Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

26.7.09

कौन है ......

हमेशा वह नही होता
जो होता है मन मैं
दाना डालता हूँ चिडिओं को
खाता कौन है ...
बड़े सहेज कर ईमारत
खड़ी की है हमने
देखना है
रहता कौन है .....
सोचता हूँ बिना कहे
वो सब समझ जाएगा
मगर समझता कौन है ......
किए हैं मैंने बहुत उपाए
जीने के लिए
देखना है
अब जीता कौन है ......

1 comment:

TRAVEL PHOTOGRAPHY said...

खुबसुरत भाव और अभिव्यक्ति ।