Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

9.3.11

टेढ़ी नजर -

राजकुमार साहू, जांजगीर छत्तीसगढ़
१. समारू - कांग्रेस व डीएमके में खटास पैदा हो गई है।

पहारू - वर्चस्व की लड़ाई में ऐसा ही होता है।

२. समारू - लड़खड़ा कर जीत रही भारतीय टीम।

पहारू - यह तो पुरानी आदत है।

३. समारू - सुप्रीम कोर्ट ने सीवीसी पद से पीजे थामस को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

पहारू - चलो, भारतीय व्यवस्था में एक और दाग लगने से बच गया।

४. समारू - प्रधानमंत्री ने कहा है कि सीवीसी मामले में उन्हें कुछ पता नहीं था।

पहारू - आखिर, यहां क्या मजबूरी रही होगी।

५. समारू - महिला आरक्षण की मांग जोर-शोर से एक बार फिर उठी।

पहारू - क्या मतलब, आरक्षण का लाभ तो महिला के पति ही उठाते हैं।

No comments: