Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

17.11.15

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर उपजा ने मनाया समारोह, पत्रकार सुरक्षा कानून और मीडिया काउंसिल को जरूरी बताया

लखनऊ। वरिष्ठ पत्रकार दादा पी0के0राय ने मीडिया जगत, खासकर अखबारों में काम करने वाले पत्रकारों का आह्वान किया है कि वे अच्छी खबरें लिखकर समाज में सकारात्मक सोच पैदा करें। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने तथा मीडिया काउंसिल की पुरजोर वकालत की। सोमवार को राजधानी में राष्ट्रीय प्रेस दिवस समारोह का आयोजन उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) और इसकी स्थानीय इकाई ‘लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन’ ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर पत्रकारिता में विश्वसनीयता का संकट, पेड न्यूज के बढते चलन, संपादक की बदलती परिभाषाओं, इलेक्ट्रानिक एवं सोशल मीडिया के बढते वर्चस्व, पत्रकारों की सुरक्षा, पेशन, अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।



मधुमेह से छुटकारा दिलाएगा SVYASA का योग माड्युल

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के योग गुरु डा.एच.आर. नागेन्द्र की प्रेरणा से एस व्यास (स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान) योग विश्वविद्यालय, बंगलौर ने काशी में “मधुमेह मुक्त भारत अभियान” के तहत 19 दिसंबर 2015 से एक सप्ताह का योग शिविर करने जा रहा है। यह शिविर वी 38/1, 12-15 विरदोपुर,महमूरगंज, स्थित सूर्या जनकल्याण अस्पताल  के परिसर  में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से लगभग 8 बजे तक होगा । SVYASA ने एक ऐसा योग माड्युल तैयार किया है जो मधुमेह रोगियों के लिए बहुत ही कारगर साबित हुआ है। जिसे सीखकर मधुमेहर रोगी अपने तो मधुमेह से मुक्त होंगे ही साथ ही साथ सगे संबंधियों को सीखाकर उन्हें मधुमेह से मुक्त करने का प्रयास करेंगे।

16.11.15

गैरसैंण सत्र- बदनामी से आगे नही बढ पाया पक्ष-विपक्ष

पुरुषोत्तम असनोड़ा
वरिष्ठ पत्रकार
उत्तराखंड
-------
उत्तराखण्ड की जनता की राजधानी के नाम से विख्यात गैरसैंण में 2 नवम्बर से आयेजित हुआ विधान सभा सत्र पक्ष-विपक्ष के हो-हल्ले, आरोप-प्रत्यारोप व कटुता से आगे नही बढ पाया। केवल दो दिनों में सिमट गये सत्र से जनता को काफी अपेक्षाऐं थी वे धूल-धूसरित हो गयी। सत्र की निरर्थकता तो कंाग्रेस के अधिवेशन 1 नवम्बर से ही लगने लगी थी जब उत्तराखण्ड आन्दोलन के फूनिया बने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने गैरसैंण राजधानी पर एक शब्द नही बोला और गैरसैंण अधिवेशन को शहीदों व राज्य आन्दोलन को समर्पित करने जैसे दार्शनिक भाषा का उपयोग कर राजधानी की मांग भी नही कर सके। किशोर उपाध्याय गैरसैंण को गाहे-बगाहे राजधानी बनाने का शोशा छेडते आये हैं।





आज बिकेंगे पत्रकार

जी हां सच्चाई है ये जो ऊपर लिखा है चौकने की जरूरत नही है आज कल पत्रकारिता में भी नया काम शुरू किया गया है । एक संगठन बनाओ दो चार साथियों को इकठ्ठा करो और उसके नाम पर एक कार्यक्रम आयोजित कर किसी राजनैतिक व्यक्ति को उसमे बुलाओ और उस पर अपने संगठन का प्रभाव डाल दो उसके बाद शुरू होता है पत्रकारिता के सबसे मेहनत कस पद का सौदा जिसको सब लोग फील्ड रिपोर्टर कहते है वो खबरों के लिए इधर से उधर अपनी सारी क्षमताएं लगा देता है । और जब कुछ देने की बात आती है तो आप मान्यता प्राप्त नही हो ।

पेरिस में रिस रहे आंसू, भारत रहे सतर्क

ख्वाबों में दरिंदगी की दस्तक है, आंखों में इंसानियत को खो देने के कारण जो लाशों की नुमाईश सजा दी गई है उसकी खातिर आंसुओं का सैलाब उतर आया है. पलकों में नमी आज उनकी यादों की गवाही दे रही है. मोमबत्तियां पिघलते हुए फ्रांस में मारे गए लोगों को अंतिम विदाई दे रही है. ख्वाब हों या फिर ख्वाहिशें, उम्मीदों के अलावा आशाएं भी कब्र में दफना दी गई हैं. जिसके लिए जिम्मेदार हैं वो नामुराद जो जुबानों से कट्टरपंथ का लबादा मानसिक तौर पर कमजोर लोगों के जहन में थोप देते हैं. जिहाद का एक अलग ही अर्थ तैयार करते हैं. भला मौत का नंगा नाच करके भी कोई आज तक सुखी रह पाया है. शायद क्या बिलकुल भी नहीं.

आखिर किस बात की खुशी मना रही है कांग्रेस?

रमेश सर्राफ धमोरा

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद सबसे ज्यादा खशियां कांग्रेस
पार्टी मना रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल
गांधी एक लम्बे अर्से बाद प्रफ्फुलित नजर आ रहें हैं। बिहार में विधानसभा
की 27 सीटें जीतकर कांग्रेस महासचिव डा.सी.पी.जोशी ऐसे जता रहे हैं जैसे
उनके प्रभारी रहते कांग्रेस ने बड़ा मैदान मार लिया हो। राहुल गांधी की
डा.सी.पी.जोशी को मिठाई खिलाते की फोटो विभिन्न अखबारों में छप रही हैं।
उनकी सोच कुछ हद तक सही भी है क्योंकि एक लम्बे अन्तराल के बाद कांग्रेस
को किसी प्रदेश में सत्ता में हिस्सेदारी तो मिलेगी, हो चाहे नाम मात्र
की ही।

क्या डीएम पंकज कुमार यादव ने वोट चुरा कर गणेश यादव को जिता दिया?

यूपी की नौजवान अखिलेश सरकार में जो हो जाए सो कम है क्योंकि यहाँ जंगलराज है.. आम आदमी परेशान है... राजा मस्त है... सबसे बड़ी बात तो यह है कि रोम जल रहा है नीरो बंशी बजा रहा है। इसकी बानगी आगरा में देखने को मिली जब आगरा के डीएम पंकज कुमार यादव पर वोट चुराने के आरोप लगे और इस कांड के जरिए तीन बार काउंटिंग के बाद जीते प्रत्याशी गणेश यादव को चौथी बार दो वोट से हरा दिया।


13.11.15

नीपा का वाराणसी में नाट्य महोत्सव १४ नवम्बर २०१५ से

सेवा में,                                            

संपादक महोदय,

प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दी नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ परफार्मिंग आर्ट्स (नीपा) वाराणसी में नाट्य महोत्सव का आयोजन दिनांक १४ नवम्बर २०१५ से १५ नवम्बर २०१५ तक करने जा रही है I  इस वर्ष नीपा ने इस दो दिनी अंतराष्ट्रीय नाट्य समारोह में बांग्लादेश और पोलैंड को आमंत्रित किया है I  इसके अलावा भारत के दिल्ली ओड़िसा असम राज्य की नाट्य संस्थाएं भी भागीदारी करेंगी I समारोह में वाराणसी की तीन प्रस्तुतियाँ प्रतिष्ठित निर्देशकों की ओर से देखने का सुअवसर भी प्राप्त होगा I

फर्जी रजिस्ट्री के मामले को लेकर कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन, खबरों में अप्रत्यक्ष नामों को लिखने की भी शिकायत

बैतूल। फर्जी रजिस्ट्री के मामले को लेकर आज सोमवार को सैंकड़ों लोगों ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा। इन लोगों ने खबरों में आ रहे हैं अप्रत्यक्ष नामों को लेकर भी इन अधिकारियों से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। पांर्ढुना में फर्जी रजिस्ट्री का मामला प्रकाश में आने के बाद बैतूल में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले की विस्तृत जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आज करीब एक सैंकड़ा लोग अजीत पटेल, अजीज खान, सुरका सिंह, राहुल पटेल, मनमोहन मालवीय आदि के नेतृत्व दोपहर करीब एक बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां कलेक्टर श्री ज्ञानेश्वर बी पाटिल को ज्ञापन सौंपा।



देश में बढ़ते वैचारिक कट्टरता के माहौल पर साझा संस्कृति मंच की बैठक, गाँधी के मार्ग पर चल कर ही समाज में भाईचारे का माहौल बनाया जा सकता है

बनारस : देश में विभिन्न स्तर पर बढ़ते आपसी तनाव और वैचारिक कट्टरता के माहौल से चिंतित गांधीवादियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक 'साझा संस्कृति मंच' के तत्वावधान में टाउनहाल स्थित गांधी कस्तूरबा प्रतिमा के सामने आयोजित की गयी जिसमे कतिपय राजनेताओं द्वारा आपसे वैमनस्य बढाने वाली बयानबाजी को समाज के लिए खतरनाक बताया गया.



12.11.15

उत्तर प्रदेश सरकार का धान खरीद का दावा किसानों के साथ धोखा- दारापुरी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार का धान खरीद का दावा किसानों के साथ धोखा है. यह बात आज एस.आर .दारापुरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट  ने प्रेस नोट में कही है. उन्होंने कहा है कि सरकार ने अब तक 2.60 लाख टन धान खरीदने का जो दावा किया है वह फर्जी है क्योंकि वास्तव में किसानों से कोई खरीद की ही नहीं गयी है. सरकार द्वारा जो खरीद दिखाई जा रही है वह किसानों की बजाये आढ़तियों से की गयी है जिन्हें सरकार ने खरीद करने के लाइसेंस दिए हैं. इन आढ़तियों ने यह धान किसानों से औने पौने दामों में ख़रीदा है क्योंकि सरकारी क्रय केन्द्रों पर किसानों से कोई खरीद की ही नहीं गयी है. दिखावे के लिए तो सरकार ने 1 अक्तूबर से ही सरकारी धान क्रय केन्द्रों के चालू हो जाने का आदेश दिया था परन्तु व्यवहार में वे आज तक भी चालू नहीं हुए हैं. जहाँ कहीं किसान धान लेकर सरकारी केंद्र पर गए भी तो उनका धान यह कह कर वापस कर दिया गया कि यह मानक के अनुसार नहीं है.

10.11.15

बिहार तुझे सलाम!

बिहार विधानसभा चुनाव में शर्मनाक पराजय के बाद हुयी भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लीनचिट दे दी गयी है ,वे हार की वजह नहीं है ,उन्हें उत्तरदायी नहीं ठहराया जा सकता है ,हार का मुख्य कारण महागठबंधन के समर्थक वोटों का एक दुसरे को ट्रांसफर हो जाना माना गया और राज्य की बिहार ईकाई से रिपोर्ट तलब की गई ,जिसके बाद हार की वजहों को ठीक किया जायेगा .लोकसभा चुनाव में चली मोदी लहर में भी बुरी तरह हार जाने वाले अरुण जेटली बिहार की बड़ी हार के कारणों का पता लगायेंगे .

एक्टर अक्षय कुमार, डायरेक्टर प्रभू देवा समेत कइयों के खिलाफ अमरोहा में एफआईआर दर्ज

अमरोहा : फ़िल्म एक्टर अक्षय कुमार, डायरेक्टर प्रभू देवा, प्रॉड्यूसर अशवनी यार्डी एवं जेंटिला राणा सहित 4 के खिलाफ ऍफ़आईआर दर्ज... सिंह ईज विलिंग फ़िल्म में सफेद शेर की प्रदर्शनी सहित अन्य जानवरो पर अत्याचार को लेकर गजरौला थाने में हुयी ऍफ़ आई आर दर्ज ।  पीपुल्स फॉर एनिमल्स के प्रदेश प्रभारी रेडिंग टीम एडवोकेट रविन्द्र शुक्ला ने करायी ऍफ़ आई दर्ज । बड़े अधिकारिओ के आदेश पर दर्ज हुयी ऍफ़ आई आर।दो अक्तुबर2015 को देशभर रिलीज हुई सिंह ईज विलिंग मे फिल्म के हीरो अक्षय कुमार इंडियन लॉयन को पालतू कुत्ते की तरह जंजीर मे बांध कर टहला रहे हैं।इसके अलावा और भी जानवरों को फिल्म मे गैरकानूनी तरीके से दर्शाया गया है।

छठ पर प्रदर्शित होगी पवन की 'भोजपुरिया राजा'

भोजपुरी फिल्मो के सबसे चहिते अभिनेता पवन सिंह की फिल्म 'भोजपुरिया राजा ' इस छठ पर प्रदर्शित की जाएगी.इस फिल्म में पवन सिंह एक बिलकुल ही अलग भूमिका में दिखने वाले हैं एक्शन , इमोशन , रोमांस से मिलकर बनी इस फिल्म के निर्माता सुधीर सिंह व निर्देशक सुजीत कुमार हैं। इस फिल्म में पवन के अपोजिट अदाकारा काजल राघवानी है , पवन और काजल ने इसके पहले कई  सफल फिल्मे दी हैं और 'भोजपुरिया राजा ' भी उनकी एक सफल फिल्म साबित होगी.

9.11.15

फिल्म 'चट्टान' का फोटोशूट सम्पन

7 स्टार क्रिएटिव इंटरनेशनल के बैनर तले बनने जा रही फिल्म 'चट्टान ' का हाल ही में फोटोशूट फिल्म के सभी कलाकारों के साथ किया गया.फिल्म में जाने -माने अभिनेता राहुल रॉय मुख्य भूमिका में नजर आएँगे वही उनके साथ  रजनिका गांगुली ,प्रिंस अमित,ओलिविआ, मुख्य भूमिका में नजर आएँगे .ओलिविआ इस फिल्म से अपनी फ़िल्मी करिअर की शुरुवात करने जा रही है वही फिल्म में जाने-माने खलनायक तेज सप्रू  भी अपने नए अंदाज में फिल्म में नजर आएँगे .

‘मार्च फॉर इंडिया’: असहिष्णुता का एक और नमूना

दिनांक 7-11-2015 को अनुपम खेर के नेतृत्व में भारत की सहिष्णुता के अक्षत होने का दावा करते हुए जो ‘मार्च फॉर इंडिया’ आयोजित किया गया, वह स्वयं विडम्बनापूर्ण तरीक़े से देश में बढ़ती हुई असहिष्णुता का एक नमूना साबित हुआ. आरएसएस से सम्बद्ध संस्था संस्कार भारती द्वारा आयोजित इस रैली में ‘ढोंगी साहित्यकारों को, जूते मारो सालों को’ जैसे नारे लगाए गए. असहिष्णुता पर बोलनेवालों को देशद्रोही बताया गया और उन्हें वाघा बॉर्डर के पार फेंक देने की धमकी दुहराई गयी. कवरेज के लिए आये पत्रकारों को इस बात के लिए गालियाँ दी गयीं कि उन्होंने असहिष्णुता का विरोध करनेवालों को अपने चैनलों में जगह क्यों दी. उन्हें, और ख़ास तौर से महिला पत्रकारों को, बार-बार ‘प्रेस्टीटयूट्स’ कह कर हिंसक मुद्राएँ प्रदर्शित की गयीं और खदेड़ा गया. एनडीटीवी की भैरवी सिंह के साथ तो उनकी बदतमीज़ी कैमरे में दर्ज है.


डॉ. अम्बेडकर के जीवन पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

PRESS RELEASE : दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज एलुमनी क्लब एवं अम्बेडकर मिशन द्वारा डॉ. अंबेडकर के जीवन पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें हंसराज स्मारक स्कूल की छात्रा सविता ने पहला स्थान, प्रतिभा विकास विद्यालय नंद नगरी की छात्रा दिव्याज्योति ने दूसरा स्थान और बुद्धिस्ट स्टडीज़ के विशाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिन्हें पुरस्कार स्वरूप क्मशः 3100/- 2100/- और 1100/- रूपए नकद राशि के साथ प्रतीक चिन्ह, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।  इसके अलावा श्यामलाल कॉलेज, किरोड़ीमल कॉलेज, एसओएल और इग्नू से पहुंचे विद्यार्थियों मे से बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जी के अरोड़ा ने विद्यार्थियों को डॉ. अंबेडकर के संघर्ष से सीख लेकर जीवन में आगे बढ़ने की बात कही।




महंगाई की मार.... क्या यही हैं अच्छे दिन? जनसंगठनों का BHU गेट पर संयुक्त विरोध मार्च

इन दिनों रोजमर्रा की चीजों में महगाई दिनोंदिन बढ़ रही है.... अरहर दाल, प्याज, टमाटर से लेकर आटा तक के दाम आसमान छू रहे है, बहुत हुयी मंहगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार का नारा देने वाली केंद्र की भाजपा सरकार हो या समाजवादी यूपी सरकार , दोनों इस जरुरी मुद्दे पर असफल दिखाई दे रहे है त्यौहारों के मौसम में रोटी दाल की थाली से भी वंचित होने औ भूखो पेट सोने के कगार पर पँहुचने से व्यथित होकर आज विभिन्न संगठनों के लोगों ने काशी हिन्दू विश्व विद्यालय मुख्य द्वारा पर महगाई विरोधी मार्च निकाला, मार्च विवि सिंघद्वार से मंहगाई कम करो ! कालाबाजारी बंद करो ! दलालों से मुक्ति दिलाओ ! राशन व्यवस्था चुस्त ! गरीब विरोधी सरकार ! हाय ! हाय !! के नारों के साथ रविदास गेट लंका चौराहे तक गया और फिर पुनः सिंघद्वार पर वापस आकर सभा की शक्ल में तब्दील हो गया।



छोटा राजन को देश और दलितों का आदर्श मत बनाइये

-भंवर मेघवंशी-

अपराध का रंग हरा है तो वह आतंकवाद और अगर गैरुआ है तो वह राष्ट्रवाद ,एक मुल्क के रूप में आखिर कहां जा रहे है हम? 

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की इंडोनेशिया के बाली शहर में नाटकीय गिरफ्तारी तथा उसका आनन फानन में भारत लाया जाना किसी पूर्व निर्धारित पटकथा जैसा लगता है .संभव है कि यह कवायद काफी दिनों से की जा रही हो ,जिसे एक खुबसुरत मोड़ दे कर इस अंजाम तक पंहुचाया गया है . केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह इस बात से इत्तेफाक रखते है ,वे मानते है कि इस दिशा में काफी समय से काम चल रहा था .इसका मतलब यह हुआ कि छोटा राजन की गिरफ्तारी पूर्वनियोजित घटनाक्रम ही था .

दिनेशलाल यादव 'निरहुआ की 'आशिक़ आवारा ' का फर्स्ट लुक आउट


श्रेयश फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'आशिक़ आवारा' का फर्स्ट लुक जारी किया गया . दिनेश लाल यादव 'निरहुआ ',आम्रपाली,काजल राघवानी अभिनीत यह फिल्म के फर्स्ट लुक से ही अंदाजा लगाया जा सकता है की फिल्म काफी धमाल मचाएगी. निर्माता प्रेम राय  द्वारा निर्माण की गयी इस फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम इन दिनों काफी जोरो-शोरो से किया जा रहा है . भरपूर एक्शन ,रोमैंस  और एक बेहतरीन कहानी के साथ निर्देशक सतीश जैन दर्शको का मनोरंजन करने आ रहे है  .इस फिल्म में निरहुआ ,आम्रपाली,काजल राघवानी ,के साथ -साथ बाकि कलाकारों में संजय पाण्डेय ,सुशील सिंह जैसे अन्य कई सुलझे हुए कलाकार है.

6.11.15

पत्रकार मालवीय को मातृ शोक, ग्राम हिरणखेडा में सर्प दंश से मृत्यु

सिवनी मालवा 05 नवम्बर 2015, : पत्रकार राकेश मालवीय की माताजी एवं लोक निर्माण विभाग वानापुरा से सेवानिवृत्त हुए सी एल मालवीय की पत्नि श्रीमति रूकमणी देवी मालवीय का आकस्मिक निधन हो गया. पत्रकार राकेश मालवीय सिवनी मालवा तहसील के ग्राम हिरणखेडा के निवासी है और विगत दो दशकों से भोपाल में पत्रकारिता कर रहे है, पत्रकार राकेश मालवीय की माताजी को हिरणखेडा में उनके निवास पर रात्रि में सर्प ने काट लिया



लाल झण्डों से पटा रामलीला मैदान, सडकों पर गूंजे 'गैरसैंण स्थाई राजधानी' व 'वाम एकता' के नारे, उत्तराखण्डी परिकल्पनाओं को साकार करने की हुंकार



गैरसैंण : राज्य की वामपंथी पार्टियों भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट मार्क्सवादी, भारतीय कम्युनिस्ट माले के संयुक्त प्रदर्शन में गैरसैंण का रामलीला मैदान लाल झण्डों से पट गया वहीं सडकों पर गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने व वाम एकता के समर्थन में नारे गुंजे। तीनों कम्युनिस्ट पार्टीयों के नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ आंगनबाडी कार्यकत्री, भोजनमाता, ग्रामप्रहरी संगठन के लोग रामलीला मैदान में एकत्र हुए और वहां से प्रदर्शन चौराहा, ब्लॉक, डाक बंगला रोड, तहसील व चन्द्र सिंह गढवाली मार्ग से होते हुए रामलीला मैदान में जनसभा में तब्दील हो गया। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने वाम एकता जिन्दाबाद, स्थाई राजधानी गैरसैंण बनाओं, भाजपा कांग्रेस भ्रष्टाचार बन्द करों, जनता से ठगी बन्द करो आदि नारे लगाये।

चम्बल को न बदनाम करो ऐसे दोस्तो...

[ ताकि सनद रहे ]
 
@ डॉ राकेश पाठक
प्रधान संपादक , डेटलाइन इंडिया

बिहार में चुनाव आज ख़त्म हो जायेगा लेकिन हमारी राजनीति  पर कई बदनुमा दाग छोड़ जायेगा।बदजुबानी ,बदमिजाजी ,बदतमीजी का  इतिहास इस चुनाव ने  लिख डाला है। विडम्बना ये है कि देश के ''महामानव'' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी  दूसरों की देखा देखी कई पायदान नीचे  उतर आये।वे अकसर भूल जाते हैं  कि वे सिर्फ बीजेपी के नेता नहीं देश के प्रधानमंत्री हैं. उनके ''बोलने'' पर बहुत बात  चुकी है लेकिन चम्बल पर उनके फतवे की बात होना बाकी  है। दरअसल मोदी जी ने  पूर्णिया जिले के  हालात को कोसने के लिए चम्बल को निशाने पर ले लिया। आदतन अपनी रौ में कहते भये  कि चम्बल में डाकू लड़कियों को उठा ले जाते हैं और भी न जाने क्या क्या कह डाला। साहेब नही जानते कि उनके इस कड़वे बोल से चम्बल क्षेत्र को कितना नुकसान  हो गया है।दशकों से डाकुओं पर बनतीं रहीं दोयम दर्जे  की मुम्बईया फिल्मों ने जितना  नुक्सान नहीं किया, उससे ज्यादा देश के मुखिया के  बयान ने कर दिया।

5.11.15

पत्रकारिता की ईमानदारी पैकेज में हो रही तब्दील

आज से कुछ वर्ष पूर्व एक फिल्म आई थी, अपहरण। जिसमें अजय देवगण ने एक बेरोजगार युवक के किरदार को जिया था। इस फिल्म में उनके पिता का रोल मोहन अगाषे ने एक ईमानदार पत्रकार की भूमिका अदा की। मैं इस पिक्चर की कहानी आपको इसलिए सुना रहा हूं कि फिल्म के शुरूआतीे दृष्य में एक मंत्री जब बेरोजगार बेटे के लिए उसके ईमानदार पत्रकार पिता के पास नौकरी का ज्वांइनिंग लेटर लेकर उसके घर पर आधी रात को आता है और कहता है कि आपके बेटे को यह नौकरी मिल सकती है, बर्षते आपको कल सुबह हमारी खबर प्रकाषित नहीं करनी है, लेकिन उस पत्रकार ने अपने बेटे के भविष्य की परवाह किए बिना अपने लेख को प्रकाषित कर शासन के विरूद्ध मोर्चा खोल दिया। न जाने इतने कैसे ऐसे दृष्य पिक्चरों में आपने देखें होंगे, जिसके बाद समाज में पत्रकारों को एक प्रहरी के तौर पर समझा जाने लगा। मैने फिल्मों के दृष्य की बात इसलिए भी यहां कि क्योंकि शायद ऐसी पत्रकारिता भौतिकवादी के संसार में अब कहीं विलुप्त सी हो गई है। पत्रकारिता अब देष या समाज का आइना बनने के लिए नहीं बल्कि नौकरी की तरह किया जा रहा है। पत्रकारिता आज के इस व्यवसायिक युग में कहीं खो सा गया है। प्रतिभाएं दब सी गई है।

अच्छी और मौलिक चिकित्सा पद्धति कौन सी?

डॉ. चंचलमल चोरडिया

रोग की अवस्था में आयुर्वेद के सिद्धान्तानुसार षरीर में वात, पित्त और कफ का असन्तुलन होने लगता है। आधुनिक चिकित्सक को मल, मूत्र, रक्त आदि के परीक्षणों में रोग के लक्षण और षरीर में रोग के कीटाणुओं तथा वायरस दृश्टिगत होने लगते हैं। प्राकृतिक चिकित्सक ऐसी स्थिति से षरीर के निर्माण में सहयोगी पंच तत्त्व-पृथ्वी, हवा, जल, अग्नि और आकाष का असन्तुलन अनुभव करते हैं। चीनी एक्यूपंक्चर एवं एक्यूप्रेषर के विषेशज्ञों के अनुसार षरीर में यिन-यांग का असंतुलन हो जाता है। एक्यूप्रेषर के प्रतिवेदन बिन्दुओं की मान्यता वाले चिकित्सकों को व्यक्ति की हथेली और पगथली में विजातीय तत्त्वों का जमाव प्रतीत होने लगता है।

जिला अनूपपुर में बावन पत्तियों के इशारों पर नाच रहे सेनापती

कारपोरेट हुआ जुआ बाजार, खिलाडियों को मिलता है प्रोत्साहन राशि
पुलिस को गुप्त सूचना देने वालों की जानकारी नामजद कैसे पहुंचती वजीरों तक 

अनूपपुर - इन दिनों 52 परी जिले भर की पुलिस के लिये दिवाली ऑफर बन कर आई है,मानों चारों दिसायें खुल गई है,और अब तो 52 परी के मालिक खुलेआम 52 परी को नचा रहे है और इस खेल में कईयों के जहां घर बर्बाद हो रहे है वहीं इन ठीहों के मालिक आबाद हो रहे है,जिले भर में इन 52 परी के ठेकेदारों पर लगाम कसने की बात तो दूर कहां कब कैसे नाचेगी 52 परी ये सब तयसुदा ठिकानों पर साहबान की जानकारी में होता है,अब तो 52 परी के वजीर कहे जाने वाले ठेकेदार इन दिनों दरवाजे दरवाजे जा कर सेटिंग कर रही है,सूत्रों को कहना तो यहां तक है की साहब के सख्त निर्देष हुये है आप सेटिंग कर ले हमारी तरफ से कोई परेषानी नही होगी,और 52 परी तो अब बोलियों के दम पे चलने लगी है जो वजीर जितनी मोटी रकम की चढोत्री करेगा उसे खिलाने की छूट मिलेगी,आलम कुछ यूं हो चला है की एक बजीर दूसरे बजीर को पटखनी देने के चक्कर में बढचढ कर चढोत्री कर साहबान को खुसामदगी प्राप्त करने की कोषिस करने में लगे रहते है।

लोकतंत्र को बचाने का दारोमदार नौजवानों पर : इंसाफ अभियान ने फैजाबाद में किया वर्तमान राजनीति और युवा नेतृत्व पर परिसंवाद

फैजाबाद । इंसाफ अभियान उत्तर प्रदेश की तरफ से फैजाबाद के
पत्रकारिता प्रशिक्षण संस्थान में वर्तमान राजनीति और युवा नेतृत्व पर
परिसंवाद का आयोज किया गया। जिसमें छात्र-नौजवान और बुद्धिजीवी शामिल
हुए। परिसंवाद ने देश में बढ़ रही असहिष्णुता के खिलाफ प्रस्ताव पारित
करते हुए देशभर में साहित्यकारों तथा 15 वर्षों से आंदोलनरत इरोम शर्मिला
के साथ एकजुटता दिखाई।

वाह री कासगंज की मीडिया, दलाल पत्रकारों आपका शुक्रिया!

अमन पठान, एटा

मुझे यकीन था कि सच लिखने और बोलने की एक दिन सजा जरूर मिलेगी, लेकिन ये गुमान नही था कि झूठ बोलने वाले दलाल पत्रकार काबिल-ए-तारीफ हो जायेंगे। धन्य है कासगंज की मीडिया और धन्यवाद के पात्र हैं हिंदुस्तान एक्सप्रेस समाचार पत्र के पत्रकार महोदय!

4.11.15

इंडिया न्यूज ने टीआरपी के लिए ज्योतिष और जिम को मिलाकर एक बेतुका प्रोग्राम खड़ा कर दिया

फ़ूहड़ता का इससे बड़ा नमूना और क्या होगा। ज्योतिष, जिम और सुंदर होस्ट को मिलाकर बना है नया फ़ैमिली गुरू। इंडिया न्यूज़ की टीआरपी लगातार गिर रही है ये सभी जानते हैं, चैनल सातवें नंबर पर पहुंच गया है। चैनल के पास जब टीआरपी बढ़ाने का कोई और तरीका नहीं बचा तो फ़ैमिली गुरू ने ज्योतिष और जिम को मिलाकर एक बेतुका प्रोग्राम खड़ा कर दिया। कार्यक्रम तर्क के तराज़ू पर हास्यास्पद है। बीते शनिवार यानि 31 अक्टूबर 2015 के फ़ैमिली गुरू के कुछ स्टिल्स अटैच हैं।

लद्दाख ने दिखाई जम्मू कश्मीर में नई राह

-- डा० कुलदीप चन्द अग्निहोत्री

लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद के लिये पाँच साल बाद सत्रह अक्तूबर को चुनाव हुये थे । परिषद की कुल तीस सीटों में से केवल छब्बीस सीटें पर चुनाव होते हैं और शेष चार सीटें राज्य सरकार मनोनयन द्वारा भरती है । इन छब्बीस सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने 18 सीटें जीत कर जम्मू संभाग की तरह लद्दाख में भी अपना परचम फहरा दिया है ।

अदालतों में विचाराधीन मुकदमों की संख्या तीन करोड़ से ज्यादा है...

शैलेन्द्र चौहान 

सामाजिक न्याय और न्यायपालिका की भूमिका ...

इतिहास गवाह है कि शताब्दियों से मानव, सामाजिक न्याय प्राप्त करने के लिए निरंतर भटकता रहा है और इसी कारण दुनिया में कई युद्ध, क्रांति, बगावत, विद्रोह, हुये हैं जिसके कारण अनेक बार सत्ता परिवर्तन हुए हैं। अगर भारत की बात की जाये तो हमारा भारतीय समाज पहले वर्ण व्यवस्था आधारित था जो धीरे -धीरे बदलकर जाति व्यवस्था में परिवर्तित हो गया। असमानता, अलगाववाद, क्षेत्रवाद, रूढ़िवादिता समाज में पूरी तरह व्याप्त थी। यह सामंती दौर था जहां गरीब, दलित, महिलाओं और विकल अंग व्यक्तियों को न्याय नहीं मिलता था। आजादी के बाद यदि विश्व के  हमारे सबसे बड़े लोकतंत्र पर नजर डालें तो कुछ परिवर्तन अवश्य हुआ है लेकिन अभी भी समाज का बड़ा हिस्सा न्याय की तलाश में भटकता नजर आता है।

हिन्दी-कन्नड़ अनुवाद पुरस्कार-2016 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

कमला गोइन्का फाउण्डेशन के प्रबंध न्यासी श्री श्यामसुन्दर गोइन्का ने एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा बताया कि इस पुरस्कार के अंतर्गत हिन्दी साहित्य के कन्नड़ में अनुवाद या कन्नड़ साहित्य के हिन्दी में अनुवाद की गयी सर्वश्रेष्ठ साहित्यिक कृति (गद्य या पद्य दोनों में से किसी भी विधा में) के लिए इक्कीस हजार राशि का "पिताश्री गोपीराम गोइन्का हिन्दी-कन्नड़ अनुवाद पुरस्कार" हर दो वर्ष में एक बार दिया जाता है। यह पुरस्कार कन्नड़-हिन्दी साहित्य की पारस्परिक समृद्धि के लिए दिया जाता है।

सामाजिक कार्य करने के दौरान सरकारी अध्यापक द्वारा गृह मंत्री "राजनाथ सिंह" के नाम से जान-माल की धमकी देने की शिकायत

सेवा में,

      श्रीमान अध्यक्ष महोदय,

      राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली



महोदय,

      अनिल कुमार मौर्य पुत्र श्री बसंत लाल मौर्य निवासी मकान नंबर एस-8/45 पुरानी चुंगी शिवपुर, वाराणसी का रहने वाला हूँ व सामाजिक कार्यकर्त्ता हूँ | वर्तमान में मैं “दलित फाउंडेशन” संस्था के साथ जुड़कर काम कर रहा हूँ, इसी के क्रम में मैंने कुछ वाराणसी के हरहुआ ब्लाक के 5 गाँव के प्राथमिक विद्यालय क्रमशः (भवानीपुर, पिसौर, दनियालपुर, चमाव, अहिरान) में पत्र लिखकर कुछ दस्तावेज की प्रमाणित कॉपी “भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872” के तहत पत्र भेजकर माँगा था | (पत्र की word कॉपी संलग्न)


भोजपुरी के भीष्म भाईजी भोजपुरिया का रांची में निधन

विश्व भोजपुरी समाज मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.एन.तिवारी का झारखण्ड के रांची स्थित उनके निवास पर मंगलवार की सुबह दुखद निधन हो गया। भाई भोजपुरिया के नाम से मशहूर बी.एन.तिवारी का भोजपुरी के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कल सुबह वाराणसी में उनका अंतिम संस्कार होगा। पुलिस विभाग के महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके श्री तिवारी सामाजिक और कला प्रेमी थे।




3.11.15

Beef is being sold in Delhi's Five Star Hotels - Reveals Sun Star & Wikileaks4India in a sensational Report in Delhi


Beef in Delhi's 5 Star Hotels !!

सन स्टार और विकिलीक्स4इंडिया का खुलासा- दिल्ली के लीला पैलेस, ओबराय व टाउन हॉल जैसे बड़े होटल बेच रहे हैं गोमांस





नई दिल्ली। गोमांस पर मचे सियासी हंगामे के बीच एक बड़ी खबर मिली है. दिल्ली के केरल भवन में तो गोमांस बिकने की सूचना भर दिल्ली पुलिस को मिली थी, जिसे झूठा पाया गया या करार दिया गया. पर सन स्टार और विकिलीक्स4इंडिया की खास तहकीकात में राजधानी दिल्ली में सरकार की नाक के नीचे पंच सितारा होटलों में गोमांस यानी गोमांस बिकने की पुष्ट खबर मिली है. इस बारे में विस्तार से बताने से पहले आपको बताना जरूरी समझते हैं कि सरकार के दिल्ली एग्रीकल्चरल प्रीज़र्वेशन एक्ट 1994 के तहत दिल्ली में गाय की खरीद-बिक्री से लेकर उसको काटने, गोमांस बेचने, खरीदने और यहां तक कि उसको रखने पर भी पूर्ण प्रतिबंध है. और एक जिम्मेवार मीडिया होने के नाते हमारा कर्तव्य है कि सरकारी कानूनों का उल्लंघन करने वालों की करतूतों के बारे में जो खबर हमें मिली है, उसे राष्ट्रहित में देश की जनता और सरकार की नज़र में लाया जाय.

हमारी तहकीकात में यह साफ तौर पर सामने आया है कि दिल्ली के कुछ बड़े होटल, जिनमें फाइव स्टार भी शामिल हैं, बाकायदा "गोमांस'' न सिर्फ खुलकर बेच रहे हैं, बल्कि वे इस बात को स्वीकार भी कर रहे हैं. हमें यह बताते हुए खुशी है कि हमारी जांच में कम से कम एक होटल ऐसा भी मिला, जिसने किसी भी कीमत पर गोमांस बेचने से यह कहकर इनकार किया कि ये गैर कानूनी है.

अगर आप पैसे खर्च करने को तैयार हैं, तो ये होटल दुनिया के किसी भी कोने से लाकर अपने होटलों में गोमांस के विभिन्न ब्रांड उपलब्ध कराने को तैयार हैं. और ये"गोमांस''भैंस या किसी अन्य पशु का मांस नहीं, वे खुद बताते हैं कि गोमांस ही है. और हम ये खबर किसी कही सुनी बात या महज सूचना के आधार पर नहीं लिख रहे, बल्कि हम यह बात उनके मैनेजरों से हुई बातचीत के आधार पर लिख रहे हैं, जो गोमांस यानी गोमांस बेचने का दावा ऐसे कर रहे हैं, मानो उनके लिए सरकार के नियम कानून कोई मायने नहीं रखते. या यूं कहें कि ये बड़े लोग सरकारी नियम कानूनों को ठेंगा दिखाते हुए अनुचित और अवैध तरीके से धन कमाने में लगे हैं।

सन स्टार और विकिलीक्स4इंडिया को जानकारी मिली थी कि शहर के कुछ पांच सितारा होटलों और कुछ बड़े रेस्तरां में धड़ल्ले से गोमांस के व्यंजन परोसे जा रहे हैं। सूचना मिलते ही हमने इसकी तहकीकात करने के लिए एक टीम गठित की। तहकीकात के जो नतीजे सामने आए वह चौंकाने वाले हैं। आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि दिल्ली के पांच सितारा और कुछ बड़े होटलों में ग्राहक की पसंद के मुताबिक किसी भी देश के किसी भी नस्ल की गाय का मांस परोसा जा रहा है। जिस विदेशी नस्ल की गाय के मांस के आयात पर पूरी तरह प्रतिबंध है उसे भी ग्राहकों की मांग पर आसानी से उपलब्ध कराया जा रहा है। सत्ता के गलियारे में गहरी पैठ रखने वाले इन होटलों को न देल्ही एग्रीकल्चरल कैटल प्रीज़र्वेशन एक्ट-1994 की रत्ती भर परवाह है और न ही देशवासियों की भावनाओं से कोई सरोकार। इन होटलों में गोमांस बिक्री के अलावा कालेधन के इस्तेमाल का भी खेल हो रहा है।

गाय को लीलता लीला पैलेस

हमारे खोजी पत्रकारों की टीम ने अपने खोज की शुरुआत दिल्ली के वीवीआईपी इलाके चाणक्यपुरी स्थित पांच सितारा होटल लीला पैलेस से की। ये लीला पैलेस वही होटल है जो पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की रहस्यमय मौत को लेकर लंबे अरसे तक सुर्खियों में रहा था। प्रधानमंत्री निवास से कुछ ही कदमों की दूरी पर कई देशों की एंबैसीज के बीच और अति सुरक्षित इलाके में स्थित इस होटल के चर्चित रेस्टोरेंट मेगू में जब हमारी टीम पहुंची और वहां के मैनेजर अतुल से मुलाकात की. हमारी टीम ने होटल के मेन्यू पर बातचीत शुरु की तो उसने बताया कि उसके यहां गोमांस के लजीज व्यंजनों के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं और संतुष्ट होकर जाते हैं। अतुल ने गाय की उन प्रजातियों की भी जानकारी दी जिनका गोश्त उसके यहां उपलब्ध है। यहां तक कि थोड़ी हीलाहवाली के बाद वह उस कोबे गोमांस को भी उपलब्ध कराने को तैयार हो गया जिसके आयात-निर्यात पर पूरी दुनिया में प्रतिबंध है। उसने यहां तक बताया कि मुंबई में गोमांस पर प्रतिबंध होने के कारण इसके शौकीन लोग फ्लाइट से उसके रेस्टोरेंट में गोमांस खाने के लिए दिल्ली आते हैं।
बातचीत के दौरान एक और चौंकाने वाली जानकारी मिली कि मेगू रेस्टोरेंट की बिलिंग में काले धन को खपाने की पर्याप्त सुविधा है। वहां पक्का बिल लेने की जगह कच्चे बिल का नकद भुगतान भी स्वीकार किया जाता है। खोजबीन के दौरान हमारी टीम यह जानकर अवाक रह गई कि काले धन से भुगतान की यह सुविधा अन्य पांच सितारा होटलों में भी उपलब्ध है।

होटल ओबरॉय में भी गाय
अपनी तहकीकात के दौरान हमारी टीम एक और मशहूर पांच सितारा होटल द ओबरॉय के तपन रेस्टोरेंट में पहुंची तो वहां होटल के असिस्टेंट मैनेजर मुकेश शर्मा और उनकी सहयोगी सोनिया से मुलाकात हुई। वहां उन्होंने स्पष्ट तौर पर बताया कि वे इंपोर्टेड गोमांस उपलब्ध करा सकते हैं। डील पक्की करने के लिए वे मेन्यू में बदलाव तक के लिए तैयार थे। सोनिया ने जहां आयरलैंड का गोमांस उपलब्ध कराने की बात कही, वहीं मुकेश ने ऑस्ट्रेलियन गाय की मीट परोसने पर सहमति व्यक्त की। गोमांस के गोरखधंधे के मंझे हुए खिलाड़ी मुकेश ने इंपोर्टेड और स्थानीय गोमांस के अंतर को भी विस्तार से बताया। काले धन के रूप में भुगतान स्वीकार करने में भी मुकेश को कोई आपत्ति नहीं थी।

टाउन हॉल का भी वही हाल
पांच सितारा होटलों में चल रहे इस गोरखधंधे को देखने के बाद हमारी टीम खान मार्केट के एक महंगे और चर्चित रेस्टोरेंट टाउन हॉल में पहुंची। वहां के मैनेजर महेश कटियाल ने थोड़ी देर की ही बातचीत के बाद वैग्यू गोमांस तो नहीं लेकिन टेंडरलौयन गोमांस परोसने का भरोसा दिया। उसने कहा कि वह मेहमानों को सबसे उत्तम किस्म का गोमांस उपलब्ध कराएगा। इसमें कोई दिक्कत नहीं है। कच्ची रसीद पर नकद भुगतान स्वीकार करने में भी उसे कोई आपत्ति नहीं थी।

हालांकि तहकीकात के दौरान कुछ ऐसे भी पांच सितारा और अन्य बड़े होटल मिले जिन्होंने गोमांस परोसने से एक सिरे से इनकार कर दिया। इन होटलों में पहला नाम होटल ताज महल का था, जो दिल्ली के ताज मान सिंह रोड पर स्थित है. इस होटल के प्रबंधक ने हमारे संवाददाता सुशांत पाठक के पूछे जाने पर अपने होटल में गोमांस रखने तक से इनकार किया और कहा कि ऐसा करना दिल्ली में पूरी तरह प्रतिबंधित है. इसी तरह होटल शांग्रीला, दिल्ली के प्रबंधकों ने भी साफ तौर पर गोमांस बेचने की बात से यह कहकर इनकार कर दिया दि दिल्ली में तो गोमांस खरीदना-बेचना और रखना तक अपराध है.
लिहाजा गनीमत है कि पूरे कुएं में भांग नहीं घुली है। कानून व्यवस्था और मानवीय भावनाओं का ध्यान रखने वाले लोग भी इस महानगर में मौजूद हैं। अब देखना है कि केरल भवन में गोमांस होने की खबर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर भड़कने वाली दिल्ली सरकार इस पर क्या कार्रवाई करती है. गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर ऐतराज व्यक्त करते हुए कहा था कि दिल्ली में बैठे उनके अधिकारी ऐसे मामलों पर कार्रवाई करने के लिए सक्षम हैं. आपको यह भी याद होगा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी ऐलान करते रहे हैं कि किसी भी तरह के भ्रष्ट व गैर कानूनी काम होने की खबर उन्हें स्टिंग करके दी जाय, तो वह कार्रवाई करेंगे,

प्रेस रिलीज

परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए उच्च न्यायालय के फैसले का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए हस्ताक्षर अभियान

वाराणसी में शिक्षा के अधिकार के तहत निजी विद्यालयों में अध्ययनरत 115 छात्रों को ड्रेस और पुस्तकें उपलब्ध कराई जांय .



             उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के दृष्टिगत उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले के अनुपालन के साथ साथ प्रदेश की शिक्षा प्रणाली में परिवर्तन के लिए सकारात्मक कदम उठाने के लिए सरकार पर जनदबाव बनाने के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान संचालित किया जा रहा है, इस क्रम में आज 3 नवम्बर को वाराणसी बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समक्ष शिक्षा का अधिकार अभियान और सूचना का अधिकार अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हस्ताक्षर अभियान में सैकड़ों लोगो ने हस्ताक्षर किये.

22 महिला कलाकारों की 70 कृतियां रहीं आकर्षण का केन्द्र , कैनवास पर बिखरे संतरंगी रंगों ने दर्शकों को खूब खींचा

आजमगढ फाइन आर्ट सेंटर द्वारा सोमवार को अग्रसेन महिला पीजी कालेज में दो दिवसीय पेंटिग प्रदर्शनी का आयोजन


आजमगढ़। आजमगढ फाइन आर्ट सेंटर द्वारा सोमवार को अग्रसेन महिला पीजी कालेज में दो दिवसीय पेंटिग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन डीडीसी ऋतु सुहास ने किया। प्रदर्शनी में कैनवास पर बिखरे संतरंगी रंगों ने दर्शकों को अपनी ओर खूब खींचा।

20, 21, 22 नवंबर को इंदौर पर होगी पूरे देश की निगाहें, दो लाख से अधिक लोग जुटेंगे इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल में

गुजराती स्कूल के विशाल मैदान में 3 सभागृह बनेंगे, समानांतर सत्र चलेंगे

इन्दौर। इन्दौर लिटरेचर फेस्टिवल (आईएलएफ) के लिए लोगों, खास कर युवाओं में अभी से बहुत उत्सुकता है। साहित्य, कला एवं संस्कृ ति का यह महाकुं भ गुजराती स्कूल, विजय नगर के विशाल मैदान में होगा, जिसमें साठ से ज्यादा लेखक, कवि, उपन्यासकार, विचारक, नाट्यकर्मी, कलाकार एवं फिल्मी सितारे हिस्सा लेंगे।
आयोजन में दो लाख से अधिक युवक-युवतियों के पहुंचने की संभावना है। यह देश का साहित्य, कला एवं संस्कृति पर होने वाला सबसे बड़ा एवं भव्य आयोजन होगा। चूंकि यह आयोजन दीपावली के पश्चात हो रहा है, इसलिए औद्योगिक, व्यापारिक व व्यवसायिक जगत की भी इसमें रुचि बढ़ गई है।  शुक्रवार, शनिवार व रविवार के सप्ताहांत में होने वाले इस आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।

अपने आस-पास हम स्वच्छता रखेंगे तो हमारा घर ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण शहर स्वच्छ होगा


प्रकाशनार्थ
वाराणसी। आज दिनांक 3 सितम्बर, 2015 को मातृभूमि जन सेवा संस्थान द्वारा
जायका सहायतित गंगा एक्शन प्लान प्रोजेक्ट के जन जागरूकता और जन सहभागिता
के अन्तर्गत “न्यू ग्लोरियस पब्लिक स्कूल, बलुआबीर, वाराणसी” में
पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया
गया। कार्यक्रम में संस्था के कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और
स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला और उनसे उन विषयों पर प्रश्न भी किए,
प्रश्नों के सही जवाब देने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन के रूप में
प्रमाणपत्र और पेन दिये गए व छात्र-छात्राओं में स्वच्छता को अपने आदत
में डालने के लिए संस्था द्वारा विद्यालय को डस्टबिन दिया गया।



Suggestions invited for Insaaf Abhiyan Uttar Pradesh. We are waiting your response. plz. respond.

इंसाफ अभियान उत्तर प्रदेश . . . आपसे मुखातिब

प्रिय दोस्त,
मुल्क की आजादी के समय हम सबने कुछ ख्वाब देखे थे। एक ऐसे देश का ख्वाब
जिसमें कोई दुखी न हो, कोई भूखा न हो। लेकिन इस ख्वाब यह आलम है कि पिछले
चालीस सालों में गेहूं का दाम सात गुना बढ़ा लेकिन सोना नब्बे गुना।
साबुन अस्सी गुना, नमक चालीस गुना और देश का हर इंसान पचास हजार रुपये का
कर्जदार है। जो मेहनत करता है, अनाज पैदा करता है वह आत्महत्या करने को
मजबूर है। सच है कि जितने ज्यादा लोग गरीब होंगे उतने ही कम लोगों का
खजाना बढ़ेगा। एक तरफ की गरीबी से दूसरी तरफ अमीरी पैदा होती है। इसीलिए
एक तरफ करोड़ों गरीब जनता है तो दूसरी तरफ मुट्ठी भर टाटा-बिरला,
अडानी-अंबानी। ये दो चार लोग सवा अरब लोगों की तकदीर तय करते हैं। गरीब
जनता को तन ढ़कने के लिए कपड़े, पेट भरने के लिए रोटी मयस्सर नहीं है तो
वहीं अंबानी जैसे लोगों के पास चार लाख स्क्वायर फिट के एंटीला जैसे महल
खड़े हैं। जिनके दरवाजों पर हमारे नेता हमारी बोली लगाने के लिए आपस में
धक्का मुक्की करते कतार में खड़ें हैं।

अंतिम व्यक्ति को संगठित कर ही होगा सर्वोदय साकार: राजगोपाल

नई दिल्ली, 2 नवम्बर 2015। हरिजन सेवक संघ, गाँधी आश्रम, दिल्ली के परिसर में चल रहे 46वाॅं अखिल भारतीय सर्वोदय सम्मेलन के दूसरे दिन का केन्द्रबिन्दु भूमि-अधिकार, अंत्योदय से सर्वोदय और विष्व षांति के लिए सर्वोदय की पहल रहा। इस समागम में भारत के अलावा दुनिया भर में षांति के लिए पहल कर रहे कनाडा, मैक्सिको, जर्मनी, नेपाल, भुटान, बर्लिन आदि देषों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। भूमि- अधिकार पर बोलते हुए एकता परिशद् के अंरर्राश्ट्रीय अध्यक्ष पी. वी. राजगोपाल ने कहा कि, सर्वोदय के दर्षन को संस्था से मुक्त कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक ले जाना होगा। सर्वोदय संस्थाओं में समेटने की चीज नहीं है।


1.11.15

आंध्र ने अमरावती नींव रख ली और हम गैरसैंण नहीं तय कर पा रहे हैं

पुरुषोत्तम असनोड़ा
उत्तर और दक्षिण में सचमुच अंतर है। न केवल जलवायु, भाषा और संस्कृति का बल्कि कार्य पद्धति का भी।  आर्य सभ्यता के वंशज द्रविणों को कितना ही हेय मानें लेकिन द्रविण सभ्यता के वंशज आज की वास्तविकता में हमसे कई गुना आगे हैं। नया सवाल आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती का है। ठीक विजय दशमी के दिन आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती का शिलान्यास हो गया। एक साल पहले तक जो लोग  राज्य के विभाजन  पर मरने मारने को उतारु थे उन्होंने न केवल राजधानी हैदराबाद पर दावा छोडते हुए अमरावती को राजधानी बनाने का निर्णय लिया बल्कि अमरावती को नये सिरे बनाने बसाने को कार्य रुप देना प्रारम्भ कर दिया।   दस साल तक हैदराबाद में संयुक्त राजधानी रहने तक वे भली प्रकार अमरावती को सजा-धजा राजधानी बना लेंगे।

चुप्पी तोड़िये प्रधानमंत्री जी!

देश चला रहे शख्स का संवेदनशील मामलों पर चुप रहना और उनके सहयोगियों की गैरजिम्मेदाराना बयानबाज़ी राष्ट्र की एकता को गंभीर क्षति पंहुचा रही है

-भंवर मेघवंशी-
आज देश के हर क्षेत्र के नामचीन लोग यह कह रहे है कि देश में सहिष्णुता का माहौल नहीं है ,लोग डरने लगे  है .अविश्वास और भय की स्थितियां बन गयी है ,फिर भी सत्ता प्रतिष्ठान के अधिपति इस बात को मानने को राजी नहीं दिखाई दे रहे है .साहित्यकारों द्वारा अवार्ड लौटाए जाने को उन्होंने साज़िश करार दिया है .उनका कहना है कि ये सभी साहित्यकार वर्तमान सत्ता के शाश्वत विरोधी रहे है तथा एक विचारधारा विशेष की तरफ इनका रुझान है ,इसलिए इनकी नाराजगी और पुरुस्कार वापसी कोई गंभीर मुद्दा नहीं है .

महिला किसानों ने बनाया अपना बीज बैंक

अपना बीज बैंक में होगी देशी प्रजाति की उन्नतशील बीजें, देंगे हाईब्रीज बीजो को टक्कर  

 मिर्जामुराद वाराणसी . हाईब्रीज बीजों,रासायनिक दवाओं,और उर्वरकों के दामों में बेतहाशा बृद्धि और मँहगाई की मार से आजीज आ चुकी महिला किसानों ने खोला अपना बीज बैंक। जहाँ बीज बैंक में भारतीय देशी प्रजाति के सभी प्रकार के फल,सब्जी,अनाज,दलहनी,एवं,तिलहनी आदि उन्नतशील बीजों का संग्रह होगा जहाँ से किसान बीज विनिमय के माध्यम से बिना पैसे के बीज प्राप्त कर सकते है। बीज बैंक की खासियत यह है कि कोई भी किसान बैंक सदस्य बनकर मुफ्त में बीज प्राप्त कर सकता है और बदले में उसे कोई दूसरे प्रजाति का बीज बैंक में जमा करना होगा या फसल तैयार होने के बाद किसान को बीज के एवज में बीज देना होगा। अपना बीज बैंक में बीजों का क्रय विक्रय सिर्फ बीज विनिमय के माध्यम से होगा।




ये हैं मध्यप्रदेश के नौकरशाह : मैच देखने इंदौर आए शिवराज के मुख्य सचिव की किसानों के नाम पर जंगल सफारी..!

राजेश ज्वेल
राजे-रजवाड़े तो इतिहास के पन्नों में खुर्द-बुर्द हो गए, मगर नौकरशाहों के जलवे आज भी इन रजवाड़ों की तरह ही कायम हैं। इनमें सत्ता में बैठे राजनेताओं को भी शामिल किया जा सकता है, जिन्हें दिखावे के लिए जनप्रतिनिधि का किरदार भी किसी बेहतरीन फिल्म अभिनेता की तरह समय-समय निभाना पड़ता है। मध्यप्रदेश में चूंकि विपक्ष यानि कांग्रेस लगभग है ही नहीं, जिसका फायदा 12 सालों से भाजपा सत्ता सुख के रूप में भोग रही है।

सरकारी सुविधा और छूट पाने वाली सभी संस्थाओं को सूचना के अधिकार कानून के दायरे में लाया जाय

        सूचना का अधिकार अभियान उ. प्र. की वाराणसी इकाई द्वारा आज से एक जन अभियान का प्रारम्भ किया गया जिसके माध्यम से सूचना के अधिकार का दायरा बढ़ाने की मांग की जा रही है. आज सायं काशी हिन्दू विश्वविद्यालय मुख्य द्वार (लंका) पर आयोजित हस्ताक्षर अभियान के दौरान आयोजकों ने बताया की देश में सूचना का अधिकार लागू हुए 10 वर्ष पूरे हो गए. इस एक दशक में यह कानून अपने शैशवावस्था से किशोरावस्था की ओर अग्रसर है अब इसे और ताकत प्रदान किये जाने की आवश्यकता है अतः इसमें वांछित संशोधन कर के इसके अधिकार क्षेत्र को व्यापक बनाना चाहिए. किसी भी प्रकार से सरकारी सुविधा, लाभ, छूट, अनुदान प्राप्त करने वाली सभी संस्थाओं जिसमे राजनैतिक दल, सामाजिक संस्थाएं (NGOs), धार्मिक संस्थाएं, औद्योगिक घराने और मीडिया समूह शामिल हैं को भी अनिवार्य रूप से सूचना के अधिकार के अंतर्गत लाया जाना चाहिए. इससे आम जनता के टैक्स के पैसे के उपयोग के प्रति पारदर्शिता आएगी.

नदियों का अस्तित्व बचने के लिए आगे आने का अनुरोध किया गया

नदियों की दुर्दशा से व्यथित विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्त्ता, बुद्धिजीवी एवं छात्रों ने 'साझा संस्कृति मंच” के तत्वावधान में आज शाम अस्सी घाट पर परचा वितरण किया. हाथो में बैनर, तख्तियां और पर्चों के साथ नदियों के सरंक्षण के लिए सभी नागरिको को आगे आने की अपील की गयी. नदियों के सरंक्षण और पुनर्जीवन के पुनीत कार्य शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा गया कि नदी में किसी भी किसी प्रकार गंदगी न स्वयं डालें न ही किसी को डालने दें.  इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम केवल सरकारी योजनाओ के भरोसे बैठे नही रह सकते, इन योजनाओं से नदियों को पुनजीवित करना संभव नही होगा, आम जनता और जन प्रतिनिधियों की भागीदारी के बिना यह संभव नही होगा. वाराणसी नगर निगम द्वारा भी ‘वरुणा’ के किनारे स्थान स्थान पर लगातार कूडा डाले जाने से स्थिति गंभीर हो गयी है, पुलों के उपर से लगातार कूड़ा डम्प किया जा रहा है वहीँ  तमाम नागरिकगण भी अपने घरों से पैकेट में भर कर पूजन अवशेष और अन्य सामग्रियां वरुणा और असि में डालते हैं यह कचरा अंततः गंगा में ही पहुंचता है ऐसे हम हम स्वच्छ गंगा की कल्पना बेमानी है.. नागरिको को आगे आकर नगर निगम द्वारा नदियों में कुडा डाले जाने का विरोध करना होगा.

आईएफडब्ल्यूजे के 65वें स्थापना दिवस पर परिचर्चा का आयोजन, पत्रकारों के हालात सुधारने में आईएफडब्ल्यूजे की महत्वपूर्ण भूमिका

भोपाल। इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) के 65वें स्थापना दिवस पर पद्नाभ नगर स्थित आरएनएस के कार्यालय में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पत्रकारिता की वर्तमान चुनौतियां विषय पर एक परिचर्चा भी आयोजित की गई। इस परिचर्चा में मुख्य अतिथि के रूप में आईएफडब्ल्यूजे के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा एवं जनसंपर्क के पूर्व अपर संचालक एवं प्रदीपक पत्रिका के संपादक आरएमपी सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार एवं बुद्धिजीवी शामिल हुए। इसमें सभी ने अपने-अपने अनुभव और विचार व्यक्त किए।




65 वर्षों से पत्रकारों के हितों के लिए संघर्षरत है आईएफडब्ल्यूजे

कृष्णमोहन झा

देश के श्रमजीवी पत्रकारों का प्रतिनिधि संगठन इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की स्थापना 28 अक्टूबर 1950 को देश के प्रख्यात पत्रकार एवं नेशनल हेराल्ड के संपादक चेलापती राव ने देश की राजधानी दिल्ली की जंतर मंतर पर की थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आईएफडब्ल्यूजे को 100 रुपए का चेक प्रदान करते हुए संगठन पत्रकारों के हित में उत्कृष्ट कार्य करने की शुभकामनाएं दी थी। इन 65 वर्षों में इस संगठन ने एक ऐसे वटवृक्ष का रूप ले लिया है जिसकी शाखा संपूर्ण राष्ट्र के दुरस्थ अंचलों में पहुंचती है। फेडरेशन की सदस्य संख्या 30 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है।

सर्वोदय समाज का सम्मेलन आरंभ, दुनिया भर से जुटे हैं गांधीवादी


जिस देश में महिलाओं का सम्मान नहीं, वह गांधी का देश नहींः धर्माधिकारी
चुनौतियों का समाना करने के लिए गांधीवाद का रास्ता सहीः आदित्य पटनायक

नई दिल्ली। 46 वां अखिल भारतीय सर्वोदय समाज का तीनदिवसीय सम्मेलन आज से गांधी आश्रम, हरिजन सेवक संघ के परिसर में आरंभ हो गया है। इस सम्मेलन में पूरी दुनिया से पांच हजार गांधीवादी वर्तमान की चुनौतियों का मुकावला करने के रास्ते की तलाश में जुटे हैं।

भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा फ्रांस, मेक्सिको, कनाडा, सहित दुनिया के विभिन्न देशों के प्रतिनिधि इस सम्मेलन में हिस्सा ले रहें हैं। यह सम्मेलन तीन दिनों तक चलेगा , जिसमें विभिन्न विषयों पर मंथन होगा और आगे की रणनीति तय की जाएगी।

सम्मेलन का उद््घाटन दीप प्रज्जवलित कर सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक  बिन्देश्वर पाठक ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गांधी के रास्ते पर चलकर ही अहिंसक समाज की रचना की जा सकती है। समाज की बेहतरी और देश की संपन्नता के लिए इसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

विकास के नाम पर जल, जंगल, जमीन और अन्य प्राकृतिक संसाधनों की खुली लूट बंद होनी चाहिए : सुभाष गाताडे

“साझा संस्कृति मंच” द्वारा आज नेपाली कोठी स्थित सभागार में आयोजित “वर्तमान संदर्भ में विकास के मायने” विषयक संगोष्ठी में आज के दौर में हो रहे विकास को पर्यावरण, गरीबो, वंचितों और आदिवासियों के विरूद्ध बताया गया. मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए प्रसिद्द जनवादी लेखक और विचारक श्री सुभाष गाताडे ने कहा कि विगत 2 दशको से जो विकास की नीतियां अपनाई जा रही हैं वह आम नागरिक के हित से अधिक पूंजीपतियों और कार्पोरेट घरानों के लिए हितकारी साबित हुयी हैं. जल, जंगल, जमीन तथा अन्य प्राकृतिक संसाधनों पर सत्ता की मदद से कार्पोरेट्स का कब्जा बढ़ता जा रहा है, जबकि वास्तविक स्थिति में गरीब दिनोंदिन बदहाल होता जा रहा है. इन संसाधनों पर कब्जा दिलाने के लिए सरकारें दमनकारी नीतियों पर चल रही हैं जो अत्यंत खतरनाक स्थित है. उन्होंने कहा कि विश्व बैंक के मुताबिक, भारत में अत्यधिक गरीबी के नीचे रहनेवाली आबादी वर्ष 2015 में घट कर 9.6 फीसदी हो गयी है. वर्ष 2012 में यह संख्या 12.8 फीसदी थी. वर्ष 1990 में जबसे विश्व बैंक ने यह आंकड़े इकट्ठा करने शुरू किये, तबसे पहली दफा ऐसी कमी दिखाई दी है. इसके बरक्स विश्व बैंक के ही मुताबिक, कुपोषित बच्चों की संख्या के मामले में भारत दुनिया में नीचे की पायदान पर है .



बप्पी लाहिड़ी के गाने की रिकॉर्डिंग के साथ निर्देशक गोविंद साकरिया ने की एक नई फिल्म की शुरूआत

प्रख्यात संगीत निर्देशक बप्पी लाहिड़ी ने अपने जुहू बंगलो पर गीत की रिकॉर्डिंग के साथ "सब स्टार मूवीज" द्वारा निर्मित एक अनाम हिंदी फिल्म की शुरूआत की। फिल्म के दो गाने उदित नारायण, अलका याग्निक और बप्पी लाहिड़ी की आवाजों में बीएल ध्वनि रिकॉर्डिंग स्टूडियो, जुहू, मुंबई में रिकॉर्ड किए गए.

गुजराती सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्देशक गोविंद साकरिया, फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं  इस फिल्म को प्रसिद्ध फिल्म लेखक प्रफुल्ल पारेख जिन्होंने बॉलीवुड को वेलकम बैक, इश्क, राजा, शोला और शबनम, दिल, बेटा आदि जैसी सुपर हिट फिल्में दी हैं ने लिखा है."सब स्टार मूवीज" के बैनर तले इस फिल्म के निर्माता हैं -संजय पटेल, अश्विन पटेल, परेश पटेल, भरत डोडिया और पंकज डोडिया।

27 अक्टूबर को यूजीसी, दिल्ली में पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं पर किये गये निर्मम लाठी चार्ज का फोटो

ये सब कुछ उस मोदी के राज में हो रहा है जिसने कभी इन छात्रों के साथ एकजुटता दिखाई थी. तब शासन कांग्रेस का हुआ करता था. पर अब मोदी के राज में भी वही नीतियां और वही क्रूरता लागू है. देखें इसकी तस्वीरें. आखिर इन युवाओं को पिटवाकर मोदी क्या पाना चाहता है...

हिन्दू कालेज में प्रेमचंद की कहानियों पर नाटक का मंचन

नई दिल्ली। 'प्रेमचंद ने जातिभेद पर तीखा प्रहार किया है जो हमारे समाज के लिए आज भी रोशनी का स्रोत है। कफ़न और सद्गति से काफी पहले मुक्ति मार्ग में वे इस समस्या से गंभीर मुठभेड़ कर चुके थे और उनका लेखन इस समस्या को दिखाता ही नहीं अपितु इस समस्या को हल करने की दिशा भी देता है।' सुपरिचित लेखक और संस्कृतिकर्मी विकास नारायण राय ने हिन्दू कालेज में हिन्दी नाट्य संस्था 'अभिरंग' द्वारा प्रेमचंद की दो प्रसिद्ध कहानियों 'कफ़न' एवं 'सद्गति' के मंचन के अवसर पर कहा कि देश की युवा पीढ़ी प्रेमचंद से निकटता महसूस करती है और उन्हें प्रासंगिक समझती है यह सचमुच बड़ी बात है।







चारागाह घोटाले के आरोपी को अमर उजाला में मिली बाइलाइन

गोंडा। अमर उजाला जोश का, गोंडा में भ्रष्टाचार व अराजकता का गढ बनता जा रहा है। हाल में गोडा कार्यालय में ब्यूरोचीफ अरूण मिश्र ने गत 27 अक्टूबर को अनिल पाठक नामक एक ऐसे व्यक्ति की बाइलाइन दिला दिया जो रानीपुरवा में किए जा रहे चारागाह के कब्जे में उनका साथी रहा है। ब्यूरोचीफ ने पहले इसे पडरीकपाल ब्लॉक से संवादसूऋ के तौर पर रखा फिर दोनों ने मिलकर चारागाह की जमीन पर कब्जा कर ली।

गैरसैंण में विधान सभा का दूसरा सत्र : जनअपेक्षाओं के आइने में कितना खरा उतरेगा!

-पुरुषोत्तम असनोड़ा-    

गैरसैंण में विधान सभा का दूसरा सत्र 2 नवम्बर से प्रारम्भ होने जा रहा है। सरकार इसे जनभावनाओं और सरकार की प्रतिबद्धता के रुप में पेश कर रही है तो विपक्ष फिजूल की हरकत बता रहा है। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में गैरसैंण वह नाम रहा जिसने राजधानी के नाम पर आन्दोलन को बंटने नहीं दिया। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल द्वारा 25 जुलाई 1992 में गैरसैंण को पेशावर विद्रोह के अमर नायक वीर चन्द्रसिंह गढवाली के नाम पर चन्द्रनगर कहते हुुए उत्तराखण्ड की राजधानी का औपचारिक शिलान्यास किया। हालांकि कुछ लोगों ने कालागढ नाम उछाला जरुर लेकिन 1994 के आन्दोलन के ज्वार में गैरसैंण और केवल गैरसैंण ही सर्वसम्मत नाम रहा।

इस देश में सभी को अपने मन मुताबिक चलने, खाने का, पहनने का अधिकार संविधान ने दिया है

सामाजिक असहिष्णुता और भारत में चुनौतियां पर संगोष्ठी

नई दिल्ली । सामाजिक संस्था नागरिक मंच ने ‘सामाजिक असहिष्णुता और भारत में चुनौतियां’ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। मयूर विहार फेस एक, सांई मंदिर आडिटोरियम में शुक्रवार को आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में जेएनयू के पूर्व प्रोफेसर व समाजविज्ञानी और स्वराज अभियान के राष्ट्रीय संयोजक डा आनंद कुमार थे। कार्यक्रम का संचालन दिल्ली विश्वविदलय के प्रो अनिल ठाकुर जबकि धन्यवाद ज्ञापन पूर्व निगम पार्षद सुरजीत सिंह ने किया।



प्राकृत भाषा में छपने वाले प्रथम समाचार पत्र “पागद-भासा” का नया अंक प्रकाशित हो गया, आप भी देखें-पढ़ें

आदरणीय महोदय

आपको सूचित करते हुए प्रसन्नता प्राकृत भाषा में छपने वाले प्रथम समाचार पत्र “पागद-भासा” का नया अंक प्रकाशित हो चुका है| भारत वर्ष की एक प्राचीन भाषा “प्राकृत” को जीवित रखने हेतु यह एक छोटा सा प्रयास है ,एक नया प्रयोग है | इस अंक में आकर्षक चित्रों के साथ कवितायेँ ,लेख,कहानी,ग्रन्थ समीक्षा,समाचार आदि प्रकाशित हैं |इसे जर्मन द्वारा जारी ISSN भी प्राप्त हो चुका है |  यह पत्र सर्वत्र निःशुल्क वितरित किया जाता है|










अखिलेश कैबिनेट में फेरबदल : गुणा-भाग में उलझा बड़ा बदलाव

अजय कुमार,लखनऊ

बदलाव सहज प्रक्रिया है।इसे न रोका जा सकता है और न ही इससे बचा जा सकता है। कुछ ऐसा ही बदलाव अखिलेश यादव की शख्सियत में भी दिखाई दे रहा है।यह बदलाव तब और भी सुर्ख हो गया जब युवा सीएम ने अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया।इस बदलाव से यह साफ हो गया कि बाहुबली डीपी यादव को सपा में आने से रोक कर अखिलेश ने अपनी मिस्टर क्लीन वाली जो छवि बनाई थी उसके बोझ को वह और ज्यादा नहीं ढोना चाहते हैं।इसी वजह से पवन पांडेय जैसे बाहुबली नेता उनके मंत्रिमंडल में शामिल हो गये और सीएमओ कांड के कारण चर्चा में आये विनोद पंडित का कद बढ़ा दिया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव करके एक बार फिर अपनी टीम को मजबूती प्रदान की है।संभवता अखिलेश सरकार का यह आखिरी बढ़ा बदलाव साबित होगा। इसी टीम के साथ समाजवादी 2017 को फतह करने निकलेंगे।अखिलेश ने अपने मंत्रिमडंल में 12 नये चेहरे शामिल किये गये तो उन मंत्रियों का कद बढ़ाया गया जिनके कामकाज से नेताजी और अखिलेश खुश थे।

लोकायुक्त शिकायत पर यूपी के प्रमुख सचिव समाज कल्याण ने रद्द किये 2 आदेश

समाजसेविका की शिकायत पर कर्मशाला अधीक्षक के विनियमितीकरण और औधोगिक एवं प्राविधिक संस्थाओं संस्थाओं के सचिव पद पर नियुक्ति के अपने 2 आदेश किये रद्द 

लखनऊ : यूपी लोकायुक्त के समक्ष लखनऊ की
समाजसेविका एवं येश्वर्याज सेवा संस्थान की सचिव उर्वशी शर्मा द्वारा
उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव (समाज कल्याण) सुनील कुमार के विरुद्ध की
गयी शिकायत को सही पाया गया है l उर्वशी की शिकायत पर लोकायुक्त द्वारा
दिए गए निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए समाज कल्याण विभाग ने लखनऊ के
मोहान रोड स्थित राजकीय गोविन्द बल्लभ पन्त पॉलिटेक्निक के राजपत्रित पद
कर्मशाला अधीक्षक पर पवन कुमार मिश्रा के  नियम विरुद्ध किये गए
विनियमितीकरण तथा नियम विरुद्ध रीति से 265 औधोगिक एवं प्राविधिक
संस्थाओं का सचिव नियुक्ति किये जाने के दोनों आदेशों को रद्द करने की
सूचना लोकायुक्त को दे दी है l

नेहरू नगर, पटना में डेंगू के 400 मरीजों का आंकड़ा पार

मेरा नाम संतोष कुमार आवास 288 Nehru Nagar, Mob. 9308447380 |  नेहरु नगर, पटना मोहल्ले के हर घर में लगभग डेंगू के 3-4 मरीज | अभी थोड़ी देर पहले आर्यन न्यूज वाले रिपोर्टिंग कर के गए हैं | पलपल इण्डिया ने भी खबर लिया है |

30.10.15

46 वा सर्वोदय समाज सम्मेलन 2015 गाँधी आश्रम, हरिजन सेवक संघ किंग्सवे कैम्प, नई दिल्ली 110009

नई दिल्ली । 46 वां सर्वोदय समाज, सम्मेलन 1 से 3 नवम्बर 2015 को गाँधी आश्रम, किंग्सवे कैम्प, दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है, विभिन्न गांधीवादी, रचनात्मक एवं समानधर्मी संस्थाओं के लगभग 4000 प्रतिनिधि मिलकर समकालीन चुनौतियों पर चर्चा करेंगे और उसका समाधान तलाश करेंगे। सर्वोदय समाज सभी रचनात्मक साथियों का एक बड़ा राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है जहाँ विभिन्न लोग अपने विचार और अनुभव साझा करेंगे ताकि भविष्य के लिए उन्हें प्रेरणा और संदेश प्राप्त हो सके। यह सम्मेलन 65 वर्षों की एक परंपरा भी है और सभी गांधीवादी संस्थाओं का आधारभूत संगठन भी है जिसमें खादी, ग्राम स्वराज्य, प्राकृतिक चिकित्सा, हिंदी प्रचार, स्वच्छता, गौ सेवा, जैविक खेती, पर्यावरण, पारम्परिक ज्ञान, स्थानीय दस्तकरी, आदिवासी और न्याय आदि शामिल विषय चर्चा में लिये जाते हैं।

46 वा सर्वोदय समाज सम्मेलन 2015 गाँधी आश्रम, हरिजन सेवक संघ किंग्सवे कैम्प, नई दिल्ली 110009

नई दिल्ली । 46 वां सर्वोदय समाज, सम्मेलन 1 से 3 नवम्बर 2015 को गाँधी आश्रम, किंग्सवे कैम्प, दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है, विभिन्न गांधीवादी, रचनात्मक एवं समानधर्मी संस्थाओं के लगभग 4000 प्रतिनिधि मिलकर समकालीन चुनौतियों पर चर्चा करेंगे और उसका समाधान तलाश करेंगे। सर्वोदय समाज सभी रचनात्मक साथियों का एक बड़ा राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है जहाँ विभिन्न लोग अपने विचार और अनुभव साझा करेंगे ताकि भविष्य के लिए उन्हें प्रेरणा और संदेश प्राप्त हो सके। यह सम्मेलन 65 वर्षों की एक परंपरा भी है और सभी गांधीवादी संस्थाओं का आधारभूत संगठन भी है जिसमें खादी, ग्राम स्वराज्य, प्राकृतिक चिकित्सा, हिंदी प्रचार, स्वच्छता, गौ सेवा, जैविक खेती, पर्यावरण, पारम्परिक ज्ञान, स्थानीय दस्तकरी, आदिवासी और न्याय आदि शामिल विषय चर्चा में लिये जाते हैं।

26.10.15

पीएम को खुला खत : जनसंख्या के अनुसार 100 फीसदी आरक्षण हो, आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किया तो देश खंड-खंड हो जायेगा

श्री नरेन्द्र मोदी जी
प्रधानमंत्री
भारत सरकार, नयी दिल्ली।

विषय : आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किया तो देश खण्ड—खण्ड हो जायेगा।

उपरोक्त विषय में और जनहित में हक रक्षक दल सामाजिक संगठन की ओर से आपको सार्वजनिक रूप से अवगत करवाया जाता है कि समाजशास्त्रियों के अनुमानों के अनुसार वर्तमान भारत में ब्राह्मणों की कुल जनसंख्या मात्र 2.5 से 3 फीसदी है। समस्त आर्यों की कुल जनसंख्या 10 से 12 फीसदी है। जबकि वर्तमान में 80 फीसदी से अधिक प्रशासनिक पदों पर आर्यों का कब्जा है। नीति—नियन्ता प्रशासनिक, शासकीय और न्यायिक पदों पर 95 से 99 फीसदी पदों पर आर्यों का कब्जा है। जिसके कारण शेष सम्पूर्ण अनार्य आबादी, आर्यों के ​शिकंजे में कैद है और अन्याय सहने को विवश है। आर्य राजनैतिक दलों का लोकतंत्र पर सम्पूर्ण कब्जा है।

योग से मधुमेह मुक्ति की सैकड़ों लोंगो ने की शुरुआत

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के योग गुरु डा.एच.आर. नागेन्द्र की प्रेरणा से एस व्यास (स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान) योग विश्वविद्यालय, बंगलौर ने काशी में “मधुमेह मुक्त भारत अभियान” के तहत 26  अकटूबर 2015 से सप्ताहव्यापी योग शिविर का शुभारंभ हुआ। कैलाश पुरी सेवा आश्रम, रानी पुर(मडुआडी स्टेशन के पास) परिसर  में पहले दिन सैकड़ों लोगों ने योग से मधुमेह मुक्ति की शुरुआत की।



पुलिस की करतूतों पर पर्दा डालती है कासगंज की मीडिया

अमन पठान, कासगंज
कासगंज कोतवाली प्रभारी के इशारे पर एसएसआई के द्वारा ली गई घूस का प्रकरण सार्वजनिक हो गया और एक ऑडियो टेप भी वायरल हुआ, लेकिन अफ़सोस मुख्यमंत्री के सजातीय पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कोई कार्यवाई नही की गई और न पीड़ित से ली गई घूस लौटाई गई। हर बार की तरह इस बार भी कासगंज की मीडिया ने पुलिस की करतूत पर पर्दा डाल दिया। क्या यही है पत्रकारिता का दायित्व?

बालिका महोत्सव में लड़,लड़कियों ने माँगा बराबरी का हक

बालिकाओं ने निकाली कन्या भ्रूण हत्या, यौन उत्पीड़न, दहेज़,बाल विवाह आदि के खिलाफ जोरदार रैली 

मेहदीगंज राजातालाब वाराणसी २५ अक्टूबर रविवार लोक समिति वाराणसी और यूनियन बैंक वाराणसी के संयुक्त तत्वाधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बाल महोत्सव का आयोजन किया गया। राजातालाब स्थित सिचाई डाक बंगला में आयोजित कार्यक्रम में आराजी ब्लाक के दर्जनो गाँवो से किशोरी लड़कियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के पूर्व सभी लड़कियां मेहदीगंज मोड़ पर सभी लड़कियां एकत्रित और कन्या भ्रूण हत्या,यौन उत्पीड़न,दहेज़,बाल विवाह आदि के खिलाफ जोरदार रैली निकाली। रैली में शामिल लड़कियां तिलक दहेज़ छोडो जाती पाती तोड़ो,भीख नही अधिकर चाहिए जीने का सम्मान चाहिए,औरत भी जिन्दा इंसान नही भोग की वह सामान,कन्या भ्रूण हत्या बंद करो,का नारे और पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।




22.10.15

जिंदा जलाए गए दलित बच्चों की तुलना कुत्तों से करने वाले वीके सिंह के खिलाफ दर्ज हो एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा

लखनऊ 22 अक्टूबर 2015। रिहाई मंच ने अल्पसंख्यक आयोग द्वारा दादरी में
मोहम्मद एखलाक की हत्या को सुनियोजित हत्या करार देने की रिपोर्ट को
केंद्र सरकार के मुंह पर तमाचा बताते हुए मांग की है कि पूरे देश में
मुसलमानों और दलितों के खिलाफ बढ़ती हिंसा की घटनाओं को स्र्वाेच्च
न्यायालय खुद संज्ञान में लेते हुए इसकी जांच के लिए अपने मौजूदा जज के
नेतृत्व में जांच आयोग गठित करे। वहीं इंसाफ अभियान ने हरियाणा समेत पूरे
देश में दलितों के खिलाफ हो रही हिंसा पर भाजपा के दलित सांसदों से
इस्तीफा देने की मांग के साथ ही केंद्रिय मंत्री वीके सिंह द्वारा जिंदा
जला दिए गए दलित बच्चों की तुलना कुत्तों से करने पर उनके खिलाफ एससी
एसटी ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

देश पर जबर्दस्ती थोपा जाने वाला तनाव

अजय कुमार, लखनऊ
     
देश में सब कुछ सामान्य नहीं चल रहा है। इसी को लेकर देश की सियासत गरमाई हुई है।मुट्ठी भर नेताओं और चंद मीडिया समूहों द्वारा देश पर थोपा गया ‘तनाव’ देश की सवा सौ करोड़ शांति प्रिय जनता पर भारी पड़ रहा है। पूरे हिन्दुस्तान में माहौल ऐसा तैयार किया जा रहा है, मानो दादरी कांड़, बीफ मुद्दा,आरएएस का आरक्षण पर बयान, कुछ साहित्यकारों का पुरस्कार लौटाना,एक-दो नेताओं पर स्याही फेंकने की घटनाएं,गरबा डांस कार्यक्रम पर हंगामा,शिवसैनिकों के उदंड,प्रधानमंत्री पर अनाप-शनाप बयानबाजी करने वाले नेताओं को लाइमलाइट में लाने जैसी खबरों के अलावा मीडिया के पास दिखाने को कुछ बचा ही नहीं है।वो सब दिखाया जा रहा है जिससे देश को नुकसान हो सकता है।

मोतिहारी के फर्जी पत्रकारों से सावधान रहें प्रत्याशी

विधानसभा चुनाव के मौसम में जिले में इन दिनों अप्रत्याशित रूप से फर्जी पत्रकारों की बाढ़ गई है। बड़े-बड़े बैग में एसएलआर या वीडियो कैमरा लटकाए ये कथित पत्रकार किसी भी स्तरीय मीडिया घराने से नहीं जुड़े हैं। ना ही पत्रकारिता से इनका कोई नाता है। लेकिन किसी भी चुनावी सभा में ये मुफ्तखोर आगे ही दिख जाएंगे। मुंह में गुटखा चबाते, दूसरे पर रौब गांठते या कुर्सियों पर कब्जा जमाए हुए। सभा के बाद दो-चार सौ रूपए के लिए रिरियाते या हेकड़ी बांधते इन पीत पत्रकारों यानी दलमचियों की पहचान आसानी से की जा सकती है।

21.10.15

जनलोकपाल- स्वराज की टोपी पहनकर 49 दिन बाद इस्तीफा देना क्या एक ड्रामा था?

आदरणीय केजरीवाल जी,

यदि वर्तमान कानून से ही लोकायुक्त नियुक्त करना था तो पिछली बार इस्तीफ़ा देकर, जनता पर चुनाव थोपकर, जनता के पैसे की बर्बादी करने की क्या जरुरत थी? जनलोकपाल-स्वराज को मैनिफेस्टो में टॉप प्रायोरिटी पर रखना और 2014 में मंत्रिमंडल से पास करना क्या एक पाखंड और दिखावा था? जनलोकपाल- स्वराज की टोपी पहनकर 49 दिन बाद इस्तीफा देना क्या एक ड्रामा था?

फरीदाबाद में मासूम बच्चों को जला कर मारना एक जघन्य अपराध- दारापुरी

लखनऊ: 21 अक्तूबर, 2015
फरीदाबाद के सनपेडा गाँव में दो मासूम दलित बच्चों की जला कर हत्या एक जघन्य अपराध है. यह बात आज एस.आर.दारापुरी पूर्व आई.जी. राष्ट्रीय प्रवक्ता, आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने प्रेस विज्ञप्ति में कही है. उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि यह हरियाणा सरकार द्वारा दलितों की घोर उपेक्षा का परिणाम है. अगर सरकार ने दलितों द्वारा अपने ऊपर सवर्णों द्वारा संभावित हमले की शिकायत पर सुरक्षा की उचित व्यवस्था की होती तो यह जघन्य घटना घटित न हो पाती.

19.10.15

जागरूक फार्मासिस्टों ने अपने लाइसेंस पर चलने वाली पूंजीपतियों की फर्जी दुकानों को रद्द कराना शुरू कर दिया है


 विकास के लिए भारत का स्वस्थ होना जरूरी


स्वस्थ भारत अभियान को लेकर सरकारी दावे ढेर सारे किए जाते हैं पर जमीनी हकीकत हमको आपको सबको पता है. स्वास्थ्य को लेकर आज भी लोगों के बीच जागरूकता की कमी साफ तौर पर नजर आती है. देश को विकास दिखाया जाता है, विकास के मॉडल तले भरमाया जाता है, वहीं स्वास्थ्य के लिए बजट बढ़ाने की बजाय इसे कम कर दिया गया. स्वस्थ भारत की ओर सरकारों का क्या प्रयास रहा है, क्या योगदान रहा है, आज इस पर कुछ ज्यादा जानकारी के लिए  स्वस्थ भारत अभियान के राजकीय संयोजक आशुतोष कुमार सिंह से बातचीत हुई. आशुतोष सतत रूप से लोगों को जागरूक करने की कोशिशें कर रहे हैं.

गो रक्षा और जैन धर्म

-डॉ अनेकांत कुमार जैन 
जैन धर्म का मूल अहिंसा है अतः जैन धर्म सभी जीवों की हत्या और उनके मांस सेवन का कड़ा निषेध करता है | वे सिर्फ गाय ही नहीं बल्कि किसी भी पशु-पक्षी को कष्ट नहीं पहुँचाते ।यह सही है कि चूँकि जैन धर्म में मात्र वीतरागता की ही पूजा की जाती है अतः वे गाय की अर्घ चढ़ा कर पूजा अर्चना नहीं करते हैं और न ही इस बात पर विश्वास करते हैं कि उसमें ३३ करोड़ देवी देवताओं का वास है और न ही यह मानते हैं कि परलोक में वैतरणी नदी उसकी पूँछ पकड़ कर ही पार की जाती है |इस विषय में जैन धर्म बहुत यथार्थवादी है,वह इसे जरूरी नहीं मानता कि किसी को सम्मान देने के लिए उसमें किसी भी प्रकार की धार्मिक आस्था या देवत्व की स्थापना की ही जाय |

नफरतों का असर देखो, जानवरों का बटवारा हो गया, गाय हिन्दु हो गयी, और बकरा मुसलमान हो गया

बिलासपुर : हरिवंशराय बच्चन जी की उपरोक्त पंक्तियां बिलासपुर के एस0डी0कन्या इंटर काॅलेज बिलासपुर में आयोजित सदभावना गोष्ठी में वरिष्ठ किसान नेता व समाजसेवी ठाकुर धीरेन्द्र सिंह ने उपस्थित लोगों के मध्य कही। जैसा कि नफरत फैलाने वाली ताकतों ने विगत दिनों में इंसानियत पर चोट की है, उसी को देखते हुए, धीरेन्द्र सिंह द्वारा सदभावना गोष्ठियों के माध्यम से नागरिकों को नफरत के बीज बोने वाले लोगों के खिलाफ उठकर खडा होने व भाईचारे का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।



घूसखोरी प्रकरण: पत्रकार ने एसपी से आरटीआई के तहत माँगा जबाव

अमन पठान
कासगंज। पुलिस के घूसखोरी प्रकरण में एसपी ने पत्रकार को फंसाने की जो चाल चली थी। उस चाल में वह खुद फंसते नजर आ रहे हैं। एसपी ने जारी किये प्रेस नोट में पत्रकार अमन पठान का आपराधिक चरित्र बताया था और प्रेस नोट में कई ऐसे लीक पॉइंट थे। जिस कारण अमन पठान ने एसपी हिमांशु कुमार से आरटीआई के तहत कई बिन्दुओं पर जबाव माँगा है। कुल मिलाकर कासगंज एसपी का अपने ही बिछाये जाल में फंसना लगभग तय हो चुका है।

18.10.15

बनारस के नारद घाट पर सफाई अभियान जारी

वाराणसी में गंगा के नारद घाट पर देव एक्सेल फाउंडेशन के तत्वावधान में सफाई का कार्य आज भी जारी रहा.बाढ़ के दौरान जमा हुयी रेत को हटाने में आज "शुरुआत" संगठन के  2 दर्जन अधिक युवा तडके सुबह से ही जुट गये थे.  



घूसखोरी प्रकरण: सच लिखने पर पत्रकार फसाने में जुटी पुलिस

अमन पठान, कासगंज

पुलिस की घूसखोरी का खुलासा करने वाले पत्रकार अमन पठान को झूठे मामले में फसाने का कासगंज एसपी हिमांशु कुमार ने जो जाल बुना है। उस जाल में वह खुद फसते नजर आ रहे हैं। एसपी अपने अधीनस्थों को बचाने और पत्रकार को फसाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। इसमें उनका साथ कासगंज के कुछ मीडियाकर्मी दे रहे हैं।

मासिक ई-पत्रिका ‘उत्‍तर-वार्ता’ हुई लांच

मासिक ई-पत्रिका ‘उत्‍तर-वार्ता’ ऑनलाइन लांच हो गई है। इसका पहला अंक अक्‍टूबर, 2015 ऑनलाइन www.notnul.com/newarrival  पर उपलब्‍ध है। इसका पहला अंक ‘बिहार चुनाव विशेषांक’ के रूप में निकाला गया है। पहले अंक में राजेन्‍द्र यादव, हरिशंकर परसाई, अली अनवर अंसारी, अनिल चमड़िया, उर्मिलेश, शिवानंद तिवारी, तब्बसुम फातिमा, संजय कुमार, बीरेन्‍द्र यादव, ईर्शादुल हक, कैलाश दहिया, वरूण शैलेश, कृष्‍ण कुमार यादव, आकांक्ष यादव, चंद्रशेखर कुमार के लेख, साक्षात्‍कार, रिपोर्ट, समीक्षा और अन्‍य स्‍तंभों के साथ प्रकाशित किया गया है।

सोनभद्र में मजदूरों की 'संगठित हत्या' का राज दफन करने की कवायद शुरू

सफेदपोश खनन माफियाओं, भ्रष्ट नौकरशाहों और तथाकथित जनप्रतिनिधियों ने रची साजिश! मुआवजा और मजिस्ट्रेट जांच के नाम पर जनता की आवाज को दबाने की कोशिश। सीबीसीआईडी/ सीबीआई से हो 27 फरवरी 2012 और 15 अक्टूबर, 2015 को हुए हादसों की जांच। 
शिव दास
सोनभद्र। सफेदपोश खनन माफियाओं, भ्रष्ट नौकरशाहों और तथाकथित जनप्रतिनिधियों के गठजोड़ ने एक बार फिर खनन मजदूरों की ‘संगठित हत्या’ का राज दफन करने की कवायद शुरू कर दी है। जिलाधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने अपने मातहत डिप्टी कलेक्टर गिरजा शंकर सिंह को पिछले दिनों बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र में हुए विस्फोट की मजिस्ट्रेट जांच सौंपी है। डिप्टी कलेक्टर हादसे के लिए जिम्मेदार विभिन्न पहलुओं के साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका से संबंधित जांच रिपोर्ट 15 दिनों के अंदर जिलाधिकारी को सौंपेंगे। वहीं सूबे की राजधानी स्थित खनन निदेशालय के निदेशक एसके राय ने सोनभद्र के खनिजों का अवैध दोहन कराकर खनन मजदूरों के लिए मौत का कुआं (पत्थर की खदान) तैयार कराने वाले विभागीय अधिकारी आरपी सिंह को जांच के लिए भेजा है जो यहां जिला खान अधिकारी रह चुके हैं। गौर करने वाली बात है कि आरपी सिंह के कार्यकाल के दौरान जिले में अवैध खनन और परिवहन का गोरखधंधा जमकर फलफूल रहा था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितनी जिम्मेदारी और ईमानदारी से हादसे की जांच करेंगे।

सीएम के लिए नहीं पीएम के लिए वोट करे बिहार की जनता

सिकंदर हयात
हिंदी प्रदेशो का ये इतिहास रहा हे खासकर यूपी  बिहार का  की हम लोग संकीर्ण उपराष्ट्रवाद में   या प्रान्तीयता में दिलचस्पी नहीं लेते हे मगर इस  बार संकीर्णता और प्रान्तीयता से दूर रहते हुए भी बिहार की जनता से अपील हे की वो गंभीरता से बिहार के एक आदमी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आगे बढ़ाय और सभी लोग सब बाते भुलाकर एकजुट होकर अपने राज्य के एक आदमी  आदमी को पी एम  पद के लिए आग़े बढ़ाय

सरकार बताए कि सोनभद्र में कैसे और किसके आदेश पर रखे गए विस्फोटक : आइपीएफ

लखनऊ । सोनभद्र में रासपहाड़ी खनन क्षेत्र में हुए विस्फोट में आठ मजदूरों की मौत की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों को दण्ड़ित करने, मृतक व घायलों को मुआवजा देने और अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग आज आल इण्डिया पीपुल्स फ्रंट (आइपीएफ) ने की है। इस सम्बंध में आइपीएफ ने आज राज्यपाल महोदय को पत्रक भेजा। आइपीएफ के प्रदेश संगठन महासचिव दिनकर कपूर ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि उ0 प्र0 सरकार को बताना चाहिए कि वहां इतने बड़े पैमाने पर विस्फोटक कैसे और किसके आदेश पर रखा गया था।

मतदान में चली गोली से मौत बलिया (देखें वीडियोज)

संजीव कुमार 
बलिया : उत्तरप्रदेश में पंचायती चुनाव के पिछले दो चरणो के हुए चुनाव में हुई घटनाओ पर एक नजर डाली जाय तो यह देखने को मिलेगा की कही न कही प्रशासन की लापरवाहियों के चलते ही हिंसक वारदाते हुई और आज बलिया के रामगढ़ के बूथ  नंबर 191 और 192 पर भी कही न कही पुलिस की नाकामियो का परिणाम ही है की पुलिस के सामने ही दो लोगो को गोलियों से उड़ा दिया गया।



राज्यपाल को 'कलास्रोत' भेंट

लखनऊ। प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक का शनिवार को अलीगंज स्थित कलास्रोत कला दीर्घा एवं कला केन्द्र में स्वागत किया गया। श्री नाईक मोहर्रम पर आधारित प्रदर्शनी और सम्मान समारोह में भाग लेने यहां आए थे। केन्द्र के निदेशक अनुराग डिडवानिया ने पुष्प गुच्छ देकर राज्यपाल का स्वागत किया।



राज्यपाल राम नाईक ने इमाम हुसैन के जीवन पर प्रकाश डाला और इमाम के व्यक्तित्व से शिक्षा लेने की बात पर ज़ोर दिया

लखनऊ, आज नार्थ इण्डिया जर्नलिस्ट वेलफेअर एसोसिएशन द्वारा ‘7वी अखिल भारतीय  छायाचित्र एवं पेन्टिंग मोहर्रम प्रदशर्नी’ का उद्घाटन श्री राम नाईक माननीय राज्यपाल उ.प्र. ने कला स्रोत, अलीगंज, लखनऊ में किया। राज्यपाल महोदय ने इमाम हुसैन के जीवन पर प्रकाश डाला और इमाम के व्यक्तित्व से शिक्षा लेने की बात पर ज़ोर दिया।