Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

1.2.21

अभी भी मोदी सरकार का खेल न पहचाने तो खुद अपने बच्चों की बर्बादी अपनी आंखों से देखना

-CHARAN SINGH RAJPUT-
    
गजब स्थिति है देश में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर हिंसा फैलाने वाला और लालकिला पर एक विशेष धर्म का झंडा फहराने वाला भाजपा का करीबी है। गणतंत्र दिवस के दिन मोदी सरकार किसान के भेष में आये उपद्रवियों से देश के प्रतीक लालकिला और उसके प्राचीर पर लगे तिरंगा को नहीं बचा पाई। अभी तक दीप सिद्धु को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। आरएसएस व तमाम भगवा संगठनों के कार्यकर्ता, स्थानीय भाजपा सांसद व विधायकों के कार्यकर्ता आज सुबह से ही सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, ग़ाज़ीपुर बॉर्डर, शाहजहांपुर बॉर्डर पर  पहुंचकर उत्पात मचाते रहे नारेबाजी कर रहे। योगेंद्र यादव के दिल्ली के पटपड़गंज स्थित मकान पर गाली गलौज व पत्थर फेंके गए। गाजीपुर बॉर्डर पर एक सत्तारूढ़ विधायक के साथ 500 लोग उत्पात करते रहे। नांगलोई के पास भी एक सांसद के  करीबी आपराधिक तत्व टीकरी बॉर्डर से आंदोलन उखाड़ने पहुंच गए। फिर भी किसान देशद्रोही है। क्या लालकिला और तिरंगे की रक्षा न् कर पाने की जिम्मेदारी लेते हुए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफा नहीं दे देना चाहिए।


लालकिले पर झंडा फहराने वाला भाजपा का करीबी, लालकिले और तिरंगे का सम्मान न् बचा पाने वाले प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भाजपा के। 1942 के अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में तिरंगा जलाने वाले आरएसएस वाले, अब तक आरएसएस कार्यालय नागपुर पर तिरंगे की जगह अपना झंडा फहराने वाला आरएसएस। आजादी की लड़ाई का विरोध करने वाला आरएसएस। प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला किसान, देश को आजाद कराने में अग्रणीय भूमिका निभाने वाला किसान, देश को पालने वाला किसान, कोरोना काल में देश को खाद्यान्न उपलब्ध कराने किसान,  इसी किसान के बलबूते पर प्रधानमंत्री 80 करोड़ लोगों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने का दावा कर रहे हैं। फिर भी किसान देशद्रोही। देश किसान को उसी के खेत में बंधुआ मजदूर बनाने के लिए तीन नए कानून बनाने वाले प्रधानमंत्री, श्रम कानून में संशोधन कर निजी कंपनियों में बंधुआ बनाने की तैयारी करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। फिर भी किसान देशद्रोही। समझो, देश में खेल क्या चल रहा है। अभी भी न् समझे तो फिर खुद अपने बच्चों की बर्बादी देखना।

प्रधानमंत्री जी बिल्कुल, तिरंगे के अपमान से देश दुखी और गुस्से में है पर अपमान करने वाले कौन हैं ?

प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि तिरंगे का अपमान हुआ है। हम भी कह रहे हैं कि तिरंगे का अपमान हुआ है पर यह अपमान किसने किया ?  26 जनवरी को भी लालकिले पर एक विशेष धर्म का झंडा फहराने वाले का फोटो खुद प्रधानमंत्री के साथ है। लालकिले को 50 साल के लिए 25 करोड़ रुपये में बिड़ला ग्रुप के पास गिरवी रखने वाले कौन हैं ?  क्या देश की धरोहर लालकिले को निजी ग्रुप को लीज पर देना तिरंगे का अपमान नहीं है ? इसी लालकिले की प्राचीर पर ही तो तिरंगा लहराया जाता है फहराया जाता है। कोई व्यक्ति किसी धर्म विशेष का झंडा फहरा कर गायब हो जाये। वह भी तब जब कई दिनों से लालकिले पर झंडा फहराने की बात की जा रही थी। इसे क्या कहा जाएगा ?

रही बात तिरंगे के प्रति राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों की सोच की तो तो तिरंगे को लेकर जब आजादी की लड़ाई लड़ी जा रही थी तो आजादी लड़ाई का विरोध करने वाले और तिरंगे को जलाने वाले कौन लोग थे ?  रास्ट्रीय महापर्वों पर नागपुर में तिरंगे की जगह अपना झंडा फ़हराने वाले कौन लोग रहे हैं ?  क्या यह तिरंगे का अपमान नहीं है ? योग दिवस पर तिरंगे से अपना पसीना पौंछने वाले किस देश के और किस पार्टी के प्रधानमंत्री थे ?

No comments: