Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

17.7.11

टेढ़ी नजर -

राजकुमार साहू, जांजगीर, छत्तीसगढ़
1. समारू - प्री-पीएमटी की तीसरी बार आयोजित परीक्षा में एक ही प्रश्न दो बार पूछे गए।
पहारू - व्यापमं कुछ भी कारनामा कर ले, बहुत कम है।

2. समारू - अलग बस्तर राज्य मांग का समर्थन करने की आग ठंडी पड़ गई है।
पहारू - बयान देने वाला छग कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष भी तो ठंडा पड़ गया है।

3. समारू - उज्जैन में दिग्विजय सिंह को भाजपाईयों ने दिखाया काला झंडा।
पहारू - बन गया, किसी ने जूता नहीं फेंका, आजकल यही चलन तो चल पड़ा है।

4. समारू - अन्ना हजारे ने कहा - आंदोलन कुचलना चाहती है सरकार।
पहारू - निरंकुशता की पराकाष्ठा पार करते चुनावी नतीजे के लिए भी तैयार रहना चाहिए।

5. समारू - पुलिस को नकली नोट को पहचान के टेªनिंग देने की खबर है।
पहारू - चलो, चाय-नाश्ता के नाम पर होने वाला टेंशन खत्म हो जाएगा।

No comments: