Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Loading...

: जय भड़ास : दुनिया के सबसे बड़े हिंदी ब्लाग में आपका स्वागत है : 888 सदस्यों वाले इस कम्युनिटी ब्लाग पर प्रकाशित किसी रचना के लिए उसका लेखक स्वयं जिम्मेदार होगा : आप भी सदस्यता चाहते हैं तो मोबाइल नंबर, पता और प्रोफाइल yashwantdelhi@gmail.com पर मेल करें : जय भड़ास :

5.5.10

कविता -घोड़ा By अशोक जमनानी

Share


मेरा दो बरस का भांजा
शिवांश
मुझे घोड़ा समझता है
टिक्-टिक् कहता है
मेरी पीठ पर बैठ कर
पक्के यकीन के साथ
कि मैं घोड़ा ही हूं
मैं भी घुटने-हाथों केा
टेक देता हूं ज़मीन पर
थोपी और ओढ़ी हुई
पहचान से मुक्त होकर
हो जाता हूं शामिल
उसके इस यकीन में
कि मैं घोड़ा ही हूं
घुटने और हाथों को
ज़मीन पर टेकते ही
एक पल नहीं लगता
मुझे घोड़ा बनने में
और न जाने
कितनी सदियाँ बीतीं
शायद लाखों-करोड़ों वर्ष
मैं खड़ा हूं दो पांवों पर
लेकिन अब तक
इंसान नहीं बन पाया
                    - अशोक जमनानी

0 comments: