Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

4.2.11

कैसा ये भारत निर्माण

प्याज से सस्ती यहां जान
भूख,कर्ज से मरता किसान
मंत्रिमंडल में भरे बेईमान
सीवीसी भी बड़े महान
कैसा ये भारत निर्माण
हो रहा भारत निर्माण..हो रहा...

झुग्गी मुक्त हो हिंदुस्तान
गरीबों का भी मिटा दो निशान
राहुल जी की बोले जुबान
दो-दो हो गए हिंदुस्तान
एक इंडिया एक भूखीस्तान
कैसा ये भारत निर्माण
हो रहा भारत निर्माण...हो रहा भारत...

महंगी रोटी, मंहगी दाल
जनता का हाल बेहाल
नेताजी तो मालामाल
घोटालों का बुनता जाल
सजा भी बनती यहां शान
ये कैसा भारत निर्माण
हो रहा भारत निर्माण

येदि,सुरेश हों या चव्हाण
सब एक से एक शैतान
काम भी इनके बड़े महान
भ्रष्टाचार बना पहचान
देश को लूटना समझे आन
ये कैसा भारत निर्माण
हो रहा भारत निर्माण...हो रहा...भारत

किसके भरोसे रहे ये जनता
मनरेगा में काम ना बनता
बस होता..योजना निर्माण
फिर उम्मीदों के टूटते बांध
कैसे कह दें वंदे मातरम
अब भारत लगता नहीं महान

ये कैसा भारत निर्माण
हो रहा भारत निर्माण..हो रहा



रमाकांत दुबे

2 comments:

Khare A said...

sundar prastuti,
latest edition bhi laiye
raja bhaiya ka baja bajaiye

Anonymous said...

बहुत सुन्दर ,मेरी खोज समाप्त हुई |
टी वी पर बारंबार आने वाले विज्ञापन सुन सुन कर जो भी एक आम आदमी के मं में अत है आपने व्यक्त कर दिया| आभार