Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

28.6.23

सहारा मीडिया में महा छँटनी अभियान की गुप्त ब्लूप्रिंट तैयार

 

सहारा मीडिया में गुप्त तरीके से आधे से ज्यादा कर्मचारियों की छँटनी की योजना को अमली जामा पहनाया जा रहा है। सहारा मीडिया में छँटनी के इस अभियान की बागडोर परिवार सहित दुबई बसे सुब्रत रॉय के छोटे भाई जयब्रत रॉय ने संभाली है। जब सहारा के उच्चाधिकारियों पर ताबडतोड पुलिस केस और मुकदमे हो रहे थेतब जयब्रत रॉय ने दुबई का रुख किया था । अब जयब्रत रॉय वापस भारत आ पहुंचे हैं और आजकल छँटनी के एजेंडे से नोएडा कैंपस में कैंप किए हुए हैं। जयब्रत रॉय पहले इसी प्रकार के अभियान को मुंबई में सफलता पूर्वक अन्जाम दे चुके हैं और जॉब (Job) रद्द रॉय के नाम से प्रसिद्ध हैं।

 

इस छँटनी की खबर को लेकर सहारा मीडिया के नोएडा कैंपस में कर्मचारियों के बीच भारी रोष है। सूत्रों के माने तो जयब्रत रॉय ने व्यक्तिगत रूप से वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कम से कम 50 से 60 प्रतिशत कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाए। पिछले 2 महीने में नोएडा के कई मीडिया कर्मी इस्तीफा दे चुके हैं और जूनियर स्टाफ परेशान है कि नौकरी से बेदखल करने पर न तो सहारा मैनेजमेंट उनका बकाया तनख्वा दे रहा है और न ही उनकी ग्रेच्युटी और प्रोविडेंट फंड (P.F.) का एकमुश्त हिसाब कर रहा है।

 

कर्मचारियों ने सहारा के इस कृत्य से क्षुब्ध होकर कानूनी सलाह भी ली है और जरुरत पडने पर मोर्चा खोलने का मन बना लिया है। आधा वेतन काम ज्यादामैनेजमेंट की आस्थाई नीतियाँछँटनी के डर से हताश कर्मचारी अब सहारा मीडिया की पहचान बन चुकी है। पूर्व में जिन कर्मचारियों को निकाला गया है या उन्हें नौकरी छोड़ने पर मजबूर किया गया हैवो कर्मचारी आज भी दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। कई सहारा कर्मियों ने श्रम आयुक्त नोएडा और ईपीएफओ के समक्ष CEO सुमित रॉय, HR हेड अली अहमद ज़ैदीमीडिया के वरिष्ठ पदों पर कार्यरत संजय मिश्रारमेश अवस्थी के खिलाफ मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए तुरंत कानूनी कार्यवाही की गुहार भी लगाई गई है। तथा इसी तर्ज पर एक नई शिकायत पुलिस कमिशनर नोएडा एवं गृह मंत्रालय को भी भेजी जा रही है। माना जा रहा है कि जयबृत रॉय नोएडा के बाद सहारा मीडिया लखनऊगोरखपुरभोपालपटना में बही छँटनी अभियान चलाने वाले हैं।

No comments: