Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

21.6.21

टी वी पत्रकार भूपेंद्र ‌द्विवेदी बने उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के जिलाध्यक्ष

गोरखपुर। टीवी पत्रकार भूपेंद्र ‌‌द्विवेदी उत्तर प्रदेश व‌र्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। प्रदेश कार्यकारिणी ने उन्हें जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी और सदस्यों के नाम का भी अनुमोदन किया है।


उत्तर प्रदेश वर्किग यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी  की ओर से जारी मनोनयन पत्र में उनके अलावा  बरिष्ठ पत्रकार श्री शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव को संगठन का संयोजक , अमित सिंह मोनू को कार्यकारी अध्यक्ष, राम मनोहर त्रिपाठी व अनुराग पांडेय को उपाध्यक्ष बनाया गया है। 

पंकज कुमार श्रीवास्तव को महामंत्री और फर्रुख जमाल को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संयुक्त मंत्री पद अनिल सिंह और अभिषेक श्रीवास्तव को सौंपा गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कंचन तिवारी, विशाल सिंह, अरुण मिश्रा और शरीफ नवाज का मनोनयन किया गया है। भूपेंद्र द्विवेदी के उत्तर प्रदेश वर्किंग यूनियन के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर सभी पत्रकारों ने उन्हें बधाई दी। नई कार्यकारिणी ने पत्रकारों के हित व कल्याण के लिए लगातार कार्य करते रहने का संकल्प जताया।

के. सत्येन्द्र

No comments: