Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

5.10.08

विकास से ही खत्म होगा पूर्वोत्तर का आंतकवाद

राजीव कुमार
पूर्वोत्तर में आंतकवाद एक कुटीर उद्योग बन चुका है।पूर्वोत्तर के राज्यों में अनेक आंतकवादी संगठन सक्रिय हैं।इन्होंने आंतकवाद को एक रोजगार बना लिया है।इसके कारण पूर्वोत्तर राज्य बाहर बदनाम है।कोई भी इन इलाकों में निवेश को आना नहीं चाहता।इलाके में निजी निवेश नहीं होगा तो स्थितियां नहीं बदलेगी।कारण सरकार सभी बेरोजगारों को सरकारी नौकरियां नहीं दे सकती।बाहरी निवेश होगा तो बेरोजगार युवकों को रोजगार के अवसर पैदा होंगे।इससे ही स्थिति में बदलाव हो सकता है।
पूर्वोत्तर में बेरोजगारी एक भयंकर समस्या है।यह खत्म होने पर ही इलाके में आंतकवाद का नामोनिशान मिटेगा।कारण खाली दिमाग शैतान का घर होता है।बेरोजगारों के दिमाग में जब तक यह शैतान घर करता रहा तब तक स्थिति में सुधार की आशा करना बेकार है।बेरोजगारों को रोजगार मिल गया तो इनका दिमाग खाली नहीं रहेगा और न शैतान घर करेगा।केंद्र सरकार ने अब इस बात को शिद्दत के साथ महसूस किया है।इसलिए पूर्वोत्तर में निवेश को बढ़ावा देने के लिए कोशिशें जारी हैं।
जब देश आजाद नहीं हुआ था तो पूर्वोत्तर की स्थिति देश के अन्य हिस्सों से बहुत अच्छी थी।सकल घरेलू उत्पाद दर सबसे ज्यादा थी।लेकिन अब देश के अन्य राज्यों से यह बहुत पिछड़ा हुआ है।आजादी के बाद देश के अन्य राज्यों का जिस तरह विकास हुआ उस तरह पूर्वोत्तर का नहीं हुआ है।दिल्ली से दूर होने के कारण यह वहां बैठे लोगों के दिलों से भी दूर हो गया।इसलिए यहां लोगों के मन में संकीर्णता पैदा हुई।
मणिपुर की भरोत्तोलक मोनिका देवी को साजिश के तहत बीजिंग ओलंपिक में जाने से रोकने का मामला हो, या असम की बाढ़ की समस्या की अनदेखी कर केंद्र द्वारा बाढ़ प्रभावित बिहार को एक हजार करोड़ रुपए का पैकेज देने की बात हो,इन सबसे पूर्वोत्तर के राज्यों के लोगों में असंतोष बढ़ा ही है।यह लोग अपने को अलग-थलग महसूस करने लगे हैं।यदि बेरोजगारी की समस्या को खत्म कर इस तरह के कार्यों से बचा जाए तो पूर्वोत्तर देश के सबसे समृद्ध राज्यों में से एक होगा।
पूर्वोत्तर में प्राकृतिक संसाधनों की कमी नहीं है।यहां साक्षरता दर देश के अन्य राज्यों से अधिक है।इन दोनों के बाद भी इलाका पिछड़ा हुआ है।देश के कुल भौगोलिक इलाके का आठ प्रतिशत ही पूर्वोत्तर है और जनसंख्या में इसका योगदान सिर्फ चार प्रतिशत का है।देश के सकल घरेलू उत्पाद में पूर्वोत्तर का योगदान तीन प्रतिशत का है।प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत के दो-तिहाई ही है, जो कि देश में सबसे कम है।इलाके के 35 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा के नीचे रहते हैं जबकि राष्ट्रीय औसत 26 प्रतिशत है।पूर्वोत्तर के सत्तर प्रतिशत लोग अपना गुजर-बसर कृषि से करते हैं।इससे साफ हो जाता है कि मैनुफैक्चिरिंग और सर्विस सेक्टर में रोजगार के अवसर न के बराबर है।जहां राष्ट्रीय स्तर पर बेरोजगारी की औसत दर 7.7 प्रतिशत है वहीं पूर्वोत्तर में यह 12 प्रतिशत है।इलाके का शहरीकरण बेहद धीमी गति से हो रहा है।जहां राष्ट्रीय स्तर पर औसत शहरीकरण की दर 28 प्रतिशत है वहीं इलाके की शहरीकरण की दर 15 प्रतिशत है।

परंतु अब केंद्र स्थिति बदलने को आतुर दिखता है।पूर्वोत्तर विकास विभाग के मंत्री मणिशंकर अय्यर और केंद्रीय बिजली राज्य मंत्री जयराम रमेश पूर्वोत्तर की पूरी स्थिति बदलने के लिए जी-जीन से जुटे हैं।सितबंर के मध्य में गुवाहाटी में हुए चौथे पूर्वोत्तर व्यापार सम्मेलन के बाद लगा कि स्थिति बदलनेवाली है।कारण बाहरी लोगों के मन में पूर्वोत्तर के प्रति धारणा बदल रही है।सम्मेलन में देश-विदेश के 1179 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।इनमें विदेश के 97 प्रतिनिधि शामिल थे।कंबोडिया के वाणिज्य मंत्री के अलावा 12देशों के राजदूत सम्मेल में शिरकत करने पहुंचे।इलाके में विभन्न क्षेत्रों में निवेश के लिए 247 प्रस्ताव आए।इनमें से 88प्रस्ताव असम में निवेश के लिए थे।असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का कहना था कि अब पूर्वोत्तर की छवि बाहर बदल रही है।पिछले दो सालों में राज्य में तैंतीस हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए हैं।
इन सब से लगता है कि पूर्वोत्तर के दिन अच्छे आनेवाले हैं।नब्बे के दशक में माहौल ऐसा था कि असम से लोग अपनी जमीन-जायदाद बेचकर चले जाने में बेहतरी समझते थे।लेकिन आज यहां जमीन के इतने भाव हो गए हैं कि खरीदना मुश्किल हो गया है।गुवाहाटी और अन्य शहरों में पैसों के बाद भी जमीन खरीदना मुश्किल हुआ है।पहले शाम के बाद सन्नाटा पसरता था तो अब रात में चहल-पहल बढ़ जाती है।लुक-ईस्ट पालिसी के तहत दक्षिण-एशियाई देशों के साथ पूर्वोत्तर का द्वार खुला तो इलाके में एक बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा।
देश के अन्य हिस्से की बात तो कहना मुश्किल है पर पूर्वोत्तर में विकास के जरिए आंतकवाद का पूरी तरह खात्मा किया जा सकता है।कारण यहां के युवा मेहनती होने के साथ-साथ अंग्रेजी पर अच्छी पकड़ रखते हैं।इंफोसिस के एन नारायणमूर्ति ने असम का दौरा करते हुए यहां के युवक-युवतियों की इस तरह प्रशंसा करते हुए कहा था कि इलाके के युवक-युवतियां अपने कार्य को ईमानदारी और लगनशीलता के साथ करते हैं और कार्यरत संस्थान के प्रति अपनी निष्ठा को लंबे समय तक बरकरीर रखते हैं।इसलिए इनका सही उपयोग हुआ तो इलाका तरक्की करेगा इसमें कोई संदेह नहीं है।
(लेखक गुवाहाटी स्थिति पूर्वोत्तर मामलों के जानकार हैं)
पता-राजीव कुमार,पोस्ट बाक्स-12,दिसपुर-781005
मोबाइल-9435049660
ई-मेल-
rajivguw@gmail.com

अपनी अक्ल लगाओ

----- चुटकी -----
दिखावे पर मत जाओ
अपनी अक्ल लगाओ
बाकी सब बकवास,
आतंकवादी हैं
हमारे नेताओं के खास।

------गोविन्द गोयल

कुत्ता उड़ाए माल

----- चुटकी-----
नौकर खाए सूखी रोटियां
कुत्ता उड़ाए माल,
एक ही घर में रहते दोनों
कौन किस से करे सवाल।
धर्मगुरु सब कहते हैं
यही है उसका न्याय
जिसके जितना लिख दिया
वह उतना ही पाए।
--------******-------
-------गोविन्द गोयल

भई अजीत के लिये खास उत्तर।

तर्क की शर्त रख कर तो जैसे दोस्त अजीत ने मुझसे अज्ञानियों के बैन ही कर दिया लेकिन सच कहूं तो मैं उनकी भावनायों की वेहद क़द्र करते हुए उन्हें विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि कितना ही हिन्दुओं को बरग़लाया क्यों ना जाये पर वे इंसानियत कभी नहीं छोडेंगें क्योंकि उनकी रग़ों में इंसानी ख़ून बहता है। दोस्तों धर्म-निर्पेक्षता एक ऐंसा अस्त्र है जो एक तथाकथित राष्ट्रवादी पार्टी की पतवार पिछले साठ सालों से बनी हुई है,जो उसे किसी हाल में खोना नहीं चाहती इसके बूते ही वो सत्ता में आती-जाती है। इस देश के भीतर कठमुल्लों के खिलाफ तो इन धर्म-निर्पेक्षवादियों,समाजवादियों,और मानववादियों की कभी ज़ुबान हिलती तक नहीं वजह है उनके प्रति इनका खौफ कहीं मेहमान नराज़ ना हो जायें दोस्त अजीत ही मुझे बतायें आज तक उनके ज्वलंत लेखों,पैनी समीक्षाओं और धर्म-निर्पेक्षवादी सोचों में कितनी बार अल्पसंख्यकों की ज़्यादितियों पर लिखा है। एक चीज बिल्कुल साफ बता देना चाहता हूँ कि इस तरह की धारणा ना बनाई जाये कि हिन्दुवाद संप्रदायिकता और मुस्लिम परस्ती धर्मसमानतावाद है। हम सिर्फ इतना कहते हैं कि अगर सब धर्म बराबर हैं तो फिर ऐंसी सोच क्यों? अजीत जी से पूछता हूँ कि क्या आज का राष्ट्रीय परिद्श्य वहुसंख्यकों की उपेक्षा का नहीं है? आप ज़रा पाकिस्तान में मुस्लिमों की उपेक्षा करके दिखाओ,ब्रिटेन में ईसायों के हासिये पर रख कर देखो। हम ये नहीं कहते देश में हिन्दुओं के अलावा बीकियों को हिन्दमहासागर में फेंक दो हम ये नहीं कहते अल्पसंख्यकों को देश से खदेड दो हम ये नहीं कहते कि राष्ट्रधर्म हिन्दू ही हो और ना हम ये कहते कि हमारे सदियों से साथ रह रहे प्रिय मुस्लिम भाई और ज़बरिया पधारे बिन बुलाये मेहमान ईसाइयों को मारो या उनके प्रति दुराभाव रखो। हम सिर्फ कहते हैं राष्ट्रवादी बनो और हिन्दूवाद और राष्ट्रवाद में फर्क रेखा नहीं है। हिन्दूवाद राष्ट्रवाद की ग्यारंटी है।.....तर्कपूर्ण विचार की अपेक्षा अपने तर्कों को वेदम सावित करती है। जय भारत,जय हिन्द और जय हिन्दू।।।।।।।।।

4.10.08

PARIVARTAN


SAMAY KA YE HATHODA JAB BHI PADA HAI BADE SE BADA TAALA KHULA HAI.
AAPKI LIFE KA TAALA BHI SHAYAD ISSI SE KHULEGA .......EK BAAR KOSHISH KARKE TO DEKHO. CLICK ON THIS BIG

HATHOOOODAAAAAAAAA.

काव्य-गोष्ठी का आयोजन

पंडित रामप्रसाद बिस्मिल फाउंडेशन के तत्वावधान में एक सरस काव्य-गोष्ठी का आयोजन नेहरूनगर,गाजियाबाद में किया गया,जिसमे सर्वश्री डॉ.कुंवर बेचैन,पंडित सुरेश नीरव,मृगेंद्र मकबूल एवं गजरौला से आई डॉ.मधु चतुर्वेदी ने काव्य-पाठ किया.गोष्ठी का शुभारम्भ करते हुए प्रसिद्द शायर मृगेंद्र मकबूल ने कहा-
महफिल में आ गए हैं तेरी रज़ा से हम,
जाएंगे तेरे नूर की दौलत कमा के हम।
इसी क्रम को आगे बढाते हुए डॉ.मधु चतुर्वेदी ने कहा-
जी हाँ मैंने पी है जनाब,
ये तुम जानो अच्छा हुआ या ख़राब।
इस खुशनुमा शेर के बाद पंडित सुरेश नीरव ने अपनी बात कुछ इस अंदाज़ में कही-
जब भी दिल से तुझे याद करता हूँ मैं,
खुशबुओं के नगर से गुज़रता हूँ मैं।
नर्म एहसास का रेशमी अक्स बन,
लफ्ज़ के आईने में संवरता हूँ मैं।
इस गोष्ठी को हास्य का मोड़ दिया कटनी से आए प्रकाश प्रलय ने-
सुखी दाम्पत्य का राज़ गहरा है,
पति पूरी तरह बहरा है।
गोष्ठी के अंत में सुप्रसिद्ध गीतकार डॉ.कुंवर बेचैन ने कुछ अलग ही अंदाज़ में अपनी बात कही-
दिल पे मुश्किल है बहुत दिल की कहानी लिखना,
जैसे बहते हुए पानी पे है पानी लिखना।
मकबूल

नेताजी पर भारी पड़ी पुलिस

  • हृदेश अग्रवाल
भारतीय पुलिस ने आज एक बार फिर बता दिया है कि पुलिस कुछ समय के लिए अपराध या नेतागिरी को अनदेखा कर सकती है लेकिन कोई प्रशासन के काम में हस्तक्षेप करे तो फिर शांत नहीं बैठ सकती, चाहे गुंडागर्दी हो या नेतागिरी, क्योंकि पुलिस से बड़ा गुंडा न कोई था और न कोई है। इसका ताजा मामला गत दिवस सागर में नेता की पिटाई को लेकर है।सागर जिले के बीना क्षेत्र में जब रेलवे प्रषासन ने अतिक्रमण हटाना चाहा तो उसी वक्त सागर से भाजपा सांसद वीरेन्द्र कुमार पहुंच गए और वहां जाकर रेलवे प्रशासन के खिलाफ विरोध जताने लगे, लेकिन उनको क्या मालूम था कि प्रषासन के खिलाफ विरोध जताना उनको इतना महंगा पड़ेगा कि वो पुलिस की लठ के शिकार होकर अस्पताल में भर्ती हो जाएंगे। जब वह रेलवे पर हुए अतिक्रमण को लेकर pradarshan कर रहे थे कि तभी भीड़ में किसी एक व्यक्ति ने उनके चांटा मार दिया फिर क्या था नेताजी के समर्थकों, भीड़ व पुलिस प्रषासन में झड़प हो गई इस झड़प में पुलिस ने नेताजी को जमीन पर लिटाकर इतना मारा कि उन्हें तुरंत इलाज के भोपाल के हमीदिया अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। वही उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ डीजीपी ने जांच करने के निर्देष दिए हैं। लेकिन भारतीय पुलिस ने यह बता दिया कि हमसे बड़ा कोई भी गुंडा नहीं है हम चाहें तो उसे छोड़ दें या उसे इतना मारे कि वह अस्पताल में भर्ती हो जाए या मर जाए, उन्हें कोई मतलब नहीं। हम गुंडों badmashon से तो डरते हैं व नेताओं और आम जनता को परेषान कर बहुत बड़े शूरवीर बनते हैं जैसे कि मानो कोई तीर मार लिया हो। मध्य pradesh के मुख्यमंत्री षिवराज सिंह को सभी आरोपी पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड कर उचित कार्यवाही करना चाहिए और पुलिस प्रषासन को आदेष दे कि वह जिस तरीके से नेताओं और आम आदमियों को परेषान करते हैं उन्हें परेषान करना छोड़ आतंकवादियों व गुंडे badmashon को पकड़ने में अपनी ऊर्जा खर्च करें जिससे कि भारतीय पुलिस का हमारे desh में नाम होगा। हमारे desh की जनता गुंडों से ज्यादा पुलिस से डरती है क्योंकि पुलिस उनके सब गुंडों से भी ज्यादा खराब व्यवहार करती है।

धर्म कर्म के नाम पर

-----चुटकियाँ----
धर्मगुरु के सामने
पकवानों के ढेर
बाप तडफता रोटी को
समय का देखो फेर,
धर्म कर्म के नाम पर
दोनों हाथ लुटाए
दरवाजे पर खड़ा भिखारी
लेकिन भूखा जाए,
कोई कहे कर्मों का
फल है,कोई कहे तकदीर
राजा का बेटा राजा है
फ़कीर का बेटा फ़कीर,
चलती चक्की देखकर
अब रोता नहीं कबीर
दो पाटन के बीच में
अब केवल पिसे गरीब,
लंगर हमने लगा दिए
उसमे जीमे कई हजार
भूखे को रोटी नहीं
ये कैसा धर्माचार।
------गोविन्द गोयल

3.10.08

पहले हम तो सुधरें .......



                ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल के ताजा आँकड़ों के मुताबिक भारत भ्रष्ट देशों की सूची में ८५ वें पायदान पर है | पिछले साल के मुकाबले भारत १२ पायदान ऊपर चढ़ा है | पिछले साल हम चीन के साथ ७२ वें स्थान पर थे | १८२ देशों में कराये गए सर्वेक्षण में भारत की स्थिति से ख़ुद ब ख़ुद पता चलता है कि हमारे यहाँ भ्रस्टाचार कितनी तेजी से बढ़ रहा है | आख़िर इसकी वजह क्या है ? अब तो धीरे - धीरे सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों का भी निजीकरण हो रहा है | इसके बाद भ्रस्टाचार बढ़ने के बजाय घटना चाहिए , लेकिन ऐसा नही हो रहा है | इसके लिए जितनी जिम्मेदार गठबंधन राजनीति है उतने ही हम भी हैं | 
               हम औरों को कितना भी कोसें पर इसमे कोई दो राय नही कि भ्रस्टाचार को बढ़ावा देने में हमारा भी हाथ है | पुलिस में रिपोर्ट लिखवानी हो या फ़िर पासपोर्ट बनवाना हो और या फ़िर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हो , हम समय बचाने के लिए नियमानुसार काम न करके भ्रस्टाचार को बढ़ावा देते हैं | अपनी बारी का इन्तजार करना हमारी शान के ख़िलाफ़ है | जब हम सुधरेंगे तभी दूसरों पर उंगली उठा सकते हैं | 
              सिक्के का दूसरा पहलू यह है कि प्रशासनिक कामकाज के तौर-तरीके आमजन को ऐसा करने को उकसाते हैं | फ़िर भी व्यवस्था में सुधार के लिए हमे भी धैर्य से काम लेना होगा | बढ़ते भ्रस्टाचार के पीछे भूख, लालच, तुच्छ मानसिकता के अलावा सरकार में दृढ़ इच्छाशक्ति की कमी भी एक अहम् कारण है | 
              इस दलदल से निकलने के लिए हमें सख्त कदम उठाने होंगे | ये कदम केवल दिखावे के लिए न होकर देश कि परिस्थितियों को समझते हुए उठाये जाने चाहिए |  

बिहार में बाढ़ से उजडे़ 30 लाख लोगों का आखिरी सवाल ऐ बाबू! अब केना जीबेय..?

मनीष सिसोदिया
समझ नहीं आता कहां से शुरू करूं। भूख और भीख के बीच नमक चाटकर अपनी जमीन से जुडे़ रहने की जद्दोजहद में लोगों से,....भपटयाही गांव के स्कूल शिविर में रोती छटिहा गांव की गुलाबी देवी से ( जिसे अपनी पतोहू के लिए एक कड़छी खिचड़ी ज्यादा लेने के जुर्म में थप्पड़ जड़ दिया गया), ....हर अजनबी को फरिश्ता समझ,, भरे गले से सर ......का ....र बोलकर मदद की उम्मीद में रो उठती पचास वर्षीय रसूलन खातून से (जिसका पति उसे संभालते-संभालते पानी में बह गया), .... अपने बच्चे के वास्ते एक कप दूध की खातिर दुत्कार खा रहे वासुदेव सिंह से (जिसकी 15 हजार की दूध देती गाय पानी में बह गई), .... के मोतीलाल विद्यालय राहत शिविर में जन्मी उस बच्ची का नाम प्रलय रखा गया है।
... संयुक्त राष्ट्र, यूनीसेफ , ओक्सफेम , कासा, रामदेव, आसाराम, आनंदमार्गी, रविशंकर, आरएसएस आदि आदि बैनरों के पीछे दिखते शिविरों से .....सत्ता , पद और सुविधाओं के अहम में डूबे अफसरों से....फर्जी आंकड़ों की बाजीगरी के दम पर वाहवाही लूटने के लिए बनाई गई आपदा प्रबंधन विभाग से.....या कोशी की चुनौती में चुनावी अवसर खोजते नीतीश, लालू और पासवान के बड़े-बडे़ पोस्टरों से....

यह बिहार का कोसी इलाका है जो बाढ़ के एक महीने के बाद भी समंदर-सा दिखता है। यहां हर चेहरा एक कहानी है, हर दृश्य एक फोटो, हर घटना एक शॉट की तरह घटती है। इसे लिखना अंदर से हुड़क-हुड़क कर रोने और बाहर से सामान्य बने रहने का एक कठिन काम है। फ़िर भी, यह, सब कुछ गवां कर जिंदगी को समेटने में लगे लोगों का जीवट और एक तथाकथित लोकतंत्र का काहिलपन है जो बयां होना चाहता है। किसी भी शिविर में, किसी भी गांव में चले जाइए, हर तरफ यही आवाज सुनने को मिलती है- ए बाबू! अब केना जीबेय, फसल, जानिवर, घार, सबटा बरबाद भय गेलेय......इहां कोई दिखे बाला नै छै, भूखले सूतैय छै।

यकीन नहीं होता कि यह वही बिहार है जिसने डेढ़ साल पहले आम आदमी को टेलिफोन के जरिए सूचना मांगने का अधिकार देकर एक नया इतिहास रचा था। आज उसी बिहार के 25 लाख लोग, भिखारी की तरह लाइन में खडे़ होने पर मजबूर हैं, वह भी इसलिए क्योंकि उनकी सरकार उन्हें सूचनाएं देने में पीछे हट गई है। उन्हें कोई जानकारी नहीं है कि उनकी सरकार ने उनके लिए क्या तय किया ह? क्या-क्या सामान दिया है? कितना पैसा दिया है? और यह सब उन्हें कहां, कैसे, किससे, कब-कब मिलेगा? अगस्त महीने में आई बाढ़ से तबाह कोसी इलाके के लोगों की मदद और राहत के लिए पटना और दिल्ली में फैसले तो बहुत लिए गए। उनमें से कई तो ऐसे हैं जिन्हें देखकर सरकारी बुद्धि पर भी फक्र करने का मन करता है। लेकिन ये फैसले जिला मुख्यालय तक पहुंचते-पहुंचते कागज का एक पुलिंदा भर रह जाते हैं।

बाढ़ के करीब एक महीने बाद जब ज़िलाधिकारिओं से पूछा गया कि पीडितो को सरकार की योजनाओं और उनके अधिकार की सूचना मिल सके, उन्हें अपने हक और उसके लिए की गई व्यवस्था, उसके निर्धारित तरीकों की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके, इसके लिए क्या-क्या कदम उठाएं हैं तो जवाब अलग-अलग थे। सुपौल के जिलाधिकारी श्रवन का कहना था- पोस्टर लगाए जा रहे हैं, बस एक-दो दिन में तैयार हो जाएंगे। हम अपनी वेबसाइट पर भी इन्हें डालेंगे। लेकिन आज तक उनकी वेबसाइट पर ऐसा पोस्टर नहीं डला है। फोन कर जब फ़िर इसके बाबत पूछा गया तो उनकी दिलचस्पी ही इस पोस्टर में नहीं दिखी। सहरसा के जिलाधिकारी आर लक्ष्मणन ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि एक संस्था ने बाढ़ पीडितों के लिए हैंडबिल तैयार कराया है। हालांकि उनके पास उसकी कोई प्रति नहीं थी। बहुत ढूंढ़ने के बाद एक अपर जिलाधिकारी के पास से वह हैंडबिल मिला जिस पर एक तरफ छोटे-छोटे अक्षरों में पर्चा छपवाने वाली संस्था के इतिहास का बखान था। सहरसा जिलाधिकारी बाढ़ पीडितों के लिए राहत और मदद से सम्बंधित दस्तावेजों वाली फाईल दिखाने से सापफ मना कर देते हैं। वहीं मधेपुरा के जिलाधिकारी इतने से ही संतुष्ट हैं कि सरकार ही हर घोषणा की खबर अखबार में तो छपती है, बाकी हमारे अधिकारियों को हम इसके बारे में बता देते हैं।

सवाल आपदा के आडे़ वक्त में, राहत और बचाव कार्यों में व्यस्त प्रशासन को सूचना अधिकर कानून के दांवपेंचों में उलझाने का नहीं है। बल्कि सवाल उन्हीं बाढ़ पीडितों के लिए समय पर, सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराने का है। बडे़-बडे़ फैसले लेकर निचले लेवल के सरकारी तंत्र के भरोसे छोड़ देना भ्रष्टाचार के खुले अवसर देने जैसा है और हम जानते हैं कि ऐसा होता आया है। बिहार की सुशासन सरकार के कामकाज में यह विरोधाभास कोसी नदी नदी में आई बाढ़ के एक महीने बाद हर जगह दिखता है।

टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस (टिस) के राहत एवं बचाव कार्य के लिए आए एक छात्रा एजिस डिसूजा बताते हैं कि सुपौल जिले में एक सरकारी केन्द्र पर पशुओं के चारे के लिए लोगों से 350 रूपये कुंतल वसूले जा रहे हैं। तीन किलोमीटर पानी में पैदल चलकर आए आदमी को पता ही नहीं था कि सरकार बाढ़ में फंसे उसके पशुओं के लिए मुफ्त चारा बांट रही है और यह इस केन्द्र पर मुफ्त मिलना चाहिए।

लोगों को पता ही नहीं है कि बाढ़ पीडितों जिलों में सदर अस्पतालों में सरकार ने एक्स रे और पैथोलॉजी टेस्ट की सेवा मुफ्त कर दी है। आदेश सभी सिविल सर्जनों को दिया जा चुका है लेकिन उससे आगे नहीं बढ़ा। दिल्ली से गए सूचना अधिकार कार्यकर्ताओं ने सहरसा के अस्पताल में जब लोगों को पैसों के अभाव में भटकते देखा तो पता चला कि मुफ्त सेवा सिविल सर्जनों के रहमो करम पर है। पटना से चला एक आदेश सहरसा तक आकर किस तरह अपफसर की कलम में लटक कर रह जाता है, यह इसका एक सजीव उदाहरण है। स्वास्थ्य आयुक्त और आपदा प्रबंध्न के अधिकारियों से पफोन पर बात की गई पिफर भी इस आदेश को आगे बढ़वाने में चार दिन तक लगातार दबाव बनाना पड़ा। इस दौरान भी करीब 250 मरीजों का एक्स रे और टेस्ट उसकी कीमत वसूलकर किए गए। सहरसा अस्पताल सुधर समिति के मनजीत सिंह बताते हैं कि जितने भी आदेश आए हैं अगर उन्हें दीवारों पर चिपका दें तो भी लोगों को अपने अधिकारों का पता चल सकेगा।

बाढ़ राहत के नाम पर बांटी जा रही सामग्री का भी यही हाल है। रहटा भवानीपुर गांव जिला मधेपुरा, के शालीग्राम यादव दो मुट्ठी चावल और एक चमचा दाल की खातिर तीन सौ लोगों की लाइन में लगे बैठे हैं। यह शिविर पब्लिक सेक्टर की कई बड़ी कंपनियों के पैसे से चल रहा है। हालांकि इस पर बड़े-बडे़ फोटो केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के लगे हैं। बगल में उनकी पांच-छह साल की पोती भी पत्तल लिए बैठी है। जब ये लोग खाना खा लेंगे तो अगली पंगत में परिवार के बाकी सदस्य भी बैठेंगे। दाल भात बंटना शुरू होता है। थोड़ी आपाधपी शुरू होती है तो खाना बांटने वाला आगे निकल जाता है, बच्ची को खाना नहीं मिलता, वे उसे भी अपनी पत्तल में से खिला देते हैं। खाना खाकर उठते हैं तो बताते हैं कि महीना भर पहले तक गांव के पक्के मकान में रहते थे। बेटे की एसटीडी की दुकान थी। कुछ पशु और धन की खेती। कुल मिलाकर परिवार भरा पूरा था और खुशहाली से खा पी रहा था। लेकिन कोसी में आई बाढ़ ने सब कुछ लील लिया। पांच दिन छत पर काटे तक जाकर सेना की नांव में बाहर आ सके हैं। भरे गले और आंखों की कोर से टपकते आंसू को रोकने की कोशिश करते हुए वे कहते हैं कि आज उनका पूरा परिवार इस शिविर में भिखारी की तरह रहने को मजबूर है। मैं पूछता हूं कि आप राज्य सरकार के कैंप में क्यों नहीं गए? मेगा कैंपों की हालत तो यहां से कहीं बेहतर है। उन्होंने बताया कि जब वे सहरसा आए तो अपने परिवार के साथ सरकार के चारों मेगा कैंपों में गए लेकिन हर जगह कह दिया गया कि अब यहां जगह नहीं है। पिफर? कहां जाएं? इसका जवाब देने वाला कोई नहीं था। मजबूरन इस संस्था के हालनुमा कैंप में आना पड़ा जहां दो हजार लोग एक ही छत के नीचे भेड़ बकरियों की तरह पड़े हैं।

त्रिवेणीगंज के मेिढया सैफ़न इलाके में बरकुवा गांव में बाढ़ राहत में लगे एक समाजसेवी का कहना है जितना पैसा, सामान, खाना, पशु, चारा, नाव व्यवस्था सरकार के कागजों में दिखती है अगर उसका पता आम आदमी को समय रहते, ठीक-ठीक लग जाता तो लोगों को भिखारी की तरह नहीं भकटना पड़ता। जैसे ही सेना लोगों को बाढ़ से निकालकर बाहर लाई सरकार को उसे उसके अधिकारों और उसकी प्रक्रिया की जानकारी देने की व्यवस्था बनानी चाहिए थी लेकिन ऊपर बैठे लोग योजनाएं बनाना जानते हैं और नीचे बैठे लोग उनसे कमाना। यह कमाई ऊपर कितना पहुंचती है यह तो पता नहीं लेकिन धरातल पर सरकार की घोषणाएं और व्यवस्था एक दूसरे से इत्तेफाक नहीं रखते दिखे। अगर दुनियाभर की संस्थाएं आगे न आती तो सिर्फ़ सरकारी व्यवस्था के सहारे मुश्किल से 25 प्रतिशत लोगों को ही जिंदा रखा जा सकता था। याद रहे कि इस बाढ़ से 30 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

फ़िर भी इन संस्थाओं की एक सीमा है। ये कितना कर सकती है, कब तक कर सकती है। अन्तत: इन लोगों को किसी दान के सहारे नहीं बल्कि हक और सम्मान के साथ सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेदारी है। परंतु जब सरकार की मध्यम और निचली मशीनरी अपने सुशासन के गरूर में काम करती हो, और लोगों तक उनके अधिकारों की जानकारी पहुंचाने को अपनी जिम्मेदारी न गिने तो लोग भिखारी बनकर खडे़ होने पर मजबूर तो होंगे ही।

अपना पन्ना टीम

कवियों की वर्षा

आपकी कविता सुनने आज हम पधारे हैं
आपके स्वागत में चाँद और सितारे हैं
आपकी मधुवनी सुन कोयल भी लजाती है
बेमौसम वर्षा होती, कलियाँ भी खिल जाती हैं
छंद पर अधिकार आपका नवरस के हो निर्माता
आपके इशारे पर चलते फिल्मी लेखक और निर्माता
आपकी कविता में श्रंगार रस जब आता है
सोते से उठकर गधा भी नाचने लगता है
वीर रस की पुकार सुनकर कुत्ते दोड़ने लगते हैं
घोडे भी खड़े खड़े आपस में लड़ने लगते हैं
विभत्स कविता जब होती भूकंप के झटके लगते हैं
करुण-रूदन रस सुन सुन कर, पत्थर भी रोने लगते हैं
हास्य कविता कवि सम्मलेन में कम आप सुनाते हैं
बरना हँसते-हँसते श्रोताओं के हार्ट फ़ेल हो जाते हैं
वात्सल्य रस जब आप सुनाते भक्त के आंसू झरते हैं
खुश होकर भगवान भी कवियों की वर्षा करते हैं

"संगमन-14" ग्वालियर में

देश का प्रतिष्टित साहित्यिक आयोजन 'संगमन-14' इस बार संगीत सम्राट तानसेन की नगरी ग्वालियर में आयोजित किया जा रहा है । 10 से 12 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में देश के लब्ध प्रतिष्टित कहानीकार व विचारक शिरकत कर रहे हैं।

वीर सावरकर व शिवाजी की राह पर बजरंग दल

  • हृदेश अग्रवाल
भारत में जब एक समय ऐसा आया कि मुगलों ने भारत को अपने पंजों में जकड़ रखा था तब हमारे देश पर खतरे के बाद मंडराने लगे थे लगने लगा था कि मानो अब हिन्दुस्तान से हिन्दुओं का नामो-निशान बिल्कुल ही खत्म कर दिया जाएगा। हमारी माताएं-बहनें घर से निकलने में कतराने लगी थीं कि घर से बाहर कदम रखने पर ऐसा न हो कि कहीं कोई मुगल शासन हमें उठाकर मुगलों के कदमों में न डाल दे। ओर तो ओर हिन्दुओं के मंदिरों को तोड़ा जा रहा था जिस जगह हमारा भगवान सुरक्षित नहीं था तो हमारी माता-बहनें कैसे सुरक्षित रहतीं, हिन्दु सिर्फ यही प्रार्थना करते कि हे भगवान क्या हमारी रक्षा के लिए कोई नहीं आएगा क्या हम इन मुगलों के शासनकाल में ऐसे ही जिएंगे। तब कहीं जाकर भगवान ने हिन्दुओं की सुनी और हमारे देश में एक बार फिर उन मां ने ऐसे सपूतों को जन्म दिया जिन्हें हम नहीं बल्कि समूचा भारत उन्हें वीर सावरकर और वीर शिवाजी के नाम से जानता है जिन्होंने न सिर्फ हिन्दुओं को एक नई पहचान दी बल्कि हिन्दुस्तान में मुगलों के पंजों से अपने प्यारे वतन को छुड़ाने की भी आस जागी वहीं हिन्दू मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना भी करने लगे थे क्योंकि उन्हें मालूम था कि अब भारत मां की रक्षा व मुगलों को मुंह तोड़ जबाव देने के लिए वो सपूत आगे आए हैं जिन पर आगे चलकर पूरी भारत को गर्व होगा, और हर मां यही सोचेगी काश मेरी कोक से भी वीर सावरकर व वीर शिवाजी जैसे सपूत जन्म लें और भारत मां की रक्षा के लिए शहीद हो जाएं।अगर सावरकर जी व शिवाजी जैसे हिन्दु रक्षक आगे नहीं आए होते तो हम हिन्दु आज भी किसी मुस्लमान के यहां उनकी जी-हजूरी कर रहे होते और हमारी माता-बहनें आज भी असुरक्षित होतीं।मैं यही कहना चाहूंगा भाई रजनीश के झा से कि वह यह कहना बंद कर दें कि बजरंग दल हिन्दुओं का ठेकेदार नहीं बल्कि देश का सबसे बड़ा आतंकवादी संगठन है क्योंकि इन्हीं के वजह से आज हम देश में आजाद घूमते नजर आ रहे हैं, और जैसा कि आपने कहा है कि बजरंग दल वाले तो जयचंद के वारिस हैं जिन्होंने गद्दी के लिए पृथ्वीराज चैहान को अपने फायदे के लिए बेच दिया तो भाई रजनीश के झा जी आपको यह भी मालूम होना चाहिए कि पृथ्वीराज चैहान को हम एक वीर योद्धा के रूप में जानते हैं वही जयचंद को एक गद्दार के रूप में क्योंकि जयचंद ने अपने देश गद्दारी की थी।वहीं बजरंग दल देश के साथ गद्दारी नहीं बल्कि भारत मां की रक्षा व हिन्दुओं की रक्षा के लिए वह लड़ता है व अपना खून बहाकर भी देश की रक्षा करता है, ताकि उनके इस बलिदान को आगे आने वाली हिन्दू पीड़ियां याद रखें। तो भाई रजनीश कृपया आप बजरंग दल को आतंकी संगठन न कहकर एक देश भक्त संगठन कहें।इसी पर एक चर्चा हुई बजरंग दल के पूर्व जिला सहसंयोजक बालिस्ता रावत से जिस पर उन्होंने कहा कि हमारे देश में अगर आतंकवादियों से लड़ने व हिन्दुओं की रक्षा के लिए कोई सबसे बड़ी ताकत अगर है तो वो है विश्व हिन्दु परिषद व बजरंग दल ये गद्दार संगठन नहीं हो सकते बल्कि ये तो देश भक्त संगठन हैं वीर सावरकर व वीर शिवाजी की तरह इस पर बालिस्ता रावत ने इन शहीदों की याद में एक गीत लिखा है जिसकी कुछ पंक्तियां हैं:-


जागो तो एक बार हिन्दु जागो तो

जागी थी जब झांसी की रानी, झूब लड़ी पर हार न मानी

चमक उठी तलवार हिन्दू जागो तो

जागो तो एक बार हिन्दु जागो तो....


जागे थे सावरकर प्यारे, असबंली में लग गए नारे

पलट गई सरकार, हिन्दू जागो तो

जागो तो एक बार हिन्दु जागो तो.....

फैशन के अंदाज

---- चुटकी----
फैशन के भी
देखो लफ़ड़े
कपड़े हैं
फ़िर भी
बिन कपड़े,
चमके फीगर
दिखे कटाव
ये कैसा फैशन
ये क्या चाव,
भाई की शर्म न
बाप का लिहाज
कलयुग में चला
ये कैसा रिवाज।
----गोविन्द गोयल

धर्म-निरपेक्षता वनाम हिन्दू

आज सारा देश जिस विडंवना से गुजर रहा है,वह सोचने लायक है। जानकारी के लिये बताना चाहता हूँ,मैं धर्म-निरपेक्षवादी बिल्कुल नहीं हूँ बल्कि धर्म-सापेक्षवादी हूँ। आज धर्म-निरपेक्षता का मतलव हिन्दुओं का विरोध है। जो राजनैतिक स्तर पर ही नहीं हम से भी जुडा हुआ है। उनके लिये खास कर कहना चाहता हूँ जो राजनीति की बात को राजनीति मानते हैं। जब देश में चल रहे हालात के लिये राजनीति ही ज़िम्मेदार है तव उसकी चर्चा क्यों ना की जाये मेरे प्रिय साथियों के लिये भी कहना चाहता हूँ जो हिन्दुओं की आँख बंद करके बुराई करते हैं पुरानी वो बातें करते हैं जो उस दौर में सब धर्मों में थीं। अगर इतना ही एतराज़ है अपने धर्म से तो छोड क्यों नहीं देते या फिर आप अपने को अलग बता कर क्या दिखाना चाहते हैं? ऐंसे हिन्दुओं के लिये सिर्फ यही शब्द हैं कि या तो वो आलोचना छोंडें या फिर आगे आकर जहाँ जो सुधार लगता है वो करें किसने रोका है। हिन्दू धर्म की खामियां दूर करने आयें कौन मना करता है। हिन्दुं के पक्ष का मतलव मुस्लिमों का विरोध नहीं है भाईयों खुद में कोई गलती है तो अपनेआप को मार डालना या छोड देना ठीक बात है ना ये संभव है। व्यवस्था बदलने के लिये व्यवस्था में रहना चाहिये ना कि व्यवस्था से हट कर इसे बदलने का निर्थक प्रयास करने चाहिये।

2.10.08

नहीं चाहिए दागी नेता, मुन्नाभाई लाओ




नेताजी ने खद्दर पहना, और लगा ली टोपी
भाषण देने बुला रहा था, उनका चमचा गोपी
उनका चमचा गोपी, कि हाथ में लाठी भी इक ले ली
कमर में बांधी गोलघड़ी, औ साथ चली एक चेली
भाषण खूब जमा नेता का, बोले बापू का है देश
सबक सिखा देंगे हम सबको, दे दो थोड़ी कैश
दे दो थोड़ी कैश कि नगद बिन काम न होगा
मर्डर, डकैती केस में हमने जेल में काफी भोगा
अब हम वचन दे रहे साधो, बापू के रस्ते जाएंगेे
नहीं करेंगे हिंसा, अब सच्चा पथ अपनाएंगे
तभी भीड़ से उठकर आगे, आया एक भोला बच्चा
बोला तुम तो दो नंबरी हो, देश खा गए कच्चा
नहीं भरोसा तुम पर हमको, तुम नहीं गांधी वादी
भीतर से हो बुलेट प्रूफ और ऊपर पहने खादी
तुम जैसे कमबख्तों से ही हो रहा देश नीलाम
जाओ जेल में पीसो चक्की, तुम हो नमक हराम
किया भरोसा तुम जैसों पे, जनता भोली भाली
कैसे सुखे सुखे थे कल, आज चेहरे पे लाली
नारायण इन गद्दारों से अब तो हमें बचाओ
नहीं चाहिए दागी नेता, मुन्नाभाई लाओ
नहीं चाहिए दागी नेता, मुन्नाभाई लाओ

Written & sent by
Sonu-Monu Dugar
Bhubaneshwar
Selected by
Chirag-Chaman chandalia
Kolkata

गरीबी रेखा

नीचे वाले गरीबी रेखा
के दिन काट रहे हैं
और ऊपर वाले
मजे से दूध मलाई
चाट रहे हैं

बापू बाप्पा मोरया - अगले बरस तू जल्दी आ

बापू अलविदा ,अब अगले २ अक्तूबर को याद करेंगे

बापू बप्पा मोरया - अगले वरस तू जल्दी आ

बापू इस साल की छुट्टी के लिए धन्यबाद । अब अगले साल इसी दिन का इंतजार रहेगा उसी दिन फिर से याद कर लेंगे । अबकी बार खास मज़ा नहीं आया क्योंकि ईद भी इस दिन पड़ गयी ,एक छुट्टी कम हो गई ।


वैसे बापू किसी भी बहाने हमने याद तो किया । बापू हमें माफ़ करो हम आपको भुला रह है । हम शर्मिंदा है अपने इस कुक्र्त्य पर , परन्तु हम क्या करे बापू हम चाहे तो भी कुछ नहीं कर सकते क्योंकि हम अहसान फरामोश हो गए है ।


डॉ. रुपेश आप कहा हो?

डॉ। साहब आप कहा हो. आप के विषय में कुछ भी जानकारी नही मिल प् रही है. मेरे आलावा भी कई भडासी होंगे जो आपके कमेंट्स की रह ताक रहे होंगे.

कृपया आप कुछ तो कहे???????????????
मिस मंजुराज ठाकुर
Sub Editor www।narmadanchal।in

परम्पराओ का निर्वाहन

आज गाँधी जी की जयंती पर रिपोर्टिंग करने जब गई तो देखकर बड़ा अच्छा लगा की आज नगर पालिका ने गाँधी जी की प्रतिमा की सुधबुध तो ली. प्रतिमा के सामने सब गाँधीगिरी से रँगे हुए बिल्कुल तन्मयता से उनके विचारो को सुन रहे थे. सोचा काश ये दिन यहीं रुक जाए और आज की पीढी ये सब सुनकर, देश के लिए कुछ कर गुजरने का सोचे. डर था की ये दिन के निकलते ही ये सज्जन बिल्कुल बदल जायेंगे. तो क्या ओइचित्य है आज गाँधी जी की जयंती मनाने का, जब उनके विचारो को सिर्फ़ आज ही माना जाएगा. क्या ऐसा नही हो सकता की उनके विचारो के लिए पुरे साल कुछ ऐसा किया जाए की कम से कम युवा पीढी के सामने कुछ तो गुजरे, जिससे वो न चाहते हुए भी मानने को मजबूर हो जाए.

आप सब भडासियो को गाँधी जयंती की बधाई.

मिस मंजुराज ठाकुर
Sub Editor www.narmadanchal.in

बुद्धिजीवियों में पंचर


एक सर्वे से पता चला है की हिंदुस्तान में तथाकथित बुद्धिजीवियों में सर्वाधिक पंचर पाये जाते हैं । हम हिन्दुस्तानी अक्सर उस पर विश्वास करते हैं जो हमारी पहुँच से बाहर होता है चाहे हमें उसके लिए कोई भी कीमत चुकानी पड़े । उदहारण के लिए अमिताभ बच्चन ,शाहरुख़ खान,ऐश्वर्य राय , प्रीतीजिंटा या सचिन तेंदुलकर ये हमारे वो सलाहाकार हैं जिनकी सलाह पर हम अपने लिए वस्तुओं का चयन करते हैं, चाहे कोल्डड्रिंक हो साबुन हो होम अप्प्लिंस हो या फिर सोना चांदी च्वनप्राश ये लोग अगर हमें कह दें की यही चीज़ सबसे बेहतर है तो हम उसे अपनाने में देर नही करते चाहे परिणाम जो भी हो । यही लोग हमारे देश से गरीबी हटाने के लिए भी वचन बद्ध हैं इसीलिए समय समय पर कौन बनेगा करोड़पति या आप पांचवी पास से तेज़ हैं और दस का दम जैसे गरीबी हटाओ आन्दोलन चलाते रहते हैं और देखिये कमाल की इनका आन्दोलन इश्वर की कृपा से सफल भी होता है इनकी गरीबी दूर होती रहेती है और हमारे हिन्दुस्तानी बुद्धिजीवी इनकी चर्चा करते नही थकते वो भूल जाते हैं की गरीबी किसकी दूर हो रही है। लेकिन पंचर वहां होता है जब इन्ही लोगों में से कोई उन जैसा व्यक्ति एक ऐसे मौके के बारे में बताता है जिसमे सबकी भलाई छिपी हो। वो अगर कहे की मेरे पास एक मौका है जिसके ज़रिये हम और मिलके अच्छा पैसा कमा सकते हैं तो बुद्धि साथ देना छोड़ देती है और समझा देती है की ये कोइ स्कीम या कुछ है और उस बारे में सीरियसली नही सोचते । सारी हवा निकल जाती है और बेचारे बुद्धिजीवी फिर से समाज को कोसने में लग जाते हैं । ये सर्वे

www.rvkassociates.blogspot.com

ने अपने विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त किया है

आप सभी पत्रकार भाइयों से एक सवाल ..............

आप में से कितने पत्रकार भाई ऐसे हैं जिनके पास सिर्फ़ पत्र है कार नही है और कितने ऐसे हैं जिनके पास कार तो है पर उन्हें वो नही चाहिए । जवाब आपको खुद मिल जाएगा

अगर पत्र है और कार चाहिए तो हम आपकी मदद करेंगे । अगर कार है और वो नही चाहिए तो भी ।

ज़रूरत है तो सिर्फ़ सोच बदलने की एक बार बात को समझने की , विश्वास एक ऐसे इंसान पर करने की जो आप जैसा ही है आप जैसी सोच भी रखता है और सबसे बड़ी बात आपकी पहुँच में भी है । आप जब चाहे उसे संपर्क कर सकते हैं । तो जो काम आप चाहे और कर भी सकते हैं तो करते क्योँ नही । हम आपका स्वागत करेंगे । आपका दोस्त विवेक चौधरी

वाह वामपंथियो


प्रकाश चण्डालिया

अनुजा ने अपने ब्लॉग पर एक जोरदार पोस्ट लिखा है। वामपंथियों के संगठन में महिलाओं की कमी के विषय में उन्होंने अपने एक वामपंथी मित्र के विचार और अपनी टिप्पणी प्रस्तुत की है। वामपंथियों के शासन वाले पश्चिम बंगाल से वास्ता रखने के कारण अनुजा की इस टिप्पणी पर ध्यान जाना लाजिमी था। सो बड़े चाव से पढ़ते-पढ़ते वामपंथियों की वैचारिक गरीबी पर कई विचार मन में कौंधने लगे।
अव्वल तो मेरा मानना है कि वामपंथियों के दल में महिला कार्यकर्ताओं की कमी नहीं है। हां, यह बात दीगर है कि उन्हें अपेक्षित दायित्व से हमेशा वंचित रखा गया है। जिन वृन्दा करात को आज माकपा में महिलाओं को चेहरा माना जा रहा है, उन्हें न माना जाए तो बेहतर है। वामपंथियों का इतिहास जानने वालों को बाकायदा मालूम है कि इस संगठन में कांग्रेस की तरह परिवारवाद या राजशाही मानसिकता को कोई जगह नहीं है। न ही जांत-पांत को। पर यह शायद पहला अवसर था कि वृन्दा करात को पोलितब्यूरो में शामिल किया गया। और हो भी क्यों न? सइयां भए ....
वृन्दा करात वामपंथी आन्दोलन से वर्षों से जुड़ी हैं। पर माकपा महासचिव प्रकाश करात की धर्मपत्नी होना उनके वर्तमान पद के लिए मजबूत आधार बना, इसे दबी जुबान से हर कोई स्वीकार करता है। वैसे भी, वृन्दा करात ने कभी अपने संगठन के किसी लोकहितकारी कार्यक्रम को नेतृत्व दिया हो, याद नहीं पड़ता। हां, सुषमा स्वराज और दीपा दासमुंशी की तर्ज पर उन्हें सेल्समैनी मुस्कान और मोटी बिंदिया लगाए कैमरामैनों के सामने अवश्य देखा जाता है। वृन्दा जब तक मुंह नहीं खोलतीं, बुद्धिजीवी नकार आती हैं, मुंह खोलती हैं तो विषैले झाग ही उनके श्रीमुख से निकलते हैं। और इसका शिकार खुद उनकी पार्टी को होना पड़ता है। अनुशासन की बलिहारी है कि कोई वामपंथी इसके खिलाफ मुंह नहीं खोलता। पिछले दिनों बाबा रामदेव के आश्रम को लेकर वृन्दा ने मुंह खोला और गजब की पटखनी खा गयीं। यही नहीं, कुछ दिनों पहले कोलकाता में उन्होंने दम दम दवाई जैसे हिंसक राजनैतिक मुहावरे का प्रयोग किया था, जिस पर वामपंथियों की हालत खराब हुई। दम दम दवाई से ताल्लुक विरोधियों की पिटाई से था। महिला होकर वृन्दा का ऐसा घटिया बयान देना माकपा जैसी पार्टी के शीर्ष पद पर बैठे नेता को शोभा देता है तो वामपंथी क्षमा करें।
वैसे भी वामपंथियों ने उधार की मानसिकता पर ही देश में अपनी पहचान बनाने की कोशिश की है। रूस और चीन के नेताओं की विचारधाराओं को देश में लागू करने में वे बंगाल और त्रिपुरा को छोड़ दें तो कभी कामयाब नहीं हुए। भारत की आजादी को वे कभी स्वीकार नहीं कर पाए। अब इससे ज्यादा क्या कहें कि मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए वयोवृद्ध माकपा नेता ज्योति बसु राष्ट्रध्वज फहराने से कतराते रहे हैं।
वामपंथी महानुभाव प्रगतिशील होने की बात अवश्य करते हैं, पर सचाई यह है कि आन्तरिक रूप से ये सबसे कमजोर हैं। समाजवाद की बात करते हैं वामपंथी और बंगाल की राजधानी कोलकाता में आदमी द्वारा आदमी को ढ़ोने वाला हाथ रिक्सा चलाते हैं। इन्दिरा गांधी और राजीव गांधी पर मुसलसल प्रहार करने वाले वामपंथियों ने कांग्रेस की सरकार बनवाकर तेल और पानी में मेल नहीं होता और सांप -नेवले में दोस्ती नहीं होती जैसे मुहावरों को भी आईना दिखा दिया।
बंगाल में चुनाव के दिन किस प्रकार विरोधी मतदाताओं को मकानों में कैद करके रखा जाता है, यह यहां के लोग बखूबी जानते हैं। महिलाओं के बारे में वामपंथियों की भावना का पता ज्योति बसु के एक वाक्य से ही चल सकता है। वर्षों पहले एक महिला के साथ हुई बलात्कार की घटना पर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा था-ये सब कोई खास घटना नहीं हैं। यह सब तो होता ही रहता है।
वामपंथी विचारधारा, दक्षिणपंथी विचारधारा से शायद कहीं बेहतर है। यहां कम से कम अंधविश्वास और आडम्बर तो नहीं है। आज भी वामपंथ पर अगाध आस्था रखने वाले स्व.विनयकृष्ण चौधरी जैसे नेताओं -कार्यकर्ताओं को बंगाल के गांवों में देखा जा सकता है, पर सत्ता के चाव ने अधिकांश वामपंथियों की जीभ को खराब कर दिया है। शायद माक्र्स,लेनिन, मुजफ्फर हुसैन,प्रमोद दासगुप्ता,सरोज दासगुप्ता सरीखे नेता आज जिन्दा होते तो अपनी विचारधारा की बखिया उघेड़ते देखकर जार जार रोते।
कम से कम सिंगूर में नैनो प्रकल्प पर मुख्यमंत्री को भिक्षाटन करते तो नहीं ही देख पाते। सर्वहारा वर्ग के लिए जो आन्दोलन आज विरोधी पार्टियां कर रही हैं, वैसा आन्दोलन करके ही वामपंथी सत्ता में आए हैं और अनवरत 31 वर्षों से राइटर्स बिल्डिंग में विराजमान हैं। साम्राज्यवादी टाटा की गोद में बैठना वामपंथियों को शोभा भले न दे, सुहाता जरूर है। वामपंथियों को सोचना चाहिए कि महिलाएं उनकी पार्टी से दूर हैं, या उनकी पार्टी महिलाओं से।

जय जवान जय किसान


जय जवान जय किसान
कांग्रेस की चल पड़ी दुकान
लालबहादुर कहीं खो गए
नेहरू-वंश का चौतरफ मकान

कुंवर प्रीतम

एक और शुरुवात...

मित्रो.. !
आज एक नयी शुरुवात करने जा रहा हूँ सो सबसे पहले भडासी भाइयो का आशीर्वाद लेना उचित समझा..आज मैंने अपना एक नया ब्लॉग आरंभ किया है जिसका नाम हैं " चिलम " जो भाई लोग गाँव देहात के हैं वे इस चिलम की महत्ता को अच्छी तरह से जानते है उसी परम्परा को नेट पर आगे बढ़ाने का यह एक प्रयास है..जैसे गाँव की चौपालों और बैठको में जब चिलम गरम होती है तो लोगो की संवेदना मुखर हो कर अभिव्यक्ति के उस धुएं में उड़ती है जिसमे अधिकार होता है ,शिकवे और शिकायते होती है और होती ही दिल की छोटी-छोटी बातेंयहाँ नेट पर भी ये चिलम सुलेगेगी और इसमें कश मारेंगे आप और हम...इसके कंटेंट और विस्तार के लिए आपके सुझाव आमंत्रित हैं...पता है -www.chilam-dhaska.blogspot.com
आपका अपना
डॉ.अजीत

मात्र परम्पराओ का निर्वाहन

आज गाँधी जी की जयंती पर रिपोर्टिंग करने जब गई तो देखकर बड़ा अच्छा लगा की आज नगर पालिका ने गाँधी जी की प्रतिमा की सुधबुध तो ली. प्रतिमा के सामने सब गाँधीगिरी से रँगे हुए बिल्कुल तन्मयता से उनके विचारो को सुन रहे थे. सोचा काश ये दिन यहीं रुक जाए और आज की पीढी ये सब सुनकर, देश के लिए कुछ कर गुजरने का सोचे. डर था की ये दिन के निकलते ही ये सज्जन बिल्कुल बदल जायेंगे. तो क्या ओइचित्य है आज गाँधी जी की जयंती मनाने का, जब उनके विचारो को सिर्फ़ आज ही माना जाएगा. क्या ऐसा नही हो सकता की उनके विचारो के लिए पुरे साल कुछ ऐसा किया जाए की कम से कम युवा पीढी के सामने कुछ तो गुजरे, जिससे वो न चाहते हुए भी मानने को मजबूर हो जाए.
आप सब भडासियो को गाँधी जयंती की बधाई.
मिस मंजुराज ठाकुर
Sub Editor www.narmadanchal.in

गुरुदेव बनाम महात्मा गाँधी



रबिन्द्रनाथ टेगोर महात्मा के सबसे बड़े आलोचक में थे पर उन्होंने अपने सामाजिक व्यव्हार को गांधीजी के प्रति ठीक रखा टेगोर नहीं चाहते थे की छात्र असहयोग आन्दोलन में जायें उन्हें इस बात का भी शक था की असहयोग आन्दोलन हिंदू-मुस्लिम एकता में सहायक सिद्ध होगा फिर भी गाँधी ने हर नहीं मानी महिलों को संबोधित करते हुए कहा " बहुत कुछ देने के बाद भी, आपसे और भी अपेक्षा हैं कातने और बुनने पर भी टेगोर की आपत्ति थी उन्होंने लिखा-" क्या यह नए रचनात्मक युग का वेद वाक्य है" टेगोर का इशारा निश्चित रूप से इस बात पर था की हम भी बड़ी मशीनों की कल्पना क्यों नहीं कर सकते गांधीजी ने उत्तर दिया " कवि का हमसे यह कहना है कि वह सभी जो तर्क में खरी न उतरे अस्वीकृत कर दी जाए " फिर भी गुरुदेव पश्चिम के अन्धानुकरण के खिलाफ थे गांधीजी भी चरखे को लघु मशीन कहते थे यह लघु उद्योग का साधन था, उनका स्वदेशी मंत्र था , "आज मशीनरी से कुछ लोग फायदा उठा रहे हैं , जबकि लाखों लोग बेरोजगार हैं" गांधीजी मशीनों के खिलाफ नहीं उसके अन्धानुकरण के खिलाफ थे संक्षेप में गुरुदेव और गाँधी अपने विचारों में सही रहें हों पर फिर भी टेगोर गांधीजी का सम्मान करते थे १८ फरवरी १९४० को गुरुदेव ने गांधीजी का शान्तिनिकेतन में स्वागत समारोह रखा अपनी मृत्यु के कुछ महीने पहले अंग्रेजी शासन के लिए गुरुदेव ने कहा था--- " आजादी में बिल्कुल यकीन न रखने वाली तथा ताकत के बल पर शासन करने वाली सभ्यता अपने में मजाक हैं, अब मेरे लिए इसका आदर कर पाना सम्भव नहीं" ----रबिन्द्रनाथ टेगोर

'समय' की खास मुहिम बंदे में था दम

बंदे में था दम...

हिंसा है...
नफरत है...
भरोसा टूट रहा है...
सच को दबाया जा रहा है...
झूठ भारी पड़ रहा है...
ईमानदार अकेला है...
भ्रष्टाचारी समूह में है...
लेकिन इस दौर में भी...
एक सुकून है...
एक राहत है...
कि
गांधी जिंदा हैं...
बापू हैं हमारी यादों में...
बापू हैं दुनिया की यादों में...
दुनिया ने माना है लोहा...
राष्ट्रीय नहीं अंतर्राष्ट्रीय हैं बापू...
2 अक्टूबर है आज
"अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस"
बापू की वापसी हुई है
क्योंकि
उनका जीवन ही संदेश है
वो उम्मीद की रोशनी हैं
वो आज भी बदल सकते हैं
हमारा कल
इसीलिए "समय" ने की है
खास पहल
क्योंकि "बंदे में था दम"

आज 2 अक्टूबर है...देश के लिए गांधी जयंती और दुनिया के लिए अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस...हिंदुस्तान में स्वराज की, आजादी की बापू ने जो कल्पना की थी...वो शायद कहीं खो गई है...आज बापू होते तो शायद यही कहते कि कौरवों के कंधों पर बैठा भारत धृतराष्ट्र जैसा बन गया है...हर पल अपनी छोटी-छोटी बातों से जीवन को संदेश बना देने वाले महात्मा गांधी के जीवन का संदेश क्या किसी ने समझा है...ठीक से पढ़ा है...यूं तो गांधी को जानने समझने के लिए शायद कई जन्म लेने पड़े...लेकिन हमने कोशिश की है संवेदना के उस स्तर को आप तक लाने की...एक मुहिम छेड़ी है हमने आपके लिए... क्योंकि कहीं न कहीं बापू का व्यक्तित्व हर किसी को ये आभास देता है कि वाकई " बंदे में था दम..."

हिंदुस्तान ने अपनी आजादी की आधी सदी के बाद समाजवाद से किनारा कर लिया... आज पूंजीवादी दुनिया में उतरने की होड़ है...हर तरफ उथल पुथल है...देश आधुनिकता की राह पर चलने के लिए विश्व का हमराह बनना चाहता है...लेकिन प्रगति की दौड़ में सबको साथ लिए बगैर चलना मुश्किल है...तो ऐसे कौन से विचार हैं जिन पर चलने से हमें 'कंपलीट डेवलेपमेंट' का रास्ता मिल सकता है...वो कौन से विचार हैं जो बढ़ रही हिंसा...असुरक्षा और भय से मुक्ति दिला सकें...तब निगाहें टिकती हैं...न सिर्फ देश की बल्कि सम्पूर्ण विश्व की...एक एक ऐसे इंसान पर...जिसे हम बापू कहते हैं...दुनिया उन्हें महात्मा गांधी के नाम से जानती है...जिसमें था जमाने को हिलाने का दम...जी हां 'बंदे में था दम' ...

-हितेंद्र कुमार गुप्ता
( हितेंद्र कुमार गुप्ता 'समय' न्यूज चैनल में सीनियर प्रोड्यूसर हैं...
mail to >> hitendrak.gupta@saharasamay.com )

राष्ट्र नायक लालबहादुर शास्त्री को कब देंगे सच्ची श्रद्धांजलि?




जय जवान-जय किसान का नारा देने वाले महान नेता स्व. लालबहादुर शास्त्री को आखिर इस देश ने क्यों भुला दिया? जगह-जगह नेहरू -इंदिरा परिवार के वंशजों के नाम पर गली-मुहल्लों में सड़कें बनी हैं, कल प्रियंका वढ़ेरा के बेटे-बेटियों के नाम पर राजपथ का नाम रखा जा सकता है। पर खुद्दार देश आखिर लालबहादुर शास्त्री को सम्मान कब देगा?



above poem by courtsy
writer unknown
चिराग-चमन
कोलकाता

गाँधी जी के पद चिह्नों पर चल


--- चुटकी----
गाँधी जी के पद चिह्नों
पर चल प्यारे
दूसरा गाल भी पड़ौसी
के आगे कर प्यारे,
अहिंसा परमो धर्म है
रटना तू प्यारे
एक तमाचा और
पड़ौसी जब मारे,
ये बटेर हाथ में तेरे
फ़िर नही आनी है
लगे हाथ तू
देश का सौदा कर प्यारे।
--- गोविन्द गोयल, श्रीगंगानगर

जवाब दें.....

आज मन में एक गंभीर सवाल उठा । सोचा इसका जवाब सिर्फ़ भडासी ही दे सकते हैं । सो एक सवाल आप भडासी भईयों के सामने है । " अगर किसी साहित्यिक रचना यथा कहानी या उपन्यास पढ़ते समय उसमें कहीं किसी महिला पात्र के साथ बलात्कार का वर्णन हो या उसके साथ दुराचार के वक्त उस महिला पात्रके साथ घटित होने वाले अमानवीय अत्याचारों का वर्णन हो रहा हो और उस समय उसको पढ़के पाठक का अंग विशेष हरकत में आने लगे और उसकी कामेछा जागृत होने लग जाए तो उस पाठक की मनह स्थिति को आप किस श्रेणी में रखेगे ?
१- स्वाभाविक है
२- अस्वाभाविक है
३- विकृत है
४- काम का कीडा है
कृपया अपने बहुमूल्य विचार से हमें जरूर अवगत कराएँ ।

1.10.08

तमसो माँ ज्योतिर्गमय...अल्लाहो बुद्दिर्गमय !!

तमसो माँ ज्योतिर्गमय......अल्लाह हो बुद्दिर्गमय .....अक्सर ही एक साथ आते है दो कौमों के विशेष पर्व ....क्या संदेश है इसका ? किसी के अल्लाह और किसी के भगवान् अगर एक ही साथ आ रहे हैं तो जरूर इसका कोई फलसफा होगा !क्या इसे हम समझ सकते हैं ?........... या कि बम धमाकों ने अनेकानेक प्राणों के साथ हमारी बुद्दि भी हर ली होती है !!.....दिखायी तो इनमे से कोई भी नहीं देता..... लेकिन अनदेखी और अनचीन्ही अजीबोगरीब भावनाओं की रौ में बहे जाते हम शायद खाभी भी अपने आप नहीं जीते !... बल्कि ना तो ख़ुद जीते हैं और ना ही दूसरों को जीने देते हैं .....हम क्या चाहते हैं यह तो अल्लाह या भगवान् का बाप भी नहीं जानता !! हम हमेशा चीज़ों का सामान्यीकरण कर देते हैं... और इसीसे सब चीजों का भयावह घालमेल हो जाता है!! अब जैसे मैं चोरी करता हूँ,तो इसमें मेरे परिवार का क्या दोष,जिसने मेरे गंदे कर्मों की वजह से मुझसे कन्नी काटी हुई है !! मगर मेरे परिवार को ना सिर्फ़ दोषी मान लिया जाता है,बल्कि मेरे रिश्तेदारों को "भीतर"कर दिया जाता है,ये मंगल कार्य तो पुलिस करती है, मगर अगल-बगल का मेरा पड़ोस का समाज ही नहीं बल्कि दूर-दराज के लोग तक भी मेरे परिवार से घृणा करने लगता है,मेरी बदनामी को लोग ऐसे पर लगाते हैं कि जो कुछ मैंने कभी किया ही नही,वो सब भी मुझसे जोड़ देते हैं..... इस तरह किस्से-दर-किस्से मुझसे जुड़ते चले जाते हैं...... दरअसल जो कुछ भी मैं करता चला आ रहा था,उसके लिए तो मामूली सज़ा ही मुक़र्रर होती.... मगर इन घालमेलों की वजह से मेरा समाज में वापस लौटना असंभव हो जाता है सभी की नज़रों में मैं अंतत मैं देशद्रोही बन जाता हूँ..... एक देशद्रोही कभी भी अपने देशप्रेमी होने के चरित्र का सर्टिफिकेट लाकर नहीं दे सकता !!
किसी भी समाज में कम या बेशी ग़लत लोग होते हैं.... मगर इसकी वजह से कभी भी उस पूरे समाज को ग़लत नहीं समझा जाता ............किसी ख़ास समुदाय में आज ग़लत तत्त्वों की संख्या किसी भी दूसरे समुदाय से ज्यादा है..... तो अवश्य ही इसके कारणों की बड़ी गंभीर तहकीकात करनी चाहिए,बजाय कि इसके आप दिन-रात उसे गरियाते रहो ..... वो कहा है ना .... कुछ तो बात रही होगी..... यूँ ही कोई बेवफा नहीं होता !! कोई भी समाज सिर्फ़ व् सिर्फ़ तभी बदलता है, जब उसके भीतर मजबूत,आत्मविश्वासी ,उदार विचारों वाले तथा अपने रास्ते से कभी भी डिगने ना वाले लोग पैदा लेते हैं.... वो अपने कर्मो से अपने पैरों के पीछे एक ऐसा सुंदर व् अनुकरणीय राह बना देते है कि उनके जीते-जी उन्हें गालियाँ देता हुआ ये समाज भी उनकी अवमानना नहीं कर पाता !! जिन समाजों में ये मिसालें हैं वो समाज समय के साथ पूरी तरह बदल चुके हैं... दूसरी महत्वपूर्ण बात ये भी है कि हर समाज में देर-अबेर ऐसे लोग पैदा होते ही हैं... जो राहबर बन सकें अन्यथा समाज सड़ ही जायेगा !! प्रक्रति की ये स्वाभाविक प्रक्रिया है कि वह ऐसी स्थिति के आने पर उसका उन्मूलन करे और दोस्तों शायद यह स्थिति आज आ गई हुई जान पड़ती है !!..... अब ऐसा प्रतीत होता है कि समुदाय विशेष के लोगों ने अपनी आंतरिक संरचना,अपनी कट्टरता ,रूदिवादिता,विज्ञान की अवहेलना और इन सबसे उत्त्पन्न अपनी समस्याओं को पहचानना आरम्भ कर दिया है.... इन भावों के स्वर अब बड़ी तेज़ीसे देखे जा रहे हैं.... और हलके-हलके ही सही मगर ग़लत चीज़ों के ख़िलाफ़ और सही चीजों के पक्ष में अब आवाजें उठने लगी हैं .... किसी भी चीज़ की शुरुआत एकदम से तो होती नहीं .... पहले थोड़े स्वर उठते हैं फ़िर उन स्वरों में और भी स्वर आ जुड़ते हैं ...... कारवाँ बनता चलता है..... कारवाँ बढ़ता है तो धूल उड़ती है !! आप सब देखते जाओ कि अब क्या होता है .... गोकि अंत भला तो सब भला होता है .... चंद लोगों के साथ मैं भी इसी उम्मीद में हूँ कि अब वाकई भला होने को हो है .... हाँ सच .... सवेरा होने को है !! ..... तमसो माँ ज्योतिर्गमय ..... अल्लाह हो बुद्दिर्गमय ...... हम सबको इस ईद और नवरात्रों की मंगल शुभकामनाएं ..... खुदा हाफिज़ !!

आओ प्रेम बांटे सबको खुशहाली की राह पर ले जाएँ


पोथी पढ़ पढ़ जग मुआ पंडित भया ना कोय , ढाई आखर प्रेम का पढ़े सो पंडित होय

www.rvkassociates.blogspot.com


फैसला तो हो चूका ज्योति

आज दोपहर से ही एक अजीब खेल में लगा था। मेरी एक महिला मित्र जो जोधपुर में रहती है, वहां नेट से ऑनलाइन थी और जयपुर में मैं। शायरियों का अजीब दौर चल रहा था। चंद शायरियां प्रकाशित हैं-

महिला मित्र-
शादी के बाद सब वही होते हैं संदीप जी,
तो क्या मैं आपको अंकल बोलूं, संदीप जी,
अब नहीं क्या आपमें हौसला,
आज हो ही जाए फैसला।

मैंने कहा-
फैसला तो हो चूका ज्योति, क्योंकि अभी मैं जिन्दा हूँ।
तुमसे प्यार करके आज, बहुत शर्मिंदा हूँ।
मुझे क्या पकडोगी, ऊँचे आकाश से,
बहुत ऊपर उड़ गया, मैं वो परिंदा हूँ।


महिला मित्र-

ना ज़मीन, ना सितारे, ना चाँद, ना रात चाहिए,
दिल मे मेरे, बसने वाला किसी दोस्त का प्यार चाहिए,

ना दुआ, ना खुदा, ना हाथों मे कोई तलवार चाहिए,
मुसीबत मे किसी एक प्यारे साथी का हाथों मे हाथ चाहिए,

कहूँ ना मै कुछ, समझ जाए वो सब कुछ,
दिल मे उस के, अपने लिए ऐसे जज़्बात चाहिए,

उस दोस्त के चोट लगने पर हम भी दो आँसू बहाने का हक़ रखें,
और हमारे उन आँसुओं को पोंछने वाला उसी का रूमाल चाहिए,

मैं तो तैयार हूँ हर तूफान को तैर कर पार करने के लिए,
बस साहिल पर इन्तज़ार करता हुआ एक सच्चा दिलदार चाहिए,

उलझ सी जाती है ज़िन्दगी की किश्ती दुनिया की बीच मँझदार मे,
इस भँवर से पार उतारने के लिए किसी के नाम की पतवार चाहिए,

अकेले कोई भी सफर काटना मुश्किल हो जाता है,
मुझे भी इस लम्बे रास्ते पर एक अदद हमसफर चाहिए,

यूँ तो 'मित्र' का तमग़ा अपने नाम के साथ लगा कर घूमता हूँ,
पर कोई, जो कहे सच्चे मन से अपना दोस्त, ऐसा एक दोस्त चाहिए



मैंने कहा-

जमीन चाहिए, सितारे चाहिए, चांद और रात भी चाहिए।
दिल में मेरे बसने वाला सिर्फ तेरा प्यार भी चाहिए।

दुआ भी, खुदा भी और साथ में तलवार चाहिए,
मुसीबत हो न हो, पर हाथों में तेरा हाथ चाहिए।

तू समझे न समझे, मैं हमेशा कहता रहूं,
कुछ बोल न सके, ऐसी नामुराद जुबान चाहिए।

चोट क्यों लगे किसी को, क्यों बहाए कोई आंसू,
राह पर जो संभल कर चले, ऐसा समझदार चाहिए।

क्यों करे इंतजार कोई, रूककर साहिल पर मेरा,
मेरे साथ तूफान में तैरने वाला दिलदार चाहिए।

जब फंसी हो कश्ती बीच मझधार में,
तो तुम्हारे साथ वहीं मुझे जश्ने बहार चाहिए।

हमसफर का क्या करूं, जिंदगी के सफर में,
मरने के लिए बस तेरी यादों की कटार चाहिए।

ढूंढने से कब मिला, किसी को आशिक हुस्न का
मैं मिलवाउंगा तुझको उससे, इक बार तो बता-

चमार चाहिए, कहार चाहिए, लुहार चाहिए,
बीमार चाहिए या फिर कोई कुम्हार चाहिए

इस तरह शायरी करते-करते शाम के चार बज गए और मैं कम्प्यूटर से उठकर भोजन करने चला गया।
- संदीप

भारत में सेक्स को बहुत अहमियत नहीं

बुधवार, 01 अक्तूबर, 2008 को 13:29 GMT तक के समाचार
अब्दुल वाहिद आज़ाद बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए, दिल्ली से
बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के सौजन्य से
भारत में सेक्स को बहुत अहमियत नहीं
एशिया और प्रशांत क्षेत्र के देशों में कराए गए एक सर्वेक्षण में कहा गया कि भारतीयों के जीवन में अब भी सेक्स का कोई अहम स्थान नहीं है.
पुरुषों की 17 प्राथमिकताओं में सेक्स का स्थान सातवाँ है जबकि महिलाओं की 14 प्राथमिकताओं में यह लगभग सबसे निचले स्तर पर है.
भारत में महिलाओं और पुरूषों की प्राथमिकताओं में परिवार सबसे ऊपर है.
भारत में ये सर्वेक्षण दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और पुणे में किया गया. तमाम प्रश्न अंग्रेजी में किए गए थे जो इस बात की तरफ़ इशारा करते हैं कि इस सर्वेक्षण में शहरी और पढ़े-लिखे भारतीयों को शामिल किया था.
सर्वेक्षण से पता चला है इस महादेश के 13 देशों में 50 प्रतिशत से ज़्यादा पुरुष और 60 प्रतिशत से ज़्यादा महिलाएँ अपने यौन जीवन से संतुष्ट नहीं हैं.
एक दवा कंपनी की ओर से कराए गए इस सर्वेक्षण की रिपोर्ट एशिया-पैसिफ़िक सेक्सुअल हेल्थ ऑवर ऑल वेलनेस यानी ‘एपीशो’ नाम का ये सर्वेक्षण बुधवार को दिल्ली में को जारी की गई.
सर्वेक्षण में भारत सहित आस्ट्रेलिया, चीन, हॉंगकॉंग, इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, फ़िलीपींस, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, ताईवान, थाइलैंड और न्यूज़ीलैंड जैसे देश शामिल थे.
भारत का हाल
सर्वेक्षण के अनुसार भारत में 72 प्रतिशत पुरुष और महिलाएँ अपने यौन जीवन से संतुष्ट हैं.
हालाँकि सर्वेक्षण के अनुसार भारत के शहरों में रहने वाले पचास प्रतिशत लोगों ने पर्याप्त यौन उत्तेजना न होने की शिकायत की और माना कि यह उनके सेक्स जीवन पर नाकारात्मक असर डालती है.
रिपोर्ट के मुताबिक़ उत्तेजना का स्तर और संभोग की संतुष्टि एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और जिन लोगों में उत्तेजना कम होती है उन लोगों में संभोग की इच्छा भी कम होती है.
सर्वेक्षण के जारी करने के बाद संवाददाताओं के सवालो का जवाब देते हुए ऐंडरोलोजिस्ट डाक्टर रुपिन शाह का कहना था," भारतीय संदर्भ में सर्वे ये बताता है कि जो व्यक्ति सेक्स लाइफ़ से पूरी तरह संतुष्ट हैं वे लोग अपने पूरे जीवन से भी कम असंतुष्ट हैं."
रिपोर्ट जारी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की रोज़ी किंग का कहना था कि इस सर्वेक्षण का मक़सद सेक्सुअल हेल्थ के साथ-साथ सभी प्रकार के स्वास्थ्य को बेहतर करना है.
उनका कहना था, "ये सर्वेक्षण उन लोगों प्रोत्साहित करेगा जो झिझक रखते हैं. साथ ही, उत्तेजना की कमियों को दूर करने के बारे में भी मदद चाहने के लिए तैयार करना है."
ये सर्वेक्षण मई से जुलाई 2008 के बीच किया गया. सर्वेक्षण में लगभग चार हज़ार (दो हज़ार पुरुषों और दो हज़ार महिलाओं) लोगों को शामिल किया गया था.
सर्वेक्षण में भाग लेने वाले लोगों की आयु 24-74 के बीच थी.

कौन आतकवादी है ?

आतंकवादी -आतंकवादी चिल्ला चिल्ला के गला फटने को है लेकिन अभी तक ये पता चल पाया की कौन आतंकी है ?मैं अभी इलाहाबाद गया था ,पूरब के ऑक्सफोर्ड के होस्टलों मे बिजली नही थी .हमेशा की तरह ही इस बार भी पॉवर हाउस पर धरना दिया जा रहा था तभी किसी ने पीछे से पाकिस्तान जिंदाबाद की आवाज़ सुनली फिर क्या था पॉवर हाउस का तो पॉवर गया ही इन बुधिजिवियो ने आने जाने वालो का भी पॉवर निकल दिया .सड़क से आने जाने वाले से पूछ रहे थे हिंदू हो या मुसलमान जिसने बताया की वो मुस्लिम है वो सड़क पे ही मारा गया बीस -बीस लोग तमाचे जड़े जा रहे थे जिसपर शक हुआ उसके कपड़े उत्तार कर देख रहे थे की वो किस कोम का है .और माधर-- तुम लोग नही सुधरो गे डेल्ही मे भी ब्लास्ट कर दिया .मार खाने वालो की उमर बीस हो या बयालीस कहते रह गए की भाई हम आतंकी नही है .जिसने छुडाने की कोशिस की वो भी मारा गया .कुछ bएड कर रहे थे तो कुछ प्रशासनिक सेवा की तैयारी.कुछ समझ नही आया मुझे की कोन साला है आतंकी ?

आतंकवाद का महिमा मंडन कब तक ?


आतंक का नंगा नाच जारी है कब कहाँ बम फट जाए कुछ नही कहा जा सकता आतंकवादी पूरे देश में खून की होली खेल रहे हैं, जैसे ही कहीं बम फटता है, मीडिया का पूरा लाव लश्कर वहां पहुँच जाता है, उसके बाद टीवी के दर्जनों न्यूज़ चैनल दिन भर ज्यादा से ज्यादा कवरेज दिखाने की होड़ में लगे रहते हैं
यह सही है कि देश के हर शहर में हर जगह 'सिक्योरिटी' नही रखी जा सकती मानवता के दुश्मन दहशत फैलाने का रास्ता खोज ही लेंगे लेकिन हमे अब आतंकवाद के मनोविज्ञान को समझना होगा
किसी भी बम विस्फोट में जब मासूम लोग मरते हैं, तो उन मरने वाले लोगों से आतंकवादियों की किसी तरह की व्यक्तिगत रंजिश नही होती है, उनका सिर्फ़ एक ही मकसद होता है - दहशत फैला कर ज्यादा से ज्यादा 'पब्लिसिटी' हासिल करना यहाँ तक कि बम फटने के कुछ ही घंटे के अन्दर स्वयं ही ई- मेल करके अपनी पीठ ठोक लेते हैं
किसी भी तरह की आतंकवादी घटना होने पर प्रशासन अपना दायित्व और व्यवस्था चाक चौबंद रखे, लेकिन मीडिया को अपना काम गभीरता से समझना होगा आतंकवाद को 'ग्लेमराइस' करने की जरूरत नही है अगर न्यूज़ पेपर और न्यूज़ चैनल अपने ऊपर संयम रखें तो आतंकवादियों मनोबल टूटेगा और उन्हें हताशा होगी

कहें, करार के लिए थैंक्यू बुश?

बतौर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पहला कार्यकाल जिस करार के इर्द-गिर्द घूमता रहा है वह अब मूर्त रूप लेने जा रहा है। देश की परमाणविक ऊर्जा को बुनियादी फायदे के साथ ही मनमोहन की महत्वाकांक्षा और करार के प्रति प्रतिबद्धता भी इतिहास के पन्नों मे उकेर दी जाएगी। 34 सालों बाद रिवोक परमाणु तकनीक व्यापार का पासपोर्ट हाथ में आया है तो स्वाभाविक है कि भारत और अमेरिका दोनों देशों को प्रशासनिक अमले के प्रयासों को सराहा जा रहा है। ये अलग बात है कि विएना में आईएईए की बैठक में दुनिया के दरोगा का रुतबा ही करार को पार कर ले गया। सारी कसरत और हरारत में दीगर बात यह रही कि भारतीय राजनयिकों के प्रयास तो बेमानी ही रहे। विएना में ट्रॉइका से लेकर प्रतिनिधि सभा तक भारतीयों की एक न चली। केवल बुश और उनका प्रशासनिक अमला ही करार पर रार को खत्म कराने में कामयाब रहा। ऐसे हालात में प्रधानमंत्री को बुश का एहसानमंद तो होना ही था। हम तो एकमात्र पड़ोसी चीन की चिरौरी करके भी उसे नहीं मना पाए। हमारी सारी सरकारी कोशिशें दोयम दर्जे की ही साबित हुईं। ये अलग बात है कि हम इसे स्वीकार न करें और करार को विश्व मंच पर अपनी जिम्मेदाराना छवि की बदौलत मिली सौगात कहते रहें। करार में अब भी कुछ ऐसे तथ्य हैं जिन्हें भारत को नहीं मानना चाहिए। अमेरिका भारत को परमाणु प्रोसेसिंग का हक बिल्कुल नहीं देगा। करार के आलोचक और वरिष्ठ कानूनविद सीनेटर हॉवर्ड बर्मन ने इसी बात पर सहमत होकर करार पारित करने को हामी भरी है। इस मामले पर साउथ ब्लॉक में गुपचुप हड़कंप का माहौल है। कुछ भी हो, करार अमेरिका के ही प्रयासों से अमलीजामा पहने पर भारत का तो फायदा ही है। अमेरिका और फ्रांस के दौरे से वापस लौटे मनमोहन सिंह और देश के लिए बड़ी कामयाबी का मौका है। करार पर मुहर लगने के बाद अभी लंबे इंतजार के एक और दौर से गुजरना होगा। रिएक्टर हासिल करने के लिए निजी कंपनियों से एग्रीमेंट साइन करने के बाद ही कुछ हो सकेगा। करार के कील कांटे चाहे बिखरे पड़े हों, कितने ही लोच हों लेकिन भारतीय खेमे ने इसको ऐसे ही मान लिया है। हाइड एक्ट की फांस भरे इस रसगुल्ले को गटकने में थोड़ी दिक्कत तो होगी लेकिन परमाणु ऊर्जा के लाब को अनदेखा नहीं किया जा सकता। यहां काबिले गौर यह है कि जिन जिम्मेदारी भरी नीतियों पर हम खम ठोंकते हैं वह नीतियां अमेरिकी टैग के साथ ही विश्व ने पहचानी हैं। ऐसे में तो इतना ही कहा जा सकता है कि भारतीय राजनेता तो बस करार पर आम सहमति बनाने का दिखावा भर कर रहे थे। सुदूर भविष्य में अगर सब ठीक चलता है तो मनमोहन सिंह का अंकल सैम के लिए एहसानमंद होना ज़ाया नहीं जाएगा और शायद एक दिन हम भी यही कहें, ‘थैंक्यू बुश’!

नाम तो है पाक, पर काम है नापाक


  • मनोज कुमार राठौर
भारत के प्रत्येक नागरिक को पता है कि आतंकवादी देश कौन सा है?...फिर भी खामोशी क्यों? अब हमें यह चुप्पी तोड़नी होगी। पाकिस्तान आतंकवादी घटना को करने से भले ही इंकार करता हो लेकिन अब किसी देश से यह छिपा नहीं है कि पाकिस्तान ही आतंकवाद का जनक है। इस देश से ही जेहाद के नाम पर सैकड़ों आतंकवादी संगठन बनाए जा रहे हैं। क्या यह पाकिस्तान इन आतंकवादी से सुरक्षित है? पिछले दिनों पाकिस्तान में कई बम धमाके हुए जिसमें कई लोगों की जाने गई। क्या वहां मरने वाले लोग आतंवादी थे या फिर मारने वाले? इसका जबाव तो पाकिस्तान ही दे सकता है। आतंकवादी का न तो कोई धर्म होता है और न कोई महजब। वह जिस लड़ाई के लिए आतंकवाद का सहारा ले रहे हैं, उस वजह को हिन्दुस्तान जानता है। जम्मू कश्मीर को तो वह नैतिक युद्ध से हासिल नहीं कर सकता है इसलिए उसे प्राप्त करने के लिए आतंकवाद का सहारा लेता है। पर भारत इस आतंकवादी घटनाओं से डरने वाला नहीं है। जब हमारा देश विश्व शक्ति अमेरिका से परमाणु करार कर सकता है तो इस पर भी कड़ा कदम उठा सकता है। पाकिस्तान यदि समय रहते अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो भारत के पास एक ही रास्ता बचता है, वह है पाकिस्तान पर हमला।
किसी ने सही कहा है कि मज़हब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना। जब भी आतंकवादी खुलेआम कहते है कि वह इस्लाम की रक्षा के लिए अपने प्राणों तक की आहुति दे देगें, लेकिन वह यह नहीं जानते हैं कि जब धमाके किये जाते है तो उसमें मरने वाले लोगों में मुस्लमान भाई भी शामिल होते हैं। क्या वह असली इस्लामी नहीं हैं? शर्म करो ऐसे मुस्लमानों जो इस्लाम धर्म को बदनाम करने पर तुले हो। भारत के मुस्लमानों से पूछो कि इस्लाम धर्म क्या है? हिन्दुस्तान में पाकिस्तान से भी ज्यादा मुस्लमान निवास करते हंै। वह चाहे तो भारत में जेहाद के नाम पर बगावत कर सकते हैं, परन्तु वह ऐसा नहीं करना चाहते क्योंकि उन्हें पता है कि इस्लाम धर्म क्या है। पाकिस्तान में अब ऐसा लगता है कि इस्लाम धर्म की परिभाषा को बदल दिया गया है। इस परिभाषा को बदलने वाले ओर कोई नहीं, बल्कि उसके अपने ही है।
कल रूस को बिखरते देखा था
अब ईराक को टूटता देखेगें
हम बर्क-ए-जेहाद के शोलों में
पाकिस्तान को जलता देखेगें।
पाकिस्तान की इस आतंकवादी फैक्ट्री में ऐसे बम बनाए जा रहे हैं जिनके धमाकोें से भारत का दिल तक दहल गया। लगता है कि इन धमाकों की आवाज भारत में नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व में सुनाई देगी जिसका जीता जागता उदाहरण है अमेरिका का वर्ल्ड ट्रेड सेन्टर पर हमला। इस आतंकवादी नौका को जो भी चला रहा है वह यह जान ले कि जब कुत्ते की मौत आती है तो वह सभी पर भौंकता है और बाद में लोग उसे पागल करार देकर मार देते हंै। भारत में सीरियल बम धमाकों को आतंकवादी अपनी सफलता समझते हैं। इस सफलता से उनके आका तो बहुत खुश होगें क्योंकि वह आगे से बार तो कर नहीं सकते इसलिए पीछे से ही सही। चेतावनी देकर हमला करने से उनका सीना जरूर फूल गया होगा। पर भारत की एकता पर चोट करने वाले यह कीदड़ अब कुत्ते की मौत मारे जाएगें।
पहले से गरीबी की मार झेल रहा है। शायद हमारा पड़ोसी देश यह भूल गया है कि जब वह मुस्लिमांे को लेकर भारत से अलग हुआ था तो सुनसान जमीन पर नंगा खड़ा हुआ था। हमनें 35 करोड़ रुपए दिए तब जाकर उसके नंगे शरीर पर कपड़े आए। आज देखों वही भिखारी देष अपनी आतंकिय सेना लेकर भारत को संाप्रदायिकता के नाम पर लड़वाना चाहता है, जिससे भारत की एकता डेमेज़ हो जाए और इसका फायदा वह ले सके, लेकिन उसके यह नापाक ईरादे कभी भी सफल नहीं होगें क्योकि भारत में अनेकता होने के बाद भी एकता है।
भारत चाहे तो पाक को चंद मिनटों में अपना गुलाम बना सकता है पर वह निर्दोषों की जान नहीं लेना चाहता इसलिए बार-बार समझोता करता है। पर अब मुझे ऐसा लगता है कि इनके समझ में नहीं आएगी। अब इन्हें पूरी फिल्म दिखाने की जगह बस एक छोटा से टेलर दिखाया जाए ताकि इनके दिलों में खौफ पैदा हो, वरना यह साले सिर पर चढ़कर ताडंव करेगें। इस आतंकवादी बीमारी को भारत से जड़ से खत्म करना होगा।

आतंकवाद समस्या है हमारी
इसको दूर करने की जिम्मेदारी है हमारी।

गांधी की स्मृति में अहिंसक प्रार्थना

देवता देख लें
समझ लें कर लें चिंतन
बाद में उनका स्यापा
माना नहीं जाएगा
कि मैंने जो किया गलत किया
यह वह शहर है
जहां देवता भी दिखायेंगे बुजदिली
तो शामिल कर लिए जाएंगे
गुनहगारों की जमात में
देवता देख लें समझ लें और सुना दें
अपने हथियारों उपकरणों से निकलने वाला
तमतमाता हुआ अंतिम फैसला
उनके अंत से पहले

मैं प्रार्थना जरूर कर रहा हूं मगर
देवताओं, तुम्हें सुनने के लिए....

पवन निशान्त
http://yameradarrlautega.blogspot.com

ईसाई पर भारी बजरंगी

  • हृदेश अग्रवाल
उड़ीसा और कर्नाटक में हुए चर्चों पर हमले से बौखलाए ईसाई समुदाय ने हिन्दू संगठन बजरंग दल पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बजरंग दल एक आतंकी संगठन है इस पर जल्द से जल्द प्रतिबंध लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि सावरकर व शिवाजी ने जब हिन्दुओं को एकत्रित किया था जब से ही मुस्लिमों व ईसाईयों को हिन्दु लोग अपना दुश्मन समझते हैं और हम पर और हमारे धर्म पर ऊंगली उठाते हैं। बजरंग दल को क्या हक है कि वह ईसाई समुदाय के चर्चों को जलाए। हम तो किसी भी समाज के व्यक्ति से नहीं कहते है कि वह अपना धर्म छोड़ हमारे ईसाई धर्म को अपनाए। अगर कोई खुद हिन्दू अपना धर्म छोड़कर हमारा धर्म अपनाना चाहते हैं तो हम क्यों मना करें। वहीं बजरंग दल का कहना है कि हम यह कतई बर्दाशत नहीं करेंगे कि हमारे हिन्दू समाज को कोई तोड़े जो हिन्दू समाज को तोड़ने की जुर्रत करेगा उसका यही हश्र होगा, चाहे वह किसी भी धर्म या समाज का हो। वहीं बजरंग दल ने कहा कि दूसरे धर्म के लोग हमारे हिन्दू समाज के लोगों को कई प्रकार के प्रलोभन देते हैं और अपना हिन्दू धर्म छोड़कर अपने धर्म में सम्मिलित होने को कहते हैं, लेकिन यह नहीं जानते कि हिन्दू समाज या संगठन कभी इस बात को बर्दाशत नहीं करेगा कि कोई भी दूसरा धर्म या समुदाय हमारे धर्म या समाज के टुकड़े कर हमको बोना साबित करे। हम तो किसी और समुदाय के व्यक्ति को नहीं जोड़ते। हम दूसरे समुदाय को अपने हिन्दू समुदाय के ऊपर हावी नहीं होने देंगे क्योंकि यह हिन्दुस्तान हिन्दुओं का है। अगर हम दूसरे समुदाय वालों से कहें कि तुम अपने बाप को बाप न बोलकर हमारे बाप को अपना बाप बोलो तो क्या तुम बोलोगे? जो हम अपने बाप को बाप न कहकर तुम्हारे बाप को बाप कहें। अगर आज हिन्दुस्तान में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल जैसे हिन्दू संगठन नहीं होते तो हम हिन्दुओं का नामो-निशान यह दूसरे समुदाय के लोग काफी पहले ही मिटा चुके होते या अपना गुलाम बना होते, लेकिन भला हो इन हिन्दू संगठनों का जो हमारे इस बहुसंख्यक समाज को आज भी जोड़े रखें हैं।

दुखिया दास कबीर है...

देश में इस समय राजनीति का माहौल चकाचक है। 'नोट के बदले वोट कांड' एक बार फिर से गर्म है। करार के लिए बेकरार पीएम सफल होते जान पड़ रहे हैं। आतंकवादी अपने तरीके से होली-दिवाली मना रहे हैं। पक्ष और प्रतिपक्ष मुखर हैं। चुनाव सन्निकट हैं। दुन्दुभी बज चुकी है। कुल मिलाकर चुनाव लायक माहौल है।
भारतीय लोकतन्त्र में वोट-नोट, सीडी-स्टिंग, कट्टा-कारतूस की मुकम्मल जगह बन चुकी है। अब यह राष्ट्रीय स्तर पर राजनीति के औजार बन चुके हैं। वर्तमान में अमर सिंह इसके इंजीनियर जान पड़ते हैं। कोई दुविधा नहीं कि अमर सिंह जी कुशल कारीगर और कुशल अभियन्ता हैं। वोट और नोट के बीच वह सेतु का कार्य करते हैं। उनकी महिमा अपरम्पार है। वह खुद सेतु भी हैं और उसके अभियन्ता भी। समकालीन राजनेताओं ने उनका लोहा मान लिया है। उमा भारती सरीखी नेता के ‘कर कमल’ में स्टिंग की सीडी थमाकर उन्होंने वाकई कमाल कर दिया। इतने भर से ही वह चुप बैठने वाले नहीं हैं। हाल ही में उन्होने अपने कारीगरी का एक और नमूना पेश किया। कांड के मुख्य गवाह हस्मत अली को ही पुलिस के हवाले कर दिया। बहुत ही मनोरंजक ड्रामा था। मीडिया को फेवर में करने के लिए प्रणाम और स्तुति गान किया। अमर सिंह वास्तव में बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। कुशल अभियन्ता होने के साथ-साथ वह एक कुशल हास्य अभिनेता भी हैं। इस कैटेगरी में उनकी रैंकिंग नम्बर दो की है। पहले पायदान पर वरदान प्राप्त लालू है। हालांकि अमर सिंह उनको कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने शिवराज पाटिल की मिमिक्री कर डाली। इस मिमिक्री से पत्रकारों और आम जनता का मनोरंजन तो हुआ लेकिन खुद अमर सिंह सांसत में फंस गए। गृहमन्त्री और कांग्रेस कुपित हो गई। ड्रामे का अनापेक्षित अन्त हुआ। हस्मत को दिल्ली पुलिस ने छोड़ दिया। अब वह असलियत बयां कर रहा है। अमर सिंह पर संगीन आरोपों की बरसात कर रहा है। मीडिया अमर के चक्कर में नहीं फंसा। अमर की शिकायत का उल्टा असर हुआ। अब देखना है कि हस्मत की शिकायत को पुलिस कितनी संजीदगी से लेती है। वैसे उसके लिए कोर्ट का दरवाजा भी खुला है। ऐसी स्थिति में मेरी चिन्ता का आर-पार नहीं है। मैं ज्यादा चिन्तित मुलायम सिंह को लेकर हूं। धरतीपुत्र मुलायम सिंह को लेकर। लगता है पहलवान पर बुढ़ापा हावी हो रहा है। वह अमर सिंह की बैशाखी लेकर चलने को मजबूर हैं। मुलायम उसी पुराने तरीके से जिलाध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की बैठक कर लाठी-डंडा, जेल-बेल की तैयारी कर रहे हैं। उधर अमर सिंह दिल्ली में माल काट रहे हैं और कैमरों के सामने चमका रहे हैं। अब तो अमर सिंह ने सार्वजनिक रूप से कहना शुरू कर दिया है कि मेरे आगमन से पहले सपा उमाकान्त यादव, रमाकान्त यादव सरीखे गुण्डों से पहचानी जाती थी। मुलायम मौन हैं। बागडोर अमर के हाथों में है। राजनीति के एक कद्दावर की टोपी उछल रही है। मुलायम के मुस्लिम तुष्टीकरण और यादववाद की आलोचना उचित ही है। लेकिन मुलायम उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जनाधार वाले नेता भी हैं। किसानों, छात्रों तथा गरीबों की मदद करने की उनकी अपनी विशिष्ट स्टाइल है। उनके राज की गुण्डागर्दी को याद करके रोम-रोम अवश्य सिहर उठता है लेकिन अमर सिंह जैसे योजनाकारों के रहते हुए शुभ की आशा भी नहीं की जा सकती।
जामिया का फैसला देश के शेष विश्वविद्यालयों के लिए नजीर बन सकता है। तमाम विश्वविद्यालयों के कुछ छात्र जरायम पेशा हैं। हत्या, अपहरण और लूटपाट के मामलों में छात्रों की गिरफ्तारी आम है। जामिया के फैसले से ऐसे छात्र राहत महसूस कर सकते हैं। सम्बन्धित विश्वविद्यालय या कॉलेज अब उन्हें कानूनी मदद दे सकते हैं। जामिया ने नजीर स्थापित की है। वह भी तब जब उसके दो छात्र आतंकवादी घटनाओं के सिलसिले में गिरफ्तार किये गये हैं। एक तरफ तो उसने इन दोनों छात्रों को निलम्बित भी कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ इनकी बचाव में भी आ खड़ी हुई। जाहिर है कि निलम्बन दिखावटी है। जामिया का फैसला संकेत करता है कि उसे बटाला हाउस की मुठभेड़ पर यकीन नहीं है। अर्जुन सिंह ने भी जामिया के फैसले पर अपनी मुहर लगा दी है। स्पष्ट है कि सरकार को अपने किये पर पछतावा है। आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई पर अब वह पश्चाताप करना चाहती है। रामविलास और फातमी भी राजनैतिक स्यापा कर रहे हैं। बकौल फातमी “कानूनी सहायता उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।“ फातमी साहब ने सही फरमाया। कानूनी सहयोग सरकार का ही दायित्व है। न्यायालय के आदेश पर ऐसा करना सरकार की जिम्मेदारी है न कि जामिया की जिम्मेदारी। उसे आतंकी और तालबीन के बीच फर्क अवश्य मालूम होगा। कुछ चीजों को कानून के सत्यापन की आवश्यकता नहीं होती। समय आने पर चीजें खुद-बखुद स्पष्ट हो जायेंगी। लेकिन मैं ख्वामख्वाह चिन्तित हूं। कबीर भी चिन्तित थे 'सुखिया सब संसार है खाये अउ सोवे, दुखिया दास कबीर है जागे अउ रोवे। ' दरअसल मेरी चिन्ता इस समय मुलायम सिंह को लेकर है। भविष्य के बारे में पता नहीं।
वेद रत्न शुक्ल
bakaulbed.blogspot.com

ईद है यारो


कल ईद है। इस मौके पर भड़ास के सभी भड़ासियो को इस भडासिये की और से ईद की बहुत बहुत मुबारकबाद। आपका अपना ।

अहिंसा के पुजारी को अपनों से खतरा!



हिंदुस्तान को अंग्रेजो की कैद से मुक्त कराने में अहम् भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा स्वतंत्र भारत में पिंजरे में बंद है, वह भी शिक्षा के एक मन्दिर में। उन्हें इस कैद में इसलिए रखा गया है क्योंकि अहिंसा के इस पुजारी को आजाद भारत में अपनों से ही खतरा है। यह मामला है। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का। यह दिल्ली रोड पर केसरगंज में सरकारी स्कूल में इस प्रतिमा का अनावरण योजना आयोग के उपाद्यक्ष रहे गुलजारी लाल नंदा ने किया था। देश कल बापू की जयंती मना रहा होगा। प्रोग्राम होंगे। उन्हें स्राधांजलि दी जायगी। उनके बताया रस्ते पर चलने का पर्ण लिया जायेगा। लेकिन क्या बापू ने ऐसे ही भारत का सपना देखा था जिस में उन्हें भी कैद कर दिया जाए। ऐसा भी नही की यह प्रतिमा ऐसी स्थान पर लगी हो जहा कोई आता जाता न हो। सरकारी अधिकारी और नेता इधर से गुजरते है लेकिन कोई इसकी सुध लेने वाला नही है। स्कूल वाले कहते है स्थानीय लोग पत्थर मरकर प्रतिमा तोड़ देते है। पुलिस कहती है उनसे कोई सुरक्षा नही मांगी गयी। डीएम के संज्ञान में मामला नही है। नेता अपनी डफली अपना राग गा रहे है। ऐसे में बापू की जयंती पर उनके बताये रास्तो पर चलने का संकल्प लेने वाले शायद उनकी दुर्दशा नही देखते। जो अपनों से ही आहत नज़र आती है। 09917100960

कोल कंधोली के झांकी

श्रीगंगानगर के दुर्गा मन्दिर में नवरात्रों के उपलक्ष में जम्मू स्थित कोल कंधोली माता के मन्दिर की झांकी बने गई है। झांकी बनने वाले पिंटू मेहरा ने बताया कि इस कोल कंधोली मन्दिर के स्थान पर ही बचपन में माँ वैस्नोदेवीने झूला झूला था। उन्होंने अपना बचपन यहीं बिताया था। इलाके में इस मन्दिर की बहुत मान्यता है। शहर में अलग अलग स्थानों पर नवरात्रे उत्सव हो रहें है। पूरा नगर ऐसे लगता है जैसे धर्म मय हो गया है। कहीं श्री मदभागवत कथा हो ताहि है तो इनेक स्थानों पर रामलिलाओं का मंचन हो रहा है।

क्या पाप किया

राजस्थान के जोधपुर के चामुंडा मन्दिर में हुए हादसे पर मेरे पास कहने को इस से अधिक कुछ नहीं है।
---- चुटकी----
हमारे नेताओं ने
ऐसा कौनसा
किया है पाप,
जो इतनी
बलि ली एक साथ।
-----गोविन्द गोयल

आदमी नमक प्राणी

आदमी एक पालतू , सामाजिक प्राणी है।यह नौकरी करता है। दूकान करता है। तनख्वाह लाता है। बच्चे खिलाता है। उन्हें पीठ पर बिठाता है। अजीब शकले बना बना कर हंसाता है। बहलाता है। अपनी मादा की खिदमत जितनी दौड़ धुप करता है, उतनी कोई भी जानवर नही करता। इसलिए इसके सींग गायब हो गए। खुर घिस गया और पूछ भी गायब हो गई।दुनिया में आदमी की दो नसले होती है। एक शादीशुदा और एक कुंवारे। वैसे एक तीसरी नस्ल भी पाई जाती है।शादी शुदा की भी दो नसले होती है. एक नैतिक जो अपनी पत्नी के अलावा किसी की तरफ़ नजर उठा कर नही देखते और एक अनैतिक जिनमे घूरने का गुन होता है।शादी शुदा आदमी को अपनी औलादों से ज्यादा कुछ सूझता नही है। वैसेकुछ ऐसे भी होते है जो अपने पड़ोसी के बच्चो की चिंता ज्यादा करते है।कुंवारे आदमी मस्त होते है। अपनी मर्जी के मालिक , मगर वोह काम शादी के बाद ही आते है क्युनके वे पालतू नही होते। अपनी मर्जी से सोते है और अपनी मर्जी से उठ ते है। हालांके उनको नींद शादीशुदा जैसी नही आती और रात भर करवट बदल ते रहते है।शादी की रस्म में आदमी की एक नस्ल का रूपांतरण दूसरी में हो जाता है। वह पालतू बन जाता है।वैसे सब नाचते है, शादी के समय।कुंवारे इसलिए नाच ते है, की कभी उनकी भी शादी होगी। और शादीशुदा इसलिए नाचते है, की चलो अपनी तरह यह भी गया काम से।

मेरी सच्ची-मुच्ची की ईद मना दे !!

अ चाँद ! आ आज !! ई ईद है !!
ऐ , एक बार सिर्फ़ -
ऊ ,उर्स-सी रौशनी की चादर बनकर ,
ओ ,ओस की शीतल महक होकर ,
औ ,और कुरान की पाक इबारत-सा ,
अं ,अंग-अंग में मेरे आकर छा जा !!
अः,अंततः मुझे सूरज बना जा !!
क , कालिमा की एक लकीर हूँ मैं !
ख,खुदी से बिल्कुल परे हूँ मैं !
ग, गाफिल हूँ मैं तुझ-तक से भी !
घ, घायल हूँ किस तीर का मैं ?
च,चुप क्यूँ है तू बोल ना ?
छ,छुपा हुआ है तू अब तक कहाँ ?
ज ,जहाँ भर में मैं तुझे ढूंढें फिरूँ!!
झ,झाडू-सा तू अब मुझे बुहार !!
ट ,टट्टू-सा मुझे जोत दिया !
ठ,ठठेरों के आगे फ़ेंक दिया !
ड ,डमरू-सा ना मुझे और बजा !
ढ,ढूंढता हूँ तुझे,अब मिल भी जा !!
त ,ताक रहा हूँ मैं सारी राह तेरी !
थ,थकती नहीं कभी आँखे मेरी !
द,देखता है तू मुझे अब क्या ?
धः,धधक रहा है ये सीना मेरा !
न ,नाफ़रमानी कभी करूंगा नहीं !
प ,प्रीत की डोरियाँ बाधुंगा मैं !
फ,फलक-सा अब तू मुझे बना दे !
ब ,बच्चों-सा मुझे निर्मल कर दे !
भ,भगत तो तेरा हो ही गया हूँ !
म ,माँगता हूँ जो,मुझे वर दे !
य ,यार तू बेमिसाल बन जा मेरा !
र ,राह की पतवार बन जा मेरा !
ल ,लड़कपन खेल में गवां चुका मैं !
व् ,वां के अब सब भेद बता दे !
स ,साफ़-स्वच्छ-सा सब दिखा दे !
श,शंख-नाद अब मुझमें बजा दे !
ह ,हाँ-हाँ मेरे यार तू आज -
मेरी सच्ची-मुच्ची की ईद मना दे !!
आज मुझे तू पुरे चाँद-सा खिला दे !!
मुझसे सबको गले लगा दे !
आज मुझको सबसे गले लगा दे !!!!