Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

30.3.12

अपडेट नहीं है नोएडा पुलिस की वेबसाईट


नोएडा। भारत की राजधानी से सटा उत्तर प्रदेश का नोएडा शहर सूबे में ही नहीं देश में भी अपनी खास पहचान रखता है। वक्त के साथ यहां प्रत्येक आदमी के साथ हर विभाग भी हाईटेक हो गया है। लेकिन पुलिस महकमा शायद सोया हुआ है। लोगों की सहुलियत की लिए पुलिस की एक वेब साईट (www.noidapolice.com) है। वेबसाइट के बैनर पर अंग्रेजी में लिखा हुआ है (always alert & serving people)। उसके बावजूद ये साइट बीते कई महिनों से अपडेट ही नहीं है।

शहर के लोगों, पत्रकारों, वकीलों, समाजसेवकों और आम नागरिकों के लिए पुलिस और शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नोएडा पुलिस की एक वेब साइट है, उस पर विभाग के आला अफसरों के मोबाइल नम्बर, शहर के मुख्य अस्पताल, चोरी हुए वाहनों का विवरण , खोए हुए लोगों की जानकारी, अज्ञात शवों की सूचना, ग्राम प्रधानों का विवरण, स्थानीय बैंकों की सूची, स्थानीय इन्सटिट्यूट की सूची, पेट्रोल पम्प, सिनेमा हाल, आरडब्ल्यूए आदि की जानकारी होती है। इतना ही नहीं सन १९९७ से नोएडा पुलिस में तैनात रहे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों की सूची भी वेवसाइट पर मौजूद रहती है। इसके साथ ही यदि आप पुलिस को कोई सुझाव व फीडबैक देना चाहे तो इसकी भी व्यवस्था वेवसाइट है। आप के घरों और दफ्तरों में काम करने वाले लोगों की वैरिफिकेश के लिए फार्म भी वेबसाइट पर उपलब्ध है। वेवसाइट पर नोएडा के बारे में संक्षिप्त जानकारी, पासपोर्ट सम्बंधी सूचना, सामान्य कानूनी जानकारियां, शस्त्र लाईसेंस आदि का विवरण भी इससे मिल सकता है। यानि कहने को तो वेब साईट पर सभी जरूरी सूचनाएं आपको मिल सकती है। लेकिन वर्तमान में नोएडा पुलिस की वेबसाईट का अपडेट ना होना विभाग की लापरवाही का सबसे बढ़िया नमूना है। आपको बता दें कि उस पर अभी तक नोएडा में तैनात हुए नए एसएसपी प्रवीण कुमार और एसपी सिटी समेत कई बड़े अधिकारियों का विवरण अपडेट नहीं हो सका है। वेबसाईट पर आज भी पुराने एसएसपी ज्योति नारायण की फोटों व विवरण तथा पुराने एसपी सिटी अंनत देव का उल्लेख है।
हैरानी की बात तो तब होती है जब पत्रकारों के लिए मौहय्या कराए जाने वाली रोजाना की सूचना और खबर बीते कई महिनों से अपडेट ही नहीं हुई है। इस कारण कई पत्रकारों को खासी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नोएडा पुलिस और उसकी आधुनिकता वाकई सवालों के घेरे में आती है। अब देखना यह होगा कि पुलिस द्वारा जनता और पत्रकारों को मुहैया कराए जाने वाली वेबसाईट कब अपडेट होती है।

No comments: