Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label आतंकवाद. Show all posts
Showing posts with label आतंकवाद. Show all posts

3.4.15

अल -शबाब के केन्या हिंसाचार के मायने -जगदीश्वर चतुर्वेदी


केन्या में अल-शबाब द्वारा किया गया गरिस्सा विश्वविद्यालय  नृशंस हत्याकांड निंदनीय है। इस घटना के जितने विवरण और ब्यौरे मीडिया में आ रहे हैं, उनसे अल-शबाब की आतंकी हरकतों का संकेत मात्र मिलता है। अल-शबाब के हमले में 147 लोग मारे गए इनमें अधिकतर लड़कियां हैं.तकरीबन 20 पुलिस और सुरक्षाकर्मी भी मारे गए हैं। यह हमला जिस तरह हुआ है उसने सारी दुनिया के लिए संकेत दिया है कि आतंकी हमेशा सुरक्षा की दृष्टि से  कमजोर इलाकों पर ही हमले करते हैं। इन हमलों के पीछे अल-शबाब की साम्प्रदायिक मंशाएं साफ दिख रही हैं, उनके निशाने पर गैर-मुस्लिम छात्र थे।
     उल्लेखनीय है यह संगठन केन्या में गैर-मुस्लिमों पर निरंतर हमले करता रहा है और इसे सोमालिया के  अल-कायदा के हिंसक हमलों के खिलाफ इस्तेमाल करने के मकसद से 2011 में संयुक्त राष्ट्र संघ की शांतिसेना की मदद के लिए शामिल किया गया था। अल-शबाब को अफ्रीकी यूनियन सेना की मदद से मुख्य सघन आबादी वाले इलाकों में तैनात किया गया और  उसके वर्चस्व का विस्तार किया गया।  खासकर केन्या,सोमालिया और उगांडा में उसके नेटवर्क का विस्तार करने में संयुक्त राष्ट्रसंघ शांति सेना और अफ्रीकी यूनियन सेना की अग्रणी भूमिका रही है। यह संगठन कई बार आम जनता पर आतंकी हमले कर चुका है। खासकर गैर-मुस्लिमों पर हमले करने में इसकी अग्रणी भूमिका रही है।
   अल-शबाब का गरिस्सा विश्वविद्यालय में निरीह छात्रों पर हमला करने के पीछे क्या मकसद था यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है लेकिन इस घटना ने समूचे केन्या को हिलाकर रख दिया है, उल्लेखनीय है कुछ दिन पहले पाकिस्तान में इसी तरह का आतंकी हमला स्कूली बच्चों पर हुआ था। पैटर्न साफ है कि आतंकी संगठन शिक्षा संस्थानों पर हमले करके आम जनता में दहशत पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में स्कूल में काम करने वाली नन पर हमला और बलात्कार उसी पैटर्न का अंग है।

      केन्या के जिस इलाके , गरिस्सा में यह हमला हुआ है वह बेहद गरीब और अभावग्रस्त है। यहां आमलोगों के पास कृषि आधारित काम-काज के अलावा कोई काम नहीं है। पशुपालन और कृषि ही उनकी आजीविका का आधार है, गरिस्सा वि वि में तकरीबन 900छात्र रहते हैं और जिस समय(3अप्रैल2015) शाम को पांच बजे यह आतंकी हमला हुआ उस समय विश्वविद्यालय में हलचल थी।  इनमें से 147 लोग घटनास्थल पर ही मारे गए ।  गरिस्सा विश्वविद्यालय में सभी छात्र 6 डोरमेट्री में रहते हैं। हमलावर आतंकी चुन-चुनकर ईसाईयों को खोज रहे थे। गरिस्सा विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष कॉलिन वतनगोला ने कहा कि वह जब नहा रहा था तब उसने अचानक कैम्पस में गोलियां चलने की आवाजें सुनीं। गोलियों की आवाजें सुनने के साथ छात्रों ने अपने कमरे अंदर से बंद कर लिए,अध्यक्ष ने भी अंदर से कमरा बंद कर लिया था।गोला ने कहा  हम सिर्फ जूतों  और गोलियों की आवाजें सुन रहे थे,बीच बीच में अल-शबाब जिंदाबाद के नारे सुन रहे थे।
  अल-शबाब के आतंकियों ने बंदूक की नोंक पर जबरिया डोरमेट्री खुलवायीं और एक-एक छात्र से पूछा कि  कौन मुस्लिम है और कौन ईसाई है ? जिस छात्र ने अपने को ईसाई कहा उसे वहीं अलग करके गोलियों से भून दिया गया। छात्रसंघ के अध्यक्ष ने कहा प्रत्येक गोली के चलने पर उसे यही महसूस हो रहा था कि ये गोलियां अब मुझे भी लग सकती हैं। इस घटना के बाद बाकी बचे सभी छात्र गंभीर मानसिक यंत्रणा और आतंक की पीड़ा से गुजर रहे हैं। सारे केन्या में मातम फैला हुआ है।
      केन्या के आतंकी हमले का यही सबक है कि हर कीमत पर सभी धर्म के मानने वालों में प्रेम और सद्भाव बनाए रखें। भारत में जो लोग ईसाईयों पर हमले कर रहे हैं वे असल में उस अंतर्राष्ट्रीय आतंकी शिविर के मनसूबों को पूरा कर रहे हैं जो आतंकी कहलाते हैं और अपने को मुसलमानों का रखवाला भी कहते हैं। आतंकी हरकत चाहे वे किसी भी रुप में हो उसकी हम सबको एकजुट भाव से निंदा करनी चाहिए। हिन्दू-मुस्लिम-सिख-ईसाई आदि समुदायों में हर हाल में सद्भाव बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है ।








17.8.13

खूंखार आतंकी टूंडा आ ही गया गिरफ्त में

मोस्ट वांटेड खूंखार आतंकवादी बम बनाने का एक्सपर्ट अब्दुल करीम उर्फ टूंटा आखिर पकड़ा गया। यह वह शख्स है जिसने पश्चिमी यूपी समेत देश के कई हिस्सों में आतंकवाद के बीज रोपे। देश में आतंक की पैदाईस करने में इसका बहुत बड़ा हाथ रहा है। हैरत यह कि निशाने पर होने के बावजूद यह पहली बार ही पकड़ में आया। पत्रकारिता के सफर में अब्दुल करीम उर्फ टूंडा पर कई बार लिखने का मौका मिला।  हिन्दुस्तान में ही जन्मे गाजियाबाद के पिलखुआ कस्बे के रहने वाले इस नापाक गद्दार हैवान के इरादे शुरू से ही खतरनाक रहे थे। खून-खराबा, हिंसा उसे पसंद थी। बम बनाते वक्त हुए एक विस्फोट में इसका हाथ उड़ गया तभी नाम टूंडा पड़ा। कोई दोराय नहीं कि यदि हिन्दुस्तान में ऐसे हैवान न हो तो पाकिस्तान की औकात इतनी नहीं कि वह हम पर चोट कर सके। पत्रकारिता के सफर में अब्दुल करीम उर्फ टूंडा पर कई बार लिखने का मौका मिला। कभी चिकित्सक रहे टूंटा का शुरू से ही देश को आतंकवाद की आग में झोंकने का मकसद रहा। उसका बीस साल पुराना आपराधिक इतिहास है। जिसमें सीरियल बम धमाके सबसे ज्यादा शामिल रहे हैं। चार भाषाओं पर उसकी पकड़ है। गिरफ्तारी के वक्त भी इस आतंकी की नजरों का अंदाज शातिराना था। दिल्ली पुलिस के सीपी एस0एन0 श्रीवास्तव ने उसकी गिरफ्तारी का खुलासा किया। कोई दोराय नहीं कि यह पुलिस के साथ हर हिन्दुस्तानी के लिये बड़ी सफलता है। कानूनी मजबूरियां न होती, तो शायद इस आतंकी को सजा बिना इंतजार के लिये गई होती। चार भाषाएं बोलने वाला यह बम एक्सपर्ट देखिए क्या राज उगलता है। ऐसे गद्दारों ने जो जख्म लोगों को दिये हैं शायद ही वह कभी भर सकें। 

17.7.11

निकम्मा कामचोर अफ़जल गुरू हाय हाय

नुक्कड़ पर रोज की तरह दीपक भाजपाई और सोहन शर्मा उर्फ़ कांग्रेसी एक दूसरे की टांग खीचने मे लगे थे । दीपक बाबू सिस्टम और नीति मे चूक और गलती बता रहे थे वहीं शर्मा जी का कहना था कि भाई इतने दिन धमाके न हुये इसकी खुशी मनाना छोड़ तुम लोग हम लोगो पर चिल्ला रहे हो । हमारा नाम तो गिनीज बुक मे आना चाहिये चुस्त दुरूस्त व्यवस्था के लिये । नुक्कड़ की असहाय आम जनता दुख और शोक मे डूबी हुई थी क्रोध भी था  कोई मोमबत्ती जला रहा रहा था कोई आस्तीने चढ़ा रहा था |


 इस माहौल मे हमारा जुलूस सामने से निकला नारे लग रहे थे निकम्मा कामचोर अफ़जल गुरू हाय हाय । इसे देख दीपक भाजपाई खुशी से उछल पड़े बोले दवे जी कसाब का नाम भी लेते तो मामला और जम जाता । हमने कहा भाई ये हमारा जुलूस है अलग एजेंडे का आपका इसमे रोल नही है । शर्मा कांग्रेसी ने मुंह बनाया क्यो बनते हो भाई मीडिया हो या भाजपा कुछ कहने को न हो तो कसाब और अफ़जल गुरू का नाम ले लेते हैं ।   हमने कही भाई तुम दोनो बात समझ ही नही रहे हो नारे पर ध्यान दो हम शिकायत कर रहें हैं अफ़जल गुरू से और उसे कोस रहे हैं उसकी नाकामी पर । और शर्मा कांग्रेसी  आपसे तो अब उम्मीद ही नही है । वो तो आदत पड़ गयी है तो आप  को कोस लेते हैं ।

पूरा पढ़ने के लिये   अष्टावक्र

15.7.11

आतंकवादी हाय-कु-कथा?

आतंकवादी हाय-कु-कथा?
सौजन्य-गूगल


आतंकवादी हाय-कु-कथा?


१.

सुबह पूरे
  
थे पापा; शाम लौटे

हैं  टुकड़ों में..!!

२.

छिपे हो खुद,

कमांडो के पिछे यूँ?

बहुत अच्छे..!!

३.

ऐ  सियासत

क्या चाहिए और भी,

जान के सिवा?

४.

मरी है आज,

इन्सानियत एक  

ही, धमाके में?

५.


दिल का कोना


हुआ  लहूलूहान,

  
रोता भी नहीं..!!

६.

मुंबई-कर,


कभी सोता नही है,

लाश बन के..!!

७.

उठेगी आंधी,

कभी तो ढेर होगा,

आतंकवाद?

========



हे राम..!!

मार्कण्ड दवे । दिनांक-१५-०७-२०११.

--

MARKAND DAVE
http://mktvfilms.blogspot.com   (Hindi Articles)

17.3.11


तुम आग हो

तुम आग हो ,
तुम्हे सुलगना नहीं
जलना हैं
ताप देना हैं
सारे जहाँ को
घुट घुट कर सांस लेना
तुम्हारी प्रकृति नहीं
ऊर्जा हो तुम
युवा
तुम्हारे रक्त की उष्णता
सिर्फ प्रेयसी को उन्मादित करने के लिए नहीं
इसके बहुत से प्रयोजन हैं
राष्ट्र, समाज,
ताक रहे हैं तुम्हारी ओर
कब जलाओगे
भ्रष्टाचार और आतंकवाद की लाश ?

8.12.10

अल्लाह के नाम पर

indian mujahideenIMG_0002

नाम – स्वस्तिका|

उम्र – ११ माह १९ दिन|

तारीख – इस्लामी हिजरी १४३१ के आखिरी महीना जिल्हिज्जा का आखिरी दिन |

स्थान – इबलीस के नुमाइंदों का काबा, दारुले हरब का केन्द्र बनारस|

समय – मुशरिकों की इबादत का समय, जब काफिर बड़ी संख्या में अपने माबूद की इबादत कर रहे हों|

आदेश – और तुम्हारा ईलाह एक अल्लाह है, उसके सिवा कोई माबूद नहीं| (सूरा बकरा – १६३ )

एक धमाका |

परिणाम – वह (काफ़िर) हमेशा इसी हालत में रहेंगे, इनकी न तो सजा ही हलकी की जायेगी और न इनको मुहलत ही मिलेगी| (सूरा बकरा – १६३)

व्याख्या – और लोगों में कुछ ऐसे भी हैं जो अल्लाह के सिवा और को भी बराबर ठहराते हैं ( आधुनिक गांधीवादी और तथाकथित धर्मनिरपेक्ष) की जैसी मुहब्बत अल्लाह से रखनी चाहिए वैसी मुहब्बत उनसे रखते हैं (ईश्वर, अल्लाह तेरो नाम, सबको सन्मति दे भगवान अथवा एस डी वाजपेयी का गीता और कुरआन) और ईमानवाले जो हैं, उनको तो सबसे बढ़कर मुहब्बत अल्लाह से ही होती है ( इसी ब्लॉग मंच पर सिद्ध हो चूका है), और क्या ही अच्छा होता की इन अन्यायियों (काफ़िर, बुतपरस्तों) को सुझाई दे जाता जो उस समय सुझाई देगा (१३-२ -२०१०,२६-११-२००८,३०-१०२००८,२९-९-२००८,२७-९-२००८,१३-९-२००८,२६-७-२००८,२५-७-२००८,१४/१५-८-२००८,२८-७-२००५,७-३-२००६,२२-५-२००७,२३-११-२००७,१-१-२००८ इत्यादि,इत्यादि ) जब अजाब उनके सामने होगा की सारी ताकत ( ए के ४७ ,बम से लेकर छुरे तक ) अल्लाह के ही अधीन है और यह की अल्लाह कड़ा अजाब देने वाला है| ( सूरा बकरा – १६५ )

अब चाहे कितने ही बुद्धिहीन, बुद्धिजीवी तथाकथित धर्मनिरपेक्ष मसखरे यह सिद्ध करने का प्रयास करें की वाराणसी में जो कुछ भी हुआ उसका कोई धार्मिक आधार न होकर मात्र एक विधिक समस्या है और उसका इस्लाम से कोई वास्ता नहीं, कुरान के आलोक में यह बात पुरी तरह से स्पष्ट है की बनारस में इंडियन मुजाहिद्दीन द्वारा जो कुछ भी किया गया है वह दीनी है और अल्लाह के मुसलमानों के साथ हुए अहद के मुताबिक है| अलहम्दुलिल्लाह रब्बिलाल्मिन अर्थात सब और की प्रशंसा सिर्फ और सिर्फ अल्लाह के लिए है और जलिकल किताबु ला रैब ज साला फीहिज अर्थात यह वह किताब है, जिसमे कोई संदेह नहीं|

मैं आना ही नहीं चाहता था,अश्विनी भाई के साथ हुई दुखद दुर्घटना और मंच पर एक बड़े वर्ग द्वारा सत्य को झुठलाये जाने की प्रवृत्ति ने मुझे अंदर तक झकझोर कर रख दिया था लेकिन मंगलवार के दिन वाराणसी में हिंदू आतंकवादियों के निर्लज्ज आचरण ने एक बार फिर से मुझे इस मंच पर आने के लिए बाध्य कर दिया| हिंदू आतंकवादियों ने अल्लाह के नाम पर धमाका करने के लिए शीतला घाट जैसा जगह चुना अगर यह धमाका दशाश्वमेघ घाट पर हुआ होता तो शायद कुछ और कुर्बानियां मिल सकती थी|

भारतीय समय के अनुसार छह बजकर पांच मिनट पर गंगा आरती प्रारंभ हुई, छह बजकर ३५ मिनट पर जय,जय भागीरथ नंदिनी, मुनिचय चकोर चन्दिनी पूरा भी नहीं हो पाया था आरती स्थल से मात्र २० मीटर की दुरी पर एक शक्तिशाली बम विस्फोट हुआ| बम कूड़ा फेकने वाले डिब्बे में रखा गया था|विस्फोट इतना शक्तिशाली था की शीतला घाट की रेलिंग के परखच्चे उड़ गए|पत्थर के मजबूत बोल्डर उखड गए और धमाके की आवाज २ किलोमीटर तक स्पष्ट रूप से सुनाई पड़ी|विस्फोट के तत्काल बाद हिंदू आतकवादी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन की और से समाचार एजेंसियों ही नहीं कुछेक राष्ट्रवादी ब्लोगरों को भी कुरान की आयत को उद्धृत करते हुए एक इ मेल प्राप्त हुआ जिसमे कहा गया की यह बम विस्फोट इंडियन मुजाहिद्दीन की तरफ से विश्व के महानतम लोकतंत्र में ६ दिसंबर की घटना के उत्तर में है, जब तक मुसलमानों को उनके प्यारे बाबरी खंडहर की क्षतिपूर्ति न कर डी जाय| ऐ कमीने शिव और पारवती के यौनांगो को पूजने वाले मुर्ख भरोसा रख की इंडियन मुजाहिद्दीन,महमूद गजनी,मुहम्मद गोरी,कुतुबुद्दीन ऐबक,फिरोज शाह तुगलक और औरंगजेब (अल्लाह इनको अपनी कुदरत से नवाजे)के बेटों ने यह संकल्प लिया है की तुम्हारे कोई भी मंदिर तब तक सुरक्षित नहीं रहेंगे जब तक की भारत भर में हमारे सारे कब्जे वाले मस्जिद मुसलमानों को सम्मान के साथ लौटा न दिए जांय|

ठीक ऐसी ही शब्दावली मेरे द्वारा लिखित ब्लॉग ”क्या कहता है कुरान हिंदुओं के बारे में भाग-१ ‘ में आज से तीन महीने पहले रमजान में ही किसी अज्ञात टिप्पणीकार द्वारा दाल डी गई थी| अब भी जहाँ भी कुरान की बात होती है ठीक इसी तरह की प्रतिक्रिया ब्लोगरों को प्राप्त होती है|मैं अपने ही द्वारा लिखे गए ब्लॉग पर आई टिपण्णी को उद्धृत करना चाहूँगा………………………

music के द्वारा

August 24, 2010

वाह बेटा तो यह अब मंच की गरिमा के अनुरूप नहीं है. और जो तुमलोगों ने शुरू किया है शायद वोह मंच के लिए सही है. अब ले मैं यह सारी बात हिंदी शब्दों में लिख देता हूँ. तब शायद समझ में आ जाएगा.

अगर तुम हिन्दुओं के हिसाब से लोग चलने लगे तो साले तुम्हारे जैसे लोग तो औरतों को फिर से सटी यानि जिन्दा जलने लगोगे. क्या यही हक दिया है तुम्हारे धर्म ने औरतों को जीने का. पत्नी के मरने पर पति को क्यूँ नहीं जिन्दा जलाते ? येही धर्म है तुम्हारा.

औरतें पवित्र हैं या नहीं इसके लिए तुम्हारे राम ने भी उसे आग पर चलने के लिए मजबूर कर दिया . क्या पत्नी पर विस्वास नहीं रहा तुम्हारा. ऐसी एक घटना हाल ही मैं घटी है. तो क्या तुम्हारे धर्म में मर्दों को ऐसे आग से गुज़ारना पड़ता है. नहीं !. पर क्यूँ. तुमलोगों का बस चले तो हर औरत को आग पर चलवाओ.

अगर औरत को स्तन नहीं हो रहा है तो वोह किसी के साथ भी सो सकती है बच्चा पैदा करने के लिए. क्या येही तुम्हारे धर्म में है. अब ऐसा करने के लिए कहा जाता है तुम्हारे धर्म में औरतों को . क्या येही हिन्दू धर्म है.?

जगह जगह नंगी औरतों की मूर्तियाँ और फोटो बनके तुमलोग क्या साबित करना चाहते हो की औरतों की तुम बहुत इज्ज़त करते हो. सरे अजंता और अल्लोरा की मूर्तियों को देखो, और दुसरे मूर्तियों को भी तो मालूम चलेगा ही यह सब ब्लू फिल्म के स्चेने हैं यानी बिलकुल 100 % porn हैं. क्या ऐसे ही खोल कर रखने की इज़ाज़त देता है तुम्हारा धर्म औरतों के बारे में.

जिस को मान कहते हो ऐसी देवी की मूर्ति बनाते हो. उसके आगे पीछे बार बार हाथ लगते हो. ऊपर नीचे सब जगहों को देखते हो. शर्म नहीं आती तुमलोगों को मान के बदन पर हाथ फेरते हो. और तो और पीछे से डंडा भी लगा देते हो. और कितनी इज्ज़त देना चाहते हो तुमलोग. बंद करो औरतों की अपने धर्म में बेईज्ज़ती . औरतों को सम्मान देना सीखो बेटा.

येही कारण है के हिन्दू औरतें दुसरे धाम के साथ जा रही हैं. क्यूंकि उन्हें वहां इज्ज़त , सम्मान और ज़िन्दगी सभी कुछ मिलता है. सुधर जाओ रे. औरतों की इज्ज़त को नीलम मत करो.

फ़ेंक दो अपने उन किताबों को जिसमें यह सारे गलत बातें लिखी हैं. सुधारो अपने साधू संतों को जो आये दिन रपे और लड़कियों का धंधा करते रहते है. वोह तो वास्तव में दलाल है. कुछ तो शर्म करो.

वोह विष्णु कितना अच्छा था सभी जानते हैं जिसने बलात्कार किया स्त्री का. पवन देवता ने भी ऐसे ही बलात्कार किया जिसका नतीजा हनुमान हुआ. न इधर का रहा न उधर का. एक औरत के साथ पांच पांच मर्द महाभारत में दिखाया. यह तो हद हो गयी.

और तो और सालों ने जुआ में अपने बीवी को ही लगा दिया. यह कौन से इज्ज़त दी है तुमलोगों ने स्त्री को. कृष्ण जहाँ रहा उनकी ही घर में सेंध लगा कर उनकी ही घर के लड़की को भगा ले गया. शर्म करो रे. सुधर जा अभी भी.

जिस लिंग की पूजा करते हो वोह है क्या जानते हो. वोह कुछ और नहीं वोह लिंग ही है. ऐसे स्त्रियों को खेलो मत तुमलोग.|

कहीं ब्लॉगों पर प्रतिक्रिया करने वालो के भी तार इंडियन मुजाहिद्दीन से तो नहीं जुड़े हुए हैं|आप कह सकते हैं की मैंने भी तो प्रज्ञा ठाकुर पर एक पूरी की पूरी कविता ही समर्पित कर दी है,लेकिन मेरा उनसे उतना ही सम्बन्ध है जितना की एक आम पाठक का देश विदेश के अन्य समाचारों के प्रति रहता है|

क्या एक ११ माह के बच्ची की हत्या ही राष्ट्रिय शर्म के प्रतीक बाबरी ढांचे की क्षतिपूर्ति है? यदि हाँ, तो क्षतिपूर्ति हो चुकी है और अब क्या इंडियन मुजाहिद्दीन वाहन पर रामलला के मंदिर निर्माण में सहयोग करेगा? संगठन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति पर ध्यान दीजिए|ऐसा कभी नहीं होगा|एक नहीं हजारों स्वस्तिकाएं भी जिबह कर दी जाएँ तो भी कुरान की रक्त पिपासा शांत नहीं होगी|यहाँ तक की फितना भी बाकी न रह जाए सिर्फ अल्लाह के|

चलो मान लिया|पुरे विश्व में इस्लाम हो गया….अब ….कुरान मौन है क्योंकि नबी उनके आखिरी पैगम्बर है|और जब सब मुर्दे जिला दिए जायेंगे तब उनसे पूछा जायेगा की तुमने अल्लाह को छोड़कर और किसी की उपासना तो नहीं की? और अगर सब मुस्लमान भी हो जाएँ,तब भी यह सवाल पूछा जायेगा…..मिकाइल और जिब्राईल के द्वारा|

सबसे बड़ी बात तो यह है की चाहे एक मारें या एक हजार|जिन लोगों ने अनदेखे, अनजाने हिंदू आतंकवाद के नाम पर हाय तौबा मचा रखा है, क्या बनारस की घटना के बारे में उनके मुंह में उफ्फ़ करने की भी जुबान नहीं है? जाओ राहुल से पूछो की इंडियन मुजाहिद्दीन के बारे में उनका क्या विचार है और यह संघ का कौन सा आनुसांगिक संगठन है? जाओ चिदंबरम से पूछो की हिंदू आतकवाद के इस रूप पर आपकी क्या टिपण्णी है?जाओ जनार्दन द्विवेदी से पूछो की पुरातत्व संग्रहालय से निकले इस कौम के बारे में उनकी क्या मान्यता है? जाओ सोनिया से पूछो की मुद्दे पर पोप से बात करने के लिए वे कब इटली रवाना होंगी?जाओ मनमोहन से पूछो की हेनरी हाइड एक्ट के रूप में गुप्त समझौता करने वाले अमेरिका का इस घटना के प्रति क्या दृष्टिकोण है?

बनारस के साथ हमेशा ही सौतेला व्यवहार किया गया है|दिल्ली राजनैतिक रूप से चर्चित है,मुंबई आर्थिक रूप से चर्चित है तो बनारस धार्मिक,आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से चर्चित है| अगर रोम में पोप को एक चींटीं भी काट ले अथवा काबा में संगे अस्वाद की और मुंह काके एक कुत्ता भी भौंक दे तो वह महीनों तक मिडिया में छाया रहता है|बनारस में २००५ में ही दशाश्वमेघ घाट पर आतंकी हमला हुआ था और प्रशासनिक अमलों में इसे सिलिंडर विस्फोट का नाम दिया गया|क्या सिलिंडर में अमोनियम नाइट्रेट और चारकोल का प्रयोग किया जाता है? बनारस की सुरक्षा के साथ मजाक करने के लिए केन्द्र और राज्य दोनों ही सरकारें दोषी हैं|इस धमाके ने बनारस के अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन उद्योग को दश साल पीछे धकेल दिया हैं|

7.4.09

आतंकवाद और अमेरिका ...

आईएसआई आतंकवादियों को संरक्षण और बढ़ावा दे रही है, लेकिन अमेरिका ने इसे कभी गंभीरता से नहीं लिया। वह इस बात पर गौर करने के लिए भी तैयार नहीं है कि आतंकवाद को रोकने के लिए पाकिस्तान को वित्तीय और सैन्य सहायता उपलब्ध कराए जाने के बावजूद तालिबान की ताकत में बढ़ोतरी हुई है। पाकिस्तान को उसके हुक्मरानों की दोहरी नीति की कीमत चुकानी पड़ रही है। इसी दोहरे रवैये ने आज ऐसी हालत पैदा कर दी है कि पाकिस्तान की सत्ता आतंकवादियों के सामने इस कदर असहाय नजर आती है। इस तेजी से फैल रही आग पर काबू पाने के लिए वहां के राजनीतिक नेतृत्व को अपनी दुविधा से उबरना होगा। भारत और पाक दोनों मिलकर आतंकवाद से निबट सकते है , पर ऐसा शायद ही हो । अमेरिका को भी अपना वह चश्मा बदलना होगा जिससे उसे आतंकवाद सिर्फ दुनिया के उसी हिस्से में नजर आता है, जहां उसके सैनिक घिरे होते हैं।शुरू में लगा था की ओबामा की निति पाक के मामले में अलग होगी लेकिन बाद में वह भी उसी निति पर चल पड़ा है जिस पर चल कर बुश सबसे अलोकप्रिय रास्त्रपति हो गया और उसे जुत्तें तक खाना पड़ा । ओबामा भी बिना सोचे समझे पाक को आर्थिक मदद दे रहा है , यह पैसा आतंकिओं के पास जरुर जाएगा और फ़िर अमेरिका के साथ साथ हमें भी इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी । सिर्फ़ पैसे बाँट देने आतंक का खत्म संभव होता तो बहुत पहले ही ऐसा हो चुका होता । अफ्शोश अमेरिका समझते हुए भी नासमझ बना हुआ है । अमेरिका चाहता है कि अल कायदा के खिलाफ अभियान में उन्हें पाकिस्तान का सहयोग मिलता रहे, लेकिन उसका ध्यान इस बात पर नहीं है कि तालिबानी अब लश्करे तैयबा जैसे संगठनों के जरिए दहशतगर्दी फैला रहे हैं। उन पर रोक की ओबामा के पास कोई खास योजना नहीं है। जो की एक दिन नासूर बन सकता है और उसकी आंच भारत पर भी पड़ेगा ।

3.3.09

पाकिस्तान का चेहरा

हम बार-बार दुनिया को बताते रहे हैं कि पाकिस्तान आतंकवादियों का गढ़ है। यहां के आतंकवादी सरकार पर भारी पड़ रहे हैं। सारी दुनिया जानते बूझते हुए भी अनजान बन रही है। इसका खामियाजा आज श्रीलंकाई क्रिकेट टीम को भुगतना पड़ा। दुनिया वालों अब भी जाग जागो और हकीकत को समझो। हमे मिलजुल कर इस आतंकवाद को मिटाना होगा। इस कार्य की पहल पाकिस्तानी जनता को ही करनी है। पाकिस्तानी जनता अगर चाहे तो आतंकवाद और आतंकवादियों को इस जहां में कहीं भी छिपने की जगह नहीं मिलेगी।

6.12.08

आतंकवाद से संघर्ष: भारतीय महाग्रंथों के संदर्भ में

आज आतंकवाद हमारे सामने सुरसा की तरह मुंह फैलाए खड़ा है. आज की सबसे ज्वलंत समस्या है- 'आतंकवाद'. इस समस्या से हम पौराणिक काल से जूझते आ रहे हैं और हर युग में कोई ना कोई आकर हमें इस गंभीर समस्या से निजात दिलाता आया है. त्रेतायुग में रावण के आतंक से राम ने जिस तरह मानव-जाति को राहत पहुंचाई, उसी तरह द्वापरयुग में जरासंध एवं कंस जैसे कई आततायियों को समाप्त करके इस समस्या का अंत किया. रामायण और महाभारत दोनों ही महाग्रंथ आतंकवाद से संघर्ष के रूप में निरूपित हैं.

त्रेतायुग में रावण का आतंकवाद चरम-सीमा पर था, आतंकियों की शाखाएं-प्रशाखाएं दक्षिण से पूरे उत्तर भारत तक फैली थी। खरदूषण, मारीचि, सुबाहु और ताड़का जैसे आतंकवादी उसके दल के स्वयंभू कमांडर थे. इन स्वयंभू कमांडरों के अधीन कार्यरत हजारों आतंकवादी मासूम जनता एवं साधु-संतों पर अकसर कहर ढ़ाते रहते थे. इन आतंकवादियों का समूल नाश करने के लिए अयोध्या के युवराज राम ने संकल्प लिया और उत्तर भारत में स्थित आतंकवादियों के छोटे-छोटे गढ़ों को ध्वस्त करते हुए अंतत: मास्टर-माइंड आतंकवादी रावण के गढ़ लंका पर धावा बोलकर उसके आतंक का समूल नाश किया।

उसी तरह महाभारत काल में जरासंध महाआतंकवादी था. उसने अनेक राज्यों के अधिपतियों को अपनी कारागार में डाल रखा था. उस महाआतंकवादी के सहयोगी शिशुपाल, शाल्य, दंतवक्र और कंस आदि थे. इनकी आतंकवादी गतिविधियों का अंत करने के लिए कृष्ण के मार्ग-निर्देशन में महाभारत की रचना रची गई. इसके अंतर्गत करूक्षेत्र के 18 दिन का भयंकर युध्द हुआ और महाआतंकी जरासंध सहित सभी आतंकियों नाश हुआ.

आज पूरा विश्व आतंक की समस्या से जूझ रहा है. इस आतंक से कैसे निजात पाया जाए, यह आज का महत्वपूर्ण प्रश्न है. यह तो सभी को मालूम है कि अंतत: बुराई का अंत होता है और अच्छाई की विजय होती है. भारतीय महाग्रंथों के संदर्भ में आतंकवाद से कैसे संघर्ष किया जा सकता है? इस विषय पर गहन अध्ययन करने वाले आठ महाकाव्यों के अनन्य व्याख्याकार महान साहित्यकार डा. नरेन्द्र कोहली एवं डा. प्रमोद कुमार सिंह को सुनने का मौका मिला. आतंकवाद से कैसे संघर्ष किया जा सकता है? इस पर उनके विचार आपके समझ प्रस्तुत है :-

आतंकवाद के संदर्भ में मगध विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर डा. प्रमोद कुमार सिंह ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि आतंकवाद के अंधकार से लड़ने के लिए हमें अपनी जड़ों की ओर मुड़ना होगा. अपने महाग्रंथों का पुन: स्मरण करना अपेक्षित होगा. शबरी से मिलने के लिए राम और लक्ष्मण अग्रसर हैं, लक्ष्मण एक बगुले को देखते हैं, जो हौले-हौले चल रहा है. लक्ष्मण अपने भ्राता राम से इसका कारण पूछते हैं. राम कहते हैं- यह बगुला धीरे-धीरे इसलिए चल रहा है कि अपना भोजन करना है. लक्ष्मण राम के कथन से सहमत नहीं होते और कहते हैं कि यह बगुला परम धार्मिक है. वह तो इसलिए धीमे-धीमे चल रहा है, ताकि कोई प्राणी उसके पैर के नीचे दबकर मर न जाएं. राम में एक प्रशासक के गुण हैं, उनका यथार्थ को देखने का एक दृष्टिकोण है. लक्ष्मण भोले हैं वह देखते हैं कि बगुला जैसा एक हिंसक प्राणी अहिंसक हो गया है. परन्तु राम हकीकत से परिचित हैं, इसलिए कहते हैं-भूलो मत यह भीतर से बड़ा ही स्वार्थी और खौफनाक है. इतिहास के कथाओं, पुराख्यानों को पढ़कर प्राचीन वांग्मय की आलोचना/समालोचना करके हम अपनी जड़ों को समझ सकते हैं. अपनी समस्याओं का निदान पा सकते हैं. आतंकवाद से संघर्ष अनवरत चलता रहेगा और हम लोगों को लड़ते रहना है. ठीक वैसे ही जैसे अर्नेस्ट हैमिंग्वे का 'ओल्ड मैन सानतियागो' समुद्र से लड़कर शार्क व्हेल को लेकर नई पीढी के लोगों द्वारा लांछित होने के बावजूद जब लाता है तो नई पीढ़ी आंख में विस्मय भरकर उसके पराक्रम को सराहने लगती है. हैमिंग्वे कहता है 'मैन कैन बी डिस्ट्रॉएड बट कैननॉट बी डिफिटेड' व्यक्ति को बर्बाद किया जा सकता है पर पराजित नहीं किया जा सकता है. यही भारतीयता है. यहां तमस पर आलोक निरंतर भारी रहेगा.

प्रखर साहित्यकार डा. नरेन्द्र कोहली ने आतंकवाद से संघर्ष विषय पर एक अपने कालेज के दिनों की एक घटना का उल्लेख कहते हुए कहा कि जब मैं कॉलेज में पढ़ाता था, उस समय भूतपूर्व छात्रों के साथ एक कार्यक्रम की व्यवस्था में लगा हुआ था कि अचानक भगदड़ मची और सभी बाहर की ओर भागे. मैंने बाहर जाकर देखा तो करीब तीन साढ़े तीन सौ लड़कों की भीड़ के बीच एक लड़के ने दूसरे लड़के को चाकू से वार करके घायल कर दिया था. वे दोनों लड़के मेरे ही छात्र थे. मैंने जाकर उन दोनों लड़कों को डांटा कि यह क्या हो रहा है? वह छात्र, जिसका नाम खैराती लाल गांधी था और जो चाकू से मार रहा था, वहां से भाग गया और घायल लड़के को उसके कालेज के मित्र अस्पताल, थाना पुलिस कार्रवाई के लिए ले गये. भीड़ जब छटी तो मैंने देखा मेरे कमीज के आस्तीन पर खून लगा था. मैं सोचने लगा कि क्या हम जंगल में रहते हैं? कोई प्रशासन नहीं क्या? कोई व्यवस्था नहीं है? अभी तक कोई पुलिस क्यों नहीं आयी? जिस किसी ने इस घटना के बारे में सुना, उसने ही मुझे डांटा कि क्या जरूरत थी बीच में पड़ने की. वह एक चाकू तुम्हारे पेट में भी घुसेड़ देता तो सारी अक्ल ठिकाने आ जाती. कुछ दिनों तक मैं भी घबराए हुए था कि पुलिस आकर मुझसे पूछताछ करेगी और सच कहने पर वे लड़के मुझे छोड़ेंगे नहीं. मगर पुलिस नहीं आयी. इसका पता उन्हीं लड़कों से पूछने पर चला कि चाकू मारने वाले ने सुबह ही पुलिस को पैसे दे दिए थे और कहा कि इधर आना नहीं. ऐसे में लोगों का यह सोचना कि पुलिस है, प्रशासन है, हम बहुत सुरक्षित हैं, सब यहीं समाप्त हो जाता है. कैसे एक लड़के के चाकू मारने की एक घटना काफी है पूरी व्यवस्था को ठप करने के लिए, पारालाइस्ड करने के लिए. मैं सोचने पर मजबूर हो जाता हूं कि मेरे जैसा कमजोर और डरपोक अध्यापक इस व्यवस्था को ठीक करने के लिए क्या कर सकता है.

तब मेरा ध्यान गया विश्वामित्र के यज्ञ में राक्षस रक्त और मांस का क्या खेल खेलते थे. एक आश्रम है, ऋषि वहां पढ़ा रहे हैं, ज्ञान का कुछ आयोजन करते हैं, गुरू हैं, शिष्य हैं, बस किसी को मार डालो, यज्ञ में हड्डी डाल दो. मतलब किसी एक घटना जैसे मुहल्ले में यदि हत्या हो जाए, गोली चल जाए तो लोग इतने आतंकित हो जाते हैं कि उसके खिलाफ बोलने का साहस नहीं जुटा पाते हैं. विश्वामित्र ने जब राक्षसी आतंक का नाश करने के लिए दशरथ से जब राम को मांगा तो दशरथ पुत्र मोह में आकर अपनी चतुरंगनी सेना देने को कहा विश्वामित्र इससे इंकार कर दिया क्योंकि यदि सेना से ही आतंक का नाश होना था तो राजा दशरथ ही उसे समाप्त कर देते. विश्वामित्र ने दशरथ से राम को दस दिनों के लिए मांगा और सुरक्षित वापस करने का भी आश्वासन दिया इससे पता चलता है कि विश्वामित्र खुद अपनी रक्षा और राम की रक्षा करने में समर्थ थे वह तो राम को राक्षसी आतंक दिखाना चाहते थे और लोगों के मन से राम के माध्यम से इस भय को दूर करना चाहते थे. जैसा कि महात्मा गांधी ने अंग्रेजों का आतंक लोगों के मन से दूर किया, जिस अंग्रेज पुलिस के डर से लोग भाग जाते थे, छिप जाते थे, उन्हीं अंग्रेजों के जेल को लोगों से भर दिया. यहां तक लोग इतने भय मुक्त हो गये थे कि अंग्रेजों को कहते थे कि किस थाने में चलना है चल.

जब राम ने यह दृश्य देखा तो वे योजना बनाने लगे कि इससे कैसे निपटना है? आतंकवादियों को धन, शस्त्र और संरक्षण देने का काम कौन कर रहा है? राम वनगमन भी इसीलिए करते हैं कि वो जनता को जगाना चाहते हैं कि कैसे इस राक्षसी आतंक से निपटना है. रास्ते में आगे बढ़ते हैं तो उन्हें छोटे-मोटे राक्षस (आतंकवादी) मिलते हैं जो पिछड़ी दलित-दमित जातियों को सता रहे हैं. आतंकवादी अराजकता फैलाना चाहते हैं ताकि वह अपनी बात मनवा सकें. राम जब सरभंग ऋषि के आश्रम में जाते हैं तो हड्डियों का ढेर देखते हैं तो वे सोचते हैं कि राक्षस ऋषियों के मांस क्यों खाएंगे. उनके मांस तो इतने स्वादिष्ट भी नहीं थे, तपस्या से केवल हड्डी ही बची थी, तो इसके पीछे क्या कारण है? मेरी समझ के अनुसार शायद राक्षस बौध्दिक नेतृत्व को समाप्त करना चाहते हैं. ऋषि बुध्दिजीवी थे, वह आवाज उठाएंगे, दलित-दमित जातियों को शिक्षा देगें, उनको आगे बढ़ाएंगे जैसे कि अगस्त ऋषि समुद्र परिचालन की शिक्षा दे रहे थे, तमिल का व्याकरण लिख रहे थे. विंध्याचल के उत्तर-दक्षिण को मिला रहे थे ऐसे बहुत से उदाहरण हैं जिनसे राक्षसों के मार्ग में ये ऋषि बाधक थे. राक्षस उन्हें डराने के लिए उनके समक्ष हड्डियां डाल देते थे कि हमारा कहना नहीं मानोगे तो तुम्हारा भी अंजाम यही होगा. यही तो आतंकवाद है. आतंकवाद वह है जो व्यक्ति को डरा देता है, इतना असहाय बना देता है कि वह कीड़े-मकोड़े के समान हो जाता है. कम्ब के रामायण में इन्द्र को राक्षसों का संक्षरणदाता एवं मौन समर्थक कहा गया है. क्योंकि अगर इन्द्र ऋषियों के साथ थे, तब वहां राम के होने कि क्या आवश्यकता थी. इन्द्र ही राक्षसों का अंत कर देते. यहां इन्द्र की तुलना अमेरिका जैसे महाशक्ति से है. अमेरिका भी आतंकवाद के मूल स्रोत पाकिस्तान का संरक्षणदाता है. भारत सरकार द्वारा जब यह कहा जाता है कि कि लाइन ऑफ कन्ट्रोल के पार आतंकवादी शिविर हैं वहां जाकर उन्हें खत्म करेंगे तो अमेरिका भारत का हाथ पकड़ लेता है कि तुम लाइन ऑफ कन्ट्रोल पार नहीं करोगे. आतंकवादी गतिविधि चलाने के लिए हथियार, धन, सर पर हाथ होने की आवश्यकता होती है, लेकिन रामायण में राम उसी समय प्रतिज्ञा करते हैं कि उनके (राक्षसों) साथ कोई मीटिंग नहीं, कोई संधि नहीं, कोई सोच-विचार नहीं, कोई रियायत नहीं। यहाँ भारत सरकार के दुर्बल हृदय बात है कि किस तरह कश्मीर में आतंकवादियों को मस्जिद में बिरयानी खिलाया गया और उन्हें सुरक्षित रास्ता पाकिस्तान जाने के लिए दिया. किस तरह दिल्ली की सरकार संसद पर हमला करने वाले मास्टर माइंड अफजल को बचाने की कोशिश कर रही है. पर राम को किसी का भय नहीं. न इन्द्र का और न रावण का.


गीता में कृष्ण ने अर्जुन को कहा जो शत्रु है उसे शत्रु मान और उसका एक ही उत्तर है शत्रु का दमन. दुष्ट दलन उस रूप में राम यह प्रतिज्ञा करते हैं और जहां भी राक्षस मिल जाते है उनको मारते हैं. एक ऋषि के आश्रम में जब राम रूकने की बात कही तो ऋषि ने कहा मेरा आश्रम बहुत अच्छा है पर वहां उपद्रवी मृग आते हैं. इससे पता चलता है कि कुछ बुध्दिजीवी जानते सब कुछ हैं पर उसका विरोध करने का साहस उनमें नहीं है और कुछ बुध्दिजीवी बिके हुए है. अंत में राम अगस्त ऋषि के पास जाते हैं जो बुध्दिजीवी भी हैं और योध्दा भी. अगस्त ऋषि पहले से हीे राक्षसों से लड़ रहे थे. राम को गोदावरी के तट पर भेजते हैं, जहां खर-दूषण,शूर्पणखा आदि जैसे आतंकवादियों का स्कंधावर (गढ़) है. वहां जाओ ताकि वहां जो जड़ है उसे उखाड़ फेकों तो आतंकवाद ऐसी चीज नहीं है कि एक-दो आतंकवादी को मार दिया तो वह समाप्त हो गया, उसे प्राण देने वाली जो शक्ति है उसे समाप्त करना आवश्यक है. रावण ही महाआतंकवादी है यह राम जान गए थे. उसको परास्त करने एवं उसका समूल नाश करने के लिए वे आमजन का सहयोग लेते हैं. रावण से युध्द करने के लिए लक्ष्मण, सुग्रीव, जामवंत, हनुमान के साथ पंचायत करते हैं कि किस तरह युध्द किया जाए, जिसमें सभी क ा सम्मान, सुरक्षा, सम्पति का आदि का ख्याल रखा जाए. राम ने आम जन के सहयोग से ही महा आतंकी रावण का समूल नाश किया.
महाभारत काल में भी कई आतंकवादी थे जिनमें एक बकासुर था, जो कहता था हर दिन खाने को एक आदमी चाहिए नहीं तो सबको को मार डालूंगा. तक्षक भी एक आतंकवादी था, जिसका काम ही था इसको-उसको डसना. आज के संदर्भ में तक्षक का काम नक्सलवादी, माओवादी आदि आदि कर हैं. जब कृष्ण-अर्जुन तक्षक को ढूंढते हुए उसके समीप पहुँचे. पता चला तक्षक तो वहां है ही नहीं, उसे इन्द्र ने खण्डप्रस्थ के पड़ोस में छिपा कर रखा है. इस दौरान इन्द्र तक्षक के बेटे को वहां से बचा कर ले जाता है. हैं जिस तरह अमेरिकी जरनल के सामने से पाकिस्तान ने अपने सैनिकों को तालिबान से एयर लिफ्ट किया. इसी तरह आतंकवादियों की एक मंडली थी जिसका सरगना जरासंध था. इसकी मंडली में कंस जैसे आतंकी भी थे. पांडव जब वन गमन कर रहे थे तो दुर्योधन उनके सामने अपने वैभव का प्रदर्शन करने गया था, जहां उसका गन्धर्वों के साथ युध्द हुआ और गन्धवों के राजा चित्रसेन ने उसे पकड़ लिया. कर्ण पहले से ही वहां से भाग चुका था. तब अर्जुन ने दुर्योधन को चित्रसेन से मुक्त कराया. इस बात पर दुर्योधन ने इसे अपना अपमान समझा और उसे काफी कष्ट हुआ. वह अन्न-जल त्याग कर बैठ गया और प्राण देने का हट करने लगा. जब सभी दैत्य शक्ति एकत्र होकर उससे कहती है कि हम सभी तेरे साथ हैं. तू पाण्डवों से युध्द कर. भौमासुर की आत्मा कर्ण में समा जाती है वास्तव में यह सब कृष्ण की योजना का अंग था. उनका यहां उद्देश्य था कि सभी आसुरी शक्तियों को एक साथ एकत्र कर लिया जाए, ताकि अधर्म का नाश हो सके. जब युध्द भूमि में अर्जुन विचलित होकर यह कहते हैं कि वे अपने गुरूजनों के रक्त से भीगा हुआ साम्राज्य नहीं चाहते हैं. इस पर कृष्ण उन्हें यह समझाते हैं कि वे धर्म के लिए युध्द कर रहे हैं. अर्जुन का कहना था कि अपने लोगों की हत्या करने से अच्छा है, भिक्षा मांग कर जीवनयापन करना. इस पर कृष्ण उनका साथ नहीं देते हैं, बल्कि उन्हें गाण्डवी उठाने के लिए प्रेरित करते हैं और धर्म की स्थापना हेतु युध्द करने के लिए कहते हैं. कृष्ण, अर्जुन को यह समझाते हैं कि संन्यास की ओर न जाकर कर्म के लिए युध्द करो. यही गीता का उद्देश्य है. कर्म करो, फल की चिन्ता न करो.

आतंकवाद की समस्या से लड़ने के लिए सबसे आवश्यक है - दृढ़संकल्प. संकल्प के अभाव के कारण ही आतंकवाद की समस्या इतनी बढ़ चुकी है. यह आवश्यक है कि राजा नहीं करता तो प्रजा करे, प्रजा को लड़ना पड़ेगा. हमारे धार्मिक ग्रंथों में यही कहा गया. धर्म की स्थापना के लिए आवश्यक है - दृढ़ राजनीतिक संकल्प. जिसकी आज हमारे देश को आवश्यकता है.

3.12.08

भारत को नरेंद्र मोदी ही क्यों चाहिए ?

भारत को नरेंद्र मोदी ही क्यों चाहिए ? इस सवाल पर आपके या किसी राजनैतिक सरोकार रखने वाले व्यक्ति के जवाब जो हों मगर एक पत्रकार सुहेल सेठ ने इसका जवाब अपनी नजर से ढूंढा है। १९ अक्तूबर को मोदी से मुलाकात के बाद उन्होंने जो लेख लिखा उसमें मोदी संहारक नहीं बल्कि भारत के एक संवेदनशील राजनीतिज्ञ नजर आ रहे हैं। सुहेल सेठ वह पत्रकार हैं जिन्होंने मोदी के खिलाफ तबतक खूब लिखा जबतक उनसे मिले नहीं थे। आखिर मोदी में उन्हें क्या दिखा जिसने उनका मोदी के प्रति नजरिया ही बदल दिया ? सुहेल का यह लेख मुझे मेल से मिला है। उसके हिंदी सारसंक्षेप का आप भी अवलोकन कीजिए। हो सकता है कि आपकी राय सुहैल जैसी न हो। तो फिर क्या है आपकी राय यह तो मैं भी जानना चाहूंगा। फिलहाल लेख देखिए---------

भारत को नरेंद्र मोदी ही क्यों चाहिए ?

लेखक----सुहेल सेठ
मैं एक खुलासा करने जा रहा हूं। मैंने शायद मोदी और गोधरा कांड के बाद से मोदी की कारगुजारियों के खिलाफ सबसे ज्यादा लिखा है। मोदी को मैंने आज का हिटलर भी बना दिया। अक्सर अपने लेखों में मैंने यह धारदार तरीके से कहा है कि मोदी का कुकृत्य न सिर्फ उनके लिए बल्कि भारतीय राजनीति के लिए एक कलंक बना रहेगा। मैं तो आज भी मानता हूं कि गुजरात में गोधरा के दंगों में जो कुछ हुआ देश को उसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। मगर हकीकत यह है कि मोदी ने उस कालचक्र को ही आगे बढ़ा दिया । मोदी को गोधरा दंगों के बाद देश का सबसे सांप्रदायिक राजनीतिज्ञ करार दिया गया मगर यह हैरान कर देने वाली बात है कि धर्मनिरपेक्षता की मसीहा कांग्रेस पर भी १९८४ में वह दंगे कराने का आरोप है जिसमें ३५०० सिख मारे गए थे। जबकि गुजरात के दंगे में इससे तीनगुना कम लोग मारे गए थे। सांप्रदायिकता की किसी व्याख्या से परे हकीकत यह है कि भारतीय राजनीति में मोदी से बेहतर प्रशासक कोई नहीं है।

तीन सप्ताह पहले ( सुहेल सेठ का मूल लेख छपने की तारीख के हिसाब से ) मैं अमदाबाद गया था।
मुझे लगा कि यह मोदी से मिलने का अच्छा मौका है। मैंने एप्वाइंटमेंट मांगा और उसी दिन का समय मिल गया जिस दिन मैं अमदाबाद पहुंचा। सरकारी तामझाम से अलग मेरी मुलाकात मोदी से उनके घर पर ही हुई। वह भी उसी तरह जैसे खुद मोदी अपने घर में दिखते हैं। मोदी का घर और रहनसहन देखकर मैं हतप्रभ था। यह कुछ ऐसा था जिसे मायावती और गांधी के झंडाबरदारों को भी मोदी से सीखना चाहिए।
मोदी के घर में सेवकों की भीड़ नदारद थी। कोई सचिव या सहायक भी मुश्तैद नहीं था। सिर्फ हम दो और एक सेवक था जो हमारे लिए चाय ले आया था। यह मोदी का वह आभामंडल था जिसमें गुजरात का विकास और राज्य के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर करने की दृढ़ता दिखाई दे रही थी। सच भी है। आज सिंगापुर में गुजरात का दूध बिकता है। अफगानी खाते हैं गुजराती टमाटर। कनाडा में भरा पड़ा है गुजरात का पैदा किया हुआ आलू। यह सब विकास की हार्दिक कामना व कोशिश के बिना संभव नहीं । मोदी ने संभव कर दिखाया है। इतना ही नहीं साबरमती के तट पर एक ऐसा औद्योगिक शहर बनाया जाना प्रस्तावित है जिसे देखकर दुबा और हांगकांग को भी झेंप महसूस होगी। वह मोदी ही हैं जिसने सभी नदियों को आपस में जोड़ा जिसके कारण अब साबरमती नदी सूखती नहीं।

गुजरात में नैनो
मोदी ने यह भी बताया कि कैसे नैनो परियोजना को गुजरात लाने में उन्होंने उत्सुकता दिखाई। रतन टाटा को प्रभावित करने के लिए उस पहले पारसी पुजारी नवसारी की कथा सुनाई। नवसारी पुजारी पहला पारसी पुजारी था जो गुजरात आया था। उस समय के गुजरात के शासक ने एक गिलास दूध भिजवाकर कहलवाया कि उनके लिे यहां कोी जगह नहीं है। तब पुजारी ने दूध में शक्कर मिलाकर वापस भिजवाया और कहा कि शक्कर में दूध की तरह ही वे स्थानीय लोगों से घुलमिल जाएंगे। इससे गुजरात को फायदा ही होगा। अर्थात वह हर कोशिश मोदी गुजरात के लिए कर रहे हैं जो राज्य को संपन्न और मजबूत बनाए। अपने इसी हौसले के कारण मोदी अब भाजपा का वह तुरुप का पत्ता हैं जिसे आडवाणी के बाद इस्तेमाल किया जाता है।

आतंकवाद के खिलाफ रणनीति
मोदी मानते हैं कि देश के पास आतंकवाद से लड़ने की कोई रणनीति नहीं है। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने दिल्ली के बम धमाकों के बारे में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और सुरक्षा एजंसियों को आगाह किया था मगर उन्होंने इस सूचना को गंभीरता से नहीं लिया। नतीजा सामने था कि १३ सितंबर को दिल्ली में बम धमाके हुए। आतंकवाद से जूझने की स्पष्ट रणनीति के अभाव में ही हम झेल रहे हैं आतंकवाद। कुल मिलाकर मोदी व्यावसायिक प्रगति के लिए कानून व व्यवस्था को समान तरजीह देते हैं।
काम करने के तरीके और अपनी जिम्मेदारी के प्रति गंभीरता ने साबित कर दिया है कि वे गुजरात के प्रति कितने समर्पित हैं। उनसे मिलने के बाद जब लौटने के लिए कार में बैठा तो अपने ड्राईवर से पूछा कि कैसे हैं नरेंद्र मोदी ? साधारण से उसका जवाब था- मेरे लिए तो भगवान हैं। यह तथ्यगत बात है कि मोदी से पहले गुजरात को पास उतना कुछ नहीं था जो आज है। न रोड था, न बिजली और न मूलभूत ढांचा। आज गुजरात के पास अतिरिक्त बिजली है। गुजरात अब दूसरे राज्यों से ज्यादा उद्योगपतियों को आकर्षित करता है। बहुराष्ट्रीय कंपनियां भी गुजरात को ही तरजीह देती हैं। यही वह कुछ है जो मोदी ने गुजरात को दिया है और बाकी राज्यों में नहीं है।
जिस कार्यक्रम में मैं गया था वहां लोगों से नरेंद्र मोदी के बारे में पूछा तो जवाब था-- अगर भारत के पास ऐसे पांच नरेंद्र मोदी होते हमारा देश महान हो जाता। अब मुझे भी पक्का भरोसा हो गया था कि सच में भारत को ऐसा ही युगपरिवर्तक नरेंद्र मोदी चाहिए।

29.11.08

तांडव और नहीं

देश की वित्तीय राजधानी मुबंई में आखिरकार आतंक का नंगा नाच जंबाज सिपाहियों के बलिदान के बुते समाप्त हो गया। लेकिन कोलाबा के लियोपोल्ड रेस्तराँ से शुरू हुआ आतंक का यह नंगा नाच अपने पीछे कई ज्वलंत सवाल छोड़ गया हैं। सबसे बड़ा सवाल आखिर यह तांडव कब तक ? आज देश अपने हुक्ममरानों से पूछता हैं आखिर आतंकवाद के बेदी पर और कितने बलिदान देगा हिंदुस्तान ? कितने हेमंत करकरे,मेजर संदीप उन्नीकृष्णन और गजेंद्र सिंह को पूरे राजकीय सम्मान के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि दी जायेगी ? आखिर क्यों 9/11 के बाद अमरीका में और 7/7 के बाद ब्रिटेन में कोई बडा आतंकवादी हमला नहीं हुआ ? क्या सही मायने में हम आतंकवाद के खिलाफ लडाई में हार रहे हैं ? अगर हाँ, तो जिम्मेदारी किसकी ?

आतंकवादी हमेशा एक नये तरीके से अपने कारनामों को अंजाम दे रहा हैं। लेकिन तमाम वादों,कसमों और दावों के बावजूद परिणाम वहीं ढाक के तीन पात आ रहे हैं। अगर पिछ्ले कुछ आतंकवादी हमलों का विश्लेषण किया जाये, तो एक खास पैटर्न का इस्तेमाल देखने को मिलता था। लेकिन मुबंई में उसे नहीं अपनाया गया। इतना ज्यादा गोला-बारुद हमले के वक्त़ एक बार में होटल के अंदर ले जाना नामुमकिन था। तो क्या इसे पहले से होटल के अंदर जमा किया जा रहा था ? अगर हाँ, तो क्या इसे खुफ़िया तंत्र और होटल प्रशासन की लापरवही मानी जाये ? आतंकी जिस तरह से पुलिस की गाड़ी लेकर मुबंई की सड़कों पर भागे, उससे लगता था कि वे मुबंई की सड़कों से अनजान नहीं थे। तो क्या सचमुच आतंकी विदेशी थे ? या फ़िर इनके साथ कुछ स्थानीय नुमांईदे भी थे ? या ये विदेशी आतंकी पहले से मुबंई मे डेरा जमा रखे थे ? यहाँ फिर खुफ़िया तंत्र की नकामी नज़र आ रही हैं।

हमेशा की तरह प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने इस हमले में विदेशी हाथ होने का दावा किया हैं। माननीय प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के पास इसके समर्थन में क्या सबुत हैं ? और अगर सबुत हैं,तो आखिर कितने बलिदानों का इंतजार हैं माननीय प्रधानमंत्री और गृहमंत्रीजी को ? मेरे पहुँचने से डर कर भाग गये आतंकी। क्या यह बयान किसी भी मुल्क के गृहमंत्री उन हालातों के बीच दे सकता हैं ? पाटिल साब अगर सचमुच आपके डर से आतंकी भाग खड़े हुये, तो कामा अस्पताल के साथ-साथ आपको ताज होटल, ओबेरॉय होटल और नरीमन हाउस भी जाना चाहिये था। अगर आप ऐसा करते तो शायद जान-माल की इतनी क्षति नहीं उठानी पड़ती।

पाटिल साब, इतनी मांगों के बावज़ूद आखिर क्यों एक आतंकवाद निरोधक केंद्रीय एजेंसी नहीं बनायी जा रहीं ? आखिर क्यों आतंकवाद के खिलाफ़ लड़ाई को भी राज्यों के भरोसे छोर दिया गया हैं ?

अब जनता हिसाब मांगना शुरू कर चुकी हैं, और अब हुक्ममरानों को जबाब देने के लिये तैयार हो जाना चाहिये। देश के नागरिकों की जान की कीमत चंद सिक्कों में नहीं तोली जा सकती। और न हमारी मौत का फ़ैसला सीमापार बैठे कुछ कायर कर सकते हैं। भारत के सरजमीं पर आये हर सैलानी यहाँ के मेहमान हैं, कसम उन जानों की यह तांडव और नहीं।

अब यह अवाम पूछता हैं हुक्ममरानों से आखिर यह तांडव कब तक ?
By: Sumit K Jha
www.nrainews.com
www.khabarnamaa.co.cc

1.11.08

आतंकवाद और भारत कि राजनीति

छह महीनों में 73 बम धमाके,सिर्फ़ वर्ष 2008 में 934 से ज्यादा लोगों कि बम धमाके में मौत। इराक, अफ़गानिस्तान और पाकिस्तान के बाद भारतवासियों ने आतंकवाद की बेदी पर सबसे ज्यादा बली दी हैं। 9/11 के बाद अमरीका में और 7/7 के बाद ब्रिटेन में कोई आतंकवादी हमला नहीं हुआ। लकिन भारत में तो क्रम सा ही बनता जा राहा हैं। जयपुर,हैदराबाद,बंगलौर,मालेगांव,दिल्ली और अब असम। आतंकियों ने बार-बार अपने हौंसलों और भारत सरकार की नाकामी को उजागर किया।

हर बार कि तरह असम धमाके के बाद रेड अलर्ट जारी कर दिया गया। लेकिन आखिर इस रेड अलर्ट से देश की आंतरिक सुरक्षा को कितनी मदद मिली ? सरकार सिर्फ़ रेड अलर्ट जारी कर अपने कर्तव्य से फ़ारिग नही हो सकती। राजनिती ने आतंकवाद के खिलाफ़ युद्घ को सिर्फ़ कमजोर किया हैं। ये आतंकवाद के प्रति नरम रुख का ही असर है, कि बाकायदा समाचार चैनलों को सूचना देने के बाद धमाके को अंजाम दिया जा रहा हैं। बदले मे सरकार रेड अलर्ट जारी कर, बयानबाज़ी कर अपने कर्तव्यो को इतिश्री कह रही हैं। राजनीतिज्ञों ने अपने तुष्टिकरण कि निति से दों धर्मों के बीच एक नफ़रत की खाईं बना दी हैं, जिसे भरने खुद राम-रहीम को आना पड़े। नफ़रत की यही खाईं आतंकवाद को खाद मुहैया करती हैं। आतंकवाद रुपी सुरसा ने न तो मंदिरों को बख्शा है और न मस्जिदों को। मरने वाला मंदिर में आरती कर रहा हो या मस्जिद में नमाज़ कर रहा हो, आतंकवादियों पर कोई फ़र्क नही पड़ता।

शायद अब वक्त़ आ गया है कि सियासतदानों को रेड अलर्ट,चौकसी,बयानबाज़ी,मुआवजों और तुष्टिकरण की राजनीति से उपर उठकर अवाम को एक सुरक्षित माहौल मुहैया कराये। वक्त़ आ गया है, कि सियासतदान संविधान के समक्ष ली गयी अखणडता की शपथ को याद करे। देश के निति निर्धारकों में जो ईच्छाशक्ति की कमी है,उसे सुधारना होगा। हम हद से अधिक उदासीन और सहिष्णु हो गए हैं। अब इन्हें अलविदा कहने का वक्त़ आ गया हैं।

By: सुमीत के झा(sumit k jha)
www.nrainews.com
www.khabarnamaa.co.cc

29.9.08

कौन सफल है आतंकवाद या राजनीति?

पिछले कई माह देश के लिए बम के धमाके लाते रहे. हरेक धमाकों में लोग मरते रहे और राजनीति जिन्दा होती रही. हर धमाके के बाद पुलिस, जांच संगठन, सरकारें, मंत्री आदि बड़ी तेजी दिखाते नजर आए. लगा कि एक झटके में आतंक फैलाने वाले पकड़ लिए जायेंगे पर जब तक किसी तरह की सफलता मिलती तब तक एक और धमाका हो जाता. धमाकों पर धमाके और बयान पर बयान, आतंक और राजनीति एक साथ चलती रही। समझ नहीं आ रहा था कि जैसे आतंकवाद से राजनीति हो रही है या फ़िर राजनीति के कारण ये आतंकवाद फ़ैल रहा है।
कुछ भी हो पर नेताओं ने अपने-अपने स्तर पर अपनी जानकारी देनी शुरू कर दी. किसी को लग रहा था कि पकिस्तान का हाथ है, कोई कह रहा था कि सिमी अपना जाल फैला रहा है किसी का कहना था कि इस संगठन पर प्रतिबन्ध सही है तो कोई कह रहा था कि यदि सिमी पर प्रतिबन्ध है तो बजरंग दल पर भी प्रतिबन्ध होना चाहिए. जितने मुंह उतनी बातें, अब सबका ध्यान इस तरफ़ था कि किस दल पर क्यों और किस तरह का प्रतिबन्ध लगे? अब जांच बंद हो गई, सुरक्षा का बंदोबस्त ढीला कर दिया गया. बस आतंकियों को मौका मिला और फ़िर धमाका.............
अब फ़िर शुरू हुई जांच, बयानवाजी, प्रतिबन्ध की बातें बगैरह-बगैरह........... इन सबके बीच कभी मन में आता है कि कौन सफल रहा "आतंकी" जो धमाके करके दहशत फैला रहे हैं या फ़िर "राजनेता" जो इसी दहशत का लाभ उठा कर भेदभाव को और हवा दे रहे हैं?
सुरक्षा व्यवस्था तो सफल है ही नहीं पर सोचना होगा कि कौन सफल है आतंकवाद या राजनीति?

30.7.08

तुष्टिकरण चालू रहेगा

देश में हुए बम धमाकों ने तमाम सारे बुद्धिभोगियों के लिए सामान दे दिया. इधर मारे गए लोगों का दर्द नहीं है, दर्द है कि उनके विचारों को तवज्जो नहीं दी जा रही है. बमों के धमाकों ने किसी को कुछ दिया तो नहीं पर इन लोगों को जरूर बहस का मुद्दा दे दिया है. बम धमाकों की आड़ में हिंदू-मुस्लिम संबंधों पर चर्चा आम हो गई है. कौन ज्यादा इस देश का है कौन इस देश का नहीं है, भाजपा ने क्या किया था, कांग्रेस ने क्या किया था.......अब दोनों क्या कर रहीं हैं, ये बात खोजी जा रही है.
बमों के साथ एक बार फ़िर गुजरात दंगों-बाबरी मस्जिद ने अपना सर उठाया है. सर उठाने के पीछे यही बुद्धिभोगी काम कर रहे हैं. बात की जारही है कि यदि बाबरी मस्जिद न गिराई जाती तो ये बम धमाके न होते. गुजरात दंगों में मुसलमानों को मारा गया इस कारण ये धमाके हुए हैं. क्या ये सही है? इसका उत्तर वे लोग हाँ देंगे जो किसी न किसी रूप में मुस्लिम तुष्टिकरण का रास्ता अपनाए हैं. यदि बाबरी मस्जिद ही एक मात्र कारण है तो क्या उसके पहले बम नहीं फ़ुट रहे थे? इसी तरह सभी साहित्यकारों को, फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े जावेद अख्तर टाईप के लोगों को गुजरात दंगों में मरने वालों के प्रति संवेदना है पर वेही किसी भी रूप में गोधरा में रेल काण्ड की चर्चा भी नहीं करते हैं. आख़िर क्यों? क्या गोधरा में मरने वाले इंसान नहीं थे? क्या इस देश में मुस्लिम के दंगे में मरने पर ही लोगों की संवेदना जगती है? क्या हर तरह की आतंकी घटना के लिए सिर्फ़ और सिर्फ़ हिंदू ही जिम्मेवार होता है? यही तमाम सारे सवाल हैं जो कुछ फिरकापरस्त लोगों को कहने का मौका देते हैं कि "सभी मुस्लिम आतंकवादी नहीं है पर सारे आंतकवादी मुस्लिम हैं."
इस तरह के एक-दो नहीं कई उदहारण हैं जो समाज को अलग-अलग खेमे में बाँट रहे है. संसद हमले के आरोपी अफज़ल गुरु की फांसी की सज़ा पर अज तक कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है, जबकि इसके ठीक उलट धनञ्जय चटर्जी को फांसी पर इतनी आनन्-फानन लटकाया गया था जैसे वो देश का बहुत बड़ा दुश्मन हो. क्या देश की संसद पर हमला करने वाला देश का दोस्त है जो संसद पर हमला कर उस ईमारत की मजबूती जांच रहा था? हमारा कहना है संसद पर हमला करने वाला कोई भी हो उसको तो उसी समय गोली मार देनी चाहिए थी जब वो पकडा गया था. यहाँ हिंदू या मुस्लिम वाली बात ही नहीं है. पर ये हमारे देश की मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति है कि यहाँ आतंकवादी अपहरण करते हैं और छूट जाते हैं क्योंकि वे मुस्लिम हैं, एक आतंकवादी अबू सलेम चुनाव लड़ने तक का मन बना लेता है क्योंकि वो भी मुस्लिम है और तो और हास्यास्पद बात तब होती है जब देश की कुछ राजनैतिक पार्टियाँ परमाणु डील पर सरकार को इसलिए समर्थन देने को तैयार होती हैं क्योंकि उनको समझाया जाता है कि ये डील मुसलमानों के हितों के ख़िलाफ़ नहीं है. वह रे तुष्टिकरण की नीति, अब विदेश नीति भी इनको ध्यान में रख कर बनाई जायेगी।
समय आ गया है जब मुसलमानों को ख़ुद अपना अच्छा बुरा सोचना होगा. राजनीती उनको ऊपर उठाने के स्थान पर रसातल में ले जा रही है. बमों के धमाकों में हिंदू भी मरते हैं और मुसलमान भी, दंगे मुस्लिम भी करता है और हिंदू भी, धर्म दोनों के लिए महत्वपूर्ण है तब एक क्यों वोट की राजनीती का शिकार होकर ख़ुद को समाज में संदेह के घेरे में खड़ा कर रहा है? जहाँ तक बात तमाम बड़े-बड़े ठेकेदारों की है जो मुस्लिम समाज के स्वयम-भू ठेकेदार बने घूम रहे हैं वे ख़ुद बताये कि इन बम धमाकों में उनकी बोलती क्यों बंद हो गई है? ये लोग भी इस समाज को संदेहित बनाने का काम करते हैं. इनसे भी होशियार रहने की जरूरत है. क्या देश के मुस्लमान इस बात को समझेंगे?

28.7.08

मरने-डरने के बीच जिंदगी

दो दिन धमाके में गुजरे, आपको इन सब के बीच कोई कडी जुड़ती दिखी? मैं बात आतंकवादियों से जुडी कडी की नहीं कर रहा हूँ. बात है हमारी राजनीतिक कड़ियों की. धमाके हुए, लोग मरे, घायल हुए..................इन सब दुखद हादसों के बीच कुछ चिर-परिचित सी बातें दिखाई दीं. वैसे ये बातें लगभग हर आतंकी वारदात के बाद दिखाई देतीं हैं. आपको वैसे पता होगा पर हम लोग लग जाते हैं दुखी लोगों के दुःख में शरीक होने और इन बातों से अपना ध्यान हटा लेते हैं. आइये आपको फ़िर याद करवा देन वो बातें जो आतीं हैं ऐसे आतंकी मौकों के बाद.
========================================================
१- आतंकवादी हमारे हौसलों को कमजोर नहीं कर सकते.
२- हम पूरी सख्ती से आतंकवाद को कुचल देंगे.
३- जनता संयम से काम ले, स्थिति नियंत्रण में है.
४- देश तोड़ने की साजिश कभी सफल नहीं होगी.
५- आतंक को कुचलने के प्रयासों में कोई कमी नहीं आयेगी.
६- सरकार हर सम्भव अपराधियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है.
७- आतंकवाद से डरे बिना लोगों का जीवन फ़िर अपने रास्ते पर.
८- ग़म को भुला कर फ़िर चल पड़ना भारतवासियों की ताकत है.
================================================
ऐसे बयान इतने नहीं कई और भी हैं जो बताते हैं कि हम किस हिम्मत से आतंकवाद का सामना कर रहे हैं. मर रहे हैं, डर रहे हैं पर लोगों को दिखा रहे हैं कि हम न मर रहे हैं न डर रहे हैं.
इस मरने डरने के बीच कब तक चलेगी ये जिंदगी?

27.7.08

धमाके, मौतें, आंसू, आश्वासन.....कब तक?

फ़िर धमाके, फ़िर मौतें, फ़िर आश्वासन, फ़िर बयांवाजियाँ, फ़िर न झुकने की बातें, फ़िर????????????????फ़िर वही धमाके.


अभी और कुछ नहीं, बस इतना ही कि कब तक ये आंसू बहेंगे? कब तक??????????


21.5.08

क्या हर आदमी यू ही आतंकवादी बनता जायेगा ?

आतंकवाद ,
है बहुत बडा विवाद
घिन करते है इससे सब
फिर जाने क्यों, कब
आतंकवादी बन जाते है
खून , कत्ल , तमंचा , हतियार
लूट-पाट और बलात्कार
करते है इससे जुड़ने से इनकार
फिर एक दिन अचानक
जाने क्यों इनके हो जाते है
जो रोते थे कभी
खून देखकर,
आज दूसरो के साथ
खूनी होली खेल मुस्कुराते है
थे ये भी कभी इंसान
जो आज आतंकवादी कहलाते है
कई शौक मै तो कई मजबूरी मै
इसे अपनाते है
किसी ने छीना इनका घर
इनकी दौलत, इनका गुरूर , इनका परिवार
उसी की खातिर अब
ये औरो का घर उजाड़ते है
वैसे कौन ऐसा होगा जो
सब चुपचाप सहता जायेगा
अपने सामने बहन की इज्जत लुटते देख
क्या भाई का खून नही khaul जायेगा
और उसी का बदला लेने की खातिर
वह भी आतंकवादी बन जायेगा
फिर किसी बहन की इज्जत लूट
वह अपनी कसम निभाएगा
और फिर बहन की इज्जत लुटते देख
कोई भाई आंतकवादी बन जायेगा
इसी तरह यह क्रम यू चलता ही जायेगा
बदले की आग मै निर्दोष भी
मौत के घाट उतरता जायेगा ।
पर क्या , इस तरह निर्दोष की जाने लेकर
सही मायने मै कोई
अपना बदला ले पायेगा और क्या हमपर हरदम
इसी तरह ,
आतंकवाद का साया लहरायेगा
अपना- अपना बदला लेने की खातिर या ,
जल्दी पैसे कमाने की खातिर,
क्या हर आदमी यू ही
आतंकवादी बनता जायेगा ?

12.5.08

शहीद पत्रकार को श्रधांजलि

मित्रों बड़ी दुखद घटना है, आतंक के निशाने पे कोई भी कहीं भी........
श्री अशोक सोढी जो कि कश्मीर से प्रकाशित अंग्रेजी "दैनिक एक्स्सल्सर" के छायाकार थे कल वो कश्मीर में आतंकी हमले को कवर कर रहे थे, और इसी कार्य के दौरान आतंकवादियों के गोलियों का निशाना बन गए. हम भडास परिवार आतंकी गतिविधियों कि भर्त्सना करते हैं और भाई अशोक के आत्मा कि शांति के लिए इश्वर से प्राथना करते हैं. हमारी गहरी संवेदना अशोक भाई के परिवार के साथ है, इश्वर उनके परिवार को इस विपत्ति से लड़ने कि शक्ति दे.
जय जय भडास