Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Loading...

: जय भड़ास : दुनिया के सबसे बड़े हिंदी ब्लाग में आपका स्वागत है : 888 सदस्यों वाले इस कम्युनिटी ब्लाग पर प्रकाशित किसी रचना के लिए उसका लेखक स्वयं जिम्मेदार होगा : आप भी सदस्यता चाहते हैं तो मोबाइल नंबर, पता और प्रोफाइल yashwantdelhi@gmail.com पर मेल करें : जय भड़ास :

17.10.11

हमने पसीना बोया तो बंजर चमन हुआ

हमने पसीना बोया तो बंजर चमन हुआ
धरती का स्याह कोना भी उजला चमन हुआ।

मेहनत करी जो तूने ख़ुद हड्डी निचोड़ के
महकी हुई फसल सा ये तेरा बदन हुआ।

धरती चुरा के फ्लैट तो हमने बना लिए
खेती उजाड़ने का ये कैसा जतन हुआ।

करते किसान ख़ुदकुशी, कर्जे में डूब कर
क्यूँ यारो ख़स्ताहाल ये मेरा वतन हुआ।

हँसते हुए खलिहान ने फ़सलों से ये कहा
मक़बूल मंदिरों में ये श्रम का हवन हुआ।
मृगेन्द्र मक़बूल

0 comments: