Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

11.6.08

बिहार नाही सुधरी.....

गरीबी, बेचारगी, मायूसी, कत्ल, चोरी, डकैती, बात-बात पर रिश्वत और फिर नेताओं के झुटे आश्वासन..... और उनमें उभरती "बिहार नाही सुधरी..." की सुरीली धुन।
आंखें खुली तो सामने मेरे बोगी में एक सज्जन बिहार में विकास के मुद्दे पर अपनी आम सभा द्वारा कुछ लोगों को सम्भोधित कर रहे थे। उनकी अनेक दलीलें थी,जैसे यहाँ के लोग दो रुपए सरकारी बिजली के बिल का भुगतान करना मुनासिब नही समझते, लेकिन प्राइवेट या निजी जनारेटरों में पैसे फूंकना अच्छा लगता है।
ट्रेनों में टिकट नही लेते,लेकिन जुर्माना या रिश्वत देना भला मालूम पड़ता है........ आदि -अनादी।
मैं पुरी तरह सजग हो कर उनकी बातें सुन रहा था। एक पल के लिए लगा कि इनके तरह बिहार का हर व्यक्ति सोचने लगे तो बिहार सुधर सकता है। देश सुधर सकता है। तभी अचानक टी. सी. आया। टैब जा कर पता चला कि वो सज्जन जो एक जिम्मेदार नागरिक की तरह भाषण दिए जा रहे थे, बेटिकट थे। टिकट मांगने पर बडे शान से ' स्टाफ ' शब्द का प्रयोग किया। जब टी. सी. ने अपनी शान दिखाई तो वो सज्जन फाइन भरना ही मुनासिब समझे।
मैं मन ही मन मुस्कुराया और फिर मेरी आँख लग गई। और सपने में "बिहार नाही सुधरी...." की मधुर धुन मुझे आनंदित कर रही थी।

3 comments:

Anonymous said...

ई जुमला सुन सुना के खुश होइये. बिहार बहुत आगे निकल गया. शायद आप यु पी के है ईसलिए आपको बहुत मजेदार लगा होगा. यु पी का ऊससे भी बदतर स्थिति है. बिहार सुधर गयील अब यु पी कब सुधरी?

Anonymous said...

bhaiye kyoun lad rahe ho. sach to ye hi hai ki hum dono ka ye hi haal hai. ek dusron par chhintaakashi band karo or sudharne ki koshish suru karo. waisai mitra anaam benaam gumnaam yaa fir aapke pita jee ne aapka naam ye hi rakha to vinamra nivedan hai ki bahiye khul kar saamne aa kar gariyaiye, kam se kam gariyaate time to bivi ke aanchal se bahar aaiye.

jay jay bhadaas

Unknown said...

lagata hai sucna express kisi frustration ya complex ke shikar hain ya fir unki jankari hi kam hai. Bhaiya railway ke figures ko dekho ticket ki selling se railways ko sabse jyada paisa bihar se hi ae raha hai. waise hum bihariyo ko suchna express jaise apna nam pata chhupa kar kayro ki tarah arop lagane walo ke certificate ki jarurat nahi hai.
Binayak Prasad, Patna.