Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

19.9.11

थर्रा गया खूबसूरत सिक्किम



सिक्किम एक ऐसा राज्य जो सन् १९७५ में अस्तित्व में आया। यह चीन, नेपाल और भूटान से घिरा हुआ है। सिक्किम भारत के उत्तर-पूर्व स्थित सात राज्यों में से एक है, जिसे हम अंग्रेजी में सेवन सिस्टर स्टेट के नाम से जानते है। अंगूठे की तरह दिखने वाला ये राज्य दरअसल देखने में बहुत ही खूबसूरत है। यहां पर २८ पर्वत चोटियां, २२७ झीलें, १०० से अधिक नदियां एवं नाले और ५ गर्म पानी के झरने है। इतना ही नहीं सिक्किम का एक-तिहाई हिस्सा हरे-भरे जंगलों से पटा पड़ा है, जो यहां की हरियाली को बखूबी दर्शाता है। देश में प्रकृति की नजाकत देखनी हो तो इससे बढ़िया और कोई जगह नहीं है। भारत का यह हिस्सा खास तौर पर पर्यटन के लिहाज से काफी महत्व रखता है। यहां पर सैलानी देश-विदेशों बड़ी संख्या में आते है। कंचनजंगा की चोटी भी इसी राज्य में आती है। यहां पर सीढ़ीनुमा खेतों वाकई देखने में काफी मनोरम लगती है।
खूबसूरती भरे इस राज्य को उस समय बड़ा झटका लगा, जब रविवार देर शाम यह भूकम्प के कारण तबाही का शिकार हुआ। अब तक ५० से अधिक लोगों की मरने की खबर है। सड़क से लेकर इमारतों तक इस पर बुरा असर पड़ा है। गंगटोक में सबसे अधिक नुकसान की खबर है। अब तक ३५० लोगों और २२ सैलानियों को सुरक्षाकर्मीयों ने बचाया लिया है। सिक्किम की इस खूबसूरती पर लगे ग्रहण का सभी को बेहद दुःख है। इस क्षति से निपटने के लिए पूरा देश सिक्किम के साथ खड़ा है।

सूरज सिंह।

No comments: