गहरा परशान चीन लग रहा है।
अभी कुछ देर पहले रणवीर का अन्तिम संस्कार उसके पत्रक गाँव नाजोलपुर बागपत में कर दिया गया। उसके परिजनों ने उत्तराखंड के मुख्मंत्री द्वारा सी बी सी आई डी की मांग को भी ठुकर दिया है। और सिर्फ़ और सिर्फ़ सी बी आई के मांग कर डाली है। रणवीर के छोटे भाई सचिन का रो रो कर बुरा हॉल है।
घटना चाहे कुछ भी हो रणवीर को इस दुनिया को क्यों छोड़ना पड़ा इसका खुलासा तो तुंरत हो ही जानना चाहिए।

मेरठ से जुड़े हो सकते हैं रणवीर एनकाउंटर के तार

सलीम अख्तर सिद्दीक़ी
यह तो तय हो चुका है कि देहरादून में बागपत के रणवीर की हत्या की गयी है। एनकाउंटर का तो बस नाम दिया गया है। लेकिन इन सवालों का जवाब अभी तक नहीं मिल सका है कि पुलिस ने आखिर ऐसा क्यों किया ? पोस्टमार्टम की रिपोर्ट कहती है कि रणवीर के सीने पर एक नहीं दो नहीं पूरी दस गोलियां उतारीं गयीं थीं। रिपोर्ट यह भी बताती है कि गोलियां मारने से पहले रणवीर को बुरी तरह से पीटा भी गया था। देहरादून पुलिस अब भी यदि एक बदमाश को एनकाउंटर में मारने का तमगा हासिल करना चाहती है तो इसे देहरादून पुलिस की बेशर्मी के अलावा कुछ नहीं कहा जा सकता है। रणवीर हत्याकांड में कई इत्तेफाक ऐसे हैं, जिन्हें नजरअन्दाज नहीं किया जा सकता है। पहला इत्तफाक तो यह कि रणवीर का ताल्लुक मेरठ से भी रहा है। यहां से उसने एक इंस्टीट्यूट से एमबीए किया था। दूसर इत्तेफाक यह कि देहरादून के जिस मोहनी चौक पर कथित रुप से पुलिस और रणवीर के साथियों का झगड़ा हुआ और यह कहा गया कि रणवीर ने एसआई के हाथ से उसकी सर्विस रिवाल्वर छीनकर उसकी कनपटी पर लगा दी थी,, उसी मोहनी चौक पर रहने वाले और पूरा नजारा देखने वाले सिविल इंजीनियर परवेज खान का ताल्लुक भी मेरठ से ही है। परवेज खान साहब ने ही पुलिस और लड़कों का बीच-बचाव करने की कोशिश की थी। एक लड़के ने जब परवेज साहब पर रिवाल्वर तान दिया तो वह अपने घर लौट गए और वहां से अपनी सर्विस रिवाल्वर लेकर आए। हवाई फायरिंग की,, जिससे बदमााश भाग गए। बाद में रणवीर पुलिस के कैसे हत्थे चढ़ा ? कैसे उसका एनकाउंटर किया गया यह पुलिस की अपनी कहानी है। लेकिन पुलिस की कहानी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धाराशायी हो गयी है।
रणवीर की हत्या का सच जानने के लिए यह जरुरी है कि रणवीर के मेरठ प्रवास के समय की गतिविधियों को खंगाला जाए। उसका किन लोगों के साथ मिलना-जुलना था ? क्या उसकी कोई ऐसी थी दोस्त थी,, जो बाद में देहरादून शिफ्ट हो गयी थी ? क्योंकि इस सम्भावना से इन्कार नहीं किया जा सकता कि मेरठ में पढ़ाई के दौरान रणवीर के किसी लड़की से अफेयर रहा हो और बाद में वह लड़की देहरादून शिफ्ट हो गयी, हो, जिससे रणवीर अक्सर देहरादून मिलने जाता हो ? हो सकता है कि लड़की के घर वालों को इस बात की भनक लग गयी हो। लड़की के घरवालों को यह पता हो कि रणवीर 3 जौलाई को फिर आएगा। सम्भव है कि उन्होंने एसआई भट्ट से रणवीर को सबब सिखाने की गुहार लगायी हो ? यहां यह नहीं भूलना चाहिए कि जब एसआई भट्ट ने रणवीर और उसके कथित साथियों को मोटर साइकिल से जाते हुए मौहनी चौक पर चैकिंग के नाम रोका था तो उस समय एसआई भट्ट अकेले ही थे, जबकि रुटीन चैकिंग के दौरान भी एक एसआई के साथ दो या तीन पुलिस वाले जरुर होते हैं, जो हाथ या डंडे के इशारे से मोटर साइकिल रोकने के काम को अंजाम देते हैं। एसआई के साथ रणवीर की झड़प हुई होगी। एसआई ने थाने से जीप मंगवाई होगी। रणवीर को जबरदस्ती जीप में डालकर थाने ले जाया गया होगा। बहुत मुमकिन है कि थाने में थर्ड डिग्री देते समय रणवीर की मौत हो गयी होगी। इससे घबराकर पुलिस उसे रायुपर के जंगल में ले गयी और एनकाउंटर का ड्रामा रचा गया।

है कोई जवाब???

आज सब जगह समलैंगिकता पर चर्चाएं हो रही। जिस भी News Channel को देखो वही इस पर अपना Special programme चला रहा है। News Paper ऐसी ख़बरों से भरे हुए है। हर जगह बहस का मुद्दा बना हुआ है ये समलैंगिकता। मैंने पहले भी अपने ब्लॉग "कुछ बात" में लिखा है कि समलैंगिकता एक मानसिक बीमारी है और इसका इलाज होना चाहिए न कि इसे समाज में स्वीकार्य बनाना चाहिए।
अभी कुछ देर पहले ही मैं एक News Channel पर इसी विषय पर एक बहस देख रहा था जिस में स्वामी रामदेव सहित और भी कई गणमान्य लोग मौजूद थे। स्वामी रामदेव इसके विरूद्व बोलते हुए दिखे तो बाकी सारे लोग उन्हें ग़लत साबित करने पर एकमत थे। खैर सबकी अपनी अपनी सोंच और अपनी अपनी राय...
मैं उन सब लोगों (उन जज साहब से भी, जिन्होंने इसे वैधानिक ठहराया है) जो समलैंगिकता के समर्थन में बढ़-चढ़ कर बोल रहे है, से एक प्रश्न करना चाहूँगा... और चाहूँगा कि वो इस सवाल का जवाब भी उसी तरह दे जिस तरह से वो सब समलैंगिकता को समर्थन दे रहे है...
क्या वो अपने बच्चों को गे या लेस्बियन बनते हुए देखने को तैयार है?
क्या वो ख़ुद समलैंगिक होने को तैयार है? क्या वो बनेंगे गे या लेस्बियन? और अगर उनका जवाब "ना" है तो उन सब से एक ही बात कहना चाहूँगा कि बंद करें वो अपना तमाशा और घर में चुप-चाप बैठे... न हमारी देश कि परम्परा और संस्कार को मिटने कि कोशिश करें न ही हमारी आस्थाओं से खिलवाड़ करें...

है कोई जवाब???

3.7.09

स्वार्थी...

मुझे मालूम है
जब आपने देखा होगा पहली बार मुझे
कितने खुश हुए होंगे आप
शायद इतना जितना कभी नहीं
आपको मेरे रूप में अपना उतराधिकारी मिला था
उतराधिकारी... आपकी सुखो का, आपके सपनो का,
आपके भविष्य का, आपके अपने परिवार का
मुझे मालूम है, आपने मुझे कभी अपने दुखो का
साझेदार नहीं बनाया
वो तो आपने सिर्फ अपने लिए रखे...
आपने अपना सब कुछ हमारे साथ बांटा,
मगर दुखो के बारे में आप स्वार्थी हो गए.....
मुझे मालूम है, आप मुझसे चाहते है
मैं आपके अधूरे सपनो को पूरा करूं
आपकी आकान्छाएं है मुझसे
पर मेरी महत्वकांछाएं, आपकी आकान्छाओं से
ज्यादा तेजी से बढ़ने लगी
मैं अपनी हर महत्वकान्छओं को पूरा करना चाहता था
पर श्रोत तो सिर्फ एक है.... आप और सिर्फ आप
आपके दिए सुखो ने भुला दिया मुझे
आपके पास तो सिर्फ दुःख बच गया है
मैं भूल गया था आपके बारे में,
आपके अधूरे सपनो के बारे में
मैं तो सिर्फ सोंचता था अपने बारे में
अपनी जरूरतों को गलत तरीके से पूरा करता रहा....
(जिसकी शायद मुझे कभी जरूरत थी ही नहीं)
हर बार आपने मुझे समझाया,
मुझे गलत राहों पर जाने से रोकने की पूरी कोशिश की
शायद भगवान् भी गलतियों के लिए, एक या दो बार माफ़ करता हो...
पर आपने मुझे मेरी गलतियों के लिए सैकडों बार माफ़ किया.....
पर मैं गलतियाँ करता रहा, शायद जान-बुझकर
अब तो शायद आपकी आशाएं भी ख़त्म हो गयी होंगी मुझसे
पर मैं आपके सपनो को, आपके अधूरे सपनो को पूरा करूँगा
मैं बनूँगा आपका उतराधिकारी,
उतराधिकारी.... आपकी सुखो का ही नहीं, आपके दुखो का भी
आपके दुःख सिर्फ आपके नहीं रहेंगे
मैं भी बनूँगा उनका साझेदार...
अब मैं आपको नहीं बनने दूंगा स्वार्थी....

गे कल्चर


नर नर संगे, मादा मादा संगे जाई, इ आज के डिमांड बा रउरा ना बुझाई

समलैंगिकता नैतिकता से जादे कानूनी दांव-पेच के मसला बन के रह गइल बा...आज हाईकोर्ट के ऐतिहासिक फैसला के बाद समलैंगिक समाज के लोग के खुशी के ठिकाना नइखे. मगर भारत जइसन पारंपरिक देश में समलैंगिकता पर असमंजस के स्थिति बा.. कोर्ट के कहनाम बा कि धारा 377 जनता के मौलिक अधिकार के हनन बा.. एह से दिल्ली हाईकोर्ट भारतीय दंड़ संहिता के धारा 377 के अपराध के श्रेणी से हटा दिहले बा... न्यायालय के कहनाम बा कि अगर आपसी रजामंदी से कवनो वयस्क पुरुष चाहे महिला आपस में संबंध बनावत बाड़न त ऊ धारा 377 के श्रेणी में ना आई.... कोर्ट के ई फैसला के बाद समलैंगिक लोग में खुशी के लहर दौड़ गइल बा... एगो लइका अपना बाबूजी के समझावत बा- --------------

इ आज के डिमांड बा रउरा ना बुझाई
नर नर संगे, मादा मादा संगे जाई
हाई कोर्ट देले बाटे अइसन एगो फैसला
गे लोग के मन बढल लेस्बियन के हौसला
भइया संगे मूंछ वाली भउजी घरे आई
इ आज के डिमांड बा रउरा ना बुझाई
खतम भइल धारा अब तीन सौ सतहत्तर
घूमतारे छूटा अब समलैंगिक सभत्तर
रीना अब बनि जइहें लीना के लुगाई
इ आज के डिमांड बा रउरा ना बुझाई
पछिमे से मिलल बाटे अइसन इंसपिरेशन
अच्छे भइल बढी ना अब ओतना पोपुलेशन
बोअत रहीं बिया बाकि फूल ना फुलाई
इ आज के डिमांड बा रउरा ना बुझाई
इ पछुआ बयार हवे रउरा ना बुझाई
इ आज के डिमांड बा रउरा ना बुझाई
नर नर संगे, मादा मादा संगे जाई,
इ आज के डिमांड बा रउरा ना बुझाई

रचनाकार : मनोज भावुक

(भोजपुरी साहित्य में पिछले एक दशक से जो सितारा चमक रहा है, उसका नाम है मनोज भावुक। मनोज ने भोजपुरी साहित्य के प्रचार-प्रसार का काम भारत के साथ-साथ यू॰के॰, अफ्रीका आदि के भी देशों में किया है। भारतीय भाषा परिषद ने मनोज भावुक को उनके गजल- संग्रह " तस्वीर जिंदगी के" के लिये सम्मानित किया है।भावुक फिल्म समीक्षक भी हैं और भोजपुरी सिनेमा के विखरे इतिहास को अपने लोकप्रिय शोध पत्र ''भोजपुरी सिनेमा के विकास -यात्रा" में समेटने की सफल कोशिश की है. भावुक इन दिनों "हमार टीवी" में प्रोग्रामिंग हेड हैं। उनके बारे में ज्यादा जानकारी www.manojbhawuk.com और www.manojbhawuk.wordpress.com पर जाकर पा सकते हैं। उनसे संपर्क करना चाहते हैं तो manojsinghbhawuk@yahoo.co.uk का सहारा ले सकते हैं।)

लो क सं घ र्ष !: लोकसंघर्ष ब्लॉग 15 जुलाई तक बंद रहेगा ...

लोकसंघर्ष ब्लॉग के संचालक "रणधीर सिंह सुमन एडवोकेट" को 28 जून 2009 को एक जन सभा में ह्रदय में अचानक बीमारी ( heart attack) हो जाने के कारण उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लारी ह्रदय केन्द्र में भर्ती होना पड़ा । २ जुलाई 2009 को लारी ह्रदय केन्द्र से पेस मेकर लगवाकर अस्पताल से बाहर आ गए स्वास्थ ठीक नही है इसलिए लोकसंघर्ष ब्लॉग 15 जुलाई 2009 तक नही लिखा जा सकेगा । जिसके लिए खेद है ॥

सुमन

समलैंगिकता स्वीकार्य नही बल्कि उपचार्य है

आज की सबसे बड़ी ख़बर: दिल्ली हाईकोर्ट ने समलैंगिकता को मान्य घोषित किया। बहुत दिनों से ये चर्चा का विषय है कि समलैंगिकता सही है या ग़लत। कई देशों में ये मान्य है और कई देश है जो आज भी इसे स्वीकार नही पा रहे है। इन में से ही हमारा देश भी था पर दिल्ली हाईकोर्ट के आज के फैसले ने इसे हमारे देश में भी स्वीकार्य बना दिया है।
आश्चर्य होता है जब ऐसी किसी ख़बर या फैसले के बारे में सुनता हूँ। समझ नही आता कि लोग तरक्की कर रहे है या फ़िर गर्त में जा रहे है। सेक्स मनुष्य जीवन में सिर्फ़ एक entertainment का जरिए नही है बल्कि ये एक natural fenomina है जिसे हम बदल नही सकते है। और अगर हमने इसे बदलने की कोशिश की तो फ़िर अंजाम हमेशा nature के अनुसार होगा जोकि कभी भी सही नही हो सकता है। क्योंकि विरोध या अवज्ञा तो इंसानों को भी नही पसंद फ़िर वो तो हमें जीवन देने वाली प्रकृति है।
आज का समाज इसे चाहे कुछ भी कहे, इसे सही साबित करने के चाहे जितने भी उदाहरण प्रस्तुत करें पर ये १oo फीसदी ग़लत है और ग़लत ही रहेगा। समलैंगिक जो भी लोग है, चाहे वो पुरूष हो या औरत, वो मानसिक रूप से बीमार होते है। और मेरे ख्याल से उन्हें अपना इलाज करवाना चाहिए।
sex is not only the part of satisfaction. It is the method of breeding also. Can any homosexual tell me how will they breed a new genaration? अगर इस तरह सभी समलैंगिक हो जाए तो दुनिया ख़तम करने के लिए किसी प्रलय की क्या जरूरत है? वैसे आज लोगों की सोंच देख कर तो लगता है प्रलय की शुरुआत हो चुकी है।
अंत में अगर कहूँ तो सिर्फ़ इतना ही कहूँगा "समलैंगिकता स्वीकार्य नही बल्कि उपचार्य है"।

http://kucchbaat.blogspot.com/

2.7.09

'10 लाख रुपये भेज दो, खबर नहीं चलेगी'









सुन लिया आपने!
खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें- ब्लैकमेलिंग में फंसे दो पत्रकार

मुझ को तो माफ करो राखी सावंत

27 जून की सुबह आठ बजे के लगभग कानपुर से फुरसतिया अनुप शुक्ल की मेरे मोबाईल पर काल आई । मैंने चाय पीते-पीते अनुप जी को सलामी दागी । उन्होंने सलामी रिसीव की और रोष प्रकट किया कि पहले भी क्या जमाना था, लोग 21 तोपों की सलामी दिया करते थे अब तो भाईलोग जबान हिला देते हैं सलामी के नाम पर । खैर । बाल बच्चों का हाल चाल पूछने के बाद तुरंत ही पूछ डाला । ”अरे कृष्ण मोहन तुम उदयपुर जा रहे हो कि नहीं ।” मैं जानता तो था ही कि ये राखी सांवत वाला मामला है लेकिन अनजान बनते हुए मैंने कहा ”कहां अनुपजी, इस गर्मी में लोग शिमला और कश्मीर का प्रोग्राम बनाते हैं और आप राजस्थान की गर्मी में झुलसने की बात कर रहे हैं ।” उन्होंने डांटते हुए कहा ”बहुत स्याने न बनो सबके पास बुलावा आया है । राखी सावंत ने इनविटेशन भेजा है अपने स्वयंवर में शामिल होने के लिए । संजय बेगाणी, शिव कुमार मिश्र, समीर लाल, सिद्धार्थ त्रिपाठी, सुरेश चिपलनूकर, आलोक पुराणिक, अरविन्द मिश्र, हर्षवर्धन त्रिपाठी, परमजीत बाली, प्रमेन्द्र प्रताप, कौतुक रमण और तो और भाड़ासी यशवन्त और डा0 रूपेश तक को स्वयंवर में इनवाइट किया गया है दूल्हा बनने के लिए । ज्ञानदत्त जी को तो आदर पूर्वक कन्यादान के लिए आमंत्रित किया गया है । अब तुम बताओ, ऐसा तो हो नहीं सकता कि राखी हम सबको बुलाये और तुमको भूल जाये ।”

सारी कहानी अनुप जी के मुंह से सुनने के बाद मैंने चैन की सांस ली कि चलो एक मैं ही अकेला प्रतियोगी नहीं हूं ब्लागजगत से, बेचैन हसीना ने पूरी हिटलिस्ट तैयार कर रखी है टी.वी. पर हम सब को जलील कर करने की । मैंने कबूल किया ”हां भइया आप लोगों की तरह मेरी भी आर.सी. कट गई है । जब से कम्बख्त ये ढाई किलो का हल्दी-अक्षत, रोरी लगा आमत्रंण पत्र मिला है धर्मपत्नी 256 बार धमकी दे चुकी है कि अब तो साल दो साल क्या दस साल में भी एक बार मैयके नहीं जाउंगी । मेरे पीठ पीछे तुम आईटम गल्र्स के साथ नैन मटक्का करते फिरते हो । और तो और सभी मायके वालों को भी यहीं बुलाने की धमकी दे डाली है ।”

”मैं पूछता हूं अनुप भइया, बस एक पोस्ट डाली थी ”बिग बास का कोठा”, उस एक मात्र व्यंग्य के लिए क्या इतनी बड़ी सजा मिलनी चाहिए मुझे । मां, बाप घूर-घूर कर देखने लगे हैं । बेटा मुस्कुरा कर कहता है ‘पापा ! आप नहीं जा रहे हो तो मैं ही चला जाऊं, बिचारी राखी को ये संतोष हो जायेगा कि मिश्र खानदान से कोई तो वीर पुरूष आया उसका हाथ थामने के लिए ।’ वाइफ ने फरमान जारी कर दिया है कि आज से मेरा डाढ़ी बनाना बंद और नहाने के लिए साबुन भी नहीं मिलेगा, मुलतानी मिट्टी से काम चलाना पडेगा । मेरी तो खूबसूरती ही मेरी जान की दुश्मन बन गई अनुपजी । बसी बसायी गृहस्थी में डीज़ल छिड़क दिया रखीवा ने ।” मैंने एक ही सांस में अपना दुखड़ा अनुप जी को सुना डाला ।

सुन कर उन्होंने राहत की सांस ली । ”अब पता चला बेटा व्यंग्य लिखने का नतीजा । कब, कौन ससुरा, किस दिशा से, कौन सा हथियार लेकर पिल पड़े कुछ पता नहीं चलता है । कम्बख्त बीमा वाले भी व्यंगकारों का बीमा नहीं करते हैं । कहते हैं सुसाइड केस है । आ बैल मुझे मार वाले वीर हो तुम लोग । लेकिन मैंने राखी का क्या बिगड़ा था जो मुझको भी परवाना भेज दिया ।” इतना कह कर अनुपजी उदास हो गये ।

उनकी आवाज मेंउदासी सुन कर मैंने उनको ढाढस बंधाया ”अरे इतना उदास क्यों होते हैं । एक लेटर डाल दीजिए कि हम बिज़ी हैं । इस बार नहीं आ सकते । अगली बार स्वयंवर करोगी तो पक्का भाग लेंगे । 101 रूपये व्यौहारी डाल कर छुट्टी करिये ।”

अनुप जी चहके ”ठीक आइडिया दिया तुमने । नहीं जायेंगे तो क्या सूली पर चढ़वा देगी । वैसे भी उसका भरोसा नहीं है । जो अपने पुरूष मित्र अभिषेक का कैमरे के सामने थप्पड़ों से भोग लगाये, वो बंद कमरे में अपने धर्मपति के साथ कैसासुलूक करेगी ये तो वो वीर ही जानेगा या उस कमरे में लगे हुए स्पाई कैमरे । मैं तो नहीं जाऊंगा उदयपुर । कलकत्ते जाने का विचार पिछले कुछ दिनों से कुलबुला रहा था, वहीं हो आता हूं । बहुत दिन हो गये हावड़ा ब्रिज पर सैर किये हुए । नई जगह पर तुम्हारी भाभी का भी गुस्सा शांत हो जायेगा, वो भी भडकी हुई हैं इनविटेशन कार्ड देख कर । अच्छा चलता हूं । तुमसे बात कर के दिल का बोझ हल्का हो गया, लेकिन देखो तुम ये बात बातचीत नमक-मिर्च लगा कर सुदर्शन पर न छाप देना । तुम्हारा क्या है, वहां कोर्ट में फर्जी कहानियां जज साहब को सुनाते हो, वहां से पेट नहीं भरता तो ब्लाग पर व्यंग्य पोतने लगते हो ।”

मैंने भी अनुप जी का समर्थन किया ”अरे उस राखी का कोई भरोसा नहीं है । मुझको तो लगता है वो जो 16 उम्मीदवार स्वयंवर के लिए उदयपुर पहुंचे हुए हैं, अंत में वो सबको राखी बांध कर चलता कर देगी, चैनल वालों से पैसा ऐंठ कर और फतहगढ पैलेस के बैरों को बिना कोई टिप दिये, हंसती खिलखिलाती, ठुमकती-मटकती, वहां से मुंबई का प्लेन पकड़ लेगी ।”

”जो भी हो । मैं तो नहीं जा रहा हूं । बाकी ब्लागरों को भी यही नसीहत दे देना । ज्ञानदत्त जी ने तो राखी को फोन कर के मना कर दिया कि बेटी मैं नहीं आ पा रहा हूं । रेल में रिजर्वेशन नहीं मिल रही हैं और इधर घुटनों में दर्द भी काफी बढ़ गया है । अच्छा आफिस के लिए देर हो रही है, शाम को सुदर्शन पर मेरी टिप्पणी देख लेना । और घर में सब ठीक है न । कभी कानपुर आओ बहू को लेकर। और तुम दावतें कम खाया करो पेट बहुत बढ गया है तुम्हारा इधर ।” इतना कह कर अनुप जी ने विदा ली । चाय ठंडी हो चुकी थी इसलिए उसको फिर से गर्म करने की अर्जी धर्मपत्नी को देकर मैं सवेरे का अखबार देखने लगा ।



inlove Excited__2 => बहन राखी ये वरमाला एक बार मेरे गले में डाल दो, फिर चाहे बाद में तुम मुझे राखी बांध देना ।

''निशंक’’ के कंधे पर जनरल की बंन्दूक



राजेन्द्र जोशी
निशंक के कंधे पर जनरल की बंन्दूक, उत्तराखण्ड की राजनीति में आज यही हो रहा है ऐसा सियासतदां मानते हैं। राजनीति के बुझक्कड़ों की मानें तो भुवन चन्द्र खंडूड़ी की राजनीतिक कौशल का भी जवाब नहीं है। उनके करीबी बताते हैं कि वे राजनीतिक प्रतिशोध के लिए कुछ भी कर सकते हैं। कुछ महीनों पहले तक राज्य के मुखिया की दौड़ में शामिल कभी खंण्डूड़ी विरोधी व कभी उनके संकटमोचक रहे निशंक को अब खण्डूड़ी ने विरोधियों को पस्त करने की रणनीति के तहत अपनी विरासत सौंप दी है। जिसे कर्ही जाति तो कहीं क्षेत्र के चश्में से देखा जा रहा है। निशंक भी जनरल की शान में फिलहाल जमकर कसीदे पढ़ रहे हैं। जिसका भरपूर लाभ खंण्डूड़ी को ही मिल रहा है। जनरल खंण्डूड़ी अब निशंक के कंधे पर बंन्दूक रख कर अपने राजनीतिक दुश्मनों को नेस्तानाबूद करने पर जुटे हुए हैं। जिसकी बानगी राज्यमंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के दौरान साफ तौर पर दिखायी पड़ी। निशंक के साथ शपथ लेने वालों में तीन अन्य मंत्री खंण्डूड़ी खेमे के ही माने जाते हैं। जानकारों की मानें तो खंण्डूड़ी के अगले निशाने पर उनकी सरकार में शामिल कुछ मंत्री हैं जिनसे वे मुख्यमंत्री रहते हुए समय-समय पर अलग-अलग मुद्दों पर हार मानते रहे। ये मंत्री प्रदेश के विकास के लिए जो कार्यक्रम तथा योजनाऐं प्रस्तावित करते थे उन्हे खंण्डूड़ी मजबूरी में स्वीकृति देते थे। अब बदले परिदृश्य में जनरल अपने इन विरोधियों को निबटाने में लगे हैं। जानकार बताते हैं कि अपने इस काम को अंजाम देने के लिए जनरल निशंक के जरिये विधानसभा की कुर्सी पर किसी और को बैठाना चाहते हैं। और वर्तमान में इस पद पर आसीन वरिष्ठ नेता को मंत्रिमंडल में शामिल करवाने की फिराक में हैं। सियासतदां इसे खंण्डूड़ी का विरोधियों को निबटाने की रणनीति के रूप में देख रहे हैं। इनका मानना है कि अगर विधानसभा अध्यक्ष मंत्रिमंडल में शामिल होने की हांमी भरते हैं तो वे अपने दो विरोधियों जो उनकी सरकार में कबीना मंत्री रहे उनको आसानी मंत्री बनने से रोक देंगे। साथ ही आवश्यकता पडऩे पर वे अध्यक्ष की कुर्सी त्याग कर मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले वरिष्ठ नेता पर भी आसानी से लगाम लगा सकेंगे। सियासतदां पूर्व मुखिया को घायल सांप के रूप में देखते हैं जो अपने विरोधियों को काट खाने को तैयार है। यही वजह है कि वे मौजूदा मुखिया के माध्यम से अपने धूर विरोधियों को निबटाने के साथ ही अपने उन सिपहसलारों को निशंक के किचन कैबिनेट में बनाये रखना भी चाहते हैं। यह वही सिपहसलार हैं जिनको खण्डूड़ी के सत्ताच्युत होने के लिए जिम्मेदार माना जाता है। जानकार तो यहां तक दावा करते हैं कि निशंक के इन फैसलों से खंण्डूड़ी का तो कुछ बिगडऩे वाला नहीं लेकिन निशंक जरूर विवादित हो जाएगें जो उनके राजनीतिक भविष्य को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में गौरतलब यह है कि खंण्डूड़ी की केंचुली ओढ़ कर निशंक कब तक काम करेंगे। प्रदेश में भाजपा के एक मात्र क्षत्रप बने रहेंगे। लेकिन राजनीति क ी शह और मात के इस खेल में अब देखना यह होगा कि जनरल सफल होते हैं या धुरंधर खिलाड़ी निशंक।

1.7.09

क्या भगवान बुद्ध भगोडे थे .

बौध धर्म की स्थापना करने वाले भगवान बुद्ध के बारे में शायद ही कोई हो, जो न जानता हो . मै तो बनारस का होने के कारन अक्सर सारनाथ जाता हूँ और उनके चरणों में शीश नवाता हूँ ,मैंने थोड़ा बहुत बौध दर्शन भी पढ़ा है जिससे मै प्रभावित भी हूँ मेरा मानना है कि शान्ति और अहिंसा का संदेश देने वाला बुद्ध का दर्शन अतुलनीय है और मानवता के नजरिये से मानव के रूप में महा मानव थे । लेकिन आज मेरे एक साथी ने मुझसे एक ऐसा सवाल पूछा कि मै जवाब नही दे सका और उसे नास्तिक ,कम्युनिस्ट जैसे उपाधियों नवाज दिया लेकिन उसने जाते जाते अपना सवाल दुहराते हुए बोला कि जिस भगवान बुद्ध को तुम पूजते हो वो तो एक भगोड़ा था
कृपया मेरे दोस्त की इस गुस्ताखी को पढने और उसकी ग़लतफ़हमी का माकूल जवाब देने के लिये http://uplivenews.blogspot.com/ पे इस ख़बर को पढ़े और जवाब जरुर दे

कविता

अपना शहर
-----------------
एक

कभी कभी दूर तक
एक भी चेहरा परिचित नहीं दिखता
सड़कें पहले से ज्यादा लम्बी हो गई है
कई बार रास्ता भूल जाता हूँ
अपने ही शहर में
परदेशी रास्ता दिखाते है मुझे

ऐसा नहीं है कि
मेरी दृष्टि कमजोर हो गई है या
मेरी स्मरण शक्ति साथ नहीं दे रही है
सच तो ये है कि
मेरी स्मृतियों कि सघनता के साथ
इमारतों का जंगल इस कदर बढ़ा है कि
मेरे विस्फारित नेत्र झांक नहीं पाते
------------

मेरा शहर
-----------------------
दो

कौन हूँ मै क्या नाम है मेरे पिता का
किस गली मोहल्ले में रहता हूँ
आजकल इस तरह के प्रश्न कोई नही करता
अब कोई मुझे
मेरे पितामह के नाम से नहीं जानता
किसी की भी आंखों में
एक ही शहर का होने की आत्मीयता नहीं पाता
पूरा शहर एक बाज़ार है
हर वस्तु बिकाऊ है
हर व्यक्ति खरीददार
कुछ ख़ुद को बेच रहें है , कुछ दूसरे को
----------------

मेरा शहर
---------------
तीन

कुछ लोगों की स्मृति में आज भी
एक शांत और सभ्य शहर है मेरा शहर

एक गुलाबी गंध खीँच लाती है मेरे शहर में
उनकी स्मृति में हवा महल के बाहर से
गुजरते है ऊंट
वे तांगे में बैठ कर देखना चाहते है गुलाबीपन
जिसे ढक चुका है काला ज़हरीला धुंवा
फिल्मों में अंकित मनोहारी स्थल देख कर
पर्यटन विभाग व्दारा उपलब्ध
अलबम से देखते है मेरा शहर
और उदास हो जाते है देख कर

मेरे शहर
------------------
चार

मेरी स्म्रतियों के शहर से बहुत अलग है
मेरे सपनों में आने वाला शहर

मेरे सपनों में आते है जलते हुए घर
बदहवास भागते हुए लोग
दह्शद्जदा चेहरे
मुझे सुनाई देती है
डरावनी आवाजे और घोडों की टाप

मै बचपन में भी
चौंक कर जाग उठता था
लेकिन तब डर नहीं लगता था
एक सुरक्षा थी अपने शहर में होने की
---------------

षडऋतुओं का दर्शन.....दादुर मोर कोकिला पीऊ, गिरै बीज घट रहे न जीऊ

-शंभूनाथ शुक्ल-

आठ अप्रैल को मौसम विज्ञान विभाग ने कहा था कि इस साल मानसून वक्त से पहले आ रहा है, बारिश अच्छी होगी। लेकिन ढाई महीने बाद 24 जून को वही मौसम विभाग कह रहा है कि मानसून डिले है और बारिश भी इस साल कम होगी। मौसम विभाग की किस भविष्यवाणी को सही माना जाए यह समझ से परे है। यूं भी अपने यहां लोग अक्सर मजाक में कहते ही हैं कि अगर किसी रोज मौसम विभाग दिन में खूब चटख धूप खिलने की भविष्यवाणी करे तो कृपया घर से निकलते वक्त छाता जरूर साथ रखिए क्योंकि कभी भी बारिश हो सकती है। हमारे महान वैज्ञानिकों की समझ पर वाकई तरस आता है।


मानसून की चाल भांपने में मौसम विज्ञान विभाग से यह चूक कोई पहली बार नहीं हुई है, हर साल वो ऐसी ही चूक करता है। फिर भी मौसम विज्ञान विभाग पर करोड़ों रुपया स्वाहा किया जा रहा है। याद करिए 2004 में भी मौसम विभाग ने ठीक इसी तरह यू टर्न लिया था। उस साल भी यह विभाग मार्च से ही रटने लगा था कि इस वर्ष मानसून अच्छा रहेगा और बारिश खूब होगी। लेकिन उसका यह अनुमान धरा का धरा रह गया और बरसात सामान्य से काफी कम हुई थी। यह भी कम दिलचस्प नहीं है कि वह भी चुनावी साल था। इससे एक शुबहा यह भी पैदा होता है कि कहीं ये चूक मौसम विभाग अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए तो नहीं करता।


यूं मौसम विभाग जिस तरह की समझ के तहत मौसम की भविष्यवाणियां करता है उसमें ऐसी चूक स्वाभाविक है वरना जो बात किसान अपनी सहज बुद्धि से जान लेते हैं उसे मौसम विभाग क्यों नहीं जान पाता? जून के तीसरे सप्ताह में भी जब पारे की रफ्तार न थमी और वह 45 पार करने लगा तो अचानक मौसम विभाग की नींद खुली और घोषणा कर दी कि अल नीनो और आइला के कारण मानसून डिले हो गया है, अब वह पंद्रह दिन बाद आएगा। लेकिन ठीक इसके उलट किसान अप्रैल में ही ताड़ गए थे कि इस साल बारिश के दिन अच्छे नहीं आने इसीलिए खरीफ की बुआई को लेकर वह कोई खास उत्साहित नहीं दिखा। यहां यह बताना दिलचस्प होगा कि आम के बाग के ठेके फरवरी तक पूरे हो जाते हैं।


पर इस साल अमराइयों के ठेकों के बाबत किसानों ने कोई खास उत्साह नहीं दिखाया था क्योंकि माघ पूस में ही पारे की रफ्तार से वे ताड़ गए थे कि इस साल असली दशहरी नहीं मिलने वाला। इसकी वजह है कि बगैर मानसूनी फुहार के आम पकता नहीं। मानसून की रफ्तार का अंदाज उन्होंने दिसंबर और जनवरी की ठंड से लगा ली थी। जिस बात को किसान छह महीने पहले समझ गया था उसी बात को समझने में हमारे मौसम वैज्ञानिकों ने महीनों लगा दिए।


यह हमारी उसी तथाकथित वैज्ञानिक सोच का नतीजा है जिसके चलते हम अपने परंपरागत ज्ञान के बजाय उन मुल्कों के निष्कर्षों पर यकीन करते हैं जिनके यहां मौसम की चाल हमारे देश के सर्वथा प्रतिकूल है। हम भूल जाते हैं कि अल नीनो या आइला का असर वहां पड़ेगा जहां आमतौर पर मौसम पूरे साल रौद्र रूप धारण किए रहता हैं, जहां हमारे यहां की तरह षडऋतुएं नहीं होतीं।


हालांकि हमारे यहां के मौसम और कृषि वैज्ञानिक षडऋतुओं की हमारी परंपरागत समझ को स्वीकार नहीं करते। लेकिन अगर ऋतुएं छह नहीं होतीं तो हम न तो वसंत जान पाते न शरद और न ही हेमंत। हमारे ज्ञान के वैशिष्टय का अंग्रेजों ने सरलीकरण कर दिया था और ऋतुएं घटाकर तीन कर दी गईं तथा दिशाएं चार बताई गईं। लेकिन फिर भी हमारे किसान अपने दिमाग में षडऋतुओं और दश दिशाओं का दर्शन पाले रहे जिसके बूते वे अपने मौसम की चाल को करीब साल भर पहले ही भांप जाते हैं। हमारे सारे त्योहार अंग्रेजों के मानसून की तरह नहीं हमारे अपने षडऋतु चक्र से नियंत्रित होते हैं। इसीलिए वे अपने निर्धारित समय पर ही आते और जाते हैं। अल नीनो या आइला जैसे अवरोध यहां कभी नहीं रहे लेकिन सूखे को हमारे किसानों ने खूब झेला है इसीलिए उन्होंने अपने अनुभव और आकलन से बादलों की गति को नक्षत्रों के जरिए समझने की कोशिश की और वे सफल रहे।


वर्षा के स्वागत में तमाम मंगलगीत और ऋचाएं लिखी गईं हैं। कालिदास ने अपने ऋतु संहार में वर्षा का वर्णन करते हुए लिखा है- वर्षा ऋतुओं में सर्वश्रेष्ठ है क्योंकि यह प्रेमीजनों के चित्त को शांत करती है। पूरे भारतीय समाज में वर्षा के स्वागत की परंपरा है, सिर्फ किसान ही नहीं हर व्यक्ति यहां वर्षा के लिए व्याकुल है। चौदहवीं शताब्दी के मशहूर सूफी कवि मलिक मोहम्मद जायसी ने बरसात की शुरुआत आसाढ़ से बताई है-


चढ़ा असाढ़ गगन घन गाजा, साजा बिरह दुंद दल बाजा।

धूम साम धौरे घन आए, सेत ध्वजा बग-पांत दिखाए॥

खडग बीज चमकै चहं ओरा, बुंद बान बरसहिं घनघोरा।

ओनई घटा आन चहुं फेरी, कंत उबार मदन हौं घेरी॥

दादुर मोर कोकिला पीऊ, गिरै बीज घट रहे न जीऊ।

पुष्प नखत सिर ऊपर आवा, हौं बिन नाह मंदिर को छावा।

अदरा लागि, लागि भुईं लेई, मोहि बिन पिउ को आदर देई॥


जायसी ने भी वर्षा को प्रेमीजनों से ही जोड़ा है। लेकिन वर्षा हमारी समृद्धि और खुशहाली से भी जुड़ी है। अगर वर्षा रूठ जाए तो आसन्न विपदा को रोका नहीं जा सकता। इसीलिए राज्य को यह जिम्मेदारी सौंपी गई कि वर्षा न होने पर राजा आने वाली विपदाओं से लड़ने की युक्ति सोचे।


मानसून शब्द अंग्रेजों ने गढ़ा था। हिंद महासागर और अरब सागर से आने वाली हवाएं मानसूनी कहलाती हैं। आम तौर पर मई के आखिरी दिनों से ये उठने लगती हैं और हिमालय की चोटियों से टकरा कर ये फिर वापस लौट आती हैं और मैदानी इलाकों में ये बरस पड़ती हैं। इन्हीं के समानांतर बंगाल की खाड़ी से भी ऐसी हवाएं उठती हैं और बंगाल व छोटा नागपुर के पठारी इलाकों में बरसती हैं। अल नीनो का मतलब है वे हवाएं जो प्रशांत महासागर से उठती हैं और गर्म हो जाने के कारण वे बरसती नहीं। इन हवाओं का हिंदुस्तान की सरजमीं से कोई ताल्लुक नहीं है।


बंगाल की खाड़ी में हवाओं के विक्षोभ से जो पिछले दिनों तबाही आई थी उसे वैज्ञानिकों ने आइला का नाम दिया है। इसी आधार पर मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से मानसूनी हवाएं उठी ही नहीं। अब ये कितनी विरोधाभासी बातें हैं। बंगाल की खाड़ी से मानसून ज्यादा विचलित नहीं होता क्योंकि हमारे यहां असल बारिश दक्षिण पश्चिमी मानसून की वजह से होती है जिसका बंगाल की खाड़ी से कोई लेना देना नहीं है।


चूंकि भारत में किसान सदियों से इसी बारिश पर ही निर्भर हैं इसलिए वे इसकी चाल को पहचानने में कभी भूल नहीं करते। उन्हें पता रहता है कि जब जेठ के महीने में मृगशिरा नक्षत्र तपेगा तभी बारिश झूम कर होगी। गर्मी के मौसमी फल यानी तरबूज और खरबूजे भी उसी वक्त पकेंगे जब बैशाख और जेठ में लू चलेगी। लू की गरमाहट आम में मिठास पैदा करती है लेकिन पकेगा वह तब ही जब मानसून की पहली फुहार उस पर पड़ेगी। जायद की पूरी फसल लू पर निर्भर करती है। लेकिन इसे हमारे वैज्ञानिक मानने को तैयार नहीं हैं।


(लेखक शंभूनाथ शुक्ल वरिष्ठ पत्रकार हैं और इन दिनों अमर उजाला, नोएडा में वरिष्ठ पद पर कार्यरत हैं। उनका यह लेख अमर उजाला अखबार में प्रकाशित हो चुका हैं जहां से साभार लेकर यहां प्रकाशित किया जा रहा है। शंभू जी से संपर्क करने के लिए shambhunaths@gmail.com का सहारा लिया जा सकता है)

ये खुजली अगर मिट भी जाये तो क्या है

अज़ीब सी खुजली है ब्लागिंग भी - कभी तो लगता है न पैसे न यश। एक झूठी-सी अयथार्थ दुनिया। क्या पता कौन सच्चा है कौन झूठा। कौन औरत है जो आदमी के नाम से ब्लागिंग कर रही है और कौन आदमी है जो औरत की फोटो चिपका कर कमेंट्स के मज़े ले रहा है। दो-महिला पुरूषों को व्यक्तिगत तौर पर जानता हूं। एक महिला के घर 5-10 वर्ष पुरानी पत्र पत्रिकाओं का भंडार है। कुछ ऐसी मरी पत्र पत्रिकाओं का भी जो अब जिंदा नहीं रहीं। पर आधुनिक कहानियां कविताएं कही जाने वाली सामग्री अपनी शाश्वतता के मामले में ऐसी हैं कि वो तब भी उतनी ही प्रभावी थी जितनी पैदा होते समय और अब मरने के बाद भी उतनी ही प्रभावी हैं यानि जो आधुनिक-कला-रसिक मार्डन आर्ट प्रेमी देखे पढ़े, वो तो प्रभावित होता ही है। ये अलग बात है जिनके एंटीने कैच नहीं करते वो नाक भौं सिकौड़ कर निकल लेते हैं, कमेंट नहीं करते। तो ऐसी सामग्री भी ब्लाग्स में खपा दी जाती है।

कुछ ब्लागकर्ता ताजी सब्जियों को ही विभिन्न मसालों में परोसते हैं उनके विषय तो सामयिक ही होते हैं, सामयिक में तत्कालिक से लेकर माह से छः माह पुराने विषय भी आ जाते हैं। अब ”सामयिक“ शब्द के अर्थ की ऐसी तैसी हो तो उनकी बला से।

फिर कुछ ब्लाग पुरूष ऐसे हैं जो तत्कालिक मुद्दों पर नजर रखते हैं और चुन-चुन कर पिछले इतिहास और अगले भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए ब्लाग सामग्री प्रस्तुत करते हैं ऐसे विद्वजनों से ही ब्लाॅग्स जगत की महिमा है।

पर शाश्वत ब्लाग-पितृ-पुरूषों का तो कहना ही क्या। ये ब्लाग पितामह ऐसे व्यक्तित्व हैं जो शाश्वत और मौलिक सामग्री के जन्मदाता होते हैं। इनकी पंक्तियां पढ़ के आनंद आ जाता है और जब भी ये सामग्री देखो.... आता ही रहता है। निश्चित ही ऐसे महानुभावों का आदर भी होना चाहिए। इन दुर्लभजनों की खोज में ही हम विभिन्न ब्लाॅग्स पटलों पर जाते हैं इनसे लिंक्स बैठाने में मजा आता है।

हमारा विषय था ब्लागिंग की ये खुजली पैदा होने का। ब्लाॅगिंग की ये खुजली तब पैदा होती है जब हम विभिन्न ब्लाग्स पर तड़क भड़क वाले लेआउट्स में घटिया सामग्री और सरल सादे कलेवर में मजेदार सामग्री का खजाना देखते हैं। जी करता है अपन भी सिर आजमा लें। पर कौन सी बढ़िया चीज है जो पैदा होने में 9 महीने का समय नहीं लेती और देखिये उसके बाद भी आदमी की शक्ल में क्या-क्या पैदा हो जाता है। तो खुजली पैदा हो जाती है कि ब्लाॅग तैयार करें कुछ नया पेश करें। कुछ नया यूं ही पैदा नहीं हो जाता। दिन भर के कार्यालयीन काम काज से निपटे रात को थककर डेस्कटाप पर बैठे लोग क्या लिखेंगे अन्य लोगों के ब्लाग देख देख कर ही नींद आ जाती.. और सुबह हो जाती है। लेकिन कभी कभी सभी को लगता है कि हम उस कम्बख्त से तो बेहतर ही लिख सकते थे जिसे फालतू के विषय में ढेरों चिप्पियां मिलीं। चिप्पियां शब्द चुम्मियां शब्द के निकट का है। ऐसे लगता है किसी ने चूमा।

तो खुजली का मजा ये कमेंट्स हैं। कमेंट्स की तलाश में ब्लागकर्ता पैदा होते हैं ओर उनसे ब्लाॅग। जे कृष्णमूर्ति कहते हैं -ब्लागकर्ता ही ब्लाग है। ये फिलासफी ये कहती है कि आप जो पैदा कर रहे हैं आप वही हैं यानि अगर आपसे कुछ श्रेष्ठ निकल रहा है तो श्रेष्ठ और घटिया निकल रहा है तो शक की गंुजाइश नहीं। यदि आप यथार्थ को स्वीकार कर लेते हैं तो ही रूपांतरण संभव है।

पर खुजाल अपनी संभावनाएं तलाश कर ही लेती है। सर्वश्रेष्ठ का पहुंचा उसे अपने हाथ में नजर आता है और निकृष्ट की चोटी खींच पटक देने का बल भी उसके पास होता है। अलग बात है कि अंगूर खट्टे हो जाते हैं। खराश को मेहनत करने में नहीं, छीलने में नहीं हल्का-हल्का सहलाने में मजा आता है। तो ब्लागकर्ता को कभी नहीं लगता कि ब्लाॅगिंग को पूर्णकालिक कर्म बनाना चाहिये। आफिस में टाइम मिलने पर, कभी कभार पवित्रदिवस (संडे) को घर में ब्लाॅग पर कुछ अपलोड कर दिया तो कर दिया।

लेकिन ब्लाग-पितामह खराशातीत होते हैं। उनका बिग बी जैसा पूर्णकालिक कर्म होता है ब्लागिंग। कुछ अन्य इस हेतु मानवीय कर्मचारी भी नियुक्त कर देते हैं। हल्का-हल्का या गहराई से खुजलने, सहलाने, मलहम लगाने, खुजाल स्थलों को सूखा छोड़ देने, अन्य लोगों की खाल निकाल कर ओड़ लेने में माहिर ब्लागकर्ता भी अवतरित हो चुके हैं।

विगत वर्षों में ब्लागकर्म ने तेजी से हाथ पैर और सारा शरीर ही पसार लिया है। वेबसाइट्स की असामथ्र्य या मुफ्त की, प्रयोग में सरल साइट्स की तरह ब्लाग्स के फायदों के कारण भारतीय साहित्य अनुरागियों ने अपूर्व रूप से इस नये नये जने क्षेत्र के मजे लिये हैं। पहले जो साहित्यानुरागी अपनी छपास को पत्र पत्रिकाओं से नहीं पूरा कर पाते थे उन्होंने भी अब ब्लाग्स का आश्रय लिया है। चिप्पियां के रूप में कोई सहलाये या न सहलाये, खुजाल को जाहिर कर देने का आनंद तो मिलता ही है। वैसे भी ये इंटरनेट जगत कागज के फूलों सा है और हम फिर संभावनाएं पैदा कर लेंगे.........ये खुजली अगर मिट भी जाये तो क्या है।

साभारः अजनबी ब्लाग

अमरत्व की अधूरी आश


विनोद के मुसान
माया की महामाया परंपार है। जो कोई न करे, वह कर गुजर जाए। पूर्व में शायद देश के महापुरूषों को अ ल नहीं थी। उन्होंने अपने जीवित रहते अपना कोई बुत नहीं लगवाया। इसलिए तो उनका यह हाल है। जो उनके अमर होने के बाद कई लोग उन्हें ठीक से जानते तक नहीं। लेकिन बहन जी ने इस मामले में कोई कसर नहीं छाे़डी। अपने जीवन रहते ही इतने बुत खड़े कर दिए, ताकि बाद में कोई कसर न रहे। फिर करे भी यों न। इतिहास गवाह है, अपने जीवत रहते अमरत्व की लालशा कई लोगों ने की। वे कितने सफल हुए, यह एक अलग विषय है। 
अब यही अभिलाषा एक दलित की बेटी ने की तो कईयों के पेट में दर्द होने लगा। अरे भाई! अमरत्व कोई सत्ता की कुर्सी नहीं, जिस पर कोई भी ऐरा-गैरा, नत्थु खैरा आ कर बैठ जाए। यह एक तपस्या है, जिसे पूरा करने के लिए कई त्याग करने पड़ते हैं। जनता के दो-चार हजार कराे़ड रुपए तो आहूति भर हैं। अपनी इस उत्थान यात्रा में वे लगातार आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने ताज कारिडोर, चल-अचल संपत्ति, भष्ट ्राचार तथा कई अन्य प्रकार के राहु-केतुआें को पटखनी देते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। और फिर आप उनके अन्य महान कर्मों को यों भूल जाते हैं। पहले उन्होंने दलितों का उत्थान किया। उन्हें तर किया, वितर किया और फिर एकत्र किया। पिछले चुनाव में इसका विस्तार करते हुए एक उच्च श्रेणी की जाति का सेनापति नियु त किया और नारा दिया 'सर्व जन सुखाय, सर्व जन हिताय`। तुम भी खाओ, हमें भी खाने दो, सभी सुखी रहो। अब आप ही बताएं, इसमें गलत या भाई। आज कल जहां, भाई-भाई को सुखी नहीं देख सकता, वहीं वह सर्व जन सुखाय की बात करती हैं। अपने प्रदेश के दलितों का उत्थान करने के बाद वह रूकी नहीं, उन्होंने अपनी विकास यात्रा जारी रखी। वे देश की प्रधानमंत्री बनकर पूरे देश का उत्थान करना चाहती थी। लेकिन उनकी इस मुहिम को बिता चुनाव झटका दे गया। देश के कई पार्क और चौराहे उनकी अमरत्व की शिला से महरूम रह गए। 
अब ताजा प्रकरण ही ले लीजिए। अमरत्व की उनकी इस विकास यात्रा में एक सिरफिरे ने खलल डाल दिया। इतनी व्यवस्तम यात्रा में उन्हें कुछ ऐसे सवालों का जवाब देना पड़ेगा, जिनका पूछने वाले और जवाब देने वाले दोनों को पता है कि इसके बाद भी कुछ नहीं होने वाला। 
जैसे जनता की गाढ़ी पसीने की कमाई यानि सरकारी धन का दुरुपयोग यों किया गया। वह भी तब, जबकि उनका प्रदेश गरीबी और अशिक्षा में सबसे आगे है। जनता को दी जाने वाली मूलभूत सुविधाआें का टोटा है। जनता के बीच बिजली-पानी को लेकर हहाकार मचा है। स्वास्थ्य सेवाआें की तो बात ही मत करो। परिवहन का बुरा है। ऐसे में भला आप खुद का उत्थान कैसे कर सकती हैं। 
खैर हमारी तो कामना है बहन जी आप दिन-दुनी, रात चौगुनी तर की करो। आप दलितों की मसीहा बनी, खुद का उत्थान किया, अब देश का भी कुछ भला करो। योंकि ज्यादा खाने से किसी को भी अपच हो जाता है। बढ़े-बू़ढों की बात समझो। कम खाओ और सुखी रहो। 

30.6.09

मन करता है

इस जंगल को छोड़कर
गांव जाने का मन करता है
ढहाकर दडबानुमा इमारत
घर बनाने का मन करता है

देखता हूं हर तरफ
सब भाग रहे हैं बेतहाशा
तेरी गोद में आकर अम्मा
सुस्ताने का मन करता है

चंद लोगों की मुट्ठी में
सारे सिक्के सारी ताकत
ऐसे लोगों की बस्ती में आग
लगाने का मन करता है

भविष्य देश का लिए कटोरा
लालबत्ती पर खड़ा है
उनके हाथों में कलम
थमाने का मन करता है

उखाड़ने को आतुर हैं जो
तानाशाही सरकारें
उनके दिलों में अब शोला
भड़काने का मन करता है

चकाचौंध इस शहर की
आंखों में चुभने लगी हैं
हमेशा के लिए अब इसकी
बत्ती बुझाने का मन करता है...

भागीरथ

दूसरों के लिए खड्डे खोदने वाला खुद गिरता है खड्डे में

एक पुरानी कहावत है की जो दूसरों के लिए खड्डे खोदता है , वह ख़ुद भी खड्डे में गिर जाता है। अब किसी को
किसी के लिए खड्डे खोदने की जरूरत नहीं है। इस देश की सड़कों का ये हाल है कि चारों तरफ़ खड्डे ही खड्डे
दिखाई देते है। कोई भी कभी भी किसी भी खड्डे में गिर सकता है। हर बरसात में सड़कों पर पानी भर जाता है।
कुछ दिन पहले ही ठेकेदारों द्वारा बने गई सड़के उधड चुकी होती है। जगह जगह खड्डे हो जाते है। आए दिन कोई नाकोई खड्डों में गिरता है। इस से न तो हमारी सरकार के कानों पर जूं रेंगती है और न ही प्रशासन पर
कोई असर पड़ता है. लेकिन दुःख जब होता है। जब छोटे छोटे बच्चे खड्डों में गिर जाते है और कई घंटों तक खड्डों में फंसे रहते है , मां -बाप की साँस अटकी रहती है , कोई भरोसा नहीं होता की बच्चा जीवित भी बचेगा
या नहीं .लोग नल-कूप लगाने के लिए साठ - साठ फीट गहरे खड्डे खुदवा लेते है, पानी नहीं निकले पर खड्डों को खुला छोड़ देते है. खेलता हुआ कोई बच्चा उसमे गिर जाता है। अब ऐसी घटनाएँ आयेदिन होने लगी है।
लेकिन अभी तक न तो खड्डे ख़ुदवाने पर कोई रोक लगी है नाही जमीन के नीचे कम होते पानी के दोहन पर
किसी प्रकार की पाबन्दी है। पानी जमीन के नीचे और नीचे चला गया,लोग गहरे और गहरे खड्डे खोदते
जा रहें है।
तीन वर्ष पहले हरियाणा के एक गाँव में नल - कूप के लिए खुदे खड्डे में प्रिन्स नाम का एक चार वर्षीय
बच्चा गिर गया था। दो दिन बाद सेना की मदद से उस बच्चे को जीवित बाहार निकाला गया। विभिन्न चैनेलों
ने इस घटना को बहुत महत्व दिया । खूब शोर मचा पर क्या हुआ , इस के बाद भी ऐसी घटनाएँ होती रही ।
चैनेलों की भी इन घटनाओं में विशेष रुचि नहीं रह गई । पिछले दिनों राजस्थान के दोसा जिले के गाँव में
ऐसे ही एक पचास फीट गहरे खड्डे में चार वर्ष की एक बच्ची गिर गई । यधपि प्रशासन ने चोबीस घंटे की
मशक्कत के बाद उस बच्ची को बाहर निकाल लिया । किंतु खड्डा खोदने वालों के खिलाफ क्या कार्यवाही की गई। क्या भविष्य में भी ऐसे ही खड्डे खोदे जाते रहेंगे । बच्चे गिरते रहेंगे। अब खड्डे खोदने वाले ख़ुद खड्डों में
नहीं गिरते है. -

नवभारत टाइम्स में भड़ास और भड़ास4मीडिया की खूब हुई है चर्चा

नवभारत टाइम्स में 'हिंदी का कच्चा चिट्ठा' शीर्षक से एक आलेख ब्लागिंग पर कंचन श्रीवास्तव ने लिखा है। इस आलेख में कुछ त्रुटियां हैं- 'जैसे अमेरिका में रहने वाले फुरसतिया' की जगह 'अमेरिका में रहने वाले उड़न तश्तरी' होना चाहिए था, बावजूद इसके बेहद कम शब्दों और नपे-तुले स्पेश में हिंदी ब्लागिंग के पूरे परिदृश्य को समेटने की कोशिश की गई है। आप भी पढ़िए, क्लिक आर्टिकल पर क्लिक करिए....

29.6.09

बनाने वाले…………

बर्तन बिखरे हुए, सड़क किनारे
चुल्हे पे है रोटी पकती, सड़क किनारे
रात मे वो एक होते, सड़क किनारे
दिन का सूरज, सड़क किनारे
रात मे चान्द, सड़क किनारे
आना-जाना
खाना-पीना
लडाई-झगड़े
सब कुछ इनका, सड़क किनारे

ये महानगरों के सडक बनानेवाले हैं!

भूखों मर गया संगीत का शहंशाह

शोर-शराबा संगीत के बेताज बादशाह माइकल जैक्‍सन इतना लोकप्रिय अपने कैरियर के दौर में नहीं हुए जितना की अपनी मौत के बाद होते जा रहे हैं। माइकल को भूल चुके लोग तथा नई पीढी के बच्‍चे इस बात को सुनकर बेहद परेशान हैं कि संगीत का बेताज बादशाह भूखों मर गया। अमर होने की चाहत जब इंसान करने लगता है तो वह कुदरत की दी हुई जिंदगी भी पूरी नहीं जी पाता। जो भी प्रक्रति के साथ खिलवाड करता है वह कहीं का नहीं रहता। माइकल ने अपनी सफलता हासिल करते ही सबसे पहले यही काम किया। चेहरे को बंदर के आकार का बनाने के लिए प्‍लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया। अपना सेक्‍स चेंज करवाने का प्रयत्‍न किया। जिस तरह से जिंदगी माइकल पर हावी हो रही थी वह अंधविश्‍वास से घिरता जा रहा था। पंडितों की बातों पर उसका विश्‍वास जम रहा था। तांत्रिकों की बातें उसे रास आने लगी थीं। उसे संसार अपनी मुटठी में दिख रहा था। उसे लगता था कि वह वो सबकुछ कर सकता है जो इस जगत में कोई और नहीं कर सका। पर जब माइकल की मौत हुई तो वह चिल्‍ला भी नहीं पाया बस बडे आराम से मौत की आगोश में सो गया। पर इसके बाद पूरी दूनिया में तहलका मच गया। यह होना स्‍वा‍भाविक भी था क्‍योंकि जो माइकल सैकडों साल जीने की ख्‍वाहिश रखता था वह अपनी जिंदगी की हाफ सेंचुरी ही लगाने में सफल हो पाया। अगर माइकल को दवाओं का सहारा नहीं होता तो वह कई साल पूर्व ही इस दुनिया को अलविदा कह जाता। क्‍योंकि बहुत समय पहले ही उसके पापों का घडा भर चुका था।
माइकल जैक्सन की लीक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि महान पॉप गायक पिछले कुछ समय से कुछ नहीं खा रहे थे और हड्डियों का ढांचा मात्र रह गए थे और जिस समय उनकी मौत हुई, उनके पेट में केवल गोलियां थीं। दी सन द्वारा प्रकाशित पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, जैक्सन गंजा हो चुका था, उसके शरीर पर खरोंच के निशान थे और उसकी पसलियां टूटी हुई थीं। जैक्सन के कूल्हों, जांघों और कंधों पर सुइयों के घाव थे, जिनके बारे में कहा गया है कि ये उन मादक दर्दनिवारक इंजेक्शनों का परिणाम रहे होंगे जो सालों से उन्हें दिन में तीन बार लगाए जाते थे। अभी भी दुनिया के कोने में मौजूद माइकल के प्रशंसक उन्‍हें महान बनाने में जुटे हुए हैं। पर सच्‍चाई में माइकल महान नहीं हैं क्‍योंकि अगर ऐसा हुआ तो महानता की परिभाषा बदल जाएगी। विवादों से गहरा नाता रखने वाला माइकल कभी भी किसी का नहीं हुआ उसने जो कुछ किया वह अपने स्‍वार्थ के लिए। अपनी अय़याशियों के लिए पैसे पानी की तरह बहाए। आज जब माइकल मरा तो वह कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था। मैं नहीं मानता माइकल के जाने से संगीत जगत को कोई क्षति हुई है। पर इस घटना से मुझे एक बात समझ में आ गई है कि आदमी जितना बडा होता जाता है अंधविश्‍वास उसकी सबसे बडी दोस्‍त बनती जाती है जो बाद में बर्बादी का कारण बनती है। ईश्‍वर है बस यही सच है कोई भी इस जगत में ऐसा नहीं है जो तंत्र मंत्र के सहारे आपका कुछ बिगाड सकता है। अगर तुम अपने अंदर के ईश्‍वर को नहीं पहचानोगे तो जिंदगी इस बिखर जाएगी कि उसे समेटना मुश्किल हो जाएगा। सबसे बडा सत्‍य यही है कि संगीत का बेताज बादशाह भूखों मर गया। मरने के बाद उसने दुनिया में कमाया तो वह बदनामी और बडा सा कर्ज। अगर पुराणों की बातों पर भरोसा किया जाए तो जैक्‍सन को गधा बनकर यह कर्ज उतारना ही पडेगा। यह संसार है जो यहां आया है वह जाएगा।

बीहड़ टूरिज्म हमारे साथ

बीहड़ के बारे में मन में बैठ चुके डर को दूर करने के लिए यह मेरा प्रोफेशनल प्रयास है। वह जो बीहड़ को नजदीक से देखना चाहते हैं। उसमें घूमना चाहते हैं। पुराने बागियों से मुलाकात की इच्छा रखते हैं और बीहड़ के एडवेंचर को जीने की इच्छा है। वह मुझसे मोबाइल नंबर 9456073566 पर संपर्क कर सकते हैं।